Tuesday 26 May 2015

JANSAMPARK NEWS 25-5-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
कृषि आधुनिक उन्नत तकनीक किसानों तक अवश्य पहुंचायें-श्री कुर्रे
जिला पंचायत सीईओ की अध्यक्षता में कृषि क्रांति रथ का शुभारंभ           
बुरहानपुर/25 मई/ कृषि व उद्यानिकी के क्षेत्र में बुरहानपुर जिला अग्रणी है। मौसम में अचानक परिवर्तन आ रहा है। जिससे कृषि व उद्यानिकी पर विशेष रूप से प्रभाव पड़ा है। वर्तमान में किसान को इस संकट की घड़ी से उबारने समसामयिक तकनीकि मार्गदर्शन देने की जरूरत है। 
यह बात जिला पंचायत सीईओ श्री बसंत कुर्रे ने कृषि महोत्सव कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कही। इस दौरान श्री कुर्रे ने कार्यक्रम मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष श्री किशोर पाटील के साथ हरी झंडी दिखाकर कृषि क्रांति रथ का शुभारंभ भी किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष ने बताया कि साइंस और टेक्नोलॉजी हमेशा बदलते रहते है। नई-नई तकनीक आ रही है। प्रदेश सरकार ने नई-नई तकनीक किसानों तक पहुंचाकर कृषि को उन्नत बनाने का निर्णय लिया है। इस हेतु कृषि क्रांति रथ का भ्रमण कार्यक्रम तय कर दिया है। यह रथ प्रत्येक गांव में भ्रमण करेगा। कृषकों को वैज्ञानिक समन्वित कृषि के लिये नये-नये उपकरणों व तकनीकि विधियां अवगत करायेगे। जिससे समग्र जानकारी प्राप्त कर किसान आर्थिक रूप से उन्नत हो सकेगा। चूकि कृषि विशेषज्ञों द्वारा किसानों को कम लागत की फसलों की जानकारी भी देगें। उन्नत गुणवत्तायुक्त खाद, बीज तथा कम पानी में अधिक उत्पादन लेने वाले फसलों की जानकारी देना सुनिश्चित किया है। 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री पाटील ने कहा कि कृषि क्रांति रथ से खेती के लिये नई तकनीक अपनाना चाहिए। हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की मंशा है कि खेती को हर हाल में लाभ का धंधा बनाया जाये। सभी विभाग मिल-जुलकर कृषि मूलक योजनाओं की जानकारी संगोष्ठियों में देवे। कृषि कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के माध्यम से जो योजनाऐं व कार्यक्रम किसानों हितार्थ संचालित है। इस प्रकार की योजनाओं से बड़े या छोटे किसानों को अवश्य ही लाभान्वित किया जाये। जिला पंचायत कृषि सभापति श्री गुर्जरसिंह बर्ने ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होनें कहा कि किसानों को समय पर खाद बीज और उपकरण तथा अन्य आदान सामग्री उपलब्ध कराये। जिससे किसान का समय बर्बाद ना हो। कार्यक्रम को एसडीएम श्री के.आर.बडोले, डिप्टी कलेक्टर श्री अजीत श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। उक्त अधिकारीद्वय ने कृषि का उत्पादन बढ़ाने सभी विभागों से मिल जुलकर कार्य करने की आशा जताई। वरिष्ठ कृषकगण श्री रामदास पाटील और अम्बादास ने भी शासन द्वारा आयोजित कृषि भ्रमण कार्यक्रम की सराहना की। कृषकों ने कहा कि कृषि विशेषज्ञों द्वारा किसानों को कास्तकारी की उन्नत तकनीक मिलेगी। निश्चित रूप से किसान मार्गदर्शन पाकर अवश्य ही अपने कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी करेगें। 
कृषि विज्ञान केन्द्र के समन्वयक श्री अजीत सिंह ने बताया कि प्रत्येक कृषक संगोष्ठी में दो वैज्ञानिक उपलब्ध रहेगें। वैज्ञानिकों द्वारा कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मुर्गीपालन आदि अन्य कृषि मूलक जानकारी दी जावेगी। उद्यानिकी सहायक संचालक श्री आर.एन.एस तोमर ने बताया कि शासन ने उद्यानिकी का क्षेत्र विस्तार करने की योजना बनाई है। इस योजना में फल, फूल, सब्जी का रकबा बढ़ाना है। इसमें मसाले व औषधी फसलों की खेती भी शामिल है। योजना का उद््देश्य किसान की अर्थव्यवस्था मजबूत रहे।
         उपसंचालक कृषि श्री मनोहरसिंह देवके ने बताया कि जिले में रथ 25 मई से 15 जून तक संचालित रहेगा। इस दरम्यान दोनो विकासखण्डों में भ्रमण रथ समयबद्ध कार्यक्रम अद्यतन कर दिया गया है। प्रत्येक दिवस तीन ग्राम में भ्रमण रथ पहुंचेगा। वहां पहुंचकर सुबह, दोपहर और सायंकाल कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। जिसमें किसानों को समग्र जानकारी दी जावेगी। इसमें कृषि के अलावा कृषक अन्य कृषि अधोसंरचनात्मक व्यवसाय से भी अतिरिक्त आय अर्जित कर सकेगें। ताकि बेमौसम में फसलों पर प्रभाव पड़ने पर भी वह अपनी भरपाई किसी दूसरे कास्त से कर सकेगा। 
इस भ्रमण रथ में कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, स्वास्थ्य, वन, विद्युत, उद्योग, श्रम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, सहकारिता, बैंक, नाबार्ड, राजस्व, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास, विपणन, कृषि उपज मंडी, बीज निगम, पीएचई, जलसंसाधन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, दुग्ध संघ, आदिम जाति कल्याण, शिक्षा, पंचायत, वाणिज्य, रोजगार, आरसेटी, परिवहन, पर्यावरण, खाद्य नागरिक आपूर्ति, खादी ग्रामोद्योग, जन अभियान परिषद्, लोक सेवा गारंटी, रेशम आदि अन्य विभागों द्वारा विभागीय जानकारी ग्रामीणों को दी जाएगी। 
-------
क्रमांक/56/465/2015                                                                  पवार/सचिन/कृषि/फोटो 
समाचार
बुरहानपुर एवं खकनार विकासखण्ड क्षेत्र केे 6 ग्रामों में पहुंचेगा कृषि क्रांति रथ
बुरहानपुर/25 मई/ राज्य शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा जिले में विकासखण्ड स्तरीय कृषि क्रांति रथ 6 ग्रामांे में पहुंचेगा। आज यह रथ 26 मई को बुरहानपुर और खकनार विकासखण्ड में निम्नानुसार भ्रमण करेगा। 
उपसंचालक श्री मनोहरसिंह देवके ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि आज बुरहानपुर विकाखण्ड के ग्राम हतनूर, सिरसोदा और नाचनखेड़ा में रथ किसानों के बीच पहुंचेगा। जिसका रात्रि विश्राम नाचनखेड़ा रहेगा। इसी के साथ आज खकनार विकासखण्ड क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बसाली, सांईखेड़ाकलां और नायर में कृषि रथ भ्रमण करेगा। जिसका रात्रि विश्राम नायर में होगा। उक्त विकासखण्डों के प्रत्येक ग्राम में कृषक संगोष्ठी आयोजित होगी। यह संगोष्ठी प्रातः, दोपहर और सांयकाल में आयोजित की जावेगी। जिसमें किसानों को कृषि तकनीक व उद्यानिकी व पशुपालन व अन्य विभिन्न विभागों द्वारा जानकारी प्रदान की जाएगी। इस मौके पर कृषि मूलक योजनाओं व तकनीकि तथा सुविधाओं के बारे में कृषकों को जागरूक किया जावेगा। 
इस अवसर पर कृषकों को कृषि, उद्यानिकी, पशु, मत्स्य पालन, स्वास्थ्य, वन, विद्युत, उद्योग, श्रम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, सहकारिता, बैंक, नाबार्ड, राजस्व, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास, विपणन, कृषि उपज मंडी, बीज निगम, पीएचई, जलसंसाधन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, दुग्ध संघ, आदिम जाति कल्याण, शिक्षा, पंचायत, वाणिज्य, रोजगार, आरसेटी, परिवहन, पर्यावरण, खाद्य नागरिक आपूर्ति, खादी ग्रामोद्योग, जन अभियान परिषद्, लोक सेवा गारंटी, रेशम आदि अन्य विभागों द्वारा विभागीय जानकारी ग्रामीणों को दी जाएगी। साथ ही कृषि विभाग द्वारा मिट्टी के नमूने लिये जायेगें। ग्रामीण कृषकों को मेढ़ पर लगाने खमैर के पौधें सशुल्क वितरित किये जायेगें। 
-------
क्रमांक/57/466/2015                                                                          पवार/सचिन/कृषि
समाचार 
अतिवर्षा एवं बाढ़ नियंत्रण पूर्व तैयारी संबंधी बैठक आहूत
बुरहानपुर/25 मई/ राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में बाढ़ एवं अतिवृष्टि नियंत्रण की पूर्व तैयारी की जाना है। इस सिलसिले में आगामी 01 जून को दोपहर एक बजे कलेक्टेªट सभागार में बैठक आहूत की गई है। 
यह बैठक कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया की अध्यक्षता में संपन्न होगी। उक्त जानकारी अपर कलेक्टर श्री प्रकाश रेवाल ने दी। उन्होनें बताया कि इस दौरान आपदा प्रबंधन की तैयारियां पर विशेष चर्चा प्रस्तावित है। जिसके उपरांत कार्ययोजना तैयार की जावेगी। इस अवसर पर सर्व संबंधित विभाग प्रमुखों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। 
-------
क्रमांक/58/467/2015                                                              पवार/सचिन/प्रशासन 
समाचार
जिला एवं विकाखण्ड स्तर पर प्रशिक्षण शिविर जारी 
बुरहानपुर/25 मई/ खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिले में नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में खेलकूद प्रशिक्षण शिविर नियमित रूप से जारी है। बुरहानपुर और खकनार विकासखण्ड तथा नगरीय क्षेत्र नेपानगर, शाहपुर में प्रशिक्षण शिविरों में उत्साह से खिलाड़ी भाग ले रहे है। जिन्हें कुशल प्रशिक्षकों द्वारा खेलों की विधा सिखाई जा रही है। प्रतिदिन बुरहानपुर नेहरू स्टेडियम पर लगभग 220 बालक-बालिका खिलाडी प्रशिक्षण में उपस्थिति दर्ज करा रहे है। जिसमें 10 मई से लगातार विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण खिलाड़ियों को अर्जित कराया जा रहा है। प्रशिक्षण में खेल प्रशिक्षक द्वारा खेल के हुनर, निर्धारित नियम, निषेध और अनुशासन संबंधी बारीकियां बतलाई जा रही है। जिससे खिलाड़ी दक्षता हासिल कर रहे है। साथ ही उनका खेलों के प्रति रूझान बढ़ा है। 
प्रशिक्षण को ध्यान में रखते हुये श्री वल्लभ क्लब लालबाग एवं जिला प्रशिक्षण केन्द्र के बीच संयुक्त फ्रेण्डली खो-खो मैच कराया गया। मैंच का शुभारम्भ एसडीएम श्री काशीराम बडोले बतौर मुख्य अतिथि कराया गया। मुख्य अतिथि ने दोनो टीमों का परिचय प्राप्त किया। उन्होनें दोनों टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनाऐं देते हुए खेल भावना से खेलने की सीख दी। सभी से उच्च हुनर का प्रदर्शन करने की आशा जताई। 
         जिसमें 24 मई को श्री वल्लभ क्लब लालबाग और जिला प्रशिक्षण केन्द्र बुरहानपुर में संयुक्त फ्रेण्डली खो-खो मैच में जिला प्रशिक्षण केन्द्र की टीम विजेता रही। जिला खेल प्रशिक्षक श्री उमेश कोष्टा द्वारा खो-खो एवं कबड्डी श्रीमती ममता देव द्वारा व्हालीबॉल श्री जगन्नाथ पाटील द्वारा फुटबॉल, श्री एजाज अंसारी द्वारा क्रिकेट का प्रतिदिन प्रातः 06 से 08 बजे तक नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण उपरान्त खिलाड़ियों को पौष्टिक दूध एवं चना वितरीत किया जा रहा है।  
-------
क्रमांक/59/468/2015                                                           पवार/सचिन/खे.यु.क./फोटो 

JANSAMARK NEWS 23-5-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
कृषि अधोसंरचनात्मक विकास को गति दी जायें-श्री विजयवर्गीय
प्रभारी मंत्री द्वारा विभागीय समीक्षात्मक बैठक में कृषि महोत्सव कार्ययोजना का विमोचन 
बुरहानपुर/23 मई/राज्य शासन की मंशा है कि कृषि का उत्पादन बढ़ाने समग्र परिणाम मूलक कार्य होना चाहिए। इसमें उद्यानीकि, पशुपालन, मत्स्य पालन, पौधारोपण, रेशम, वानिकी, जल संरक्षण को प्रोत्साहित करना अतिआवश्यक है। कृषि महोत्सव में वे तमाम विभागों को भी सम्मिलित करें। जिससे कृषि अधोसंरचनात्मक विकास को गति दी जा सके। 
यह बात नगरीय प्रशासन एवं पर्यावरण तथा जिला प्रभारी मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने जिला स्तरीय विभागीय समीक्षात्मक बैठक में कही। प्रभारी मंत्री ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कृषि महोत्सव 2015 कार्ययोजना का विमोचन भी किया। इस मौके पर पूर्व शिक्षामंत्री एवं स्थानीय विधायक श्रीमती अर्चना चिटनीस, नेपानगर विधायक श्री राजेन्द्र दादू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गायत्री पाटीदार, महापौर श्री अनिल भोंसले, नगर निगम अध्यक्ष श्री मनोज तारवाला, कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया, पुलिस अधीक्षक श्री अनिलसिंह कुशवाह, सीईओ जिला पंचायत श्री बसंत कुर्रे, जनपद अध्यक्ष श्री किशोर पाटील, अपर कलेक्टर श्री प्रकाश रेवाल, एडीशनल एस.पी. श्री बी.एस.बिरदे, नगर निगम आयुक्त श्री सुरेश रेवाल सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। 
प्रभारी मंत्री ने कहा कि कृषि महोत्सव में अतिक्रमण, भूमि के पट्टे जिन कृषकों को नहीं मिले है। उन्हें भी कृषि विभाग की योजनाओं से लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। पशुपालन कृषि आधारित व्यवसाय है। उन्होनें बुरहानपुर जिले में दुग्ध उत्पादन की कमी पर भी चिंता व्यक्त की। इस संबंध में कहा कि पशुपालन को हर हाल में बढ़ावा दिया जाये। किसानों को उन्नत नस्ल के दुधारू पशु नाबार्ड/रोजगार मूलक योजनाओं से सुलभ कराये जाये। कृषि क्रांति रथ कृषि वैज्ञानिक किसानों को समग्र तकनीकि अर्जित कराये। मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजना का समुचित लाभ कृषकों को मिलें। इस दौरान जिला/जनपद/ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि भी आगे आकर अपने ग्रामों के किसानों को लाभान्वित करायेगे। विधायक व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कृषि महोत्सव क्रियान्वयन की रूपरेखा नियत करने विशेष बैठक आयोजित करें। जिसमें कृषि आदानों की उन्नत तकनीक गुणवत्ता की जानकारी प्रत्येक ग्राम के किसानों को दी जाये। खरीफ व रबी फसलों के बीजोपचार कल्चर के बारे में भी विस्तृृत रूप से किसानों को समझाया जाये। 
विधायक श्रीमती चिटनीस ने कहा कि इस साल वर्षा की वैज्ञानिकों ने कमी आंकी है। इसलिये किसानों को कम समय सीमा और पानी की फसलों की उन्नत किस्में बतलाई जाये। जिससे उत्पादन भी अधिक हो और लागत में भी कमी रहे। इसलिये खेत-तालाब बनाने पर जोर दिया जाये। मेढ़ बंधान खमैर के पौधें रोपे जाये। यह पौधा एक वर्ष में 22 फीट बढ़ जाता है। इसकी छाया खेत पर नही पड़ती है। लकड़ी मजबूत रहने के कारण उपयोगी होती है। कृषि महोत्सव में उद्यानीकि और खाद्य प्रसंस्करण इकाईयों को भी तकनीकि सुविधाऐं प्रदान कर स्थापित कराये। योजनाओं के माध्यम से दुधारू पशुओं में उन्नत नस्ल की भैंस व गाय तथा बकरी पालन के प्रकरण बनाये जाये। कृषि संगोष्ठी के दौरान उक्त प्रकरणों में जरूरतमंदों को बैंक ऋण सुविधा दिलाये। जिससे पशुपालन से जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा। 
कलेक्टर ने बताया कि कृषि महोत्सव में कृषि क्रांति रथ के लिये भ्रमण की नियमित मॉनीटरिंग होगी। इस भ्रमण में प्रत्येक ग्राम से 20-20 मिट्टी के नमूने लिये जायेगें। जिन्हें मृदा परीक्षण के लिये प्रयोगशाला भेंजेगे। जिले में 10 चिन्हांकित ग्रामों में प्रत्येक कृषक को न्यूनतम एक एकड़ में जैविक खेती कराई जायेगी। जिला स्तरीय किसान मेला एवं विकासखण्ड संगोष्ठी आयोजित होगी। बलराम तालाब योजना में 20 कार्याे का शुभारंभ कृषकों द्वारा किया जायेगा। 2 नवीन कस्टम हाईरिंग केन्द्र प्रारंभ किये जा रहे है। किसानों को एकीकृत कीट प्रबंधन का प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। इसमें कपास, मिर्च, मक्का, ज्वार, तुवर, सोयाबीन, अमरूद, केला, टमाटर, अनार, गन्ना आदि अन्य क्षेत्रों में किसानों को उत्पादन की तकनीकि सलाह दी जायेगी। मत्स्य पालन विभाग  द्वारा खेत तालाबों का चिन्हांकन कर मत्स्य पालन होगा। जिले समस्त मछुआ पालकों को आवास एवं क्रेडिट कार्ड का वितरण भी किया जायेगा। इसके अलावा जिले में रेशम का क्षेत्र विस्तार किया जाना है। इस हेतु वर्तमान में रेशम का क्षेत्र 1160 से बढ़ाकर 2000 एकड़ किया जा रहा है। सहकारिता विभाग द्वारा 2000 किसानों को क्रेडिट कार्ड का वितरण का लक्ष्य है। उर्जा विभाग नवीन पम्प कृषक अनुदान योजना के तहत आवेदन प्राप्त करेगे तथा खेतों में स्थाई पम्प कनेक्शन करेगें। स्कूल शिक्षा एवं आदिवासी विकास विभाग निबंध व चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन करेगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को रथ भ्रमण के पहुंचने पर जनभागीदारी से स्वच्छता कार्यक्रम पूर्ण कराना है। 
ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति 
प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिले में जहां भी पेयजल संकट है। वहां तत्काल अधिकारी जाकर शुद्ध पेयजल आपूर्ति करें। हैण्डपंप जलस्तर कमी के कारण बंद हो गये है। उनमें पाईप बढ़ाकर उसे बहाल करें। नल जल योजना के विद्युत कनेक्शन के बिल पंच परमेश्वर योजना से चुकाये। जिन ग्रामों में जल स्त्रोतों से जलापूर्ति संभव नही हो रही है। वहां ग्राम पंचायतें टैंकर से परिवहन के माध्यम से ग्राम में मंजरे टोलो में पेयजल प्रदाय किया जाये। पीएचई विभाग ईई श्री लालजी तिवारी ने बताया कि नवीन पेयजल टंकियां व नलजल योजनाऐं पूर्ण हो गई है। श्री विजयवर्गीय ने कहा कि उन्हें शीघ्र प्रारंभ कराये। गर्मी निकली जा रही है। विलंब होने पर जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ दण्डनीय कार्यवाही की जावेगी। जनपद अध्यक्ष श्री किशोर पाटील ने प्रभारी मंत्री को ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल समस्या से अवगत कराया था। ईई ने बताया कि 58 नई बसाहटों में काम शुरू करना है। जिस पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि इन क्षेत्रों में शीघ्र ही पेयजल सुविधाऐं मिल जाना चाहिए। 
ताप्ती शुद्धीकरण हेतु आवंटन प्राप्त 
प्रभारी मंत्री ने बैठक में नगर की बहुआयामी ताप्ती शुद्धीकरण योजना की जानकारी ली। कलेक्टर ने बताया कि इस योजना के तहत शासन से आवंटन प्राप्त हो चुका है। शीघ्र ही कार्य कराये जायेगें। जलसंसाधन विभाग कार्यपालन यंत्री श्री बी.के.शर्मा ने बताया कि धूलकोट व धामनगांव क्षेत्र में तालाब में पर्याप्त पानी है। मत्स्य पालन व नहरे चालू हो गई है। भावसा मध्यम सिंचाई का कार्य चल रहा है। इस क्षेत्र में वन भूमि कटनी में 9.0 हैक्टेयर मिल गई है। उक्त कार्यवाही सीसीएफ जबलपुर से कराई जायेगी। इस अवसर पर उपसंचालक श्री एम.एस.देवके ने बताया कि कृषि महोत्सव कार्ययोजना प्रस्तुत की। उन्होनें बताया कि किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा जिले में 25 मई से 15 जून तक कृषि महोत्सव मनाया जायेगा। इस दौरान कृषि क्रांतिरथ के माध्यम से कृषि जागरूकता संदेश व प्रत्यक्ष प्रायोगिक व मौखिक तौर से कास्तकारी की जानकारी किसानों को दी जायेगी। बैठक में महिला एवं बाल विकास, श्रम, शिक्षा, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा पशुपालन आदि अन्य विभागों की समीक्षा की गई। 
-------
क्रमांक/54/463/2015                                                         पवार/सचिन/प्रशासन/फोटो 
समाचार
प्रभारी मंत्री के मुख्य आतिथ्य में प्रधानमंत्री सुरक्षा एवं जीवन ज्योति बीमा योजना का शुभारंभ
बुरहानपुर/23 मई/ नगरीय प्रशासन एवं पर्यावरण तथा जिला प्रभारी मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने बतौर मुख्य अतिथि कलेक्टेªट कार्यालय में प्रधानमंत्री सुरक्षा एवं जीवन ज्योति बीमा योजना का शुभारंभ भी किया। 
इस मौके पर पूर्व शिक्षामंत्री एवं स्थानीय विधायक श्रीमती अर्चना चिटनीस, नेपानगर विधायक श्री राजेन्द्र दादू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गायत्री पाटीदार, महापौर श्री अनिल भोंसले, नगर निगम अध्यक्ष श्री मनोज तारवाला, कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया, पुलिस अधीक्षक श्री अनिलसिंह कुशवाह, सीईओ जिला पंचायत श्री बसंत कुर्रे, जनपद अध्यक्ष श्री किशोर पाटील, अपर कलेक्टर श्री प्रकाश रेवाल, एडीशनल एस.पी. श्री बी.एस.बिरदे, नगर निगम आयुक्त श्री सुरेश रेवाल सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।  
प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आमजन को सामाजिक सुरक्षा की बहुत बड़ी गारंटी दी है। आज बहुत कम प्रीमियम 12 रूपये में 2 लाख रूपये का बीमा आम आदमी का किया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा लागू की गई प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना विश्व की सबसे बड़ी बीमा योजना है। इतनी राशि बीमा में किसी भी देश में नही दी जा रही है। देश में इस योजना से सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़ गया है। 
प्रभारी मंत्री ने पुनः जिले के आमजन से अपील करते हुए कहा है कि प्रत्येक खाताधारक बीमा अवश्य कराये। तत्काल अपनी बैंक शाखा या बैंक मित्र/सूक्ष्म बीमा एजेन्ट से संपर्क करें। इस हेतु आयोजित कैम्पों में अवश्य जाये। वहां फार्म भरें जा रहे है। जिसकी प्रतिपूर्ति कर इस योजना का लाभ उठाये। 
शुभारंभ अवसर पर अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक श्री किशोर कुमार तोलानी ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत वार्षिक प्रीमियम सिर्फ 12 रूपये जमा करने पर 2 लाख रूपये का दुर्घटना बीमा हो जाता है। इस योजना में समस्त बचत बैंक खाताधारक जिनकी आयु 18 से 70 वर्ष है। वे योजना में पात्र होगें। इस बीमा दुर्घटना में स्थाई निःशक्ता भी शामिल की गई है। प्रीमियम की राशि खाताधारक के बचत खाते से बैंक द्वारा ऑटो डेबिट सुविधा के माध्यम से जमा की जा सकती है। कोई भी व्यक्ति एक बचत खाता द्वारा ही उक्त योजना के लिये पात्र होगा। यह बीमा अवधि वार्षिक 01 जून 2015 से लागू होकर 31 मई 2016 तक रहेगी। 
इसी प्रकार से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना में वार्षिक प्रीमियम कुल 330 रूपये बैंक खाताधारक को जमा करना है। जिसमें 2 लाख रूपये का जीवन ज्योति बीमा कराया जा सकता है। इस हेतु बचत बैंक खाताधारक की आयु 18 से 50 वर्ष होना चाहिए। इसमें आपके बाद परिवार को भी बीमा राशि मिलेगी। अधिक जानकारी के लिये कृृपया टोल फ्री नंबर 1800110001/18001801111 पर संपर्क कर सकते है। 
-------
क्रमांक/55/464/2015                                                              पवार/सचिन/प्रशासन 

JANSAMPARK NEWS 22-5-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
आज जिले के प्रवास पर रहेंगे प्रभारी मंत्री श्री विजयवर्गीय
बुरहानपुर/22 मई/नगरीय प्रशासन एवं पर्यावरण विभाग एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय आज जिले के प्रवास पर रहेगें। वह दोपहर 12.15 बजे बुरहानपुर पहुंचेगे। तत्पश्चात वह कार्यकर्ताओं से भेंट करेगें। प्रभारी मंत्री दोपहर 1 बजे विभागीय योजनाओं की समीक्षा करेगें। जिसके बाद वह दोपहर 3 बजे खण्डवा के लिये प्रस्थान करेगें। 
--------
क्रमांक/50/459/2015                                                            पवार/सचिन/प्रशासन
समाचार
विभागीय योजनाओं संबंधित समीक्षा बैठक आज 
बुरहानपुर/22 मई/ नगरीय प्रशासन एवं पर्यावरण विभाग व जिला प्रभारी मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में आज 23 मई 2015 को समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। उक्त बैठक कलेक्टेªट सभागार में दोपहर 1 बजे से होगी। 
कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि बैठक में वित्तीय वर्ष 2014-15 की विभागीय योजनाओं की समीक्षा होगी। वर्ष 2015-16 में शासन से प्राप्त भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्य का समीक्षात्मक जायजा लिया जावेगा। मंत्री श्री विजवर्गीय प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का शुभारंभ करेगें। इसी अनुक्रम में कृषि महोत्सव सलाहकार समिति की भी बैठक होगी। इस दौरान कलेक्टर ने सभी कार्यालय प्रमुखों को बैठक में निर्धारित समय में जानकारी लेकर उपस्थित होने निर्देश दिये है। 
--------
क्रमांक/51/460/2015                                                                  पवार/सचिन/प्रशासन
समाचार
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का शुभारंभ आज 
बुरहानपुर/22 मई/ नगरीय प्रशासन एवं पर्यावरण विभाग व जिला प्रभारी मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय आज प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का शुभारंभ करेगें। 
कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि इस शुभारंभ अवसर पर सभी विभाग प्रमुख एवं प्रेस मीडिया की उपस्थिति अपेक्षित है। 
--------
क्रमांक/52/461/2015                                                             पवार/सचिन/प्रशासन
समाचार
‘‘मॉं तुझे प्रणाम योजना‘‘ के अन्तर्गत जिलें से युवकों एवं युवतियों का चयन
बुरहानपुर/22 मई/ राज्य शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित ‘‘मॉं तुझे प्रणाम योजनान्तर्गत जिले से युवतियों का चयन हुआ है। 
इस योजनान्तर्गत जिला खेल एवं युवा कल्याण कार्यालय बुरहानपुर द्वारा जिले में युवाओं को भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमा से अवगत कराने के लिये 18 मई 2015 को कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा प्राप्त आवेदनों में से लॉटरी माध्यम से बुरहानपुर विकासखण्ड से 20 युवक एवं 17 युवतियों का चयन किया गया। वही खकनार विकासखण्ड में 7 युवक और 10 युवतियों का चयन हुआ है। 
जिला खेल अधिकारी श्री जोसफ बक्सला ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि बुरहानपुर विकासखण्ड के अंतर्गत मनोज प्रेमचंद महाजन, रघुवंश रामबाबू मिश्रा, राहुल संतोष महाजन, दर्शन ज्ञानेश्वर कापसे, भूषण पुंडलिक रघुवंशी, कमलेश अशोक महाजन, हरीष राजेश महाजन, कार्तिक गणेशलाल नागराज, धीरज जगदीश महाजन, अर्पित श्यामसिंह हजारी, सोहराब अकरम कुरैशी, अरविंद अशोक द्विवेदी, करण सुभाष पाटील, सूरज प्रकाश साल्वे, निखिलेश मटरूलाल मौर्य, मयूर मधुकर महाजन, रोहित राजू राउत, अजय दिनेश राउत भावेश गणेश सोनार और शम्भू बाबुराव प्रजापति का चयन किया गया है। इसी प्रकार युवतियों में रोजाबी अलीहसन मंसूरी, अंजू माणकलाल धाण्डे, सुजाता राजेन्द्र वाघमारे, आकांक्षा महेश मावले, मनीषा भागीरथ पालवी, निधि कामता प्रसाद गुप्ता, अश्विनी प्रमोद टेमले, देवांशी नरेन्द्रसिंह उपरारीया, ऐश्वर्या शिवकुमारसिंह चौहान, दुर्गा रमेश कास्डेकर, दिक्षा अशोक गुप्ता, पायल जगन्नाथ सोहले, काजल सुभाष पाटील, शिल्पा प्रतापसिंह चौहान दिपाली कामता प्रसाद गुप्ता व रोहिणी प्रतापसिंह चौहान शामिल है। 
खकनार विकासखण्ड के तहत चयनित युवकों में विवेकानन्द देवीदास बेंडाले, प्रदीप भाउराव सोनवणे, रोहन अनुप पठारिया, आमिर मुख्यतार अहमद, सोमेश प्रकाशराव जगताप, आकाश शरदकुमार नागौरी व विजय गोविंद वर्मा का चयनित हुए है। इसी अनुक्रम में रूबी मोहम्मद इब्राहिम, रूपा गोविन्दसिंह कुबरे, किरण केशव जगताप, फरहीन मोह.इब्राहिम, राजेश्वरी राजेशकुमार शाह, पूजा रमेश भंगाले, मेधा पवन चौबे, नयना सतीष तायडे, सुप्रिया हरीश शिन्दे एवं पूजा चन्द्रकुमार ग्वालानि का चयन किया गया है। 
--------
क्रमांक/53/462/2015                                                          पवार/सचिन/खेल

JANSAMPARK NEWS 21-5-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
आतंकवाद विरोधी दिवस पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली शपथ
बुरहानपुर/21 मई/ आतंकवाद विरोधी दिवस पर आज कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारी और कर्मचारियों ने प्रातरू 11 बजे शपथ ली। 
इस दौरान अपर कलेक्टर श्री प्रकाश रेवाल ने आतंकवाद विरोधी दिवस पर यह शपथ दिलवाई। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर श्री के.एल.यादव समेत कलेक्टेªट कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 
--------
क्रमांक/48/457/2015                                                               पवार/सचिन/प्रशासन/फोटो
समाचार
कृषक केला फसल को गर्मी प्रकोप से बचाये 
बुरहानपुर/21 मई/ जिले में भीषण गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए उद्यानीकि विभाग द्वारा किसानों के लिये केला फसल बचाव हेतु सलाह दी गई है। 
उक्त जानकारी उद्यानीकि प्रभारी उप संचालक श्री आर.एन.एस तोमर ने दी। उन्होनें बताया कि केला फसल को गर्मी से बचाव हेतु सिंचाई की समुचित व्यवस्था करना आवश्यक हैं। जहां तक संभव हो सुबह एवं शाम ही सिंचाई की जाना लाभदायक है। बागवानी फसलांे में मल्चिंग आच्छादन भी एक उपाय हैं। जिससे खेत में नमी के साथ-साथ खरपतवार भी नही उगती हैं। बगीचे को गर्म हवा से बचाने के लिये बिन्ड ब्रेक (कडबी, कपास की तुरखाटी/नेट) पश्चिम-उत्तर दिशा में अवश्य लगावे। जिन पौधो में फलन हो गया हैं। उनके घढ को पत्तो से ढाकना चाहिये। 
--------
क्रमांक/49/458/2015                                                                पवार/सचिन/उद्यानीकि 

JANSAMPARK NEWS 25-5-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
कृषि आधुनिक उन्नत तकनीक किसानों तक अवश्य पहुंचायें-श्री कुर्रे
जिला पंचायत सीईओ की अध्यक्षता में कृषि क्रांति रथ का शुभारंभ
बुरहानपुर/25 मई/ कृषि व उद्यानिकी के क्षेत्र में बुरहानपुर जिला अग्रणी है। मौसम में अचानक परिवर्तन आ रहा है। जिससे कृषि व उद्यानिकी पर विशेष रूप से प्रभाव पड़ा है। वर्तमान में किसान को इस संकट की घड़ी से उबारने समसामयिक तकनीकि मार्गदर्शन देने की जरूरत है। 
यह बात जिला पंचायत सीईओ श्री बसंत कुर्रे ने कृषि महोत्सव कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कही। इस दौरान श्री कुर्रे ने कार्यक्रम मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष श्री किशोर पाटील के साथ हरी झंडी दिखाकर कृषि क्रांति रथ का शुभारंभ भी किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष ने बताया कि साइंस और टेक्नोलॉजी हमेशा बदलते रहते है। नई-नई तकनीक आ रही है। प्रदेश सरकार ने नई-नई तकनीक किसानों तक पहुंचाकर कृषि को उन्नत बनाने का निर्णय लिया है। इस हेतु कृषि क्रांति रथ का भ्रमण कार्यक्रम तय कर दिया है। यह रथ प्रत्येक गांव में भ्रमण करेगा। कृषकों को वैज्ञानिक समन्वित कृषि के लिये नये-नये उपकरणों व तकनीकि विधियां अवगत करायेगे। जिससे समग्र जानकारी प्राप्त कर किसान आर्थिक रूप से उन्नत हो सकेगा। चूकि कृषि विशेषज्ञों द्वारा किसानों को कम लागत की फसलों की जानकारी भी देगें। उन्नत गुणवत्तायुक्त खाद, बीज तथा कम पानी में अधिक उत्पादन लेने वाले फसलों की जानकारी देना सुनिश्चित किया है। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री पाटील ने कहा कि कृषि क्रांति रथ से खेती के लिये नई तकनीक अपनाना चाहिए। हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की मंशा है कि खेती को हर हाल में लाभ का धंधा बनाया जाये। सभी विभाग मिल-जुलकर कृषि मूलक योजनाओं की जानकारी संगोष्ठियों में देवे। कृषि कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के माध्यम से जो योजनाऐं व कार्यक्रम किसानों हितार्थ संचालित है। इस प्रकार की योजनाओं से बड़े या छोटे किसानों को अवश्य ही लाभान्वित किया जाये। जिला पंचायत कृषि सभापति श्री गुर्जरसिंह बर्ने ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होनें कहा कि किसानों को समय पर खाद बीज और उपकरण तथा अन्य आदान सामग्री उपलब्ध कराये। जिससे किसान का समय बर्बाद ना हो। कार्यक्रम को एसडीएम श्री के.आर.बडोले, डिप्टी कलेक्टर श्री अजीत श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। उक्त अधिकारीद्वय ने कृषि का उत्पादन बढ़ाने सभी विभागों से मिल जुलकर कार्य करने की आशा जताई। वरिष्ठ कृषकगण श्री रामदास पाटील और अम्बादास ने भी शासन द्वारा आयोजित कृषि भ्रमण कार्यक्रम की सराहना की। कृषकों ने कहा कि कृषि विशेषज्ञों द्वारा किसानों को कास्तकारी की उन्नत तकनीक मिलेगी। निश्चित रूप से किसान मार्गदर्शन पाकर अवश्य ही अपने कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी करेगें। 
कृषि विज्ञान केन्द्र के समन्वयक श्री अजीत सिंह ने बताया कि प्रत्येक कृषक संगोष्ठी में दो वैज्ञानिक उपलब्ध रहेगें। वैज्ञानिकों द्वारा कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मुर्गीपालन आदि अन्य कृषि मूलक जानकारी दी जावेगी। उद्यानिकी सहायक संचालक श्री आर.एन.एस तोमर ने बताया कि शासन ने उद्यानिकी का क्षेत्र विस्तार करने की योजना बनाई है। इस योजना में फल, फूल, सब्जी का रकबा बढ़ाना है। इसमें मसाले व औषधी फसलों की खेती भी शामिल है। योजना का उद््देश्य किसान की अर्थव्यवस्था मजबूत रहे। 
उपसंचालक कृषि श्री मनोहरसिंह देवके ने बताया कि जिले में रथ 25 मई से 15 जून तक संचालित रहेगा। इस दरम्यान दोनो विकासखण्डों में भ्रमण रथ समयबद्ध कार्यक्रम अद्यतन कर दिया गया है। प्रत्येक दिवस तीन ग्राम में भ्रमण रथ पहुंचेगा। वहां पहुंचकर सुबह, दोपहर और सायंकाल कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। जिसमें किसानों को समग्र जानकारी दी जावेगी। इसमें कृषि के अलावा कृषक अन्य कृषि अधोसंरचनात्मक व्यवसाय से भी अतिरिक्त आय अर्जित कर सकेगें। ताकि बेमौसम में फसलों पर प्रभाव पड़ने पर भी वह अपनी भरपाई किसी दूसरे कास्त से कर सकेगा।
इस भ्रमण रथ में कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, स्वास्थ्य, वन, विद्युत, उद्योग, श्रम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, सहकारिता, बैंक, नाबार्ड, राजस्व, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास, विपणन, कृषि उपज मंडी, बीज निगम, पीएचई, जलसंसाधन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, दुग्ध संघ, आदिम जाति कल्याण, शिक्षा, पंचायत, वाणिज्य, रोजगार, आरसेटी, परिवहन, पर्यावरण, खाद्य नागरिक आपूर्ति, खादी ग्रामोद्योग, जन अभियान परिषद्, लोक सेवा गारंटी, रेशम आदि अन्य विभागों द्वारा विभागीय जानकारी ग्रामीणों को दी जाएगी। 
-------
क्रमांक/56/465/2015                                                        पवार/सचिन/कृषि/फोटो 
समाचार 
बुरहानपुर एवं खकनार विकासखण्ड क्षेत्र केे 6 ग्रामों में पहुंचेगा कृषि क्रांति रथ
बुरहानपुर/25 मई/ राज्य शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा जिले में विकासखण्ड स्तरीय कृषि क्रांति रथ 6 ग्रामांे में पहुंचेगा। आज यह रथ 26 मई को बुरहानपुर और खकनार विकासखण्ड में निम्नानुसार भ्रमण करेगा। 
उपसंचालक श्री मनोहरसिंह देवके ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि आज बुरहानपुर विकाखण्ड के ग्राम हतनूर, सिरसोदा और नाचनखेड़ा में रथ किसानों के बीच पहुंचेगा। जिसका रात्रि विश्राम नाचनखेड़ा रहेगा। इसी के साथ आज खकनार विकासखण्ड क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बसाली, सांईखेड़ाकलां और नायर में कृषि रथ भ्रमण करेगा। जिसका रात्रि विश्राम नायर में होगा। उक्त विकासखण्डों के प्रत्येक ग्राम में कृषक संगोष्ठी आयोजित होगी। यह संगोष्ठी प्रातः, दोपहर और सांयकाल में आयोजित की जावेगी। जिसमें किसानों को कृषि तकनीक व उद्यानिकी व पशुपालन व अन्य विभिन्न विभागों द्वारा जानकारी प्रदान की जाएगी। इस मौके पर कृषि मूलक योजनाओं व तकनीकि तथा सुविधाओं के बारे में कृषकों को जागरूक किया जावेगा। 
इस अवसर पर कृषकों को कृषि, उद्यानिकी, पशु, मत्स्य पालन, स्वास्थ्य, वन, विद्युत, उद्योग, श्रम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, सहकारिता, बैंक, नाबार्ड, राजस्व, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास, विपणन, कृषि उपज मंडी, बीज निगम, पीएचई, जलसंसाधन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, दुग्ध संघ, आदिम जाति कल्याण, शिक्षा, पंचायत, वाणिज्य, रोजगार, आरसेटी, परिवहन, पर्यावरण, खाद्य नागरिक आपूर्ति, खादी ग्रामोद्योग, जन अभियान परिषद्, लोक सेवा गारंटी, रेशम आदि अन्य विभागों द्वारा विभागीय जानकारी ग्रामीणों को दी जाएगी। साथ ही कृषि विभाग द्वारा मिट्टी के नमूने लिये जायेगें। ग्रामीण कृषकों को मेढ़ पर लगाने खमैर के पौधें सशुल्क वितरित किये जायेगें। 
-------
क्रमांक/57/466/2015                                                             पवार/सचिन/कृषि
समाचार
अतिवर्षा एवं बाढ़ नियंत्रण पूर्व तैयारी संबंधी बैठक आहूत
बुरहानपुर/25 मई/ राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में बाढ़ एवं अतिवृष्टि नियंत्रण की पूर्व तैयारी की जाना है। इस सिलसिले में आगामी 01 जून को दोपहर एक बजे कलेक्टेªट सभागार में बैठक आहूत की गई है। 
यह बैठक कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया की अध्यक्षता में संपन्न होगी। उक्त जानकारी अपर कलेक्टर श्री प्रकाश रेवाल ने दी। उन्होनें बताया कि इस दौरान आपदा प्रबंधन की तैयारियां पर विशेष चर्चा प्रस्तावित है। जिसके उपरांत कार्ययोजना तैयार की जावेगी। इस अवसर पर सर्व संबंधित विभाग प्रमुखों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। 
-------
क्रमांक/58/467/2015                                                        पवार/सचिन/प्रशासन 
समाचार
जिला एवं विकाखण्ड स्तर पर प्रशिक्षण शिविर जारी 
बुरहानपुर/25 मई/ खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिले में नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में खेलकूद प्रशिक्षण शिविर नियमित रूप से जारी है। बुरहानपुर और खकनार विकासखण्ड तथा नगरीय क्षेत्र नेपानगर, शाहपुर में प्रशिक्षण शिविरों में उत्साह से खिलाड़ी भाग ले रहे है। जिन्हें कुशल प्रशिक्षकों द्वारा खेलों की विधा सिखाई जा रही है। प्रतिदिन बुरहानपुर नेहरू स्टेडियम पर लगभग 220 बालक-बालिका खिलाडी प्रशिक्षण में उपस्थिति दर्ज करा रहे है। जिसमें 10 मई से लगातार विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण खिलाड़ियों को अर्जित कराया जा रहा है। प्रशिक्षण में खेल प्रशिक्षक द्वारा खेल के हुनर, निर्धारित नियम, निषेध और अनुशासन संबंधी बारीकियां बतलाई जा रही है। जिससे खिलाड़ी दक्षता हासिल कर रहे है। साथ ही उनका खेलों के प्रति रूझान बढ़ा है। 
प्रशिक्षण को ध्यान में रखते हुये श्री वल्लभ क्लब लालबाग एवं जिला प्रशिक्षण केन्द्र के बीच संयुक्त फ्रेण्डली खो-खो मैच कराया गया। मैंच का शुभारम्भ एसडीएम श्री काशीराम बडोले बतौर मुख्य अतिथि कराया गया। मुख्य अतिथि ने दोनो टीमों का परिचय प्राप्त किया। उन्होनें दोनों टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनाऐं देते हुए खेल भावना से खेलने की सीख दी। सभी से उच्च हुनर का प्रदर्शन करने की आशा जताई। 
         जिसमें 24 मई को श्री वल्लभ क्लब लालबाग और जिला प्रशिक्षण केन्द्र बुरहानपुर में संयुक्त फ्रेण्डली खो-खो मैच में जिला प्रशिक्षण केन्द्र की टीम विजेता रही। जिला खेल प्रशिक्षक श्री उमेश कोष्टा द्वारा खो-खो एवं कबड्डी श्रीमती ममता देव द्वारा व्हालीबॉल श्री जगन्नाथ पाटील द्वारा फुटबॉल, श्री एजाज अंसारी द्वारा क्रिकेट का प्रतिदिन प्रातः 06 से 08 बजे तक नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण उपरान्त खिलाड़ियों को पौष्टिक दूध एवं चना वितरीत किया जा रहा है।  
-------
क्रमांक/59/468/2015                                               पवार/सचिन/खे.यु.क./फोटो 

Wednesday 20 May 2015

JANSAMPARK NEWS 19-5-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
जनसुनवाई मसले सुलझाने विभागीय अधिकारियों को तत्काल निर्देश जारी 
कलेक्टर ने आवेदकों को दिलाई राहत 
बुरहानपुर/19 मई/ कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने आज विभिन्न प्रकार की शिकायतें, समस्याऐं और मांग से संबंधित जनसुनवाई की। कलेक्टर ने इस दरम्यान आवेदकों के मसलों को सुलझानें विभागीय अधिकारियों से मोबाइल पर चर्चा की। जिसमें आवेदकों को राहत दिलाने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। 
कलेक्टेªट कार्यालय जनसुनवाई में वृद्धावस्था पेंशन विगत मई 2014 से नहीं मिलने के बारे में लालबाग बुरहानपुर की वृद्ध महिला द्वारकाबाई तायडे़ ने आवेदन दिया। कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त को महिला की पेंशन के बारे में पूछताछ की। उन्होनें मोबाईल पर ही प्रकरण का संदर्भ समझाते हुए वृद्धा को पेंशन प्रदाय करने के सख्त निर्देश दिये है। आयुक्त को ताप्ती शुद्धीकरण योजना में भी कार्य करने वाले मजदूरों को भी मजदूरी भुगतान के लिये कहा गया हैं। दलित संघर्ष एवं महिला संघर्ष समिति ने संयुक्त रूप से प्रतिवेदित किया है कि एमआईसी में 16.50 लाख रूपये की लागत से अंबेड़कर सामुदायिक भवन स्वीकृत हुआ था। नगर निगम द्वारा एक वर्ष बीतने के बाद भी उक्त भवन का कार्य प्रारंभ नही किया है। इस संबंध में भी कलेक्टर ने निगम से पूछताछ की। उन्होनें कहा कि उक्त निर्माण कार्य की जानकारी मेरे समक्ष प्रस्तुत की जावे। नगर में मूर्तिकार पीओपी की मूर्तियां बना रहे है। जबकि उक्त प्लास्टर ऑफ पेरिस से मूर्ति बनाना प्रतिबंधित किया है। कलेक्टर को आवेदनकर्ताओं ने इस संबंध में अवगत कराया है। उन्होनें बताया कि किशोर आर्ट, मिलिन्द मोरे, हरीष आर्ट और हेमन्त भुजवल हम सभी मूर्तिकार है। इन कलाकारों ने बताया कि हम लोग मिट्टी की मूर्तियां बनाते है। पीओपी मूर्तियों पर सख्त प्रतिबंध लगायें। ताकि हमारी मिट्टी की मूर्तियां भी आसानी से विक्रय हो सके। 
जनसुनवाई में ग्राम लोनी निवासी वृद्ध रसीद दगडू ने बताया कि अज्ञात वाहन दुर्घटना में मुझें शारीरिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर ने आवेदक से कहा कि अज्ञात वाहन दुर्घटना बीमा योजना के तहत आर्थिक सहायता अवश्य ही मुहैया कराई जायेगी। 
कलेक्टर कोे नगर व ग्रामवासियों ने राशनकार्ड बनाने की मांग की है। बड़ी संख्या में आये लोगों ने आवेदन दिये। कलेक्टर ने कहा कि जांच के बाद राशनकार्ड पात्रता के आधार पर बनाये जायेगें। इस मौके पर अतिक्रमण हटाने आबादी पट््टों के मांग से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। श्रीमती सिंथिया ने अतिक्रमण और पट््टें के मामलों में पंचायत और राजस्व विभाग के अधिकारियों को जाचं के निर्देश दिये है। सभी आवेदनों का संकलन और सुनवाई डिप्टी कलेक्टर श्री के.एल.यादव ने कार्यवाही की। 
----------
क्रमांक/46/455/2015                                                     पवार/सचिन/प्रशासन/फोटो


समाचार
प्रधानमंत्री सुरक्षा एवं जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत कैम्प आयोजित
कलेक्टर सहित अनेक अधिकारी/कर्मचारियों ने कराया बीमा 
बुरहानपुर/19 मई/ भारत सरकार वित्तीय सेवाएंें वित्त मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना संचालित की गई है। प्रीमियम की राशि खाताधारक के बचत खाते से बैंक द्वारा ऑटो डेबिट सुविधा के माध्यम से जमा की जा सकती है। कोई भी व्यक्ति एक बचत खाता द्वारा ही उक्त योजना के लिये पात्र होगा। यह बीमा अवधि वार्षिक 01 जून 2015 से लागू होकर 31 मई 2016 तक रहेगी। उक्त बीमा योजना के तहत कलेक्टेªट कार्यालय में कैम्प आयोजित किया गया। जिसमें स्टैट बैंक ऑफ इण्डिया शाखा तथा बैंक ऑफ इण्डिया ने स्टॉल लगाकर बीमा फार्म उपलब्ध कराये। 
कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने आज प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना में वार्षिक प्रीमियम कुल 330 रूपये का बीमा कराया। इस मौके पर अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों ने भी पात्र आयु अनुसार बीमा लाभ उठाया। आायोजित शिविर में बैंक ऑफ इण्डिया ने 50 लोगों का बीमा कराया। इसमें 330 रूपये 30 हितग्राहियों ने तथा 12 रूपये का प्रीमियम भरने वाले 20 खातेधारक रहे। स्टैट बैंक ऑफ इण्डिया ने कुल 75 लोगों का बीमा किया। इसमें 330 रूपये की प्रीमियम से 20 खाताधारक एवं 12 रूपये प्रीमियम भरकर 55 हितग्राही बीमित हुए है। 
कलेक्टर ने पुनः जिले के आमजन से अपील करते हुए कहा है कि प्रत्येक खाताधारक बीमा अवश्य कराये। तत्काल अपनी बैंक शाखा या बैंक मित्र/सूक्ष्म बीमा एजेन्ट से संपर्क करें। इस हेतु आयोजित कैम्पों में अवश्य जाये। वहां फार्म भरें जा रहे है। जिसकी प्रतिपूर्ति कर इस योजना का लाभ उठाये। श्रीमती सिंथिया ने सभी बैंकर्स को भी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु निर्देश दिये है। ताकि जिले को आवंटित लक्ष्य की पूर्ति हो सके। 
अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक श्री किशोर कुमार तोलानी ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत वार्षिक प्रीमियम सिर्फ 12 रूपये जमा करने पर 2 लाख रूपये का दुर्घटना बीमा हो जाता है। इस योजना में समस्त बचत बैंक खाताधारक जिनकी आयु 18 से 70 वर्ष है। वे योजना में पात्र होगें। इस बीमा दुर्घटना में स्थाई निःशक्ता भी शामिल की गई है। उन्होनें बताया कि जिले में बैंक ऑफ इंडिया की समस्त शाखाओं में उक्त बीमा योजना के तहत एक दिन में ही 1200 खातेधारकों का पंजीयन कर 6 लाख रूपये का प्रीमियम जमा किया गया है। 
इसी प्रकार से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना में वार्षिक प्रीमियम कुल 330 रूपये बैंक खाताधारक को जमा करना है। जिसमें 2 लाख रूपये का जीवन ज्योति बीमा कराया जा सकता है। इस हेतु बचत बैंक खाताधारक की आयु 18 से 50 वर्ष होना चाहिए। इसमें आपके बाद परिवार को भी बीमा राशि मिलेगी। अधिक जानकारी के लिये कृृपया टोल फ्री नंबर 1800110001/18001801111 पर संपर्क कर सकते है। 
----------
क्रमांक/47/456/2015                                                            पवार/सचिन/बैंकिंग/फोटो

JANSAMPARK NEWS 18-5-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.समाचार

शिविर संबंधी विभागीय कार्यवाही शीघ्र प्रस्तुत करें-श्री रेवाल
अपर कलेक्टर ने टी.एल.बैठक में जनपद सीईओ को दिये निर्देश 

बुरहानपुर/18 मई/गत दिनों जिला स्तरीय लोक कल्याण शिविर आयोजित किये गये है। इस दरम्यान ग्रामवासियों ने शिकायत, मांग, समस्या से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये थे। उक्त आवेदनों के निराकरण हेतु विभागीय क्या कार्यवाही की गई है। जिसका समग्र विभागीय ब्यौरा प्रतिवेदन कलेक्टर कार्यालय को शीघ्र प्रेषित करना सुनिश्चित करें। 
अपर कलेक्टर श्री प्रकाश रेवाल ने यह निर्देश टी.एल.बैठक में दोनो जनपद पंचायत सीईओ को दिये है। उन्होनें निराकरण संबंधी प्रतिवेदन विभागीय अधिकारियों को भेजने ताकीद भी दी है। इस मौके पर पुनःसमस्त विभागों को हाईकोर्ट संबंधी प्रकरण में सचेत किया गया। विभाग प्रमुखों से कहा गया है कि न्यायालयीन प्रकरणों समय सीमा का विशेष ध्यान रखें। विलम्बता की स्थिति में संबंधित विभागीय अधिकारी/कर्मचारी जिम्मेदार रहेगें। ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित लोक कल्याण शिविर में अनुपस्थित जिला अधिकारियों की जानकारी कलेक्टर कार्यालय को भेजी जावेगी। शिविर नोडल जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी उक्त जानकारी भी भेजेगें। 
अपर कलेक्टर ने समय सीमा बैठक में ग्रामीण विकास, नगरीय निकाय, राजस्व, आदिम जाति कल्याण, रेशम, श्रम, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, लोक सेवा गारंटी, पी.एच.ई. अन्य विभागों द्वारा शासकीय पत्राचार में कार्यवाही की समीक्षा की। 
इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री बसंत कुर्रे, एसडीएम श्री के.आर.बडोले एवं श्री शंकरलाल सिंगाडे़, डिप्टी कलेक्टर श्री के.एल.यादव और अजीत श्रीवास्तव सहित समस्त जिला अधिकारीगण मौजूद रहे। 
----------
क्रमांक/45/454/2015                                                                                       पवार/सचिन/प्रशासन/फोटो   

JANSAMPARK NEWS 17-5-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
शिक्षा प्रोत्साहन पुरूस्कार योजनान्तर्गत 25 हजार रूपये मिलेगें 
प्रदेश में हाई/हॉयर सेकेण्डरी स्कूल परीक्षा परिणाम मैरिट सूची में शामिल विद्यार्थी लाभान्वित होगें
बुरहानपुर/17 मई/मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा 10 वी एवं 12 वी कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया हैं। जिले में इन परिणामों में मेरिट सूची में आने वाले अधिकांश बच्चें गरीब श्रमिक परिवार से संबंधित है। तो ऐसे बच्चों को एक मुश्त 25000/-रूपये शिक्षा प्रोत्साहन पुरूस्कार स्वरूप दिये जाने का प्रावधान है। 

कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि शासन द्वारा प्रदेश में हाई एवं हॉयर सेकेण्डरी स्कूल परीक्षा मैरिट सूची सुपर 5000 बनाई है। इस सूची में अधिकांश गरीब श्रमिक परिवार के छात्र-छात्राएं शामिल है। ऐसे बच्चों को यह प्रोत्साहन पुरूस्कार प्रदान किया जायेगा। अतः जिन श्रमिक बच्चों के माता या पिता को कर्मकार कल्याण मण्डल का वैध परिचय पत्र प्राप्त है। वे शीघ्र ही श्रम पदाधिकारी कलेक्टेªट संकुल कार्यालय कक्ष क्रमांक-72 बुरहानपुर में अपना आवेदन प्रस्तुत करें। ताकि उन्हें योजना से लाभान्वित किया जा सके। इस संबंध में सभी प्राचार्यो को कहा गया है कि वे विद्यार्थियों को योजना का लाभ उठाने अपेक्षाकृत सहयोग प्रदान करेगें। 

----------
क्रमांक/44/453/2015                                                                 पवार/सचिन/श्रम  

Sunday 17 May 2015

JANSAMPARK NEWS 15-5-15


जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
लोकायुक्त प्रकरण में राजस्व निरीक्षक श्री दांडगे खकनार से बुरहानपुर पदस्थ
बुरहानपुर/15 मई/ लोकायुक्त इंदौर संभाग इंदौर द्वारा जिले में रिश्वत लेते हुए राजस्व निरीक्षक श्री सुरेश दांडगे पिता सोनू दांडगे को गिरफ्तार कर लिया था। जिसमें विशेष पुलिस लोकायुक्त ने आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक/0/40/2015 धारा 7, 13(1) डी 13(2) पी.सी. एक्ट 1988 के अंतर्गत दर्ज किया गया। 
इस प्रकरण में खकनार राजस्व निरीक्षक श्री दांडगे को 13 मई 2015 को प्रातः 11.40 बजे गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारी सक्षम जमानत व मुचलके पर हुई। तत्पश्चात आरोपी को पाबंद कर रिहा किया गया। 
कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने राज्य शासन सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार आरोपी राजस्व निरीक्षक को तहसील खकनार से हटाकर अधीक्षक कार्यालय भू-अभिलेख बुरहानपुर में पदस्थ कर दिया है। 
----------
क्रमांक/39/448/2015                                                       पवार/सचिन/प्रशासन
समाचार
फलों को पकाने कार्बाइट एवं अन्य रसायन का उपयोग हानिकारक 
ऐसे विक्रेताओं पर प्रतिबंध लगाने खाद्य एवं उद्यान विभाग को निर्देश जारी
बुरहानपुर/15 मई/ नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में फल विक्रेताओं द्वारा केला, पपीता, आम एवं अन्य फलों को पकाने के लिये कार्बाइट एवं अन्य रसायनों का उपयोग किया जा रहा है। जिससे फल तुरंत पक जाते है। इसके साथ ही फल पीले व अन्य अपने मूल रंगो में तेज चमक आ जाती है। इसके आने से फल दिखने में आकर्षक लगते है। परंतु इनका स्वाद बदल जाता है। इस प्रकार के पके हुए फल खाने से स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है। केमिकल से पके फलों के प्रयोग से आटोइम्यून सहित सोरायसिस और सफेद दाग की बीमारियों की संभावना रहती है। लगातार प्रयोग से कैंसर तक हो सकता है। 

कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया के निर्देशानुसार गत दिनों इस संबंध में उद्यान एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों आगाह किया गया था। कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये थे कि विक्रेताओं के गोडाउन की जाँचकर कार्बाइट एवं अन्य रासायनिक क्रिया से फल पकाने वाले व्यापारियों की सघन जांच की जाये। इस पद्धति से जो भी फल पकाते व्यापारी जांच में दोषी पाया जाता है। तो उसके खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही की जाये। 

उद्यान उपसंचालक श्री आर.एन.एस.तोमर ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि प्रिवेन्शन ऑफ फुड अडल्टेªशन एक्ट 1955 की धारा 44 ए.ए. के तहत फलों को पकाने के लिये कार्बन गैस का उपयोग प्रतिबंधित है। ऐसा करने वालों को छः माह की कैद और एक हजार रूपये जुर्माने का भुगतान करना पड़ सकता है।  

----------
क्रमांक/40/449/2015                                                       पवार/सचिन/उद्यान  

समाचार
जिला पंचायत सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 27 को 
बुरहानपुर/15 मई/ जिला पंचायत सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 27 मई को सांय 4 बजे कार्यालय सभागार में आयोजित की गई है। 
यह बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गायत्री पाटीदार की अध्यक्षता में संपन्न होगी। जिला पंचायत सीईओ श्री बसंत कुर्रे ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि इस बैठक में गत बैठक 05 दिसम्बर 2014 की कार्यवाही पर चर्चा होगी। वार्षिक बजट वित्तीय वर्ष 2014-15 में माह मार्च तक प्राप्त आवंटन के संबंध में आय-व्यय पर विचार विमर्श किया जायेगा। जिला पंचायत में रिक्त पदों की पूर्ति के लिये निर्णय पारित होगा। इस दौरान अन्य विषयों पर अध्यक्ष की अनुमति से चर्चा की जावेगी। 
----------
क्रमांक/41/450/2015                               पवार/सचिन/पं.ग्रा.वि.  

समाचार
जिला पंचायत साधारण सभा की बैठक 27 को 
बुरहानपुर/15 मई/ जिला पंचायत साधारण सभा की बैठक 27 मई को अपरान्ह 3 बजे कार्यालय सभागार में आयोजित की गई है। 

यह बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गायत्री पाटीदार की अध्यक्षता में संपन्न होगी। जिला पंचायत सीईओ श्री बसंत कुर्रे ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि इस बैठक में गत बैठक 05 दिसम्बर 2014 की कार्यवाही पर चर्चा होगी। स्वास्थ्य विभाग में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जावेगी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में संचालित योजनाओं का विभागीय ब्यौरा प्रस्तुत किया जायेगा। साथ ही जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित पेयजल उपलब्धता पर भी विभागीय जानकारी प्राप्त करेगें। शिक्षा विभाग में क्रियान्वित योजनाऐं के साथ ही प्रमुखता से शाला शौचालय/भवन निर्माण कार्यो की गहनता से समीक्षात्मक जायजा लिया जायेगा। इस दौरान अन्य विषयों पर अध्यक्ष की अनुमति से चर्चा व कार्यवाही प्रस्तावित है। 

----------
क्रमांक/42/451/2015                                पवार/सचिन/पं.ग्रा.वि.  

समाचार
बीएलओ को शत-प्रतिशत वोटर आईडी से आधार लिंक करने पर मिलेगा मानदेय
बुरहानपुर/15 मई/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक नामावली के परिशोधन एवं प्रमाणीकरण का अभियान/कार्यक्रम (एनईआरपीएपी) संचालित किया जा रहा है। इस कार्य के तहत बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा अपने क्षेत्र के शत-प्रतिशत वोटर आई.डी. से आधार लिंक करनेे का कार्य संपादित किया जायेगा। तो उन्हें अतिरिक्त मानदेय मिलेगा।

यह निर्देश मध्यप्रदेश शासन, विधि और विधायी (निर्वाचन) कार्य विभाग भोपाल जारी किये गये है। जारी आदेशानुसार बूथ लेवल अधिकारी (ठस्व्) को निम्नानुसार अतिरिक्त मानदेय दिये जाने की स्वीकृति इस प्रकार से दी गई है। 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि बूथ लेवल अधिकारी आवंटित मतदान केन्द्र के सभी 100ः मतदाताओं के (कम से कम 1000 से अधिक मतदाताओं) वोटर आई.डी. से आधार नंबर को लिंक कराकर वोटर आई.डी. एवं आधार नंबर एकत्र करें। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ई.आर.ओ.) को उपलब्ध कराये। तत्पश्चात जिसमें फीडिंग एवं सीडिंग का शत-प्रतिशत सही कार्य करते है। तो उन्हें 2500/- रूपये अतिरिक्त मानदेय प्रदाय किया जायेगा। जिन बूथ लेवल अधिकारी द्वारा 1000 से कम आधार नंबर संकलित किये गये है। अथवा उन्हें आवंटित मतदान केन्द्र की मतदाता सूची में 1000 से कम मतदाता है। उन्हें 2/- रूपये प्रति आधार नंबर की फीडिंग की दर से मानदेय मिलेगा। शासन द्वारा यदि मतदाताओं के वोटर आई. डी. से आधार नंबर को लिंक कराने के लिए बूथ लेवल अधिकारी द्वारा उपरोक्त अवधि में सतत् रूप से भ्रमण कर कार्य किया  गया है। किसी कारण से उपरोक्त अपेक्षित सीमा तक वोटर आई.डी.आधार नंबर को एकत्रित करने का कार्य नही किया जा सका है । तो न्यूनतम मानदेय 1000/- रूपये संबंधित बूथ लेवल अधिकारी को प्रदत्त किया जावेगा। बूथ लेवल अधिकारी द्वारा जो आधार नंबर वोटर आई.डी. इत्यादि लिये गये है। उन्हें फीड एवं सीड कराये गये है। उनका व्यवस्थित अभिलेख निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने कार्यालय में उपलब्ध रखें। यह कार्य सही एवं अपेक्षित मात्रा में किया गया है। जिसकी पुष्टि होने पर ही भुगतान किया जायेगा। इसका उत्तरदायित्व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी का होगा। 

----------
क्रमांक/43/452/2015                                                               पवार/सचिन/निर्वाचन  

Tuesday 12 May 2015

JANSAMPARK NEWS 11-5-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर
समाचार
सर्विस प्रोवाईडर हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित 
बुरहानपुर/11 मई/ जिला पंजीयक कार्यालय बुरहानपुर द्वारा सर्विस प्रोवाईडर हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये गये है। सेवा प्रदाता हेतु आवेदन करने के लिये इच्छुक व्यक्ति/एजेन्सी को विभाग की वेबसाईट www.mpigr.gov.in पर कर सकते है। 
उक्त जानकारी उपपंजीयक श्री लखनलाल जाटव ने देते हुए बताया कि उपयोगकर्ता के रूप में वेबसाईट का अवलोकन करें। इस पर जाकर अपना यूजर आईडी तथा पासवर्ड तैयार करें। उसके बाद बाय टेब में सेवा प्रदाता फील्ड में जाकर अनुज्ञप्ति के लिये आवेदन पर क्लिक करना है। जिले में महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक के निर्देशानुसार कम्प्यूटराईजेशन परियोजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। 
राज्य शासन द्वारा ई-स्टाम्पिंग सेवा हेतु नियुक्त व्यक्तियों/एजेन्सियों को 1.5 प्रतिशत कमीशन एवं ई-स्टाम्पिंग सेवा हेतु 5 रूपये ट्रांजेक्शन की दर से सेवा शुल्क स्टाम्प क्रेता से लिये जाने हेतु अधिकृृत किया गया है। पात्रता संबंधी जानकारी कार्यालय सूचना पटल पर देखी जा सकती है। 
----------
क्रमांक/28/437/2015                                                        पवार/सचिन/पंजीयन

समाचार 
स्वच्छता मिशन के तहत सर्वे पूर्ण 
बुरहानपुर/11 मई/ स्वच्छता भारत मिशन के तहत शाहपुर नगर परिषद क्षेत्रान्तर्गत सर्वे कार्य पूर्ण हो चुका है। प्रभारी सीएमओ श्री बसंतराव पाटील ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होनें बताया कि राज्य शासन नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देशानुसार नगर परिषद अमले ने क्षेत्र में घर-घर जाकर शौचालय की जानकारी प्राप्त की। जिसमें 1485 घरों में शौचालय नही है। तत्संबंधी रिपोर्ट शासन को प्रेषित करने अद्यतन की गई है। 
----------
क्रमांक/29/438/2015                                                       पवार/सचिन/नगरीय निकाय 

समाचार 
शाहपुर नगर परिषद क्षेत्रान्तर्गत मासिक जन्म-मृृत्यु पंजीयन कार्य संपादित
बुरहानपुर/11 मई/ जिले में नगर परिषद शाहपुर क्षेत्र अंतर्गत माह अप्रैल 2015 में जन्म-मृृत्यु पंजीयन कार्य संपादित किया गया। इस दौरान एक बालक का जन्म तथा 6 पुरूष एवं 4 महिलाओं की मृत्यु पंजीकृत की गई। 
यह जानकारी प्रभारी सीएमओ श्री बसंतराव पाटील ने दी। उन्होनें बताया कि उक्त मासिक जानकारी कलेक्टर जिला कार्यालय जन्म-मृत्यु शाखा में प्रेषित कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि जन्म संबंधी पंजीयन का कार्य परिषद क्षेत्र में विभिन्न शासकीय व अशासकीय अस्पतालों में किया जा रहा है। 
----------
क्रमांक/30/439/2015                                                     पवार/सचिन/नगरीय निकाय 
समाचारउच्च न्यायालय संबंधी प्रकरणों की जानकारी अविलंब भेजी जाये-श्रीमती सिंथियाकलेक्टर ने समय सीमा बैठक में सभी विभागों को दिये निर्देश 
बुरहानपुर/11 मई/ माननीय उच्च न्यायालय संबंधी प्रकरणों में जानकारी अविलंब भेजी जाये। ताकि प्रकरणों में समयबद्धता से न्यायालयीन प्रक्रिया संपन्न हो सकें। इस हेतु जिले में सभी विभाग प्रमुख उक्त जानकारी एडीएम को प्रस्तुत करें। अन्यथा समय सीमा में जानकारी नहीं भेजने पर विभागीय अधिकारी जिम्मेदार रहेगें। 
कलेक्टर श्रीमती जे.पी. आईरिन सिंथिया ने टीएल बैठक में न्यायालयीन प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होनें न्यायालयीन प्रकरणों में जानकारी भेजने में लेटलतीफी पर नाराजगी जताई। तत्संबंध में विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये। 
कलेक्टर ने बैठक में बताया कि जिले में आयोजित होने वाले धार्मिक परम्परागत त्यौहारी मेला की जानकारी संकलित की जावे। शासन को उक्त जानकारी भेजना है। ताकि शासन द्वारा इन समागमों में आने वाले श्रद्धालुओं के लिये मूलभूत सुविधाऐं सुलभ कराने राशि आवंटित की जावेगी। इस प्रकार की जानकारी जिला पंचायत सीईओ/जनपद सीईओ/एसडीएम/तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित जानकारी दो दिन के भीतर संकलित कर प्रस्तुत करें। शासन को जानकारी शीघ्र भेजी जा सके। 
श्रीमती सिंथिया ने आदिम जाति कल्याण विभाग से अनुकम्पा नियुक्ति मामलें में पूछताछ की। प्रभारी आयुक्त श्री अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि विभागीय कर्मचारियों की मृत्यु बीमारी से हुई है। अतः शासन के निर्देशों के अनुपालन में इनके उत्तराधिकारी वारसान को अनुकम्पा नियुक्ति दी जाना है। इस संबंध में प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। शीघ्र ही नियुक्तियां कर दी जायेगी। आयुक्त से कहा है कि नेपानगर अध्यापक संवर्ग की पदोन्नति मामलें में भी विधिवत कार्यवाही की जावे। सीएमएचओ श्रीमती उर्मिला नानावटी से पूछा कि सिंधीबस्ती में डॉक्टर की शिकायत की जांच की गई है। जांच रिपोर्ट शीघ्र प्रेषित की जाये। उद्यानिकी विभाग फसल बीमा संगोष्ठी का आयोजन करें। सहायक संचालक उद्यान ने बताया कि संगोष्ठी की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। संगोष्ठी के संबंध में वेदर इंश्योरंेंश को अवगत कराया गया। उन्होनें बताया कि अभी हमारे पास वक्त नही है। संगोष्ठी जून माह में करें तो वेदर इंश्योरेंश सहयोग कर सकेगा। जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये है कि एलपीजी कनेक्शन 75 हजार उपभोक्ताओं का समग्र पोर्टल पर पंजीयन कराये। जिला अधिकारी श्री ए.के.कुजूर ने बताया कि 12 हजार 237 उपभोक्ताओं का पंजीयन हो चुका है। बाकी पंजीयन के लिये कार्य जारी है। आरटीओ विभाग ने बताया कि रविवार को नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें शासकीय विभागों के ड्रायवर, अधिकारी/कर्मचारी ने आंखों की जांच कराई। 
इस बैठक में अपर कलेक्टर श्री प्रकाश रेवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री बसंत कुर्रे, एस.डी.एम. नेपानगर श्री शंकरलाल सिंगाडे़, डिप्टी कलेक्टर श्री सुमेरसिंह मुजाल्दा सहित समस्त जिला प्रमुख अधिकारीगण उपस्थित रहे। 
----------
क्रमांक/31/440/2015                                                    पवार/सचिन/प्रशासन/फोटो 

समाचारश्रीमती सिंथिया ने बास्केट बाल खेलकर खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन कलेक्टर के मुख्य आतिथ्य में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण का शुभारंभ 

बुरहानपुर/11 मई/ राज्य शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 10 मई से 10 जून तक ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। जिला मुख्यालय पर नेहरू स्टेडियम ग्राउण्ड में उक्त शिविर का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि कलेक्टर श्रीमती जे.पी. आईरिन सिंथिया ने किया। श्रीमती सिंथिया ने शिविर का विधिवत शुभारंभ कर बास्केट बाल खेली। उन्होनें बास्केट बाल खेलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होनें खेल प्रशिक्षण में गुणवत्ता अर्जित करने की सीख देते हुए सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट जौहर दिखाने की शुभकामनाऐं भी दी। जिससे वे अपने जिले, प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सके। 
        इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री भगवन्तसिंह विरदे ने की। इस शिविर में प्रतिदिन सुबह 06 बजे से 08 बजे तक विविध खेलों का प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिसमें खो-खो, कबड्डी, व्हालीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, क्रिकेट, एथलेटिक्स बैडमिन्टन आदि खेलों का प्रशिक्षण खेल प्रशिक्षक द्वारा दिया जायेगा। इस अवसर पर एसडीएम श्री काशीराम बडोले, अध्यक्ष, खेलकुद विकास समिति श्री एम.एन.पटले, पार्षद श्री सुभाष जाधव, भारत चालसे एवं श्री जोसफ बक्सला जिला खेल अधिकारी उपस्थित थें। 
           मुख्य अतिथि श्रीमती ंिसंथिया का स्वागत श्री जोसफ बक्सला, श्रीमती अनुया जोशी एवं श्री तेजपाल महाजन सैनिक इन्डीयन मिलिट्री एकेडमी उत्तराखण्ड ने किया। इसके पश्चात् मुख्य अतिथि का बाल खिलाड़ियों पंकज महाजन, सना अंसारी, एवं देवांशी डोंगरे ने स्वागत कर आशीष प्राप्त किया। श्री बक्सला द्वारा अपने उद्बोधन में ग्रीष्मकालीन खेल शिविर से लाभान्वित होने की जानकारी खिलाड़ियों को दी। उन्होनें शारीरिक और मानसिक विकास के लिये खेल प्रसंग पर खिलाड़ियों को उचित मार्गदर्शन दिया। उन्होनें बताया कि जिले में मां तुझे प्रणाम योजना के अन्तर्गत 20 युवक, 20 युवतियों को भारत की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर भ्रमण के लिये भेजा जायेगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 मई 2015 है। उद्घाटन के दौरान 25 खेल प्रशिक्षक एवं 250 बालक-बालिका खिलाडी उपस्थित थें। यह खेल शिविर जिलें भर में विभिन्न स्थानों पर भी आयोजित किये जा रहे है। 

----------
क्रमांक/32/441/2015                                                पवार/सचिन/खे.यु.क./फोटो 

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...