Wednesday, 12 December 2012

JANSAMPARK NEWS 12-12-12

जिला जनसपंर्क कार्यालय-बुरहानपुर
मंडी चुनाव-2012
दो दिवसीय पीठासीन अधिकारियों का प्रशिक्षण आज से प्रारंभ
716 पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी सिखेगें मंडी निर्वाचन की बारीकियां
बुरहानपुर - (12 दिसम्बर) - मंडी समितियों के निर्वाचन 2012 के अंतर्गत पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों क्रमांक 1,2 और 3 के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण आज गुरूवार से दिया जायेगा। शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में 716 पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी 1,2 और 3 को मंडी निर्वाचन प्रक्रिया की बारीकियां जिले के मास्टर टेनर्स सिखायेगें।
 जिसकी विस्तृत जानकारी देते हुए प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण मंडी निर्वाचन 2012 श्रीमती मीना मिश्रा ने बताया कि प्रशिक्षण 13 एवं 14 दिसम्बर को दो-दो चरणों में आयोजित होगा। जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों को गठित दलों के अनुसार प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिसमें 13 दिसम्बर को प्रातः 10 से 1 बजे तक के चरण में दल क्रमांक 1 से 45 तक के 180 पीठासीन अधिकारियों व मतदान अधिकारियों को और दोपहर 2 से 5 बजे तक के द्वितीय चरण में दल क्रमांक 46 से 90 तक के 180 पीठासीन अधिकारियों व मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
 वही 14 दिसम्बर शुक्रवार को प्रातः 10 से 1 बजे तक के प्रथम चरण में दल क्रमांक 91 से 135 तक के 180 पीठासीन अधिकारियों व मतदान अधिकारियों को और दोपहर 2 से 5 बजे तक के द्वितीय चरण में दल क्रमांक 136 से 174 तक के 174 पीठासीन अधिकारियों व मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
क्र-2012/वर्मा
 

Tuesday, 11 December 2012

JANSAMPARK NEWS 11-12-12


जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
रबी फसल हेतु ई-उपार्जन के अंतर्गत 15 दिसम्बर से प्रारंभ होगा किसानों का पंजीयन
15 जनवरी 2013 तक जिले के 6 केन्द्रों में किसान करा सकेगें रबी फसल हेतु अपना पंजीयन
बुरहानपुर - (11 दिसम्बर) - जिले में आगामी रबी फसल 2013-14 के लिये ई-उपार्जन के अंतर्गत जिले के किसानों का पंजीयन 15 दिसम्बर 2012 से प्रारंभ होगा। जिसकी जानकारी देते हुए जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी श्री मुजाल्दा ने बताया कि रबी फसल हेतु किसानों के पंजीयन का कार्य राज्य शासन द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार 15 जनवरी 2013 तक किया जायेगा। जिसके लिये जिले में 6 केन्द्र बनाये गये है।
   यह है 6 उपार्जन खरीदी के केन्द्र:-
जिले में वर्ष 2013-14 की रबी फसल की खरीदी के लिये स्थापित किये गये उपार्जन खरीदी केन्द्रों की विस्तृत जानकारी देते हुए जिला खादय आपूर्ति अधिकारी श्री मुजाल्दा ने बताया कि, विकास खंड बुरहानपुर में एमागीर्द सेवा सहकारी समिति बुरहानपुर, विपणन सहकारी संस्था मर्यादित बुरहानपुर, वृत्तकार सेवा सहकारी समिति लोणी और वृत्तकार सेवा सहकारी समिति शाहपूर समेत 4 उपार्जन खरीदी के  स्थापित किये गये है।
वही विकास खंड खकनार में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित सीवल और आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित तुकईथड में स्थापित किया गया है।

क्र-2012/वर्मा

पदोन्नती चयनित शिक्षकों की कॉउंसलिंग 18 को 
बुरहानपुर - (10 दिसम्बर) - कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी के द्वारा नाम निर्देशित अधिकारी मुख्य कार्यापालन अधिकारी जिला पंचायत बुरहानपुर की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में 7 दिसम्बर 2012 को संपन्न हुई।
उल्लेखनीय है कि विभागीय पदोन्नति समिति में सहायक शिक्षकों के कुल 44 पदों की पदोन्नति शिक्षक के पद पर विषयवार की गई है और 5 प्रधान पाठक प्राथमिक शाला और 5 उच्च श्रेणी शिक्षकों को प्रधान पाठक माध्यमिक शाला के पद पर पदोन्नति किया गया है। चयनित शिक्षकों एवं रिक्त पदों की सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा कर दी गई है एवं 18 दिसम्बर 2012 को प्रातः 11 बजे चयनित शिक्षकों की शाला चयन हेतु कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बुरहानपुर में कॉउंसलिंग आयोजित की गई है।
क्र-2012/वर्मा



JANSAMPARK NEWS 10-12-12 & 2


जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
आज जिले के प्रवास पर रहेंगी स्कूल षिक्षामंत्री श्रीमती चिटनीस
जिला योजना समिति समेत अंत्योदय और रोगी कल्याण समिति की बैठक में लेंगी हिस्सा
बुरहानपुर - (10 दिसम्बर) - मध्य प्रदेश शासन में स्कूल शिक्षामंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस आज जिले के प्रवास पर रहेंगी। वह प्रातः 5.30 बजे सचखंड एक्सप्रेस से बुरहानपुर पहुंचेगी। स्कूल शिक्षामंत्री श्रीमती चिटनीस प्रातः 10 बजे शासकीय सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधीयों एवं जनसामान्य से भंेट करने के बाद 11 बजे अपेक्स बैंक का शुभारंभ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।
जिसके बाद स्कूल शिक्षामंत्री श्रीमती चिटनीस 11 दिसम्बर मंगलवार को दोपहर 12 बजे कलेक्टोरेट सभागार में जिला योजना समिति की बैठक में हिस्सा लेने के बाद 2.15 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में ही अंत्योदय समिति की बैठक में हिस्सा लेने के पश्चात 3.30 बजे स्कूल शिक्षामंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस पुनः कलेक्टोरेट सभा कक्ष में रोगी कल्याण समिति की बैठक मंे हिस्सा लेंगी। जिसके बाद वह रात्रि 9.05 बजे मंगला एक्सप्रेस के द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगी।
क्र-2012/वर्मा



टीएल
समय सीमा की बैठक संपन्न
कलेक्टर श्री अवस्थी ने की विकास कार्यो की समीक्षा दिये निर्देश
सख्ती से अतिक्रमण हटाये नगर निगम- कलेक्टर श्री अवस्थी
साथ ही
लोक सेवा गारंटी के अंतर्गत स्वप्रेरणा से प्रकरण उठायें अपीलीय अधिकारी समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री अवस्थी ने दिये निर्देश
बुरहानपुर - (10 दिसम्बर) - शहर में व्याप्त अतिक्रमण को नगर निगम सख्ती से हटायें। यह निर्देश समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री अवस्थी ने नगर निगम आयुक्त को दिये। उन्होनें आदेश देते हुए कहा कि सड़को पर किये गये अतिक्रमण को भी हटाने के लिये नगर निगम सख्त एवं प्रभावी अभियान चलाकर हटायें।
इसके पूर्व कलेक्टोरेट सभागार में आयोजित सर्वकार्यालय प्रमुखों की बैठक में कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने पी.जी.आर.के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उनका जल्द निराकरण करने के निर्देश भी सभी कार्यालय प्रमुखों को दियें। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री अवस्थी ने सभी जिला अधिकारियों को सलाह देते हुए योजनाओं की वास्तविक उपलब्धि बताने के आदेश दिये। ताकि उनकी सतत् मॉनिटरिंग हो सकें।
बैठक में जिले में बन रहे गरीबी रेखा के कार्डो की समीक्षा करते हुए उन्होने सभी संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक माह की 25 तारिख को बीपीएल कार्ड की सूची में माह के अंतर्गत जोडे़ गये नामो की जानकारी जिला आपूर्ति अधिकारी को देने को निर्देश दिये। ताकि उन्हें भी खाद्यान उपलब्ध हो सकें।
लोक सेवा गारंटी अधिनियम की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री अवस्थी ने समस्त प्रथम अपीलीय अधिकारियों को स्वप्रेरणा से समय सीमा के बाहर गये प्रकरणों को लेने एवं दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश भी दियें। उन्होनें जानकारी देते हुए कहा कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम मध्य प्रदेश शासन की महत्वकांक्षी पहल है जिसकी मॉनिटरिंग जिला कार्यालय से लेकर मुख्यमंत्री स्वयं कर रहे है। इसलिये हर पात्र हितग्राही को समय सीमा में योजनाओं का लाभ देना सुनिश्चित करें।
टीएल बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण के कार्यो की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने जिले के दोनो ही अनुविभागीय अधिकारियों और तीनो ही तहसीलदारों को मतदाता गेप पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होनें आदेश देते हुए कहा कि संबंधित अधिकारी जिस मतदान केन्द्रों का ई.पी.अनुपात 50 प्रतिशत से कम है उन्हें जल्द से जल्द 61 प्रतिशत करें।
सर्व कार्यालय प्रमुखों की बैठक में कलेक्टर श्री अवस्थी ने सभी जिला अधिकारियों को सप्ताह में दो दिन दौरा कर रात्रि विश्राम करने के निर्देश भी दिये। उन्होने आदेश देते हुए कहा कि समस्त जिला अधिकारी रात्रि विश्राम के प्रथम चरण में निर्मल अभियान के अंतर्गत लिये गये ग्रामों का दौरा कर वहा रात्रि विश्राम करेगें।
इसके साथ सर्वकार्यालय प्रमुखो की बैठक में कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने जिले में चल रहे विकास कार्यो की समीक्षा करते हुए उनमें प्रगति लाने के निर्देश दिये। उन्होनें उपसंचालक कृषि को खाद्य और कीटनाशकों के निजी विक्रेताओं के संस्थानों का निरीक्षण करने, खाद्य सुरक्षा अधिकारी को जिले में अभियान चलाकर प्रभावी एवं ठोस कार्यवाही करने, नाप तौल अधिकारी और जिला आपूर्ति अधिकारी को दो पेट्रोल पंपों का निरीक्षण करने का और आबकारी अधिकारी को जिले में बिक रही अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिये मुहिम चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने के साथ ही रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दियें। इसके साथ ही कलेक्टर श्री अवस्थी ने गत दिनों नदी में डूबने से हुई मौत पर महाजनापेठ निवासी मृतक निलेष राजेष महाजन के परिजनों को राश्ट्रीय सहायता कोश से लाभ दिये जाने के निर्देष निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव को दिये।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री पी.आर.कतरोलिया, जिला पंचायत सीईओ सुरेष्वरसिंह, एसडीएम श्री सूरज नागर, नेपानगर एसडीएम श्री जी.पी.कुडे, डिप्टी कलेक्टर श्री के.एल.यादव समेत अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
क्र-2012/वर्मा


Monday, 10 December 2012

A JANSAMPARK NEWS 10-12-12

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
आज जिले के प्रवास पर रहेगें राज्यमंत्री श्री ऊंटवाल
साथ ही जिला योजना समिति, दीनदयाल अंत्योदय समिति और रोगी कल्याण समिति की लेगें बैठक
बुरहानपुर - (10 दिसम्बर) - मध्य प्रदेश शासन में राज्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग व जिले के प्रभारी मंत्री श्री मनोहर ऊंटवाल आज जिले के प्रवास पर रहेगें। वह 10 दिसम्बर को भोपाल से प्रस्थान कर बुरहानपुर पहुंचेगें। जिसके बाद राज्यमंत्री श्री मनोहर ऊंटवाल 11 दिसम्बर मंगलवार को 10 बजे शासकीय विश्राम गृह में जनप्रतिनिधी और जनसामान्य से भेंट करने के बाद 11 बजे अपेक्स बैंक के शुभारंभ कार्यक्रम में हिस्सा लेगें।
जिसके बाद राज्यमं़त्री श्री ऊंटवाल दोपहर 12 बजे कलेक्टोरेट सभागार में जिला योजना समिति की बैठक में हिस्सा लेने के बाद 2.15 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में ही अंत्योदय समिति की बैठक में हिस्सा लेने के पश्चात 3.30 बजे राज्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री मनोहर ऊंटवाल पुनः कलेक्टोरेट सभा कक्ष में रोगी कल्याण समिति की बैठक लेगें। जिसके बाद वह 7.25 बजे सचखंड एक्सप्रेस के द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेगें।
क्र-2012/वर्मा

जिला योजना समिति की बैठक आज
5 बिन्दुओं पर होगी चर्चा
प्रभारी मंत्री श्री ऊंटवाल की अध्यक्षता में आयोजित होगी बैठक
बुरहानपुर - (10 दिसम्बर) - जिला योजना समिति की बैठक आज राज्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री मनोहर उंटवाल की अध्यक्षता में आज मंगलवार को आयोजित होगी। कलेक्टोरेट सभागार में जिला योजना समिति की बैठक 12 बजे से प्रारंभ होगी।
यह है एजेण्डा:- जिला योजना समिति की बैठक के एजेण्डे की जानकारी देते हुए जिला योजना अधिकारी श्री वासूनिया ने बताया कि बैठक के यह एजेण्डे है।
1.    25 अगस्त 2012 को आयोजित जिला योजना समिति की बैठक में लिये गये निर्णयों के अनुसार पालन प्रतिवेदन प्रस्तुतीकरण ।
2.    जिला योजना वर्ष 2013-14 का राज्य योजना आयोग द्वारा प्रस्तावित बजट का अनुमोदन।
3.    जिला पंचायत विभाग (बी.आर.जी.एफ. वर्ष 2012-13 के अतिरिक्त कार्य योजना का) प्रस्ताव/अनुमोदन।
4.    शिक्षा विभाग (शा.सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय बुरहानपुर की खुली भूमि का व्यवसायिक उपयोग हेतु) प्रस्ताव/अनुमोदन।
5.    शिक्षा विभाग (नवीन परीक्षा केन्द्रों) का प्रस्ताव/अनुमोदन है।    
क्र-2012/वर्मा

Friday, 7 December 2012


ग्राम आरोग्य केन्द्रो पर ग्रामीण सूचना केन्द्र के रूप मे हो रहे है विकसित
सूचना पटल के माध्यम से हो रहा है प्रचार प्रसार

राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिषन के अंतर्गत स्वास्थ्य के सामुदायीकरण की प्रक्रिया को सुदृढ करने के लिये प्रत्येक ग्राम मे ग्राम आरोग्य केन्द्र की अवधारणा को मुर्तरूप दिया जा रहा है उसी कडी मे स्वास्थ्य विभाग एवं एन.जी.ओ. यू.एन.एफ.पी.ए. के व्दारा सभी आरोग्य केन्द्र को ग्रामीण सूचना केन्द्र के रूप मे भी विकसित कर सभी केन्द्रो पर ग्राम आरोग्य केन्द्र सूचना पटल को लगाया जा रहा है ताकि सेवा प्रदाता संबंधित ग्राम के समस्त उपलब्ध साधनो की जानकारी ,जनहित स्वास्थ्य योजनाओ की जानकारी तथा अन्य कार्यक्रमो एवं विभागीय एवं अंतर्विभागीय जानकारी एवं दवाईया ,स्थानीय स्तर से ग्राम समुदाय को दे सके ।

        सम्पूर्ण स्वास्थ्य सबके लिये अभियान के अन्तर्गत बुरहानपुर जिले मे ग्राम स्वास्थ्य ग्राम तदर्थ समिति के माध्यम से 200 ग्रामो मे ग्राम आरोग्य केन्द्रो पर सूचना पटल की स्थापना स्वास्थ्य विभाग व्दारा समितियो के माध्यम से की गई है , आरोग्य केन्द्र  ग्रामीण सूचना केन्द्र के रूप मे विकसित किये जा रहे है । ग्राम आरोग्य केन्द्र पर ही ग्रामीण  समुदाय को षासन की जनकल्याणकारी योजनाओ एवं राष्ट्रीय कार्यक्रमो की जानकारी आसानी से उपलब्ध हो रही है ।  प्रचार प्रसार की समस्त  सामग्री ,ओ.आर.एस. के पॅकेट जिंक सल्फेट टेबलेट ,आयरन की गोलियो ,परिवार नियोजन के अस्थायी साधन आदि सामग्री का डिस्प्ले ग्रामीण  समुदाय को ग्राम आरोग्य केन्द्र के प्रति आकर्षित कर  रहा है ।



   
संलग्न - ग्राम आरोग्य केन्द्र ,बसाड का फोटो भेजा जा रहा है जिसमे ग्रामीण लोग सूचना केन्द्र का लाभ ले रहे है
       
क्र-2012/वर्मा





jansampark news --07-12-12

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से कलेक्टर श्री अवस्थी ने 35 हजार कि राशि की जारी
बुरहानपुर - (07 दिसम्बर) - कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 35 हजार रूपये की सहायता राशि जारी की है। इस राशि में उन्होनें शिकारपुरा निवासी श्रीमती उज्जवला पत्नि श्री मिल राज ठाकुर को 10 हजार रूपये की सहायता राशि उपचार हेतु और 25 हजार रूपये की सहायता राशि बंभाड़ा निवासी श्री महेन्द्र आत्मज भास्कर महाजन को पुत्र के उपचार के लिये जारी की है।
क्र-2012/वर्मा

शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर सीईओ जिला पंचायत ने खकनार जनपद के पांच सचिवों को किया निलंबित
चाकबारा, साईखेडाखुर्द, बदनापुर, रामाखेडाकला और गोन्द्री समेत पांच ग्राम पंचायतों के सचिव तत्काल प्रभाव से निलंबित
बुरहानपुर - (07 दिसम्बर) - ग्राम पंचायतों में संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने और समस्त हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन में रूचि न लेने के कारण सीइओ जिला पंचायत श्री सुरेश्वरसिंह ने खकनार जनपद के पांच ग्राम पंचायत सचिवों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
यह पांच हुये निलंबित- निलंबित सचिवों में चाकबारा सचिव मनोहर महाजन, साईखेडा खुर्द सचिव वसंत बाबु गवले, बदनापुर सचिव सुनिल पटेल, रामाखेडाकला सचिव दशरथ सिलाले और गोन्द्री ग्राम पंचायत के सचिव अभिमन्यु सुतार शामिल है। इन पांचो ग्राम पंचायत सचिवों को जनपद पंचायत द्वारा आयोजित मासिक समीक्षा बैठक में उपस्थित नहीं होकर ग्राम पंचायत की मासिक प्रगति प्रस्तुत नहीं करने, पंचायत समन्वयक अधिकारियों द्वारा निरन्तर इनके द्वारा शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में निरन्तर लापरवाही की शिकायत करने और 6 दिसंबर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खकनार टी.आर.काजले द्वारा संबंधित ग्राम पंचायत सचिवों के अपने कार्यो में रूचि नहीं लेने की शिकायत के आधार पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने मध्यप्रदेश पंचायत राज ग्राम स्वराज अधिनियम-1993 एवं मध्यप्रदेश पंचायत सेवा (ग्राम पंचायत सचिव भर्ती और सेवा की शर्ते नियम-2011) के नियमों का उल्लंघन करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
इन आरोपों के मध्य नजर किया निलंबित - मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सुरेश्वरसिंह ने चाकबारा, साईखेडाखुर्द, बदनापुर, रामाखेडाकला और गोन्द्री के इन पांचो ग्राम पंचायतों के सचिवों को शासन की समस्त विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में निरंतर लापरवाही बरतने पर । और हितग्राहीमूलक योजनाओं जैसे सामाजिक सुरक्षा पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पंेशन, विधवा पेंशन , निःशक्तजन पेंशन, राष्ट्रीय परिवार सहायता, जनश्री बीमा योजना, आम आदमी बीमा योजना, इंदिरा आवास योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास मिशन, मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना, कर्मकार मंडल की योजना, निःशक्त छात्रवृत्ति योेजना और मनरेगा के तहत समस्त उपयोजना जिसमें हितग्राहियों को लाभ प्रदाय किया जाता है इन समस्त योजनाओं का क्रियान्वयन में रूचि न लेते हुए लापरवाही ढंग से कार्य करने और   सर्वशिक्षा अभियान के समस्त निर्माण कार्यो को पिछले 02-03 वर्षो से अधूरे पडे निर्माण कार्यो को पूरा न कराने व किचन शेड के भी काफी निर्माण कार्य नही कराने पर यह आदेश जारी किया है।
क्र-2012/वर्मा

Thursday, 6 December 2012

JANSAMPARK NEWS 06-12-12





                                                   जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
                                                                     समाचार
                         2 जनवरी 2013 को विशाल सामुहिक सम्मेलन विवाह का होगा आयोजन
                              स्कूल शिक्षामंत्री श्रीमती चिटनीस ने लिया तैयारीयों का जायजा
                                 13 हजार रूपये मूल्य की गृहस्थी का दिया जायेगा सामान
बुरहानपुर - (06 दिसम्बर) - आगामी 2 जनवरी 2013 को जिले में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत विशाल सामुहिक विवाह का आयोजन किया जायेगा। नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस विशाल सामुहिक विवाह सम्मेलन में सभी धर्मो के लोगों का रिती रिवाजों के साथ विवाह संपन्न कराया जायेगा। जिसकी तैयारीयों की समीक्षा के लिये आज गुरूवार को शासकीय विश्राम गृह में प्रदेश की स्कूल शिक्षामंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस ने समीक्षा बैठक ली। जिसमें समाजसेवीयों ने भी हिस्सा लेकर सामुहिक विवाह सम्मेलन को सफल बनाने के लिये अपना पूरा सहयोग देने की बात कही और अपने सुझाव भी दियें।
प्रत्येक नवदंपत्तियों को दे धर्मानुसार धार्मिक ग्रंथ:- 2 जनवरी 2013 को जिले में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत आयोजित होने वाले विशाल सामुहिक विवाह के अवसर पर सभी नवदंपत्तियों को धर्मानुसार धार्मिक ग्रंथ जैसे गीता, बाईबिल, कुरान आदि ग्रंथ दिये जायें यह निर्देश समीक्षा बैठक में स्कूल शिक्षामंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस ने दियें। उन्होनें कहा कि धर्म ही व्यक्ति को सत्य मार्ग पर ले जाता है और जुड़ना और टिकना सिखाता है।
    साथ ही उन्होनें सम्मेलन में परिणय सूत्र में बंधने वाले सभी नवदंपत्तियों को सुरजने और तुलसी का पौधां देने के भी निर्देश दिये। उन्होनें कहा कि हम सब मिलकर 2 जनवरी 2013 को आयोजित होने वाले सामुहिक विवाह सम्मेलन को इतने बेहतर प्रकार से मनायें कि यह बुरहानपुर में एक उत्सव सा बन जायें।
25 तक जमा कराये आवेदन:- अधिकारीयों और समाजसेवीयों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने कहा कि जो लोग इस सामुहिक विवाह सम्मेलन में विवाह करना चाहते वह 25 दिसम्बर तक अपने आवेदन जमा कर सहयोग प्रदान करें। साथ ही उन्होनें सभी लोगों से अपील की कि समाज के सभी लोग इस पावन कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले।
नवदंपत्तियों को 13 हजार रूपये की दी जायेगी गृहस्थी:- मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत आयोजित होने वाले सामुहिक विवाह सम्मेलन में योजना के अंतर्गत वधु पक्ष को 13 हजार रूपये मूल्य की गृहस्थी का सामान दिया जायेगा।
1. प्रेशर कुकर 
2 हाथ सिलाई मशीन
3.गैस कनेक्शन या मिक्सर एवं पेडिस्टर पंखा ।
4.पलंग ।
5 छोटी अलमारी।
6. स्टील बर्तनों का सेट।
7. मंगल सूत्र एवं जोड़वा (लगभग 15 से 20 ग्राम चांदी का )
आयोजन में सम्मिलित होने की पात्रता:- मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत जिला प्रशासन बुरहानपुर द्वारा आयोजित होने वाले सामुहिक विवाह में यह पात्रता हितग्राही शामिल हो सकेगें।
1.    कन्या के विवाह और विधवा परित्यकता के पुर्नविवाह हेतु। 
2.    कन्या निर्धन परिवार की हो।
3.    कन्या के पालक का जिले का निवासी होना आवश्यक।
4.    वधु की आयु न्यूनतम 18 वर्ष एवं वर की आयु न्यूनतम 21 वर्ष होना आवश्यक होना चाहिए।
निःशुल्क आवेदन प्राप्त करने का स्थान:- संबंधित ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, नगर निगम और नगर पंचायत कार्यालय ।
आवेदन के साथ प्रस्तुत किये जाने वाले अभिलेख:-
1.    वर-वधु का प्राथमिक और माध्यमिक शाला का आयु संबंधी प्रमाण पत्र या मतदाता परिचय पत्र या शासकीय चिकित्सक का आयु संबंधी प्रमाण पत्र ।
2.    वधु के परिवार का बी.पी.एल. प्रमाण पत्र या निर्धनता बाबत् पंचायत या नगरीय निकाय का पंचनामा एवं पालक का शपथ पत्र ।
3.    वर-वधु के पासपोर्ट साईज के फोटो आवेदन पर चस्पा करना अनिवार्य है।
4.    वधु के परिवार के राशन कार्ड की छायाप्रति।
5.    वधु के पालक का जिले का निवासी संबंधी साक्ष्य-राशनकार्ड या मतदाता परिचय पत्र या पंचायत नगरीय निकाय का प्रमाण पत्र। (इनमें से कोई एक)
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गौराबाई दरबार, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती संगीता नगीन सन्यास, सीईओ जिला पंचायत सुरेश्वरसिंह, उप संचालक सामाजिक न्याय श्रीमती मीना मिश्रा, जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री आई.एल.मेहरा, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री पी.के.सोनी, एसडीएम बुरहानपुर श्री सूरज नागर और भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दिलीप श्रॉफ समेत अन्य विभागों के अधिकारी और समाजसेवी उपस्थित थे।
टीपः- फोटोग्राफ संलग्न
     क्र-2012/वर्मा

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...