Monday, 7 January 2013

JANSAMPARK NEWS 07-01-2013

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
जिला स्तरीय अनुसूचित जाति सलाहकार एवं निगरानी समिति की बैठक 11 को
बुरहानपुर - (07 जनवरी 2013) - कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी आषुतोष अवस्थी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुसूचित जाति सलाहकार एवं निगरानी समिति की बैठक कलेक्टोरेट सभागार में 11 जनवरी को दोपहर 12 बजे आयोजित की होगी। जिसकी जानकारी देते हुए सहायक आयुक्त आदिवासी श्री एम.के.मालवीय ने बताया कि बैठक में जिला स्तर पर अनुसूचित जाति उपयोजना मद अंतर्गत विभिन्न विभागांतर्गत प्राप्त आवंटन एवं उपलब्धियों की समीक्षा की जायेगी।
क्र-19/2012/वर्मा


टीएल
गुणवत्तापूर्ण हो फीडर सेपरेषन के कार्य-कलेक्टर श्री अवस्थी
साथ ही समय सीमा की बैठक में महिला बाल विकास अधिकारी को आंगनवाड़ी केन्द्रों के निरीक्षण के दिये आदेष
10 फरवरी को बुरहानपुर जनपद का आयोजित होगा खण्ड स्तरीय अंत्योदय मेला
खकनार में आयोजित होने वाले अंत्योदय मेले के तैयारीयों की समीक्षा
बुरहानपुर - ( 07 जनवरी 2013) - जिले में चल रहा फीडर सेपरेशन का कार्य गुणवत्तापूर्ण हो यह निर्देश समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने मध्य प्रदेश विद्युत मंडल के अधिकारियों को दिये। उन्होनें कई ग्रामों में फीडर सेपरेशन के कार्य में मापदण्डो के अनुसार गुणवत्ता ना बरतने पर नाराजगी जाहिर करते हुए विद्युत मंडल के अधिकारियों को सतत् मानिटरिंग करने के निर्देश भी दिये। उन्होनें आदेश देते हुए कहा कि जिले में चल रहे फीडर सेपरेशन के कार्य की गुणवत्ता में कोई भी कोताही बर्दाश्त नही की जायेगी।
    कलेक्टोरेट सभागार में आयोजित वर्ष की प्रथम समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सभी जिला अधिकारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं भी दी। साथ ही विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश भी दिये।
आंगनवाड़ी केन्द्रों का करें निरीक्षण:- सर्व कार्यालय प्रमुखों की बैठक में कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने जिला महिला एवं सशक्तिकरण अधिकारी को आंगनवाड़ीयों के सतत् निरीक्षण करने के निर्देश दिये। ताकि केन्द्रों की व्यवस्था सही रहे। उन्होनें आदेश देते हुए कहा कि इस सप्ताह जिले के सभी सुपरवाईजर तीन-तीन आंगनवाड़ी केन्द्रों, परियोजना अधिकारी 15-15 आंगनवाड़ी केन्द्रों एवं कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग स्वयं 15 आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
झोलाछाप डॉक्टरों पर करें कार्यवाही:- जिले के दोनो ही अनुविभागीय अधिकारी  और स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी जिले में संचालित बिना लाईसेंस की डिस्पेन्सरी संचालित करने वाले झोलाछाप फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश कलेक्टर अवस्थी ने दिये है।
पंचपरमेश्वर की रोड़ के साथ बने नाली व सोखपिट:- सर्व कार्यालय प्रमुखों की बैठक में कार्यापालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने उत्कृष्ट इंजिनियरिंग का प्रदर्शन करने का आदेश देते हुए जिले में पंच परमेश्वर योजना के अंतर्गत बनने वाली रोड़ के किनारे नाली बनवाने के सख्त निर्देश दिये। उन्होनें आदेश देते हुए कहा कि रोड़ की नाली जहा खत्म हो वहा पर सोखपिट बनवाना भी सुनिश्चित करें। अन्यथा संबंधित उपयंत्री के खिलाफ अब अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।
अंत्योदय मेले की तैयारियों कि की समीक्षा:- समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री अवस्थी ने खकनार में 13 जनवरी को आयोजित होने वाले खण्ड स्तरीय अंत्योदय मेले की तैयारियों की समीक्षा की, और संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिये। उन्होनें आदेश देते हुए कहा कि अंत्योदय मेले में सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को अंत्योदय मेले में लाभांवित किया जाये। ताकि शासन की मंशा पूर्ण हो सकें।
बुरहानपुर खण्ड स्तरीय मेला 10 फरवरी को:- कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने टीएल बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि बुरहानपुर जनपद का खण्ड स्तरीय अंत्योदय मेला आगामी 10 फरवरी को आयोजित होगा। जिसमें एक ही छत के नीचे बुरहानपुर विकासखंड के सभी पात्र हितग्राहियों को शासन की सभी योजनाओं का लाभ दिया जायेगा।
लोन वितरण में तेजी लाये बैंक:- सर्व कार्यालय प्रमुखों की बैठक में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने एलडीएम बुरहानपुर को शासकीय योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को दी जाने वाली सब्सिडी का भुगतान जल्द से जल्द बैंको के माध्यम से कराने के निर्देश दिये। उन्होनें नाराजगी जाहिर करते हुए एलडीएम बुरहानपुर को यथाशील लोन वितरण कार्य में तेजी लाने के आदेश दिये।
    इसके साथ ही कलेक्टर श्री अवस्थी ने समय सीमा की बैठक में जिले के विकास के लिये संचालित समस्त विभागों की योजनाओं की समीक्षा की। साथ ही उसमें तेजी लाने के निर्देश भी दिये। इसके साथ ही उन्होनें जिले में हो रहे कपिलधारा कूपो के निर्माण में रिचार्ज संरचना बनाने के निर्देश कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को, पटवारीयों के माध्यम से समस्त ग्राम पंचायतो के परिसर के लिये 1 एकड़ जमीन रिजर्व रखने के निर्देश समस्त तहसीदारो को, मर्यादा अभियान की सतत् मानिटरिंग करने संबंधित निर्देश जिले के दोनो ही जनपद पंचायत मुख्य कार्यापालन यंत्रीयों को और सभी प्रथम अपीलीय अधिकारियों को लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत स्वप्रेरणा से प्रकरण उठाने के आदेश भी दिये।   
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री सुरेश्वरसिंह, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मीना मिश्रा, एसडीएम जी.पी.कुडे और डिप्टी कलेक्टर श्री के.एल.यादव, कार्यालय अधीक्षक उमेश तिवारी समेत समस्त विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थें।
क-20/2012/वर्मा


Saturday, 5 January 2013

jansampark news 5-1-13

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
मंडी समिति बुरहानपुर का प्रथम सम्मेलन 7 को
अध्यक्ष उपाध्यक्ष का भी होगा निर्वाचन
दोपहर 2 बजे तक अध्यक्ष पद और शाम 5.30 बजे तक उपाध्यक्ष पद के परिणामो की होगी घोषणा
निर्वाचन कार्यक्रम की समय सारणी जारी 
बुरहानपुर - (5 जनवरी 2013) - मंडी निर्वाचन 2012 के अंतर्गत कृषि उपज मंडी समिति बुरहानपुर के कृषक सदस्य, व्यापारी सदस्य, तुलैया और हम्माल सदस्य के निर्वाचन के परिणामों का मध्यप्रदेश राजपत्र असाधारण मंे 24 दिसम्बर 2012 को प्रकाशन होने के बाद मध्य प्रदेश कृषि उपज मण्डी (मण्डी समिति का निर्वाचन) नियम, 1997 के नियम 84 के अंतर्गत धारा 13 की उपधारा 13 की उपधारा (1) के अधीन कृषि उपज मण्डी समिति बुरहानपुर के निर्वाचित सदस्यों का प्रथम सम्मेलन आयोजन और अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन और कृषि उपज मण्डी समिति बुरहानपुर का प्रथम सम्मेलन 7 जनवरी 2013 को प्रातः 11 बजे से कृषि उपज मण्डी समिति बुरहानपुर के कार्यालय में आयोजित होगा।
जिसके लिये कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने पूर्व में ही अनुविभागीय दंडाधिकारी बुरहानपुर श्री सूरज नागर को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया है।
-ःसमय सारणी घोषितः-
दोपहर 2 बजे अध्यक्ष पद का परिणाम होगा घोषित- 7 जनवरी को आयोजित होने वाले कृषि उपज मंडी समिति बुरहानपुर के अध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिये नाम निर्देषन पत्र प्रातः 11 बजे से लेकर 12 बजे तक प्राप्त किये जा सकेगें। जिसके बाद 12 बजे से 12.15 बजे तक नाम निर्देषन पत्र की संवीक्षा की जायेगी। जिसके बाद 12.15 बजे से लेकर 12.30 बजे तक नाम निर्देषन पत्र की वापसी की प्रक्रिया होगी। जिसके बाद दोपहर 12.30 बजे से लेकर 1 बजे तक मत पत्र तैयार कराये जायेगें। जिसके बाद दोपहर 1 बजे से लेकर 1.30 बजे तक गुप्त मतदान होगा। जिसके उपरांत दोपहर 1.30 बजे से लेकर 2.30 बजे तक मतो की गणना कर परिणाम की घोषणा की जायेगी।
दोपहर 5.30 बजे उपाध्यक्ष पद का परिणाम होगा घोषित- 7 जनवरी को आयोजित होने वाले कृषि उपज मंडी समिति बुरहानपुर के अध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिये नाम निर्देषन पत्र प्रातः 2.30 बजे से लेकर 3 बजे तक प्राप्त किये जा सकेगें। जिसके बाद 3 बजे से 3.30 बजे तक नाम निर्देषन पत्र की संवीक्षा की जायेगी। जिसके बाद 3.30 बजे से लेकर 4 बजे तक नाम निर्देषन पत्र की वापसी की प्रक्रिया होगी। जिसके बाद दोपहर 4 बजे से लेकर 4.30 बजे तक मत पत्र तैयार कराये जायेगें। जिसके बाद दोपहर 4.30 बजे से लेकर 5 बजे तक गुप्त मतदान होगा। जिसके उपरांत दोपहर 5 बजे से लेकर 5.30 बजे तक मतो की गणना कर परिणाम की घोषणा की जायेगी।
क्र-15/2012/वर्मा
शासकीय कलेण्डर 2013 में दरगाह-ए-हकीमी का फोटोग्राफ चयनित
शहर के छाया चित्रकार कमलेष पालीवाल ने भेजा था फोटो
जनसंपर्क संचालनालय द्वारा आयोजित की गई थी प्रतियोगिता
बुरहानपुर - (5 जनवरी 2013) - वर्ष 2013 के शासकीय कलेण्डर इमेजेस ऑफ मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के छायाचित्रकार कमलेश पालीवाल द्वारा खीचा गया दरगाह-ए-हकीमी का फोटो चयनित हुआ है। जो कि वर्ष 2013 के शासकीय कलेण्डर के अगस्त माह में प्रकाशित होगा। जिसके लिये कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने जिले के फोटोग्राफर श्री पालीवाल की सराहना करते हुए उन्हें बधाई भी दी है। 
उल्लेखनीय है कि जनसंपर्क संचालनालय द्वारा प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। मध्यप्रदेश शासन के वर्ष 2013 के केलेण्डर के लिये विभिन्न छायाकारों द्वारा भेजी गई फोटो में से प्रत्येक माह के लिये एक-एक फोटो का चयन समिति द्वारा किया गया है । यह सभी फोटो प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर एवं उपलब्धियों पर आधारित है। केलेण्डर के लिये जिन फोटोग्राफ का चयन हुआ है, उनके फोटोग्राफर को 25 हजार का पुरस्कार दिया जायेगा ।
केलेण्डर के माह जनवरी के पृष्ठ के लिये शिशिर दीक्षित द्वारा भेजा गया फोटो खजुराहो उत्सव, फरवरी के लिये महेन्द्र राठौर के अमरकंटक मंदिर, मार्च के लिये रोहित चौरसिया के महाकाल मंदिर-उज्जैन, अप्रैल के लिये प्रभुराम मालवीय के बालिका शिक्षा, मई के लिये गौरव चौरसिया के विष्व प्रसिद्व साँची स्तूप के फोटो का चयन किया गया है ।
इसी प्रकार जून माह के पृष्ठ केलिये आर.के.झारिया के बालिकाओं को खेल में प्रोत्साहन, जुलाई के लिये रूपेश कुमार चौरसिया के रामघाट-उज्जैन, अगस्त के लिये कमलेश पालीवाल के दरगाह-ए-हकीमी-बुरहानपुर, सितम्बर के लिये रमेश सोनी के मिर्च उत्पादन, अक्टूबर के लिये मुकेश देवतवाल के विकास-कम्प्यूटर शिक्षा/कुम्हार की बेटी, नवम्बर के लिये शंकर गुप्ता के आदिवासी महिलाएँ और दिसम्बर माह के पृष्ठ के लिये संजीव गुप्ता के सूर्यास्त-व्ही.आई.पी. रोड-भोपाल के फोटो का चयन किया गया है।
उल्लेखनीय है कि जिला जनसंपर्क कार्यालय बुरहानपुर द्वारा कार्यालय में प्राप्त जिले के चार छाया चित्रकारो अमर चौहान, सागर मोदी, कमलेश पालीवाल और रितेश बावस्कर के छायाचित्र संभागीय स्तर पर संभागीय जनसंपर्क कार्यालय इंदौर भेजे गये थे। जहां से संभागीय स्तर पर समस्त छायाचित्रकारो के छायाचित्र चयनित होकर राज्य स्तरीय चयन के लिये माध्यम भोपाल की ओर प्रेषित कर दिये गये थे।
टीपः-फोटोग्राफ संलग्न
क्र-16/2012/वर्मा

जिला स्तरीय सतर्कता, सलाहकार एवं अनुश्रवण समिति की बैठक 7 को
बुरहानपुर - (5 जनवरी 2013) - अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता सलाहकार एवं अनुश्रवण समिति की बैठक 7 जनवरी को आयोजित होगी। जिसकी जानकारी देते हुए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास एम.के.मालवीय ने बताया कि बैठक कलेक्टर आशुतोष अवस्थी की अध्यक्षता में 7 जनवरी को दोपहर 12 बजे से कलेक्टोरेट सभागार में आयोजित होगी। जिसमें 13 बिन्दुओं पर चर्चा होगी।
क्र-17/2012/वर्मा
राज्य के बजट 2013-14 के लिये जन सामान्य के सुझाव आमंत्रित
जिलेवासी उचइनकहमज/हउंपसण्बवउ पर 31 जनवरी तक भेज सकते है सुझाव
वित्त विभाग की नवाचारी पहल
बुरहानपुर - (5 जनवरी 2013) - अब जिले वासी भी राज्य सरकार के बजट 2013 और 14 के लिये शासन को अपने सुझाव भेज सकते है। यह संभव हुआ है। वित्त विभाग की नवाचारी पहल से जिसका उद्देश्य जनसामान्य के सुझावों से राज्य का बजट बनाना है।
    उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा वर्ष 2013-14 के सामान्य बजट बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिसमें जन सामान्य को जोड़ने के लिये वित्त विभाग द्वारा नवाचारी पहल अपनाते हुए जनसामान्य का सुझाव लेने का अभिनव और नवाचारी निर्णय लिया गया है। जिसके अंतर्गत अब बुरहानपुर जिले के वासी भी राज्य के 2013-14 के बजट के लिये अपने सुझाव 31 जनवरी तक उचइनकहमज/हउंपसण्बवउ भेज सकते है। ताकि यह बजट जन अपेक्षाओं के अधिक अनुरूप और विकासोन्मुखी बन सकें। 
क्र-18/2012/वर्मा

Friday, 4 January 2013

JANSAMPARK NEWS 04-01-2013

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
सर्वोत्तम कृषक एवं कृषक समूह पुरस्कार हेतु 10 तक आवेदन आमंत्रित
बुरहानपुर - ( 4 जनवरी 2013) - जिले के किसान भाईयों के लिये विस्तार सुधार आत्मा के अंतर्गत वर्ष 2011-12 में कृषकों द्वारा 2011-12 मंे अपनाई गई कृषि तकनीकी और उत्पादकता के आधार पर प्रत्येक विकासखंड से एक-एक सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार राशि 10 हजार रूपये और सर्वोत्तम कृषक समूह के अंतर्गत पुरस्कार राशि 20 हजार रूपये जिला स्तर पर एक कृषक समूह को पुरस्कृत किया जायेगा।
    परियोजना संचालक आत्मा श्री राजेश चर्तुवेदी ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जिले के किसान भाई आवेदन पत्र संबंधित विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर आवेदन पत्र को पूर्ण भरकर आवेदन संबंधित कार्यालय में 10 जनवरी 2013 तक कार्यालयीन समय में जमा कर सकते है।
क्र-14/2013/वर्मा

Thursday, 3 January 2013

JANSAMPARK NEWS & PHOTO 03-01-2013

                                                      जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
                                                                      समाचार
                                                            देव्हारी बना तुलसी ग्राम
                                                            (सफलता की कहानी )
बुरहानपुर (03 जनवरी 2013 ) - मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् द्वारा गठित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के लगन और मेहनत से 55 परिवार वाला ग्राम देव्हारी ग्राम पर्यावरण की अलख जगाते हुए पूरा देव्हारी ग्राम बन गया। 55 परिवारों के लोगों ने तुलसी का महत्व समझते हुए तुलसी की महत्ता ही अब आगे पहल में ग्राम के युवाओं को बढ़ा दिये आपके कदम ग्राम में प्रस्फुटन समिति के मॉडल जन सूचना केन्द्र का संचालन भी किया जा रहा है। जन सूचना केन्द्र के माध्यम से युवाओं द्वारा शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन व प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। आगामी प्रयास में विवाद मुक्त ग्राम, पॉलीथीन मुक्त ग्राम, सी.एफ.एल.युक्त ग्राम, गौ ग्राम व नशामुक्त ग्राम की ओर की पहल।
टीप-फोटोग्राफ संलग्न
क्र-8/2013/वर्मा
चना फसल में ईल्ली की रोकथाम के लिये जिले किसान भाई अपनाये यह उपाय
बुरहानपुर (03 जनवरी 2013 ) - जिले के किसान भाईयों के लिये उप संचालक श्री मनोहर देवके किसान कल्याण एवं कृषि विभाग ने चना फसल में ईल्ली की रोकथाम के लिये उपाय देते हुए बताया कि किसान भाई-
खेतों में उपलब्ध जैविक किट जैसे कैम्पोलोटिस क्लोरिडी(ईल्ली परजीवी) लेडीबड, बीटल, क्रायसोपा, रेडयूविड बीटल, परभक्षी वास्प एवं परभक्षी मकड़ियों का संरक्षण करें। मित्र पक्षियों जैसे नीलकंठ, कांवर, पैगा, काली, चिड़िया गलगलिया आदि को बैठने के लिये फसल में एक फिट उंची मुड़ी हुई लकड़ियों पर बैठकर इल्लियों को चुनकर नष्ट कर सकें। प्रारंभिक अवस्था की ईल्लियों के नियंत्रण हेतु 0.33 प्रतिशत नीम तेल 2.50 लीटर, 500 लीटर पानी में घोल बनाकर प्रति हैक्टर की दर से छिड़काव करें।
ऽ    गौमूत्र को बाटल या बडे़ कांच के बर्तन में भरकर धूप में रख दे। जितना अधिक दिन पुराना गौमूत्र रहेगा उतना अधिक लाभकारी है। 150 से 200 मिलीलिटर गौमूत्र 15 लीटर स्प्रे पंप में मिलाकर 10 से 12 पंप स्प्रे प्रति एकड़ करने से यह सभी प्रकार के कीटो को नियंत्रण करता है।
ऽ    15 से 20 किलो नीम पत्तियां कोमल डालियों सहित 200 लीटर पानी में भिगोकर छांव में रखे और पानी पीला होने तक गलने दे। इसे नीम पत्ती का काढ़ा करते है। इस छानकर एक एकड़ क्षेत्र में स्प्रे करें।
ऽ    आधा किलो लहसून और आधा किलो हरिमिर्च बारीक पीसकर पानी में घोल ले और छानकर 200 लीटर पानी में मिला दे इसमें 100 ग्राम साबून पाउडर (डिटरजेंट पाउडर) मिलाकर एक एकड़ फसल पर छिड़काव करें।
ऽ    मिट्टी के घड़ों में महि (छाछ) भरकर 20 से 25 दिन के लिये जमीन में गाढ़ दे या भूसे में ढककर रख दे ओर अधिक समय तक रखे तो अच्छा है इसके बाद इसे निकालकर 2-2.50 लीटर इस सड़े हुये मठे को प्रति 15 लीटर पंप मिलाकर छिड़क दे। जिससे कि बड़ी ईल्लीयों का तत्काल नियंत्रण होगा।
इसके अतिरिक्त प्रति मीटर कतार में 2 या 2 से अधिक ईल्लीया मिलने पर रासायनिक किटनाशकों का भी उपयोग कर सकते है।
क्र.            कीटनाषक               मात्रा प्रति हैक्टर
1.            क्यूनालफॉस 25 ई.सी.          1.25 लीटर
2.            ट्रायजोफॉस 40 ई.सी.                1.00 लीटर       
3.            ट्रायजोफॉस और डेल्टामेथिन       1.00 लीटर
    36 ई.सी.
क्र-9/2013/वर्मा

जीवन का आधार है पर्यावरण
बुरहानपुर (03 जनवरी 2013 ) - मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग म.प्र.शासन के अंतर्गत 1 जनवरी 2013 को पर्यावरण संगोष्ठी का आयोजन ब्लॉक स्तरीय बुरहानपुर और जनपद खकनार में किया गया। विकासखंड खकनार में जनपद अध्यक्ष रतिलाल चिलात्रे द्वारा पर्यावरण पर उद्बोधन दिया गया पर्यावरण की महत्ता का समझाते हुए जीवन पर प्रकाश डाला गया। पर्यावरण को हरा भरा करने के लिये ग्राम में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी होना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित महामंत्री विजय गुप्ता ने भी उपस्थित जनों को संबोधित किया।
पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से बुरहानपुर जिले से लगभग 22 किलो मीटर की दूरी पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति देव्हारी ने भी पर्यावरण संरक्षण का जिम्मा लिया। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत प्रस्फुटन समिति सदस्यों ने ग्राम देव्हारी को आदर्श ग्राम बनाने हेतु पर्यावरण संरक्षण संदेश के रूप में प्रत्येक घर में तुलसी का पौधा रोपकर तुलसी ग्राम बनाया। साथ ही शराब मुक्त, पालीथीन मुक्त, विवाद मुक्त, सी.एफ.एल. युक्त आदि का संकल्प लेकर आदर्श ग्राम की परिकल्पना में बढ़ाये अपने कदम। इसी कार्यक्रम के अवसर पर बुरहानपुर जिले से सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती प्रतिभा बेदी ने ग्रामीणजनों को अपना मार्गदर्शन प्रदान करते हुए ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति देव्हारी के कार्यो की सराहना की, और गौ-पालन व गौ-संवर्धन के लिये समिति सदस्यों को प्रेरित करने का कार्य किया। कार्यक्रम में उपस्थित गायत्री परिवार के धमेन्द्र कुमार जैन ने वृक्षारोपण पर अधिक ध्यान देने के लिये समिति सदस्यों को पौधे संरक्षण एवं पौधों की देखभाल के लिये प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित जिला समन्वयक महेश कुमार खराडेत्र द्वारा म.प्र. जन अभियान परिषद् की अवधारणा एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु किये जा रहे परिषद् के कार्यक्रमों एवं गतिविधीयों को गीत के माध्यम से मैं तुमको विश्वास दु तुम मुझको विश्वास दो, के साथ संगोष्ठी में उपस्थित जन समुदाय का उत्साह वर्धन किया। पर्यावरण संगोष्ठी कार्यक्रम में प्रस्फुटन समिति मोहन राठौर द्वारा समिति द्वारा किये गये कार्यो का प्रतिवेदन पढ़कर सभी के समक्ष सुनाया गया। कार्यक्रम का संचालन विकासखंड समन्वयक अशोक त्रिपाठी द्वारा किया गया।
क्र-10/2013/वर्मा
खकनार में अंत्योदय मेला 13 को
बुरहानपुर (03 जनवरी 2013 ) - 5 जनवरी को खकनार में आयोजित होने वाला खण्ड स्तरीय अंत्योदय मेला अब 13 जनवरी को आयोजित होगा जिसमें एक ही छत के नीचे सभी पात्र हितग्राहीयों को राज्य शासन की जन हितकारी योजनाओं से लाभांवित किया जायेगा।
क्र-11/2013/वर्मा

12 जनवरी को जिले में होगा सामूहिक सूर्य नमस्कार
तैयारीयों को लेकर कलेक्टर श्री अवस्थी ने की समीक्षा
नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम
बुरहानपुर (03 जनवरी 2013 ) - स्वामी विवेकानंदजी की जयंती अंतर्गत 12 जनवरी को युवा दिवस के अवसर पर जिले की समस्त स्कूलों में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसमें 5 हजार छात्र हिस्सा लेगें। जिसकी तैयारीयों के लिये आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन नेहरू स्टेडियम में आयोजित करने के निर्देश दिये।
उन्होनें बैठक में कार्यक्रम के सफल संचालन के उद्देश्य से सभी विभागों के मध्य कार्य विभाजन भी किया। साथ ही इस अवसर पर उन्होनें मुख्यमंत्री आवास में होने वाली युवा पंचायत की तैयारी की समीक्षा भी की।
रूपरेखाः- स्वामी विवेकानंदजी के जन्मदिवस के अवसर पर नेहरू स्टेडियम में सामूहिक सूर्य नमस्कार की षुरूवात 12 जनवरी को प्रातः 9 बजे एकत्रीकरण तथा उद्घोषक द्वारा संपूर्ण कार्यक्रम की भूमिका का प्रस्तुतीकरण करके होगी। जिसके बाद 9.25 बजे राष्ट्रगीत वन्देमातरम् का सामूहिक गायन होने के बाद 9.30 बजे सूर्य नमस्कार और प्राणायाम प्रारंभ होगा। जिसके बाद माननीय मुख्यमंत्रीजी का संदेश वाचन प्रातः 10 बजे से होगा।
क्र-12/2013/वर्मा
केरियर काउन्सिलिंग योजनान्तर्गत आवेदन पत्र 12 तक आमंत्रित
बुरहानपुर (03 जनवरी 2013 ) - नगर रोजगार कार्यालय बुरहानपुर द्वारा कैरियर काउन्सिलिंग योजनान्तर्गत वर्ष 2012 और 13 के लिये काउन्सलर्स का पेनल तैयार करने हेतु मनोवैज्ञानिक एवं विषय विशेषज्ञों से 12 जनवरी 2013 तक आवेदन आमंत्रित किये गये है। रोजगार अधिकारी श्री व्ही.एस.चौहान नगर रोजगार कार्यालय द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी की गठित जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा चयनित मनोवैज्ञानिक एवं विशेषज्ञों को निर्धारित दिवसों में काउन्सलिंग कार्य हेतु आमंत्रित किया जायेगा एवं निर्धारित मानदेय दिया जायेगा। मनोवैज्ञानिक हेतु अनिवार्य योग्यता मनोविज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री या पी.जी.डिप्लोमा एवं विषय विशेषज्ञ के लिये संबंधित विषय में विशेषज्ञता एवं मार्गदर्शन के क्षेत्र में अनुभव होना चाहिए। ईच्छुक आवेदक कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर नगर रोजगार कार्यालय से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है।
क्र-13/2013/वर्मा


Tuesday, 1 January 2013

C JANSAMPARK NEWS 1-1-13


जिला जनसपंर्क कार्यालय- बुरहानपुर
समाचार
प्रदेश के कृषि मंत्री ने जिले का किया दौरा
जिला जैविक परिक्षेत्र, मंडी, कृषि और मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला का किया निरीक्षण
कहा देश को हरित नही जैविक हरित क्रांती की जरूरत-कृषिमंत्री डॉ.कुसमरिया
साथ ही किसानों को दिलाया भरोसा उनकी हर मांग को गंभीरता से लेगी सरकार
बुरहानपुर (1 जनवरी 2013)- प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री डॉ.श्री रामकृष्ण कुसमरिया ने जिले में संचालित कृषि योजनाओं, जैविक खेती और कृषि अभियांत्रिकी पर कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी से चर्चा करते हुए किसान कल्याण विभाग की समीक्षा की। समीक्षा में उन्होनें निर्देश देते हुए कहा कि जिला किसान कल्याण विभाग जिले में जैविक खेती को अधिक से अधिक प्रोत्साहन देना सुनिश्चित करें।
    उन्होनें जैविक खेती का महत्व बताते हुए कहा कि देश को आज महज हरित क्रांति मात्र की नही बल्कि जैविक हरित क्रांति की आवश्यकता है। इसलिये उन्होनें कृषि विभाग के जिला अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वह जिले में किसानों को बायो गैस, वर्मीपिट, अमृतपानी, अमृतखाद, अमृत जीवांजनी आदि का उपयोग करने के प्रति प्रोत्साहित करें, और रासायनिक खाद व उर्वरकों का कम से कम उपयोग करने के प्रति जागरूक करें। ताकि मिट्टी में सूक्ष्मजीवों की सक्रियता बनी रहें।
जैविक परिक्षेत्र का किया निरीक्षण:- अपने दौरे के दौरान राज्य के कृषि मंत्री डॉ.श्री कुसमरिया ने रावेर रोड़ स्थित जैविक परिक्षेत्र का अवलोकन भी किया। जहा पर उन्होनें गेंहू और चने की खेती का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को जैविक डिस्कम्जोरर्स से कम्पोस्ट करने एवं जैविक दवाईयों का कृषि उत्पादन बड़ाने के लिये सलाह दी। साथ ही उन्होनें जैविक परिक्षेत्र में अधिकारियों को वर्मी कम्पोस्टिंग और वर्मीवास का उपयोग करने के लिये आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। इस मौके पर कृषि मंत्री डॉ. श्री कुसमरिया ने जिला जैविक परिक्षेत्र में खरीफ फसल, जैविक सोयाबीन और जैविक अरहर के उत्पादों का अवलोकन भी किया।
किसानों के लिये प्रयोगशाला बनें मंडी:- कृषि उपज मंडी का निरीक्षण करते हुए कृषि मंत्री डॉ.श्री कुसमरिया ने कृषि उपज मंडी के अधिकारियों को मंडी को जिले के कृषकों के लिये तकनीकि प्रयोगशाला के रूप में विकसीत करने के निर्देश दिये। उन्होनें इस अवसर पर मंडी परिसर में कृषि विकास विभाग द्वारा मंडी के वेस्ट से बन रही वर्मी कम्पोस्टिंग का भी अवलोकन किया, और सराहना भी की।
    उन्होनें इस अवसर पर मंडी स्थित कृषि मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला का भी निरीक्षण किया, और अधिक से अधिक मृदा परीक्षण कार्ड बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होनें जिले के कृषि वैज्ञानिकों से चर्चा करते हुए कहा कि वह आत्मा परियोजना में संबद्ध होकर बुरहानपुर के कृषकों की समस्याओं पर केन्द्रीत होकर कार्य करें ताकि हमारे जिले का किसान समृद्ध हो सकें।
किसानों की हर समस्यां का गंभीरता से होगा निराकरण:- जिले में अपने प्रवास के दौरान प्रदेश के किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री डॉ.श्री रामकृष्ण कुसमरिया केला नीलामी देखने के लिये कृषि उपज मंडी प्रांगण स्थित केला नीलामी सभागार पहुंचे। जहा पर किसानों और व्यापारियों ने अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखी। जिस पर कृषि मंत्री कुसमरिया ने सभी समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर उनका निराकरण करने का भरोसा दिलाया।
    इसके साथ ही किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री डॉ.श्री रामकृष्ण कुसमरिया ने रावेर रोड़ स्थित टेक्समो फैक्टी का निरीक्षण भी किया। उनके साथ उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग श्री मनोहर देवके, संचालक आत्मा श्री राजेश चर्तुवेदी और सचिव कृषि उपज मंडी श्री चौधरी समेत अन्य अधिकारीगण शामिल थे।
टीप-फोटोग्राफ संलग्न
क्र-4/2013/वर्मा
कृषि पखवाड़ा आज से
बुरहानपुर (1 जनवरी 2013)- जिले में किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिये कृषि विकास विभाग के द्वारा कृषि पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। जिसकी अधिक जानकारी देते हुए उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग श्री मनोहर देवके ने बताया कि यह पखवाड़ा आज बुधवार से 16 जनवरी तक मनाया जायेगा। जिसके अंतर्गत विभाग के सभी विभागीय अधिकारी चौपाल लगाकर किसानों की समस्याओं का निराकरण करेगें।
क्र-5/2013/वर्मा

JANSAMPARK NEWS & PHOTO 01-01-13 B




                                                        जिला जनसपंर्क कार्यालय- बुरहानपुर
                                                                            समाचार
                                              नेहरू स्टेडियम में सामूहिक विवाह सम्मेलन आज
                                          एक ही मंडप में 180 नवदंपत्ति बंधेगें परिणय सूत्र में
                                                        दुल्हनों के हाथों में रचाई गई मेंहदी
बुरहानपुर (1 जनवरी 2013)- आज बुधवार को जिले में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत विशाल सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जायेगा। नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस विशाल सामूहिक विवाह सम्मेलन में सभी धर्माे के तकरीबन 180 नवदंपत्तियों का रिती रिवाजों के साथ विवाह संपन्न कराया जायेगा। जिसकी विस्तृत जानकारी देतें हुए मुख्य कार्यापालन अधिकारी जनपद पंचायत बुरहानपुर अनिल पवार ने बताया कि आज जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान के अंतर्गत आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन में 180 युगल नवदंपत्तियों को परिणय सूत्र में बांधा जायेगा।
नवदंपत्तियों को 13 हजार रूपये की दी जायेगी गृहस्थी की सामाग्रीः- मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत आयोजित होने वाले सामुहिक विवाह सम्मेलन में योजना के अंतर्गत वधु पक्ष को लोहे का पलंग, अलमारी, पेडीस्टल पंखा, मिक्सर गाईंडर, बिस्तर का सामान, प्रेशर कुकर सहित बर्तनों का सेट, मेकअप बाक्स, पायजे आदि अन्य सामग्री मिलाकर 13 हजार रूपये मूल्य की गृहस्थी का सामान दिया जायेगा।
यह देगें आर्शीवाद:- बुधवार को मध्य प्रदेश शासन की महत्वकांक्षी पहल मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन में पावन परिणय सूत्र में बंधने वाले नव दंपत्तियों को प्रदेश की स्कूल शिक्षामंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस, नगर की महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गौराबाई दरबार और जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती संगीता नगीन सन्यास समेत सम्मानिय जनप्रतिनिधीगण आर्शीवाद देगें।
दुल्हनों ने सजाई मेंहदी:- बुधवार को शादी के पवित्र रिश्ते में बंधने जा रही दूल्हनों के हाथों में जिला प्रशासन द्वारा मेंहदी रचवाई गई। जिसके लिये शहर में महिला बाल विकास विभाग द्वारा शिकारपुरा स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र में मेंहदी एवं मंगल गीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी विस्तृत जानकारी देते हुए जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी अब्दुल गफ्फार खान ने बताया कि मेंहदी एवं संगीत कार्यक्रम में शहर की 20 दूल्हनों के हाथों में मेंहदी रचवाई गई है। साथ ही साथ संगीत कार्यक्रम का आयोजन भी किया था।
    वही सीईओ जनपद पंचायत बुरहानपुर श्री पवार ने बताया कि ग्राम पंचायतों में भी पंचायत स्तर पर मेंहदी एवं संगीत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। जिसमें आज बुधवार को सामूहिक विवाह सम्मेलन में परिणय सूत्र में बंधने वाली दूल्हनों के हाथों में मेंहदी रचाई गई।
टीपः- फोटोग्राफ संलग्न
क्र-2/2013/वर्मा

                                                  वन्दे मातरम् से हुई नववर्ष की शुरूआत

बुरहानपुर -(1 जनवरी 2013)- जिला कलेक्टर कार्यालय में नववर्ष की शुरूआत वन्दे मातरम् गॉन के साथ हुई। अपर कलेक्टर श्री पी.आर.कतरोलिया की उपस्थिति मंे सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से वन्देमातरम् गान किया। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर श्री के.एल.यादव., जिला विज्ञान अधिकारी श्री दीपक बावस्कर, लोक सेवा प्रबंधक श्री मनोज शंखपाल, जनसंपर्क अधिकारी श्री सुनील वर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
क्र-3/2013/वर्मा


JANSAMPARK NEWS & PHOTO 01-01-13






                                                     जिला जनसंपर्क्र कार्यालय-बुरहानपुर
                                                                        समाचार
                                                             मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना
                           सांई दरबार में हाजरी लगाने के लिये जिले से 56 तीर्थयात्री शिर्डी हुए रवाना
                                             सांई नाथ के जयकारो से गूंज उठा स्टेशन परिसर
बुरहानपुर - (01 जनवरी 2013) - राज्य शासन की महत्वकांक्षी और विनम्र पहल मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत जिले से 56 तीर्थयात्री सांईधाम में मत्था टेकने के लिये प्रातः 4 बजे स्पेशल टेªन से शिर्डी के लिये रवाना हुए। इतना ही नही शिर्डी की यात्रा के लिये अपने घर से बुजुर्गो को विदा करने आये परिजनों के चेहरों पर भी इस बात की खुशी साफ झलक रही थी आर्थिक रूप से कमजोरी के बावजूद प्रदेश शासन की सराहनीय पहल से उनके घर के बुजुर्ग भी तीर्थयात्रा का लाभ उठा पा रहे है। तो दूसरी ओर शिर्डी के सांईधाम जाने वाले बुजुर्ग भी काफी खुश थे।    
    शिर्डी के सांई भगवान के दर्शन के लिये पूरे वर्ष भर देश-विदेश से आने वाले भक्तों का तांता लगा रहता है। इसी कड़ी में जिले के 56 तीर्थयात्री भी भगवान सांई  के अलौकिक दर्शन करेगें।
भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालु रवाना:- शिर्डी के लिये तीर्थयात्री जय सांईराम, जय सांईनाथ के जयकारो के बीच रवाना हुए। एवं इस अवसर पर संपूर्ण रेल्वे स्टेशन परिसर जय सांईराम और जय सांईनाथ के जयकारो से गंूज उठा। जिले से सांईनाथ के दर्शन के लिये रवाना हो रहे जिले के तीर्थयात्रियों कि बिदाई जिला प्रशासन द्वारा भारतीय संस्कृति के अनुरूप कुमकुम तिलक लगाकर, फूलमाला पहनाकर और आरती उतारकर की गई। इस अवसर पर ढोल नगाड़ों के बीच भक्तिमय वातावरण मंे रवाना हो रहे जिले के 56 तीर्थयात्रियों के चेहरो पर भी अलौकिक तेज के साथ ही अपार उत्साह देखने को मिला।
2 अनुरक्षक भी हुए रवाना- जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत सांईनाथ के लिये रवाना हुए 56 तीर्थयात्री के जत्थे के साथ ही प्रशासन द्वारा तीर्थयात्रीयों की देखभाल के लिये 2 शासकीय कर्मचारी अनुरक्षक के रूप में जत्थे के साथ रवाना हुए है।
मंगलमय यात्रा की कि कामना:- बुरहानपुर से मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत भगवान सांईनाथ के दर्शन के लिये रवाना हुए तीर्थयात्रीयों को बिदाई देने आये मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुरेश्वरसिंह ने तीर्थयात्रियों को भावभीनी बिदाई देते हुए उनकी सुखमय एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।
धन्य है यह शासन का यह प्रयास:- तीर्थयात्रा के लिये रवाना हो रहे तीर्थयात्रियों ने शासन की सराहनीय पहल की खुले मन से प्रशंसा की। तीर्थयात्रियों ने कहा कि हमने सोचा नही था कि हम कभी शिर्डी के दर्शन के लिये जा पायेगें। लेकिन सरकार की इस योजना और ईश्वर की कृपा से ही हमें तीर्थयात्रा का अवसर मिला है।
शिर्डी के लिये तीर्थदर्शन योजना के तहत रवाना हो रहे तीर्थयात्रियांे को बिदा करने के लिये जिला पंचायत सीईओ श्री सुरेश्वरसिंह, तहसीलदार अनिल सपकाले और परियोजना अधिकारी श्री विजय पचौरी समेत जिला अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
टीपः-फोटोग्राफ संलग्न
क्र-1/2012/वर्मा

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...