Tuesday, 8 October 2013

JANSAMPARK NEWS 8-10-13

    जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
विधानसभा निर्वाचन: स्थैतिक निगरानी टीम का गठन
बुरहानपुर (08 अक्टूबर) -  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष अवस्थी ने जिले के विधानसभा आम चुनाव 2013 के सुचारू संचालन हेतु विधानसभा निर्वाचन 2013 में लड़ने वाले अभ्यर्थियों के व्यय लेखे से संबंधित निगरानी हेतु विधानसभावार स्थैतिक निगरानी टीम का गठन किया है। यह टीम आदर्श आचार संहिता प्रारंभ होने के दिनांक से कार्य समाप्ति तक कार्य संपादित करने हेतु गठित की गई है। जिसमें टीम के प्रमुख अधिकारियों को कार्यपालिक दण्डाधिकारी की शक्तियाँ प्रदान की गई है।
विधानसभावार नियुक्त कार्यपालिक दण्डाधिकारीः- विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 179 नेपानगर के लिये सहायक संचालक कृषि किसान कल्याण आर.एस.निगवाल प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग महेन्द्र नागराज तथा अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग अनिल पटेल को नियुक्त किया गया है।
        विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 180 बुरहानपुर के लिये प्रबंधक दुग्ध संघ बुरहानपुर शिवाजीराव जाधव, महाप्रबंधक बुरहानपुर ताप्ती मिल लालबाग दीपक सक्सेना तथा सहायक यंत्री जिला शिक्षा केन्द्र सर्व शिक्षा अभियान बुरहानपुर कोमल पूनीवाला को नियुक्त किया गया है।
    उक्त कार्यपालिक दण्डाधिकारियों के साथ पुलिस अधिकारी तथा एक-एक कैमरामेन को नियुक्त किया गया है। प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारियों की 8-8 घण्टे की ड्यूटी लगाई गई। संवेदशील या व्यय संवेदी क्षेत्रों में विशेषकर मतदान के पहले आखिरी 72 घण्टे में तंत्र को अत्यंत सावधानी से एवं सघन रूप से कार्यवाही की जायेगी। जाँच के दौरान यदि अभ्यर्थी अथवा उनके अभिकर्ता अथवा दल कार्यकर्ता को ले जाने वाले वाहन में 50 हजार रूपये से अधिक की राशि, पोस्टर आदि अथवा 10 हजार से अधिक की राशि की ड्रग्स, शराब, अस्त्र-शस्त्र और गोला बारूद या उपहार सामग्री जिसका प्रयोग निर्वाचकों को प्रलोभन के लिये किया जाना है यदि वाहन में पाई जाती है तो उसे जप्त कर लिया जायेगा। जाँच तथा जप्ती के पूरे घटनाक्रम की व्हीडियोग्राफी की जायेगी।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवस्थी ने बताया कि यह स्थैतिक निगरानी टीम मुख्य मार्गों, जिले एवं राज्य की सीमाओं पर जाँच चौकी बनायेंगे तथा अपने क्षेत्र में अवैध शराब, रिश्वत की मदों या बड़ी मात्रा में नगदी, अस्त्र-शस्त्र और गोला बारूद तथा समाज विरोधी तत्वों की आवाजाही पर निगाह रखेगी। जाँच की पूरी प्रक्रिया व्हीडियोग्राफी की जायेगी। यह दल रिटर्निंग अधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी और व्यय प्रेक्षक, सामान्य प्रेक्षकों एवं पुलिस प्रेक्षक को प्रति सहित दैनिक गतिविधि रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को उसी दिन भेंजेंगी। पुलिस मुख्यालय में नोडल अधिकारी जिले से प्राप्त ऐसी सभी रिपोर्टो को समेकित करेंगे और अगले दिन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को अनुबंध ‘ग’ में रिपोर्ट भेजेंगे। पूरी प्रक्रिया कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में ही की जायेगी।
क्र-16/2013/975/वर्मा

विधानसभा निर्वाचन: राजनैतिक दलों के बैनर-पोस्टर हटाने के दिये निर्देश
बुरहानपुर (08 अक्टूबर) -  अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश रेवाल ने निर्देश दिये है कि विधानसभा निर्वाचन 2013 आचार संहिता के प्रभावशील होने से शासकीय भवनों, बिजली- टेलीफोन खम्बे, आदि पर लगे राजनैतिक दलों कट आउट, बैनर, पोस्टर आदि तत्काल हटायें जाये। साथ ही यह भी निर्देश दिये है कि शासकीय दीवारों पर राजनैतिक दलों द्वारा लिखे गये विज्ञापनों आदि को भी हटवाया जाना सुनिश्चित करें।
क्र-17/2013/976/वर्मा

विधानसभा निर्वाचन: डाक प्राप्त करने हेतु अतिरिक्त व्यवस्था के दिये निर्देश
बुरहानपुर (08 अक्टूबर) -  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष अवस्थी ने सभी कार्यालय प्रमुखों को विधानसभा निर्वाचन 2013 मंें निर्वाचन की डाक प्राप्त करने हेतु आवश्यक अतिरिक्त व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये हैं।
        श्री अवस्थी ने निर्देशित किया है कि निर्वाचन परिणाम की घोषणा होने तक प्रत्येक कार्यालय में प्रातः 10ः30 से 5 बजे तक तथा कार्यालयीन समय के पश्चात् रात्रि 11 बजे तक अतिरिक्त समयावधि में कम से कम किसी एक जिम्मेदार कर्मचारी की ड्यूटी कार्यालय में लगाना सुनिनिश्चित करें। जिससे निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण एवं समय-सीमा की डाक का विरतण सुचारू रूप से हो सके। साथ प्रतिदिन शाम 5 बजे समस्थ कार्यालयों से एक कर्मचारी को अनिवार्य रूप से डाक प्राप्त करने हेतु कार्यालय एवं कलेक्टर  जिला निर्वाचन अधिकारी में उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया गया है।
क्र-18/2013/977/वर्मा

विधानसभा निर्वाचन: अवकाशों पर प्रतिबंध
बुरहानपुर (08 अक्टूबर) -  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष अवस्थी ने निर्देश समस्त कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया है कि मतगणना समाप्ति तक कार्यालय के किसी भी अधिकारी एवं कर्मचारी को किसी भी प्रकार का अवकाश कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन कार्यालय की सहमति के बिना स्वीकृत नहीं की जायेगी। जिससे की विधानसभा निर्वाचन 2013 का कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न हो सकेगा तथा निर्वाचन कार्य हेतु नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी सदैव तत्परता के साथ उपलब्ध हो सकेंगे।
        साथ ही कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवस्थी ने निर्देश दिये है कि यदि किसी अधिकारी तथा कर्मचारी का स्थानांतरण जिले के बाहर हुआ है तब उसे कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन के अनुमति के बिना कार्यमुक्त नहीं किया जावेगा। निर्वाचन के प्रशिक्षण की दिनांक एवं मतदान सामग्री प्राप्त करने के 5 दिन पूर्व से लेकर मतगणना परिणाम की घोषणा की दिनांक तक किसी अधिकारी तथा कर्मचारी का आकस्मिक अवकाश कदापि स्वीकृत न किया जाये और यदि अपरिहार्य स्थिति में ऐसा करना आवश्यक हो तो इस कार्यालय की लिखित सहमति अवश्य प्राप्त की जायेगी।
क्र-19/2013/978/वर्मा

दो गैर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को चुनाव चिन्ह आवंटित
बुरहानपुर (08 अक्टूबर) -  निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2013 के लिये रजिस्टर्ड गैर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अभ्यर्थियों को एक समान निर्वाचन प्रतीक आदेश 1968 के पैरा बी के अंतर्गत दो दलों को निर्वाचन प्रतीक आवंटित किये गये हैं। जिसकी अधिक जानकारी देते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश रेवाल ने बताया कि समता समाधान पार्टी को मध्यप्रदेश की समस्त 230 विधानसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव चिन्ह् बिजली का खम्बा और मध्यप्रदेश नवनिर्माण सेना को चुनाव चिन्ह् बल्ला आवंटित किया गया है।
         क्र-20/2013/979/वर्मा


Monday, 7 October 2013

JANSAMPARK NEWS 7-10-13

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
विधानसभा निर्वाचन -2013
विधानसभा चुनाव हेतु प्रशिक्षण 8, 9 तथा 10 अक्टूबर को
बुरहानपुर (7 अक्टूबर 2013) - आगामी विधानसभा निर्वाचन 2013 के लिये प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण देने हेतु शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक वि़द्यालय का चयन किया गया है। उक्त केन्द्रों पर मतदान दलों के सदस्यों के लिये प्रथम प्रशिक्षण 8, 9 तथा 10 अक्टूबर को दो पारियों में प्रातः 10 बजे से 1 बजे तक एवं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बे तक आयोजित किया गया है।
क्र-12/2013/971/वर्मा

टीएल
आदर्श आचरण संहिता का हो सख्ती से पालन
समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री अवस्थी ने दिये निर्देश
कोटवार मुनादी करके मताधिकार के प्रति करेगें जागरूक
बुरहानपुर (7 अक्टूबर 2013) - जिले में आदर्श आचरण संहिता का सख्ती से पालन हो। यह आदेश कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने टीएल बैठक में दिये। उन्होनें आदेश देते हुए कहा कि निर्वाचन का कार्य सर्वोच्च है, इसलियें समस्त जिला अधिकारी निर्वाचन के कार्य को प्रथम प्राथमिकता पर रखते हुए संपादित करें। श्री अवस्थी ने सभी जिला अधिकारियों को जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में लोक प्रतिनिधीत्व अधिनियम प्रभावी है। जिसके प्रावधानों के अनुसार वर्तमान में निर्वाचन कार्य में लगे समस्त शासकीय अधिकारी कर्मचारी निर्वाचन आयोग की प्रतिनियुक्ति पर है। इसलिये जिन भी अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी निर्वाचन कार्य के लिये लगाई जाऐ तो जिला प्रमुख उन्हें तत्काल उन्हें रिलीव करें।
    सर्व कार्यालय प्रमुखों की बैठक में कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने जिले के तीनों ही तहसीलदारों को कोटवारों से मुनादी कराकर नागरिकों से अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होनें स्वीप की विस्तृत समीक्षा भी की।
    जिसके अंतर्गत उन्होनें सभी संबंधित अधिकारियों को स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत सक्रिय भूमिका निभाते हुए नैतिक मतदान के प्रति नागरिकों को जागरूक करने की गतिविधी तेज करने के निर्देश दिये। उन्होनें जिले के दोनों ही सीईओ जनपदों को ग्रामसभाओं में मतदाता जागरूकता की जानकारी देने के निर्देश दिये वही नगरीय निकायों के सीएमओं को वार्ड सभाएं आयोजित करके नैतिक मतदान के प्रति जागरूक करने के आदेश दिये।
उन्होनें जिला शिक्षा अधिकारी को नैतिक मतदान विषय पर वाद-विवाद, तात्कालिक भाषण, रंगोली और निबंध प्रतियोगिता का सतत् आयोजन करने के निर्देश दिये। वही महिला बाल विकास विभाग को मेंहदी प्रतियोगिता और महिला गोष्टी मताधिकार के प्रति जागरूक करने के आदेश भी दिये।
इसके साथ ही समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री अवस्थी ने सभी जिला अधिकारियों को सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार कोई भी प्रत्याशी को मतदान ना करने पर उपयोग में प्रारंभ की जाने वाली नाटो बटन की विस्तृत जानकारी भी अधिकारियों को दी।
नवीन संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री अवस्थी ने उपसंचालक सहाकारिता और जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को शासकीय उचित मूल्य की दुकानों का निरीक्षण करने व सत्यापन करने के सख्त निर्देश भी दिये।
    इसी प्रकार बैठक में कलेक्टर श्री अवस्थी ने जिले में संचालित शासन की महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के प्रकरण के वितरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश महाप्रबंधक उद्योग विभाग एवं अग्रणी बैंक प्रबंधक को दिये। वही टंट्या भील युवा स्वरोजगार योजना के प्रकरणों के निर्माणों में तेजी लाने के निर्देश भी दोनों ही सीईओ जनपदों को दिये।
इसके साथ ही सर्व कार्यालय प्रमुखों की बैठक में कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने जिले में संचालित सभी विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उनमें तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होनें -
ऽ    सभी जिला अधिकारियों को विगत तीन दिनों में आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण कर अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के आदेश दिये।
ऽ    जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को समस्त डाक्टरों से निरीक्षण कराने के।
ऽ    जिला समन्वयक समग्र स्वच्छता को निर्मल भारत अभियान में तेजी लाने के।
ऽ    समग्र डाटा एन्ट्री कार्य में तेजी लाने के।
ऽ    जिला समन्वयक समग्र स्वच्छता को सतत् अभियान चलाकर गुणवत्तापूर्ण शौचालयों का निर्माण करवाने के।
ऽ    वही जिला शिक्षा अधिकारी को क्वॉलिटी एज्यूकेशन के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये।
ऽ    और लंबित जनसुनवाई व पीजीआर के प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करने के आदेश भी दिये।
बैठक में अपर कलेक्टर प्रकाश चंद्र रेवाल, सीईओ जिला पंचायत सुरेश्वरसिंह, डिप्टी कलेक्टर के एल.यादव, शंकरलाल सिंगाडे़, बुरहानपुर एसडीएम काशीराम बडोले और नेपानगर एसडीएम सूरज नागर समेत अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
क्र-13/2013/972/वर्मा

जिले के विश्राम गृह अधिगृहित
बुरहानपुर (07 अक्टूबर) -  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी द्वारा जारी आदेशानुसार जिले के सभी विश्रामगृह, गेस्ट हाउस और विश्राम भवन अधिगृहित कर लिये गये हैं। कोई भी विश्राम गृह, गेस्ट हाउस और विश्राम भवनों को बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के बगैर किसी भी पार्टी अथवा अन्य सामान्यजन को आवंटित नहीं किया जायेगा। आदेश का उल्लंघन करने वालो के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। 
    बुरहानपुर मुख्यालय के समस्त विश्राम गृह, गेस्ट हाउस और वनमंडल के विश्राम भवनों के आरक्षण के लिये सक्षम अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी बुरहानपुर को बनाया गया है। वही नेपानगर तहसील खकनार के समस्त विश्रामगृह एवं गेस्टहाउस के आरक्षण के लिये सक्षम अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी नेपानगर होगें।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने दोनों ही एसडीएम को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने और निर्वाचन अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की अवांछित राजनैतिक गतिविधीयां विश्रामगृह में ना हो। इसकी सतत् मॉनीटरिंग करने के आदेश भी दिये।
क्र-14/2013/973/वर्मा

मुद्रक और प्रकाशक का नाम पता जरूरी
बुरहानपुर (7 अक्टूबर 2013) - कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने चुनाव प्रचार के लिए छपवाए जाने वाले बैनर, पोस्टर और पम्पलेट के संबंध में म.प्र.स्थानीय प्राधिकारी (निर्वाचन अपराध) अधिनियम की धारा 14 क में किए उपबंधों का पालन सुनिश्चित किया है।
धारा 14 क में निहित प्रावधानों के मुताबिक कोई भी व्यक्ति ऐसी निर्वाचन पुस्तिका या पोस्टर मुद्रित तथा प्रकाशित नहीं कराएगा, जिस पर मुद्रक और प्रकाशक के नाम पते नहीं होंगे। उपबंधों के पालन में दिए गए निर्देशों के तहत मुद्रक द्वारा मुद्रित सभी निर्वाचन संबंधी पम्पलेटों, पोस्टर्स या इसी तरह की अन्य सामग्री के मुखपृष्ठ पर मुद्रक एवं प्रकाशन के नाम-पते अंकित किए जायेंगे । धारा 127(क) (2) के मुताबिक मुद्रक प्रकाशक से घोषणा पत्र एवं मुद्रित सामग्री की 4 प्रतियां सामग्री मुद्रित किए जाने के तीन दिनों के भीतर जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजी जायेगी । मुद्रक द्वारा कंडिका 3 में उल्लेखित पत्रों के साथ परिशिष्ठ-2 भी अपने हस्ताक्षर से प्रस्तुत की जायेगी ।
उपरोक्त 1 से 4 तक की कोई जानकारी मुद्रक द्वारा कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को भेजी गई है तो वह सिर्फ परिशिष्ट-2 की सत्यापित छायाप्रति कार्यालय जिला निर्वाचन पदाधिकारी को भेजेगा । निर्देशों का पालन न होने की दशा में मुद्रक का प्रेस लायसेंस निरस्त करने के साथ अधिनियम के भी कार्यवाही की जा सकेगी ।
क्र-15/2013/974/वर्मा

Saturday, 5 October 2013

JANSAMPARK NEWS 5-10-13


जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
घातक अस्त्र-शस्त्रों एवं आग्नेय शस्त्रों का प्रदर्शन व उपयोग प्रतिबंधित
लाइसेंसी शस्त्र थानों में जमा कराने के दिये निर्देश
बुरहानपुर (5 अक्टूबर 2013) - आगामी विधानसभा निर्वाचन 2013 के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 4 अक्टूबर को जारी कार्यक्रम अनुसार विधानसभा निर्वाचन, 2013 के कार्यक्रम की घोषणा अंतर्गत निर्देश जारी किये है कि, निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण होने तक घातक अस्त्र-शस्त्रों एवं आग्नेय शस्त्रों का प्रदर्शन व उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। सभी शस्त्र लाईसेंसधारी अपने शस्त्र लाईसेंस पर स्वीकृत दर्ज शस्त्र तत्काल थाने में जमा करायेंगे।
    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी द्वारा जिले के समस्त शस्त्र लायसेंस अस्थाई रूप से विधानसभा निर्वाचन, 2013 की प्रक्रिया की समाप्ति 11 दिसम्बर तक के लिये निलंबित करते हुये निर्देश दिये गये है कि, जिले के सभी शस्त्र लाइसेंसधारी अपने शस्त्र लाइसेंस पर स्वीकृत तथा दर्ज शस्त्र तत्काल संबंधित थाने में जमा करायें। संबंधित थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि सभी लाइसेंसधारियों के लाइसेंसी शस्त्र उक्त आदेश से 11 दिसम्बर, 2013 विधानसभा निर्वाचन की समाप्ति तक की अवधि के लिये अनिवार्य रूप से जमा करंें तथा शस्त्र लायसेंसधारी व्यक्ति को विधिवत् रसीद प्रदान करें।
क्र-10/2013/969/वर्मा


25 नवम्बर को मतदान, तो 8 दिसम्बर को होगी मतगणना
संचार प्रतिनिधीयों से चर्चा में कलेक्टर ने दी जानकारी
96 मोबाईल वेन रखेंगी 536 मतदान केन्द्रों पर पेनी नजर
994 मतदान कर्मी खंडवा से बुरहानपुर आकर देगें सेवाएं 
आदर्श आचरण संहिता का सख्ती से होगा पालन
बुरहानपुर (5 अक्टूबर 2013) - आगामी विधानसभा निर्वाचन 2013 के निष्पक्ष और निर्भीक संपादन के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने शनिवार को नवीन संयुक्त जिला कार्यालय में अधिसूचना जारी होने के बाद राजनैतिक दलों की बैठक ली। जिसमें उन्होनें राजनैतिक दलों के प्रतिनिधीयों और जिले के संचार प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई चुनाव की संपूर्ण प्रक्रियाओं की जानकारी दी।
उन्होनें बताया कि जिले में 1 नवम्बर 2013 को चुनाव की अधिसूचना जारी की जायेगी। 8 नवम्बर तक नामांकन भरें जायेगें। 9 नवम्बर को नामांकन पत्रों की छटाई (स्कू्रटनी) की जायेगी। 11 नवम्बर को प्रत्याशियों द्वारा नाम वापस लेने की अंतिम तारिख होगी। 25 नवम्बर को मतदान होगा। जिसके बाद 8 दिसम्बर को मतगणना संपन्न होगी। तथा 11 दिसम्बर तक समस्त चुनावी प्रक्रिया संपन्न होगी अर्थात 11 दिसम्बर तक आदर्श चुनाव आचरण संहिता लागू रहेगी।
साथ ही श्री अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि, निर्वाचन के दौरान जिले में जिला निर्वाचन कार्यालय में कॉल सेंटर प्रारंभ किया गया है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07325-242025 है। इसके साथ ही अब राजनैतिक दलों को भी सभाओं और रैलियों के लिये संबंधित अधिकारियों से पूर्व अनुमति लेनी होगी।
बैठक में कलेक्टर श्री अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि, इस बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से ही मतदान कराया जायेगा। जिनका रेन्डमाईजेशन भी जिले में पूरा कर लिया गया है। साथ ही उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार वेलिट पेपर में नाटो बटन का आप्शन भी दिया जायेगा। जिसमें किसी भी प्रत्याशी को मत ना देने की मंशा रखने वाले मतदाता इसका उपयोग कर सकेगें। साथ ही उन्होनें बताया कि समस्त चुनावी प्रक्रियाओं के संपादन के दौरान होने वाले सभी कार्यो की विडीयोग्राफी करवाई जायेगी।
बैठक के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवस्थी ने संचार प्रतिनिधीयों से चर्चा करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान जिले में निष्पक्ष और निर्भीक चुनाव कराये जायेगें। साथ ही आदर्श आचरण संहिता का भी कड़ाई से पालन होगा।
    इसके साथ ही संचार प्रतिनिधीयों के चर्चा के दौरान कलेक्टर श्री अवस्थी ने बताया कि जिले में निर्वाचन की संपूर्ण तैयारियां कर ली गई है। जिसके लिये -
ऽ    जिले में 536 मतदान केन्द्र बनाये गये है, जिसमें नेपानगर में 241 और बुरहानपुर में 295 मतदान केन्द्र बनाये गयें है।
ऽ    संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया के संपादन के लिये 2400 अधिकारी व कर्मचारियों को लगाया गया है।
ऽ    जहां जिले के 564 कर्मचारी जिले से बाहर जाकर अन्य जिलों में अपनी सेवाएं देगें।
ऽ    वही 994 मतदानकर्मी खंडवा से बुरहानपुर आकर अपनी सेंवाएं देगें।
ऽ    जिलें में फोटोयुक्त निर्वाचन नामावली की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है।
ऽ    जिले में 100 फीसदी ईपीक कार्ड जारी हो चुके है।
ऽ    जिले में ईवीएम मशीन पर्याप्त संख्या में जिनकी फर्स्ट लेवल चेकिंग हो चुकी है।
ऽ    जिले में 48 संवेदनशील मतदान केन्द्र है, जिनमें निर्वाचन के दौरान विशेष सावधानी बरती जायेगी। व सुरक्षा चाक चौकस रहेगी।
ऽ    इसी प्रकार जिले में चिन्हित पांच वलनरेबल मतदान केन्द्रों में भी व्यापक सुरक्षा के इंतेजाम किये जायेगें।
ऽ    निर्वाचन के दौरान जिला स्तरीय एमसीएमसी कमेटी पेड न्यूज और विज्ञापनों पर सतत् नजर रखेंगी। जिसके लिये पृथक से सेल का निर्माण किया जा रहा है।
ऽ    जिले में 47 शेडो ऐरिया में कनेक्टिीवीटी के लिये वॉयरलेस शेट का उपयोग किया जायेगा।
ऽ    और इसके साथ ही मतदान कर्मी अपने मतदान से वंचित ना रहे इसलिये उन्हें डाकमत पत्र जारी किये जायेगें।
इस दौरान अपर कलेक्टर प्रकाश चंद्र रेवाल, डिप्टी कलेक्टर के.एल.यादव व आर.ओ.बुरहानपुर काशीराम बडोले, जनसंपर्क अधिकारी सुनील वर्मा और गणमान्य संचार प्रतिनिधीगण उपस्थित थे।
क्र-11/2013/970/वर्मा

Friday, 4 October 2013

JANSAMPARK NEWS 4-10-13

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
उद्यान विभाग के हितग्राहियों के ऑनलाईन पंजीयन के मूल दस्तावेज प्रस्तुत करना आवश्यक
बुरहानपुर (4 अक्टूबर 2013)- उद्यान विभाग से अनुदान प्राप्त करने वाले कृषक हितग्राहियों द्वारा अनुदान हेतु ऑनलाईन आवेदन किय गये है। परंतु आवेदन पत्रों के मूल दस्तावेज कार्यालय में अब तक प्रस्तुत नही किये गये है, जिसके कारण अनुदान स्वीकृति में विलम्ब हो रहा है।
    जिसकी अधिक जानकारी देते हुए उपसंचालक उद्यान श्री तोमर ने बताया कि, जिले के जिन किसान भाईयों द्वारा केला टिशु कल्चर, मल्चिंग, मशीनीकरण अन्य में अनुदान प्राप्त करने के लिये ऑनलाईन पंजीयन कराया है। वह मूल दस्तावेज उपसंचालक उद्यान, संयुक्त जिला कार्यालय बुरहानपुर में कार्यालयीन समय में 10 अक्टूबर तक अनिवार्य रूप से जमा कराये।
क्र-9/2013/968/वर्मा

जिला सलाहकार समिति की बैठक 9 को
बुरहानपुर (4 अक्टूबर 2013)- नेहरू युवा केन्द्र के युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक 9 अक्टूबर को दोपहर 3.30 बजे नवीन संयुक्त जिला कार्यालय के कलेक्टोरेट सभागार में आयोजित की गई है। यह बैठक कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित होगी। जिसकी अधिक जानकारी देते हुए जिला युवा समन्वयक अजीज डिप्टी ने बताया कि, इस बैठक में केन्द्र की वार्षिक कार्ययोजना 2013-14 और कार्यक्रमों के संबंध में चर्चा की जायेगी।
क्र-10/2013/969/वर्मा

JANSAMPARK NEWS 3-10-13

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
ग्राम नाचनखेड़ा में सद्भावना एवं जनजागृति शिविर संपन्न
बुरहानपुर (3 अक्टूबर 2013) - 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर आदिम जाति कल्याण विकास विभाग एवं ग्राम पंचायत नाचनखेड़ा के संयुक्त तत्वावधान में शासकीय उ.मा.वि. नाचनखेड़ा के परिसर में अस्पृश्यता निवारणार्थ सद्भावना एवं जनजागृति शिविर का आयोजन हुआ। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुरेश्वरसिंह भी उपस्थित थे।
    कार्यक्रम के अवसर पर क्षेत्र संयोजक अरविन्द श्रीवास्तव द्वारा विभाग में चल रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। वही सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग डी.एस.डावर ने कहा कि समाज में व्याप्त अस्पृश्यता की भावना को दूर करने के लिये शासन द्वारा किए जा रहें प्रयासों के बारे में बताया।
    इसी कड़ी में नाचनखेड़ा सरपंच बलीराम चौधरी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे गांव में समग्र स्वच्छता अभियान चलाया जाकर अब गांव निर्मल ग्राम घोषित हो चुका है। वही क्षेष्ट कार्यो के लिये पंचायत को राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
    कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन मंडल संयोजक वीरेन्द्र वर्मा द्वारा किया। वही इस अवसर पर सामूहिक भोज का आयोजन किया गया जिसमें सभी ग्रामवासियों ने एक साथ बैठकर बिना किसी भी भेदभाव के भोजन ग्रहण किया।
क्र-8/2013/967/वर्मा



स्

Wednesday, 2 October 2013

JANSAMPARK NEWS 2-10-13

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
शांति समिति की बैठक आज
बुरहानपुर (2 अक्टूबर 2013) - आगामी नवदुर्गा उत्सव के शांतिपूर्ण आयोजन के लिये आज गुरूवार को शांति समिति की बैठक आयोजित होगी। जिसकी अधिक जानकारी देते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बुरहानपुर काशीराम बडोले ने बताया कि इस बार शांति समिति की बैठक शाम 5 बजे बहादरपुर रोड़ स्थित नवीन संयुक्त जिला कार्यालय में होगी।
क्र-5/2013/964/वर्मा

कलेक्टर श्री अवस्थी ने कोर बैंकिंग आर.टी.जी.एस. व एन.ई.एफ.टी. का किया शुभारंभ
त्वरित राशि ग्राहकों के खातों में जमा हो सकेगी
बुरहानपुर ( 2 अक्टूबर 2013) - जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित खंडवा की कृषि शाखा बुरहानपुर में कोर बैंकिंग अंतर्गत आर.टी.जी.एस. और एन.ई.एफ.टी. सुविधा का 1 अक्टूबर को कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने शुभारंभ किया।    
    इस अवसर पर कलेक्टर श्री अवस्थी द्वारा उन्नतशील कृषकों को ट्रेक्टर की चाबी भी दी गई। इस अवसर पर उन्होनें कहा कि अन्य व्यवसाईयों बैंकों की तरह जिला सहकारी बैंक में भी आरटीजीएस एवं एनईएफटी सुविधा आरंभ होने से जिले के कृषकों, अमानतदारों, मनरेगा मजदूरों एवं बैंक से जुडे़ ग्राहकों को त्वरित उनके खातों में राशि जमा हो सकेंगी। बैंक के माध्यम से शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। उसमें में भी त्वरित सुविधा मिलेंगी। कलेक्टर श्री अवस्थी ने इस शुभारंभ अवसर पर कहा कि मुझें अत्यंत खुशी है कि जिला सहकारी बैंक भी व्यवसाईयों बैंकों के समान कार्य करने लगेगी।
    शुभारंभ अवसर पर अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक कैलाशचंद्र पाटीदार ने कहा कि बैंक विगत 8 वर्षो से सतत् लाभ की स्थिती में है। जिसका श्रेय उन्होनें सभी कृषकों और बैंक के अधिकारी-कर्मचारियों का दिया। कार्यक्रम का संचालन बैंक के महाप्रबंधक श्री अशोक जैन ने किया।
    इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व काशीराम बडोले, सहाकारिता उपायुक्त जे.एल.बर्डे, बैंक के संचालक अमित मिश्रा, मनोज तारवाला और शाखा प्रबंधक यशवंत जोशी समेत समस्त बैंक कर्मचारी उपस्थित थे।
टीपः- फोटोग्राफ संलग्न
क्र-6/2013/965/वर्मा

मतदान केन्द्रो के परिवर्तन के मद्देनजर बैठक संपन्न
राजनैतिक दलों ने दी सहमति
बुरहानपुर में 17 और नेपानगर में 5 मतदान केन्द्र भवन होगें परिवर्तित
बुरहानपुर (2 अक्टूबर 2013) - आगामी विधानसभा निर्वाचन 2013 के मद्देनजर जिले में जर्जर और जीर्ण-शीर्ण हो चुकें पूर्व अनुमोदित मतदान केन्द्र भवनों के परिवर्तन के प्रस्ताव पर आज बैठक का आयोजन किया गया। नवीन संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित राजनैतिक दलों की बैठक में अधिक जानकारी देते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने बताया कि जिले में 22 मतदान केन्द्र भवनों की स्थिती अत्यंत जर्जर एवं अन्य विविध समस्याओं के कारण निर्वाचन कराना संभव नही है। इसलिये बुरहानपुर विधानसभा के 17 और नेपानगर विधानसभा के 5 मतदान केन्द्र भवनों का स्थल परिवर्तन किया जाना है। जिस पर राजनैतिक दलों ने भी सहमति दी है। जिसके बाद अब यह प्रस्ताव स्वीकृति की कार्यवाही हेतु निर्वाचन आयोग को भेजा जायेगा।
यह है बुरहानपुर विधानसभा के मतदान केन्द्र:- मतदान केन्द्र 27 हिन्दी प्राथमिक शाला भवन पातोंडा जीर्ण शीर्ण होकर क्षतिग्रस्त होने के कारण परिवर्तित कर माध्यमिक शाला भवन क्रमांक-1 पातोंडा, मतदान केन्द्र 28 हिन्दी प्राथमिक शाला भवन पातोंडा जीर्ण-शीर्ण होकर क्षतिग्रस्त होने से परिवर्तित कर माध्यमिक शाला भवन क्रमांक- पांतोडा।
इसी प्रकार मतदान केन्द्र 65 वार्ड क्रमांक 03 शिकारपुरा अनुविभागीय अधिकारी कृषि कार्यालय शिकारपुरा कक्ष छोटा होने के कारण परिवर्तित करते हुए कार्यालय परियोजना संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग (आर्युवेदिक कॉलेज के सामने), मतदान केन्द्र 66 वार्ड क्रमांक- 04 सिलमपुरा श्री स्वामी नारायाण मंदिर सड़क साईड का भाग गोदाम नंबर-2 मंदिर परिसर होने के कारण परिवर्तित कर शासकीय कन्या माध्यमिक शाला महर्षि दयानंद वार्ड पश्चिम भाग मध्य का कमरा।
वही मतदान केन्द्र 67 वार्ड 4 सिलमपुरा श्री स्वामी नारायण मंदिर सड़क की साईड का गोदाम नंबर 2 केन्द्र ध्वस्त होने के कारण परिवर्तित कर शासकीय कन्या माध्यमिक शाला महर्षि दयानंद वार्ड दक्षिण भाग कमरा नंबर-1, मतदान केन्द्र 69 वार्ड क्रमांक 5 प्रतापपुरा गुजराती प्राथमिक शाला भवन भवन नवनिर्माण हेतु तोड दिया जाने के कारण परिवर्तित कर नवनिर्मीत गुजराती प्राथमिक शाला भवन प्रतापपुरा का मध्य भाग का कमरा।
व मतदान केन्द्र 70 वार्ड क्रमांक 5 प्रतापपुरा गुजराती प्राथमिक शाला भवन पश्चिम भाग कमरा नंबर 1 भवन का नवनिर्माण हेतु तोड दिये जााने के कारण परिवर्तित करते हुए नवनिर्मीत गुजराती प्राथमिक शाला भवन प्रतापपुरा का पश्चिम भाग कमरा, मतदान केन्द्र 93 वार्ड क्रमांक 12 गांधी चौक शासकीय माध्यमिक कन्या शाला भवन नवनिर्माण हेतु तोड़ दिये जाने के कारण परिवर्तित कर नवनिर्मीत शासकीय माध्यमिक कन्या शाला भवन।
मतदान केन्द्र 94 वार्ड क्रमांक 12 गांधी चौक शासकीय माध्य.कन्या शाला भवन नवनिर्मीत हेतु तोड़ दिये जाने के कारण परिवर्तित नवनिर्मीत शासकीय माध्य.कन्या शाला भवन, मतदान केन्द्र 102 वार्ड क्रमांक 15 नागझिरी कादरिया कन्या हा.से.स्कूल का कमरा नवनिर्माण हेतु तोड़ दिये जाने के कारण कादरिया स्कूल पुराना भवन गेट के पास हॉल का उत्तर भाग।
मतदान केन्द्र 103 वार्ड क्रमांक 15 नागझिरी कादरिया बुरहानी इंग्लिश स्कूल का नया भवन नागझिरी का कमरा नंबर 1 नवनिर्माण हेतु तोड दिया जाने के कारण परिवर्तित कर कादरिया स्कूल पुरान भवन गेट के पास हॉल का दक्षिण भाग, मतदान केन्द्र 104 वार्ड क्रमांक 15 नागझिरी भवन नवनिर्माण हेतु तोड़ दिये जाने के कारण परिवर्तित कर कादरिया स्कूल पुराना भवन हॉल के उत्तर भाग का कमरा।
मतदान केन्द्र 113 वार्ड क्रमांक 18 के.एम.पी स्कूल भवन पूर्व दिशा का कमरा नंबर क्षतिग्रस्त होने के कारण परिवर्तित कर के.एम.पी.स्कूल भवन पश्चिम भाग उत्तर दिशा का कमरा, मतदान केन्द्र 148 वार्ड क्रमांक 29 डॉ जाकीर हुसैन वार्ड मण्डी उर्दू स्कूल हिन्दुस्तानी मस्जिद के पास पूर्व भाग का कमरा भवन क्षतिग्रस्त होने के कारण परिवर्तित कर मंडी उर्दू स्कूल हिन्दुस्तानी मस्जिद के पास मध्य भाग में, मतदान केन्द्र 171 तहसीलदार क्वॉटर के पास स्थित स्कूल को कक्ष छोटा होने के कारण परिवर्तित नवनिर्मीत मराठी प्राथमिक शाला न्यामतपुरा।
मतदान केन्द्र 172 भारतीय उ.मा.विद्यालय के भवन को मतदाताओं की सुविधा के लिये नवनिर्मीत शाला भवन रास्तीपुरा और मतदान केन्द्र क्रमांक 173 भारतीय उ.मा.वि का मध्य भाग को भी मतदाताओं की सुविधा के लिये नवनिर्मीत शाला भवन रास्तीपुरा का मध्य भाग का परिवर्तित करने के प्रस्ताव को राजनैतिक दल द्वारा बैठक में सहमति दी गई है। जिसे अब जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा स्वीकृति हेतु निर्वाचन आयोग भेजा जायेगा।
यह है नेपानगर विधानसभा के मतदान केन्द्र:- इसी प्रकार नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में मतदान केन्द्र 97 प्राथमिक शाला भवन घमनपुरा मांजरा बांध में डूब में आने के कारण परिवर्तित करते हुए अब प्राथमिक शाला भवन रहमानपुरा, मतदान केन्द्र 107 प्राथमिक शाला भवन अमुल्लाकलां वनग्राम भवन क्षतिग्रस्त होने के कारण परिवर्तित करते हुए सामुदायिक भवन अमुल्लाकलां, मतदान केन्द्र 164 मनोरंजन केन्द्र भवन देवरीमाल भवन जीर्ण-शीर्ण होने के कारण परिवर्तित करते हुए हिन्दी प्राथमिक शाला भवन सांडसकलां, मतदान केन्द्र 169 ग्राम पंचायत भवन सांडसकलां जीर्ण-शीर्ण होने के कारण परिवर्तित करते हुए हिन्दी प्राथमिक शाला भवन सांडसकलां और मतदान केन्द्र 171 प्राथमिक शाला भवन महलगुराड़ा भवन जीर्ण-शीर्ण होने के कारण परिवर्तित करते हुए प्राथमिक शाला भवन महलगुराड़ा को किया गया है।
बैठक में अपर कलेक्टर प्रकाश चंन्द्र रेवाल, डिप्टी कलेक्टर के.एल.यादव, एस.एल.सिंगाडे़, दोनो विधानसभाओं के आर.ओ. सूरज नागर व काशीराम बडोले और राजनैतिक दलों के प्रतिनिधी अजय उदासीन, अनिल भोंसले और अर्जुन निकम भी उपस्थित थे।
क्र-7/2013/966/वर्मा

Tuesday, 1 October 2013

JANSAMPARK NEWS 1-10-13

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
नवीन संयुक्त जिला कार्यालय में वंदे मातरम् गान के साथ प्रारंभ हुआ काम-काज
बुरहानपुर -(1 अक्टूबर 2013)- बहादरपुर रोड़ स्थित नवीन संयुक्त जिला कार्यालय में सोमवार को कार्य की शुरूआत वन्दे मातरम् गान और मध्य प्रदेश गान के साथ हुई। जिसमें डिप्टी कलेक्टर श्री के.एल.यादव की उपस्थिति में वंदे मातरम व मध्यप्रदेश गान हुआ। इस अवसर पर जिला विज्ञान सूचना अधिकारी दीपक बावस्कर, लोक सेवा प्रबंधक मनोज शंखपाल जिला नाजिर आर.आर पाटिल और वरिष्ठ लिपीक श्री जांगडे़, श्री तायडे़ एवं मोदी समेत अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे। 
क्र-1/2013/960/वर्मा

किसी भी उम्मीदवार को वोट न देने वालों के लिये होगा ईवीएम में नाटो बटन
बुरहानपुर (1 अक्टूबर 2013) - जो मतदाता चुनाव मैदान में उतरे किसी भी उम्मीदवार को वोट नहीं देना चाहेंगे, उनके लिये इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में एक अलग बटन होगा। इस बटन को दबाकर वे किसी को भी वोट न देने का विकल्प गोपनीयता कायम रखते हुए चुन सकेंगे। इस बटन का नाम नाटो (नन ऑफ दि एबव) यानि उपरोक्त में से कोई नहीं होगा।
उल्लेखनीय है कि सर्वाेच्च न्यायालय ने हाल ही में अपने एक निर्णय में भारत निर्वाचन आयोग को मतदान-पत्र/ईवीएम में नाटो बटन उपलब्ध कराने की व्यवस्था करवाने के निर्देश दिये हैं। मतदान-केन्द्र में आने वाले जो मतदाता चुनाव में खड़े हुए उम्मीदवार में से किसी को भी चुनना नहीं चाहते, वे अपने इस विकल्प को गोपनीयता कायम रखते हुए चुन सकेंगे।
सर्वाेच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार मत-पत्र में उम्मीदवार की सूची में सबसे नीचे श्नन ऑफ दि एबवश् मुद्रित रहेगा। यह मत-पत्र ईवीएम की बैलेट यूनिट पर चस्पां किया जायेगा। यदि मतदाता नन ऑफ दि एबव का अगला बटन दबाता है तो किसी भी उम्मीदवार को अपना वोट न देने की उसकी इच्छा गोपनीयता के साथ ईवीएम में रिकार्ड हो जायेगी।
चुनाव आयोग द्वारा मतगणना के दौरान उपयोग किये जाने वाले फार्म 17-सी के भाग-2 और फार्म-20 की रिजल्ट शीट में उपयुक्त परिवर्तन किये जायेंगे, ताकि जो मतदाता किसी को भी मत न देने का विकल्प चुनते हैं, उनकी संख्या अलग से एकत्रित हो जाये।
भारत निर्वाचन आयोग सर्वाेच्च न्यायालय के आदेश का पालन सुनिश्चित करवाने के लिये यथाशीघ्र विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करेगा।
क्र-2/2013/961/वर्मा

मतदान का प्रतिशत बढ़ाने स्वीप की गतिविधियाँ तेज करे सभी जिले
जिलों के निर्वाचन और नोडल अधिकारियों के साथ हुई वीडियो-कान्फ्रेंसिंग
बुरहानपुर (1 अक्टूबर 2013) - मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिये सभी जिलों को स्वीप प्लान (सिस्टेमेटिक वोटर्स एजुकेशन एण्ड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन) पर विशेष ध्यान देना होगा। स्वीप संबंधी गतिविधियों में तेजी लानी होगी। यह निर्देश 30 सितम्बर को अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्ही.एल. कांताराव ने जिलों के उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और नोडल ऑफीसर के साथ हुई वीडियो-कान्फ्रेंसिंग में दिये।
श्री कांताराव ने कहा कि विभिन्न माध्यमों और पार्टनर्स द्वारा राज्य एवं जिला-स्तर पर स्वीप की काफी गतिविधियाँ चलाई जा रही हैं। चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश की स्वीप गतिविधियों की सराहना की है। मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिये आयोग उन पाँच राज्य में विशेष ध्यान दे रहा है, जहाँ इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना हैं। उन्होंने जिलों को स्वीप गतिविधियों की जानकारी नियमित रूप से भेजने के निर्देश दिये। फेसबुक के माध्यम से भी जानकारी भेजी जा सकती है।
श्री कांताराव ने मतदान का प्रतिशत बढ़ाने में महिला-बाल विकास की आँगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं, प्रौढ़ शिक्षा केन्द्रों के प्रेरकों आदि की मदद लेने को भी कहा। विद्यार्थियों के माध्यम से उनके माता-पिता के शपथ-पत्र भरवाने के निर्देश भी उन्होंने दिये। कॉलेजों में केम्पस एम्बेसेडर इस कार्य के लिये नियुक्त किये जायें। जिलों को नैतिक मतदान तथा मतदान में अधिकाधिक भागीदारी के लिये नगरीय निकायों के सहयोग से होर्डिंग्स, बैनर आदि लगाने के निर्देश श्री कांताराव ने दिये। स्वीप गतिविधि में युवाओं की अधिक भागीदारी हो तथा मतदाता जागरूकता अभियान के लिये आकाशवाणी, दूरदर्शन के कार्यक्रमों का सहयोग लिया जाये। मतदाताओं को शिक्षित एवं जागरूक करने के लिये रीजनल आईकॉन का भी उपयोग किया जाये।
वीडियो-कान्फ्रेंसिंग में आकाशवाणी, दूरदर्शन, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय और जनसंपर्क विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
क्र-3/2013/962/वर्मा

सद्भावना एवं जनजागृति शिविर आज
बुरहानपुर (1 अक्टूबर 2013) - आदिम जाति कल्याण विकास विभाग द्वारा आज 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर सद्भावना एवं जनजागृति शिविर का आयोजन किया गया है। जिसकी अधिक जानकारी देते हुए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्री डाबर ने बताया कि अस्पृश्यता निवारणार्थ, आयोजित यह शिविर 2 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से ग्राम नाचनखेड़ा में आयोजित होगा।
क्र-4/2013/963/वर्मा

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...