Wednesday, 12 February 2014

A JANSAMPARK NEWS 12-2-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर मध्य प्रदेश
समाचार
सरकारी खर्च पर करेंगे 205 तीर्थयात्री अजमेर की यात्रा
बुरहानपुर /12 फरवरी 2014/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सुरेश्वरसिंह ने आयुक्त नगर निगम, सीईओ जनपद पंचायत बुरहानपुर, खकनार और सीएमओ शाहपुर व नेपानगर को निर्देशित किया हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र के तीर्थदर्शन योजना के हितग्राहियों को जानकारी उपलब्ध करायें। ज्ञातव्य हैं कि मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत बुरहानपुर जिले से अजमेर की यात्रा के लिये आगामी 23 फरवरी से 25 फरवरी तक 205 तीर्थयात्रियों का आवंटित कोटा प्राप्त हुआ हैं तथा उक्त यात्रा के लिये आवेदन प्रस्तुत करने के लिये 17 फरवरी 2014 अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। हितग्राही तहसील और कलेक्टेªट कार्यालय से निर्धारित प्रपत्र कार्यालयीन प्राप्त कर सकते हैं।
समाचार क्र.119/2014

आओ बनाएं मध्य प्रदेश के तहत जिले में लगेगे 26 पशु चिकित्सा शिविर
प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक लगेंगे शिविर
बुरहानपुर /12 फरवरी 2014/उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं श्री एम.के.शर्मा ने जिले के पशुपालकों को 13 फरवरी से 24 फरवरी 2014 तक 26 पशु चिकित्सा शिविर लगाने के निर्देश दिये हैं। इन शिविरों में चिकित्सकों के अलावा तृृतीय एवं चतुर्थ कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी हैं। यह शिविर प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक लगाये जायेंगे। डॉ.शर्मा ने आओ बनाएं मध्य प्रदेश के तहत राज्य की 100 दिवसीय कार्ययोजना के तहत शिविर लगाने के निर्देश दिये हैं। शिविर का उद््देश्य जिले में श्वेत क्रांति लाना हैं।
    डॉ. शर्मा के द्वारा दिये गये निर्देशानुसार 13 फरवरी को मोरद, मेथा, सोलाबरडी, मोरदडकलां और देव्हारी, 17 फरवरी को पुरा, 19 फरवरी को टिटगांवकलां, 18 फरवरी को तारापाटी व झिरी, 20 फरवरी को बदनापुर, 21 फरवरी को एकलारा व चिल्लारा, 22 फरवरी को करोली व झापरपुरा, 24 फरवरी को चिंचाला, पिपरी रैयर और रेहटा, 25 फरवरी को गुलई, 26 फरवरी को लोनी, 28 फरवरी को सांडसकलां, 14 फरवरी को दर्यापुर, धामनगांव और 15 फरवरी को वारोली व जैनाबाद में शिविर लगाये जायेंगे।
    इन शिविरों में डॉ. प्रणय तिवारी, डॉ. सतीश शाक्य और डॉ.हेमंत शाह इलाज करेगें।   
समाचार क्र.120/2014

Friday, 7 February 2014

JANSAMPARK NEWS 7-2-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर मध्य प्रदेश
समाचार
10 करोड़ रूपये तक के टर्न ओवर वाले व्यवसाइयों को डीम्ड असेसमेन्ट की सुविधा
बुरहानपुर /7 फरवरी 2014/ वाणिज्यिक कर विभाग कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश शासन, वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा अधिसूचना क्रमांक (3) 5 फरवरी 2014 जारी कर 10 करोड़ रूपये तक के टर्न ओवर वाले व्यवसाइयों को वर्ष 2011-12 की अवधि के लिए डीम्ड असेसमेन्ट की सुविधा प्रदान की गयी हैं। ऐसे व्यवसाइयों को निर्धारित प्रारूप क, ख या ग में आवेदन पत्र संबंधित कर निर्धारक अधिकारी, (जिसके समक्ष वर्ष 2011-12 का कर निर्धारण प्रकरण लंबित है) के समक्ष प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
    आवेदन प्रस्तुत करने की स्थिति में ऐसे व्यवसाइयों का वर्ष 2011-12 के लिये वेट, केन्द्रीय विक्रयकर एवं प्रवेशकर अधिनियम के अंतर्गत कर निर्धारण होना मान्य किया जाएगा। आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 21 मार्च 2014 हैं। अधिसूचना एवं निर्धारित आवेदन पत्र के प्रारूप विभाग की वेबसाईट
https://mptax.mp.gov.in पर उपलब्ध हैं।
समाचार क्र.113/2014

आबकारी टेण्डर 12 फरवरी को
बुरहानपुर /7 फरवरी 2014/ जिला आबकारी अधिकारी श्री एम.के.शर्मा ने बताया कि आबकारी के फुटकर ठेकेदारों की विशेष जानकारी के लिये राज्य शासन के निर्देेशानुसार जिले में वर्ष 2014-15 अर्थात 1 अप्रैल 2014 से 31 मार्च 2015 तक की अवधि के लिये नियत शर्तो एवं प्रक्रिया के अधीन नवीनीकरण से एवं टेण्डर के प्रथम चरण में निष्पादन के अभाव में जिले की शेष देशी-विदेशी मदिरा दुकानों या एकल समूहों (16 समूहों में सम्मिलित 32 देशी मदिरा दुकानें एवं 09 विदेशी मदिरा दुकानों) का निष्पादन वर्ष 2014-15 हेतु टेण्डर के माध्यम से निर्धारित आरक्षित मूल्य पर पृथक-पृथक या एकल समूहों में कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी की अध्यक्षता में गठित जिला समिति द्वारा 12 फरवरी 2014 को दोपहर 2 बजे से किया जायेगा। मदिरा दुकानों या समूहों का आरक्षित मूल्य, खपत एवं आवश्यक जानकारी कार्यालयीन दिवसों में जिला आबकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती हैं। टेण्डर प्रपत्रों का विक्रय 6 फरवरी से प्रारंभ हैं।
समाचार क्र.114/2014

रात्रि विश्राम शिविर 13 फरवरी से
बुरहानपुर /7 फरवरी 2014/ कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी के निर्देश पर एसडीएम श्री काशीराम बडोले द्वारा अपने अनुभाग में 6 रात्रि विश्राम शिविर लगाये जायेगें। इन रात्रि विश्राम शिविरों में शासकीय योजनाओं के बेहतर, त्वरित और प्रभावी क्रियान्वयन व समीक्षा हेतु इस मास 6 रात्रि विश्राम शिविर लगाये जायेंगे।
    आगामी 13 फरवरी को ग्राम पिपरीरैयत, 15 फरवरी को जम्बुपानी, 19 फरवरी को नाचनखेड़ा, 21 फरवरी को बंभाड़ा, 25 फरवरी को संग्रामपुर और 28 फरवरी को रायगांव में रात्रि विश्राम शिविर लगाये जायेगें तथा जनता की समस्यां का मौके पर ही निराकरण किया जायेगा। इस संबंध में ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व, महिला एवं बाल विकास, कृषि, खाद्य और उद्यानीकी विभाग के ब्लॉक लेवल अधिकारियों को शिविर में निर्देश दिये जा चुके हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बुरहानपुर को शिविर की सूचना ग्रामीणों को देने के लिये व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये गये हैं।
समाचार क्र.115/2014


जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर मध्य प्रदेश
समाचार
कृषि विस्तार अधिकारियों के दायित्व निर्धारित
जिले में अपनी माटी अपना खेत योजना का होगा प्रभावी क्रियान्वयन
बुरहानपुर /7 फरवरी 2014/ आज जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुरेष्वरसिंह द्वारा जिला पंचायत में कृषि विभाग के समस्त मैदानी कार्यकर्ताओं के कार्यांे की समीक्षा की गई। बैठक में कृषि विस्तार अधिकारियों को ‘‘अपनी माटी अपना खेत‘‘ उपयोजना के क्रियान्वयन के निर्देश दिये गये तथा खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिये कम्पोस्ट खाद, जैविक खाद और जैविक कीटनाशकों के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।
    समीक्षा में मुख्य रूप से ’’मेरा खेत मेरी माटी’’ उपयोजना के अन्तर्गत कृषि विभाग व्दारा किये जाने वाले अनुसूचित जाति एवं जनजाति के समस्त कृषकों और सामान्य लघु एवं सीमांत कृषकों के खेतो पर समतली करण, मेढ़ बंधान, कूपनिर्माण, कृृषि तालाब निर्माण, नाला बंधान, लघु स्टॉपडैम, सामाजिक वानिकी, उद्यानिकी नर्सरी निर्माण कराने एवं जिनके पास कृषि भूमि नहीं है, उन्हें बायोगैस निर्माण, पशु शेड (कैटल शेड) निर्माण के कार्य कराने हेतु निर्देषित कर मैदानी कार्यकताओं के दायित्व तय कर दिये गये।
    इन दायित्वों की प्रगति की समीक्षा हेतु उप संचालक, कृषि श्री एम.एस.देवके प्रति सप्ताह करने के लिए निर्देषित किया गया एवं की गई प्रगति से अवगत कराने के लिए कहा गया तथा प्रति सप्ताह ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की निरंतर कार्यो की समीक्षा करने हेतु कहा गया।
समाचार क्र.116/2014

Thursday, 6 February 2014

B JANSAMPARK NEWS 6-2-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर मध्य प्रदेश
समाचार
पशु चिकित्सकों को 100 दिवसीय कार्ययोजना पूरा करने के सख्त निर्देश
बुरहानपुर /6 फरवरी 2014/ गत दिवस कार्यालय उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं बुरहनपुर में समस्त पशु शल्य चिकित्सकों एवं मैदानी इलाकों के सहायक पशु चिकित्सक क्षेत्र अधिकारियों की बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें माह जनवरी 2014 की प्रगति की विस्तृृत जानकारी ली गई।
    बैठक में उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ.एम.के.शर्मा ने स्पष्ट किया कि शासकीय कार्यो में पशुपालकों की समस्याओं के निराकरण के मामलों में किसी भी विभागीय कर्मचारी द्वारा कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। डॉ.शर्मा ने विशेष रूप से शासन की 100 दिवसीय कार्ययोजना जिसमें टीकाकरण, उपचार, कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण इत्यादि कार्य समाविष्ट हैं, को तत्परता से समयावधि में पूर्ण करने हेतु मैदानी अमले से कहा।
    उपसंचालक श्री शर्मा ने यह भी निर्देश दिये कि चूकिं वर्ष 2014-15 के विभिन्न योजनाओं के लक्ष्य अभी से वितरित किये जा चुके हैं। अतः सभी संस्थायें पूर्व से ही अपने-अपने क्षेत्रों के पशुपालकों एवं पंचायत प्रतिनिधियों को अपने भ्रमण की जानकारी दे, एवं पात्र पशुपालकों को इन योजनाओं का लाभ दिलायें, ताकि समयावधि में अगले वर्ष के विभागीय लक्ष्यों की पूर्ति हो सकें। साथ ही निर्देश दिये कि विशेष परिस्थिति को छोड़कर कोई भी विभागीय कर्मचारी-अधिकारी अपना मोबाईल स्विच ऑफ नहीं रखेंगा, संस्था पर समय पर उपस्थित रहेगा एवं पशुपालकों की समस्या के प्रति सजग रहकर कार्य संपादित करेगा।
समाचार क्र.111/2014

डॉ.शर्मा द्वारा विभिन्न संस्थाओं का औचक निरीक्षण
बुरहानपुर /6 फरवरी 2014/ उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं श्री शर्मा ने आज ग्राम सारोला एवं अंबाड़ा का औचक निरीक्षण किया। जिसके अंतर्गत पशुपालन विभाग की संस्थायें मुख्य ग्रामीण ईकाई उपकेन्द्र सारोला के पंजियों की विस्तृत जांच की गई। जिसमें सारी पंजिया ठीक तरह से व्यवस्थित पायी गयी। संस्था का कार्य अच्छा पाया गया, जिसके तहत ए.वी.एफ.ओ.श्री के.डी.चौधरी को प्रशंसा पत्र साथ पशु परिधारक मौजीलाल को भी उपसंचालक श्री शर्मा द्वारा प्रशंसा-पत्र दिया गया। शासकीय पशु औषधालय प्रभारी श्री ताराचंद चाकरे, ए.वी.एफ.ओ. के रिकार्ड पूर्ण न होने के कारण स्पष्टीकरण मांगा गया।
    इसी दौरान ग्राम अंबाड़ा की 4 आंगनवाड़ी केन्द्र व ग्राम सारोला की 3 आंगनवाड़ी केन्द्रों के निरीक्षण के द्वारा उपलब्ध पोषण आहार की जानकारी ली, बच्चों की वजन पंजी की जांच की गई एवं पोषण आहार को चखकर गुणवत्ता की जांच की गयी। साथ ही दोनों ग्रामों में प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में शिक्षकों एवं छात्रों की उपस्थिति का सत्यापन किया गया और मध्यान्ह भोजन चखकर देखा गया।
    इसी दौरान ग्राम अंबाड़ा स्थित शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय में डॉ.कविता गढ़वाल से भेंट के दौरान विभिन्न जानकारी में पाया गया कि उक्त औषधालय में जिला बुरहानपुर के ग्रामों के अतिरिक्त महाराष्ट्र स्थित सावदा, रावेर एवं जलगांव तक के रोगी वहां आकर स्वास्थ्य लाभ लेते हैं। ग्राम अंबाड़ा के आदिम जाति सहकारी समिति में औचक निरीक्षण कर ग्राम लिंगा, तांदली के राशनकार्डधारी प्राप्त कर रहे गेहूँ, चावल, शक्कर की प्रति किलो लिये जाने वाले मूल्य के बारे में जानकारी लीं। उपस्थित सेल्समैन ने जानकारी दी कि इस माह का अग्रिम प्रदाय किये जाने वाला राशन उन्हें प्राप्त नहीं हुआ हैं, बल्कि पिछले माह के बचे राशन को वह वितरित कर रहे हैं।
समाचार क्र.112/2014

JANSAMPARK NEWS 6-2-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर मध्य प्रदेश
समाचार
सुझाव एवं आपत्तियां 13 फरवरी तक आमंत्रित
बुरहानपुर /6 फरवरी 2014/ जिला पंजीयक से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2014-15 हेतु बुरहानपुर जिले की अचल संपत्तियों के अंतिम मूल्यों का निर्धारण किया जा चुका हैं। अंतिम मूल्यों का अधिसूचित किया जा चुका हैं और 4 फरवरी से 12 फरवरी 2014 तक कार्यालय के सूचना पटल पर प्रदर्शित किया गया हैं। अंतिम मूल्यों पर आम जनता के सुझाव या आपत्ति आमंत्रित किये गये हैं। सुझाव या आपत्ति हेतु अंतिम तिथि 12 फरवरी 2014 हैं। यदि किसी व्यक्ति को सुझाव या आपत्ति प्रस्तुत करना हो तो विहित कालावधि में जिला पंजीयक कार्यालय बुरहानपुर में प्रस्तुत कर सकते हैं। 13 फरवरी को प्राप्त आपत्ति या सुझाव का निराकरण किया जायेगा।
समाचार क्र.109/2014

जिला प्रशासन कुपोषण मिटाने के लिये कृृतसंकल्पित-कलेक्टर श्री अवस्थी



भारत जब पोलियो मुक्त हो सकता हैं तो कुपोषण मुक्त क्यों नहीं-श्री थॉमस
बुरहानपुर /6 फरवरी 2014/ आज स्थानीय ताप्ती रिट्रीट होटल में एसीएफ और सिकोईडिकोन के तत्वावधान में जिले में कुपोषण मिटाने हेतु विशाल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने कहा कि जिले में कुपोषण का निवारण हम सभी मिलकर कर सकते हैं। जिले में 36 हजार बच्चंे कुपोषित हैं, जिसमें से 3218 बच्चंे कम वजन के हैं। जिले में 4 पोषण पुर्नवास केन्द्र चल रहे हैं, जिनकी क्षमता 50 सीटर हैं। कुपोषण मिटाने के क्षेत्र में सिकाईडिकोन संस्था जिले में अच्छा कार्य कर रही हैं। जिले में कुपोषित बच्चों और माताओं के स्वास्थ्य सुधार के लिये विशेष प्रयास की जरूरत हैं। जिला प्रशासन कुपोषण मिटाने के लिये कृृतसंकल्पित हैं। जिले में पोषण पुर्नवास केन्द्रो की क्षमता बढ़ाई जायेगी।
    इस अवसर पर सिकोईडिकोन के प्रमुख श्री थॉमस ने कहा कि भारत में 25 प्रतिशत बच्चें कुपोषित हैं। 80 लाख कुपोषित बच्चें 5 वर्ष से कम उम्र के हैं। जो कि चिंता का विषय हैं। कुपोषित बच्चों को मलेरिया, डायरिया और निमोनिया अपेक्षाकृृत ज्यादा तेजी से चपेट में ले लेते हैं और प्रायः कुपोषित बच्चों की इन बीमारियों से ग्रसित होने के बाद जान तक चली जाती हैं। कुपोषण मध्य प्रदेश में यह गंभीर समस्यां हैं। इस जिले में 20 ग्रामों में हमारे संगठन द्वारा कुपोषण मिटाने का प्रयास जारी हैं। इस जिले के दूर-दराज के सीमावर्ती आदिवासी बहुल और अतिकुपोषित 60 और को ग्रामों हमारे संगठन ने गोद ले लिया हैं। भारत जब पोलियो मुक्त हो सकता हैं तो कुपोषण मुक्त क्यों नहीं हो सकता ? कोई भी काम असंभव नही हैं। एसीएफ 35 वर्ष पुरानी समाजसेवी संस्था हैं, यह संस्था एशिया और अफ्रीका महाद्वीप में भूँख के खिलाफ संघर्ष कर रही हैं। सिकोईडिकोन की स्थापना सन् 1982 में की गई थी। यह संस्था मध्य प्रदेश और राजस्थान के पिछड़े जिलों में काम कर रही हैं। सिकोईडिकोन ने वर्ष 2013 भारत को कुपोषण मिटाने के लिये 50 करोड़ रूपये का अनुदान दिया हैं। एसीएफ और सिकोईडिकोन दोनों मिलकर काम करते हैं। हमारी संस्था भारत को कुपोषण मुक्त बनाना चाहती हैं।
    इस अवसर पर फ्रांस के माथियास जो कि बुरहानपुर जिले में 2 वर्ष का कार्य कर रहे हैं। ने कहा कि जिले में भुखमरी तो नहीं हैं लेकिन कुपोषण जरूर हैं। जिले में पोषण आहार से कुपोषण मिट सकता हैं। हमें जच्चा-बच्चा दोनों पर बराबर ध्यान देना होगा। बच्चों के जन्म के बाद प्रारंभिक 2 वर्ष बड़े चुनौतीपूर्ण होते हैं।
    इस अवसर पर एसडीएम नेपानगर श्री सूरज नागर ने कहा कि इस क्षेत्र में कुपोषण को सिकोईडिकोन और जिला प्रशासन मिलकर मिटा सकते हैं। कुपोषण एक कलंक हैं, हम सभी को मिलकर इसे मिटाना हैं। कुपोषित बच्चों का भविष्य अंधकार में होता हैं, इन्हें भोजन, दवा और देखभाल की जरूरत होती हैं। इन्हें सिकोईडिकोन संस्था सहारा देने का काम कर रहा हैं।
    इस अवसर पर जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री अब्दुल गफ्फार खान ने कहा कि जिले में कुपोषण कई कारण हैं। गरीबी, पिछड़ापन, अशिक्षा और ज्यादा बच्चों के कारण जिले में कुपोषण व्याप्त हैं। शहर में झुग्गी बस्तियों में भी कुपोषण व्याप्त हैं।    
    इस अवसर पर परियोजना अधिकारी एकीकृृत बाल विकास परियोजना खकनार श्रीमती ममता ने कहा कि आदिवासी बहुल ग्रामों में कुपोषण ज्यादा हैं। ग्रामीणों को पोषण पुर्नवास केन्द्र 14 दिन के लिये भेजना एक चुनौतीपूर्ण काम हैं। इस चुनौती का हम लोग मुकाबला कर रहे हैं।
    इस अवसर कार्यक््रम को डॉ. अवनि गुप्ता, अमित और संदीप ने भी संबोधित किया।
    टीपः- फोटोग्राफ संलग्न
समाचार क्र.110/2014

Wednesday, 5 February 2014

JANSAMPARK NEWS 5-2-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर मध्य प्रदेश
समाचार
रोजगार गारंटी योजना में मशीन से काम प्रतिबंधित
स्वीकृृत समस्त निर्माण कार्य एक माह में पूरा करने के सख्त निर्देश
ग्रामीणों को अधिकाधिक रोजगार दिया जाये-श्री सिंह
बुरहानपुर /5 फरवरी 2014/ आज ग्राम सीवल में खकनार विकासखण्ड के सरपंच-सचिव सम्मेलन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सुरेश्वरसिंह ने कहा कि महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत स्वीकृृत कार्यों में मशीन का उपयोग नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिले में रोजगार गारंटी के तहत तेजी से काम होना चाहिए। अभी तक स्वीकृृत सभी कार्य एक माह में पूरा कर पूर्णता प्रमाण-पत्र जारी करें। पूर्णता प्रमाण-पत्र जारी करने में विलंब के लिये उपयंत्री जिम्मेदार होंगे। ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार गारंटी योजना के तहत अधिकाधिक मजूदरों को रोजगार उपलब्ध कराया जाये।   
    बैठक में खकनार विकासखण्ड के ग्राम बाकड़ी, बड़ीखेड़ा, सीवल, मांडवा, पलासुर, सांईखेड़ाखुर्द, पलाड़, चांदनी, बड़ीछोड़, बदनापुर आदि के सरपंच-सचिव शामिल थे। बैठक में पंच परमेश्वर योजना, पिछड़ा क्षेत्र विकास निधि योजना, सांसद निधि, रोजगार गारंटी योजना, कन्या अभिभावक योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, वृृद्धावस्था पेंशन, समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन की समीक्षा बिन्दुवार की गई। बैठक में श्री सिंह ने बताया कि इंदिरा आवास योजना की किश्त अगले वित्त वर्ष में हितग्राहियों के खाते में सीधे विकास आयुक्त कार्यालय, भोपाल द्वारा भेजी जायेगी।
    इस अवसर पर उपसंचालक कृृषि श्री एम.एस.देवके ने कहा कि कृृषि विभाग की कुछ योजनाओं को रोजगार गारंटी योजना से जोड़ दिया गया हैं। काम तो ग्राम पंचायत करायेंगी, स्टीमेट उपयंत्री बनायेगें मगर सहयोग व मार्गदर्शन कृृषि विभाग के कृषि विस्तार अधिकारी करेंगे। रोजगार गारंटी के तहत जिले में नर्सरी, खेत तालाब, नाडेप, बायोगैस, मेड़बंधान, वर्मीकम्पोस्ट, केटलशेड (पशु आवास) आजिवीका मिशन के गोदाम और खेत-सड़क बनाये जायेगें। हितग्राहियों का चयन कृृषि विस्तार अधिकारी करेंगे।
    इस अवसर पर सहायक संचालक उद्यानिकी खकनार श्री रामनरेश तोमर ने कहा कि जिले में केला उत्पादन की व्यापक संभावना हैं। टपक बूंद सिंचाई योजना में 10 गुना कम पानी लगता हैं। 10 हॉर्स पावर ट््यूबवेल से 5 एकड़ की सिंचाई मात्र 1 घंटे में की जा सकती हैं।  रोजगार गारंटी के तहत नंदन फलोद्यान लगाये जा रहे हैं। निंबू, आम, अमरूद आदि लगाने के लिये अजा-अजजा के हितग्राहियों को शत-प्रतिशत अनुदान दिया जाता हैं।
    इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकरी जनपद पंचायत खकनार श्री एस.के दंडोतिया, बड़ी संख्या में सरपंच-सचिव, हितग्राही, जनपद सदस्य, पंचायत इंस्पेक्टर आदि मौजूद थे। शेष सरपंच-सचिवों का सम्मेलन कल खकनार जनपद पंचायत कार्यालय में 11 बजे आयोजित किया जायेगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सुरेश्वर सिंह करेंगे।
टीपः- फोटोग्राफ संलग्न
समाचार क्र.108/2014

Tuesday, 4 February 2014

JANSAMPARK NEWS 4-2-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
खाद्य विभाग द्वारा फरवरी माह का खाद्यान्न कोटा आवंटित
अंत्योदय और बीपीएल को 1 रूपयें प्रतिकिलो गेहूँ, चावल और नमक 13.5 रूपयें प्रति किलोग्राम मिलेंगी शक्कर
बुरहानपुर /4 फरवरी 2014/ जिला आपूर्ति अधिकारी श्री ए.के.कुजूर ने जिले में बीपीएल योजना के तहत माह फरवरी के लिये 1775 मैट्रिक टन गेहूँ, 313 मैट्रिक टन चावल, अंत्योदय योजना के तहत 409 मैट्रिक और 25 मैट्रिक टन चावल जारी किया हैं। इसी तरह इन दोनांे योजना के लिये 175 मैट्रिक टन शक्कर और 117 मैट्रिक टन नमक लीड संस्थाओं को जारी किया हैं। इन लीड संस्थाएं उचित मूल्य की दुकानों को आवश्यकतानुसार राशन पहुंचायेगी।
    खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार एमार्गिद सेवा सहकारी संस्था बुरहानपुर को बीपीएल योजना के तहत 6033.10 क्विंटल गेहूं और 1062.75 क्विंटल चावल और अंत्योदय योजना के तहत 1200.10 क्विंटल गेहूं व 73.35 क्विंटल चावल, 586.50 क्विंटल शक्कर, 388 क्विंटल नमक जारी किया गया हैं।
    इसी प्रकार जिला थोक उपभोक्ता भंडार को बीपीएल योजना के अंतर्गत 3209.70 क्विंटल गेहूं, 570.35 क्विंटल चावल, अंत्योदय योजना के अंतर्गत 761.65 क्विंटल गेहूं, 46.54 क्विंटल चावल, 319.50 क्विंटल शक्कर, 210.50 क्विंटल नमक जारी किया हैं। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति खकनार को 2197.75 क्विंटल गेहँू, 389.70 क्विंटल चावल, अंत्योदय योजना के अंतर्गत 806.10 क्विंटल गेहूँ, 49.23 क्विंटल चावल, 231 क्विंटल शक्कर और 155.50 क्विंटल नमक जारी किया हैं। 
    इसी प्रकार प्रथमेश विपणन सहकारी समिति बुरहानपुर शहरी और ग्रामीण को बीपीएल योजना के अंतर्गत 5799.95 क्विंटल गेहूं, 1020.25 क्विंटल चावल, 1245.95 अंत्योदय गेहूँ, 76.24 क्विंटल अंत्योदय चावल, 565 क्विंटल शक्कर, 385 क्विंटल नमक जारी किया गया हैं। स्वतंत्र रूप से 509.50 क्विंटल बीपीएल गेहूं, 86.95 क्विंटल बीपीएल चावल व अंत्योदय योजना के अंतर्गत 76.20 क्विंटल गेहूँ, 4.64 क्विंटल चावल, 48 शक्कर, 31 क्विंटल नमक जारी किया हैं।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार बीपीएल कार्ड पर 17 किलो गेहूं और 3 चावल और अंत्योदय प्रति राशन कार्ड 33 किलो गेहूं, 2 किलो ग्राम चावल और दोनों राशन कार्डो पर 1.5 किलोग्राम शक्कर और नमक 1 किलोग्राम दिये जाने के प्रावधान हैं। राज्य शासन के निर्देशानुसार बीपीएल और अंत्योदय हितग्राहियों को 1 रूपयें प्रति किलोग्राम गेहूं, 1 रूपये प्रति किलोग्राम चावल, 13.5 रूपये प्रति किलोग्राम शक्कर और 1 रूपयें प्रति किलोग्राम नमक दिये जाने का प्रावधान हैं।
समाचार क्र.104/2014

दुकान स्थानांतरित करने के निर्देश
बुरहानपुर /4 फरवरी 2014/ जिला आपूर्ति अधिकारी श्री ए.के.कुजूर ने प्रबंधक एवं विक्रेता शासकीय उचित मूूल्य की दुकान वार्ड क्रमांक 45 को निर्देशित किया है कि वे अपनी दुकान तीन के भीतर वार्ड क्रमांक 45 में स्थानांतरित करें। यह दुकान अभी तक वार्ड क्रमांक 46 गांधी कॉलोनी में संचालित थी।
समाचार क्र.105/2014

उपसंचालक डॉ.शर्मा द्वारा औचक निरीक्षण
असीरगढ़ पशु औषधालय मौके पर मिला बंद
बुरहानपुर /4 फरवरी 2014/ उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएॅ डॉ. एम.के.शर्मा ने आज ग्राम मचलपुर, असीरगढ़ एवं निम्बोला, का औचक दौरा किया, जिसके अंतर्गत पशु औषधालय असीरगढ़ में बंद पाये जाने पर संबंधित सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी श्रीमती सुनीता गोलकर को कारण बताओं नोटिस जारी किया। मुख्य ग्राम खण्ड इकाई निम्बोला की पंजियों की जांच की गई। आवश्यक निर्देश संबंधित ए.व्ही.एफ.ओ दिये।
    कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी द्वारा दिये निर्देशों के तहत इन्ही ग्रामों में 5 आंगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों के पके हुय पोषण आहार को चखकर गुणवत्ता का निरीक्षण साथ ही संधारित पंजियों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश कार्यकर्ताओं को दिये।
    इसी तारतम्य में उक्त ग्रामों में स्थापित स्वास्थ्य विभाग के आरोग्य केन्द्रों का भी निरीक्षण कर आशा कार्यकर्ताओं से जानकारी ली गयी। पंजियों का निरीक्षण किया साथ ही कुल 6 प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं का भी निरीक्षण किया गया। मध्यान्ह भोजन चखकर गुणवत्ता देखी गयी। शिक्षक और शिक्षिकाओं की उपस्थिति और अनुपस्थिति का जायजा लेकर पंजियॉ अवलोकन किया गया एवं आवश्यक सुधार हेतु निर्देश प्रदान किये गये। इस प्रकार इन तीन ग्रामों में कुल 15 शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
समाचार क्र.106/2014

तीर्थदर्शन योजना के तहत अजमेर यात्रा हेतु 17 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित
बुरहानपुर /4 फरवरी 2014/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सुरेश्वरसिंह ने आयुक्त नगर निगम, सीईओ जनपद पंचायत बुरहानपुर, खकनार और सीएमओ शाहपुर व नेपानगर को निर्देशित किया हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र के तीर्थदर्शन योजना के हितग्राहियों को जानकारी उपलब्ध करायें। ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत बुरहानपुर जिले से अजमेर की यात्रा के लिये आगामी 23 फरवरी से 25 फरवरी तक 205 तीर्थयात्रियों का आवंटित कोटा प्राप्त हुआ हैं तथा उक्त यात्रा के लिये आवेदन प्रस्तुत करने के लिये 17 फरवरी 2014 अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
समाचार क्र.107/2014

Monday, 3 February 2014

JANSAMPARK NEWS 3-2-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
जिले के सभी अधिकारी सप्ताह में 3 दिन दौरा करें - कलेक्टर
अधिकारीगण गरीबों के प्रति संवेदनशीलता और सक्रियता दिखायें - श्री अवस्थी 
समय-सीमा की बैठक में निर्माण कार्यो और स्वरोजगार योजनाओं पर जोर
बुरहानपुर /3 फरवरी 2014/ कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी की अध्यक्षता में आज समय सीमा की बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर श्री अवस्थी ने जिला अधिकारियों को कहा कि वे गरीब जनता के प्रति संवेदनशीलता और सक्रियता का परिचय दें तथा समय सीमा के प्रकरणों का एक सप्ताह में निराकृृत कर सूचित करें। आज कल सीएम ऑनलाईन भी शिकायतें दर्ज हो रही हैं, जिनका प्रतिदिन ऑनलाईन निराकरण किया जाना अनिवार्य हैं। अन्यथा कार्यालय प्रमुख पर उत्तरदायित्व तय किया जायेगा।    
    ग्रामीण विकास विभाग द्वारा स्वीकृत आंगनवाड़ी भवन और पंचायत भवन का कार्य तीन दिन में शुरू करें तथा एक माह में पूरा करके बतायें। निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समय सीमा का विशेष ध्यान दें। इन कामों में ठेकेदारी पूर्ण तरह प्रतिबंधित हैं। उन्होंने बैठक में यह भी कहा कि उद्योग, अंत्योदय, जनपद पंचायत, आदिम जाति कल्याण विभाग और लीड बैंक प्रबंधक 15 फरवरी तक स्वरोजगारमूलक योजनाओं का वार्षिक लक्ष्य पूर्ण कर सूचित करें। स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना में लक्ष्य पूरा न करने वाले सहायक विकास विस्तार अधिकारियेां के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। बैठक में रानीदुर्गावती योजना, टंट्याभील स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री सृजन स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की समीक्षा की गई।
    बैठक में श्री अवस्थी ने उपसंचालक कृषि श्री एम.एस.देवके से कहा कि वे जिले के सभी 25 कृषि विस्तार अधिकारियों को सात-सात ग्राम पंचायतों को दायित्व सौंपे। वे गांव में जाकर ग्रामीणों को खेती किसानी की आधुनिक तकनीक से परिचित करायें। 28 फरवरी तक कृषि विभाग का सभी योजनाओं का लक्ष्य पूरा हो जाना चाहिए। श्री अवस्थी ने जिले के सभी अधिकारियों को सप्ताह में 3 तीन दौरा करने के निर्देश दिये। सभी अधिकारी टूर डायरी अग्रिम रूप से तथा दौरे के बाद दौरे और निरीक्षण की जानकारी प्रस्तुत करें। दोनों ही एसडीएम ब्लॉक स्तर सभी विभागों की समीक्षा करें। विशेषकर खाद्य विभाग, कृृषि, निर्माण विभाग और स्वरोजगार से जुडे़ विभागों की हर सप्ताह समीक्षा, निगरानी और निरीक्षण करें।
    कलेक्टर श्री अवस्थी ने समय सीमा की बैठक में बताया कि जिले में आयुष विभाग को 75 हजार वर्ग फीट जगह कार्यालय बनाने के लिये दे दी गई है। जिले में औद्योगिक क्षेत्र बनाने के लिये 50 एकड़ जगह आरक्षित कर दी गई हैं। कलेक्टोरेट के पास लोक सेवा प्रबंधन कार्यालय के लिये 2500 वर्ग फीट जमीन दी जायेगी। कलेक्टेªट के पास ही जिला पंजीयन कार्यालय के लिये 3000 स्केयर फीट जमीन दी जायेगी। उद्यानीकी विभाग को जिले में कृृषि योग्य 30 एकड़ जमीन दी जायेगी। मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी को जिले मंे दो स्थानों पर विद्युत वितरण केन्द्र बनाने के लिये जमीन दी जायेगी। जिला मुख्यालय पर आयुर्वेदिक कॉलेज बनाने के लिये जमीन आवंटित कर दी गई हैं। जिला योजना अधिकारी कार्यालय के लिये जिला मुख्यालय पर 1 एकड़ जमीन दी जायेगी।
    श्री अवस्थी ने राजस्व अधिकारियों से कहा कि वे राजस्व प्रकरणों का शीघ्रातिशीघ्र निराकरण करें। नामांतरण और बंटवारें को कोई प्रकरण लंबित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने आयुक्त नगर निगम श्री संदीप श्रीवास्तव को निर्देशित किया कि वे पेंशनधारियों और बीपीएल राशन कार्ड धारियों की जानकारी पोर्टल पर अपडेट करें।
    इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री सुरेश्वरसिंह, एसडीएम काशीराम बडोले, आयुक्त नगर पालिक निगम श्री संदीप श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर श्री के.एल.यादव सहित सभी कार्यालय प्रमुख उपस्थित थे। 
समाचार क्र.103/2014

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...