Wednesday, 9 April 2014

JANSAMPARK NEWS 9-4-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर मध्य प्रदेश
समाचार
लोकसभा निर्वाचन-2014
मतदान केन्द्रों पर मुकम्मल इंतजाम के निर्देश
पीठासीन अधिकारियों को मिलेंगी पंखे या कूलर की सुविधा
बुरहानपुर/9 अप्रैल, 2014/ आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक श्री अनिलसिंह कुशवाह ने फोपनार क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया तथा सचिव, बीएलओ और कोटवारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
    कलेक्टर श्री अवस्थी ने आज ग्राम बंभाड़ा, शाहपुर, मोहद, भावसा, खामनी, रायगांव, फोपनार, संग्रामपुर, सीतापुर, बोदर्ली, डांेगरगांव और दर्यापुर के लगभग 20 से अधिक मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। सभी मतदान केन्द्रों पर स्कूल भवनों की पुताई हो चुकी है और बाहर लोकसभा क्षेत्र का नाम, मतदान केन्द्र का नाम, मतदान का समय और मतदान की तिथि लिख दी गयी है।
    श्री अवस्थी इस अवसर पर बीएलओ ग्राम पंचायत सचिवों का निर्देश दिये की वे आगामी 15 अप्रैल से घर-घर जाकर फोटोयुक्त मतदातापर्ची वितरित करें। सभी मतदान केन्द्रों पर छाया के लिये टेन्ट और पेयजल के लिये 6-6 मटकों की व्यवस्था की जाये तथा प्रत्येक मतदान केन्द्रों पर प्रचंड गर्मी को देखते हुए पीठासीन अधिकारियों के लिये पंखे या कूलर की व्यवस्था की जाये। सभी शेष बचे मतदाताओं को फोटोयुक्त मतदाता परिचय पत्र तत्काल वितरित किये जाये।
    इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री कुशवाह ने पुलिस कर्मियों को अपने क्षेत्र का दौरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि दौरा करने से ही प्रशासनिक कसावट आयेगी तथा कानून और व्यवस्था बनी रहंेगी। सभी पुलिस कर्मियों को अपने थाना क्षेत्र और मार्गो की पूरी जानकारी होना जरूरी है। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सुरेश्वरंिसंह और मुख्य कार्यपालन अधिकारी बुरहानपुर श्री राकेश शर्मा भी साथ थे।
टीपः- फोटोग्राफ संलग्न
क्रमांकः 265/अप्रैल/2014

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर मध्य प्रदेश
समाचार
लोकसभा निर्वाचन-2014
चुनाव संबंधी कार्यो का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश
सभा, जुलूस, बैनर और पोस्टर पर रहेगी जिला प्रशासन की कड़ी नजर
बुरहानपुर/9 अप्रैल, 2014/ आज कलेक्टोरेट सभागार में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश रेवाल की अध्यक्षता में चुनाव के संबंध में बैठक संपन्न हुई। बैठक में वीडियो निगरानी टीम, स्थैतिक निगरानी टीम और फ्लाइंग स्क्वैड (उड़नदस्ता दल) टीम के सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री रेवाल ने कहा कि तीनों टीमों के समस्त सदस्य अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें। चुनाव संबंधी कार्यांे का सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाये।
    उन्होनें तीनों टीमों के सदस्यों से कहा कि आगामी 11 अप्रैल को प्रातः 11 बजे चुनाव प्रेक्षक श्रीमती चोटन धनदूप लामा द्वारा तीनों टीमों की उपलब्धियों की समीक्षा की जायेगी तथा 29 मार्च से अब तक किये कार्यों की डायरी प्रस्तुत करनी होगी। ये तीनों टीमें अभ्यर्थियों द्वारा लगाये गये बैनर, पोस्टर, सभा और जुलूस पर कड़ी निगरानी रखें। वाहनों की आवा-जाही और उनकी अनुमति की भी प्रतिदिन नाकाबंदी करके जांँच करें। तीनों टीमें प्रतिदिन जिला निर्वाचन कार्यालय में अपने दायित्वों के संबंध में निर्धारित प्रपत्र में प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।
    जिले में 6 स्थैतिक निगरानी टीम कार्य रही हैं। जिसका काम नाके लगाकर वाहनों की जांच करना है। वाहन में नगदी, हथियार गोला-बारूद, मादक द्रव्य आदि कोई भी आपत्तिजनक वस्तु मिल सकती है।
टीपः-फोटोग्राफ संलग्न
क्रमांकः 267/अप्रैल/2014

ग्राम पंचायत सचिव निलंबित
बुरहानपुर/9 अप्रैल, 2014/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सुरेश्वरसिंह ने हितग्राही मूलक योजना, मर्यादा अभियान, मनरेगा और पंच परमेश्वर योजनाओं में ग्राम पंचायत जम्बूपानी सचिव श्री छतरसिंह बड़ोले को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, तथा उनका मुख्यालय जनपद पंचायत बुरहानपुर कर दिया है। श्री बड़ोले को निलंबन अवधि में जीवन निर्वहन भत्ते की पात्रता होगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।
क्रमांकः 268/अप्रैल/2014

शोकाज नोटिस जारी
बुरहानपुर/9 अप्रैल, 2014/ अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश रेवाल ने गत 24 से 27 मार्च के बीच चुनाव संबंधी प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर सहायक ग्रेड-2 आदिवासी विकास विभाग श्री हितेश नाईक को शोकाज नोटिस जारी किया है। श्री नाईक दूरभाष पर बार-बार बुलाये जाने पर भी प्रशिक्षण कार्यक्रम से अनुपस्थित रहें। इसी प्रकार वे गत 4 अप्रैल को माइक्रो आब्जर्वर्स के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे। इसके कारण उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। श्री नाईक को अपने स्पष्टीकरण सहित तत्काल श्री रेवाल के समक्ष में उपस्थित होने के निर्देश दिये गये है। उपस्थित न होने पर एकतरफा अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।
क्रमांकः 269/अप्रैल/2014

Monday, 7 April 2014

JANSAMPARK NEWS 6-4-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय बुरहानपुर
समाचार
प्रेक्षक ने किया एम. सी. एम. सी. का आकस्मिक निरीक्षण
बुरहानपुर दिनांक 06/04/2014 . आज कलेक्टेट परिसर स्थित जिला मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी कमेटी का चुनाव प्रेक्षक श्रीमती चोटल धनदूप लामा ने आकस्मिक निरीक्षण किया उनके साथ कलेक्टर श्री अशुतोष अवस्थी पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सिंह कुशवाह अपर कलेक्टर श्री प्रकाश रेवाल भी थे।
इस अवसर पर निरक्षण के दोराण प्रेक्षक श्रीमती लामा ने लोकल विडियो चैनल, पेड न्यूज, शिकायत रजिस्टर, पेपर कटिंग, वीडियो रिकार्डिंग के संबंध मंे चर्चा की तथा आवश्यक सुझाव दिये। उन्होने इस अवसर पर कहा कि लोकल चैनल की 24 घंटे रिकार्डिंग होना चाहिए। यहॉं पर निगरानी के लिए 24 घंटे ऑपरेटर मौजूद होना चाहिए तथा जिले मंे अभ्यर्थियों की चैनल पर आने वाली हर गतिविधि रिकार्ड होनी चाहिए। कलेक्टेट स्थित एम.सी.एम.सी. मंे रिकार्ड की गई जानकारी ही जॉंच का मुख्य साक्ष्य है। 
प्रेक्षक श्रीमती लामा ने आज कलेक्टेट परिसर मंे चुनाव की तैयारी मतदान और मत गणना स्थल, मतदान दलों का प्रशिक्षण जिले मंे कानून और व्यवस्था के संबंध मंे कलेक्टर श्री अवस्थी ओर पुलिस अधीक्षक श्री कुशवाह से चर्चा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

JANSAMPARK NEWS 7-4-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर मध्य प्रदेश
समाचार
लोकसभा निर्वाचन-2014
15 अप्रैल से वितरित की जायेगी फोटोयुक्त मतदाता पर्ची
बुरहानपुर/7 अप्रैल, 2014/ आज कलेक्टोरेट सभागार में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने जिले के अधिकारियों को लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने के निर्देश दिये। उन्होनें कहा कि जिले में संचार तंत्र को सुदृृढ़ करने के लिये कम्युनिकेशन प्लॉन तैयार किया गया हैं। फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार हो गयी हैं । जिले के सभी 539 मतदान केन्द्रों के बाहर मतदान केन्द्र का नाम, मतदान की तिथि और मतदान का समय लिख दिया गया है। डाकमत पत्र की तैयारी चल रही हैं चुनाव ड््यूटी सर्टिफिकेट दिये जा रहे हैं। चुनाव में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रारूप 12 वितरित किया जा रहा है। कर्मचारियों के 250 आवेदन डाकमत पत्र हेतु प्रारूप 12 में प्राप्त हो गये हैं।
    डिप्टी कलेक्टर श्री शंकरलाल सिंगाडे़ द्वारा जिले के निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारियों कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों को आगामी 12 अप्रैल तक डाकमत पत्र के लिये प्रारूप 12 का प्रपत्र वितरित कर दिया जायेगा तथा 18 अप्रैल तक इन आवेदन पत्रों को वापस प्राप्त कर लिया जायेगा। मतदान दलों को शीघ्र ही द्वितीय चरण का प्रशिक्षण दिया जायेगा। मतदान दलों के लिये स्कूलों की बसें लगायी जायेगी। 15 अप्रैल से 18 अप्रैल के बीच जिले में मतदाताओं को बीएलओ घर-घर जाकर फोटोयुक्त मतदाता पर्ची वितरित करेंगे। जिले के क्रिटिकल मतदान केन्द्रों की मतदान के दिन वीडियोग्राफी करायी जायेगी। इसके लिये भी वीडियोग्राफरों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। मतपेटियां कलेक्ट्रेट परिसर में जमा करायी जायेगी तथा मतगणना भी कलेक्टेªट परिसर में होगी।
टीपः-फोटोग्राफ संलग्न
    क्रमांकः 260/अप्रैल/2014

लोकसभा निर्वाचन-2014
चुनाव कन्ट्रोल रूम शुरू
बुरहानपुर/7 अप्रैल, 2014/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी के निर्देश पर आज से कलेक्टोरेट परिसर में आज से चुनाव कन्ट्रोल रूम 24 घंटे कार्य करेंगा, जिसका दूरभाष नंबर 07325-242025 है। इस नंबर पर कोई भी, कभी भी, कहीं से भी चुनाव संबंधी सूचना या शिकायत दर्ज करा सकता है।
    इसी प्रकार तहसील स्तर पर चुनाव कन्ट्रोल रूम स्थापित किये गये है। बुरहानपुर में तहसील कार्यालय में जिसका नंबर 07325-255273 है और इसी प्रकार तहसील कार्यालय नेपानगर स्थिापित चुनाव कन्ट्रोल रूम का नंबर 07325-223397 है।
    क्रमांकः 261/अप्रैल/2014

लोकसभा निर्वाचन-2014   
अभ्यर्थियों को मतदाता पर्ची देने का अधिकार
बुरहानपुर/7 अप्रैल, 2014/ चुनाव आयोग द्वारा राजनैतिक दलों या अभ्यर्थियों को मतदाताओं का मतदाता पर्ची देने का अधिकार दे दिया गया है। जारी निर्देशानुसार अभ्यर्थियों द्वारा जारी की जाने वाली मतदाता पर्ची में केवल मतदाता का नाम, निर्वाचक नामावली में उसका सरल क्रमांक, निर्वाचक नामावलियों की भाग संख्या एवं मतदान केन्द्र का क्रमांक एवं नाम अंकित होना चाहिए।
    यह मतदाता पर्ची सफेद रंग के कागज पर होना चाहिए एवं इस पर अभ्यर्थी और उसकी पार्टी का नाम या चुनाव चिन्ह नहीं अंकित होना चाहिए।
    क्रमांकः 262/अप्रैल/2014

लोकसभा निर्वाचन-2014
अनुमति के लिये सिंगल विन्डो सिस्टम
बुरहानपुर/7 अप्रैल, 2014/ चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिले में सभा, जुलूस, हेलीपैड आदि के लिये जिला प्रशासन द्वारा सिंगल विन्डो सिस्टम प्रणाली लागू की गयी है। यह प्रणाली नेपानगर एवं बुरहानपुर में दोनों जगह स्थापित की गयी है।
    लोकसभा आम चुनाव 2014 के अंतर्गत जनसभा, जुलूस, लाउडस्पीकर, वाहन के साथ-साथ गैर वाणिज्यिक, दूरस्थ, अनियंत्रित हवाई अड््डे और हेलीपैड के उपयोग के लिये सिंगल विन्डो के माध्यम से सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नेपानगर और बुरहानपुर परीक्षण उपरांत नियमानुसार अनुमति प्रदान करेंगे। इसके लिये सहायक रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा प्रभारी अधिकारी और कर्मचारियों की तत्काल नियुक्ति के निर्देश दिये गये हैं।
    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने सहायक रिटर्निंग ऑफिसर श्री सूरज नागर (नेपानगर) और श्री काशीराम बडोले (बुरहानपुर) को निर्देश दिये हैं कि उनके द्वारा जारी की गयी अनुमति की प्रतिलिपि रिटर्निंग ऑफिसर खण्डवा, पुलिस अधिकारी बुरहानपुर, नोडल अधिकारी (व्यय), सहायक व्यय प्रेक्षक, वीडियो निगरानी एवं वीडियो अवलोकन टीम को भी सूचित करें।
क्रमांकः 263/अप्रैल/2014

शोकाज नोटिस जारी
बुरहानपुर/7 अप्रैल, 2014/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर श्री शंकरलाल सिंगाडे़ द्वारा गत 4 अप्रैल को लोकसभा निर्वाचन 2014 के माइक्रो आब्जर्वर्स प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले 6 माइक्रो आब्जर्वर्सो को शोकाज नोटिस जारी किया हैं। जिनके नाम इस प्रकार है- पंजाब नेशनल बैंक शनवारा शाखा के श्री के.सी अम्भोरकर सहायक प्रबंधक, श्री तुकाराम निम्भोरे उच्च श्रेणी लिपिक, श्री संतोष परिहार मुख्य लिपिक, श्री ए.पी.सिंह, स्टैट बैंक ऑफ इंडिया की शनवारा शाखा के श्री नकुल गुप्ता और कृषि विकास शाखा के श्री दीपक काले (विशेष सहायक)।
क्रमांकः 264/अप्रैल/2014

Friday, 4 April 2014

JANSAMPARK NEWS 4-4-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर मध्य प्रदेश
समाचार
लोकसभा निर्वाचन-2014
माइक्रो आब्जर्वर्स का प्रशिक्षण संपन्न
स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के निर्देश
बुरहानपुर/4 अप्रैल, 2014/ आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी के निर्देश पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश रेवाल की अध्यक्षता में माइक्रो आब्जर्वर्स को प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रकाश रेवाल ने कहा कि माइक्रो आब्जर्वर्स मतदान की हर गतिविधि पर कड़ी पर नजर रखें तथा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने में प्रशासन की मदद करें।
    श्री रेवाल ने कहा कि कोई भी व्यक्ति मतदान केन्द्र के अंदर मोबाइल फोन नहीं ले जा सकता। यहाँ तक की माइक्रो आब्जर्वर्स भी नहीं ले जा सकते। उन्हें मोबाइल पीठासीन अधिकारी को देकर अन्दर जाना होगा। माइक्रो आब्जर्वर्स को मतदान केन्द्र कें अंदर और बाहर की हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखनी होगी। कहीं कोई गड़बड़ी पाये जाने पर वे केन्द्रीय आब्जर्वर्स को तत्काल सूचना दे देना होगी।
    इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री शंकरलाल सिंगाडे़ ने कहा कि माईक्रो आब्जर्वर्स (सूक्ष्म प्रेक्षक) की संख्या 296 है। इनमें बैंक और केन्द्र सरकार के कर्मचारी शामिल हैं। इनकी ड््यूटी क्रिटिकल मतदान केन्द्रों पर लगायी जायेगी। उन्होनें बताया कि मतदान केन्द्र पर 1 घंटे पूर्व मॉकपोल कराया जायेगा। इस बार मतदान प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेंगा। 6 बजे के बाद आने वाले मतदाता मतदान नहीं कर सकेंगे। मगर 6 बजे से पूर्व आये हुए सभी मतदाताओं का मतदान अवश्य कराया जायेगा। पोलिंग एजेन्ट का पीठासीन अधिकारी द्वारा सुबह 6 बजे से 6.15 बजे तक इंतजार किया जायेगा। मतदान एजेन्ट के न आने पर भी पोलिंग प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। उन्होनें माईक्रो आब्जर्वर्स को टेन्डर और चेलेंन्ज वोट के बारे में भी बताया। कार्यक्रम के अंत में माइक्रो आब्जर्वर्स को ईवीएम मशीन का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें बेलेट यूनिट और कन्ट्रोल यूनिट खोलना और बंद करना सिखाया गया। इस अवसर पर 100 से अधिक माइक्रो आब्जर्वर्स मौजूद थे। शेष माइक्रो आब्जर्वर्स को बाद में प्रशिक्षण दिया जायेगा।
टीपः-फोटोग्राफर संलग्न
    क्रमांकः 257/अप्रैल/2014

सेक्टर अधिकारियों की बैठक संपन्न
सभी मतदान केन्द्र संचार प्रणाली से लैस
बुरहानपुर/4 अप्रैल, 2014/ आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी की अध्यक्षता में लोकसभा निर्वाचन 2014 के मद््देनजर सेक्टर अधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री अवस्थी ने कहा कि जिले के सभी 539 मतदान केन्द्रों में छाया और पेयजल की सुविधा रहेंगी तथा सभी मतदान केन्द्रों को मोबाइल या वायरलेस के जरिये संपर्क में रखा जायेंगा। कोई भी घटना या दुर्घटना होने पर तुरंत ऐक्शन लिया जायेगा।
    श्री अवस्थी ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सभी मतदान केन्द्र के बाहर मतदान केन्द्र क्रमांक, मतदान की तिथि और समय लिखना सुनिश्चित करें तथा मतदान के 10 दिन पूर्व मतदाताओं को फोटोयुक्त मतदाता पर्ची वितरित की जायेगी। इसके अलावा मतदान केन्द्रों की तैयारी का केन्द्रीय प्रेक्षक दल निरीक्षण करेगा और मतदान स्वतंत्र एवं निष्पक्ष शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिये सेक्टर अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण हैं। सेक्टर अधिकारियों के पास ग्राम पंचायत के सचिव, सरपंच, बीएलओ और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मोबाइल नंबर होना अनिवार्य हैं। इसके अलावा सेक्टर अधिकारी पुलिस अधिकारियों के साथ आगामी 11 से 13 अप्रैल के बीच पुनः अपने-अपने क्षेत्रों का दौरा करें, मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित करें और मतदाता परिचय पत्र वितरित कराना सुनिश्चित करें। जहां पर 1200 से अधिक मतदाता हैं, वहां पर मतदान केन्द्र में घुसने और निकलने के लिये 2 दरवाजे बनाये जायेगें, जिससंे अनावश्यक भीड़ का दबाव न बनें। 3 दिन के अंदर दरवाजे लगाने का कार्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.एल.उपाध्याय को सौंपा गया हैं। लगभग 15 मतदान केन्द्रों में 2 दरवाजे लगवाये जायेंगे।    
    श्री अवस्थी ने यह भी कहा कि संपत्ति विरूपण का प्रभावी क्रियान्वयन करते हुए शासकीय भवनों पर पोस्टर आदि न लगने दें। जिन मतदान केन्द्रों पर मोबाइल के नेटवर्क नहीं हैं, वहाँ पर पुलिस के वायरलैस लगाये जायेंगे। मतदान के दिन मतदान केन्द्र पर हॉट बाजार नहीं लगेंगे। अधिकारीगण मतदान के दिन मतदान केन्द्र की समस्या के संबंध में स्वविवेक से स्थानीय परिस्थितियों में कार्य करें। इसके अलावा मतदानदलों को फर्स्ट एड बॉक्स और ओ.आर.एस. के घोल के पैकेट भी दिये जायेंगे। पिछले विधानसभा निर्वाचन में लगभग 10 ईवीएम मशीन खराब हुई थी, जिसका मुख्य कारण बैटरी डाउन हो जाना था। इस बार फुल बैटरी ही ईवीएम मशीन में लगायी जायेंगी। सेक्टर अधिकारियों को आगामी 23 अप्रैल को अपने क्षेत्र में ही रात्रि विश्राम करना होगा।
    इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अनिलसिंह कुशवाह ने कहा कि सेक्टर अधिकारियों पुलिस अधिकारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करें। आगामी 11 अप्रैल से 13 अप्रैल तक पुलिस अधिकारियों के साथ अपने क्षेत्रों का दौरा करें तथा अपने पास साथी पुलिस अधिकारियों का मोबाइल नंबर भी रखें। इस अवसर पर सभी सेक्टर अधिकारी मौजूद थे।
टीपः- फोटोग्राफ संलग्न
    क्रमांकः 258/अप्रैल/2014

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर मध्य प्रदेश
समाचार
लोकसभा निर्वाचन-2014
स्थैतिक निगरानी कमेटी और फ्लांइग स्क्वैड की बैठक संपन्न
फ्लांइग स्क्वैड का मतलब 24 घंटे एलर्ट
बुरहानपुर/4 अप्रैल, 2014/ आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने व्यय प्रेक्षकों, फ्लाइंग स्क्वैड और स्थैतिक निगरानी कमेटी के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि स्थैतिक निगरानी कमेटी जिले में 6 स्थानों में नाका बनाकर वाहनों की जांच करेगी। यह कमेटी एक स्थान पर 1 या 2 घंटे रूकेगी तथा दूसरी जगह स्थैतिक निगरानी कमेटी का फ्लैक्स का बोर्ड टांगकर वाहनों की जांच करंेगी तथा वाहनों की जांच की वीडियोग्राफी भी करायी जायेंगी। स्थैतिक निगरानी कमेटी को वायरलैस और माइकयुक्त 6 गाड़ियां दी गयी हैं और 6 दल गठित किये गये हैं।
    इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक श्री अनिलसिंह कुशवाह ने कहा कि फ्लाइंग स्क्वैड दल 24 घंटे अलर्ट रहें। सूचना मिलने पर घटना स्थल पर 5 मिनट या 10 मिनट में पहुंच जायें। फ्लाइंग स्क्वैड दल नगदी, साड़ी, शराब आदि की गिफ्ट के खर्च भी निगरानी रखेगा और वीडियोग्राफी करायेगा। इस वीडियोग्राफी का अध्ययन प्रतिदिन कलेक्ट्रेट स्थित (कमरा नंबर-56) व्यय प्रेक्षक दल करेगा।
    फ्लाइंग स्क्वैड दल और स्थैतिक निगरानी कमेटी के पास किसी भी घटना की सूचना देने के लिये जिले के वरिष्ठ अधिकारियों कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक और एसडीएम के मोबाइल नंबर होगें। यह कमेटी कलेक्टेªट के चुनाव कन्ट्रोल रूम नंबर 07325-242025 तथा मोबाइल से बिना किसी कोड के 100 नंबर पुलिस कन्ट्रोल रूम को सूचना दी जा सकती हैं। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुरेश्वरसिंह, दोनों एसडीएम श्री सूरज नागर और श्री काशीराम बडोले, डिप्टी कलेक्टर श्री.के.एल.यादव, व्यय प्रेक्षक दल, स्थैतिक निगरानी कमेटी के और फ्लाइंग स्क्वैड के सदस्य मौजूद थे।
    क्रमांकः 259/अप्रैल/2014

Thursday, 3 April 2014

JANSAMPARK NEWS 3-4-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर मध्य प्रदेश
समाचार
लोकसभा निर्वाचन-2014
कलेक्टर और एसपी ने लिया मतदान केन्द्रों की तैयारियों का जायजा
बुरहानपुर/3 अप्रैल, 2014/ आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने ग्राम निम्बोला, मगरूल, मचलपुरा, ठाठर, बलेड़ी, खामला, पिपराना, धूलकोट, खातला, जलान्द्रा, पुरा, दहीनाला और हसनपुरा के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया तथा मतदान की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अनिलसिंह कुशवाह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सुरेश्वरसिंह, एसडीएम श्री के.आर.बडोले और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बुरहानपुर श्री राकेश शर्मा उनके साथ थे।
    श्री अवस्थी ने इस अवसर पर ग्राम पंचायत सचिवों से कहा कि आगामी लोकसभा निर्वाचन 24 अप्रैल को मतदान के दिन मतदान केन्द्रों पर छाया, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था करें जहां पर विकलांगों के लिये रैम्प नहीं बने है, वहां पर रैम्प बनाये जाये। श्री अवस्थी ने ग्राम पंचायत सचिवों से मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की संख्याओं की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान केन्द्र का नाम, लोकसभा क्षेत्र का नाम, मतदान केन्द्र क्रमांक आदि लिख दिया गया हैं। सभी मतदान केन्द्रों पर विकलांगों के लिये रैम्प बना दिये गये हैं तथा भवन की रंगाई-पुताई और रिपेरिंग कर दी गयी हैं। जिला प्रशासन द्वारा चुनाव आयोग से अनुमति लेकर जर्जर भवनों के स्थान पर मतदान केन्द्र पास के नये भवनों में मतदान केन्द्र स्थानांतरित कर दिये गये हैं। सभी जगह चाक-चौकंद व्यवस्था पायी गयी। किसी केन्द्र पर कोई कमी नहीं मिली।
    इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री कुशवाह ने पुलिस कर्मियों को क्षेत्र का दौरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि दौरा करने से ही प्रशासनिक कसावट आयेगी तथा कानून और व्यवस्था बनी रहंेगी। सभी पुलिस कर्मियों को अपने थाना क्षेत्र की पूरी जानकारी होना जरूरी है।
टीपः- फोटोग्राफ संलग्न
क्रमांकः 253/अप्रैल/2014

निर्वाचन संबंधी बैठक आज
बुरहानपुर/3 अप्रैल, 2014/ आज 4 अप्रैल को शाम 5 बजे कलेक्टोरेट सभागार में लोकसभा निर्वाचन के संबंध में बैठक आहूत की गयी हैं। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी करेंगे। बैठक में पी.आर.ओ. के अलावा स्थैतिक निगरानी टीम, प्रभारी अधिकारी उड़नदस्ता, सहायक व्यव प्रेक्षक, वीडियो निगरानी टीम और वीडियो अवलोकन टीम के सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। 
क्रमांकः 254/अप्रैल/2014

सहायक व्यय प्रेक्षक नियुक्त
बुरहानपुर/3 अप्रैल, 2014/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने लोकसभा निर्वाचन 2014 के मद््देनजर सहायक व्यय प्रेक्षकों की नियुक्ति की है, जिसमें नेपानगर क्षेत्र के लिये श्री धर्मराज कोडले तथा उनके सहायक के रूप में श्री लोकेन्द्रसिंह चौधरी, श्री हरिश जोशी को नियुक्त किया गया हैं। बुरहानपुर क्षेत्र के लिये लोक निर्माण विभाग लेखाधिकारी श्री दलजीतसिंह, तथा उनके सहायक के रूप में श्री आर.एच.सगरे व श्री राजेन्द्र पाटिल को शामिल किया गया हैं।
क्रमांकः 255/अप्रैल/2014

वीडियो निगरानी टीम गठित
बुरहानपुर/3 अप्रैल, 2014/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने लोकसभा निर्वाचन 2014 के मद््देनजर वीडियो निगरानी टीम का गठन किया है। नेपानगर क्षेत्र के लिये उपयंत्री नगर पालिक निगम नेपानगर श्री विजयसिंह को इस टीम का सदस्य नियुक्त किया हैं तथा उनके सहायक के रूप में सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्री शंकरलाल कछवाह, सहायक ग्रेड-2 श्री संभाजीराव निकम सहायक राजस्व निरीक्षक नगर पालिका नेपानगर श्री संजय शुक्ला को सहयोगी के रूप में नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार बुरहानपुर क्षेत्र के लिये राजस्व अधिकारी नगर निगम बुरहानपुर श्री एम.एल.सोलंकी और इनके सहायक के रूप श्री एम.एल.पालीवाल, सहायक ग्रेड-3 श्री योगेश महाजन, सहायक निरीक्षण श्री वरूण उपाध्याय को नियुक्त किया गया है। इन दोनों टीमों के साथ एक वीडियोग्राफर भी रहेगा।
    वीडियो निगरानी टीम सभी प्रमुख राजनैतिक दलों तथा अभ्यर्थियो के रैली की वीडियोग्राफी चुनाव आयोग के निर्देशानुसार करेगी। लेखा टीम अभ्यर्थीवार छायाप्रेक्षण रजिस्टर संधारित करेगा, जो जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणीकरण और अनुवीक्षण समिति के कार्यों का पर्यवेक्षण करेगें और उसके प्रभावी कार्य संचालन के विषय में व्यय प्रेक्षक को रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। सहायक व्यय प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक के साथ-साथ रिटर्निंग आफिसर खण्डवा एवं जिले के नोडल अधिकारी व्यय श्री के.डी.बैरागी पेंशन अधिकारी को रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
    क्रमांकः 256/अप्रैल/2014

Wednesday, 2 April 2014

JANSAMPARK NEWS 2-4-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर मध्य प्रदेश
समाचार
लोकसभा निर्वाचन-2014
छः स्थैतिक निगरानी टीम गठित
50 हजार से अधिक की नगदी होगी जब्त
बुरहानपुर/2 अप्रैल, 2014/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने लोकसभा निर्वाचन 2014 के सुचारू रूप से संचालन करने के लिये चुनाव आयोग के परिपालन में अभ्यर्थियों के व्यय लेखे से संबंधित निगरानी हेतु अधिकारियांे एवं कर्मचारियों की छः स्थैतिक निगरानी टीम (स्टेटिक सर्विंलेन्स टीम) गठित किया हैं।
    श्री अवस्थी ने इस टीम में असीगरगढ़ क्षेत्र थाना निम्बोला क्षेत्र सहायक यंत्री श्री बी.जी.गुप्ता को कार्यपालिक दण्डाधिकारी व श्री नारायण पाटिल को पुलिस अधिकारी नियुक्त किया हैं। इसी प्रकार धुलकोट क्षेत्र थाना निम्बोला के लिये सहायक यंत्री श्री चंन्द्रसिंह वास्कले को कार्यपालिक दण्डाधिकारी और श्री कृष्णा वारूले को पुलिस अधिकारी नियुक्त किया हैं।
    इसी प्रकार देड़तलाई क्षेत्र थाना खकनार के लिये कार्यपालन यंत्री श्री एन. डी. पुजारी को कार्यपालिक दण्डाधिकारी व श्री विलास पासे को पुलिस अधिकारी नियुक्त किया हैं। इसी प्रकार लोनी क्षेत्र थाना लालबाग के लिये सहायक यंत्री श्री कोमल पुनीवाला को कार्यपालिक दण्डाधिकारी व श्री अशोक द्विवेदी को पुलिस अधिकारी नियुक्त किया हैं। इसी प्रकार अंतुर्ली फाटा क्षेत्र थाना शाहपुर के लिये कार्यपालन यंत्री श्री डी.एस.राजपूत को कार्यपालिक दण्डाधिकारी और श्री बाबूलाल को पुलिस अधिकारी नियुक्त किया हैं।
    इसी प्रकार भोटा फाटा क्षेत्र थाना शाहपुर के लिये प्राचार्य आई.टी.आई. श्री प्रदीप मधुकर को कार्यपालिक दण्डाधिकारी और श्री शेखर कनाडे़ को पुलिस अधिकारी नियुक्त किया है। इन दलों को कलेक्टर श्री अवस्थी द्वारा मजिस्ट्रियल पॉवर दिये गये हैं। इन सभी छः दलों के साथ वीडियो कैमरामेन भी रहेंगे।
    यह स्थैतिक निगरानी टीम मुख्य मार्गो, जिले एवं राज्य सीमाओं पर जांच चौकी बनायेगें तथा अपने क्षेत्र में अवैध शराब, रिश्वत की मदो या बड़ी मात्रा में नगदी, अस्त्र-शस्त्र और गोला-बारूद तथा समाज विरोधी तत्वों की आवाजाही पर निगाह रखेंगी। जांच की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जायेगी। यह दल निर्धारित प्रपत्र में रिटर्निंग अधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी और व्यय प्रेक्षक, सामान्य प्रेक्षकों एवं पुलिस प्रेक्षक को प्रति सहित दैनिक गतिविधि रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को उसी दिन भेजेंगे। पुलिस मुख्यालय भोपाल में नोडल अधिकारी जिले से प्राप्त ऐसी सभी रिपोर्टो को समेकित करेंगे और अगले दिन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल को रिपोर्ट भेजंेगे।
    संवेदनशील या व्यय संवेदी क्षेत्रों में विशेषकर मतदान के पहले आखिरी 72 घंटे में तंत्र को अत्यंत सावधानी से एवं सघन रूप से कार्यवाही की जाना होगी। जांच के दौरान यदि अभ्यर्थी अथवा उनके अभिकर्ता अथवा दल कार्यकर्ता को ले जाने वाले वाहन में 50 हजार रूपये से अधिक की राशि, पोस्टर आदि अथवा 10 हजार से अधिक की राशि की ड्रग्स, शराब, अस्त्र-शस्त्र और गोला-बारूद या उपहार सामग्री जिसका प्रयोग निर्वाचकों को प्रलोभन के लिये किया जाना हैं, यदि वाहन में पायी जाती है तो उसे जब्त कर लिया जायेगा। जांच तथा जब्ती के पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी की जायेगी। वीडियो की सी.डी. एक प्रति रिटर्निंग अधिकारी को उसी दिन प्रस्तुत की जायेगी। जांच के दौरान दल के सदस्य विनम्र शालीन एवं शिष्ट रहंेगे। महिलाओं के पर्स की जांच महिला अधिकारी की उपस्थिति में ही की जाना चाहिए।
क्रमांकः 250/अप्रैल/2014

शत् प्रतिशत मतदाता परिचय-पत्र वितरित करने के निर्देश
10 प्रतिशत मतदान बढ़ाने का प्रयास जारी
बुरहानपुर/2 अप्रैल, 2014/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के प्रमुख अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने मैदानी अमले को सक्रिय कर मतदाता जागरूकता अभियान में तेजी लायंे। उन्होनें राजस्व अधिकारियों से कहा वे सभी बूथ लेबल ऑफिसरों से कहे कि वे तीन दिन के भीतर सभी मतदाताओं को फोटोयुक्त परिचय-पत्र वितरित करें।
    इस अवसर पर श्री अवस्थी ने यह भी कहा कि जिले मंें राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा कानून और व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है तथा बूथ लेबल अधिकारियों को निर्देश दिये गये है कि वे मतदान केन्द्रों की रंगाई, पुताई और रिपेरिंग करें। मतदान के दिन 24 अप्रैल को हर मतदान केन्द्र पर छाया और पेयजल की व्यवस्था करें और विकलांगों के लिये अस्थाई या स्थाई रैम्प बनायें।
    कलेक्टर श्री अवस्थी ने श्रम पदाधिकारी श्री गोपाल स्वामी को निर्देश दिये कि वे आगामी 24 अप्रैल को मतदान दिवस पर जिले के सभी श्रमिकों को निजी प्रतिष्ठानों से एक दिन का अवकाश दिलवायें। श्री अवस्थी ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में मात्र 63 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसे 73 प्रतिशत तक ले जाने का प्रयास जारी हैं। उन्होनें बताया कि जिले में इस बार सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक (कुल 11 घंटेे) तक मतदान होगा। जिले में शत-प्रतिशत फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार कर ली गयी हैं। फोटोयुक्त मतदाता परिचय-पत्र के वितरण का कार्य जारी हैं। आगामी 4 अप्रैल को दोपहर 2 बजे सेक्टर अधिकारियों की चुनाव के संबंध में बैठक आहूत की गयी हैं। इसी दिन दोपहर 12 बजे माइक्रो आब्जर्वर्स को भी प्रशिक्षण दिया जायेगा।
     इस अवसर पर स्वीप प्लॉन कमेटी के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुरेश्वरसिंह ने सभी कार्यालय प्रमुखों को 20-20 शपथ पत्र वितरित करवायें। यह शपथ-पत्र जिले के सभी कर्मचारी स्वतंत्र एवं निष्पक्ष ढंग से मतदान करने के लिये भरकर देगें। उन्होनें कहा कि जिले के सारे अधिकारी अपने मैदानी अमले को सक्रिय करें, मतदान के लिये मतदाताओं को प्रेरित करें, डोंडी पिटवायें, रैली निकालें और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मतदाता जागरूकता अभियान के लिये प्रेरित करें। इस अवसर पर सभी जिला अधिकारी मौजूद थे।
टीपः-फोटोग्राफ संलग्न
क्रमांकः 251/अप्रैल/2014

     संसोधित आदेश जारी
बुरहानपुर/2 अप्रैल, 2014/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने आगामी लोकसभा निर्वाचन 2014 के आदेश क्रमांक-क/लो.स./निर्वा./सा.लि.
/2014/469 बुरहानपुर दिनांक 18 मार्च, 2014 में आंशिक संसोधन करते हुए वीडियो अवलोकन टीम में विधानसभा क्षेत्र 179 नेपानगर के लिये श्री सुधाकर मालखेडे़, सहायक ग्रेड 3, नगर पालिका परिषद् नेपानगर को निर्वाचन दायित्व से मुक्त करते हुए उनके स्थान पर श्री संजय शुक्ला सहायक राजस्व निरीक्षक नगर पालिका परिषद्् नेपानगर मो.नंबर 90394-15834 को तथा वीडियो निगरानी टीम में श्री राजेन्द्रसिंह राजपूत के स्थान पर श्री विजयसिंह कुशवाह, उपयंत्री नगर पालिका परिषद्् नेपानगर मोबाइल नंबर 94254 -71664 को नियुक्त किया गया हैं।
क्रमांकः 252/अप्रैल/2014

Tuesday, 1 April 2014

JANSAMPARK NEWS 1-4-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर मध्य प्रदेश
समाचार
लोकसभा निर्वाचन-2014
प्रशिक्षण 4 अप्रैल को
बुरहानपुर/1 अप्रैल, 2014/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी के निर्देशानुसार आगामी 4 अप्रैल को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में दोपहर 12 बजे लोकसभा निर्वाचन 2014 हेतु नियुक्त माईक्रो ऑब्जर्वर्स को प्रशिक्षण दिया जायेगा। कार्यक्रम का संयोजन डिप्टी कलेक्टर श्री शंकरलाल सिंगाडे़ करेंगे। प्राचार्य शासकीय जीजामाता पॉलीटेक्निक कॉलेज द्वारा प्रोजेक्टर आदि उपलब्ध कराया जायेगा।
क्रमांकः 248/अप्रैल/2014

लोकसभा निर्वाचन-2014
लायजिनिंग ऑफिसर नियुक्त
बुरहानपुर/1 अप्रैल, 2014/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री जयंत हानरा के लिये जिला पेंशन अधिकारी श्री के.डी.बैरागी को बुरहानपुर जिले के लिये लायजिनिंग ऑफिसर नियुक्त किया हैं।
क्रमांकः 249/अप्रैल/2014

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...