Wednesday, 7 May 2014

JANSAMPARK NEWS 7-5-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय बुरहानपुर मध्य प्रदेश
समाचार
मतगणनाकर्मियों का प्रशिक्षण 10 मई को
बुरहानपुर/7 मई, 2014/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने बताया कि आगामी 10 मई को दोपहर 12 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मतगणना सहायको, सुपरवाईजर्स और माइक्रो आब्जर्वर्स को लोकसभा चुनाव 2014 की मतगणना के परिपेक्ष्य में सघन प्रशिक्षण दिया जायेगा। इवीएम मशीन से गणना करने का व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। प्रोजेक्टर के जरिये भी इवीएम की बारीकियों से अवगत कराया जायेगा। मतगणनाकर्मियों को प्रवेश-पत्र बनाने के लिए एक-एक पासपोर्ट साइज फोटो लाने के निर्देश दिये गये है।
क्रमांकः 14/मई/324/2014

मतगणना एजेण्टो का प्रशिक्षण 12 मई को
बुरहानपुर/7 मई, 2014/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने बताया कि आगामी 12 मई को अपरान्ह 4 बजे स्थानीय शासकीय सुभाष उत्कृृष्ट माध्यमिक विद्यालय परिसर में लोकसभा चुनाव 2014 के मद्देनजर मतगणना अभिकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
क्रमांकः 15/मई/325/2014

JANSAMPARK NEWS 6-5-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय बुरहानपुर मध्य प्रदेश
समाचार
शासकीय योजनाओं की सफलता के लिए जनसहयोग जरूरी-श्री श्यामसिंह
ग्राम वारोली में निर्मल ग्राम बनाने का संकल्प पारित
बुरहानपुर/6 मई, 2014/ - गत दिवस ग्राम वारोली में निर्मल भारत अभियान के अंतर्गत सभा का आयोजन किया गया, जिसमें जिला पंचायत के श्री प्रवीण गुप्ता, अग्रणी जिला प्रबंधक श्री श्यामसिंह, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केन्द्र के प्रशिक्षक ने सभा को संबोधित कर सभी ग्रामवासियों को निर्मल ग्राम बनाने में अपना सहयोग देने के लिए प्रोत्साहित किया और निर्मल ग्राम के सामाजिक एवं आर्थिक महत्व को बताया।
    अग्रणी जिला प्रबंधक श्री श्यामसिंह वित्तीय साक्षरता के विषय में ग्रामवासियों का मार्गदर्शन किया एवं ग्राम में वित्तीय साक्षरता प्रेरणा केन्द्र खोलने का प्रस्ताव रखा ताकि बेरोजगार एवं जरूरतमंद सभी ग्रामीणों को बैंक के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का उचित फायदा पहुंचाया जा सके। श्री श्यामसिंह ने बताया कि इस अभियान से स्थानीय शिक्षकों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को वारोली ग्राम को निर्मल बनाने के लिऐ जिम्मेदारी सौंप दी गयी है।
    जन सहयोग से किसी भी शासकीय योजना को सफल बनाया जा सकता है। जनसंपर्क टू-वे ट्रॉफिक है। वन वे काम नहीं चलता। सभी ग्रामवासियों ने ग्राम को निर्मल ग्राम एवं सर्वागीण विकास के लिए अपना सहयोग देने की बात कही।
टीपः- फोटोग्राफ संलग्न
क्रमांकः 11/मई/327/2014

जिला जनसंपर्क कार्यालय बुरहानपुर मध्य प्रदेश
समाचार
जिला स्टैडिंग कमेटी की बैठक संपन्न
मतगणना स्थल पर मोबाइल प्रतिबंधित
बुरहानपुर/6 मई, 2014/ - आज कलेक्टेªट सभागार में जिला स्टैडिंग कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने कहा कि मतगणना में पूरी तरह पारदर्शिता बरती जायेगी और मतगणना का पूरा प्रबंधन अपर कलेक्टर श्री प्रकाश रेवाल देखेंगे। कलेक्टेªट में प्रथम तल पर स्थित अलग-अलग हॉल में बुरहानपुर और नेपानगर की मतगणना होगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिये मतगणना के लिए 14-14 मेजंे लगायी जायेगी।
    श्री अवस्थी ने बताया कि नेपानगर विधानसभा क्षेत्र की गणना के 18 राउंड होगें और बुरहानपुर के विधानसभा क्षेत्र के 22 राउंड होंगे। गणना स्थल पर मोबाइल, धूम्रपान और माचिस प्रतिबंधित रहेगा। राजनैतिक दल और अभ्यर्थी 28 गणना एजेन्ट नियुक्त कर सकेंगे। डाकमत पत्रों की गणना रिटर्निंग ऑफिसर खण्डवा द्वारा 16 मई को प्रातः 8 बजे कराई जायेगी। बुरहानपुर में डाकमत पत्रों की गणना नहीं होगी। बुरहानपुर में 136 सर्विस वोटर और 41 बाहरी शासकीय सेवक डाक मतदाता हैं। इन्हें रजिस्टर्ड डाक से डाकमत पत्र भेज दिये गये हैं। अभी तक मात्र 1 वोट डाक से प्राप्त हुआ है। मतगणना 16 मई को प्रातः 8 बजे शुरू होगी। राजनैतिक गणना एजेन्टांे को प्रवेश पत्र जारी किये जायेंगे। मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर और जिला पंचायत अध्यक्ष जैसे लोकसेवक राजनैतिक गणना एजेन्ट नहीं बन सकेंगे। मतगणना के दिन पार्किंग की विशेष व्यवस्था रेणुका मार्ग पर की गयी है।
    श्री अवस्थी ने बताया कि इवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है। उसकी वेबकास्टिंग भी हो रही है। जगह-जगह क्लोज सर्किट टी.वी.कैमरे लगाये गये हैं। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि भी इवीएम की निगरानी कर रहे है।
    इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रकाश रेवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री बी.एस.बिरदे, डिप्टी कलेक्टर श्री के.एल.यादव, डिप्टी कलेक्टर श्री शंकरलाल सिंगाडे़, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर श्री के.आर.बड़ोले, तहसीलदार श्रीमती हेमलता सोलंकी सहित राजनैतिक दलों और अन्य अभ्यर्थियों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
टीपः- फोटोग्राफ संलग्न
क्रमांकः 9/मई/325/2014

खाद्यान्न वितरण आज से
बुरहानपुर/6 मई, 2014/ - नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र की उचित मूल्य दुकानों पर माह मई, 2014 की सार्वजनिक वितरण प्रणाली के खाद्य सामग्री के कोटे का वितरण उपभोक्ताओं को नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में 7 मई, 2014 से 11 मई, 2014 तक किया जायेगा। नगर के समस्त उपभोक्ताओं से जिला आपूर्ति अधिकारी श्री ए.के.कुजूर ने अनुरोध किया है कि अपने-अपने क्षेत्र की उचित मूल्य दुकानों से उनकी पात्रता अनुसार माह मई, 2014 में खाद्य सामग्री को कोटा प्राप्त करंे।
क्रमांकः 10/मई/326/2014

जिला जनसंपर्क कार्यालय बुरहानपुर मध्य प्रदेश
समाचार
रेशम विभाग देगा 1400 किसानों को प्रशिक्षण
जिले में अभी तक 480 क्विंटल शहतूत रेशम कोया का हुआ उत्पादन
नगदी फसल के प्रति किसानों में उत्साह
जिले की मिट्टी और पर्यावरण रेशम कृमि पालन के लिए अनुकूल
बुरहानपुर/6 मई, 2014/ जिला नोडल अधिकारी श्री हरिशंकर सोनी ने बताया कि रेशम संचालनालय के मार्गदर्शन में जिले में वर्ष 2011 से शहतूत रेशम कृृमि पालन का काम तेजी से चल रहा है। इस नगदी फसल के प्रति किसानों में बड़ा उत्साह देखने को मिल रहा है। जिले में अभी तक तीन साल में 480 क्विंटल शहतूत कोया का रेशम का उत्पादन हो चुका है। जिले में किसानों द्वारा 341 एकड़ में शहतूत की खेती की जा रही है। रेशम के कृमि (कीड़े) शहतूत की पत्ती खाकर रेशम का कोया तैयार करते हैं।
    श्री सोनी ने बताया कि जिले में माह मई में 1400 किसानों को रेशम की खेती का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जायेगा। 7 मई को नेपानगर और बुरहानपुर में, 8 मई को इच्छापुर, 9 मई को डोईफोड़िया, 10 मई को धूलकोट और बुरहानपुर में, 11 मई धूलकोट और बुरहानपुर, 12 मई को सागफाटा और बुरहानपुर 13 और 14 मई को आमगांव और बुरहानपुर, 15 मई को नांदुरा व बुरहानपुर में, 16 मई को डोईफोडिया और देड़तलाई, 17 मई को धावा और दैय्यत, 18 मई को डवाली और खापरखेड़ा, 19 मई को रायतलाई, 20 मई को आमुल्ला, 21 मई को रामाखेड़ा में प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को शहतूत की खेती, रेशम कृमि पालन, फिल्म के जरिये सफलता की कहानी भी दिखाई जायेगी। प्रशिक्षण डॉ.प्रदीप शुक्ला, श्री जितेन्द्र, श्री कांतिलाल, श्री हरिशंकर सोनी द्वारा दिया जायेगा। बुरहानपुर में शाहपुर मार्ग पर रेशम विभाग का कार्यालय स्थित है। जहाँ पर किसानों को मुख्य रूप से व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है।
    जिले को नोडल अधिकारी श्री हरिशंकर सोनी ने बताया कि जिले के किसान बहुत जागरूक हैं। जिले की मिट्टी और पर्यावरण शहतूत और रेशम के कृमि पालन के लिए सर्वथा अनुकूल है। लंबे सर्वेक्षण और वैज्ञानिक शोध के उपरांत जिले में रेशम संचालनालय भोपाल द्वारा रेशम उत्पादन के लिये चयनित किया गया। किसानों को रेशम की खेती के लिए रस्सी, खूँटी, फावड़ा, शहतूत के पौधे, गोबर की खाद, रासायनिक खाद, चूना और तसला आदि की जरूरत पड़ती है। जिले में वर्ष 2011-12 में 4 एकड़, वर्ष 2012-13 में 97 एकड़ और वर्ष 2013-14 में 240 एकड़ जमीन में किसानों के निजी स्तर पर शहतूत की खेती की जा रही है। जिले में प्रारंभिक उपयोग सफल रहा है। इसे और अधिक विस्तारित करने की जरूरत है।
    किसानों को विभाग द्वारा कृमि पालन केन्द्र बनाने के लिये किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान, टपक बूंद सिंचाई के लिये 75 प्रतिशत अनुदान, कृमि पालन भवन बनाने के लिए 50 प्र्रतिशत अनुदान, कृषि उपकरण के लिए किसानों को 75 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाता है। इस प्रकार किसानों के समूह बनाकर रेशम कृमि पालन केन्द्र चलाया जाता है और किसानों के एक समूह को 1 लाख 27 हजार रूपये तक का अनुदान दिया जाता है। अनुदान का भुगतान बैंक खाते के माध्यम से किया जाता है और किसानों को मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाता है। किसानों को मुख्य रूप से बुरहानपुर में शाहपुर रोड पर व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है। जिले में 1 किलो रेशम कोया 200 से लेकर 300 प्रति किलों ग्राम गुणवत्ता के आधार खरीदा जाता है। इसका न्यूनतम शासकीय सर्मथन मूल्य 110 रूपये प्रति किलोग्राम है। जिले में किसानों द्वारा मध्यम और उत्तम दर्जे का रेशम कोया पैदा किया जा रहा है।
टीपः- फोटोग्राफ संलग्न
क्रमांकः 12/मई/328/2014

JANSAMPARK NEWS 5-5-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
विवाह पत्रिका पर लिखना होगा ‘‘वर-वधू बालिग है‘‘
बाल विवाह प्रोत्साहित करने पर 2 वर्ष तक कारावास का प्रावधान
बुरहानपुर/5 मई, 2014/ - जिले में बाल विवाह रोको अभियान 2014 हेतु ‘‘लाडो अभियान‘‘ चलाया जा रहा है, जिसमें समय-समय पर जिला महिला सषक्तिकरण अधिकारी श्री अब्दुल गफ्फार खान के मार्गदर्षन में जिले में बाल विवाह रोकने के लिये यथा-संभव कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में गत 3 मई, 2014 को कु.रोहिणी पिता मनोज ग्राम लोनी निवासी का विवाह आगामी 11 मई, 2014 को रावेर (महाराष्ट्र) निवासी प्रषांत पिता एकनाथ के साथ होने जा रहा था, परन्तु समय रहते परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा श्री धन्ना लाल दांगी द्वारा जाँच की गई। दस्तावेज जाँच के उपरान्त उसकी आयु 18 वर्ष से कम पायी गई। इसके लिये परिजनों को समझाईश दी गई तथा जिला प्रषासन की मुस्तैदी से बाल विवाह रोका गया।
बाल विवाह रोकने के लिये जिले में जिला प्रषासन द्वारा लाडो अभियान के अर्न्तगत नुक्कड़ नाटक, रैलियाँ और आँगनवाड़ी भवनों की दीवारांे पर बाल विवाह रोकने सम्बंधी लाडो अभियान के स्लोगन लिखे गये हैं, जिससे जन जागरूकता बढ़ी है। ग्रामीण स्तर पर बाल विवाह रोकने हेतु जनजागरूकता फैलाने के लिये आँगनवाड़ी कार्यकर्ताआंे को निर्देषित किया गया है कि वे घर-घर जाकर लोगों को बाल विवाह रोकने के लिये प्रेरित भी करंे।
इसके साथ ही जिले की समस्त प्रिटिंग प्रेस के संचालकों को निर्देष दिये गये हैं कि वह वर-वधू के विवाह पत्र (कार्ड) छापते समय सम्बंधित वर-वधू से यह प्रमाण पत्र ले कि वर 21 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुका है एवं वधू 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी है। साथ ही साथ विवाह पत्रिका (कार्ड) में यह स्लोगन भी अनिवार्यतः छापें कि ‘‘वर वधू बालिग हैं।‘‘
बाल विवाह सम्बंधी किसी भी सूचना को तत्काल महिला वाल विकास विभाग को दूरभाष न. 07325-241495 पर दंे। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006 के तहत बाल विवाह एक संज्ञेय अपराध है, जिसमें किसी भी प्रकार का सहयोग करने पर 2 वर्ष की सजा एवं एक लाख रूपये के जुर्माना का प्रावधान है।
टीपः- फोटो्रग्राफ संलग्न
क्रमांकः 6/मई/322/2014

जिले में बीपीएल राशन कार्डों के सत्यापन के निर्देश
सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केन्द्रों में पेयजल सुविधा के निर्देश
बुरहानपुर/5 मई, 2014/ - आज कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने समय-सीमा की बैठक में निर्देश दिये कि गामीण और शहरी क्षेत्र में जिले में बीपीएल राशन कार्डो का भौतिक सत्यापन किया जाये। शहरी क्षेत्र मे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक, नगर निगम कर्मचारी, पटवारी और राजस्व निरीक्षक मिलकर सत्यापन करेंगे।
    कलेक्टर श्री अवस्थी ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में बुरहानपुर नगर में डोंडी पिटवाकर फर्जी राशन कार्डधारियों से 10 मई 2014 तक जमा करने का अनुरोध किया जाये। नगर निगम में इसके लिये अलग से काउंटर खोला गया है। एसडीएम बुरहानपुर द्वारा अभी तक 4 हजार राशनकार्ड अभी तक निरस्त किये जा चुके हैं। श्री अवस्थी ने एसडीएम श्री के.आर.बडोले को निर्देश दिये कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की बीपीएल सत्यापन में नामजद ड्यूटी लगायी जाये तथा उनका मोबाइल नंबर पटवारियों, सहकारिता, राजस्व व खाद्य निरीक्षकों को दिया जाये।
    कलेक्टर श्री अवस्थी ने निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्रों में बीपीएल राशनकार्ड में बहुत फर्जीवाड़ा है। कार, पक्के मकान और ट्रैक्टरधारी भी जोड़-तोड़ करके अपना राशनकार्ड बनवा लिये हैं, जो कि गलत है। ग्राम पंचायत सचिव और पटवारी मिलकर घर-घर जाकर ऐसे फर्जी बीपीएल राशनकार्डों का भौतिक सत्यापन करेंगे। कई शिक्षकों ने भी गलत तरीके से बीपीएल राशनकार्ड बनवा लिये हैं, उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जायेगी। जिले में वनाधिकार पट्टेधारियों की जाति प्रमाण-पत्र और बीपीएल श्रेणी की भी जांँच की जायेगी। जिले में ग्रामीण क्षेत्र में बुरहानपुर ब्लॉक में 51 हजार और खकनार ब्लॉक में ग्रामीण क्षेत्र में 26 हजार बीपीएल राशनकार्डधारी हैं। राशनकार्ड सत्यापन में खाद्य विभाग और सहकारिता विभाग के अमले को भी लगाने के निर्देश दिये गये हैं।
सभी स्कूलों में हैण्डपम्प
    इस अवसर पर कलेक्टर श्री अवस्थी ने कहा कि जिले के कार्यालय प्रमुख समय सीमा के प्रकरणों का त्वरित निकराण करें। जिले की ग्राम पंचायतें 15 मई तक इंदिरा आवास की प्रतीक्षा सूची ग्रामीण विकास विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करें। जिला पंचायत द्वारा 15 दिन के भीतर कम से कम 5 बडे़ ग्रामों को निर्मल ग्राम बनाया जाये। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जिले के सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केन्द्रों में पेयजल सुविधा मुहैया करायें। ग्रामीण विकास विभाग रोजगार गारंटी के तहत जिले ही हर ग्राम पंचायत में निर्माण कार्य प्रारंभ कराकर अधिकाधिक मजदूरों को रोजगार मुहैया कराये।
किसानों की भूमि का सीमांकन
    इस अवसर पर श्री अवस्थी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में विशेष अभियान चलाकर 31 मई तक किसानों की भूमि का सीमांकन किया जाये। जिले में भूस्वामियों का खसरा तो ऑनलाइन हो गया है, मगर नक्शा भी ऑनलाइन दर्ज किया जाये। जिले में जनपद पंचायतों द्वारा पशुपालन विभाग द्वारा दिये गये बजट से 28 पशु आवास (कैटल शेड) बनाये जायेगें। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुरेश्वरसिंह को सर्व शिक्षा अभियान के आय-व्यय की जाँच करने के निर्देश दिये।
लीड बैंक मेनेजर को बधाई
    उन्होनें मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत पिछले वित्त वर्ष में अच्छा काम करने के लिये लीड बैंक मेनेजर श्री श्यामसिंह और महाप्रबंधक उद्योग केन्द्र श्री आर.एस.ठाकुर को बधाई दी। श्री अवस्थी ने कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री लालजी तिवारी को जिले में बरसात के पूर्व में बडे़-बडे़ सोख्ता गढ््ढे और रिचार्ज कूप बनाने के निर्देश दिये। इन सोख्ता गढ््ढों के लिये गहरा गढ््ढा खोदकर उसमें नीचे बोल्डर और ऊपर मुरम डाली जायेगी, जिससे वर्षा का पानी तेजी से जमीन के अंदर चला जाये और भू-जल स्तर बढे़। इस अवसर पर सभी वरिष्ठ अधिकारी बैठक में मौजूद थे।
टीपः- फोटोग्राफ संलग्न
क्रमांकः 7/मई/323/2014

स्वेच्छा से फर्जी राशनकार्ड 10 मई तक जमा करने के निर्देश
बुरहानपुर/5 मई, 2014/ - अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री काशीराम बड़ोले ने बताया कि बुरहानपुर शहर के अंतर्गत अपात्र व्यक्तियों द्वारा बीपीएल सूची में नाम जुड़वाकर शासन की विभिन्न योजनाओं का अनुचित लाभ प्राप्त किया जा रहा है। नगर के समस्त नागरिकों से उन्होनें अनुरोध किया है कि जो व्यक्ति बी.पी.एल.की पात्रता नहीं रखते हैं, स्वेच्छा से अपने राशनकार्ड नगर निगम बुरहानपुर के कार्यालय में काउन्टर नंबर 3 (योजना प्रकोष्ठ) काउण्टर प्रभारी श्री संजय तिवारी के पास 10 मई, 2014 तक कार्यालयीन समय और कार्यदिवस में जमा करवा दंे, अन्यथा जाँच में अपात्र पाए जाने पर भारतीय दण्ड विधान ने तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।
क्रमांकः 8/मई/324/2014

JANSAMPARK NEWS 7-5-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय बुरहानपुर मध्य प्रदेश
समाचार
मतगणनाकर्मियों का प्रशिक्षण 10 मई को
बुरहानपुर/7 मई, 2014/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने बताया कि आगामी 10 मई को दोपहर 12 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मतगणना सहायको, सुपरवाईजर्स और माइक्रो आब्जर्वर्स को लोकसभा चुनाव 2014 की मतगणना के परिपेक्ष्य में सघन प्रशिक्षण दिया जायेगा। इवीएम मशीन से गणना करने का व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। प्रोजेक्टर के जरिये भी इवीएम की बारीकियों से अवगत कराया जायेगा। मतगणनाकर्मियों को प्रवेश-पत्र बनाने के लिए एक-एक पासपोर्ट साइज फोटो लाने के निर्देश दिये गये है।
क्रमांकः 14/मई/324/2014

मतगणना एजेण्टो का प्रशिक्षण 12 मई को
बुरहानपुर/7 मई, 2014/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने बताया कि आगामी 12 मई को अपरान्ह 4 बजे लोकसभा चुनाव 2014 के मद्देनजर मतगणना एजेन्टों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
क्रमांकः 15/मई/325/2014

Saturday, 3 May 2014

JANSAMPARK NEWS 2-5-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
स्वेच्छा से फर्जी राशनकार्ड 5 मई तक जमा करने के निर्देश
बुरहानपुर/2 मई, 2014/ - अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री काशीराम बड़ोले ने बताया कि बुरहानपुर शहर के अंतर्गत अपात्र व्यक्तियों द्वारा बीपीएल सूची में नाम जुड़वाकर शासन की विभिन्न योजनाओं का अनुचित लाभ प्राप्त किया जा रहा है। नगर के समस्त नागरिकों से उन्होनें अनुरोध किया है कि जो व्यक्ति बी.पी.एल.की पात्रता नहीं रखते हैं, स्वेच्छा से अपने राशनकार्ड नगर निगम बुरहानपुर के कार्यालय में काउन्टर नंबर 3 (योजना प्रकोष्ठ) काउण्टर प्रभारी श्री संजय तिवारी के पास 5 मई, 2014 तक कार्यालयीन समय में जमा करवा दंे, अन्यथा जाँच में अपात्र पाए जाने पर भारतीय दण्ड विधान ने तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।
क्रमांकः 2/मई/318/2014

लोकसभा निर्वाचन-2014
28 गणना अभिकर्ता होंगे नियुक्त
मतगणना की तैयारियाँ शुरू
बुरहानपुर/2 मई, 2014/ - कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नेपानगर और बुरहानपुर को निर्देश दिये हैं कि कलेक्टेªट परिसर में 2 अलग-अलग सभागारों में नेपानगर और बुरहानपुर क्षेत्र की इवीएम मशीनों के मतों की गणना की जायेगी। उन्होनें दोनों सहायक रिटर्निंग ऑफिसरों को निर्देश दिये है कि सभी अभ्यर्थियों को पत्र लिखकर प्रत्येक विधानसभा के लिये 14-14 गणना अभिकर्ता नियुक्त करने के निर्देश दिये है तथा प्रत्येक अभिकर्ता के परिचय-पत्र बनाने हेतु आगामी 12 मई शाम 5 बजे तक 2-2 फोटो और प्रपत्र 18 में नियुक्ति पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। मतगणना कलेक्ट्रेट परिसर में भूतल और प्रथम तल पर स्थित सभागारों में होगी। यह मतगणना 16 मई, 2014 को प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगी।
    जिला प्रशासन ने मतगणना की तैयारी शुरू कर दी हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है। गणना स्थल पर मीडिया सेंटर बनाया जायेगा। अगले हफ्ते मतगणनाकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण का दायित्व डिप्टी कलेक्टर श्री शंकरलाल सिंगाडे़ को सौंपा गया है। डाकमत पत्रों की गिनती रिटर्निंग ऑफिसर खण्डवा द्वारा करवायी जायेगी।
क्रमांकः 3/मई/319/2014

JANSAMPARK NEWS 3-5-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
बीएड परीक्षा के लिये प्रशासनिक आब्जर्वर नियुक्त
नकल रोकने के लिए उड़नदस्ता गठित
बुरहानपुर/3 मई, 2014/ - कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने आज दिनांक 4 मई, 2014 को होने वाली व्यवसायिक परीक्षा मण्डल की बीएड परीक्षा 2014 के लिये डिप्टी कलेक्टर श्री के.एल.यादव को प्रशासनिक आब्जर्वर नियुक्त किया है तथा उक्त परीक्षा में नकल रोकने, परीक्षा में विघ्न डालने वाले अपराधियों को रोकने, सामूहिक और एकल नकल रोकने तथा परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए उड़नदस्ता गठित किया है। इस उड़नदस्ते में तहसीलदार श्री अजीत श्रीवास्तव (दल प्रभारी) श्री हितेन्द्र भावसार नायब तहसीलदार और श्री श्यामकिशोर झरवडे को रक्षित निरीक्षक को शामिल किया है।
    श्री अवस्थी ने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा 4 मई को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक आयोजित की गयी है। जिला मुख्यालय पर 4 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। जिनमें - शासकीय जीजामाता पॉलीटेक्निक कॉलेज में 350 परीक्षार्थी, शासकीय सुभाष उत्कृृष्ट उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में 350 परीक्षार्थी, शासकीय सावित्रीबाई फूले कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 400 परीक्षार्थी और शासकीय उर्दू कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरीरपुरा में 196 परीक्षार्थी शामिल होगें। इस प्रकार कुल 1296 परीक्षार्थी जिला मुख्यालय पर परीक्षा में शामिल होंगे।
    बीएड परीक्षा समन्वयक डॉ.एस.चौकसे ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूर्ण कर ली गयी है तथा परीक्षा लेने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गयी है। इस परीक्षा में 1296 परीक्षार्थी बैठेंगे तथा नकल रोकने के पुख्ता इंतजाम किये गए है।
क्रमांकः 4/मई/320/2014

लोकसभा निर्वाचन-2014
6 मई को स्टैडिंग कमेटी की बैठक
बुरहानपुर/3 मई, 2014/ - कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने लोकसभा निर्वाचन 2014 की मतगणना के परिपेक्ष्य में स्टैडिंग कमेटी की बैठक आगामी 6 मई को दोपहर 12 बजे कलेक्टोरेट सभा में आहूत की है। राजनैतिक दलों और अभ्यार्थियों को जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा सूचित कर दिया गया है कि आगामी 16 मई को सुबह 8 बजे कलेक्टोरेट सभागर में मतगणना होगी।
    कलेक्टर श्री अवस्थी ने बताया कि डाकमत पत्रों की गणना रिटर्निंग ऑफिसर खण्डवा में होगी तथा लोकसभा चुनाव 2014 के बुरहानपुर और नेपानगर विधानसभा की गणना अलग-अलग होगी। यह गणना कलेक्टोरेट के 2 अलग-अलग सभागारों में होगी। प्रत्येक विधानसभा के लिये 14-14 गणना मेजे लगायी जायेगी।
क्रमांकः 5/मई/321/2014

Thursday, 1 May 2014

JANSAMPARK NEWS 1-5-2014

जिला जनसंपर्क कार्यालय बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
वंदे मातरम् गान के साथ प्रारंभ हुआ काम-काज
बुरहानपुर/1 मई, 2014/ - आज प्रातः 10.30 बजे माह के प्रथम दिन राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टेªट के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से ‘‘वंदेमातरम्‘‘ राष्ट्रीय गीत और ‘‘सबका दाता सबका साथी‘‘ मध्य प्रदेश गान का सस्वर गायन किया तथा भारत माता की जय के नारे लगाये। उसके बाद शासकीय कार्य प्रारंभ हुआ।
    इस अवसर डिप्टी कलेक्टर श्री के.एल.यादव एवं नवागत डिप्टी कलेक्टर सुमेरसिंह मुजाल्दा, जिला कोषालय अधिकारी श्री अरविन्द शर्मा सहित कलेक्टेªट के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।   
टीपः-फोटोग्राफ संलग्न
क्रमांकः 1/मई/317/2014

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...