Wednesday, 21 May 2014

JANSAMPARK NEWS 21-5-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय बुरहानपुर
समाचार
निःषुल्क स्वास्थ्य षिविरो का आयोजन
बुरहानपुर (21मई, 2014) - राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिषन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के ग्रामीण क्षेत्रो मे स्वास्थ्य विभाग व्दारा 41 स्थानो पर 41 निःषुल्क स्वास्थ्य षिविरो का आयोजन किया जावेगा । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई.एल.मेहरा ने बताया कि स्वास्थ्य षिविर मे निःषुल्क उपचार ,जांचे एवं दवाईयो का वितरण किया जावेगा साथ ही शिविर मे ग्रामीणो को ग्रीष्म ऋतु स्वास्थ्य रक्षक आहार विहार की जानकारी के साथ साथ ऋतु मे होने वली बिमारियो अतिसार दस्त पीलिया ,खसरा ,त्वचा रोग से बचने के उपाय भी बताये जायेंगे । आवष्यकता होने पर गंभीर मरीेजो निःषुल्क वाहन सेवा उपलब्ध कराकर जिला चिकित्सालय रेफर भी किया जावेगा ।  
  कलेक्टर आषुतोष अवस्थी के  निर्देषानुसार जिले के 41 सेक्टरो पर  स्वास्थ्य षिविरो का आयोजन किया जाना है ,स्वास्थ्य विभाग व्दारा बनाये गये षिविर कैलेण्डर अनूसार दिनांक 26 मई से 3 जून 2014 तक षिविरो का आयोजन किया जावेगा । षिविर मे ग्राम पहरी दल के नोडल अधिकारी चिकित्सक  के रूप मे अपनी सेवाये देंगे क्षेत्र की ए.एन.एम. /एम.पी.डब्ल्यू ,फार्मासिस्ट ,डेªसर आषा कार्यकर्ता एवं आंगनवाडी कार्यकर्ताए स्वास्थ्य टीम के सदस्य रहेंगे ।
निःषुल्क स्वास्थ्य षिविरो का आयोजन - समय - प्रातः 9.00 से सायं 5.00 बजे तक 
       जिले मे निम्नलिखित कैम्प कैलेण्डर अनूसार निःषुल्क स्वास्थ्य षिविरो का आयोजन किया जा रहा है । स्वास्थ्य षिविर मे निःषुल्क परामर्ष ,जांच उपचार एवं निःषुल्क दवाईयो का वितरण किया जावेगा, आवष्यकता होने पर गंभीर मरीजो को जिला चिकित्सालय मे उपचार के लिये रेफर किये जाने हेतु निःषुल्क वाहन व्यवस्था उपलब्ध रहेगी । 
 ब्लॉक - ष्षाहपुर के अंतर्गत आयोजित होने वाले षिविरो का विवरण 
क्र सेक्टर का  नाम सेक्टर नोडल अधिकारी/चिकित्सक का नाम   षिविर दिनांक                                                   षिविर स्थल 
1 बंभाडा             डॉ.रेणु                                         26.05.2014     उप स्वा.केन्द्र,बंभाडा
2 मोहद डॉ.पुष्पा ंिसंघई       27.05.2014                                                                                                   उप स्वा.केन्द्र,मोहद
3 नाचनखेडा डॉ.कैलाष खैरनार 27.05.2014                                                                                           उप स्वा.केन्द्र,नाचनखेडा
4 फोपनार डॉ.आरीफ अंसारी 28.05.2014                                                                                           प्राथ स्वा.केन्द्र,फोपनार
5 दर्यापुर डॉ.मोइना अंसारी 28.05.2014                                                                                           उप स्वा.केन्द्र,दर्यापुर
6 जैनाबाद डॉ.षिला लाड 29.05.2014 उप स्वा.केन्द्र,जैनाबाद
7 बोदरली डॉ.मुमताज अंसारी 28.05.2014 प्राथ स्वा.केन्द्र,बोदरली
8 तुरकगुराडा डॉ. विपिन षर्मा 29.05.2014 उप स्वा.केन्द्र,तुरकगुराडा
9 चापोरा डॉ.कुं. उर्मिला नानावटी 28.05.2014 उप स्वा.केन्द्र,चापोरा
10 इच्छापुर डॉ.कुं. उर्मिला नानावटी 29.05.2014 उप स्वा.केन्द्र,बोरसल
11 निंबोला डॉ. रेहान बैग 28.05.2014 उप स्वा.केन्द्र,निम्बोला
12 बसाड डॉ.दीपिका सिल्वे 28.05.2014 प्राथ. स्वा.केन्द्र,बसाड
13 लोनी डॉ.राजेष गुप्ता 28.05.2014 उप स्वा.केन्द्र,बंभाडा
14 पातोन्डा डॉ.निर्मलेष नंदिनी झारा 29.05.2014 उप स्वा.केन्द्र,पातोन्डा
15 धूलकोट डॉ.सुनिल पाटील 26.05.2014 प्राथ स्वा.केन्द्र,बोदरली
16 बोरी बुजुर्ग डॉ.सुनिल पाटील 28.05.2014 उप स्वा.केन्द्र,झिरपांजरीया
17 सुक्ता डॉ.सुनिल पाटील 29.05.2014 उप स्वा.केन्द्र,सुक्ता
18 अंबा डॉ.सुनिल पाटील 31.05.2014 उप स्वा.केन्द्र,अम्बा
19 सामु.स्वा.केन्द्र ष्षाहपुर डॉ.यू.नानावटी 28.05.2014 सामु.स्वा.केन्द्र,शाहपुर
क्रमांक/07/सुनील वर्मा
मुख्यमंत्री कन्यादान और निकाह योजना की सहायता राशि  का पुनर्निर्धारण होगापाँच साल  के लिये कन्या के खाते में होगी 10 हजार रूपये की सावधि जमा राशि
बुरहानपुर (21 मई, 2014) - मुख्यमंत्री कन्यादान और निकाह योजना के अन्तर्गत कन्या को उपलब्ध कराये जाने वाली सहायता का पुनर्निर्धारण किया जायेगा। यह जानकारी आज मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई पंचायत एवं ग्रामीण विकास विवाह की समीक्षा बैठक में दी गई। श्री चौहान ने बैठक में सहायता राशि के पुनर्निर्धारण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। जल्द ही औपचारिक आदेश जारी किये जायेंगे। 
सहायता राशि के पुनर्निर्धारण के अनुसार मुख्यमंत्री कन्यादान और मुख्यमंत्री निकाह योजना में अब सामग्री क्रय करने के स्थान पर अति आवश्यक सामग्री की खरीदी सिर्फ क्रय समिति द्वारा की जायेगी। इस सामग्री में मंगलसूत्र, बिछिया, पायजेब एवं गृहस्थी के उपयोग के 11 बर्तन शामिल हैं, जिनका मूल्य पाँच हजार रूपये होगा। अन्य सामग्री जैसे फर्नीचर, एलपीजी कनेक्शन, प्रेशर कुकर, लोहे का पलंग, रजाई गददे तथा वó आदि के लिये एक मुश्त 7 हजार रूपये की राशि कन्या को ई-बैंकिंग के माध्यम से उसके खाते में उपलब्ध करा दी जायेगी। इस राशि से कन्या अपनी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुये मनपंसद सामग्री खरीद सकेगी। इस प्रकार सामग्री कम प्राप्त होने, गुणवत्तापूर्ण सामग्री नहीं मिलने जैसी शिकायतें दूर हो जायेंगी। 
मुख्यमंत्री कन्यादान और निकाह योजना के अन्तर्गत कन्या को उपलब्ध कराये जाने वाली सहायता का पुनर्निर्धारण होने से 10 हजार रूपये कन्या के लिये पाँच साल की सावधि जमा राशि होगी। पाँच हजार रूपये मंगलसूत्र, बिछिया, पायजेब तथा 7 बर्तन के लिये 5 हजार रूपये नगद दिये जायेंगे और 7 हजार रूपये की राशि कन्या के खाते में जमा की जायेगी। सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित करने वाले निकाय को व्यय की प्रतिपूर्ति के लिये 3 हजार रूपये दिये जायेंगे। 
बैठक में ग्रामीण एवं पंचायत विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव, मुख्य सचिव श्री अंटोनी डिसा, अपर मुख्य सचिव ग्रामीण विकास श्रीमती अरूणा शर्मा एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
क्रमांक/08/सुनील वर्मा

JANSAMPARK NEWS 21-5-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय बुरहानपुर
समाचार
निःषुल्क स्वास्थ्य षिविरो का आयोजन
बुरहानपुर (21मई, 2014) - राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिषन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के ग्रामीण क्षेत्रो मे स्वास्थ्य विभाग व्दारा 41 स्थानो पर 41 निःषुल्क स्वास्थ्य षिविरो का आयोजन किया जावेगा । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई.एल.मेहरा ने बताया कि स्वास्थ्य षिविर मे निःषुल्क उपचार ,जांचे एवं दवाईयो का वितरण किया जावेगा साथ ही शिविर मे ग्रामीणो को ग्रीष्म ऋतु स्वास्थ्य रक्षक आहार विहार की जानकारी के साथ साथ ऋतु मे होने वली बिमारियो अतिसार दस्त पीलिया ,खसरा ,त्वचा रोग से बचने के उपाय भी बताये जायेंगे । आवष्यकता होने पर गंभीर मरीेजो निःषुल्क वाहन सेवा उपलब्ध कराकर जिला चिकित्सालय रेफर भी किया जावेगा ।  
  कलेक्टर आषुतोष अवस्थी के  निर्देषानुसार जिले के 41 सेक्टरो पर  स्वास्थ्य षिविरो का आयोजन किया जाना है ,स्वास्थ्य विभाग व्दारा बनाये गये षिविर कैलेण्डर अनूसार दिनांक 26 मई से 3 जून 2014 तक षिविरो का आयोजन किया जावेगा । षिविर मे ग्राम पहरी दल के नोडल अधिकारी चिकित्सक  के रूप मे अपनी सेवाये देंगे क्षेत्र की ए.एन.एम. /एम.पी.डब्ल्यू ,फार्मासिस्ट ,डेªसर आषा कार्यकर्ता एवं आंगनवाडी कार्यकर्ताए स्वास्थ्य टीम के सदस्य रहेंगे ।
निःषुल्क स्वास्थ्य षिविरो का आयोजन - समय - प्रातः 9.00 से सायं 5.00 बजे तक 
       जिले मे निम्नलिखित कैम्प कैलेण्डर अनूसार निःषुल्क स्वास्थ्य षिविरो का आयोजन किया जा रहा है । स्वास्थ्य षिविर मे निःषुल्क परामर्ष ,जांच उपचार एवं निःषुल्क दवाईयो का वितरण किया जावेगा, आवष्यकता होने पर गंभीर मरीजो को जिला चिकित्सालय मे उपचार के लिये रेफर किये जाने हेतु निःषुल्क वाहन व्यवस्था उपलब्ध रहेगी । 
 ब्लॉक - ष्षाहपुर के अंतर्गत आयोजित होने वाले षिविरो का विवरण 
क्र सेक्टर का  नाम सेक्टर नोडल अधिकारी/चिकित्सक का नाम   षिविर दिनांक                                                   षिविर स्थल 
1 बंभाडा             डॉ.रेणु                                         26.05.2014     उप स्वा.केन्द्र,बंभाडा
2 मोहद डॉ.पुष्पा ंिसंघई       27.05.2014                                                                                                   उप स्वा.केन्द्र,मोहद
3 नाचनखेडा डॉ.कैलाष खैरनार 27.05.2014                                                                                           उप स्वा.केन्द्र,नाचनखेडा
4 फोपनार डॉ.आरीफ अंसारी 28.05.2014                                                                                           प्राथ स्वा.केन्द्र,फोपनार
5 दर्यापुर डॉ.मोइना अंसारी 28.05.2014                                                                                           उप स्वा.केन्द्र,दर्यापुर
6 जैनाबाद डॉ.षिला लाड 29.05.2014 उप स्वा.केन्द्र,जैनाबाद
7 बोदरली डॉ.मुमताज अंसारी 28.05.2014 प्राथ स्वा.केन्द्र,बोदरली
8 तुरकगुराडा डॉ. विपिन षर्मा 29.05.2014 उप स्वा.केन्द्र,तुरकगुराडा
9 चापोरा डॉ.कुं. उर्मिला नानावटी 28.05.2014 उप स्वा.केन्द्र,चापोरा
10 इच्छापुर डॉ.कुं. उर्मिला नानावटी 29.05.2014 उप स्वा.केन्द्र,बोरसल
11 निंबोला डॉ. रेहान बैग 28.05.2014 उप स्वा.केन्द्र,निम्बोला
12 बसाड डॉ.दीपिका सिल्वे 28.05.2014 प्राथ. स्वा.केन्द्र,बसाड
13 लोनी डॉ.राजेष गुप्ता 28.05.2014 उप स्वा.केन्द्र,बंभाडा
14 पातोन्डा डॉ.निर्मलेष नंदिनी झारा 29.05.2014 उप स्वा.केन्द्र,पातोन्डा
15 धूलकोट डॉ.सुनिल पाटील 26.05.2014 प्राथ स्वा.केन्द्र,बोदरली
16 बोरी बुजुर्ग डॉ.सुनिल पाटील 28.05.2014 उप स्वा.केन्द्र,झिरपांजरीया
17 सुक्ता डॉ.सुनिल पाटील 29.05.2014 उप स्वा.केन्द्र,सुक्ता
18 अंबा डॉ.सुनिल पाटील 31.05.2014 उप स्वा.केन्द्र,अम्बा
19 सामु.स्वा.केन्द्र ष्षाहपुर डॉ.यू.नानावटी 28.05.2014 सामु.स्वा.केन्द्र,शाहपुर
क्रमांक/07/सुनील वर्मा
मुख्यमंत्री कन्यादान और निकाह योजना की सहायता राशि  का पुनर्निर्धारण होगापाँच साल  के लिये कन्या के खाते में होगी 10 हजार रूपये की सावधि जमा राशि
बुरहानपुर (21 मई, 2014) - मुख्यमंत्री कन्यादान और निकाह योजना के अन्तर्गत कन्या को उपलब्ध कराये जाने वाली सहायता का पुनर्निर्धारण किया जायेगा। यह जानकारी आज मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई पंचायत एवं ग्रामीण विकास विवाह की समीक्षा बैठक में दी गई। श्री चौहान ने बैठक में सहायता राशि के पुनर्निर्धारण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। जल्द ही औपचारिक आदेश जारी किये जायेंगे। 
सहायता राशि के पुनर्निर्धारण के अनुसार मुख्यमंत्री कन्यादान और मुख्यमंत्री निकाह योजना में अब सामग्री क्रय करने के स्थान पर अति आवश्यक सामग्री की खरीदी सिर्फ क्रय समिति द्वारा की जायेगी। इस सामग्री में मंगलसूत्र, बिछिया, पायजेब एवं गृहस्थी के उपयोग के 11 बर्तन शामिल हैं, जिनका मूल्य पाँच हजार रूपये होगा। अन्य सामग्री जैसे फर्नीचर, एलपीजी कनेक्शन, प्रेशर कुकर, लोहे का पलंग, रजाई गददे तथा वó आदि के लिये एक मुश्त 7 हजार रूपये की राशि कन्या को ई-बैंकिंग के माध्यम से उसके खाते में उपलब्ध करा दी जायेगी। इस राशि से कन्या अपनी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुये मनपंसद सामग्री खरीद सकेगी। इस प्रकार सामग्री कम प्राप्त होने, गुणवत्तापूर्ण सामग्री नहीं मिलने जैसी शिकायतें दूर हो जायेंगी। 
मुख्यमंत्री कन्यादान और निकाह योजना के अन्तर्गत कन्या को उपलब्ध कराये जाने वाली सहायता का पुनर्निर्धारण होने से 10 हजार रूपये कन्या के लिये पाँच साल की सावधि जमा राशि होगी। पाँच हजार रूपये मंगलसूत्र, बिछिया, पायजेब तथा 7 बर्तन के लिये 5 हजार रूपये नगद दिये जायेंगे और 7 हजार रूपये की राशि कन्या के खाते में जमा की जायेगी। सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित करने वाले निकाय को व्यय की प्रतिपूर्ति के लिये 3 हजार रूपये दिये जायेंगे। 
बैठक में ग्रामीण एवं पंचायत विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव, मुख्य सचिव श्री अंटोनी डिसा, अपर मुख्य सचिव ग्रामीण विकास श्रीमती अरूणा शर्मा एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
क्रमांक/08/सुनील वर्मा

JANSAMPARK NEWS 20-5-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय बुरहानपुर 
समाचार
नवम्बर में होंगे दो चरण में नगरीय निकाय चुनाव
फोटोयुक्त मतदाता-सूची तैयार करने का कार्य एक जून से
पचास हजार ईव्हीएम की होगी व्यवस्था
श्री परशुराम ने मुख्य सचिव के साथ की चुनाव तैयारी की समीक्षा
बुरहानपुर ( 20 मई, 2014) - प्रदेश में आगामी नगरीय निकाय चुनाव इस वर्ष नवम्बर में दो चरण में सम्पन्न होंगे। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव जनवरी, 2015 में करवाने का कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। नगरीय निकाय चुनाव के लिये फोटोयुक्त मतदाता-सूची तैयार करने का कार्य एक जून से तथा त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिये एक जुलाई से प्रारंभ किया जायेगा। इन संस्थाओं के चुनाव ईव्हीएम के माध्यम से करवाने के निर्णय के अंतर्गत ईसीआईएल, हैदराबाद से 50 हजार मशीन खरीदी जा रही हैं। ये ईव्हीएम 30 जुलाई तक सभी जिले में प्रदाय कर दी जायेंगी। यह जानकारी उन्होंने बताया कि आगामी नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में प्रदेश में पहली बार फोटोयुक्त मतदाता-सूची का प्रयोग किया जायेगा। मतदाताओं को वोटर-स्लिप भी जारी की जायेगी। फोटोयुक्त मतदाता-सूची तैयार करने के लिये मध्यप्रदेश राज्य इलेक्ट्रानिक विकास निगम को राज्य-स्तरीय एजेंसी नियुक्त किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग की मतदाता-सूची के आधार पर वार्डवार फोटोयुक्त मतदाता-सूची तैयार की जायेगी। 
नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में प्रदेश में पहली बार इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन का उपयोग किया जायेगा। नगरीय निकाय में महापौर और अध्यक्ष एवं पार्षद तथा पंचायत में सरपंच और जिला एवं जनपद पंचायत में सदस्य का निर्वाचन ईव्हीएम के माध्यम से होगा। पंच पद का निर्वाचन पूर्ववत मत-पत्र एवं मत-पेटी के माध्यम से होगा।
इन संस्थाओं के चुनाव में सूचना एवं प्रौद्योगिकी का व्यापक उपयोग किया जा रहा है। मार्च माह में राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट ूूू.उचसवबंसमसमबजपवद.हवअ.पद लांच की गई है। वेबसाइट में सभी जिलों को वेब पेज के माध्यम से जोड़ा जा रहा है। ईव्हीएम एवं फोटोयुक्त मतदाता-सूची के प्रचार-प्रसार के संबंध में संचालित गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी गई।
क्रमांक/06सुनील वर्मा
Č

JANSAMPARK NEWS 19-5-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय बुरहानपुर 
समाचार
ग्राम बारोली, सिंधखेडा, अंबाडा को निर्मल ग्राम बनाने के लिए करे त्वरित कार्यवाही 
समय सीमा की बैठक में कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने दिये निर्देश 
साथ ही सभी जिला अधिकारियों को फील्ड में काम कर सभी योजनाओं के लक्ष्यों को पूर्ण करने के भी दिये आदेश 
बुरहानपुर (19मई, 2014) - ग्राम बारोली , सिंधखेडा और अंबाडा को निर्मल ग्राम बनाने के लिए तत्काल त्वरित कार्यवाही करे। यह स्पष्ट निर्देश आचार संहिता समाप्त होने के पश्चात् कलेक्टोरेट सभागृह में आयोजित सर्व कार्यालय प्रमुखों की बैठक में कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने परियोजना अधिकारी समग्र स्वच्छता को दिये। इसके साथ ही उन्होने बैठक में सभी जिला अधिकारियों को लगातार एक माह क्षेत्र में प्रभावी कार्य कर सभी योजनाओं के लक्ष्य प्राप्त करने के आदेश भी दिये। 
इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर श्री अवस्थी ने -
ऽ सभी जिला प्रमुखों को अन्त्योदय मेले के आयोजन के लिए तैयारियां प्रारंभ करने के निर्देश दिये। 
ऽ वही समग्र पोर्टल पर डाटा वेलिडेशन की समीक्षा करते हुए नगरीय एवं पंचायत निकायों को सावधानीपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिये। 
ऽ बैठक में श्री अवस्थी ने सभी संबंधित अधिकारियों को सामाजिक सुरक्षा एवं वृद्धावस्था पेंशन की राशि समय सीमा में जारी करने के आदेश दिये। 
ऽ इसी प्रकार उन्होंने स्कूल चलो अभियान को जन आंदोलन के रूप मे चलाने के लिए कार्ययोजना अनुसार कार्य संपादन के निर्देश दिये। 
ऽ समय सीमा की बैठक में श्री अवस्थी ने सभी संबंधित अधिकारियों को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत सभी नगरीय एवं पंचायत निकायों में आयोजन के आदेश भी दिये। 
ऽ वहीं सभी निर्माण एजेंसियों को निर्माण कार्यो की गुणवत्ता में सुधार लाने और समय सीमा मंे कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिये। 
ऽ सर्व कार्यालय प्रमुखों की बैठक में स्पष्ट निर्देश देते हुए कलेक्टर श्री अवस्थी ने सभी को हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ हर पात्र हितग्राही को देने और अब तक की स्थिति की समीक्षा कर लक्ष्य प्राप्त करने के आदेश भी दिये। 
इसके पूर्व समय सीमा की बैठक में अपर कलेक्टर श्री रेवाल ने पी.जी.आर., जनसुनवाई, समय सीमा, सी.एम. हेल्पलाईन के लंबित प्रकरणों की अधिकारीवार समीक्षा की एवं उनके निराकरण के निर्देश दिये थे। बैठक में सभी विभाग प्रमुख उपस्थित थे। 
क्रमांक/01/सुनील वर्मा
बी.पी.एड., एम.पी.एड. और एम.एड. में होगा ऑनलाइन प्रवेश
बुरहानपुर (19मई, 2014) - सत्र 2014-15 में बी.पी.एड. (एक वर्षीय), एम.पी.एड. (दो वर्षीय) और एम.एड. (एक वर्षीय) पाठ्यक्रम में प्रवेश केन्द्रीयकृत ऑनलाइन प्रणाली से होगा। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में अनंतिम मार्गदर्शिका का ड्रॉट विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
विभाग द्वारा प्रवेश मार्गदर्शिका के संबंध में सर्व-संबंधित से सुझाव चाहे गये हैं। सुझाव academy-he@mp-gov-in पर ई-मेल अथवा फेक्स नम्बर 0755-2551573 पर भेजे जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त उच्च शिक्षा संचालनालय में सीधे भी सुझाव दिये जा सकते हैं। सुझाव 28 मई, 2014 तक ही प्रस्तुत किये जा सकते हैं।
क्रमांक/02/सुनील वर्मा
प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में नेशनल ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क को मंजूरी
ब्रॉडबेंड कनेक्टिविटी होगी उपलब्ध
बुरहानपुर (19मई, 2014) - राज्य सरकार ने भारत ब्रॉडबेंड नेटवर्क लिमिटेड को भारत सरकार के सहयोग से प्रदेश की सभी ग्राम पंचायत में नेशनल ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क परियोजना के क्रियान्वयन को मंजूरी दी है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है।
नेटवर्क द्वारा निर्मित किये जा रहे सूचना प्रौद्योगिकी राजमार्ग के निर्माण के लिए परियोजना कार्य के लिए राज्य सरकार के विभागों, अधीनस्थ कार्यालयों, स्थानीय निकायों, सार्वजनिक उपक्रमों तथा राज्य शासन की एजेन्सियों द्वारा किसी प्रकार का मार्ग अधिकार (right of way) नहीं लगाया जाएगा क्योंकि इस कनेक्टिविटी के जरिये राज्य शासन और ग्राम पंचायतों के माध्यम से स्थानीय समुदाय को फायदा होगा। इस सहयोग को परियोजना के समयबद्ध कार्यक्रम के लिए राज्य शासन का अंशदान माना जाएगा।
यह कार्य प्रमुख रूप से ग्राम पंचायतों में ब्रॉडबेंड कनेक्टिविटी के लिए स्थानीय समुदायों तथा राज्य सरकार के लाभ के लिए किया जा रहा है। इसका उद्देश्य मार्ग का अधिकार (right of way) अनुमति प्रदान करने में होने वाली देरी को रोकना भी है।
भारत ब्रॉडबेंड नेटवर्क लिमिटेड राज्य सरकार की अन्य किसी अनुमति के बिना भी शुल्क मार्ग का अधिकार के अनुरूप ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने के लिए प्राधिकृत है। भारत ब्रॉडबेंड नेटवर्क लिमिटेड के लिए यह मार्ग का अधिकार अधिसूचना राज्य शासन की सभी एजेन्सियों पर भी लागू होगी।
भारत ब्रॉडबेंड लिमिटेड को लागत आधार पर पंचायत भवन या अन्य उपयुक्त स्थान पर आवश्यकतानुसार नेशनल ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क परियोजना के उपकरणों की स्थापना और निर्विघ्न संचालन के लिए समुचित स्थान और बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी।
क्रमांक/03/सुनील वर्मा
एसिड हमले की एफ.आय.आर. से संबंधित एसडीएम को अवगत करवाये
बुरहानपुर (19मई, 2014) - एसिड हमले की घटनाओं की प्रभावी रोकथाम एवं ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्यवाही के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। उच्चतम न्यायालय के निर्देश के परिपालन में राज्य शासन ने सभी कलेक्टर्स, एसपी, कमिश्नर्स, विभागाध्यक्ष और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश भेजे हैं। उच्चतम न्यायालय के 3 दिसंबर 2013 को भेजे गए निर्देश के तारतम्य में राज्य शासन पूर्व में भी जिलों को विस्तृत निर्देश भेज चुका है। हाल ही में पुनरू भेजे गए निर्देश के अनुसार एसिड हमले के संबंध में प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफ. आय. आर.) दर्ज होने पर पुलिस थाने द्वारा उक्त रिपोर्ट की सूचना संबंधित एस. डी. एम. (सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट) को भी दी जाए। ऐसी सूचना मिलने पर संबंधित एसडीएम द्वारा एसिड प्राप्ति के संबंध में जांच की जाएगी और उचित कार्यवाही भी की जाएगी।
क्रमांक/04/सुनील वर्मा
बीड़ी मजदूरों की बेहतरी के लिए मंत्रि-परिषद् समिति गठित
बुरहानपुर (19मई, 2014) - राज्य शासन ने बीड़ी मजदूरों की बेहतरी के लिए मंत्रि-परिषद् समिति का गठन किया है। समिति में जल संसाधन, वित्त, वाणिज्यिक कर मंत्री श्री जयंत मलैया, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव, श्रम, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री अन्तरसिंह आर्य और राज्य मंत्री लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्री शरद जैन को शामिल किया गया है। प्रमुख सचिव श्रम समिति के सचिव होंगे।
समिति बीड़ी मजदूरों के जीवन स्तर, रोजगार के अवसर और उनके उत्पाद की मार्केटिंग को बढ़ावा देने के लिए सुझाव देगी।
क्रमांक/05/सुनील वर्मा

Thursday, 15 May 2014

JANSAMPARK NEWS 15-5-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर मध्य प्रदेश
समाचार
मतगणना आज, तैयारियाँ पूर्ण
सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम
मतगणना स्थल पर मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित
बुरहानपुर /15 मई, 2014/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी के मार्गदर्शन में कलेक्ट्रेट परिसर में मतगणना की तैयारियां पूर्ण हो गयी हैं। सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम किये गये हैं। मतगणना स्थल पर मोबाइल, सिगरेट माचिस, टिफिन, पानी की बोतल सर्वथा प्रतिबंधित है। मतगणना आज 16 मई को प्रातः 8 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में होगी।
    आज प्रातः 8 बजे भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त केन्द्रीय चुनाव प्रेक्षक सुश्री चोटेन धेनधुप लामा ने बुरहानपुर और नेपानगर विधानसभा क्षेत्र के मतगणना स्थलों को आकस्मिक निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होनें कलेक्टेªट भवन के आगे और पीछे के दरवाजे, मेटल डिटेक्टर, सुरक्षा व्यवस्था, अधिकारियों और कर्मचारियों की आने-जाने और मीडिया सेंटर का जायजा लिया। उन्होनें कहा कि बिना प्रवेश पत्र के किसी भी व्यक्ति को मतगणना स्थल पर प्रवेश नहीं मिलेगा तथा मतगणना स्थल पर मोबाइल सर्वथा प्रतिबंधित रहेगा।
    कलेक्टेªट परिसर में कमरा नंबर 54 में नेपानगर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना की जायेगी। मतगणना 18 चक्र की होगी और मतगणना के लिये 14 मेजें लगायी गयी है। प्रत्येक मेज पर 1 गणना सहायक, 1 सुपरवाइजर और 1 आब्जर्वर्स बैठेंगे। मतगणना एजेन्ट जाली के बाहर बैठंेगे। नेपानगर के लिये एसडीएम श्री सूरज नागर को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। श्री नागर के मार्गदर्शन में ही मतगणना होगी। प्रत्येक चक्र का परिणाम ब्लैक बोर्ड पर चस्पा किया जायेगा।
    इसी प्रकार कलेक्ट्रेट के कमरा नंबर 62 में बुरहानपुर विधानसभा की मतगणना होगी, जिसमें 14 मेजंे लगायी गयी है। मतदाता और मतदान केन्द्र अधिक होने के कारण इस हॉल में 22 चक्र मत गणना होगी। मतगणना के लिये 14 मेजें लगायी गयी हैं। प्रत्येक मेज पर 1 गणना सहायक, 1 सुपरवाइजर और 1 आब्जर्वर्स बैठेंगे। मतगणना एजेन्ट जाली के बाहर बैठंेगे। बुरहानपुर के लिये एसडीएम श्री के.आर.बड़ोले को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। श्री बड़ोले के मार्गदर्शन में ही मतगणना होगी। प्रत्येक चक्र का परिणाम ब्लैक बोर्ड पर चस्पा किया जायेगा। मतगणना एजेण्टों तथा मतगणनाकर्मियों को प्रवेश-पत्र जारी कर दिया गये हैं।
    पुलिस अधीक्षक श्री अनिलसिंह कुशवाह द्वारा कलेक्टेªट परिसर में सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम किये गये हैं। लगभग 350 जवानों की ड््यूटी लगायी गयी है। मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिये भारत निर्वाचन आयोग या जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी प्रवेश पत्रधारियों को ही मतगणना परिसर में प्रवेश मिलेगा तथा पार्किंग की व्यवस्था रेणुका माता मार्ग पर की गयी है। मतगणनाकर्मियों को कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार से और मीडियाकर्मियों तथा अन्य कर्मचारियों को कलेक्ट्रेट भवन के पीछे वाले गेट से प्रवेश दिया जायेगा। सभी प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाये गये हैं।
    पुलिस अधीक्षक सभागार में मीडिया सेंटर स्थापित किया गया है। यहां पर टीवी, इन्टरनेट, वाईफाई, सुविधा दी गयी है। पत्रकारों को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रवेश पत्र जारी कर दिये गये है।
टीपः-फोटोग्राफ संलग्न
क्रमांकः 28/मई/338/2014

Monday, 12 May 2014

JANSAMPARK NEWS 12-5-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय बुरहानपुर मध्य प्रदेश
समाचार
जिले में पेयजल के पुख्ता इंतजाम के निर्देश 
कैंसर रोगियों का होगा मुफ्त इलाज
बीपीएल फर्जी राशनकार्ड के विरूद्ध अभियान जारी
बुरहानपुर/12 मई, 2014/ आज कलेक्ट्रेट सभागार में समय-सीमा की बैठक कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर सभी अधिकारियों को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री अवस्थी ने कहा कि समय-सीमा, मुख्यमंत्री ऑनलाइन, जनशिकायत के प्रकरण तत्काल निराकृृत करें। उन्होनें राजस्व अधिकारियों से कहा कि जिले में विशेष अभियान चलाकर 7 दिनों के अंदर इच्छुक किसानों के खेतों का वर्षा के पूर्व सीमांकन करें।
    उन्होनें खाद्य विभाग, सहकारिता, ग्रामीण विकास और शहरी विकास के अधिकारियों से कहा कि विशेष अभियान चलाकर फर्जी बीपीएल राशनकार्ड निरस्त करें। 7 दिन में यह अभियान पूरा हो जाना चाहिए। नगर निगम बुरहानपुर क्षेत्र में सर्वाधिक गड़बड़ियाँ हैं। यहाँ पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। फर्जी बीपीएल राशनकार्डधारी नगर निगम के विशेष काउंटर पर अपना राशनकार्ड जमा कर सकते हैं। नगर निगम बुरहानपुर द्वारा माइक से इसका विशेष प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। यदि कोई शासकीय कर्मचारी विशेषकर शिक्षक यदि बी.पी.एल राशनकार्डधारी पाया गया तो उसके खिलाफ स्थानीय थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की जायेगी। अभी तक जाँच पता चला है कि 50 प्रतिशत राशनकार्ड फर्जी पाये गये हैं। लोकसभा चुनाव अधिसूचना समाप्ति के बाद लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत सूक्ष्म जाँच करके नये राशनकार्ड बनाये जायेंगे।
    बैठक में श्री अवस्थी ने कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री लालजी तिवारी से कहा कि प्रचंड गर्मी को देखते हुए जिले के सभी हैडपंप चालू होना चाहिए। जहां पर हैडपंप में जलस्तर नीचे चला गया हैं, वहां पर राइजर पाइप डाले जाये। जिले की बंद जल योजना को तुरंत चालू किया जाये। जिले के किसी भी गांव में पेयजल संकट उत्पन्न नहीं होना चाहिए। 30 जून 2014 तक जिले के शेष सभी स्कूलों में हैडपंप लग जाना चाहिए। जिले में पेयजल का पुख्ता इंतेजाम जरूरी है। जिले के आंगनवाड़ी केन्द्रो में भी हैंडपंप लगाया जाये। जिले के शेष सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में इसी वर्ष भवन बनाये जायेगे। जिले के कैंसर रोगियों को इसी माह मुफ्त में रेडक्रास मद से इलाज किया जायेगा। इस अवसर पर सभी अधिकारी मौजूद थे।
टीपः-फोटोग्राफ संलग्न
क्रमांकः 19/मई/329/2014

जिला जनसंपर्क कार्यालय बुरहानपुर मध्य प्रदेश
समाचार
स्वास्थ्य एवं महिला व बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न
शिशु मृृत्यु दर और मातृृ मृृत्यु दर में कमी लाने के निर्देश
शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव के निर्देश
बुरहानपुर/12 मई, 2014/ आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य एवं महिला व बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री अवस्थी ने कहा कि जिले में शिशु मृृत्यु दर और मातृृृ मृृृत्यु दर में कमी लाना है, जच्चा-बच्चा टीकाकरण पर विशेष ध्यान देना है तथा जिले में शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव होना चाहिए। उन्होनें बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने के लिये विशेष अभियान चलाने का आव्हान किया।
    श्री अवस्थी ने इस अवसर पर कहा कि जिले में आंगनवाड़ी केन्द्रों में शत-प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति दर्ज की जाये। जच्चा-बच्चा का समय पर टीकाकरण हो। नसबंदी में अच्छा काम करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृृत किया जायेगा और परिवार नियोजन कार्यक्रम में कम उपलब्धि करने वाले स्वास्थ्य कर्मचारी का अगले माह गांव में स्थानांतरण कर दिया जायेगा तथा गांव में अच्छा काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों को शहर में स्थानांतरण किया जायेगा।
    बैठक में क्षय रोग निवारण अभियान, अंधत्व निवारण अभियान, कुष्ठ निवारण अभियान, टीकाकरण, परिवार नियोजन पोषण पुनर्वास केन्द्र तथा रिक्त पदों की पूर्ति की बिन्दुवार समीक्षा की गयी। कलेक्टर श्री अवस्थी ने कहा कि इस माह के अंत में रेडक्रास के सौजन्य से मुंह, गला और स्तन कैंसर के शिविर लगाये जायेगें और जिला मुख्यालय पर जाँच उपरांत हाथों-हाथ ऑपरेशन किये जायेगें। ऑपरेशन के लिये इंदौर से विशेषज्ञ चिकित्सक आयेंगे। इस कार्य के लिये मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सुरेश्वरसिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सर्वेक्षण उपरांत पाया गया कि जिले में कुल 20 कैंसर रोगी है। कैंसर एक गंभीर बीमारी है। अगर इसका समय पर इलाज नहीं हुआ तो यह जानलेवा भी हो सकता है। कलेक्टर श्री अवस्थी ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री आई.एल.मेहरा को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों की पूर्ति अगले माह में संविदा के आधार पर भर्ती कर लिया जाये।
    मुख्य चिकिक्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.आई.एल.मेहरा ने बताया कि जिले में टीवी के 129 मरीज हैं जिसमें से 111 मरीज स्वस्थ्य हो चुके है, जिन्हें मल्टी ड्रग्स थेरेपी दवा दी गयी। जिले के अस्पतालों में सांची का शुद्ध दूध इस्तेमाल किया जाता है। अस्पतालों में शुद्ध पेयजल पर विशेष जोर दिया जाता है। जिले में संस्थागत प्रसव व टीकाकरण के कारण मातृृ मृृत्यु दर में कमी आई है।   
    इस अवसर पर जिला महिला बाल विकास अधिकारी श्री अब्दुल गफ्फार खान और सिविल सर्जन डॉ.जैनुद््दीन बोहरा समेत स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के अनेक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
टीपः-फोटोग्राफ संलग्न

क्रमांकः 20/मई/330/2014

शुष्क दिवस घोषित
बुरहानपुर/12 मई, 2014/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने लोकसभा निर्वाचन में मतगणना के समय मतगणना क्षेत्र की शराब के क्रय-विक्रय के संबंध में आगामी 15 मई को रात्रि 10.30 बजे से 17 मई प्रातः 8.30 बजे तक शुष्क दिवस घोषित किया है। इस अवधि में देशी व विदेश मदिरा का क्रय, विक्रय और परिवहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। आबकारी और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये गये है कि वे अपने क्षेत्राधिकार में किसी भी प्रकार के मदिरा निर्माण, क्रय, विक्रय, और संग्रहण पर प्रभावी नियंत्रण रखें।
क्रमांकः 21/मई/331/2014

जिला जनसंपर्क कार्यालय बुरहानपुर मध्य प्रदेश
समाचार
मतगणना अभिकर्ताओं का प्रशिक्षण संपन्न
हर चक्र का रिजल्ट बोर्ड पर होगा चस्पा
बुरहानपुर/12 मई, 2014/ आज स्थानीय शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में मतगणना के परिपेक्ष्य में मतगणना अभिकर्ताओं का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इस अवसर पर तहसीलदार श्री आर.के.श्रीवास्तव ने अभिकर्ताओं को बताया कि मतगणना अभिकर्ताओं से 2-2 फोटो लेकर परिचय-पत्र बनाये जायेगें। बिना परिचय-पत्र के मतगणना स्थल पर प्रवेश वर्जित रहेेगा। मतगणना 16 मई, 2014 को प्रातः 8 बजे कलेक्टेªट परिसर में होगी। कलेक्ट्रेट परिसर में आगे के बजाय पीछे के दरवाजे से प्रवेश दिया जायेगा। कलेक्टेªट परिसर में हॉल नंबर 58 में नेपानगर क्षेत्र की और हॉल नंबर 62 में बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र की गणना होगी।
    अभिकर्ता मतगणना स्थल पर मोबाइल, गुटका, पान, बीड़ी, सिगरेट, माचिस, पानी की बोतल और टिफिन नहीं ले जा सकते। अभिकर्ताओं को जाली के बाहर निर्धारित स्थान पर बैठना होगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिये 14-14 टेबलें लगायी जायेगी। 1 टेबल पर 1 गणना सहायक, 1 सुपरवाइजर और 1 गणना आब्जर्वर्स, इस प्रकार कुल 3 कर्मचारी बैठेंगे। मतगणना से पूर्व मतगणना अभिकर्ता को प्रातः 7 बजे मतगणना स्थल पर पहुंचना अनिवार्य है। पहुंचने के उपरांत उन्हें 1 घोषणापत्र भरकर देना होगा, जिसमें लिखा होगा कि उनके द्वारा मतगणना की गोपनीयता बनायी रखी जायेगी तथा मतगणना में कोई व्यवधान नहीं डाला जायेगा। कोई भी मतगणना अभिकर्ता सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की बिना अनुमति के मतगणना हॉल से बाहर नहीं जा सकते। डाकमत पत्रों की गणना खण्डवा में होगी। 16 मई को प्रातः 8 बजे सीधे इवीएम मशीन से गणना शुरू हो जायेगी। गणना सहायक इवीएम मशीन की सील अभिकर्ताओं के सामने खोलेंगे। उसके बाद वह इवीएम मशीन को पीछे स्वीच ऑन करेगा। उसके बाद रिजल्ट का बटन नंबर 1 दबायेगा। उसके बाद इवीएम मशीन से प्रत्याशीवार रिजल्ट दिखने लगेगा। गणना अभिकर्ता अपने साथ में पेन और कागज भी रखेगें। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार इसबार गणना कक्ष में एक बोर्ड लगायेगा, जिस पर हर घंटे रिजल्ट की छायाप्रति चस्पा की जायेगी। रिजल्ट विधानसभा क्षेत्रवार, मतदान केन्द्रवार और चक्रवार रिजल्ट तैयार करेगा। अंत में रिजल्ट पर भी मतगणना अभिकर्ताओं के पूर्ण हस्ताक्षर होंगे। रिजल्ट 15 भागों में होगा, जिसमें 14 प्रत्याशी और 1 नोटा (नाट एबव/ इनमें से कोई नहीं) शामिल हैं। रिजल्ट दो प्रतियों में तैयार होगा। कार्बन लगाकर रिजल्ट दो प्रतियों में तैयार किया जायेगा।
    इस अवसर पर सभी प्रमुख दलों के और प्रमुख प्रत्याशियों के प्रतिनिधि, तहसीलदार श्रीमती हेमलता सोलंकी, मास्टर टेनर्स सर्वश्री प्राणवीर सिसोदिया, श्री अनिल शाह, प्राचार्य श्री नरेन्द्र मोदी, नायब तहसीलदार श्री हितेन्द्र भावसार भी मौजूद थे।
टीपः-फोटोग्राफ संलग्न
क्रमांकः 22/मई/332/2014

मतगणना स्थल का कलेक्टर द्वारा निरीक्षण
बुरहानपुर/12 मई, 2014/ आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया तथा उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होनें देखा कि दोनों हॉलों में 14-14 टेबलंे लगायी गयी हैं और 1 टेबल सहायक रिटर्निग ऑफिसर के लिये लगायी है। बुरहानपुर के लिये डिप्टी कलेक्टर श्री काशीराम बड़ोले और नेपानगर के लिये श्री सूरज नागर को सहायक रिटर्निग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। गणना हॉल में तेजी से गणना हेतु राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र द्वारा कम्प्यूटर लगाये जायेगें, जिससे जानकारी संकलित करने में विलंब न हो। गणना हॉल में चुनाव आयोग के निर्देशानुसार क्लोज सर्किट टी.वी.कैमरे भी लगाये जायेंगे, जिससे जिला निर्वाचन अधिकारी अपने कमरे में बैठकर हर पल की निगरानी रख सकेगें। गणना स्थल पर टेबल, बांस- बल्ली, जाली और स्टापर लगा दिये गये हैं। सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम किये जा रहे हैं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रकाश रेवाल और डिप्टी कलेक्टर श्री के.एल.यादव भी साथ में थे।
टीपः- फोटोग्राफ संलग्न
क्रमांकः 23/मई/333/2014

कन्ट्रोल रूम स्थापित
बुरहानपुर/12 मई, 2014/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने लोकसभा निर्वाचन 2014 की मतगणना की जानकारी जनसामान्य तक पहुंचाने के लिये कन्ट्रोल स्थापित किया हैं, जिसके प्रभारी अधिकारी अपर कलेक्टर श्री प्रकाश रेवाल होगें। कन्टोल रूम का नंबर 07325-242102/255251 है। कोई भी व्यक्ति इन नंबरों पर फोन करके अद्यतन जानकारी हर घंटे प्राप्त कर सकता है। जानकारी देने के लिये सहायकों की भी नियुक्ति कर दी गयी है।
क्रमांकः 24/मई/334/2014

Saturday, 10 May 2014

JANSAMPARK NEWS 10-5-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय बुरहानपुर मध्य प्रदेश
समाचार
मतगणनाकर्मियों का प्रशिक्षण संपन्न
मतगणनाकर्मी मतगणना कार्य सावधानी से करें-कलेक्टर श्री अवस्थी
बुरहानपुर/10 मई, 2014/ आज कलेक्टेªट सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन 2014 के मद््देनजर मगणनाकर्मियों को मतगणना संबंधी सघन प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने कहा कि मतगणनाकर्मी 16 मई को सुबह 6 बजे ड््यूटी पर आ जायें और 7 बजे अपनी टेबल पर बैठक जायें। प्रातः 8 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। डाकमत पत्र की गणना खण्डवा में होगी। यहां पर मतगणना का पहला राउंड प्रातः 8 बजे से शुरू हो जायेगा। मतगणनाकर्मी तल्लीनता एवं सावधानीपूर्वक कार्य करें। किसी भी प्रकार की त्रुटि नहीं होनी चाहिये।
    श्री अवस्थी ने इस अवसर पर यह भी कहा कि मशीन चालू न होने पर मतगणनाकर्मी सहायक निटर्निंग ऑफिसर से संपर्क करें। मौके पर इंजीनियर मौजूद रहंेगे। वे मशीन को तुरन्त चालू करेंगे। मतगणनाकर्मी मोबाइल घर पर रखकर आयंे। बीड़ी, सिगरेट, माचिस, गुटका लेकर मतगणना स्थल पर प्रवेश नहीं मिलेंगा। मतगणनाकर्मियों को चाय, नाश्ता, भोजन और पानी जिला प्रशासन की ओर से दिया जायेगा। उन्हें पानी की पानी की बोतल और टिफिन लाने की इजाजत नहीं रहेंगी। 14 मई तक सभी मतगणनाकर्मियों को प्रवेश हेतु परिचय-पत्र दिये जायेंगे। बिना परिचय-पत्र के प्रवेश वर्जित होगा।
    इस अवसर पर प्रशिक्षण प्रभारी डिप्टी कलेक्टर श्री शंकरलाल सिंगाडे़ ने कहा कि सभी मतगणनाकर्मी अनुभवी हैं, इसलिये उन्हें काम करने में कोई कठिनाई नहीं होगी। मतगणनाकर्मियों को प्रत्येक राउंड की गणना सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को देना होगी। इसकी छायाप्रति बगल में लगे बोर्ड पर चस्पा की जायेगी। बुरहानपुर विधानसभा के 22 राउंड और नेपानगर विधानसभा क्षेत्र की गणना 18 राउंड होगी। दोनों विधानसभा क्षेत्र के लिये 14-14 टेबलें लगायी जायेगी। प्रत्येक टेबल पर 1 गणना सहायक, 1 गणना पर्यवेक्षक और एक माइक्रो आब्जर्वर बैठेंगे। इवीएम मशीन के ऊपरी बटन दबाने से तुरन्त रिजल्ट दिखाई देगा। इवीएम मशीन प्रत्याशी वार मत प्रदर्शित करेगी। लोकसभा चुनाव क्षेत्र खण्डवा-बुरहानपुर में कुल 14 प्रत्याशी हैं और एक बटन नोटा का हैं। इस प्रकार कुल 15 भागों में परिणाम आयेंगे, जिसे प्रत्याशीवार, राउंडवार और मतगणना केन्द्रवार नोट करना है। शुरू में इवीएम मशीन मिलते ही गणनाकर्मियों को उसमें लगे टैग से मतगणना केन्द्र और विधानसभा क्षेत्र का मिलान करना है। मतगणना का परिणाम देते समय प्रत्येक गणनाकर्मी को विधानसभा क्षेत्र का नाम, मतदान केन्द्र का नाम, और चक्र क्रमांक बताना होगा तथा अंत में कुल मतों की संख्या देना पडे़ंगी। परिणाम दो प्रतियों में देना होगा, एक मूल कॉपी और एक कार्बन कापी। सभी मतगणनाकर्मियों को सावधानी से और जिम्मेदारी से अपनी ड्यूटी निभाना है। माइक्रो आब्जर्वर्स को मतगणना प्रक्रिया पर निगरानी रखना है तथा चक्रवार प्राप्त मतों को नोट करना है और प्राप्त मत नोट की जाँच करना है। इस प्रकार माइक्रो आब्जर्वर्स के कुल तीन काम हैं।
    इस अवसर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सुरेश्वरसिंह, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नेपानगर श्री सूरज नागर व सहायक रिटर्निंग ऑफिसर बुरहानपुर श्री काशीराम बड़ोले समेत जिले के सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार एवं बड़ी संख्या में मतगणना सहायक, मतगणना सुपरवाइजर और माइक्रो आब्जर्वर्स मौजूद थे।
टीपः- फोटोग्राफ संलग्न
क्रमांकः 18/मई/328/2014

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...