Thursday, 3 July 2014

JANSAMPARK NEWS 1-7-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
अप्रवेशित बच्चों को शालाओं में दाखिल कराये
बुरहानपुर/1 जुलाई/ जिला प्रशासन के संज्ञान में आया है कि कतिपय संस्था प्रमुखों द्वारा पालकों से यह कहा जा रहा है कि जिन बच्चों की समग्र आई.डी. है। केवल उन्हीं बच्चों को शालाओं में प्रवेश दिया जावेगा। किन्तु यह अनिवार्य नही है।    जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय शैक्षणिक संस्थाए बिना समग्र आई.डी. की अनुउपलब्धता के प्रवेश देना सुनिश्चित करेगे।
   
    यह निर्देश कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने सभी शैक्षणिक संस्थाओं के प्रमुखों को दिये है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.एल.उपाध्याय ने इस संबंध में बताया कि यदि कोई पालक आपकी संस्था में बच्चे को प्रवेश दिलाने का पालक इच्छुक है। तो ऐसे बच्चों को बिना समग्र आई.डी. के भी संस्था में प्रवेश दिया जाना है। उक्त आदेश का सभी संस्थाएं पालन करें। आदेश की अवहेलना किये जाने पर कठोर कार्यवाही की जावेगी।
--------
क्रमांक/01/409/2014                                                                                     पवार/सचिन/शिक्षा
समाचार
प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला योजना समिति बैठक 5 जुलाई को
बुरहानपुर/1 जुलाई/ जिला योजना समिति की बैठक आज 5 जुलाई को सांय 4 बजे से कलेक्टेªट सभागार में आयोजित की गयी है। यह बैठक नगरीय प्रशासन एवं विकास, आवास और पर्यावरण तथा जिला प्रभारी मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में संपन्न होगी।
    कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने बताया कि बैठक में कृषि विभाग की खरीफ वर्ष की तैयारी, स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाएं तथा ग्रामीण एवं शहरी पेयजल योजना का जायजा लिया जायेगा। इसके साथ ही शिक्षा विभाग से स्कूल चले हम अभियान तथा अन्य विभागों की समीक्षा होगी। बैठक में अन्य विषय पर चर्चा अध्यक्ष महोदय की अनुमति से की जावेगी।
--------
क्रमांक/02/410/2014                                                                                   पवार/सचिन/जि.यो.
समाचार
कलेक्टेªट में वंदेमातरम् का गायन
बुरहानपुर/1 जुलाई/राज्य शासन के निर्देशानुसार माह की पहली जुलाई को कलेक्ट्रेट में वंदेमातरम् एवं राष्ट्रगान तथा मध्य प्रदेश गीत का गायन हुआ।
    इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रकाश रेवाल, डिप्टी कलेक्टर श्री के.एल.यादव, डिप्टी कलेक्टर श्री शंकरलाल सिंगाडे़ सहित कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

--------
क्रमांक/03/411/2014                                                                                 पवार/सचिन/प्रशासन
समाचार
अवैध गौवंश 8 नग बछडे़ एवं 2 बैल तथा पिकअप वाहन अधिहरित  
बुरहानपुर/1 जुलाई/ न्यायालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बुरहानपुर द्वारा मध्य प्रदेश गौवंश प्रतिषेध अधिनियम एवं मध्य प्रदेश कृषि पशु संरक्षण अधिनियम के तहत जप्तशुदा गौवंश ( 8 नग बछडे़ एवं 2 बैल) व वाहन पिकअप क्रमांक एम.एच.17-टी-7298 को शासन के पक्ष में अधिहरित किया है।
    कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने इस प्रकरण में उक्त जप्त गौवंश पंजीकृत संस्था श्री इच्छादेवी ट्रस्ट इच्छापुर गौशाला को जीवित सशर्त अस्थाई अभिरक्षा में रखे जाने का आदेश पारित किया है। यह गौवंश पालन-पोषण हेतु अपील अवधि पश्चात इसी गौशाला में रखे जायेगें।   
    उल्लेखनीय है कि कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी न्यायालय को पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर द्वारा थाना गणपति नाका में दर्ज अपराध क्रमांक 274/13 मध्य प्रदेश गौवंश प्रतिषेध अधिनियम एवं मध्य प्रदेश कृषि पशु संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण पेश किया गया था। अभियोजन के अनुसार पुलिस ने 07 सितम्बर, 2013 को मुखबीर की सूचना पर नाकेबंदी कर वाहन को रोका गया। जिसमें 08 बछडो को ठूस-ठूसकर भरा गया था तथा 2 नग बैलों के पैरो को रस्सी से बांधकर गाड़ी में सफटकर रखा गया था।
    इस गौवंश को परिवहन करने के वैध परिपत्रों के बाबद पूछने पर अनावेदक द्वारा नहीं होना बताया। यह गौवंश बोरगांव तरफ से क्रूरता पूर्वक भरकर वध हेतु महाराष्ट्र तरफ ले जाया जा रहा था। पिकअप चालक वसीम निवासी बैरीमैदान गाड़ी चलाने वाला मोहम्मद इमरान पिता अब्दुल फहीम निवासी खिरनी वाली मस्जिद लोहारमंडी से अपना नाम पता पूछने पर अवगत कराया। उक्त आरोपी को इस कृृत्य अपराध धारा 4, 6, 9 म.प्र. गौवंश प्रतिषेध अधिनियम 2004 एवं 5, 6 क, 11 (घ) म.प्र. कृषि पशु संरक्षण अधिनियम 1959 का होने 8 नग बछडे़़ एवं एक पिकअप वाहन एम. एच.17 टी-7298 है। जिसे जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध अपराध क्रमांक 274/13 की प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गयी। अनुसंधान के दौरान साक्षियों के कथन लेखबद्ध किये गये व अधिनियम 2005 की धारा 11(5) के तहत जप्तशुदा गौवंश व वाहन को अधिहरण किये जाने हेतु आवेदन पत्र इस न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जिस पर प्रकरण विधिवित रूप से पंजीबद्ध किया गया। आवेदकगणों को सूचना पत्र जारी किये गये।   
    अभियोजन की ओर से अनावेदक के जवाब में तर्क है कि अनावेदक के जवाब में संपूर्ण बिंदु अविश्वनीय होने के कारण अपास्त किये जाते है। अनावेदक ने यह सिद्ध नहीं किया गया। पशु को कृृषि हेतु परिवहन किया जा रहा था। इस संबंध में कोई भी दस्तावेज पेश नहीं किये। इसलिये अनावेदक के जवाब पर विचार किया जाना न्यायाहित में नहीं है। प्रकरण में अधिरहित उक्त पिकअप वाहन को अपील अवधि पश्चात विधिवत रूप से नीलाम किया जायेगा। प्राप्त राशि शासकीय कोष में जमा होगी। अपील होने पर न्यायालय के आदेश का पालन किया जाना आवश्यक है।
--------
क्रमांक/04/412/2014                                                                                 पवार/सचिन/प्रशासन
समाचार
नगर में विभिन्न प्रतिष्ठानों से दूध एवं खाद्य तेल के नमूने लिये गये
बुरहानपुर/1 जुलाई/जिला प्रशासन द्वारा आज नगर के विभिन्न प्र्रतिष्ठानों से दूध, मावा, पनीर, एवं खाद्य तेल के नमूने लिये गये। इन सेंपलों से उत्पादों की शुद्धता परखने प्रयोगशाला भेजे जायेगें।
    इस अवसर पर तहसीलदार श्री अजीत श्रीवास्तव, नायाब तहसीलदार हितेन्द्र भावसार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री एच.एल.अवासिया, पटवारी श्री यशवंत पाटील व श्री  संदीप गुप्ता नमूने लेने की कार्यवाही की गयी। निरीक्षण दल ने विभिन्न होटलों की भी जांच की गयी। होटल मालिकों को साफ-सफाई और खान पान की ताजा वस्तुएं विक्रय करने की समझाईश दी गयी। साथ ही वस्तुओं को ढककर रखने होटल व्यवसायियों को आगाह किया गया है। नगर के मंडी बाजार में मो.फरीद एण्ड ब्रदर्स के यहा खाद्य तेल रिफायण्ड एवं सोयाबीन के नमूने लिये गये। बुरहानपुर मिल्क डेयरी, मदीना दूध डेयरी, शर्मा दूध डेयरी आदि प्रतिष्ठानों से दूध व दूध से बने उत्पादों के सेंपल खाद्य अधिकारियों ने लेकर तैयार किये। व पंचनामा तैयार किया गया।
--------
क्रमांक/05/413/2014                                                                         पवार/सचिन/प्रशासन/फोटो
समाचार
कलेक्टर ने जनसुनवाई में समस्याओं के निदान हेतु विभागों को दिये निर्देश
बुरहानपुर/1 जुलाई/ राज्य शासन द्वारा हर मंगलवार को प्रायोजित जनसुनवाई कार्यक्रम कलेक्टेªट कार्यालय में आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न समस्याआंे, मांग व शिकायतों पर कार्यवाही कर आवेदकों को राहत प्रदान की गयी।
    कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने प्रत्यक्ष रूप से आवेदको की समस्याएं सुनी। इसमें सर्वाधिक मांग बीपीएल राशनकार्ड में नाम जोड़ने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने एस.डी.एम बुरहानपुर को सभी प्राप्त राशनकार्डो की गहनता से जांच करने हेतु निर्देश दिये। जिससे राशनकार्ड धारियों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली योजना का लाभ मिल सके। कलेक्टर को खामनी ग्राम पंचायत के निवासी राजाराम दौलत महाजन ने अगवत कराया कि उसे वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रही है। कलेक्टर ने तत्काल जनपद पंचायत बुरहानपुर को निर्देश दिये कि पात्रता की जांच कर वृद्ध आवदेक को पंेशन सहायता देना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार से जलान्द्रा में ग्रामवासियों ने बताया कि आंगनवाड़ी भवन देड़ वर्ष पूर्व बन चूका है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की इस भवन में शीघ्र नियुक्ति की जाये। जनसुनवाई में सारोला ग्राम निवासी नारायण धन्नू इंदिरा आवास योजना से लाभान्वित नहीं किये जाने की शिकायत प्रस्तुत की। कलेक्टर ने इस मसले को गंभीरता से लेते हुए सीईओ जनपद खकनार को जांच कर आवेदक को आवास मुहैया कराने हेतु निर्देश दिये है। इस दरम्यान अंबेड़कर वार्ड की आवेदिका ने बाजु में रहने वाली नूरा ने छत का पानी निकलना रोक दिया है। इसी प्रकार से आलमगंज निवासी नत्थू नारायण ने बताया कि उसकी जमीन पर दिगम्बर खुशाल बिरहरे ने अतिक्रमण किया है। उक्त अतिक्रमण हटाने तहसीलदार को विधिवत जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। इस अवसर पर अनेक आवेदकों की समस्याएं सुनी है। जनसुनवाई प्रत्येक विभाग में संचालित रही। कलेक्टेªट में प्राप्त आवेदनों को निकराकरण की कार्यवाही हेतु विभागों को भेजे गये है।
--------
क्रमांक/06/414/2014                                                                         पवार/सचिन/प्रशासन/फोटो
समाचार
आर्थिक विकास योजना से जीवन स्तर उन्नत
(सफलता की कहानी)
बुरहानपुर/1 जुलाई/ बुरहानपुर नगर में अण्डा बाजार राजाभोज गली निवासी संतोष पिता मोहनलाल को पैतृक हुनरमंदी विरासत में मिली थी। वह चमडे़ के जूते-चप्पल बनाने व सुधारने का कार्य मजदूरी पर करता था। गरीब मजदूर का महंगाई के दौर में सीमित आय से उसके परिवार का भरण-पोषण बमुश्किल हो पाता था।
   
    प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह द्वारा चर्म शिल्पियों की महापंचायत भोपाल में बुलाई। इस महापंचायत में चर्म शिल्पियों की हाल परेशानियां सुनी गई। जिसमें इस वर्ग के लोगोें में गरीबी और आर्थिक पिछड़ापन प्रमुख रूप से सामने आया।
   
    माननीय मुख्यमंत्री ने चर्म शिल्पकारो को अपने व्यवसाय को बढ़ाने आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का विश्वास दिलाया। उक्त महा पंचायत की घोषणा ने चर्म शिल्पकारों की दशा-दिशा को बदल दिया है। जिसमें संतोष जैसे पैतृक हुनरमंदों को मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति आर्थिक विकास योजना से 2 लाख रूपये की ऋण सहायता प्राप्त हुई। राज्य शासन द्वारा अंत्यव्यवसायी विभाग ने 60 हजार रूपये की अनुदान सहायता हितग्राही को उपलब्ध करायी गयी। अनुदान सहायता से हितग्राही को काफी राहत मिली। जिससे उसने स्वयं जूता-चप्पल बनाने का कारोबार प्रारंभ कर दिया। वह कच्चा मटेरियल मद्रास, हैदराबाद और जालन्दर से लाता है। इन स्थानों पर उसे चमड़ा व अन्य सामग्री जूता-चप्पल बनाने हेतु सस्ती मिलती है। वह अपने व्यवसाय को बढ़ाने छोटी-छोटी बचतों पर काफी ध्यान देता है। जिससे निर्माण में लागत कम होने से मुनाफा अच्छा हो रहा है। उसने 2 कारीगर अपनी दुकान में रख लिये है। जिससे उसके जूता-चप्पल बनाने का कार्य ज्यादा बढ़ गया है। साथ ही वह दूसरो को रोजगार देने लगा है। उसकी दुकान से ही निर्मित माल में थोक में बिकने लगा है। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के व्यापारी उसकी दुकान पर बनाये गये जूते-चप्पल थोक में खरीदने आने लगे है। उसे अपने तैयार माल को बेचने बाहर ले जाने पर परिवहन व्यय नहीं करना पड़ता है। इससे भी उसे बहुत बचत हो रही है। संतोष को अब पैतृृक कारोबार से सभी ओर से बचत होने से आर्थिक स्थिति में सुधार ही नहीं संपन्नता आने लगी है। अब उसकी तमन्ना अपने बच्चों को पढ़ाने लिखाने की है। उसके परिवार में माता, पत्नि तथा 2 बच्चें है। लड़का तीसरी और लड़की आठवी कक्षा में पढ रही है। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति आर्थिक विकास योजना से उसके जीवन स्तर उन्नत हो गया है। वह नियमित अपने बैंक के ऋण की किश्त अदा कर रहा है। आर्थिक संपन्नता से वह अपने हर सपने को साकार कर सकेगा।
--------
क्रमांक/07/415/2014                                                                   पवार/सचिन/अं.व्य./फोटो

JANSAMPARK NEWS 30-6-14


जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.

समाचार

जिले में बीपीएल राशनकार्डो की सूक्ष्मता से जांच की जाए-श्री अवस्थी

कलेक्टर ने अपात्रों के नाम काटने अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश
बुरहानपुर/30 जून/ कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने आज समय सीमा बैठक में बीपीएल राशनकार्ड पात्रता सर्वे की समीक्षा गहनता से की। उन्होनें कहा कि जिले में नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रान्तर्गत इन कार्डो की सूक्ष्मता से जाँच की जाये। इसमें जो अपात्र कार्डधारी पाये जाते है। उनके नाम बीपीएल सूची (पोर्टल) से तत्काल हटाये।
    कलेक्टर ने बीपीएल सर्वे कार्य में लापरवाही बरतने पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होनें तहसीलदारों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि पटवारियों को सर्वे कार्य में मुस्तैद किये जाये। जनपद पंचायतों के सीईओ को भी नसीहत देते हुए कहा है कि उक्त कार्य में पंचायत सचिव भी पटवारी के साथ पूर्ण रूप से सहयोग करेगे। इस संबंध में अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि जो भी कर्मचारी सर्वे कार्य की अवेहलना करते है। उनके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी।
    कलेक्टर ने कहा कि भोरा़घाट, पांगरी स्कूल में शिक्षक अनुपस्थित पाये जाने की रिपोर्ट मिली है। जिला शिक्षा अधिकारी अनुपस्थित शिक्षकों के विरूद्ध कार्यवाही करें। माननीय मुख्यमंत्री जी के आगमन पर विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन पत्र हुए थे। जिन पर अभी तक कार्यवाही विभागों द्वारा लंबित है। जिसमें 52 पत्र नगर निगम बुरहानपुर, 19 वन, 2 अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बुरहानपुर, 5 नेपानगर, 55 आदिम जाति विकास तथा 18 आवेदन-पत्र जिला पंचायत को सौंपे गए है। शीघ्र ही पत्रों का अवलोकन कर कार्यवाही को अंजाम दिया जाये। ताकि जरूरत मंदों के शासन की सुविधाएं उपलब्ध कराकर राहत प्रदान की जा सके। कृृषि विभाग एक्सपायरी डेट के बीज व दवा विक्रय को प्रतिबंधित करने नियमित रूप से जाँच करें। जाँच में एक्सपायरी डेट के बीज एवं दवा मिलने पर विक्रेता के खिलाफ कार्यवाही करना सुनिश्चित किया जाये।
    बैठक में स्कूलों के आसपास अतिक्रमण हटाने राजस्व विभाग को निर्देश दिये गये। जिला शिक्षा अधिकारी से स्कूल चलें अभियान का जायजा लिया गया। कलेक्टर ने कहा कि जाति प्रमाण-पत्र हेतु समयबद्ध कार्यक्रम निर्धारित है। इस कार्यक््रम के तहत आवेदन 5 चरणों में जमा किये जायेगें। 20 नवम्बर तक प्रमाण पत्र बनाये जायेगें। इस हेतु पर्याप्त स्टेशनरी प्रदाय कर दी गयी है। पात्रता पर्ची मिलने वाले अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के गरीब लोगों को 1 जुलाई से राशन मिल जाना चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि जिले में 27 जून तक पात्रता पर्चियों का वितरण जारी कर दिया गया है। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा कार्यपालन यंत्री को स्वीकृत तालाब निर्माण कार्य पूर्ण कराने हेतु कहा गया है। ताकि वर्षा का पानी तालाबों में भंडारित किया जा सके।
    कलेक्टर ने सांची दुग्ध पार्लर जो स्वीकृत हो चुके है। उन्हें जल्द ही संचालित करने के लिए दुग्ध संघ के अधिकारी को निर्देश दिये है। पीएचई विभाग से पेयजल संबंधी जायजा लिया गया। कार्यपालन यंत्री ने बताया कि जिले में पेयजल समस्या नहीं है। अंत्यव्यवसायी कार्यपालन अधिकारी श्री बाकोरिया ने मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति आर्थिक विकास योजना की प्रगति प्रस्तुत की। कलेक्टर ने कहा कि कैश शिल्पी योजना मंे अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाये। बैठक में अपर कलेक्टर श्री प्रकाश रेवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री सुरेश्वरसिंह सहित सभी प्रशासनिक अधिकारीगण मौजूद रहे।
--------
क्रमांक/104/404/2014                                                                                                              
डूब मृतकों के वारसान को 2 लाख रूपये की सहायता
बुरहानपुर/30 जून/ जिले में गत दिनों डूब की घटनाओं में 2 युवकों की मृत्यु हो गयी थी। इन मृतकों के निकटतम वारसान को प्राकृृतिक आपदा मद के अंतर्गत कुल 2 लाख की सहायता प्रदाय की जावेगी।
    कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने यह सहायता राशि आर.बी.सी. प्रावधान अनुसार प्राकृतिक आपदा राहत मद के अंर्तगत स्वीकृत की है। इसमें तहसील बुरहानपुर के अंतर्गत खुजली माता मंदिर के सामने उतावली नदी में नहाते वक्त डूबने से अशोक पिता राजू उम्र 24 साल एवं नितिन पिता राजू उम्र 18 वर्ष निवासी कमल टॉकिज के पास, राजपुरा की मृत्यु हो गयी थी। इन मृतको के वारिस पिता राजू दुलीचंद को 1-1 लाख रूपये की सहायता प्रदत्त की जावेगी।
--------
क्रमांक/105/405/2014                                                                                                                   
समाचार
अ.ज.जा. किसानों को पाईप लाईन एवं मल्टीटूल बख्खर का वितरण
बुरहानपुर/30 जून/ किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग व्दारा ग्राम तारापाटी, चिल्लारा, करोली एवं कालमाटी के बी.पी.एल. किसानों को आय.टी.डी.पी. योजनान्तर्गत उन्नत खेती कर अधिक उत्पादन प्राप्त करने हेतु प्रषिक्षण दिया गया। इस मौके पर किसानों को उन्नत खेती तथा उनके सिंचाई रकबे में वृद्धि कर अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए 75 किसानों को मल्टीटूल बखर, स्प्रे पंप तथा 45 किसानों को पाईप लाईन वितरण की गई।
    इस अवसर पर ग्राम पंचायत तारापाटी के सरपंच श्री श्रवण तेजुसिंग राठौर, ग्राम पंचायत चिल्लारा की संरपच श्रीमति डॉलीबाई दयाराम तथा क्षेत्र की जनपद सदस्य श्रीमति ननकीबाई अमरसिंग एवं ग्राम के उप सरपंच व्दारा कृषकों को सामग्री का वितरण किया गया। इस प्रशिक्षण तथा वितरण समारोह में परियोजना संचालक, आत्मा श्री राजेष चतुर्वेदी, उप परियोजना संचालक, आत्मा श्री एस.आर. पालवी, श्री एस.एन. सिन्हा, श्री एस.एस. मण्डलोई, बी.पी. गौर आदि उपस्थित थे। विभाग के अधिकारियों ने कृषकों को साथ ही व्यवहारिक रूप में बीजोपचार की तकनीक बतलायी। ग्राम चिल्लारा के 30 किसानों को सोयाबीन बीज उत्पादन करने हेतु उन्नत किस्म के बीज के साथ में उर्वरक, बीजोपचार औषधि, कल्चर, जिंक सल्फेट का वितरण भी किया गया है। बीज उत्पादन के लिए किसानों को एक किस्म से दुसरी किस्म की दूरी कम से कम 5 मीटर रखने की परामर्श दी गई।
--------
क्रमांक/106/406/2014                                                                                                               
समाचार
संवेदनशीलता ही अधिकारी-कर्मचारी का दायित्व-कलेक्टर
सेवानिवृृत्त अधीक्षक डोडे और राजस्व निरीक्षक चौधरी को भावभीनी विदाई
बुरहानपुर/30 जून/कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने कहा कि प्रशासन सभी के सामंजस्य से चलता है। अधिकारी-कर्मचारी लोकसेवक है। हमने अपने सेवाकाल में आने से पहले जो शपथ ली है। उसी के अनुरूप व्यवहार करना चाहिए। टीम भावना से ही शासन के आदेश और प्रशासन के निर्देशों को पूरा किया जा सकता है। आमजन के प्रति संवेदनशीलता अधिकारी-कर्मचारी का नैतिक दायित्व है। उन्होनें अधिवार्षिकी पूर्ण होने पर सेवानिवृृत्त अधीक्षक श्री भारतसिंह डोडे की कार्यशैली की प्रशंसा की। राजस्व निरीक्षक श्री कडु चौधरी की सहनशीलता और कार्यक्षमता को सराहा। कलेक्टर ने कहा कि नेतृृत्व क्षमता का होना अतिआवश्यक है। तभी हम अपनी जिम्मेदारियों को निभा सकते है। दोनांे ही कर्मियों में ऐसे गुण थे। जिन्होनें हर कार्य को निष्ठा से संपादित कराया है। श्री अवस्थी ने सेवानिवृृत्त समारोह में दोनो अधिकारियों को पुष्पमाला पहनाकर शॉल-श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। अपर कलेक्टर श्री प्रकाश रेवाल ने भी दोनों अधिकारियों को स्वतंत्र होकर हर क्षेत्र में कार्य करने की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम का संचालन श्री गुप्ता ने किया। आभार प्रदर्शन डिप्टी कलेक्टर श्री के.एल.यादव ने किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिवार ने उपस्थित होकर उक्त अधिकारियों का स्नेहिल सम्मान स्वागत किया। और भावभीनी विदाई दी। साथ ही उनके अनुभव व मार्गदर्शन हमेशा याद रखने की बात दोहराई। इस अवसर पर ई-गवर्नेंस प्रणिती शर्मा का स्थानांतरण इंदौर होने पर सम्मान किया गया। कलेक्टर सहित सभी ने सुश्री शर्मा की तकनीकी कार्य कुशलता की सराहना की।
--------
क्रमांक/107/407/2014                                                                                                   
समाचार जिले में 825 करोड़ कृृषि एवं 1064 करोड़ रूपये प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में वितरण साख लक्ष्य निर्धारित
कलेक्टर की अध्यक्षता में अग्रणी बैंक जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक संपन्न
बुरहानपुर/30 जून/ जिले में जारी वित्तीय वर्ष के दौरान 825 करोड़ रूपये कृषि एवं 1064 करोड़ रूपये प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को वितरण साख का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इससे कृषि तथा शासकीय योजनाओं और विकास को बैंको द्वारा वित्तीय सहायता उपलब्ध करायी जायेगी।
   
    यह जानकारी कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित अग्रणी बैंक के जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक में दी गयी। अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री किशोर तोलानी ने पिछली बैठक का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने वित्तीय वर्ष 2013-14 में बैंको द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं में ऋण व अनुदान सहायता वितरण की शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति करने पर प्रसन्नता व्यक्त की। आगामी वित्तीय वर्ष में भी इसी प्रकार से आवंटित लक्ष्य को व्यवहारिक दृष्टिकोण रखते हुए हितग्राहियों को लाभान्वित करने की आशा जताई है। उन्होनें बताया कि जिले में 60 लाख रूपये का ऋण छोटे-छोटे व्यवसायों के लिए जरूरत मंदो को मैदानी स्तर पर तलाशकर दिया है। इसमें बकरी पालन, साइकिल सुधारना, आटा चक्की, नाई की दुकान, छोटी किराणा दुकान के लिए ऋण सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। इसका फीडबेक अच्छा मिला है। लोग छोटे-मोटे रोजगार से जुड़ गये है। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधरने लगी है और वे खुश है। श्री अवस्थी ने कहा कि बैंकों से अपेक्षा है कि वे हितग्राही का चयन स्वयं करे। संतुष्ट होने पर ही उसे सहायता देवे। जिन हितग्राहियों को बैंक ने स्वयं परीक्षण कर ऋण सुविधाएं उपलब्ध करायी है। ऐसी यूनिट निश्चित रूप से सफल देखी गयी है।
   
    क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री जे.आर.अहिरवार ने बैंको के समीक्षा की। जिन बैंको ने अभी तक प्रस्तुत ऋण प्रकरणों में कार्यवाही नही की है। उनसे शीघ्र ही कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। उन्होनें कहा कि जुलाई माह तक यह कार्यवाही हो जाना चाहिए। उन्होनें बताया कि पशुपालन के लिए बैंक द्वारा ऋण मुहैया कराया जा रहा है। ऐसी यूनिट में मुर्रा, जरसी गाय ले सकते है। इसमें सामान्य हितग्राही को 25 प्रतिशत और एस.सी/एस.टी. 33 प्रतिशत अनुदान सहायता उपलब्ध करायी जायेगी।
   
    जिला पंचायत सीईओ श्री सुरेश्वरसिंह ने बताया कि जिला पंचायत द्वारा ग्रामीण विकास का 867 प्रकरणों का लक्ष्य है। इसमें 365 प्रकरण बैंको को स्वीकृति हेतु भेजे गये हैै। इसमें शीघ्र ही 15 दिन के भीतर बैंक ऋण वितरण करना सुनिश्चित कर देवे। युवा स्वरोजगार में प्रकरण जनपद पंचायतों के माध्यम से और शहरी क्षेत्र में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा बैंको को भेजे जा रहे है। बैंक जो प्रकरण पात्र है उन्हें स्वीकृति प्रदान कर वितरण करें। अन्यथा वापस कर देवे।
   
    कृषि विभाग उपसंचालक ने बताया कि पाईप लाईन विस्तार, टैªक्टर अन्य कृषि उपकरणों के ऋण प्रकरण कृषक सीधे बैंको में भेजे जा रहे है। अंत्यव्यवसायी कार्यपालन अधिकारी श्री बकोरिया ने बताया कि मुख्यमंत्री अनुसूचित आर्थिक विकास योजना के तहत 43 प्रकरण एवं अंत्यव्यवसायी स्वरोजगार योजनान्तर्गत 108 प्रकरण बैंक में भेजे गए है। आदिम जाति कल्याण विभाग सहायक आयुक्त श्री डाबर ने बताया कि आदिवासी युवकों के लिये टंट््या भील स्वरोजगार योजनान्तर्गत 50 हजार रूपये तक की परियोजना हेतु कुल 140 ऋण प्रकरण तथा 50 हजार से 25 लाख रूपये तक की परियोजना हेतु 60 प्रकरण स्वीकृृति हेतु विभिन्न बैंक शाखाओं को भेजेे गए है। कलेक्टर ने कहा कि इन प्रकरणों को सितम्बर माह तक स्वीकृृत होकर वितरण हो जाना चाहिए। नाबार्ड प्रबंधक श्री मनोज बी.पाटिल ने बताया कि वार्षिक साख योजना के अंतर्गत कृषि एस.एम.ई. एवं प्राथमिकता क्षेत्र में की गयी प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
--------
क्रमांक/107/407/2014                                                                                                                 पवार/सचिन/अ.बै/फोटो

JANSAMPARK NEWS 28-6-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
किसानों को जैविक खाद उपयोग करने की सलाह दी जाये-अध्यक्ष
श्रीमती योगिता की अध्यक्षता में कृषि स्थाई समिति की बैठक संपन्न
बुरहानपुर/28 जून/ जिले में किसानों को कास्तकारी में लागत कम करने हेतु उपाय बतलाये। ताकि किसानों को राहत मिल सके। इस हेतु उन्हें कृृषि में अधिक से अधिक जैविक खाद उपयोग करने की सलाह दी जाये।
    यह बात जिला पंचायत कृषि स्थाई समिति की अध्यक्ष श्रीमति योगिता अनिल ने कही। समिति के अध्यक्ष ने गत दिवस कृषि स्थाई समिति की बैठक में कृषि विभाग खरीफ मौसम में किसानों को तकनीकि मागदर्शन देने की निर्देश भी दिये। इस बैठक में श्री काशीनाथ महाजन, श्री यशवंत रामदास एवं श्रीमति कविता रामदास सदस्य तथा श्री अनिल महाजन एवं श्री रामदास चतुर्वेदी उपस्थित थे।
    इस दौरान समिति सदस्यों ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं में लक्ष्य पूर्ति तथा उर्वरक बीज उपलब्धता के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा कर जानकारी प्राप्त की। सदस्य श्री काशीनाथ महाजन ने कहा कि जिले में मिट्टी परीक्षण किया जाये। किसानों की संगोष्ठी आयोजित कर सम सामयिक कृषि तकनीक प्रशिक्षण उपलब्ध कराये। किसानों को भूमि की संरचना के बारे में जानकारी होना आवश्यक है। वर्तमान में जानकारी के अभाव में स्थितियां बिगड़ रही है। ऐसी स्थिति में किसानों को ज्यादा से ज्यादा मात्रा में जैविक खादों का उपयोग करने की सलाह देना बहुत जरूरी है। साथ ही जिले के किसान अपनी भूमि पर मशीनों के माध्यम से बलराम तालाब बनाकर जल संरक्षण में योगदान देवे। समिति सचिव कृषि उपसंचालक मनोहरसिंह देवके ने विभागीय योजनाओं की प्रगति प्रस्तुत की। बैठक में पशुपालन चिकित्सा विभाग की विभिन्न विभागीय योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इसी प्रकार उद्यानिकी एवं मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन का भी जायजा लिया गया। इस दरम्यान समिति ने योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु विभिन्न प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।
--------
क्रमांक/100/400/2014                                                                                                               पवार/सचिन/जि.पं./फोटो
समाचार
डी.एल.आर एवं डी.एल.सी.सी की बैठक 30 जून को
बुरहानपुर/28 जून/ जिले में डी.एल.आर.सी. एवं डी.एल.सी.सी की बैठक 30 जून को अपरान्ह 4 बजे संपन्न होगी। यह बैठक कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई है।
    अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री किशोर तोलानी ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि बैठक के दौरान जिले में बैंको द्वारा विविध राष्ट्रीय मापदंडो की पूर्ति के बारे में समीक्षा। जमा राशि अग्रिम का प्रतिशत, प्राथमिकता एवं प्राप्त क्षेत्र में दिया गया ऋण/कृृषि अग्रिमों/एस.सी.एवं एस.टी. महिला/अल्पसंख्यक एवं विकलांग को प्रदत्त ऋणों की समीक्षा (बैंकवार) की जावेगी। वार्षिक साख योजना 2013-14 के लक्ष्य अनुसार संवितरण की समीक्षा एवं वार्षिक साख योजना 2014-15 का अनुमोदन लिया जाना है। बैंको के आर.आर.सी दायर ऋणों की वसूली एवं ऋण उपयोगिता के बारे में शासकीय सहयोग की समीक्षा एवं वसूली बढ़ाने हेतु आगामी कार्य योजना। ऑनलाईन आर.आर.सी.दायर किये जाने प्रक्रिया एवं ऑनलाईन वसूली एन्ट्री कार्य की समीक्षा।
--------
क्रमांक/101/401/2014                                          पवार/सचिन/जि.अ.बैं.

समाचारशहरी स्वरोजगार योजनान्तर्गत 15 हितग्राही लाभान्वित
कलेक्टर की विशेष पहल पर निःशक्तों को सर्वाधिक दुग्ध पार्लर उपलब्ध
बुरहानपुर/28 जून/ राज्य शासन द्वारा निःशक्तजनों को स्वरोजगार प्राथमिकता से उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। जिला शहरी विकास अभिकरण के माध्यम से संचालित इस योजना में नगर के 15 हितग्राही लाभान्वित हुए है। जिसमें सर्वाधिक निःशक्त महिला और पुरूषों को सांची दुग्ध संघ पार्लर व्यवसाय मुहैया कराया गया है।   
    कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने बतौर मुख्य अतिथि पाला बाजार स्थित निःशक्त भागवत राय के पार्लर का समारोह पूर्वक शुभारंभ किया। कलेक्टर ने हितग्राही को स्वरोजगार मिलने पर कहा कि आपकी क्षमता के अनुरूप व्यवसाय मिल गया है। स्वरोजगारी इस पार्लर को पूरी लगन और निष्ठा से संचालित करेगें। तो निश्चित रूप से इस पार्लर से अनुमान से अधिक आय अर्जित की जा सकती है। सांची दुग्ध संघ उत्पादों की मांग बहुत बढ़ रही है। दुग्ध संघ द्वारा पार्लर में दूध, घी, श्रीखंड, लस्सी, मावा, पनीर, सांची पेड़ा, सादा छाछ, मीठा दूध, नमकीन छाछ, बटर, दूध पाउडर अन्य उत्पाद की आपूर्ति सतत्् करायी जायेगी। सांची दुग्ध संघ के प्रबंधक श्री एस.जी.जाधव से पार्लर संचालक अपनी मांग अनुसार उक्त उत्पाद नित्य प्राप्त कर सकते है। इस रोजगार से हितग्राही अपने परिवार को आर्थिक रूप से उन्नत बनाये।
    इसी अनुक्रम में गत दिवस अपर कलेक्टर श्री प्रकाश रेवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में लालबाग स्थित स्वरोजगार योजना की हितग्राही निःशक्त महिला श्रीमती शारदा पाटील के दुग्ध पार्लर का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने स्वरोजगारी को शुभकामनाएं दी। उन्होनें हितग्राही से कहा कि सांची दुग्ध के विविध उत्पाद पार्लर पर ही पूर्ति करायी जायेगी। इसके लिए हितग्राही को कोई परेशानी नही उठानी पडे़गी। अब पार्लर संचालक को अपने कारोबार पर ध्यान देने की जरूरत है। यह स्वरोजगार निःशक्तों के लिए आमदनी का क्षमता के अनुरूप जरिया मिल गया है।
    प्रबंधक श्री जी.एस.जाधव ने बताया कि दुग्ध संघ द्वारा बुरहानपुर नगर में कुल 15 पार्लर प्रदाय किये जा रहे है। कलेक्टर की विशेष पहल पर निःशक्तजनों को सर्वाधिक पार्लर स्वीकृृत किये गये है। यह पार्लर नगर में सिंचाई कालोनी, हरीरपुरा, सिविल कोर्ट, लोहार मंडी, गांधी नगर, तिलक हॉल, शिकारपुरा, किला मैदान, पारस टॉकिज, लक्ष्मी नगर, इतवारा गेट, दरगाह ए हकीमी लोधीपुरा, विठ््ठल मंदिर, पाला बाजार आदि में पार्लर स्थापित किये जा रहे है। इसमें बहुत से पार्लर संचालित हो चूके है। जिला शहरी विकास अभिकरण परियोजना अधिकारी श्री संजय मेहरा ने योजना की जानकारी कार्यक्रम में विस्तार से प्रस्तुत की। इस अवसर पर बैंक ऑफ बड़ोदा प्रबंधक श्री श्रॉफ सहित दुग्ध संघ व शहरी विकास अभिकरण से संबंधित अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे। 
--------
क्रमांक/102/402/2014                                       पवार/सचिन/दु.सं./फोटो

JANSAMPARK NEWS 27-6-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
हर हाल में राशन गरीबो के घर तक पहुंचे-श्री चौहान
सांसद के मुख्य आतिथ्य में खाद्य सुरक्षा पर्व में पात्रता पर्ची का वितरण
बुरहानपुर/27 जून/पूर्व केन्द्र सरकार ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम बिल की अवधारणा मध्य प्रदेश सरकार की अन्नपूर्णा योजना से अनुकृत की है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान सदैव गरीबों के प्रति चिंतित रहे है। मुख्यमंत्री द्वारा इस अधिनियम तहत प्रदेश के गरीब अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लोगों को भी 1 रूपये किलो गेहूँ और 1 रूपये किलो चावल प्रदाय करने की घोषणा की गयी थी। उक्त वर्गो का सर्वेक्षण कराया जाकर पात्रता पर्चिया बनायी गयी है। जिले में 15 हजार राशन कार्डधारी परिवारों केे 77 हजार लोग लाभान्वित होगें। 
    यह बात सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि आयोजित खाद्य सुरक्षा पर्व में हितग्राहियों को पात्रता पर्ची वितरण करते हुए कही। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती संगीता सन्यास ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अरूण पाटिल, कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी, सीईओ जिला पंचायत श्री सुरेश्वरसिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण व अधिकारीगण उपस्थित रहे।
    मुख्य अतिथि ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार की अहम निर्णय के अनुसार इन वर्गो में जो बीपीएल कार्ड से वंचित रहे। उन्हें पुनः सर्वे कर जोड़ा गया है। भले ही अनुसूचित वर्ग के लोग थोडे़ बहुत संपन्न भी है। किंतु वे आयकर दाता नहीं हैं ऐसे परिवारों को खाद्य सुरक्षा के तहत लाभान्वित किया जायेगा। मुख्यमंत्री की आदर्श सामाजिक सोच गरीब की थाली कभी खाली नहीं रहेगी। इस बात को बरकरार रखने इन गरीबों को प्रदाय किये जाने वाला खाद्यान्न निर्धारित मूल्य से हर हाल में उनके घर तक अवश्य पहुंचना चाहिए। इसकी निगरानी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को करनी होगी। केन्द्र सरकार द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिनियम जनहित में 1 जुलाई से प्रारंभ किया जा रहा है। योजना का पूरा लाभ वास्तविक रूप से पात्र व्यक्तियों को मिलना चाहिए। उचित मूल्य दुकानों से अनाज समय पर निर्धारित दर से सदस्य संख्या के मान से दिया जायेगा। इसमें अफरा-तफरी करने वालो पर सख्त कार्यवाही की जावे। इस पवित्र योजना के तहत ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में पात्रता पर्चियां संबंधित हितग्राही को अवश्य मिल जाना चाहिए। राशन कार्ड या पर्चिया जो दी जा रही है। ग्रामीणों द्वारा इनके रख-रखाव में लापरवाही होती है। कभी उसमें तेल लग जाता है। कही पानी लगने से कार्ड की क्षति होती है। जिससे कार्डधारी का नाम, परिवार की संख्या कही मिट जाती है। तो दुकानदार सामग्री देने में आनाकानी करता है। जिससे हितग्राही को परेशानियां उठानी पड़ती है। इससे निजात दिलाने इन पर्चियों व राशनकार्ड लेमिनेशन कराकर वितरण किया जाये। लेमिनेशन के लिऐ सांसद निधी उपलब्ध करायी जायेगी। उन्होनें कहा कि जिससे उक्त कार्ड लंबे अंतराल तक सुरक्षित रह सकेगें।
    जनपद पंचायत परिसर में आयोजित खाद्य सुरक्षा पर्व में कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने अधिनियम की विस्तृृत जानकारी दी। उन्होनें बताया कि इस अधिनियम के तहत अनुसूचित वर्गो का सर्वेक्षण किया गया है। पात्रता के आधार पर अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के गरीबों की पात्रता पर्चिया बनायी गयी है। 27 जून तक सभी पात्रता पर्चिया वितरण कर दी जायेगी। श्री अवस्थी ने बताया कि इस संबंध में सभी उचित मूल्य दुकानों को भी निर्देशित किया गया है कि निर्धारित मापदण्ड व दर से खाद्यान्न का वितरण हितग्राहियों को किया जायेगा। इसमें जहां भी अनियमितता पाये जाने की शिकायत मिलेगी। वहा नियमानुसार कार्यवाही संबंधित के खिलाफ की जावेगी। उन्होनें खाद्य आपूर्ति विभाग को भी सतत् खाद्यान्न वितरण पर निगरानी रखने के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिये है। उन्होनें जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि वितरण प्रणाली पर आप भी नजर रखे। ताकि योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता कायम रहें। ताकि हर गरीब पात्र जन के परिवारों को खाद्यान्न की आपूर्ति हो सकें।
--------
क्रमांक/98/398/2014                                                                                                                   पवार/सचिन/खाद्य/फोटो
समाचार
जिला पंचायत साधारण सभा बैठक आज
बुरहानपुर/27 जून/ जिला पंचायत साधारण सभा की बैठक आज 28 जून दोपहर 2 बजे जिला पंचायत सभागार में आयोजित की गयी है। इस बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गौराबाई दरबार करेगी। इस मौके पर गत 28 मई की बैठक पर कार्यवाही पर चर्चा की जायेगी। कृृषि विभाग में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा होगी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में संचालित योजनाओं की प्रगति पर चर्चा प्रस्तावित है। अन्य विषय पर चर्चा अध्यक्ष की अनुमति से की जावेगी।
--------
क्रमांक/99/399/2014                                                                                                                           पवार/सचिन/जि.पं.

JANSAMPARK NEWS 26-6-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
सोलेशियम फण्ड से 25 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत
बुरहानपुर/26 जून/ 23 फरवरी 2014 को ग्राम कुमठी-रूस्तमपुर तहसील पंधाना रोड़ पर अज्ञात ट्रक द्वारा टक्कर मार देने से बुरहानपुर आलमगंज वार्ड वासी रमेश पिता नारायण की मृृत्यु हो गयी थी।    कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने इस वाहन दुर्घटना में प्रभावित परिवार को सोलेशियम फण्ड योजनान्तर्गत 25 हजार रूपयें की आर्थिक सहायता स्वीकृृत की है। यह सहायता राशि मृतक की वारिस माता सकुबाई पति नारायण निवासी आलमगंज बुरहानपुर को प्रदत्त की जावेगी।
--------
क्रमांक/89/389 /2014                                                                                                                         पवार/सचिन/राजस्व
समाचार
4 डूब मृतकों के वारिसों को 4 लाख रूपये मंजूर
बुरहानपुर/26 जून/ जिले में विभिन्न स्थानों पर गत दिनों डूब की घटनाओं में 4 लोगों की मृत्यु हो गयी थी। इन मृतकों के निकटतम वारिसो को कुल 4 लाख की सहायता राशि मंजूर की गयी है।
    कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने यह सहायता राशि आर.बी.सी. प्रावधान अनुसार प्राकृतिक आपदा राहत मद के अंर्तगत स्वीकृत की है। इसमें तहसील बुरहानपुर के अंतर्गत ताप्ती नदी में नहाते वक्त डूबने से शेख शरीफ पिता शेख हफीज उम्र 11 साल एवं समीर खान पिता आसिफ खान उम्र 13 वर्ष निवासी रास्तीपुरा की मृत्यु हो गयी थी। इन मृतको के वारिस पिता शेख हफीज और आसिफ खान को 1-1 लाख रूपये की सहायता प्रदत्त की जावेगी। इसी क्रम में इच्छापुर कुंड में डूबने से मुकेश पिता नागो उम्र 25 वर्ष निवासी इच्छापुर तहसील बुरहानपुर की मृत्यु हो गयी थी। इस मृतक की वारसान मां बुधाबाई पति नागो को भी 1 लाख रूपये की सहायता मिलेगी। नेपानगर तहसील निवासी शेख अख्तर पिता शेख मंजूर की ताप्ती नदी में पानी पीते समय पैर फिसलने से गहरे पानी में डूब जाने से मृत्यु हो गयी थी। मृतक की वारिस पत्नि हमीदा बी बेवा शेख अख्तर को 1 लाख रूपये की सहायता राशि उपलब्ध करायी जायेगी।
 --------
क्रमांक/90/390 /2014                                                                                                                         पवार/सचिन/राजस्व
समाचार
जिला स्तरीय सलाहकार एवं निगरानी समिति बैठक 30 जून को
बुरहानपुर/26 जून/ जिला स्तरीय अनुसूचित जाति सलाहकार एवं निगरानी समिति की बैठक 30 जून को दोपहर 1.40 बजे आयोजित की गयी है। यह बैठक कलेक्टेªट बुरहानपुर के सभाकक्ष में संपन्न होगी।
    सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्री डी.एस.डावर ने बताया कि इस बैठक में प्राप्त आवंटन एवं उपलब्धियों की समीक्षा की जावेगी। अन्य विषय पर चर्चा अध्यक्ष की अनुमति से प्रस्तावित है।
--------
क्रमांक/91/391/2014                                                                                                                                                                                      पवार/सचिन/अ.जा.क.

समाचार
मुख्यमंत्री आर्थिक विकास योजनान्तर्गत संशोधित लक्ष्य का निर्धारण
बुरहानपुर/26 जून/ मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति आर्थिक विकास योजनान्तर्गत संशोधित वार्षिक लक्ष्य का निर्धारण किया गया है। कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने बताया कि योजना क्रियान्वयन में जिले स्थित सभी संबंधित अधीनस्थ बैंक शाखाओं को समय सीमा में लक्ष्य पूर्ति करने हेतु निर्देश जारी किये है। साथ ही बैंकों को समय-समय पर योजनाओं की प्रगति की जानकारी देने अनुरोध किया गया है।
--------
क्रमांक/92/392 /2014                                                                                                                       पवार/सचिन/अं.व्या.
मध्यान्ह भोजन पकाने हेतु राशि खाते में जमा
बुरहानपुर/26 जून/ जिले की लक्षित माध्यमिक शालाओं में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत भोजन संचालन हेतु माह जून एवं जुलाई में 39 शैक्षणिक दिवसों के लिये प्रतिदिन के हिसाब से स्व-सहायता समूह/शाला प्रबंधन समिति के नवीन खातों में जमा करा दी गयी है। इस अवधि के लिये शालाओं को 1036.57 क्विंटल खाद्यान्न का आवंटन लीड सोसायटी वार किया गया है।
--------
क्रमांक/93/393 /2014                                                                                                                       पवार/सचिन/ग्रा.वि.

समाचार
मतदाताओं को जागरूक करने अधिकारी नियुक्त
बुरहानपुर/26 जून/ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय एवं पंचायत निर्वाचन 2014-15 हेतु मतदाताओं को जागरूक करने हेतु अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। अभियान में नियुक्त अधिकारी सार्वजनिक उपक्रमों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं अनुसूचित व्यावसायिक बैंकों से सहभागिता हेतु कार्य दायित्वों का निर्वहन करेगें।
    अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश रेवाल ने बताया कि उक्त सहभागिता के लिये समिति का गठन किया गया है। जिसमें एकीकृृत महिला एवं बाल विकास परियोजना जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अब्दुल गफ्फार खान समिति में नोडल अधिकारी रहेगें। सदस्य के रूप में तहसीलदार बुरहानपुर श्री अजीत श्रीवास्तव एवं नेपानगर श्रीमती हेमलता सोलंकी तथा खकनार तहसीलदार श्री के.एस.गौतम नगरीय निकाय एवं पंचायत निर्वाचन हेतु जागरूक अभियान समिति के सदस्य बनाये गये है। पंचायत निर्वाचन हेतु बुरहानपुर जनपद पंचायत सीईओ श्री राकेश शर्मा एवं खकनार जनपद पंचायत सीईओ श्री आर.बी.एस.डंडोतिया को समिति में सदस्य के रूप में उत्तरदायित्व सौंपा गया है। मीडिया की सहभागिता के लिये नगरीय निकाय एवं पंचायत निर्वाचन हेतु जिला जनसंपर्क अधिकारी श्री एम.एल.पवार को समिति में नोडल नियुक्त किया है।
--------
क्रमांक/94/394 /2014                                                                                                                          पवार/सचिन/निर्वा.
समाचार
महिला उत्पीड़न समिति में सदस्य हेतु आवेदन 5 जुलाई तक स्वीकार
बुरहानपुर/26 जून/ राज्य शासन महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय द्वारा जिले में महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीडन रोकने हेतु के परिवाद समिति का गठन किया जाना है।
           जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी सुश्री नीलम चौहान ने बताया कि     शासन के निर्देशानुसार महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीडन (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोषण) अधिनियम, 2003 एवं नियम 2013 के क्रियान्वयन के तहत जिला स्तरीय स्थानीय परिवाद समिति में अध्यक्ष महिला एवं 02 सदस्यों (पुरूष/महिला) के नामांकन पत्र प्रस्तुत करना है। इस हेतु आवेदक सामाजिक कार्य के क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं की समस्याओं के प्रति प्रतिबद्ध व्यक्तियों से आगामी 05 जुलाई, 2014 तक आवेदन आमंत्रित किये गये है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कलेक्टर कार्यालय बुरहानपुर स्थित जिला महिला सषक्तिकरण अधिकारी से कार्यालयीन समय में प्राप्त कर सकते है।
--------
क्रमांक/95/395/2014                                                                                                                         पवार/सचिन/म.सश.
समाचार
कृषकों की पाठशाला में सोयाबीन बुआई का सामयिक प्रशिक्षण
बुरहानपुर/26 जून/ किसान कल्याण तथा कृषि विकास, आत्मा योजनान्तर्गत 25 जून से कृृषकों की पाठशाला प्रारंभ हो गयी है। इस पाठशाला में बुरहानपुर विकासखण्ड के ग्राम पुरा एवं खकनार विकासखण्ड के ग्राम मांडवा में कृषकों को सोयाबीन की बुआई का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें कृषि तकनीक कृषकों को अवगत करायी गयी। कृषकों को सोयाबीन बुआई के पूर्व तैयारियों की जानकारी दी। इस अवसर पर कृषकों को जैसे:- मिट्टी एवं अंकुरण परीक्षण, उर्वरको का संतुलित उपयोग एवं बीजोपचार के बारे में किसानों को विस्तार से समझाया गया। इस पाठशाला में उप परियोजना संचालक आत्मा शिवराम पालवी, विषय वस्तु विशेषज्ञ विशाल पाटीदार एवं विरेन्द्र साहू ने सोयाबीन बुआई का गहनता से सामयिक प्रशिक्षण देकर किसानों को जागरूक किया।
--------
क्रमांक/96/396/2014                                                                                                                             पवार/सचिन/कृषि
समाचार
अनुसूचित जाति छात्रावास फोफनार प्रवेश प्रारंभ
बुरहानपुर/26 जून/ जिले में आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित नवीन प्री.मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या एवं बालक छात्रावास फोपनार जिला बुरहानपुर नवीन शिक्षा सत्र 2014-15 से प्रारंभ किया जा रहा है।
    यह जानकारी सहायक आयुक्त श्री डाबर द्वारा दी गयी।  इस हेतु कक्षा 6 वीं से कक्षा 10 वीं तक जो बालक/बालिकायें छात्रावास में प्रवेश लेना चाहते हो। वे छात्रावास अधीक्षक श्री यू.एम.सावकारे (मो. नं. 9691186969) से अथवा जिला कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी तथा अनुसूचति जाति विकास जिला बुरहानपुर लालबाग रोड (फो.नं. 07325-243195) पर सम्पर्क कर सकते है।
--------
क्रमांक/97/397/2014                                                                                                                      पवार/सचिन/अ.जा.क.

JANSAMPARK NEWS 23-6-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
जिला पंचायत की साधारण सभा बैठक 28 को
बुरहानपुर/23 जून/ जिला पंचायत की साधारण सभा की बैठक 28 जून दोपहर 2 बजे जिला पंचायत के अध्यक्ष की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में आयोजित की गयी है। इस मौके पर गत 28 मई की बैठक पर कार्यवाही पर चर्चा की जायेगी। कृृषि विभाग में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जायेगी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में संचालित योजनाओं की प्रगति पर चर्चा होगी। अन्य विषय अध्यक्ष की अनुमति से लिये जायेगें।
--------
क्रमांक/86/386/2014                                  सुनील वर्मा

समाचार
मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अंतर्गत 1036.57 क्विंटल खाद्यान्न आवंटित आदेश जारी
बुरहानपुर/23 जून/ बुरहानपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली माध्यमिक शालाओं को वर्ष 2014-15 का माह जून और जुलाई की अवधि हेतु सीईओ जिला पंचायत श्री सुरेश्वरसिंह ने 39 दिवसों के लिए 1036.57 क्विंटल खाद्यान्न ( 851.30 क्विंटल गेहूँ और 185.27 क्विंटल चावल) आवंटित जारी किया है। उन्होनें लीड सोसायटी को अच्छी किस्म का खाद्यान्न शालाओं को प्रदाय करने के निर्देश दिये है।
--------
क्रमांक/87/387/2014                                               सुनील वर्मा

JANSAMPARK NEWS 21-6-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
जिला पंचायत की साधारण सभा बैठक 28 को
बुरहानपुर/23 जून/ जिला पंचायत की साधारण सभा की बैठक 28 जून दोपहर 2 बजे जिला पंचायत के अध्यक्ष की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में आयोजित की गयी है। इस मौके पर गत 28 मई की बैठक पर कार्यवाही पर चर्चा की जायेगी। कृृषि विभाग में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जायेगी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में संचालित योजनाओं की प्रगति पर चर्चा होगी। अन्य विषय अध्यक्ष की अनुमति से लिये जायेगें।
--------
क्रमांक/86/386/2014                                  सुनील वर्मा

समाचार
मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अंतर्गत 1036.57 क्विंटल खाद्यान्न आवंटित आदेश जारी
बुरहानपुर/23 जून/ बुरहानपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली माध्यमिक शालाओं को वर्ष 2014-15 का माह जून और जुलाई की अवधि हेतु सीईओ जिला पंचायत श्री सुरेश्वरसिंह ने 39 दिवसों के लिए 1036.57 क्विंटल खाद्यान्न ( 851.30 क्विंटल गेहूँ और 185.27 क्विंटल चावल) आवंटित जारी किया है। उन्होनें लीड सोसायटी को अच्छी किस्म का खाद्यान्न शालाओं को प्रदाय करने के निर्देश दिये है।
--------
क्रमांक/87/387/2014                                               सुनील वर्मा

समाचार
समय सीमा की बैठक संपन्न
हरियाली महोत्सव के अंर्तगत 1 दिन में लगेगें 2 लाख 20 हजार पौधें-श्री अवस्थी
खाद-बीज की दुकानों का करें सतत् निरीक्षण  
बुरहानपुर/23 जून/ सोमवार को कलेक्टेªट में आयोजित सर्व कार्यालय प्रमुखों की बैठक में कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने सर्वप्रथम पीजीआर और जनसुनवाई के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग प्रमुखों से प्रकरणों के त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये।
बैठक में कलेक्टर श्री अवस्थी ने सभी ऑटो चालक की बैठक करवाने के निर्देश जिला परिवहन अधिकारी को दिये। उन्होनें आदेश देते हुए कहा कि स्कूली ऑटों रिक्शा में केवल 5 बच्चें ही बैठाने की बात कही।
खाद-बीज दुकानों का सतत्् निरीक्षण करें:- कलेक्टर श्री अवस्थी ने टीएल बैठक में उपसंचालक कृृषि को राजस्व अधिकारियों से समन्वय बनाकर खाद-बीज दुकानों के सतत्् निरीक्षण करने संबंधी निर्देश दिये। उन्होनें आदेशित किया कि दुकानों से बीज का सेंपल लेकर उनका परीक्षण करवाये तथा बीज अमानक पाये जाने पर जब्ती की कार्यवाही कर संबंधित दुकानदार पर कार्यवाही करें।
पोषण आहार आंगनवाड़ी केन्द्रों पर पहुंचाये:- सर्व कार्यालय प्रमुखों की बैठक में श्री अवस्थी ने आंगनवाड़ी केन्द्रों में पोषण आहार पहुंचाने के निर्देष देते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी क्षेत्र की परियोजना अधिकारी और सुपरवाइजर की है। यदि उनके द्वारा कार्य में लापरवाही बरती जाती है तो तत्काल संबंधित के विरूद्ध अनुषासनात्क कार्यवाही की जाये।
पन्नी और कचरा बिनने वाले बच्चों को स्कूल भिजवायेंः- बैठक में श्री अवस्थी ने जिला शिक्षा अधिकारी को गली-मोहल्लों और पन्नी बिनने वाले बच्चों को स्कूल अवश्य भिजवाने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होनें जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी को जिला षिक्षा अधिकारी से समन्वय कर आगामी 3 दिनों में बच्चों को इच्छापुर में स्थित उपेक्षित बच्चों के लिये आवासीय छात्रावास में प्रवेश कराने के निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री अनुसूचित आर्थिक विकास योजना कि समीक्षा की:- समय सीमा की बैठक में श्री अवस्थी ने सीईओ अंत्यव्यवसायी को मुुख्यमंत्री अनुसूचित आर्थिक विकास योजना के प्राप्त आवेदन पत्रों, स्वीकृत प्रकरणों एवं ऋण प्रदाय की स्थिति का स्वयं द्वारा शत प्रतिशत सत्यापन करने के निर्देश दिये। उन्होनें आदेश देते हुए कहा कि अगले सप्ताह तक इसकी रिपोर्ट समक्ष प्रस्तुत करें।
समग्र पोर्टल अनुसार पात्र हितग्राहियों की सूची चस्पा करें:- बैठक में श्री अवस्थी ने जिला आपूर्ति अधिकारी को शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालकों को सूचना बोर्ड पर समग्र पोर्टल अनुसार .पात्र हितग्राहियों की सूची चस्पा करवाने के निर्देश दियें। ताकि पात्र हितग्राहियों को आसानी से खाद्यान्न मिल सकें।
हरियाली महोत्सव के अंतर्गत पौधा रोपण करें:- समय सीमा की बैठक में श्री अवस्थी ने सभी जिला अधिकारियासें से कहा कि 1 दिन में 2 लाख 20 हजार पौधें लगना है। जिसमें से वन विभाग द्वारा 1 लाख 75 हजार, स्कूलों में 15 हजार एवं निजी भूमि पर 30 हजार पौधें लगाये जाना है। जिला शिक्षा अधिकारी को शासकीय विद्यालयों, महाविद्यालयों और वन भूमि में पौधा रोपण करवाने के निर्देश दिये। उन्होनें कहा कि प्रत्येक स्कूल में 5 नीम के पौधें अवश्य लगवायें। श्री अवस्थी ने नगर निगम आयुक्त को ट्रीगार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिये।
    इसके साथ ही सर्व कार्यालय प्रमुखों की बैठक में कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने जिले में संचालित सभी विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उनमें तेजी लाने के निर्देश दिये।
वही बैठक में कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने -
ऽ    आयुक्त नगर निगम को अतिक्रमण हटाने हेतु त्वरित कार्यवाही के निर्देष दिये।
ऽ    खनिज अधिकारी को 5 हैक्टेयर से कम रकबे वाली खदानों के प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के।
ऽ    जिला षिक्षा अधिकारी को शाला प्रवेषोत्सव की रिपोर्ट संकलित करने के।
ऽ    आयुक्त नगर निगम को आलमगंज एवं अम्बेड़कर नगर वार्ड में अजा एवं अजजा के परिवारों का शत प्रतिषत सत्यापन कर समग्र पोर्टल में एन्ट्री दर्ज करने के। ं
ऽ    कृषि अधिकारी को खाद एवं बीज की उपलब्धता सुनिष्चित करने के।
ऽ    सर्व जिला प्रमुखों को विधानसभा प्रष्नों के उत्तर तत्काल प्रेषित करने के निर्देष दिये।
    बैठक में अपर कलेक्टर प्रकाश रेवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरेश्वरसिंह, नेपानगर एसडीएम सूरज नागर व बुरहानपुर एसडीएम के.आर.बडोले, डिप्टी कलेक्टर श्री के.एल.यादव, डिप्टी कलेक्टर शंकरलाल सिंगाडे़ और डिप्टी कलेक्टर श्री समुेरसिंह मुजाल्दा समेत सभी विभाग प्रमुख उपस्थित थे।
--------
क्रमांक/88/388 /2014                                               सुनील वर्मा

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...