Wednesday, 9 July 2014

JANSAMPARK NEWS 9-7-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
कलेक्टर ने वारोली ग्राम चौपाल में सुनी समस्याएं
ग्रामीणों को कृषि एवं रोजगार मूलक योजना का लाभ लेने दी जानकारी
बुरहानपुर /9 जुलाई/ कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी बुधवार को मध्य प्रदेश के अंतिम और महाराष्ट्र सीमा से सटे ग्राम वारोली पहुंचे। उन्होनें यहां ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की विविध समस्याएं सुनी। उनकी समस्याओं के निदान हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये। इसके साथ ही शासन की जनसुविधाओं का लाभ उठाने ग्रामवासियों को जानकारी दी।
    कलेक्टर ने ग्रामवासियों से कहा कि पशुपालन और दीगर, कचरा-कूड़ा फेकना नहीं है। इससे कृषि के लिये नाडेप खाद बनाये। कृषको को नाडेप बनाने की तकनीक किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा अवगत करायी जायेगी। इस योजना का लाभ कृषक ले सकते है। इसी प्रकार से केचुआ खाद भी कृषि व उद्यानिकी के लिए बहुत उपयोगी है। इन खादों के उपयोग से फसल उत्पादन दुगना-चौगुना होता है। किसान को दोनो विधियों से देशी खाद तैयार करने में कोई लागत नहीं लगती है। इससेेेे कृषि उत्पादन की लागत में भी कमी आती है। शासन की मंशा भी खेती को फायदा का धंधा बनाने में लागत कम करने पर जोर दिया जा रहा है। कलेक्टर ने चौपाल में कृषि उपसंचालक श्री मनोहरसिंह देवके से नाडेप और केचुआ खाद अर्थात जैविक खाद बनाने की विधियां बताने निर्देश दिये। उपसंचालक ने चौपाल में ही किसानों को नाडेप एवं वर्मीकम्पोस्ट खाद बनाने तथा बायोगैस संयत्र स्थापित करने के संबंध में जानकारी दी। उन्होनें विभागीय योजनाओं से लाभ अर्जित करने के बारे में विस्तार से समझाया। कलेक्टर ने कहा कि जिन किसानों को उक्त विधियों से खाद निर्मित करना है। उपसंचालक के पास किसान अपने नाम लिखवा दे। वाटर शेड मिशन द्वारा और कृृषि विभाग द्वारा उक्त दोनों विधियो से खाद बनाने किसानों को प्रशिक्षण प्रायोगिक रूप से दिया जायेगा।
    कलेक्टर ने ग्रामीणों से पूछा कि आपके ग्राम में रोजगार उपलब्ध है। उन्होनें कहा कि शासन की विभिन्न रोजगार मूूलक योजनाओं का लाभ पात्रतानुसार व्यक्ति ले सकते है। इसमें अंत्यव्यवसायी से अनुसूचित जाति के लोग एवं आदिवासी वित्त विकास निगम से अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोग ऋण सुविधा व अनुदान के जरिये लाभान्वित हो सकते है। सामान्य बीपीएल हितग्राही प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के माध्यम से अंत्यव्यवसायी विभाग एवं आदिवासी वित्त विकास निगम द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ ले सकते है। इन योजनाओं में किराणा, वेल्डिंग, टेन्ट हॉउस, मोबाइल रिचार्जिंग शॉप, टेक्टर/मोटर साइकिल मेकेनिक, कैश शिल्पी, आटा चक्की, वाहन के साथ ही पैतृक व्यवसायों में पारंगत व्यक्ति लाभान्वित हो सकते है। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सृदुढ़ होगी।
    कलेक्टर ने चौपाल में कहा कि प्रांत की अंतिम सीमा पर बसे वारोली ग्राम अब निर्मल ग्राम लक्ष्य के करीब पहुंच रहा है। थोड़ी सी मेहनत ग्रामवासी को और करना चाहिए। सात आठ लोगों की ग्रामीणजन समिति बनाकर निर्मल ग्राम अभियान को सफल बनाये। ग्राम में जो 2-3 घर शौचालय नहीं बना पाये है। समिति द्वारा निश्चित रूप से समझाईश देने पर वे भी अवश्य ही अपने घरों में शौचालय बनायेगे। खुले में शौच करने से विविध बीमारियां उत्पन्न होती है। इन पर अंकुश लगाने के लिए शौचालय में ही जाना चाहिए। जिससे हमारे परिवारों का विभिन्न बीमारियों से बचाव हो सकेगा। इसलिए थोड़ीसी मशक्त की जरूरत और है। निश्चित रूप से वारोली निर्मल ग्राम बन जायेगा। श्री अवस्थी ने यहा के ग्रामवासियों व जनप्रतिनिधियों के यहां शौचालय बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की। वारोली में नाली निर्माण हेतु जेसीबी मशीन कुछ ग्रामीण वारोली नहीं आने दे रहे थे। कलेक्टर ने तत्काल मशीन बुलवाकर नाली निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिये। उन्होनें पात्रता पर्ची वितरण, पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई आदि की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। यहां पंचायत भवन निर्माण कार्य का अवलोकन भी किया। यह कार्य गुणवत्ता युक्त करने पर प्रशंसा की गयी। ग्राम के नवनिर्मित आंगनवाड़ी भवन के सामने और पीछे की दीवारों में लंबी-लंबी दरारे पड़ गयी है। इस हेतु ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग को जानकारी दी गयी। कलेक्टर ने कार्यकारी ऐजेन्सी आर.ई.एस. से कहा कि इसमें सुधार कार्य तत्काल कराये जायें। श्री अवस्थी ने यहां शाला भवन में हाथ धुलाई और शुद्ध पेयजल आदि व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। यहां सभी प्रबंध पाये गये। उप स्वास्थ्य केन्द्र में दवाओं की उपलब्धता, टीकाकरण व अन्य दवा वितरण के बारे में पूछताछ की गयी। जिस पर ए.एन.एम. ने केन्द्र के बारे में विस्तार सेे ब्यौरा दिया। उन्होनें कहा कि यहां अभी तक एक डिलेवरी हुई है। यहां की महिलाएं बुरहानपुर, शाहपुर व इच्छापुर प्रसूति कराने ले जाते है। ग्राम में 17 महिलाएं गर्भवती सूची में है। जिनका प्रसव पूर्व जाँच परीक्षण कर नियमित दवाएं प्रदाय की जा रही है। उप स्वास्थ्य केन्द्र पर सभी प्राथमिक उपचार सुविधाएं उपलब्ध है। यहां शाला भवन पर पौधारोपण अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। शिक्षको से स्कूल चले अभियान दर्ज बच्चों की संख्या व शौचालय व शुद्ध पेयजल और मध्यान्ह भोजन के बारे में भी जानकारी प्राप्त की गयी।
कलेक्टर ने इच्छापुर ग्राम में भी निर्माण कार्य व योजनाओं का लिया जायजा

      इस भ्रमण के बाद कलेक्टर श्री अवस्थी इच्छापुर भी पहुंचे। उन्होनें यहां बैंक मेनेजर को बुलाकर मुख्यमंत्री आवास निर्माण योजना के हितग्राहियों को शीघ्र ही दूसरी किश्त जारी करने हेतु निर्देशित किया है। उन्होनें मैनेजर से कहा कि जिन आवासों के छत डलनी वाली है। ऐसे हितग्राहियों को शीघ्र ही 15 दिन के अंदर दूसरी किश्त उपलब्ध करायी जाये। जिससे वे वर्षाकाल के पूर्व अपने मकान बना सकें। इसमें वारोली और इच्छापुर के हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाये।
    कलेक्टर को इच्छापुर में पेंशनधारियों ने बताया कि 3 माह से पेंशन राशि नहीं मिली है। उन्होनें जनपद सीईओ श्री राकेश शर्मा से जानकारी ली। जनपद सीईओ ने बताया कि पेंशन राशि माह अप्रैल, मई और जून 3 माह का वितरण किया जाना है। कोषालय में बिल लग चूके है। किन्तु सर्वर में तकनीकि खराबी आने के कारण विलंब हो रहा है। शीघ्र ही यह राशि 4 दिन के भीतर हितग्राहियों के खाते में उपलब्ध करा दी जायेगी। नवनिर्माणाधीन पंचायत भवन के कार्य को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। इच्छापुर में यह भवन 12 लाख 85 हजार रूपये की लागत से निर्मित हो रहा है। यहां आंगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक-1 भवन की लागत 7 लाख 80 हजार रूपये और दूसरे आंगनवाड़ी भवन क्रमाक 2 की लागत 7 लाख 80 हजार रूपये है। इन केन्द्रों का कार्य पूर्ण गुणवत्ता से चल रहा है। कलेक्टर ने इच्छापुर में श्री ओमप्रकाश एवं सुरेश चौहान के यहां बायोगैस सयंत्र का अवलोकन किया। हितग्राही कृषक ने बताया कि बायोगैस सयंत्र से कृषि के लिये खाद, रसोई के लिये गैस और प्रकाश की आपूर्ति हो रही हैं।
    इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री सुरेश्वरसिंह, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री श्री लालजी तिवारी, जिला समन्वयक निर्मल ग्राम श्री प्रवीण गुप्ता, वारोली सरपंच श्रीमती आशाबाई दिगम्बर और जिला पंचायत सदस्य आशाबाई कोली, इच्छापुर सरपंच रूक्माबाई माली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

-------
क्रमांक/34/436/2014                                                                       पवार/सचिन/प्रशासन/फोटो 
समाचार
पात्रता पर्ची के माध्यम से खाद्यान्न व केरोसीन का वितरण जारी
बुरहानपुर /9 जुलाई/ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिले में पात्रता पर्ची के माध्यम से राशनकार्ड धारियों को खाद्यान्न और केरोसीन का वितरण किया जा रहा है। ग्राम सारोला और टिटगांव में पात्रता धारकों ने जारी पर्ची के माध्यम से 1 रूपये किलो गेहूँ और 1 रूपये किलो चावल, 1 रूपये किलो मक्का और 13 रूपये 50 पैसे प्रति किलो शक्कर, पिसा नमक प्रति पैकेट 1 रूपये तथा केरोसीन 16 रूपये 78 पैसे परिवहन दूरी के हिसाब से उपभोक्ताओं को प्रदाय किया गया।
    सारोला में नवाब रोशन पात्रता पर्चीधारक को 6 सदस्य संख्या के मान से 18 किलो गेहूँ, 6 किलो चावल, 6 किलो मक्का, 1 किलो शक्कर, 1 पैकेट नमक और 5 लीटर केरोसीन आदि सामग्री उपलब्ध करायी गयी है। इसी प्रकार से टिटगांव में भी पात्रता पर्ची के आधार पर खाद्यान्न का वितरण सेवा सहकारी समिति द्वारा किया जा रहा है।
-------
क्रमांक/35/437/2014                                                                         पवार/सचिन/खाद्य/फोटो 

Tuesday, 8 July 2014

JANSAMPARK NEWS 8-7-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
एसिड अनुज्ञप्ति प्रदान करने अधिकारी अधिकृत
बुरहानपुर /8 जुलाई/ माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा एसिड से हमले की घटनाओं को प्रभावी ढंग से रोकने के संबंध में निर्णय पारित किया है।
    राज्य शासन द्वारा उक्त निर्णय के परिपालन में विष (मध्य प्रदेश) नियम 1960 के अंतर्गत अनुज्ञप्ति प्रदाय एवं अनुज्ञप्ति नवीनीकरण हेतु कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी को अधिकृृत किया गया है।
    कलेक्टर ने जिले में इन विषो/एसिड््स के क्रय परमिट जारी करने हेतु अनुविभागीय दण्डाधिकारी को अधिकृृत किया गया है। इसमें विष एवं विभिन्न एसिड््स भी शामिल है। इनके विक्रय हेतु अनुज्ञप्ति लेना अनिवार्य है। लायसेंसधारी विक्रेता द्वारा विक्रय एवं शेष विष/एसिड का वितरण प्रत्येक पखवाडे़ के अंत में संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी को प्रस्तुत करेगे। अनुविभागीय दण्डाधिकारी को निर्देश दिये है कि क्षेत्रान्तर्गत बिना अनुज्ञप्ति के विषो/एसिड््स का विक्रय किया जाता है। तो संबंधित के विरूद्ध तत्काल कार्यवाही करें। साथ ही इसके विक्रय हेतु अनुज्ञप्ति लेने के लिऐ प्रोत्साहित भी किया जाये।
--------
क्रमांक/29 /431/2014                                                                                पवार/सचिन/प्रशासन
समाचार
कलेक्टर ने आवेदको से रूबरू की जनसुनवाई
बुरहानपुर /8 जुलाई/ कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने जनसुनवाई में विभिन्न आवेदकों की समस्याएं, मांग, शिकायतों को रूबरू होकर गंभीरता से सुना।
    कलेक्टर ने पारधी समाज के लोगों को जाति प्रमाण-पत्र प्रदान करने के संबंध में विस्तृृत शासन के आदेशो का अवलोकन किया। जिसके पश्चात आवेदको को बताया कि पारधी समाज को शासन द्वारा बुरहानपुर जिले में अनुसूचित जाति अधिसूचित नहीं किया गया है। इस हेतु अनुसूचित  जाति प्रमाण-पत्र प्रदाय नहीं किया जा सकता। उन्होनें आवेदको से कहा कि शासन स्तर से इस बारे में शीघ्र ही मार्गदर्शन लिया जायेगा। श्री अवस्थी ने बताया कि बीपीएल राशनकार्ड अपात्रों निरस्त किए है। उन्होनें पांतोडा ग्रामवासियों की शिकायत पर आश्वस्त किया कि राशनकार्ड की पुनः जांच करायी जायेगी। जिसमें पात्रता रखते है। उन्हें लाभ दिलाया जा सकेगा। सीमांकन कराने वाले आवेदक मध्य प्रदेश भू-राजस्व संहिता के तहत चालान से राशि जमा करे। तहसीलदार को नक्शा आदि प्रस्तुत करें। तब सीमांकन की प्रक्रिया संपादित की जावेगी। कलेक्टर को बताया कि रास्तीपुरा मोहल्ले में राम मंदिर का जीर्णोद्धार विश्वकर्मा समाज द्वारा किया जा रहा है। आवेदनकर्ता श्रीमती शीला विश्वकर्मा एवं श्रीमती द्वारकाबाई ने प्रतिवेदित कराया कि मंदिर निर्माण में कुछ लोग आपत्ति उठा रहे है। कलेक्टर ने उक्त कार्य की जाँच हेतु तहसीलदार को निर्देश दिये है। वन अधिकार के तहत 55 पट्टे स्वीकृृत हुए है। जिसमें आवेदकों को 22 हजार 500 रूपये किश्त मकान हेतु मिल चुकी है। दूसरी किश्त के लिए एवं 11 हितग्राहियों के पट््टे वितरण शेष है। इस विषयक जनसुनवाई में आवेदन सामुहिक रूप से दिया है। कलेक्टर ने उक्त मांग का समाधान करने वन विभाग को शीघ्र कार्यवाही करने आवेदन सौंपा है। सरदार पटेल वार्डवासियों में श्री मुख्तार खान एवं शफीक खान आदि अन्य लोगों ने सामुहिक रूप से जी.एस.-17/1 बिजली का खम्बा हटाने आवेदन किया है। चूकि यह खम्बा कभी भी गिर सकता है। इससे निजात दिलाने विद्युत विभाग को आगाह किया गया है। उक्त वार्ड में शीघ्र ही स्थल परीक्षण कर खम्बा हटाने का कार्य करें। जनसुनवाई में रईसा अंसारी ने बताया कि उसके ससुराल वाले वोटर आइडी नहीं दे रहे है। वह एक साल से ससुराल नहीं जा रही है। वोटर आईडी के माध्यम से उसे अपने बच्चे को स्कूल में दाखिल कराना है। ससुराल वाले पैसो की मांग करते है और मुझें प्रताड़ित कर रहे है। कलेक्टर ने आवेदिका की समस्या का समाधान करने महिला सशक्तिकरण अधिकारी को निर्देशित किया है। उन्होनें अधिकारी से कहा कि महिला की सभी बातों को विस्तार से सुना जाये और उसे नियमानुसार राहत दिलाना सुनिश्चित करें। जनसुनवाई में सर्वाधिक आवेदक राशनकार्ड में नाम कटने की बात लेकर पहुंचे। कलेक्टर द्वारा विविध समस्याएं स्थल पर ही निराकृत कर दी गयी। इसमें कई पात्रजन शासन की जनसुविधाओं और योजना से लाभान्वित हुए है।
--------
क्रमांक/30/432/2014                                                                         पवार/सचिन/प्रशासन/फोटो
समाचार
जिले में प्रमुख ऐतिहासिक धरोहरों को विकसित किया जायेगा

जिला पुरातत्व समिति ने उद्यानिकी और पहुंच मार्ग को दी प्राथमिकता
बुरहानपुर /8 जुलाई/ जिले में प्रमुख ऐतिहासिक धरोहरों को विकसित किया जायेगा। इसमें आहुखाना, राजा की छतरी, शाहनवाज का मकबरा, महल गुलारा आदि नायाब पुरातत्व स्थलो तक पहुंच मार्ग बनाये जायेगें। साथ ही इन विश्व प्रसिद्ध नायाब ईमारतों के परिसर को उद्यानिकी से सजाया जायेगा।
    यह निर्णय कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित जिला पुरातत्व समिति की बैठक में लिया गया है। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अनिलसिंह कुशवाह, अपर कलेक्टर श्री प्रकाश रेवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री सुरेश्वरसिंह, नगर निगम आयुक्त सुरेश रेवाल, एसडीएम श्री काशीराम बड़ोले, डिप्टी कलेक्टर श्री सुमेरसिंह मुजाल्दा, जिला पुरातत्व अधिकारी श्री राकेश शेंडे सहित समिति के सम्मानीय सदस्यगण उपस्थित रहे।
    बैठक में कलेक्टर ने कहा कि बुरहानपुर जिला पवित्र पौराणिक सलिला ताप्ती के किनारे बसा हुआ है। जिससे नगर की संुदरता को आयाम मिला है। यह जिला वास्तव में ऐतिहासिक सम्पदा से भरपूर है। जितनी भी ऐतिहासिक विरासते है। सभी को क्रमशः संवारने हेतु कार्य किए जाएगें। जिससे पर्यटक इस नगर की ऐतिहासिक इमारतों को देखने के साथ ही यहां के इतिहास को जानने आकर्षित होगें। उन्होनें कहा कि धरोहरों का प्रचार-प्रसार भी किया जायेगा। पहुंच मार्ग व उद्यानिकी विकसित करने के लिए जिला पंचायत की मनरेगा, मध्य प्रदेश टूरिज्म विकास निगम तथा केन्द्रीय पुरातत्व विभाग के मद से किया जायेगा। पुरातत्व संग्रहालय के लिए सुव्यस्थित स्थान चयनित करना होगा। पुरातत्वीय सामग्री एकत्र करने नगर वासियों से अनुरोध करेगें। चूकि सामग्री संकलन की अधिकता से संग्रहालय का स्वरूप व्यापक हो जायेगा। इस अवसर पर बुरहानपुर नगर के प्रतिष्ठित वयोवृद्ध इतिहास जानकार श्री नंदकिशोर देवड़ा ने कहा कि बुरहानपुर जिले का असीरगढ़ किला विश्व प्रसिद्ध है। इस हेतु समिति टूरिज्म डिपार्टमेन्ट को एप्लीकेशन करना चाहिए। उन्हें समिति द्वारा किये जा रहे कार्य अवगत कराते हुए सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा पर्यटन विभाग से की जावे। यहां की प्रसिद्ध धरोहरों को केन्द्र पर्यटन की सूची में शामिल कराये। उन्होनें विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया। और इन धरोहरों के उन्नयन के लिए मार्गदर्शन भी दिया। श्री होशंग हवलदार ने कहा कि आहुखाना में उद्यानिकी और रोपवे लगाने से ऐतिहासिक स्थलों का सौंदर्यीकरण होगा। जिससे पर्यटक इन स्थलों की ओर आकर्षित होगें। डॉक्टर मेजर गुप्ता ने ताप्ती नदी तथा बुरहानपुर नगर सुरक्षा दीवार चित्र का प्रदर्शन किया। उन्होनें ने भी महल गुलारा तक पक्के मार्ग बनाने की बात कही। चूकि यहा वर्षा ऋतु में नदी पर बने बांध से पानी का रमणीक दृश्य देखने लायक है। इस स्थल पर पर्यटक पक्का मार्ग बनने से बारिश के मौसम में पहुंच सकेगे। समिति सदस्य एवं इतिहास कार कमरूद्दीन फलक ने भी मुमताज महल के कब्र तक पहुुंच मार्ग की आवश्यकता पर जोर दिया है। उन्होनें कहा कि मुमताज महल के नाम से ही बुरहानपुर को प्रसिद्धी मिली है। इस स्थल पर पर्यटक विशेष रूप से आयेगें। प्राचार्य मेघनाथ पटले ने धरोहरों का जहां तक हो मूल स्वरूप उबारने का प्रस्ताव दिया। उन्होनें बताया कि धरोहरों को विकसित करने के बाद इनके रख-रखाव के लिए प्रबंध किए जाए। जिससे यहा का आकर्षण बरकरार रहे। संजय दुबे ने बताया कि पुरातत्व संग्रहालय नगर निगम द्वारा स्थापित किया गया है। किंतु वह बहुत लंबे अरसे बंद है। जिसे पुनः संचालित किया जाये। समिति ने इस बात पर अमल करने का निर्णय लिया। इस मौके पर वयोवृृद्ध वरिष्ठ इतिहासकार श्री तेजपाल भट्ट, मनोज अग्रवाल सहित अनेक नगरवासी एवं ऐतिहासिक जानकारी रखने वाले सदस्यों ने भी धरोहरों के विकास के लिए नीतिगत सुझाव दिये। इसमें कहा गया है कि आहुखाना में खिरनी के वृक्ष लगे थे। कलेक्टर ने कहा कि वहां खिरनी के ही वृक्ष रोपित किए जायेगें। उन्होनें कहा कि कोट के दरवाजों और दीवार की सुरक्षा भी की जायेगी। दीवार की 2 फीट बाहय तरफ कटीली तारों की फेन्सिंग करायी जायेगी। इनके भीतर सुन्दर फूलों के पौधें रोपित किए जायेगें। जिससे यह दीवार सुरक्षित रहने के साथ ही सुरम्य दिखने लगेगी। कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री राजेन्द्र जोशी ने बताया कि आहुखाना तक रोपवे लगाने में स्थल अनुकुल नही है। ताप्ती नदी राजघाट से पुल बनाया जा रहा है। यह पुल रपटे से चार मीटर उंचाई का होगा। बैठक में अध्यक्ष ने सदस्यों के सुझावों पर अमल करने का विश्वास दिलाया। उन्होनें हर नागरिक से बुरहानपुर को पुरातत्वीय दृष्टि से विकसित करने सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया है।
   
--------
क्रमांक/31/433/2014                                                                      पवार/सचिन/पुरातत्व/फोटो
समाचार
भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के निराकरण हेतु संपर्क करें
बुरहानपुर /8 जुलाई/ मध्य प्रदेश के सभी भूतपूर्व सैनिकों की शिकायत/समस्या के निराकरण हेतु निम्नांकित कार्यालय अधिकृत किए गए है। इस हेतु जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी खण्डवा से मिल सकते है। कार्यालय का दूरभाष नंबर 0733-2228311 एवं अधिकारी के मोबाइल नंबर 9479523959 पर संपर्क करें।   
    जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि शिकायत/समस्या का निराकरण नहीं होने पर दूरभाष नंबरों पर संपर्क करें। या अपनी शिकायत/समस्या संचालनालय सैनिक कल्याण मध्य प्रदेश गुरू तेग बहादुर कॉम्प्लेक्स न्यू मार्केट टीटी नगर पोस्ट बॉक्स 364 भोपाल 462003 पर प्रेषित कर सकते है। संचालक सैनिक कल्याण कार्यालय का दूरभाष नंबर 0755-2441523 है। इसके अलावा संयुक्त संचालक सैनिक कल्याण के दूरभाष नंबर 0755-2577206 एवं मोबाइल नंबर 94258-23450 और सहायक संचालक सैनिक कल्याण के दूरभाष क्रमांक 0755-2577211 पर अवगत कराये।
--------
क्रमांक/32/434/2014                                                                                   पवार/सचिन/सै.क.
समाचार
वर्षा की लेटलतीफी में कृृषि संबंधी सुझाव
बुरहानपुर /8 जुलाई/ जिले में वर्षा ऋतु के दौरान पिछले वर्ष अभी तक लगभग 419.1 मिली मीटर वर्षा हो चुकी थी। जबकि इस वर्ष मात्र 48.7 मिमी. वर्षा हुई। इस दशा को देखते हुये जिले मंे किसान भाईयों को थोड़ी सी अपनी खेती की रणनीति बदलनी होगी। जुलाई माह की शुरूआत हो चुकी है। यदि वर्षा आने वाले एक सप्ताह तक नहीं होती है। तब किसान निम्नलिखित सुझावों पर ध्यान देगें।
    किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग उपसंचालक श्री मनोहरसिंह देवके ने खरीफ मौसम  के संबंध में विभिन्न फसलों के बारे में उक्त जानकारी दी है। उन्होनें बताया कि सोयाबीन की फसल में इस प्रकार से रख-रखाव करें। इसमें जल्दी पकने वाली सूखा प्रतिरोधी प्रजातियां जैसे जवाहर सोयाबीन (जेएस) 9305 एवं जेएस 95-60 का चयन करे। फसल को पूर्णतया खरपतवार रहित करना ताकि पानी एवं पोषक तत्वों का पूरा उपयोग हो सके। बीज की बुवाई रिज एवं फरो विधि(मेड एवं नाली पद्दति) से ही करें। कम अंकुरण वाले बीज (65-70 प्रतिषत) की दषा मे बीज दर 35 किग्रा0 /एकड की दर से रखें। बोवनी से पहले सोयाबीन के बीज को 2 ग्राम थाइरम एवं 1 ग्राम कार्बेन्डाजिम प्रति किग्रा0 बीज की दर से अथवा मिश्रित उत्पाद कार्बोक्सिन  37.5ः $ थाइरम 37.5ः 3 ग्राम प्रति किग्रा0 बीज की दर से उपचारित करना चाहिये। जैव नियंत्रक ट्राइकोडर्मा विरिडी 5-10 ग्राम प्रति किग्रा0 बीज की दर से भी उपचारित कर सकते है। अधिक वर्षा विलम्ब की अवस्था यानी 15 जुलाई के बाद सोयाबीन की फसल न लेकर मूंग, उर्द एवं पालीबैग से तैयार अरहर की कम अवधि वाली प्रजाति को लगाये। अरहर फसल में कम अवधि एवं रोगो के प्रति प्रतिरोधी प्रजातियां जैसे पूसा 991 एवं जे. के. एम 189 की बुवाई करे। कपास में वर्षा पूर्व बोई गई कपास की फसल को आवष्यकतानुसार जीवन रक्षक सिंचाई ड्रिप के माध्यम से दे। यदि वर्षा आने वाले एक सप्ताह तक नहीं होती है। तो ऐसी परिस्थिति मे 2 प्रतिषत डीएपी एवं रसचूसक कीट से बचने के लिये इमीडाकोलोरोपिड 8 एमएल प्रति पम्प की दर से या नीम तेल का छिडकाव करें। वर्षा आधारित कपास की फसल लगाने हेतु कम अवधि वाली बीटी कपास एवं देषी कपास का चयन करे। ज्वार में भी अधिक उत्पादन देने वाली द्धिउद्देष्यीय प्रजातियां जैसे जेजे 1022, जेजे 1041 की बुवाई करे।
--------
क्रमांक/33/435/2014                                                                                     पवार/सचिन/कृषि

Monday, 7 July 2014

JANSAMPARK NEWS 7-7-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार

चापोरा-बंभाड़ा सड़क की जांच हेतु दल गठित
कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में दिये निर्देष
बुरहानपुर /7 जुलाई/ बुरहानपुर विकासखंड में मनरेगा के अंतर्गत चापोरा-बंभाड़ा मार्ग 48 लाख 31 हजार रूपये की लागत से निर्मित किया जा रहा है। जबकि पूर्व में यह मार्ग बंभाड़ा-चापोरा के नाम से जनभागीदारी में बन चुका था।
    कलेक्टर श्री आषुतोष अवस्थी ने ग्रामीण अंचलों में निर्माण कार्यो के निरीक्षण के दौरान उक्त कार्य का भी अवलोकन किया। जिसमें कार्यकारी एजेन्सी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग द्वारा यह कार्य पुनः कराया जाना पाया गया। कलेक्टर ने स्थल निरीक्षण कर इस कार्य का रिकार्ड परीक्षण किया। वास्तव में यह ग्रेवल मार्ग मनरेगा में फिर से बनाया जा रहा है। जिसमें मार्ग में केवल मुरूम डाली गयी है। कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में इसी मार्ग को उलट-पलट नाम बदलकर किये जाने वाले कार्य की जाँच 3 दिन के भीतर करने के निर्देष दिये है। उन्होनें इस हेतु जांच दल में सीईओ जिला पंचायत, कार्यपालन यंत्री द्वय लोक निर्माण एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को नियुक्त किया है।
    श्री अवस्थी ने आदिवासी विकास विभाग आयुक्त श्री डाबर को विभागीय अनुकंपा नियुक्ति के मामले में कार्यवाही नहीं करने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होनें कहा कि विभाग के कर्मचारियों के प्रति अधिकारी को मानवीय दृष्टिकोण रखना चाहिए। ऐसे प्रकरण में अधिकारी स्वयं रूचि लेकर कार्यवाही कर पीड़ित परिवार के सदस्यों को नियुक्ति दिलाकर लाभान्वित कराये। जनसुनवाई में अनुकम्पा नियुक्ति के मामले आते है। विभागों को ऐसे प्रकरणों में प्राथमिकता से कार्यवाही करना चाहिए।
    जनपद पंचायत वर्ष 2014-15 हेतु इंदिरा आवास योजना में आवंटित लक्ष्य का निर्धारण करें। प्रतीक्षा सूची के अनुसार इंदिरा आवास आवंटित किये जाये। राजस्व विभाग डायवर्सन के प्रकरणों को तेजी से निपटाये। कम से कम हर माह में 60 प्रतिषत की वसूली हो जाना चाहिऐ। ताकि राजस्व बढ़ सके। खनिज विभाग अवैध उत्खनन के प्रति सतत् निगरानी रखे। ऐसे अवैध गौण खनिज परिवहन करने वालो के प्रति नियमानुसार कार्यवाही को अंजाम दिया जाये। स्कूलों में हाथ धुलाई हेतु पानी की टंकी जिसमें नल लगा हो। ताकि बच्चें मध्यान्ह भोजन के पूर्व हाथ धो सके। इसके साथ ही जिला समन्वयक निर्मल भारत अभियान प्रवीण गुप्ता को शालाओं में शुद्ध जल का प्रबंध करना सुनिष्चित करेंगे। कलेक्टर ने एसडीएम श्री काषीराम बडोले को बीपीएल सूची में अपात्रों के नाम काटने तथा पात्रों के नाम जोड़ने के लिए गहनता से कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया। इसमें एसडीएम, तहसीलदार और जनपद सीईओ द्वारा किये गये कार्यो की प्रषंसा की। कलेक्टर ने बताया कि इस अभियान से राषन की जिले में 8 दुकाने बंद हुई है। अब राषन व्यवस्था आदिम जाति सहकारी समिति द्वारा संचालित की जा रही है। इससे शासकीय कोष की बचत हुई है। इस संबंध में राजस्व, खाद्य आपूर्ति, नागरिक आपूर्ति निगम तमाम संबंधित विभागों को सख्त निर्देष दिये गये है कि राषन की अफरा-तफरी नहीं होना चाहिए। इस पर क्षेत्रीय अधिकारी नजर रखे। मत्स्य विभाग मत्स्य आखेट विक्रय एवं परिवहन की रोकथाम मुस्तैदी से करें। श्रम विभाग विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में गति लाये। जिले में 15 हजार 229 भवन एवं संनिर्माण कर्मकार मण्डल योजनान्तर्गत श्रमिकों के कार्ड बनें है। इसकी पात्रता की जाँच करायी जाये। बाढ़ संभावित क्षेत्रो के लिए भोजन पैकेट, टेन्ट, षिविर स्थल हेतु भवन का चयन, दवाईया, शुद्ध पेयजल आदि की व्यवस्था कर लेवे। ताकि आपदा के समय इन सभी चीजों के लिए परेषानी नही आये। सभी के लिए निविदा आदि बुला ले। ताकि भुगतान करने में आसानी हो सके। बारिष की शुरूआत हो चुकी है। पौधारोपण कार्य भी प्रारंभ कर दिया जाये। मनरेगा के अंतर्गत मर्यादा अभियान में पौधारोपण भी कराया जाये। कृषि विभाग द्वारा खाद-बीज पर्याप्त मात्रा में किसानों को उपलब्ध कराये। इस अवसर पर विभिन्न विभागों की भी समीक्षा कर दिषा-निर्देष दिये गये। बैठक में अपर कलेक्टर श्री प्रकाष रेवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री सुरेष्वरसिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री शंकरलाल सिंगाडे़ और श्री के.एल.यादव, नगर निगम आयुक्त सुरेष रेवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
--------
क्रमांक/25/427/2014                                                                        पवार/सचिन/प्रषासन/फोटो

समाचार

संस्थागत प्रसव पर जोर दिया जाये
कलेक्टर ने स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में कहा
बुरहानपुर /7 जुलाई/ कलेक्टर श्री आषुतोश अवस्थी ने आज स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होनें उक्त विभागों से कहा कि संस्थागत प्रसव पर विषेष जोर दिया जाए।
    कलेक्टर ने प्रसव समीक्षा में लालबाग चिकित्सालय में जून माह के दौरान केवल चार प्रसूति हुई। जबकि इसी जून माह में धूलकोट में 105 प्रसव हुए है। उन्होनें कहा कि लालबाग इतना बड़ा क्षेत्र है। जिसमें बहुत कम प्रसूति हुई है। उन्होनें डॉक्टर श्रीमती संघवी द्वारा लापरवाही बरतने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होनें डॉक्टर के विरूद्ध चार्जषीट देने के निर्देष दिये है। खकनार में भी संस्थागत प्रसव में कमी आने पर बीएमओ के प्रति अप्रसन्नता जाहिर की। बीएमओ को भी इस संबंध में संस्थागत प्रसव के लिए सख्त हिदायत दी गयी है। बैठक में अवगत कराया गया कि बीएमओ 5 लाख रूपये तक के उपकरण खरीदने का अधिकार है। सीएमएचओ 10 लाख रूपये तक उपकरण खरीद सकते है। इसलिए अच्छे से अच्छे स्वास्थ्य सुविधाओं के लिये जनहित में खरीदे जाए। कोई भी उपकरण अस्पताल में खराब नहीं होना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 186 प्रकार की दवाईयां उपलब्ध करा रहा है। इसमें जो भी दवाईयांें कमी आयी है। तत्काल दवाईयां खरीदे। राज्य बीमारी सहायता योजना में समय पर लोगों को उपचार राषि उपलब्ध करायी जाये। जननी एक्सप्रेस जिले के हर ग्रामीण व दूर-दराज के अंचलों में प्रसुति हेतु महिलाओं को संस्था तक पहुंचाना सुनिष्चित करें। ए.एन.एम. समय पर टीकाकरण करें। प्रसव पूर्व महिलाओं की जांच व दवाओं के वितरण करना सुनिष्चित किया जाये। मध्यान्ह भोजन योजना यदि बंद रहती है तो तत्काल प्रारंभ कराये। सुपरवाईजर इस संबंध में चिकित्सकों को भी सूचित करें। मध्यान्ह भोजन बंद रहने पर चिकित्सक के खिलाफ कार्यवाही की जावेगी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नियमित रूप से बच्चों को आंगनवाड़ी में लाये। उन्हें मध्यान्ह भोजन, टीकाकरण से लाभान्वित कराना सुनिष्चित कराये। एनआरसी में डॉक्टर गट्टानी 10 बजे से 12 बजे तक सेवाएं प्रदान करें। डायरिया की रोकथाम के लिये सभी ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता प्रसारित की जाए। बासा खाना, सडे़-गले फल, झिरिया, नदी नालों का पानी नहीं पिये। शुद्ध पेयजल के लिए क्लोरिन की गोलिया का वितरण भी किया जाए। मलेरिया अधिकारी ने बताया कि जिले में 29 हजार 254 स्लाइड बनायी गयी है। जिसमें 94 पॉजीटिव पायी गयी है। जिसमें 26 पी.एफ. रही। प्रभावितों को विधिवत उपचार सुविधाएं मुहैया करायी गयी। जून माह में शहरी एवं ग्रामीण अंचल में मलेरिया अभियान के तहत मलेरिया की रोकथाम के लिए वातावरण निर्मित किया गया। डी.डी.टी का छिड़काव किया जा रहा है। आगामी जुलाई माह में डेंगू के बचाव हेतु जन-जागरूकता हेतु अभियान चलाया जायेगा। इसमें डेंगू की रोकथाम के लिए मच्छरो से बचाव, शुद्ध पेयजल, आदि नारो व पम्पलेट के माध्यम से लोगों को समझाईश दी जायेगी। कलेक्टर ने लेप्रोसी, टी..बी. की समीक्षा में जानकारी प्राप्त की। इस संबंध में लेप्रोसी अधिकारी ने चिन्हित मरीजो और इलाज के बारे में ब्यौरा प्रस्तुत किया।
    कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर लगाकर ग्रामीणों को उपचार सुविधाए उपलब्ध करायी गयी थी। जिसका अच्छा खासा प्रतिसाद विभाग को मिला है। उन्होनें इस बात को लेकर चिकित्सको की भी सराहना की। बैठक में अंधतत्व निवारण की भी समीक्षा की गयी।
    इस दरम्यान जिला पंचायत सीईओ श्री सुरेश्वरसिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री आई.एल.मेहरा, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अब्दुल गफ्फार खान, शाहपुर डॉक्टर नानावटी, डॉ.गुप्ता सहित सभी बीएमओ, सेक्टर सुपरवाईजर महिला बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
--------
क्रमांक/26/428/2014                                                                            पवार/सचिन/स्वा./फोटो
समाचार
जिला स्तर पर कृषि आदान एवं नियंत्रण कक्ष स्थापना
बुरहानपुर /7 जुलाई/ कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने जिला स्तर पर कृषि आदान से संबंधित जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की। उन्होनें इस दौरान वर्षा एवं फसलों की स्थिति, कृषको की समस्या तथा समाधान के लिये नियंत्रण कक्ष का गठन करने के बारे में गहनता से निर्देश दिये।
    उपसंचालक कृषि श्री मनोहरसिंह देवके ने बताया कि उक्त निर्देशों के परिपालन में जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जो प्रातः 9ः00 से सायं 7ः00 बजे तक संचालित रहेगा। इस कक्ष में अधिकारी-कर्मचारियों की सत्रवार ड्यूटी लगायी गयी है। कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07325-241752 हैं।
    उपसंचालक ने बताया कि 3 से 11 जुलाई 2014 तक प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक सहायक संचालक कृषि श्री एस.आई.अली व भृृत्य अमित सोनी की ड्यटी लगायी गयी है। दोपहर 2 बजे से शााम 7 बजे तक एस.एम.एस.आत्मा श्री विषाल पाटीदार व भृृत्य महेन्द्र पाटील कक्ष का दायित्व सौंपा गया हैं।    
    इसी प्रकार से 12 जुलाई से 17 जुलाई तक उप परियोजना संचालक आत्मा आर.एस.निगवाल व भृृत्य विजयसिंह भट्ट को प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक व दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक उप परियोजना संचालक आत्मा एस.आर.पालवी एवं भृृत्य राजु रायपुरे, 19 जुलाई से 27 जुलाई तक प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक कृृषि विकास अधिकारी श्री रूपेन्द्र सोलंकी व भृृत्य ओंकार महाजन तथा दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक कृषि विकास अधिकारी भुपेन्द सोलंकी व भृृत्य कमलेष यादव को तैनात किया है।
        इस अनुक्रम में 28 जुलाई से 8 अगस्त तक प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे बी.टी.एम आत्मा के.के.राणा व भृृत्य नरेन्द्र यादव तथा दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक एस.एम.एस आत्मा विषाल पाटीदार व भृृत्य बसंत कुमार रघुवंषी 9 अगस्त से 18 अगस्त तक प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे एस.एम.एस.आत्मा वीरेन्द्र साहू, भृृत्य शंकरलाल व दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक कृषि विकास अधिकारी रूपेन्द्र सोलंकी व भृृत्य राजु रायपुरे की नियंत्रण कक्ष में कर्तव्य पर उपस्थित रहेगें।
--------
क्रमांक/27/ 429/2014                                                                                     पवार/सचिन/कृृषि
समाचार
जिले में अभी तक 83.1 मिली मीटर औसत वर्षा हुई
बुरहानपुर /7 जुलाई/ जिले में जारी मौसम में अभी तक 83.1 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि तक 439.2 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी।
    पिछले 24 घंटो के दरम्यान बुरहानपुर तहसील में 29.3 मि.मी एवं नेपानगर में 14 मि.मी. तथा खकनार तहसील में 60 मी.मी. वर्षा मापी गई है।
    अधीक्षक भू-अभिलेख श्री एम.एल.पालीवाल ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि अभी तक सर्वाधिक वर्षा 141 मि.मी. नेपानगर और सबसे कम 30.5 मि.मी.बुरहानपुर में तथा 77.8 मि.मी. वर्षा खकनार तहसील में हुई है।
--------
क्रमांक/28/430/2014                                                                                    पवार/सचिन/भू-अ.


Sunday, 6 July 2014

JANSAMPARK NEWS 5-6-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार

बीज एवं खाद दुकानों का सतत् निरीक्षण जारी
बुरहानपुर /5 जुलाई/ उपसंचालक कृृषि श्री मनोहरसिंह देवके ने जानकारी देते हुए बताया जिले में खाद एवं कृृषि बीज दुकानों पर सतत् निरीक्षण जारी है। इसी कड़ी में गत दिवस नेपानगर में तहसीलदार श्रीमती हेमलता सोलंकी ने फर्म सत्यम कृषि केन्द्र का निरीक्षण किया। जहां उन्होनें पाया बिना अनुज्ञप्ति के कीटनाशक का विक्रय किया जा रहा था। जो कि कीटनाशी अधिनियम 1968 की धारा 13 (1) एवं कीटनाशी नियम 10 (1) का उल्लघंन है। उनके द्वारा पंचनामा बनाया गया। जिस पर कृृषि केन्द्र को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया है। फर्म सत्यम कृृषि केन्द्र को 7 दिवस में उत्तर मांगा है।
समाचार
कलेक्टर ने श्री आषुतोष अवस्थी ग्राम पंचायत टिटगांव, सारोला, उमरदा, फोफनार, खामनी और मोहद समेत 6 ग्राम पंचायतों का किया दौरा
दिये आवष्यक दिषा-निर्देष
ग्रामीणों की भी सुनी समस्याएं
बुरहानपुर /5 जुलाई/ कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने शनिवार को ग्राम पंचायत टिटगांवकलां, सारोला, उमरदा, फोफनार, खामनी, और मोहद का दौरा किया। इस दौरान सर्व प्रथम कलेक्टर श्री अवस्थी ग्राम टिटगांवकला पहुंचे। जहां पर उन्होनें मराठी प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया। वहां उन्होनें मध्यान्ह भोजन के लिये किचन शेड की मरम्मत करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये। ताकि मध्यान्ह भोजन किचन शेड में ही बनाया जा सके। साथ ही वहां पर लगने वाली आंगनवाड़ी केन्द्र को पुरानी पंचायत भवन में शिफ्ट करने के आदेष भी दिये। वही श्री अवस्थी ने पुराने पंचायत भवन जर्जर व्यवस्था होने पर उसकी मरम्मत कराने पर ग्राम सचिव श्री धनवंत महाजन की प्रशंसा की। उन्होनें स्कूल की चारो ओर तार फेन्सिंग कर पेड़ पौधें लगाने के निर्देश दिये। वहां पर उपस्थित ग्रामीणों से अपने घर में ही शौचालय का निर्माण कर उसका उपयोग करने की बात कही।     

       टिटगांव के बाद कलेक्टर श्री अवस्थी सारोला पहुंचे जहां उन्होनें प्राथमिक कृषि सेवा सहकारी समिति का निरीक्षण किया। उन्होनें वहा स्टॉक रजिस्टर चेक किया। उमरदा पहंुचकर श्री अवस्थी ने महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजनान्तर्गत 28.62 लाख रूपये की लागत से बन रहे निस्तार तालाब वाघानाला का जायजा लिया। उन्होनें वहां पर मस्टर की जानकारी ली। श्री अवस्थी ने कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा वर्षाकाल को देखते हुए इस कार्य को तेजी से करवाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही शासकीय हिन्दी प्राथमिक शाला अंजनबर्डी में 2 माह से बंद पडे़ हैडपंप में पाईप बढ़वार कर पानी की व्यवस्था करने के निर्देश भी कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सेवा को दिये। वही स्कूल परिसर में कुए की साफ-सफाई कर चालू करवाने हेतु सीईओ जनपद बुरहानपुर को कहा। ताकि ग्रामीणों को आसानी से पेयजल सुलभ हो सके। श्री अवस्थी ने परिसर में बाउन्ड्रीवाल करवाकर नीम के पौधें लगाने संबंधी निर्देश दिये।

       इस अवसर पर कलेक्टर श्री अवस्थी फोफनार में शासकीय मराठी माध्यमिक शाला परिसर में निर्माणाधीन आंगनवाड़ी भवनों का निरीक्षण किया। वहां बन रही आंगनवाड़ी भवन की छत पर क्यारी बनाकर उसमें पानी भरने के निर्देश दिये। ताकि भवन मजबूती से बन सके।   

       श्री अवस्थी ने आंगनवाड़ी भवन के बाहर टायलेट बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये। स्कूल परिसर की चारो और तार फेन्सिंग कर पेड़ पौधे लगाने की बात कही। फोफनार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में नवीन पानी की टंकी से 10 दिनों के भीतर पेयजल सुलभ कराने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में दवाईयों की उपलब्धता, टीकाकरण और स्टॉक रजिस्टर की जानकारी ली। उन्होनें स्वास्थ्य केन्द्र के समीप लगे गोबर के ढेर पर नाराजगी व्यक्त की। उसे तत्काल यहां से हटवाने के निर्देश पटवारी और कोटवार को दिये।

       दौरे के दौरान कलेक्टर श्री अवस्थी खामनी पहुंचकर इंदिरा आवास योजना की समीक्षात्मक जायजा लिया। निर्माणाधीन आंगनवाड़ी भवन का निरीक्षण किया। परिसर में स्थित दुग्ध समिति को कम्प्युटराईज करने के निर्देश भी दिये।

       ग्राम पंचायत मोहद में श्री अवस्थी के समक्ष ग्रामीणो ने सड़क पर अतिक्रमण की समस्याएं सुनाई। जिसे गंभीरता से लेते हुए उन्होनें अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को अतिक्रमण तत्काल हटाने के निर्देश दिये। श्री अवस्थी ने ग्रामीणों से कहा कि घर में बने शौचालय का उपयोग करे। श्री अवस्थी ने स्कूल की पुताई करने व पुरान स्कूल भवन का उपयोग स्कूली बच्चों के भोजन करने संबंधित निर्देश दिये गये। उन्होनें सरपंच सचिव से कहा कि भोजन के पहले बच्चों के हाथ धोने की व्यवस्था करे। कलेक्टर श्री अवस्थी ने ग्राम पंचायत सरपंच-सचिव को स्कूल परिसर में 100 नीम के पौधे लगाने एवं उसकी सुरक्षा करने का संकल्प दिलाया। श्री अवस्थी के समक्ष ग्रामीणों ने 50 लोगों को पात्रता पर्ची नहीं मिलने संबंधी समस्याएं सुनाई। जिस पर उन्होनें पात्रता पर्ची जल्द से जल्द बटवाने के निर्देश देते हुए कहा कि इन्हें पूर्व में भरे गए घोषणा पत्र के आधार पर राशन दिलवाये। मुख्यमंत्री खेत सड़क योजनान्तर्गत बन रही रोड़ का कार्य तेजी से व मापदण्ड के अनुरूप करने संबंधी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।

              दौरे के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री सुरेश्वरसिंह, अनुविभागीय अधिकारी बुरहानपुर श्री के.आर.बड़ोल, उपसंचालक कृषि श्री मनोहरसिंह देवके, उपसंचालक उद्यानीकी श्री आर.एन,तोमर, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सेवा श्री लालजी तिवारी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री सोनी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Friday, 4 July 2014

JANSAMPARK NEWS 4-7-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार

कलेक्टेªट में एटीएम उद्घाटित
बुरहानपुर /4 जुलाई/ कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने बतौर मुख्य अतिथि कलेक्ट्रेट कार्यालय भवन स्थित नवनिर्मित एटीएम का उद्घाटन किया। बैंक ऑफ इंडिया द्वारा स्थापित एटीएम के शुभारंभ समारोह में अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक श्री किशोर तोलानी, डिप्टी कलेक्टर श्री एस.एल.सिंगाडे़ एवं डिप्टी कलेक्टर श्री के.एल.यादव, शाखा प्रबंधक आनंद सक्सेना तथा सेवानिवृृत्त प्रबंधक कमल नवलखे भी उपस्थित रहे।
    मुख्य प्रबंधक बैंक ऑफ इण्डिया श्री जे.पी.सिंह ने बताया कि एटीएम से अधिकारी और कर्मचारियों को व आमजन निकटतम ग्रामवासियों को अपने खाते से राशि आहरण करने में आसानी होगी। कलेक्टर के निर्देश पर एटीएम की स्थापना का निर्णय लिया गया है। जो आज मूर्तरूप ले चूका है। एटीएम से निकासी की सुविधा सभी को सुलभ हो गयी है। जिस पर कलेक्टेªट के उपस्थित अधिकारी और कर्मचारियों ने भी बैंक ऑफ इंडिया को धन्यवाद ज्ञापित किया है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बैंक एवं कलेक्टेªट के अधिकारी-कर्मचारी व आमजन नागरिक तथा पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
--------
क्रमांक/17/419/2014                                                                                पवार/सचिन/जि.अ.बैं
समाचार
अवैध गौण खनिज के 5 प्रकरणों में 69 हजार रूपये का जुर्माना
बुरहानपुर /4 जुलाई/ न्यायालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा खकनार तहसील क्षेत्रान्तर्गत अवैध गौण खनिज के 5 प्रकरणों में कुल 69 हजार रूपये जुर्माना किया गया है।   
    जिला दण्डाधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने अवैध खनन करने वाले वाहन स्वामियों के विरूद्ध उक्त निर्णय पारित किया है। तहसीलदार खकनार द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में रेत खनिज का अवैध खनन करने पर वाहन स्वामी सचिन गंगराडे़ पर 8 हजार रूपये अर्थदण्ड आरोपित किया है। इसी तहसील में रेत खनन मामले के वाहन स्वामी संदीप मालवीय पर 13 हजार रूपये, बाबुलाल लक्ष्मण 17 हजार रूपये, रूपलाल भादू पर भी 13 हजार रूपये तथा अवैध गिट्टी खनन करने वाले वाहन स्वामी भावा शिवलाल पर 18 हजार रूपये का अर्थदण्ड लगाया गया है।
    उल्लेखनीय है कि जिला दण्डाधिकारी न्यायालय में तहसीलदार द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में निरीक्षण के दौरान अवैध रेत, गिट््टी का खनन बिना रायल्टी चुकाये परिवहन से किया जा रहा था। निरीक्षण में उक्त सभी वाहन चालको ने स्वीकारा है। इस कृृत्य पर उक्त आरोपियों के विरूद्ध मध्य प्रदेश गौण खनिज नियम 1996 के नियम 53 (5) के तहत प्रशमन खनिज के बाजार मूल्य के 10 गुने तक अथवा देय रायल्टी के 20 गुना जो भी अधिक हो के मान से जुर्माना लगाया है।
--------
क्रमांक/18/420/2014                                                                                 पवार/सचिन/प्रशासन
समाचार
शैक्षणिक संवर्धन हितार्थ निःशक्त बालिका को 20 हजार का चैक प्रदत्त
बुरहानपुर /4 जुलाई/ राज्य शासन सामाजिक विभाग द्वारा निःशक्तजन कल्याण शैक्षणिक संवर्धन हितार्थ योजना संचालित है। इस योजना के तहत जिले में निःशक्त बालिका आलमगंज निवासी कुमारी सोनू पिता किशन मोरे को कक्षा 11 वी में प्रवेश हेतु 20 हजार रूपये की सहायता उपलब्ध करायी गयी है।
    कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी की विशेष उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक श्री अनिलसिंह कुशवाह ने उक्त सहायता राशि का चैक बालिका को सौंपा। अधिकारी द्वय ने राशि सौंपते हुए बालिका को खूब पढ़-लिखकर जीवन में आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी।
    उल्लेखनीय है कि यह राशि मूक बधिर इंदौर में बधिर हॉयर सेकेण्डरी स्कूल एवं कॉलेज बहुउद्देशीय प्रशिक्षण संस्थान स्कीम नंबर 71 हनुमान मंदिर के पीछे इंदौर संस्था के नाम से बालिका के प्रवेश हेतु वार्षिक शुल्क के रूप में प्रदान की गयी है।
--------
क्रमांक/20/422/2014                                                                                 पवार/सचिन/सा.न्या.
समाचार
केला टिशु रोपण आम, अमरूद हेतु ड्रिप सयंत्र पर अनुदान
बुरहानपुर /5 जुलाई/ राष्ट्रीय उद्यानिकी मिशन योजना मंे वर्ष 2014-15 हेतु केला टिशु का पौध रोपण इन्ट्रीग्रेटेड विद ड्रिप इरीगेशन के साथ करने पर विभागीय शर्तो एवं नियमों के आधार पर अनुदान देय होगा। इसी प्रकार आम, अमरूद रोपण, टयुबलर स्ट्रक्चर, शेड-नेट, प्लॉस्टीक मल्च, वर्मी कम्पोस्ट युनिट आदि के लिये भी अनुदान का प्रावधान है।
    उप संचालक उद्यान श्री एन.एस.तोमर ने बताया कि, उद्यानिकी विभाग विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभ लेने वाले कृषकों का पंजीयन एम.पी.ऑनलाईन के माध्यम से जारी है। अंतः राष्ट्रीय उद्यानिकी मिशन योजनान्तर्गत उन्ही किसानो को लाभान्वित किया जावेगा जो एम.पी.ऑनलाईन के माध्यम से पंजीकृत है।
    अधिक जानकारी के लिये क्षेत्र के ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी अथवा कार्यालय उप संचालक उद्यान, संयुक्त जिला कार्यालय भवन, रावेर रोड, बुरहानपुर से सम्पर्क करे।
--------
क्रमांक/21/423/2014                                                                                    पवार/सचिन/उद्या.
समाचार
बिना लाईसेन्स के उद्यानिकी बीजो का विक्रय दंडनीय अपराध
बुरहानपुर - जिले में जिन खाद विक्रेताओं द्वारा उद्यानिकी विभाग से बिना लाईसेन्स प्राप्त किये उद्यानिकी बीजो का विक्रय किया जाना पाया गया उन विक्रेताओं के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही हैं।
    उप संचालक उद्यान श्री एन.एस.तोमर द्वारा बताया गया कि बिना लाईसेन्स प्राप्त किये उद्यानिकी बीजो का विक्रय आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 (1955 का ‘स’) की धारा 3 के अधिन दंडनीय अपराध हैं। प्रत्येक व्यक्ति जो उद्यानिकी बीजो का व्यापार करना चाहता हैं वह दो प्रतियों में निर्धारित प्रपत्र के साथ रूपये 50.00 लाईसेन्स शुल्क पंजीयन अधिकारी को प्रस्तुत करें।
--------
क्रमांक/22/424/2014                                                                                   पवार/सचिन/उद्या.

Thursday, 3 July 2014

JANSAMPARK NEWS 3-7-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
एक विक्रेता लायसेंस निलंबित एवं सात प्रतिष्ठानों को कारण बताओं सूचना पत्र
बुरहानपुर /3 जुलाई/- किसान कल्याण एवं कृृषि विकास विभाग द्वारा जिले में आठ दुकानों का निरीक्षण किया गया। इन बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर जो कमी पायी गयी। उसका पंचनामा बनाया गया।
    उपसंचालक कृृषि श्री मनोहरसिंह देवके ने बताया कि इसमें श्री जी एग्रो, दादाजी एग्रो, सत्यम कृृषि केन्द्र, यूगल एग्रो सेन्टर नेपानगर, कमलनाथ एग्रो नेपानगर, तुलजाई कृृषि केन्द्र नेपानगर, शब्द इन्टरप्राईजेस नेपानगर शामिल है। इन विक्रताओं को कारण बताओं सूचना पत्र भी जारी किये गये है। जिनका जवाब सात दिवस में मांगा गया है। शिवशक्ति कृृषि केन्द्र में अनियमितताऐ पाये जाने पर नेपानगर का लायसेंस निलंबित कर दिया है।
--------
क्रमांक/12/414/2014                                                                                       पवार/सचिन/कृषि
समाचार
जिला योजना समिति बैठक स्थगित
बुरहानपुर/1 जुलाई/ जिला योजना समिति की बैठक 5 जुलाई को सांय 4 बजे से कलेक्टेªट सभागार में आयोजित की गयी थी। उक्त बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गयी है। जिला योजना अधिकारी श्री बी.एस.वसुनिया ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि आगामी बैठक की सूचना पृथक से दी जायेगी।
--------
क्रमांक/13/415/2014                                                                                   पवार/सचिन/जि.यो.
समाचार
कलेक्ट्रेट अधीक्षक उमेश तिवारी पदस्थ
बुरहानपुर/3 जुलाई/ कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने जिला कलेक्टेªट कार्यालय में अधीक्षक पद पर श्री उमेश तिवारी को पदस्थ किया है।
    उल्लेखनीय है कि पूर्व में पदस्थ अधीक्षक श्री डोडे 30 जून, 2014 को अधिवार्षिकी पूर्ण होने पर शासकीय सेवा से निवृृत्त हो गये है। इस वजह यह पद रिक्त हो गया था। अतः कलेक्टेªट अधीक्षक पद पर श्री उमेश तिवारी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
--------
क्रमांक/14/416/2014                                                                                 पवार/सचिन/प्रशासन

समाचार
नगर विकास प्रस्फुटन समिति खकनार द्वारा गौषाला का शुभारंभ
बुरहानपुर /3 जुलाई/ म.प्र. जन अभियान परिषद् विकासखण्ड खकनार, नगर विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा गुरूवार को श्री राधाकृष्ण गौषाला का शुभारंभ किया गया।
    इस अवसर पर नेपानगर विधायक श्री राजेन्द्र दादू विशेषरूप से उपस्थित हुए। गौशाला शुभारंभ कार्यक्म में तहसीलदार ए.एस.गौतम, थाना प्रभारी खकनार सुनैयाजी, जिला समन्वयक महेष कुमार खराडे़, उत्कृष्ठ स्कूल प्राचार्य रविन्द्र महाजन, नवांकुर संस्था सदस्य मोहन जोषी, मोईन सिद्द्ीकी आदि  उपस्थित रहे। विकासखण्ड समन्वयक अमजद खान ने उक्त जानकारी दी। समन्वयक ने बताया कि इस गौषाला के प्रारंभ में 12 गायों का संरक्षण व पालन पोषण किया जा रहा है। इस दरम्यान श्री खान ने गौवंष संरक्षण का महत्व एवं जैविक कृषि के संबंध में उपस्थित जनों को जानकारी दी। तथा नक्षत्र वाटिका हेतु गढ््ढे खोदे गये। इस मौके पर श्री राधाकृष्ण गौषाला समिति एवं नगर विकास समिति द्वारा 4000 लोगांे का भोज करवाया गया। जिसमें गौषाला अध्यक्ष गुलाब सल्लम, सचिव साहित्य टाक, नगर विकास समिति सचिव विनोद जाधव, नक्षत्र वाटिका प्रभारी मोहन महाजन, सहयोगी सचिव गुड्डू खैरवार तथा गुलाब बाबा भजन मंडली खकनार द्वारा भजन की प्रस्तुति दी गई।
--------
क्रमांक/15/417/2014                                                                             पवार/सचिन/ज.अ./फोटो

समाचार
जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित
कक्ष में कर्मचारियों की ड््यूटी लगी
बुरहानपुर /3 जुलाई/- वर्षाकाल के दौरान बाढ़ एवं अतिवृृष्टि के संबंध में त्वरित जानकारी देने एवं राहत गतिविधिया संपादित करने जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह कक्ष तहसील कार्यालय बुरहानपुर से संचालित किया जा रहा है। जिसके दूरभाष क्रमांक 07325-255273 पर संपर्क कर सकते है।
    कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने नियंत्रण कक्ष प्रभारी सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्री एस.एस.कछवाहे को नियुक्त किया है। इसके साथ ही कक्ष सुचारू रूप से संचालन हेतु अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी है।
    वरिष्ठ कार्यालय को बाढ़ आपदा सूचनाओं का आदान-प्रदान करने हेतु तहसील कार्यालय बुरहानपुर में जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी। जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के साथ बुरहानपुर तहसील स्तरीय कन्ट्रोलरूम भी निहित रहेगा।
    कन्ट्रोल रूम के संचालन हेतु कर्मचारियों ड््यूटी लगायी गयी है। सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्री एस.एस.कछवाहे को कन्ट्रोल रूम प्रभारी बनाया गया है। नायब तहसीलदार श्री हितेन्द्र भावसार सहायक प्रभारी होगें।   
    कन्ट्रोल रूम में 15 जून से 14 जुलाई तक प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक लिपिक रमेशचन्द्र मुंशी, भृृत्य महेन्द्र मण्डलोई एवं दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक लिपिक सुनील निले व भृृत्य श्रावण पाटील तथा रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक सहायक उपनिरीक्षक कृृषि उपज मंडी मानकलाल गंभीरे व भृृत्य मनोज मेहरोलिया की ड््यूटी लगायी गयी है।
    इस अनुक्रम में  15 जुलाई से 14 अगस्त तक प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक लिपिक महेन्द्र पाटील, भृृत्य ओमप्रकाश महाजन, एवं दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक वाहन चालक नवलंिसंह राजपूत व भृृत्य गणेश राउत तथा रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक सहायक उपनिरीक्षक कृृषि उपज मंडी मनीष गंगराडे़ व भृृत्य रत्नेश कुमार जैन को तैनात किया है।
    इसी प्रकार से नियंत्रण कक्ष में 15 अगस्त से 14 सितम्बर तक प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक सहायक उपनिरीक्षक कृषि उपज मंडी प्रभाकर बाजीराव चौधरी, भृृत्य होसीलाल गायले, एवं दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक प्रभारी मिट््टी परीक्षण महेन्द्र सिंह व भृृत्य संजय सुराजीवाला तथा रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक कम्प्युटर ऑपरेटर नितीन मालवीय, व भृृत्य अजय कुमार दुबे को दायित्व सौंपा गया है।

    जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष में 15 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक सहायक ग्रेड-3 पंकज देव, भृृत्य अरविन्द केलकर, एवं दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक सहायक उपनिरीक्षक कृषि उपज मंडी मेहमूद निया व भृृत्य सुभाष काकडे़ तथा रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक सहायक उपनिरीक्षक कृषि उपज मंडी संतोष भगवानदास व भृृत्य श्रवण पाटील तैनात किये गये है।
    कलेक्टर द्वारा कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि कर्तव्य अवधि में अनुपस्थित पाये जाने पर संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।
--------
क्रमांक/16/418/2014                                                                              पवार/सचिन/प्रशासन

JANSAMPARK NEWS 2-7-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अंतर्गत
प्रथम त्रैमास खाद्यान्न का भुगतान
बुरहानपुर/2 जुलाई/जिले में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम योजनान्तर्गत प्रथम त्रैमास खाद्यान्न परिदान गेहूँ चावल के लिये कुल 12 लाख 85 हजार 615 रूपये का भुगतान कर दिया गया है।
    लेखा अधिकारी ने बताया कि जिला पंचायत द्वारा जिला प्रबंधक, म.प्र.स्टेट सिविल सप्लाईजन कार्पोरेशन लिमिटेड को यह राशि प्राथमिक/माध्यमिक शालाओं के माह अप्रैल, मई, जून, 2014 तक खाद्यान्न हेतु प्रदाय की गयी है। उक्त राशि 4 लाख 40 हजार 745 रूपये एवं 4 लाख 22 हजार 435 रूपये चैक के माध्यम से पृृथक-पृृथक शालाओं के बैंक खातों में जमा किये गये है।
--------
समाचार
सीएमओ द्वारा 11 प्रकरण में एक दिवस विलंब से सेवा प्रदान करने पर 2750 रूपये की शास्ति अधिरोपित
बुरहानपुर/1 जुलाई/ लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत नेपानगर नगर पालिका परिषद द्वारा 11 प्रकरणों में एक दिवस विलंब से सेवा प्रदान की गयी है। इस उल्लघंन पर पदाभिहीत अधिकारी सी.एम.ओ.श्री धीरेन्द्र सिकरवार के विरूद्ध शास्ति अधिरोपित की गयी है। इस विलंबता पर पदाभिहीत अधिकारी को प्रति प्रकरण 250 रूपये के मान से कुल 2750 रूपये का जुर्माना भरना पड़ेगा।
    कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने यह कार्यवाही लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम 2010 की धारा 4 में निश्चित की गयी है। इस समय सीमा के भीतर ही प्रकरणों का निराकरण नहीं करने पर पदाभिहीत अधिकारी के प्रति उक्त निर्णय पारित किया गया है। उल्लेखनीय है कि नेपानगर नगर पालिका परिषद् को सामाजिक न्याय विभाग की सेवा से संबंधित 11 आवेदन-पत्र प्रस्तुत किए गये थे। जिसमें 2 प्रकरण राष्ट्रीय इंदिरा गांधी विधवा पेंशन योजना के 2 प्रकरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन 3, इंदिरा गांधी वृृद्धावस्था पेंशन योजना से संबंधित 6 आवेदन प्रस्तुत किए गए थे। इन प्रकरणों में सेवाओं को समयावधि में प्रदान करने का उत्तर दायित्व पदाभिहीत अधिकारी के रूप में मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर परिषद नेपानगर का था। किन्तु उन्होनें निर्धारित समय-सीमा में अपने कर्तव्य का निवर्हन करने में असफल रहे है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम में निश्चित समय सीमा के भीतर सेवा प्राप्त करने का अधिकार का स्पष्ट उल्लंघन पाया गया है। अतः पदाभिहीत अधिकारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी पर बिना किसी युक्तियुक्त के कारण के 11 प्रकरणों में एक दिवस विलंब से सेवा प्रदान करने के प्रति शास्ति अधिरोपित की गयी है। कलेक्टर ने इस प्रकरण में पदाभिहीत अधिकारी की अपील की सुनवाई प्रतिवेदन का अवलोकन किया। अनुविभागीय राजस्व अधिकारी नेपानगर प्रथम अपीलीय अधिकारी के तमाम जाँच प्रतिवेदन प्राप्त जानकारी के आधार पर पदाभिहीत अधिकारी की सुनवाई की गयी। इस प्रकरण में सीएमओ द्वारा उत्तर संतोषजनक नहीं पाया गया है। अपीलीय अधिकारी ने एक दिवस विलंब होने पर पदाभिहीत अधिकारी के प्रति शास्ति अधिरोपित करने के संबंध में द्वितीय अपीलीय प्राधिकारी को प्रस्ताव भेजा गया। अधिनियम के उल्लघंन पर उक्त कार्यवाही को अंजाम दिया गया है।
--------
क्रमांक/09/417/2014                                                                                पवार/सचिन/लो.से.गा
समाचार
जिला पुरातत्व समिति की बैठक 8 जुलाई को
बुरहानपुर/2 जुलाई/ जिला पुरातत्व समिति की बैठक 8 जुलाई अपरान्ह 2 बजे से आयोजित की गयी है। यह बैठक कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में संपन्न होगी।
    डिप्टी कलेक्टर श्री सुमेरसिंह मुजाल्दा ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि इस बैठक में जिले के सभी पुरातत्व स्मारकों पर जाने हेतु मार्ग निर्माण की प्रगति की समीक्षा होगी। इसके साथ ही मार्ग निर्माण हेतु नवीन प्रस्ताव पर चर्चा की जाना है। विश्व प्रसिद्ध आहुखाना के लिये ताप्ती नदी पर रोपवे तथा उद््यान लगाने हेतु विचार-विमर्श प्रस्तावित है। बुरहानपुर नगर कोट की प्राचीर के सभी दरवाजों का सुदृृढ़ीकरण करने पर भी निर्णय लिया जाना है। इसमें इंदौर-इच्छापुर मार्ग से दरवाजों तक मार्ग निर्माण पर भी गहनता से चर्चा होगी। पुरातत्व स्थलों पर पहुंचने के लिये वाहन व्यवस्था, साउण्ड, म्यूजिक पद्धति से पर्यटक स्थलों की जानकारी व म्यूजियम की स्थापना पर विस्तृृत रूपरेखा बनायी जायेगी। राज्य टूरिज्म द्वारा प्रचार-प्रसार सामग्री उपलब्ध कराने हेतु व्यवस्था की जाना है। ताकि बुरहानपुर की विश्व प्रसिद्ध नायाब धरोहरों का प्रचार-प्रसार बखुबी हो सके। हमारा बुरहानपुर पुस्तक उपलब्ध कराने पर एवं पुरातत्व संघ की सदस्यता बढ़ाने पर भी सुलह होगी। इस बैठक में अन्य विषयों पर चर्चा करना और प्रस्ताव अध्यक्ष की अनुमति से लिये जायेगें।
--------
क्रमांक/10/418/2014                                                                                 पवार/सचिन/पुरातत्व
समाचार
अवैध गौवंश 9 बैल राजसात
 
बुरहानपुर/2 जुलाई/ न्यायालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बुरहानपुर द्वारा मध्य प्रदेश गौवंश प्रतिषेध अधिनियम एवं मध्य प्रदेश कृषि पशु संरक्षण अधिनियम के तहत जप्तशुदा गौवंश ( 9 बैल) को राजसात किया गया है।
    कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने इस प्रकरण में उक्त जप्त गौवंश पंजीकृत संस्था श्री इच्छादेवी ट्रस्ट इच्छापुर गौशाला को जीवित सशर्त अस्थाई अभिरक्षा में रखे जाने का आदेश पारित किया है। यह गौवंश पालन-पोषण हेतु अपील अवधि पश्चात इसी गौशाला में रखे जायेगें।   
    उल्लेखनीय है कि कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी न्यायालय को पुलिस अधीक्षक शाहपुर थाना में दर्ज अपराध क्रमांक 323/13 मध्य प्रदेश गौवंश प्रतिषेध अधिनियम एवं मध्य प्रदेश कृषि पशु संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण पेश किया गया था। अभियोजन के अनुसार पुलिस ने 13 सितम्बर, 2013 को मोबाइल सूचना पर गौवंश दो व्यक्तियों द्वारा बैलों को पैदल-पैदल धामनगांव की तरफ से लकड़ियों से मारते पीटते हुए कू्ररतापूर्वक महाराष्ट्र की ओर ले जा रहे थे। पुलिस द्वारा नाम पता पूछने पर मेहबूब पिता हुसैन निवासी जामटी बताया गया है । दूसरे व्यक्ति का नाम संतोष पिता शंकर निवासी जामटी जिला जलगांव का रहने वाला बताया गया।
    उनके पास जप्तशुदा 9 बैलो को म.प्र. से बाहर राज्य में ले जाने को कोई परमिट नहीं पाया गया। इस कृृत्य अपराध धारा 4, 6, 9 म.प्र. गौवंश प्रतिषेध अधिनियम 2004 एवं 5, 6 क, 11 (घ) म.प्र. कृषि पशु संरक्षण अधिनियम 1959 का होने 9 नग बैल जिसे जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध अपराध क्रमांक 323/13 की प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गयी। अनुसंधान के दौरान साक्षियों के कथन लेखबद्ध किये गये व अधिनियम 2005 की धारा 11(5) के तहत जप्तशुदा गौवंश को अधिहरण किये जाने हेतु आवेदन पत्र इस न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जिस पर प्रकरण विधिवित रूप से पंजीबद्ध किया गया। आवेदकगणों को सूचना पत्र जारी किये गये।   
    अभियोजन की ओर से अनावेदक के जवाब में तर्क है कि अनावेदक के जवाब में संपूर्ण बिंदु अविश्वनीय होने के कारण अपास्त किये जाते है। अनावेदक ने यह सिद्ध नहीं किया गया। पशु को कृृषि हेतु ले जा रहा था। इस संबंध में कोई भी दस्तावेज पेश नहीं किये। इसलिये अनावेदक के जवाब पर विचार किया जाना न्यायाहित में नहीं पाया गया है। इस प्रकरण में अधिहरित उक्त अवधि पश्चात विधिवत रूप से नीलाम किया जायेगा। प्राप्त राशि शासकीय कोष में जमा होगी। अपील होने पर न्यायालय के आदेश का पालन किया जाना आवश्यक है।
--------
क्रमांक/11/413/2014                                                                                पवार/सचिन/प्रशासन

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...