Monday, 11 August 2014

JANSAMPARK NEWS 11-8-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
सीएम हेल्पलाईन में 68 शिकायतें फर्स्ट लेबल पर प्राप्त
जिले में विभिन्न विभागों को निराकरण की कार्यवाही हेतु निर्देश जारी
बुरहानपुर/11 अगस्त/ सीएम हेल्पलाईन के तहत जिले में विभिन्न विभागों में फर्स्ट लेबल पर 68 शिकायतें प्राप्त हुई है। इसमें निराकरण के लिए विभागीय कार्यवाही नहीं होने पर उक्त शिकायतें/समस्याएं 16 लेबल टू एवं 5 लेबल थ्री अधिकारी को अंतरित हो गयी है। 
    अपर कलेक्टर श्री प्रकाश रेवाल ने हेल्प लाईन की गहन समीक्षा की। उन्होनें सभी विभागों को बताया कि यदि शिकायत या समस्यां नियमानुसार निराकृत हो सकती है। तो उस पर तत्काल कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। प्राप्त शिकायत अथवा समस्याएं नियम के अंतर्गत निराकरण करना संभव नही है। तो विभागीय अधिकारी नियम निर्देशों को अवगत कराते हुए प्राप्त प्रकरणों में कार्यवाही करेगें। ऐसे प्रकरणों में फर्स्ट लेबल अधिकारी द्वारा कार्यवाही को अंजाम दिया जाना चाहिए। ताकि ऐसे प्रकरण फोर्थ लेबल में जाकर समाप्त हो जाऐगें। चाहे इसमें आवेदक संतुष्ट हो अथवा नहीं। नियम विरूद्ध कार्य किसी भी विभागीय अधिकारी नहीं करना है।
    लोक सेवा प्रबंधक श्री मनोज शंखपाल ने अवगत कराया कि जिले में फर्स्ट लेवल पर सर्वाधिक मामले 16 नगर निगम बुरहानपुर के है। इसके बाद ऊर्जा और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 10-10 आवेदन हेल्पलाईन में प्राप्त हुए है। इस अनुक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग 7 आवेदन, खाद्य आपूर्ति 4, राजस्व एवं लोक निर्माण विभाग 3-3, अनुसूचित जाति, पुलिस, लोक स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय, स्थानीय निधि संपरीक्षक विभाग से संबंधित 2-2 तथा गृह, धार्मिक न्यास, पशुपालन, महिला सशक्तिकरण, सहकारिता विभाग के 1-1 प्रकरण कार्यवाही हेतु फर्स्ट लेबल पर लंबित है। लेबल टू अधिकारी को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 7 आवेदन, नगर निगम 5, खाद्य आपूर्ति 2, ओपन स्कूल एवं लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग के 1-1 आवेदन कार्यवाही हेतु अंतरित हुए है। इसी प्रकार से लेबल थ्री अधिकारी को पांच समस्याएं व शिकायते अंतरित हुई है। इसमें नगरीय निकाय एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की 2-2 और सामाजिक न्याय का एक प्रकरण में कार्यवाही जारी है। जिले में फोर्थ लेबल अधिकारी को कोई भी शिकायत/समस्या कार्यवाही के लिये अंतरित नही हुई है।
--------
क्रमांक/24/525/2014                                                         पवार/सचिन/सीएम.हे./फोटो
समाचार
लंबित प्रकरणों में शीघ्रता से कार्यवाही की जावे
अपर कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में अधिकारियों को दी नसीहत

बुरहानपुर/11 अगस्त/ जिले में सभी विभाग प्रमुख पीजीआर और जनसुनवाई में प्राप्त समस्याओं व शिकायतों व मांग से संबंधित आवेदनों पर तत्काल नियमानुसार कार्यवाही करे। जिससे आवेदक को तत्काल राहत दिलाई जा सके।
   
    अपर कलेक्टर श्री प्रकाश रेवाल ने समय सीमा की बैठक में उक्त विषयक क्रियान्वयन की गहनता से समीक्षा की। उन्होनें कहा कि शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाने, फर्जी बीपीएल कार्डो को निरस्त करने, कब्जा दिलाने व योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को किश्त जारी करने ऐसे तमाम मामले जनसुनवाई में आये है। जिस पर विभागीय अधिकारियों को अविलंब कार्यवाही करने की नसीहत दी गई है। इसमें खासकर राजस्व विभाग, खाद्य आपूर्ति, खनिज, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि अन्य विभाग शामिल है।
   
    श्री रेवाल ने स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह आयोजन संबंधी तैयारियों के सिलसिले में भी विभागीय अधिकारियों को आगाह किया। इस दौरान माईक, साउन्ड, पंडाल की व्यवस्थाएं एवं स्वतंत्रता सग्राम सेनानियों, मीसाबंदियों, कारगिल युद्ध शहीदों के परिजनों को कार्यक्रम स्थल तक प्रमुखता से लाना है। साथ ही उन्हें छोड़ने की भी व्यवस्था की जाना है। इस हेतु तहसीलदार एवं नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिये गये है। उद्यान विभाग को गमले आदि रखने तथा मंच साज-सज्जा के लिए दायित्व सौंपा गया है। 13 अगस्त को प्रातः 9 बजे अंतिम रिहर्सल होगी। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम व परेड मार्चपास्ट किया जायेगा। इस दौरान सभी अधिकारियों को नेहरू स्टेडियम ग्राउंड में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना है।
   
    शासकीय योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी भी मुख्य समारोह में सभी विभागों को लगाना है। जिसमें जिला एवं प्रदेश के विकास को प्रदर्शित करना आवश्यक है।
    बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री सुरेश्वरसिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री सुमेरसिंह मुजाल्दा सहित विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख अधिकारीगण उपस्थित थे।

--------
क्रमांक/25/526/2014                                                              पवार/सचिन/प्रशासन/फोटो
समाचार
नवागत जनसम्पर्क आयुक्त श्री मिश्रा द्वारा कार्यभार ग्रहण
बुरहानपुर/11 अगस्त/ नवागत जनसम्पर्क आयुक्त श्री एस.के. मिश्रा ने आज सोमवार पूर्वान्ह जनसम्पर्क भवन पहुँचकर निवृत्तमान जनसम्पर्क आयुक्त श्री राकेश श्रीवास्तव से विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।
    इस दौरान अपर सचिव जनसम्पर्क श्री लाजपत आहूजा, मध्यप्रदेश माध्यम के एक्जीक्यूटिव्ह डायरेक्टर श्री सुरेश तिवारी और विभागीय अपर संचालक उपस्थित रहे।
--------
क्रमांक/26/527/2014                                                                        पवार/सचिन/ज.सं./फोटो



Thursday, 7 August 2014

JANSAMPARK NEWS 7-8-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार

देड़तलाई रोजगार मेला में 194 आवेदकों का चयन
बुरहानपुर/7 अगस्त/ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जिले में खकनार जनपद क्षेत्रान्तर्गत देड़तलाई ग्र्राम में रोजगार मेला संपन्न हुआ। जिसमें 194 आवेदकों का पंजीयन किया गया।
    यह जानकारी नोडल अधिकारी श्री प्रवीण पटेल ने दी। उन्होनें बताया कि इस दौरान प्रतिभा सिथेंक्स प्रायवेट लिमिटेड पीथमपुर द्वारा 18, बैंक ऑफ इण्डिया बुरहानपुर 70, भारतीय जीवन बीमा निगम 40, एल.एन.टी. लिमिटेड ने 25 तथा आर.सेटीे ने 60 आवेदको को रोजगार उपलब्ध कराने चयनित किए गए है।
    रोजगार मेला में बड़ी संख्या में ग्रामीण अंचलों से बेरोजगार युवाओं ने उपस्थिति दर्ज कराई। परियोजना अधिकारी श्री विजय पचौरी के नियंत्रण में मेले का संचालन किया गया। पूर्व में बेरोजगार आवेदकों का पंजीयन किया गया। आवेदकों की योग्यता अनुसार कंपनियों ने जॉब ऑफर किये गए। भारतीय जीवन बीमा निगम ने अभिकर्ताओं के लिए चयन किया। आर.सेटी द्वारा बेरोजगार युवकों को व्यवसायिक प्रशिक्षण के लिए चयन किया। प्रशिक्षण के पश्चात बैंक ऋण सुविधा उपलब्ध कराकर उन्हें स्वरोजगार के लिए चुना गया। इस अवसर पर जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री किशोर तोलानी उपस्थित रहे।   
--------
क्रमांक/21/522/2014                                                                                                पवार/सचिन/जि.पं./फोटो
समाचार
जिला पंचायत साधारण सभा बैठक 8 अगस्त को
बुरहानपुर/7 अगस्त/ जिला पंचायत साधारण सभा की बैठक 8 अगस्त दोपहर 2 बजे कार्यालय सभागार में आयोजित की गयी है। इस बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गौराबाई दरबार करेगी।
    जिला पंचायत सीईओ श्री सुरेश्वरसिंह ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि इस मौके पर गत 28 जून की बैठक कार्यवाही पर चर्चा होगी। स्वास्थ्य, शिक्षा आदि विभाग की समीक्षा की जावेगी। इसमें स्कूल चले हम अभियान तथा विभिन्न स्वरोजगार हितग्राही मूलक योजनाओं की प्रगति का जायजा विभाग से लिया जायेगा। इस दरम्यान मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, रानीदुर्गावती, दीनदयाल रोजगार, प्रधानमंत्री रोजगार सृजित कार्यक्रम, अन्त्योदय स्वरोजगार, मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति कल्याण, टंट्याभील स्वरोजगार, मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक स्वरोजगार, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री साईकिल रिक्शा चालक कल्याण, मुख्यमंत्री हाथ ठेला, कैशशिल्पी, मुख्यमंत्री स्ट्रीट वेल्डर कल्याण, मुख्यमंत्री कारीगर स्वरोजगार, माटीकला, कारीगर कौशल उन्नयन प्रशिक्षण आदि योजना की गहनता से समीक्षा प्रस्तावित हैं। इस दौरान अन्य विषय पर चर्चा अध्यक्ष की अनुमति से की जावेगी। उल्लेखनीय है कि 28 जुलाई को उक्त बैठक आयोजित होना था। जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गयी थी। यह बैठक आज 8 अगस्त को होने जा रही है।
--------
क्रमांक/22/523/2014                                                                              पवार/सचिन/जि.पं.
समाचार
प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में पाठ्यक्रम की मॉनीटरिंग
बुरहानपुर/7 अगस्त/ राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के निर्देशानुसार जिले में प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में अध्ययनरत बच्चों की कॉपियों की जाँच कक्षावार की गई।
   
    कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी के दिशा-निर्देशन में उक्त कार्यान्वयन हेतु जिला स्तरीय मॉनीटरिंग दल गठित किया गया। खकनार विकासखण्ड में दल स्कूलों में विद्यार्थियों की कॉपियों की गहनता से जॉची गयी। इस दरम्यान त्रुटि सुधार को भी बारीकी से परखा गया। जिसमें मॉनीटरिंग दल ने शाला की कक्षा में कितने पाठ पढ़ाये जाने थे। कितने पाठ पढ़ाये गये है। कितने पाठों के प्रश्न उत्तर कॉपी जाँची गयी है। कितने पाठों के उत्तर हल किए गए है। कितने पाठो के प्रश्नोत्तर में त्रुटि सुधार किया गया है।
   
    उक्त जिला स्तरीय टीम के प्रशासनिक अधिकारी निर्देशन में स्कूलों में पठन, पाठन, लेखन का मुआयना किया। उल्लेखनीय है कि खकनार विकासखण्ड में तीन दलों द्वारा उक्त कार्यवाही को अंजाम दिया गया। इसमें पांच शहरी क्षेत्र नेपानगर एवं 10 ग्रामीण क्षेत्र की शालाओं की मॉनीटरिंग की गई। इन दलों में नगरीय क्षेत्र में एसडीएम श्री सूरजलाल नागर के नेतृत्व में मॉनीटरिंग दल ने स्कूलों में जाकर कॉपियों की जाँच की। ग्रामीण क्षेत्र में बी.ए.सी. श्री संजय किनगे के नियंत्रण में दल ने पाठ्यक्रम अनुसार स्कूलों में कॉपियां जाँचने की कार्यवाही की। इस दल में जनशिक्षक भूपेन्द्रसिंह खापडे़ एवं दूसरे दल में तहसीलदार श्री के.सी.गौतम की उपस्थिति में बी.ए.सी.श्री राजेश प्रसाद शुक्ला, जनशिक्षक श्री एस.के.केदारे और तीसरे दल में बी.आर.सी.श्री प्रदीप खेड़कर, जनशिक्षक श्री संतोष महाजन सम्मिलित रहे। इन दलों द्वारा शालाओं के पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाये गये विषयों के प्रतिवेदन कलेक्टर महोदय को प्रेषित किए जायेगें।
--------
क्रमांक/23/524/2014                                                                                             पवार/सचिन/शिक्षा  

Wednesday, 6 August 2014

JANSAMPARK NEWS 6-8-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
जिले में स्वतंत्रता दिवस पूर्ण गरिमा व उत्साह से मनाया जायेगा
राष्ट्रीय पर्व के मुख्य समारोह की पूर्व तैयारियां संबंधी बैठक संपन्न

बुरहानपुर/6 अगस्त/ राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस जिले में पूर्ण गरिमा और सम्मानपूर्वक उत्साह से मनाया जायेगा। मुख्य समारोह 15 अगस्त को स्थानीय पं.जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम ग्राउंड में संपन्न होगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि द्वारा प्रातः 9 बजे विधिवत रूप से राष्ट्रध्वज फहराया जायेगा। तत्पश्चात वे प्रदेश वासियों के नाम माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के संदेश का वाचन भी करेगें।
   
    यह जानकारी कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने राष्ट्रीय पर्व के जिला स्तरीय मुख्य समारोह की पूर्व तैयारियां संबंधी बैठक में दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अनिलसिंह कुशवाह, जिला पंचायत सीईओ श्री सुरेश्वरसिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री बी.एस.बिरदे, डिप्टी कलेक्टर श्री के.एल.यादव, डिप्टी कलेक्टर श्री सुमेरसिंह मुजाल्दा सहित सभी विभाग प्रमुख अधिकारीगण उपस्थित रहे।
   
    कलेक्टर ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रध्वज फहराने के बाद बैंड की मधुर धुन पर राष्ट्रगान का गायन सामुहिक रूप से सम्मानपूर्वक किया जायेगा। इस दरम्यान शांति के प्रतीक कबूतर और अनेकता में एकता को प्रदर्शित करने वाले रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े जायेगे। इस खुशी के मौके पर पुलिस बल द्वारा हर्ष फायर कर आसमान को गुंजायमान कर आजादी का पर्व मनाया जावेगा।
   
    मुख्य अतिथि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, कारगिल युद्ध में शहीदों के परिजनों एवं मीसाबंदियों का सम्मान करेगें। समारोह में मैधावी छात्र-छात्राओं, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों, शासकीय योजनाओं से लाभान्वित उत्कृष्ट उद्यमी व किसान आदि को पुरस्कृत भी किया जायेगा। मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक के साथ करेगें।
   
    मुख्य अतिथि को संयुक्त परेड द्वारा उत्कृष्ट मार्चपास्ट कर सलामी दी जावेगी। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होगें। जिसमें स्कूली छात्र-छात्राएं देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, नृत्य और गायन की प्रस्तुति देेगें।

मुख्य समारोह की व्यवस्था संबंधी अधिकारियों को दायित्व
    कलेक्टर ने कहा कि जिले में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व सभी नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई प्राथमिकता से की जावेगी। मुख्य समारोह आयोजन स्थल पर नगर निगम उक्त व्यवस्था सुनिश्चित कराये। इसके साथ ही प्रकाश, पेयजल, पंडाल, मंच, साज-सज्जा, रंग रोगन, विद्युत व बैठक व्यवस्था कराई जावे। इस दौरान 14 एवं 15 अगस्त की रात्रि में सर्व राष्ट्रीय स्मारको, शासकीय भवनों आदि पर रोशनी की जावेगी। समस्त शासकीय/अर्धशासकीय, सहकारी विभागों एवं संस्थाओं में ध्वजारोहण किया जायेगा। उक्त सभी संस्थाओं के प्रमुख प्रातः 7.30 बजे ध्वजारोहण अनिवार्य रूप से करेगें। सभी राष्ट्र ध्वज साफ-सुथरा होना चाहिए। इसके साथ ही फटा, गला व गंदा झंडा नही फहराये। राष्ट्रध्वज संहिता का पालन सभी को पालन आवश्यक है।
    स्टेडियम ग्राउंड में पार्किंग व सुरक्षा प्रबंध पुलिस द्वारा किया जायेगा। इस हेतु सीएसपी, आर.आई. और ट्राफिक सूबेदार को दायित्व सौंपा गया है। मिष्ठान व्यवस्था जिला खाद्य अधिकारी द्वारा कराई जायेगी। मुख्य समारोह में सभी विभाग शासकीय योजनाओं पर आधारित विकासीय प्रदर्शनी स्टॉल लगायेगें। 15 अगस्त को शैक्षणिक संस्थाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद भी आयोजित किये जायेगें स्वतंत्रता दिवस के सांयकाल 7 बजे कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया जायेगा। उपरोक्त कार्यक्रमों के लिये समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को दायित्व सौंपे गये है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परेड का अभ्यास प्रारंभ कर दिया गया है। जिसमें पुलिस बल, एस.ए.एफ, वन, एन.सी.सी., स्काउड एण्ड गाईड, होमगार्ड, रेडक्रास आदि दल भाग ले रहे है। 13 अगस्त को फाइनल रिहर्सल होगी। परेड अभ्यास अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री बिरदे के नियंत्रण में किया जा रहा है।
--------
क्रमांक/18/519/2014           
पवार/सचिन/प्रशासन/फोटो

समाचार
मौसम बदलाव की स्थिति में कपास फसल में कीट व्याधि रोकथाम हेतु सामयिक सलाह
बुरहानपुर/6 अगस्त/ किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा मौसम बदलाव की स्थिति में किसानों को वर्तमान में कपास फसल को कीट व्याधि से बचाव की सलाह दी गयी है।
    उपसंचालक श्री मनोहरसिंह देवके ने बताया कि इस फसल में रस चुसक कीटों के प्रकोप की संभावना अधिक होती है। जैसे जैसिड, थ्रिप्से एवं माहु (ऐफिड) कपास की फसल में माहु (ऐफिड) का प्रकोप पौधे के कोमल भागो पर होता है। शिशु व वयस्क कीट पौधो की कोमल पत्तियों से रस चुसते है। जिससे पौधा कमजोर एवं प्रकाश संश्लेषण की क्रिया में बाधा डालते है। जिससे पौधें की भोजन बनाने की क्षमता कम हो जाती है। मादा कीट के प्रजनन के लिये नर कीट की आवश्यकता नही है। मादा का प्रजनन पार्थो जैनीटिक्स विधि से स्वतः होता है। माहु (ऐफिड) के शरीर से चिपचिपा एवं मिठा दृव्य निकलता है जिससे पत्तियां काली एवं चिपचिपी हो जाती है। जैसिड पौधे की पत्तियों से रस चुसते है, जिससे पत्तियां सिकुड कर ’’कप’’ आकार की हो जाती है। वयस्क एवं शिशु कीट पौधे की पत्तियों से रस चुसते है। जिससे पत्तियां लाल भूरी पडने लगती है। थ्रिप्स के वयस्क एवं शिशु कीट पौधे की कोमल पत्तियों से रस खुरचकर चुसते है।
बचाव के उपाय
    उपसंचालक ने बताया कि इस दरम्यान रस चुसक कीटों के साथ अनेक प्रकार के लाभदायक कीट सक्रिय रहते है। उनका बचाव करें। कीटनाशकों का उपयोग आर्थिक क्षति स्तर पर ही करें। प्रारंभिक अवस्था में रस चुसक कीटों के नियंत्रण हेतु 1500 पी.पी.एम. नीम तेल, 5 मि.ली. अथवा 3000 पी.पी.एम. नीम तेल 40 से 50 मि.ली प्रति पंप 15 लीटर पानी में मिलाकर छिडकाव करें। एमिडाक्लोरोप्रिड 7 मि.ली. एवं एसीफेट पावडर 15 ग्राम प्रति पंप, 15 लीटर पानी में मिलाकर छिडकाव करें। एसिटामे्िरप्रड 50 से 100 मि.ली. का 500 से 600 लीटर पानी में घोल बनाकर प्रति हैक्टर मिलाकर छिडकाव करें। लगातार एक ही कीटनाशक का दोहराव न करें। यथा समय बदल-बदल कर छिडकाव करें।
--------
क्रमांक/19/520/2014                                                                               पवार/सचिन/कृषि
समाचार
नगरीय निकाय आम निर्वाचन प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 29 अगस्त को
सूची के विरूद्ध दावे आपत्तियां 15 सितम्बर तक स्वीकार
बुरहानपुर/6 अगस्त/ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2014 हेतु फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 29 अगस्त को होगा। उक्त सूची के विरूद्ध दावे/आपत्तियां 29 अगस्त से 15 सितम्बर तक स्वीकार की जावेगी।
    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने बताया कि फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नगर पालिक निगम/नगर परिषद् के कार्यालय में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा किया जावेगा।
    सूची के विरूद्ध दावें/आपत्तियां प्राधिकृत कर्मचारियों द्वारा प्राप्त की जावेगी। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्राधिकृत कर्मचारियों को प्रशिक्षण में दावें/आपत्तियां किस स्थान पर बैठकर लेना है, अवगत करायें। इसके साथ ही उनके नियुक्ति आदेश भी जारी कर दिए जाए। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 03 प्राधिकृत कर्मचारियों के ऊपर एक सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त कर उनका अनुमोदन एक सप्ताह के अंदर अनिवार्य रूप से इस कार्यालय से प्राप्त करें। सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी स्वयं प्राधिकृत कर्मचारी जिस स्थान पर कार्य करेगें। उसका वह निरीक्षण करके वहॉं बैठने और कार्य करने के लिए समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किया जाना है। जिस स्थान पर प्राधिकृत कर्मचारी बैठेगा। उस स्थान पर एक सूचना फलक दावा प्राप्ति का केन्द्र का निर्धारित प्रारूप में 2ग्4 के आकार का लगायेगा। तथा रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्रतिदिन नियत प्रपत्र में प्रकरणों के निराकरण की दैनिक जानकारी प्रतिदिन 11.00 बजे स्थानीय जिला निर्वाचन कार्यालय में अनिवार्य रूप से भेजना सुनिश्चित करेगें।
    रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्रारूप मतदाता सूची मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल (1) बहुजन समाज पार्टी, (2) भारतीय समाज पार्टी, (3) कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, (4) कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया(मार्क्सवादी पार्टी), (5) इंडियन नेशनल कांग्रेस, (6) नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी, के जिला अध्यक्ष यदि जिलें में है तो उन्हे 20 अगस्त 2014 को निःशुल्क उपलब्ध कराकर उसकी पावती की एक प्रति इस कार्यालय को उसी दिन भिजवाना सुनिश्चित करेंगे।दावें/आपत्तियों का निराकरण तत्काल किया जावें। दावें/आपत्तियां प्राप्त करने के लिए नियत अंतिम तारीख का इंतजार नही किया जावें। जैसे-जैसे दावें/आपत्तियों का निराकरण हो जावें। तत्काल दावें/आपत्तियों के निराकरण पश्चात परिवर्धन, संशोधन तथा विलोपन की पांडुलिपियॉ एवं फार्म-‘क’ ‘ख’ ‘ग’ एवं ‘घ’ वेण्डर को डाटा एन्ट्री हेतु तुरंत उपलब्ध करायें। वेण्डर से चेक लिस्ट प्राप्त कर उसकी जांच करवाकर तथा जांच उपरांत वेण्डर से संशोधन कराना सुनिश्चित किया जावे। दावें/आपत्ति प्राप्त करने का कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जावें। फोटोयुक्त मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन दिनांक 22.08.2014 से 07 दिन पूर्व संसद सदस्य, विधानसभा सदस्य, नगर पालिका निगम/नगर परिषद् के अध्यक्ष/महापौर और प्रत्येक पार्षद को उन स्थानों की जानकारी, जहॉं पर मतदाता सूची निःशुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी। इसकी सूचना अवश्य दी जावे।
--------
क्रमांक/20/521/2014                                                                          पवार/सचिन/निर्वाचन

Tuesday, 5 August 2014

JANSAMPARK NEWS 5-8-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
जनसुनवाई में समस्याओं व शिकायतों का स्थल पर निराकरण
बुरहानपुर/5 अगस्त/ कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने आज 5 अगस्त को जनसुनवाई में हाल परेशान व समस्याओं से जूझ रहे लोगों से रूबरू हुए। उन्होनें वाजिब समस्याओं और शिकायतों को तत्काल विभागीय अधिकारियों को बुलाकर निराकरण कराकर पीड़ितों को राहत दिलाई।
    कलेक्टर ने जनसुनवाई में डोईफोड़िया के एड्स पीड़ित को खाद्यान्न प्रदाय करने की स्वीकृति दी। इस हेतु जिला खाद्य अधिकारी श्री ए.के.कूजुर को बुलाकर निर्देश दिये। श्री कुजूर ने पीड़ित को खाद्यान्न प्रदान करने उचित मूल्य दुकान डोईफोड़िया के लिए कार्यवाही की।
    कलेक्टर ने इसी प्रकार से आवेदिका सदुबाई बेवा श्रीपत निवासी ग्राम निम्बोला ने बताया कि मेरा पुत्र सुरेश आयु लगभग 25 वर्ष की मृत्यु अज्ञात वाहन दुर्घटना में हुई है। जिसकी राशि स्वीकृत हो गयी है। किंतु मुझें आज तक नहीं मिली। कलेक्टर ने संबंधित शाखा के बाबू को बुलाकर अज्ञात वाहन दुर्घटना के तहत राशि भुगतान करने की कार्यवाही कराई। आवेदक को चैक द्वारा राशि प्रदान की जावेगी। रतागढ़ ग्राम पंचायत में मनरेगा रोजगार सहायक की भर्ती में आवेदिका मालती अमरसिंह ने आपत्ति दर्ज कराई है। आवेदिका ने बतलाया कि रोजगार सहायक पद पर ग्राम का निवासी होना अतिआवश्यक है। किंतु पंचायत द्वारा नेपानगर निवासी वसंता शंकर पाटील की नियुक्ति की जा रही है। कलेक्टर ने सीईओ जनपद श्री दंडोतिया से चर्चा कर आवेदिका को वाजिब न्याय प्रदान करने निर्देश दिये है। रोकड़िया हनुमान रोड स्थित अड़वाल मंदिर तक मार्ग निर्माण एवं बिजली की व्यवस्था हेतु सामुहिक रूप से मांग की गयी है। जिस पर विभागीय अधिकारियों को अविलंब कार्यवाही करने निर्देश दिये है। अड़वाल नाग मंदिर सेवा समिति कई सदस्यों ने उपस्थित होकर कलेक्टर से उक्त मांग के लिए कहा है। गुलई निवासी की वृृद्ध महिलाओं को विधवा पेंशन प्रदाय करने हेतु जनपद सीईओ को कार्यवाही हेतु निर्देश दिये। खकनार विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम पीपरी से बोरवन तक सड़क सुधार कार्य किया जाना है। ग्रामवासियों ने बताया कि अभी तक यहां सुधारकार्य भी नहीं हुआ है। साथ ही मजदूरों की मजदूरी भी नहीं मिली है। कलेक्टर ने सीईओ खकनार को फोन कर वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए मजदूरों की मजदूरी भुगतान करने हेतु निर्देश दिये है। रागिनी पिता बंडु पिलोरे बीसीए फर्स्ट ईयर की छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है। आदिम जाति कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को जनसुनवाई में बुलवाया गया और छात्रा को छात्रवृत्ति प्रदान करने संबंधी कार्यवाही की गयी। बहादरपुर के पंचशील नगर निवासी लोगों ने आबादी के पट्टे प्रदाय करने की मांग की है। पट्टे देनें की कार्यवाही हेतु जनपद सीईओ बुरहानपुर को प्रकरण सौंपा गया। जलान्द्रा निवासी 18 महिला हितग्राहियों को विधवा पेंशन योजना की राशि नहीं मिली है। कलेक्टर ने हितग्राहियों को आश्वस्त किया है कि शीघ्र ही पेंशन योजना की राशि भुगतान की जावेगी। कलेक्टर ने बिना आवेदन लिए ऐसी अनेकों समस्याएं भी सुनी और उनका निदान तत्काल दूरभाष से संपर्क कर अधिकारियों से कराया। जिससे छोटी-मोटी कई बड़ी समस्याओं से पीड़ितों को निजात मिली। इस दरम्यान निजी भूमि अतिक्रमण मामले और गरीबी रेखा में नाम जोड़ने के लिए भी आवेदको ने आवेदन दिये। अतिक्रमण संबंधी मसलो पर आवेदकों को सिविल सूट करने की समझाईश दी। गरीबी रेखा राशन कार्डो के परीक्षण हेतु एसडीएम द्वारा कराने आवेदको को भेजा गया। जनसुनवाई में सामुहिक रूप से अधिकांश आवेदन आये। आवेदनों की संख्या 7-8 रही। किंतु संख्यात्मक रूप से लोग बड़ी तादाद में उपस्थित हुए और मांग व शिकायत एवं समस्याओं से राहत पायी।
--------
क्रमांक/13/514/2014                                                                                                  पवार/सचिन/प्रशासन/फोटो
समाचार
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना एवं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना संचालित
बुरहानपुर/5 अगस्त/ राज्य शासन द्वारा 01 अगस्त 2014 से बहुतसी स्वरोजगार संबंधी योजनाओं को समाहित कर तीन चरणों में कर दी है। इसमें अब दो नवीन योजनाएं जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र विभाग द्वारा संचालित की जा रही है। जिसमें अब मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना एवं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना शामिल है।   
    यह जानकारी जिला प्रबंधक श्री आर.के. पलोहिया ने दी। उन्होनें बताया कि मध्य प्रदेश शासन द्वारा केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं को छोड़कर प्रदेश में पूर्व संचालित योजनाओं को तीन नवीन योजनाओं में समाहित कर दिया गया हैं। जिसमें मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, दीनदयाल रोजगार योजना, रानी दुर्गावती अजा/अजजा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग तथा अल्प संख्यक वर्ग स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री आर्थिक विकास योजना, अत्यांेदय स्वरोजार योजना, मुख्यमंत्री कारीगर येाजना, माटीकलां योजना, टंट्या भील स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री सायकल रिक्शा चालक कल्याण योजना, मुख्यमंत्री हाथ ठेला चालक योजना, मुख्यमंत्री स्ट्रीट वेण्डर कल्याण योजना, एवं मुख्यमंत्री केश शिल्पी योजना सहित स्वरोजार की सभी योजनाएंे शामिल है। उपरोक्तानुसार तीन योजनाओं में समाहित की गई हैं। इन तीन नवीन योजना को प्रावधानुसार तीन चरण में विभाजित किया गया हैं।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना
    हाल ही में लागू मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में रूपयें 10 लाख से 01 करोड़ तक की परियोजना के प्रकरण, स्वीकृत किये जायेगें। यह योजना केवल उद्योग एवं सेवा  क्षेत्र के लिये होगी। इससे परियोजना के पूंजीगत लागत का 15 प्रतिशत मनी सहायता शासन द्वारा प्रदान की जावेगी तथा 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान 7 वर्ष तक प्रदान किया जायेगा। शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 10 वी उत्तीर्ण तथा आयु सीमा 18 से 40 वर्ष होगी, मध्यप्रदेश के मूल निवासी इस योजना में आवेदन कर सकेगे।
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना
    मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत रूपये 20 हजार से 10 लाख तक की परियोजना लागत के प्रकरण स्वीकार्य होंगे। यह योजना उद्योग, सेवा एवं व्यवसाय के लिये संचालित की गयी है। पात्र आवेदक की शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 5 वी कक्षा उत्तीर्ण, आयु 18 से 45 वर्ष होगी। योजना में सामान्य वर्ग के आवेदकों का परियोजना लागत का 15 प्रतिशत अधिकतम रूपयें एक लाख तथा बीपीएल, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अपिव (क्रीमीलेयर को छोड़कर), महिला, अल्पसंख्यक, निःशक्तजनों को परियोजना लागत का 30 प्रतिशत अधिकतम रूपयें 2.00 लाख की मार्जिन मनी सहायता शासन द्वारा दी जावेगी। इसमें 5 प्रतिशत अधिकतम रूपयें 25000 प्रतिवर्ष की दर से 7 वर्षो तक ब्याज अनुदान सहायता शासन द्वारा प्रदाय की जावेगी। योजनान्तर्गत उद्योग एवं सेवा क्षेत्र के प्रकरणों में शासन द्वारा ऋण गारंटी निधि योजना (क्रेडिट गारंटी ट्रस्ट फॉर माइक्रो एवं स्मॉल इंटरप्राजेस) अंतर्गत ऋण गारंटी की सुविधा उपलब्ध कराई जावेगी।
--------
क्रमांक/14/515/2014                                                                                                पवार/सचिन/जि.व्या.
समाचार
धूलकोट रोजगार मेला में 288 आवेदकों का चयन
बुरहानपुर/5 अगस्त/ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जिले में बुरहानपुर जनपद क्षेत्रान्तर्गत धूलकोट ग्र्राम में रोजगार मेला संपन्न हुआ। जिसमें 288 आवेदकों का पंजीयन किया गया।
    यह जानकारी नोडल अधिकारी श्री प्रवीण पटेल ने दी। उन्होनें बताया कि इस दौरान प्रतिभा सिथेंक्स प्रायवेट लिमिटेड पीथमपुर द्वारा 78, बैंक ऑफ इण्डिया बुरहानपुर 35, भारतीय जीवन बीमा निगम 50, एल.एन.टी. लिमिटेड ने 72 तथा आर.सेटीे ने 53 आवेदको को रोजगार उपलब्ध कराने चयनित किए गए है।
    रोजगार मेला में बड़ी संख्या में ग्रामीण अंचलों से बेरोजगार युवाओं ने उपस्थिति दर्ज कराई। परियोजना अधिकारी श्री विजय पचौरी के नियंत्रण में मेले का संचालन किया गया। पूर्व में बेरोजगार आवेदकों का पंजीयन किया गया। आवेदकों की योग्यता अनुसार कंपनियों ने जॉब ऑफर किये गए। भारतीय जीवन बीमा निगम ने अभिकर्ताओं के लिए चयन किया। आर.सेटी द्वारा बेरोजगार युवकों को व्यवसायिक प्रशिक्षण के लिए चयन किया। प्रशिक्षण के पश्चात बैंक ऋण सुविधा उपलब्ध कराकर उन्हें स्वरोजगार के लिए चुना गया। इस अवसर पर जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री किशोर तोलानी, सीईओ जनपद श्री राकेश शर्मा, सरपंच सतीशचन्द्र गंगराडे़ एवं परियोजना अधिकारी प्रवीण गुप्ता सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण व कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।   
--------
क्रमांक/15/516/2014                                                                                                                   पवार/सचिन/जि.पं.
समाचार
रोजगार मेला आज देड़तलाई में
बुरहानपुर /5 अगस्त / जिले में रोजगार मेला आज 6 अगस्त को खकनार विकासखण्ड क्षेत्र के देड़तलाई ग्राम पंचायत भवन में आयोजित किया गया है। उक्त मेला पूर्वान्ह 11 बजे से सायंकाल 4 बजे तक संचालित रहेगा।
    यह जानकारी जिला पंचायत सीईओ श्री सुरेश्वरसिंह ने दी। उन्होनें बताया कि इस मेले का आयोजन एस.आर.एल.एम.भोपाल में आयोजित योजना की समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देशों के परिपालन में आयोजित होगा। इस मेला के सफलतम क्रियान्वयन हेतु संबंधित ग्राम पंचायत में शामिल क्लसटर के अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दायित्व सौंपे गये हैं। इसके अलावा सहायक स्तर एडीओ, पंचायत समन्वयक अधिकारी तथा ग्राम पंचायत के सरपंच/सचिव को भी मेला संबंधी व्यवस्था के लिए निर्देश जारी किए गए है। सीईओ ने अवगत कराया कि इस योजनान्तर्गत आयोजित रोजगार मेला में विविध रोजगार अर्जित करने का स्वर्णिम अवसर है। इस दरम्यान बैंक ऑफ इण्डिया बुरहानपुर व्यवसायिक प्रतिनिधि एवं भारतीय जीवन बीमा निगम बुरहानपुर मंे अभिकर्ता तथा सार्वजनिक क्षेत्र की स्पेटेक्स इन्डस्ट्रीज लिमिटेड और एल.एन.टी. लिमिटेड कंपनियों में रोजगार उपलब्ध हो सकेगें।
    इस संबंध में विस्तृत जानकारी हेतु सहायक परियोजना अधिकारी एवं नोडल श्री प्रवीण पटेल मोबाइल नंबर 9926428091 से और सीईओ जनपद बुरहानपुर के मोबा. नंबर पर 7898236705 संपर्क करे।
--------
क्रमांक/16/517/2014                                                                                                   पवार/सचिन/जि.पं.
समाचार
स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों संबंधी बैठक 6 अगस्त को
बुरहानपुर /5 अगस्त/ स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को मनाया जायेगा। जिला स्तरीय समारोह आयोजन की पूर्व तैयारी संबंधी बैठक 6 अगस्त को पूर्वान्ह 11 बजे कलेक्टेªट सभागार में संपन्न होगी। उक्त बैठक कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी है। इस दौरान सर्वसंबधित की उपस्थिति अनिवार्य है।
--------
क्रमांक/17/518/2014                                                                                                   पवार/सचिन/प्रशासन

Monday, 4 August 2014

JANSAMPARK NEWS 4-8-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
जनसुनवाई प्रकरणों का निराकरण तत्परता से करें-श्री अवस्थी
कलेक्टर ने समय सीमा बैठक में अधिकारियों को दी हिदायत
बुरहानपुर/4 अगस्त/ कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने जनसुनवाई में प्राप्त समस्याओं और शिकायतों का विभागीय ब्यौरा लिया। इसमें कई प्रकरणों में निराकरण की विभागीय कार्यवाही लंबित पाई गयी। उन्होनें सभी विभागों से कहा कि जनसुनवाई प्रकरणों का निराकरण तत्परता से किया जाये।
    श्री अवस्थी ने समय सीमा बैठक में अधिकारियों को उक्त हिदायत देते हुए अन्य विभागीय क्रियान्वयन का भी जायजा लिया। इस बैठक में अपर कलेक्टर श्री प्रकाश रेवाल, डिप्टी कलेक्टर श्री शंकरलाल सिंगाडे, डिप्टी कलेक्टर श्री के.एल.यादव, एसडीएम श्री काशीराम बडोले, नेपानगर एसडीएम श्री सूरज नागर सहित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
    कलेक्टर ने आदिम जाति कल्याण विभाग को निर्देश दिये कि विभागीय अनुकंपा नियुक्ति के मामले शीघ्रता से निपटाये। ग्रामीणों ने वारोली के लिए बस का समय बदलने के लिये मांग की थी। आरटीओ श्री गौतम ने बताया कि वारोली के लिये टाटा मैजिक चलाने की अनुमति प्रदान कर दी गयी है।
विकास कार्य की गुणवत्ता हेतु निर्देश
    श्री अवस्थी ने बैठक में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग को भवन, सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ता से करने हेतु निर्देशित किया है। कार्यपालन यंत्री श्री सोनी से कहा गया है कि ग्रेवल सड़क निर्माण कार्य में रोलर प्राथमिकता से चलवायें। किस सड़क निर्माण कार्य पर रोलर कब, कहाँ किस दिन दिनांक को चलाया जा रहा है। इस कार्य की समयबद्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम मेरे समक्ष प्रस्तुत किया जाये। प्रत्येक निर्माण कार्य गुणवत्तायुक्त होना चाहिए। यदि किसी कार्य की गुणवत्ता में लापरवाही कोताही बरती गयी। तो नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी। सड़क कार्य में रोलर व वायब्रेट मशीन का भी उपयोग किया जावे। कार्यपालन यंत्री ने बताया कि रोलर आज खामनी से बंभाड़ा सड़क निर्माण कार्य पर चल रहा है। कलेक्टर ने स्टेनो को बुलाकर तत्काल फोन लगवाकर पंचायत सचिव से इस संबंध में सूचना प्राप्त की। जो सही पायी गयी। स्टेनो को सचिव ने बताया कि यहां खामनी सड़क कार्य में रोलर चल रहा है। कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिये गये कि अधीनस्थ अमले को भी गुणवत्ता के मामले में सचेत किया जाये। यदि कोई भी निर्माण कार्य में त्रुटि पायी जाती है। तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करें।
शाही किले में संग्रहालय की स्थापना
    बैठक में डिप्टी कलेक्टर श्री सुमेरसिंह मुजाल्दा को निर्देश दिये गये है कि शाही किले में संग्रहालय की स्थापना शीघ्रता से कराये। खनिज अधिकारी श्री अनिल नारनवरे वन विभाग से मिलकर खदान संबंधी कार्यवाही पूर्ण करें। ताकि शासन को राजस्व की हानि नही होने पाये। कलेक्टर ने खनिज अधिकारी द्वारा इस कार्यवाही में लापरवाही बरतने पर सख्त नाराजगी व्यक्त की। उन्होनें पुनः हिदायत दी कि स्वयं पहल कर उक्त खदान को प्रारंभ कराये। नई खदानों की नीलामी के लिए शासन से मार्गदर्शन प्राप्त करें। चूकि शासन ने खदानों के दोहन के लिए समयावधि बढ़ाई गई थी। यह अतिरिक्त समय सीमा खत्म होने वाली है। इसलिए शासन से नई खदाने खोलने के लिए मार्गदर्शन लेने में विलंब नही करे। तत्काल कार्यवाही करना सुनिश्चित किया जाये।
जप्ती का गेहूँ सार्वजनिक रूप से नीलाम करें
    खाद्य विभाग को निर्देश दिये गए है कि कृषि उपज मण्डी में जप्त गेहूँ रखा है। इस जप्त गेहूँ की नीलामी सार्वजनिक रूप से कर दी जावे। यह नीलामी मंडी सचिव और जिला खाद्य अधिकारी संयुक्त रूप से कराए।
    बैठक में राजस्व विभाग से सीमांकन, अविवादित नामांतरण, बंटवारा और आर.आर.सी. आदि कार्यो के बारे में प्रगति पूछी गयी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को हैडपंपो के आसपास साफ-सफाई रखने तथा जल शुद्धिकरण के लिए आगाह किया गया है। इस दरम्यान स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, उद्यान, सहकारिता, उद्योग, मत्स्य, वन, खेल, पंचायत एवं गामीण विकास, एलडीएम, सहित अन्य विभागों का भी समीक्षात्मक जायजा लिया गया।
--------
क्रमांक/09/510/2014                                                                                                         पवार/सचिन/प्रशासन/फोटो
समाचार
सीएम हेल्पलाईन में प्राप्त शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश
बुरहानपुर/4 अगस्त/ कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने सीएम हेल्पलाईन 181 की भी गहनता से विभागीय समीक्षा की। जिसमें अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित शिकायत, समस्या प्राप्त करने बारे में पूछा गया। उन्होनें कहा कि संबंधित विभाग प्रमुख कम्प्युटर में प्रतिदिन सीएम हेल्पलाईन देखें। इसमें प्राप्त शिकायत, समस्याओं का निराकरण करने त्वरित कार्यवाही की जावे। इसमें विलंबता बर्दाश्त नहीं की जावेगी।
    लोक सेवा प्रबंधक व सीएम हेल्पलाईन नोडल अधिकारी श्री मनोज शंखपाल ने बताया कि आज तक अनुसूचित जाति, जनजाति कल्याण विभाग के फर्स्ट लेवल अधिकारी को 02 शिकायत/समस्यां प्राप्त हुई है। इसी प्रकार से ऊर्जा विभाग को 04, कृषि 02, खाद्य आपूर्ति 06, नगर निगम 04, नगर पालिका/नगर परिषद् 04, पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक कल्याण 02, पंचायत एवं ग्रामीण विकास 15, महिला सशक्तिकरण 02, राजस्व 05, लोक शिक्षण 02, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग 01, स्वास्थ्य विभाग 02 एवं सामाजिक न्याय विभाग 06 शिकायते फर्स्ट लेवल अधिकारी को प्राप्त हुई है। इसमें लेवल टू अधिकारी को विभाग कृषि 01, नगर निगम 01, नगर पालिका/नगर परिषद् 02, जिला शिक्षा केन्द्र 02, स्वास्थ्य विभाग 04, सामाजिक न्याय विभाग 02 शिकायत/समस्यां अंतरित हो गई है।
--------
क्रमांक/10/511/2014                                                                                                                 पवार/सचिन/प्रशासन
समाचारनवीन तीन योजनाएं संचालित
बुरहानपुर/4 अगस्त/ राज्य शासन द्वारा पूर्व संचालित विभिन्न योजनाओं को समाहित कर नवीन तीन योजनाएं क्रियान्वित की है। अब नवीन योजनाओं में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना प्रभावशील हो गयी है। जिले में पात्रता रखने वाले हितग्राहियों को उक्त योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। यह जानकारी कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने दी।
--------
क्रमांक/11/512/2014                                                                                                   पवार/सचिन/प्रशासन
समाचार
रोजगार मेला आज धूलकोट में
बुरहानपुर /4 अगस्त / जिले में रोजगार मेला आज 5 अगस्त को बुरहानपुर विकासखण्ड क्षेत्र के धूलकोट ग्राम पंचायत भवन में आयोजित किया गया है। उक्त मेला पूर्वान्ह 11 बजे से सायंकाल 4 बजे तक संचालित रहेगा।
    यह जानकारी जिला पंचायत सीईओ श्री सुरेश्वरसिंह ने दी। उन्होनें बताया कि इस मेले का आयोजन एस.आर.एल.एम.भोपाल में आयोजित योजना की समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देशों के परिपालन में आयोजित होगा। इस मेला के सफलतम क्रियान्वयन हेतु संबंधित ग्राम पंचायत में शामिल क्लसटर के अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दायित्व सौंपे गये हैं। इसके अलावा सहायक स्तर एडीओ, पंचायत समन्वयक अधिकारी तथा ग्राम पंचायत के सरपंच/सचिव को भी मेला संबंधी व्यवस्था के लिए निर्देश जारी किए गए है। सीईओ ने अवगत कराया कि इस योजनान्तर्गत आयोजित रोजगार मेला में विविध रोजगार अर्जित करने का स्वर्णिम अवसर है। इस दरम्यान बैंक ऑफ इण्डिया बुरहानपुर व्यवसायिक प्रतिनिधि एवं भारतीय जीवन बीमा निगम बुरहानपुर मंे अभिकर्ता तथा सार्वजनिक क्षेत्र की स्पेटेक्स इन्डस्ट्रीज लिमिटेड और एल.एन.टी. लिमिटेड कंपनियों में रोजगार उपलब्ध हो सकेगें।
    इस संबंध में विस्तृत जानकारी हेतु सहायक परियोजना अधिकारी एवं नोडल श्री प्रवीण पटेल मोबाइल नंबर 9926428091 से और सीईओ जनपद बुरहानपुर के मोबा. नंबर पर 7898236705 संपर्क करे।
--------
क्रमांक/12/513/2014                                                                                                          पवार/सचिन/जि.पं.

Saturday, 2 August 2014

JANSAMPARK NEWS 2-8-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
भ्रष्टाचार संबंधी एवं सामान्य शिकायत निराकरण हेतु समयावधि निर्धारित
कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाईन का पालन करने कार्यशाला में अधिकारियों को दिये निर्देश
बुरहानपुर/2 अगस्त/ राज्य शासन द्वारा नागरिकों के लिए त्वरित शिकायत एवं समस्याओं के निराकरण एवं जानकारी प्रदाय तंत्र के रूप में सीएम हेल्पलाईन 181 संचालित हो रही है।   
    इसमें भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों का निराकरण 2 दिवस में तथा सामान्य शिकायत समस्याओं का निराकरण 7 दिन की समयावधि में किया जाना है।
    कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने आज हेल्पलाईन संबंधी कार्यशाला में उक्त जानकारी दी। उन्होनें इस संबंध में अधिकारियों को भी विस्तृत दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने आगाह किया। कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में एडीएम श्री प्रकाश रेवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री सुरेश्वरसिंह सहित सभी विभाग प्रमुख व नोडल अधिकारीगण उपस्थित रहे।     कलेक्टर ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को कॉल सेंटर के पोर्टल पर एक यूनिक आई डी एवं पासवर्ड प्रदान किया गया है। जिसके माध्यम से वह लॉग इन कर सभी शिकायतों का प्रिन्ट आउट निकाल ले। उसकी गंभीरता, महत्ता और अविलंबता के आधार पर शीघ्रता से निराकरण की कार्यवाही सुनिश्चित करेगें। सभी विभागों में नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिये गये है। अधिकारी इस कार्य के संपादन हेतु एक सिस्टम बनायें। जो कि मुस्तैदी से उक्त कार्य को अंजाम दे सके। ऑपरेटर नित्य विभागीय यूजर आईडी के माध्यम से विभाग संबंधित शिकायतों की जानकारी प्राप्त करें और जिला अधिकारी को अवगत करायेगें। विभाग प्रमुख भी प्रतिदिन अपने विभाग से संबंधित शिकायतें देखेगें। नागरिकों से प्राप्त सामान्य शिकायतों के निराकरण के लिए चार स्तर के अधिकारी रहेगें। जिले में संबंधित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी फर्स्ट लेबल अधिकारी एवं विभाग या जिला कार्यालय प्रमुख अधिकारी द्वितीय स्तर के अधिकारी रहेगें। विभाग के संभाग स्तर के अधिकारी तृतीय स्तरीय अधिकारी तथा संबंधित विभाग के विभागाध्यक्ष चतुर्थ स्तरीय अधिकारी बनाये गये है। सभी स्तर के अधिकारी प्रतिदिन पोर्टल पर लागिन करके नागरिकों से प्राप्त शिकातयों का अनिवार्यतः अवलोकन करेगें। किंतु इन शिकायतों आदि पर त्वरित कार्यवाही कर पोर्टल पर अपलोड करने की जिम्मेदारी सर्वप्रथम प्रथम स्तर के अधिकारी की है। यह अधिकारी प्रत्येक शिकायत के संबंध में वास्तविक स्थिति और की गयी कार्यवाही की जानकारी देगें। हेल्पलाईन द्वारा शिकायत अपलोड होने के अधिकतम 7 कार्यदिवस के भीतर पोर्टल पर अपलोड करेगें। यदि प्रथम स्तर के अधिकारी द्वारा ऐसा नहीं किया जाता। तो शिकायत पर वस्तुस्थिति की जानकारी अपलोड करने की जवाबदेही स्वतः ही द्वितीय स्तर पर अंतरित हो जायेगी। इसी प्रकार समय सीमा में कार्यवाही नही होने पर यह जिम्मेदारी तृतीय एवं चतुर्थ स्तर तक पहुंच सकेगी। यद्यपि प्रथम स्तर के अधिकारी समय सीमा के बाद टोल फ्री नंबर 1800-2330-183 पर कॉल कर प्रकरण की अद्यतन स्थिति दर्ज करा सकते है। लेकिन समय सीमा किसी भी स्थिति में कम नही होगी। इसी प्रकार से किसी नागरिक द्वारा भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत की जाती है तो इनके निराकरण के लिए अधिकारियों के लेबल स्तर पर सामान्यतः निम्नानुसार रहेगें। जिला स्तरीय अधिकारी कार्यालय प्रमुख से निम्न स्तरीय अधिकारी-कर्मचारियों के विरूद्ध शिकायतों के लिए भी स्तरीयकरण नियत किया गया है। इस संबंध में शिकायतों के निराकरण हेतु प्रथम स्तर जिला कार्यालय प्रमुख व द्वितीय कलेक्टर एवं तृतीय संभागायुक्त तथा चतुर्थ स्तर के अधिकारी संबंधित विभाग के विभागाध्यक्ष है। कलेक्टर ने कहा कि जिले में सभी विभागों को यूजर आई डी एवं पासवर्ड जिला लोक सेवा प्रबंधक द्वारा प्रदाय कर दिये गये है। जिन अधिकारियों को अभी भी यूजर आई पासवर्ड नहीं मिले है। वे लोक सेवा प्रबंधक से संपर्क कर प्राप्त करें। एडीएम श्री रेवाल ने बताया कि किसी भी प्रकार की शिकायत विभाग से संबंधित खाते में रियल टाईम में दर्ज होगी। दर्ज होने के उपरांत संबंधित अधिकारी को एस.एम.एस. से भी कॉल किया जायेगा। शिकायत की जानकारी प्राप्त होने के पश्चात संबंधित अधिकारी द्वारा शिकायत निराकरण के लिए तीन विकल्प है। इसमें वेबपोर्टल ूूूण्बउीमसचसपदमण्उचण्हवअण्पद  पर शिकायतों का निराकरण दर्ज कर सकते है। शिकायत का निराकरण की जानकारी टोल फ्री नंबर पर भी दर्ज कर सकते है। शिकायतों का निराकरण सीएम हेल्पलाईन वेबसाईट पर भी डाउनलोड किया जा सकता है।
    कार्यशाला में लोक सेवा प्रबंधक श्री मनोज शंखपाल ने सीएम हेल्पलाईन के संबंध में प्रोजेक्टर के माध्यम से उपस्थित सर्व विभाग प्रमुखों और नोडल अधिकारियों को विस्तार से कार्यान्वयन अवगत कराया। उन्होनें बताया कि पोर्टल पर शिकायत विशेष के लिए संबंधित विभाग/कार्यालय स्पष्ट जानकारी अपलोड करें। इसके पश्चात सीएम हेल्पलाईन द्वारा संबंधित शिकायतकर्ता को दूरभाष पर संपर्क कर समस्या के समाधान से उसकी संतुष्टि के बारे में पूछे। कि वह शिकायत के साथ निराकरण से संतुष्ट है। तो तदानुसार जानकारी दर्ज कर शिकायत को विलोपित किया जा सकेगा। किंतु शिकायतकर्ता नागरिक संतुष्ट नही है तो शिकायत विलोपित नहीं होगी। वह शिकायत वरिष्ठ अधिकारी को प्रेेषित कर दिया जायेगा। इस प्रकार से हेल्पलाईन के संबंध में अधिकारियों को क्रियान्वयन और जवाबदेही समझायी गयी।
--------
क्रमांक/04/507/2014                                                                  पवार/सचिन/लो.से.वि./फोटो
समाचार
स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियां संबंधी बैठक 4 अगस्त को
बुरहानपुर /2 अगस्त / स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को मनाया जायेगा। जिला स्तरीय समारोह आयोजन की पूर्व तैयारी संबंधी बैठक आयोजित की गयी है। कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी की अध्यक्षता में उक्त बैठक 4 अगस्त को समय सीमा बैठक के बाद कलेक्टेªट सभाकक्ष में संपन्न होगी।
--------
क्रमांक/05/508/2014                                                                          पवार/सचिन/प्रशासन

समाचाररोजगार मेला 5 एवं 6 अगस्त को धूलकोट और देड़तलाई ग्राम में आयोजित
बुरहानपुर /2 अगस्त / जिले में 2 स्थानों पर रोजगार मेला आयोजित होगे। यह मेला 5 अगस्त को बुरहानपुर विकासखण्ड क्षेत्र के धूलकोट ग्राम पंचायत भवन में तथा 6 अगस्त को खकनार विकासखण्ड अंतर्गत देड़तलाई ग्राम के हाईस्कूल प्रागंण में लगाये जायेगें। उक्त मेले पूर्वान्ह 11 बजे से सायंकाल 4 बजे तक संचालित रहेगे।
    यह जानकारी जिला पंचायत सीईओ श्री सुरेश्वरसिंह ने दी। उन्होनें बताया कि मेलों का आयोजन एस.आर.एल.एम.भोपाल में आयोजित योजना की समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देशों के परिपालन में आयोजित किये जा रहे है।
--------
क्रमांक/06/509/2014                                                                                पवार/सचिन/जि.पं.

Friday, 1 August 2014

JANSAMPARK NEWS 1-8-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार

नानी दादी ने आंगनवाडी में खेली सांप सीढी
जन्म के तुरंत बाद स्तनपान पर मीली सीढी, शहद चटाने पर सांप ने काटा
बुरहानपुर/1 अगस्त/ मां के दूध के प्रति जागरुकता लाने के उद्देष्य से अगस्त माह का प्रथम सप्ताह पूरे विष्व में स्तनपान सप्ताह के रुप में मनाया जाता है। माँ का दूध अमृत समान है। इसलिए बच्चें को जन्म से लेकर 6 माह तक केवल माँ का दूध पिलाना अनिवार्य है। 6 माह के बाद बच्चों को उपरी आहार देवे। इसके साथ ही 2 साल तक माताएं बच्चों को स्तनपान अवश्य कराये। जिससे बच्चा स्वस्थ्य रहेगा। उसमें हर बीमारी से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता रहेगी।
    यह जानकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अब्दुल गफ्फार खान ने दी। उन्होनें बताया कि जिले में संचालित स्तनपान सप्ताह के दौरान माताओं को प्राथमिकता से जागरूक किया जा रहा है। जिसमें षिषुओं को जन्म से छः माह तक केवल मां का दूध पिलाने के लिए महिलाओं को प्रेरित किया जाना है।
    इसी तारतम्य में एकीकृत बाल विकास सेवा बुरहानपुर द्वारा एक से सात अगस्त तक समस्त आंगनवाडी केन्द्रों पर स्तनपान सप्ताह में विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया है। जिले भर की आंगनवाडी केन्द्रों में नानी मां और दादी मां का संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें सांप सीढी के खेल के माध्यम से केलोस्ट्रम पिलाने, केवल स्तनपान एवं 6 माह बाद उपरी आहार के साथ निरंतर स्तनपान के लाभ तथा नही कराने से होने वाली हानि की जानकारी दी गई। इसके अलावा उपस्थित प्रतिभागियों को स्तनपान के संबंध में प्रचलित भ्रांतियों को दूर करने, साफ सफाई एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में समझाईष दी गई। समझना कि ”स्तनपान और शिशु एवं बाल आहार” किस तरह सहस्राब्दि विकास लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में मददगार हो सकते हैं और सहस्राब्दि विकास लक्ष्य किस तरह स्तनपान एवं शिशु से जुड़े हुए हैं। षिषु एवं बाल आहार में सुधार के लिए की गयी प्रगति व प्रमुख कमियों का आकलन स्तनपान को प्रोत्साहित करने, संरक्षित करने एवं सहयोग करने की कार्यवाही तेज किये जाने की जरूरत पर ध्यान खींचना। नवयुवक युवतियों में स्तनपान के महत्व को समझने के लिए रूचि जगाना।
शिशु एवं बाल आहार रणनीति
    इसमें बच्चें के जन्म से 1 घण्टे के भीतर जल्द से जल्द स्तनपान षुरू करना। जन्म से 6 माह तक सिर्फ माँ का दूध पिलाना। इसके बाद सुरक्षित, साफ सुथरा, उम्र यथोचित, पोषक व कैलोरी से भरपूर पूरक आहार देना और 2 साल तक स्तनपान जारी रखना। प्रसूति वार्ड, कार्यस्थल, सामुदायिक ढांचे और घर में मां के लिए अनुकूल वातावरण बनाकर स्तनपान में सहयोग करना। कृत्रिम दुग्धपान/शिशु आहार एवं दूध की बोतल पर रोकथाम कर स्तनपान व्यवहार को संरक्षित करना जरूरी है।
--------
क्रमांक/01/504/2014                                                                   पवार/सचिन/म.बा.वि./फोटो
समाचार
मतदाता जागरूकता अभियान में प्रभावी गतिविधियांे का संपादन
बुरहानपुर /1 अगस्त/ मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में नगरीय एवं ग्रामीण निकायों के आम निर्वाचन हेतु मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रभावी गतिविधियों का संपादन किया जायेगा।
   
    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण के पहले मतदाता जागरूकता अभियान को गति दी जावेगी। इस दरम्यान सभी मतदाताओं से अपील है कि वे बिना किसी दबाव व किसी प्रलोभन के स्वतंत्र एवं निर्भीक होकर मतदान करेगें। मतदाता सूची में सभी पात्र व्यक्तियों के नाम यथा निर्धारित स्थान पर जोडे़ जायेगें। त्रुटिपूर्ण नामो में संसोधन होगा। अपात्र नामो को मतदाता सूची से पृथक करने की कार्यवाही सुनिश्चित की गयी है। स्थानीय निकायों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के उपयोग करने का तरीका बताया जायेगा। जिससे हर मतदाता आसानी से मतदान कर सकेगें। उक्त निर्वाचन में सभी पंजीकृत मतदाताओं से अपील है कि वे मतदान अवश्य करेंगे। यह अभियान दो चरणों में पंचायत एवं नगरीय क्षेत्रों में संचालित किया जायेगा। प्रथम चरण में मतदाता सूची पुर्नरीक्षण कार्यक्रम प्रारंभ होने से पहले और इस कार्यवाही के दौरान भी मतदाताओं को मतदान करने प्रेरित किया जाना है। द्वितीय चरण चुनाव कार्यक्रम के अनुसार मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व तक अपना मत डालने की अपील भी की जावेगी। उपरोक्त गतिविधियों में मतदाता पंजीकरण एवं मतदान कार्यक्रम की तिथियों के आधार पर क्रियान्वित होगी। कलेक्टर ने बताया कि इन गतिविधियों के मद्देनजर समयबद्ध कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। इसकी सूचना आयोग को भी भेजी जावेगी। मतदाता जागरूकता अभियान संचालन के प्रारूप में स्थानीय स्तर पर आवश्यकतानुसार उपलब्ध संसाधनों से अन्य सभी प्रकार के प्रभावी कार्यक्रम शामिल किये जा सकते है।
--------
क्रमांक/02/505/2014                                                                       पवार/सचिन/निर्वाचन
समाचार
कलेक्टेªट में वंदेमातरम् का गायन
बुरहानपुर /1 अगस्त/ राज्य शासन के निर्देशानुसार माह की पहली तारीख 1 अगस्त को कलेक्ट्रेट में वंदेमातरम् एवं राष्ट्रगान तथा मध्य प्रदेश गीत का गायन हुआ।
   
    इस प्रायोजित कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री प्रकाश रेवाल, डिप्टी कलेक्टर श्री के.एल.यादव, जिला कोषालय अधिकारी श्री अरविन्द शर्मा व अन्य जिला अधिकारीगण तथा जिला नाजिर श्री राजू तायडे़ सहित कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग लिया।
--------
क्रमांक/03/506/2014                                                              पवार/सचिन/प्रशासन/फोटो

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...