Thursday, 11 December 2014

JANSAMPARK NEWS 11-12-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.

समाचार

शस्त्र लायसेंस का एन.डी.एल.साफ्टवेयर पंजीयन 

अनिवार्य 

आवेदन की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2015 तक

बुरहानपुर/11 दिसम्बर/- जिले में समस्त शस्त्र लायसेंसधारियों को एनडीएल साफ्टवेयर पंजीयन कराना अनिवार्य किया गया है। जिन व्यक्ति/संस्थागत शस्त्र लायसेंस धारियों के शस्त्रों का पंजीयन नहीं है। वे शस्त्र अवैध माने जावेगें। इस हेतु निर्धारित प्रपत्र में आवेदन भरकर शीघ्र प्रस्तुत करें। 
आवेदन पत्र के साथ मूल लायसेंस, जन्मतिथि प्रमाण-पत्र (जिसमें जन्मतिथि अंकित हो) तथा निवास पता के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र एवं बिजली बिल आदि में से कोई एक दस्तावेज की छायाप्रतिया संलग्न करें। आवेदन पत्र संयुक्त जिला कार्यालय की शस्त्र लायसेंस शाखा में कार्यालयीन समय में प्राप्त किये जा रहे है। शेष शस्त्र लायसेंसधारियों के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2015 है। 
डिप्टी कलेक्टर श्री शंकरलाल सिंगाडे़ ने बताया कि भारत शासन के निर्देशानुसार शस्त्र लायसेंसधारियों का राष्ट्र स्तरीय डाटा तैयार किया जा रहा है। इसमें अब तक जिले में 120 शस्त्र लायसेंसियों ने पंजीयन कराया है। आवेदन में प्रविष्टिया सुस्पष्ट और सही दी जावे। ताकि आवेदन से प्राप्त जानकारी के अनुसार ही ऑनलाइन पंजीयन कर यूआईडी नंबर की प्रविष्ठी मूल लायसेंस में की जाएगी। शस्त्र लायसेंस आवेदन का प्रारूप कलेक्ट्रेट मंेे शस्त्र लायसेंस शाखा/आवक शाखा से प्राप्त कर सकते है। 
-----------
क्रमांक/34/1023/2014                                      पवार/सचिन/राजस्व 
समाचार


आबकारी विभाग द्वारा छापामार कार्यवाही में 

लगभग 11 हजार रूपये की अवैध शराब जप्त

बुरहानपुर/11 दिसम्बर/- जिले में आबकारी दल द्वारा अवैध शराब कारोबारियों के विरूद्ध छापामार कार्यवाही की जा रही है। दल ने इस मुहीम में गहनता से जांच-पड़ताल कर लगभग 11 हजार रूपये की अवैध शराब जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया है। 
यह कार्यवाही जिला आबकारी अधिकारी श्री राजेन्द्र शर्मा के कुशल निर्देशन में संपन्न हुई। सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री पंजाबराव पोटफोडे़ के मार्गदर्शन में दल ने ग्राम टांडा खारून में मुनसिंह पिता मांजरिया से 05 लीटर, नागझिरी में आरिफ पिता शेख उस्मान से 04 लीटर, आजाद नगर में मुस्ताक पिता नासिर से 05 लीटर, गा्रम नसीराबाद में युवराज पिता गिरधर से 02 लीटर, छतरसिंह पिता श्यामसिंह से 05 लीटर तथा फूलसिंह पिता बदरसिंह से  04 लीटर अवैध  हाथ भट्टी शराब तथा  निम्बोला में पंजाबी ढाबा से गोपाल पिता बाजीराव से 08 पाव एवं रोहित पिता परमानंद से 01 पाव प्लेन मदिरा एवं झिरी से जितेष ढाबा के पास हरचंद्र पिता भिखा बौद्ध से 18 पाव अंग्रेजी शराब तथा 02 बोटल बीयर जप्त की गई है। उक्त 09 आरोपियांे के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। साथ ही नागझिरी क्षेत्र में 12 लीटर हाथ भट्टी शराब तथा 75 किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर संबद्ध आरोपियों की खोज की जा रही हैं।
इस दल में आबकारी उपनिरीक्षक श्री रामनारायण पाल एवं आबकारी आरक्षक श्री पदमेश त्रिपाठी, मुकेष सूर्यवंशी एवं श्रवण रावत द्वारा दायित्वों को अंजाम दिया गया। 
-----------
क्रमांक/35/1024/2014                            
पवार/सचिन/आबकारी  
समाचार

दो बस मालिकों पर 20-20 हजार रूपये का अर्थदण्ड

पी.डी.एस. के नीले केरोसीन से यात्री बसें चलाने का 

आरोप
बुरहानपुर/11 दिसम्बर/- न्यायालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा दो यात्री बस मालिकों पर 20-20 हजार रूपये का अर्थदण्ड आरोपित किया गया है। 
उल्लेखनीय है कि उक्त बसें सार्वजनिक वितरण प्रणाली के नीले केरोसीन से चलाई जा रही थी। जांच में आरोप सिद्ध होने पर न्यायालय ने उक्त बस मालिकों के विरूद्ध उक्त निर्णय पारित किया है। इस प्रकरण में खरगोन के अली ट्रेवल्स बस क्रमांक एम.पी.49 जी-0211 मालिक वली उल्लाह पिता हबीब सुरूर को 20 हजार रूपये का जुर्माना किया है। इसी प्रकार से बुरहानपुर के पाटील बस सर्विस की बस क्रमांक एम.पी.09-एफ.ए. 0817 के मालिक गोविन्द पिता लालचंद पाटील को उक्त आरोप में 20 हजार रूपये का अर्थदण्ड की सजा सुनाई है। 
जिला दण्डाधिकारी श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने तमाम आवश्यक सुनवाई के बाद अनावेदक बस मालिकों के विरूद्ध निर्णय पारित किया है। जिसमें यह कृत्य केरोसीन (उपयोग पर निर्बंधन और अधिकतम कीमत नियतन) आदेश 1993 की कंडिका 3 (1) का उल्लघंन है। जो आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत दण्डनीय अपराध है। इस आधार पर ही अनावेदकों के प्रति फैसला दिया गया है। 
इस प्रकरण के संबंध में ज्ञातव्य होवे कि जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा 15 नवम्बर 2014 को संयुक्त जांच दल ने इन यात्री बसों में ईधन टैंक की जांच की। इस जांच का उद््देश्य नीले केरोसीन के दुरूपयोग को रोकना। इस दरम्यान अनेक वाहनों की सघनता से विभागीय दल ने जांच की। 
जिसमें इन बसों के ईधन टैंक में अली बस टेªवल्स बस चालक वली उल्लाह मिर्जा एवं पाटील बस सर्विस के वाहन चालक उमेश पाटील एवं कंडक्टर राजेश चौकसे के समक्ष रबर पाईप के द्वारा दोनों बसों के ईधन टैंक से केरोसीन निकालकर कांच की 750 मि.ली. क्षमता की तीन स्वच्छ बोतलों में नमूने लिये गये। जो कि प्रथम दृष्टया सार्वजनिक वितरण प्रणाली का नीला केरोसीन होना पाया गया। जांच की कार्यवाही के दौरान बस का चालक उमेश पाटील मौके से भाग गया। जांच कार्य में सहयोग नहीं किया गया। इन यात्री बसों को डीजल के स्थान पर नीले केरोसीन से संचालित किया जा रहा था। प्रत्येक बस में सार्वजनिक वितरण प्रणाली का नीला केरोसीन कुल 25-25 लीटर निकालकर जब्त किया गया। 
इस संबंध में अनावेदक को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया। जिसमें कहा गया कि क्यो न उक्त उल्लघंन के फलस्वरूप जप्तशुदा सामग्री राजसात की जावें। आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत अभियोजन की कार्यवाही की जावे। अर्थदण्ड से दंडित किया जाए। अनावेदक ने जवाब प्रस्तुत कर बताया कि कानून की समझ न होने के कारण उसके द्वारा गलती की गई है। भविष्य में इस प्रकार का अपराध नही करेगा। उसकी पहली गलती है। अतः गलती क्षमा की जावे। अनावेदक को समक्ष में सुना गया। उसने आरोप स्वीकार करने पर अर्थदण्ड से दण्डित किये गये है। 
-----------
क्रमांक/36/1025/2014                                     पवार/सचिन/न्या.जि.दण्डा.
समाचार

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को 

विविध कार्यक्रम आयोजित होगें
 
बुरहानपुर/11 दिसम्बर/- भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्य प्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार 25 जनवरी 2015 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जायेगा। इस दौरान महाविद्यालय एवं स्कूल स्तर पर विविध प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। जिसमें प्रथम एक हजार रूपये, द्वितीय 500 रूपये एवं तृृतीय पुरूस्कार 250 रूपयेे प्रतिभागियों को पुरूस्कार प्रदान कर सम्मानित किये जाएगें। 
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने उक्त प्रतियोगिता के आयोजन के लिये शासकीय महाविद्यालय नेपानगर प्राचार्य श्री एस.सी.ध्यानी एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.एल.उपाध्याय को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जिसमें श्री ध्यानी को जिले में आने वाले समस्त महाविद्यालय से समन्वय कर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। निर्णायक मण्डल का चयन, 20 दिसम्बर तक परिणाम एवं विजेता प्रतियोगियों की उत्तर पुस्तिकायें निर्वाचन कार्यालय में प्रस्तुत करना। वाद विवाद प्रतियोगिता में पक्ष एवं विपक्ष के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतियोगियों के नाम पृथक-पृृथक देने का कार्य सौंपा गया है। 
इसी प्रकार श्री उपाध्याय सभी शासकीय/अशासकीय शैक्षणिक संस्थाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के मध्य निबंध, स्लोगन तथा वाद विवाद प्रतियोगिताओं के संचालन समिति का गठन करने तथा उक्त संबंधी कार्याे के लिए अधिकृत किए गए है। 
-----------
क्रमांक/37/1026/2014                                      पवार/सचिन/निर्वाचन 
समाचार

मुद्रण कार्य हेतु द्वितीय निविदा 29 दिसम्बर तक

 आमंत्रित
 
बुरहानपुर/11 दिसम्बर/- मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2014-15 प्रस्तावित है। इस निर्वाचन में पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत पदों पर चुनाव होना है। इस हेतु के मतपत्रों का स्थानीय स्तर पर मुद्रण कराया जाना है। इच्छुक निविदाकर्ताओं से मुहरबंद निविदायें 29 दिसम्बर दोपहर 3 बजे तक आमंत्रित की गई है। उक्त निविदाएंें निर्धारित समयावधि में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में स्वीकार की जावेगी। 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि निविदा फार्म कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से 100 रूपये में प्राप्त किया जा सकता है। उक्त निविदाएं 29 दिसम्बर को सांय 4 बजे उपस्थित निविदाकारों या प्राधिकृृत प्रधिनिधियों के समक्ष खोली जावेगी। मुद्रण के लिये कागज तथा चुनाव चिन्हों के सांचे (ब्लॉक)/सीडी इस कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराई जावेगी। निविदा से संबंधित विस्तृत जानकारी कलेक्टर कार्यालय में उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है। 
-----------
क्रमांक/38/1027/2014                                      पवार/सचिन/निर्वाचन 
समाचार

जिले में उर्वरक, बीज एवं पौध संरक्षण औषधि गुण 

नियंत्रण सघन अभियान हेतु दल गठित

बुरहानपुर/11 दिसम्बर/- किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा जारी निर्देशों के परिपालन में उर्वरक, बीज एवं पौध संरक्षण औषधि के गुण नियंत्रण के लिये सघन अभियान चलाया जाएगा। इस हेतु अधिकारी/कर्मचारियों का दल गठित किया गया है। 
दल - 1 विकास खण्ड बुरहानपुर
क्रं. नाम अधिकारी/कर्मचारी पद सौपा गया दायित्व कार्यक्षेत्र
1 श्री के.आर. बड़ोले अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बुरहानपुर दल प्रभारी  विकास खण्ड बुरहानपुर
2 श्री आर.एस. निंगवाल अनुविभागीय अधिकारी कृषि सदस्य
3 श्री दिवाकर सुुल्या नायब तहसीलदार बुरहानपुर सदस्य
4 श्री व्ही.टी. पाटील  वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकास खण्ड बुरहानपुर बीज,उर्वरक, कीटनाषक गुण नियंत्रण निरीक्षक 
5 भूपेन्द्रसिंह सोलंकी  कृषि विकास अधिकारी सदस्य

दल - 2 विकास खण्ड खकनार
क्रं. नाम अधिकारी/कर्मचारी पद सौपा गया दायित्व कार्यक्षेत्र
1 श्री सुरजलाल नागर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नेपानगर दल प्रभारी  विकास खण्ड खकनार
2 श्री एम.आर.पवार सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी  सदस्य
3 श्रीमति हेमलता सोलंकी तहसीलदार नेपानगर सदस्य
4 श्री के.एस. गौतम तहसीलदार खकनार सदस्य
5 श्री के.आर. पवार वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकास खण्ड खकनार बीज,उर्वरक, कीटनाषक गुण नियंत्रण निरीक्षक 
6 श्री रूपेन्द्रसिंह सोलंकी कृषि विकास अधिकारी सदस्य
उपरोक्त गठित दलों को आदेशित किया जाता है कि बीज, उर्वरक, कीटनाशक की कालाबाजारी नही हो पाए। मानक स्तर का आदान कृषकों को प्राप्त हो सके। इस हेतु उर्वरक, बीज, कीटनाषक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण एवं नमूने लेकर प्रयोगशालाओं को भेजेगें। अमानक की स्थिति/कालाबाजारी की स्थिति में ठोस विधिसम्यक कार्यवाही करेंगे।
-----------
क्रमांक/39/1028/2014                                      पवार/सचिन/कृषि 

JANSAMPARK NEWS 8-12-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.

समाचार

समय सीमा की बैठक संपन्न

कलेक्टर श्रीमती सिंथिया ने बैठक में अधिकारियों को 

दिये निर्देश

सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की कि समीक्षा 

बुरहानपुर/8 दिसम्बर/- आज सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में समय सीमा की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आइरिन सिंथिया ने लंबित पडे़ पीजीआर प्रकरणों पर अविलंब कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिये। 
    आगामी 23 दिसम्बर को बुरहानपुर एवं 24 दिसम्बर को खकनार विकासखण्ड में  अंत्योदय मेला आयोजित होगा। जिसमें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंद हितग्राहियों को लाभान्वित किया जायेगा। कलेक्टर ने इस मेले में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के प्रकरणों का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने एवं कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी विभागों को अभी से तैयारी करने निर्देश दिए। 
नेशनल लोक अदालत 13 दिसम्बर को:- आगामी 13 दिसम्बर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया है। कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में समस्त जिला प्रमुखों को निर्देश दिए कि, वे अपने विभाग से संबंधित लंबित पडे़ प्रकरणों का अधिक से अधिक इस नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों निराकरण करें। इसमें आपराधिक, सिविल, विद्युत अधिनियम, श्रम मोटर दुर्घटना दावा, चैक बाउंस, कुटुम्ब, ग्राम, राजस्व न्यायालय और आदि अन्य प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। सभी विभागों में लंबित पडे़ प्रकरणों की जानकारी अपर कलेक्टर प्रकाश रेवाल के समक्ष प्रस्तुत करें।
    साथ ही कलेक्टर श्रीमती सिंथिया ने जिला योजना अधिकारी से जिले में बिजनेस रजिस्टर की प्रगति के बारे में पूछने पर उन्होनें बताया कि द्वितीय चरण की ऑनलाईन एन्ट्री की जा रही है। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को आर.आर.सी. के कार्य में तेजी लाने और उसकी ऑनलाईन एन्ट्री कराने निर्देशित किया है। जिले में बड़े शासकीय भवनों में पीडब्ल्यू विभाग उर्जा विभाग से समन्वय बनाकर सोलर उर्जा सिस्टम लगवाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने निर्देष दिये। इस हेतु पर्याप्त राशि भी उपलब्ध है। 
    बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाईन की गहनता से समीक्षा की। उन्होनें कहा समस्त विभाग यह सुनिश्चित कर ले कि, कोई मांग, शिकायत अथवा समस्या फर्स्ट लेवल पर आती है। तो उसका निराकरण 7 दिन के भीतर ही कर दे। 

यह भी दिये निर्देश:- कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में यह भी निर्देश दिए। जिसमें - 
ऽ    नेपानगर/शाहपुर सीएमओ को अपने क्षेत्रान्तर्गत लगे अवैध होर्डिंग्स को हटाने की कार्यवाही की रिपोर्ट प्रस्तुत करने। 
ऽ    जिला शिक्षा अधिकारी को छात्रवृत्ति की एन्ट्री करवाने। 
ऽ    महिला सषक्तिकरण अधिकारी को लाड़ली लक्ष्मी योजना की एन्ट्री करने। 
ऽ    जिला आपूर्ति अधिकारी को समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन वेबसाईट पर एस.सी/एस.टी./अन्य पिछड़ा वर्ग का वेरिफिकेशन करने। 
ऽ    दोनों एसडीएम को राष्ट्रीय मतदाता दिवस आयोजन की तैयारी करने तथा जिले में 18 से 19 वर्ष की आयु के मतदाताओं के नाम अभियान चलाकर जोड़ने हेतु निर्देषित किया। 
ऽ    अपने बीएलओ को जानिए संबंधी पोस्टर सभी अधिकारी कार्यालय में लगे सूचना पटल पर लगाने के। 
ऽ    और दोनों एसडीएम को टीम लगाकर जाति प्रमाण पत्र के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।  
    इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री प्रकाश रेवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री बसंत कुर्रे, बुरहानपुर एसडीएम श्री काशीराम बड़ोले समेत सभी विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।  

-----------
क्रमांक/24/1013/2014                               पवार/सचिन/प्रशासन/फोटो 
समाचार

कलेक्टर ने टेबल टेनिस टेबल का किया शुभारंभ  

बुरहानपुर/8 दिसम्बर/- आज सोमवार को कलेक्टेªट कार्यालय में टेबल टेनिस टेबल का  कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होनें कहा कि यह सराहनीय प्रयास है। इस खेल से संयुक्त जिला कार्यालय में विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों के कार्यषैली व कार्यक्षमता बढानें एवं उनका मानसिक तनाव भी कम होगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा टेबल टेनिस टेबल खेलने हेतु टेबल की व्यवस्था की गई। 
    इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रकाष रेवाल, लोक सेवा प्रबंघक श्री मनोज शंखपाल, ई-गवर्नेंस प्रबंधक श्री आशीष जैन, जिला खेल अधिकारी श्री जोसफ बक्सला समेत अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। 

-----------
क्रमांक/25/1014/2014                                           पवार/सचिन/खे.यु.क./फोटो 

Saturday, 6 December 2014

JANSAMPARK NEWS 6-12-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार

सशस्त्र सेना झंडा दिवस योगदान राशि लक्ष्य पूर्ति से दो गुना अधिक
प्रदेश में बुरहानपुर जिला संग्रहण में अग्रणी
बुरहानपुर/6 दिसम्बर/- देश की सुरक्षा में थल, जल और वायु सेना के सैनिक प्रमुखता से मुस्तैद है। इस दरम्यान युद्ध में शहीद, विकलांग सैनिकों तथा उनके आश्रित परिवारों को हर संभव आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस हेतु सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर फ्लैग लगाकर हम सभी अंशदान योगदान के रूप में राशि संकलित करते है। इसी उद््देश्य से सभी देश के रणबाकुरों की सहायतार्थ योगदान देवे। हर नागरिक सैनिक कल्याण कोष में योगदान देना अपना फर्ज समझे।

    जिले में सशस्त्र सेना झंडा दिवस योगदान में लक्ष्य पूर्ति से दो गुना अधिक राशि का संग्रहण किया गया है। गत तीन वर्षो से प्रदेश में बुरहानपुर जिला सहायता राशि की लक्ष्यपूर्ति में अग्रणी रहा है। इस उपलब्धि पर राज्यपाल द्वारा जिला कलेक्टर बुरहानपुर को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया है। जिससे संपूर्ण जिला गौरान्वित हुआ है। इसमें योगदान देने वाले शासकीय/अशासकीय/स्वयंसेवी संस्थाओं संगठनों तथा सम्मानीय नागरिक साधुवाद के पात्र है।
   
    यह बात कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस को फ्लैग लगाते हुए कही। उन्होनें आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा विभाग द्वारा 11 हजार 101 रूपये सैनिक कल्याण कोष में सहायता राशि चैक कैप्टन श्री राजपालसिंह को सौंपा। इस मौके पर एनसीसी कैडेटो ने सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को सशस्त्र सेना झंडा दिवस फ्लैग लगाया। स्थानीय कलेक्टेªट सभागार में जिला एन.सी.सी. आफीसर एवं प्राचार्य श्रीमती नीना गुप्ता के मार्गदर्शन में झंडा दिवस की गतिविधियां सम्मान जनक रूप संपन्न हुई।

    जिला सैनिक कल्याण कार्यालय कैप्टन श्री सिंह ने बताया कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस 7 दिसम्बर को मनाया जाता है। आज एक दिन पूर्व यह दिवस इस वजह से मनाया जा रहा है कि 7 दिसम्बर को रविवार रहेगा। उन्होनें बताया कि सैनिक कल्याण के लिए शासकीय/अशासकीय/निजि संस्थान, व्यापारिक संस्थाएं भी योगदान दे सकते है। इस सहायतार्थ अंशदान देने से उन्हें आयकर में छूट का प्रावधान किया गया है। शासन ने सैनिक कल्याण कोष 1949 से प्रारंभ किया है। सरकार ने निर्णय लिया कि शहीद सैनिकों व विकलांग सैनिकों एवं उनके आश्रितों को हर हाल में सहायता प्रदाय की जाएगी। इसी उद््देश्य को लेकर सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाने का फैसला लिया गया। इसमें सैनिकों के कल्याण कोष में धन संग्रह किया जाता है। युद्ध में शहीद व विकलांग सैनिकों व उनके परिवार के सदस्यों को उक्त धनराशि कल्याणार्थ प्रदाय की जाती है। देश के राष्ट्र ध्वज में तीन रंग है। केसरिया, सफेद और हरा। केसरिया रंग लाल और पीला मिलकर बना है। जो हिन्दू और सिख धर्म का प्रतीक है। इसी प्रकार से सफेद रंग ईसाइ धर्म का है। हरा रंग इस्लाम धर्म से जुड़ा है। बीच में नीले रंग की 24 तिलियां वाला चक्र है। इसका तात्पर्य देश को आजाद कराने में हिन्दू, मुस्लिम, सिख और ईसाइ सभी वर्गो का योगदान रहा है। राष्ट्रध्वज में तीन रंग दिये गये है। जो लाल रंग शहादत और सफेद रंग शांति तथा हरा रंग हरियाली और अमन का है। सशस्त्र सेना झंडा दिवस युद्ध में तीनांे सेनाओं में उक्त सभी का योगदान है। सैनिकों के कल्याणार्थ प्राथमिकता से अंशदान देना चाहिए। जिससे सैनिकों को सहायता प्रदाय की जा सकें।
    इस अवसर पर कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन डिप्टी कलेक्टर श्री सुमेरसिंह मुजाल्दा ने किया। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर प्रकाश रेवाल, डिप्टी कलेक्टर श्री के.एल.यादव सहित कलेक्टेªट के सभी विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
-----------
क्रमांक/22/1011/2014                                               पवार/सचिन/सै.क.वि./फोटो
समाचार
आश्रय व बाल गृह प्रारंभ करने उपयुक्त भवन आवश्यक-श्रीमती सिंथिया
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति बैठक संपन्न
बुरहानपुर/6 दिसम्बर/-  जिले में खुला आश्रय एवं बाल गृह प्रारंभ करने के लिए उपयुक्त भवन आवश्यक है। भवन में पर्याप्त मूलभूत सुविधाएं होना चाहिए। ताकि संबंधितों को आवासीय व्यवस्थाएं मूल रूप से उपलब्ध कराई जा सकें।
    कलेक्टर एवं जिला सलाहकार बोर्ड अध्यक्ष श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने उक्त बात कही। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित जिला सलाहकार बोर्ड की बैठक में सदस्यगण उपस्थित रहे। अध्यक्ष ने सदस्यों से भी अपेक्षा की कि उक्त प्रस्तावों पर अनुकुलता को दृष्टिगत रखते हुए निर्णय लिए जाए। आपकी नजर में भवन हो तो अवश्य ही प्रस्ताव रखे। ताकि शीघ्र ही आश्रय व बालगृृह खोला जा सकें।
    बैठक में जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी सुश्री नीलम चौहान ने उक्त आश्रय व बाल गृह प्रस्ताव का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
    इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.एल.उपाध्याय, उद्योगपति संजय अग्रवाल, सामाजिक कार्यकर्ता महेन्द्र जैन, मोहल्ला समिति सदस्य श्री रमेश कुमार चौधरी, संरक्षण अधिकारी श्री विष्णुकांत दुबे एवं श्री आशु पटेल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। 
-----------
क्रमांक/23/1012/2014                                                पवार/सचिन/जि.म.वि/फोटो

Friday, 5 December 2014

JANSAMPARK NEWS 5-12-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार

अंतराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस 10 दिसम्बर को
वृद्धजनों पर केन्द्रित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बुरहानपुर/5 दिसम्बर/- मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग के निर्देशानुसार 10 दिसम्बर 2014 को अंतराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस मनाया जायेगा। इस दरम्यान जिले में वृद्धजनों के अधिकारो पर केन्द्रित जागरूकता विविध कार्यक्रम होंगे। उक्त कार्यक्रम शाहपुर नगर परिषद में दोपहर 2 बजे से आयोजित किये गये है। यह आयोजन जिला व पुलिस प्रशासन के समन्वय से पूर्ण गरिमा से सम्पन्न होंगे।
    डिप्टी कलेक्टर श्री शंकरलाल सिंगाडे ने इस संबंध में बताया कि कार्यक्रम में वृध्दजनों को लाने लेजाने की सुविधा प्रदान की जावेंगी। इस हेतु दोनो जनपद पंचायत सीईओ व सचिव, सहायक सचिवो, तथो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है।
    इसी प्रकार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को अधीनस्थ ए.एम.एन., आशा कार्यकर्ताओं को भी निर्देश दिये गये है। इन सभी को निर्देशित किया है कि कार्यक्रम स्थल पर अधिक से अधिक संख्या में वृृद्धजनों को अवश्य लाये। जिससे वृध्दजन अपने अधिकारो को जान सके। ताकि कोई उनके अधिकारो का हनन नहीं कर सके।
-----------
क्रमांक/20/1009/2014                                                  पवार/सचिन/मा0अधि0आ0
समाचार
8 अधिकारियों को कारण बताओं सूचना पत्र जारी
बुरहानपुर/5 दिसम्बर/ राज्य शाासन जनशिकायत निवारण विभाग भोपाल से वेबसाईट के माध्यम से प्राप्त पीजीआर प्रकरणों की समीक्षात्मक जायजा लिया गया। इस दरम्यान सितम्बर/अक्टूबर माह से शिकायते लंबित पायी गयी है। संबंधित विभागीय अधिकारियों ने शिकायतो का निराकरण करने में घोर लापरवाही बरती गयी है। इस हेतु अनेको बार मौखिक रूप से निर्देश भी दिये गये। किन्तु अधिकारियों ने शिकायतों का निराकरण समय सीमा में नहीं किया। उक्त कृत्य को दृष्टिगत रखते हुए जिले में 8 अधिकारियों को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किये गये है।
    कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने एसडीएम बुरहानपुर श्री काशीराम बडोले, एसडीएम नेपानगर श्री सूरज नागर, तहसीलदार बुरहानपुर श्री अजीत श्रीवास्तव, तहसीलदार खकनार श्री कुशलसिंह गौतम, आदिवासी विकास सहायक आयुक्त श्री डी.एस.डाबर, प्रबंधक सांची दुग्ध संघ श्री शिवाजीराव जाधव, अनुविभागीय अधिकारी टेलीफोन श्री सुनील केसरी और मुख्य डाक घर पोस्टर मास्टर श्री पी.के.कोचले आदि को नोटिस जारी किये है। कलेक्टर ने शिकायतों के संबंध में तीन दिवस में रिपोर्ट व स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। अन्यथा नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जावेंगी।
-----------
क्रमांक/21/1010/2014                                                 पवार/सचिन/प्रशासन

Wednesday, 3 December 2014

JANSAMPARK NEWS 3-12-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
नगरीय निकाय मतगणना  हेतु शुष्क दिवस घोषित
बुरहानपुर/3 दिसम्बर/- मध्यप्रदेष राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2014 को दृष्टिगत रखते हुए जिले में शुष्क दिवस घोषित किय गया है। शुष्क दिवस 3 दिसम्बर को रात्रि 10.30 बजे से 4 दिसम्बर को मतगणना एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा तक प्रभावशील रहेगा। इस दरम्यान मतदान के समय मदिरा के क्रय-विक्रय पर सख्त प्रतिबंध रहेगा।
    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जे.पी.आईरिन सिंथिया ने जिले में राज्य शासन वाणिज्यकर विभाग मंत्रालय द्वारा जारी उक्त आदेश प्रभावशील कर दिया है। कलेक्टर द्वारा यह कार्यवाही लोक प्रतिनिधित्व 1951 की धारा 135 सी एवं आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24(1) में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए की गई है। इसके तहत नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2014 के परिप्रेक्ष्य में बुरहानपुर नगर निगम एवं नगर परिषद शाहपुर की भौगोलिक सीमाओं एवं उससे लगे हुए वार्डो मंे स्थित निम्नलिखित शराब दुकानें/एफ.एल-3 लायसेंस को 3 दिसम्बर .2014 को रात्रि 10ः30 बजे से 4 दिसम्बर .2014 को मतगणनाएवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा तक बंद रखने का आदेश दिया है। इस अवधि को शुष्क अवधि घोषित कर दिया है। शुष्क अवधि में मदिरा का क्रय, विक्रय एवं परिवहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। जिसमें निम्नांकित देशी-विदेशी मदिरा दुकानें बंद रखी जाऐगी।
बुरहानपुर नगर निगम की भौगोलिक सीमा एवं उससे लगे हुए वार्डो में स्थित मदिरा दुकाने
    देषी मदिरा दुकान सिंधीबस्ती, विदेषी मदिरा दुकान सिधीबस्ती, देषी मदिरा दुकान लालबाग, देषी मदिरा दुकान रेणुकामाता रोड, देषी मदिरा दुकान शनवारा, विदेषी मदिरा दुकान शनवारा, देषी मदिरा दुकान दौलतपुर, देषी मदिरा दुकान षिकारपुरा, देषी मदिरा दुकान कारंजबाजार, देषी मदिरा दुकान ईतवारा गेट, देषी मदिरा दुकान आलमगंज, विदेषी मदिरा दुकान चौकबाजार, देषी मदिरा दुकान लोधीपुरा, देषी मदिरा दुकान टीपीनगर, विदेषी मदिरा दुकान टीपीनगर, देषी मदिरा दुकान पातोण्डा और अम्बिका रेसीडेन्सी एफ.एल.।
    इसी अनुक्रम में शाहपुर नगर परिषद् की भौगोलिक सीमा एवं उससे लगे हुए वार्डो में स्थित मदिरा दुकानें देषी मदिरा दुकान शाहपुर, विदेषी मदिरा दुकान शाहपुर, देषी मदिरा दुकान बखारी आदेष का पालन कडाई से किया जाना सुनिष्चित करे।
-----------
क्रमांक/11/1001/2014                                                           पवार/सचिन/निर्वाचन
समाचार
मतगणना की तैयारियां पूर्ण
कलेक्टर एवं एसपी द्वारा संयुक्त रूप से मतगणना स्थल का मुआयना
बुरहानपुर/3 दिसम्बर/- नगरीय निकाय आम निर्वाचन अंतर्गत नगर निगम बुरहानपुर और शाहपुर नगर परिषद चुनाव की मतगणना 4 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे से प्रस्तावित है। मतगणना केन्द्र स्थानीय शासकीय जीजामाता पॉलीटेक्निक कालेज में बनाया गया है। यहां स्ट्रांग रूम भी स्थापित किया गया था। मतगणना भी इसी स्थल पर होगी।
    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जे.पी.आईरिन सिंथिया ने पुलिस अधीक्षक श्री अनिलसिंह कुशवाह के साथ संयुक्त रूप से मतगणना स्थल का गहनता से मुआयना किया। अधिकारी द्वय ने यहां सुरक्षित और पारदर्शिता के साथ मतगणना स्थल की तमाम तैयारियां सूक्ष्मता से देखी। हर मतगणना टेबल पर व्यवस्थित फर्नीचर, प्रकाश और सुरक्षा व्यवस्था को प्रमुखता से देखा गया। मतगणना स्थल परिसर में भी अधिकारियों ने मीडिया कक्ष, अभ्यर्थियों, अभिकर्ताओं की बैठक व्यवस्था देखी। प्रेक्षक कक्ष में भी सभी आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया गया। मतगणना से जूड़ी तमाम गतिविधियों के निर्धारित स्थलों को भी बारीकि से परखा गया। जहां कमियां दिखी वहा अधिकारियों को व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए गए। ताकि समयावधि में प्रबंध किया जा सकें। इस अवसर पर मतगणना स्थल की तैयारियों में लगे सीईओ जिला पंचायत श्री बसंत कुर्रे, डिप्टी कलेक्टर श्री के.एल.यादव, आयुक्त नगर निगम श्री सुरेश रेवाल, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री राजेन्द्र जोशी, इलेक्शन सुपरवाईजर श्री सुधीर अत्रे सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
-----------
क्रमांक/12/1002/2014                                                           पवार/सचिन/निर्वाचन 
समाचार
नेत्रहीनों की क्रिकेट खेलने की तमन्ना
विश्व विकलांग दिवस पर निःशक्तों की विविध प्रतियोगिताए संपन्न
विशेष शिविर: जांच में पात्र निःशक्तों को पेंशन स्वीकृति और प्रमाण पत्र प्रदत्त 
बुरहानपुर/3 दिसम्बर/- राज्य शासन द्वारा जारी निर्देशो के अनुरूप जिले में बुधवार को विश्व विकलांग दिवस मनाया गया। इस दौरान निःशक्तजन व छात्र-छात्राओं के सामर्थ्य विविध प्रतियोगिताएं व कार्यक्रम संपन्न हुए। उक्त कार्यक्रमों में निःशक्तजनों ने उत्साह से भाग लिया। इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं से आए अंध मूक, बधिर निःशक्तों के लिये विभिन्न खेलकूद हुए। जिसमें निःशक्तों की 100 मीटर की दौड़, ट्रायसिकल रेस, निबंध प्रतियोगिता (पर्यावरण प्रदूषण), चित्रकला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम (समूह/एकल नृत्य, वाद-विवाद प्रतियोगिता, गीत, नाटक, मिमिक्री) आदि कार्यक्रम व प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस दरम्यान उक्त कार्यक्रमों में भी निःशक्तों ने अपनी प्रतिभा व जौहर दिखाए।
    इस मौके पर नेत्रहीन विद्यार्थियों से पूछा गया कि आप कौन कौन से खेल खेलना चाहते है। इन विद्यार्थियों ने एक सुर में क्रिकेट को प्रिय खेल बताया और सभी ने क्रिकेट खेलने की तमन्ना जाहिर की। नेत्रहीनों नें दौड़ प्रतियोगिता में भाग लिया था। जिसके उपरांत यह चर्चा नेत्रहीन निःशक्तों से की गई। खेल मैदान में नेत्रहीन खिलाड़ियों की यह बात सुनकर सभी लोग आश्चर्य चकित रह गए। अंध विद्यार्थियों ने बताया कि हमारें क्रिकेट खेलने की बॉल अलग से आती है। जिससे हम क्रिकेट खेल सकते है। यह सुनकर अधिकारियों ने उनकी इच्छा पूरी करने का आवश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि आगामी विकलांग दिवस को क्रिकेट खेल को विशेष रूप से प्रतियोगिता में शामिल करने प्रस्ताव रखा जाएगा।   
    कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया के निर्देश पर निःशक्तों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर व उक्त कार्यक्रम स्थानीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित हुआ। इस मौके पर विकलांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए मेडिकल बोर्ड ने परीक्षण किया। शिविर में पात्र श्रवण, अस्थिबाधित और नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जांच परीक्षण विधिवत रूप से कर पात्र विकलांगों को चयनित किया। जिन्हें शिविर स्थल में ही विकलांग प्रमाण पत्र बनाकर प्रदाय किए गए।
    इसके साथ ही निःशक्त विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति एवं पेंशन प्रकरणों में कार्यवाही कर स्वीकृति प्रदान की गई। ताकि निःशक्तों को अध्यापन व जीवन यापन की सुविधाएं आसानी से पात्रता के आधार पर मिल सके। मेडिकल बोर्ड में अस्थिबाधित विशेषज्ञ डॉ.दिलीप पाटीदार, नेत्र विशेषज्ञ डॉ.के.पी.श्रोती तथा श्रवण बाधित जांच के लिए इंदौर से विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा जांच की गई।    
    उक्त कार्यक्रम सर्व शिक्षा अभियान एवं सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इसी स्थल पर निःशक्त छात्र/छात्राओं हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। जिसमें संस्थागत एवं गैर संस्थागत निःशक्त छात्र/छात्राएं भाग लिया। नोडल अधिकारी एवं जिला परियोजना समन्वयक श्री आर.एल.उपाध्याय के दिशा नियंत्रण में कार्यक्रम व प्रतियोगिता व शिविर की गतिविधियां सुचारू रूप से संपादित की गई। इसमें विभिन्न निःशक्त विद्यालयों, शासकीय/अशासकीय शैक्षणिक संस्थाओं के प्राचार्य, शिक्षक/शिक्षिकाएं, स्वयंसेवी संस्थाओं संगठनों के पदाधिकारीगण व निःशक्त सीनियर/जूनियर छात्र/छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
-----------

क्रमांक/13/1003/2014                                                          पवार/सचिन/सा.न्या/फोटो

समाचार
नगरीय निकाय निर्वाचन मतगणना आज
बुरहानपुर/3 दिसम्बर/ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नियमों के तहत जिले में नगरीय निकाय आम चुनाव की मतगणना आज गुरूवार को प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगी।   
    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि 4 दिसम्बर को बुरहानपुर नगर पालिक निगम और शाहपुर नगर परिषद निर्वाचन क्षेत्रान्तर्गत मतगणना की जावेगी। इस हेतु स्थानीय शासकीय जीजामाता पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में मतगणना केन्द्र स्थापित किया गया है। इस केन्द्र पर प्रातः 7 बजे मतगणना अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य हैं।
सर्वप्रथम निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र की गणना
    कलेक्टर ने बताया कि सर्वप्रथम निर्वाचन कर्तव्य मतपत्रों की गणना कार्य प्रारंभ होगा।  इस दरम्यान नगरीय निकाय निर्वाचन में बुरहानपुर के लिए 48 वार्ड के अंतर्गत 190 मतदान केन्द्रों के लिए 48 टेबल पर मतगणना की जावेगी। इसी प्रकार से शाहपुर नगर परिषद में 15 वार्डो के तहत 16 मतदान केन्द्र है। जिसमें मतगणना 15 टेबलों पर होगी। इसमें प्रत्येक टेबल पर तीन मतगणना अधिकारी/कर्मचारी नियुक्त किए है। इसमें मतगणना सुपरवाईजर 75, मतगणना सहायक क्रमांक एक 75, मतगणना सहायक क्रमांक दो भी 75 आदि रिजर्व सहित शामिल है।
-----------

क्रमांक/14/1004/2014                                                           पवार/सचिन/निर्वाचन

समाचार
नगरीय निकाय आम चुनाव मतगणना हेतु कन्ट्रोल रूम संचालित रहेगा
बुरहानपुर/3 दिसम्बर/- नगरीय निकाय आम चुनाव अंतर्गत नगर निगम बुरहानपुर और शाहपुर नगर परिषद चुनाव की मतगणना 4 दिसम्बर को होगी। बुरहानपुर नगर निगम निर्वाचन क्षेत्र के तहत महापौर और वार्ड पार्षद तथा शाहपुर नगर परिषद निर्वाचन क्षेत्रान्तर्गत अध्यक्ष व पार्षद पद की मतगणना होगी।
    मतगणना संबंधी कार्य सुचारू व सामयिक रूप से संपादित कराने कन्ट्रोल रूम संचालित रहेगा। जिसका दूरभाष क्रमांक 07325-241172 है।
-----------
क्रमांक/15/1005/2014                                                      पवार/सचिन/निर्वाचन
समाचार
शिशु स्वास्थ्य पोषण स्वीकृत गतिविधियों पर आधारित कार्यशालाएं आयोजित
बुरहानपुर/3 दिसम्बर/- बाल सुरक्षा माह के आयोजन अंतर्गत शिशु स्वास्थ्य पोषण की स्वीकृति गतिविधियां हेतु क्र.ए.2.7.1 हेतु जिला स्तरीय दो कार्यशालाएं आयोजित होगी। जिसमें प्रथम कार्यशाला 4 दिसम्बर को जिसमें बीएमओ, बीपीएम एवं सी.डी.पी.ओ.भाग लेगें। द्वितीय कार्यशाला 6 दिसम्बर को आयोजित की जावेगी। इस दौरान उषा, एल.एच.व्ही, मेल सुपरवाईजर एवं मीडिया परसन प्रतिभागी होगें।उक्त दोनों कार्यशालाएं प्रातः 11 बजे से श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल लालबाग रोड़ जिला बुरहानपुर में संपन्न होगी।  
-----------
क्रमांक/16/1006/2014                                               पवार/सचिन/स्वास्थ्य

समाचार
प्रेक्षक की उपस्थिति में मतगणना आज

बुरहानपुर/3 दिसम्बर/- नगरीय निकाय आम चुनाव अंतर्गत नगर निगम बुरहानपुर और शाहपुर नगर परिषद चुनाव की मतगणना 4 दिसम्बर की जाना प्रस्तावित है। जिसमें बुरहानपुर नगर निगम निर्वाचन क्षेत्र के तहत महापौर और वार्ड पार्षद तथा शाहपुर नगर परिषद निर्वाचन क्षेत्रान्तर्गत अध्यक्ष व पार्षद पद की मतगणना होगी। आयोग द्वारा नियुक्त निर्वाचन प्रेक्षक श्री एस.के.वशिष्ठ संपूर्ण मतगणना के दौरान उपस्थित रहेगें।
-----------
क्रमांक/17/1006/2014                                               पवार/सचिन/निर्वाचन
समाचार
मतगणना में फोटोग्राफी, ऑडियो, वीडियो रिकार्डिंग पर प्रतिबंध
बुरहानपुर/3 दिसम्बर/- नगरीय निकाय आम निर्वाचन अंतर्गत नगर निगम बुरहानपुर और शाहपुर नगर परिषद चुनाव की मतगणना 4 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे से होगी। मतगणना केन्द्र की किसी भी मतगणना हॉल में फोटोग्राफी, ऑडियो, वीडियो पर प्रतिबंध रहेगा। इस दरम्यान सिर्फ कार्यालयीन रिकॉर्डिंग होगी। जिसमें मतगणना की पूरी प्रक्रिया रिकार्ड की जावेगी।
    मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार का कैमरा या वीडियो वर्जित रहेगा। पत्रकार या मीडिया द्वारा किसी प्रकार का कैमरा स्टैण्ड मतगणना हॉल में लगाने की अनुमति नही होगी। प्राधिकृत प्रेस/मीडिया पत्रकारों द्वारा जिला जनसंपर्क अधिकारी की उपस्थिति में वीडियो कव्हरेज नियंत्रित सीमा में किया जा सकेगा।
    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने बताया कि मतगणना केन्द्र स्थल पर उपयुक्त स्थान पर मीडिया सेंटर स्थापित किया जायेगा। मीडिया सेंटर पर मीडियाकर्मियों से समन्वय के लिए नेपानगर संयुक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री सूरज नागर, मीडिया प्रभारी सहायक के रूप में सहायक संचालक उद्यानिकी श्री आर.एन.तोमर एवं जिला जनसंपर्क अधिकारी श्री एम.एल.पवार को नियुक्त किया गया है।
-----------
क्रमांक/18/1007/2014                                                      पवार/सचिन/निर्वाचन
समाचार
मतगणना हॉल में मोबाईल व धूम्रपान वर्जित
बुरहानपुर/3 दिसम्बर/- मतगणना हॉल में जिला निर्वाचन अधिकारी अथवा रिटर्निंग ऑफीसर और आयोग के प्रेक्षकों को छोड़कर किसी भी व्यक्ति को मोबाईल ले जाने की अनुमति नही होगी। मतगणना हॉल में धूम्रपान एवं तम्बाकू युक्त पदार्थ ले जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा। यह पालन अभ्यर्थियों व अभिकर्ताओं को करना अनिवार्य है।
-----------
क्रमांक/19/1008/2014                                                   पवार/सचिन/निर्वाचन

Tuesday, 2 December 2014

JANSAMPARK NEWS 2-12-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
नेशनल लोक अदालत 13 दिसम्बर को
बुरहानपुर/2 दिसम्बर/ माननीय उच्च न्यायालय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार आगामी 13 दिसम्बर 2014 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जावेगा।
    यह राष्ट्र स्तरीय लोक अदालत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बुरहानपुर जिला व तहसील मुख्यालय पर आयोजित होगी।
    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि इस लोक अदालत में आपसी राजीनामें से समझौते योग्य न्यायालयीन प्रकरण निराकृत किए जाएगें। इसमें बीमा, वाहन मोटर दुर्घटना दावा अभिकरण, भरण पोषण तथा लंबित भू-अर्जन, राजस्व, नगर निगम/नगर पालिका/नगर परिषद, श्रम, बैंक, विद्युत विभाग, मोबाईल कंपनियां आदि प्रकरणों का निराकरण किया जाना प्रस्तावित है।
    कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने इस संबंध में सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए है। जारी निर्देशों में कहा गया है कि राजस्व अधिकारी अपने कार्यालयों से संबंधित प्रकरणों यथा नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, पंजीयन, खसरा, खतौनी आदि से संबंधित मामलों का निराकरण सुनिश्चित करें। इसके साथ ही वृृहद लोक अदालत में जाति, मूल निवासी एवं आय प्रमाण पत्र से संबंधित मामलों का भी समाधान कराए।
    लोक अदालत में प्राकृतिक आपदा जैसे - तूफान, ओलावृष्टि, आग, बाढ, सूखा आदि से फसल हानि, मकान हानि, पशु हानि या अन्य क्षति से प्रभावितों को सहायता देने आदि के प्रकरण अधिक से अधिक संख्या में निपटाये। राजस्व प्रकरणों का निराकरण कराये जाने हेतु  सूचीबद्ध कर प्रस्तुत किया जाना सुनिश्चित करें।
         उक्त नेशनल लोक अदालत में आपराधिक, सिविल, विद्युत अधिनियम, श्रम मोटर दुर्घटना दावा, प्रीलिटिगेशन प्रकरण, निगोशिएबल इंस्टूमेन्ट एक्ट के अंतर्गत चैक वाउन्स प्रकरण, कुटुम्ब न्यायालय, ग्राम न्यायालय, राजस्व न्यायालय तथा अन्य समस्त प्रकार के प्रकरणों का निराकरण किया जाना है । नेशनल लोक अदालत के साथ-साथ मेगा लोक अदालत का भी जिला स्तर से तहसील स्तर तक आयोजन किया जाना है, जिसमें उपभोक्ता फोरम, प्ली-बारगेनिंग, विड्रावल क्रिमीनल केसेस (एफ.आर.) सहकारिता केसेस, क्रिमीनल समरी, लीगल सविर्सेस मैटर्स एवं शिक्षा, स्वास्थ्य, वन तथा अन्य शासकीय विभागों के प्रकरणों/ आवेदन पत्रों का निराकरण किया जाना है, इसके साथ ही विद्युत अधिनियम की धारा 152 के अंतर्गत विद्युत चोरी के प्रकरण भी शामिल किये जावेंगे ।
        जिला एवं तहसील स्तर के राजस्व न्यायालयों में 13 दिसम्बर, 2014 (शनिवार) को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के साथ-साथ मेगा लोक                                                                                           अदालत आयोजन किया जावेगा। इस दरम्यान समस्त प्रकार के प्रकरणों/आवेदनों का निराकरण अधिक से अधिक संख्या में प्रस्तुत किए जाए। जिले के समस्त राजस्व अधिकारी निपटाये गये प्रकरणों/आवेदनों की जानकारी निर्धारित प्रोफार्मा में जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर को भेजेगें। यह जानकारी कलेक्ट्रेट कार्यालय को अनिवार्य रूप से भिजवाना सुनिश्चित करेंगे।
-----------

क्रमांक/6/996/2014                                                    पवार/सचिन/विधिक सहायता
समाचार
विश्व विकलांग दिवस पर निःशक्तों को पेंशन स्वीकृति और प्रमाण पत्र बनाने सुविधा उपलब्ध
बुरहानपुर/2 दिसम्बर/ राज्य शासन द्वारा जारी निर्देशो के अनुरूप जिले में आज 3 दिसम्बर को विश्व विकलांग दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान निःशक्त व्यक्तियों के सामर्थ्य विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए है।
    कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया के विशेष निर्देश पर निःशक्तों के लिए शिविर का आयोजन भी किया गया है। यह शिविर आज बुधवार को प्रातः 10 बजे से सांयकाल 5 बजे तक स्थानीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में लगेगा। इस शिविर में विकलांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए मेडिकल बोर्ड उपस्थित रहेगा। इस दरम्यान श्रवण, अस्थिबाधित और नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच परीक्षण किया जाएगा। जिसमें पात्र विकलांगों के शिविर स्थल में ही विकलांग प्रमाण पत्र बनाकर प्रदाय किए जाएगें।
    मेडिकल बोर्ड में अस्थिबाधित विशेषज्ञ डॉ.दिलीप पाटीदार, नेत्र विशेषज्ञ डॉ.के.पी.श्रोती तथा श्रवण बाधित जांच के लिए इंदौर से विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा जांच रिपोर्ट के आधार पर ही मेडिकल बोर्ड प्रमाण पत्र जारी करेगा। इसी प्रकार निःशक्त विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति एवं पेंशन प्रकरण भी बनाए जाएगें। ताकि निःशक्तों को अध्ययन व जीवन यापन की सुविधा सुलभ हो सकेे।
    उक्त कार्यक्रम सर्व शिक्षा अभियान एवं सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किए गए है। इसी स्थल पर निःशक्त छात्र/छात्राओं हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। जिसमें संस्थागत एवं गैर संस्थागत निःशक्त छात्र/छात्राएं भाग ले सकते है। सामाजिक न्याय विभाग प्रभारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्री सुमेरसिंह मुजाल्दा ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि शिक्षा विभाग को आयोजन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उक्त संबंध में नोडल अधिकारी एवं जिला परियोजना समन्वयक श्री आर.एल.उपाध्याय ने बताया कि विश्व विकलांग दिवस को निःशक्तों की 100 मीटर की दौड़, ट्रायसिकल रेस, निबंध प्रतियोगिता (पर्यावरण प्रदूषण), चित्रकला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम (समूह/एकल नृत्य, वाद-विवाद प्रतियोगिता, गीत, नाटक, मिमिक्री) आदि कार्यक्रम संपन्न होगें। उन्होनें अवगत कराया कि जो निःशक्त छात्र/छात्रांऐं कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक है। वे अपना नाम स्कूल प्राचार्य के माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय या सामाजिक न्याय विभाग को प्रस्तुत कर सकते है।
-----------
क्रमांक/7/997/2014                                                           पवार/सचिन/सा.न्या.
समाचार
गणना पूर्व अभिकर्ताओं को इव्हीएम की महत्वपूर्ण सीलें अवलोकन करना अनिवार्य
अभिकर्ताओं का मतगणना संबंधी प्रशिक्षण संपन्न
बुरहानपुर/2 दिसम्बर/- नगरीय निकाय आम निर्वाचन अंतर्गत नगर निगम बुरहानपुर और शाहपुर नगर परिषद चुनाव की मतगणना 4 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे से प्रस्तावित है। इस हेतु मतगणना अभिकर्ताओं को प्रशिक्षण आज मंगलवार को प्रदान किया गया। जिसमें बताया गया कि अभ्यर्थियों एवं निर्वाचन अभिकर्ताओं को गणना के पूर्व इव्हीएम की महत्वपूर्ण सीलों का अवलोकन करना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभिकर्ता अपने ही गणना टेबल पर रहेगें।
    यह प्रशिक्षण स्थानीय शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय बुरहानपुर में संपन्न हुआ। जिसमें निर्वाचन लड़ने वाले महापौर/अध्यक्ष तथा पार्षद पद के संबंधित अभ्यर्थी नियुक्त अभिकर्ताओं ने प्रशिक्षण में भाग लिया। 
    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया के नियंत्रण में प्रशिक्षण आयोजित हुआ। इस प्रशिक्षण का उद््देश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में स्वतंत्र व शांतिपूर्वक और निर्विघ्न तथा निष्पक्षता से मतगणना संपन्न कराना है। डिप्टी कलेक्टर एवं प्रशिक्षण प्रभारी श्री शंकरलाल सिंगाडे ने बताया कि मतगणना हॉल में किसी भी व्यक्ति को मोबाईल ले जाने की अनुमति नही होगी। मतगणना हॉल में धूम्रपान एवं तम्बाकू युक्त पदार्थ ले जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा। इस आदेश का पालन अभ्यर्थियों व अभिकर्ताओं को भी करना आवश्यक होगा। 
    अभिकर्ताओं को मास्टर टेªनर्स प्राचार्य श्री प्राणवीर सिसोदिया और व्याख्याता श्री आशीष पटेल प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षकों ने बताया कि अभिकर्ता वोटिंग मशीन में कन्ट्रोल यूनिट और पहचान चिन्ह की जांच अवश्य करेगें। उन्होंने बताया कि मतदान मशीन की किसी भी कन्ट्रोल यूनिट में किए गए रिकार्ड मतों की गणना किए जाने के पहले गणना टेबल के पास उपस्थित अभ्यर्थियों अथवा उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं को ऐसी पेपर सीलें और अन्य महत्वपूर्ण सीलें जो केरिंग बक्सों और कन्ट्रोल यूनिट पर लगाई गई हो। इसका निरीक्षण करने दिया जाएगा। अभिकर्ताओं के समाधान करने दिया जाएगा कि सीलें अविकल है। मतदान मशीन के साथ छेड़छाड़ नहीं की गई है।
    रिजल्ट-1 बटन को इस प्रकार दबाए जाने से मतदान केन्द्र पर प्रत्येक अभ्यर्थी के पक्ष में रिकार्ड किये गये मतों की कुल संख्या कन्ट्रोल यूनिट के प्रदर्शन पैनल में स्वतः ही प्रदर्शित होना प्रारंभ हो जाएगा। इस प्रकार से अभिकर्ताओं को मतगणना प्रशिक्षण में अनेक तकनीकि अवगत कराई गई। गणना परिणाम की प्रति गणना अभिकर्ताओं को दी जावेगी। संपूर्ण मतगणना की वीडियो ग्राफी की जावेगी।
    इस अवसर पर शाहपुर रिटर्निंग अधिकारी श्री काशीराम बडोले, नगर निगम बुरहानपुर सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री सूरज नागर, श्री सुमेरसिंह मुजाल्दा तथा सहायक रिटर्निग अधिकारी श्री के.एल.यादव, जनपद सीईओ श्री राकेश शर्मा तथा इलेक्शन सुपरवाईजर श्री सुधीर अत्रे, प्रशिक्षण व्यवस्था प्रभारी श्री हितेश शाह, ईगवर्नेस प्रबंधक श्री आशीष जैन, कम्प्यूटर एक्सपर्ट श्री हेमंत आदि अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
-----------
क्रमांक/8/998/2014                                                   पवार/सचिन/निर्वाचन/फोटो

Monday, 1 December 2014

JANSAMPARK NEWS 1-12-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार

कलेक्टेªट में वंदेमातरम् का गायन
बुरहानपुर/1 दिसम्बर/- राज्य शासन के निर्देशानुसार माह की पहली तारीख 1 दिसम्बर को कलेक्ट्रेट में वंदेमातरम् एवं राष्ट्रगान तथा मध्य प्रदेश गीत का गायन हुआ।
    इस प्रायोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया के नेतृत्व में उक्त कार्यक्रम संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम के पश्चात ही अधिकारियों/कर्मचारियों ने कार्यालयीन कार्य प्रारंभ किया। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर के.एल.यादव, अधीक्षक श्री उमेश तिवारी, जिला नाजिर श्री राजू तायडे़ सहित कलेक्ट्रेट के समस्त अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग लिया।
-----------
क्रमांक/01/991/2014                                                  पवार/सचिन/प्रशासन/फोटो
समाचार
निराश्रित बच्चों के लिए फास्टर केयर योजना का लाभ अवश्य उठायें-सुश्री चौहान
बुरहानपुर/1 दिसम्बर/- गत दिनों जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी सुश्री नीलम चौहान ने ग्रामीण क्षेत्रों में निराश्रित बच्चों के लिए संचालित फास्टर केयर योजना के बारें में जागरूक करने निर्देश दिए थे।
    उक्त निर्देशों के अनुपालन मंे संरक्षण अधिकारी श्री विष्णुकांत दुबे ने विविध शैक्षणिक संस्थाओ व आंगनवाड़ी केन्द्रों में योजना के प्रति जागरूक किया। इसमें शासकीय प्राथमिक शाला व आंगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक 1 ग्राम जलान्द्रा, शा.हाईस्कूल धूलकोट, शा.उ.मा.विद्यालय व आंगनवाड़ी क्रमांक 1-2 ग्राम खातला, शा.नवीन मा. शाला भगवानियां शामिल है। संरक्षण अधिकारी ने इन संस्थाओं में जाकर निराश्रितों बच्चों के लिये संचालित की जा रही फॉस्टर केयर योजना के बारे में विस्तार से समझाया। ताकि जरूरतमंद योजना का लाभ उठा सके। इस अवसर पर समस्त शिक्षक/शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
-----------

क्रमांक/02/992/2014                                                                पवार/सचिन/म.स.वि.
समाचार
गणना कार्य पूर्ण सतर्कता से किया जाए-श्रीमती सिंथिया
कलेक्टर ने मतगणना प्रशिक्षण में अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश
बुरहानपुर/1 दिसम्बर/ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नियमों के तहत जिले में नगरीय निकाय आम चुनाव की मतगणना हेतु प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इस दौरान मतगणना में संलग्न अधिकारी/कर्मचारियों को गोपनीयता बनाए रखने की सख्त ताकीद दी गई। प्रशिक्षण में गणना कार्य पूर्ण सतर्कता और सावधानी पूर्वक संपादित करने हेतु निर्देश दिए गए।
    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने उक्त आशय के निर्देश गणना अधिकारियों/कर्मचारियों को आयोजित प्रशिक्षण में दिए है। उन्होनें अधिकारियों से 4 दिसम्बर को बुरहानपुर नगर पालिक निगम और शाहपुर नगर परिषद निर्वाचन क्षेत्रान्तर्गत मतगणना होगी। स्थानीय शासकीय जीजामाता पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में मतगणना केन्द्र स्थापित किया गया है। इस केन्द्र पर प्रातः 7 बजे मतगणना अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य हैं।
सर्वप्रथम निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र की गणना
    कलेक्टर ने कहा कि सर्वप्रथम निर्वाचन कर्तव्य मतपत्रों की गणना कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इस गणना कार्य के प्रारंभ होने के बाद मशीनों में रिकार्ड की गई मतों की गणना निर्धारित टेबलों पर वार्डवार की जावेगी।
मतगणना हेतु 63 टेबलों पर 225 अधिकारी/कर्मचारी नियुक्त
    नगरीय निकाय निर्वाचन में बुरहानपुर के लिए 48 वार्ड के अंतर्गत 190 मतदान केन्द्रों के लिए 48 टेबल पर मतगणना होगी। इसी प्रकार से शाहपुर नगर परिषद में 15 वार्डो के तहत 16 मतदान केन्द्रों है। जिसमें मतगणना 15 टेबलों पर की जावेगी। इसमें प्रत्येक टेबल पर तीन मतगणना अधिकारी/कर्मचारी नियुक्त किए है। इसमें मतगणना सुपरवाईजर 75, मतगणना सहायक क्रमांक एक 75, मतगणना सहायक क्रमांक दो भी 75 आदि रिजर्व सहित शामिल है। कलेक्टर ने इस अवसर पर राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त प्रारूप 21 क वितरित किया। सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रारूप भरने की प्रक्रिया समझाई। साथ ही मतगणना सुपरवाईजरों को मतगणना प्रक्रिया पुस्तिका का वितरण किया गया। मतगणना संबंधी आवश्यक सामग्री भी उक्त अधिकारियों/कर्मचारियों का प्रदाय की गई।
    प्रशिक्षण में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश रेवाल, प्रशिक्षण प्रभारी श्री शंकरलाल सिंगाडे, मास्टर ट्रेनर्स श्री प्राणवीर सिसोदिया, श्री विवेक वैद्य ने मतगणना संबंधी प्रशिक्षण इव्हीएम और प्रोजेक्टर के माध्यम से दिया। जिसमें अवगत कराया गया कि इव्हीएम में पीछे के कम्पार्टमेंट में लगे हुए पावर स्विच को आन स्थिति में लाए और कन्ट्रोल यूनिट को ऑन करें। कन्ट्रोल यूनिट के प्रदर्शन अनुभाग की हरी बत्ती चमकने लगेगी। टोटल बटन को दबायें एवं प्रदर्शन खण्ड पर दर्शाए गए कुल मतदाता को मतपत्र लेखा प्ररूप 18 क के भाग-2 में अंकित करें। प्रदर्शन खण्ड में दर्शाए गऐ कुल मतदाता प्ररूप 18 क के भाग-1 की मद 5 के सामने दर्शायी गयी मतों की कुल संख्या से मिलती है।
    रिजल्ट-1 बटन को इस प्रकार दबाए जाने से मतदान केन्द्र पर प्रत्येक अभ्यर्थी के पक्ष में रिकार्ड किये गये मतों की कुल संख्या कन्ट्रोल यूनिट के प्रदर्शन पैनल में स्वतः ही प्रदर्शित होना प्रारंभ हो जाएगा। इस प्रकार से प्रशिक्षणार्थियों को सूक्ष्मता से मतगणना का प्रशिक्षण अनेक तकनीकि अवगत कराई गई।
    इस अवसर पर शाहपुर रिटर्निंग अधिकारी श्री काशीराम बडोले, नगर निगम बुरहानपुर सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री सूरज नागर, श्री सुमेरसिंह मुजाल्दा तथा सहायक रिटर्निग अधिकारी श्री के.एल.यादव, जनपद सीईओ श्री राकेश शर्मा तथा इलेक्शन सुपरवाईजर श्री सुधीर अत्रे, प्रशिक्षण व्यवस्था प्रभारी श्री हितेश शाह, ईगवर्नेस प्रबंधक श्री आशीष जैन, कम्प्यूटर एक्सपर्ट श्री हेमंत आदि अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
-----------

क्रमांक/03/993/2014                               पवार/सचिन/निर्वाचन/फोटो
समाचार
विश्व विकलांग दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित
बुरहानपुर/1 दिसम्बर/ राज्य शासन द्वारा जारी निर्देशो के अनुरूप जिले में 3 दिसम्बर को विश्व विकलांग दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान निःशक्त व्यक्तियों के सामर्थ्य विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए है। उक्त कार्यक्रम सर्व शिक्षा अभियान एवं सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न होगें। उक्त कार्यक्रमों का आयोजन सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में किया जाएगा। इस अवसर पर संस्थागत एवं गैर संस्थागत निःशक्त छात्र/छात्राएं भाग लेगे।    
    कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया के निर्देशन में निःशक्त छात्र/छात्राओं हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सामाजिक न्याय विभाग प्रभारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्री सुमेरसिंह मुजाल्दा ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि शिक्षा विभाग को आयोजन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उक्त संबंध में नोडल अधिकारी एवं जिला परियोजना समन्वयक श्री आर.एल.उपाध्याय ने बताया कि विश्व विकलांग दिवस को निःशक्तों की 100 मीटर की दौड़, ट्रायसिकल रेस, निबंध प्रतियोगिता (पर्यावरण प्रदूषण), चित्रकला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम (समूह/एकल नृत्य, वाद-विवाद प्रतियोगिता, गीत, नाटक, मिमिक्री) आदि कार्यक्रम संपन्न होगें। उन्होनें अवगत कराया कि जो निःशक्त छात्र/छात्रांऐं कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक है। वे अपना नाम स्कूल प्राचार्य के माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय या सामाजिक न्याय विभाग को प्रस्तुत कर सकते है।
-----------

क्रमांक/04/994/2014                                                         पवार/सचिन/सा.न्या.

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...