Tuesday, 12 May 2015

JANSAMPARK NEWS 6-5-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर
समाचार
निःशक्त व्यक्ति पंजीकरण हेतु एम.पी.आॅनलाईन विशेष पोर्टल का उपयोग करें
बुरहानपुर/6 मई/ राज्य सरकार द्वारा निःशक्तजन हेतु शासकीय सेवाओं व अन्य प्रतिभागी परीक्षाओं में 6 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था लागू की गई है। किन्तु निःशक्तजन की संस्थाओं द्वारा रिक्त पदों की समय पर जानकारी नही होने व सही व्यक्ति को सही समय पर उचित पद हेतु आवेदन न भरने की स्थिति भी ध्यानाकर्षण कराया गया हैं।
                  कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि शासन द्वारा जिले में निःशक्तजनों की उपरोक्त समस्याओं का प्रभावी रूप से निराकरण करने विशेष व्यवस्था की गई है। इस हेतु व्यवसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा एक एम.पी.आॅनलाईन विशेष पोर्टल संचालित किया जा रहा है। इसका उपयोग निःशक्तजन अवश्य करें। पोर्टल के माध्यम से निःशक्तजन के आरक्षित पदों पर रोजगार/चयन जानकारी मिलेगी। इस हेतु पोर्टल द्वारा प्रदेश में निःशक्तजन को उनके शैक्षणिक, व्यवसायिक, अन्य तकनीकी दक्षताओं का विवरण लेते हुए पंजीकृृत किया जावेगा। यह पंजीकरण का कार्य प्रदेश के सभी एम.पी. आॅनलाईन कियोस्क के माध्यम से जारी है। पंजीकरण हेतु निःशक्तजन से कोई फीस नही ली जायेगी। 
                 शासन की नीति अनुसार रोजगार प्रदाय करने की इस सुविधा में जो निःशक्तजन पंजीकरण करायेंगे। व्यवसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा समय-समय पर पंजीकृत निःशक्तजनों को आयोजित होने वाली विभिन्न परीक्षाओं संबंधी समग्र जानकारी प्रदाय की जावेगी। जिसमें घर बैठें ही निःशक्तजन के आरक्षित पदों एवं परीक्षाओं की जानकारी एस.एम.एस./ई-मेल से प्राप्त होगी। 

----------
क्रमांक/15/424/2015                                           पवार/सचिन/प्रशासन 
समाचार
आधार को ईपिक से लिंक करने के लिये अभियान जारी
बुरहानपुर/6 मई/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एन.ई.आर.पी.ए.पी.के लिये आधार को ईपिक से लिंक करने का विशेष अभियान चलाया गया है। यह अभियान 03 मार्च से प्रारंभ होकर 15 अगस्त 2015 तक संचालित रहेगा। 
 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने इस संबंध में जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया है। जारी निर्देशों में अधिकारी से कहा गया है कि जिले में समस्त गैस एजेन्सी एवं पेट्रोल पम्प से समन्वय स्थापित करें। उक्त सभी को ईपिक से जोड़ने की संलग्न अपील अपने संस्थान में प्रदर्शित करावे। 
             आयोग द्वारा जारी एन.ई.आर.पी.ए.पी. के लिये स्वीप योजना क्रियान्वयन में सुनिश्चित किया जाये। इस हेतु प्रारूप को मुद्रण व फोटोकाॅपी करवाकर संस्थान में रखे। यहां आने वाले ग्राहकों को एक-एक प्रति देकर उनसे निवेदन पूर्वक वोटर आईडी से आधार नंबर लिंक कराये। साथ ही इसका संदेश घर-घर पहुंचाये। ताकि जागरूकता का फैलाव हो। 

अपील 

        आमजन नागरिको से विनम्र अपील है कि वे अपने आधार नंबर को वोटर आईडी से लिंक अनिवार्य रूप से करावे। इस हेतु कही चक्कर काटने की जरूरत नही है। यह सुविधा आॅनलाईन उपलब्ध है। इसके लिये गूगल में nvsp लिखना है। उसके बाद होम पेज http://nvsp.in खुलेगा। राइट साईड पर एक आॅप्शन आयेगा। जिसमेंfeed aadhar number आयेगा। उस पर क्लिक करना है। वहां पर 1- नाम, 2-आधार नंबर, 3-वोटर आईडी नंबर, 4-मोबाईल नंबर, 5 मोबाईल किसका है-स्वयं या परिवार के सदस्य अथवा मित्र का है। लिखें चुने और ok पर क्लिक करें। एक मिनट में आधार लिंक हो जायेगा। आपको मेसेज मिलेगा कि आधार कार्ड लिंक हो गया है।
----------
क्रमांक/16/425/2015                                           पवार/सचिन/निर्वाचन
समाचार
आयोग द्वारा वी.वी.पी.ए.टी.युक्त ई.व्ही.एम. से वोटर को जागरूक करने हेतु निर्देश जारी
बुरहानपुर/6 मई/ भारत निर्वाचन आयोग ने वी.वी.पी.ए.टी.युक्त ई.व्ही.एम. द्वारा चुनाव प्रक्रिया से मतदाताओं को जागरूक करने निर्देश जारी किये है। जिले में इस प्रक्रिया से जागरूक करने आयोग द्वारा प्राप्त दो प्रकार के ईव्हीएम ब्रोशर मुद्रण कराये जायेेगें।
            कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि आयोग द्वारा निर्वाचकों के लिये इलेक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन इव्हीएम कन्ट्रोल यूनिट (सी.यू.)और बैलेट यूनिट (बी.यू.) जिससे कंट्रोल यूनिट को जोड़ने के लिये एक केबल होता हैं। जो इससे मिलकर बनी होती है। कंट्रोल यूनिट को पीठासीन अधिकारी/मतदान अधिकारी के पास रखा जाता है। बैलट यूनिट को मतदाताओं द्वारा मतदान करने के लिये वोटिंग कम्पार्टमेंट में रखा जाता है। ईव्हीएम 7.5 वोल्ट के पावर पैक (बैटरी) से चलती है।
इलेक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन के प्रयोग द्वारा मतदान करने की प्रक्रिया
 मतदाता की पहचान हो जाने और अमिट स्याही लगाए जाने के बाद आपको अपनी क्रम संख्या प्रदर्शित करने वाली मतदान अधिकारी द्वारा जारी की गई स्लिप के साथ पीठासीन अधिकारी/ईव्हीएम के प्रभारी मतदान अधिकारी के पास जाना होता है। 
 
 आपको उन्हें अपना अमिट निशान दिखाना होता है। ऊपर उल्लेखित स्लिप भी उनको सौंपनी होती है। उसके पश्चात पीठासीन अधिकारी/ईव्हीएम के प्रभारी मतदान अधिकारी कन्ट्रोल युनिट की बैलट की को दबाकर मतपत्र (बैलट) को समर्थ करके आपको अपना मत डालने की अनुमति देगें।

 उसके बाद आप अपने विकल्प के अभ्यर्थी/प्रतीक के नाम के सामने बैलेट युनिट पर नीले बटन को दबाकर अपना मत डालेगे। आपने जिस अभ्यर्थी/प्रतीक को अपना मत दिया है। उसके नाम के सामने एक लाल एलईडी चमकता है और एक जोरदार बीप ध्वनि सुनाई देती है। एलईडी का चमकना बंद होने के बाद मतदान कक्ष से जा सकते है। 
आपके मूल्यवान मत के लिये धन्यवाद
मजबूत लोकतंत्र सबकी भागीदारी
----------
क्रमांक/17/426/2015                                        पवार/सचिन/निर्वाचन 
समाचार 

नगर के ताज शाही किले में शानदार मुशायरा/कवि सम्मेलन आगामी 7 जून को

बुरहानपुर/6 मई/ ऐतिहासिक नगर बुरहानपुर में मुमताज महल की पुण्यतिथि आगामी 07 जून को मनाई जायेगी। इस दौरान नगर के ताज शाही किले में शानदार मुशायरे/कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। इस मौके पर मशहूर शायर व कविगण जैसी अनेक सख्शियते आयेगी। अवाम से गुजारिश है कि बादशाह शाहजहां की प्रिय बेगम मुमताज महल की पुण्यतिथि व गंगा जमुना कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति अवश्य दर्ज करायेगे। 
 यह जानकारी फिल्मकार आसिफ प्रोडक्शन शहजादा आसिफ खान ने दी। उन्होनें बताया कि हाल ही में जिला पुरातत्व समिति द्वारा धरोहर दिवस के अवसर पर शाही किले में तीन दिवसीय आयोजन किया गया था। उक्त कार्यक्रम को सहयोग प्रदान करने एवं सफल बनाने वाले प्रतिभागियों को मुमताज मेमोरियल अवार्ड से नवाजा जायेगा। इसमें नगर के इतिहासविद, पुरातत्वीय सामग्री संकलनकर्ता, चित्रांकन, सामग्री प्रदायकर्ता तथा आयोजन में अन्य सहयोगियों को सम्मानित किया जाना शामिल है। 

----------
क्रमांक/18/427/2015                                          पवार/सचिन/पुरातत्व
समाचार
प्रदेश स्तरीय जाति प्रमाण पत्र कार्य संपादन प्रगति में बुरहानपुर जिला टाॅपटेन पर
कलेक्टर ने टीएल बैठक में राजस्व विभाग को जून माह के पूर्व लक्ष्यपूर्ति हेतु दी हिदायत
बुरहानपुर/6 मई/ जिले में एक लाख 07 हजार 783 जाति प्रमाण पत्र बनाने आवेदन प्राप्त कर लक्ष्य अद्यतन किया गया था। जिसमें लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से दर्ज 74 हजार 9 जाति प्रमाण पत्र आवेदकों को जारी कर दिये गये है। आज की स्थिति में 33 हजार 474 प्रमाण पत्र बनाने हेतु लंबित है। 30 जून के पूर्व लंबित जाति प्रमाण पत्र बनाकर शत-प्रतिशत लक्ष्यपूर्ति करने राजस्व विभाग के अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई है।
 उल्लेखनीय है कि प्रदेश स्तरीय जाति प्रमाण पत्र कार्य संपादन प्रगति में 51 जिलों में बुरहानपुर जिला टाॅपटेन पर पहुंच गया है। यह उपलब्धि कलेक्टर श्रीमती जे.पी. आईरिन सिंथिया द्वारा टीएल बैठक में जाति प्रमाण पत्र समीक्षा के दौरान सार्वजनिक की गई। कलेक्टर को लोक सेवा प्रबंधन विभाग प्रबंधक श्री मनोज शंखपाल ने उक्त जानकारी देते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
 इस बैठक में अपर कलेक्टर श्री प्रकाश रेवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री बसंत कुर्रे, डिप्टी कलेक्टर श्री के.एल.यादव, एस.डी.एम. नेपानगर श्री शंकरलाल सिंगाडे़, डिप्टी कलेक्टर श्री सुमेरसिंह मुजाल्दा सहित समस्त जिला प्रमुख अधिकारीगण उपस्थित रहे।
 कलेक्टर ने एसडीएम बुरहानपुर/नेपानगर को इस कार्य में गति लाने के निर्देश दिये है। उन्होनें कहा कि खकनार तहसील अंतर्गत 18 हजार आवेदन जाति प्रमाण पत्र बनाने प्राप्त हुए थे। जिस पर कार्यवाही लंबित है। कार्यालय में दो दिन के भीतर तहसीलदार श्री एस.के.गौतम शीघ्र ही पड़ताल करायें। अन्यथा पूरे तहसील कार्यालय के अधिकारियों/कर्मचारियों का वेतन रोक दिया जायेगा। संबंधित लिपिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज थाने में कराई जायेगी। इसलिये सभी को सचेत कर दे। कि उक्त दस्तावेज का पता लगाये। मेरे समक्ष प्रस्तुत करें।
 श्रीमती सिंथिया समग्र डाटा संकलन में कोताही बरतने पर निकायों के प्रति नाराजगी व्यक्त की। इसमें जनपद/नगर निगम/नगर पालिका परिषद्् सभी के अधिकारियों को आगाह किया गया है कि समग्र सामुहिक सुरक्षा मिशन के तहत हितग्राहियों के डाटा कलेक्शन अविलंब पोर्टल पर फीड हो जाना चाहिए। ताकि हितग्राहियों को केरोसीन की सब्सिडि सीधें बैंक खातों में प्रदाय की जा सके। नगर निगम बुरहानपुर में पात्र परिवार का डाटा बढ़ रहा है। इसकी सूक्ष्मता से जांच करें। तहसीलदार खकनार और बुरहानपुर 10 साल पूर्व चरनोई की भूमि आवंटित की गई है। उसकी जानकारी दो दिन के भीतर प्रस्तुत करेगें।
 श्रम विभाग हाल ही में क्रियान्वित योजनाओं की जानकारी का प्रचार-प्रसार करें। ताकि मजदूर वर्ग योजनाओं का लाभ आसानी से ले सके। अभी तक प्रचार-प्रसार क्यों नही किया गया है। योजनाओं को फ्लैक्स आदि के माध्यम से प्रदर्शित किया जाये। अधिकारियों/कर्मचारियों के लिये रविवार को प्रातः 9 बजे नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी नेत्र चिकित्सालय स्थित शिविर में शासकीय एवं अनुबंधित वाहन चालक भी नेत्र परीक्षण उपचार सुविधा का अनिवार्य रूप से लाभ उठा सकते है। सेवानिवृृत्त होने वाले शासकीय अधिकारियो/कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों पर विधिवत कार्यवाही करें। विभाग प्रमुख को चाहिए कि सेवानिवृृत्ति के दिन ही सभी क्लेम कर्मचारी के मिल जाये। इस हेतु जीपीओ, पीपीओ, पेंशन संबंधी कार्यवाही 6 माह पूर्व से ही करना शुरू कर दे। इस संबंध में राजस्व, वन, कृषि, आदिम जाति कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस आदि विभागों में उक्त प्रकरणों में लेटलतीफी है। इन विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही करने निर्देश दिये गये है। 
----------
क्रमांक/19/428/2015                                              पवार/सचिन/प्रशासन/फोटो 

JANSAMPARK NEWS 5-5-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर
समाचार
जिले में नेपाल भूकम्प त्रासदी दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित 
अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पीड़ितों के सहायतार्थ एक दिन का वेतन देने की अपील 
बुरहानपुर/5 मई/ नेपाल भूकम्प त्रासदी से बड़ी संख्या में जनहानि हुई है। इस विपदा में लोग बेघर बार हो गये है। 
राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया के नेतृत्व में कलेक्टेªट कार्यालय के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों भूकम्प दिवंगत आत्माओं की शंाति हेतु सामुहिक श्रद्धांजलि अर्पित की। यह कार्यक्रम कलेक्टेªट कार्यालय में पूर्वान्ह 11 बजे 2 मिनट का मौन धारण कर संपन्न हुआ। इस मौके पर कलेक्टर ने सभी अधिकारियों/कर्मचारियों से भूकम्प पीड़ितों के सहायतार्थ एक दिन का वेतन देने की अपील की। उन्होनें कहा कि जो भी दानदाता राशि दान करना चाहते है। वे सीधे मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कर देवे। अथवा मुझें नगद राशि/चैक/ड्राफ्ट सौंप सकते है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रकाश रेवाल, डिप्टी कलेक्टर श्री के.एल.यादव सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। 
----------
क्रमांक/08/417/2015                                                     पवार/सचिन/प्रशासन/फोटो  
समाचार 
जल संसाधन विभाग द्वारा स्वेच्छा से एक दिन का वेतन देने किया आव्हान 
बुरहानपुर/5 मई/ नेपाल राष्ट्र भूकम्प आपदा से अत्यधिक प्रभावित हुआ है। जिले में भूकम्प पीड़ितों के सहायतार्थ जल संसाधन विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों ने स्वेच्छा से एक दिन का वेतन देने का आव्हान किया है। 

कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया के प्रेरणा अनुसार कार्यपालन यंत्री श्री बी.के.शर्मा के मार्गदर्शन में सभी अधिकारियों/कर्मचारियों ने उक्त निर्णय लिया है। 
----------
क्रमांक/09/418/2015                                                      पवार/सचिन/जलसंसाधन 

समाचार 
खेल छात्रवृत्ति हेतु आवेदन आमंत्रित
बुरहानपुर/5 मई/ राज्य शासन म.प्र.शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनान्तर्गत जिलें में खेल छात्रवृत्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये है। इसमें राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडीयों को विभाग द्वारा छात्रवृत्ति दी जायेगी। जिसमें बुरहानपुर जिलें के युवक-युवतियां से आवेदन पत्र आमंत्रित है। 
जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्री जोसफ बक्सला ने उक्त जानकारी दी उन्होनें बताया कि आवेदन पत्र जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग संयुक्त कार्यालय कक्ष क्रमांक 67 से प्राप्त किये जा सकते है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई 2015 है। 
----------
क्रमांक/10/419/2015                                                          पवार/सचिन/खे.यु.क 

समाचार
‘‘मॉं तुझे प्रणाम‘‘ योजनान्तर्गत युवाओं से आवेदन पत्र आमंत्रित 
बुरहानपुर/5 मई/ म.प्र.शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग की योजनान्तर्गत जिले में युवाओं को भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमा से परिचित कराने के लिये ‘‘मॉं तुझे प्रणाम‘‘ योजना संचालित है। योजना के अन्तर्गत युवाओं को भारत की अंतराष्ट्रीय सीमा पर सैन्य गतिविधियों तथा दिनचर्या से अवगत कराया जायेगा साथ ही राष्ट्र के प्रति समर्पण, नेतृत्व विकास पर मार्गदर्शन दिया जायेगा। 
जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्री जोसफ बक्सला ने उक्त जानकारी दी।  उन्होनें बताया कि योजना के अन्तर्गत विकासखण्ड स्तर पर 40 युवाओं (20 युवक एवं 20 युवतियों) का चयन भारत की अन्तराष्ट्रीय सीमाओं में से किसी एक स्थल की अनुभव यात्रा के लिये किया जायेगा। विकासखण्ड स्तर पर 04 एन.सी.सी., 02 एन.एस.एस., 06 राष्ट्रीय स्तर के खिलाडी, 04 मेधावी छात्र, 02 स्काउट एवं 02 सामाजिक कार्यकर्ता एवं सांस्कृतिक क्षेत्र एवं इसी मान से युवातियां जिनकी आयु 15 से 25 वर्ष तक की हो का चयन किया जायेगा। उपरोक्त संख्या के युवा उपलब्ध न होने की स्थिति में जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा स्थानिय परीस्थिति अनुसार स्वविवेक से युवाओं का चयन किया जायेगा। जिला स्तरीय चयन समिति के अध्यक्ष जिला कलेक्टर एवं अन्य सदस्य -जिला पुलिस अधीक्षक, जिला शिक्षा अधिकारी, समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र, एन.सी.सी.,एन.एस.एस., स्काउट गाईड के जिला प्रभारी एवं जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी सदस्य सचिव होंगे। विकासखण्ड स्तर पर युवाओं का चयन आवेदन पत्र प्राप्त कर लॉटरी के माध्यम से किया जायेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई 2015 है। आवेदन पत्र कार्यालय जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग बुरहानपुर संयुक्त जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 67 में उपलब्ध है। 
----------
क्रमांक/11/420/2015                                                     पवार/सचिन/खे.यु.क 
समाचार
प्रशासन की सतर्कता से बाल विवाह की रोकथाम 
बुरहानपुर/5 मई/ जिला प्रशासन की सतर्कता से बाल विवाह की रोकथाम की गई। प्रशासन को सूचना मिलते ही जिला महिला सशक्तिकरण विभाग का अमला हरकत में आ गया। उल्लेखनीय है कि प्रशासन को सूचना मिली कि नाबालिग बालिका मनीषा (मंगला) पुत्री श्री कैलाश महाजन वार्ड नं.14, आजाद नगर शाहपुर की निवासी है। जिसका विवाह राहुल पिता श्री काशीनाथ भीका गिरहे ग्राम बंभाडा चांदगढ के साथ 05 मई 2015 को होने जा रहा था। सूचना के आधार पर इस विवाह में बालिका नाबालिग पायी गई।  
    कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया के निर्देश पर विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से पू़छताछ की। विभाग के संरक्षण अधिकारी श्री आशु पटेल के नेतृृत्व में स्टॉफ विवाह स्थल पर पहुंचा। जहां संरक्षण अधिकारी व सेक्टर सुपरवााइजर श्री शारदा भटकर, श्री मिलिंद पानपाटील ने संयुक्त रूप से बालिका के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच की। इस पड़ताल में अंकसूची में बालिका  की उम्र 18 वर्ष से कम पाई गई। जो कि बाल विवाह की श्रेणी में आता है। इस दौरान बालिका एवं बालक के माता पिता और परिवार के सदस्यांे को समझाईश दी गई। जिसमें कानूनी हवाला देते हुए बताया गया कि जब तक बालिका 18 वर्ष की आयु पूर्ण नहीं कर लेती है। तब तक उसका विवाह नहीं किया जा सकता है। ऐसा करना कानूनन अपराध है। इस बाबत्् माता-पिता से शपथ पत्र भी विभाग ने प्राप्त किया। शपथ पत्र में लिखित बयान दिया गया कि जब बालिका 18 साल की होगी। तभी उसका विवाह करेगें। विवाह की कानूनी तौर पर बालक की उम्र भी 21 वर्ष होना चाहिए। इस बात से भी दोनो पक्षों को अवगत कराया गया। उक्त विवाह को रोकने हेतु दोनो पक्षों को समझाईश दी गई। उन्होनें कानून का पालन करना स्वीकार किया। तत्काल बाल विवाह रोक दिया गया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण विभाग ने यहां परिवारजनों तथा अन्य ग्रामवासियों को बाल विवाह के दुष्परिणामों तथा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 की जानकारी दी। सभी को बताया गया। जब भी कहीं पर बाल विवाह हो रहा हो। तो तुरंत इसकी सूचना परियोजना अधिकारी, आगंनवाडी कार्यकर्ता, सेक्टर सुपरवाइजर, पुलिस थाना, जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी कार्यालय को अवश्य देवे। जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा। 
----------
क्रमांक/12/421/2015                                                   पवार/सचिन/म.स.वि. 
समाचार
जनसुनवाई में अतिक्रमण, अवैध रेत खनन तथा विविध मांग संबंधी प्रस्तुत आवेदनों पर कार्यवाही 
बुरहानपुर/5 मई/ राज्य शासन द्वारा प्रायोजित प्रति मंगलवार जनसुनवाई में 25 आवेदन पत्र प्रस्तुत किये गये। जिसमें अतिक्रमण, अवैध रेत खनन तथा विविध मांग संबंधी आवेदन पत्रों पर प्रमुखता से कार्यवाही करने विभागीय अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई है। 
कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने आज जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई में राजस्व विभाग को अवैध रेत उत्खनन के मामले में वैधानिक कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया है। विभाग को शेखपुरा निवासी श्रीमती चम्पा पति श्रवण काजले ने लगभग 8 माह से पूर्व वारसान प्रमाण-पत्र हेतु आवेदन प्रस्तुत किया है। किन्तु अभी तक उसे प्रमाण पत्र नहीं दिया गया। इस प्रकरण में शीघ्रता से कार्यवाही कर आवेदक को राहत दिलाई जाये। कलेक्टर को नाचनखेड़ा निवासी निर्मलाबाई पति जगन्नाथ ने अवगत कराया कि मेरे खसरा नंबर 252/1 में कुछ लोगों ने अवैध तरीके से कब्जा कर लिया है। तहसीलदार मौका मुआयना कर अतिक्रमण से भूमि मुक्त कराये। कब्जाधारी को मुक्त भूमि का अधिकार सौंपे। 
श्रीमती सिंथिया के समक्ष जनसुनवाई में हेमेन्द्र पिता स्वर्गीय शिवनारायण ठाकुर निवासी देड़तलाई ने अनुकम्पा नियुक्ति दिलाने अर्जी दी। आवेदक ने बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। कलेक्टर ने आवेदक के आवेदन पर कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया। नगर निगम आयुक्त से भृत्य किशन मोतीराम ने जी.पी.एफ.से एक लाख रूपये मकान बनाने के लिये मांग की थी। किन्तु निगम द्वारा मेरे जीपीएफ से 50 हजार रूपये ही प्रदाय किये गये है। कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिये कि जीपीएफ की जांच करें। यदि आवेदक की राशि नियमानुसार जमा है तो उसकी मांग के अनुसार आवंटन प्रदान किया जाये। बिरोदा ग्राम की आवेदिका पुष्पाबाई पति गणेश ने बताया कि शिक्षक गोपाल पिता रामदेव ने उसकी पुत्री से मारपीट की है। आवेदिका का आवेदन पुलिस विभाग को कार्यवाही हेतु भेजा गया। इस दरम्यान अधिकांश आवेदन बीपीएल कार्ड बनाने, इंदिरा आवास की राशि उपलब्ध कराने। अंत्योदय कार्ड बनाने तथा चोरी की वारदातों से निजात दिलाने संबंधी आवेदनों पर गहनता से कार्यवाही की गई। आवेदकों को इस संबंध में आश्वस्त भी किया गया। 
----------
क्रमांक/13/422/2015                                                   पवार/सचिन/प्रशासन/फोटो 
समाचार
रेत खदानों की ई-नीलामी 8 मई को खण्डवा में आयोजित
बुरहानपुर/5 मई/ राज्य शासन के निर्देशानुसार रेत खदानों की ई-नीलामी खण्डवा में 8 मई को दोपहर 12 बजे से आयोजित की गई है। अतः रेत खदानों की ई-नीलामी में इच्छुक बोलीकर्ता भाग ले सकते है। रजिस्टर्ड बोलीकर्ता अपने लॉग इन आईडी एवं पासवर्ड के माध्यम से वेबसाइट www.mp.proc.gov.in  लाईव डेमो से बोली लगा सकते है। यह नीलामी आर.सी.बी.सी.केन्द्र खण्डवा क्षेत्रीय क्षमता संवर्धन केन्द्र लोक सेवा केन्द्र के पास कलेक्ट्रेट कार्यालय खण्डवा सिविल लाईन खण्डवा में होगी।  
----------
क्रमांक/14/423/2015                                                            पवार/सचिन/खनिज 

JANSAMPARK NEWS 3-5-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुरसमाचारनेपाल भूकम्प त्रासदी दिवंगतों को श्रद्धांजलि 5 मई को दी जायेगीजिले में सर्व शासकीय कार्यालयों/संस्थाओं को निर्देश जारी  

बुरहानपुर/3 मई/ नेपाल में भूकम्प त्रासदी से बड़ी संख्या में जनहानि हुई है। इस विपदा में लोग बेघर बार हो गये है। राज्य शासन ने इस त्रासदी में संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का निर्णय लिया है। इस निर्णयानुसार 05 मई को पूर्वान्ह 11 बजे 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की जावेगी। उक्त कार्यक्रम जिले में सर्व शासकीय कार्यालयों/अर्द्ध शासकीय संस्थाओं को आयोजित करने के निर्देश जारी कर दिये गये है। इसमें निजि प्रतिष्ठानों से भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया है। 
 कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने आज विशेष बैठक आहूत कर उक्त जानकारी दी। उन्होनें इस संबंध में शासन के दिशा-निर्देशों से भी अवगत कराया है। बैठक में महापौर श्री अनिल भोंसले, पुलिस अधीक्षक श्री अनिलसिंह कुशवाह, अपर कलेक्टर श्री प्रकाश रेवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री बी.एस.बिरदे, एसडीएम श्री काशीराम बडोले, सीएसपी श्री बी.एस.परिहार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी व स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। 
कलेक्टर ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम समस्त शासकीय/अर्द्धशासकीय कार्यालयों/शैक्षणिक संस्थाओं में निर्धारित समय में किया जायेगा। इसके साथ ही नेपाल भूकम्प आपदा पीड़ितों परिवारों को सहायता भी दी जाना है। दानदाता सहायता के लिये मुख्यमंत्री सहायता कोष में बैंक ऑफ इण्डिया, अरेरा हिल्स, शाखा भोपाल में राशि जमा कर सकते है। इस हेतु (नेपाल त्रासदी) A@c No- 900710110009394 IFSC Code & BKID& 0009007 CM Relief Fund Nepal Earthquake  खोला गया है।  
इस खाते पर आम नागरिक, शासकीय एवं अर्द्ध शासकीय कार्यालयों के कर्मचारी, अधिकारी अपनी इच्छानुसार दान राशि जमा कर सकते हैं। चैक या ड्राफ्ट मुख्यमंत्री सहायता कोष (नेपाल त्रासदी) ।/ब छव. 900710110009394 प्थ्ैब् ब्वकम - ठज्ञप्क्- 0009007 के नाम से जारी किये जा सकते हैं। इसके अलावाwww.mponline.gov.in    के माध्यम से भी इस खाते में राशि सीधे जमा किये जाने की सुविधा उपलब्ध करवायी गयी है। 
कलेक्टेªट में श्रद्धांजलि कार्यक्रम के पश्चात नेपाल त्रासदी सहायतार्थ दान राशि समस्त शहर में भ्रमण कर एकत्र की जावेगी। इस मौके पर दानदाता पीड़ितों के लिये खुलकर दान दे। इस विपदा में जिले के अलावा समस्त नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रवासियों से भी अनुरोध है कि वे भी दान राशि एकत्र कर मुख्यमंत्री सहायता कोष में अवश्य ही जमा करेगें। नगर क्षेत्र में नगर पालिका, ग्रामीण क्षेत्र में प्रत्येक ग्राम पंचायतें श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इसके साथ ही पीडितों के लिये दान राशि एकत्र करने हेतु मुनादी कराकर संस्थाऐं अनुरोध करेंगें। इन क्षेत्रों की अन्य निजि संस्थाएंें/संगठनों का भी सहयोग लिया जायेगा। इस संकट की घड़ी में निजि संस्थाऐं/संगठन भी नेपाल भूकम्प त्रासदी सहायता के लिये दान दें। इसके साथ ही दान राशि एकत्र कराने में निजि संस्थाऐं नैतिक जिम्मेदारी निभायेगी। 
इस दरम्यान नेपाल त्रासदी मुख्यमंत्री सहायत कोष में नेहरू मान्टेसरी के पूर्व छात्र संघ के श्री पवन लाठ एवं सी.ए.प्रशांत श्रॉफ ने संयुक्त रूप से 11 हजार रूपये जमा किये। साथ ही बस ऑनर्स ऐसोसिएशन बुरहानपुर के अध्यक्ष श्री योगेश चौकसे ने 21 हजार रूपये की राशि प्रदत्त की। कलेक्टर ने दानदाताओं को सधन्यवाद देते हुए उक्त राशि प्राप्त की। 
----------
क्रमांक/07/416/2015                           पवार/सचिन/प्रशासन/फोटो  

Saturday, 2 May 2015

JANSAMPARK NEWS 1-5-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर
समाचार
आयुष में विविध रोग विकारों का इलाज संभव-श्री भोंसले  
महापौर के मुख्य आतिथ्य में आयुष रोग नियंत्रण कार्यक्रम का शुभारंभ

बुरहानपुर/1 मई/सरकार आमजन के स्वास्थ्य संवर्धन हेतु प्रतिबद्ध है। शासन ने इसी उद्देश्य से संपूर्ण मध्य प्रदेश में आयुष रोग नियंत्रण कार्यक्रम संचालित किया है। इस कार्यक्रम से जिले में नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को विभिन्न रोग विकारों से मुक्ति अवश्य मिलेगी। 
यह बात महापौर श्री अनिल भोंसले ने कही। महापौर ने बतौर मुख्य अतिथि भगवान धनंवतरी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व पूजन वंदन कर आयुष रोग नियंत्रण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 
मुख्य अतिथि ने कहा कि आयुष कार्यक्रम में आयुर्वेद एवं होम्योपैथी तथा यूनानी पद्धति सम्मिलित की गई है। जिससे रोगियों का उपचार किया जावेगा। निश्चित रूप से पीड़ित लोगों को राहत मिलेगी। वास्तव में आयुष ने स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से भी दूर-दराज ग्रामीण अंचलों में भी स्वास्थ्य सुविधाऐं उपलब्ध करायी है। जिससें ग्रामवासियों को उपचार के लिये यहां-वहां भटकना नहीं पड़ा है। आयुष पद्धति से उपचार काफी पुराना है। वर्तमान में ऐलोपैथिक इलाज बहुतायत में है। इसलिये आयुर्वेद में भी विविध रोगों का इलाज संभव है। उन्होनें कहा कि जिला आयुष अस्पताल निर्माण शीघ्र होना चाहिए। ताकि विभाग विस्तार से अपनी सुविधाओं आमजन को प्रदाय कर सकें। इस हेतु शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया जायेगा। वर्तमान में उक्त पद्धति का प्रचलन बढ़ रहा है। अधिकांश लोग आयुर्वेद से इलाज कराकर स्वस्थ होकर बीमारियों से मुक्त हुए है।
नगर निगम जल प्रदाय समिति सभापति श्री चिंतामन महाजन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होनें आयुष विभाग से आशा जताई कि आयुष चिकित्सा पद्धति से इलाज पूरी प्रमाणिकता के साथ किया जाना चाहिए। इसका प्रचार-प्रसार पीड़ित स्वस्थ होकर स्वयं मौखिक रूप से करेगा। महाजनापेठ पार्षद सुवर्णा पटेल ने भी आयुर्वेद पर व्याख्यान दिया। उन्होनें बताया कि मैं स्वयं आयुर्वेद का इलाज करती हूँ। पूर्व नगर निगम आयुक्त श्री सिसोदिया ने भी उपचार की पुरानी पद्धतियों के प्रचलन में आयुर्वेद को देशी इलाज की संज्ञा दी गई थी। जड़ी-बूटियों से निर्मित दवाओं का इस्तेमाल वास्तव में नुकसान देय नही है। आयुष कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार से भी लोग आगे आकर इलाज करायेगें। 
इस दरम्यान जिला आयुष अधिकारी डॉ.किरण सिंह ठाकुर ने शासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होनें बताया कि असंचारी रोग के तहत उक्त रक्तचाप उपचार सुविधा प्रति सोमवार को उपलब्ध कराई जाती है। इस अनुक्रम में प्रति मंगलवार को संधि वात/आम वात, बुधवार को मधुमेह, गुरूवार को अर्श तथा शुक्रवार को रक्ताल्पता का उपचार किया जाता है। संचारी रोग में विभाग द्वारा डेंगू, मलेरिया, फ्लू का इलाज होता है। मातृृ एवं शिशु कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत भी सेवाऐं मुहैया करायी जा रही है। डॉ.ठाकुर ने बताया कि आयुर्वेद मंे कुपोषित बच्चों का भी इलाज है। आयुर्वेद से कुपोषित बच्चों का उपचार विभाग द्वारा किया जा रहा है। जिससें बच्चें कुपोषित मुक्त हो रहे है। कार्यक्रम में आयुर्वेद महाविद्यालय बुरहानपुर प्रधानाचार्य डॉ.रश्मि रेखा ने बताया कि आयुष पद्धति का प्रभाव दक्षिण में अत्यधिक बढ़ रहा है। इस पद्धति से माइग्रेन, स्कीन डिसिस जैसें अनेक बीमारियों का इलाज भी किये जा रहे है। आयुर्वेद की दवाई से कोई साईडइफेक्ट अथवा नुकसान नही होता। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ.उर्मिला नानावटी सहित आयुर्वेद विभाग के चिकित्सकगण व स्टॉफ उपस्थित रहा।  
----------
क्रमांक/01/410/2015                                                    पवार/सचिन/आयुष/फोटो   

समाचार
जिला स्तरीय अल्पसंख्यक क्रियान्वयन समिति बैठक 15 मई को 
बुरहानपुर/1 मई / नवगठित जिला स्तरीय अल्पसंख्यक 15 सूत्रीय क्रियान्वयन समिति की बैठक 15 मई को पूर्वान्ह 11 बजे से आयोजित की गई है। 

यह बैठक कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में संपन्न होगी। पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक सहायक संचालक ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि इस दौरान विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा अल्पसंख्यक कल्याणार्थ हेतु चलाई जा रही योजनाओं व कार्यक्रमों की समीक्षा की जावेगी। बैठक में सर्वसंबंधितों की उपस्थिति अनिवार्य है। 
----------
क्रमांक/02/411/2015                                                              पवार/सचिन/पि.वर्ग.क. 
समाचार
सैनिक भर्ती रैली 19 से 22 मई तक विभिन्न स्थानों पर आयोजित 
बुरहानपुर/1 मई / सेना भर्ती कार्यालय महू द्वारा उज्जैन तथा इन्दौर संभाग के अंतर्गत युवा सैनिकों की भर्ती आयोजित की गई है। यह भर्ती रैली 19 से 22 मई तक आईटीआई ग्राउण्ड देवास में प्रातः 4 बजे से की जावेगी। 
सूबेदार मेजर एस.पी.थापा ने बताया कि इस भर्ती रैली का जिलेवार समयबद्ध कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जिसमें 19 मई को देवास जिले के युवाओं के लिये भर्ती होगी। इस अनुक्रम में 20 मई को मंदसौर व अलीराजपुर, 21 मई को नीमच व बुरहानपुर तथा 22 मई को खण्डवा, धार और बड़वानी जिले के अंतर्गत युवाओं की भर्ती रैली का आयोजन किया गया है। 
इस भर्ती में सैनिक सामान्य ड््यूटी, सैनिक तकनीकी, सैनिक नर्सिंग सहायक/नर्सिंग सहायक वेटनरी सैनिक लिपिक/स्टोर कीपर और सैनिक टेªड््समैन (चयनित टेªड्समेन उम्मीद््वार के एप्पटीट्यूट टेस्ट सहित) के पदों पर भर्ती की जावेगी। इस मौके पर सभी उम्मीद््वार अपने साथ शिक्षा प्रमाण-पत्र, मूल निवासी, जाति, चरित्र प्रमाण पत्र, शपथ पत्र तथा हाल में खीची हुई रंगीन 15 पासपोर्ट साईज फोटो बिना टोपी एवं चश्में के दस्तावेज के साथ लाना है। शैक्षणिक योग्यता एवं शारिरिक मापदण्ड एवं मेडिकल में सफल पाए गए उम्मीद््वारों की लिखित परीक्षा होगी। अधिक जानकारी के लिये जिला सैनिक कल्याण कार्यालय अथवा सैना भर्ती कार्यालय महू से संपर्क करें। 
--------
क्रमांक/03/412/2015                                                                  पवार/सचिन/सेना  
समाचार
बिरोदा आशा कार्यकर्ता को पद से हटानें की कार्यवाही 
बुरहानपुर/1 मई/ जिले में बुरहानपुर विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम बिरोदा की आशा कार्यकर्ता रंजना देवस्कर को पद से हटाने की कार्यवाही प्रस्तावित। 
यह प्रस्ताव ग्राम स्वास्थ्य तदर्थ समिति की मासिक बैठक में पारित किया जायेगा। 
कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया के निर्देशानुसार उक्त कार्यवाही ग्रामवासियों की शिकायत के आधार पर की गई है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.उर्मिला नानावटी ने दी। उन्होनें बताया कि गत दिनों कलेक्टर को आशा कार्यकर्ता पर ग्रामीणों से पैसें ऐठने एवं हितग्राहियों को मूलभूत सुविधाऐं उपलब्ध नहीं कराने की शिकायत प्राप्त हुई थी। कलेक्टर ने उक्त शिकायत की जांच कराई। जिसमें आशा कार्यकर्ता दोषी पायी गई। 
----------
क्रमांक/04/413/2015                                                               पवार/सचिन/स्वास्थ्य
समाचार
कटे, फटे होठ एवं तालु वाले बच्चों के निःशुल्क ऑपरेशन हेतु कैम्प आयोजित
बुरहानपुर/1 मई/ जिला मुख्यालय पर कटे, फटे होठ एवं तालु वाले बच्चों के लिये निःशुल्क ऑपरेशन सुविधा मुहैया कराई जावेगी। इस हेतु जिला चिकित्सालय नेहरू हॉस्पिटल बुरहानपुर में 05 मई को प्रातः 9 बजे से कैम्प आयोजित किया गया है।
कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया की विशेष पहल पर यह कैम्प बिसोनिया अस्पताल भोपाल के सहयोग से संपन्न होगा। 
उक्त जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.उर्मिला नानावटी ने दी। उन्होनें सभी आमजन नागरिकों से अनुरोध किया है कि ऐसे बच्चों को कैम्प में लाकर सुविधा का लाभ दिलायें। साथ ही आसपास पड़ोस के लोगों व रिश्तेदारों को भी कैम्प के बारे में अवश्य बतायें। 
----------
क्रमांक/05/414/2015                                                                      पवार/सचिन/स्वास्थ्य
समाचार
आबकारी एक्ट के तहत अवैध शराब जप्त व प्रकरण दर्ज 
बुरहानपुर/1 मई/आबकारी एवं पुलिस विभाग के संयुक्त गश्त के दौरान विभिन्न लोगों से अवैध शराब जप्त की गई है। इसके साथ ही अवैध शराब कारोबार में लिप्त आरोपियो के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किये गये है। 
जिला आबकारी अधिकारी श्री राजेन्द्र शर्मा के दिशा नियंत्रण में उक्त कार्यवाही को अंजाम दिया गया। इस दौरान देड़तलाई संगम होटल के प्यारेलाल मांगीलाल से 15 पाव जिप्सी, अग्रवाल ढाबा में अजय नन्नू से 15 पाव जिप्सी अवैध शराब जप्त की गई। तुकईथड़ में आर्शीवाद ढाबा में जितेन्द्र पिता जगदीशसिंह ठाकुर एवं भुरू उर्फ भूरिया व उमेश पिता कमल बलाई से देशी मसाला 300 पाव अवैध मदिरा जप्त की गई। उक्त आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट धारा 34/2 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। इस कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक श्री महेन्द्र गौंड की विशेष भूमिका रही।  
इस अनुक्रम में आबकारी उपनिरीक्षक श्री आर.एन.पाल के नेतृृत्व में आकस्मिक गश्त के दौरान आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। जिसमें बहादरपुर एवं बिरोदा और रेणुका रोड़ पर भी 3 प्रकरण विभाग ने निर्मित किये। इसमें 37 पाव प्लेन देशी मदिरा, 17 पाव विदेश मदिरा, जप्त की गई। साथ ही 19 लीटर हाथ भट्टी शराब जप्त कर तीन प्रकरण निर्मित किये गये। इसमें सुनील प्रकाश, प्रभाकर दामू और दिनेश ओकार आरोपी शामिल है। 
----------
क्रमांक/06/415/2015                                                             पवार/सचिन/आबकारी 

Friday, 1 May 2015

JANSAMPARK NEWS 30-4-15

जिला जनसम्पर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
खकनार विकासखण्ड क्षेत्र में विभिन्न मदों से विकासीय कार्य एवं मूलभूत सुविधाऐं सुलभ  
मोहनगढ़ लोक कल्याण शिविर में विभागीय अधिकारियों ने दी जानकारी 

बुरहानपुर/30 अपै्रल/जिले में खकनार जनजाति बाहुल्य विकासखण्ड क्षेत्र के मोहनगढ़ ग्राम में जिला स्तरीय लोक कल्याण शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित जानकारी दी। जिसमें अवगत कराया गया कि शासन के विभिन्न मदों के अंतर्गत ग्रामों में अनेक कार्य कराये गये है। जिससे ग्रामीणों को सार्वजनिक एवं मूलभूत सुविधाऐं सुलभ कराई गई है। 
उक्त शिविर कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया के निर्देश पर आयोजित किया गया है। यह शिविर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निर्मला प्रकाश जावरकर के मुख्य आतिथ्य में तथा एसडीएम श्री शंकरलाल सिंगाडे़ की अध्यक्षता में व नियंत्रण में आयोजित रहा। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि श्री रतिलाल चिलात्रे, जनपद सदस्य श्री अजय महाजन, सरपंच श्री जगदीश जांगरे, उपसरपंच श्रीमती सहजीबाई विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। एसडीएम द्वारा शिविर में विकासीय कार्यो की समीक्षा की गई। जिसमें सीईओ जनपद पंचायत श्री आर.बी.एस.दंडोतिया ने ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होनें बताया कि इस जनपद क्षेत्र में पंच परमेश्वर योजना के अंतर्गत 15 लाख 33 हजार रूपये की लागत से तीन कार्य स्वीकृत हुए थे। जिसमें दो कार्य पूर्ण हो चुके है। एक कार्य प्रगतिरत है। प्रत्येक ग्राम पंचायतों में जन्म-मृृत्यु पंजीयन किया जा रहा है। जिसकी समीक्षा प्रतिमाह की जा रही है। जन्म-मृृत्यु पंजीयन रजिस्टर का अवलोकन किया गया। जिसमें सूचना पंजीयनों के हस्ताक्षर नहीं किये गये। समक्ष में सूचना पंजीयनों के हस्ताक्षर जन्म-मृृत्यु रजिस्टर में प्रमाणीकरण नही है। जिसकी हिदायत ग्राम रजिस्टारों को दी गई। मोहनगढ़ ग्राम पंचायत में 99 बीपीएल परिवार है। जिन्हें विविध योजनाओं से पात्रतानुसार लाभान्वित किया गया है। मोहनगढ़ में मनरेगा के तहत कुल 16 लाख 85 हजार रूपये की लागत से कार्य कराये गये है। जिसमें आदिवासी कृषकों के खेतों में 10 कूप निर्माण कार्य पूर्णता की ओर है। इस योजनान्तर्गत मेढ़ बंधान के लिये 03 आदिवासी कृषकों को 01 लाख 16 हजार रूपये की राशि सुलभ कराई गई है। 
खकनार तहसील की प्रभारी तहसीलदार श्रीमती हेमलता सोलंकी ने शिविर में नामातरण, बंटवारा, ऋण पुस्तिकाएंें बनाकर स्थल पर ही वितरण की। जिससे अनेक आवेदक लाभान्वित हुए। अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री किशोर कुमार तोलानी ने योजनाओं से वित्तीय ऋण सुविधाऐं अर्जित करने बैंकिंग व्यवस्था ग्रामीणों को अवगत कराई। उन्होनें बताया कि नाबार्ड से पशुपालन डेयरी व्यवसाय हेतु वित्तीय सहायता इच्छुक आवेदक प्राप्त कर सकते है। अनुसूचित जाति वर्ग के लिये अंत्यवसायी से जनजाति वर्ग को आदिवासी वित्त विकास निगम से तथा सामान्य वर्ग के लिये उद्योग विभाग से स्वरोजगार हेतु ऋण सुविधाएंें सुलभ कराई जाती है। व्यवसाय, सेवा और उद्योग के लिये प्रशिक्षण की व्यवस्था भी बैंक ऑफ इंडिया द्वारा सईदा अस्पताल परिसर में की गई है। यहां आरसेटी प्रशिक्षण केन्द्र संचालित है। जो भी व्यवसाय सेवा करना चाहते है। उस टेªड में प्रशिक्षण युवक-युवती प्राप्त कर सकते है। 
शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 25 आंगनवाड़ी बच्चों को बैठने की चेयर्स व युनिफार्म का वितरण किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अब्दुल गफ्फार खान ने विभागीय योजनाओं की जानकारी भी ग्रामवासियों को दी। उद्योग विभाग प्रबंधक श्री पलोहिया ने स्वरोजगार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। उन्होने ंबताया कि गत वर्ष विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति की है। इसमें मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत 01, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में 46 तथा प्रधानमंत्री सृृजन कार्यक्रम के तहत दो हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ सेठिया के नेतृृत्व में परीक्षण व उपचार तथा निःशुल्क दवाईयां वितरण कर ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई। शिविर में 06 शिकायतें प्राप्त की गई। जिसमें पुलिस विभाग 01, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क 01, ग्रामीण विकास 03 और एमडीएम संबंधी 01 शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को निराकरण हेतु सौंपी गई। 
शिविर में कृषि, उद्यानिकी, पशु चिकित्सा, श्रम, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, स्वच्छता कार्यक्रम, शिक्षा, वन, हाथकरघा, जिला आपूर्ति, ग्रामोद्योग, सहकारिता, पीएचई, मत्स्य, अंत्यवसायी, आदिम जाति कल्याण, पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक, आरईएस, जलसंसाधन, लोक निर्माण, प्रधानमंत्री सड़क, आईटीआई, जन अभियान परिषद्, लोक सेवा प्र्रबंधन विभाग, आबकारी, पुलिस, जनसंपर्क आदि अन्य विभागों ने प्रमुखता से विभागीय जानकारी दी। जिसमें विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओं व कार्यक्रमांे के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया। योजना का लाभ लेने की जानकारी प्रमुखता से दी गई। 

------------
क्रमांक/57/408/2015                                                              पवार/सचिन/प्रशासन/फोटो 

समाचार 
आयुष रोग नियंत्रण कार्यक्रम का शुभारंभ आज

बुरहानपुर/30 अपै्रल/ राज्य शासन के निर्देशानुसार संपूर्ण मध्य प्रदेश में आयुष रोग नियंत्रण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। जिला आयुष विभाग कार्यालय (मीरा हॉस्टल कक्ष क्र. 29/30) बुरहानपुर स्थित उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ आज 01 मई 2015 को पूर्वान्ह 11 बजे समारोह पूर्वक होगा। 

यह जानकारी जिला आयुष अधिकारी डॉ.किरणसिंह ठाकुर ने दी। उन्होनें बताया कि शासन द्वारा जारी कार्यक्रम का उद््देश्य संचारी एवं असंचारी रोगो के उपचारार्थ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसमें जिले के शासकीय आयुर्वेद एवं होम्योपैथी तथा यूनानी औषधालयों से संबंधित पद्धति से रोगियों का उपचार किया जावेगा। आयोजित कार्यक्रम में सर्व आमजन सामान्य की उपस्थिति अपेक्षित है। 
------------
क्रमांक/58/409/2015                                                                   पवार/सचिन/आयुष  

Tuesday, 28 April 2015

JANSAMPARK NEWS 27-11-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
बुरहानपुर नगरीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र में कार्यपालिक दण्डाधिकारी तैनात
बुरहानपुर/27 नवम्बर/- नगरीय निकाय आम निर्वाचन स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपादित कराए जाएगें। इस दौरान बुरहानपुर निर्वाचन क्षेत्रान्तर्गत कानून व्यवस्था बहाल रखने लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है।
    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने डिप्टी कलेक्टर श्री सुमेरसिंह मुजाल्दा को महाजनापेठ वार्ड के अंतर्गत मतदान केन्द्र क्रमांक 1, 2, 3, 4, नेहरू नगर वार्ड में म.के.क्र. 5, 6, 7, 8 और शिकारपुरा वार्ड में म.के.क्र 9, 10, 11, 12, 13, 14 व सिलमपुरा वार्ड में म.के.क्र 15, 16, 17, 18 तक महर्षि दयानंद वार्ड में म.के.क्र 24, 25, 26, 27, 28 तथा रास्तीपुरा वार्ड के म.के.क्र 148, 149 में कानून व्यवस्था बहाल रखने कार्यपालिक मजिस्टेªट नियुक्त किया है।
    इसी प्रकार से तहसीलदार श्रीमती हेमलता सोलंकी को तिलकपुरा वार्ड के तहत म.के.क्र. 29 से 33 तक, डॉ. अम्बेड़कर वार्ड में म.के.क्र 34 से 37, शाह बाजार में म.के.क्र. 38 से 42, चाचा फकीरचंद वार्ड में म.के.क्र. 55 से 57 तक एवं नायब तहसीलदार श्री हितेन्द्र भावसार को शास्त्री चौक वार्ड में म.के.क्र.47 से 50, गांधी चौक वार्ड में म.के.क्र. 51 से 54, शनवारा म.के.क्र. 128 से 129, खानका वार्ड में म.के.क्र. 130 से 132, जयस्तंभ वार्ड में म.के.क्र. 133 से 135, राजपुरा वार्ड में म.के.क्र.136 से 138, डाकवाड़ी वार्ड में म.के.क्र.139 से 141, न्यामतपुरा वार्ड में म.के.क्र.142 से 144, रास्तीपुरा वार्ड में म.के.क्र.145 से 147 एवं तहसीलदार श्री एस.के.गौतम को बैरीमैदान वार्ड में म.के.क्र.58 से 61, नागझिरी वार्ड में म.के.क्र. 62 से 64, मालवीय वार्ड में म.के.क्र.65 से 68, इतवारा वार्ड में म.के.क्र.78 से 81, बुधवार वार्ड में म.के.क्र.85 से 88, चन्द्रकला वार्ड में म.के.क्र.101, दाउदपुरा वार्ड में म.के.क्र. 108 से 111 तक तथा सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्री मोहनलाल पालीवाल को आलमगंज वार्ड में म.के.क्र. 69 से 72, सरदार पटेल वार्ड में म.के.क्र. 73 से 77, सिंधीपुरा वार्ड 82 से 84, मालीवाड़ा वार्ड में म.के.क्र. 89 से 92 तक के लिए कार्यपालिक मजिस्टेªट तैनात किये गए है।
    इस अनुक्रम में डिप्टी कलेक्टर श्री शंकरलाल सिंगाडे को आजाद वार्ड में म.के.क्र. 93 से 96, चन्द्रकला वार्ड में म.के.क्र. 97 से 100, लोहारमंडी वार्ड में म.के.क्र. 102 से 104, डॉ.राजेन्द्र प्रसाद वार्ड में म.के.क्र. 105 से 107, डॉ. जाकीर हुसैन वार्ड में म.के.क्र. 115 से 118, मोमिनपुरा वार्ड में म.के.क्र. 119 से 121, हरीरपुरा वार्ड में म.के.क्र. 122 से 126 तक और नायब तहसीलदार श्री दिवाकर सुलिया को राजीव वार्ड में म.के.क्र. 150 से 153, गुरूनानक वार्ड में म.के.क्र.154 से 157, इंदिरा वार्ड में म.के.क्र. 158 से 162, रूईकर वार्ड में म.के.क्र. 163 से 167 तक एवं डिप्टी कलेक्टर के.एल.यादव को रूईकर वार्ड में म.के.क्र. 164 से 165, लालबाग वार्ड में म.के.क्र. 168 से 170, मिल एरिया वार्ड में म.के.क्र. 171 से 174, गुलाबगंज वार्ड में म.के.क्र. 175 से 179, गांधी कॉलोनी वार्ड में म.के.क्र. 180 से 184, शिवाजी वार्ड में म.के.क्र. 185 से 187 एवं चिंचाला वार्ड में म.के.क्र. 188 से 190 तक कार्यपालिक दण्डाधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। उक्त कार्यपालिक दण्डाधिकारी पुलिस अधिकारियों के साथ मतदान के दिन निर्वाचन क्षेत्रों में सतत भ्रमण कर कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखने कर्तव्य पालन करेगें। उक्त सभी मजिस्टेªट समस्त घटनाओं की जानकारी जिला दण्डाधिकारी एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी को अवगत करायेगे।
--------
क्रमांक/134/978/2014                                                                   पवार/सचिन/निर्वाचन
समाचार
निर्वाचन प्रेक्षक ने संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर सतर्कता बरतने दिये निर्देश
श्री वशिष्ठ ने बुरहानपुर और शाहपुर निर्वाचन क्षेत्रों का लिया जायजा
बुरहानपुर/27 नवम्बर/- निर्वाचन प्रेक्षक श्री एस.के.वशिष्ठ ने नगरीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र बुरहानपुर और शाहपुर के अंतर्गत भ्रमण किया। इस दौरान उन्होनें खासकर संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए है।
    प्रेक्षक ने जिले के उक्त निर्वाचन क्षेत्रों का गहनता से जायजा लिया। उन्होनें उक्ताशय के निर्देश मतदान केन्द्रों पर व्यवस्था में तैनात मतदान दल और सुरक्षा में लगे कर्मियों को  दिए है। इस अवसर पर सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री अजीत श्रीवास्तव, लायजनिंग आफीसर श्री राजेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे। प्रेक्षक ने शाहपुर में वार्ड क्रमांक 15 के अंतर्गत तमाम 16 मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। मतदान केन्द्रों पर पीठासीन अधिकारियों से पेयजल, प्रकाश, रैम्प, मॉकपोल, सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। उन्होनें प्रत्येक मतदान केन्द्र अधिकारियों से कोई समस्या तो नहीं है। इसकी पूछताछ प्रमुखता से की। तमाम पीठासीन अधिकारियों ने बताया कि मतदान केन्द्र में मतदान दल के सभी अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित है। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस अधिकारी/कर्मचारी भी मुस्तैद है। मतदान के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। मॉकपोल प्रातः 6 बजे राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, मतदान लड़ने वाले अभ्यर्थियों व उनके अधिकृत अभिकर्ताओं की उपस्थिति में किया जाएगा।
    प्रेक्षक ने बुरहानपुर में वार्ड क्रमांक 38 में मतदान केन्द्र क्रमांक 148, 149, वार्ड क्रमांक 2 में मतदान केन्द्र क्रमांक 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, तथा वार्ड क्रमांक 13 में मतदान केन्द्र क्रमांक 14, वार्ड क्रमांक 3 में मतदान केन्द्र क्रमांक 7, 8 और 13, का गहनता से अवलोकन कर मतदान दलों से जानकारी प्राप्त की। इस प्रकार से बुरहानपुर के अनेक मतदान केन्द्रों में अधिकांश संवेदनशील मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी गई।
--------
क्रमांक/135/979/2014                                                 पवार/सचिन/निर्वाचन/फोटो
समाचार
मतदान दलों की रवानगी, प्रेक्षक की मौजूदगी में
बुरहानपुर/27 नवम्बर/- नगरीय निकाय निर्वाचन 2014 के तहत मतदान दलों को प्रातः 6 बजे से संयुक्त जिला कार्यालय से निर्वाचन सामग्री वितरण की गई। बुरहानपुर नगर निगम और शाहपुर नगर परिषद निर्वाचन क्षेत्र मतदान दल सामग्री प्राप्त करने के बाद मतदान केन्द्रों के लिए पुलिस फोर्स के साथ वाहनों से रवाना किए गए।
    प्रेक्षक श्री एस. के वशिष्ठ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने निर्वाचन सामग्री वितरण का सूक्ष्मता से जायजा लिया। प्रेक्षक ने सामग्री वितरण काउंटर पर सामग्री की जानकारी प्राप्त की। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश रेवाल ने बताया कि प्रत्येक मतदान दल को इव्हीएम, ग्रीन पेपर सील, पेपर स्ट्रिप, स्पेशल टेग, एडेªस टेग और मतपत्र प्रदाय किए गए है। इस हेतु 18 काउंटर बनाए गए है। प्रति काउंटर प्रभारी नियुक्त किए गए है। इसमें काउंटर नंबर एक प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक कृषि उपज मंडी श्री ज्ञानेश्वर पाटील, दो में माणकलाल गंभीरे, तीन में प्रभाकर बाजीराव, चार में लक्ष्मण महाजन तथा काउंटर नंबर पांच में सहायक उपनिरीक्षक कृषि उपज मंडी श्रीकांत गंगराडे को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
    इसी प्रकार से काउंटर नंबर छः में सहायक उपनिरीक्षक कृषि उपज मंडी श्री विनायक चौधरी, सात में श्री धनंजय पाठक, आठ में श्री संतोष महाजन, नौ में राजस्व निरीक्षक श्री भरतकुमार सोनी तथा काउंटर नंबर दस में सहायक अध्यापक श्री कमलसिंह बघेल को काउंटर प्रभारी बनाया गया है।
    सामग्री वितरण काउंटर क्रमांक ग्यारह में राजस्व निरीक्षक श्री रामसिंह ओडाली एवं बारह में उपनिरीक्षक कृषि उपज मंडी श्री जगदीश चौधरी एवं काउंटर नंबर तेरह में सहायक राजस्व निरीक्षक श्री राजकमल शंकर प्रभारी रहेगें। काउंटर क्रमांक 14 के लिए राजस्व निरीक्षक श्री रईसुर्रेहमान अंसार, 15 में सहायक अध्यापक नेहाल अख्तर, 16 में सहायक राजस्व निरीक्षक श्री विकास सोनजी, 17 में राजस्व निरीक्षक श्री रजनीश उपाध्याय तथा काउंटर क्रमांक 18 में राजस्व निरीक्षक श्री संतोष कुशवाह के नियंत्रण में मतदान दलों को  सामग्री वितरण किया जाएगा। प्रत्येक काउंटर पर सामग्री वितरण हेतु तीन-तीन कर्मचारियों की ड्यूटी पृथक से लगाई गई है।
--------

क्रमांक/136/980/2014                                                          पवार/सचिन/निर्वाचन

JANSAMPARK NEWS 27-4-15

जिला जनसम्पर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
अम्बा में लोक कल्याण शिविर आज 
प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति माकूल रहेगी 
बुरहानपुर/27 अपै्रल/ केन्द्र व राज्य सरकार की विविध योजनाऐं व कार्यक्रम नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित है। दूर-दराज ग्रामीण अंचलों में उक्त कार्यान्वयन का समीक्षात्मक जायजा लिया जाना है। इसी उद््देश्य को लेकर जिले में बुरहानपुर जनपद क्षेत्र के अम्बा ग्राम में लोक कल्याण शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर आज 28 अप्रैल को पूर्वान्ह 11 बजे से प्रारंभ होगा। 

कलेक्टर श्रीमती जे.पी. आईरिन सिंथिया के निर्देशन में उक्त शिविर संपन्न होगा। उन्होनें शिविर में सभी विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति माकूल की है। कलेक्टर ने कहा कि शिविर में ग्रामीणजनों को स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद विभाग स्टॉल लगाकर स्वास्थ्य व उपचार सुविधाऐं सुलभ करायेगें। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग आशा व स्वास्थ्य कार्यकर्ता टीकाकरण करेगें। विभिन्न ग्रामों के कार्यकर्ता टीकाकरण की जानकारी लेकर आयेगें। महिला बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग इस संबंध में अमले को आगाह करना सुनिश्चित करे। 
इसके साथ ही राजस्व विभाग आर.आई, पटवारी बस्ता सहित उपस्थित रहेगा। ताकि नामांतरण, बटवारा, सीमांकन, ऋण पुस्तिका वितरण जैसे प्रकरणों का निराकरण मौके पर ही किया जा सकेगा। कृषि, उद्यानिकी, आदिम जाति कल्याण, ग्रामीण विकास अन्य विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में विकास संभावनाओं को देखते हुए कार्ययोजना बनायेगें। जलसंसाधन विभाग भी नहरों व तालाबों का भ्रमण कर शिविर में स्थिति को अवगत करायें। पीएचई विभाग ग्रामीण अंचलों का दौरा कर बिगड़े हैण्डपम्पों का सुधार कार्य शीघ्र कर देवे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग पेंशन प्रकरण निपटाना सुनिश्चित करें। सभी विभागों अधिकारीगण अपने-अपने विभाग से संबंधित जनसुविधाओं का क्रियान्वयन का जायजा लेेगे। उसमें जो भी कमियां, मांग समस्याएंे उन्हें विभागीय योजनाओं व कार्यक्रम के माध्यम से समाधान करेगें। इसमें शिक्षा, आदिम जाति कल्याण भी विभागीय योजनाओं की पड़ताल कर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जायेगा। प्रस्तावित शिविर की तैयारियों के सिलसिले में सीईओ जनपद पंचायत बुरहानपुर श्री राकेश शर्मा को नोडल नियुक्त किया गया है। 

------------
क्रमांक/46/397/2015                                                                     पवार/सचिन/प्रशासन  
समाचार
मोहनगढ़ में लोक कल्याण शिविर 30 अप्रैल को 

बुरहानपुर/27 अपै्रल/ केन्द्र व राज्य सरकार की विविध योजनाओं व कार्यक्रमों का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों में मिल रहा है अथवा नही। इसकी पड़ताल हेतु जिले में खकनार जनपद क्षेत्र के मोहनगढ़ ग्राम में लोक कल्याण शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर 30 अप्रैल को पूर्वान्ह 11 बजे से आयोजित होगा। 
कलेक्टर श्रीमती जे.पी. आईरिन सिंथिया ने शिविर में सभी विभागों की उपस्थिति अनिवार्य की है। इस दौरान विभाग प्रमुख द्वारा ग्रामीणों की समस्याऐं व मांग की सुनवाई की जावेगी। वाजिब समस्याओं का निराकरण मौके पर ही तत्काल किया जायेगा। अन्य राहत व सुविधाएंें भी सुलभ कराने कार्यवाही करेगें। शिविर की तैयारियों हेतु नोडल अधिकारी सीईओ जनपद खकनार श्री आर.बी.एस.दण्डोतिया को निर्देश जारी किये गये है। 

------------
क्रमांक/47/398/2015                                                             पवार/सचिन/प्रशासन  
समाचार
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में ऋण राशि प्रदाय नहीं करने पर कार्यवाही की जाये
कलेक्टर ने टीएल बैठक में एलडीएम को दिये निर्देश 

बुरहानपुर/27 अपै्रल/ मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजनान्तर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा प्रकरण स्वीकृत कराया गया हैं। इस प्रकरण में आवेदक को 4 लाख रूपये ऋण स्वीकृति प्रदान की गई है। किन्तु जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित खण्डवा शाखा नेपानगर ने उक्त ऋण राशि आवेदक को प्रदाय नही की। महाप्रबंधक उद्योग से आवेदक सुनील पिता राजाभाउ तारापुरे ने उक्ताशय की शिकायत की है। 
कलेक्टर श्रीमती जे.पी. आईरिन सिंथिया ने टीएल बैठक में उक्त प्रकरण की गहनता से समीक्षा की। उन्होनें कहा कि बैंक प्रबंधक के खिलाफ कार्यवाही करने निर्देश दिये है। इस हेतु जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक से कहा है प्रकरण का तत्काल निराकरण कराये। साथ ही बेरोजगार शिक्षित आवेदक को ऋ़ण सुविधा मुहैया करायी जाये। सहकारिता उपायुक्त श्री बर्डे से कहा गया है कि धूलकोट सोसायटी में आग से कई बार केवल रजिस्टर ही जलते है। सोसायटी प्रबंधक के खिलाफ एफ.आई.आर.दर्ज कराये। साथ ही मजदूरों के भुगतान की व्यवस्था कराई जावे। 
शासकीय कार्यालय परिसरों में आवारा कुत्तों के विचरण पर सख्त नाराजगी
कलेक्टर ने कहा कि मैंने हमेशा देखा है कि शासकीय कार्यालय और परिसरों में आवारा कुत्तें विचरण करते है। मेरे मौखिक निर्देश के बाद भी विभाग प्रमुखों ने इस बात पर ध्यान नही दिया। उन्होनें सख्त लहजे में कहा कि कुत्तों को परिसर से तत्काल हटाये। उन्होनें कलेक्टर कार्यालय, जिला अस्पताल, तहसील कार्यालय सहित अन्य शासकीय परिसरों में कुत्तों के घूमनें पर नाराजगी व्यक्त की है। इस हेतु नगर निगम और पशु चिकित्सा विभाग आवारा कुत्तों के वैक्सीन करें। नगर निगम पकड़कर और वैक्सीन कराकर कुत्तों को अन्यत्र दूरस्थ छुड़वाये। ताकि वापिस नही आ सके। 
पेंशन योजना में समय पर भुगतान किया जाये
श्रीमती सिंथिया ने नगरीय एवं ग्रामीण निकाय पेंशन संबंधी निर्देश दिये। उन्होनें कहा कि यह सुनिश्चित करें कि हर हाल में पेंशन का वितरण हितग्राही को माह की पहली तारीख को हो जाना चाहिए। जिस माह में पेंशन जारी नही हुई है। तत्काल जानकारी प्रस्तुत कर दे। जिससे आवंटन उपलब्ध कराया जा सके। 
लंबित जाति प्रमाण पत्र बनाने शीघ्र कार्यवाही करें 
जिले में लोक सेवा केन्द्र खकनार में कुल 18 हजार 418 जाति प्रमाण पत्र बनाये गये है। इसमें अभी तक 19 हजार 831 आवेदन पत्र लंबित है। इसी प्रकार से लोक सेवा केन्द्र बुरहानपुर में इस क्षेत्र में 46 हजार 228 प्रमाण पत्र बनाये गये है। अभी तक 21 हजार 766 जाति प्रमाण पत्र बनाया जाना लंबित है। 
सीएम हेल्पलाइन 
सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत जिले में कुल 147 आवेदन फर्स्ट लेवल पर है। सेकण्ड लेवल पर 33 आवेदन, एल थ्री लेवल पर 18 आवेदन तथा फोर्थ लेवल पर 5 आवेदन इस प्रकार से सभी विभागों के कुल 202 आवेदन पत्र लंबित पाये गये है। उक्त आवेदन शीघ्र ही निराकरण करने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उल्लेखनीय है कि कार्यवाही हेतु सर्वाधिक आवेदन उर्जा विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, नगर निगम, शिक्षा विभाग आदि विभाग शामिल है। 
बैठक में अपर कलेक्टर श्री प्रकाष रेवाल, एस.डी.एम. नेपानगर श्री शंकरलाल सिंगाडे़, डिप्टी कलेक्टर श्री सुमेरसिंह मुजाल्दा, डिप्टी कलेक्टर श्री अजीत श्रीवास्तव सहित समस्त जिला प्रमुख अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

------------
क्रमांक/48/399/2015                                                               पवार/सचिन/प्रशासन/फोटो  
समाचार
सेवानिवृृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों को जीपीओ और पीपीओ प्रदत्त 
अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर शॉल व श्रीफल से सम्मानित 
बुरहानपुर/27 अप्रैल/-राज्य शासन द्वारा अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर 5 अधिकारियों/कर्मचारियों को सेवानिवृृत्त प्रदान की गई है। जिले में स्वास्थ्य विभाग से सिविल सर्जन डॉ.जैनुद््दीन बोहरा, कृषि विभाग से सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्री मदनलाल पाटीदार, वन विभाग यू.डी.सी. श्री हरीभाउ महाजन, स्वास्थ्य विभाग कैशियर श्री किशोर देशपांडे, जलसंसाधन विभाग अमीन पद से बंशीलाल रहपुरिया आदि शामिल है।
इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने शॉल श्रीफल पुष्पमाला अर्पित कर उक्त सभी का सम्मान कर उन्हें जी.पी.ओ. और पी.पी.ओ.सौंपे। सेवानिवृृृत्त समारोह में अपर कलेक्टर श्री प्रकाश रेवाल एवं जिला पंचायत सीईओ श्री बसंत कुर्रे ने भी अधिकारियों/कर्मचारियों का सम्मान किया। कलेक्टर ने कहा कि सेवानिवृृत्त के दिन ही हर अधिकारी/कर्मचारी के उक्त प्रकरणों का निराकरण कर दिया जाना चाहिए। इस संदर्भ में सभी विभाग ध्यान रखे। कलेक्टर व अन्य अधिकारियों ने सेवानिवृृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों को शुभकामनाएंे दी। उनकेे स्वस्थ जीवन की कामना की। सभी से आशा जताई कि वे अपने अनुभवों को समाज में साझा करेंगे। जिससे आने वाली पीढ़ी को उचित दिशा मिल सके। 
------------
क्रमांक/49/400/2015                                                             पवार/सचिन/प्रशासन/फोटो  
समाचार
ई-नीलामी प्रक्रिया हेतु पोर्टल में पंजीयन 
बुरहानपुर/27 अप्रैल/- राज्य शासन के निर्देशानुसार आगामी खदानों की नीलामी (ई-नीलामी) के तहत ऑनलाईन होगी। इस संबंध में भुगतान, ई-नीलामी प्रशिक्षण और तत्संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिये ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल के हेल्प डेेस्क टोल फ्री नंबर 1800258684 पर संपर्क किया जा सकता है। 
अपर कलेक्टर श्री प्रकाश रेवाल ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि उक्त नंबर पर प्रातः 10 बजे से सांय 7 बजे तक जानकारी प्राप्त कर सकते है। इसके साथ ही ई-मेल आईडी इपीआरओसीऋहेल्पडेस्क/एमपीएसडीसी.जीओवी.इन eproc_helpdesk@mpsdc.gov.in  जानकारी प्राप्त होगी। बोलीकर्ता को सर्वप्रथम ऑनलाईन www.mpeproc.gov.in पोर्टल पर करना होगा। जिसकी फीस 500/-रूपये देय होगी। जिसके आधार पर बोलीकर्ता खनिज निगम की ई-नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकता है। यह रजिस्टेªशन कभी कराया जा सकता है। इस रजिस्टेªशन के पश्चात म.प्र.शासन के किसी भी ई-निविदा या ई-नीलामी प्रक्रिया में पूरे वर्ष भाग ले सकता है। 
------------
क्रमांक/50/401/2015                                                               पवार/सचिन/खनिज 
समाचार
ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आयोजन संबंधी बैठक आज 
बुरहानपुर/27 अप्रैल/- खेल एवं युवा कल्याण तथा शिक्षा विभाग द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश के सदुपयोग को दृष्टिगत रखते हुए खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाना है। यह शिविर आगामी माह में 01 से 31 मई 2015 तक आयोजित होगा। 
कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया की अध्यक्षता में उक्त आयोजन की तैयारियों के सिलसिले में बैठक आहूत की गई है। यह बैठक आज 28 अप्रैल दोपहर 2.30 बजे कलेक्टेªट सभागार मे संपन्न होगी। जिसमें शिविर के सफलतम क्रियान्वयन की रूपरेखा तैयार की जावेगी। 
------------
क्रमांक/51/402/2015                                                                    पवार/सचिन/खे.यु.क. 

समाचार
शहरी आशा नियुक्ति हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की तिथि बढ़ी 
बुरहानपुर/27 अप्रैल/- कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बुरहानपुर द्वारा राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन 2013-14 के अंतर्गत शहरी मलीन बस्तियों के लिये शहरी आशाओं का चयन किया जाना है। इस हेतु आवेदन प्रस्तुत करने की तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक महिला 29 अप्रैल 2015 तक आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते है। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 23 अप्रैल थी। 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. उर्मिला नानावटी ने उक्त जानकारी दी। उन्होने बताया कि बुरहानपुर शहरी क्षेत्र के लिये 20 पद, नेपानगर हेतु 09 और शाहपुर नगर के लिये 09 पद भरे जावेगें। जिसमें आवेदक की आयु 25 से 45 वर्ष के बीच होना चाहिए। न्यूनतम 12 पास होना चाहिए। 12 पास न मिलने पर 10 वी पास महिला का चयन किया जायेगा। आवेदक को संबंधित बस्ती की निवासी होना आवश्यक है। जिन वार्डो में आशा का चयन हो चुका है। उस वार्ड को चयन प्रक्रिया से मुक्त रखा गया है।

------------
क्रमांक/52/403/2015                                                                      पवार/सचिन/स्वास्थ्य  

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...