Wednesday, 20 May 2015

JANSAMPARK NEWS 19-5-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
जनसुनवाई मसले सुलझाने विभागीय अधिकारियों को तत्काल निर्देश जारी 
कलेक्टर ने आवेदकों को दिलाई राहत 
बुरहानपुर/19 मई/ कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने आज विभिन्न प्रकार की शिकायतें, समस्याऐं और मांग से संबंधित जनसुनवाई की। कलेक्टर ने इस दरम्यान आवेदकों के मसलों को सुलझानें विभागीय अधिकारियों से मोबाइल पर चर्चा की। जिसमें आवेदकों को राहत दिलाने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। 
कलेक्टेªट कार्यालय जनसुनवाई में वृद्धावस्था पेंशन विगत मई 2014 से नहीं मिलने के बारे में लालबाग बुरहानपुर की वृद्ध महिला द्वारकाबाई तायडे़ ने आवेदन दिया। कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त को महिला की पेंशन के बारे में पूछताछ की। उन्होनें मोबाईल पर ही प्रकरण का संदर्भ समझाते हुए वृद्धा को पेंशन प्रदाय करने के सख्त निर्देश दिये है। आयुक्त को ताप्ती शुद्धीकरण योजना में भी कार्य करने वाले मजदूरों को भी मजदूरी भुगतान के लिये कहा गया हैं। दलित संघर्ष एवं महिला संघर्ष समिति ने संयुक्त रूप से प्रतिवेदित किया है कि एमआईसी में 16.50 लाख रूपये की लागत से अंबेड़कर सामुदायिक भवन स्वीकृत हुआ था। नगर निगम द्वारा एक वर्ष बीतने के बाद भी उक्त भवन का कार्य प्रारंभ नही किया है। इस संबंध में भी कलेक्टर ने निगम से पूछताछ की। उन्होनें कहा कि उक्त निर्माण कार्य की जानकारी मेरे समक्ष प्रस्तुत की जावे। नगर में मूर्तिकार पीओपी की मूर्तियां बना रहे है। जबकि उक्त प्लास्टर ऑफ पेरिस से मूर्ति बनाना प्रतिबंधित किया है। कलेक्टर को आवेदनकर्ताओं ने इस संबंध में अवगत कराया है। उन्होनें बताया कि किशोर आर्ट, मिलिन्द मोरे, हरीष आर्ट और हेमन्त भुजवल हम सभी मूर्तिकार है। इन कलाकारों ने बताया कि हम लोग मिट्टी की मूर्तियां बनाते है। पीओपी मूर्तियों पर सख्त प्रतिबंध लगायें। ताकि हमारी मिट्टी की मूर्तियां भी आसानी से विक्रय हो सके। 
जनसुनवाई में ग्राम लोनी निवासी वृद्ध रसीद दगडू ने बताया कि अज्ञात वाहन दुर्घटना में मुझें शारीरिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर ने आवेदक से कहा कि अज्ञात वाहन दुर्घटना बीमा योजना के तहत आर्थिक सहायता अवश्य ही मुहैया कराई जायेगी। 
कलेक्टर कोे नगर व ग्रामवासियों ने राशनकार्ड बनाने की मांग की है। बड़ी संख्या में आये लोगों ने आवेदन दिये। कलेक्टर ने कहा कि जांच के बाद राशनकार्ड पात्रता के आधार पर बनाये जायेगें। इस मौके पर अतिक्रमण हटाने आबादी पट््टों के मांग से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। श्रीमती सिंथिया ने अतिक्रमण और पट््टें के मामलों में पंचायत और राजस्व विभाग के अधिकारियों को जाचं के निर्देश दिये है। सभी आवेदनों का संकलन और सुनवाई डिप्टी कलेक्टर श्री के.एल.यादव ने कार्यवाही की। 
----------
क्रमांक/46/455/2015                                                     पवार/सचिन/प्रशासन/फोटो


समाचार
प्रधानमंत्री सुरक्षा एवं जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत कैम्प आयोजित
कलेक्टर सहित अनेक अधिकारी/कर्मचारियों ने कराया बीमा 
बुरहानपुर/19 मई/ भारत सरकार वित्तीय सेवाएंें वित्त मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना संचालित की गई है। प्रीमियम की राशि खाताधारक के बचत खाते से बैंक द्वारा ऑटो डेबिट सुविधा के माध्यम से जमा की जा सकती है। कोई भी व्यक्ति एक बचत खाता द्वारा ही उक्त योजना के लिये पात्र होगा। यह बीमा अवधि वार्षिक 01 जून 2015 से लागू होकर 31 मई 2016 तक रहेगी। उक्त बीमा योजना के तहत कलेक्टेªट कार्यालय में कैम्प आयोजित किया गया। जिसमें स्टैट बैंक ऑफ इण्डिया शाखा तथा बैंक ऑफ इण्डिया ने स्टॉल लगाकर बीमा फार्म उपलब्ध कराये। 
कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने आज प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना में वार्षिक प्रीमियम कुल 330 रूपये का बीमा कराया। इस मौके पर अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों ने भी पात्र आयु अनुसार बीमा लाभ उठाया। आायोजित शिविर में बैंक ऑफ इण्डिया ने 50 लोगों का बीमा कराया। इसमें 330 रूपये 30 हितग्राहियों ने तथा 12 रूपये का प्रीमियम भरने वाले 20 खातेधारक रहे। स्टैट बैंक ऑफ इण्डिया ने कुल 75 लोगों का बीमा किया। इसमें 330 रूपये की प्रीमियम से 20 खाताधारक एवं 12 रूपये प्रीमियम भरकर 55 हितग्राही बीमित हुए है। 
कलेक्टर ने पुनः जिले के आमजन से अपील करते हुए कहा है कि प्रत्येक खाताधारक बीमा अवश्य कराये। तत्काल अपनी बैंक शाखा या बैंक मित्र/सूक्ष्म बीमा एजेन्ट से संपर्क करें। इस हेतु आयोजित कैम्पों में अवश्य जाये। वहां फार्म भरें जा रहे है। जिसकी प्रतिपूर्ति कर इस योजना का लाभ उठाये। श्रीमती सिंथिया ने सभी बैंकर्स को भी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु निर्देश दिये है। ताकि जिले को आवंटित लक्ष्य की पूर्ति हो सके। 
अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक श्री किशोर कुमार तोलानी ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत वार्षिक प्रीमियम सिर्फ 12 रूपये जमा करने पर 2 लाख रूपये का दुर्घटना बीमा हो जाता है। इस योजना में समस्त बचत बैंक खाताधारक जिनकी आयु 18 से 70 वर्ष है। वे योजना में पात्र होगें। इस बीमा दुर्घटना में स्थाई निःशक्ता भी शामिल की गई है। उन्होनें बताया कि जिले में बैंक ऑफ इंडिया की समस्त शाखाओं में उक्त बीमा योजना के तहत एक दिन में ही 1200 खातेधारकों का पंजीयन कर 6 लाख रूपये का प्रीमियम जमा किया गया है। 
इसी प्रकार से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना में वार्षिक प्रीमियम कुल 330 रूपये बैंक खाताधारक को जमा करना है। जिसमें 2 लाख रूपये का जीवन ज्योति बीमा कराया जा सकता है। इस हेतु बचत बैंक खाताधारक की आयु 18 से 50 वर्ष होना चाहिए। इसमें आपके बाद परिवार को भी बीमा राशि मिलेगी। अधिक जानकारी के लिये कृृपया टोल फ्री नंबर 1800110001/18001801111 पर संपर्क कर सकते है। 
----------
क्रमांक/47/456/2015                                                            पवार/सचिन/बैंकिंग/फोटो

JANSAMPARK NEWS 18-5-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.समाचार

शिविर संबंधी विभागीय कार्यवाही शीघ्र प्रस्तुत करें-श्री रेवाल
अपर कलेक्टर ने टी.एल.बैठक में जनपद सीईओ को दिये निर्देश 

बुरहानपुर/18 मई/गत दिनों जिला स्तरीय लोक कल्याण शिविर आयोजित किये गये है। इस दरम्यान ग्रामवासियों ने शिकायत, मांग, समस्या से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये थे। उक्त आवेदनों के निराकरण हेतु विभागीय क्या कार्यवाही की गई है। जिसका समग्र विभागीय ब्यौरा प्रतिवेदन कलेक्टर कार्यालय को शीघ्र प्रेषित करना सुनिश्चित करें। 
अपर कलेक्टर श्री प्रकाश रेवाल ने यह निर्देश टी.एल.बैठक में दोनो जनपद पंचायत सीईओ को दिये है। उन्होनें निराकरण संबंधी प्रतिवेदन विभागीय अधिकारियों को भेजने ताकीद भी दी है। इस मौके पर पुनःसमस्त विभागों को हाईकोर्ट संबंधी प्रकरण में सचेत किया गया। विभाग प्रमुखों से कहा गया है कि न्यायालयीन प्रकरणों समय सीमा का विशेष ध्यान रखें। विलम्बता की स्थिति में संबंधित विभागीय अधिकारी/कर्मचारी जिम्मेदार रहेगें। ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित लोक कल्याण शिविर में अनुपस्थित जिला अधिकारियों की जानकारी कलेक्टर कार्यालय को भेजी जावेगी। शिविर नोडल जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी उक्त जानकारी भी भेजेगें। 
अपर कलेक्टर ने समय सीमा बैठक में ग्रामीण विकास, नगरीय निकाय, राजस्व, आदिम जाति कल्याण, रेशम, श्रम, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, लोक सेवा गारंटी, पी.एच.ई. अन्य विभागों द्वारा शासकीय पत्राचार में कार्यवाही की समीक्षा की। 
इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री बसंत कुर्रे, एसडीएम श्री के.आर.बडोले एवं श्री शंकरलाल सिंगाडे़, डिप्टी कलेक्टर श्री के.एल.यादव और अजीत श्रीवास्तव सहित समस्त जिला अधिकारीगण मौजूद रहे। 
----------
क्रमांक/45/454/2015                                                                                       पवार/सचिन/प्रशासन/फोटो   

JANSAMPARK NEWS 17-5-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
शिक्षा प्रोत्साहन पुरूस्कार योजनान्तर्गत 25 हजार रूपये मिलेगें 
प्रदेश में हाई/हॉयर सेकेण्डरी स्कूल परीक्षा परिणाम मैरिट सूची में शामिल विद्यार्थी लाभान्वित होगें
बुरहानपुर/17 मई/मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा 10 वी एवं 12 वी कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया हैं। जिले में इन परिणामों में मेरिट सूची में आने वाले अधिकांश बच्चें गरीब श्रमिक परिवार से संबंधित है। तो ऐसे बच्चों को एक मुश्त 25000/-रूपये शिक्षा प्रोत्साहन पुरूस्कार स्वरूप दिये जाने का प्रावधान है। 

कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि शासन द्वारा प्रदेश में हाई एवं हॉयर सेकेण्डरी स्कूल परीक्षा मैरिट सूची सुपर 5000 बनाई है। इस सूची में अधिकांश गरीब श्रमिक परिवार के छात्र-छात्राएं शामिल है। ऐसे बच्चों को यह प्रोत्साहन पुरूस्कार प्रदान किया जायेगा। अतः जिन श्रमिक बच्चों के माता या पिता को कर्मकार कल्याण मण्डल का वैध परिचय पत्र प्राप्त है। वे शीघ्र ही श्रम पदाधिकारी कलेक्टेªट संकुल कार्यालय कक्ष क्रमांक-72 बुरहानपुर में अपना आवेदन प्रस्तुत करें। ताकि उन्हें योजना से लाभान्वित किया जा सके। इस संबंध में सभी प्राचार्यो को कहा गया है कि वे विद्यार्थियों को योजना का लाभ उठाने अपेक्षाकृत सहयोग प्रदान करेगें। 

----------
क्रमांक/44/453/2015                                                                 पवार/सचिन/श्रम  

Sunday, 17 May 2015

JANSAMPARK NEWS 15-5-15


जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
लोकायुक्त प्रकरण में राजस्व निरीक्षक श्री दांडगे खकनार से बुरहानपुर पदस्थ
बुरहानपुर/15 मई/ लोकायुक्त इंदौर संभाग इंदौर द्वारा जिले में रिश्वत लेते हुए राजस्व निरीक्षक श्री सुरेश दांडगे पिता सोनू दांडगे को गिरफ्तार कर लिया था। जिसमें विशेष पुलिस लोकायुक्त ने आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक/0/40/2015 धारा 7, 13(1) डी 13(2) पी.सी. एक्ट 1988 के अंतर्गत दर्ज किया गया। 
इस प्रकरण में खकनार राजस्व निरीक्षक श्री दांडगे को 13 मई 2015 को प्रातः 11.40 बजे गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारी सक्षम जमानत व मुचलके पर हुई। तत्पश्चात आरोपी को पाबंद कर रिहा किया गया। 
कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने राज्य शासन सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार आरोपी राजस्व निरीक्षक को तहसील खकनार से हटाकर अधीक्षक कार्यालय भू-अभिलेख बुरहानपुर में पदस्थ कर दिया है। 
----------
क्रमांक/39/448/2015                                                       पवार/सचिन/प्रशासन
समाचार
फलों को पकाने कार्बाइट एवं अन्य रसायन का उपयोग हानिकारक 
ऐसे विक्रेताओं पर प्रतिबंध लगाने खाद्य एवं उद्यान विभाग को निर्देश जारी
बुरहानपुर/15 मई/ नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में फल विक्रेताओं द्वारा केला, पपीता, आम एवं अन्य फलों को पकाने के लिये कार्बाइट एवं अन्य रसायनों का उपयोग किया जा रहा है। जिससे फल तुरंत पक जाते है। इसके साथ ही फल पीले व अन्य अपने मूल रंगो में तेज चमक आ जाती है। इसके आने से फल दिखने में आकर्षक लगते है। परंतु इनका स्वाद बदल जाता है। इस प्रकार के पके हुए फल खाने से स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है। केमिकल से पके फलों के प्रयोग से आटोइम्यून सहित सोरायसिस और सफेद दाग की बीमारियों की संभावना रहती है। लगातार प्रयोग से कैंसर तक हो सकता है। 

कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया के निर्देशानुसार गत दिनों इस संबंध में उद्यान एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों आगाह किया गया था। कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये थे कि विक्रेताओं के गोडाउन की जाँचकर कार्बाइट एवं अन्य रासायनिक क्रिया से फल पकाने वाले व्यापारियों की सघन जांच की जाये। इस पद्धति से जो भी फल पकाते व्यापारी जांच में दोषी पाया जाता है। तो उसके खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही की जाये। 

उद्यान उपसंचालक श्री आर.एन.एस.तोमर ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि प्रिवेन्शन ऑफ फुड अडल्टेªशन एक्ट 1955 की धारा 44 ए.ए. के तहत फलों को पकाने के लिये कार्बन गैस का उपयोग प्रतिबंधित है। ऐसा करने वालों को छः माह की कैद और एक हजार रूपये जुर्माने का भुगतान करना पड़ सकता है।  

----------
क्रमांक/40/449/2015                                                       पवार/सचिन/उद्यान  

समाचार
जिला पंचायत सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 27 को 
बुरहानपुर/15 मई/ जिला पंचायत सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 27 मई को सांय 4 बजे कार्यालय सभागार में आयोजित की गई है। 
यह बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गायत्री पाटीदार की अध्यक्षता में संपन्न होगी। जिला पंचायत सीईओ श्री बसंत कुर्रे ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि इस बैठक में गत बैठक 05 दिसम्बर 2014 की कार्यवाही पर चर्चा होगी। वार्षिक बजट वित्तीय वर्ष 2014-15 में माह मार्च तक प्राप्त आवंटन के संबंध में आय-व्यय पर विचार विमर्श किया जायेगा। जिला पंचायत में रिक्त पदों की पूर्ति के लिये निर्णय पारित होगा। इस दौरान अन्य विषयों पर अध्यक्ष की अनुमति से चर्चा की जावेगी। 
----------
क्रमांक/41/450/2015                               पवार/सचिन/पं.ग्रा.वि.  

समाचार
जिला पंचायत साधारण सभा की बैठक 27 को 
बुरहानपुर/15 मई/ जिला पंचायत साधारण सभा की बैठक 27 मई को अपरान्ह 3 बजे कार्यालय सभागार में आयोजित की गई है। 

यह बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गायत्री पाटीदार की अध्यक्षता में संपन्न होगी। जिला पंचायत सीईओ श्री बसंत कुर्रे ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि इस बैठक में गत बैठक 05 दिसम्बर 2014 की कार्यवाही पर चर्चा होगी। स्वास्थ्य विभाग में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जावेगी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में संचालित योजनाओं का विभागीय ब्यौरा प्रस्तुत किया जायेगा। साथ ही जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित पेयजल उपलब्धता पर भी विभागीय जानकारी प्राप्त करेगें। शिक्षा विभाग में क्रियान्वित योजनाऐं के साथ ही प्रमुखता से शाला शौचालय/भवन निर्माण कार्यो की गहनता से समीक्षात्मक जायजा लिया जायेगा। इस दौरान अन्य विषयों पर अध्यक्ष की अनुमति से चर्चा व कार्यवाही प्रस्तावित है। 

----------
क्रमांक/42/451/2015                                पवार/सचिन/पं.ग्रा.वि.  

समाचार
बीएलओ को शत-प्रतिशत वोटर आईडी से आधार लिंक करने पर मिलेगा मानदेय
बुरहानपुर/15 मई/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक नामावली के परिशोधन एवं प्रमाणीकरण का अभियान/कार्यक्रम (एनईआरपीएपी) संचालित किया जा रहा है। इस कार्य के तहत बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा अपने क्षेत्र के शत-प्रतिशत वोटर आई.डी. से आधार लिंक करनेे का कार्य संपादित किया जायेगा। तो उन्हें अतिरिक्त मानदेय मिलेगा।

यह निर्देश मध्यप्रदेश शासन, विधि और विधायी (निर्वाचन) कार्य विभाग भोपाल जारी किये गये है। जारी आदेशानुसार बूथ लेवल अधिकारी (ठस्व्) को निम्नानुसार अतिरिक्त मानदेय दिये जाने की स्वीकृति इस प्रकार से दी गई है। 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि बूथ लेवल अधिकारी आवंटित मतदान केन्द्र के सभी 100ः मतदाताओं के (कम से कम 1000 से अधिक मतदाताओं) वोटर आई.डी. से आधार नंबर को लिंक कराकर वोटर आई.डी. एवं आधार नंबर एकत्र करें। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ई.आर.ओ.) को उपलब्ध कराये। तत्पश्चात जिसमें फीडिंग एवं सीडिंग का शत-प्रतिशत सही कार्य करते है। तो उन्हें 2500/- रूपये अतिरिक्त मानदेय प्रदाय किया जायेगा। जिन बूथ लेवल अधिकारी द्वारा 1000 से कम आधार नंबर संकलित किये गये है। अथवा उन्हें आवंटित मतदान केन्द्र की मतदाता सूची में 1000 से कम मतदाता है। उन्हें 2/- रूपये प्रति आधार नंबर की फीडिंग की दर से मानदेय मिलेगा। शासन द्वारा यदि मतदाताओं के वोटर आई. डी. से आधार नंबर को लिंक कराने के लिए बूथ लेवल अधिकारी द्वारा उपरोक्त अवधि में सतत् रूप से भ्रमण कर कार्य किया  गया है। किसी कारण से उपरोक्त अपेक्षित सीमा तक वोटर आई.डी.आधार नंबर को एकत्रित करने का कार्य नही किया जा सका है । तो न्यूनतम मानदेय 1000/- रूपये संबंधित बूथ लेवल अधिकारी को प्रदत्त किया जावेगा। बूथ लेवल अधिकारी द्वारा जो आधार नंबर वोटर आई.डी. इत्यादि लिये गये है। उन्हें फीड एवं सीड कराये गये है। उनका व्यवस्थित अभिलेख निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने कार्यालय में उपलब्ध रखें। यह कार्य सही एवं अपेक्षित मात्रा में किया गया है। जिसकी पुष्टि होने पर ही भुगतान किया जायेगा। इसका उत्तरदायित्व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी का होगा। 

----------
क्रमांक/43/452/2015                                                               पवार/सचिन/निर्वाचन  

Tuesday, 12 May 2015

JANSAMPARK NEWS 11-5-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर
समाचार
सर्विस प्रोवाईडर हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित 
बुरहानपुर/11 मई/ जिला पंजीयक कार्यालय बुरहानपुर द्वारा सर्विस प्रोवाईडर हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये गये है। सेवा प्रदाता हेतु आवेदन करने के लिये इच्छुक व्यक्ति/एजेन्सी को विभाग की वेबसाईट www.mpigr.gov.in पर कर सकते है। 
उक्त जानकारी उपपंजीयक श्री लखनलाल जाटव ने देते हुए बताया कि उपयोगकर्ता के रूप में वेबसाईट का अवलोकन करें। इस पर जाकर अपना यूजर आईडी तथा पासवर्ड तैयार करें। उसके बाद बाय टेब में सेवा प्रदाता फील्ड में जाकर अनुज्ञप्ति के लिये आवेदन पर क्लिक करना है। जिले में महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक के निर्देशानुसार कम्प्यूटराईजेशन परियोजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। 
राज्य शासन द्वारा ई-स्टाम्पिंग सेवा हेतु नियुक्त व्यक्तियों/एजेन्सियों को 1.5 प्रतिशत कमीशन एवं ई-स्टाम्पिंग सेवा हेतु 5 रूपये ट्रांजेक्शन की दर से सेवा शुल्क स्टाम्प क्रेता से लिये जाने हेतु अधिकृृत किया गया है। पात्रता संबंधी जानकारी कार्यालय सूचना पटल पर देखी जा सकती है। 
----------
क्रमांक/28/437/2015                                                        पवार/सचिन/पंजीयन

समाचार 
स्वच्छता मिशन के तहत सर्वे पूर्ण 
बुरहानपुर/11 मई/ स्वच्छता भारत मिशन के तहत शाहपुर नगर परिषद क्षेत्रान्तर्गत सर्वे कार्य पूर्ण हो चुका है। प्रभारी सीएमओ श्री बसंतराव पाटील ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होनें बताया कि राज्य शासन नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देशानुसार नगर परिषद अमले ने क्षेत्र में घर-घर जाकर शौचालय की जानकारी प्राप्त की। जिसमें 1485 घरों में शौचालय नही है। तत्संबंधी रिपोर्ट शासन को प्रेषित करने अद्यतन की गई है। 
----------
क्रमांक/29/438/2015                                                       पवार/सचिन/नगरीय निकाय 

समाचार 
शाहपुर नगर परिषद क्षेत्रान्तर्गत मासिक जन्म-मृृत्यु पंजीयन कार्य संपादित
बुरहानपुर/11 मई/ जिले में नगर परिषद शाहपुर क्षेत्र अंतर्गत माह अप्रैल 2015 में जन्म-मृृत्यु पंजीयन कार्य संपादित किया गया। इस दौरान एक बालक का जन्म तथा 6 पुरूष एवं 4 महिलाओं की मृत्यु पंजीकृत की गई। 
यह जानकारी प्रभारी सीएमओ श्री बसंतराव पाटील ने दी। उन्होनें बताया कि उक्त मासिक जानकारी कलेक्टर जिला कार्यालय जन्म-मृत्यु शाखा में प्रेषित कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि जन्म संबंधी पंजीयन का कार्य परिषद क्षेत्र में विभिन्न शासकीय व अशासकीय अस्पतालों में किया जा रहा है। 
----------
क्रमांक/30/439/2015                                                     पवार/सचिन/नगरीय निकाय 
समाचारउच्च न्यायालय संबंधी प्रकरणों की जानकारी अविलंब भेजी जाये-श्रीमती सिंथियाकलेक्टर ने समय सीमा बैठक में सभी विभागों को दिये निर्देश 
बुरहानपुर/11 मई/ माननीय उच्च न्यायालय संबंधी प्रकरणों में जानकारी अविलंब भेजी जाये। ताकि प्रकरणों में समयबद्धता से न्यायालयीन प्रक्रिया संपन्न हो सकें। इस हेतु जिले में सभी विभाग प्रमुख उक्त जानकारी एडीएम को प्रस्तुत करें। अन्यथा समय सीमा में जानकारी नहीं भेजने पर विभागीय अधिकारी जिम्मेदार रहेगें। 
कलेक्टर श्रीमती जे.पी. आईरिन सिंथिया ने टीएल बैठक में न्यायालयीन प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होनें न्यायालयीन प्रकरणों में जानकारी भेजने में लेटलतीफी पर नाराजगी जताई। तत्संबंध में विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये। 
कलेक्टर ने बैठक में बताया कि जिले में आयोजित होने वाले धार्मिक परम्परागत त्यौहारी मेला की जानकारी संकलित की जावे। शासन को उक्त जानकारी भेजना है। ताकि शासन द्वारा इन समागमों में आने वाले श्रद्धालुओं के लिये मूलभूत सुविधाऐं सुलभ कराने राशि आवंटित की जावेगी। इस प्रकार की जानकारी जिला पंचायत सीईओ/जनपद सीईओ/एसडीएम/तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित जानकारी दो दिन के भीतर संकलित कर प्रस्तुत करें। शासन को जानकारी शीघ्र भेजी जा सके। 
श्रीमती सिंथिया ने आदिम जाति कल्याण विभाग से अनुकम्पा नियुक्ति मामलें में पूछताछ की। प्रभारी आयुक्त श्री अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि विभागीय कर्मचारियों की मृत्यु बीमारी से हुई है। अतः शासन के निर्देशों के अनुपालन में इनके उत्तराधिकारी वारसान को अनुकम्पा नियुक्ति दी जाना है। इस संबंध में प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। शीघ्र ही नियुक्तियां कर दी जायेगी। आयुक्त से कहा है कि नेपानगर अध्यापक संवर्ग की पदोन्नति मामलें में भी विधिवत कार्यवाही की जावे। सीएमएचओ श्रीमती उर्मिला नानावटी से पूछा कि सिंधीबस्ती में डॉक्टर की शिकायत की जांच की गई है। जांच रिपोर्ट शीघ्र प्रेषित की जाये। उद्यानिकी विभाग फसल बीमा संगोष्ठी का आयोजन करें। सहायक संचालक उद्यान ने बताया कि संगोष्ठी की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। संगोष्ठी के संबंध में वेदर इंश्योरंेंश को अवगत कराया गया। उन्होनें बताया कि अभी हमारे पास वक्त नही है। संगोष्ठी जून माह में करें तो वेदर इंश्योरेंश सहयोग कर सकेगा। जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये है कि एलपीजी कनेक्शन 75 हजार उपभोक्ताओं का समग्र पोर्टल पर पंजीयन कराये। जिला अधिकारी श्री ए.के.कुजूर ने बताया कि 12 हजार 237 उपभोक्ताओं का पंजीयन हो चुका है। बाकी पंजीयन के लिये कार्य जारी है। आरटीओ विभाग ने बताया कि रविवार को नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें शासकीय विभागों के ड्रायवर, अधिकारी/कर्मचारी ने आंखों की जांच कराई। 
इस बैठक में अपर कलेक्टर श्री प्रकाश रेवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री बसंत कुर्रे, एस.डी.एम. नेपानगर श्री शंकरलाल सिंगाडे़, डिप्टी कलेक्टर श्री सुमेरसिंह मुजाल्दा सहित समस्त जिला प्रमुख अधिकारीगण उपस्थित रहे। 
----------
क्रमांक/31/440/2015                                                    पवार/सचिन/प्रशासन/फोटो 

समाचारश्रीमती सिंथिया ने बास्केट बाल खेलकर खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन कलेक्टर के मुख्य आतिथ्य में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण का शुभारंभ 

बुरहानपुर/11 मई/ राज्य शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 10 मई से 10 जून तक ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। जिला मुख्यालय पर नेहरू स्टेडियम ग्राउण्ड में उक्त शिविर का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि कलेक्टर श्रीमती जे.पी. आईरिन सिंथिया ने किया। श्रीमती सिंथिया ने शिविर का विधिवत शुभारंभ कर बास्केट बाल खेली। उन्होनें बास्केट बाल खेलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होनें खेल प्रशिक्षण में गुणवत्ता अर्जित करने की सीख देते हुए सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट जौहर दिखाने की शुभकामनाऐं भी दी। जिससे वे अपने जिले, प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सके। 
        इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री भगवन्तसिंह विरदे ने की। इस शिविर में प्रतिदिन सुबह 06 बजे से 08 बजे तक विविध खेलों का प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिसमें खो-खो, कबड्डी, व्हालीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, क्रिकेट, एथलेटिक्स बैडमिन्टन आदि खेलों का प्रशिक्षण खेल प्रशिक्षक द्वारा दिया जायेगा। इस अवसर पर एसडीएम श्री काशीराम बडोले, अध्यक्ष, खेलकुद विकास समिति श्री एम.एन.पटले, पार्षद श्री सुभाष जाधव, भारत चालसे एवं श्री जोसफ बक्सला जिला खेल अधिकारी उपस्थित थें। 
           मुख्य अतिथि श्रीमती ंिसंथिया का स्वागत श्री जोसफ बक्सला, श्रीमती अनुया जोशी एवं श्री तेजपाल महाजन सैनिक इन्डीयन मिलिट्री एकेडमी उत्तराखण्ड ने किया। इसके पश्चात् मुख्य अतिथि का बाल खिलाड़ियों पंकज महाजन, सना अंसारी, एवं देवांशी डोंगरे ने स्वागत कर आशीष प्राप्त किया। श्री बक्सला द्वारा अपने उद्बोधन में ग्रीष्मकालीन खेल शिविर से लाभान्वित होने की जानकारी खिलाड़ियों को दी। उन्होनें शारीरिक और मानसिक विकास के लिये खेल प्रसंग पर खिलाड़ियों को उचित मार्गदर्शन दिया। उन्होनें बताया कि जिले में मां तुझे प्रणाम योजना के अन्तर्गत 20 युवक, 20 युवतियों को भारत की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर भ्रमण के लिये भेजा जायेगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 मई 2015 है। उद्घाटन के दौरान 25 खेल प्रशिक्षक एवं 250 बालक-बालिका खिलाडी उपस्थित थें। यह खेल शिविर जिलें भर में विभिन्न स्थानों पर भी आयोजित किये जा रहे है। 

----------
क्रमांक/32/441/2015                                                पवार/सचिन/खे.यु.क./फोटो 

JANSAMPARK NEWS 8-5-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर
समाचार 
स्कूल निर्माण कार्यो में गुणवत्तायुक्त सुधार लाया जाये-श्रीमती सिंथिया 
कलेक्टर ने जनजाति बाहुल्य क्षेत्रान्तर्गत विकास कार्यो की मैदानी समीक्षा में दिये निर्देश 

बुरहानपुर/8 मई/कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया आज शुक्रवार को बुरहानपुर विकासखण्ड क्षेत्रान्तर्गत जनजाति बाहुल्य अनेक ग्रामों में पहुंची। उन्होनें इस भ्रमण में स्कूल भवन निर्माण कार्यो का स्थल निरीक्षण किया।  
कलेक्टर ने इस मैदानी समीक्षा में स्कूल भवन सह टायलेट, हाथ धोने के प्लेटफार्म आदि कार्यो का सूक्ष्मता से देखा। उक्त कार्यो के अवलोकन में गुणवत्ता का अभाव पाया गया। जिला शिक्षा केन्द्र के इंजीनियरों ने तकनीकि का बिल्कुल ध्यान नही रखा। कलेक्टर ने इन कार्यो को परीक्षण करते हुए नाराजगी व्यक्त की है। उन्होनें इन कार्यो में पुनः गुणवत्तायुक्त और निर्धारित मापदण्ड के तहत सुधार करने की सख्त हिदायत दी है। 
इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत श्री बसंत कुर्रे, जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.एल.उपाध्याय, सीईओ जनपद श्री राकेश शर्मा, जनपद सहायक यंत्री श्री एस.के.जैन, उपयंत्री सौरभ जगताप, उपयंत्री यदुवेन्द्रसिंह चौहान एवं उपयंत्री श्री चैनलाल वोपचे और ब्लॉक समन्वयक श्री मांगीलाल यादव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। 
कलेक्टर ने दूर-दराज पिपराना, सराय, कोठरवाड़ी, चिख्लया, परतकुंडिया आदि ग्रामों में पहुंचकर यहां स्कूल भवन और टायलेट व हाथ धोने के प्लेटफार्म निर्माण कार्यो को परखा। सभी स्कूलों में भवन सहित अन्य कार्य ठीक से नहीं किये गये थे। दीवालों में क्रेक आ गये थे। कही-कही प्लास्टर गिर रहा था। टायलेट के दरवाजे नहीं लग रहे थे। खिड़की व दरवाजों में पेन्ट और भवनों में पुताई भी अच्छे से नही कराई गई। फर्श और टायलेट एवं हाथ धोने के प्लेटफार्म की टाइल्से उखड़ रही थी। चूकि वे सही तरीके से नही लगी थी। भवन निर्माण कार्य में फिनिसिंग नदारद थी। नापतौल से कार्य को अंजाम नही दिया गया। विविध प्रकार की विसंगतियां इन कार्यो में दृष्टिगोचर हुई। 
श्रीमती सिंथिया ने सब इंजीनियर सर्व शिक्षा अभियान गुलरेज मलिक से कहा कि उक्त सभी कार्य पुनः गुणवत्ता से किये जाये। अन्यथा सब इंजीनियर की सैलरी से राशि काटकर उक्त कार्यो में सुधार किया जायेगा। संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव, जनशिक्षक आदि को भी ताकीद दी गई है। कोई भी निर्माण कार्य सही तरीके से कराये। कार्य सही नही पाये जाने पर सचिव, जनशिक्षक, सब इंजीनियर की सेलरी से राशि वसूली जायेगी। 
कलेक्टर ने जिला शिक्षा केन्द्र सहायक यंत्री श्री कोमल पूनीवाला को तलब किया। किन्तु सहायक यंत्री अनुपस्थित रहे। उन्होनें कहा कि सारे निर्माण कार्य सही तरीके से करें। जैसे अपने घर में कार्य कराते है। इसी भाव से ही सार्वजनिक विकास कार्यो को कराये जाये। ताकि लाखों रूपये लागत के भवन निर्माण कार्य हुये है। जिनका आमजन लम्बे अरसे तक उपयोग कर सके। स्कूलों में बनाये गये रैम्प को भी विधिवत रूप से बनाये। हाथ धोने के प्लेटफार्म एवं टायलेटो में नल को बच्चों के मान से लगाये जाये। ताकि प्राथमिक/माध्य. शाला के बच्चें सुविधाओं का उपयोग आसानी से कर सके। स्कूलों में विशेष रूप से पेयजल व टायलेट में पानी की व्यवस्था का प्रबंध अनिवार्य रूप से किया जाये। इस हेतु ग्राम पंचायत सचिव, जनशिक्षक, शिक्षा केन्द्र के उपयंत्री अनिवार्य रूप से व्यवस्था कराये। 
जनपद सीईओ, सहायक यंत्री, उपयंत्री सभी से कहा गया है कि निर्माण कार्यो पर नजर रखे। जहां भी गुणवत्ता विहीन कार्य हो रहे है। उस कार्यकारी एजेन्सी के भुगतान रोक दिया जाये। जब तक की कार्य वह सही ढंग से नही कर देवे। कलेक्टर ने ग्रामवासियों से राशन वितरण नियमित रूप से होने की जानकारी प्राप्त की। टीकाकरण व आंगनवाड़ी केन्द्र का भी जायजा लिया गया। कलेक्टर से परतकुंडिया की असहाय निःशक्त महिला मोबाई ने पेंशन सहायता की मांग की। उन्होनें तत्काल सीईओ जनपद को पात्रता के आधार पर प्रकरण स्वीकृत कर योजना से लाभान्वित कराने के निर्देश दिये। 
----------
क्रमांक/26/435/2015                                          पवार/सचिन/पं.ग्रा.वि./फोटो

समाचार 
मुख्यमंत्री किसान विदेष अध्ययन यात्रा योजना जिले के किसान अब जायेगें विदेश

बुरहानपुर/8 मई/राज्य शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग व्दारा जिले में किसान विदेश अध्ययन यात्रा योजनान्तर्गत वर्ष 2015-16 में किसानों के आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। आवेदन पत्र 10 मई 2015 तक प्राप्त किये जायेगें। इस हेतु 06 समूह के देशो में जिले से 05 कृषकों का चयन कर भेजा जाना है। जो कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, डेयरी, से संबंधित हो। ऐसे कृषकों से आवेदन प्राप्त किये जा रहे है। उन्हें नवीन कृषि तकनीकि, विपणन एवं मूल्य संवर्धन आदि का अध्ययन कर अपनी खेती को लाभकारी बनाने के लिए भेजा जावेगा। 

उपसंचालक कृषि श्री मनोहर सिंह देवके ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि एक वित्तीय वर्ष में कृषकों से दो-तीन दल विदेष यात्रा पर भेजे जायेगें। प्रत्येक दल में 20 कृषक एक अधिकारी एवं विषय से संबंधित एक वैज्ञानिक को शामिल किया जायेगा। किसान, विदेष अध्ययन यात्रा के लिए जाने वाले व्यय का लघु एवं सिमांत कृषकों को 90 प्रतिषत, सामान्य वर्ग के अन्य कृषकों को 50 प्रतिषत एवं अनूसूचित जाति /जनजाति वर्ग के कृषकों को 75 प्रतिषत अनुदान की पात्रता होेगी। आवेदन कर्ता कृषक के पास वैध पासपोर्ट होना अनिवार्य है। जिला स्तर पर कलेक्टर महोदय की अध्यक्षता में उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन के अधिकारीयों की चयन समिति का गठन किया गया है जो कृषकों का चयन कर वरिष्ठालय को भेजेगें। 
इस समिति व्दारा पारदर्शी प्रक्रिया अपनाकर अधिकतम पांच कृषकों का चयन किया जायेगा। तथा वरियता निर्धारित करते हुये सूची राज्य स्तरीय चयन समिति के सदस्य सचिव संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास को प्रेषित की जायेगी। सूची की वैधता संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास को प्राप्त होने के दिनांक से एक वर्ष तक रहेगी। 
जिले से प्राप्त सूची में से विदेश भ्रमण पर जाने वाले दल का निर्धारण कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में गठित राज्य स्तरीय चयन समिति की अनुषंसा पर किया जायेगा। जो कृषक उन्नत कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन डेयरी एवं मत्स्य पालन में उत्कृष्ट कार्य कर रहे है, वे कृषक निर्धारित आवेदन पत्र में आवेदन कर सकते है। आवेदन पत्र कार्यालय उप संचालक,कृषि, उद्यानिकी विभाग, विकास खण्ड स्तर पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर सकते है। राज्य स्तर पर प्रथम दल का चयन 15 अगस्त 2015 तक कर लिया जायेगा। अतः इच्छूक किसान भाईयों से अनुरोध है कि 10 मई 2015 तक आवेदन प्रस्तुत करंे। 
----------
क्रमांक/27/436/2015                                                  पवार/सचिन/कृषि 

JANSAMPARK NEWS 7-5-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर

समाचार

त्रिस्तरीय पंचायत राज व्यवस्था में ग्राम पंचायत स्वतंत्र इकाई-श्रीमती चिटनीस
विधायक के मुख्य आतिथ्य में जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न
बुरहानपुर/7 मई/त्रिस्तरीय पंचायत राज व्यवस्था में ग्राम पंचायत स्वतंत्र इकाई है। जिसमें ग्राम सभा सर्वोपरी होती है। वास्तव में ग्राम विकास के क्षेत्र में पंचायतें अधिकार संपन्न है। वशर्ते पंचायतों के जनप्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा से निर्वहन करें।
 यह बात पूर्व शिक्षामंत्री एवं स्थानीय विधायक श्रीमती अर्चना चिटनीस ने कही। उन्होनें आज बुरहानपुर जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक में ग्राम व जनपद पंचायतों के जनप्रतिनिधियों से रूबरू हुई। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गायत्री राजाराम पाटीदार, जनपद अध्यक्ष श्री किशोर पाटील, सीईओ जिला पंचायत श्री बसंत कुर्रे, एसडीएम श्री काशीराम बडोले, जनपद सीईओ श्री राकेश शर्मा, श्री मुकेश शाह सहित सभी जनपद सदस्यगण, सरपंच व सचिव उपस्थित रहे।
 श्रीमती चिटनीस ने कहा कि हमें अब ऐसी ग्राम पंचायतें चाहिए। जहां सुख शांति और समृद्धि रहे। इस हेतु उस ग्राम का बच्चा-बच्चा शिक्षित हो। ग्राम की गलियां और घर स्वच्छ हो। किसान जैविक खेती की ओर उन्न्मुख रहे। उन्नत पशुपालन करें। गौवंश की रक्षा हो। पर्यावरण की शुद्धता बनाये रखे। वहां का गौबर, गौमूत्र का उपयोग खेती में किया जाये। स्वच्छ पेयजल तथा जल संरक्षण कार्य किये जा रहे हो। आवागमन के लिये बेहतर सड़के हो। जहां लोग स्वस्थ्य रहे। प्रत्येक घर में स्वच्छ शौचालय रहे। बेटी को सम्मान मिले। जब ऐसी सुविधायें सुलभ होगी। तो निश्चित रूप से वहां अमन चैन रहेगा। विधायक ने कहा कि इसी उद््देश्य को लेकर मैंने सरपंचों को चिट््ठी लिखी है। आपने चिट्ठी पड़ी अथवा नही। वर्तमान में जनप्रतिनिधि ग्रामीण विकास की अवधारणा पर केन्द्रित है। अब जनप्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जवाबदार रहे। जो जिम्मेदारी आपको ग्रामवासियों ने दी है। गांव के समग्र विकास के लिये केन्द्र व राज्य सरकार की अनेक योजनाऐं संचालित है। इसमें अधिकांश योजनाऐं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा क्रियान्वित की जा रही है। इनका समुचित और न्यायोचित क्रियान्वयन हम सबकी जवाबदेही है। गांव की सरकार ग्राम पंचायत है। ग्राम पंचायत से विकासीय समन्वय हेतु जनपद पंचायत है। शासन से सीधे लाभान्वित कराने हेतु जिला पंचायत बनाई गयी है।
 इस बैठक में विकासीय कार्यो जिनमें पुल, पुलिया, सड़क, भवन कार्यो की गहनता से विभागीय अधिकारियों से पूछताछ की गई। अधिकारियों ने बारी-बारी से बुरहानपुर क्षेत्र में किये गये विकास कार्यो का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
----------
क्रमांक/25/434/2015                                        पवार/सचिन/पं.ग्रा.वि./फोटो

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...