Sunday, 26 July 2015

JANSAMPARK NEWS 7-6-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.

समाचार  

बुरहानपुर और खकनार विकासखण्ड क्षेत्रों के 6 ग्रामों 

में पहुंचेगा कृषि क्रांति रथ

बुरहानपुर/7 जून/ राज्य शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा जिले में आज 8 जून को कृषि क्रांति रथ बुरहानपुर और खकनार विकासखण्ड के निम्नांकित ग्रामों में पहुंचेगा। 

उपसंचालक श्री मनोहरसिंह देवके ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि आज बुरहानपुर विकाखण्ड के ग्राम मगरूल, नसीराबाद एवं बसाड़ में कृषि क्रांति रथ किसानों के बीच पहुंचेगा। इस दरम्यान प्रातः, दोपहर और सांध्यकालीन कृषक संगोष्ठी संपन्न होगी। उक्त ग्रामों में कृषि वैज्ञानिकों तथा तकनीकि अधिकारियों द्वारा उन्नत कृषि व नये उपकरणों तथा तकनीकि किसानों को अवगत कराई जायेगी। इस दौरान किसानों के खेतों से मिट्टी परीक्षण नमूने लिये जायेेगें। जिसकी उर्वरा शक्ति आंकलन करने मिट्टी को प्रयोगशाला भेजा जायेगा। जिससे किसान अपने खेत में भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने किन फसलों व खाद बीज का इस्तेमाल करें। कृषि वैज्ञानिक समुचित सलाह देगें। 

          इसी प्रकार खकनार विकासखण्ड क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रामाखेड़ा, रामाखेड़ाखुर्द और शेखपुरा में कृषि रथ भ्रमण करेगा। जिसका रात्रि विश्राम शेखपुरा में होगा। उक्त विकासखण्डों के प्रत्येक ग्राम में कृषक संगोष्ठी आयोजित होगी। यह संगोष्ठी प्रातः दोपहर और सांयकाल में आयोजित की जावेगी। जिसमें किसानों को कृषि तकनीक व उद्यानिकी व पशुपालन व अन्य विभिन्न विभागों द्वारा जानकारी प्रदान की जाएगी। इस मौके पर कृषि मूलक योजनाओं व तकनीकि तथा सुविधाओं के बारे में कृषकों को जागरूक किया जावेगा। 

इस अवसर पर कृषकों को कृषि, उद्यानिकी, पशु, मत्स्य पालन, स्वास्थ्य, वन, विद्युत, उद्योग, श्रम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, सहकारिता, बैंक, नाबार्ड, राजस्व, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास, विपणन, कृषि उपज मंडी, बीज निगम, पीएचई, जलसंसाधन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, दुग्ध संघ, आदिम जाति कल्याण, शिक्षा, पंचायत, वाणिज्य, रोजगार, आरसेटी, परिवहन, पर्यावरण, खाद्य नागरिक आपूर्ति, खादी ग्रामोद्योग, जन अभियान परिषद्, लोक सेवा गारंटी, रेशम आदि अन्य विभागों द्वारा विभागीय जानकारी ग्रामीणों को दी जाएगी। साथ ही कृषि विभाग द्वारा मिट्टी के नमूने लिये जायेगें। ग्रामीण कृषकों को मेढ़ पर लगाने खमैर के पौधें सशुल्क वितरित किये जायेगें। 

----------
क्रमांक/13/492/2015                                                      पवार/सचिन/कृषि 


समाचार  


मिट्टी परीक्षण कर खेतों में संतुलित खाद का 


उपयोग करें-श्री सिंह 

बुरहानपुर/7 जून/ विकासखण्ड बुरहानपुर के ग्राम जसोंदी में विकासखण्ड स्तरीय कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान खण्डवा से आये डॉ. एस.एस.चौरे ने किसानों से जैविक खेती करने के बारे में विस्तार से चर्चा कर लाभ भी बताये। इसी प्रकार पशुपालन विभाग डॉ. हेमन्त शाह ने कृषि, उद्यानिकी के साथ-साथ पशुपालन को भी अपनाने के लिए किसानों को प्रेरित किया। कृृषि विज्ञान केन्द्र डॉ. अजीत सिंह और डॉ. भूपेन्द्रसिंह ने किसानों को खरीफ फसल में बीजोंपचार कर बोनी करने की सलाह दी। साथ ही मिट्टी परीक्षण कर अपने खेतों में संतुलित खाद का उपयोग करने की जानकारी दी। 
कृषि कल्याण एवं कृषि विकास विभाग उप संचालक श्री एम.एस.देवके ने किसानों को धारवाड़ विधि से तुअर उत्पादन करने की सलाह दी। उन्होनें कहा कि धारवाड़ विधि से तुअर के बीज को थाइरम और कार्बन्डीजम तीन ग्राम दवा से एक किलो बीज को उपचारित कर थैली में बोने की सलाह दी। मत्स्य पालन विभाग श्री मीना ने मत्स्य पालन के लिए किसानों को मत्स्य पालन करने के लिए प्रेरित किया। 
ग्राम जसोंदी में विभागीय प्रदर्शनी के माध्यम से जैविक खादों के उपयोग पर प्रकाश डाला गया। संगोष्ठी में जिला पंचायत सदस्य श्री श्रवण राठौर, मंडी अध्यक्ष सरपंच, उपसरपंच तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी सहित 250 से अधिक कृषकगण उपस्थित रहे। 



----------
क्रमांक/14/493/2015                                        पवार/सचिन/कृषि/फोटो 

समाचार 


हेण्डपंपों की षिकायत निवारण हेतु विभाग ने जारी 

किया इंन्ट्राएक्टिव वायस रिस्पांस प्रणाली व मोबाईल

एप्स

बुरहानपुर/7 जून/ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल उपलब्ध कराने हेतु हेण्डपंप स्थापित किये गये है। हेण्डपंपों से संबंधित षिकायतों के निवारण के लिये विभाग ने इंन्ट्राएक्टिव वायस रिस्पांस प्रणाली (प्टत्ै) व मोबाईल एप्स जारी किये है। 
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री श्री लालजी तिवारी ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि इस प्रणाली से ग्रामीण आसानी से हेण्डपंप संबंधित षिकायतें  9200067890 डायल करें। साथ ही दिये गये निर्देषों का पालन कर क्रमांक 1 से 8 तक षिकायत का प्रकार सुनते हुए अपनी षिकायत दर्ज कर सकते है। इसी प्रकार विभाग द्वारा हेण्डपंपों की षिकायत का निवारण तत्परता से करने के लिए एम.पी. जल नामक मोबाईल ऐप्स म.प्र.शासन के पोर्टल पर उपलब्ध कराया गया है। षिकायतकर्ता इस ऐप्स को अपने एन्ड्रोईड मोबाईल से डाउनलोड कर अपनी षिकायत दर्ज कर सकता है। 
----------
क्रमांक/15/494/2015                                  पवार/सचिन/ज.संसा. 

JANSAMPARK NEWS 6-6-15


जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.

समाचार  


बुरहानपुर और खकनार विकासखण्ड क्षेत्रों के 6 ग्रामों 

में पहुंचेगा कृषि क्रांति रथ

बुरहानपुर/6 जून/ राज्य शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा जिले में आज 7 जून को कृषि क्रांति रथ बुरहानपुर और खकनार विकासखण्ड के निम्नांकित ग्रामों में पहुंचेगा। 

उपसंचालक श्री मनोहरसिंह देवके ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि आज बुरहानपुर विकाखण्ड के ग्राम खड़कोद, पांतोडा एवं बोरगांव में कृषि क्रांति रथ किसानों के बीच पहुंचेगा। इस दरम्यान प्रातः, दोपहर और सांध्यकालीन कृषक संगोष्ठी संपन्न होगी। उक्त ग्रामों में कृषि वैज्ञानिकों तथा तकनीकि अधिकारियों द्वारा उन्नत कृषि व नये उपकरणों तथा तकनीकि किसानों को अवगत कराई जायेगी। इस दौरान किसानों के खेतों से मिट्टी परीक्षण नमूने लिये जायेेगें। जिसकी उर्वरा शक्ति आंकलन करने मिट्टी को प्रयोगशाला भेजा जायेगा। जिससे किसान अपने खेत में भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने किन फसलों व खाद बीज का इस्तेमाल करें। कृषि वैज्ञानिक समुचित सलाह देगें। 

          इसी प्रकार खकनार विकासखण्ड क्षेत्रान्तर्गत ग्राम परेठा, साजनी और दाहिंदा में कृषि रथ भ्रमण करेगा। जिसका रात्रि विश्राम दाहिंदा में होगा। उक्त विकासखण्डों के प्रत्येक ग्राम में कृषक संगोष्ठी आयोजित होगी। यह संगोष्ठी प्रातः दोपहर और सांयकाल में आयोजित की जावेगी। जिसमें किसानों को कृषि तकनीक व उद्यानिकी व पशुपालन व अन्य विभिन्न विभागों द्वारा जानकारी प्रदान की जाएगी। इस मौके पर कृषि मूलक योजनाओं व तकनीकि तथा सुविधाओं के बारे में कृषकों को जागरूक किया जावेगा। 

इस अवसर पर कृषकों को कृषि, उद्यानिकी, पशु, मत्स्य पालन, स्वास्थ्य, वन, विद्युत, उद्योग, श्रम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, सहकारिता, बैंक, नाबार्ड, राजस्व, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास, विपणन, कृषि उपज मंडी, बीज निगम, पीएचई, जलसंसाधन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, दुग्ध संघ, आदिम जाति कल्याण, शिक्षा, पंचायत, वाणिज्य, रोजगार, आरसेटी, परिवहन, पर्यावरण, खाद्य नागरिक आपूर्ति, खादी ग्रामोद्योग, जन अभियान परिषद्, लोक सेवा गारंटी, रेशम आदि अन्य विभागों द्वारा विभागीय जानकारी ग्रामीणों को दी जाएगी। साथ ही कृषि विभाग द्वारा मिट्टी के नमूने लिये जायेगें। ग्रामीण कृषकों को मेढ़ पर लगाने खमैर के पौधें सशुल्क वितरित किये जायेगें। 

----------
क्रमांक/11/490/2015                                                  पवार/सचिन/कृषि   

समाचार  


पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधे रोपे, संरक्षित करने का 

दिलाया संकल्प 

बुरहानपुर/6 जून/ विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के अवसर पर जिले में जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्थाऐं व प्रस्फुटन समितियों द्वारा बुरहानपुर विकासखण्ड में स्वच्छता, जलसंरक्षण व पौधारोपण हेतु दूरस्थ अंचलों में कार्यक्रम आयोजित किये गये। 

इस दौरान जन अभियान परिषद जिला समन्वयक श्रीमती सुप्रिती यादव के द्वारा पौधारोपण व संरक्षण का ग्रामीणों को संकल्प दिलाया और कहा हमें प्रकृति को बचाना है। तो पर्यावरण संरक्षण का अलख जगाना ही होगा। क्योंकि प्रकृति ने हमें सबकुछ दिया है।

यह जानकारी जनअभियान परिषद श्री महेश खराडे़ ने दी। उन्होनें बताया कि हर व्यक्ति अपने आसपास के पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा रखने के लिए वर्ष में एक पौधा अवश्य लगाकर उसका संरक्षण भी करें। पीपरी व चौण्डी प्रस्फुटन ग्राम समितियों द्वारा चौपाल लगाकर की पर्यावरण गोष्टी व ग्रामीणजनों को बताया पर्यावरण संरक्षण का महत्व। इसी कड़ी में सराय, परतकुण्डियां, अम्बा, इटारियां, नागुलखेड़ा, विरोदा व मैथाखारी प्रस्फुटन समितियों ने स्वच्छता की अलख जगाकर ग्राम को किया स्वच्छ व पॉलीथीन के दुष्परिणाम को अवगत कराते हुए कपडे़ से निर्मित थैलियों को उपयोग करने की अपील की। बोरगांव व फतेहपुर प्रस्फुटन समिति ने किया तुलसी पौधों का वितरण। इस कड़ी में नारी समृद्धि संस्था की प्रतिनिधि खुशबु तिवारी ने स्वालम्बन व नारी सशक्तिकरण की बात कही। नवांकुर संस्था खुशी वेलफेयर सोसायटी, प्रखर वर्चस्वी कल्याण समिति के माध्यम से सरस्वती नगर में पौधारोपण किया। साथ ही नगरवासियों को दी संरक्षण की जिम्मेदारी। इस मौके पर अमित सोनटक्के, पंकज साहू, दिनेश शंखपाल, मोहन जोशी, ईश्वर गव्हारे, विनोद, राजू सेलकर आदि उपस्थित रहे। 


----------
क्रमांक/12/491/2015                                            पवार/सचिन/ज.अ.प./फोटो  

JANSAMPARK NEWS 5-6-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.

समाचार  

कृषि महोत्सव संबंधी समीक्षा बैठक संपन्न 

जिले में फुलों एवं फलों की खेती को बढ़ावा देवे-श्री श्रीवास्तव 

आयुक्त ने कृषि महोत्सव संबंधित बैठक में दिये निर्देश

बुरहानपुर/5 जून / राज्य शासन की मंशा है, कि कृषि का उत्पादन बढ़ाने समग्र परिणाम मूलक कार्य होना चाहिए। इसमें उद्यानीकि, पशुपालन, मत्स्य पालन, पौधारोपण, रेशम, वानिकी, जल संरक्षण को प्रोत्साहित किया जाना आवश्यक होगा। उद्यानिकी जिला होने के कारण यहां पर फूलों की खेती एवं प्रसंकरण को बढ़ाने की आवष्यकता है। 

यह बात सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाऐं आयुक्त मध्य प्रदेष षासन श्री मनीष श्रीवास्तव ने कृषि महोत्सव समीक्षात्मक बैठक में कही। उन्होनें कहा कि जिले मंे कड़कनाथ मुर्गीपालन को बढ़ावा देकर उसकी बाजार मंे विक्रय व्यवस्था भी करना सुनिष्चित करें। ताकि छोटे किसानों को खेती के अलावा अतिरिक्त आय भी प्राप्त हो सके। विघुत विभाग को स्थाई कनेक्षन कृषि महोत्सव के दौरान अधिक से अधिक संख्या में कराये। दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने हेतु दुग्ध समितियों का गठन करें। पषुपालन हेतु किसानों के प्रकरण बैंक के माध्यम से स्वीकृत कराये। अत्याधुनिक कृषि यंत्रो का उपयोग किसानों से कराने जागरूक करें। रेज्डबेड प्लान्टर से बुआई कराये। वनाधिकार पट्टा प्राप्त किसानों तथा मत्स्य पालकों का शत-प्रतिषत किसान क्रेडिट कार्ड बनाकर ऋण स्वीकृत कराये। उन्होनें बैठक कहा कि कृषि महोत्सव को मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने मुख्य कार्यक्रम माना है। यही कारण है कि मध्य प्रदेश को लगातार कृषि कर्मण अवार्ड प्राप्त हो रहे है। आज कृषि महोत्सव की पूरे देश में चर्चा हो रही है। कृषि क्रांति रथ के माध्यम से किसानों को कृषि की उन्नत तकनीक की जानकारी दी जाये। 

कलेक्टर श्रीमती सिंथिया ने बताया कि कृषि महोत्सव में कृषि क्रांति रथ के लिये भ्रमण की नियमित मॉनीटरिंग हो रही है। उन्होेंनें बताया कि जिले में 10 पॉलीहाउस एवं केला राईपनिंग सेंटर के प्रकरण बनाये गये है। 

इस मौके पर सहकारिता संयुक्त आयुक्त इंदौर श्री जगदीश कन्नौज, सीईओ जिला पंचायत श्री बसंत कुर्रे, अपर कलेक्टर श्री प्रकाश रेवाल, एसडीएम श्री काशीराम बड़ोले, सहकारिता उपायुक्त श्री जे.एल.बर्डे, कृषि विज्ञान केन्द्र डॉ.अजीत सिंह, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक खण्डवा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ए.के.जैन, सहायक संचालक उद्यानिकी श्री आर.एन.एस.तोमर, उपसंचालक कृषि श्री एम.एस.देवके, परियोजना संचालक आत्मा श्री राजेश चतुर्वेदी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। 

----------
क्रमांक/07/486/2015                                       पवार/सचिन/कृषि/फोटो    

समाचार  

कृषक खेती में पुरानी पद्धति को नही भूलें-श्री श्रीवास्तव 

रात्रि कृषक संगोष्टी में आयुक्त ने दी सलाह  

 आयुक्त ने कृषकों को खमैर पौधे भी वितरित किये 

बुरहानपुर/5 जून / राज्य शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा बुरहानपुर विकासखण्ड के ग्राम बोदरली में रात्रि कृषि संगोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाऐं आयुक्त श्री मनीष श्रीवास्तव ने किसानों को सलाह देते हुए बताया कि वर्तमान में हम नई वैज्ञानिक सोच और तकनीकि आने से हम पुरानी पद्धति को नही भूलें। हमें खेती में जैविक खाद का उपयोग करना होगा। श्रीवास्तव ने कहा कि पशुपालन कृषि आधारित व्यवसाय है। पशुपालन को हर हाल में बढ़ावा दिया जाये। किसानों को उन्नत नस्ल के दुधारू पशु नाबार्ड/रोजगार मूलक योजनाओं से सुलभ कराये जाये। कृषि क्रांति रथ कृषि वैज्ञानिक किसानों को समग्र तकनीकि जानकारी दे रहे है। किसान इस संगोष्टी से खेती की उन्नत तकनीक सीखे। उन्होनें कृषकों को खमैर के पौधे वितरित किये। जिसमें कृषक मधुकर रघुनाथ महाजन ने 100 पौधे, मुकुन्दा आनंद 100 और मनोहर काशीनाथ महाजन ने अपने खेत की मेढ़ पर खमैर के पौधें लगाने हेतु प्राप्त किये। महिला बाल विकास विभाग द्वारा बच्चों का युनिफार्म वितरण किये गये। इसी प्रकार दुग्ध उत्पादन करने वाले किसानों को बोनस के रूप में 54 हजार रूपये वितरण किये। 
आयुक्त ने कहा कि खरीफ व रबी फसलों के बीजोपचार कल्चर के बारे में भी विस्तृृत रूप से किसानों को समझाया जाये। कृषि संगोष्ठी के दौरान उक्त प्रकरणों में जरूरतमंदों को बैंक ऋण सुविधा दिलाये। रात्रि संगोष्टी में जनपद सदस्य श्रीमती संगीता बाई किशोर, सहकारिता संयुक्त आयुक्त इंदौर श्री जगदीश कन्नौज, डिप्टी कलेक्टर श्री सुमेरसिंह मुजाल्दा, उपायुक्त सहाकारिता श्री जे.एल.बर्डे, कृषि विज्ञान केन्द्र डॉ.अजीत सिंह, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक खण्डवा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ए.के.जैन, सहायक संचालक उद्यानिकी श्री आर.एन.एस.तोमर, अनुविभागीय अधिकारी वन श्री एम.एल.हरित, पशुचिकित्सा डॉ. एम.के.शर्मा, परियोजना संचालक आत्मा श्री राजेश चतुर्वेदी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। 

कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने कहा कि इस साल मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने वर्षा कम होने की संभावना जताई है। किसान खेत में ढलान वाले हिस्सें में गढढा बनाकर वर्षा का पानी एकत्र कर सकते है। जिससे किसानों के खेत का पानी बाहर नहीं जायेगा। खेत का पानी खेत में ही रहेगा। इस पानी से जलस्तर बढ़ेगा। साथ ही कुएं, ट्यूबवेल रिचार्ज होगें। सिंचाई के लिये ड्रीप सिस्टम का उपयोग करें। किसानों को खेत-तालाब बनाने पर जोर दिया जाये। किसान खेती के अलावा कृषि आधारित अन्य व्यवसाय भी अपनाये। जिससे वे अतिरिक्त आय अर्जित कर सके। किसान खेत में चारे के लिये एक एकड़ भूमि अवश्य छोडे़। ताकि चारे की कमी ना हो। साथ ही किसान खेती में निरंतर आय बनाये रखने के लिये पशुपालन कर दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा दे। 

      कलेक्टर ने संगोष्टी में जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत वार्षिक प्रीमियम सिर्फ 12 रूपये जमा करने पर 2 लाख रूपये का दुर्घटना बीमा हो जाता है। इस योजना में समस्त बचत बैंक खाताधारक जिनकी आयु 18 से 70 वर्ष है। इसी प्रकार से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना में वार्षिक प्रीमियम कुल 330 रूपये बैंक खाताधारक को जमा करना है। जिसमें 2 लाख रूपये का जीवन ज्योति बीमा कराया जा सकता है। इस हेतु बचत बैंक खाताधारक की आयु 18 से 50 वर्ष होना चाहिए। इसमें आपके बाद परिवार को भी बीमा राशि मिलेगी। अधिक जानकारी के लिये कृृपया टोल फ्री नंबर 1800110001/18001801111 पर संपर्क कर सकते है। 

कृषक संगोष्टि को सीईओ जिला पंचायत श्री बसंत कुर्रे ने संबोधित करते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण बेमौसम बारिश हो रही है। जिससें फसलों पर प्रभाव पड़ा है। इसलिये किसानों को कृषि के अलावा अन्य व्यवसायों को अपनाने की जरूरत है। शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी हेतु संबंधित विभाग से संपर्क कर सकते है। कार्यक्रम का संचालन एस.ए.डी.ओ श्री वी.टी.पाटील ने किया। आभार प्रदर्शन कृषि उपसंचालक श्री मनोहर सिंह देवके ने माना। 
----------
क्रमांक/08/487/2015                             पवार/सचिन/कृषि/फोटो    
समाचार 

आयुक्त ने ग्राम सिरसोदा में गुलाब की खेती का किया अवलोकन 

साथ ही के.वी.के.बुरहानपुर में कड़कनाथ हेचरी के संबंध में जानकारी ली

बुरहानपुर/5 जून / सहाकारिता आयुक्त श्री मनीष श्रीवास्तव ने दो दिवसीय भ्रमण के दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र में स्थित कड़कनाथ हेचरी के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होनें अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों को निर्देशित किया कि जिले में किसानों को अधिक से अधिक संख्या में कुक्कुट पालन के लिये प्रेरित करें। साथ ही इस व्यवसाय को बाजार से जोड़ें। इस भ्रमण में ग्राम सिरसोदा में पॉलीहाउस के माध्यम से डच गुलाब की खेती को देखा। इसके श्रेत्र विस्तार के लिये उद्यानिकी विभाग को निर्देशित किया। ग्राम पांतोड़ा रोड़ स्थित पपेन फैक्ट्री का अवलोकन किया। 
भ्रमण में आयुक्त ने लालबाग में अनार की खेती देखी। जिसें उन्होनें काफी सराहा। कृषक श्री राज जैन से अनार की खेती के बारे में चर्चा की। कृषक ने बताया कि लगभग 10 हजार पौधें भगवा किस्म के लगाये है। साथ ही उन्होनें खेत में आंवला, अमरूद, कागजी निम्बू तथा बांस का पौधारोपण भी किया है। नवलसिंह सहकारी शक्कर कारखाने का निरीक्षण किया। 
इस मौके पर सहकारिता संयुक्त आयुक्त इंदौर श्री जगदीश कन्नौज, सहाकारिता उपायुक्त श्री जे.एल.बर्डे, कृषि विज्ञान केन्द्र डॉ.अजीत सिंह, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक खण्डवा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ए.के.जैन, कृषि उपसंचालक श्री एम.एस.देवके, उद्यानिकी सहायक संचालक श्री आर.एन.एस.तोमर, आत्मा परियोजना संचालक श्री राजेश चतुर्वेदी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। 
----------
क्रमांक/09/488/2015                             पवार/सचिन/कृषि/फोटो    

समाचार  

जिले के दोनों विकासखण्ड क्षेत्रों के 6 ग्रामों में पहुंचेगा कृषि क्रांति रथ

बुरहानपुर/5 जून/ राज्य शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा जिले में आज 6 जून को कृषि क्रांति रथ बुरहानपुर और खकनार विकासखण्ड के निम्नांकित ग्रामों में पहुंचेगा। 

उपसंचालक श्री मनोहरसिंह देवके ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि आज बुरहानपुर विकाखण्ड के ग्राम उमरदा, जैनाबाद एवं सूखपुरी में कृषि क्रांति रथ किसानों के बीच पहुंचेगा। इस दरम्यान प्रातः, दोपहर और सांध्यकालीन कृषक संगोष्ठी संपन्न होगी। उक्त ग्रामों में कृषि वैज्ञानिकों तथा तकनीकि अधिकारियों द्वारा उन्नत कृषि व नये उपकरणों तथा तकनीकि किसानों को अवगत कराई जायेगी। इस दौरान किसानों के खेतों से मिट्टी परीक्षण नमूने लिये जायेेगें। जिसकी उर्वरा शक्ति आंकलन करने मिट्टी को प्रयोगशाला भेजा जायेगा। जिससे किसान अपने खेत में भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने किन फसलों व खाद बीज का इस्तेमाल करें। कृषि वैज्ञानिक समुचित सलाह देगें। 

          इसी प्रकार खकनार विकासखण्ड क्षेत्रान्तर्गत ग्राम तेलियाथड़, डवालीकलां और गोन्द्री में कृषि रथ भ्रमण करेगा। जिसका रात्रि विश्राम गोन्द्री में होगा। उक्त विकासखण्डों के प्रत्येक ग्राम में कृषक संगोष्ठी आयोजित होगी। यह संगोष्ठी प्रातः दोपहर और सांयकाल में आयोजित की जावेगी। जिसमें किसानों को कृषि तकनीक व उद्यानिकी व पशुपालन व अन्य विभिन्न विभागों द्वारा जानकारी प्रदान की जाएगी। इस मौके पर कृषि मूलक योजनाओं व तकनीकि तथा सुविधाओं के बारे में कृषकों को जागरूक किया जावेगा। 

इस अवसर पर कृषकों को कृषि, उद्यानिकी, पशु, मत्स्य पालन, स्वास्थ्य, वन, विद्युत, उद्योग, श्रम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, सहकारिता, बैंक, नाबार्ड, राजस्व, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास, विपणन, कृषि उपज मंडी, बीज निगम, पीएचई, जलसंसाधन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, दुग्ध संघ, आदिम जाति कल्याण, शिक्षा, पंचायत, वाणिज्य, रोजगार, आरसेटी, परिवहन, पर्यावरण, खाद्य नागरिक आपूर्ति, खादी ग्रामोद्योग, जन अभियान परिषद्, लोक सेवा गारंटी, रेशम आदि अन्य विभागों द्वारा विभागीय जानकारी ग्रामीणों को दी जाएगी। साथ ही कृषि विभाग द्वारा मिट्टी के नमूने लिये जायेगें। ग्रामीण कृषकों को मेढ़ पर लगाने खमैर के पौधें सशुल्क वितरित किये जायेगें। 

----------
क्रमांक/10/489/2015                             पवार/सचिन/कृषि   

JANSAMPARK NEWS 4-5-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.

समाचार  

कृषि महोत्सव-2015

जिले के दोनों विकासखण्ड क्षेत्रों के 6 ग्रामों में 

पहुंचेगा कृषि क्रांति रथ

बुरहानपुर/4 जून/ राज्य शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा जिले में आज 5 जून को कृषि क्रांति रथ बुरहानपुर और खकनार विकासखण्ड के निम्नांकित ग्रामों में पहुंचेगा। 

उपसंचालक श्री मनोहरसिंह देवके ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि आज बुरहानपुर विकाखण्ड के ग्राम डोंगरगांव, दर्यापुर एवं टिटगांवकलां में कृषि क्रांति रथ किसानों के बीच पहुंचेगा। इस दरम्यान प्रातः, दोपहर और सांध्यकालीन कृषक संगोष्ठी संपन्न होगी। उक्त ग्रामों में कृषि वैज्ञानिकों तथा तकनीकि अधिकारियों द्वारा उन्नत कृषि व नये उपकरणों तथा तकनीकि किसानों को अवगत कराई जायेगी। इस दौरान किसानों के खेतों से मिट्टी परीक्षण नमूने लिये जायेेगें। जिसकी उर्वरा शक्ति आंकलन करने मिट्टी को प्रयोगशाला भेजा जायेगा। जिससे किसान अपने खेत में भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने किन फसलों व खाद बीज का इस्तेमाल करें। कृषि वैज्ञानिक समुचित सलाह देगें। 

          इसी प्रकार खकनार विकासखण्ड क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मंजगांव, अमुल्लाकलां और अम्मुलाखुर्द में कृषि रथ भ्रमण करेगा। जिसका रात्रि विश्राम अम्मुलाखुर्द में होगा। उक्त विकासखण्डों के प्रत्येक ग्राम में कृषक संगोष्ठी आयोजित होगी। यह संगोष्ठी प्रातः दोपहर और सांयकाल में आयोजित की जावेगी। जिसमें किसानों को कृषि तकनीक व उद्यानिकी व पशुपालन व अन्य विभिन्न विभागों द्वारा जानकारी प्रदान की जाएगी। इस मौके पर कृषि मूलक योजनाओं व तकनीकि तथा सुविधाओं के बारे में कृषकों को जागरूक किया जावेगा। 

इस अवसर पर कृषकों को कृषि, उद्यानिकी, पशु, मत्स्य पालन, स्वास्थ्य, वन, विद्युत, उद्योग, श्रम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, सहकारिता, बैंक, नाबार्ड, राजस्व, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास, विपणन, कृषि उपज मंडी, बीज निगम, पीएचई, जलसंसाधन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, दुग्ध संघ, आदिम जाति कल्याण, शिक्षा, पंचायत, वाणिज्य, रोजगार, आरसेटी, परिवहन, पर्यावरण, खाद्य नागरिक आपूर्ति, खादी ग्रामोद्योग, जन अभियान परिषद्, लोक सेवा गारंटी, रेशम आदि अन्य विभागों द्वारा विभागीय जानकारी ग्रामीणों को दी जाएगी। साथ ही कृषि विभाग द्वारा मिट्टी के नमूने लिये जायेगें। ग्रामीण कृषकों को मेढ़ पर लगाने खमैर के पौधें सशुल्क वितरित किये जायेगें। 

----------
क्रमांक/06/485/2015                          पवार/सचिन/कृषि   

JANSAMPARK NEWS 3-6-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.

समाचार  

बुरहानपुर एवं खकनार विकासखण्ड क्षेत्र केे 6 ग्रामों में पहुंचेगा कृषि 

क्रांति रथ
बुरहानपुर/3 जून/ राज्य शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा जिले में आज 4 जून को कृषि क्रांति रथ बुरहानपुर और खकनार विकासखण्ड के निम्नांकित ग्रामों में पहुंचेगा। 
उपसंचालक श्री मनोहरसिंह देवके ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि आज बुरहानपुर विकाखण्ड के ग्राम चिल्लारा, बड़झिरी एवं बोदरली में कृषि क्रांति रथ किसानों के बीच पहुंचेगा। इस दरम्यान प्रातः, दोपहर और सांध्यकालीन कृषक संगोष्ठी संपन्न होगी। उक्त ग्रामों में कृषि वैज्ञानिकों तथा तकनीकि अधिकारियों द्वारा उन्नत कृषि व नये उपकरणों तथा तकनीकि किसानों को अवगत कराई जायेगी। इस दौरान किसानों के खेतों से मिट्टी परीक्षण नमूने लिये जायेेगें। जिसकी उर्वरा शक्ति आंकलन करने मिट्टी को प्रयोगशाला भेजा जायेगा। जिससे किसान अपने खेत में भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने किन फसलों व खाद बीज का इस्तेमाल करें। कृषि वैज्ञानिक समुचित सलाह देगें। 
          इसी प्रकार खकनार विकासखण्ड क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नावरा, सिंधखेड़ा रैयत और गोराड़िया में कृषि रथ भ्रमण करेगा। जिसका रात्रि में विश्राम गोराड़िया होगा। उक्त विकासखण्डों के प्रत्येक ग्राम में कृषक संगोष्ठी आयोजित होगी। यह संगोष्ठी प्रातः दोपहर और सांयकाल में आयोजित की जावेगी। जिसमें किसानों को कृषि तकनीक व उद्यानिकी व पशुपालन व अन्य विभिन्न विभागों द्वारा जानकारी प्रदान की जाएगी। इस मौके पर कृषि मूलक योजनाओं व तकनीकि तथा सुविधाओं के बारे में कृषकों को जागरूक किया जावेगा। 
इस अवसर पर कृषकों को कृषि, उद्यानिकी, पशु, मत्स्य पालन, स्वास्थ्य, वन, विद्युत, उद्योग, श्रम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, सहकारिता, बैंक, नाबार्ड, राजस्व, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास, विपणन, कृषि उपज मंडी, बीज निगम, पीएचई, जलसंसाधन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, दुग्ध संघ, आदिम जाति कल्याण, शिक्षा, पंचायत, वाणिज्य, रोजगार, आरसेटी, परिवहन, पर्यावरण, खाद्य नागरिक आपूर्ति, खादी ग्रामोद्योग, जन अभियान परिषद्, लोक सेवा गारंटी, रेशम आदि अन्य विभागों द्वारा विभागीय जानकारी ग्रामीणों को दी जाएगी। साथ ही कृषि विभाग द्वारा मिट्टी के नमूने लिये जायेगें। ग्रामीण कृषकों को मेढ़ पर लगाने खमैर के पौधें सशुल्क वितरित किये जायेगें। 

----------
क्रमांक/05/484/2015                                                     पवार/सचिन/कृषि

JANSAMPARK NEWS 2-6-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.

समाचार  

मुमताज फैस्टीवल पर शानदार मुशायरा/कवि सम्मेलन 7 जून को

बुरहानपुर/2 जून/ ऐतिहासिक नगर बुरहानपुर में मुमताज महल की पुण्यतिथि 07 जून को मनाई जायेगी। इस दौरान नगर के ताज शाही किले में पर्यटन और शहर के विकास पर सेमीनार का आयोजन किया गया है। 

इस कार्यक्रम के लिये भारत के महामहिम राष्ट्रपति ने फिल्मकार आसिफ प्रोडक्शन श्री शहजादा आसिफ खान को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। 7 जून को रात्रि 7 बजे गुलमोहर मार्केट में शानदार मुशायरे/कवि सम्मेलन होगा। कार्यक्रम में मशहूर शायर व कविगण जैसी अनेक सख्शियतंे आयेगी। अवाम से गुजारिश है कि मुमताज महल की पुण्यतिथि व गंगा जमुना कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति अवश्य दर्ज करायेगे। कार्यक्रम का संचालन साहित्य अकादमी द्वारा पुरस्कृत डॉ.वासिफ खान करेगें। 

 यह जानकारी श्री खान ने दी। उन्होनें बताया कि मुमताज महल फैस्टीवल पर बुरहानपुर के सम्पूर्ण इतिहास पर चर्चा होगी। कार्यक्रम में पुरातत्व समिति सदस्यों को सम्मानित किया जावेगा। बुरहानपुर दर्शनी पर निर्मित फिल्म का प्रदर्शन होगा। 

----------
क्रमांक/03/482/2015                          पवार/सचिन/पुरातत्व/फोटो 

समाचार

पुरातत्व समिति बैठक 4 जून 

बुरहानपुर/2 जून/- जिला पुरातत्व समिति की बैठक 04 जून 2015 को आयोजित की गई। उक्त बैठक कलेक्टेªट सभागर में शाम 5 बजे होगी। 

यह बैठक कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार संपन्न होगी। इस दौरान जिले में टूरिज्म को दृष्टिगत रखते हुए दो मॉडर्न डेव्लपमेंट (आधुनिक विकास) के प्रस्ताव पर चर्चा की जाना है। पुरातत्व वस्तुएं, प्रदर्शनी एवं दान करने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र जारी करना। पुरातत्व म्यूजियम की व्यवस्थाएं और आहूखाने में उद्यान लगाने पर चर्चा की जावेगी। अन्य निर्णय अध्यक्ष की अनुमति से लिये जायेगें। 

----------
क्रमांक/04/483/2015                                पवार/सचिन/पुरातत्व  

JANSAMPARK NEWS 1-6-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.

समाचार  

मद्य निषेध दिवस पर प्रस्फुटन व नवांकुर संस्थाओं 

द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित  

बुरहानपुर/1 जून/ राज्य शासन संचालनालय सामाजिक न्याय विभाग के निर्देशानुसार जिले में जन अभियान परिषद के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय तम्बाकू एवं धूम्रपान निषेध दिवस पर प्रस्फुटन समितियों व नवांकुर संस्थाओं ने जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये। उक्त दिवस का मुख्य उद््देश्य युवाओं में खासकर छात्र-छात्राओं एवं जनसाधारण में बढ़ती हुई तम्बाकू एवं धूम्रपान सेवन प्रवृत्ति की रोकथाम करना है। 

जन अभियान परिषद महेश कुमार खराडे़ ने उक्त जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला योजना अधिकारी श्री बी.एस.वासुनिया भी उपस्थित रहे। इस दौरान श्री खराडे़ ने बताया कि धू्रमपान तम्बाकू से होने वाली बीमारियां जैसे दिल का दौरा, कैंसर, दमा, फेफड़ों आदि बीमारियों का शिकार होकर इंसान मौत के मुंह में चले जाते है। कई प्रकार की बीमारियां धुम्रपान से होती है। जिसके दुष्परिणाम भयावह होते है। इटारिया, मुंदियामल, झिरपांजरिया, सराय, अम्बा, फतेहपुर, बोरगांव, विरोदा और लोनी में लगभग 20 प्रस्फुटन ग्रामों में कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें नवांकुर संस्थाऐं खुशी वेलफेयर सोसायटी, नेपानगर जागृति कलां केन्द्र, प्रखर वर्चस्व कल्याण समिति, वतन रायकवार, नारी समृृद्धि कलां केन्द्र, जायन्टस चेरिटेबल, निखिल बहुउपदेशीय शिक्षण संस्थान, बुनकर सेवा मण्डल, तेली समाज, आचल कल्याण समिति, मॉ रेणुका आदि संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा ग्रामों में कार्यक्रम आयोजित कर तम्बाकू के दुष्परिणामों से ग्रामीणों को जागरूक किया। 

----------
क्रमांक/01/480/2015                                             पवार/सचिन/ज.अ.प./फोटो

समाचार  

कृषि महोत्सव-2015

धारवाड़ विधि से तुअर लगायें-श्री देवके
  
बुरहानपुर/1 जून/ कृषि कल्याण एवं कृषि विभाग द्वारा आयोजित कृषि महोत्सव के दौरान ग्राम भावसा में कृषि संगोष्ठि आयोजित की गई। इस मौके पर कृषकों को कृषि क्रांति रथ के माध्यम से आयोजित संगोष्ठी में किसानों को धारवाड़ विधि से तुअर उत्पादन करने की सलाह दी। धारवाड़ विधि में तुअर के बीजों को थाइरम और कार्बन्डीजम तीन ग्राम दवा से एक किलो बीज को उपचार करें। गोबर से पकी खाद एवं मिट्टी का मिश्रण भरकर तैयार कर ले। उपचारित बीज को पंद्रह सेंटी मीटर लम्बी एवं पांच सेटी मीटर चोड़ी पोलीथीन थैली में भरे। भरी हुई थैली में उपचारित बीज के दो-दो दाने डाले। जब पौधा तीस दिन का हो जाये। तब खेत में चार बाय चार फीट की दूरी पर गड्डा कर पौधा रोपण करते है। रोपण के पांच दिन बाद पौधंे की उपरी टीप या कली को तोड़ दे। जिससे पौधे में शाखाऐं ज्यादा निकलेगी। साथ ही उत्पादन में बढ़ोतरी होगी। किसान भाई ड्रिप विधि से भी सिंचाई कर सकते है। सामान्य अरहर में उर्वरक का उपयोग होता है। उसी तरह इसमें भी उर्वरक का उपयोग करें। इस विधि से तुअर उगाने पर पंद्रह से अठराह क्विंटल उपज प्राप्त होगी।  

ग्राम भावसा में सायंकालीन संगोष्ठी में किसानों ने केला फसल से अधिक उत्पादन कैसे ले। इस पर विस्तार से चर्चा की। संगोष्ठी मंे कठपुतली के प्रदर्शन के माध्यम से जैविक खादों के उपयोग पर रोचक प्रदर्शन किया गया। संगोष्ठी में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री अशोक महाजन, प्रगतिशील किसान श्री विठ्ल गुरूजी, श्री इंदरसिंह पटेल, ग्राम के सरपंच, उपसरपंच तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। 

----------
क्रमांक/02/481/2015                                              पवार/सचिन/कृषि/फोटो

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...