Sunday, 26 July 2015

JANSAMPARK NEWS 12-6-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.

समाचार  

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस अवसर पर समाज के हर वर्ग की हो भागीदारी 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की तैयारियों की समीक्षा 

बुरहानपुर/12 जून/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बुरहानपुर सहित प्रदेश के तमाम जिलों से रूबरू हुए। उन्होनें कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को प्रदेश में होने वाले योग कार्यक्रमों में समाज के हर वर्ग को भागीदारी के लिये प्रेरित किया जाये। प्रदेश में राजधानी से लेकर पंचायत स्तर तक होने वाले कार्यक्रमों का व्यवस्थित आयोजन करें। लोगों को योग के लाभों के बारे में जागरूक करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जिलों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की जानकारी ली। 
भारत सरकार ने सभी राज्यों से अपेक्षा की है कि 21 जून को प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस वृहद पैमाने पर आयोजित कर मनाया जाये। भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित योगाभ्यास का कार्यक्रम संपूर्ण देश में एक ही समय आयोजित किया जायेगा। 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आयोजित वीडियो कान्फ्रेसिंग में कहा कि, मध्यप्रदेश में राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के सभी जिला, विकासखण्ड एवं पंचायत मुख्यालयों पर कार्यक्रम का वृहद आयोजन किया जाना है। इस कार्यक्रमों में स्कूल-कालेज के छात्रों के अलावा योग संस्थानों, एनसीसी, एनएसएस, पुलिसकर्मियों, शासकीय सेवकों, जनप्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों की सहभागिता होगी। उन्होंने कहा सरकार ने प्रातः 7 से 7ः35 तक का समय योग कार्यक्रम के लिए प्रस्तावित किया है। इस समय में बाद में परिवर्तन भी हो सकता है। योग के लाभों एवं उपयोगिता के बारे में आमजन में व्यापक जागरूकता उत्पन्न किये जाने की भी अपेक्षा की गई है। उन्होंने कहा कार्यक्रम के दौरान किये जाने वाले योगासनों के बारे में एक कॉमन प्रोटोकॉल निर्धारित है। इस बारेे में बुकलेट व फिल्म तैयार की गई है। जिसे वेबसाईट ूूूण्दीचण्हवअण्पद पर अपलोड किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग इस कार्यक्रम के नोडल विभाग रहेगें। समस्त भागीदार विभागो, जिलों के लिए सामान्य निर्देश- योग एक शारीरिक एवं आत्मिक क्रिया है। जिसका किसी धर्म अथवा पंथ से कोई संबंध नहीं है। यह कार्यक्रम पूर्णतः स्वैच्छिक होगा और इस हेतु किसी प्रकार की बाध्यता नहीं होगी। 
इस संबंध में वीडियों कान्फ्रेसिंग में बताया गया कि 21 जून को सभी सहभागीगण प्रातः 6ः30 पर आयोजन स्थल पर एकत्र हो जायेंगे। प्रदेश के लिए प्रस्तावित प्रतिपल कार्यक्रम इस प्रकार है- सभी सहभागीगण की उपस्थिति 6ः30 बजे प्रातः तक, अतिथि गण का आगमन 6ः40 प्रातः, मध्यप्रदेश गान 6ः42 प्रातः, मुख्यमंत्रीजी का संदेश 6ः45 प्रातः और योग कार्यक्रम 7 बजे से 7ः35 प्रातः (भारत सरकार द्वारा निर्धारित किये अनुसार), आभार एवं समापन 7.37 प्रातः तक रहेगा। उन्होंने कहा भारत सरकार द्वारा यदि प्रस्तावित समय प्रातः 7 से 7.35 तक में कोई परिवर्तन भविष्य में होता है। तो शेष कार्यक्रम तदनुसार परिवर्तित हो जायेंगे। 
इस मौके पर बुरहानपुर एनआईसी कक्ष में नेपानगर विधायक श्री राजेन्द्र दादू, महापौर श्री अनिल भोंसले, कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया, नेपानगर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मधु चौहान, नगर पंचायत शाहपुर अध्यक्ष श्रीमती शोभा लाण्डे, पुलिस अधीक्षक श्री अनिलसिंह कुशवाह, अपर कलेक्टर श्री प्रकाश रेवाल, डिप्टी कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे। 
--------
क्रमांक/31/510/2014                                              पवार/सचिन/प्रशासन/फोटो 

समाचार  

बुरहानपुर एवं खकनार विकासखण्ड के ग्रामों में पहुंचेगा कृषि क्रांति रथ 

बुरहानपुर/12 जून/ राज्य शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा जिले में आज 13 जून को कृषि क्रांति रथ बुरहानपुर और खकनार विकासखण्ड के निम्नांकित ग्रामों में पहुंचेगा। 

उपसंचालक श्री मनोहरसिंह देवके ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि आज बुरहानपुर विकाखण्ड के ग्राम गढ़ताल, बसाली एवं सराय में कृषि क्रांति रथ किसानों के बीच पहुंचेगा। इस दरम्यान प्रातः, दोपहर और सांध्यकालीन कृषक संगोष्ठी संपन्न होगी। उक्त ग्रामों में कृषि वैज्ञानिकों तथा तकनीकि अधिकारियों द्वारा उन्नत कृषि व नये उपकरणों तथा तकनीकि किसानों को अवगत कराई जायेगी। इस दौरान किसानों के खेतों से मिट्टी परीक्षण नमूने लिये जायेेगें। जिसकी उर्वरा शक्ति आंकलन करने मिट्टी को प्रयोगशाला भेजा जायेगा। जिससे किसान अपने खेत में भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने किन फसलों व खाद बीज का इस्तेमाल करें। कृषि वैज्ञानिक समुचित सलाह देगें। 

          इसी प्रकार खकनार विकासखण्ड क्षेत्रान्तर्गत ग्राम शेखापुर, मोहनगढ़ और रंगई में कृषि रथ भ्रमण करेगा। जिसका रात्रि विश्राम रंगई में होगा। उक्त विकासखण्डों के प्रत्येक ग्राम में कृषक संगोष्ठी आयोजित होगी। यह संगोष्ठी प्रातः दोपहर और सांयकाल में आयोजित की जावेगी। जिसमें किसानों को कृषि तकनीक व उद्यानिकी व पशुपालन व अन्य विभिन्न विभागों द्वारा जानकारी प्रदान की जाएगी। इस मौके पर कृषि मूलक योजनाओं व तकनीकि तथा सुविधाओं के बारे में कृषकों को जागरूक किया जावेगा। 

इस अवसर पर कृषकों को कृषि, उद्यानिकी, पशु, मत्स्य पालन, स्वास्थ्य, वन, विद्युत, उद्योग, श्रम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, सहकारिता, बैंक, नाबार्ड, राजस्व, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास, विपणन, कृषि उपज मंडी, बीज निगम, पीएचई, जलसंसाधन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, दुग्ध संघ, आदिम जाति कल्याण, शिक्षा, पंचायत, वाणिज्य, रोजगार, आरसेटी, परिवहन, पर्यावरण, खाद्य नागरिक आपूर्ति, खादी ग्रामोद्योग, जन अभियान परिषद्, लोक सेवा गारंटी, रेशम आदि अन्य विभागों द्वारा विभागीय जानकारी ग्रामीणों को दी जाएगी। साथ ही कृषि विभाग द्वारा मिट्टी के नमूने लिये जायेगें। ग्रामीण कृषकों को मेढ़ पर लगाने खमैर के पौधें सशुल्क वितरित किये जायेगें। 

--------
क्रमांक/32/511/2014                                               पवार/सचिन/कृषि 

समाचार  

आज से तीन दिवसीय कृषि विज्ञान मेला का शुभारंभ 

वैज्ञानिकों द्वारा कृषकों को उन्नत तकनीक की जानकारी दी जायेगी

बुरहानपुर/12 जून/ जिले में कृषि महोत्सव 2015 के अन्तर्गत तीन दिवसीय कृषि विज्ञान मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ आज 13 जून 2015 से किया जायेगा। उक्त मेला कृषि उपज मंडी प्रांगण रेणुका माता रोड स्थित 13 से प्रारंभ होकर 15 जून 2015 तक संचालित रहेगा। 

उक्त जानकारी किसान कल्याण एवं कृषि विकास उप संचालक श्री एम.एस.देवके ने दी। उन्होनें बताया कि इस मेले में उन्नत कृषि तकनीकि के हस्तानान्तरण हेतु प्रसिद्ध वैज्ञानिको तथा प्रगतिशील किसान कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, रेशम पालन एवं मत्स्य पालन विषय पर व्याख्यान देगें। 

यह रहेगा आकर्षण का केन्द्र:- तीन दिवसीय कृषि विज्ञान मेला में 50 से अधिक स्टॉल लगाये जायेगें। साथ ही विभागों में संचालित योजनाओं की प्रदर्शनी मुख्य आकर्षण रहेगी। इस दौरान कृषकों के लिये मिट््टी परीक्षण हेतु चलित वेन उपलब्ध रहेगी। यहां पर किसान अपने खेत की मिट्टी परीक्षण तुरंत करा सकते है। 

यह देगें व्याख्यान:- तीन दिवसीय कृषि विज्ञान मेले के प्रथम दिन सोलापुर महाराष्ट्र से डॉ.एन.डी.पाटील मृदा एवं जल संरक्षण पर, पुना के डॉ.ए.एन.सालंुके कृषकों को गन्ना फसल की उन्नत तकनीकि, डॉ.प्रशांत कुभांर अनार की उन्नत कृषि तकनीक, बनारस के श्री प्रकाशसिंह रघुवंशी विभिन्न फसलों में उन्नत बीज एवं बीजो उत्पादन की विधि कृषकों को बतलायेगें। दूसरे दिन खण्डवा के डॉ. नीरज कुमुन्द द्वारा बकरी पालन एवं प्रबंधन पर, श्री कोटिस वडिया द्वारा किसानों को स्वीट एवं बेबी कार्न की जिले में सम्भावनाऐं विषय पर किसानों से रूबरू होगें। वही जलगांव से डॉ. के.वी. पाटील कृषकों को केला फसल की उन्नत तकनीक की जानकारी देगें। अंतिम दिन डॉ. आर.के. खरे रेशम की उन्नत खेती, वही पशु चिकित्सा महाविद्यालय महु के डॉ. एम.के. मेहता और डॉ. संदीप नानावटी पशु प्रबंधन एवं पशुओं में होने वाली प्रमुख बीमारियों एवं उनसे बचाव की जानकारी उपलब्ध करायेगें। श्री देवके द्वारा कृषक भाईयों से अनुरोध है कि मेले में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कृषि तकनिकी ज्ञान प्राप्त कर मेले को सफल बनाये। 

--------
क्रमांक/33/512/2014                                              पवार/सचिन/कृषि 

JANSAMPARK NEWS 11-6-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.

समाचार  

आज कृषि क्रांति रथ कहां-कहां पहंुचेगा 

बुरहानपुर/11 जून/ राज्य शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा जिले में आज 12 जून को कृषि क्रांति रथ बुरहानपुर और खकनार विकासखण्ड के निम्नांकित ग्रामों में पहुंचेगा। 
उपसंचालक श्री मनोहरसिंह देवके ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि आज बुरहानपुर विकाखण्ड के ग्राम झिरपांजरियां, परतकुंडिया एवं अम्बा में कृषि क्रांति रथ किसानों के बीच पहुंचेगा। इस दरम्यान प्रातः, दोपहर और सांध्यकालीन कृषक संगोष्ठी संपन्न होगी। उक्त ग्रामों में कृषि वैज्ञानिकों तथा तकनीकि अधिकारियों द्वारा उन्नत कृषि व नये उपकरणों तथा तकनीकि किसानों को अवगत कराई जायेगी। इस दौरान किसानों के खेतों से मिट्टी परीक्षण नमूने लिये जायेेगें। जिसकी उर्वरा शक्ति आंकलन करने मिट्टी को प्रयोगशाला भेजा जायेगा। जिससे किसान अपने खेत में भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने किन फसलों व खाद बीज का इस्तेमाल करें। कृषि वैज्ञानिक समुचित सलाह देगें। 
          इसी प्रकार खकनार विकासखण्ड क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बिजोरी, मांजरोदकलां और कानापुर में कृषि रथ भ्रमण करेगा। जिसका रात्रि विश्राम कानापुर में होगा। उक्त विकासखण्डों के प्रत्येक ग्राम में कृषक संगोष्ठी आयोजित होगी। यह संगोष्ठी प्रातः दोपहर और सांयकाल में आयोजित की जावेगी। जिसमें किसानों को कृषि तकनीक व उद्यानिकी व पशुपालन व अन्य विभिन्न विभागों द्वारा जानकारी प्रदान की जाएगी। इस मौके पर कृषि मूलक योजनाओं व तकनीकि तथा सुविधाओं के बारे में कृषकों को जागरूक किया जावेगा। 
इस अवसर पर कृषकों को कृषि, उद्यानिकी, पशु, मत्स्य पालन, स्वास्थ्य, वन, विद्युत, उद्योग, श्रम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, सहकारिता, बैंक, नाबार्ड, राजस्व, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास, विपणन, कृषि उपज मंडी, बीज निगम, पीएचई, जलसंसाधन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, दुग्ध संघ, आदिम जाति कल्याण, शिक्षा, पंचायत, वाणिज्य, रोजगार, आरसेटी, परिवहन, पर्यावरण, खाद्य नागरिक आपूर्ति, खादी ग्रामोद्योग, जन अभियान परिषद्, लोक सेवा गारंटी, रेशम आदि अन्य विभागों द्वारा विभागीय जानकारी ग्रामीणों को दी जाएगी। साथ ही कृषि विभाग द्वारा मिट्टी के नमूने लिये जायेगें। ग्रामीण कृषकों को मेढ़ पर लगाने खमैर के पौधें सशुल्क वितरित किये जायेगें। 
----------
क्रमांक/27/506/2015                                                          पवार/सचिन/कृषि 

समाचार 

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजनान्तर्गत 22 जून तक आवेदन आमंत्रित  

बुरहानपुर/11 जून/ मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजनान्तर्गत पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के उद्यमियों को स्वयं का उद्योग/सेवा/व्यवसाय स्थापित करने हेतु बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराने हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये है। यह आवेदन पत्र 22 जून 2015 प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कार्यदिवसों में जमा किये जावेगें। 

उक्त जानकारी पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग कल्याण सहायक संचालक श्री के.एल.निगम ने दी। उन्होनें बताया कि उम्मीद््वार मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए। 5 वी कक्षा उतीर्ण हो। आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य हो। किसी भी राष्ट्रीयकृत/सहकारी बैंक/वित्तीय संस्था का चूककर्ता/अशोधी डिफाल्टर नही हो। किसी भी शासकीय/उद्यमी स्वरोजगार योजनान्तर्गत सहायता प्राप्त व्यक्ति योजनान्तर्गत पात्र नही होगा। परियोजना लागत न्यूनतम 20 हजार से अधिकतम 10 लाख रूपये तक होगी। बैंक द्वारा स्वीकृत परियोजना लागत का 30 प्रतिशत (अधिकतम 2 लाख) शासन द्वारा मार्जिन मनी सहायता दी जायेगी। इच्छुक आवेदनकर्ता मीरा हॉस्टल अमरावती रोड़ स्थित कार्यालय के कक्ष क्रमांक 32 एवं 33 से आवेदन प्रारूप व विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है।  

----------   
क्रमांक/28/507/2015                                                  पवार/सचिन/पि.वर्ग. 


समाचार 

जिले में अभी तक 7.7 मिली मीटर औसत वर्षा हुई

बुरहानपुर /11 जून/ जिले में जारी मौसम में अभी तक 7.7 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि तक 0.0 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। 

पिछले 24 घंटो के दरम्यान बुरहानपुर तहसील में 3.8 मि.मी. एवं नेपानगर में 9.0 मि.मी. तथा खकनार तहसील में 10.2 मी.मी. वर्षा मापी गई है। 

अधीक्षक भू-अभिलेख श्री एम.एल.पालीवाल ने बताया कि अभी तक सर्वाधिक वर्षा 10.2 मि.मी. खकनार और सबसे कम 3.8 मि.मी. बुरहानपुर में तथा 9 मि.मी. वर्षा नेपानगर तहसील में आकी गई है। 

--------
क्रमांक/29/508/2014                                                         पवार/सचिन/भू.अ.


समाचार

राष्ट्रीय बाल कल्याण पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित 

बुरहानपुर /11 जून/ भारत सरकार मंत्रालय महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रो में विषेष जरूरतों वालों बच्चों के हितार्थ किये उत्कृृष्ट कार्य हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। उक्त आवेदन पत्र 20 जून 2015 तक संयुक्त जिला कार्यालय भवन स्थित जिला महिला सषक्तिकरण कार्यालय में जमा होगें। 
उक्त जानकारी जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्री अब्दुल गफ्फार खान ने दी। उन्होनें बताया कि किसी वर्ष में किए गए सर्वोत्कृष्ट एवं निस्वार्थ कार्य के लिये प्रदेष में बाल कल्याण क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों एवं संस्थाओं को अलग-अलग पुरस्कार दिए जायेगें। किसी व्यक्ति तथा संस्था को उसी वर्ष में पुरस्कार दिया जा रहा है। जिससें वह जूड़ा है। पुरस्कारों की घोषणा हर साल अंर्तराष्ट्रीय बाल दिवस 14 नवंबर को की जावेगी। किसी भी सुविधाजनक तिथि एवं समय पर नई दिल्ली में पुरस्कार दिये जाएंगे। आवेदक जिले का मूल निवासी होना चाहिये।  
संस्थाओं के चयन के मानदंड:- संस्थाऐं ऐसी होनी चाहिये। जो शासन द्वारा पूर्णतया वित्त-पोषित न हो। वे शासन से सहायता प्राप्त करने वाली संस्था या अन्य हो सकती है। संस्थाऐं कुछ साल से बाल कल्याण के क्षेत्र में उत्कृृष्ट कार्य करने वाली होनी चाहिये। साथ ही उनका अच्छे कार्य निष्पादन रिकार्ड होना चाहिये। संस्थाओं को भी पुरस्कार के लिऐ चयन के मानदंडों को पूरा करना होगा। चयन केवल निष्पादन की गुणवत्ता तथा संस्था द्वारा सेवित बच्चों की संख्या के आधार पर किया जाना है। 
व्यक्तियों के चयन हेतु मानदंड:- पुरस्कार के लिये चुने जाने वाले व्यक्तियों द्वारा कुछ वर्षो से बच्चों के हित के लिए काम किया गया हो। संस्थाओं के वेतनभोगी अधिकारी चयन के लिए पात्र नहीं होंगे। 
पुरस्कारांे का स्वरूप:- प्रत्येक व्यक्ति के लिये पुरस्कार के तहत एक लाख रूपये का नकद पुरस्कार/प्रषस्ति पत्र दिया जावेगा। इसी प्रकार प्रत्येक संस्था के लिये पुरस्कार के तहत तीन लाख रूपये नकद पुरस्कार/प्रषस्ति पत्र प्रदत्त किये जायेगें। 

--------
क्रमांक/30/509/2014                                           पवार/सचिन/म.सश.वि 


समाचार  

खरीफ फसलों में बीजोपचार कर बोनी करें-श्री सिंह 
बुरहानपुर/11 जून/ कृषि क्रांति रथ भ्रमण दौरान विकासखण्ड बुरहानपुर के ग्राम खातला में रात्रि कालीन कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र वैज्ञानिक डॉ भूपेन्द्रसिंह व्दारा किसानों को खरीफ फसलों में बीजों को उपचारीत करके बोने की सलाह दी गई। साथ ही मिट्टी परीक्षण कर सन्तुलित मात्रा में उर्वरक का उपयोग करने समझाईश दी। उन्होनें बताया कि जैविक खेती करने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति नष्ट नहीं होगी। जिससे पैदावार भी अच्छी होगी। किसान धारवाड पद्धति से तुअर लगायें। इससे किसानों को अधिक फायदा होगा। 

पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारीयों ने कृषि व उद्यानिकी के साथ-साथ पशुपालन को भी अपनाने की सलाह दी। मत्स्य पालन विभाग व्दारा किसानों को मस्त्य पालन हेतु जानकारी दी। इस मौके पर कृषि उप संचालक मनोहरसिंह देवके, कृषि विज्ञान केन्द्र डॉं अजीत सिंह, आत्मा परियोजना संचालक राजेश चतुर्वेदी एवं अन्य विभागो के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। इस रात्रिकालीन संगोष्ठी में लगभग 190 से अधिक कृषकों ने भाग लिया। किसानों ने संगोष्ठी में विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। 
--------
क्रमांक/31/510/2014                                        पवार/सचिन/कृषि/फोटो


JANSAMPARK NEWS 9-6-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.

समाचार  

जनसुनवाई में विभिन्न समस्याओं का निराकरण करने निर्देश जारी 

बुरहानपुर/9 जून/ कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने जनसुनवाई में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रवासियों की समस्याऐं सुनी। उन्होनें तत्काल समस्याओं के निराकरण के लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। 

कलेक्टर को जनसुनवाई में ग्रामीण क्षेत्र जम्बूपानी से आये टैªक्टर मालिक शौकत अली साथ आये मजदूरों ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा सीसी रोड़ और मुरूम सड़क निर्माण कार्य कराया गया है। इस कार्य मंे टैªक्टर से सामग्री ढुलवाई और श्रमिकों की मजदूरी का भुगतान पंचायत द्वारा नहीं किया गया है। यह कार्य रोजगार गारंटी योजना के तहत किया गया है। कलेक्टर ने इस शिकायत आवेदन पर सीईओ जनपद पंचायत बुरहानपुर को त्वरित जांच कर उक्त भुगतान कराने हेतु निर्देश दिये है। इसी प्रकार से मोरदाखुर्द और सेलगांव के मछुआरों ने बताया कि तीन माह तक मत्स्य आखेट पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस दौरान हमारी जीविका उपार्जन की समस्या आ गई है। मछुआरों को मत्स्य विभाग सहायक संचालक के पास भेजा गया। मत्स्य आखेट की प्रतिबंध अवधि में मछुआरों को अन्य कार्य उपलब्ध कराने की बात कही। साथ ही किसी नियम के तहत वैकल्पिक कार्य मुहैया कराने विभाग को आगाह किया है। जिससे मछुआरों को आजीविका प्रभावित नही होगी। बख्खारी से आये बीपीएल महिलाओं के दल ने ग्राम पंचायत द्वारा आवासीय पट्टे नही दिये जाने की शिकायत की। जिस पर बीपीएल सूची के आधार पर इंदिरा आवास आवंटन सूची में पात्रता के आधार पर नाम दर्ज करने का आश्वासन दिया। सीईओ जनपद को निर्देश दिये गये कि ग्राम पंचायत की आबादी भूमि केे पट्टे दिलाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर को उक्ताशय की शिकायत ग्राम की पंचशीला अनिल मेढ़े, अनिता ब्रजलाल, सुनंदा मनोहर, मंगला सौपान आदि ने प्रस्तुत की। 

कलेक्टेªट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में शहरी क्षेत्र से अनेकों आवेदकों की शिकायतें भी सुनी गई। कलेक्टर को दाउदपुरा वासियों ने बताया कि रिलायन्स द्वारा टॉवर स्थापित किया जा रहा है। इसकी तरंगों से प्राणी जगत पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। टॉवर को अन्यत्र कही स्थापित कराये। कलेक्टर ने इस समस्या से निजात दिलाने के लिये बीएसएनएल को जांच कराने के निर्देश दिये है। आमजन की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए मोईनउद््दीन, सत्तार भाई, एडवोकेट रईस भाई, ज्ञानेश्वर तायडे़, रईस एहमद, शेख युसुफ आदि ने उक्त आवेदन प्रस्तुत किया। दौलतपुरा से यासमीन, नजमाबी, जुबैदा, रूबीना आदि अन्य महिलाओं के दल ने बताया कि अतिक्रमण कर लेट्रिन का निर्माण किया गया है। जिससे रास्ता बंद हो गया है। साथ ही लेट्रिन का पानी बहकर हमारे घर के आसपास फैल रहा है। इस गंदगी से हमारे स्वास्थ पर असर पड़ रहा है। इस गंदगी से शीघ्र समाधान कराये। रास्तीपुरा निवासी महिला आवेदक शीला विश्वकर्मा ने सीमांकन की मांग की है। मंदिर की भूमि में बाउन्ड्रीवाल बनाना है। सीमांकन के बाद ही उक्त कार्य संभव है। किन्तु सीमांकन में विरोध उत्पन्न हो रहा है। कलेक्टर ने उक्त दोनों प्रकरणों में तहसीलदार को जांच कर उचित कार्यवाही करने निर्देश दिये है। इस दरम्यान विविध प्रकरणों में राज्य बीमारी सहायता, अतिक्रमण हटाने, राशन कार्ड बनाने, स्थानांतरण कराने आदि अन्य आवेदको को राहत दिलाने का आश्वासन दिया गया। 
----------
क्रमांक/24/503/2015                                              पवार/सचिन/प्रशासन/फोटो





समाचार  

आज कृषि क्रांति रथ कहां-कहां पहंुचेगा 

बुरहानपुर/9 जून/ राज्य शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा जिले में आज 10 जून को कृषि क्रांति रथ बुरहानपुर और खकनार विकासखण्ड के निम्नांकित ग्रामों में पहुंचेगा। 

उपसंचालक श्री मनोहरसिंह देवके ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि आज बुरहानपुर विकाखण्ड के ग्राम हरदा, सुक्ता एवं धूलकोट में कृषि क्रांति रथ किसानों के बीच पहुंचेगा। इस दरम्यान प्रातः, दोपहर और सांध्यकालीन कृषक संगोष्ठी संपन्न होगी। उक्त ग्रामों में कृषि वैज्ञानिकों तथा तकनीकि अधिकारियों द्वारा उन्नत कृषि व नये उपकरणों तथा तकनीकि किसानों को अवगत कराई जायेगी। इस दौरान किसानों के खेतों से मिट्टी परीक्षण नमूने लिये जायेेगें। जिसकी उर्वरा शक्ति आंकलन करने मिट्टी को प्रयोगशाला भेजा जायेगा। जिससे किसान अपने खेत में भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने किन फसलों व खाद बीज का इस्तेमाल करें। कृषि वैज्ञानिक समुचित सलाह देगें। 

          इसी प्रकार खकनार विकासखण्ड क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पिपरी बोरवन, धारबेलथड़ और पीपलपानी में कृषि रथ भ्रमण करेगा। जिसका रात्रि विश्राम पीपलपानी में होगा। उक्त विकासखण्डों के प्रत्येक ग्राम में कृषक संगोष्ठी आयोजित होगी। यह संगोष्ठी प्रातः दोपहर और सांयकाल में आयोजित की जावेगी। जिसमें किसानों को कृषि तकनीक व उद्यानिकी व पशुपालन व अन्य विभिन्न विभागों द्वारा जानकारी प्रदान की जाएगी। इस मौके पर कृषि मूलक योजनाओं व तकनीकि तथा सुविधाओं के बारे में कृषकों को जागरूक किया जावेगा। 

इस अवसर पर कृषकों को कृषि, उद्यानिकी, पशु, मत्स्य पालन, स्वास्थ्य, वन, विद्युत, उद्योग, श्रम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, सहकारिता, बैंक, नाबार्ड, राजस्व, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास, विपणन, कृषि उपज मंडी, बीज निगम, पीएचई, जलसंसाधन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, दुग्ध संघ, आदिम जाति कल्याण, शिक्षा, पंचायत, वाणिज्य, रोजगार, आरसेटी, परिवहन, पर्यावरण, खाद्य नागरिक आपूर्ति, खादी ग्रामोद्योग, जन अभियान परिषद्, लोक सेवा गारंटी, रेशम आदि अन्य विभागों द्वारा विभागीय जानकारी ग्रामीणों को दी जाएगी। साथ ही कृषि विभाग द्वारा मिट्टी के नमूने लिये जायेगें। ग्रामीण कृषकों को मेढ़ पर लगाने खमैर के पौधें सशुल्क वितरित किये जायेगें। 

----------
क्रमांक/25/504/2015                                                 पवार/सचिन/कृषि


समाचार  

किसान कृषि क्रांति रथ का भरपूर लाभ उठाये-श्रीमती सिंथिया 

बुरहानपुर/9 जून/ राज्य शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा जिले में कृषि क्रांति रथ गांव-गांव पहुंच रहा है। इस दरम्यान कृषक संगोष्ठी भी आयोजित की जा रही है। जिसमें किसानों को खरीफ, रबी एवं ग्रीष्म मौसम में बोई जाने वाली फसलों की जानकारी कृषि वैज्ञानिकों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। इस मौके पर सर्व सम्बधित किसान भाई अवश्य ही अपनी आमद देवे। वैज्ञानिक द्वारा बतलाई जा रही उन्नत कृषि तकनीक का अनुकरण करें। जिससे किसानों को कृषि में उत्पादन अधिक और लागत कम करने की जानकारी प्राप्त हो सके। 

यह अपील कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने सर्व सम्मानीय कृषक बन्धुओं से की है। उन्होनें बताया कि शासन के निर्देशानुसार किसान पर्याप्त अग्रिम उर्वरक उठाव कर भण्डारण सोसायटी से अवश्य कर ले। ताकि खरीफ मौसम में उन्हें उर्वरक के लिये परेशानियों का सामना नही करना पडे़। कृषि क्रांति रथ के माध्यम से शासन की विभिन्न कृषिमूलक योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इसका लाभ प्राथमिकता से अर्जित करें। खेतों की मिट्टी परीक्षण हेतु नमूनें लिये जा रहे है। जिसकी रिपोर्ट वैज्ञानिकों द्वारा प्राप्त की जायेगी। उक्त आधार पर किसानों को अपने खेत की मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाने की तकनीक मिलेगी। जिससे फसल उत्पादन में बढ़ोतरी होगी। कौनसी फसल के लिये कृषक की भूमि अनुकुल है। तमाम बातें मिट्टी परीक्षण के उपरांत किसानों को अवगत कराई जायेगी। राज्य शासन ने कृषि पर ही किसान निर्भर नही रहे। इस हेतु वैकल्पिक अर्थात कृषि आधारित व्यवसाय को अपनाने विभागों द्वारा मार्गदर्शन दिया जा रहा है। किसान भाई इसमें उद्यानिकी, पशुपालन, रेशम, मुर्गीपालन, मत्स्य पालन की जानकारी प्राप्त करें। उक्त विभागों के अधिकारी कृषक संगोष्ठी में व्यवसायाओं के बारे में विस्तार से समझा रहे है। विभागीय अधिकारियों से अपने स्वेच्छानुसार व्यवसाय करने के संबंध में शासन की योजनाएं व अन्य तकनीक आगे आकर प्राप्त करें। ताकि किसान भाई मौसमी आपदाओं से हाल नुकसान को संतुलित कर सके। बेमौसम की मार से खेती प्रभावित होने पर वह अपनी जीविका पशुपालन, रेशम पालन, मत्स्य पालन अन्य व्यवसायों से कर सकते है। इस संबंध में किसी भी प्रकार की तकनीकि या प्रशिक्षण की जरूरत है तो ऐसे किसान भाई आगे आये। उन्हें अवश्य ही तकनीकि रूप से प्रशिक्षित किया जायेगा। शासन से जो भी मदद संभव है। वह पात्रता के आधार पर दिलवाई जायेगी। यह कार्यक्रम 25 मई से प्रारंभ है। जो 15 जून 2015 तक जारी रहेगा। याद रखे कि जल संरक्षण को महत्व दिया जाये। भू-जल स्तर बढ़ाने फार्म पॉण्ड (तालाब), मेढ़ बंधान, नाला, नदी में बोरी बंधान अन्य किसी भी माध्यम से जल भण्डारण को हर हाल में करें। कृषि, उद्यानिकी के साथ ही बिना पानी के कोई भी कार्य संभव नही है। इसका ध्यान किसान भाईयों को अवश्य रखना चाहिए। इस बीच जहां भी कृषि क्रांति रथ और कृषक संगोष्ठियां होना बाकी है। ऐसे ग्रामों में किसान भाई सारे काम छोड़कर जरूर से जरूर उपस्थित होगें। यह आशा ही नहीं मुझें पूर्ण विश्वास है। 

----------
क्रमांक/26/505/2015                                           पवार/सचिन/कृषि/फोटो

JANSAMPARK NEWS 8-6-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.

समाचार

बुरहानपुर और खकनार विकासखण्ड क्षेत्रों के 6 ग्रामों 

में पहुंचेगा कृषि क्रांति रथ

बुरहानपुर/8 जून/ राज्य शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा जिले में आज 9 जून को कृषि क्रांति रथ बुरहानपुर और खकनार विकासखण्ड के निम्नांकित ग्रामों में पहुंचेगा। 

उपसंचालक श्री मनोहरसिंह देवके ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि आज बुरहानपुर विकाखण्ड के ग्राम निम्बोला, हसनपुरा एवं खातला में कृषि क्रांति रथ किसानों के बीच पहुंचेगा। इस दरम्यान प्रातः, दोपहर और सांध्यकालीन कृषक संगोष्ठी संपन्न होगी। उक्त ग्रामों में कृषि वैज्ञानिकों तथा तकनीकि अधिकारियों द्वारा उन्नत कृषि व नये उपकरणों तथा तकनीकि किसानों को अवगत कराई जायेगी। इस दौरान किसानों के खेतों से मिट्टी परीक्षण नमूने लिये जायेेगें। जिसकी उर्वरा शक्ति आंकलन करने मिट्टी को प्रयोगशाला भेजा जायेगा। जिससे किसान अपने खेत में भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने किन फसलों व खाद बीज का इस्तेमाल करें। कृषि वैज्ञानिक समुचित सलाह देगें। 

          इसी प्रकार खकनार विकासखण्ड क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बालापाट, सातोड, और देडतलाई में कृषि रथ भ्रमण करेगा। जिसका रात्रि विश्राम देड़तलाई में होगा। उक्त विकासखण्डों के प्रत्येक ग्राम में कृषक संगोष्ठी आयोजित होगी। यह संगोष्ठी प्रातः दोपहर और सांयकाल में आयोजित की जावेगी। जिसमें किसानों को कृषि तकनीक व उद्यानिकी व पशुपालन व अन्य विभिन्न विभागों द्वारा जानकारी प्रदान की जाएगी। इस मौके पर कृषि मूलक योजनाओं व तकनीकि तथा सुविधाओं के बारे में कृषकों को जागरूक किया जावेगा। 

इस अवसर पर कृषकों को कृषि, उद्यानिकी, पशु, मत्स्य पालन, स्वास्थ्य, वन, विद्युत, उद्योग, श्रम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, सहकारिता, बैंक, नाबार्ड, राजस्व, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास, विपणन, कृषि उपज मंडी, बीज निगम, पीएचई, जलसंसाधन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, दुग्ध संघ, आदिम जाति कल्याण, शिक्षा, पंचायत, वाणिज्य, रोजगार, आरसेटी, परिवहन, पर्यावरण, खाद्य नागरिक आपूर्ति, खादी ग्रामोद्योग, जन अभियान परिषद्, लोक सेवा गारंटी, रेशम आदि अन्य विभागों द्वारा विभागीय जानकारी ग्रामीणों को दी जाएगी। साथ ही कृषि विभाग द्वारा मिट्टी के नमूने लिये जायेगें। ग्रामीण कृषकों को मेढ़ पर लगाने खमैर के पौधें सशुल्क वितरित किये जायेगें। 

----------
क्रमांक/16/495/2015                                                  पवार/सचिन/कृषि


समाचार


मुख्यमंत्री कन्यादान व निकाह योजनान्तर्गत 

सामुहिक विवाह तैयारियां जारी 


15 जून को बुरहानपुर एवं  25 जून को नेपानगर में 


आयोजित 

बुरहानपुर/8 जून/मुख्यमंत्री कन्यादान व निकाह योजनान्तर्गत सामुहिक विवाह समागम जारी माह जून में आयोजित होगें। राज्य शासन के निर्देशानुसार उक्त आयोजन में जिले के नगरीय एवं ग्रामीण निकाय के अंतर्गत संपन्न होगे। इस हेतु खण्ड स्तरीय कार्ययोजना अद्यतन कर ली गई है। सामुहिक विवाह आयोजन की तैयारियां जारी है। 

कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने आज सभी निकायों से उक्त योजना के परिप्रेक्ष्य में की जा रही कार्यवाही का समीक्षात्मक जायजा लिया। इस कार्यक्रम के लिये जिला पंचायत सीईओ श्री बसंत कुर्रे को नोडल अधिकारी बनाया गया है। 15 जून को बुरहानपुर में मुख्यमंत्री कन्यादान व निकाह योजनान्तर्गत सामुहिक विवाह समारोह तिथि प्रस्तावित है। यह आयोजन स्थानीय कृषि उपज मण्डी/नेहरू स्टेडियम बुरहानपुर में किया जायेगा। कार्यक्रम आयोजक जनपद पंचायत बुरहानपुर रहेगी। इसमें आयुक्त नगर निगम, नगर पंचायत शाहपुर नगरीय क्षेत्र एवं जनपद पंचायत बुरहानपुर ग्रामीण क्षेत्र सम्मिलित रहेेगें। उक्त संबंधित निकायों से 10 जून तक आवेदन प्राप्त किये जा रहे है। 12 जून को जिला कार्यालय को सूची भेजी जायेगी। जिसके विरूद्ध आवंटन की मांग पत्र भी प्रस्तुत करना अनिवार्य किया गया है। 

इसी प्रकार से मुख्यमंत्री कन्यादान व निकाह योजनान्तर्गत सामुहिक विवाह समारोह 25 जून को प्रस्तावित है। यह आयोजन नेहरू स्टेडियम नेपानगर/नेपा ऑडोटोरियम में होगा। इन निकायों के लिये आयोजक नगर पालिका नेपानगर रहेगी। इसमें नगर पालिका परिषद् नेपानगर नगरीय क्षेत्र और जनपद पंचायत खकनार ग्रामीण क्षेत्र शामिल किया गया है। उक्त संबंधित निकायों से 20 जून तक आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि है। 23 जून 2015 को जिला कार्यालय सूची भेजी जायेगी। जिसके विरूद्ध आवंटन की मांग पत्र भी प्रस्तुत करने के निर्देश निकायों को दिये गये है। सामूहिक विवाह का आयोजन 12-13 ग्राम पंचायतों के समूह बनाकर संपन्न होगें। शहरी क्षेत्र में 10-10 वार्डो का समूह बनाकर विधिवत कन्यादान व निकाह संस्कार/रस्म संपन्न कराई जायेगी।  

----------
क्रमांक/17/496/2015                                                   पवार/सचिन/सामा.न्या

समाचार


एसिड विक्रय हेतु विक्रेता को लायसेंस लेना अनिवार्य 

बुरहानपुर/8 जून/ राज्य शासन द्वारा जारी निर्देशानुसार जिले में एसिड विक्रय हेतु विक्रेताओं को लायसेंस लेना अनिवार्य है। शासन ने एसिड से हमले की घटनाओं को प्रभावी ढंग से रोकने विष (मध्य प्रदेश) नियम 1960 के अंतर्गत अनुज्ञप्ति प्रदाय हेतु जिला दण्डाधिकारी को अधिकृत किया है। 

अपर कलेक्टर श्री प्रकाश रेवाल ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि लायसेंसधारी को परमिट जारी करने के लिये संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय दण्डाधिकारी को दायित्व सौंपा गया है। बिना अनुज्ञप्ति के विषों/एसिड के विक्रेताओं के खिलाफ कार्यवाही करने बुरहानपुर और नेपानगर एसडीएम को अधिकृत किये गये है। जिले में एसिड विक्रेता को लायसेंस हेतु निर्धारित प्रारूप में आवेदन कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कार्यालय बुरहानपुर में कार्यालयीन समय पर प्रस्तुत करना होगा। 


----------
क्रमांक/18/497/2015                                                        पवार/सचिन/प्रशासन


समाचार  


एसिड से हमले की घटनाओं की प्रभावी रोकथाम हेतु 


निर्देश जारी 

बुरहानपुर/8 जून/ मध्य प्रदेश शासन द्वारा एसिड से हमले की घटनाओं को प्रभावी ढंग से रोकथाम करने का निर्णय लिया गया है। इस हेतु विष (मध्यप्रदेश) नियम 1960 के अंतर्गत अनुज्ञप्ति प्रदाय की जाती है। शासन द्वारा अनुज्ञप्ति जारी करने जिला दण्डाधिकारी को अधिकृत किया गया है। जिला दण्डाधिकारी द्वारा जिले में समस्त अनुविभागीय दण्डाधिकारी को क्षेत्रान्तर्गत लायसेंसधारी को परमिट जारी करने का दायित्व सौंपा गया है। 
उक्त जानकारी अतिरिक्त जिलादण्डाधिकारी श्री प्रकाश रेवाल ने दी। उन्होनें बताया कि अनुविभागीय दण्डाधिकारियों को अपने क्षेत्राधिकार में बिना अनुज्ञप्ति के विषों/एसिड विक्रय पाये जाने पर प्रकरण बनाकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे। किंतु एसडीएम द्वय ने आज दिनांक तक एक भी प्रकरण प्रस्तुत नहीं किया है। जिले में रिकार्ड अनुसार एसिड लायसेंसधारी नही है। इससे स्पष्ट होता है कि जिले में एसिड का अवैध रूप से बिना अनुज्ञप्ति के विक्रय किया जा रहा है। तत्काल समस्त एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत आज से ही निरीक्षण कर वस्तुस्थिति से जिला कार्यालय को अवगत कराये। इस संबंध में की गई पड़ताल का प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। साथ ही एसिड लायसेंस बनवाने प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। 

----------
क्रमांक/19/498/2015                                                          पवार/सचिन/प्रशासन


समाचार  

विस्फोटक पदार्थ के लिये लायसेंस होना अनिवार्य 

बुरहानपुर/8 जून/ जिले में कम्प्रेशरयुक्त टेªक्टर का कुओं की खुदाई अथवा खानों में विस्फोटकों पदार्थ/सामग्री के उपयोग के अलावा अन्य कार्यो के लिये एल.ई.-4  में जिलादण्डाधिकारी कार्यालय बुरहानपुर से अनुज्ञप्ति ली जाना अनिवार्य है। बिना अनुज्ञप्ति के अवैध रूप से किये जाने वाले ब्लॉस्टिंग पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। इस कार्यवाही के लिये अनुविभागीय दण्डाधिकारी बुरहानपुर और नेपानगर को निर्देश जारी कर दिये गये है। 
----------
क्रमांक/20/499/2015                                                           पवार/सचिन/प्रशासन
समाचार  


स्कूल व आंगनवाड़ी बच्चों को मध्यान्ह भोजन में 

सांची दुग्ध का प्रदाय 

बुरहानपुर/8 जून/ स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। राज्य शासन ने इसी उद््देश्य से प्रदेश के सभी स्कूल व आंगनवाड़ी बच्चों को मध्यान्ह भोजन में स्वादिष्ट  व मीठा दुग्ध का प्रदाय करने निर्णय लिया है। यह कार्यक्रम जिले में 01 जुलाई 2015 से समस्त आंगनवाड़ी, प्रायमरी, अपर प्रायमरी, मदरसा के बच्चों के लिये प्रारंभ किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से बालक/बालिकाओं को स्कूलों व आंगनवाड़ी में आकर्षित कर उपस्थिति बढ़ाना है। साथ ही पोषक आहार देकर बच्चों को कुपोषण से उभारना है। 

कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने मध्यान्ह भोजन में सांची दुग्ध संघ से प्रदाय किये जाने वाले दूध का आज सेम्पल परखा। उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम के तहत प्रत्येक उपस्थित बच्चों को सप्ताह में तीन दिन अर्थात सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को मध्यान्ह भोजन पूर्व 2 से ढाई घंटे पहले स्वादिष्ट सुगंधित मीठा दूध पिलाया जायेगा। आंगनवाड़ी व विद्यालयों में दूध सूखे पाउडर के रूप में उपलब्ध कराया जायेगा। जिसे 01 भाग पाउडर 09 भाग उबालकर ठण्डा किया कुनकुना पानी अनुपात में घोलकर बनाया जायेगा। तत्पश्चात आंगनवाड़ी व प्रायमरी के बच्चों को 100 एम.एल. तथा अपर प्रायमरी के बच्चों को 150 एम.एल.दूध पिलाया जायेगा। 
दुग्ध बनाने की विधि को समझाने हेतु जिला पंचायत, महिला बाल विकास, सहायक आयुक्त आदिम जाति विभाग के प्रतिनिधि को दुग्ध संघ के मास्टर टेªनर नोडल अधिकारी प्रशिक्षण प्रदान करेगें। इस कार्यक्रम के तहत एम.पी.स्टेट को ऑपरेटीव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड प्रबंधक श्री एस.जी.जाधव को खण्डवा/बुरहानपुर जिले के लिये समन्वयक और मास्टर टेªनर नियुक्त किया है। इस संबंध में मो.नं.94259-12919 पर संपर्क कर सकते है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रकाश रेवाल, एसडीएम बुरहानपुर श्री काशीराम बड़ोले, नेपानगर एसडीएम श्री शंकरलाल सिंगाडे़, डिप्टी कलेक्टर श्री सुमेरसिंह मुजाल्दा, डिप्टी कलेक्टर श्री आर्य व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।  
----------
क्रमांक/21/500/2015                                      पवार/सचिन/प्रशासन/फोटो


समाचार  

स्कूलों में प्रसाधन निर्माण कार्य में यथोचित मापदण्ड का ध्यान रखें-

श्रीमती सिंथिया 

कलेक्टर ने समय सीमा में निकायों को दिये निर्देश 

बुरहानपुर/8 जून/ जिले में शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के पूर्व ही सभी शासकीय स्कूलों में स्वच्छ शौचालय का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाना चाहिए। इसके साथ ही हैण्डवास, प्लेटफार्म भी बन जाये। उक्त निर्माण में कार्यकारी एजेन्सी यथोचित मापदण्ड का ध्यान अवश्य रखें। ताकि बच्चें सही ढंग से उपयोग कर सके। 

कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने आज समय सीमा बैठक में उक्त कार्यो की गहनता से समीक्षा की। उन्होनें जनपद सीईओ, आदिम जाति कल्याण, शिक्षा विभाग को खासकर हिन्ट दिया है। इस चेतावनी में इन विभागों को कार्य को सही ढंग से कराने की मानीटरिंग सौंपी है। जिसमें सख्त हिदायत दी गई है कि, प्रसाधन में पानी की व्यवस्था व सीट ठीक ढंग से लगाई गई है। नल कनेक्शन सही लगे है। जुड़ाई, प्लास्टर, का कार्य तथा दरवाजे व्यवस्थित व पूर्ण माप से लगाये गये है अथवा नही। हैण्डवास प्लेटफार्म बच्चों की उंचाई के मान से हाथ धोने के लिये उपयुक्त है या नही। इन सब बातों को गहनता से निरीक्षण किया जाये। जहां भी अच्छा कार्य नही है। वहां तत्काल कार्य कराये। इस मौके पर कृषि क्रांति रथ भ्रमण, संगोष्ठियां, किसानों को खाद उर्वरक का अग्रिम भण्डारण आदि की पूछताछ की गई। नगरीय एवं ग्रामीण निकायो को मुख्यमंत्री कन्यादान व निकाह योजना संबंधी तैयारियों की जानकारी ली। शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने जा रहा है। स्कूलों में साफ-सफाई व पेयजल के लिये भी प्रधानपाठक, प्राचार्यो को निर्देश जारी किये गये। कलेक्टर ने पेंशन प्रकरणों में विभागीय कार्यवाही अविलम्ब करने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होनें कहा कि भविष्य में भी सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के लिये भी कार्यवाही बरकरार रखी जावे। 

बैठक में लोक सेवा गांरटी के दायरे में आने वाली सेवाओं की प्रगति का विभागीय जायजा लिया गया। प्रबंधक श्री मनोज शंखपाल ने मुख्यमंत्री ऑनलाईन तथा लोक सेवा अधिनियम के तहत प्रदाय की जाने वाली सेवाओं का ब्यौरा प्रस्तुत किया। शासकीय पत्राचार समय सीमा में करने व प्रकरणों के समाधान संबंध में भी विभागीय परीक्षण किया गया। साथ ही रोजगारमूलक योजनाओं में लक्ष्य पूर्ति हेतु निर्देश दिये गये। छात्रवृत्ति योजना से विद्यार्थियों को हर हाल में लाभान्वित करने आगाह किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रकाश रेवाल, एसडीएम बुरहानपुर श्री काशीराम बड़ोले, नेपानगर एसडीएम श्री शंकरलाल सिंगाडे़, डिप्टी कलेक्टर श्री सुमेरसिंह मुजाल्दा, डिप्टी कलेक्टर श्री आर्य व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।  

----------
क्रमांक/22/501/2015                                     पवार/सचिन/प्रशासन/फोटो



समाचार  


कृषि क्रांति रथ सह कृषक संगोष्ठी में किसानों ने 

उत्साह से भाग लिया

बुरहानपुर/8 जून/ जिले में कृषि क्रांति रथ द्वारा किसानों को गांव-गांव में जाकर खेतीबाड़ी की समसामयिक जानकारी दी जा रही है। आज सोमवार को रथ खकनार विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम रामाखेडाकला में पहुंचा। यहां 150 से भी अधिक किसानों ने कृषि क्रांति रथ से विविध जानकारी प्राप्त की। इस दरम्यान कृषक संगोष्ठी में भी ग्रामीण किसानों ने उत्साह से भाग लिया। 

उक्त जानकारी कृषि उपसंचालक श्री मनोहरसिंह देवके ने दी। उन्होनें बताया कि कृषि विज्ञान केन्द्र के डॉ. कार्तिकेय ने किसानों को सोयाबीन बीज के बारे में जानकारी दी। उन्होनें बताया कि सोयाबीन बीज का स्वयं अंकुरण परीक्षण कैसे करे। खेती में जैविक खाद का अत्यधिक उपयोग किया जाये। जिससे खेत की उर्वरा शक्ति में बढ़ोतरी हो सके। विविध तकनीकि का महत्व भी बताते हुए किसानों से वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की सीख दी गई। वैज्ञानिक ने किसानों को यह भी जताया कि जब भी आदान सामग्री खरीदे। उसकी पक्की रसीद लेवे। जारी मौसम में किसान अल्पवर्षा की स्थिति में तुअर, मूंग, उड़द, की खेती की ओर ज्यादा ध्यान देवें। कपास की फसल, सिंचाई का साधन होने पर ही लगाये। किसान अंतवर्तीय फसल के रूप में सोयाबीन में मक्का या ज्वार लगा सकते है। जिसकी तकनीक भी किसानों को समझाई गई। वैज्ञानिक ने बताया कि कपास के बीच में अरहर ओर मूंग की फसल भी लगाई जा सकती है। किसानों को अतिरिक्त आय अर्जित करने में पशुपालन बेहतर व्यवसाय है। इस व्यवसाय से किसान को दुग्ध उत्पादन से लाभ होगा। खेती के लिये गोबर से खाद, गौबर गैस संयत्र से भी खाद प्राप्त होगी। खाना बनाने व रात में रोशनी के लिये भी गौबर गैस संयत्र लाभप्रद है। इसके अलावा रेशम पालन विभाग द्वारा भी रेशम की तकनीकी अवगत कराई गई। किसानों को रेशम खेती कारोबार से भी आमदनी कैसें प्राप्त की जाये। विस्तार से बताया गया। 

इस अवसर पर उपस्थित कृषकों ने कृषि, उद्यानिकी, पशु चिकित्सा, मत्स्यपालन, राजस्व, महिला बाल विकास, सहकारिता, ग्रामीण पंचायत विभाग, विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारियों से सवाल-जवाब भी किया। जिसका विभागों ने बहुतायत में समस्याओं का समाधान करते हुए किसानों को आर्थिक रूप से सुदृृढ़ बनाये रखने मार्गदर्शन दिया। जिसमें शासन की विभिन्न योजनाऐं व सुविधाएंे किसान प्राप्त कर अपना जनजीवन खुशहाल बना सकते है। 

----------
क्रमांक/23/502/2015                                                   पवार/सचिन/कृषि/फोटो

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...