Friday, 7 August 2015

JANSAMPARK NEWS 4-8-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.

समाचार

कलेक्टर ने तीन डिप्टी कलेक्टरों के मध्य किया कार्य विभाजन

बुरहानपुर/4 अगस्त/ जिले में कार्य सुविधा एवं प्रशासकीय दृष्टिगत रखते हुए जिला कार्यालय में पदस्थ तीन डिप्टी कलेक्टरो के मध्य कार्य विभाजन किया गया है। 

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने डिप्टी कलेक्टर एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री एम.एल.आर्य एवं डिप्टी कलेक्टर श्री सुमेरसिंह मुजाल्दा तथा डिप्टी कलेक्टर श्री अजीत श्रीवास्तव को कार्य दायित्व सौंपे है। 

इन डिप्टी कलेक्टरों के मध्य किया कार्य विभाजन:- डिप्टी कलेक्टर श्री आर्य स्थापना प्रभारी अधिकारी होगें। साथ ही वे वित्त, जिला नाजिर, स्टेशनरी, लायब्रेरी, कम्प्युटर, लायसेंस शाखा, वाचक व स्टेनो शाखा, टूरिज्म, जिला पर्यटन संवर्धन समिति, हेड कॉपिस्ट और रिकार्ड रूम कार्य दायित्व का निर्वहन करेगें। साथ ही जिला कार्यालय की राजस्व, खाद्य, खनिज, भू-अभिलेख शाखा के आहरण एवं संवितरण के अधिकार सौंपे गये है। डिप्टी कलेक्टर श्री मुजाल्दा को नजूल अधिकारी का कार्य दायित्व सौपा है। प्रभारी अधिकारी जिला राजस्व लेखापाल, राजस्व एवं अन्य वसूली, लोक सेवा गारंटी अधिनियम व जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी का कार्यभार सौंपा है। इसी प्रकार डिप्टी कलेक्टर श्रीवास्तव समय सीमा व समस्त बैठकें, सड़क सुरक्षा (यातायात) शिकायत, जनशिकायत निवारण, समाधान ऑनलाईन, जनसुनवाई, पी.जी.आर, टेली समाधान मंत्री प्रकोष्ठ, सी.एम.कार्नर, वरिष्ठ लिपिक, सूचना का अधिकार, सिटीजन चार्टर, मुख्यमंत्री सहायक कोष, जिला एवं राज्य बीमारी सहायता, स्वेच्छानुसार, बाढ़ राहत संस्थागत वित्त, जिला कार्यालय एवं जिले के विभिन्न विभागों के विधानसभा एवं लोक सभा तथा राज्यसभा के प्रश्नों के उत्तर भिजवाने हेतु मॉनीटरिंग करेगें। 

----------
क्रमांक-14/666/2015                                                             सचिन/प्रशासन 
समाचार

कलेक्टर ने नेपानगर शा.स्कूल प्राचार्य को सौपा सहायक आयुक्त का 

प्रभार 

बुरहानपुर/4 अगस्त/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने आदिवासी विकास विभाग सहायक आयुक्त का प्रभार नेपानगर शा.उ.मा.विद्यालय प्राचार्य श्री अरूण महाजन को सौंपा है। श्री महाजन आहरण एवं संवितरण का अधिकार संबंधित कार्य देखें। उल्लेखनीय है कि पूर्व में उक्त विभाग के प्रभारी डिप्टी कलेक्टर श्री अजीत श्रीवास्तव थे। 

----------
क्रमांक-15/667/2015                                                     सचिन/प्रशासन  

समाचार

जिले में अमानक उर्वरकों का क्रय-विक्रय तत्काल प्रतिबंधित 

बुरहानपुर/4 अगस्त/ जिले में 6 विक्रेताओं के उर्वरक नमूना गुणवत्ता परीक्षण में अमानक पाये गये है। 
उक्त जानकारी किसान कल्याण एवं कृषि विकास उपसंचालक तथा उर्वरक पंजीयन प्राधिकारी श्री एम.एस.देवके ने दी। उन्होनें उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 की धारा 26 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए संबंधित लॉट/बैच के अमानक उर्वरकों का जिले में क्रय, विक्रय, भण्डारण एवं परिवहन तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया है। 
इन कंपनियों के अमानक उर्वरकों को किया प्रतिबंधित 
श्री देवके ने अमानक उर्वरकों पर प्रतिबंधित किया है। जिनमें -
ऽ आ.जा.सेवा सहकारी समिति रतागढ़ में इफको कंपनी का उर्वरक छच्ज्ञ 12रू32रू16 का लॉट/बैच नंबर दिसम्बर 2014। 
ऽ श्री शिवशक्ति कृषि केन्द्र नेपानगर में कोरोमंडल कंपनी का उर्वरक ैैच् ;च्2व्5 16ःद्ध ॅै का लॉट/बैच नंबर ब्।च् 35। 
ऽ डी.एम.ओ.तुकईथड़ में हिन्डालको कंपनी का उर्वरक क्।च् छ 18च् 46 का लॉट/बैच नंबर ठ-11। 
ऽ नवकार फर्टिलायजर सिरपुर में आर.सी.एफ. कंपनी का उर्वरक ैैच् ;च्2व्5 16ःद्ध ॅै का लॉट/बैच नंबर 84-2015। 
ऽ वृहत्ताकार सहकारी समिति मर्या. फोफनार में खेतान कंपनी का उर्वरक ैैच् ;च्2व्5 16ःद्ध ॅै का लॉट/बैच नंबर मार्च-15। 
ऽ और एग्रो सर्विस सेंटर फोफनार में आईपीएल कंपनी का उर्वरक ैैच् ;च्2व्5 16ःद्ध ॅै का लॉट/बैच नंबर डप्च्स्.म्.1507 व उर्वरक छच्ै 13ः33ः6 का लॉट/बैच ;4द्ध-ज्ञ.11 तथा उर्वरक छच्ज्ञ 16ः16ः16 का लॉट/बैच नंबर (4)-ज्ञ.11 शामिल है। 
----------
क्रमांक-17/669/2015                                                              सचिन/कृषि
समाचार

जिले में अभी तक 254.3 मिली मीटर औसत वर्षा हुई

बुरहानपुर /4 अगस्त/ जिले में वर्तमान मौसम में अभी तक 254.3 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि तक 642.5 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। पिछले 24 घंटो के दरम्यान बुरहानपुर तहसील में 25 मि.मी. वर्षा मापी गई है। वहीं नेपानगर तहसील में 19 मि.मी.वर्षा हुई। खकनार तहसील में 8 मि.मी.वर्षा हुई। 
अधीक्षक भू-अभिलेख श्री शंकरसिंह कछवाहे ने बताया कि अभी तक सर्वाधिक वर्षा 351 मि.मी. नेपानगर और सबसे कम 156.3 मि.मी. खकनार में तथा 255.6 मि.मी. वर्षा बुरहानपुर तहसील में आकी गई है। 
----------
क्रमांक-18/670/2015                                                               सचिन/भू.अभि.

समाचार

पत्रोपाधि पाठ्यक्रम परीक्षा हेतु श्री मुजाल्दा आब्जर्वर नियुक्त  

बुरहानपुर /4 अगस्त/ माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा संचालित सत्र 2014-15 की प्रारंभिक शिक्षा हेतु पत्रोपाधि पाठ्यक्रम (क्ण्म्स ण्म्क) परीक्षा नियमित प्रथम वर्ष एवं डिप्लोमा इन एज्यूकेशन परीक्षा नियमित/पत्राचार द्वितीय वर्ष की परीक्षा आयोजित की गई है। यह परीक्षा स्थानीय शा.सुभाष उत्कृष्ट उ.मा.विद्यालय बुरहानपुर में 5 अगस्त से 20 अगस्त 2015 तक संचालित होगी। कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने उक्त परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु डिप्टी कलेक्टर श्री सुमेरसिंह मुजाल्दा को प्रेक्षक (आब्जर्वर) नियुक्त किया है। 
 ----------
क्रमांक-19/671/2015                                                    सचिन/प्रशासन 

JANSAMPARK NEWS 6-8-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.

समाचार

कलेक्टर ने संक्रामक बीमारियों की रोकथाम हेतु स्वास्थ्य विभाग को 

दिये निर्देश 

स्वास्थ्य एवं आषा कार्यकर्ताओं द्वारा क्लोरीन गोलियों का वितरण 

जारी  

जिला चिकित्सालय में कॉल सेंटर स्थापित 

बुरहानपुर /6 अगस्त/ जारी वर्षा ऋतु में जल एवं वैक्टर जनित संक्रामक बीमारियों के फैलने की संभावनाऐं अधिक हो जाती है। पिछले दो दिनांे से जिले में अतिवर्षा एवं बाढ़ की स्थिति निर्मित होने से संक्रामक रोग एवं महामारी की घटना न हो इसकी रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु स्वास्थ्य विभाग व्दारा मैदानी कार्यकर्ताओ को सतर्क रहने निर्देश दिये गये है। 
कलेक्टर श्रीमती जे.पी. आईरिन सिंथिया ने स्वास्थ विभाग को निर्देशित किया है कि ग्रामीण एवं षहरी क्षेत्र में षुध्द पेयजल सभी आमजन को मिले। इस हेतु उपलब्ध सभी पेयजल स्त्रोतों की निगरानी एवं उनका नियमित क्लोरीनेषन करने षहरी क्षेत्र में नगर पालिक निगम एवं ग्रामीण क्षेत्र में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं पंचायत विभाग सतत्् संपर्क में रहे। आषा कार्यकताओं एवं ए.एन.एम. के सहयोग से क्लोरीन की गोलियों का वितरण घर-घर किया जा रहा है। 
अपील
श्रीमती सिंथिया ने सभी आमजन से अपील की है कि बरसात के मौसम मंे सभी आमजन षुध्द पेयजल, ताजा भोजन एवं साफ-सफाई का विषेष ध्यान अवश्य रखे। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य कार्यकर्ताआंे व्दारा दिये जा रहे परामर्ष का पालन करें। अपने घर, वार्ड एवं गांव में गंदगी न होने दे। उन्होनें आमजन से रूके हुऐ पानी की तुरंत निकासी करने का अनुरोध किया है। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देष दिये है कि कॉल सेंटर के माध्यम से सतत सर्वेेलेन्स जारी रखा जावे। वर्षा मौसम में प्रमुख रूप से (उल्टी-दस्त, पेचिष, हैजा, टाइफाईड, पीलिया) एवं वैक्टर जनित मच्छर के व्दारा फैलने वाली डेंगू, मलेरिया चिकनगुनिया बीमारियों व महामारी न हो इस हेतु षुध्द पेयजल के सेवन, साफ-सफाई के साथ ही 7 दिन से अधिक पानी का संग्रहण न होने दे। जन साधारण को स्वास्थ्य षिक्षा के साथ ही महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ एवं आषा कार्यकर्ता व्दारा घर-घर जाकर पानी के षुध्दीकरण के लिये क्लोरीन की गोली वितरित की जा रही है। षहरी क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड एवं समस्त ग्रामों में ओ.आर.एस. के पॅकेट, डिपो होल्डर को आवष्यक औषधियॉ जैसे-ब्लीचिंग पाउडर, जीवन रक्षक घोल, क्लोरीन की गोलिया, ब्लीचिंग पावडर, क्लोरोक्वीन की गोलिया, पैरासिटामोल की गोलिया, मेट्रोजिल की गोलियो आदि का पर्याप्त मात्रा में भण्डारण एवं यथासंभव उपयोग की व्यवस्था सुनिष्चित करें।
नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु कॉल सेंटर स्थापित
यह जानकारी डॉ.एच.एन.नायक ने दी। उन्होनें बताया प्रत्येक स्तर पर महामारी के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु जिले मंे 14 कॉम्बेट टीमो का गठन किया गया है। जो हर समय सतर्क रहेगी। जिले मंे 24 घंटे सूचनाआंे का आदान-प्रदान के लिये जिला चिकित्सालय में कॉल सेंटर स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष नं. 07325-254964 और 07325-254965 है। कॉल सेंटर पर जैसे ही सूचना प्राप्त होगी। बीमारियों के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु तुरंत कार्यवाही के लिये संबंधित क्षेत्र की कॉम्बेट टीम जवाबदेही होगी। 
--------
क्रमांक-24/676/2015                                                       सचिन/स्वास्थ्य/फोटो  

समाचार

विश्व स्तनपान संबंधी मीडिया कार्यशाला आज 

बुरहानपुर/6 अगस्त/ राज्य शासन निर्देशानुसार जिले में विश्व स्तनपान सप्ताह अंतर्गत मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया है। 
कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया के मार्गदर्शन में यह कार्यशाला कलेक्टेªट कार्यालय में द्वितीय तल बैठक हॉल में आज 7 अगस्त 2015 को दोपहर 3 बजे आयोजित की गई है। यह जानकारी एकीकृत बाल विकास सेवा जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अब्दुल गफ्फार खान ने दी। उन्होंने कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, ब्रेस्ड फिडिंग काउंसलर, स्त्री रोग विशेषज्ञ तथा इलेक्ट्रानिक व प्रिन्ट मीडिया बन्धुओं को उपस्थित रहने का अनुरोध किया है। 
--------
क्रमांक-25/677/2015                                                         सचिन/ए.बा.से.
समाचार

जिले में अभी तक 496 मिली मीटर औसत वर्षा हुई

बुरहानपुर /6 अगस्त/ जिले में वर्तमान मौसम में अभी तक 496 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि तक 651.7 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। पिछले 24 घंटो के दरम्यान बुरहानपुर तहसील में 75 मि.मी. वर्षा मापी गई है। वहीं नेपानगर तहसील में 90 मि.मी.वर्षा हुई। खकनार तहसील में 75 मि.मी.वर्षा हुई। 
अधीक्षक भू-अभिलेख श्री शंकरसिंह कछवाहे ने बताया कि अभी तक सर्वाधिक वर्षा 641 मि.मी. नेपानगर और सबसे कम 396.3 मि.मी. खकनार में तथा 450.6 मि.मी. वर्षा बुरहानपुर तहसील में आकी गई है। 
--------
क्रमांक-26/678/2015                                                                सचिन/भू.अ.

समाचार

आत्मा योजनांतर्गत भ्रमण और प्रशिक्षण हेतु पंजीयन 25 अगस्त तक 

बुरहानपुर/6 अगस्त/सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा योजनान्तर्गत वर्ष 2015-16 में कृषकों को राज्य और दूसरे राज्य में भ्रमण तथा प्रशिक्षण हेतु भेजा जाना है। 
आत्मा परियोजना संचालक श्री राजेश चर्तुवेदी ने यह जानकारी दी। उन्होनें बताया कि भ्रमण दौरान किसान कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य एवं रेशम पालन आदि से संबंधित उन्न्त कृषि तकनीकि सीखेंगें। योजना में चयन प्रथम आओं प्रथम आओं के आधार पर होगा। उक्त योजना का लाभ लेने कृषक 25 अगस्त 2015 तक पंजीयन अवश्य करें। इच्छुक उम्मीद््वार विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय परियोजना संचालक आत्मा जिला बुरहानपुर से कार्यालयीन समय में प्राप्त कर सकते है। 
--------
क्रमांक-27/679/2015                                                                 सचिन/आत्मा

Saturday, 1 August 2015

JANSAMPARK NEWS 1-8-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
कलेक्टेªट में वंदेमातरम् गायन कर कार्य प्रारंभ 

बुरहानपुर/1 अगस्त/ राज्य शासन के निर्देशानुसार माह की पहली तारीख 1 अगस्त 2015 को कलेक्ट्रेट में वंदेमातरम् तथा मध्य प्रदेश गीत का गायन हुआ। 
इस प्रायोजित कार्यक्रम का नेतृृत्व कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने किया। तत्पश्चात कार्यालयीन कार्य प्रारंभ हुआ। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर श्री सुमेरसिंह मुजाल्दा़, डिप्टी कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य, जिला कोषालय अधिकारी श्री अरविंद शर्मा सहित कलेक्ट्रेट के समस्त कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग लिया। 


---------
क्रमांक-01/643/2015                                                        सचिन/प्रशासन/फोटो
समाचार

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजनान्तर्गत अजमेर यात्रा हेतु 81 यात्री चयनित 
बुरहानपुर/1 अगस्त/ राज्य शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजनान्तर्गत जिले से अजमेर यात्रा 6 अगस्त से 9 अगस्त तक जावेगी। 
सीईओ जिला पंचायत श्री बसंत कुर्रे ने जानकारी दी। उन्होेनें बताया कि अजमेर यात्रा हेतु जिले से 81 पात्र हितग्राहियों को चयन किया गया है। साथ ही अजमेर यात्रा में दो अनुरक्षक भेजे जायेगें। नगर निगम आयुक्त और बुरहानपुर/खकनार सीईओ तथा सीएमओ नगर परिषद नेपानगर व शाहपुर को इसकी सूची भेजी जा चुकी है। सीईओ ने कहा कि अंतिम चयनित सूची में कोई यात्री ने पूर्व में इस योजना का लाभ लिया हो तो ऐसे तीर्थयात्री का टिकट तत्काल निरस्त किया जायेगा। उन्होनें निर्देश देते हुए कहा परीक्षण उपरांत ही टिकट का वितरण करना सुनिश्चित करें। 
---------
क्रमांक-02/644/2015                                                                  सचिन/पं.ग्रा.वि.
समाचार
मतदाताओं के आधार एवं मोबाईल नंबर जोडने का कार्य जारी 
बुरहानपुर/1 अगस्त/ भारत निर्वाचन आयोग निर्देशानुसार जिले में निर्वाचक नामावलियों में सम्मिलित मतदाताओं के आधार एवं मोबाईल नंबर जोड़ने का कार्य जारी है। 
कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि ऐसे मतदाता जिनके द्वारा पूर्व में आधार कार्ड बनवाये गये थे। किन्तु उन्हें आधार कार्ड प्राप्त नही हुऐ है। उनके पास यदि आधार कार्ड पंजीयन के समय वेण्डर द्वारा दी गई इनरोलमेंट पर्ची गुम हो गई हो तथा आधार नम्बर मालूम हो तो भी आधार कार्ड प्राप्त किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त यदि आधार नम्बर एवं इनरोलमेंट पर्ची नही है तो। ऐसी स्थिति में मतदाता आधार पंजीयन के समय वेण्डर को दी गई जानकारी सही-सही प्रस्तुत करता है। तो वेण्डर द्वारा आधार कार्ड ढंूढने का प्रयास करेंगा। 
आधार कार्ड हेतु इन सेंटरों से करे संपर्क:- आधार कार्ड हेतु अनुबंधित वेण्डरों से संपर्क किया जा सकता है। जिनमें- 
  • तहसील कार्यालय बुरहानपुर के सामने पदम श्याम पाईण्ट करण सिंघानिया मो.नं. 98262-54956।  
  • नेपानगर तहसील स्थित ओसियन ऑनलाईन जक्शन आर्युरत्न कॉम्पलेक्स प्रभात मेडिकल के पिछे मातापुर बाजार श्री मोसिन कुरैशी मो.नं. 99819-69309। 
  • और बुरहानपुर तहसील अंतर्गत ग्राम इच्छापुर स्थित 541/1 मेन रोड़ चौक बाजार इच्छापुर श्री सचिन वाणी मो.नं. 99814-34943 पर कार्यलयीन समय में प्राप्त कर सकते है। वेण्डर से ब्लैक एण्ड व्हाईट आधार कार्ड शुल्क 10 रूपये भुगतान कर आनलाईन प्राप्त किया जा सकते है। 
---------
क्रमांक-03/645/2015                                                                      सचिन/निर्वाचन 

समाचार
दहीनाला में पौधारोपण और बीमा हेतु बदनापुर में ग्रामीणों को किया प्रेरित 
बुरहानपुर/1 अगस्त/जिला मुख्यालय दूरस्त अंचल ग्राम दहीनाला में ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में पौधें रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश शासन जन अभियान परिषद विकासखण्ड बुरहानपुर की ग्राम दहीनाला प्रस्फुटन समिति के तत्वावधान में संपन्न हुआ। 

प्रखर वर्चस्वी शिक्षा समिति के श्री मोहन जोशी ने पौधों का महत्व बताया। उन्होनें कहा कि यही पौधें विशाल वृक्ष बनकर हमें फल और शुद्ध वायु देगें। इसलिये हर ग्रामीण अपने आसपास के पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने हेतु पौधे अवश्य लगाऐ। साथ ही उसका संरक्षण भी करें। उन्होनें ग्राम के सभी लोगों को अधिक से अधिक पौधें लगाने का आग्रह भी किया। इस अवसर पर पंडित दशरथ रावल, अशोज गोलकर, संतोष गोलकर, दिलीप कोरी, अरूण मोरे, रमेश मोरे, मनोज धोपे, राहुल गायकवाड़ और वन समिति अध्यक्ष ताराचंद गोलकर उपस्थित रहे। 
प्रधानमंत्री बीमा व अटल पेंशन योजना हेतु ग्रामीणों किया प्रेरित
जन अभियान परिषद श्री महेश कुमार खराडे़ ने बदनापुर ग्राम में भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खाता खुलवानेे। साथ ही प्रत्येक ग्रामीण प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना से जुडें। शासन की मंशा है कि योजनाओं का लाभ सभी हितग्राहियों को प्राप्त हो। इसलिये अधिक से अधिक नागरिक बीमा और पेंशन के फार्म भरे। इस हेतु ग्रामीणों को प्रेरित किया। जिससें भविष्य में शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक हितग्राही को प्राप्त हो सके। उन्होनें ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा है कि उक्त योजना के तहत प्रत्येक व्यक्ति बीमा और पेंशन प्रकरण अवश्य बनवायें। 


---------
क्रमांक-04/646/2015                                                         सचिन/ज.अ.प./फोटो  

JANSAMPARK NEWS 31-7-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
जिले में वर्ष 2015-16 हेतु भौतिक 29 एवं वित्तीय 17.40 लाख का लक्ष्य प्राप्त 
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजनान्तर्गत आवेदन आमंत्रित 
बुरहानपुर/31 जुलाई/राज्य शासन कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा जिले में समाज के सभी वर्ग उद्यमियों के लिये रोजगार के अवसर प्रदान किया जाना है। जिले में वर्ष 2015-16 हेतु भौतिक लक्ष्य 29 एवं वित्तीय लक्ष्य 17.40 लाख रूपये का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। 
यह जानकारी जिला हाथकरघा सहायक संचालक श्री प्रदीप कंकरेचा ने दी। उन्होनें बताया कि विभाग में शासन द्वारा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना संचालित है। इस हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये है। योजना के तहत सामान्य वर्गो के उद्यमियों के लिये 15 प्रतिशत, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के लिये 30 प्रतिशत अनुदान दिया जावेगा। शेष राशि बैंक द्वारा लोन के रूप में दी जायेगी। साथ ही नाबार्ड द्वारा हस्तशिल्प, ग्रामोद्योग, चमड़ा उद्योग, रेडीमेड वस्त्र और हाथकरघा, रस्सी निर्माण एवं पराम्परागत उद्योग हेतु प्रकरण स्वीकृत किये जावेगें। 
पात्रता:- आवेदक को मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए। आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य हो। शैक्षणिक योग्यता के तहत 5 वी कक्षा उर्तीण और किसी बैंक से डिफाल्टर नही होना चाहिए। 
योजना का लाभ लेने हेतु यहां करें संपर्क:- आवेदनकर्ता को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का लाभ लेने मीरा हॉस्टल संजय नगर स्थित जिला हाथकरघा कार्यालय कक्ष क्रमांक 25, 26 व 27 से विस्तृत जानकारी प्राप्त करें। दूरभाष नंबर 07325-252098 व मो.नं.89648-48838 पर संपर्क करें। 

---------
क्रमांक 81/638/2015                                                                 सचिन/हाथकरघा 

समाचार
वाहन निविदाऐं आमंत्रित 
बुरहानपुर/31 जुलाई/- कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी जिला बुरहानपुर में शासन द्वारा नियत शर्तो के अधीन विभागीय कार्य संपादन हेतु किराये पर वाहन अनुबंध किया जाना है। इस हेतु सील बंद निविदाऐं 12 अगस्त 2015 अपरान्ह 2 बजे तक बुलाई गई है। जिसमें बोलेरो/टाटा सूमो/मार्शल/मैक्स/बजाज गामा अथवा समान स्वरूप अन्य वाहन स्वामी/यातायात एजेंसिया निविदाएंे प्रस्तुत कर सकते है। जिला आबकारी कार्यालय कलेक्टेªट से इस संबंध में विस्तार से जानकारी व निविदा फार्म प्राप्त कर सकते है।  
---------
क्रमांक 82/639/2015                                                           सचिन/आबकारी 
 समाचार
नावथा और सांडसकला पंचायत सचिव निलंबित 
बुरहानपुर/31 जुलाई/- नावथा और सांडसकलां ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा शौचालय निर्माण में रूचि न लेना, वित्तीय अनियमितता और अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही की गई। इसके तहत खकनार विकासखण्ड अंतर्गत नावथा ग्राम पंचायत के सचिव श्री अशोक वानखेडे़ और सांडसकला ग्राम पंचायत सचिव श्री हीरालाल नायके को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 
यह कार्यवाही जिला पंचायत सीईओ श्री बसंत कुर्रे ने की है। उन्होनें बताया कि दोनों सचिवों ने म.प्र.पंचायत राज-ग्राम स्वराज अधिनियम-1993 एवं म.प्र. पंचायत सेवा (ग्राम पंचायत सचिव भर्ती और सेवा की शर्ते नियम-2011) के नियमों का उल्लघंन किया है। निलंबन अवधि में सचिवों का मुख्यालय कार्यालय जिला पंचायत बुरहानपुर रहेगा। निलंबन अवधि में दोनों सचिवों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। 
सीईओ ने ग्राम पंचायत नावथा सचिव पद का प्रभार श्री ईश्वर धनगर सचिव ग्राम पंचायत हिंगना़ और सांडसकला पंचायत सचिव का प्रभार श्री शेख कदीर सचिव ग्राम पंचायत देवरीमाल को अपने वर्तमान दायित्वों के साथ अतिरिक्त प्रभार आगामी आदेश पर्यन्त सौंपा है। 
---------
क्रमांक 83/640/2015                                                                    सचिन/पं.ग्रा.वि.
समाचार
विकेन्द्रीकृत जिला योजना वर्ष 2016-17 हेतु कार्यशाला सम्पन्न
कलेक्टर ने कार्यशाला में दिये दिशा निर्देश
बुरहानपुर/31 जुलाई/- विकेन्द्रीकृत जिला योजना वर्ष 2016-17 को तैयार करने हेतु कलेक्टोरेट सभागार में जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न हुई।  
बैठक में कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने सभी विभाग प्रमुखों एवं जिला पंचायत, जनपद पंचायत तथा नगरीय निकाय स्तर के सभी अधिकारियों को निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण कर पोर्टल पर एन्ट्री करने के निर्देश दिये। साथ ही पोर्टल कोे हमेशा अपडेट रखें। उन्होनें कहा कि विभिन्न विभागों में संचालित शासकीय योजनाओं में नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रान्तर्गत समुदायों की आवश्यकता के अनुरूप कार्य योजना तैयार करे। ग्राम स्तर पर मास्टर प्लान तैयार किया जाये। बुरहानपुर एवं खकनार जनपद पंचायत सीईओ से कहा कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यों की समीक्षा करें। साथ ही जिला योजना अधिकारी श्री बी.एस. वसुनिया को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाये। उक्त प्रशिक्षण जिला योजना अधिकारी द्वारा वर्ष 2016-17 हेतु बैठक में निर्धारित सॉफ्टवेयर में ऑनलाईन प्रेजेन्टटेसन के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में सभी विभाग प्रमुख एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर उपस्थित रहे।


---------
क्रमांक 84/641/2015                                                               सचिन/जि.यो./फोटो

समाचार
जिला योजना समिति सम्मिलन 4 अगस्त को 

बुरहानपुर/31 जुलाई/ - मध्य प्रदेश जिला योजना समिति अधिनियम क्रमांक-19 सन् 1995 के निर्देशों के अनुरूप नवीन जिला योजना समिति बुरहानपुर का सम्मिलन 04 अगस्त 2015 को प्रातः 10 बजे संयुक्त जिला कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित किया गया है। 

यह जानकारी जिला योजना अधिकारी श्री बहादुरसिंह वासुनिया ने दी। उन्होनें बताया कि इस हेतु ग्रामीण क्षेत्र के निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य एवं नगरीय क्षेत्र हेतु नगर निगम बुरहानपुर/नगर पालिका परिषद नेपानगर/नगर पंचायत शाहपुर में निर्वाचित वार्ड पार्षद द्वारा उक्त सम्मिलन के माध्यम से भाग लिया जाकर जिला योजना समिति बुरहानपुर का गठन किया जायेगा। 

---------
क्रमांक 85/642/2015                                                                 सचिन/जि.यो.

JANSAMPARK NEWS 30-7-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
जिले में स्वतंत्रता दिवस पूर्ण गरिमा व उत्साह से मनाया जायेगा
राष्ट्रीय पर्व के मुख्य समारोह की पूर्व तैयारियां संबंधी बैठक संपन्न
बुरहानपुर/30 जुलाई/ राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस जिले में पूर्ण गरिमा और सम्मानपूर्वक उत्साह से मनाया जायेगा। मुख्य समारोह 15 अगस्त 2015 को स्थानीय पं.जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम ग्राउंड में संपन्न होगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि द्वारा प्रातः 9 बजे विधिवत रूप से राष्ट्रध्वज फहराया जायेगा। तत्पश्चात वे प्रदेश वासियों के नाम माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के संदेश का वाचन भी करेगें। 
यह जानकारी कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने राष्ट्रीय पर्व के जिला स्तरीय मुख्य समारोह की पूर्व तैयारियां संबंधी बैठक में दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अनिलसिंह कुशवाह, अपर कलेक्टर श्री प्रकाश रेवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री बी.एस.बिरदे, एसडीएम श्री के.आर.बडोले, डिप्टी कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य, डिप्टी कलेक्टर श्री सुमेरसिंह मुजाल्दा सहित सभी विभाग प्रमुख उपस्थित रहे। 
कलेक्टर ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रध्वज फहराने के बाद बैंड की मधुर धुन पर राष्ट्रगान का गायन सामुहिक रूप से सम्मानपूर्वक किया जायेगा। इस खुशी के मौके पर पुलिस बल द्वारा हर्ष फायर कर आसमान को गुंजायमान कर आजादी का पर्व मनाया जावेगा। 
मुख्य अतिथि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, कारगिल युद्ध में शहीदों के परिजनों एवं मीसाबंदियों का सम्मान करेगें। समारोह में मैधावी छात्र-छात्राओं, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों आदि को पुरस्कृत भी किया जायेगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होगें। जिसमें स्कूली छात्र-छात्राएं देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, नृत्य और गायन की प्रस्तुति देेगें। 
मुख्य समारोह की व्यवस्था संबंधी अधिकारियों को दायित्व
कलेक्टर ने कहा कि जिले में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व सभी नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई प्राथमिकता से की जावेगी। मुख्य समारोह आयोजन स्थल पर नगर निगम उक्त व्यवस्था सुनिश्चित कराये। इसके साथ ही प्रकाश, पेयजल, पंडाल, मंच, साज-सज्जा, रंग रोगन, विद्युत व बैठक व्यवस्था कराई जावे। इस दौरान 14 एवं 15 अगस्त की रात्रि में सर्व राष्ट्रीय स्मारको, शासकीय भवनों आदि पर रोशनी की जावेगी। समस्त शासकीय/अर्धशासकीय, सहकारी विभागों एवं संस्थाओं में ध्वजारोहण किया जायेगा। उक्त सभी संस्थाओं के प्रमुख प्रातः 7.30 बजे ध्वजारोहण अनिवार्य रूप से करेगें।
स्टेडियम ग्राउंड में पार्किंग व सुरक्षा प्रबंध पुलिस द्वारा किया जायेगा। मुख्य समारोह में सभी विभाग अपने-अपने विभाग में संचालित शासकीय योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी स्टॉल लगायेगें। विशेष रूप से जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को निर्देश दिये है कि, भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति बीमा तथा अटल पेंशन योजना से संबंधित स्टॉल लगाना सुनिश्चित करें। ताकि पात्र हितग्राहियों को ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित किया जा सके। 15 अगस्त को शैक्षणिक संस्थाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। उपरोक्त कार्यक्रमों हेतु समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को दायित्व सौंपे गये है। 
---------
क्रमांक 79/636/2015                                                               सचिन/प्रशासन/फोटो 
समाचार 
बीमा व पेंशन योजना की लक्ष्यपूर्ति में तेजी लायें-श्रीमती सिंथिया 
कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये निर्देश
बुरहानपुर/30 जुलाई/ कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने प्रधानमंत्री सुरक्षा, जीवन ज्योति बीमा तथा अटल पेंशन योजना की गहनता से समीक्षा की। उक्त योजनाओं की लक्ष्यपूर्ति में कमी पर नाराजगी व्यक्त की। कलेक्टर ने सभी विभागों से कहा कि इस कार्य को प्राथमिकता से करें। 
श्रीमती सिंथिया ने बैठक में उक्त योजनाओं का जायजा लेते हुए कहा कि लक्ष्यपूर्ति निर्धारित समयावधि में की जावे। प्रत्येक विभाग को 2 ग्राम पंचायत में जाकर प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा और अटल पेंशन योजनान्तर्गत प्रकरण बनाना है। सभी अधिकारी/कर्मचारी पंचायत में जाकर रजिस्टर का अवलोकन करें। रजिस्टर में देखे कि किस परिवार के सदस्यों का बीमा, पेंशन आवेदन नहीं भरे गये है। उन्हें चिन्हित कर आशा/आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/उचित मूल्य दुकान के सेल्समेन/सचिव से समन्यक स्थापित कर हितग्राहियों के आवेदन शीघ्र भरवायेगें। ताकि योजना से अधिक से अधिक व्यक्तियों को लाभान्वित किया जा सके। सुरक्षा बीमा योजना में प्रत्येक खातेदार से 12 रूपये जमा करायें। जीवन ज्योति बीमा योजना में 330 रूपये बैंक में जमा करायें। जिनके बैंक में खाते नही है। उनके बैंक एकाउन्ट खुलवायें। अटल पेंशन योजना में मासिक पेंशन 1000 से 5000 रूपये तक की राशि जमा की गई प्रीमियम के अनुपात में हितग्राही को लाभान्वित किया जायेगा। इसमें भी आयकरदाता छोड़कर सभी को योजना से लाभान्वित किया जाना है। 
इस अवसर पर नगर निगम को कहा गया है कि उक्त कार्य में प्रत्येक वार्ड के तहत कर्मचारियों को दायित्व सौंपकर कार्य को प्राथमिकता से करवायें। साथ ही कृषि, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग, आदिम जाति कल्याण, श्रम, उद्योग, सहकारिता, खाद्य, उद्यानिकी, नापतौल, नेहरू युवा केन्द्र, जन अभियान परिषद, विद्युत, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों से योजनाओं की प्रगति पूछी गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री प्रकाश रेवाल सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। 
---------
क्रमांक 80/637/2015                                                             सचिन/प्रशासन/फोटो 

JANSAMPARK NEWS 29-7-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
निर्वाचक नामावलियों में आधार व मोबाईल नंबर लिंक संबंधी निर्देश 
बुरहानपुर /29 जुलाई/ भारत निर्वाचन आयोग निर्देशानुसार जिले की निर्वाचक नामावलियों में सम्मिलित मतदाताओं के आधार एवं मोबाईल नंबर लिंक कराया जाना है। 
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश रेवाल ने सभी कार्यालय प्रमुख को निर्देश दिये है, कि अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के परिवार के ऐसे सदस्य जिनका नाम निर्वाचक नामावली में शामिल है। तत्काल उनकी जानकारी निर्धारित प्रारूप में 5 अगस्त 2015 तक जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध करायें। 
---------
क्रमांक 75/632/2015                                                                सचिन/निर्वाचन 

समाचार
मीडिया एडवोकेसी कार्यशाला आज 
बुरहानपुर /29 जुलाई/ स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में डेंगू की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु मीडिया एडवोकेसी कार्यशाला आयोजित की गई है। उक्त कार्यशाला आज 30 जुलाई 2015 को प्रातः 11.30 बजे डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय में संपन्न होगी। 

यह जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.एन.नायक ने दी। उन्होनें समस्त मीडिया बन्धुओं से इस कार्यशाला में भाग लेने का अनुरोध किया है। इस कार्यशाला से संबंधित जानकारी हेतु श्री राजेश दोर्वेकर मो.नं.9424050958 से संपर्क करें। 
---------
   क्रमांक 76/633/2015                                                          सचिन/स्वास्थ्य

समाचार
 सोयाबीन फसल हेतु समसामयिक सलाह 

बुरहानपुर /29 जुलाई/ जिले में सोयाबीन फसल लगभग 18,600 हेक्टेयर में बोई गई है। सोयाबीन की फसल पर कही-कही पीले मोजेक का प्रकोप देखा गया है,। यह रोग मोजाइक, विषाणु द्वारा होता है। सफेद मक्खी इस वाइरस (विषाणु) के वाहक का कार्य करते हुये रोग को फसल पर फैलाती है। 
किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग उपसंचालक श्री एम.एस.देवके ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि उक्त रोग का प्रमुख लक्षण पत्तियों पर पिले हरे रंग की पच्चीकारी बनना है। रोग तीव्र होने की स्थिति में पत्तीयां पिली पड़ जाती है। बाद में पीले हिस्सों पर गहरे भूरे रंग के धब्बे बन जाते हैं। धीरे-धीरे पतियां झुलसी हुई प्रतीत होती है। इस रोग से बचाव के लिए इससे ग्रसित पौधे को उखाड़कर जमीन के अंदर गाड़कर नष्ट कर दें। जिससें दूसरे पौधे प्रभावित ना हो सकें। रोग को फैलाने वाला सफेद मक्खी के नियंत्रण हेतु कृषक भाई पहली बार में  नीम तेल 75 से 100 एम. एल. प्रति 15 लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें। दूसरी बार में थायामिथाक्सम 25 डब्ल्यू.जी. 40-50 ग्राम प्रति एकड़ या ऐसिटामेप्रिड 20 एस.पी. 40-50 ग्राम प्रति एकड़ या इमिडाक्लोरोप्रिड 17.8 एस.एल. 40 एम.एल. प्रति एकड़ के हिसाब से तीनों में से एक का कीटनाषक का सोयाबीन की फसल पर छिड़काव करें । 
---------
क्रमांक 77/634/2015                                                              सचिन/कृषि/फोटो 

समाचार
साधारण सभा एवं सामान्य प्रशासन समिति बैठक स्थगित 
बुरहानपुर /29 जुलाई/ जिला पंचायत साधारण सभा एवं सामान्य प्रशासन समिति की बैठक अपरिहार्य कारण से स्थगित कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि उक्त बैठक 30 जुलाई 2015 को दोपहर 2 बजे और सामान्य प्रशासन समिति की बैठक दोपहर 3.30 बजे आयोजित की गई थी। आगामी बैठक की सूचना पृथक से दी जावेगी। 
---------
क्रमांक 78/635/2015                                                                सचिन/पं.ग्रा.वि. 

JANSAMPARK NEWS 27-7-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
जिले की षासकीय स्कूलांे में बताया हाथ धोने का महत्व 

डायरिया के बचाव हेतु जारी है हैण्डवास गतिविधियां 

आषा कार्यकर्ताओ ने घर-घर जाकर किया भ्रमण

बुरहानपुर /27 जुलाई/ जिले में स्वास्थ्य विभाग व्दारा दस्त नियंत्रण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में पखवाडे़ के प्रथम दिन जिले की षासकीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं को महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ व्दारा हाथ धोने की जानकारी दी गई। आदिवासी बाहुल्य ग्राम मांडवा में ए.एन.एम. पुष्पा जॉन ने स्कूली छात्र-छात्राओ को हाथ धोने का महत्व बताया। उन्होनें कहा कि भोजन के पूर्व एवं षौच के बाद साबून से हाथ अवश्य धोये। जिससे हाथो में लगे जीवाणु नष्ट हो जाते है। जिससे हमें डायरिया बीमारी नहीं होती है। डायरिया हो जाने पर ओ.आर.एस. का एक पैकेट एक लिटर पानी में घोल कर 24 घंटे के भीतर उसका उपयोग करे। 
      मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एच.एन. नायक ने बताया गया कि षहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में भी दस्त नियंत्रण पखवाडे़ के दौरान आषा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगांे को डायरिया से बचाव व रोकथाम संबंधी जानकारी दे रही है। साथ ही ओ.आर.एस. पॅकेट वितरण एवं जिस घर में डायरिया के मरीज है। वहां जिंक की गोली दी जा रही है। प्रथम सप्ताह में डायरिया संबंधी परामर्ष दिया जावेगा। व्दितीय सप्ताह में स्तनपान एवं उपरी आहार के बारे में आषा कार्यकर्ताओं व्दारा जानकारी प्रदान की जावेगी। 





---------
क्रमांक-72/629/2015                                                     सचिन/स्वास्थ्य 

समाचार
जिले में अभी तक 228.3 मिली मीटर औसत वर्षा हुई
बुरहानपुर /27 जुलाई/ जिले में वर्तमान मौसम में अभी तक 228.3 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि तक 585.5 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। पिछले 24 घंटो के दरम्यान नेपानगर तहसील में 03 मि.मी.वर्षा हुई। खकनार तहसील में 01 मि.मी.वर्षा हुई। 
अधीक्षक भू-अभिलेख श्री शंकरसिंह कछवाहे ने बताया कि अभी तक सर्वाधिक वर्षा 321 मि.मी. नेपानगर और सबसे कम 138.3 मि.मी. खकनार में तथा 225.6 मि.मी. वर्षा बुरहानपुर तहसील में आकी गई है। 
---------
क्रमांक-73/630/2015                                                                           सचिन/भू.अ. 
समाचार
विश्व स्तनपान सप्ताह अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की कार्यशाला संपन्न
बुरहानपुर /27 जुलाई/ राज्य शासन निर्देशानुसार 01 से 07 अगस्त 2015 तक आंगनवाड़ी केन्द्रों पर विश्व स्तनपान सप्ताह 2015 के अंतर्गत आंगनवाड़ी केन्द्रों पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाना है। जिसके संबंध में आर्युवैदिक कॉलेज में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुई। 
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अब्दुल गफ्फार खान ने सप्ताह आयोजन के उद््देश्यों एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी पॉवर पाईन्ट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्रदान की। जिला पोषण प्रशिक्षक द्वारा दस्त नियंत्रण पखवाड़ा आयोजन एवं शिशु एवं बाल आहार तथा स्तनपान की तकनीक से अवगत कराया गया। साथ ही प्रधानमंत्री बीमा योजना, मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत आधार लिंकेज, लाड़ली लक्ष्मी योजना, आंगनवाड़ी चलो अभियान, आंगनवाड़ी केन्द्रों पर दूध वितरण कार्यक्रम एवं दस्त नियंत्रण पखवाड़ा आयोजन के संबंध में समीक्षा की गई। इस मौके पर परियोजना अधिकारी श्रीमती मंजुश्री ठाकुर एवं समस्त पर्यवेक्षक व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रही। 


---------
क्रमांक-74/631/2015                                                               सचिन/ए.बा.वि./फोटो 

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...