Saturday, 21 November 2015

JANSAMPARK NEWS 3-9-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
छात्रवृत्ति पोर्टल पुनः 15 सितम्बर तक खुला रहेगा
बुरहानपुर/3 सितम्बर/ राज्य शासन निर्देशानुसार जिले में वर्ष 2014-15 में छात्रवृत्ति हेतु ऐसे विद्यार्थियों जो ऑनलाईन आवेदन भरने में वंचित रह गये है। उनके लिये शासन द्वारा पुनः छात्रवृत्ति पोर्टल खोला गया है। ऐसे अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को आवेदन ऑनलाईन पोर्टल 2.0 में 15 सितम्बर 2015 तक भरना होगा। 
---------
क्रमांक-15/768/2015                                                                       सचिन/अ.जा.वि.

समाचार
कृषि तकनीकि सप्ताह और कृषक संगोष्ठी संपन्न
जिले के किसान मित्रों ने फसल संग्राहलय का अवलोकन 
बुरहानपुर/3 सितम्बर/ केन्द्र शासन निर्देशानुसार ग्राम सांडसकला स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में कृषि तकनीकि सप्ताह का आयोजन किया गया। जिसका समापन कृषक संगोष्ठी आयोजित कर किया गया। इस दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख श्री अजीतसिंह द्वारा कृषि तकनीकि सप्ताह के उद््देश्य एवं कृषि संगोष्ठी का महत्व कृषक मित्रों व किसानों को समझाईश दी। 
इस अवसर पर कृषि उपसंचालक श्री एम.एस.देवके द्वारा सोयाबीन फसल में येलो मोजेक के नियंत्रण तथा रबी सीजन में गन्ने के अंतवर्तीय फसलों में चना और मसूर फसल को बोने की किसानों को सलाह दी। साथ ही उन्होनें चने की उन्नत जातियों का उपयोग तथा गेहूं में लोक-1 व डब्ल्यू एच 147 की जगह जी डब्ल्यू 322 बुआई की बात कही। उन्होनें कृषि विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं पर प्रकाश डाला। संगोष्ठी में परियोजना संचालक आत्मा श्री राजेश चतुर्वेदी द्वारा गन्ने की फसल में एस.एम.आई.पद्धति से सरसो बोने की सलाह दी गई। साथ ही दलहन उत्पादकता में वृद्धि हेतु चने एवं मसूर की उन्नत जातियों का विस्तार से बताया। 
कृषि वैज्ञानिक भूपेन्द्रसिंह द्वारा सोयाबीन और कपास की खेती में आने वाली समस्याओं जैसें सोयाबीन का येलो मोजेक तथा कपास के कोकड़ा के नियंत्रण हेतु उपाय बताये। वही श्री कार्तिकेय सिंह ने सोयाबीन की विभिन्न कीटो के बारें में विस्तार से चर्चा करते हुए उनके नियंत्रण के उपाय किसानों का सुझाये। संगोष्ठी में उपस्थित समस्त कृषकों, वैज्ञानिकों द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा विकसीत क्रापकेफेटेरिया (फसल संग्राहलय) का अवलोकन किया गया। जिसमें सोयाबीन की आर.के.व्ही.एस.2004-1 तथा एन.आर.सी.80 किस्म की फसलों को किसानों द्वारा सराहा गया। साथ ही सोयाबीन की 9305 एवं 9560 में येलो मोजेक का प्रभाव कम से कम दृष्टिगोचर हुआ। फसल संग्राहलय में गन्ने फसल की विभिन्न फसलों का निरीक्षण किया। इस संगोष्ठी में ग्राम सांडस, उमरदा, डाबियाखेड़ा, बड़ा जैनाबाद, नेवरी-देवरी, संकरपुरा, महलगुराड़ के लगभग 150 से अधिक कृषकों ने भाग लिया। कृषक संगोष्ठी में राहुल सातारकर, सुश्री मेघा विभूते द्वारा भी संगोष्ठी को संबोधित किया गया। इस मौके पर विरेन्द्र साहू और कृषक मित्र संजय चौकसे द्वारा अपनाई जा रही धारवाड़ पद्धति से अरहर के बारे में बताया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर में पौधारोपण किया गया। 






---------
क्रमांक-16/769/2015                                                               सचिन/के.वी.के./फोटो 
समाचार
अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति आवेदन तिथि बढ़ी
बुरहानपुर/3 सितम्बर/ शैक्षणिक सत्र 2015-16 में छात्रवृत्ति के लिये आवेदन करने वाले अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं के लिये अच्छी खबर है। 
उक्त जानकारी पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण सहायक संचालक श्री के.एल. निगम ने दी। उन्होनें बताया कि अब पोस्ट-मेट्रिक छात्रवृत्ति नवीन/नवीनीकरण और मेरिट-कम-मींस छात्रवृत्ति के नवीन विद्यार्थियों के लिये और प्री-मेट्रिक छात्रवृत्ति (ऑफलाइन कक्षा 1 से 8 तक केवल नवीन विद्यार्थियों के लिये) आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर, 2015 कर दी गयी है। मेरिट-कम-मींस छात्रवृत्ति नवीनीकरण के लिये विद्यार्थी 15 नवम्बर, 2015 तक आवेदन कर सकेंगे।
---------
क्रमांक-17/770/2015                                                          सचिन/पि.वर्ग.क. 

JANSAMPARK NEWS 2-9-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
कलेक्टर ने सेवानिवृत्त शासकीय अधिकारियों/कर्मचारियों का किया सम्मान
साथ ही पी.पी.ओ. तथा जी.पी.ओ. सौंपे 
बुरहानपुर/2 सितम्बर/ जिला प्रशासन द्वारा प्रतिमाह की तरह इस माह में भी सेवा निवृत्त शासकीय सेवकों के लिये सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। शासकीय सेवा से निवृत्त इन 12 अधिकारियों व कर्मचारियों को कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया द्वारा शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें पी.पी.ओ व जी.पी.ओ सौंपे गये। सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों में भू-अभिलेख सहायक अधीक्षक श्री मोहनलाल पालीवाल, प्रधानपाठक श्री जगन्नाथ चौधरी, श्री प्रकाश बडकर, सहा.पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी विष्णु झामरे, तासिर खान, सहा.कृषि विस्तार अधिकारी श्री रामदास जरिहा, लेखापाल गफूर शाह, श्रीमती रसिदा बानो, सहा.ग्रेड-1 बारकू देसले, पुलिस निरीक्षक कमल किशोर मिश्रा, सहा.उप निरीक्षक शिवाजी सालुके और देवलाल माणिक शामिल थे। कार्यक्रम में कलेक्टर ने सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खुशहाल जीवन की कामना की। परिवार एवं अन्य व्यक्तियों की भलाई के सकारात्मक कार्यों में अपना योगदान दें। यदि शासन-प्रशासन को भी किसी स्थिति में उनके सहयोग की आवश्यकता हो तो आगे आकर सहयोगी बनें। अपना भावी जीवन रचनात्मक रूप से व्यतीत करें। जिला पेंशन अधिकारी श्री अरविन्द शर्मा द्वारा पेंशन प्रकरणों की कार्यवाही प्राथमिकता से की गई। जिससें सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को पी.पी.ओ. व जी.पी.ओ.समय पर सौंपे गये। कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य, डिप्टी कलेक्टर श्री सुमेरसिंह मुजाल्दा, सहायक पेंशन अधिकारी श्री धर्मराज कोड़ले सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। 
टीपः- फोटोग्राफ संलग्न क्रमांक - 1 

---------
क्रमांक-10/763/2015                                                                       सचिन/प्रशासन/फोटो  

समाचार
सेवानिवृत्त श्री पालीवाल का शॉल व श्रीफल से सम्मान 
बुरहानपुर/2 सितम्बर/ श्री मोहनलाल पालीवाल सहायक अधीक्षक भू.अभिलेख का 31 सितम्बर 2015 को सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर उन्हें डिप्टी कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य तथा नवागत तहसीलदार श्री मुकेश कासीव द्वारा शॉल व श्रीफल देकर सम्मान किया। उक्त सम्मान समारोह भू-अभिलेख कार्यालय में संपन्न हुआ। 
इस असवर पर श्री नंदकिशोर जांगडे़, श्री मोहन सूर्यवंशी, श्री रविन्द पवार, श्री अरूण भोकरे, श्री संतोष पाटील, श्री सुरेश दांडगे, श्री अविनाश पाटील सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। श्री आर्य ने कहा कि श्री पालीवाल को सौंपे गये कार्य को मेहनत और निष्ठापूर्वक करते है। साथ ही अपने कार्य को गंभीर और सहजता से निर्वहन किया है। श्री आर्य ने उनके खुशहाल जीवन की कामना की। साथ ही उन्होनें भविष्य में जरूरत पड़ने पर उनसेे सहयोग की अपेक्षा की। 

टीपः- फोटोग्राफ संलग्न क्रमांक - 2 और 3 है। 
---------
क्रमांक-11/764/2015                                                          सचिन/भू.अभिलेख/फोटो  
समाचार 
ग्राम उमरदा में शौचालय निर्माण हेतु ग्रामीणों को प्रेरित 
गांव को शौच मुक्त बनाने मास्टर टेनर्स द्वारा घर-घर जाकर दी समझाईश
बुरहानपुर/2 सितम्बर/स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत मास्टर टेनर्स श्री धोण्डू प्रजापति द्वारा ग्राम उमरदा में घर-घर जाकर शौचालय निर्माण हेतु ग्रामीण को प्रेरित किया। साथ ही उन्होनें ग्राम को शौच मुक्त बनाने ग्रामीणों को समझाईश दी। 
उन्होनें ग्रामीणों बताया कि बाहर शौच करने से हमेशा बिच्छु, सांप जैसें घातक जीव जन्तुओं से कांटने का भय बना रहता है। ग्रामीणों को बताया कि खुले में शौच करने से गंदगी पर मक्खियां बैठती है। वही मक्खियां हमारे भोजन को अशुद्ध करती है। जिससें कीटाणु पैदा होते है। वही कीटाणु भोजन व पानी के माध्यम से हमारे शरीर में जाते है। जिससें उल्दी, दस्त, डेंगू, मलेरिया आदि अन्य गंभीर बीमारिया होती है। श्री प्रजापति ने ग्रामीणों को अवगत कराया कि बहु, बेटी व माताओं को शौचालय नही होने से शौच करने बाहर जाना पड़ता है। जिससे उन्हें शर्मिन्दगी से गुजरना पड़ता है। जब बहु अपने परिवार के बड़े-बुजुर्गो के सामने घुंघट नही लिया तो बड़ों की इज्जत और मर्यादा चली जाती है। वही बहु शौच करने बाहर जाती है। तो बड़े-बुजुर्गो घर परिवार की क्यां ईज्जत नही जाती है ? इसी बात को दृष्टिगत रखते हुए ग्रामीणों ने अपने-अपने घरों में शौचालय निर्माण और उसका उपयोग करने की सहमति जताई। इस अवसर पर सरपंच मंगलाबाई महाजन, उपसरपंच श्री सुभाष महाजन, रोजगार सहायक योगेश महाजन व निखिल पाटील सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। 
टीपः- फोटोग्राफ संलग्न क्रमांक - 4



---------
क्रमांक-13/766/2015                       सचिन/पं.ग्रा.वि./फोटो  

समाचार
कृषि विज्ञान केन्द्र और कृषि विभाग की टीम द्वारा ग्रामों का भ्रमण जारी 
जैनाबाद, दर्यापुर, डोईफोड़िया, नायर और सांडसकला ग्राम में फसलों का किया निरीक्षण
बुरहानपुर/2 सितम्बर/ जिले के ग्राम जैनाबाद, दर्यापुर, डोईफोडिया, नायर एवं सांडसकला में डायग्नोस्टीक टीम व्दारा भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान उक्त ग्रामों में सहायक संचालक कृषि श्री विलास पाटील, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक श्री राहुल सातारकर एवं श्री महेन्द्र चौबे, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी व्दारा सोयाबीन एवं कपास फसल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कपास में सफेद मच्छर और थ्रिप्स का प्रकोप देखा गया। इसके नियंत्रण हेतु कृषकों डायफेन्थुरान 25 ग्राम प्रति पंप या थायामिथाक्जाम 10 ग्राम प्रति पंप$लेम्डा साइक्लोथ्रिन 30 एमएल प्रति पंप के हिसाब से छिडकाव करने की सलाह दी गई। साथ ही सोयाबीन में जहां पीला मोजक रोग का प्रकोप है, वहां कृषकों को इस रोग को फैलाने वाली सफेद मक्खी के नियंत्रण हेतु एसिटामेप्रिड$एसिफेट 25 ग्राम प्रति पंप या थायामिथाक्जाम$ऐसिटामेप्रिड 5$5 ग्राम प्रति पंप घोलकर बनाकर छिडकांव करने की कृषकों को सलाह दी गई। 

Thursday, 19 November 2015

Wednesday, 18 November 2015

Thursday, 12 November 2015

JANSAMPARK NEWS 18-10-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.

समाचार

मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम की कक्षा 

आयोजित 

नियुक्त मेंटर्सों ने अपने-अपने विषयों पर विद्यार्थियों को व्याख्यान 

दिये 

बुरहानपुर /18 अक्टूबर/- मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत समाजकार्य स्नातक पाठ्यक्रम (सामुदायिक नेतृत्व) की कक्षा आयोजित हुई। यह कार्यक्रम जन अभियान परिषद विकासखण्ड बुरहानपुर के संयोजन में स्थानीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजन किया जा रहा है। कक्षा में सभी विद्यार्थी सम्मिलित हुए। 
पाठ्यक्रम हेतु नियुक्त समस्त मेंटर्सो ने अपने-अपने विषयों पर व्याख्यान दिये। इस कड़ी में मोहन जोषी ने पोषण एवं स्वास्थ्य की अवधारणा को व्यक्ति के दैनिक जीवन व परिवार के पोषण को परिवार के सुझबुझ व समझ से स्वस्थ कैसे रहे विषय पर समझाईष दी। वहीं मनोज राजपुत ने वर्तमान परिवेष में संचार में जीवन कौषल का महत्व पर प्रकाष डाला। नेतृत्व विकास विषय की षिक्षा श्री दिनेष शंखपाल ने विद्यार्थियों को दी। उन्होनें बताया कि लीडर को नीडर साहसी व वर्तमान परिस्थितियों को किस नेतृत्व की आवष्यकता है। श्री महेष कुमार खराडे़ ने छात्र-छात्राओं को बताया कि विकास एक सतत् प्रक्रिया है। विकास की संभावनाओं पर प्रकाष डालते हुए विद्यार्थियों को विकास के आयाम, समस्याऐं व मुद्दें बतलायें। साथ ही विद्यार्थियों के गु्रप से स्वच्छता संबंधी जानकारी एकत्र की गई। श्रीमती सुनंदा चौबे ने कक्षा में उपस्थित विद्यार्थियों को बाल संरक्षण विषय पर व्याख्यान दिया। जिला समन्वयक डॉ.सुप्रिती यादव भी कक्षा में उपस्थित होकर विद्यार्थियों को मार्गदर्षन दिया। 
टीपः- फोटोग्राफ संलग्न 

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...