Wednesday, 9 December 2015

JANSAMPARK NEWS 5-12-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.

समाचार

शौचालय निर्माण कार्य में ढिलाई बर्दाश्त नही-श्रीमती सिंथिया 

कलेक्टर ने ग्राम बोरसल एवं सांईखेड़ाखुर्द में चौपाल लगाई

साथ ही गामीणों को स्वच्छता की दी सीख

सचिव एवं प्रधानपाठक का वेतन काटने के दिये निर्देश 

बुरहानपुर (5 दिसम्बर) - कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरीन सिंथिया ने शुक्रवार को मैदानी हकीकत जानने दोपहर ग्राम बोरसल एवं सांईखेड़ाखुर्द का भ्रमण किया। यहां उन्होनें चौपाल लगाकर ग्रामीणों से रूबरू होकर समस्या एवं शिकायत सुनी। ग्रामीणों ने पेंशन, बीपीएल कार्ड संबंधी समस्या बताई जिसे कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्रता से पात्रतानुसार निराकरण करने के निर्देश दिये। बोरसल में कलेक्टर को महिला ने अपने पुत्र के हृदय संबंधी बीमारी के उपचार हेतु मदद की गुहार लगाई। उन्होनें सीएमएचओ को प्रकरण बनाकर उपचार की उचित व्यवस्था करने निर्देशित किया। 
कलेक्टर ने ग्राम बोरसल में शौचालय निर्माण कार्यो की गहन समीक्षा की। साथ ही पूर्ण हुए शौचालय का अवलोकन भी किया। सचिव सुनील पाटील के अनुपस्थित रहने पर खकनार सीईओ जनपद को सचिव का 4 दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिये। उन्होनें वहां उपस्थित सब इंजिनियर व रोजगार सहायक से शौचालय निर्माण कार्यो की प्रगति के बारे में गहनता से पूछताछ की। कलेक्टर ने कहा कि शौचालय निर्माण में ढिलाई बर्दाश्त नही की जायेगी। उन्होनें धीमी गति से निर्माण कार्य के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि एक माह में कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें। उन्होनें प्राथमिक/माध्यमिक स्कूलों के शिक्षक एवं विद्यार्थियों के उपस्थिति रजिस्टरों का अवलोकन भी किया। प्रधान पाठक सुभाषसिंह बैस का ढाई दिवस का वेतन काटने के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये। इस भम्रण दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री बसंत कुर्रे, एसडीएम नेपानगर श्री शंकरलाल सिंगाडे, जनपद पंचायत खकनार सीईओ श्री आर.बी.एस.दण्डोतिया, जिला समन्वयक श्री प्रवीण गुप्ता सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे। 
बोरसल में माध्यमिक शाला का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्रीमती सिंथिया ने माध्यमिक शालाओं के विद्यार्थियों से शिक्षा संबंधी पूछताछ की। उन्होनें उपस्थित शिक्षकों को सप्ताह में एक दिवस कमजोर बच्चें को खडे़ कर हर विषय में पढ़वाने के निर्देश दिये। ताकि विद्यार्थियो को आगे अग्रंेजी और हिन्दी अच्छे तरीके से पढ़ते आ सकेे। वहीं सीईओ जिला पंचायत श्री कुर्रे ने भी बच्चों से मध्यान्ह भोजन संबंधी जानकारी प्राप्त की। छात्र/छात्राओं ने बताया कि हमें मेन्यू अनुसार समय पर भोजन मिलता है। 

कलेक्टर ने ग्रामीणों को स्वच्छता की दी सीख

कलेक्टर ने ग्राम बोरसल एवं सांईखेड़ाखुर्द में ग्रामीणों की चौपाल लगाकर ग्रामीणों को स्वच्छता के लिये जागरूक किया। उन्होनें ग्रामीण महिलाओं से खुले में शौच नहीं करने का आग्रह किया। उन्होनें कहा कि अपने-अपने घरों में शौचालय बनाकर उसका उपयोग करें। स्वच्छता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खुले में शौच करने से कितना शर्मिन्दा होना पड़ता है। साथ ही गंदगी से कितनी गंभीर बीमारी फैलती है। उन्होनें घर-घर जाकर कचरा एकत्र करने के लिये सफाई कर्मचारी की नियुक्त करने के निर्देश सीईओ जनपद खकनार को दिये। उन्होनें ग्रामीणों से कहा कि अपने-अपने घरों से जो निकलता है उसमें से निकलने वाले प्लास्टिक को एकत्र कर उसे जमा कर विक्रय करें। ना कि उस प्लॉस्टिक को जलाये। क्योंकि प्लॉस्टिक को जलाने से प्रदूषण होता है। साथ में कैंसर जैसी घातक बीमारी भी होती है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका ग्राम में प्रत्येक सप्ताह में स्वच्छता के प्रति जागरूकता हेतु कार्यक्रम व रैली आयोजित करें। 

12 दिसम्बर को ग्राम में शिविर के माध्यम से आधार पंजीयन अवश्य 

           कलेक्टर ने ग्राम सांईखेड़ा खुर्द में ग्रामीणों से कहा कि 12 दिसम्बर को आधार पंजीयन हेतु शिविर लगाया जायेगा। जिसमें छोटे बच्चों से लेकर बडे़ व्यक्तियों के आधार पंजीयन किये जायेगे। इसके प्रचार-प्रसार के लिये कोटवार के माध्यम से डोंडी पिटवाये। ताकि अधिक से अधिक लोगों का आधार पंजीयन हो सके। साथ ही उन्होनें ग्रामीणों से बकाया कर की राशि जमा करने की बात कही। कलेक्टर को पंचों ने जंगली सूकरो द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाने की समस्यां बतलाई। कलेक्टर ने कहा कि खेत की मपती कर तार फैसिंग के लिये पंचायत द्वारा प्रस्ताव पास कर वन विभाग को भिजवाये।
नोटः-फोटोग्राफ संलग्न क्रमांक-1 से 6 तक 







------
क्रमांक-15/1022/2015                          सचिन/प्रशासन/फोटो 

समाचार

के.वी.के एवं कृषि विभाग के तत्वावधान में मृदा स्वास्थ्य दिवस 

कार्यक्रम संपन्न 

मिट्टी की सेहत जानने के लिये मृदा परीक्षण अवश्य करायें-श्रीमती 

सिंथिया 

कलेक्टर ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड कृषकों को किये वितरित 

बुरहानपुर (5 दिसम्बर) - राज्य शासन निर्देशानुसार 5 दिसम्बर 2015 को ग्राम धूलकोट में मृदा स्वास्थ्य कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम मॉ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्जवलन कर किया गया। उक्त कार्यक्रम कृषि विज्ञान केन्द्र और आत्मा व किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। 
नेपानगर विधायक श्री राजेन्द्र दादू ने कृषि विज्ञान केन्द्र और कृषि विभाग से कहा कि कृषकों को खेती की नवीन तकनीकि बतायें। जिससें किसान भाई खेती से अधिक से अधिक उपज प्राप्त कर सकें। उन्होनें किसानों से मिट्टी परीक्षण कराने की बात कही। साथ ही किसान भाई अपने खेतो में जैविक खाद का उपयोग करें। किसानों में मृदा परीक्षण हेतु जागरूकता लाने के उद््देश्य से स्कूली एवं कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा रैली भी निकाली गई। 
कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरीन सिंथिया ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि मिट्टी का परीक्षण इसलिये आवश्यक है क्योंकि मिट््टी की सेहत का पता लगाया जा सके। हमें यह जानकारी मिले कि खेती की मिट्टी में कौनसे पौषक तत्वों की कमी है। प्रयोगशाला में मिट्टी परीक्षण कराने से 12 प्रकार की जांच होती है। उन्होनें सभी किसानों भाईयों से मिट्टी परीक्षण अनिवार्य रूप से करने का अनुरोध भी किया। ताकि कम लागत में खेती से अधिक उत्पादन प्राप्त हो सके। साथ ही उन्होनें किसानों से वर्षा के पानी को सहजने की बात भी कही। उन्होनें कहा इस वर्ष बारिश कम मात्रा में हुई है। बरसात के दिनों में पानी संरक्षण के लिये किसान अपने-अपने खेत में ढलान वाले हिस्से में बड़ा गढढा बनाकर पानी का संग्रहण अवश्य करें। ताकि उससे खेत की मिटट्ी को बचाया जा सके। साथ ही वर्षा का पानी संग्रह होगा। कार्यक्रम में कलेक्टर द्वारा कृषकों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किये गये। 
कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत श्री बसंत कुर्रे, जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि स्थाई समिति के अध्यक्ष श्री गुलचंदसिंह बर्ने, जिला पंचायत सदस्य श्री योगेश यावतकर, नवलंिसंह शक्कर कारखाना के संचालक श्री ठा.विरेन्द्रसिंह, उपसंचालक कृषि श्री एम.एस.देवके, आत्मा परियोजना संचालक श्री राजेश चतुर्वेदी, सीईओ जनपद पंचायत बुरहानपुर श्री राकेश शर्मा, उद्यानिकी श्री आर.एन.तोमर, डॉ.भूपेन्द्रसिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। 
कृषि विज्ञान केन्द्र डॉ.अजीतसिंह द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा अवगत कराई। उन्होनें बताया कि किसान भाई को मिट्टी स्वास्थ्य के बारे में जानकारी होना आवश्यक है। इससे पता चलता है कि मिट्टी में कौन-कौन से पोषक तत्वों की कमी या अधिकता है। हमारी टीम के सहयोग से मिट्टी के नमूने लिये गये है। यहां की मिट्टी हल्की है। साथ ही टीम द्वारा कृषकों को मिट्टी के नमूने लेने की तकनीक से भी अवगत कराया गया। श्री देवके ने कहा कि मिट्टी परीक्षण का कार्य शत प्रतिशत करना है। हर खेत के कृषकों को स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। जिससे किसानों को खेत मिट्टी की जानकारी मिल सके। उन्होनें किसानों से अपने खेत की उत्पादकता बढ़ाने के लिये मृदा परीक्षण अवश्य कराने का आग्रह किया। डॉ.भूपेन्दसिंह ने किसानों को मिट्टी परीक्षण की विधी बताई। उन्होनें कहा कि खेत को समान गुणों वाले भागों में बांटकर अलग-अलग नमूने लिये जाये। मिट्टी की उपरी सतह से घांस आदि हटा दी जाये। प्रत्येक नमूना ईकाई 10 से 15 जगह में चयन करें। मिट्टी की पतली परत लेकर एक मिलाजूला नमूना बनाये। जिसमें से केवल 250 ग्राम मिट्टी बच जाये। इसे परीक्षण हेतु थैली में भरकर प्रयोगशाला में भिजवायें। 







------
क्रमांक-17/1024/2015                              सचिन/कृषि/फोटो 
समाचार 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला न्यायालय द्वारा 

किशोर न्याय बोर्ड लघु विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन 

बुरहानपुर (5 दिसम्बर) - जिला न्यायाधीश श्री मोहम्मद युसुफ मन्सूरी के निर्देशानुसार लघु विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री रॉबिन दयाल द्वारा बाल संरक्षण अधिनियम अधिनियम के प्रावधानों के बारे में जानकारी दी गई। बाल संरक्षण अधिनियम सुधार हेतु बाल अपराधियों को बाल संरक्षण अधिनियम की जानकारी से अवगत कराया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री संजय कुमार उइके ने बताया कि बालकों को बाल अपराध से बचना चाहिए। कार्यशाला में राजेश पिता सिरदार, दीपक, छोटाराम, दिपेश राजेन्द्र सकवाल, अधिवक्ता अजय महाजन आदि उपस्थित रहे। 
टीपः- फोटोग्राफ सलंग्न क्रमांक- 7

------
क्रमांक-18/1025/2015                           सचिन/न्याय/फोटो  

JANSAMPARK NEWS 3-12-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
जीवन में आगे बढ़ना है तो शिक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा-महापौर
निःशक्त छात्र-छात्राओं ने खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुतियां दी 
बुरहानपुर (3 दिसम्बर) - राज्य शासन निर्देशानुसार जिले में आज 3 दिसम्बर को विश्व विकलांग दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान निःशक्तजन व छात्र-छात्राओं के सामर्थ्य विविध प्रतियोगिताएं व कार्यक्रम संपन्न हुए। इन कार्यक्रमों में निःशक्तजनों ने उत्साह से भाग लिया। जिसमें विभिन्न संस्थाओं से आए अंध मूक, बधिर निःशक्तों के लिये विभिन्न खेलकूद हुए। जिसमें निःशक्तों की 100 मीटर की दौड़, ट्रायसिकल रेस, निबंध प्रतियोगिता (पर्यावरण प्रदूषण), चित्रकला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम (समूह/एकल नृत्य, वाद-विवाद प्रतियोगिता, गीत, नाटक, मिमिक्री) आदि कार्यक्रम व प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस दरम्यान उक्त कार्यक्रमों में भी निःशक्तों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
महापौर श्री अनिल भोंसले ने इस अवसर पर कहा कि मूकबधीर विद्यालय द्वारा निःशक्त बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिये उन्होनें संस्था को बधाई दी। उन्होनें निःशक्त छात्र/छात्राओं के माता-पिता को बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही। ताकि वह भविष्य में आगे बढ़कर अच्छा जीवन यापन कर सकें। शासन द्वारा निःशक्तों के लिये विभिन्न योजनाओं भी चलाई जा रही है। 
कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरीन सिंथिया ने कहा कि विश्व विकलांग दिवस मनाने का उद््देश्य निःशक्तजन को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना है। ताकि वे सबके साथ खडे़ हो सके। उन्होनें कहा कि निःशक्त बच्चों के लिये परिवार की सोच बदलनी होगी। माता-पिता उन्हें बेहतर शिक्षा देकर जीवन में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करें। वह निश्चित ही पढ़-लिखकर समाज का नाम रोशन करेगें। राज्य शासन द्वारा निःशक्तों के लिये भर्तियों में आरक्षण निर्धारित है। उन्होनें पालकों से अनुरोध कि वे कम से बच्चों को 12 वी कक्षा तक शिक्षा अनिवार्य दे। इसके साथ ही उन्हें कम्प्यूटर शिक्षा भी दिलाये। साथ ही बच्चों को ओर आगे बढ़ने के लिये उच्च शिक्षा हासिल करने में सहयोग दे। 
प्रदर्शनी का किया अवलोकन
इस दौरान महापौर एवं कलेक्टर ने निःशक्त छात्र/छात्राओं द्वारा हाथ से बनाई गई पेंटिंग व चित्रकला की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में उन्हें चौथी कक्षा के विद्यार्थी कुशल अरूण पाठक ने अक्षरों को स्पर्श कर अंग्रेजी पढ़कर सुनाई एवं उनका स्वागत भी किया। 
कार्यक्रम में निःशक्तजनों के लिये ट्रायसिकल रेस का आयोजन किया गया। जिसें महापौर और कलेक्टर ने हरी झण्डी दिखाई। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री बसंत कुर्रे, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.एल.रघुवंशी, परियोजना अधिकारी श्री विजय पचौरी एवं सहायक परियोजना अधिकारी श्री प्रवीण पटेल सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम सर्व शिक्षा अभियान एवं सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। जिसमें संस्थागत एवं गैर संस्थागत निःशक्त छात्र/छात्राएं भाग लिया। इसमें विभिन्न निःशक्त विद्यालयों, शासकीय/अशासकीय शैक्षणिक संस्थाओं के प्राचार्य, शिक्षक/शिक्षिकाएं, स्वयंसेवी संस्थाओं संगठनों के पदाधिकारीगण व निःशक्त सीनियर/जूनियर छात्र/छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 







टीपः-फोटोग्राफ संलग्न क्र-1 से 7 तक शामिल है। 
------
क्रमांक-13/1021/2015                        सचिन/प्रशासन/फोटो 
समाचार
मृदा स्वास्थ्य दिवस 5 दिसम्बर को मनाया जायेगा
जिले के सभी किसान आगे आकर मृदा परीक्षण कराये-श्रीमती सिंथिया 
कलेक्टर ने समस्त कृषकों से की अपील 
बुरहानपुर (3 दिसम्बर) - राज्य शासन निर्देशानुसार मृदा स्वास्थ्य दिवस 5 दिसम्बर को मनाया जायेगा। इसी तारतम्य में मिटट्ी के महत्व को दृष्टिगत रखते हुए कृषि विज्ञान केन्द्र और किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के तत्वावधान में यह आयोजन 5 दिसम्बर 2015 को ग्राम पंचायत धुलकोट कार्यालय के समीप प्रातः 11 बजे किया गया है। वर्तमान समय में खेतो में अंधाधुन रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति दिन-प्रतिदिन कम होती जा रही है। कुछ किसान भाईयों को अपने खेत की मिट्टी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी नही है। 
कलेक्टर ने कृषकों से की अपील
कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरीन सिंथिया ने जिले के समस्त किसान भाईयों से अपील की है कि उक्त कार्यक्रम में पहुंचकर अपने खेत की मिट्टी परीक्षण के महत्व को समझे एवं आने वाले समय में खेत की मिट्टी परीक्षण करवाकर कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करें। इस कार्यक्रम में कृषकों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण के साथ मृदा स्वास्थ्य के बारे कृषकों को मार्गदर्शन दिया जावेगा।
------
क्रमांक-14/1022/2015                                 सचिन/कृषि 

JANSAMPARK NEWS 1-12-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार 
कलेक्टेªट में वंदेमातरम् गायन कर कार्य प्रारंभ 
बुरहानपुर (1 दिसम्बर) - राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट कार्यालय में वंदेमातरम् तथा मध्य प्रदेश गान का गायन हुआ। तत्पश्चात कार्यालयीन कार्य प्रारंभ हुआ। 
इस प्रायोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरीन सिंथिया उपस्थित रही। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री प्रकाश रेवाल, डिप्टी कलेक्टर श्री सुमेरसिंह मुजाल्दा व डिप्टी कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य, उपसंचालक कृषि श्री एम.एस.देवके एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अब्दुल गफ्फार खान सहित कलेक्ट्रेट के समस्त कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग लिया। 
टीपः-फोटोग्राम संलग्न क्र. -1 शामिल है। 

------
क्रमांक-1/1009/2015                   सचिन/प्रशासन/फोटो  
समाचार
विष्व एड्स दिवस अवसर पर एक दिवसीय कार्यषाला सम्पन्न  
बुरहानपुर (1 दिसम्बर) - शासकीय महाविद्यालय बुरहानपुर में आज एक दिसम्बर 2015 विष्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय कार्यषाला सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा मॉ सरस्वती की छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम शुभारंभ हुआ। 
इस अवसर पर डॉ. चंदन गुप्ता ने एड्स की बिमारी के मूलभूत कारण जैसे असुरक्षित तरिके से एच.आई.वी. वायरस से ग्रसित व्यक्ति का खून स्वस्थ्य व्यक्ति को चडाने से, असुरक्षित यौन संबंध बनाने से, एच.आई.वी. वायरस से ग्रसित माता से नवजात षिषु में आदि मुख्य कारणो पर विस्तार से प्रकाष डाला। उन्होनें बताया कि किडनी, हार्ट, लीवर ट्रान्सप्लान्ट में भी मरीज के एच.आई.वी. पॉजीटेव होने की संभावना हो सकती है। कार्यक्रम में डॉ. प्रमोद गुप्ता ने कहा कि वर्तमान में समय मंे हमारा बुरहानपुर जिला मध्यप्रदेष में एड्स पीढ़ितों की संख्या की दृष्टि से 12 वे से 8 वे पायदान पर आ गया है। यहा पर विभिन्न समय-समय पर चिकित्सा षिविरो में एच.आई.वी. आयरस की जॉच होने से लोगो में एड्स के प्रति जागरूक्ता बडी है। यही सावधानी एवं जागरूक्ता का परिणाम है कि जहॉ पिछले वर्ष जिले मंे पिडितो की संख्या 118 थी। वही इस वर्ष यह घटकर 55 हो गयी। अतः हमारे नौ जवान युवक युवतियॉ सावधानी रखकर ही एड्स की भयावह बिमारी से बच सकते है। कार्यक्रम का संचालन प्रो. रफीक अंसारी ने किया एवं आभार कु. सोनल विवरेकर ने माना। इस मौके पर प्रो. भरत कुमार मीणा, डॉ. प्रमोद चौधरी, डॉ. रफीक अंसारी, डॉ. प्रमोद गुप्ता, श्री त्रिदीप कुलकर्णी, दुर्गेष सराठे, अंकीत चौहान एवं बडी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे ।    
टीपः- फोटोग्राफ संलग्न क्रमांक-2

------
क्रमांक-2/1010/2015                सचिन/उच्च शिक्षा/फोटो 
समाचार
नेशनल लोक अदालत पूर्व तैयारी संबंधी बैठक 3 को 
कलेक्टर ने समस्त जिला अधिकारियों को उपस्थित रहने के दिये निर्देश 
बुरहानपुर (1 दिसम्बर) - आगामी 12 दिसम्बर 2015 शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया है। यह राष्ट्र स्तरीय लोक अदालत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बुरहानपुर जिला व तहसील मुख्यालय पर आयोजित की गई है। नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणो का निराकरण करने आवश्यक तैयारी हेतु 3 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे कलेक्टोरेट सभागार में बैठक आयोजित की गई है। कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरीन सिंथिया ने सर्व कार्यालय प्रमुखों को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिये है। 
------
क्रमांक-3/1011/2015                           सचिन/प्रशासन 

समाचार
नेशनल लोक अदालत का आयोजन 12 दिसम्बर को 
बुरहानपुर (1 दिसम्बर) - म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर श्री मोहम्मद युसुफ मंसूरी द्वारा 12 दिसम्बर 2015 को संूपर्ण जिले में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान आपराधिक, सिविल, विद्युत, दूरसंचार, बैंक प्रकरणों का आपसी समझौते के आधार पर निराकरण किया जायेगा। उन्होनें बुरहानपुर जिले के पक्षकारों से आपसी समझौते के आधार पर अपने प्रकरणों का निराकरण कराये जाने की अपील की है। 
------
क्रमांक-4/1012/2015                         सचिन/न्यायालय
समाचार 
‘‘बुरहानपुर उत्सव‘‘ संबंधी जिला पुरातत्व समिति की बैठक 3 को   
बुरहानपुर -(1 दिसम्बर)- ‘‘बुरहानपुर उत्सव‘‘ मनाये जाने हेतु जिला पुरातत्व समिति की बैठक 3 दिसम्बर 2015 को सांयकाल 4 बजे आयोजित की गई है।  यह बैठक कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरीन सिंथिया की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभागार में संपन्न होगी। जिसमें आगामी दिवसों में बुरहानपुर उत्सव मनाये जाने संबंधी चर्चा की जायेगी। 
------
क्रमांक-5/1013/2015                           सचिन/प्रशासन 
समाचार 
महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन 4 दिसम्बर को 
बुरहानपुर - (1 दिसम्बर) -  शहरी एवं ग्रामीण खिलाडियों को प्रोत्साहित करने के उद्देष्य से जिलें में महिला खेलकुद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें खो-खो, कबड्डी, व्हालीबॉल, बैडमिन्टन, टेबल टेनिस, एथलेटिक्स 100, 200, 400, 800, 1500, 3000 मीटर, शॉटपुट, डिस्कस, जैबलिन एवं लॉन्गजम्प खेलों का आयोजन किया जाना है। 
       जिला खेल अधिकारी श्री आर.जी. बांगरिया ने बताया कि महिला खेल प्रतियोगिता हेतु निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 25 वर्ष निर्धारित की गई है। (आयु की गणना 31 दिसम्बर 2015 की स्थिति में की जायेगी।) जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 04 दिसम्बर 2015 को प्रातः 10 बजे से नेहरू स्टेडियम, बुरहानपुर में किया जायेगा। उक्त प्रतियोगिताओं में ग्रामीण एवं शहरी महिला खिलाडी भाग ले सकते है। पंजीयन फॉर्म के साथ अंकसूची/नगर निगम/नगर पालिका द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है। पंजीयन फॉर्म 4 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे तक अनिवार्य रूप से नेहरू स्टेडियम बुरहानपुर में जमा करें। साथ ही संभाग स्तरीय प्रतियोगिता जिला इन्दौर में 6 दिसम्बर को होना है। 
------
क्रमांक-6/1014/2015                             सचिन/खेल
समाचार 
बीएसडब्लयू के विद्यार्थियों को दी मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना की जानकारी 
बुरहानपुर - (1 दिसम्बर) -  म.प्र. जन अभियान परिषद जिला बुरहानपुर द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम अंतर्गत विकासखण्ड खकनार में उत्कृष्ठ विद्यालय में संचालित कक्षाऐं संचालित की जा रही है। इसी तारतम्य में रविवार को विद्यार्थियों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, जैविक कृषि, जैविक पंजीयन आदि विषयों पर वरिष्ठ कृषि अधिकारी आर.के.पवार खकनार द्वारा विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी दी गई। यही जानकारी विद्यार्थियों द्वारा ग्रामों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को जानकारी प्रदान की जायेगी। वहीं जिला समन्वयक डॉ. सुप्रीति यादव ने छात्र/छात्राओं को साधिकार अभियान की जानकारी भी दी। विकासखण्ड समन्वयक अमजद खॉन द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
------
क्रमांक-7/1015/2015                         सचिन/ज.अ.प.

JANSAMPARK NEWS 30-11-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार 
फसल बोने के पहले मिट्टी परीक्षण अवश्य कराये
भूमि की उर्वरकता शक्ति को नियंत्रित रखने हेतु फसल चक्रण आवश्यक-श्री चतुर्वेदी
मृदा परीक्षण हेतु बी.एस.डब्ल्यू के विद्यार्थी ग्रामों में जाकर किसानों को करेगें जागरूक
बुरहानपुर (30 नवम्बर) - भूमि की उर्वरा शक्ति को नियंत्रित रखने के लिये रासायानिक खाद, यंत्रों का प्रयोग और एक ही फसल को बार-बार नही बोना चाहिए। ऐसा करने से भूमि की उर्वरा शक्ति कम होती है। यह बात आत्मा उपसंचालक श्री राजेश चतुर्वेदी ने स्थानीय सुभाष उ.मा.विद्यालय में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखण्ड बुरहानपुर द्वारा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत पाठ्यक्रम में कही। 
उन्होनें विद्यार्थियों को मिट्टी के स्वास्थ्य बताते हुए पोषक तत्वों की भरपाई कैसें की जायें। किस समय किन पोषक तत्वों का उपयोग किया जाये। जमीन की उर्वरकता बनाये रखने हेतु हम मिट्टी को दोहन करें ना कि शोषण वर्तमान समय हमने प्रतिस्पर्धा में रहकर मिट्टी में अंधाधून रसायन का उपयोग कर मिट्टी की उर्वरकता शक्ति को नष्ट कर रहे है। उन्होनें इसके लिये जैविक खाद का उपयोग, मिट्टी संरक्षण, प्रबंधन, पोषक तत्वों आदि को बखुबी समझाया। साथ ही मृदा स्वास्थ्य कार्ड की जानकारी भी दी। इस मौके पर जन अभियान परिषद जिला समन्वयक डॉ.सुप्रिती यादव व महेश कुमार खराडे़ भी मौजूद रहे। 
मृदा परीक्षण हेतु बी.एस.डब्ल्यू के विद्यार्थी करेगें जागरूक
पाठ्यक्रम के तहत विद्यार्थी अपने-अपने ग्रामों में जाकर कृषकों को मिट्टी का स्वास्थ्य, महत्व, संरक्षण और मिट्टी का परीक्षण क्यो जरूरी आदि के संबंध में किसानों को जागरूक करेगें। ताकि किसान फसल बोने से पहले मिट्टी परीक्षण अवश्य कराये। पाठ्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को शासकीय योजनाओं की जानकारी व आगे आओं लाभ उठाओं व प्रचार-प्रसार की सामग्री उपलब्ध कराई गई। 


नोटः- फोटोग्राफ संलग्न क्र.-1
------
क्रमांक-87/1004/2015                                              सचिन/ज.अ.प./फोटो  
समाचार 
सरसों की बोनी के लिये इस समय उपयुक्त है तापमान
बुरहानपुर (30 नवम्बर) - सरसों की बोनी के लिये यह समय उपयुक्त तापमान वाला है। इस तापमान में उन्नत प्रजातियाँ जैसे आर.जी.एन.73 ए पूसा जय किसान पूसा बोल्ड क्रांति रोहिणी प्रजातियों का चयन कर पर्याप्त नमी होने पर किसान बोनी करें। बीजोपचार वीटावेक्स पॉवर या बैनलेट दवा को ढाई सौ से तीन सौ ग्राम प्रतिकिलो बीज की दर से उपचारित करें। उपसंचालक कृषि श्री एम.एस.देवके ने किसानों से कहा है कि बीजोपचार हेतु कार्बेन्डाजिम दवा 3 ग्राम प्रतिकिलो बीज की दर से उपचारित करें। चना की बोनी हेतु उन्नत उकठा निरोधी जातियाँ जैसे.जे.जी. 16 ए जे. जी. 11 ए जे.जी. 218 व जे. जी. 130 का चयन करें व बोनी पूर्व बीजोपचार अवश्य करें। बीजोपचार हेतु फफूंदीनाशक कार्बेन्डाजिम 1.5 ग्राम़थायरम 1.5 ग्राम दवा प्रतिकिलो ग्राम बीज की दर से उपचारित करने के बाद जैव उर्वरक राइजोबियम एवं पीएसवी कल्चर से निवेशित करके बोयें। गेहूँ की बोनी के लिये गेहूँ की उन्नत किस्में जैसे.जी.डब्ल्यू. 322 ए 366 एवं 273 व एच.डी. 2338 आदि का चयन करके बीज आवश्यकतानुसार एकत्रित करें व बीजोपचार कर संतुलित मात्रा में उर्वरक देकर बोनी का कार्य प्रारंभ करें। 
------
क्रमांक-88/1005/2015                                                              सचिन/कृषि  
समाचार
आयकरदाता कृषकों के अलावा अन्य सभी कृषकों को मिलेगी राहत 
बुरहानपुर (30 नवम्बर) - मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के निर्देश पर समस्त जिला कलेक्टर्स को राज्य शासन द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार किसानों को फसल हानि पर सहायता देने की प्रक्रिया को सरल किया गया है। राज्य शासन द्वारा गत दिवस जारी निर्देशों में यह स्पष्ट किया गया है कि ऐसे किसान खातेदार जो आयकरदाता है उन्हें सहायता का पात्र नहीं माना जाएगा। आयकरदाता को छोड़कर अन्य सभी किसान पात्र हैं। 
कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरीन सिंथिया ने जिले के समस्त एसडीएम व तहसीलदारों को शासन के इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने की हिदायत दी है। जारी निर्देश अनुसार आयकरदाता किसान के परिवार से आशय किसान, किसान की पत्नी और अवयस्क संतान से है। यदि कृषक वृत्ति कर एवं सर्विस टैक्स का भुगतान करता है परंतु आयकरदाता नहीं है तो भी उसे राहत राशि की पात्रता होगी। प्रदेश के किसानों के हित में ही सहायता के प्रावधान किए गए हैं। राज्य शासन ने यह भी स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि किसी आयकरदाता खातेदार कृषक ने अपनी भूमि सहमति से किसी ऐसे कृषक को शिकमी/बटाई में दी है जो आयकरदाता नहीं है तो वह (शिकमी/बटाई कृषक) भी राहत राशि के लिये पात्र होगा। प्राकृतिक आपदा जैसे बाढ़, ओलावृष्टि, कम वर्षा और सूखे की दशा में किसानों को फसल हानि पर राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के मुताबिक राहत की राशि बाँटी जाती है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसानों की कठिनाई को समझते हुए पूरी संवेदना के साथ समय-समय पर राहत राशि की गणना के लिए दरों में पर्याप्त वद्धि करवाई है। 
राज्य शासन ने स्पष्ट किया है कि केवल ऐसे खातेदार/कृषकों को छोड़कर जो स्वयं आयकरदाता है अथवा जिनके परिवार का कोई सदस्य आयकरदाता है, अन्य सभी को राहत राशि की पात्रता है। राहत राशि के लिये आवेदन-पत्र सादे कागज पर धारित भूमि एवं बोये रकबे का विवरण दिया जा सकता है। सूखे और अन्य कारण से फसल हानि उठा रहे किसानों से सिर्फ इस आशय का घोषणा-पत्र लिया जाएगा कि वह या उनके परिवार का कोई सदस्य आयकरदाता नहीं है। घोषणा-पत्र कलेक्टर द्वारा निःशुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा तथापि आवेदक कृषक द्वारा सादे कागज पर अपना नाम, धारित भूमि का विवरण तथा आयकरदाता नहीं होने का उल्लेख किया जाना पर्याप्त होगा। 
------
क्रमांक-89/1006/2015                                                                            सचिन/कृषि  

समाचार 
किसान भाई 380 में 25250 रूपयें का बीमा कराये-श्री देवके    
बुरहानपुर (30 नवम्बर) - राज्य में किसानों के हित के लिये शासन द्वारा राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना का संचालन किया जा रहा है। किन्तु बहुत कम अऋणी कृषक ही राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना का लाभ ले रहे है। वर्तमान मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुये कृषकों का जोखिम कम रहें इस संबध में शासन द्वारा अऋणी कृषकों को योजना का लाभ देने हेतु शासन ने निर्णय लिया है कि समस्त बैंक शाखाओं द्वारा अऋणी किसानों से राजस्व अभिलेख एवं बोनी का प्रमाण पत्र प्राप्त कर प्रीमियम जमा करायें। 
उप संचालक कृषि श्री एम.एस.देवके ने बताया कि राष्ट्रीय कृषि बीमा योजनान्तर्गत अऋणी किसानों के लिये प्रीमियम जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2015 है। उन्होंने जिले के सभी अऋणी कृषकों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना से जुड़कर समय पर प्रीमियम जमा कर इसका लाभ लेवें। उन्होनें कहा कि जिले में राष्ट्रीय कृषि बीमा योजनान्तर्गत रबी वर्ष 2015-16 में सिंचित गेंहूॅ हेतु बुरहानपुर तहसील के पटवारी हल्का लम्बर 01 बिरोदा, 02 लोनी, 28 खामनी, 30 शाहपुर, 37 चापोरा, 38 बोरसल, 39 वारोली, 40 इच्छापुर, 42 बंभाडा, 43 मोहद, 49 संग्रामपुर और नेपानगर तहसील में 07 आसेर, 08 हरदा, 19 महलगुराडा, 26 रतागढ, 43 केरपानी एवं तहसील खकनार में 06 सिरपुर, अधिसूचित है। चना के लिये बुरहानपुर तहसील में पटवारी हल्का नम्बर 30 शाहपुर, अधिसूचित किया गया है। यह योजना अधिसूचित क्षेत्र की अधिसूचित फसलों हेतु ऋणि कृषकों के लिये अनिवार्य एवं अऋणि कृषकों के लिये एच्छिक है। रबी मौसम के अन्तर्गत बीमा करने की अन्तिम तिथि ऋणि कृषकों के लिये 01 अक्टुबर से 31 मार्च 2016 तक एवं अऋणि कृषकों के लिये 31 दिसम्बर 2015 अथवा फसल की बुआई तिथि से एक माह तक जो भी पहलेे हो। ढाई एकड गेंहूॅ फसल का बीमा कराने के लिये 380 रूपये बैंक में जमा कराकर 25250 रू. का फसल बीमा होगा। इसी प्रकार चना फसल का 18920 रू. प्रति हेक्टर बीमा होगा जिसकी प्रिमियम दर 2 प्रतिशत की दर से 378 रू. जमा कराना होगा। अतिरिक्त बीमा आवरण गेंहूॅ के लिये 37870 रू. एवं 7.50 प्रतिशत प्रिमियम दर होगी चना के लिये 28380 रू. है जिसकी प्रिमियम दर 5 प्रतिशत है। किसान गेंहूॅ, चना फसल पर जो ऋण लेता है उस सम्पुर्ण राशि पर भी बीमा करा सकता है। अऋणि कृषक अपनी सेवा क्षेत्र के अधिसुचित पटवार हल्के के किसी भी राष्ट्रीयकृत ग्रामीण या सहकारी बैंक की शाखाओं में प्रिमीयम जमा कर अधिसूचित फसलों का बीमा करवा सकते है। ऋणि कृषक अपनी अधिसुचित फसलों के बीमा हेतु ऋण देय बैंक शाखा से सम्पर्क करें। ऋणि कृषकों के लिये सिंचित गेंहूॅ एवं चना फसल के बीमीत राशि की सीमाएं एवं प्रिमियम की यह है।

समाचार 
लंबित निर्माण कार्यो को शीघ्रता से पूर्ण कराये-श्रीमती सिंथिया 
कलेक्टर ने समय सीमा में संबंधित अधिकारियों को दिये निर्देश 
बुरहानपुर (30 नवम्बर) - आज सोमवार को समय सीमा बैठक में कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरीन सिंथिया ने सर्व प्रथम लंबित पडे़ पीजीआर और जनसुनवाई के प्रकरणों की गहन समीक्षा की। उन्होनें सर्व कार्यालय प्रमुखों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक शुक्रवार को अपने-अपने कार्यालय में उक्त प्रकरणों की समीक्षा कर निराकरण की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। 
लंबित निर्माण कार्य शीघ्रता से पूरा करें
सर्व कार्यालय प्रमुखों की बैठक में कलेक्टर ने सभी निर्माण एजेन्सियों को वर्ष 2013-14 एवं इसके पूर्व के निर्माण कार्यो को शीघ्रता पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होनें संबंधित अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा कि प्रत्येक समय सीमा बैठक में निर्माण कार्यो का समीक्षात्मक जायजा लिया जायेगा। उन्होनें सभी कार्यालय प्रमुखों को विधानसभा प्रश्नों के उत्तर शीघ्रता से भेजनें के निर्देश दिये। उन्होनें समस्त विभाग प्रमुखों को जानकारी देते हुए बताया कि मण्डी उप निर्वाचन हेतु संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं तहसीलदार अपने-अपने न्यायालय में लंबे समय से पडे़ प्रकरणों का निराकरण करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने बैठक में समस्त निकायों को साधिकार अभियान के तहत प्राप्त आवेदन की एन्ट्री पोर्टल पर करानें के निर्देश दिये। उन्होनें आदेश देते हुए कहा कि इन आवेदन पत्रों का पात्रतानुसार निराकरण करना सुनिश्चित करें। ताकि हितग्राहियों को पात्रता के आधार पर शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया जा सकें। 
कलेक्टर ने यह निर्देश भी दिये
ऽ जिला खाद्य अधिकारी को पोर्टल पर आधार कार्ड प्रविष्टी हेतु शासकीय उचित मूल्य दुकानों पर फ्लैक्स के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराने। 
ऽ सभी विभाग प्रमुखों को नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों को प्रस्तुत कर निराकृत करवाने के। 
ऽ और समस्त निकायों को आधार कार्ड पंजीयन कार्य गति लाने के। 

टीपः- फोटोग्राफ संलग्न क्र-2
------
क्रमांक-91/1008/2015                                                               सचिन/प्रशासन/फोटो  

Thursday, 3 December 2015

JANSAMPARK NEWS 2-12-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
किसानों की बेटियों के विवाह में सामूहिक विवाह का बंधन शिथिल 
बुरहानपुर (2 दिसम्बर) - खरीफ 2015-16 के अन्तर्गत सूखा प्रभावित किसानों की कन्याओं के विवाह हेतु सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के अन्तर्गत पात्रता के मापदण्ड शिथिल किए हैं। पात्रता मापदण्डों में से सामूहिक विवाह का बंधन हटाया गया है। इसके लिए यह जरूरी होगा कि आरबीसी - 6 (4) के तहत सम्बन्धित सूखा प्रभावित किसान का प्रकरण स्वीकृत किया गया हो। कन्या की गृहस्थी की स्थापना के लिए 12 हजार रूपए, विवाह कार्यक्रम के आयोजन हेतु 3 हजार रूपए तथा कन्या के दाम्पत्य जीवन में खुशहाली के लिए पांच वर्ष तक की अवधि हेतु 10 हजार रूपए की सावधि जमा बतौर सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उपरोक्त में से 12 हजार व 3 हजार रूपए की सहायता कन्या या उसके माता/पिता अथवा अभिभावक को उनके बैंक खाते के माध्यम से दी जाएगी।
यह जानकारी सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण उपसंचालक ने दी। उन्होनें बताया कि उक्त सहायता प्राप्त करने के लिए आवेदन पत्र क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत करने होंगे। अनुविभागीय अधिकारी आवेदन पत्रों का सत्यापन कर स्वीकृति के लिए प्रकरण सम्बन्धित कार्यालय में भेजेगें। ऐसे आवेदनों में कन्या की पात्रता के मापदण्ड एवं उसके विवाह सम्बन्धी पुष्टि के बाद राशि स्वीकृत कर पिता/माता अथवा अभिभावक द्वारा दिए गए बैंक खाते में हस्तान्तरित की जाएगी। विवाह के बाद एक सप्ताह के भीतर कन्या के पिता एवं कन्या द्वारा उपयोग की गई राशि, विवाह की पुष्टि हेतु विवाह प्रमाण पत्र (विवाह के फोटो के साथ) एक पंचनामा सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग कार्यालय बुरहानपुर में प्रस्तुत करना अनिवार्य है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्बन्धी शिथिल किए गए उक्त निर्देश उन कन्याओं के विवाह के लिए लागू होंगे जिनके विवाह 31 मार्च 2016 तक होना है। ------
क्रमांक-8/1016/2015                            सचिन/सा.न्याय.
समाचार
मण्डी उप निर्वाचन 2015 हेतु आदर्श आचार संहिता हेतु निर्देश 
बुरहानपुर (2 दिसम्बर) - जिले में निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-7 डोईफोड़िया अजजा (मुक्त) कृषक सदस्य के रिक्त पद हेतु मण्डी उप निर्वाचन 20 दिसम्बर 2015 को होगा। 
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (मण्डी) बुरहानपुर श्रीमती जे.पी.आईरीन सिंथिया ने सर्व कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिये है कि वार्ड क्रमांक-7 के तहत आने वाले ग्रामों में निर्वाचन स्वतंत्र व निष्पक्ष रूप से कराना सुनिश्चित करें। सभी संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों व उम्मीद््वारों का दायित्व है कि निहित निर्देशो का अनुपालन करें। उक्त निवार्चन क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता 26 नवम्बर से 22 दिसम्बर तक प्रभावशील रहेगी। 
कलेक्टर ने मण्डी निर्वाचन के मद््देनजर जिले के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगाया है। उन्होनें जिले के समस्त कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिये है कि किसी भी अधिकारी/कर्मचारी का अवकाश जिला निर्वाचन कार्यालय बुरहानपुर के बिना अनुमति के स्वीकृत होगंे। उन्होनें कहा है कि समस्त कार्यालय प्रमुख निर्वाचन संबंधी डाक प्राप्ती के लिये प्रतिदिन प्रातः 11.30 एवं सायंकाल 6 बजे किसी जिम्मेदार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाना सुनिश्चित करें। वहीं अवकाश के दिनों में भी एक कर्मचारी की कार्यालय में ड््यूटी लगायेगें। 
------
क्रमांक-9/1017/2015                         सचिन/निर्वाचन 
समाचार
विश्व विकलांग दिवस आज मनाया जायेगा 
निःशक्त छात्र/छात्राओं हेतु खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होगें 
बुरहानपुर - ( 2 दिसम्बर ) - राज्य शासन द्वारा जारी निर्देशो के अनुरूप जिले में आज 3 दिसम्बर को विश्व विकलांग दिवस मनाया जायेगा। इस दौरान निःशक्त व्यक्तियों हेतु सामर्थ्य विभिन्न खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गये है। 
कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया के निर्देश पर उक्त कार्यक्रम सामाजिक न्याय विभाग एवं सर्व शिक्षा अभियान के संयुक्त तत्वावधान में प्रातः 11 बजे से स्थानीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय बुरहानपुर में प्रारंभ होगें। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशक्तों के लिये स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जायेगा। सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग उपसंचालक ने बताया कि निःशक्त छात्र/छात्राओं के लिये 100 मीटर की दौड़, ट्रायसिकल रेस, निबंध प्रतियोगिता (पर्यावरण प्रदूषण), चित्रकला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम (समूह/एकल नृत्य, वाद-विवाद प्रतियोगिता, गीत, नाटक, मिमिक्री) आदि कार्यक्रम होगें। 
------
क्रमांक-10/1018/2015                         सचिन/सा.न्याय
समाचार 
कृषि उपकरण एवं सिंचाई यंत्रों का ऑन लाईन पंजीयन प्रांरभ
बुरहानपुर - ( 2 दिसम्बर ) - किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग व्दारा किसानो कों कृषि उपकरण प्रदान करने हेतु ऑन लाईन पंजीयन की सुविधा प्रारंभ की गई है। इसके तहत किसान भाई विभाग की वेबसाईड www.mpfst@mp.gov.in पर अपना पंजीयन करा सकते है। कृषि उपसंचालक श्री एम.एस.देवके ने बताया कि ऑनलाईन पंजीयन के व्दारा कृषक भाई स्प्रिंकलर, स्प्रिंकलर रेनगन, पाईप लाईन, कृषि यंत्र, रोटावेटर, पावर टिलर, ड्रिप, रीपर, रीपर कम बाइन्डर, ट्रेक्टर, डिजल/विद्युत पंप आदि उपकरण विभाग से प्राप्त कर सकते है। पंजीयन के लिये किसानों को अपने साथ आवष्यक दस्तावेज पासपोर्ट साईज का फोटो, मोबाईल नंबर, आधार कार्ड, वोटरकार्ड, राशन कार्ड की छायाप्रति, बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति बैक खाता नंबर एवं आय.एफ.एस.सी. कोड सहित, खसरा दस्तावेज व जाति प्रमाण पत्र (अजजा/अजा किसानों के लिए जाति प्रमाणपत्र अनिवार्य है। शक्तिचलित यंत्र के लिए टेªक्टर के पंजीयन पत्र भी साथ में प्रस्तुत करना होगा। इच्छुक कृषक ऑनलाईन आवेदन एवं पंजीयन एम.पी. ऑनलाईन के कियोस्क पर निर्धारित शुल्क रू. 30/- अथवा एम.पी. फारमर्स सब्सिडी टेªकिंग सिस्टम पोर्टल पर स्वयं के द्वारा निःषुल्क भी किया जा सकता है। आवेदन के समय हितग्राहियों को स्वयं का अथवा परिवार का मोबाईल नंबर ऑनलाईन रजिस्टेªषन में दिया जाना अनिवार्य है। जिससे की मोबाईल नंबर पर एस.एम.एस. के माध्यम से किसानों को पंजीयन व अन्य सूचना भेजी जा सकंे। पंजीयन होने के पश्चात किसान को एक युनिक आई.डी. नंबर दिया जायेगा। आवेदन पत्र लक्ष्य से अधिक संख्या में प्राप्त होने पर राज्य स्तर पर लॉटरी (कम्प्युटरीकृत प्रणाली) द्वारा चयन किया जायेगा। लक्ष्यों में बढ़ोत्तरी होने पर प्राथमिकता सूची में पूर्व में चयनित आवेदकों के, बाद के आावेदकों की पात्रता आयेगी। चयनित हितग्राहियों को मोबाईल नंबर पर एस.एम.एस. के माध्यम से सूचना दी जायेगी तथा अवगत कराया जायेगा कि किसान के अभिलेखों का सत्यापन ग्राम के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा आगामी एक सप्ताह में किया जायेगा। प्रत्येक वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी को एक लॉगिन आई.डी. व पासवर्ड दिया जायेगा, जिसके माध्यम से वह टेªकिंग सिस्टम अन्तर्गत उसके विकास खण्ड में चयनित सभी हितग्राहियों की सूची देख सकेगा। तथा अभिलेखों कंे पिं्रट आऊट भी ले सकेगा। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी द्वारा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को अभिलेख उपलब्ध कराकर 10 दिवस में सत्यापन कराना होगा। अभिलेख सत्यापन के संबंध में भविष्य में कोई विसंगति होती है तो सत्यापन अधिकारी की जिम्मेदारी होगी। अभिलेखों के सत्यापन में किसी प्रकार की विसंगति होगी तो सत्य/असत्य जानकारी दर्ज की जायेगी। हितग्राही के अभिलेख सत्य पाये जाने पर हितग्राही को एस.एम.एस. के माध्यम से निर्देषित किया जायेगा कि 21 दिन की अवधि में स्वयं की इच्छा से शासन द्वारा पंजीकृत, अधिकृत विक्रेता अथवा एम.पी.एग्रो/मार्कफेड से सामग्री क्रय करके बील एवं सामग्री का विवरण टेªकिंग सिस्टम में आवष्यक रूप से दर्ज कराना होगा। शासन द्वारा सामग्री का दरों का निर्धारण नही किया जाता है। अतः हितग्राही द्वारा विक्रेता से मोलभाव कर सामग्री का क्रय किया जा सकेगा। पंजीकृत अधिकृत विक्रेताओं से सामग्री क्रय करने की स्थिति में हितग्राही को एम.पी. ऑनलाईन के कियोस्क के माध्यम से देयक तथा सामग्री का विवरण टेªकिंग सिस्टम पर अपलोड कराया जाना होगा। 21 दिन की अवधि में सामग्री के क्रय एव ंबील का विवरण टेªकिंग सिस्टम में दर्ज न कराने की स्थिति में यह मान लिया जायेगा कि हितग्राही योजनान्तर्गत सामग्री का क्रय कर लाभ लेने के इच्छुक नही है एवं उसका आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा। भौतिक सत्यापन की कार्यवाही 10 दिवस में की जायेगी जिसमें यह देखा जायेगा कि आवेदन में दर्षायी सामग्री का क्रय निर्धारित मापदंड अनुसार किया गया या नही साथ ही भौतिक सत्यापन अधिकारी, हितग्राही एवं सामग्री का संयुक्त फोटोग्राफ लिया जायेगा। टेªकिंग सिस्टम एवं भौतिक सत्यापन में दर्षायी गई सामग्री में अन्तर होने पर सिस्टम में इंद्राज कराया जायेगा। भौतिक सत्यापन की रिपोर्ट सिस्टम में दर्ज होने के बाद बजट उपलब्ध होने की स्थिति में अनुदान का भुगतान किया जायेगा। पंजीकृत, अधिकृत विक्रेताओं से सामग्री क्रय करने की स्थिति में हितग्राही को देय अनुदान बैक खाते में सीधे जमा किया जायेगा तथा एम.पी.एग्रो. अथवा मार्कफेड से सामग्री क्रय करने पर संबंधित संस्था के बैक खाते में किया जायेगा। 
------
क्रमांक-11/1019/2015                            सचिन/कृषि
समाचार 
‘‘बुरहानपुर उत्सव‘‘ संबंधी जिला पुरातत्व समिति बैठक आज 
बुरहानपुर -(2 दिसम्बर)- ‘‘बुरहानपुर उत्सव‘‘ मनाये जाने हेतु जिला पुरातत्व समिति की बैठक आज 3 दिसम्बर 2015 को दोपहर 2.30 बजे आयोजित की गई है। यह बैठक कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरीन सिंथिया की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभागार में संपन्न होगी। इस दौरान ‘‘बुरहानपुर उत्सव‘‘ मनाये जाने संबंधी चर्चा की जायेगी। 
------
क्रमांक-12/1020/2015                          सचिन/प्रशासन 
समाचार
कलेक्टर ने शॉल श्रीफल देकर किया सम्मान
बुरहानपुर-(2 दिसम्बर)- गत दिवस कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने नगर पालिका निगम बुरहानपुर में पदस्थ वाहन चालक श्री बाबूखान एहमदखान पठान को सेवानिवृृत्त होने पर शॉल व श्रीफल देकर सम्मानित किया। 
टीपः-फोटोग्राफ संलग्न क्रमांक-1

------
क्रमांक-13/1021/2015                  सचिन/प्रशासन/फोटो 

दिनांक 3/12/15 को जिले से प्रकाशित समाचार पत्राें की कतरनें

दिनांक 3/12/15 को जिले से प्रकाशित समाचार पत्राें की कतरनें

































JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...