Tuesday, 24 May 2016

JANSAMPARK NEWS 23-5-16


ग्रामोदय से भारत उदय अभियान अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का शत-प्रतिशत निराकरण कर पोर्टल पर एन्ट्री करायें - कलेक्टर श्रीमती सिंथिया 

समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने सभी कार्यालय प्रमुखों को दिये निर्देश 
बुरहानपुर | 23-मई-2016

सर्व कार्यालय प्रमुखों की बैठक में कलेक्टर ने कहा कि ग्रामोदय से भारत उदय अभियान के तहत ग्राम संसद की कार्यवाही हेतु निर्धारित कालम के निर्धारित प्रपत्र में भरी जाने वाली जानकारी सहित अन्य जानकारियां समस्त अधिकारी भरकर प्रस्तुत करें। कलेक्टर श्रीमती सिंथिया ने जिले के समस्त अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे ग्रामोदय से भारत उदय अभियान में प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से ले। उन्होंने कहा है कि ग्रामोदय से भारत उदय अभियान के तहत प्राप्त आवेदनों का निराकरण शत-प्रतिशत करें। साथ ही इसकी एन्ट्री पोर्टल पर अवश्य करायें। आगामी 1 जून को आयोजित होने वाली ग्राम सभा में आवेदनों के निराकरण से ग्रामवासियों को अवगत कराया जाना है। उल्लेखनीय है कि इस ग्राम सभा को मुख्यमंत्री जी भी संबोधित करेंगे। 
   समय सीमा बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री बसंत कुर्रे, अपर कलेक्टर श्री एन.पी.नामदेव, संयुक्त कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य, एसडीएम श्री के.आर.बडोले, नेपानगर एसडीएम श्री सुमेरसिंह मुजाल्दा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्रीमती सिंथिया ने समय सीमा की बैठक में वनाधिकार, सीएम हेल्पलाईन, समय-सीमा पत्रों, पीजीआर, जनसुनवाई एवं वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त पत्रों की विभाग एवं प्रकरणवार समीक्षा की। साथ ही उन्होनें उक्त प्रकरणों को शत-प्रतिशत निराकरण करने के निर्देश दिये।   
बहुविकलांग हेतु शिविर लगाये
   कलेक्टर ने समस्त निकायों को बैठक में दिव्यांग एवं बहुविकलांग हेतु शिविर लगाने के निर्देश दिये। उन्होनें कहा कि इसके लिये शेड्यूल बनाकर इसका प्रचार-प्रसार करें। साथ ही शिविर में मेडिकल बोर्ड की व्यवस्था करें। वहीं शिविर के माध्यम से नवीन दिव्यांगों को चिन्हिंत कर सूची तैयार करें।
शत-प्रतिशत पेंशन एवं पंजीयन की कार्यवाही करें
   सर्व कार्यालय प्रमुखों की बैठक में कलेक्टर ने सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होनें शिक्षा, आदिवासी विभाग और वन विभाग को पेंशन संबंधी प्रकरणों का शीघ्रता से निराकरण करवाने निर्देशित किया। वहीं सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों का पंजीयन करायें। अन्यथा विभाग प्रमुखों के वेतन भुगतान पर रोक लगाने की चेतावनी भी दी।
किसानों की आय पांच वर्षो में दुगनी करने रोडमैप तैयार करने निर्देश
   कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि राज्य शासन द्वारा किसानों की आय पांच वर्षो में दुगनी करने का निर्णय लिया गया है। उन्होनें वन विभाग, कृषि, समन्वयक कृषि विज्ञान केन्द्र, आत्मा, पशु पालन, उद्यानिकी, रेशम, मत्स्य विभाग को इस संबंध में रोडमैप तैयार कर 25 मई तक पॉवर पाईंट प्रजेन्टेशन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। पॉवर पाईन्ट प्रजेन्टेशन के माध्यम से 28 मई को आयोजित संभागीय बैठक में प्रस्तुतीकरण किया जायेगा। वहीं बैठक में कलेक्टर ने कृषि उपसंचालक को स्वाईल हेल्थ कार्ड का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।
यह भी दिये निर्देश
  • महिला सशक्तिकरण विभाग को विपत्तीग्रस्त महिलाओं के प्रशिक्षण हेतु आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से आवेदन प्राप्त करने।
  • दोनों अनुविभागीय अधिकारियों को जाति प्रमाण पत्र सत्यापन करने के।
  • समस्त निकायों को शत-प्रतिशत जन्म व मृत्यु की पोर्टल पर एन्ट्री व मॉनीटरिंग करने।
  • सहकारिता उपायुक्त को उर्वरक अग्रिम भण्डारण और वसूली कार्य में तेजी लाने हेतु बैंकों एवं समितियों की बैठक आयोजित करने के।
  • जिला योजना अधिकारी को आईएफएफआईएस सॉफ्टवेयर में बजट संबंधी एन्ट्री करने।
  • सहायक संचालक पिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को ऋण वसूली में तेजी लाने।
  • और भू-अभिलेख सहायक अधीक्षक को भावसा मध्यम सिंचाई एवं भूदान संबंधी कार्यवाही करने के निर्देश दिये।


पहली एवं दूसरी कक्षा में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित 

बुरहानपुर | 23-मई-2016
बहादरपुर रोड़ स्थित केन्द्रीय विद्यालय बुरहानपुर में सत्र 2016-17 में पहली एवं दूसरी कक्षा में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये है। केन्द्रीय विद्यालय प्राचार्य ने बताया कि आवेदन पत्र 24 मई से 14 जून 2016 तक विद्यालय में प्रातः 10 से दोपहर 01 बजे तक वितरित किये जायेंगे तथा 15 जून से 23 जून तक फार्म प्राप्त किये जायेगें। विस्तृत जानकारी के लिये विद्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
ग्रीष्मावकाश में प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में भोजन पकाने की लागत राशि जमा 
बुरहानपुर | 23-मई-2016
जिले की सूखाग्रस्त घोषित तहसील नेपानगर एवं खकनार की लक्षित प्राथमिक व माध्यमिक शालाओं में ग्रीष्मावकाश की अवधि (16 अप्रैल से 15 जून 2016 तक) में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु कुल 49 दिवसों की भोजन पकाने की लागत एवं रसोईयों के मानदेय की राशि शाला में संलग्न स्वयं सहायता समूह/शाला प्रबंधन समिति के खातों में आर.टी.जी.एस.के माध्यम से जमा कर दी गई है। जिला पंचायत सीईओ श्री बसंत कुर्रे ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें जनशिक्षकों को निर्देश दिये है कि माध्यमिक शालाओं की शाला प्रबंधन समिति एवं संलग्न स्वयं सहायता समूह के खातों में जमा राशि से अवगत करवाना सुनिश्चित करें। 

20-5-16 कलेक्ट्रेट में आतंक विरोधी शपथ दिलाई गई

कलेक्ट्रेट में आतंक विरोधी शपथ दिलाई गई 

बुरहानपुर | 20-मई-2016
आतंक विरोधी दिवस हेतु शुक्रवार को जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों में आतंक विरोधी शपथ दिलाई गई। इस दौरान कलेक्ट्रेट कार्यालय में आतंक विरोधी शपथ संयुक्त कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य ने दिलाई। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

JANSAMPARK NEWS 18-5-16


बढ़ते तापमान के चलते मौसमी बीमारियों से बचाव की सलाह 

बुरहानपुर | 18-मई-2016
जिले में बढ़ते तापमान को ध्यान मे रखते हुए मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए अपर कलेक्टर श्री एन.पी.नामदेव ने सुझाव दिया है कि गर्मी के मौसम में घर से बाहर निकलते समय अपने सिर और कानों को कपड़े से ढंक कर निकलें ताकि लू आदि से बचाव हो सके। लोग स्वस्थ एवं रोगमुक्त रहें इस उद्देश्य से सलाह दी गई है, कि बढ़ते तापमान को ध्यान में रखते हुऐ स्वयं अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 
लू की रोकथाम हेतु सावधानियां 
  • लू की रोकथाम के लिये पानी, छाछ, ओ.आर.एस. का घोल या घर में बने पेय जैसें लस्सी, नींबू पानी, आम का पना इत्यादि का उपयोग अधिक से अधिक मात्रा में सेवन करें।
  • गरिष्ठ, वसायुक्त भोजन, ज्यादा प्रोटिन, अल्कोहल, चाय, काफी जैसें पेय जो आपको निर्जलित कर सकता है। इसका उपयोग कम से कम करें।
  • सूती तथा ढीले एवं आराम दायक कपड़े पहनें। सिन्थेटिक अथवा गहरे रंग के वस्त्र पहनने से बचें।
  • धूप में निकलते समय छाता या टोपी अथवा सिर पर कपड़ा रखें, जूते अथवा चप्पल का हमेंशा उपयोग करें।
  • लू एवं धूप के प्रभाव जैसें सिरदर्द, चक्कर आना, उल्टी-दस्त, अत्यधिक  पसीना, बेहोशी की स्थिति में तत्काल चिकित्सक परामर्श लें।
  • पालतु पशुओं हेतु छायादार जगह तथा पीने के पानी की उचित व्यवस्था रखें।
  • घर को ठंडा रखने हेतु पर्दे इत्यादि का उपयोग करें।
  • सभी कार्यस्थल (निर्माण तथा औद्योगिक क्षेत्रों) पर पीने के पानी की समुचित व्यवस्था रखें।
  • छोटे बच्चों, वृद्धजनों एवं गर्भवती महिला के चिकित्सीय आवश्यकताओं का ध्यान रखें।
  • अत्यधिक गर्मी होने की स्थिति में ठंडे पानी से शरीर को पोछे। धूप तथा गर्म हवाओं के संपर्क के तुरंत बाद स्नान ना करें।
लू लगने की स्थिति में यह करें
  • लू से प्रभावित व्यक्ति को छांछ अथवा ठंडे स्थान पर लिटा दें।
  • लू से प्रभावित व्यक्ति को ठंडे कपडे़ से बार-बार पोंछना अत्यधिक लाभकारी होता है। सिर पर सामान्य तापमान का जल डाले।
  • ऐसे व्यक्ति को ओ.आर.एस. का घोल, नींबू पानी, ग्लूकोज का घोल ज्यादा से ज्यादा मात्रा में दे जो शरीर में जल की मात्रा को बढ़ा सकें।
  • लू जानलेवा हो सकता है, अतः ऐसे व्यक्ति को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर ले जाऐं। डॉक्टर की देखरेख में इलाज होना अति आवश्यक है।
व्यवसायिक प्रशिक्षण हेतु निःशक्तों के लिये आवेदन आमंत्रित 

बुरहानपुर | 18-मई-2016
शासन से मान्यता प्राप्त विकलांग कल्याण संघ चन्द्रगुप्त मौर्य चौराहा, एम.आर. 10 सेक्टर-सी, सुखलिया इन्दौर द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यवसायिक निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। उक्त संस्थान द्वारा निःशक्तजनों के लिये निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा। इच्छुक आवेदनकर्ता विस्तृत जानकारी और आवेदन पत्र सामाजिक न्याय विभाग कार्यालय से संपर्क कर प्राप्त कर सकते है।
प्रशिक्षण के लिये यह होना अनिवार्य
   व्यवसायिक प्रशिक्षण हेतु यह अर्हता होना आवश्यक है। जिसमें कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिये 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण, ऑफसेट एवं स्क्रीन प्रिन्टिंग प्रशिक्षण हेतु 8 वीं कक्षा उत्तीर्ण और सिलाई एवं जरसौदी प्रशिक्षण के लिये कक्षा 5 वी उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही विकलांगता का प्रकार अस्थिबाधित/ श्रवणबाधित हो। न्यूनतम विकलांगता 40 प्रतिशत से अधिक होना चाहिए। प्रशिक्षणार्थियों के लिये निःशुल्क आवास एवं भोजन की सुविधा की जायेगी। उक्त प्रशिक्षण 01 जुलाई से प्रारंभ होगा। पाठ्यक्रम की समयावधि एक वर्ष है तथा आई.टी.आई.के प्रशिक्षण स्तर का है। तत्पश्चात रोजगार उपलब्ध कराने के प्रयास किये जायेगें।

Wednesday, 18 May 2016

JANSAMPARK NEWS 17-5-16

ग्रामोदय से भारत उदय अभियान संबंधी समीक्षा बैठक 19 को 

बुरहानपुर | 17-मई-2016
 जिले में ग्रामोदय से भारत उदय अभियान के तहत समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। दोनो विकासखण्डों की बैठक 19 मई को जिला पंचायत सभागृह में होगी। जिसमें जनपद पंचायत बुरहानपुर की समीक्षा बैठक प्रात 11 बजे से और दोपहर 2 बजे से जनपद पंचायत खकनार की बैठक का आयोजन किया गया हैं। 
   जिला पंचायत सीईओ श्री बसंत कुर्रे ने बताया कि बैठक में ग्रामोदय से भारत उदय अभियान अंतर्गत आयोजित ग्रामसभाओं के संबंध में प्रस्तुतीकरण दिया जायेगा। उन्होंने दोनो विकासखण्ड के सीईओ, ग्राम पंचायतों के नोडल अधिकारियों, उपयंत्रियों और सचिवो को जानकारी लेकर उपस्थित रहने के निर्देश दिये है।    
रोजगार गारंटी योजना से बनेगा ग्राम टिटगांवकला में आंगनवाड़ी भवन 

बुरहानपुर | 17-मई-2016
 महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत जनपद पंचायत बुरहानपुर के ग्राम टिटगांवकला में आंगनवाड़ी भवन निर्माण की स्वीकृति दी गई है। इस निर्माण के लिए रोजगार गारंटी योजना से 1.80 लाख रूपये एवं जिला महिला एवं बाल विकास विभाग तहत 6 लाख रूपये सहित कुल 7.80 लाख रूपये की स्वीकृति जारी की गई है। निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए गए है कि निर्माण स्थल पर निर्माण कार्य की जानकारी देने वाला सूचना पटल लगाया जाये तथा जॉब कार्ड धारी मजदूरों को मजदूरी से लगाया जाये। निर्माण कार्य में मजदूरी एवं निर्माण सामग्री की लागत में 60:40 का अनुपात निर्धारित करना होगा। 
 
ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण का समिति ने किया आकस्मिक निरीक्षण 

बुरहानपुर | 17-मई-2016
 जिलें में संचालित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण गत दिवस समिति के श्री आर.जी.बांगरिया एवं श्री मेघनाथ पटले द्वारा ग्राम ताजनापुर, मॉर्डन स्कूल लोधीपुरा, सागरवाडी लालबाग, श्री हनुमान व्यायामशाला, सरस्वती शिशु मन्दिर लालबाग, शास.कन्या शाला, (खेलकुद विकास समिति) श्री गणेश उ.मा.वि., नेहरू स्टेडियम, शास.उ.मा.वि. लोनी, लोधीपुरा, बिरोदा, शिकारपुरा क्रिकेट ग्राउन्ड, एम्पिरियल एकेडमी, जिमस्टोन फुटबॉल एकेडमी आदि खेल शिविर स्थलों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिसमें मॉर्डन स्कुल में 60 प्रशिक्षणार्थी, सागरवाडी लालबाग में 35 प्रशिक्षणार्थी, श्री हनुमान व्यायामशाला में 85 प्रशिक्षणार्थी, सरस्वती शिशु मन्दिर लालबाग में 55, ताजनापुर में 40, लोधीपुरा एमागिर्द में 40, एम्पिरियल में 60, लोनी एवं बहादरपुर में 50, नेहरू स्टेडियम पर 55, शिकारपुरा ग्राउन्ड पर 85 खिलाडी, जीमस्टोन फुटबॉल क्लब के 30 खिलाडी, शास.कन्या शाला में 250, श्री गणेश उमावि में 80 खिलाडी प्रतिदिन प्रातः 06 बजे से 08 बजे तक विभिन्न खेल कबड्डी, खो-खो, व्हालीबॉल, एथलेटिक्स, कुश्ती, टेबल टेनिस, फुटबॉल, बैडमिन्टन, टेनिस बॉल क्रिकेट आदि खेलों का प्रशिक्षण निशुल्क प्राप्त कर रहें है। जिलें में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के निरीक्षण हेतु निरीक्षण समिति का गठन किया गया है। उक्त समिति समय-समय पर जिलें में संचालित शिविरों का आकस्मिक निरीक्षण कर रिपोर्ट खेल एवं युवा कल्याण विभाग को प्रेषित की जाती है। शिविर का निरीक्षण श्री आर.जी.बांगरिया, श्री मेघनाथ पटले एवं श्री संजय गुप्ता जिला स्काउट प्रभारी द्वारा किया जा रहा है, जिसमें खेल मैदानों पर शिविर की कमियों को दूर करने हेतु सुझाव दिये जा रहे है कि शिविर में अधिक से अधिक संख्या में बालक-बालिका खिलाडी खेल प्रशिक्षण प्राप्त कर सके।

डिप्लोमा कोर्स, एनटीआई और फेसिलेटर के लिये आवेदन 26 मई तक स्वीकार 

बुरहानपुर | 17-मई-2016
 कृषि आदान विक्रेताओं के लिए आवश्यक लायसेंस प्राप्त करने हेतु अब कृषि में स्नातक, डिग्री अथवा डिप्लोमा होना अनिवार्य है। इस हेतु डिप्लोमा कोर्स हैदराबाद मेनेज द्वारा आत्मा के माध्यम से कराया जायेगा। इसके लिये आत्मा परियोजना संचालक कार्यालय में आवेदन पत्र उपलब्ध है। जिसकी अंतिम तिथि 26 मई निर्धारित की गई है। इसी प्रकार नोडल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (एन.टी.आई.) एवं फेसिलेटर के लिये भी 26 मई तक आवेदन आमंत्रित किये गये है। 
    ऐसे कृषि व्यवसायिक आदान विक्रेता जिनके पास डिग्री अथवा डिप्लोमा नहीं है, उन्हें प्रदेश सरकार ने डिग्री अथवा डिप्लोमा लेने के लिए दो वर्ष का समय दिया है। परियोजना संचालक आत्मा परियोजना श्री राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि यह डिप्लोमा कोर्स 48 सप्ताह का है। उन्होंने बताया कि हर सप्ताह में दुकान के अवकाश वाले एक दिन ये कक्षाएं लगेगी। इस डिप्लोमा के लिए कुल 40 दिन कक्षाएं लगेगी एवं 8 दिन क्षेत्र भ्रमण कराया जायेगा। एक बेच में केवल 40 व्यक्तियों को प्रवेश दिया जायेगा तथा यह प्रवेश पहले आये पहले पाये के आधार पर दिया जायेगा। इस कोर्स के लिए सरकार ने 20 हजार रूपये शुल्क निर्धारित किया है। कम्पनियों द्वारा अपने अधिकृत डीलर को शुल्क की आधी राशि 10 हजार रूपये अनुदान के रूप में वहन किया जायेगा। अधिक जानकारी एवं आवेदन पत्र के लिए बहादरपुर रोड़ संयुक्त जिला कार्यालय स्थित आत्मा परियोजना के कार्यालय में कार्यलयीन समय में कार्य दिवसों में सम्पर्क किया जा सकता है। 
 
मुख्यमंत्री ने की वीडियो क्रांफ्रेंसिंग से अभियान की समीक्षा 
 
बुरहानपुर | 17-मई-2016
 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के हर जिले को समस्यामुक्त बनाया जायेगा। ग्रामोदय से भारत उदय की अभियान में जिलों में जो कार्य करने को शेष बचे हैं, उन्हें शीघ्र पूरा किया जाये। इन कार्यों की क्रॉस चेकिंग प्रभारी मंत्री एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जायेगी। इन कार्यों के आधार पर ही जिला कलेक्टरों की ए.सी.आर लिखी जायेगी। 
   मुख्यमंत्री श्री चौहान आज यहाँ मंत्रालय में वीडियो क्रांफ्रेंसिंग के जरिये ग्रामोदय से भारत उदय अभियान की समीक्षा कर रहे थे। इस मौके पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव, राजस्व मंत्री श्री रामपाल सिंह, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री विजय शाह, मुख्य सचिव श्री अंटोनी डिसा एवं विभिन्न विभाग के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव आदि उपस्थित थे। वहीं बुरहानपुर एनआईसी कक्ष में प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ श्री बसंत कुर्रे, अपर कलेक्टर श्री एन.पी.नामदेव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
   मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जिला कलेक्टरों से कहा कि महत्वाकांक्षी अभियान ग्रामोदय से भारत उदय में निर्धारित कार्यों को पूरा करने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखें। यह अभियान हर वर्ष चलेगा। अभियान की जानकारी की रिर्पोटिंग ठीक तरह से की जाये। अभियान के दौरान प्रत्येक जिले में किये गये कार्यों एवं बनाई गई कार्य-योजना की एक पुस्तिका तैयार की जाये, जो विकास कार्यों का आधार होगी।
   मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विभिन्न जिलों में अभियान के दौरान किये गये कार्यों की जानकारी ली। साथ ही पेंशन वितरण व्यवस्था में सुधार, पेयजल आपूर्ति का समुचित प्रबंध करने तथा राजस्व प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आगामी वीडियो कांफ्रेंसिंग जो 31 मई को की जायेगी, उसमें सभी जिला कलेक्टरों को अपने जिले की उपलब्धियाँ तथा कमियों को दूर करने के उपाय बताने के लिये पाँच-पाँच मिनट का समय दिया जायेगा। इस दौरान प्रभारी मंत्री एवं अन्य जन-प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। श्री चौहान ने कहा कि अंतिम ग्राम सभा पूरे प्रदेश में एक साथ आगामी एक जून को की जायेगी।
दस करोड़ पौधे रौपे जायेंगे
   मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इस वर्ष लगभग दस करोड़ पौधे लगाये जाना है। इसकी तैयारी पहले से कर ली जाये। उन्होंने कहा कि नर्मदा के दोनों किनारे एक-एक किलो मीटर वृक्षारोपण किया जाना है। यह अभियान आगामी देवउठनी ग्यारस से शुरू किया जायेगा। इसके लिये उपलब्ध सरकारी एवं निजी भूमि की जानकारी ली जाये। साथ ही किसानों को अपने खेतों में फलदार पौधे लगाने के लिये प्रोत्साहित किया जाये। श्री चौहान ने खरीफ फसल की तैयारी तथा किसानों को अधिक से अधिक दलहन फसलें लेने के लिये प्रोत्साहित करने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने कमिश्नर एवं जिला कलेक्टरों से जानकारी ली।

जिला योजना अधिकारी श्रीमती साहनी ने किया पदभार ग्रहण 
 
बुरहानपुर | 17-मई-2016
जिले में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी कार्यालय में जिला योजना अधिकारी श्रीमती किस्मत साहनी ने मंगलवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। उल्लेखनीय है कि जिला योजना अधिकारी श्री बी.एस.वासुनिया का स्थानांतरण अशोकनगर हो गया हैं।

पेंशन व पेयजल संबंधी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से करें -प्रभारी कलेक्टर श्री कुर्रे

पेंशन व पेयजल संबंधी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से करें -प्रभारी कलेक्टर श्री कुर्रे 
बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिये निर्देश 
बुरहानपुर | 16-मई-2016
जिले में पेंशन व पेयजल संबंधी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से करें। यह निर्देश प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत श्री बसंत कुर्रे ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागृह में आयोजित समय सीमा की बैठक में दिये। उन्होनें कहा कि प्रति मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में अधिकतर पेंशन और पेयजल संबंधी समस्याऐं प्राप्त होती है। इन प्रकरणों का निराकरण शीघ्रता से करना चाहिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री एन.पी.नामदेव, एसडीएम श्री के.आर.बडोले, नेपानगर एसडीएम श्री सुमेरसिंह मुजाल्दा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। प्रभारी कलेक्टर श्री कुर्रे ने समय सीमा की बैठक में ग्राम उदय से भारत उदय, वनाधिकार, समय-सीमा पत्रों, पीजीआर, जनसनुवाई एवं वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त पत्रों की विभाग एवं प्रकरणवार समीक्षा की। 
सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों का निराकरण करें
    समय सीमा बैठक में श्री कुर्रे ने सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देश देते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों का निराकरण लेबल वन पर ही नियमानुसार कर ले। उन्होंने बताया कि कोई भी शिकायत, मांग या समस्या प्राप्त होती है तो उनका निराकरण लेबल वन पर ही कर लेना चाहिए।
लंबित पडे़ पेंशन प्रकरणों का निराकरण करें
    समय सीमा बैठक में प्रभारी कलेक्टर श्री कुर्रे ने कहा कि जिन विभागों ने सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों का निराकरण नहीं किया है वे शीघ्रता से निराकृत कर पेंशन कार्यालय में भिजवायें। ताकि इसका भुगतान समय पर किया जा सकें। साथ ही सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों का पंजीयन करवाना सुनिश्चित करें।
यह भी दिये निर्देश:- 
  •     समस्त निकायों को शत-प्रतिशत जन्म व मृत्यु की पोर्टल पर एन्ट्री व मॉनीटरिंग करने।
  •     सहाकारिता उपायुक्त को समितियों के माध्यम से खाद व उर्वरकों का अग्रिम भण्डारण और वसूली कार्य में तेजी लाने।
  •     सहायक संचालक पिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को ऋण वसूली में तेजी लाने।
  •     और भू-अभिलेख सहायक अधीक्षक को भावसा मध्यम सिंचाई एवं भूदान संबंधी कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

Friday, 13 May 2016

JANSAMPARK NEWS 13-5-16

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
अपर कलेक्टर श्री नामदेव ने किया पदभार ग्रहण 
बुरहानपुर/13 मई 2016/- अपर कलेक्टर श्री एन.पी.नामदेव ने कलेक्टोरेट कार्यालय बुरहानपुर में शुक्रवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में श्री नामदेव माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल में अपर सचिव पद पर पदस्थ थे। इस अवसर पर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बसंत कुर्रे, बुरहानपुर एसडीएम श्री के.आर.बडोले, नेपानगर एसडीएम श्री सुमेरसिंह मुजाल्दा व रीडर श्री प्रमोद मोदी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। 


नोटः-फोटोग्राफ संलग्न क्रमांक-1 
समाचार
नवोदय विद्यालय की कक्षा 9 वीं में प्रवेष हेतु परीक्षा 19 जून को
बुरहानपुर/13 मई 2016/ - जवाहर नवोदय विद्यालय लोनी में वर्ष 2016-17 के लिए कक्षा 9 वीं में प्रवेष के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये थे। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र पाटी ने बताया कि कक्षा 9 वीं में प्रवेष के लिए परीक्षा 19 जून रविवार को पूर्ववत समय पर आयोजित की गई है। 
समाचार
राष्ट्रीय निर्वाचक नामावली शुद्धिकरण अभियान संबंधी निर्देश जारी 
बुरहानपुर/13 मई 2016/ - जिले में राष्ट्रीय निर्वाचक नामावली शुद्धिकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद््देश्य लिंग अनुपात (जेण्डर रेशों) की कमी को दूर करना है। वहीं 18-19 वर्ष आयु समूह के नवीन मतदाता को सम्मिलित करना, जिन मतदाताओं के नाम नामावली में सम्मिलित है, लेकिन मतदाता सूची, ईपिक कार्ड में अस्पष्ट या खराब फोटो है तो फोटो बदलवाना, नामावली में मृत, स्थानांतरित या बहुल प्रविष्टियों को दूर करना तथा नामावली में सम्मिलित मतदाताओं के विवरण में व्याप्त त्रुटियां जैंसे नाम, आयु, मकान नंबर आदि को दूर किया जाना है।
संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एम.एल.आर्य ने सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया है कि उक्त कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें। साथ ही कार्यालय के सूचना पटल पर जानकारी चस्पा की जायें। कार्यालय में आने वाले आम नागरिकों को इसकी जानकारी दे। भ्रमण के दौरान मतदाताओं को जागरूक करायें। विशेषकर महिला मतदाताओं के नाम शामिल कराने हेतु प्रयास करें। उन्होनें निर्देश दिये कि अधीनस्थ समस्त कार्यालय जिस मतदान केन्द्र क्षेत्र अंतर्गत स्थापित है। उस मतदान केन्द्र के क्षेत्रान्तर्गत बूथ लेवल अधिकारी का नाम, पद, विभाग का नाम एवं मोबाईल नंबर अनिवार्य रूप से नोटिस बोर्ड पर चस्पा करवायें। अपने अधीनस्थ सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित करें कि वे स्वयं एवं अपने परिजनों के नाम निर्वाचक नामावलियों में सम्मिलित होने की पुष्टि आवश्यक रूप करवायें। उन्होनें कहा कि वर्तमान में ग्रामोदय से भारत उदय अभियान के तहत जिले की सभी पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत ग्रामीणों को जागरूक करें तथा शासन की विभिन्न योजनान्तर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रान्तर्गत शिविर लगाये जाते है। इन शिविरों के माध्यम से भी नागरिकों में जन-जागरूकता लायें। 

समाचार
एक मुश्त समझौता योजना का लाभ लेवे 
बुरहानपुर/13 मई 2016/- म.प्र. पिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम द्वारा राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक एवं विकलांग वित्त विकास निगम के ऋणों का वितरण पूर्व वर्षो में महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र से किया गया है। जिसकी समुचित वसूली के लिए राज्य शासन द्वारा कालातीत ऋणों की वसूली हेतु एक मुश्त समझौता योजना स्वीकृत की गई है। जिसके नियम एवं शर्तो के अनुसार हितग्राही केवल मूलधन की राशि एक या दो किश्तों में जमा कर सकते है जिस पर ब्याज एवं दाण्डिक ब्याज नहीं लिया जावेगा। सहायक संचालक श्री के.एल.निगम ने जानकारी देते हुए बताया कि इस हेतु सहायक संचालक पिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग कार्यालय कक्ष क्रमांक-32 व 33 मीरा हॉस्टल अमरावती रोड़ बुरहानपुर में कार्यदिवसों में प्रातः 10.30 बजे से 5ः30 बजे तक उपस्थित होकर एक मुश्त समझौता योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है। निर्धारित अवधि में ऋण की मूलधन राशि जमा न करने पर नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया से ब्याज दाण्डिक सहित राशि वसूल की जाएगी।

JANSAMPARK NEWS 12-5-16

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजनान्तर्गत आवेदन आमंत्रित 
जिले के तीर्थयात्री वैष्णोदेवी, अजमेर और तिरूपति जायेंगे 
बुरहानपुर | 12-मई-2016
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजनान्तर्गत जिले से वैष्णोदेवी, अजमेर और तिरूपति यात्रा के लिये कार्यक्रम प्राप्त हुआ है। जिसमें वैष्णोदेवी यात्रा 28 मई से 2 जून 2016 तक जायेगी। इस हेतु आवेदन पत्र 18 मई 2016 तक प्राप्त किये जायेगें। वहीं अजमेर के लिये 22 जून से 25 जून तक यात्रा जायेगी। इसके लिये आवेदन पत्र 10 जून 2016 तक लिये जायेगें और तिरूपति यात्रा 28 जून से 3 जुलाई तक रहेगी। इसके लिये आवेदन पत्र 13 जून तक प्राप्त किये जायेगें। 
   जिला पंचायत सीईओ श्री बसंत कुर्रे ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि इस हेतु आवेदन पत्र नगरीय एवं ग्रामीण निकायों को प्रस्तुत कर सकते है। तीर्थदर्शन योजना हेतु नगर निगम एवं जनपद पंचायत बुरहानपुर, जनपद पंचायत खकनार, नगर पालिका नेपानगर, नगर परिषद् शाहपुर कार्यालय में कार्यालयीन समय में जमा कर सकते है। सीईओ श्री कुर्रे ने सभी निकायों को यात्रियों के आवेदन पत्र निर्धारित तिथि में प्राप्त कर जिला पंचायत कार्यालय बुरहानपुर आवश्यक रूप जमा करवाने के निर्देश दिये है।
सिर्फ एक क्लिक पर मिल रही है सिंहस्थ संबंधी हर जानकारी 

बुरहानपुर | 12-मई-2016
सिंहस्थ महाकुंभ में शामिल होने के इच्छुक और उज्जैन पहुँचे श्रद्धालुओं को सिंहस्थ से संबंधित कोई भी जानकारी जुटाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ रहा है। वे सिंहस्थ की वेबसाइट पर क्लिक कर इससे जुड़ी सभी जानकारी हासिल कर रहे हैं। 
    जनसम्पर्क विभाग द्वारा तैयार की गई इस वेबसाइट पर महाकालेश्वर, उज्जैन कलेक्टर, मध्यप्रदेश पर्यटन, रेलवे आदि महत्वपूर्ण लिंक भी मौजूद हैं। गूगल मेप भी उज्जैन घूमने में मददगार साबित हो रहा है। सिंहस्थ की लिंक पर क्लिक कर महाकाल के लाइव दर्शन भी कर सकते हैं। इसका लाभ वे श्रद्धालु ले सकते हैं जो किसी कारणवश उज्जैन नहीं पहुँच पा रहे हैं। वेबसाइट पर सिंहस्थ के सम्पूर्ण सन्दर्भ उपलब्ध हैं। महाकाल की नगरी, श्रीकृष्ण की शिक्षा का केन्द्र, महाकवि कालिदास की भूमि, राजा विक्रमादित्य की नगरी, उज्जैन के इतिहास को जानना हो या फिर किन-किन घाटों पर स्नान की व्यवस्था रहेगी, किन तारीखों में विशेष स्नान होंगे, यह सब कुछ आप इस वेबसाइट पर जान सकते हैं। इस पर सर्फिंग करते हुए सिंहस्थ महापर्व, समुद्र मंथन, ज्योतिषीय महत्व, अमृतमयी क्षिप्रा नदी, घाट, अखाड़ों और सिंहस्थ-2016 की पूरी जानकारी प्राप्त हो सकेगी।
    होम पेज पर उपलब्ध सिंहस्थ लिंक पर उज्जैन कैसे पहुँचें, होटल, लॉज और धर्मशाला की जानकारी भी हैं। होम पेज पर ही उज्जैन के बारे में लिंक पर सर्च कर शहर के गौरवशाली अतीत की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। इसके अलावा काल गणना केन्द्र, मोक्ष नगरी, श्री महाकालेश्वर, 84 महादेव, पंचक्रोशी परिक्रमा यात्रा सहित अन्य मंदिरों के विवरण के साथ ही निकटवर्ती स्थलों की जानकारी भी इस वेबसाइट में दी गई हैं। वहीं विशिष्ट व्यक्ति की लिंक पर राजा विक्रमादित्य, सान्दीपनि ऋषि एवं महाकवि कालिदास का विवरण भी मौजूद हैं। होम पेज में ही सिंहस्थ संबंधी विकास कार्य और उनके फोटोग्राफ्स भी देखे जा सकते हैं। 
लाईसेंसधारी दुकानों से ही खाद-बीज क्रय करें 

बुरहानपुर | 12-मई-2016
खरीफ मौसम को देखते हुये कृषि विभाग द्वारा किसानों को खाद, बीज एवं दवाई का अग्रिम भंडारण कर समय पर बोनी करने की सलाह दी जा रही है। किसानों से अपील की है कि वे खाद, बीज एवं दवायें लाईसेंसीकृत विक्रेता से ही खरीदे एवं खरीदी पश्चात पक्का बिल अवश्य ले। बिना लाईसेंसधारी दुकानों से बीज, खाद एवं दवाओं का विक्रय करते पाये जाने पर तत्काल सूचना संबंधित वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी दें। 
    उप संचालक कृषि श्री एम.एस.देवके ने बताया कि निजी बीज व उर्वरक विक्रेताओं को उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के प्रावधानों के अनुसार विक्रय के साथ केश मेमो प्रदाय करना आवश्यक है। निजी विक्रेता प्रति सप्ताह उर्वरक भंडारण, विक्रय एवं बचत की जानकारी संबंधित वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी को प्रदान करेंगे। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि विक्रेताओं द्वारा उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के प्रावधानों का उल्लंघन करते पाये जाते है तो अधिनियम के अनुसार संबंधितों पर तत्काल कार्यवाही की जाये।
प्याज भंडार गृह और पैक हाऊस निर्माण हेतु अनुदान उपलब्ध 

बुरहानपुर | 12-मई-2016
उद्यान विभाग द्वारा वर्ष 2016-17 की कार्ययोजना में प्याज भंडार गृह और पैक हाऊस निर्माण के लिये कृषको को अनुदान देने का प्रावधान किया गया हैं। प्याज उत्पादक कृषक द्वारा अपने यहां प्याज भंडार गृह का निर्माण किये जाने पर उत्पादित प्याज कुछ माह प्याज भंडार गृह में संग्रहित कर सकते है तथा अधिक मुल्य पर विक्रय कर अधिक मुनाफा कमा सकता हैं। इसी प्रकार अपने खेत पर पैक हाऊस का निर्माण कर अपने यहा उत्पादित फल जैसे केला, अनार, अमरूद आदि पैक हाऊस में ग्रेडिंग व पैकिंग कर अधिक दामो पर बेचकर अच्छा आर्थिक लाभ ले कमा सकता हैं। 
    उद्यान उपसंचालक सुश्री शानू मेश्राम ने बताया कि प्याज भण्डार गृह 25 मेट्रिक टन एवं 50 मेट्रिक टन क्षमता तथा विभाग के मापदंड के अनुसार पैक हाऊस निर्माण पर विभाग द्वारा अनुदान दिया जा रहा हैं। अतः उद्यानिकी कृषक अपने क्षेत्र के ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी अथवा कार्यालय उप संचालक उद्यान, संयुक्त जिला कार्यालय भवन रावेर रोड से शीघ्र सम्पर्क कर आवेदन प्रस्तुत करें। 
सामाजिक न्याय विभाग द्वारा निःशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना संचालित 

बुरहानपुर | 12-मई-2016
नि:शक्तजनों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु शासन द्वारा नि:शक्त विवाह प्रोत्साहन योजना संचालित की जा रही है। इसके अंतर्गत नि:शक्तजनों के विवाह करने पर युवक-युवती दोनों के नि:शक्त होने की स्थिति में एक लाख रुपए व युवक व युवती में से किसी एक के निःशक्त होने पर 50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दिए जाने का प्रावधान है। उक्त विवाह यदि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत किया जाता है तो दंपति को 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता पृथक से प्राप्त हो सकेगी।
 
जिले में निःशुल्क प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन 

बुरहानपुर | 12-मई-2016
जिले में निःशुल्क अनिवार्य अधिनियम को बेहतर क्रियान्वयन के लिये पोर्टल पर प्रदर्शित जिले में 141 गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2016-17 हेतु निःशुल्क प्रवेश की प्रक्रिया को पारदर्शी और आसान बनाने के उद्देश्य से प्रवेश प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जा रहा है। प्रवेश लाटरी के माध्यम से किया जायेगा। 
   सहायक परियोजना समन्वयक श्री सतीश इंगले ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रवेश के लिये आर.टी.ई. नियमानुसार गरीबी रेखा के नीचे के परिवार, कमजोर वर्ग (बीपीएल) एवं वंचित समूह के बच्चें जैसें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विमुक्त जाति, वनभूमि के पट्टेधारी के बच्चें, निःशक्त बच्चें, अनाथ बच्चों को 25 प्रतिशत गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में ऑनलाइन लाटरी के माध्यम से प्रवेश दिया जायेगा। इसके लिये आर.टी.ई. पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिसमें शाला की पड़ोस की सीमा एवं विस्तारित पड़ोस की सीमा अनुसार ऑनलाइन बच्चें को एडमिशन होगा। अधिनियम के तहत कक्षा पहली में प्रवेश दिया जायेगा। यदि शाला में प्री-स्कूल शिक्षा दी जाती है तो उसकी प्रथम प्रवेशित कक्षा नर्सरी/ केजी-2 में प्रवेश दिया जायेगा। यह प्रवेश नवीन प्रवेशित बच्चों का 25 प्रतिशत रहेगा। यदि कोई शाला कक्षा 6 वी से प्रारंभ होती है तो वहां अधिनियम का यह प्रावधान लागू नही होगा। राज्य शासन द्वारा निर्धारित शुल्क का एक बच्चे की शिक्षा पर किए गऐ व्यय की सीमा तक फीस की प्रतिपूर्ति शिक्षा केन्द्र बुरहानपुर द्वारा एजुकेशन पोर्टल के माध्यम से की जायेगी। ऑनलाइन प्रक्रिया www.educationportal.mp.gov.in/rte माध्यम से की जायेगी।

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...