Thursday, 2 June 2016

JANSAMPARK NEWS 1-6-16


कलेक्टर की उपस्थिति में ग्राम ईच्छापुर में ग्राम संसद का आयोजन 
ग्राम संसद में कलेक्टर ने गांव की जरूरतें पूछी 

बुरहानपुर | 01-जून-2016
बुरहानपुर जिले में ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों में अंतिम ग्राम संसद का आयोजन किया गया। सभी ग्राम संसद में ग्रामीणों से चर्चा के बाद विकास की योजनाएं बनाई जा रही है। इसके साथ ही सभी पात्र ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। जिले में इस अभियान की क्रियान्वयन की स्थिति जानने के लिए कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरीन सिंथिया ग्राम ईच्छापुर में ग्राम उदय से भारत उदय अभियान की अंतिम ग्राम संसद में शामिल हुई और ग्रामीणों से उनकी समस्याओं को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री बसंत कुर्रे, जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राकेश शर्मा, तहसीलदार श्री सुनील करवरे, पशु चिकित्सा सेंवाऐं उपसंचालक श्री एम.के.शर्मा, उद्यानीकि उपसंचालक सुश्री शानु मेश्राम, जिला समन्वयक समग्र स्वच्छता श्री प्रवीण गुप्ता, नोडल अधिकारी, सचिव श्री सुभाष प्रजापति, मास्टर टेनर्स श्री धोण्डु प्रजापति सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। 
मुख्यमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण
    ग्रामोदय से भारत उदय अभियान के तहत अंतिम ग्राम संसद के दिन सेवनिया में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ग्राम संसद में शामिल हुए जिसका सीधा प्रसारण टी.व्ही. पर किया गया। ग्राम इच्छापुर में कलेक्टर श्रीमती सिंथिया एवं ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान का उद्बोधन सुना।
    कलेक्टर श्रीमती सिंथिया के समक्ष विभाग प्रमुखों द्वारा ग्राम संसद में प्राप्त आवेदनों पर की गई कार्यवाही का पालन प्रतिवेदन पढ़कर सुनाया गया। उपसंचालक श्री शर्मा ने बताया कि ग्राम संसद के दौरान डेयरी पालन, बकरी पालन हेतु आवेदन प्राप्त हुए जिस पर कार्यवाही की गई। वहीं उपसंचालक उद्यानीकि ने बताया कि ग्राम संसद में प्याज भण्डारण, मिर्च, टैक्टर हेतु आवेदन प्राप्त हुए है। इसमें तीन प्याज भण्डारण के आशय पत्र कलेक्टर ने अरूण पुण्डलिक, मधुसुदन रामभाऊ और राजेन्द्र नीलकण्ठ को प्रदत्त किये। उन्होंने ग्रामीण कृषकों को प्याज भण्डारण के महत्व बताते हुए कहा कि शासन द्वारा 50 प्रतिशत का अनुदान दिया जाता है। इससे किसान भाई प्याज का उत्पादन कर अधिक दिनों तक प्याज भण्डारित कर सकते है। इसके लिये ऑनलाईन पंजीयन की व्यवस्था है। किसी भी कियोस्क सेंटर के माध्यम से ऑनलाईन पंजीयन किया जा सकता है। ग्राम संसद में बीपीएल पात्र हितग्राहियों की सूची का वाचन भी किया।
कलेक्टर ने दिये सफाई के निर्देश
    कलेक्टर ने ग्राम में नालियों की सफाई सप्ताह में दो दिवस करवाने के निर्देश सचिव को दिये। उन्होनें कहा कि डोर-टू-डोर कचरा एकत्र कर चिन्हित स्थान पर फिकवाने की व्यवस्था करें। उन्होनें कहा कि गांव में कोई भी व्यक्ति गंदगी का ढेर लगाता है तो उसके खिलाफ पटवारी के माध्यम से नोटिस दें। कलेक्टर ने सचिव से शौचालय निर्माण की प्रगति जानी। उन्होनें ग्रामीणों से कहा कि अपने घरों में शौचालय का निर्माण कराकर उसका उपयोग करें तथा खुले में शौच ना करने की अपील भी की। वहीं कलेक्टर के समक्ष ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या बताई। कलेक्टर ने सचिव को शीघ्रता से पेयजल की समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होनें कहा कि बारिश के पूर्व क्लोरिन की गोलियां घर-घर जाकर वितरण करवाना सुनिश्चित करें। वर्षा के दौरान सार्वजनिक स्थानो पर ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव करें। 



कलेक्टर ने ग्राम ईच्छापुर में हलसेरी सीसी नाली निर्माण कार्य का किया अवलोकन 
बारिश के पहले निर्माण कार्य पूर्ण कर ले 
बुरहानपुर | 01-जून-2016
कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरीन सिंथिया ग्राम ईच्छापुर पहुंचकर हलसेरी सीसी नाली निर्माण कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होनें इस कार्य को बारिश के पहले पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री बसंत कुर्रे, जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राकेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


JANSAMPARK NEWS 31-5-16


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ग्रामोदय से भारत उदय अभियान की समीक्षा की 

बुरहानपुर | 31-मई-2016
प्रदेश में 15 अप्रैल से 31 मई के बीच संचालित ग्रामोदय से भारत उदय अभियान की प्रगति की समीक्षा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल स्थित मंत्रालय के एनआईसी कक्ष से वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की। इस दौरान मंत्रीमण्डल के सदस्यगण व मुख्य सचिव श्री अंटोनी डिसा सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। बुरहानपुर कलेक्ट्रेट एनआईसी के वीडियों कांफ्रेंसिंग कक्ष में नेपानगर विधायक श्री राजेन्द्र दादू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गायत्री राजाराम पाटीदार, कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरीन सिंथिया, जिला पंचायत सीईओ श्री बसंत कुर्रे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। 
    खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री कुंवर श्री विजय शाह ने अपने प्रभार के बुरहानपुर, खरगोन एवं बड़वानी जिलों में ग्रामोदय से भारत उदय अभियान की प्रगति की जानकारी वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री चौहान को दी। खाद्य मंत्री श्री शाह ने तीनों जिलों में अभियान के दौरान आयोजित ग्राम सभाओं में लिए गए निर्णयों तथा की गई कार्यवाही के बारे में संक्षेप में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार तीनों जिलों में सभी पंचायतों में 3 दिवसीय ग्राम संसद भी आयोजित की गई। कलेक्टर श्रीमती सिंथिया ने बुरहानपुर जिले में इस अभियान के तहत आयोजित गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। कलेक्टर ने जिले की सभी पंचायतों में आयोजित तीन दिवसीय ग्राम संसद की बैठकों में हितग्राही चयन, गांव की विकास योजना तैयार करने तथा कृषक ग्राम सभा आयोजन के बारे में बताया।  

JANSAMPARK NEWS 30-5-16

जिले में बाढ़ आपदा को लेकर स्थापित करें कंट्रोलरूम - कलेक्टर श्रीमती सिंथिया 
साथ ही बैतूल जिला प्रशासन से चांदोरा डेम की स्थिती पर समन्वय स्थापित करने के भी दिये निर्देश 
बुरहानपुर | 30-मई-2016
सोमवार को कलेक्टोरेट सभागृह में समय सीमा की बैठक के बाद बाढ़-आपदा प्रबंधन विषय पर बैठक का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरीन सिंथिया और पुलिस अधीक्षक श्री अनिलसिंह कुशवाह की उपस्थिती में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने बाढ आपदा को दृष्टिगत रखते हुए जिला एवं तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिये। उन्होनें जल संसाधन विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि बैतूल जिले के प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय स्थापित करेंगे। ताकि वहा के चांदोरा डेम की स्थिती की जानकारी भी हमें प्राप्त होती रहें। उल्लेखनीय है कि बैतूल जिले के मुलताई के पास ताप्ती नदी पर चांदोरा डेम बना हुआ है। जिससे पानी छोड़ने पर बुरहानपुर में भी ताप्ती नदी का जलस्तर बढ़ जाता है। 
    इसके साथ ही बाढ़ आपदा के प्रबंधन की बैठक में कलेक्टर श्रीमती सिंथिया और पुलिस अधीक्षक श्री अनिलसिंह कुशवाह ने वर्तमान तैयारियों की समीक्षा करते हुए - 
  • जल की निकासी की व्यवस्था करने।
  • नालियों की साफ-सफाई करने।
  • राहत शिविर लगाने के स्थानों को चिन्हीत कर शिविर में पेयजल, प्रसाधन, भोजन, प्रकाश की व्यवस्थाऐं करने।
  • संपर्क बनाये रखने के लिये मोबाइल हमेशा चालू रखने।  
  • राहत सामग्री क्रय करने।
  • वाहनों की व्यवस्था करने।
  • तहसील कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम और वहा पर रहने वाले कर्मचारियो का नंबर जनहित में जारी करने।
  • सीएमएचओ को कैम्पों में चिकित्सकों की ड्यूटी लगाने और पर्याप्त मात्रा में दवाईयों की व्यवस्था करने।
  • दूरभाषों पर प्राप्त होने वाले निर्देशों का पालन करने।
  • नावो और गोताखोरों की व्यवस्था करने।
  • बी.एस.एन.एल.को सतत् नेटवर्क चालू रखने।
  • सभी संबंधित अधिकारियों को कम्यूनिकेशन प्लान तैयार करने ड्यूटी पर लगाये जाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के नाम व मोबाइल नंबर उपलब्ध करने।
  • जिले के जलमग्न होने वाली पुलियो और नालों पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा चेतावनी बोर्ड लगवायें। साथ ही कलेक्टर ने पशुपालन एवं कृषि विभाग को आपस में समन्वय स्थापित कर पशुओं के लिये चारे की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री बसंत कुर्रे, अपर कलेक्टर श्री एन.पी.नामदेव, संयुक्त कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य, एसडीएम बुरहानपुर श्री के.आर.बडोले, नेपानगर एसडीएम श्री सुमेरसिंह मुजाल्दा, नगर निगम आयुक्त श्री सुरेश रेवाल और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों को शॉल-श्रीफल देकर किया सम्मानित 

बुरहानपुर | 30-मई-2016
जिला प्रशासन द्वारा प्रतिमाह की तरह इस माह भी सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरीन सिंथिया ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शॉल-श्रीफल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत श्री बसंत कुर्रे, अपर कलेक्टर श्री एन.पी.नामदेव, संयुक्त कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य, एसडीएम श्री के.आर.बडोले, नेपानगर एसडीएम श्री सुमेरसिंह मुजाल्दा, जिला पेंशन अधिकारी श्री अरविन्द शर्मा, सहायक पेंशन अधिकारी श्री धर्मराज कोडले सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती सिंथिया ने जीपीओ और पी.पी.ओ. भी सौंपे। सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों में श्री अशोक कुमार टोके, श्रीमती कोकिलाबाई रामोसी, श्री उखर्डु बावीस्कर, श्री डब्बलसिंह चौधरी, श्री लक्ष्मण खेडे़कर, श्री भानुप्रतापसिंह भदौरिया और श्री बाबुलाल चौधरी शामिल है। कलेक्टर ने सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की उज्जवल भविष्य की कामना की है।

कलेक्टर ने खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया सम्मानित 

बुरहानपुर | 30-मई-2016
जिले में 10 वे भारतीय सिविल सर्विस डे के उपलक्ष्य में संयुक्त जिला कार्यालय में सिविल सेवा अधिकारियों/कर्मचारियों के मध्य खेल प्रतियोगिताऐं आयोजित की गई थी। जिसमें कैरम डबल्स, कैरम सिंगल, शतरंज व टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिताओं में विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने सहभागिता की। प्रतियोगिताओं में विजेताओं और उपविजेताओं को आज कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने प्रमाण-पत्र व शिल्ड देकर सम्मानित किया। कैरम डबल्स में संयुक्त कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य, श्री प्रमोद मोदी विजेता तथा श्री भगवान सोमवंशी, श्री सतीश तिरेसवाल उपविजेता रहे।
वहीं कैरम सिंगल में श्री प्रमोद मस्कोले विजेता व नदीम खान उपविजेता रहे। टेबल टेनिस में लोक सेवा प्रबंधक श्री मनोज शंखपाल विजेता व श्री किशन कनेश उपविजेता रहे। इसी प्रकार शतरंज प्रतियोगिता में लोक सेवा प्रबंधक श्री मनोज शंखपाल विजेता व नायब तहसीलदार श्री सुनील करवरे उपविजेता रहे। इन सभी प्रतिभागियों का कलेक्टर श्रीमती सिंथिया ने उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री बसंत कुर्रे, अपर कलेक्टर श्री एन.पी.नामदेव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



समय सीमा बैठक संपन्न 
बैठक में कलेक्टर ने प्रकरणों को निराकरण करने के दिये निर्देश 
बुरहानपुर | 30-मई-2016
कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरीन सिंथिया ने समय सीमा बैठक में सर्व कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया कि समय सीमा, सीएम हेल्पलाईन, वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त पत्र, जनसुनवाई प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करें। समय सीमा बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री बसंत कुर्रे, अपर कलेक्टर श्री एन.पी.नामदेव, संयुक्त कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य, श्री सुमेरसिंह मुजाल्दा, श्री सुरेश रेवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 
   कलेक्टर ने बैठक में समस्त निकाय प्रमुखों को निःशक्तों को चिन्हांकित कर सत्यापन की कार्यवाही 15 दिवसों में पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होनें कहा कि निकाय निःशक्तजनों के आधार नंबर, फोटो, मोबाईल नंबर, प्रमाण पत्र पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करवाये। कलेक्टर श्रीमती सिंथिया ने बैठक में जाति प्रमाण पत्र, ग्रामोदय से भारत उदय अभियान की समीक्षा कर निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिये।

JANSAMPARK NEWS 28-5-16

मुख्यमंत्री श्री चौहान 31 मई को वीडियो कान्फ्रेंसिंग से ग्रामोदय से भारत उदय अभियान की समीक्षा करेंगे

बुरहानपुर | 28-मई-2016
 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 31 मई को ग्रामोदय से भारत उदय अभियान की समीक्षा वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये करेंगे। सुबह 10 बजे से मंत्रालय के कक्ष क्रमांक-68 और 117 में यह वीडियो कांफ्रेंसिंग होगी। कक्ष क्रमांक-68 में सभी मंत्री, राज्य मंत्री और कक्ष क्रमांक-117 में अधिकारी मौजूद रहेंगे। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में कलेक्टर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संयुक्त रूप से अपने जिले में अभियान से संबंधित विशेष कार्यवाही, उपलब्धि और मुख्य मुद्दों से मुख्यमंत्री को अवगत करवायेंगे। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी संबंधितों को दिशा-निर्देश भेजे हैं। वीडिया कांफ्रेंसिंग में अपर मुख्य सचिव/ कृषि उत्पादन आयुक्त/प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा, जल-संसाधन, राजस्व, सामाजिक न्याय, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सहकारिता, महिला-बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, किसान-कल्याण एवं कृषि विकास, ऊर्जा, पशुपालन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, अनुसूचित-जाति कल्याण, अनुसूचित-जनजाति कल्याण, सामान्य प्रशासन, योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी, उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण, खेल एवं युवा कल्याण सहित सभी संभागायुक्त और कलेक्टर उपस्थित रहेंगे। 
अतिवर्षा एवं बाढ़ नियंत्रण पूर्व तैयारी संबंधी बैठक 30 मई को 
 
बुरहानपुर | 28-मई-2016
राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में बाढ़ एवं अतिवृष्टि नियंत्रण की पूर्व तैयारी की जाना है। इस सिलसिले में आगामी 30 मई को समय सीमा बैठक पश्चात दोपहर एक बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई है। यह जानकारी अपर कलेक्टर श्री एन.पी.नामदेव ने दी। उन्होनें बताया कि बैठक में आपदा प्रबंधन की तैयारियों पर चर्चा कर कार्ययोजना तैयार की जावेगी। इस अवसर पर सर्व संबंधित कार्यालय प्रमुखों को उपस्थिति अनिवार्य की गई है। 
अल्पसंख्यक महाविद्यालयों को ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया से छूट 
 
बुरहानपुर | 28-मई-2016
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा अल्पसंख्यक महाविद्यालयों को ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 2016-17 से मुक्त रखा गया है। कुल 56 अल्पसंख्यक महाविद्यालय हैं। इन महाविद्यालय में डॉ. जाकिर हुसैन एकेडमी, बुरहानपुर, मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, बुरहानपुर, डॉ. विजय लाल स्मृति महाविद्यालय, दमोह, द भोपाल स्कूल ऑफ सोशल साइंसेस, ऑल सेंट कॉलेज ऑफ साइंस एण्ड कॉमर्स भोपाल, सेन्ट पॉल इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, इंदौर, गाँधी पी.आर. कॉलेज होशंगाबाद रोड, भोपाल, सिलिकोबाइट कटनी डिग्री कॉलेज कटनी, इन्दिरा प्रियदर्शिनी कॉलेज, भोपाल, एस.ए.एम. कन्या महाविद्यालय, अशोका गार्डन, भोपाल, जवाहर लाल नेहरू पी.जी. महाविद्यालय, भोपाल, बोनीफाई कॉलेज नरेलाशंकरी, भोपाल, रेनेसा लॉ कॉलेज, इंदौर, इंदौर इन्दिरा स्कूल ऑफ केरियर स्टडीज, इंदौर, रेनेसा कॉलेज ऑफ कॉमर्स एण्ड मेनेजमेंट, इंदौर, क्रिश्चियन ऐनीमेन्ट एकेडमी ऑफ मेनेजमेंट प्रोफेशनल, इंदौर, सेंट आलिशियस कॉलेज, जबलपुर, प्रियदर्शिनी अंजुमन इस्लामिया गर्ल्स कॉलेज, जबलपुर, पायनियर इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, इंदौर, सेंट नारबर्टस कॉलेज, जबलपुर, श्री गुरु तेगबहादुर खालसा कॉलेज, जबलपुर, वर्धमान महाविद्यालय, सूरजगंज जिला होशंगाबाद, आयडिजिस्टिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेनेजमेंट, इंदौर, इंदौर इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ, इंदौर, सेंट मेरी पी.जी. कॉलेज, विदिशा, श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय, गंजबासोदा, डेनियलशन महाविद्यालय, छिन्दवाड़ा, श्री गणेश प्रसाद वर्णी स्नातक महाविद्यालय घुवारा जिला छतरपुर, कुसुम बाई जैन कन्या महाविद्यालय भिण्ड, विद्या सागर संस्थान, अवधपुरी, भोपाल शामिल हैं।
    अन्य महाविद्यालय हैं प.म.ब. गुजराती विज्ञान महाविद्यालय, इंदौर, मातुश्री कंकुबेन हीराचन्द संघवी गुजराती कन्या महाविद्यालय, इंदौर, जमुनालाल रामलाल कीमती कन्या महाविद्यालय रामपुर जिला नीमच, इंदौर स्कूल ऑफ सोशल वर्क ओल्ड सीहोर रोड, इंदौर, सॉफ्ट विजन कॉलेज स्कीम-54 इंदौर, कोठारी कॉलेज ऑफ मेनेजमेंट साइंस एण्ड टेक्नालॉजी, इंदौर, इस्लामिया करीमिया कॉलेज, इंदौर, स्वाति जैन महाविद्यालय, 33 हार्वर्ड स्ट्रीट, इंदौर, माता गुजरी कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, इंदौर, प. म. ब. गुजराती कला एवं विधि महाविद्यालय, इंदौर, महाराजा रंजीत सिंह कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, इंदौर, जैन महाविद्यालय, भिण्ड, एम.बी. खालसा महाविद्यालय, इंदौर, इंदौर क्रिश्चियन कॉलेज, इंदौर, जैन कॉलेज जैन केम्पस, लश्कर, ग्वालियर, श्री जैन श्वेताम्बर प्रोफेशनल एकेडमी, इंदौर, प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मेनेजमेंट एण्ड रिसर्च, इंदौर, रेडिएन्ट इंस्टीट्यूट ऑफ मेनेजमेंट एण्ड साइंस, इंदौर, आल्टीयस इंस्टीट्यूट ऑफ यूनिवर्सल स्टडीज, इंदौर, विशिष्ट स्कूल ऑफ मेनेजमेंट, इंदौर, माता गूजरी महिला महाविद्यालय, जबलपुर, श्री जयंतीलाल हीराचन्द संघवी गुजराती इनोवेटिव कॉलेज ऑफ कॉमर्स एण्ड साइंस इंदौर, श्री जैन दिवाकर महाविद्यालय, इंदौर, एसडीपीएस वूमन्स कॉलेज, इंदौर, सैफिया विज्ञान महाविद्यालय, भोपाल और सैफिया आर्टस एण्ड कॉमर्स कॉलेज, भोपाल।

Saturday, 28 May 2016

JANSAMPARK NEWS 27-5-16

वैष्णोदेवी तीर्थदर्शन यात्रा हेतु आज रवाना होंगे जिले के वरिष्ठ नागरिक 

बुरहानपुर | 27-मई-2016
मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना के तहत जिले के वरिष्ठ नागरिक 28 मई को वैष्णोदेवी तीर्थ यात्रा के लिए प्रातः 8.30 बजे बुरहानपुर रेल्वे स्टेशन से रवाना होंगे। वैष्णोदेवी यात्रा 28 मई से 2 जून तक रहेगी। योजनान्तर्गत जिले से 122 चयनित हितग्राही, 3 अनुरक्षक एवं 5 सुरक्षा बल एवं चिकित्सक साथ जायेंगे। इस तीर्थ यात्रा में शामिल होने वाले वरिष्ठ नागरिकों को बुरहानपुर रेल्वे स्टेशन पर 28 मई को प्रातः 8 बजे उपस्थित होने का अनुरोध किया गया हैं। 

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा नये शिक्षा सत्र का अकादमिक केलेंडर जारी 

बुरहानपुर | 27-मई-2016
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा सत्र 2016-17 के लिए अकादमिक केलेण्डर जारी कर दिया गया है। आरंभिक कक्षाएँ प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर के लिए एक से 13 जुलाई और द्वितीय चतुर्थ और छठे एक सेमेस्टर के लिए 2 जनवरी 2017 को लगेंगी। प्रथम तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर के लिए 144 और द्वितीय, चतुर्थ और छठे सेमेस्टर के लिए 143 कार्य दिवस निर्धारित किए गए हैं।
   प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर के लिए शैक्षणिक एवं सतत समग्र मूल्यांकन 14 जुलाई से 7 नवम्बर तक, सी.सी.ई. कार्य सितम्बर के चौथे सप्ताह में, परीक्षा पूर्व तैयारी अवकाश 8 से 14 नवम्बर, प्रायोगिक परीक्षाएँ 15 अक्टूबर से 7 नवम्बर तक, सेमेस्टर एवं एटीकेटी परीक्षाएँ 15 नवम्बर से 21 दिसम्बर, परीक्षा परिणाम की घोषणा 31 दिसम्बर 2016 तक, विद्यार्थियों के लिए सेमेस्टर ब्रेक 22 से 31 दिसम्बर तक, छात्र संघ गठन अगस्त-सितम्बर, खेलकूद और युवा उत्सव गतिविधियाँ अक्टूबर में और वार्षिकोत्सव तथा पुरस्कार वितरण फरवरी अंतिम सप्ताह या मार्च प्रथम सप्ताह में किया जायेगा।
   द्वितीय, चतुर्थ एवं छठे सेमेस्टर के लिए शैक्षणिक एवं सतत समग्र मूल्यांकन 3 जनवरी से 25 अप्रैल 2017, सी.सी.ई. मार्च द्वितीय सप्ताह, परीक्षा पूर्व तैयारी अवकाश 26 से 27 अप्रैल, प्रायोगिक परीक्षाएँ 25 मार्च से 25 अप्रैल के बीच, सेमेस्टर एवं एटीकेटी परीक्षा 28 अप्रैल से 26 मई तक, परीक्षा परिणामों की घोषणा 15 जून 2017 और सेमेस्टर ब्रेक 27 मई से 30 जून 2017 तक रहेगा। सेमेस्टर ब्रेक में एन.एस.एस. एवं एन.सी.सी. शिविर लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
वन्यप्राणी द्वारा जनहानि राशि 1.50 लाख से बढ़कर 4 लाख हुई 

बुरहानपुर | 27-मई-2016
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के अनुरूप राज्य शासन ने वन्य-जीव से होने वाली क्षतिपूर्ति की राशि डेढ़ लाख से बढ़ाकर 4 लाख रुपये कर दी है। वन्य-प्राणी द्वारा जन-पशु हानि और जन-पशु घायल पर दी जाने वाली राशि फरवरी, 2016 से पुनरीक्षित की गयी है। इसके पूर्व वन्य-प्राणियों द्वारा जन-हानि होने पर डेढ़ लाख तथा इलाज पर हुआ व्यय, स्थायी रूप से अपंग होने पर एक लाख रुपये और इलाज का व्यय, जन घायल होने पर 30 हजार रुपये देने का प्रावधान था।
    अब वन्य-प्राणी के हमले से मारे गये व्यक्ति के वैधानिक उत्तराधिकारी को 4 लाख रुपये दिये जायेंगे। व्यक्ति की मृत्यु यदि घायल किये जाने के बाद इलाज के दौरान हुई हो, तो इलाज पर हुआ वास्तविक व्यय मिलेगा। हमले से स्थायी अपंगता होने पर 2 लाख रुपये और इलाज पर हुआ वास्तविक व्यय तथा अस्पताल में भर्ती होने की अवस्था में अतिरिक्त रूप से 500 रुपये प्रतिदिन (अधिकतम सीमा 50 हजार रुपये) दिया जायेगा। इसी तरह वन्य-प्राणी द्वारा घायल व्यक्ति को इलाज पर हुआ वास्तविक व्यय और अस्पताल में भर्ती होने पर 500 रुपये प्रतिदिन देय होगा।
    वन्य-प्राणी द्वारा पशु-हानि पर राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के अनुसार क्षतिपूर्ति राशि दी जायेगी। पशु घायल होने पर राजस्व पुस्तक परिपत्र के अनुसार पशु-हानि के लिये देय मुआवजा राशि की 50 प्रतिशत राशि तक क्षतिपूर्ति राशि दी जा सकेगी। उल्लेखनीय है कि वन्य-प्राणियों से व्यक्ति के घायल होने अथवा उसकी मृत्यु होने, पशु-हानि, पशु-घायल के लिये मध्यप्रदेश लोक-सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम-2010 में क्षतिपूर्ति भुगतान की व्यवस्था है।
सुपर-100 कार्यक्रम के लिये विद्यार्थियों के चयन और प्रवेश के लिये निर्देश जारी 

बुरहानपुर | 27-मई-2016
राज्य शासन ने शैक्षिक सत्र 2016-17 में सुपर-100 कार्यक्रम के क्रियान्वयन के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किये हैं। योजना में प्रत्येक जिले में शासकीय विद्यालय के कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में मेरिट के आधार पर चयनित गणित, जीव विज्ञान और वाणिज्य संकाय के 2-2 विद्यार्थी (कुल 6) को इंदौर के शासकीय मल्हार आश्रम उच्चर माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश दिलवाया जायेगा। चयनित विद्यार्थियों के आवास, भोजन, शिक्षण एवं प्रशिक्षण की व्यवस्था राज्य शासन सुनिश्चित करेगा। कक्षा 11वीं एवं 12वीं के शिक्षण के साथ ही उन्हें इंजीनियरिंग, मेडिकल एवं चार्टर्ड एकाउंटेंट कोर्स में प्रवेश के लिये 2 वर्षीय विशेष प्रशिक्षण दिलवाया जायेगा। इसमें केवल उन विद्यार्थियों को शामिल किया जायेगा, जिन्होंने शासकीय विद्यालय में अध्ययनरत रहकर माध्यमिक शिक्षा मण्डल की कक्षा 10वीं परीक्षा नियमित परीक्षार्थी के रूप में उत्तीर्ण की है। मेरिट आधार पर यदि कोई विद्यार्थी मल्हार आश्रम उ.मा.वि. में प्रवेश लेना नहीं चाहता, तो उसके एवं अभिभावक से लिखित असहमति प्राप्त कर उसे अभिलेख में रखवाने को कहा गया है। ऐसी स्थिति में प्रवेश के अनिच्छुक विद्यार्थी से कम अंक वाले का चयन करने को कहा गया है। जिला-स्तर पर विद्यार्थियों के चयन में पारदर्शिता बनाये रखने के लिये समिति के गठन का सुझाव भी दिया गया है।
विद्यार्थियों का चयन
    नौ विद्यार्थी की प्रतीक्षा-सूची भी बनवाने को कहा गया है, ताकि चयनित विद्यार्थियों में से किसी के अपरिहार्य कारण से इंदौर नहीं जाने पर प्रतीक्षा-सूची के विद्यार्थी को अवसर मिल सके। प्रतीक्षा-सूची में प्रत्येक संकाय के 3-3 विद्यार्थी का चयन करने को कहा गया है। विद्यार्थियों की चयन/प्रतीक्षा-सूची 10 जून तक अनिवार्य रूप से तैयार करवाने के निर्देश दिये गये हैं। सूची 20 जून तक मल्हार आश्रम विद्यालय के प्राचार्य को भेजने को कहा गया है। जिले से विद्यार्थी को डीईओ से प्रति-हस्ताक्षरित स्थानांतरण प्रमाण-पत्र, दसवीं की मूल अंक-सूची, जाति, निवास, आय, चरित्र प्रमाण-पत्र, आधार-कार्ड, समग्र आई.डी. नम्बर, गरीबी रेखा के संबंध में जीवन-यापन संबंधी प्रमाण-पत्र प्राचार्य को प्रस्तुत करना होगा। चयनित विद्यार्थी को एक जुलाई को कक्षा में प्रवेश एवं विशेष प्रशिक्षण के लिये विद्यालय में उपस्थित होना होगा।

Thursday, 26 May 2016

JANSAMPARK NEWS 26-5-16

जिले के किसान भाई उर्वरकों का अग्रिम भण्डारण करें -अपर कलेक्टर श्री नामदेव 

बुरहानपुर | 25-मई-2016
जिले के किसान भाई उर्वरकों का अभी से ही अग्रिम भण्डारण करें ले। यह बात बुधवार को अपर कलेक्टर श्री एन.पी.नामदेव ने कलेक्टोरेट सभागृह में आयोजित खरीफ सीजन 2016 के लिये अग्रिम भण्डारण के लक्ष्य पूर्ति संबंधी बैठक में कही। इस दौरान जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक खण्डवा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अनूप कुमार जैन, सहकारिता उपायुक्त श्री जे.एल.बर्डे एवं कृषि उपसंचालक श्री एम.एस.देवके सहित सेवा सहकारी समितियों के प्रबंधक एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों के शाखा प्रबंधक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 
    बैठक में अपर कलेक्टर श्री नामदेव ने जिले के समस्त किसान भाईयों से अनुरोध किया है कि वर्षा के पहले अपने-अपने क्षेत्र की समितियों से उर्वरकों का सुरक्षित स्थान पर अग्रिम भण्डारण करना सुनिश्चित करें। ताकि समितियों में गोदाम खाली होने पर और उर्वरकों का भण्डारण किया जा सकेगा। उन्होंने इस संबंध में समितियों के प्रबंधकों एवं बैंक के सभी शाखा प्रबंधकों को 30 मई के पूर्व किसानों को उर्वरकों का आवश्यक रूप से वितरण कराकर अग्रिम भण्डारण करने के निर्देश दिये है।
    डीएपी विपणन संघ में 2700 मैट्रिक टन वहीं समितियों में 2025 मैट्रिक टन का लक्ष्य है। इसी प्रकार कॉम्पलैक्स विपणन संघ में 7881 मैट्रिक टन वहीं समितियों में 6350 मैट्रिक टन लक्ष्य है। यूरिया विपणन संघ में 5000 मैट्रिक टन वहीं समितियों में 4286 मैट्रिक टन का लक्ष्य है और पोटाश विपणन संघ में 5865 मैट्रिक टन एवं समितियों में 4399 मैट्रिक टन का लक्ष्य है।

Wednesday, 25 May 2016

JANSAMPARK NEWS 24-5-16

स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीयन प्रारम्भ 
स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश के लिये 1 जून से 
बुरहानपुर | 24-मई-2016
उच्च शिक्षा विभाग के शासकीय और अशासकीय महाविद्यालयों के स्नातक तथा स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में सत्र 2016-17 के लिये केन्द्रीयकृत ऑनलाइन प्रवेश की व्यवस्था की गयी है। स्नातक के लिये ऑनलाइन पंजीयन 20 मई से तथा स्नातकोत्तर के लिये 1 जून से होगा। कक्षा 12 वीं में पूरक आये विद्यार्थियों को भी प्रावधिक प्रवेश के लिये पंजीयन करवाना अनिवार्य है।
स्नातक प्रथम सेमेस्टर
    प्रथम चरण में ऑनलाइन पंजीयन एवं महाविद्यालय/पाठ्यक्रम/विषय समूह का विकल्प 20 मई से 13 जून, 2016 तक दिया जा सकेगा। दस्तावेजों का सत्यापन 20 मई से 15 जून तक होगा। सीट आवंटन-पत्र 20 जून को जारी होंगे। आवंटित महाविद्यालय में जरूरी दस्तावेज जमा कर ऑनलाइन शुल्क भुगतान की लिंक इनिशिएट 20 से 25 जून तक करवानी होगी। आवेदक द्वारा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शुल्क का भुगतान 20 से 25 जून तक करना होगा। बैंक चालान से भुगतान करने की स्थिति में आवेदक को 24 जून, 2016 तक बैंक के निर्धारित समय में भुगतान करना होगा।
द्वितीय चरण
    प्रथम चरण में अपंजीकृत आवेदक द्वितीय चरण में 21 से 28 जून तक पंजीयन एवं महाविद्यालय/पाठ्यक्रम/विषय समूह का विकल्प भर सकते हैं। नव पंजीकृत आवेदकों के दस्तावेजों का सत्यापन 21 से 30 जून तक होगा। प्रथम चरण में खाली रह गयी सीटों के लिये 15 जून तक सत्यापित पूर्व पंजीकृत अप्रवेशित आवेदक फिर से महाविद्यालय/पाठ्यक्रम/विषय समूह का विकल्प 27 से 30 जून तक दे सकते हैं। सीट आवंटन-पत्र 2 जुलाई को जारी होगा। आवंटित महाविद्यालय में जरूरी दस्तावेज जमा कर ऑनलाइन शुल्क भुगतान की लिंक इनिशिएट 2 से 7 जुलाई तक करवानी होगी। आवेदक द्वारा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शुल्क का भुगतान 2 से 7 जुलाई तक करना होगा। बैंक चालान से भुगतान करने की स्थिति में आवेदक को 5 जुलाई, 2016 तक बैंक के निर्धारित समय में भुगतान करना होगा।
तृतीय चरण
    पूर्व में अपंजीकृत आवेदक तृतीय चरण में 4 से 7 जुलाई तक पंजीयन एवं महाविद्यालय/पाठ्यक्रम/विषय समूह का विकल्प भर सकते हैं। नव पंजीकृत आवेदकों के दस्तावेजों का सत्यापन 4 से 11 जुलाई तक होगा। द्वितीय चरण में खाली रह गयी सीटों के लिये 30 जून तक सत्यापित पूर्व पंजीकृत अप्रवेशित आवेदक फिर से महाविद्यालय/पाठ्यक्रम/विषय समूह का विकल्प 8 से 11 जुलाई तक दे सकते हैं। सीट आवंटन-पत्र प्रतीक्षा-सूची सहित 15 जुलाई को जारी होगा। आवंटित महाविद्यालय में जरूरी दस्तावेज जमा कर ऑनलाइन शुल्क भुगतान की लिंक इनिशिएट 15 से 19 जुलाई तक करवानी होगी। आवेदक द्वारा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शुल्क का भुगतान 15 से 19 जुलाई तक करना होगा। बैंक चालान से भुगतान करने की स्थिति में आवेदक को 18 जुलाई, 2016 तक बैंक के निर्धारित समय में भुगतान करना होगा।
प्रतीक्षा-सूची
    प्रतीक्षा-सूची वाले आवेदकों द्वारा वरीयताओं अनुसार रिक्त सीटों वाले महाविद्यालय में अपनी उपस्थिति सभी आवश्यक मूल प्रमाण-पत्रों सहित 22 जुलाई को दोपहर 12 बजे तक देनी होगी। ऑनलाइन शुल्क भुगतान के लिये लिंक इनिशिएट 22 जुलाई को ही होगी। ऑनलाइन शुल्क का भुगतान 22 से 25 जुलाई तक करना होगा। चालान के माध्यम से 23 जुलाई तक शुल्क का भुगतान करना होगा।
स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर
    प्रथम चरण में ऑनलाइन पंजीयन एवं महाविद्यालय/पाठ्यक्रम/विषय समूह का विकल्प एक से 15 जून, 2016 तक दिया जा सकेगा। दस्तावेजों का सत्यापन एक से 17 जून तक होगा। सीट आवंटन-पत्र 22 जून को जारी होंगे। आवंटित महाविद्यालय में जरूरी दस्तावेज जमा कर ऑनलाइन शुल्क भुगतान की लिंक इनिशिएट 22 से 27 जून तक करवानी होगी। आवेदक द्वारा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शुल्क का भुगतान 22 से 27 जून तक करना होगा। बैंक चालान से भुगतान करने की स्थिति में आवेदक को 24 जून, 2016 तक बैंक के निर्धारित समय में भुगतान करना होगा।
द्वितीय चरण
    प्रथम चरण में अपंजीकृत आवेदक द्वितीय चरण में 23 से 30 जून तक पंजीयन एवं महाविद्यालय/पाठ्यक्रम/विषय समूह का विकल्प भर सकते हैं। नव पंजीकृत आवेदकों के दस्तावेजों का सत्यापन 23 जून से एक जुलाई तक होगा। प्रथम चरण में खाली रह गयी सीटों के लिये 17 जून तक सत्यापित पूर्व पंजीकृत अप्रवेशित आवेदक फिर से महाविद्यालय/पाठ्यक्रम/विषय समूह का विकल्प 28 जून से एक जुलाई तक दे सकते हैं। सीट आवंटन-पत्र 5 जुलाई को जारी होगा। आवंटित महाविद्यालय में जरूरी दस्तावेज जमा कर ऑनलाइन शुल्क भुगतान की लिंक इनिशिएट 5 से 8 जुलाई तक करवानी होगी। आवेदक द्वारा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शुल्क का भुगतान 5 से 8 जुलाई तक करना होगा। बैंक चालान से भुगतान करने की स्थिति में आवेदक को 7 जुलाई, 2016 तक बैंक के निर्धारित समय में भुगतान करना होगा।
तृतीय चरण
    पूर्व में अपंजीकृत आवेदक तृतीय चरण में 5 से 12 जुलाई तक पंजीयन एवं महाविद्यालय/पाठ्यक्रम/विषय समूह का विकल्प भर सकते हैं। नव पंजीकृत आवेदकों के दस्तावेजों का सत्यापन 5 से 13 जुलाई तक होगा। द्वितीय चरण में खाली रह गयी सीटों के लिये एक जुलाई तक सत्यापित पूर्व पंजीकृत अप्रवेशित आवेदक फिर से महाविद्यालय/पाठ्यक्रम/विषय समूह का विकल्प 9 से 13 जुलाई तक दे सकते हैं। सीट आवंटन-पत्र प्रतीक्षा-सूची सहित 18 जुलाई को जारी होगा। आवंटित महाविद्यालय में जरूरी दस्तावेज जमा कर ऑनलाइन शुल्क भुगतान की लिंक इनिशिएट 18 से 20 जुलाई तक करवानी होगी। आवेदक द्वारा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शुल्क का भुगतान 18 से 20 जुलाई तक करना होगा। बैंक चालान से भुगतान करने की स्थिति में आवेदक को 19 जुलाई, 2016 तक बैंक के निर्धारित समय में भुगतान करना होगा।
प्रतीक्षा-सूची
    प्रतीक्षा-सूची वाले आवेदकों द्वारा वरीयताओं अनुसार रिक्त सीटों वाले महाविद्यालय में अपनी उपस्थिति सभी आवश्यक मूल प्रमाण-पत्रों सहित 22 जुलाई को दोपहर 12 बजे तक देनी होगी। ऑनलाइन शुल्क भुगतान के लिये लिंक इनिशिएट 22 जुलाई को ही होगी। ऑनलाइन शुल्क का भुगतान 22 से 25 जुलाई तक करना होगा। चालान के माध्यम से 23 जुलाई तक शुल्क का भुगतान करना होगा।
    प्रथम चरण में पंजीयन के लिये 100 रुपये, द्वितीय चरण में पंजीयन के लिये विलंब शुल्क सहित 250 रुपये और तृतीय चरण में पंजीयन के लिये विलंब शुल्क सहित 500 रुपये का भुगतान करना होगा। प्रवेश प्रक्रिया संबंधी विस्तृत जानकारी उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर अपलोड है। इसके साथ ही यह जानकारी www.epravesh.nic.in पोर्टल पर भी उपलब्ध है।
ग्रामोदय से भारत उदय अभियान 
मुख्यमंत्री श्री चौहान 1 जून को ग्राम संसद को संबोधित करेंगे 
बुरहानपुर | 24-मई-2016
 
 
    मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एक जून को ग्रामोदय से भारत उदय अभियान में सभी ग्राम पंचायत स्तर पर होने वाली ग्राम संसद को संबोधित करेंगे। इसका लाइव टेलीकास्ट होगा, जिसके प्रसारण की व्यवस्था सभी पंचायत में की जायेगी। ग्रामोदय से भारत उदय अभियान के अंतिम दौर में एक जून को सभी ग्राम पंचायत में सुबह 9 से 11 बजे के बीच ग्राम संसद होगी। ग्राम संसद में संबंधित नोडल अधिकारी उपस्थित सदस्यों के समक्ष अभियान में की गयी कार्यवाही का पालन-प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। इसमें विकास, कृषि तथा हितग्राहीमूलक योजना शामिल होंगी। इसके बाद सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री सीधे ग्रामसभा के सदस्यों को संबोधित करेंगे। इस संबंध में राज्य शासन ने सभी आयुक्त, कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत को निर्देश जारी कर दिये हैं। जिला मुख्यालय में कार्यक्रम में सांसद, क्षेत्रीय विधायक एवं अध्यक्ष जिला एवं जनपद पंचायत को आमंत्रित करने के निर्देश दिये गये हैं। जन-प्रतिनिधि वी.सी. के माध्यम से मुख्यमंत्री से भी चर्चा कर सकेंगे।
असफल विद्यार्थियों के लिए वरदान है ’‘रूक जाना नहीं‘’ योजना 

बुरहानपुर | 24-मई-2016
 
   पिछले कुछ वर्षो में यह देखा गया है कि बोर्ड परीक्षाओं में असफल रहे विद्यार्थी निराश होकर आत्महत्या जैसे कदम उठा लेते है। इस वर्ष मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर प्रदेश सरकार ने हाई स्कूल व हायर सेकेण्डरी परीक्षा में अनुत्तीर्ण की पात्रता वाले विद्यार्थियों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए एक ओर मौका देकर उनका एक साल बचाने के लिए ‘‘रूक जाना नहीं‘‘ योजना प्रारंभ की है। इस योजना के तहत इस वर्ष कक्षा 10 वीं व 12 वीं की परीक्षा में असफल रहे विद्यार्थियों के लिए मध्य प्रदेश राज्य ओपन स्कूल द्वारा पुनः परीक्षा ली जायेगी। विद्यार्थी को केवल उन विषयों की ही परीक्षा देना होगी जिनमें वह अनुत्तीर्ण हुआ है। इस योजना में यह व्यवस्था की गई है कि परीक्षा उपरांत डिजिटल पद्धति से तुरंत मूल्यांकन कर परीक्षा परिणाम शीघ्रता से घोषित किया जायेगा, ताकि जो विद्यार्थी इस योजना के तहत उत्तीर्ण घोषित किये जाते है वे इसी जुलाई माह में अगली कक्षा में प्रवेश ले सकें। यह व्यवस्था इसलिए की गई है ताकि अनुत्तीर्ण होने के कारण विद्यार्थियों का एक साल खराब न हो। 
   ‘‘रूक जाना नहीं‘‘ योजना के तहत 25 मई तक एमपी ऑनलाईन के कियोस्क के माध्यम से विद्यार्थी परीक्षा हेतु आवेदन कर सकेंगे, परीक्षा 15 जून से प्रारंभ होगी। परीक्षा से पूर्व 8 से 14 जून तक सात दिवसीय निःशुल्क सम्पर्क कार्यक्रम भी आयोजित कर विद्यार्थियों को आवश्यक मार्गदर्षन दिया जायेगा। आवेदक परीक्षार्थी जिन विषयों में इस योजना के तहत परीक्षा देगा उनमें उत्तीर्ण होने पर उसे राज्य ओपन स्कूल द्वारा सभी विषयों को शामिल करते हुये एक नयी मार्कशीट जारी की जायेगी जिसमें सभी विषयों के अंक शामिल होंगे। इस योजना संबंधी कोई भी समस्या आने पर विद्यार्थी एम.पी.ऑनलाईन की हेल्पलाईन दूरभाष क्रमांक 0755-4019400 पर सम्पर्क कर सकते है। परीक्षा के प्रवेश पत्र 1 जून से डाउनलोड किये जा सकते है। 
   परीक्षा शुल्क - हाई स्कूल परीक्षा कक्षा 10 वीं में सामान्य वर्ग के जो विद्यार्थी 2 विषयों में अनुत्तीर्ण हुये है उन्हें 1210 रूपये परीक्षा शुल्क देना होगी। इसी तरह जो विद्यार्थी 3 विषयों में अनुत्तीर्ण हुये है उन्हें 1500 रूपये परीक्षा शुल्क देना होगी। जो विद्यार्थी 4 विषयों में अनुत्तीर्ण हुये है उन्हें 1760 रूपये परीक्षा शुल्क देना होगी। जो विद्यार्थी 5 विषयों में अनुत्तीर्ण हुये है उन्हें 2010 रूपये परीक्षा शुल्क देना होगी। जो विद्यार्थी 6 विषयों में अनुत्तीर्ण हुये है उन्हें 2060 रूपये परीक्षा शुल्क देना होगी। बी.पी.एल कार्डधारी अथवा महिला अथवा 40 प्रतिशत से अधिक विकलांग अथवा अनुसूचित जाति या जनजाति वर्ग के जो विद्यार्थी 2 विषयों में अनुत्तीर्ण हुये है उन्हें 835 रूपये परीक्षा शुल्क देना होगी। इसी तरह जो विद्यार्थी 3 विषयों में अनुत्तीर्ण हुये है उन्हें 1010 रूपये परीक्षा शुल्क देना होगी। जो विद्यार्थी 4 विषयों में अनुत्तीर्ण हुये है उन्हें 1160 रूपये परीक्षा शुल्क देना होगी। जो विद्यार्थी 5 विषयों में अनुत्तीर्ण हुये है उन्हें 1310 रूपये परीक्षा शुल्क देना होगी। जो विद्यार्थी 6 विषयों में अनुत्तीर्ण हुये है उन्हें 1360 रूपये परीक्षा शुल्क देना होगी।
   हायर सेकेण्डरी परीक्षा कक्षा 12 वीं में सामान्य वर्ग के जो विद्यार्थी 2 विषयों में अनुत्तीर्ण हुये है उन्हें 1460 रूपये परीक्षा शुल्क देना होगी। इसी तरह जो विद्यार्थी 3 विषयों में अनुत्तीर्ण हुये है उन्हें 1710 रूपये परीक्षा शुल्क देना होगी। जो विद्यार्थी 4 विषयों में अनुत्तीर्ण हुये है उन्हें 1960 रूपये परीक्षा शुल्क देना होगी। जो विद्यार्थी 5 विषयों में अनुत्तीर्ण हुये है उन्हें 2210 रूपये परीक्षा शुल्क देना होगी।  बी.पी.एल कार्डधारी अथवा महिला अथवा 40 प्रतिशत से अधिक विकलांग अथवा अनुसूचित जाति या जनजाति वर्ग के जो विद्यार्थी 2 विषयों में अनुत्तीर्ण हुये है उन्हें 960 रूपये परीक्षा शुल्क देना होगी। इसी तरह जो विद्यार्थी 3 विषयों में अनुत्तीर्ण हुये है उन्हें 1110 रूपये परीक्षा शुल्क देना होगी। जो विद्यार्थी 4 विषयों में अनुत्तीर्ण हुये है उन्हें 1260 रूपये परीक्षा शुल्क देना होगी। जो विद्यार्थी 5 विषयों में अनुत्तीर्ण हुये है उन्हें 1410 रूपये परीक्षा शुल्क देना होगी।
जिले में बीटी कपास बीज पैकेट के मूल्य घोषित 

बुरहानपुर | 24-मई-2016
किसान कल्याण तथा कृषि विकास उपसंचालक श्री एम.एस.देवके ने जिले के किसान भाईयों को बी.टी.कपास बीज संबंधी जानकारी दी है। उन्होनें बताया कि शासन द्वारा वर्ष 2016-17 हेतु बीटी कपास बीज पैकेट (बी.टी.कपास के 450 ग्राम तथा रिफ्यूयिया के 120 ग्राम) अधिकतम मूल्य घोषित किया गया है। इसमें बी.टी.कपास संकर का बी.जी.-1 संस्करण अधिकतम बिक्री मूल्य 635 रूपये एवं बी.टी.कपास संकर का बी.जी.-2 संस्करण 800 रूपये निर्धारित किया गया हैं। श्री देवके ने जिले के किसानों से अनुरोध किया है कि बीज खरीदते समय पक्का बिल अवश्य प्राप्त करें। साथ ही उक्त निर्धारित मूल्य से अधिक का भुगतान ना करें। यदि इससे अधिक राशि ली जाती है तो इसकी सूचना कार्यालयीन समय में नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 07325-241752 पर दे। 

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...