Tuesday, 7 June 2016

JANSAMPARK NEWS 4-6-16

विद्यादान योजना संबंधी बैठक संपन्न 
अपना ज्ञान विद्यार्थियों को देकर सभी विद्यादान योजना से जुड़े -कलेक्टर श्रीमती सिंथिया, विद्यादान नाम से एक अनूठी और अभिनव योजना 
बुरहानपुर | 04-जून-2016
 जिले में शासकीय स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विद्यादान नाम से एक अनूठी और अभिनव योजना लागू की गयी है। इस संबंध में कलेक्ट्रेट सभागृह में शनिवार को स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि व स्कूलों के प्रतिनिधियों की बैठक संपन्न हुई। 
   बैठक में कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरीन सिंथिया ने जानकारी देते हुए बताया कि शासकीय स्कूलों में निःशुल्क पढ़ाने के लिये अपनी रुचि प्रदर्शित कर विद्यादान योजना के अंतर्गत अपना पंजीयन करना होगा। इस योजना के अंतर्गत www.vidhyadaan.com वेबसाइट बनायी गयी है। इसमें प्रोफेशनल सफल उद्यमी, अधिकारी, छात्र, गृहणी व अन्य सामाजिक व गैर शासकीय संगठनों से जूडे़ हुए व्यक्ति अपना ईमेल-आई डी बनाकर इस वेबसाइट के माध्यम से प्राथमिक एवं माध्यमिक शासकीय स्कूलों में सप्ताह में एक दिन एक निर्धारित समय न्यूनतम दो घण्टे पढ़ाने के लिये इच्छुक व्यक्तियों के पंजीयन की सुविधा है। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.एल.रघुवंशी सहित शिक्षा विभाग एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधीगण उपस्थित रहे।
   उन्होनें कहा कि शासकीय स्कूलों में अपना ज्ञान विद्यार्थियों को देना चाहते हैं वे सभी विद्यादान योजना से जुड़ सकते हैं, वेबसाइड में उन्हें स्कूलों की जानकारी क्षेत्र सहित मिलेगी। जिससे उन्हें अपनी सुविधा के अनुसार स्कूल चुनने में मदद मिलेगी। विद्यादान साइट पर जाकर इच्छुक व्यक्तियों को अपना नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता, स्कूल, विषय और सप्ताह में पढ़ाने का दिन आदि जानकारी एक निर्धारित प्रपत्र में दर्ज करनी होगी। पंजीयन कराने पर आवेदक को एक मेल या एसएमएस आयेगा, इसके बाद एक कमेटी द्वारा इच्छुक व्यक्तियों से चर्चा की जायेगी। उसके बाद उन्हें पढ़ाने की अनुमति दी जायेगी। उसे अपने द्वारा तय किये गये दिन, समय पर नियमित स्कूल जाकर पढ़ाना होगा। कलेक्टर श्रीमती सिंथिया ने प्रबुद्ध व्यक्तियों से आग्रह किया है कि वे इस योजना के माध्यम से बच्चों को पढ़ाने की सेवा दें। जिससे शिक्षा के स्तर को और अधिक बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। यह योजना जिला एवं विकासखण्ड मुख्यालय में संचालित प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के लिये है। विद्यादान योजना संबंधी जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। इच्छुक व्यक्ति डीपीसी/डीईओ/बीआरसीसी कार्यालय में अपना पंजीयन करा सकते है।

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजनान्तर्गत आवेदन पत्र 25 जून तक प्रस्तुत करें 
 
बुरहानपुर | 04-जून-2016
जिला हाथकरघा कार्यालय के माध्यम से संचालित मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत बेरोजगारों को स्वरोजगार स्थापित करने हेतु मदद दी जाती है। वर्ष 2016-17 में उक्त योजना के हितग्राही चयन हेतु आवेदन पत्र 25 जून 2016 तक आमंत्रित किये गये है।
      जिला हाथकरघा सहायक संचालक श्री प्रदीप कंकरेचा ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदक को जिले का मूल निवासी होना चाहिए। आवेदक कक्षा 5 वी उतीर्ण हो और आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष होना चाहिये। विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र जिला हाथकरघा कार्यालय मीरा हॉस्टल स्थित कक्ष क्रमांक 26 एवं 27 में कार्यालयीन समय में प्राप्त कर सकते है। 

Friday, 3 June 2016

JANSAMPARK NEWS 3-6-16

किसान भाई प्याज भंडार गृह और पैक हाऊस निर्माण के लिये आवेदन करें 

बुरहानपुर | 03-जून-2016
 उद्यान विभाग द्वारा वर्ष 2016-17 की कार्ययोजना में प्याज भंडार गृह और पैक हाऊस निर्माण के लिये कृषको को अनुदान देने का प्रावधान किया गया हैं। प्याज उत्पादक कृषक द्वारा अपने यहां प्याज भंडार गृह का निर्माण किये जाने पर उत्पादित प्याज कुछ माह प्याज भंडार गृह में संग्रहित कर सकते है तथा अधिक मूल्य पर विक्रय कर अधिक मुनाफा कमा सकता हैं। इसी प्रकार अपने खेत पर पैक हाऊस का निर्माण कर अपने यहा उत्पादित फल जैसे केला, अनार, अमरूद आदि पैक हाऊस में ग्रेडिंग व पैकिंग कर अधिक दामो पर बेचकर अच्छा आर्थिक लाभ ले कमा सकता हैं। उद्यान उपसंचालक सुश्री शानू मेश्राम ने बताया कि प्याज भण्डार गृह 25 मेट्रिक टन एवं 50 मेट्रिक टन क्षमता तथा विभाग के मापदंड के अनुसार पैक हाऊस निर्माण पर विभाग द्वारा 50 अनुदान देय है। अतः उद्यानिकी कृषक अपने क्षेत्र के ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी अथवा कार्यालय उप संचालक उद्यान, संयुक्त जिला कार्यालय भवन रावेर रोड से शीघ्र सम्पर्क कर आवेदन प्रस्तुत करें।
किसानों के लिए शुरू की गई मोबाइल एप किसान सुविधा 

बुरहानपुर | 03-जून-2016
किसानों के लिये मोबाइल एप किसान सुविधा शुरू की गई है। किसान भाई इस मोबाइल एप को डाउनलोड कर एक बटन के क्लिक के साथ उपयोग कर्ता वर्तमान दिवस के मौसम और अगले 5 दिनों व्यापारी, बाजार भावों, कृषि परामर्श, पौध संरक्षण, आईपीएम पद्धतियों आदि के साथ ही साथ मौसम एलर्ट एवं कमोडिटी के बाजार में भावों के साथ निकटतम क्षेत्र और राज्य में अधिकतम भावों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। भारत सरकार कृषि मंत्रालय द्वारा विकसित मोबाइल एप किसान सुविधा एवं सर्वग्राही मोबाइल विकसित एप है। इस सुविधा का लाभ व किसान तथा उपयोगकर्ता उठा सकेंगे जिनके पास एक स्मार्ट फोन एवं इंटरनेट की सुविधा होगी। वे अपने मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर में जाकर एम किसान एप डाउनलोड कर इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
किसान खरीफ फसलों की बुवाई से पूर्व जरूरी तैयारियां कर लें 

बुरहानपुर | 03-जून-2016
 किसान खरीफ फसलों की बुवाई प्रारंभ होने से पहले ही सभी आवश्यक तैयारियां कर ले। जिससे बारिश होने के उपरांत बुवाई के समय पर परेशानियां का सामना न करना पड़े। उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री एम.एस.देवके ने किसानों को गर्मी के इस मौसम में खेतों में गहरी जुताई कराने की सलाह दी है, ताकि खेत के नीचे की मिट्टी ऊपर आ जाये तथा उसमें मौजूद बैक्टिरियां तेज धूप से नष्ट हो जाये।
    उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास से प्राप्त जानकारी के अनुसार मौसम प्रारंभ होने से पूर्व ही अपने कृषि यंत्रों की साफ-सफाई करके उनको ठीक कर लें और बीज, खाद आदि का भण्डारण भी कर लें। फसल की बुवाई से पूर्व बीजों को जैविक या रासायनिक फफूंदनाशी रसायन से अवश्य ही उपचारित करके बोये। ऐसा करने से फसले वृद्धि की प्रारंभिक अवस्था में भूमि जनित तथा अंकुरण उपरांत होने वाले रोगों से सुरक्षित रहती है। बीजोपचार करते समय कल्चर से भी आवश्यक रूप से उपचारित करें। कल्चर के प्रयोग से रासायनिक उर्वरको पर होने वाले व्यय में कमी की जा सकती है।
7 जून से 18 जून तक चलेगा मिशन इन्द्रधनुष अभियान 

बुरहानपुर | 03-जून-2016
 आगामी 7 जून से 18 जून तक चलने वाले मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम के तृतीय चरण में जीरो से दो वर्ष तक के सभी बच्चों का टीकाकरण सभी छूटे हुए बच्चों तथा दूरस्थ इलाकों में या मंजरे, टोले में रह रहे बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित किया जा सके इसके लिए जरूरी है कि गांव में हर घर, हर व्यक्ति से संपर्क कर बच्चों के टीकाकरण के लिए जागरूक किया जाए। इन्द्रधनुष मिशन के अंतर्गत टीकाकरण से वंचित सभी बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण किया जा सके इसके लिए सभी से अपील की गई है कि वे अपने सम्पर्क में आने वाले उन लोगों से जो जानकारी के अभाव में अपने 0 से 2 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण नहीं करा पाते, उन्हें टीकाकरण हेतु प्रेरित करें।
किसानों से प्याज खरीदने हेतु प्रदेश में बनाये गये कुल 71 खरीद केन्द्र 
 
बुरहानपुर | 03-जून-2016
 मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसानों से एक बार फिर आग्रह किया है कि सरकार छह रूपये किलो की दर से प्याज खरीदेगी। उन्होंने कहा कि संकट में सरकार हमेशा किसानों के साथ है। खरीदी केन्द्रों में प्याज लायें। एक-एक प्याज खरीदा जायेगा। परेशान होने की जरूरत नहीं है। श्री चौहान ने कहा कि इस साल प्याज का अत्यधिक उत्पादन हुआ है जिसके कारण प्याज के दाम गिर गये और अप्रिय परिस्थितियाँ बनीं। मध्यप्रदेश में ऐसी स्थिति नहीं आने दी जायेगी। प्याज की सरकारी खरीदी के लिये 64 मंडियाँ तय कर दी गई हैं। इसके लिये प्रदेश में 71 खरीदी केन्द्र निर्धारित किये गये हैं। प्याज की खरीदी 4 जून से 30 जून तक की जायेगी। मार्कफेड को प्याज खरीदी की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश में स्थापित प्याज खरीदी केन्द्रों में बुरहानपुर, खण्डवा, खरगोन, सेंधवा, बड़वानी सहित कुल 71 केन्द्र स्थापित किये गये है।
कृषि उपकरण एवं सिंचाई यंत्रों के 10 जून तक ऑनलाइन पंजीयन करायें 

बुरहानपुर | 03-जून-2016
 राज्य शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा ऑन लाइन पंजीयन पुनः प्रारंभ किया गया है। 10 जून 2016 तक किसान भाई विभाग की वेबसाईड www.mpfts/ mp.gov.in पर अपना पंजीयन करा सकते है। 
   उपसंचालक श्री एम.एस.देवके ने बताया कि ऑनलाइन पंजीयन के द्वारा कृषक भाई स्प्रिंकलर, स्प्रिंकलर रेनगन, पाईप लाइन, कृषि यंत्र, रोटावेटर, पावर टिलर, ड्रिप, रीपर, रीपर कम बाइन्डर, ट्रेक्टर, डिजल/ विद्युत पंप आदि उपकरण विभाग से प्राप्त कर सकते है। इसके लिये उन्हें उक्त वेबसाईड पर अपना ऑनलाइन पंजीयन कराना आवश्यक है। पंजीयन के लिये किसानों को अपने साथ आवश्यक दस्तावेज पासपोर्ट साईज का फोटो, मोबाईल नंबर, आधार कार्ड, वोटरकार्ड, राशन कार्ड की छायाप्रति, बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति बैक खाता नंबर एवं आय.एफ.एस.सी. कोड सहित, खसरा दस्तावेज व जाति प्रमाण पत्र (अजजा/ अजा किसानों के लिए जाति प्रमाणपत्र) अनिवार्य है तथा शक्तिचलित यंत्र के लिए ट्रेक्टर के पंजीयन पत्र भी साथ में प्रस्तुत करना होगा। इच्छुक कृषक ऑनलाइन आवेदन एवं पंजीयन एम.पी. ऑनलाइन के कियोस्क पर निर्धारित शुल्क जमा कर अथवा एम.पी. फारमर्स सब्सिडी ट्रेकिंग सिस्टम पोर्टल पर स्वयं के द्वारा निःशुल्क भी किया जा सकता है। आवेदन के समय हितग्राहियों को स्वयं का अथवा परिवार का मोबाईल नंबर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में दिया जाना अनिवार्य है। जिससे की मोबाईल नंबर पर एस.एम.एस. के माध्यम से किसानों को पंजीयन व अन्य सूचना भेजी जा सकें। पंजीयन होने के पश्चात किसान को एक युनिक आई.डी. नंबर दिया जायेगा। आवेदन पत्र लक्ष्य से अधिक संख्या में प्राप्त होने पर राज्य स्तर पर लॉटरी (कम्प्यूटरीकृत प्रणाली) द्वारा चयन किया जायेगा।
जिला स्तरीय अल्पसंख्यक 15 सूत्रीय क्रियान्वयन समिति की बैठक 15 को 

बुरहानपुर | 03-जून-2016
राज्य शासन द्वारा जिले में अल्पसंख्यक कल्याणार्थ संचालित योजनाओं की प्रगति सम्बध में जिला स्तरीय अल्पसंख्यक 15 सूत्रीय क्रियान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई है। यह बैठक 15 जून को प्रातः 11 बजे कलेक्टोरेट सभागृह में कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरीन सिंथिया की अध्यक्षता में संपन्न होगी। 
   पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सहायक संचालक श्री के.एल.निगम ने सभी विभाग प्रमुखों से अनुरोध किया है कि विभाग से सम्बधित योजनाओं के तहत किये गये कार्यो की जानकारी 9 जून 2016 तक कार्यालयीन समय में मीरा हॉस्टल स्थित पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कार्यालय में अवश्य भेजें। साथ ही उक्त बैठक में निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित हो।

JANSAMPARK NEWS 2-6-16

मुख्यमंत्री स्वरोजगार, युवा उद्यमी और आर्थिक कल्याण योजनान्तर्गत आवेदन आमंत्रित 

बुरहानपुर | 02-जून-2016
मध्यप्रदेश आदिवासी वित्त एवं विकास निगम शाखा बुरहानपुर में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना तथा मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना हेतु आदिवासी युवक/ युवतियों हेतु वित्तीय वर्ष के लिये आदिवासी हितग्राहियों को योजना के तहत लाभान्वित करने का लक्ष्य शासन द्वारा निर्धारित किया गया है। आदिवासी विकास विभाग सहायक आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत हितग्राही को 5 वी कक्षा उतीर्ण होना चाहिए। जिसकी आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य हो। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के लिये 10 वी कक्षा उत्तीर्ण हो। आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के मध्य हो। वहीं मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजनान्तर्गत शैक्षणिक योग्यता में कोई बंधन नही है। इसमें आवेदनकर्ता की आयु 18 से 55 वर्ष के मध्य होना चाहिए। 
यह दस्तावेज प्रस्तुत करना होगें 
   आवेदनकर्ता को जाति प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण-पत्र, मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, अंक सूची (जिसमें जन्मतिथि हो), शपथ पत्र (कोई बैंक ऋण बाकी नहीं बाबत्), कोटेशन (मशीन/ उपकरण आदि), प्रोजेक्ट रिपोर्ट, ड्रायविंग लायसेंस (वाहन प्रकरणों हेतु) समस्त दस्तावेज प्रमाणित हो तथा 2 प्रतियों में आवेदन पत्र के साथ कार्यालय में प्रस्तुत करना होगें। इच्छुक व्यक्ति अपना आवेदन मोहम्मदपुरा रोड़ स्थित कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बुरहानपुर में कार्यालयीन समय में जमा कर सकता है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है।
पेंशन संबंधी आवेदन सैनिक कल्याण कार्यालय में जमा कराये 

बुरहानपुर | 02-जून-2016
 जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि बुरहानपुर, खण्डवा, खरगोन एवं बड़वानी जिले के समस्त भूतपूर्व सैनिकों एवं विधवाओं को सूचित किया जाता है कि वे पेंशन संबंधित समस्या के निराकरण हेतु अपने आवेदन जिला सैनिक कल्याण कार्यालय खण्डवा में अतिशीघ्र प्रस्तुत करें ताकि समस्या का निराकरण पेंशन अदालत के माध्यम से किया जा सके। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 0733-2228311 एवं मोबाइल नम्बर 9479523959, 9669660126 882181441 पर सम्पर्क कर सकते है।
सूखाग्रस्त तहसीलों में शालाओं के लिये मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत खाद्यान्न आवंटित 

बुरहानपुर | 02-जून-2016
 जिले में सूखाग्रस्त घोषित तहसील खकनार एवं नेपानगर अंतर्गत लक्षित प्राथमिक/माध्यमिक शालाओं में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत खाद्यान्न आवंटित किया गया है। प्राथमिक शालाओं के लिये 370.51 क्विंटल गेहूं और 72.30 चांवल और माध्यमिक शालाओं हेतु गेहूं 264.94 व चांवल 51.70 क्विंटल का आवंटन शासकीय उचित मूल्य की दुकानवार/शालावार किया गया है। सीईओ जिला पंचायत श्री बसंत कुर्रे ने अच्छे किस्म खाद्यान्न शासकीय उचित मूल्य की दुकानों को उपलब्ध कराने के निर्देश जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम को दिये है। ताकि संबंधित दुकान द्वारा शाला प्रबंधन समिति/स्व सहायता समूह को खाद्यान्न प्रदाय किया जा सकें। 

Thursday, 2 June 2016

JANSAMPARK NEWS 1-6-16


कलेक्टर की उपस्थिति में ग्राम ईच्छापुर में ग्राम संसद का आयोजन 
ग्राम संसद में कलेक्टर ने गांव की जरूरतें पूछी 

बुरहानपुर | 01-जून-2016
बुरहानपुर जिले में ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों में अंतिम ग्राम संसद का आयोजन किया गया। सभी ग्राम संसद में ग्रामीणों से चर्चा के बाद विकास की योजनाएं बनाई जा रही है। इसके साथ ही सभी पात्र ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। जिले में इस अभियान की क्रियान्वयन की स्थिति जानने के लिए कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरीन सिंथिया ग्राम ईच्छापुर में ग्राम उदय से भारत उदय अभियान की अंतिम ग्राम संसद में शामिल हुई और ग्रामीणों से उनकी समस्याओं को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री बसंत कुर्रे, जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राकेश शर्मा, तहसीलदार श्री सुनील करवरे, पशु चिकित्सा सेंवाऐं उपसंचालक श्री एम.के.शर्मा, उद्यानीकि उपसंचालक सुश्री शानु मेश्राम, जिला समन्वयक समग्र स्वच्छता श्री प्रवीण गुप्ता, नोडल अधिकारी, सचिव श्री सुभाष प्रजापति, मास्टर टेनर्स श्री धोण्डु प्रजापति सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। 
मुख्यमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण
    ग्रामोदय से भारत उदय अभियान के तहत अंतिम ग्राम संसद के दिन सेवनिया में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ग्राम संसद में शामिल हुए जिसका सीधा प्रसारण टी.व्ही. पर किया गया। ग्राम इच्छापुर में कलेक्टर श्रीमती सिंथिया एवं ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान का उद्बोधन सुना।
    कलेक्टर श्रीमती सिंथिया के समक्ष विभाग प्रमुखों द्वारा ग्राम संसद में प्राप्त आवेदनों पर की गई कार्यवाही का पालन प्रतिवेदन पढ़कर सुनाया गया। उपसंचालक श्री शर्मा ने बताया कि ग्राम संसद के दौरान डेयरी पालन, बकरी पालन हेतु आवेदन प्राप्त हुए जिस पर कार्यवाही की गई। वहीं उपसंचालक उद्यानीकि ने बताया कि ग्राम संसद में प्याज भण्डारण, मिर्च, टैक्टर हेतु आवेदन प्राप्त हुए है। इसमें तीन प्याज भण्डारण के आशय पत्र कलेक्टर ने अरूण पुण्डलिक, मधुसुदन रामभाऊ और राजेन्द्र नीलकण्ठ को प्रदत्त किये। उन्होंने ग्रामीण कृषकों को प्याज भण्डारण के महत्व बताते हुए कहा कि शासन द्वारा 50 प्रतिशत का अनुदान दिया जाता है। इससे किसान भाई प्याज का उत्पादन कर अधिक दिनों तक प्याज भण्डारित कर सकते है। इसके लिये ऑनलाईन पंजीयन की व्यवस्था है। किसी भी कियोस्क सेंटर के माध्यम से ऑनलाईन पंजीयन किया जा सकता है। ग्राम संसद में बीपीएल पात्र हितग्राहियों की सूची का वाचन भी किया।
कलेक्टर ने दिये सफाई के निर्देश
    कलेक्टर ने ग्राम में नालियों की सफाई सप्ताह में दो दिवस करवाने के निर्देश सचिव को दिये। उन्होनें कहा कि डोर-टू-डोर कचरा एकत्र कर चिन्हित स्थान पर फिकवाने की व्यवस्था करें। उन्होनें कहा कि गांव में कोई भी व्यक्ति गंदगी का ढेर लगाता है तो उसके खिलाफ पटवारी के माध्यम से नोटिस दें। कलेक्टर ने सचिव से शौचालय निर्माण की प्रगति जानी। उन्होनें ग्रामीणों से कहा कि अपने घरों में शौचालय का निर्माण कराकर उसका उपयोग करें तथा खुले में शौच ना करने की अपील भी की। वहीं कलेक्टर के समक्ष ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या बताई। कलेक्टर ने सचिव को शीघ्रता से पेयजल की समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होनें कहा कि बारिश के पूर्व क्लोरिन की गोलियां घर-घर जाकर वितरण करवाना सुनिश्चित करें। वर्षा के दौरान सार्वजनिक स्थानो पर ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव करें। 



कलेक्टर ने ग्राम ईच्छापुर में हलसेरी सीसी नाली निर्माण कार्य का किया अवलोकन 
बारिश के पहले निर्माण कार्य पूर्ण कर ले 
बुरहानपुर | 01-जून-2016
कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरीन सिंथिया ग्राम ईच्छापुर पहुंचकर हलसेरी सीसी नाली निर्माण कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होनें इस कार्य को बारिश के पहले पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री बसंत कुर्रे, जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राकेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


JANSAMPARK NEWS 31-5-16


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ग्रामोदय से भारत उदय अभियान की समीक्षा की 

बुरहानपुर | 31-मई-2016
प्रदेश में 15 अप्रैल से 31 मई के बीच संचालित ग्रामोदय से भारत उदय अभियान की प्रगति की समीक्षा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल स्थित मंत्रालय के एनआईसी कक्ष से वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की। इस दौरान मंत्रीमण्डल के सदस्यगण व मुख्य सचिव श्री अंटोनी डिसा सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। बुरहानपुर कलेक्ट्रेट एनआईसी के वीडियों कांफ्रेंसिंग कक्ष में नेपानगर विधायक श्री राजेन्द्र दादू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गायत्री राजाराम पाटीदार, कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरीन सिंथिया, जिला पंचायत सीईओ श्री बसंत कुर्रे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। 
    खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री कुंवर श्री विजय शाह ने अपने प्रभार के बुरहानपुर, खरगोन एवं बड़वानी जिलों में ग्रामोदय से भारत उदय अभियान की प्रगति की जानकारी वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री चौहान को दी। खाद्य मंत्री श्री शाह ने तीनों जिलों में अभियान के दौरान आयोजित ग्राम सभाओं में लिए गए निर्णयों तथा की गई कार्यवाही के बारे में संक्षेप में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार तीनों जिलों में सभी पंचायतों में 3 दिवसीय ग्राम संसद भी आयोजित की गई। कलेक्टर श्रीमती सिंथिया ने बुरहानपुर जिले में इस अभियान के तहत आयोजित गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। कलेक्टर ने जिले की सभी पंचायतों में आयोजित तीन दिवसीय ग्राम संसद की बैठकों में हितग्राही चयन, गांव की विकास योजना तैयार करने तथा कृषक ग्राम सभा आयोजन के बारे में बताया।  

JANSAMPARK NEWS 30-5-16

जिले में बाढ़ आपदा को लेकर स्थापित करें कंट्रोलरूम - कलेक्टर श्रीमती सिंथिया 
साथ ही बैतूल जिला प्रशासन से चांदोरा डेम की स्थिती पर समन्वय स्थापित करने के भी दिये निर्देश 
बुरहानपुर | 30-मई-2016
सोमवार को कलेक्टोरेट सभागृह में समय सीमा की बैठक के बाद बाढ़-आपदा प्रबंधन विषय पर बैठक का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरीन सिंथिया और पुलिस अधीक्षक श्री अनिलसिंह कुशवाह की उपस्थिती में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने बाढ आपदा को दृष्टिगत रखते हुए जिला एवं तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिये। उन्होनें जल संसाधन विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि बैतूल जिले के प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय स्थापित करेंगे। ताकि वहा के चांदोरा डेम की स्थिती की जानकारी भी हमें प्राप्त होती रहें। उल्लेखनीय है कि बैतूल जिले के मुलताई के पास ताप्ती नदी पर चांदोरा डेम बना हुआ है। जिससे पानी छोड़ने पर बुरहानपुर में भी ताप्ती नदी का जलस्तर बढ़ जाता है। 
    इसके साथ ही बाढ़ आपदा के प्रबंधन की बैठक में कलेक्टर श्रीमती सिंथिया और पुलिस अधीक्षक श्री अनिलसिंह कुशवाह ने वर्तमान तैयारियों की समीक्षा करते हुए - 
  • जल की निकासी की व्यवस्था करने।
  • नालियों की साफ-सफाई करने।
  • राहत शिविर लगाने के स्थानों को चिन्हीत कर शिविर में पेयजल, प्रसाधन, भोजन, प्रकाश की व्यवस्थाऐं करने।
  • संपर्क बनाये रखने के लिये मोबाइल हमेशा चालू रखने।  
  • राहत सामग्री क्रय करने।
  • वाहनों की व्यवस्था करने।
  • तहसील कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम और वहा पर रहने वाले कर्मचारियो का नंबर जनहित में जारी करने।
  • सीएमएचओ को कैम्पों में चिकित्सकों की ड्यूटी लगाने और पर्याप्त मात्रा में दवाईयों की व्यवस्था करने।
  • दूरभाषों पर प्राप्त होने वाले निर्देशों का पालन करने।
  • नावो और गोताखोरों की व्यवस्था करने।
  • बी.एस.एन.एल.को सतत् नेटवर्क चालू रखने।
  • सभी संबंधित अधिकारियों को कम्यूनिकेशन प्लान तैयार करने ड्यूटी पर लगाये जाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के नाम व मोबाइल नंबर उपलब्ध करने।
  • जिले के जलमग्न होने वाली पुलियो और नालों पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा चेतावनी बोर्ड लगवायें। साथ ही कलेक्टर ने पशुपालन एवं कृषि विभाग को आपस में समन्वय स्थापित कर पशुओं के लिये चारे की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री बसंत कुर्रे, अपर कलेक्टर श्री एन.पी.नामदेव, संयुक्त कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य, एसडीएम बुरहानपुर श्री के.आर.बडोले, नेपानगर एसडीएम श्री सुमेरसिंह मुजाल्दा, नगर निगम आयुक्त श्री सुरेश रेवाल और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों को शॉल-श्रीफल देकर किया सम्मानित 

बुरहानपुर | 30-मई-2016
जिला प्रशासन द्वारा प्रतिमाह की तरह इस माह भी सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरीन सिंथिया ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शॉल-श्रीफल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत श्री बसंत कुर्रे, अपर कलेक्टर श्री एन.पी.नामदेव, संयुक्त कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य, एसडीएम श्री के.आर.बडोले, नेपानगर एसडीएम श्री सुमेरसिंह मुजाल्दा, जिला पेंशन अधिकारी श्री अरविन्द शर्मा, सहायक पेंशन अधिकारी श्री धर्मराज कोडले सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती सिंथिया ने जीपीओ और पी.पी.ओ. भी सौंपे। सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों में श्री अशोक कुमार टोके, श्रीमती कोकिलाबाई रामोसी, श्री उखर्डु बावीस्कर, श्री डब्बलसिंह चौधरी, श्री लक्ष्मण खेडे़कर, श्री भानुप्रतापसिंह भदौरिया और श्री बाबुलाल चौधरी शामिल है। कलेक्टर ने सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की उज्जवल भविष्य की कामना की है।

कलेक्टर ने खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया सम्मानित 

बुरहानपुर | 30-मई-2016
जिले में 10 वे भारतीय सिविल सर्विस डे के उपलक्ष्य में संयुक्त जिला कार्यालय में सिविल सेवा अधिकारियों/कर्मचारियों के मध्य खेल प्रतियोगिताऐं आयोजित की गई थी। जिसमें कैरम डबल्स, कैरम सिंगल, शतरंज व टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिताओं में विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने सहभागिता की। प्रतियोगिताओं में विजेताओं और उपविजेताओं को आज कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने प्रमाण-पत्र व शिल्ड देकर सम्मानित किया। कैरम डबल्स में संयुक्त कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य, श्री प्रमोद मोदी विजेता तथा श्री भगवान सोमवंशी, श्री सतीश तिरेसवाल उपविजेता रहे।
वहीं कैरम सिंगल में श्री प्रमोद मस्कोले विजेता व नदीम खान उपविजेता रहे। टेबल टेनिस में लोक सेवा प्रबंधक श्री मनोज शंखपाल विजेता व श्री किशन कनेश उपविजेता रहे। इसी प्रकार शतरंज प्रतियोगिता में लोक सेवा प्रबंधक श्री मनोज शंखपाल विजेता व नायब तहसीलदार श्री सुनील करवरे उपविजेता रहे। इन सभी प्रतिभागियों का कलेक्टर श्रीमती सिंथिया ने उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री बसंत कुर्रे, अपर कलेक्टर श्री एन.पी.नामदेव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



समय सीमा बैठक संपन्न 
बैठक में कलेक्टर ने प्रकरणों को निराकरण करने के दिये निर्देश 
बुरहानपुर | 30-मई-2016
कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरीन सिंथिया ने समय सीमा बैठक में सर्व कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया कि समय सीमा, सीएम हेल्पलाईन, वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त पत्र, जनसुनवाई प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करें। समय सीमा बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री बसंत कुर्रे, अपर कलेक्टर श्री एन.पी.नामदेव, संयुक्त कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य, श्री सुमेरसिंह मुजाल्दा, श्री सुरेश रेवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 
   कलेक्टर ने बैठक में समस्त निकाय प्रमुखों को निःशक्तों को चिन्हांकित कर सत्यापन की कार्यवाही 15 दिवसों में पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होनें कहा कि निकाय निःशक्तजनों के आधार नंबर, फोटो, मोबाईल नंबर, प्रमाण पत्र पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करवाये। कलेक्टर श्रीमती सिंथिया ने बैठक में जाति प्रमाण पत्र, ग्रामोदय से भारत उदय अभियान की समीक्षा कर निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिये।

JANSAMPARK NEWS 28-5-16

मुख्यमंत्री श्री चौहान 31 मई को वीडियो कान्फ्रेंसिंग से ग्रामोदय से भारत उदय अभियान की समीक्षा करेंगे

बुरहानपुर | 28-मई-2016
 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 31 मई को ग्रामोदय से भारत उदय अभियान की समीक्षा वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये करेंगे। सुबह 10 बजे से मंत्रालय के कक्ष क्रमांक-68 और 117 में यह वीडियो कांफ्रेंसिंग होगी। कक्ष क्रमांक-68 में सभी मंत्री, राज्य मंत्री और कक्ष क्रमांक-117 में अधिकारी मौजूद रहेंगे। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में कलेक्टर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संयुक्त रूप से अपने जिले में अभियान से संबंधित विशेष कार्यवाही, उपलब्धि और मुख्य मुद्दों से मुख्यमंत्री को अवगत करवायेंगे। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी संबंधितों को दिशा-निर्देश भेजे हैं। वीडिया कांफ्रेंसिंग में अपर मुख्य सचिव/ कृषि उत्पादन आयुक्त/प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा, जल-संसाधन, राजस्व, सामाजिक न्याय, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सहकारिता, महिला-बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, किसान-कल्याण एवं कृषि विकास, ऊर्जा, पशुपालन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, अनुसूचित-जाति कल्याण, अनुसूचित-जनजाति कल्याण, सामान्य प्रशासन, योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी, उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण, खेल एवं युवा कल्याण सहित सभी संभागायुक्त और कलेक्टर उपस्थित रहेंगे। 
अतिवर्षा एवं बाढ़ नियंत्रण पूर्व तैयारी संबंधी बैठक 30 मई को 
 
बुरहानपुर | 28-मई-2016
राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में बाढ़ एवं अतिवृष्टि नियंत्रण की पूर्व तैयारी की जाना है। इस सिलसिले में आगामी 30 मई को समय सीमा बैठक पश्चात दोपहर एक बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई है। यह जानकारी अपर कलेक्टर श्री एन.पी.नामदेव ने दी। उन्होनें बताया कि बैठक में आपदा प्रबंधन की तैयारियों पर चर्चा कर कार्ययोजना तैयार की जावेगी। इस अवसर पर सर्व संबंधित कार्यालय प्रमुखों को उपस्थिति अनिवार्य की गई है। 
अल्पसंख्यक महाविद्यालयों को ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया से छूट 
 
बुरहानपुर | 28-मई-2016
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा अल्पसंख्यक महाविद्यालयों को ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 2016-17 से मुक्त रखा गया है। कुल 56 अल्पसंख्यक महाविद्यालय हैं। इन महाविद्यालय में डॉ. जाकिर हुसैन एकेडमी, बुरहानपुर, मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, बुरहानपुर, डॉ. विजय लाल स्मृति महाविद्यालय, दमोह, द भोपाल स्कूल ऑफ सोशल साइंसेस, ऑल सेंट कॉलेज ऑफ साइंस एण्ड कॉमर्स भोपाल, सेन्ट पॉल इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, इंदौर, गाँधी पी.आर. कॉलेज होशंगाबाद रोड, भोपाल, सिलिकोबाइट कटनी डिग्री कॉलेज कटनी, इन्दिरा प्रियदर्शिनी कॉलेज, भोपाल, एस.ए.एम. कन्या महाविद्यालय, अशोका गार्डन, भोपाल, जवाहर लाल नेहरू पी.जी. महाविद्यालय, भोपाल, बोनीफाई कॉलेज नरेलाशंकरी, भोपाल, रेनेसा लॉ कॉलेज, इंदौर, इंदौर इन्दिरा स्कूल ऑफ केरियर स्टडीज, इंदौर, रेनेसा कॉलेज ऑफ कॉमर्स एण्ड मेनेजमेंट, इंदौर, क्रिश्चियन ऐनीमेन्ट एकेडमी ऑफ मेनेजमेंट प्रोफेशनल, इंदौर, सेंट आलिशियस कॉलेज, जबलपुर, प्रियदर्शिनी अंजुमन इस्लामिया गर्ल्स कॉलेज, जबलपुर, पायनियर इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, इंदौर, सेंट नारबर्टस कॉलेज, जबलपुर, श्री गुरु तेगबहादुर खालसा कॉलेज, जबलपुर, वर्धमान महाविद्यालय, सूरजगंज जिला होशंगाबाद, आयडिजिस्टिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेनेजमेंट, इंदौर, इंदौर इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ, इंदौर, सेंट मेरी पी.जी. कॉलेज, विदिशा, श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय, गंजबासोदा, डेनियलशन महाविद्यालय, छिन्दवाड़ा, श्री गणेश प्रसाद वर्णी स्नातक महाविद्यालय घुवारा जिला छतरपुर, कुसुम बाई जैन कन्या महाविद्यालय भिण्ड, विद्या सागर संस्थान, अवधपुरी, भोपाल शामिल हैं।
    अन्य महाविद्यालय हैं प.म.ब. गुजराती विज्ञान महाविद्यालय, इंदौर, मातुश्री कंकुबेन हीराचन्द संघवी गुजराती कन्या महाविद्यालय, इंदौर, जमुनालाल रामलाल कीमती कन्या महाविद्यालय रामपुर जिला नीमच, इंदौर स्कूल ऑफ सोशल वर्क ओल्ड सीहोर रोड, इंदौर, सॉफ्ट विजन कॉलेज स्कीम-54 इंदौर, कोठारी कॉलेज ऑफ मेनेजमेंट साइंस एण्ड टेक्नालॉजी, इंदौर, इस्लामिया करीमिया कॉलेज, इंदौर, स्वाति जैन महाविद्यालय, 33 हार्वर्ड स्ट्रीट, इंदौर, माता गुजरी कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, इंदौर, प. म. ब. गुजराती कला एवं विधि महाविद्यालय, इंदौर, महाराजा रंजीत सिंह कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, इंदौर, जैन महाविद्यालय, भिण्ड, एम.बी. खालसा महाविद्यालय, इंदौर, इंदौर क्रिश्चियन कॉलेज, इंदौर, जैन कॉलेज जैन केम्पस, लश्कर, ग्वालियर, श्री जैन श्वेताम्बर प्रोफेशनल एकेडमी, इंदौर, प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मेनेजमेंट एण्ड रिसर्च, इंदौर, रेडिएन्ट इंस्टीट्यूट ऑफ मेनेजमेंट एण्ड साइंस, इंदौर, आल्टीयस इंस्टीट्यूट ऑफ यूनिवर्सल स्टडीज, इंदौर, विशिष्ट स्कूल ऑफ मेनेजमेंट, इंदौर, माता गूजरी महिला महाविद्यालय, जबलपुर, श्री जयंतीलाल हीराचन्द संघवी गुजराती इनोवेटिव कॉलेज ऑफ कॉमर्स एण्ड साइंस इंदौर, श्री जैन दिवाकर महाविद्यालय, इंदौर, एसडीपीएस वूमन्स कॉलेज, इंदौर, सैफिया विज्ञान महाविद्यालय, भोपाल और सैफिया आर्टस एण्ड कॉमर्स कॉलेज, भोपाल।

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...