Wednesday, 15 June 2016

JANSAMPARK NEWS 14-6-16

15 सूत्रीय क्रियान्वयन समिति की बैठक अब 17 को होगी 

बुरहानपुर | 14-जून-2016
 राज्य शासन द्वारा जिले में अल्पसंख्यक कल्याणार्थ संचालित योजनाओं की प्रगति सम्बध में जिला स्तरीय अल्पसंख्यक 15 सूत्रीय क्रियान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई है। यह बैठक अब 17 जून को प्रातः 11 बजे कलेक्टोरेट सभागृह में कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरीन सिंथिया की अध्यक्षता में होगी। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व यह बैठक 15 जून को आयोजित होना थी। किन्तु बैठक अपरिहार्य कारण स्थगित कर 17 जून को आहूत की गई है। पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सहायक संचालक श्री के.एल.निगम ने सभी विभाग प्रमुखों से अनुरोध किया है कि विभाग से सम्बधित योजनाओं के तहत किये गये कार्यो की जानकारी उक्त बैठक में निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित हो। 
किसानों को खेतों या मेड़ों पर वन पौधें लगाने पर अनुदान मिलेगा 

बुरहानपुर | 14-जून-2016
 जलवायु परिवर्तन एवं बदलते मौसम में खाद्यान्न, ईधन, फल, पशुचारा व इमारती लकड़ी की बढ़ती हुई आवश्यकता एवं प्राकृतिक संसाधनों को दृष्टिगत रखते हुये जिले में कृषि वानिकी को प्रोत्साहित करना अति आवश्यक है। कृषि उपसंचालक श्री एम.एस.देवके ने बताया कि कृषि वानिकी पद्धति से पर्यावरणीय संतुलन बनाते हुये ज्यादा से ज्यादा उत्पादन लेकर कृषकों को आर्थिक एवं सामाजिक दशा में सुधार लाना है। 
यह है उद्देश्य एवं जानकारी
  • निजी भूमि पर वृक्षारोपण कर खेती को लाभ का धंधा बनाना है एवं वृक्षारोपण के माध्यम से भूजल संरक्षण को प्रोत्साहित करना है।
  • किसानों को कम से कम 0.2 हैक्टेयर एवं अधिकतम 5 हेक्टेयर तक पौधें लगाने पर अनुदान प्राप्त होगा।
  • पौधे जीवित होने की दशा में लगभग 3 माह पश्चात प्रति पौधा 50 प्रतिशत अनुदान दिया जायेगा।
  • एक कृषक को कम से कम 100 पौधा एवं अधिकतम 1500 पौधें लगा सकेगा। जीवित होने पर ही अनुदान खाते में दिया जायेगा।
  • कृषक भाई शासकीय या निजी नर्सरी से भी पौधा खरीद सकते है तथा किसान को पौधों को स्वयं लगाना होगा।
  • कृषकों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करना होगा।
  • विभाग द्वारा खमैर, बांस, नीम, महुआ, सागौन, करंज, खैर, अर्जुन, सीताफल पौधें पर अनुदान देने का प्रावधान है।
  • किसानों द्वारा पौध रोपण का कार्य माह जुलाई एवं अगस्त में करें।
 
अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस 26 जून को 
जिले में जागरूकता संबंधी विविध कार्यक्रम होंगे आयोजित 
बुरहानपुर | 14-जून-2016
राज्य शासन संचालनालय सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग के निर्देशानुसार जिले में अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस 26 जून को मनाया जायेगा। उक्त दिवस का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खासकर छात्र-छात्राओं एवं जनसाधारण में बढ़ती हुई मादक पदार्थ एवं मादक द्रव्य सेवन से होने वाली हानियों से सचेत करना है। इस अवसर पर विविध जनजागरूक कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। जिसमें सेमिनार, रैली, पोस्टर, प्रदर्शनी, वाद-विवाद, निबंध लेखन, प्रश्नमंच, चित्रकला प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, गीत, नृत्य आदि का आयोजन कर जनचेतना विस्तारित की जायेगी। 
   जिला पंचायत सीईओ श्री बसंत कुर्रे ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दिशा में वातावरण एवं जनचेतना  का निर्माण किया जायेगा। इस हेतु विभिन्न संस्थाओं को उक्त कार्यक्रमों के आयोजन हेतु निर्देश जारी कर दिये गये है। उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से नशीले व्यसनों के दुष्परिणामों से आमजन को अवगत कराया जायेगा। जिससे सभी लोग सुरक्षित व सजग रहे। मादक पदार्थ एवं मादक द्रव्य सेवन की बढ़ती प्रवृत्ति से खासकर युवा पीढ़ी को प्रभावित होने से रोकना है। इन्हें सचेत करना अतिआवश्यक है। ताकि नई पीढ़ी को कैंसर, टीबी, हृदयघात की बीमारियों से बचाया जा सके। उक्त जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने नेहरू युवा केन्द्र, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद एवं सामाजिक संस्थाओं को निर्देश जारी किये गये है।

Tuesday, 14 June 2016

JANSAMPARK NEWS 12-6-16

श्रम मंत्री श्री अंतर सिंह आर्य आज खण्डवा में अधिकारियों की लेंगे बैठक 

बुरहानपुर | 12-जून-2016
प्रदेश के श्रम पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री श्री अंतर सिंह आर्य 13 जून को खण्डवा आयेंगे। श्री आर्य बुरहानपुर जिले के ग्राम कान्हापुर में स्वर्गीय श्री राजेन्द्र दादू के निवास पर जाकर संवेदना प्रकट करेंगे तथा खण्डवा में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेंगे।
    निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्रम मंत्री श्री आर्य कर्नाटक एक्सप्रेस से प्रातः 7 बजे भोपाल से प्रस्थान कर प्रातः 11 बजे खण्डवा आयेंगे तथा बुरहानपुर जिले के ग्राम कान्हापुर जायेंगे। वहां से दोहपर 2 बजे खण्डवा आकर अपरान्ह 3 बजे खण्डवा एवं बुरहानपुर जिले के विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर सायं 5:15 बजे पुष्पक एक्सप्रेस से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
आगामी 1 जुलाई से चलेगा स्कूल बस चेकिंग अभियान 

बुरहानपुर | 12-जून-2016
आगामी 1 से 15 जुलाई 2016 तक स्कूल बसों की चेकिंग का अभियान चलाया जायेगा। परिवहन मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने इस आशय के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं। मंत्री श्री सिंह ने निर्देशित किया है कि स्कूल बसों की सुरक्षा के लिए सर्वोच्च न्यायालय की जारी गाईड लाईन के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों में जुलाई के प्रथम पखवाड़े में स्कूल बसों की चेकिंग का अभियान चलाकर गाईडलाइन का पालन सुनिश्चित किया जाए। 

JANSAMPARK NEWS 13-6-16

साधारण सभा की बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित 

बुरहानपुर | 13-जून-2016
 जिला पंचायत की साधारण सभा की बैठक 14 जून को दोपहर 2 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गायत्री पाटीदार की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी। किन्तु उक्त बैठक अपरिहार्य कारण स्थगित कर दी गई है। आगामी बैठक की सूचना पृथक से दी जायेगी। उक्त जानकारी जिला पंचायत सीईओ श्री बसंत कुर्रे ने दी।
अंतर विभागीय एडवोकेसी कार्यशाला संपन्न 
कार्यशाला में मलेरियों की रोकथाम एवं उपायों के बारे जानकारी दी गई 
बुरहानपुर | 13-जून-2016
जिले में मलेरियों की रोकथाम एवं इसके बचाव के लिये कार्ययोजना बनाई गई है। इस संबंध में सोमवार को समस्त कार्यालय प्रमुखों की अंतर विभागीय एडवोकेसी कार्यशाला कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरीन सिंथिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री बसंत कुर्रे, संयुक्त कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य, श्री के.आर.बडोले, श्री शंकरलाल सिंगाडे़, श्रीमती हेमलता सोलंकी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। 
    कार्यशाला में कलेक्टर श्रीमती सिंथिया ने राजस्व अधिकारियों एवं वन विभाग को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में चिन्हांकित करेंगे कि कहा-कहा दूषित पानी एकत्र होता है, इसकी मॉनीटरिंग करेंगे। इस कार्य में राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी को भी लगाये। उन्होनें दोनो जनपदों को हर पंचायतों में 10 दिवस के अंदर सचिवों के माध्यम से स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिये। जिसमें मौसमी बीमारियों एवं मलेरिया नियंत्रण संबंधी जागरूकता एवं बैठकों का आयोजन किये जाने संबंधी निर्देश जारी करें। सभी वन ग्रामों में वन विभाग का अमला भी इस कार्य हेतु सतर्क रहते हुए कार्य करें। उन्होनें कहा कि शौचालय हेतु बनाये गये गढ्ढो को 15 दिवस में शौचालय बनाकर पूर्ण करें। सभी नगरीय निकायों में डीडीटी का छिड़काव किया जाये ताकि माह जून में मच्छरों पर नियंत्रण किया जा सकें। शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि संकुल प्रभारियों का प्रशिक्षण कर प्रत्येक स्कूलों में मलेरिया जागरूकता संबंधी कार्यवाही की जाये।
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाँ.एच.एन.नायक ने जिले में मलेरिया की रोकथाम हेतु किये जा रहे कार्यो का ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि जून माह में पानी की कमी होती है जिससे लार्वा नस्ट करने में आसानी होती है। इससे मलेरिया एवं डेंगू फैलाने वाले मच्छरों पर नियंत्रण किया जा सकता है। इसे दृष्टिगत रखते हुए जिले में मलेरिया रथ का भ्रमण कराया जा रहा है। कार्यशाला में जिला मलेरिया शाखा प्रभारी श्री राजेश दोर्वेकर ने बताया कि जिले में मलेरिया हेतु किये जा रहे कार्यो में वाहक जनित रोग नियंत्रण से संबंधी जानकारी व्यवहार संबंधी पम्पलेट, स्थानीय केबल पर प्रसारण, मलेरिया रथ भ्रमण कार्यक्रम, सीएचसी स्तर पर एडवोकेसी एवं जागरूकता सत्र, सेक्टर, पंचायत स्तर पर एडवोकेसी, ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाले हाट-बाजारों में प्रदर्शनी के माध्यम से जनजागरूकता रैली, बैनर, पोस्टर, माईकिंग द्वारा प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। उन्होनें कहा कि मलेरिया नियंत्रण हेतु प्रचार-प्रसार रथ 30 जून तक जिले के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण करेगा। ताकि अधिक से अधिक लोगों को मलेरिया के लक्षण एवं उपायों की जानकारी प्राप्त हो सके। कार्यशाला में श्री दोर्वेकर ने मलेरिया के लक्षण, उपाय भी सभी अधिकारियों को बताये। 

सीएम हेल्पलाइन व जनसुनवाई प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करें - कलेक्टर श्रीमती सिंथिया 
समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने सर्व कार्यालय प्रमुखों को दिये निर्देश 
बुरहानपुर | 13-जून-2016
सीएम हेल्पलाइन एवं जनसुनवाई प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करें। यह निर्देश कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरीन सिंथिया ने सोमवार को आयोजित समय सीमा बैठक में सर्व कार्यालय प्रमुखों को दिये। उन्होनें कहा कि सीएम हेल्पलाइन में समस्या, मांग, शिकायतें प्राप्त होती है। तो उसका निराकरण पात्रता के आधार पर लेवल-वन और लेवल-टू पर करें। साथ ही इसकी प्रतिदिन मॉनीटरिंग करें। 
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संबंधी कार्यशाला 17 को
   समस्त अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर श्रीमती सिंथिया ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 17 जून को प्रातः 11 बजे से बुरहानपुर विकासखण्ड एवं दोपहर 2.30 बजे से खकनार विकासखण्ड की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संबंधी कार्यशाला जिला पंचायत सभागृह में आयोजित की गई है। इसमें संबंधित विकासखण्ड के सभी राजस्व निरीक्षक, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी पटवारी एवं पंचायतों के सचिवों की उपस्थिति अनिवार्य है।
योग दिवस में अधिकारियों/कर्मचारियों को करें शामिल
   समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्रीमती सिंथिया ने बताया कि आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जायेगा। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि वे स्वयंसेवी संस्थाओं और प्रेरकों की बैठक आयोजित करवायें। सभी जिला, विकासखण्ड एवं पंचायत मुख्यालयों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इस कार्यक्रमों में स्कूल-कालेज के छात्रों के अलावा योग संस्थानों व आम नागरिकों की सहभागिता होगी। योग के लाभों एवं उपयोगिता के बारे में आमजन में व्यापक जागरूकता लायें। कलेक्टर ने सर्व कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिये है कि उक्त कार्यक्रम में अपने-अपने अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों की सहभागिता अनिवार्य रूप से करायें। समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने लंबित पेंशन प्रकरण, समय-सीमा पत्रों की समीक्षा व वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त पत्रों की विभागवार गहनता से समीक्षा की। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री बसंत कुर्रे, संयुक्त कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य, श्री के.आर.बडोले, श्री शंकरलाल सिंगाडे़, श्रीमती हेमलता सोलंकी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
बाढ़-राहत हेतु कन्ट्रोल रूम स्थापित करें
   कलेक्टर ने समय सीमा बैठक में समस्त तहसीलदार एवं नगरीय निकायों को जिले में बाढ़ आपदा संबंधी कन्ट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिये। ताकि बाढ़ आपदा संबंधी सूचनाओं का आदान-प्रदान आसानी से किया जा सकें। साथ ही कन्ट्रोल रूम में 24 घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी लगवाना सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्टर ने अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों को अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितग्राहियों के जाति प्रमाण पत्रों का सत्यापन करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर ने यह भी दिये निर्देश:-
  • समस्त निकायों को समग्र पोर्टल पर पेंशन हितग्राहियों के मोबाईल नंबर, आधार, फोटो को शत-प्रतिशत सीडिंग कार्यवाही करने।
  • आधार पंजीयन कार्य में तेजी लाने।
  • पीएचई विभाग को पेयजल संबंधी समस्याओं का निराकरण करने।
  • समस्त निकायों को अपने-अपने क्षेत्र में गंदे पानी से उगाई जा रही सब्जियों को नष्ट करने।
  • जिला खेल अधिकारी को ग्राम पंचायतों में बनाये गये खेल मैदान की जानकारी प्रस्तुत करने एवं खेल गतिविधियां आयोजित करने।
  • सहकारिता विभाग को उर्वरकों का अग्रिम भण्डारण करने।
  • और बैठक में सभी निकायों को पोर्टल पर जन्म-मृत्यु की शत-प्रतिशत एन्ट्री करने के निर्देश दिये।

Sunday, 12 June 2016

JANSAMPARK NEWS 10-6-16

विधायक श्री दादू के अंतिम संस्कार में शामिल हुये मुख्यमंत्री श्री चौहान 

बुरहानपुर | 10-जून-2016
नेपानगर विधायक श्री राजेन्द्र दादू का गुरूवार रात्रि में भोपाल जाते समय सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया था। स्वर्गीय श्री दादू के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम कान्हापुर में शुक्रवार को पूरे सम्मान के साथ सम्पन्न हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कान्हापुर पहुंचकर स्वर्गीय श्री दादू के परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और स्वर्गीय श्री दादू के पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रृद्धांजली अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री चौहान व क्षेत्रीय सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान ने स्वर्गीय श्री दादू की शवयात्रा में शामिल होकर उनके पार्थिव देह को कांधा भी दिया। इस दौरान बुरहानपुर जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री कुंवर श्री विजय शाह, बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस, खण्डवा विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा, महापौर बुरहानपुर श्री अनिल भोंसले, डी.आई.जी. श्री जी.जी. पाण्डे, पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सिंह कुशवाह, भाजपा जिला अध्यक्ष खण्डवा श्री हरीश कोटवाले, भाजपा जिला अध्यक्ष बुरहानपुर श्री विजय गुप्ता, सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण व बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीणजन मौजूद थे। इससे पूर्व स्थानीय ग्रामीणजनों ने भी स्वर्गीय श्री दादू के पार्थिव शरीर पर पुष्प चढ़ाकर श्रृद्धांजली अर्पित की। 









Friday, 10 June 2016

JANSAMPARK NEWS 9-6-16

मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करने हेतु जागरूकता संबंधी निर्देश 

बुरहानपुर | 08-जून-2016
जिले में बुरहानपुर एवं खकनार विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायतों में आधार कार्ड बनवाने एवं लोक कल्याण शिविरों का आयोजन किया जाना है। 
    संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एम.एम.आर्य ने दोनो जनपद पंचायत बुरहानपुर व खकनार सीईओ को निर्देश दिये है कि शिविरों में आने वाले ग्रामीणों को मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने एवं नामावली में उनके विवरण में व्याप्त त्रुटियों को दूर कराने जागरूक किया जाये। साथ ही शिविरों में मतदाता हेल्प डेस्क लगाना सुनिश्चित करें। 
शासकीय रोपणी बसाड़ में नीलामी 17 को 
- 
बुरहानपुर | 09-जून-2016
 शासकीय रोपणी बसाड़ में सूखे पेड़ों की नीलामी 17 जून को अपरान्ह 3 बजे होगी। जिसमें शीशम 2, नीम 3, बबूल 2, सुबबुल के 100 एवं अन्य 5 पेड़ों की नीलामी शर्तो के अधीन की जावेगी। ईच्छुक लकड़ी क्रेता/विक्रेता व्यक्ति निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित होकर नीलामी में भाग ले सकते है। उपसंचालक उद्यान सुश्री सानू मेश्राम ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि इस संबंध में कार्यालय उद्यान विभाग संयुक्त कार्यालय भवन बुरहानपुर से कार्यालयीन समय में संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है। 
जिले में आधार पंजीयन हेतु सर्टिफाइट ऑपरेटर शीघ्र संपर्क करें 

बुरहानपुर | 09-जून-2016
जिले में ई-गवर्नेंस सोसायटी बुरहानपुर को आधार पंजीयन के कार्य हेतु एन.एस.ई.आईटी द्वारा प्रमाण-पत्र धारी ऑपरेटरों की आवश्यकता है। ई-गवर्नेंस प्रबंधक श्री आशीष गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आधार पंजीयन के लिये ऑपरेटरों को टेबलेट उपलब्ध कराये जायेगें। पंजीयन का कार्य करने हेतु इच्छुक आवेदक जल्द से जल्द संयुक्त जिला कार्यालय ई-गवर्नेंस सोसायटी से विस्तृत जानकारी प्राप्त करें।  
मलेरिया रथ का ग्रामों में भ्रमण जारी 

बुरहानपुर | 09-जून-2016
कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरीन सिंथिया के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में मलेरिया रथ भ्रमण गुरूवार को ग्राम तुकईथड़ के हाट बाजार एवं ग्राम डोईफोड़िया, कारखेड़ा, धाबा, खकनार, टेंभी, मांझरोद, बिजोरी और दसघाट में किया गया। माह जून में पानी कमी होती है जिससे लार्वा नस्ट करने में आसानी होती है। इससे मलेरिया, डेंगू फैलाने वाले मच्छरों पर नियंत्रण किया जा सकता है। इसी उद्देश्य को दृष्टिगत रखते हुए जिले में मलेरिया रथ का भ्रमण जारी है। 
बाल सुरक्षा माह प्रथम चरण की कार्यशाला आज 

बुरहानपुर | 09-जून-2016
कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरीन सिंथिया के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा बाल सुरक्षा माह (प्रथम चरण) का आयोजन 21 जून से 21 जुलाई 2016 तक किया जाना है। इस संबंध में आज 10 जून को प्रातः 10.30 श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय में कार्यशाला आयोजित की गई है। इस कार्यशाला में जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला कम्युनिटी मोबिलाईजर, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर, ब्लॉक कम्युनिटी मोबिलाईजर, टीकाकरण अधिकारी एवं सुपरवाईजर उपस्थित रहेंगे। इसी प्रकार दोपहर 2 बजे की कार्यशाला में जिला टीकाकरण अधिकारी, शहरी नोडल अधिकारी, सुपरवाईजर, शहरी आशा एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगी।
शौर्यादल एवं लाडो कोर ग्रुप सदस्यों का प्रशिक्षण आयोजित 
प्रशिक्षणार्थियों को दी अधिनियम की जानकारी 
बुरहानपुर | 09-जून-2016
जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्री रतन सिंह गुडिंया के निर्देशानुसार शिकारपुरा एवं मोमीनपुरा में शौर्यादल एवं लाडो कोर ग्रुप सदस्यों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ स्वागतम लक्ष्मीगीत का गायन किया गया। इसके बाद 10 वीं 12 वी की परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं का सम्मान किया गया। प्रशिक्षण में किशोर न्याय अधिनियम, समेकित बाल संरक्षण योजना, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न संरक्षण अधिनियम, शिक्षा का अधिकार आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।  वहीं बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। बताया की बाल विवाह एक ऐसी सामाजिक बुराई जिसमें माता-पिता स्वयं अपनो बच्चों को अंधकार के गहरे गर्त में धकेल देते है। कम उम्र में विवाह करने के से बालिकाओं का शाररिक, मानसिक, शैक्षणिक एवं बौद्धिक विकास बुरी तरह से बाधित होता है। जिसका असर पूरे परिवार, भावी पीढ़ी एवं समाज पर पड़ता है। प्रशिक्षण में उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 की जानकारी दी गई। जिसमें बताया कि 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के ओर 18 वर्ष से कम उम्र कि लड़की का विवाह बाल विवाह कहलाता है, ओर ऐसा करना कानूनन जुर्म है। ऐसे विवाह में शामिल माता-पिता, रिश्तेदार, पंडित, मौलवी, आदि सब अपराधी है। बाल विवाह करने ओर कराने वाले को 2 वर्ष तक का कठोर कारावास या एक लाख तक का जुर्माना या दोनो हो सकता है। बाल विवाह की शिकायत और सहायता के लिए 1098 चाईल्ड हेल्प लाईन पर फोन किया जा सकता है। साथ ही जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी, आंगनवाडी कार्यकर्ता, कोर गु्रप, स्थानीय पुलिस को शिकायत की जा सकती है। प्रशिक्षण में बाल विवाह नहीं होने देने की शपथ दिलाई गई। पम्पलेट एवं प्रचार सामग्री भी वितरित की गई। प्रशिक्षण में परियोजना अधिकारी श्रीमती चंद्रकांता वर्मा, बाल संरक्षण अधिकारी श्री आशु पटेल एवं श्री विष्णुकांत दुबे, परियोजना समनव्यक श्री ब्रजराज जादौन, सुशील परास्कर, पर्यवेक्षक सरस्वती खरबंदा, रीता शाह एवं शौर्यादल के सदस्य उपस्थित थे।

Wednesday, 8 June 2016

JANSAMPARK NEWS 7-6-16

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा हेतु आवेदन 16 सितम्बर तक जमा करें 

बुरहानपुर | 07-जून-2016
जवाहर नवोदय विद्यालय लोनी में कक्षा छठवी में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा-2017 आगामी 8 जनवरी 2017 को प्रातः 11.30 बजे से आयोजित होगी। उक्त विद्यालय द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी, संबंधित खण्ड शिक्षा अधिकारी, बुरहानपुर व खकनार विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेपानगर में उपलब्ध करा दिये है। यहा से निःशुल्क आवेदन पत्र प्राप्त किये जा सकते है। विद्यालय प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि अभ्यर्थी को सत्र 2016-17 में कक्षा पांचवी में जिले के किसी भी शासकीय या शासन द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालय में अध्ययनरत होना चाहिए। आवेदन पत्र संबंधित खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 16 सितम्बर 2016 तक जमा किये जायेगे। 
मतदाता सूची शुद्धिकरण व वोटर आईडी का संशोधन अभियान जारी 
वोटर कार्ड में फोटो धुंधली या पुरानी और अस्पष्ट है तो न हों परेशान 
बुरहानपुर | 07-जून-2016
वोटर आईडी कार्ड में अगर फोटो धुंधली है पुरानी है अथवा पहचान में नहीं आ रही है या खराब गुणवत्ता की है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। भारत निर्वाचन आयोग ने इस समस्या को दूर करने तथा मतदाता सूची के शुद्धिकरण के लिये विशेष अभियान प्रारंभ किया है। इस अभियान के अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारियों को मतदाता आवश्यक जानकारी देकर और फार्म नम्बर 8 भरकर उक्त समस्या से निजात पा सकते हैं। यह अभियान आगामी 31 अगस्त तक जारी रहेगा।
     कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती जे.पी.आईरीन सिंथिया ने निर्देश दिये हैं कि इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाये। मतदाताओं को प्रेरित किया जाये कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण के इस अभियान का अधिक से अधिक लाभ लें। मतदाता सूची में अगर नाम नहीं है तो अपना नाम जुड़वायें। अगर अपने नाम की प्रविष्ठियों में किसी भी तरह का संशोधन हो तो संशोधन करवायें। मृत व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची से हटवायें। दो जगह अगर नाम है तो एक जगह से नाम हटवाने की कार्यवाही करें। वोटर आईडी कार्ड में अगर फोटो धुंधली है, पुरानी है अथवा पहचान में नहीं आ रही है या खराब गुणवत्ता की है तो नया फोटो देकर नया रंगीन वोटर आईडी कार्ड बनवा लें। मतदाताओं से अपील की गयी है कि वे अपने घर पर आने वाले बूथ लेवल अधिकारियों को आवश्यक जानकारी दें। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशानुसार मतदाता सूची के शुद्धिकरण और रंगीन वोटर आईडी कार्ड बनाने का अभियान जारी है। यह अभियान 31 अगस्त 2016 तक जारी रहेगा। इस अभियान के अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारी पता करेगें कि मतदाता सूची में जिनके नाम हैं उनके मतदाता परिचय-पत्र बनें है कि नहीं। मतदाता किसी भी तरह के संशोधन करवाना चाहते हैं तो फार्म नम्बर 8 भरकर बूथ लेवल अधिकारी को दे सकते हैं। किसी नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़वाना चाहते हैं तो फार्म नम्बर 6 भरकर आवेदन दे सकते हैं। कॉलेजों में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के नाम मतदाता सूची में दर्ज करने के लिये भी विशेष कार्यवाही की जायेगी। इसके लिये प्राचार्यों की अलग से बैठक आयोजित की जायेगी। प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने कॉलेजों में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने की कार्यवाही करें। इसके लिये वे प्रवेश आवेदन-पत्र के माध्यम से मतदाता होने की जानकारी लें। अगर वे मतदाता नहीं हैं, तो उनके नाम जुड़वाने के लिये फार्म नम्बर 6 भरवाकर नाम जुड़वाने की कार्यवाही करें।
शालाओं में प्रवेशोत्सव 16 जून को 
"स्कूल चलें हम" अभियान का दूसरा चरण 31 जुलाई तक चलेगा 
बुरहानपुर | 07-जून-2016
 मध्यप्रदेश में "स्कूल चलें हम" अभियान का दूसरा चरण शुरू हो चुका है। दूसरे चरण का मुख्य उद्देश्य स्कूलों में बच्चों का नामांकन एवं उपस्थिति सुनिश्चित करना है। यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा, जिसमें विभिन्न गतिविधि संचालित होंगी। शालाओं में प्रवेशोत्सव 16 जून को होगा। राज्य शासन ने दूसरे चरण की गतिविधियों के सफल संचालन के लिये सभी जिला कलेक्टर, जिला पंचायत के सीईओ, नगर निगमों के आयुक्त और नगर पालिका एवं नगर परिषद के सीएमओ को निर्देश जारी कर दिये हैं।
    बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन के लिये जिला-स्तर पर विकासखण्ड समन्वयकों और जन-शिक्षा केन्द्र प्रभारियों को 16 जून के पहले प्रशिक्षित किया जायेगा। प्रशिक्षण में इस बात पर जोर दिया जायेगा कि कोई भी बच्चा शाला में प्रवेश से न छूटे। प्रशिक्षण में संकुल प्राचार्य भी उपस्थित रहेंगे। शिक्षकों द्वारा शालाओं एवं बच्चों के पालकों से सम्पर्क करने की समय-सीमा 11 से 16 जून निर्धारित की गयी है। शिक्षक उन्हें प्रवेशोत्सव की जानकारी भी देंगे। बच्चों एवं पालकों से सम्पर्क के लिये 15 जून के पहले आँगनवाड़ी केन्द्रों पर शिक्षक पहुँचेंगे।
    अभियान में सहभागिता और आमजन से जुड़ाव की दृष्टि से वातावरण निर्माण के लिये शाला प्रबंध समिति की बैठक 15 जून से पहले होगी। ऐसी शालाएँ, जहाँ विगत 2 वर्ष में नामांकन में गिरावट आयी है, वहाँ की बसाहटों में विशेष ध्यान दिया जायेगा। यह कार्य 30 जून तक किया जायेगा। नामांकन में प्रेरकों की भूमिका को देखते हुए उनका पंजीयन 5 से 12 जून के बीच करवाया जायेगा। समग्र शिक्षा पोर्टल पर 16 जून से प्रवेश की प्रविष्टि करवायी जायेगी। प्रवेशोत्सव के दौरान लगातार 7 दिन तक उत्सवी वातावरण में खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि होंगे। प्रवेशोत्सव में बच्चों, पालकों, जन-प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और पूर्व छात्रों को आमंत्रित किया जायेगा। ऐसे प्रयास होंगे कि एक जुलाई तक सभी बच्चों के नाम शाला में दर्ज हो जायें। आगामी 1 जुलाई को होने वाली ग्रामसभा में बच्चों के दर्ज होने की जानकारी भी दी जायेगी। पलायन करने वाले बच्चों की सूची जिला परियोजना समन्वयक को 15 जुलाई तक उपलब्ध करवायी जायेगी। अप्रवेशी एवं शाला त्यागी बच्चों को आवासीय छात्रावास में प्रवेश दिलवाने की कार्यवाही होगी। बालिकाओं को कस्तूरबा गांधी विद्यालय एवं बालिका छात्रावास में प्रवेश दिलवाया जायेगा। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की समावेशित शिक्षा के लिये कक्षा 1 से 8 तक शाला में उनका ठहराव एवं उपस्थिति सुनिश्चित की जायेगी।
    गुणवत्तायुक्त शिक्षा के लिये विशेष कक्षाएँ लगेंगी। शाला-स्तर से विकासखण्ड-स्तर एवं जिला-स्तर पर अकादमिक गुणवत्ता कार्य-योजना तैयार होगी। दूसरे चरण में माध्यमिक शिक्षा के लिये शत-प्रतिशत नामांकन एवं दक्षता सुधार की कार्यवाही की जायेगी। शिक्षकों को माध्यमिक शालाओं का उत्तरदायित्व दिया जायेगा। विगत वर्षों में आठवीं उत्तीर्ण होने के बाद नवमीं कक्षा में दर्ज न होने वाले बच्चों को शाला से पुनरू जोड़ने की कार्यवाही होगी। इसी तरह प्रवेशोत्सव में बारहवीं कक्षा तक विद्यार्थियों का प्रवेश सुनिश्चित किया जायेगा। कक्षा 9 में प्रवेशित बच्चों को 16 से 30 जून तक किताबों के स्थान पर गतिविधि आधारित ब्रिज मॉड्यूल से पढ़ाया जायेगा। ब्रिज कोर्स के बाद 1 अगस्त को उनका पोस्ट टेस्ट होगा। जुलाई माह में नामांकन से शेष रहे गये बच्चों की पहचान कर उनको प्रवेश दिलवाया जायेगा। जो बच्चे दर्ज हो गये हैं, उनकी मेपिंग की जायेगी। बालिका छात्रावासों में निर्धारित सीट की पूर्ति सुनिश्चित की जायेगी। छात्रावासों में पुस्तकालय के लिये स्थान सुनिश्चित कर बालिकाओं को उसके उपयोग के लिये प्रेरित किया जायेगा। साथ ही उनके स्वास्थ्य का परीक्षण अनिवार्य रूप से होगा। जिन छात्रावास के नये भवन बन चुके हैं, उनमें बालिकाओं के आवास की व्यवस्था 10 जून तक करवाने के निर्देश दिये गये हैं। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को दिये जाने वाले सुविधा भत्ते की जानकारी स्कूलों को दी जायेगी। शासन ने अभियान की व्यापक मॉनीटरिंग के निर्देश भी दिये हैं। 
 

Tuesday, 7 June 2016

JANSAMPARK NEWS 6-6-16

जिले के व्यवसाईयों के लिये डीम्ड असेसमेन्ट सुविधा उपलब्ध 
 
बुरहानपुर | 06-जून-2016
राज्य शासन वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा वर्ष 2014-15 की अवधि के म.प्र. वेट अधिनियम, केन्द्रीय विक्रय कर अधिनियम एवं प्रवेशकर अधिनियम के लंबित कर निर्धारण के निवर्तन हेतु अधिसूचना जारी की गई है। वाणिज्यिक कर अधिकारी वृत्त बुरहानपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2014-15 की अवधि के लिये व्यवसाईयों को डीम्ड असेसमेन्ट की सुविधा प्रदान की गई है। ऐसे व्यवसाई को निर्धारित प्रारूप क, ख, ग में आवेदन पत्र संबंधित कर-निर्धारण अधिकारी के समक्ष प्रकाशन होने के 60 दिवस के भीतर प्रस्तुत करना अनिवार्य है। जिनका कर निर्धारण प्रकरण लंबित है। वे अधिसूचना एवं निर्धारित आवेदन पत्र http//govtpressmp.nic.in/pdf/extra/2016-05-30-227 वेबसाईट से डाउनलोड कर सकते है।
कृषि उत्पादकता में मधुमक्खी पालन का विशेष योगदान - श्री चतुर्वेदी 
मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण के लिये केन्द्र स्थापित 
बुरहानपुर | 06-जून-2016
मधुमक्खी पालन से कृषि की उत्पादकता में 25-30 प्रतिशत वृद्धि होती है। साथ ही शहद एवं मोम के रूप में उत्पाद प्राप्त होते है। इससे किसानों को अतिरिक्त आय प्राप्त होती है। इन उद्देश्यों को दृष्टिगत रखते हुए जिले के ग्राम धामनगांव में मधुमक्खी पालन के लिये जिला स्तरीय प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना की गई है। 
    आत्मा परियोजना संचालक श्री राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि इच्छुक कृषक समूह बनाकर मधुमक्खी पालन के प्रशिक्षण के लिये कार्यालय आत्मा परियोजना संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग में पंजीयन करवाकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। मधुमक्खी पालन के लिये प्रशिक्षण माह जून से प्रारंभ किया जायेगा। प्रत्येक समूह को पृथक-पृथक प्रशिक्षण दिया जाना है। विस्तृत जानकारी के लिये सहायक तकनीकी प्रबंधक श्री विशाल पाटीदार, मो.नं. 9753067556 एवं कृषक मित्र अध्यक्ष श्री संजय चौकसे, मो.नं. 9926703738 से संपर्क किया जा सकता है। 
सप्ताह में एक दिवस शालाओं में अनिवार्य रूप से बच्चों को शिक्षा दे - कलेक्टर श्रीमती सिंथिया 
कलेक्टर ने बैठक में विद्यादान योजनान्तर्गत समस्त अधिकारियों को दिये निर्देश, 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हेतु आवश्यक तैयारियां करें 
बुरहानपुर | 06-जून-2016
विद्यादान योजनान्तर्गत शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में सप्ताह में एक दिवस 2 घंटे विद्यार्थियों को अनिवार्य रूप से पढ़ायें। यह निर्देश कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरीन सिंथिया ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभागृह में आयोजित समय सीमा बैठक में सर्व कार्यालय प्रमुखों को दिये। उन्होनें कहा कि शासकीय स्कूलों में निःशुल्क पढ़ाने के लिये अपनी रुचि प्रदर्शित कर विद्यादान योजना के अंतर्गत अपना पंजीयन करवायें। इसके लिये www.vidhyadaan.com वेबसाइट बनायी गयी है। इस दौरान सभी अधिकारियों को पंजीयन प्रक्रिया की बारीकियां भी समझाई गई। कलेक्टर ने सर्व कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को भी इसके लिये प्रेरित करें। 
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां करें
   समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्रीमती सिंथिया ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जायेगा। इसके लिये शिक्षा विभाग अभी से तैयारियां पूर्ण कर ले। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि वे स्वयंसेवी संस्थाओं और प्रेरकों की बैठक आयोजित करवायें। वहीं उन्होनें ग्राम उदय से भारत उदय, लंबित पेंशन प्रकरण, समय-सीमा पत्रों की समीक्षा, सीएम हेल्पलाईन, पीजीआर, जनसनुवाई एवं वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त पत्रों की विभागवार गहनता से समीक्षा की। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री बसंत कुर्रे, संयुक्त कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य, श्री के.आर.बडोले, श्री शंकरलाल सिंगाडे़, श्री सुमेरसिंह मुजाल्दा, श्रीमती हेमलता सोलंकी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
कम्यूनिकेशन प्लान तैयार करने अधिकारियों व कर्मचारियों की जानकारी दे
   कलेक्टर ने समय सीमा बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि जिले में बाढ़ आपदा हेतु कम्यूनिकेशन प्लॉन तैयार किया जाना है। इसके लिये सभी अधिकारी बाढ़ आपदा में लगाये जाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के मोबाईल नंबर एवं अन्य जानकारी शीघ्र प्रस्तुत करें। उन्होनें जिले के जलमग्न होने वाली पुल-पुलियो और नालों पर पीडब्ल्यूडी विभाग को चेतावनी बोर्ड लगवाने के निर्देश भी दिये। पीएमजीएसवाई एवं लोक निर्माण विभाग को बारिश के पूर्व सड़कों को दुरस्त करवाना सुनिश्चित करें। ताकि वर्षा के दौरान परेशानियों का सामना ना करना पडे़।
   बैठक में कलेक्टर ने अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों को अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितग्राहियों के जाति प्रमाण पत्रों का सत्यापन करने के निर्देश दिये। उन्होनें समस्त तहसीदारों को भूदान, सीमांकन, ग्रामोदय से भारत उदय अभियान में प्राप्त बीपीएल के आवेदनों का निराकरण करने। लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित मार्गो को खसरे एवं नक्शे में एन्ट्री करवाना सुनिश्चित करें। लंबित सोलेशियम फण्ड संबंधी प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिये।
यह भी दिये निर्देश
  • सभी निकायों को समग्र पर आधार सीडिंग करवाने।
  • शिक्षा, आदिवासी विकास, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक विभाग को छात्रवृत्ति की जानकारी प्रस्तुत करने।
  • दोनों जनपद सीईओ को खेत तालाब कार्य को बारिश के पहले प्राथमिकता से पूर्ण करने।
  • पीएचई विभाग को पेयजल संबंधी समस्याओं का निराकरण करने।
  • उद्यानिकी विभाग को शिविर लगाकर प्याज भण्डारण हेतु आवेदन प्राप्त करने।


JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...