Thursday, 23 June 2016

JANSAMPARK NEWS 22-6-16

पट्टों का नवीनीकरण हेतु शिविरों का आयोजन 
शहरी क्षेत्र में 8 स्थानों पर लगेंगे कैम्प 
बुरहानपुर | 22-जून-2016
बुरहानपुर शहरी क्षेत्रों में पूर्व वर्षो में 30 वर्षों की अवधि के लिये स्थायी नजूल भूमि के भूखण्ड आवासीय एवं व्यवसायिक प्रयोजन के लिये पट्टे पर दिये गये थे। जिनमें से अधिकांश पट्टों की समयावधि वर्ष 1994 में समाप्त हो चुकी है। शासन के निर्देशानुसार ऐसे पट्टों के नवीनीकरण हेतु शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। 
इन स्थलों पर लगाये जायेंगे शिविर
    नजूल अधिकारी श्रीमती हेमलता सोलंकी (डावर) ने बताया कि स्थायी पट्टा नवीनीकरण के लिये कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान शिविर 23 जून को शासकीय प्राथमिक शाला दुर्गा मैदान सिंधीपुरा प्रातः 11 बजे से सायंकाल 5 बजे तक संचालित होगा। इसमें 1 से 8 तक ब्लॉक शामिल है। वहीं 30 जून को प्रतापपुरा में ब्लॉक 41 से 48 तक, लोहारमण्डी में 7 जुलाई को ब्लॉक 9 से 16 तक, 14 जुलाई को शिकारपुरा 49 से 64 तक, 21 जुलाई को दाउदपुरा में 17 से 24 तक, 28 जुलाई को गांधीचौक ब्लॉक 25 से 32 तक, 4 अगस्त को दौलतपुरा में ब्लॉक 33 से 40 तक और 11 अगस्त को लालबाग में ब्लॉक 65 से 80 के लिये कैम्प आयोजित किये गये है। पट्टाधारी शिविर में निर्धारित समय में मूल पट्टा एवं अंतरण संबंधी दस्तावेज सहित उपस्थित होकर पट्टा नवीनीकरण हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते है। लीज धारक भी उक्त कैम्पों में पट्टों के नवीनीकरण हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते है। 
 
कलेक्टर श्रीमती सिंथिया की अध्यक्षता में 15 सूत्रीय क्रियान्वयन समिति की बैठक संपन्न 

बुरहानपुर | 22-जून-2016
जिला स्तरीय अल्पसंख्यक 15 सूत्रीय क्रियान्वयन समिति की बैठक बुधवार को कलेक्टोरेट सभागृह में कलेक्टर श्रीमती जे. पी. आयरिंन सिंथिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में संचालित योजनाओं संबंधी प्रगति का समीक्षात्मक जायजा लिया। उन्होने जिले में अल्पसंख्यक बाहुल्य विकास कार्यक्रम एमएसडीपी योजनान्तर्गत निर्माणाधीन 16 आंगनवाडीयों के निर्माण शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश नगर निगम को दिये। अल्पसंख्यक बहुल्य विकास कार्यक्रम अन्तर्गत स्वीकृत योजनाओं की राशि समायोजन पश्चात शेष राशि से की जाने वाली विकास योजना हेतु प्रस्ताव क्रियान्वयन समिति को 10 दिवस के भीतर प्रस्ताव देने की बात कही गई। कलेक्टर ने अल्पसंख्यक वर्ग हितार्थ चलाई जा रही रोजगार मूलक योजनाओं के प्रचार-प्रसार करने के निर्देश नेपानगर एवं शाहपुर सीएमओ को दिये। उन्होनें कहा कि रोजगारमूलक योजनाओं के आवेदन प्राप्त कर संबंधित विभागों को भेजें। ताकि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया जा सकें। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को उर्दू हाई शालाओं में उर्दू भाषी पुस्तकों की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। सहायक संचालक के.एल.निगम द्वारा विभाग की सम्पूर्ण योजनाओं की जानकारी प्रस्तुत की तथा जिले में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की जानकारी दी गई। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.एल.रघुवंशी, महिला बाल विकास अधिकारी श्री रतनसिंह गुण्डिया, परियोजना अधिकारी श्री गणेश दुबे, विधायक प्रतिनिधि श्री अजहर उल्ल हक, श्री गफ्फार मंसुरी, रोजगार अधिकारी रावत, सहायक परियोजना अधिकारी श्री प्रवीण पटेल, श्री नगर निगम इंजीनियर सगीर एहमद खान उपस्थित रहे।

जिला उपभोक्ता फोरम भवन का भूमिपूजन एवं शिलान्यास आज 

बुरहानपुर | 22-जून-2016
जिला उपभोक्ता फोरम के प्रस्तावित भवन का भूमिपूजन एवं शिलान्यास आज 23 जून को दोपहर 1.30 बजे न्यायमूर्ति श्री राकेश सक्सेना द्वारा किया जायेगा। यह भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम मोहम्मदपुरा स्थित जिला पंचायत कार्यालय के समीप होगा। इस अवसर पर मध्य प्रदेश राज्य उपभोक्ता आयोग के रजिस्ट्रार श्री अवधेश कुमार श्रीवास्तव, जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जोगेन्द्र कुमार वर्मा एवं कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरीन सिंथिया उपस्थित रहेंगी। उक्त जानकारी जिला उपभोक्ता फोरम अध्यक्ष श्रीमती इन्द्रा सिंह ने दी।  

Tuesday, 21 June 2016

JANSAMPARK NEWS 21-6-16

‘‘योग नियमित करें और हमेशा स्वस्थ्य रहें‘‘ 
कलेक्टर श्रीमती सिंथिया ने योग दिवस पर नागरिकों से की अपील, द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में जनसमुदाय ने उत्साह से भाग लिया 
बुरहानपुर | 21-जून-2016
द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जिलेभर में मंगलवार को प्रातःकाल निर्धारित समयानुसार मनाया गया। जिले में यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत से लेकर विकासखण्ड व जिला मुख्यालय स्तर तक आयोजित हुआ। जिसमें जनसमुदाय ने उत्साह और उमंग नये जोश के साथ भाग लिया। इस अवसर पर नेहरू स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती अर्चना चिटनीस ने सभी को द्वितीय अंर्त्राष्ट्रीय दिवस की हार्दिक शुभकामनाऐं दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन गौरवशाली है। आज देश के साथ ही सभी देशों ने भी योग को अपनाया है। कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने कार्यक्रम में प्रतिभागियों को योग दिवस की शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि योग से बहुत से रोग विकार दूर हो सकते है। उन्होंने इस अवसर पर नागरिकों से अपील की  कि अपने परिवार एवं स्वयं की बीमारियों से रक्षा करने के लिये योग अवश्य करें तथा इसे नियमित करें। स्वस्थ समाज ही समृद्धि की ओर अग्रसर होता है। नित्य योग करें, स्वस्थ रहे। योग से ही मन में शांति, सुख-समृद्धि प्राप्त की जा सकती है। 
    इस मौके पर महापौर श्री अनिल भोंसले, नगर निगम अध्यक्ष श्री मनोज तारवाला, पुलिस अधीक्षक श्री अनिलसिंह कुशवाह, संयुक्त कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य, एसडीएम श्री शंकरलाल सिंगाड़े, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.एल.रघुवंशी, नेहरू युवा केन्द्र समन्वयक श्री अजीज डिप्टी सहित अनेक स्वयंसेवी संस्थाओं पंतजलि, गायत्री परिवार आदि अन्य संस्थाओं की सहभागिता रही है।
विभिन्न स्थानों पर आयोजित हुये सामूहिक योग के कार्यक्रम
    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम आयोजित हुए। यह कार्यक्रम जिले में ग्राम से लेकर खण्ड व जिला मुख्यालय स्तर तक प्रायोजित किया गया था। इसमें प्रमुख कार्यक्रम जिला मुख्यालय नेहरू स्टेडियम ग्राउण्ड बुरहानपुर, उत्कृष्ट विद्यालय परिसर खकनार, शाहपुर और धुलकोट में तथा नेपानगर में स्टेडियम ग्राउण्ड पर योग कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में जनसमुदाय ने भाग लिया। 









डी.एल.आर.सी./डी.एल.सी.सी. बैठक 23 जून को 

बुरहानपुर | 21-जून-2016
अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय द्वारा डी.एल.आर.सी. एवं डी.एल.सी.सी. की बैठक 23 जून को दोपहर 3.30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई है। यह बैठक कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया की अध्यक्षता में संपन्न होगी। इस दौरान शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में विभाग द्वारा प्रकरणों की बैंकवार समीक्षा की जावेगी। साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत चर्चा होगी। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री महेश कुमार मित्तल ने बताया कि बैठक में संबंधित अधिकारियों एवं बैंक शाखा प्रबंधकों को आवश्यक जानकारी के साथ उपस्थिति रहने के निर्देश दिये है।
जिला स्तरीय अल्पसंख्यक 15 सूत्रीय क्रियान्वयन समिति की बैठक आज 

बुरहानपुर | 21-जून-2016
जिला स्तरीय अल्पसंख्यक 15 सूत्रीय क्रियान्वयन समिति की बैठक आज 22 जून को प्रातः 11 बजे कलेक्टोरेट सभागृह में कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरीन सिंथिया की अध्यक्षता में आयोजित होगी। पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सहायक संचालक श्री के.एल.निगम ने संबंधित विभाग प्रमुखों से अनुरोध किया है कि उक्त बैठक में निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित हो। 

JANSAMPARK NEWS 20-6-16

प्रायवेट स्कूलों में गरीब बच्चों के निःशुल्क प्रवेश के आवेदन 30 जून तक 

बुरहानपुर | 20-जून-2016
 मध्यप्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रति वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी वंचित एवं कमजोर वर्ग के बच्चों के लिये निःशुल्क प्रवेश की प्रक्रिया 23 जून 2016 से प्रारंभ की जायेगी। राज्य शासन द्वारा इस प्रक्रिया को राज्य स्तर पर ऑन लाइन लॉटरी के माध्यम से सम्पन्न किया जायेगा। वंचित समूह या कमजोर वर्ग के बच्चों को उन स्कूलों में, जिनके पड़ोस की बसाहटों में वे रहते हैं को कक्षा पहली या के.जी. अथवा नर्सरी में 23 से 30 जून 2016 तक आवेदन कर निःशुल्क प्रवेश मिलेगा। जिला परियोजना समन्वयक जिला षिक्षा केन्द्र बुरहानपुर श्री जे.एल.रघुवंशी ने बताया कि इसके लिये आवेदन-पत्र 22 जून से संबंधित गैर अनुदान मान्यता प्राप्त अशासकीय स्कूल, जनशिक्षा केन्द्र, बी.आर.सी. या बी.ई.ओ. कार्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी या जिला शिक्षा केन्द्र कार्यालय से प्राप्त किये जा सकेंगे अथवा आर.टी.ई पोर्टल www.educationportal.mp.gov.in/Rte पर भी ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रारूप उपलब्ध है, जिसको डाउनलोड किया जा सकता है। 
    आवेदक अपना आवेदन पत्र ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन प्रक्रिया में से किसी एक माध्यम से 23 से 30 जून 2016 तक जमा कर सकते हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत आवेदक स्वयं पोर्टल पर जाकर निर्धारित फार्म में ऑनलाइन पंजीयन कर सकेगा। फार्म के साथ पात्रता सम्बंधित कोई भी एक दस्तावेज अपलोड किया जाना होगा। आवेदक द्वारा पोर्टल से जनरेट प्रति को अपने पास सुरक्षित रख सकेगा। इसके अतिरिक्त वैकल्पिक प्रक्रिया के तहत आवेदक जिस अशासकीय स्कूल में प्रवेश लेना चाहता है, उस स्कूल में निर्धारित प्रारूप में आवेदन संबधित प्रमाण-पत्रों की प्रतियों के साथ जमा करना होगा। आवेदक अपना आवेदन संबधित विकासखंड के बीआरसी कार्यालय पर भी जमा कर सकेंगे। आवेदन की एक फोटोकॉपी पर आवेदक को अशासकीय स्कूल या बीआरसी कार्यालय द्वारा सील एवं हस्ताक्षर एवं दिनांक के साथ पावती दी जावेगी। समस्त आवेदनों को आर.टी.ई. पोर्टल पर 23 जून से 1 जुलाई तक पंजीकृत किया जायेगा। पोर्टल पर पंजीकृत एवं लॉक किये गये आवेदनों को ही लॉटरी प्रक्रिया में सम्मिलित किया जायेगा। केन्द्रीकृत सिस्टम से पारदर्शी तरीके से रेण्डमाइजेशन के माध्यम से दिनांक 5 जुलाई को एन.आई.सी. मध्यप्रदेश द्वारा ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से छात्रो को स्कूलों में सीट का आवंटन किया जायेगा। लॉटरी प्रक्रिया के उपरांत आवंटित सीट की जानकारी की सूचना आवेदक को उसके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से प्रदान की जायेगी एवं यह सूची पोर्टल पर भी उपलब्ध रहेगी।
    आवेदको को स्कूल आवंटन की जानकारी अशासकीय स्कूल या बीआरसीसी कार्यालय के सूचना पटल पर भी उपलब्ध रहेगी। रेण्डम प्रक्रिया से आवंटन होने के पश्चात बच्चों को प्रवेश के लिये समस्त दस्तावेजों के साथ 7 से 15 जुलाई 2016 तक संबंधित अशासकीय स्कूल में जाना होगा। दस्तावेजों का सत्यापन स्कूल प्रबंधन एवं नोडल अधिकारी द्वारा किया जायेगा। आवेदक ने आर.टी.ई. में निःशुल्क प्रवेश के लिये जिस केटेगरी अथवा नवास क्षेत्र के माध्यम से प्रवेश चाहा है, उसके उसी केटेगरी एवं निवास का सत्यापन संबंधित मूल प्रमाण-पत्र से किया जायेगा। आवेदन फार्म पाने अथवा जमा करने में कोई दिक्कत हो या उन स्कूलों की जानकारी चाहिए, जहां सीटें खाली हैं, तो जिला शिक्षा अधिकारी एवं सर्व शिक्षा अभियान के डीपीसी या बीआरसी कार्यालय में संपर्क कर सकते है।
 
डीएलएड नियमित पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु समय सारणी जारी 

बुरहानपुर | 20-जून-2016
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा डीएलएड नियमित पाठ्यक्रम 2016-17 में प्रवेश हेतु समय सारणी जारी की गई है। इच्छुक आवेदक एमपी ऑनलाइन के कियोस्क सेंटर अथवा पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन 30 जून तक करा सकते है। डीएलएड नियमित पाठ्यक्रम 2016-17 में प्रवेश के लिए हायर सेकेण्डरी परीक्षा में 50 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण आवेदक ही आवेदन कर सकते है, अजा एवं अजजा के लिए 5 प्रतिशत की छूट रहेगी। इसके लिए 4 जुलाई को सीटों का आवंटन किया जायेगा। कुल सीटों का 10 प्रतिशत सीटें शासकीय अभ्यर्थियो से एवं 90 प्रतिशत सीटें फ्रेशर से भरी जायेंगी। पंजीयन की प्रक्रिया में हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी, जाति, निवासी, आय प्रमाण आदि पोर्टल पर लोड करना अनिवार्य होगा। विस्तृत निर्देश एजुकेशन पोर्टल में देखे जा सकते हैं।
द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तैयारियां पूर्ण 
आज मनाया जायेगा योग दिवस 
बुरहानपुर | 20-जून-2016
 जिले में आज 21 जून को द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस व्यापक-स्तर पर मनाया जायेगा। जिला विकासखण्ड एवं पंचायत-स्तर पर इस दिन योग का वृहद कार्यक्रम होगा। जिले में इस कार्यक्रम की ग्राम से लेकर खण्ड व जिला मुख्यालय स्तर तक तमाम तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। वहीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिये योगाभ्यास सोमवार को नेहरू स्टेडियम में हुआ। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य, एसडीएम श्री शंकरलाल सिंगाडे़, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.एल.रघुवंशी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारियों एवं विभिन्न शालाओं के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। 
    कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप योग दिवस का निर्धारित समसामयिक कार्यक्रम सुनिश्चित किया है। उन्होनें बताया कि पल-प्रतिपल कार्यक्रम के अनुसार सभी सहभागियों की उपस्थिति प्रातः 6.30 बजें, अतिथियों का आगमन प्रातः 6.40 बजे, प्रातः 6.42 बजे मध्य प्रदेश गान होगा, सामान्य योग  अभ्यास क्रम प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक एवं प्रातः 8.02 पर अभाार एवं समापन होगा।
आओं सब मिलकर योग करें
    कलेक्टर ने जिलेवासियों से विश्व योग दिवस पर सहभागी बनने की अपील की है। उन्होनें जारी अपील में कहा है कि जिले में ग्राम से लेकर विकासखण्ड व सभी नगरीय निकाय मुख्यालय में योग कार्यक्रम जगह-जगह संपन्न होगें। इसमें आमजन, स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्कूल, कॉलेज, अन्य शैक्षणिक संस्थाऐं, योग संस्थान, एन.एस.एस., एन.सी.सी. अन्य स्वैच्छिक संगठनों के साथ ही तमाम शासकीय विभागों का मैदानी अमला प्राथमिकता से शामिल होवे। योग का अनुकरण कर स्वस्थ व समृद्ध बनें। नित्य योग से मन को शांति मिलती है। शरीर स्वस्थ रहने से कई रोग विकारों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। आओं योग करें और निरोगी रहे। स्वस्थ समाज ही समृद्धि की ओर अग्रसर होता है।
पांच स्थानों पर प्रमुख कार्यक्रम आयोजित होगें
    द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जिलेभर में आज 21 जून को प्रमुख कार्यक्रम जिला मुख्यालय नेहरू स्टेडियम गाउण्ड बुरहानपुर, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय परिसर खकनार, नेपानगर में स्टेडियम ग्राउण्ड, शासकीय उ.मा.विद्यालय शाहपुर और शासकीय उ.मा.विद्यालय धुलकोट में होगें। 




समय सीमा की बैठक संपन्न 

बुरहानपुर | 20-जून-2016
समस्त निकाय समग्र्र पोर्टल पर पेंशन पात्र हितग्राहियों के मोबाईल नंबर, आधार एवं फोटो अपडेट करें। यह निर्देश कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरीन सिंथिया ने सोमवार को आयोजित समय सीमा बैठक में सभी निकायों को दिये। उन्होनें कहा कि इस कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कर ले। साथ ही अपडेशन की जानकारी प्रतिदिन वाहट्सप पर अनिवार्य रूप से दे। 
    कलेक्टर ने समय सीमा बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को स्वास्थ्य विभाग में लंबित प्रसुता सहायता योजना के तहत प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण करने के निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, स्वाईल हेल्थ कार्ड, स्पर्श अभियान, विद्यादान योजना, महिला सशक्तिकरण योजना, सीएम हेल्पलाईन, लंबित पेंशन प्रकरण व वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त पत्रों की विभागवार गहनता से समीक्षा की।
योग दिवस में सभी अधिकारी व कर्मचारी शामिल हो
    समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्रीमती सिंथिया ने बताया कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जायेगा। कलेक्टर ने सर्व कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिये है कि उक्त कार्यक्रम में अपने-अपने अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों की सहभागिता अनिवार्य रूप से करायें। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य, एसडीएम श्री शंकरलाल सिंगाडे़, एसडीएम नेपानगर श्री सुमेरसिंह मुजाल्दा एवं डिप्टी कलेक्टर श्रीमती हेमलता सोलंकी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
कलेक्टर ने यह भी दिये निर्देश:-
  •         कलेक्टर ने अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों को अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितग्राहियों के जाति प्रमाण पत्रों का सत्यापन करने के निर्देश दिये।
  •     पीएचई विभाग को नवीन पेयजल पानी की टंकी चालू करने।
  •     और बैठक में सभी निकायों को पोर्टल पर जन्म-मृत्यु की शत-प्रतिशत एन्ट्री करने के निर्देश दिये।
 

निम्बोली बीज संग्रह करने का अभियान बना जन अभियान 

बुरहानपुर | 20-जून-2016
 म.प्र. जन अभियान परिषद जिला समन्वायक डॉ. सुप्रीति यादव के मार्गदर्शन में विकासखण्ड समन्वयक शिवशंकर शर्मा ने ग्रामों में भ्रमण एवं निम्बोली संग्रह करने का अभियान प्रारंभ किया। इस अवसर पर बुरहानपुर विकासखण्ड में प्रस्फुटन समितियों एवं नवांकुर संस्थाओं के माध्यम से सघन सम्पर्क अभियान चलाकर गांव गांव में गठित समितियों, विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने ग्रामीणजनों से संपर्क कर निम्बोली संग्रहण करने की अपील की। साथ ही समितियों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा नीम के पेड़ से गिरने वाली निम्बोलियों को एकत्रित किया जा रहा है। ताकि वर्षा ऋतु में आसपास वीरान क्षेत्रों में झाडियों में निम्बोली का रोपण कर हरा-भरा किया जा सकें। ग्राम सभाओं में प्रेरकों द्वारा पेड और पर्यावरण के संबंध में वृक्ष संवाद, जल संवाद का आयोजन किया जाकर जल के महत्व को बताने के साथ-साथ वृक्षारोपण हेतु निम्बोरली के उपयोग के साथ ही अपने-अपने आंगन एवं खेतों पर फलदार वृक्ष लगाने हेतु भी आग्रह किया जा रहा है। ताकि आने वाली पीढी को फलों के साथ ही कुपोषण से दूर किया जा सकें।    
    इस अभियान में प्रस्फुटन समिति के सदस्यों के साथ ही ग्रामीणजनों विशेषरूप से बच्चों एवं महिलाओं का सहयोग लगातार बढ़ रहा है। जिसे देखते हुये आगामी दिनों में लक्ष्यं के अनुरूप निम्बोलियों का संग्रहण कर स्वैच्छिक संगठनों के सहयोग से निम्बोली रोपण एवं फलदार पौधों का रोपण किया जायेगा। इस अवसर पर मिलिन तलेकर, पवन महाजन, सुधाकर प्रजापति, प्रमोद, देवानंद, अर्जुन मसाने, दिनेश सहित बीएसडब्ल्यू छात्र उपस्थित रहे। 

बाल सुरक्षा माह का आयोजन आज से 

बुरहानपुर | 20-जून-2016
जिले में बाल सुरक्षा माह का प्रथम चरण 21 जून से 21 जुलाई 2016 तक स्वास्थ्य विभाग एवं एकीकृत बाल विकास विभाग के द्वारा समन्वित रूप से आयोजित किया जाना है। बाल सुरक्षा माह में प्रमुख रूप से 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए घोल का अनुपुरण कराया जाना है। साथ ही छूटे हुयें बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण किया जायेगा। इस हेतु जिला स्तर सोमवार को जिला चिकित्सालय बुरहानपुर से रैली को जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.वाय.बी. शास्त्री ने हरी झंण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली मंे ए.एन.एम., आषा कार्यकर्ता एवं एम.पी.डब्ल्यू शामिल थे। इस मौके पर जिला टीकाकरण अधिकारी श्री शास्त्री ने बताया कि विटामिन ए घोल की खुराक से बाल मृत्यु दर में 20 प्रतिशत तक की कमी आना संभव है। अतः 9 माह से 5 वर्ष के सभी बच्चो को वर्ष में दो बार विटामिन ए की खुराक पिलाने हेतु समस्त जन समुदाय से अपील की है।

 
सोयाबीन के पीला मोजेक का प्रबंधन की सलाह 

बुरहानपुर | 20-जून-2016
जिले में किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग उपसंचालक श्री एम.एस.देवके ने किसानों को सोयाबीन में विषाणु व्दारा होने वाले पीला मोजेक रोग से बचाने के लिये निम्न प्रबंधन हेतु सलाह दी है। जिसमें बुआई हेतु प्रतिरोधक अथवा सहनशील सोयाबीन की प्रजातियां जे.एस. 9305, जे.एस.-9560, जे.एस.-9752 का चयन करें। सोयाबीन फसल की बुआई 20 जून से 5 जूलाई के बीच पर्याप्त नमी होने पर ही करें। खेत में अधिकतम पौधे की संख्या हेतु बीज दर 60-75 कि.ग्रा. प्रति हेक्टर की दर से उपयोग कर पौधे से पौधे की दूरी 5 से.मी. लाईन से लाईन की दुरी 45 से.मी. रखे। बीज को बुआई के पूर्व फफुन्द नाशक थीरम+कार्बनडेजिम (2:1) के 3 ग्राम मिश्रण के उपचार के बाद थायोमेथाक्जाम 30 एफएस 10 एम.एल. प्रति कि.ग्रा. बीज की दर से या इमिडाक्लोरोप्रिड 48 एफएस 1.24 एम.एल. प्रति. कि.ग्रा. बीज दर से उपचारीत करे। खेतों में सोयाबीन में अनुशंसित उर्वरक की मात्रा 20 कि.ग्रा. नत्रजन, 60 कि.ग्रा. स्फुर, 40 कि.ग्रा. पोटाश, 20 कि.ग्रा. सल्फर प्रति हेक्टर एवं गोबर खाद 10-20 टन प्रति हेक्टर का उपयोग करें। खेत को 45 दिन तक खरपतवारों से मुक्त रखे। पीला मोजेक से प्रभावित फसलों के पौधों को निकालकर नष्ट कर दे। खडी फसल में पीला मोजेक के लक्षण दिखने पर थायोमेथाक्जाम 25 डब्ल्यू.जी. 100 ग्राम प्रति 500 लीटर पानी में घोलकर छिडकाव करें। सफेद मक्खी के वयस्क को आकर्षित करने हेतु पीले रंग के चिपचिपे प्रपंच 20-25 संख्या में प्रति हेक्टर उपयोग करें।
जिले में अभी तक 11.4 मि.मी. औसत वर्षा हुई 
 
बुरहानपुर | 20-जून-2016
 जिले में जारी मौसम में अभी तक 11.4 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। पिछले 24 घंटो के दौरान बुरहानपुर तहसील में 02 मि.मी. एवं नेपानगर में 02 मि.मी. वर्षा तथा खकनार में 01 वर्षा मापी गई है। सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्री खुमानसिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक सर्वाधित वर्षा 15 मि.मी. नेपानगर और सबसे कम 7 मि.मी. खकनार में तथा 12.1 मि.मी. वर्षा बुरहानपुर में आकी गई है।

JANSAMPARK NEWS 19-6-16

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिये पूर्वाभ्यास जारी 

बुरहानपुर | 19-जून-2016
 राज्य शासन निर्देशानुसार जिले में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जायेगा। उक्त कार्यक्रम हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण जारी है। इस मौके पर रविवार को नेहरू स्टेडियम ग्राउण्ड पर पूर्वाभ्यास हुआ। इसी तरह 20 जून को भी प्रातः 7 बजे से भी पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस मौके पर संयुक्त कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.एल.रघुवंशी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारियों एवं विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। पूर्वाभ्यास में श्री भास्कर डोंगरे ने योगासन की विभिन्न क्रियाओं को बताते हुए इससे होने वाले लाभों की जानकारी दी। 



जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम स्थापित 

बुरहानपुर | 19-जून-2016
जिले में कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरीन सिंथिया के निर्देशानुसार जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम संयुक्त जिला कार्यालय बुरहानपुर में स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष नंबर 07325-242042 है। कन्ट्रोल रूम में बाढ़ एवं अतिवृष्टि की सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जायेगा। संयुक्त कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि कन्ट्रोल रूम के संचालन हेतु अधिकारी व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कन्ट्रोल रूम प्रभारी सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख बुरहानपुर श्री खुमानसिंह चौहान को बनाया गया हैं।

Saturday, 18 June 2016

JANSAMPARK NEWS 17-6-16

31 अगस्त तक जारी रहेगा राष्ट्रीय निर्वाचक शुद्धिकरण अभियान 

बुरहानपुर | 17-जून-2016
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मध्यप्रदेश में भी आगामी 31 अगस्त 2016 तक राष्ट्रीय निर्वाचक नामावली शुद्धिकरण अभियान चलाया जायेगा। इस शुद्धिकरण अभियान में स्वीप पार्टनर्स के साथ मिलकर वोटर लिस्ट को शुद्व और पूर्ण करवाया जायेगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती जे.पी.आईरीन सिंथिया ने बताया कि इस अभियान का मुख्य लक्ष्य निर्वाचक जनसंख्या अनुपात और लिंग अनुपात की कमियों को दूर करना तथा 18-19 वर्ष के आयु समूह में नामांकन को बढावा देना है। इस अभियान के दौरान फोटो युक्त परिचय पत्र या निर्वाचक नामावली की शतप्रतिशत कव्हरेज तय की जायेगी। धुंधली, खराब गुणवत्ता, पुनरावृत्ति, फोटो तथा गैरमानव छवियों को बदलकर अच्छी गुणवत्ता वाली फोटो लगाई जायेंगी। निर्वाचक नामावलियों में विभिन्न प्रकार की अशुद्धियों को सुधार करने के पश्चात निर्वाचक डाटाबेस जरूरी संशोधन किये जायेंगे। 
    निर्वाचक नामावली से किसी भी मृत या स्थानांतरित अथवा बहुल प्रविष्ठियों को हटाया जायेगा। निर्वाचक और उसके परिवार के सदस्यों के संपर्क विवरण इकट्ठे किये जायेंगे। विवरण प्रकट करने का विकल्प निर्वाचक के पास रहेगा। ई-आर डाटाबेस के कन्ट्रोल टेबल को अद्यतन किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि निर्वाचन प्रक्रिया की शुचिता प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचक नामावली के त्रुटिरहित होने पर निर्भर करती हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा आंकड़े संबंधी त्रुटियों तथा बहुल प्रविष्टियों को हटाने और पंजीकरण में सुधार लाने के लिए प्रभावी स्वीप योजनाओं के तहत निर्वाचक नामावली शुद्धिकरण का अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 31 अगस्त तक चलाया जाएगा। अभियान के दौरान मतदान केन्द्रो में भी विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जायेगी। जहां जरूरी होगा, वहां नये मतदान केन्द्रों का सृजन या विद्यमान मतदान केन्द्रों का एकीकरण भी किया जायेगा। इस अभियान के तहत सभी पात्र नागरिकों के पंजीकरण को शामिल करने के साथ साथ बार.बार आने वाली और बहुल प्रविष्टियों, मृत, स्थानांतरित और अनुपस्थित मतदाताओं की प्रविष्टियों को हटाया जाएगा। एपिक की त्रुटियों में संशोधन किया जाएगा और आंकड़े संबंधी अन्य त्रुटियों को भी ठीक किया जाएगा। खराब गुणवत्ता वाली छवियों को अच्छी गुणवत्ता वाली छवियों से प्रतिस्थापित किया जाएगा।
मिस्ड कॉल देकर बच्चों का स्कूल में प्रवेश कराने के लिए बन सकते हैं प्रेरक 

बुरहानपुर | 17-जून-2016
जिले में स्कूल चले हम अभियान द्वितीय चरण अंतर्गत 6 से 14 आयु वर्ग के समस्त बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन शालाओं में सुनिश्चित किया जा रहा है। उनकी नियमित उपस्थिति बनाए रखने, शैक्षिक रूप से कमजोर बच्चों को शैक्षिक मदद करने, सह शैक्षिक गतिविधियों में सहयोग करने, शाला त्यागी एवं शाला से बाहर बच्चों को शालाओं में प्रवेश कराने के लिए उनके पालकों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। अनियमित बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए वर्ष भर पालकों से सतत संपर्क करने के लिए जन आंदोलन के रूप में प्रेरकों अर्थात मोटीवेटर का सहयोग बिना किसी मानदेय से लिया जाना है। शिक्षा विभाग ने मोटीवेटर बनने के लिए आम नागरिकों से आह्वान किया है।
    जिला परियोजना समन्वयक श्री रघुवंशी ने बताया है कि सेवानिवृत्त शिक्षक एवं अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, सेवानिवृत्त प्रोफेसनल्स घरेलू महिलाएं, विद्यार्थीगण, संस्थागत रूप से एनजीओ एवं अन्य संस्थाएं, कॉरपोरेट सोशल रिस्पान्सिवीलिटी के तहत औद्योगिक प्रतिष्ठान तथा मीडिया कार्यकर्ता भी स्वेच्छा से मोटीवेटर बन सकते हैं। मोटीवेटर बनने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल चले हम के लिए पृथक से निर्धारित वेबसाइट www.schoolchalehum.mp.gov.in पर अपना नाम दर्ज कर सकते हैं। टोल फ्री नंबर 077-2570000 पर मिस्ड काल करके भी पंजीकरण कराया जा सकता है। जिला शिक्षा अधिकारी व जिला परियोजना समन्वयक, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक और जनशिक्षक के पास व्यक्तिशः संपर्क कर मोटीवेटर के रूप में पंजीकृत हो सकते हैं। इसलिए हमारे आसपास के शिक्षा से वंचित बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा पूर्ण कराने में सहयोग करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मोटीवेटर के रूप में कार्य करने के लिए पंजीकृत होने की अपील जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग ने की है।
आधार पंजीयन संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न 

बुरहानपुर | 17-जून-2016
कलेक्ट्रेट कार्यालय सभागृह में शुक्रवार को समस्त नगर निगम, जनपद पंचायत बुरहानपुर और खकनार, खाद्य विभाग, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों का आधार पंजीयन संबंधी एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान नई दिल्ली से आये तकनीकि विशेषज्ञ श्री रविशंकर शर्मा ने आधार पंजीयन एवं सीडिंग कार्य में आने वाली विभिन्न समस्याओं का समाधान किया गया। उन्होंने आधार पंजीयन एवं शासन के विभिन्न पोर्टलो पर आधार सीडिंग कार्य में आने वाली समस्याओं को निराकरण पावर पाईन्ट प्रजेन्टेशन के माध्यम से किया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अब्दुल गफ्फार खान, ई-गवर्नेंस प्रबंधक श्री आशीष गुप्ता सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। 
एडवांस सर्च सुविधा की जानकारी दी
    श्री शर्मा ने आधार हेतु एडवांस सर्च तकनीकि के बारे में विस्तृत से बताया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के आधार कार्ड प्राप्त नही हुए है। आधार पंजीयन पर्ची गुम हो गई हो, किसी कारणवश निरस्त हो गये है। ऐसे व्यक्तियों के आधार कार्ड ढूँढने के लिये एडवांस सर्च की सुविधा उपलब्ध है। प्रशिक्षण में ई-गवर्नेंस प्रबंधक श्री आशीष गुप्ता ने बताया कि जिन लोगों के आधार कार्ड प्राप्त नहीं हुए है। वे कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित ई-गवर्नेंस कार्यालय में संपर्क कर सकते है। उक्त सुविधा आने वाले समय में महिला बाल विकास विभाग, शिक्षा, खाद्य नागरिक आपूर्ति, जनपद पंचायत सहित अन्य विभागों में उपलब्ध करा दी जायेंगी।


दोनों विकासखण्ड एवं बैंकर्स की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संबंधी कार्यशाला संपन्न 

बुरहानपुर | 17-जून-2016
कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरीन सिंथिया के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिला पंचायत सभागृह में दोनों जनपद पंचायतों एवं कलेक्ट्रेट सभागृह में बैंकर्स व संबंधित अधिकारियों की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यशाला में सीईओ जिला पंचायत श्री बसंत कुर्रे, एसडीएम श्री शंकरलाल सिंगाडे़, सहकारिता उपायुक्त श्री जे.एल.बर्डे, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक खण्डवा के श्री ए.के.जैन, कृषि उपसंचालक श्री एम.एस.देवके, आत्मा परियोजना संचालक श्री राजेश चतुर्वेदी, अग्रणी जिला प्रबंधक श्री महेश कुमार मित्तल, दोनों विकासखण्ड के राजस्व निरीक्षक, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी, पटवारी एवं ग्राम पंचायतों के सचिव एवं जिले के बैंकर्स भी उपस्थित रहे। कार्यशाला को संबोधित करते हुए भोपाल से आये कृषि इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के श्री विनीत राजपूत ने बताया कि शासन द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा किसानो के हित में बनाई है।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का उद्देश्य
    कार्यशाला में श्री राजपूत ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रक्रिया को पावर पाइन्ट प्रजेन्टेशन के माध्यम से बारीकी से समझाया। उन्होनें कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं, कीट और रोगो से किसी भी अधिसूचित फसल के नष्ट होने की स्थिति में किसानों को बीमा आवरण एवं वित्तीय समर्थन प्रदान करना है। किसानों को खेती कार्य में बनाये रखने के लिये किसानों की आय को स्थिर करना, किसानों को नवीन/अभिनव और आधुनिक कृषि प्रणालियों को अपनाने के लिये प्रोत्साहित करना, कृषि क्षेत्र के लिये ऋण की सुविधा सुनिश्चित करना है।
खरीफ एवं रबी फसलों के लिए बीमा हेतु निर्धारित अंतिम तिथियां
    योजनान्तर्गत अऋणी किसानों नवीनतम भू अधिकार पुस्तिका, सक्षम अधिकारी का बुआई प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, बैंक पास बुक की पहले पेज की छायाप्रति देकर फसल बीमा योजना में अपना पंजीयन करा सकते है। बताया गया कि ऋणी और अऋणी किसान के बीमांकन की अंतिम तिथि, इसके तहत ऋणी किसानों के खाते में से प्रीमियम राशि काटने, अऋणी किसान के प्रीमियम एवं प्रस्ताव पत्र बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि खरीफ के लिए 1 अप्रैल से 16 अगस्त तक और रबी के लिए 15 सितंबर से 15 जनवरी तक है। उन्होनें कहा कि बैंकों द्वारा बीमा कंपनी को घोषणा पत्र भेजने की अंतिम तिथि खरीफ फसल के लिए 31 अगस्त ऋणी किसान एवं 22 अगस्त अऋणी किसान, इसी तरह रबी फसल के लिए 31 जनवरी ऋणी किसान एवं 22 जनवरी अऋणी किसान लिए निर्धारित की गई है। फसल के औसत पैदावार के आंकड़े प्राप्त करने की अंतिम तिथि खरीफ के लिए 31 जनवरी तुवर और कपास हेतु 31 मई और रबी के लिए 30 तय की गई है।
    उप संचालक श्री देवके ने बताया कि जिलें में इंश्योरेंस कंपनी किसानों को फार्म भरने से लेकर सभी तरह की जानकारी देगी। खरीफ फसल के लिये 2 प्रतिशत व कपास के लिये 3 प्रतिशत एवं रबी फसल के लिये 1.5 प्रतिशत प्रिमीयम राशि अधिसूचित क्षेत्र की अधिसूचित फसलों के लिये प्रस्ताव पत्र के साथ बैंक में जमा कराना होगा। योजना में ओलावृष्टि, भूस्खलन, जलभराव होने पर बीमित किसानों का व्यक्तिगत क्षतिपूर्ति का प्रावधान है। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों, कृषि विकास, अधिकारियों, सहायक तकनीकी प्रबंधकों, सहकारी समिति प्रबंधकों एवं किसान मित्रों को खरीफ मौसम में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में ऋणी एवं अऋणी कृषकों के प्रस्ताव तैयार किए जाने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।






Friday, 17 June 2016

JANSAMPARK NEWS 16-6-16

21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जायेगा 
जिला स्तरीय योग कार्यक्रम नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा - कलेक्टर श्रीमती सिंथिया, योगाभ्यास 19 और 20 जून को 
बुरहानपुर | 16-जून-2016
 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जिलेभर में 21 जून को मनाया जायेगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम नेहरू स्टेडियम बुरहानपुर में होगा। इस दरम्यान जिले में ग्राम से लेकर खण्ड व जिला मुख्यालय स्तर तक योग कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इस संबंध में गुरूवार को कलेक्टोरेट सभागृह में कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरीन सिंथिया की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई।    
   कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप योग दिवस का निर्धारित समसामयिक कार्यक्रम सुनिश्चित किया है। उन्होनें बताया कि जिला मुख्यालय पर 21 जून को नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाले योग कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागी प्रातः 6.30 बजे कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहेंगे। प्रातः 6.42 बजे मध्यप्रदेश गान तथा 6.45 बजे मुख्यमंत्री जी के संदेश का प्रसारण होगा। प्रातः 7 से 8 बजे सामूहिक योग प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इसमें व्यायाम-चालन क्रियाऐं, योगासन, कपालभाती, प्राणायाम और ध्यान, संकल्प व शांति पाठ किया जायेगा।
19 एवं 20 जून को योगाभ्यास होगा
   कलेक्टर श्रीमती सिंथिया ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि योग दिवस के लिये दो दिवसीय योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह योगाभ्यास स्थानीय नेहरू स्टेडियम बुरहानपुर में 19 जून और 20 जून को प्रातः 7 बजे से प्रारंभ होगा। इसमें जिले के मास्टर टेनर्स द्वारा योगाभ्यास कराया जायेगा। वहीं गणेश उ.मा.विद्यालय परिसर में 17 जून को प्रातः8 बजे जिला योग प्रभारी श्री भास्कर डोंगरे द्वारा मास्टर टेनर्सो को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
सार्वजनिक स्थानों पर बैनर लगाये
    कलेक्टर ने बैठक में नगरीय एवं ग्रामीण निकायों को निर्देश दिये है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस संबंधी अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थलों पर बैनर, पोस्टर लगावाना सुनिश्चित करें। जिसमें तिथि व समय और स्थान का उल्लेख हो। ताकि योग कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में आम नागरिक सहभागी हो सकें।
जिलेवासियों से योग कार्यक्रम में सहभागी बनने की अपील
    कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने जिलेवासियों से विश्व योग दिवस पर सहभागी बनने की अपील की है। उन्होनें जारी अपील में कहा है कि जिले में ग्राम से लेकर विकासखण्ड व सभी नगरीय निकाय मुख्यालय में योग कार्यक्रम जगह-जगह आयोजित होगें। इसमें आमजन, स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्कूल, कॉलेज, अन्य शैक्षणिक संस्थाऐं, योग संस्थान, एन.एस.एस., एन.सी.सी. अन्य स्वैच्छिक संगठन, पुलिसकर्मियों के साथ ही तमाम शासकीय विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित होवे। योग का अनुकरण कर स्वस्थ व समृद्ध बनें। नित्य योग से मन को शांति मिलती है। शरीर स्वस्थ रहने से कई रोग विकारों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। आओं योग करें और निरोगी रहे। स्वस्थ समाज ही समृद्धि की ओर अग्रसर होता है। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य, श्री सुमेरसिंह मुजाल्दा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.एल.रघुवंशी, नेहरू युवा केन्द्र जिला समन्वयक श्री अजीज डिप्टी, जनजागृति संस्था के अध्यक्ष श्री महेन्द्र जैन, श्री राजेश भगत, श्रीमती सरिता भगत, पतंजलि, गायत्री परिवार सहित अन्य सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधिगण एवं स्कूलों के प्राचार्य उपस्थित रहे।



Thursday, 16 June 2016

JANSAMPARK NEWS 15-6-16

वर्तमान समय में मृदा परीक्षण कास्तकारी की मूल आवश्यकता 
के.वी.के. सलाहकार समिति की बैठक में कार्ययोजना प्रस्तुत की गई 
बुरहानपुर | 15-जून-2016
 बुधवार को कृषि विज्ञान केन्द्र की सलाहकार समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में केन्द्र द्वारा पिछले छःमाही में विविध क्षेत्रों में किये गये कार्यो का विवरण दिया गया। इसके अलावा कृषि, उद्यानिकी, मुर्गीपालन, पशुपालन व मधुमक्खी पालन को उन्नत बनाने आगामी छः माह की अद्यतन कार्ययोजना का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस दरम्यान केन्द्र द्वारा किये गये कार्यो तथा भावी कार्यक्रम को सभी ने सराहा। 
    केन्द्र के अध्यक्ष श्री हमीद काजी की उपस्थिति में कार्यक्रम समन्वयक डॉ.अजीत सिंह ने पिछली एवं भावी कार्ययोजना को विस्तार से अवगत कराया। उन्होनें बताया कि किसान भाईयों को प्रचार-प्रसार गतिविधियों के माध्यम से जागृत किया गया है। इसमें किसान संगोष्ठी व विभिन्न गतिविधियों से कृषि एवं उद्यानिकी के क्षेत्र में लाभान्वित किया है। वहीं कड़कनाथ मुर्गी पालन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस मौके पर ग्वालियर के डॉ. यु.पी.एस.भदोरिया ने कहा कि वर्तमान में मिट्टी परीक्षण द्वारा मिट्टी में पाये जाने वाले पौधों के पौषक तत्वों का प्रबंधन संभव है। इससे किसान सही मात्रा में खाद एवं उर्वरकों का प्रयोग कर सकते है। फसलों के अधिकतम उत्पादन अर्जित करने एवं बाग लगाने के लिये मिट्टी परीक्षण विशेष रूप से लाभदायक है। कृषि उपसंचालक श्री देवके ने बताया कि जलवायु परिवर्तन एवं बदलते मौसम में खाद्यान्न, ईधन, फल, पशुचारा व इमारती लकड़ी की बढ़ती हुई आवश्यकता को देखते हुए किसान अपने खेतों या मेड़ो पर वन पौधें लगाकर आर्थिक लाभ कमा सकते है। इसमें विभाग द्वारा खमैर, बांस, नीम, महुआ, सागौन, करंज, खैर, अर्जुन, सीताफल पौधें पर अनुदान देने का प्रावधान है। बैठक में के.वी.के.सचिव श्री नूर काजी, डॉ.डी.के.वाणी, सहायक संचालक श्री आर.एन.एस.तोमर, मत्स्य विभाग सहायक संचालक श्री ए.एस.भटनागर, एलडीएम श्री महेश कुमार मित्तल, महिला एवं बाल विकास विभाग से श्रीमती मंजूश्री ठाकुर सहित कृषि विज्ञान केन्द्र वैज्ञानिक और अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में उपसंचालक आत्मा श्री राजेश चतुर्वेदी ने धारवाड़ पद्धति से अरहर बोवने का सुझाव दिया। वहीं प्रगतिशील कृषकों ने भी कृषि विज्ञान केन्द्र की आगामी कार्ययोजना में अपने अनुभवों को साझा करते हुए सुझाव दिये। किसानों ने कृषि व उद्यानिकी हेतु जलसंरक्षण और संवर्धन पर विशेष जोर दिया। 

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...