| महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा न्यूट्रीशन लिटरेसी सेमीनार आयोजित किया गया |
| बुरहानपुर | 29-सितम्बर-2017 |
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शुक्रवार को पंचवटी होटल में न्यूट्रीशन लिटरेसी सेमीनार आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने कुपोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी। कार्यशाला में आत्मा परियोजना संचालक श्री राजेश चतुर्वेदी, उद्यानिकी उपसंचालक श्री आर.एन.एस.तोमर, एकीकृत बाल विकास सेवा जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सौरभ सिंह, महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्री सुभाष जैन, जिला जनसंपर्क अधिकारी श्री कृष्ण प्रताप सिंह चौधरी सहित सुपरवाईजर व महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
आहार में प्रोटीन एवं फायबर का अधिक मात्रा में उपयोग करें
कार्यशाला को संबोधित करते हुए श्री चतुर्वेदी ने कहा कि, कुपोषण के खिलाफ लड़ाई में बच्चों के साथ माता-पिता को भी लक्षित समूह में रखा जाना चाहिए, क्योंकि यदि माता-पिता ही कुपोषित है, तो बच्चें तो कुपोषित होगे ही। इसलिये माता-पिता को भी जागरूक करने की आवश्यकता है। इन्हें संवदेनशील करने के लिए बार-बार प्रयास करने होंगे। इसके अतिरिक्त जमीनी स्तर पर कार्य कर रही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से उनके अनुभवों के आधार पर कुपोषण से लड़ने की कार्ययोजना (रणनीति) अपनाई जा सकती हैं। पोषण आहार में प्रोटीन एवं फायबर का अधिक मात्रा में उपयोग किया जाना चाहिए, जिससें पेट में भोज्य पदार्थो का अवशोषण बढ़ सकें।
स्वस्थ्य बच्चों से ही देश की प्रगति, विकास और समृद्धि संभव होगी
कार्यशाला में श्री तोमर ने कहा कि, शिक्षित लोगों को भी कुपोषण के विषय में जागरूक किया जाना चाहिए। उन्हें भोजन के रूप में कौन-कौन से पदार्थ ग्रहण करना चाहिए कि जिससें उनका और उनके बच्चों का अच्छा शारीरिक एवं मानसिक विकास हो सकें। स्वस्थ्य बच्चों से ही देश की प्रगति, विकास और समृद्धि संभव हो सकती हैं।
जायकेदार भोजन के बजाय संतुलित भोजन करें
कार्यशाला में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सिंह ने बताया कि, न्यूट्रीशन लिटरेसी सेमीनार का उद्देश्य पोषण विविधता और पोषण जागरूकता को बढ़ावा देना हैं। उन्होंने बताया कि, भोजन में अधिकतर आमजन द्वारा कार्बोहाइड्रेड का ही उपयोग किया जाता है प्रोटीन का नहीं। इनके अलावा हमें रोजाना आहार में सब्जियां, फल, अनाज, दाले, तेल, घी, दूध और दूध से बने खाद्य पदार्थो का सेवन करना चाहिए। आज सिर्फ चटपटा या जायकेदार भोजन पसंद किया जाता है, लेकिन संतुलित आहार नहीं, जिससें बच्चों में कुपोषण होने से बच्चों की वृद्धि और विकास बाधित होती ही हैं। साथ ही वे बीमार भी होते है। बुरहानपुर में कुपोषण के लिये काफी कुछ किये जाने की आवश्यकता है।
हाँ मैनें भी मां का दूध पिया हैं
बच्चें को जन्म के एक घंटे के अंदर मॉ का गाढ़ा पीला दूध पिलाना चाहिए। बच्चों को जन्म से छः माह तक केवल स्तनपान करवाना चाहिए और इसके बाद छः से 8 माह के बच्चों के लिये ऊपरी आहार की शुरूआत करनी चाहिए। श्री सिंह ने कहा कि एनीमिया से लड़ने के लिये विटामिन सी और हरे पत्तेदार सब्जियों का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि भोजन पकाते समय विशेष सावधानियां रखनी चाहिए। जैसें सब्जियों को धोकर करके उपयोग करना। |
Tuesday, 3 October 2017
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा न्यूट्रीशन लिटरेसी सेमीनार आयोजित किया गया
निविदायें 10 अक्टूबर तक प्रस्तुत करें
| निविदायें 10 अक्टूबर तक प्रस्तुत करें |
| बुरहानपुर | 29-सितम्बर-2017 |
कृषि उपज मण्डी समिति बुरहानपुर के आम 2017 में प्रयुक्त होने वाली व्यापारी/कृषक प्रतिनिधियों की मतदाता सूची के मुद्रण हेतु शर्तो के अधीन आमंत्रित की गई हैं। इच्छुक निविदाकार सीलबंद निविदायें जिला निर्वाचन कार्यालय में 10 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक प्रस्तुत कर सकते हैं। निविदा उसी दिन सायंकाल 4 बजे निविदाकार के समक्ष खोली जायेंगी। निविदा फार्म 50 रूपये में किसी भी कार्य दिवस एवं निर्धारित समय में क्रय किया जा सकता हैं।
|
अंत्यावसायी कार्यपालन अधिकारी का प्रभार सहायक आयुक्त आदिवासी ने संभाला
| अंत्यावसायी कार्यपालन अधिकारी का प्रभार सहायक आयुक्त आदिवासी ने संभाला |
| - |
| बुरहानपुर | 28-सितम्बर-2017 |
प्रबंध संचालक म.प्र.अनुविनि भोपाल के निर्देशानुसार अंत्यावसायी विभाग के कार्यपालन अधिकारी श्री आर.डी.फ्रेंकलिन का स्थानांतरण खरगोन में हुआ हैं। कार्यसुविधा को दृष्टिगत रखते हुए जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति बुरहानपुर के कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार आदिवासी विकास विभाग सहायक आयुक्त को सौंपा गया हैं।
|
मंत्री श्रीमती चिटनीस ने बालाजी मेला कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया
| मंत्री श्रीमती चिटनीस ने बालाजी मेला कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया |
| संबंधित अधिकारियों को दिये आवश्यक सुधार करने के निर्देश |
| बुरहानपुर | 28-सितम्बर-2017 |
प्रदेश सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस ने बालाजी मेला कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सतियारा घाट पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उनके साथ महापौर श्री अनिल भोंसले, नगर निगम अध्यक्ष श्री मनोज तारवाला, नगर निगम आयुक्त श्री पवन कुमार सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुनील पाटीदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
मंत्री ने निरीक्षण दौरान अधिकारियों से कहा कि बुरहानपुर को केवल नाममात्र के लिये ओडीएफ न बनाया जायें बल्कि जिले को व्यवहारिक ढंग से खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) बनाया जायें। उन्होने सतियारा घाट के किनारें 2 अक्टू्बर को पौधारोपण करने की बात कही। पौधारोंपण में बांस, बरगद, अर्जुन जैसें पौंधे लगाये जायेंगे, जिनसें मिट्टी का कटाव कम से कम हो। दीपदान में शूद्ध घी या सरसो के तेल का प्रयोग किया जाना चाहिए। इसके अलावा तांबे, चांदी आदि से बनें सिक्के तैयार किये जाये और उन्हें विभिन्न अवसरों पर ताप्ती नदी में फेंके जायें। यह सिक्कें ताप्तीं नदी का प्राकृतिक रूप से शुद्धिकरण का कार्य करेंगे। शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों के लिये इन सिक्कों को खरीदा जाना अनिवार्य किया जायें। ताप्ती नदी के किनारें चेन्जिंग रूम बनाया जायेंगा। बुरहानपुर में व्यक्तिगत शौचालय, सामुदायिक शौचालय तब तक बनने चाहिए, जब तक कि प्रत्येक व्यक्ति के लिए शौचालय उपलब्ध ना हो जाए।
स्वच्छता के लिये प्रत्येक मोहल्लों एवं वार्डो में डस्टबिन रखे जायें
मंत्री श्रीमती चिटनीस ने कहा कि सभी मोहल्लों एवं वार्डो में डस्टबिन उपलब्ध होना चाहिए ताकि कचरे को डस्टबिन में ही डाला जाना सुनिश्चित किया जा सकें। आगामी बालाजी महाराज मेले की व्यवस्थाओं के अंतर्गत विद्युत विभाग को निर्बाध रूप से विद्युत व्यवस्था, नगर निगम को साफ-सफाई व पेयजल आदि शेष व्यवस्थाओं को करने के निर्देश दिये। बुरहानपुर में सामाजिक समरसता का माहौल हैं और बालाजी मेले को सफल बनाना हम सबकी जिम्मेदारी भी हैं। निरीक्षण के बाद मंत्री श्रीमती चिटनीस ने स्थानीय शासकीय विश्राम गृह में जनसमस्या निवारण शिविर के तहत लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिये।बालाजी मेला उत्सव को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस विभाग द्वारा यातायात, पार्किंग, सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे, सोशल मीडिया पर नजर, असमाजिक तत्वों पर नजर सहित अन्य सुरक्षा की व्यवस्था की गई हैं। वहीं विभाग द्वारा बालाजी रथ के लिये रूट निर्धारित कर दिये गये हैं। साथ ही नवदुर्गा एवं मोहर्रम त्यौहारों में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये विभाग द्वारा थानों स्तर पर जनसंवाद कार्यक्रम जारी हैं। समय-समय पर आयोजक मण्डलों से संपर्क किया जा रहा हैं। वहीं रात्रि में बालाजी महाराज रथ भ्रमण के दौरान पुलिस विभाग एवं अधिकारियों द्वारा कानून व्यवस्था को बनाये रखते हुए शांतिपूर्ण ढंग से रथ को निकाला जा रहा हैं। |
मंत्री श्रीमती चिटनीस आज जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होगी
| मंत्री श्रीमती चिटनीस आज जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होगी |
| - |
| बुरहानपुर | 27-सितम्बर-2017 |
प्रदेश सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस आज जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे प्रातः 11 बजे सतियारा घाट पहुंचकर बालाजी महाराज मेला स्थल का निरीक्षण करेंगी। जिसके बाद दोपहर 1 बजे स्थानीय रेस्ट हाऊस में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में उपस्थित रहेंगी। सायंकाल 4 बजे ग्राम धामनगांव में मां वाघेश्वरी देवी मंदिर और सायंकाल 5 बजे ग्राम इच्छापुर पहुंचकर मां इच्छादेवी मंदिर के दर्शन करेंगी। तत्पश्चात सायंकाल 6 बजे मां रेणुका माता का पूजा अर्चन करेंगी। रात्रि 9 बजे बालाजी मंदिर से बालाजी महाराज के रथ यात्रा में शामिल होंगी। रात्रि 10 बजे नवदुर्गा उत्सव अंतर्गत नगर में विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर दर्शन करेंगी।
|
कृषि से संबंद्ध सभी विभाग आपसी समन्वय बढ़ाकर कर कार्य करें-कलेक्टर श्री सिंह
| कृषि से संबंद्ध सभी विभाग आपसी समन्वय बढ़ाकर कर कार्य करें-कलेक्टर श्री सिंह |
| कलेक्टर ने कृषि संबंधी बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये |
| बुरहानपुर | 27-सितम्बर-2017 |
कलेक्टर श्री दीपक सिंह की अध्यक्षता में खरीफ 2017 एवं रबी 2017-18 के प्रस्तावित कार्यक्रम हेतु कलेक्टोरेट सभागृह में कृषि एवं संबंद्ध विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने 2022 तक किसानों की आय को दुगना करने का लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कृषि से जुडे़ से सभी विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने के निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर के समक्ष आत्मा परियोजना संचालक श्री चतुर्वेदी ने पॉवर पाईन्ट प्रजेन्टेशन के माध्यम से कृषकों की आय दुगनी करने के अंतर्गत संरक्षित खेती, गहरी जुताई, कृषि यंत्रीकरण, सूक्ष्म सिंचाई (ड्रिप इरिगेशन, स्प्रिंक्लर), अच्छे बीजों का चयन, भावान्तर भुगतान योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, एकीकृत कृषि प्रणाली प्रबंधन, खाद्य प्रसंस्करण, दुधारू पशुपालन, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, अंतरवर्तीय फसल प्रयोग, मधुमक्खी पालन जैसे नवाचारों को प्रस्तुत किया गया।
बैठक में सहकारिता उपायुक्त श्री जे.एल.बर्डे, कृषि उपसंचालक श्री आलोक कुमार मीना, आत्मा परियोजना संचालक श्री राजेश चतुर्वेदी, उद्यानिकी उपसंचालक श्री आर.एन.एस.तोमर, पशु चिकित्सा सेवाऐं डॉ.एम.के.शर्मा, कृषि विज्ञान केन्द्र के डॉ.अजीत सिंह सहित संबंधित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। |
Friday, 29 September 2017
दिव्यांगों के लिये 15 अक्टूबर से 15 नवम्बर के मध्य शिविर आयोजित करें -कलेक्टर श्री सिंह
| दिव्यांगों के लिये 15 अक्टूबर से 15 नवम्बर के मध्य शिविर आयोजित करें -कलेक्टर श्री सिंह |
| कलेक्टर ने नगरीय एवं ग्रामीण निकाय के अधिकारियों को दिये निर्देश |
| बुरहानपुर | 27-सितम्बर-2017 |
जिले में दिव्यांगों के लिये 15 अक्टूबर से 15 नवम्बर 2017 के मध्य शिविरों का आयोजन होगा। शिविरों के आयोजन के लिये नगरीय एवं ग्रामीण निकाय के अधिकारी अभी से सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ले। यह निर्देश कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने बुधवार को कलेक्टोरेट सभागृह में समय सीमा की बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिये। उक्त शिविरों का आयोजन दोनों विकासखण्डो, दोनों नगर पालिकाओं और एक शिविर नगर निगम में आयोजित किये जायें। शिविरों में शासन द्वारा दिव्यांगों के लिये चलाई जा रही योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें, ताकि उन्हें योजनाओं से लाभान्वित किया जा सकें। इसके अलावा शिविरों में परीक्षण उपरांत पात्र दिव्यांगों के मेडिकल बोर्ड का प्रमाण-पत्र बनवाने हेतु चिकित्सकों की व्यवस्था की जायें।
मण्डी में स्थान चिन्हित करें, जहां किसान फलों और सब्जियों का विक्रय कर सकें
कलेक्टर ने बैठक में नगर निगम आयुक्त पवन कुमार सिंह एवं उद्यानिकी उपसंचालक श्री आर.एन.एस.तोमर को निर्देश दिये कि किसान मण्डी में फल और सब्जी बेच सकें, इसके लिये मण्डी में एक स्थान चिन्हिंत कर वहां पर प्रदर्शन बोर्ड भी लगवायें।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा कर दिये आवश्यक निर्देश
समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को संस्थागत प्रसव केन्द्र में प्रसव करवाने में सहयोग के लिये आयुश विभाग को भी जोड़ने के निर्देश दिये। बैठक में महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्री सुभाष जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि, ऐसे निजी और सरकारी संस्थाऐं जहां पर कम से कम 10 अधिकारी व कर्मचारी कार्यरत हैं, जिसमें शासकीय व निजी संस्थाऐं, दुकानें, मॉल, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों इत्यादि शामिल हैं। वहां पर अनिवार्य रूप से आंतरिक परिवाद समिति का गठन किया जायें। यह समिति महिलाओं की सुरक्षा के लिये बनाये गये लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम के तहत प्राप्त प्रकरणों का निराकरण करेंगी। इसी प्रकार जिला स्तरीय जिला परिवाद समिति भी बनायी जायेंगी।
स्वच्छता पखवाडे़ के अंतर्गत 2 अक्टूबर को कार्यक्रम आयोजित होंगे
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत 2 अक्टूबर को ग्राम सिरपुर में स्वच्छता, पानी रोको अभियान एवं अस्पृश्यता निवारण के तहत कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। बैठक में उन्होंने कहा कि त्यौहारों में सेक्टर मजिस्ट्रेटो के सहयोगी अधिकारी व कर्मचारी समय-समय पर अपने क्षेत्र की रिपोर्ट संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट को देना सुनिश्चित करें।समय सीमा की बैठक में प्रभारी अपर कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य, सीईओ जिला पंचायत श्री अमिताभ सिरबैया, संयुक्त कलेक्टर श्री श्यामेन्द्र जायसवाल, एसडीएम नेपानगर श्री के.आर.बड़ोले, एसडीएम बुरहानपुर श्री सोहन कनाष, नगर निगम आयुक्त श्री पवन कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रगति वर्मा सहित अन्य जिला अधिकारी अधिकारी उपस्थित थे। |
Subscribe to:
Posts (Atom)
JANSAMPARK NEWS 30-08-18
dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...
-
जिला जनसंपर्क बुरहानपुर द्वारा प्रस्तुत हैं अनिल गोयल की बेटी के महत्व का सन्देशा देते ख़त ,,,,,,,,,,,,,,,,,,, जिला जनसंपर्क अधिकारी बुर...
-
नये ब्लॉग में आपका स्वागत हें.इस ब्लॉग का उद्येश्य समस्त जिले वासियों को प्रदेश सरकार की महत्वकांशी एवं जन हितेषी योजनाओ की जानकारी उपलब्ध ...
-
dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...