Tuesday, 3 October 2017

मोहर्रम एवं ताजियों के चल समारोह के लिये पुलिस विभाग द्वारा यातायात के पुख्ता इंतेजाम

मोहर्रम एवं ताजियों के चल समारोह के लिये पुलिस विभाग द्वारा यातायात के पुख्ता इंतेजाम 
विभाग द्वारा परिवर्तित मार्ग निर्धारित किये गये 
बुरहानपुर | 30-सितम्बर-2017
 
   एक अक्टूबर 2017 को दोपहर 2 बजे से रात्री तक अखाडे़ एवं मीना बाजार हेतु यातायात व्यवस्था की गई हैं। पुलिस विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि पाला बाजार से मिलन तिराहे तक एवं जय स्तंभ से मण्डी चैक तक मीना बाजार लगाया जायेंगा। इस दौरान यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित बनी रहे इसके लिये परिवर्तित रूट निर्धारित किये गये हैं।
   अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील पाटीदार ने बताया कि पाला बाजार से मण्डी चैक की ओर आने वाले वाहनों का परिवर्तित मार्ग रोशन चैक से पुरानी कोर्ट की ओर से रहेगा। अड्डे की मस्जिद से मण्डी चैक की ओर आने वाले वाहनों के लिये परिवर्तित मार्ग फूल चैक की ओर से रहेगा। कोतवाली की ओर से सुभाष चैक की ओर आने वाले वाहनों का परिवर्तित मार्ग फूल चैक की ओर से रहेगा। जय स्तंभ से मण्डी चैक की तरफ आने वाले वाहनों का परिवर्तित मार्ग शिवकुमार चैराहा व पुरानी कोर्ट की ओर से होगा। इसके अलावा मिलन होटल से सुभाष चैक की ओर जाने वाले वाहनों का परिवर्तित मार्ग जयस्तंभ रहेगा।
   ताजियों के चल समारोह के लिये विभाग द्वारा यातायात की पुख्ता इंतेजाम किये गये है। नगर पुलिस पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से ताजिये विसर्जन तक ताजिया चल समारोह के लिये यातायात व्यवस्था बनाने के लिये रूट परिवर्तित किये गये हैं। उन्होंने बताया कि ताजिया चल समारोह पाला बाजार से मण्डी चैक, कादरिया स्कूल के पास से खातु घाट (पीपलघाट) पर संपन्न होगा।
  • पाला बाजार से मण्डी चैक की ओर आने वाले वाहनों का परिवर्तित मार्ग रोशन चैक से पुरानी कोर्ट की ओर से रहेगा।
  • जय स्तंभ से मण्डी चैक की ओर आने वाले वाहनों के लिये परिवर्तित मार्ग शिवकुमार चैराहे की ओर से रहेगा।
  • किले से फूल चैक की ओर आने वाले वाहनों के लिये परिवर्तित मार्ग चकला तिराहा की ओर से रहेगा।
  • विठ्ठल मंदिर से खातु घाट (पीपलघाट) की ओर आने वाले वाहनों के लिये परिवर्तित मार्ग सिंधीपुरा चैराहा की ओर से रहेगा।
  • शनि मंदिर से फूल चैक की ओर से आने वाले वाहनों के लिये परिवर्तित मार्ग चुड़ी वाली गली एवं बाईसाहेब की हवेली की ओर से रहेगा।
  • कमल चैक से गांधी चैक की ओर आने वाले वाहनों लिये परिवर्तित मार्ग एनएचबी एवं पांडुमल की ओर से रहेगा।

पुलिस विभाग द्वारा नवदुर्गा विसर्जन चल समारोह के लिये रूट निर्धारित

पुलिस विभाग द्वारा नवदुर्गा विसर्जन चल समारोह के लिये रूट निर्धारित 

बुरहानपुर | 29-सितम्बर-2017

   शहर में नवदुर्गा प्रतिमा विसर्जन 30 सितम्बर को किया जाना है। इसके लिये चल समारोह के लिये पुलिस विभाग द्वारा रूट तय किये गये हैं। नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुनील पाटीदार ने बताया कि, गणपति नाका थाना क्षेत्रान्तर्गत आने वाली सभी नवदुर्गा प्रतिमाऐं सिंधीपुरा गेट से होते हुए बुधवारा, धोलीवाड़ा, अड्डे की मस्जिद से सुभाष चौक होते हुए गांधी चौक आयेगी।
   लालबाग थाना क्षेत्रान्तर्गत की नवदुर्गा प्रतिमाऐं सिंधीबस्ती, शनवारा, जयस्तंभ, शिवकुमार प्रतिमा, नेहरू अस्पताल, कमल चौक होते हुए गांधी चौक पहुंचेगी। शिकारपुरा थाना क्षेत्रान्तर्गत की प्रतिमाऐं महाजनापेठ रोड़ एवं कड़वीशाह नाला रोड़ से होते हुए तिलक हॉल, पांडुमल चौराहा, कमल चौक से होते हुए गांधी चौक पहुंचेगी। इसी प्रकार कोतवाली थाना क्षेत्रान्तर्गत की मूर्तिया गांधी चौक से चल समारोह के रूप में फूल चौक, किला रोड, भारत शाह मिल होते हुए राजघाट पर विसर्जित की जायेंगी। उन्होंने बताया कि कुछ मूर्तियां फूल चौक से बाईसाहेब की हवेली होते हुए पांडुमल चौराहा, राजपुरा गेट से छोटा ताप्ति पुल पर जाकर विसर्जित की जायेंगी। इस दौरान प्रातः 4 बजे से लेकर मूर्तिया विसर्जन की समाप्ति तक विभिन्न स्थानों से रूट डॉयवर्ट एवं वाहनों का जाना प्रतिबंधित रहेगा।
  • सिंधीपुरा गेट से कोतवाली तरफ का परिवर्तित रूट लोहारमंडी की ओर से रहेगा।
  • मण्डी चौक से अड्डे की मस्जिद एवं सुभाष चौक की ओर जाने वाले वाहनों का परिवर्तित मार्ग जय स्तंभ से किया गया हैं।
  • शिवकुमार प्रतिमा से गांधी चौक एवं नेहरू अस्पताल की ओर जाने वाले वाहनों का परिवर्तित मार्ग राजपुरा एवं जय स्तंभ से रहेगा।
  • तिलक हॉल चौराहे से पांडुमल चौराहे की तरफ के वाहनों का परिवर्तित मार्ग महाजनापेठ एवं बोरवाड़ी की तरफ से रहेगा।  
  • जयस्तंभ से मिलन वाली गली तरफ के वाहनों का परिवर्तित मार्ग शिवकुमार प्रतिमा एवं शनवारा गेट की ओर से रहेगा।
  • राजपुरा गेट से पांडुमल की ओर आने वाले वाहनों का परिवर्तित मार्ग शिवकुमार प्रतिमा एवं सिलमपुरा की ओर से रहेगा।
पुलिस विभाग द्वारा यातायात संबंधी तैयारिया जारी
    रावण दहन दशहरा मैदान के पुलिस विभाग द्वारा भी यातायात के इंतेजाम किये गये है। सीएसपी श्री पाटीदार ने बताया कि, 30 सितम्बर को शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक रावण दहन दशहरा मैदान रेणुका मंदिर पर मनाया जायेगा। इसके लिये आमजनता को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। इसके लिये आमजनता के लिये पार्किंग व्यवस्था की गई हैं। उन्होंने बताया कि शिकारपुरा से रेणुका मंदिर की ओर जाने वाले वाहनों के लिये पार्किंग व्यवस्था कृषि उपज मण्डी के भीतर एवं रेणुका तिराहे के पास जिनिंग फैक्ट्री के अंदर रहेंगी। मोहम्मदपुरा की ओर से आने वाले वाहनों के लिये वन विभाग के गेट के भीतर से मैदान में रहेंगी। इसके अलावा हतनूर रोड़ की ओर से आने वाले वाहनों के लिये पार्किंग व्यवस्था रेणुका तरण ताल के सामने मैदान में रहेंगी।

त्यौहारों में शांति व्यवस्था बनाने के लिये पुलिस विभाग की तैयारियां जारी

त्यौहारों में शांति व्यवस्था बनाने के लिये पुलिस विभाग की तैयारियां जारी 

बुरहानपुर | 29-सितम्बर-2017
जिले में नवदुर्गा उत्सव, बालाजी मेला एवं मोहर्रम के मद्देनजर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस विभाग द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। विभाग द्वारा सीसीटीवी कैमरे से हर गतिविधियों पर नजर बनाये रखी हैं। नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुनील पाटीदार ने बताया कि, यातायात प्रभावित ना हो इसके लिये रूट बनाये गये हैं, जिससे कि आवागमन को सुगमता से बनाये जा सकें। इसके अलावा थाना स्तरों पर लोगों से रूबरू होकर जनसंवाद किया जा रहा हैं। साथ ही आयोजकों एवं मण्डलों से निरंतर संपर्क किया जा रहा हैं। वहीं असामाजिक तत्वों एवं सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही हैं। 
पुलिस विभाग द्वारा शहर के विभिन्न मार्गो से फ्लैग मार्च निकाला
   इसके अलावा दशहरा उत्सव समिति के सदस्यों के साथ पुलिस अधीक्षक श्री आर.एस.परिहार एवं पुलिस अधिकारियों ने दशहरा मैदान में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां पर उन्होंने पार्किंग व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा। वहीं पुलिस विभाग विभाग द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों से फ्लैग मार्च निकाला गया। जुलुस एवं चल समारोह की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। इसके अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट और उनके सहयोगी भी अपने-अपने क्षेंत्रों का सतत भ्रमण कर रहे हैं।

श्री जाधव के अथक प्रयासों से मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना में रामदेवरा शामिल

श्री जाधव के अथक प्रयासों से मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना में रामदेवरा शामिल 

बुरहानपुर | 29-सितम्बर-2017
   
   अब रामदेवरा को मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना में विधिवत रूप से शामिल कर लिया गया हैं। यह स्थान राजस्थान राज्य के जैसलमेर जिले में स्थित हैं।
   उल्लेखनीय है कि गत दिनों मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान से मध्य प्रदेश राज्य विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ जाति विकास अभिकरण के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त श्री संजय जाधव ने भेंट की थी। मुख्यमंत्री श्री सिंह को उन्होनें विमुक्त, घुम्मकड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ जनजाति वर्ग के व्यक्तियों की समस्याओं से अवगत कराया था। प्रदेश सरकार द्वारा वरिष्ठ व्यक्तियों को तीर्थदर्शन के लिये मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना संचालित हैं। उन्होंने निवेदन किया था कि राजस्थान के जेसलमेर जिले में रामदेवरा (पोखरण) तीर्थस्थान को भी तीर्थदर्शन योजना में शामिल किया जायें, जिससें कि उक्त जनजाति वर्ग के व्यक्तियों को भी वर्तमान में संचालित तीर्थदर्शन योजना से लाभान्वित किया जा सकें। इसके फल स्वरूप अब रामदेवरा को भी मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना में सम्मिलित कर लिया गया हैं।

शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों का कम्प्यूटर प्रशिक्षण 3 अक्टूबर से प्रारंभ

शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों का कम्प्यूटर प्रशिक्षण 3 अक्टूबर से प्रारंभ 

बुरहानपुर | 29-सितम्बर-2017
जिले में शासकीय विभागों में पदस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को कम्प्यूटर की बारीकियां सिखाने के उद्देश्य से 3 अक्टूबर से प्रशिक्षण प्रारंभ किया जायेगा। यह प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित कक्ष क्रमांक-62 ई-दक्ष केन्द्र में 3 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक संचालित होगा। उक्त प्रशिक्षण प्रातः 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। संयुक्त कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों को ई-गवर्नेंस और सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित प्रशिक्षण द्वारा प्रौद्योगिकी क्षमता का संवर्धन किया जाना हैं। साथ ही उन्हें राष्ट्रीय ई-गवर्नेस प्रोजेक्ट के तहत चलाये जा रहे मिशन प्रोजेक्ट से जोड़ना हैं। उन्होंने कहा कि सफल प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र भी दिये जायेंगे। उन्होंने प्रशिक्षण में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया हैं कि उक्त तिथि एवं निर्धारित समय में उपस्थित रहना सुनिश्चित करें।  

व्यवसायी 30 सितम्बर तक जीएसटी में पूर्ण माईग्रेशन करें - बुरहानपुर | 29-सितम्बर-2017 जिले में वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा व्यवसायियों को आवश्यक जानकारी दी गई हैं। विभाग द्वारा बताया गया कि, ऐसे व्यवसायी जिन्हें विभाग द्वारा प्रोविजनल आईडी प्रदान कर दी गई हैं, किन्तु उन व्यवसायियों द्वारा जीएसटी पोर्टल पर पूरी जानकारी नहीं भरी हैं। इसके कारण से वे जीएसटी में पूर्ण माईग्रेट नहीं हो पाये हैं। इसके अतिरिक्त ऐसे व्यवसायी जिनका टर्नओवर 20 लाख रूपये से कम है और जीएसटी के अंतर्गत पंजीयत नहीं होना चाहते है वे अपना पंजीयन निरस्त करवा सकते हैं। यह जानकारी राज्य कर सहायक आयुक्त श्री पूनमचंद मार्को ने दी। उन्होंने बताया कि, जिन व्यवसाईयों के टर्नओवर 20 लाख रूपये से अधिक है वे 30 सितम्बर तक पूर्ण माईग्रेशन करवायें। वहीं ऐसे व्यवसायी जिनके द्वारा त्रुटिवश कम्पोजिशन का आवेदन कर दिया है और वे कम्पोजिशन की सुविधा नहीं चाहते है वे अपने लेटर हेड/साधे कागज पर सील एवं हस्ताक्षर सहित लिखित में आवेदन वाणिज्यिक कर कार्यालय को प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन पत्र में व्यवसायी का टिन, नाम, पेन, जीएसटिन, अवधि 2015-16, अवधि 2016-17 और अवधि 01/04/2017 से 30/06/2017 के टर्न ओवर की जानकारी प्रस्तुत करें। वृत्त कार्यालय में पंजीयत जिन व्यवसाईयों द्वारा वेट एवं जीएसटी के विवरण पत्र प्रस्तुत नहीं किये है वे यथाशीघ्र विवरण पत्र अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें, ताकि नए विधान के अनुसार कार्य सुचारू रूप से एवं व्यवस्थित हो सके। व्यवसाईयों को किसी भी प्रकार की असुविधा हो रही हो तो वे वाणिज्यिक कर कार्यालय से संपर्क करें एवं लिखित में अपनी समस्याओं को बतायें, ताकि समस्याओं का निराकरण किया जा सकें।

व्यवसायी 30 सितम्बर तक जीएसटी में पूर्ण माईग्रेशन करें 
बुरहानपुर | 29-सितम्बर-2017

    जिले में वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा व्यवसायियों को आवश्यक जानकारी दी गई हैं। विभाग द्वारा बताया गया कि, ऐसे व्यवसायी जिन्हें विभाग द्वारा प्रोविजनल आईडी प्रदान कर दी गई हैं, किन्तु उन व्यवसायियों द्वारा जीएसटी पोर्टल पर पूरी जानकारी नहीं भरी हैं। इसके कारण से वे जीएसटी में पूर्ण माईग्रेट नहीं हो पाये हैं। इसके अतिरिक्त ऐसे व्यवसायी जिनका टर्नओवर 20 लाख रूपये से कम है और जीएसटी के अंतर्गत पंजीयत नहीं होना चाहते है वे अपना पंजीयन निरस्त करवा सकते हैं। यह जानकारी राज्य कर सहायक आयुक्त श्री पूनमचंद मार्को ने दी। उन्होंने बताया कि, जिन व्यवसाईयों के टर्नओवर 20 लाख रूपये से अधिक है वे 30 सितम्बर तक पूर्ण माईग्रेशन करवायें। वहीं ऐसे व्यवसायी जिनके द्वारा त्रुटिवश कम्पोजिशन का आवेदन कर दिया है और वे कम्पोजिशन की सुविधा नहीं चाहते है वे अपने लेटर हेड/साधे कागज पर सील एवं हस्ताक्षर सहित लिखित में आवेदन वाणिज्यिक कर कार्यालय को प्रस्तुत कर सकते हैं।
    आवेदन पत्र में व्यवसायी का टिन, नाम, पेन, जीएसटिन, अवधि 2015-16, अवधि 2016-17 और अवधि 01/04/2017 से 30/06/2017 के टर्न ओवर की जानकारी प्रस्तुत करें। वृत्त कार्यालय में पंजीयत जिन व्यवसाईयों द्वारा वेट एवं जीएसटी के विवरण पत्र प्रस्तुत नहीं किये है वे यथाशीघ्र विवरण पत्र अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें, ताकि नए विधान के अनुसार कार्य सुचारू रूप से एवं व्यवस्थित हो सके। व्यवसाईयों को किसी भी प्रकार की असुविधा हो रही हो तो वे वाणिज्यिक कर कार्यालय से संपर्क करें एवं लिखित में अपनी समस्याओं को बतायें, ताकि समस्याओं का निराकरण किया जा सकें। 

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा न्यूट्रीशन लिटरेसी सेमीनार आयोजित किया गया

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा न्यूट्रीशन लिटरेसी सेमीनार आयोजित किया गया 

बुरहानपुर | 29-सितम्बर-2017
 
   
    महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शुक्रवार को पंचवटी होटल में न्यूट्रीशन लिटरेसी सेमीनार आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने कुपोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी। कार्यशाला में आत्मा परियोजना संचालक श्री राजेश चतुर्वेदी, उद्यानिकी उपसंचालक श्री आर.एन.एस.तोमर, एकीकृत बाल विकास सेवा जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सौरभ सिंह, महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्री सुभाष जैन, जिला जनसंपर्क अधिकारी श्री कृष्ण प्रताप सिंह चौधरी सहित सुपरवाईजर व महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
आहार में प्रोटीन एवं फायबर का अधिक मात्रा में उपयोग करें
    कार्यशाला को संबोधित करते हुए श्री चतुर्वेदी ने कहा कि, कुपोषण के खिलाफ लड़ाई में बच्चों के साथ माता-पिता को भी लक्षित समूह में रखा जाना चाहिए, क्योंकि यदि माता-पिता ही कुपोषित है, तो बच्चें तो कुपोषित होगे ही। इसलिये माता-पिता को भी जागरूक करने की आवश्यकता है। इन्हें संवदेनशील करने के लिए बार-बार प्रयास करने होंगे। इसके अतिरिक्त जमीनी स्तर पर कार्य कर रही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से उनके अनुभवों के आधार पर कुपोषण से लड़ने की कार्ययोजना (रणनीति) अपनाई जा सकती हैं। पोषण आहार में प्रोटीन एवं फायबर का अधिक मात्रा में उपयोग किया जाना चाहिए, जिससें पेट में भोज्य पदार्थो का अवशोषण बढ़ सकें।
स्वस्थ्य बच्चों से ही देश की प्रगति, विकास और समृद्धि संभव होगी
    कार्यशाला में श्री तोमर ने कहा कि, शिक्षित लोगों को भी कुपोषण के विषय में जागरूक किया जाना चाहिए। उन्हें भोजन के रूप में कौन-कौन से पदार्थ ग्रहण करना चाहिए कि जिससें उनका और उनके बच्चों का अच्छा शारीरिक एवं मानसिक विकास हो सकें। स्वस्थ्य बच्चों से ही देश की प्रगति, विकास और समृद्धि संभव हो सकती हैं।
जायकेदार भोजन के बजाय संतुलित भोजन करें
    कार्यशाला में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सिंह ने बताया कि, न्यूट्रीशन लिटरेसी सेमीनार का उद्देश्य पोषण विविधता और पोषण जागरूकता को बढ़ावा देना हैं। उन्होंने बताया कि, भोजन में अधिकतर आमजन द्वारा कार्बोहाइड्रेड का ही उपयोग किया जाता है प्रोटीन का नहीं। इनके अलावा हमें रोजाना आहार में सब्जियां, फल, अनाज, दाले, तेल, घी, दूध और दूध से बने खाद्य पदार्थो का सेवन करना चाहिए। आज सिर्फ चटपटा या जायकेदार भोजन पसंद किया जाता है, लेकिन संतुलित आहार नहीं, जिससें बच्चों में कुपोषण होने से बच्चों की वृद्धि और विकास बाधित होती ही हैं। साथ ही वे बीमार भी होते है। बुरहानपुर में कुपोषण के लिये काफी कुछ किये जाने की आवश्यकता है।
हाँ मैनें भी मां का दूध पिया हैं
    बच्चें को जन्म के एक घंटे के अंदर मॉ का गाढ़ा पीला दूध पिलाना चाहिए। बच्चों को जन्म से छः माह तक केवल स्तनपान करवाना चाहिए और इसके बाद छः से 8 माह के बच्चों के लिये ऊपरी आहार की शुरूआत करनी चाहिए। श्री सिंह ने कहा कि एनीमिया से लड़ने के लिये विटामिन सी और हरे पत्तेदार सब्जियों का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि भोजन पकाते समय विशेष सावधानियां रखनी चाहिए। जैसें सब्जियों को धोकर करके उपयोग करना।

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...