Wednesday, 31 October 2012

JANSAMPARK NEWS 31-10-12

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
आज जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा मध्य प्रदेश स्थापना दिवस
कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने लिया तैयारीयों का जायजा
मैराथन रेस का होगा आयोजन
1 से 30 नवंबर तक आयोेजित होगें
 जिले में विभिन्न कार्यक्रम
बुरहानपुर - ( 31 अक्टूबर ) - प्रदेश का 57 वां स्थापना दिवस जिले में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आज गुरूवार को मनाया जाएगा। जिसमें प्रदेश की स्कूल शिक्षामंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्रीजी के संदेश का वाचन  करेंगी। जिसकी तैयारीयों का जायजा स्टेडियम ग्राउंड पहुंचकर कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी और पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश शर्मा ने लिया।
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस आयोजन की विस्तृत जानकारी देते हुए कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने बताया कि इस उपलक्ष्य पर 1 नवंबर से 30 नवंबर तक जिले में कई कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसमें जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु आवश्यकतानुसार बोरी बंधान, फार्मपोंड, गेंबियन संरचना निर्माण कार्यो को जनभागीदारी से कराये जाने की कार्यवाही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा की जावेगी। इसी प्रकार हरियाली महोत्सव, वृक्षारोपण कार्यक्रम को जनभागीदारी के माध्यम से किया जायेगा।
इसके साथ ही ग्राम में स्वच्छता एवं साफ सफाई कार्य हेतु शासन द्वारा बुरहानपुर संपूर्ण जिले को मर्यादा अभियान के अंतर्गत शौचालय निर्माण हेतु चयनित किया गया है। इस उद्देश्य को दृष्टिगत रखते हुए 1 नवम्बर को ग्रामों में स्वच्छता एवं साफ सफाई का कार्य जनभागीदारी के साथ कराये जाने हेतु कुछ ग्रामों का चयन कर आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बुरहानपुर को दिये गये।
यह कार्यक्रम 1 नवम्बर से 30 नवम्बर तक नियमित रूप से चलेगा इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु विकास खण्डवार ग्राम पंचायत और ग्रामवार मासिक कलेण्डर तैयार कर नोडल अधिकारीयों को यह कार्य कराने के निर्देश दिये है।
इसके साथ ही इस अवसर पर जल संरक्षण, बेटी-बचाओं, हरियाली महोत्सव, ग्राम स्वच्छता, ऊर्जा संरक्षण और बिजली अपव्यय रोकना, नशामुक्ति, मैराथन दौड़ सहित कई गतिविधियां होंगी।
आज नेहरू स्टेडियम पर होगा मुख्य कार्यक्रम:- जिले में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर प्रमुख कार्यक्रम नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा। जिसमें मुख्य अतिथी मध्य प्रदेश शासन में स्कूल शिक्षामंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस होगी। कार्यक्रम का आयोजन मैराथन रेस से होगा। जिसकी जानकारी देते हुए अपर कलेक्टर पी.आर.कतरोलिया ने बताया कि मैराथन रेस सुबह 7 बजे हिन्दुस्तानी मस्जिद से प्रारंभ होकर गांधी चौक पर समाप्त होगी।
इसके बाद नेहरू स्टेडियम पर:- 
ऽ    प्रातः सुबह 10.25 मिनट पर मुख्य अतिथी का आगमन होगा। 
ऽ    प्रातः 10.30 बजे राष्ट्रीय ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान।
ऽ    प्रातः 10.40 बजे माननीय मुख्यमंत्री जी का संदेश वाचन।
ऽ    प्रातः 10.55 बजे प्रदेश के सर्वागिण विकास का संकल्प दिलाया जायेगा।
ऽ    प्रातः 11.00 बजे मध्य प्रदेश गान होगा।
ऽ    प्रातः 11.05 बजे से स्थानीय स्तर पर चयनित 4 सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
ऽ    और प्रातः 11.30 बजे वन्देमातरम् एवं कार्यक्रम समापन होगा।
निरीक्षण के दौरान एडीशनल एस.पी.श्री सत्येन्द्रसिंह तोमर, नगर निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव, जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.एल.उपाध्याय, अनुविभागीय दंडाधिकारी श्री सूरज नागर और सीएसपी कमल मौर्य समेत अन्य विभागों के आला अधिकारी मौजूद थें। 
क्र-2012/वर्मा
जिले में प्रारंभ होगी विडीयो कान्फ्रेसिंग
बुरहानपुर - ( 31 अक्टूबर ) - मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं जिला पंचायत द्वारा जिले के विकास में तीव्रता लाने और विकास के लिये जिले में संचालित समस्त योजनाओं के प्रभावी एवं त्वरित मॉनिटरिंग के लिये विडीयो कान्फ्रेसिंग सुविधा प्रारंभ की जा रही है। जिसका की शुभारंभ कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी करेंगे।
    इसकी विस्तृत जानकारी देेते हुए जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री दीपक बावस्कर और स्वान के इंजिनियर बृजेश खातरकर ने बताया कि वर्तमान में विडीयो कान्फं्रेसिंग द्वारा खकनार ब्लॉक को जिला मुख्यालय से जोड़ा गया है। जिसके माध्यम से कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत त्वरित रूप से खकनार ब्लॉक के अधिकारीयों से प्रत्यक्ष मॉनिटरिंग कर योजनाओं की प्रगति की फेस-टू-फेस समीक्षा कर सकेंगे। एवं आवश्यक दिशा निर्देश भी दे सकेगें।
क्र-2012/वर्मा
मनाया गया राष्ट्रीय संकल्प दिवस
जिला मुख्यालय पर अपर कलेक्टर श्री कतरोलिया ने दिलाई शपथ
बुरहानपुर - ( 31 अक्टूबर ) - देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथी जिले में राष्ट्रीय संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर जिला कलेक्टोरेट मुख्यालय में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अपर कलेक्टर श्री पी.आर.कतरोलिया ने समस्त जिला अधिकारीयों और कर्मचारीयों को देश के सर्वागिण विकास राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी सौहार्द बनाये रखने और देश को प्रगति मार्ग पर अग्रसर कर उन्नती का मार्ग प्रशस्त करने में सहयोग प्रदान करने का संकल्प दिलाया।
    इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री के.एल.यादव, लोक सेवा प्रबंधक श्री मनोज शंखपाल, डी.आई.ओ. श्री दीपक बावस्कर समेत अन्य विभागों के आला अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
क्र-2012/वर्मा





JANSAMPARK NEWS 25-10-12

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार 
दो चरणों में आयोजित होगें राजस्व समस्या निवारण षिविर
12 षिविरों का होगा आयोजन
राजस्व प्रकरण का होगा तुरंत निपटारा
बुरहानपुर - ( 25 अक्टूबर ) - कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी के निर्देशानुसार आगामी 30 अक्टूबर से 3 जनवरी 2013 तक राजस्व समाधान प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिये 12 राजस्व समाधान शिविरो का आयोजन किया जायेगा। दो चरणों में आयोजित होने वाले इन 12 शिविरों में 11 प्रमुख के प्रकरणों का निराकरण किया जायेगा।
जिसकी जानकारी देते हुए संयुक्त कलेक्टर मीना मिश्रा ने बताया कि शिविरों में नामान्तरण बंटवारा के अविवादित एवं विवादित प्रकरण, सीमांकन प्रकरण, भू-अधिकार एवं ऋण पुस्तिकाओं का वितरण, संहिता की धारा 250 के अंतर्गत भूस्वामी और सरकारी पट्टेदारों के मामले, मार्गाधिकार तथा अन्य प्रायवेट सुखाचार संबंधी मामले, भू-अभिलेख में त्रुटि सुधार संबंधी मामले, राजस्व मामलो विषयक शिकायतो का निराकरण, मध्य प्रदेश वास्थान दखलकर ( भूमिस्वामी अधिकारो का प्रदान किया जाना ) अधिनियम 1980 के प्रकरण, मध्य प्रदेश गामों में की दखल रहित भूमि ( विशेष उपबंध ) अधिनियम 1970 के प्रकरण, भू-अर्जन के निराकृत प्रकरणों में प्रतिकर वितरण की कार्यवाही और आबादी भूमि के हक प्रमाण पत्र वितरीत किये जायेगें।
प्रथम चरण 30 से 15 नवम्बर तक:- प्रथम चरण में राजस्व समाधान शिविरों का आयोजन इस प्रकार होगा जिसमें प्रथम चरण में तहसील बुरहानपुर में 30 अक्टूबर को तहसील कार्यालय बुरहानपुर में प्रातः 11 बजे, इसी प्रकार बुरहानपुर तहसील में शाहपुर में 8 नवम्बर को राजस्व निरीक्षक कार्यालय शाहपुर में प्रातः 11 बजे, नेपानगर तहसील  असीर 5 नवम्बर को धुलकोट पंचायत भवन में प्रातः 11 बजे, नेपानगर तहसील मंे 4 नवम्बर तहसील कार्यालय नेपानगर में प्रातः 11 बजे, खकनार में 12 नवम्बर को तहसील कार्यालय खकनार में प्रातः 11 बजे और खकनार तहसील में 15 नवम्बर को राजस्व निरीक्षक कार्यालय तुकईथड़ में प्रातः 11 बजे किया जायेगा।
द्वितीय चरण के शिविर:- इसी प्रकार द्वितीय चरण राजस्व समाधान शिविर का आयोजन इस प्रकार होगा बुरहानपुर में 4 दिसम्बर को तहसील कार्यालय बुरहानपुर में प्रातः 11 बजे, बुरहानपुर के शाहपुर 13 दिसम्बर को राजस्व निरीक्षक कार्यालय शाहपुर में प्रातः 11 बजे, नेपानगर के असीर में 17 दिसम्बर को धुलकोट पंचायत भवन में प्रातः 11 बजे, नेपानगर में 23 दिसम्बर को तहसील कार्यालय नेपानगर में प्रातः 11 बजे, खकनार में 27 दिसम्बर को तहसील कार्यालय खकनार में प्रातः 11 बजे और खकनार के तुकईथड़ में 3 जनवरी 2013 को राजस्व निरीक्षक कार्यालय तुकईथड़ में प्रातः 11 बजे किया जायेगा।
    प्रथम चरण के शिविरों में अनुभाग स्तर तक (नायाब तहसीलदार से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व न्यायालय) एवं द्वितीय चरण के शिविरों में जिला स्तर तक (नायाब तहसीलदार से कलेक्टर न्यायालय) के न्यायालयों द्वारा कार्य संपन्न किया जायेगा। अतः समस्त हितग्राहीयों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इन शिविरों का लाभ ले।
क्र-2012/वर्मा
कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी को कलेक्टर श्री अवस्थी ने किया निलंबित
बुरहानपुर - ( 25 अक्टूबर ) - कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री आषुतोष अवस्थी ने एकीकृत बाल विकास सेवा के अंतर्गत श्री मिलीन्द पानपाटिल सहायक ग्रेड 3 को षासकीय कर्तव्यों के निष्पादन, वरिष्ठ के आदेषों की अवलेहना और मनमाने ढंग से षासकीय कार्य सम्पादन करने के कारण म.प्र.षासकीय सेवा वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। यह कार्यवाही कार्यक्रम अधिकारी श्री अब्दुल गफ्फार खान महिला बाल विकास विभाग के प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर की गई है। निलंबन अवधि में श्री मिलिन्द पानपाटिल का मुख्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना बुरहानपुर षहरी क्रमांक-1 नियत किया गया है।
क्र-2012/वर्मा

Monday, 22 October 2012

JANSAMPARK NEWS - 22-10-12

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार 
काम नही करने वाले ठेकेदारों को करें ब्लैकलिस्टेड- कलेक्टर श्री अवस्थी
सात दिनों में 85 आंगनवाड़ी केन्द्रों के आकस्मिक निरीक्षण करने के भी दिये निर्देश
साथ ही हेडक्वार्टर पर न रहने वाले पी.सी.ओ.पर सख्त कार्यवाही के लिये आदेश
नवम्बर माह से आयोजित होगंे अंत्योदय मेले एक ही छत के नीचे हितग्राहीयों को मिलेगा योजनाओं का लाभ
बुरहानपुर - ( 22 अक्टूबर ) - निश्चित समय सीमा में निर्माण कार्य ना करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें। यह निर्देश कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने समय सीमा की बैठक में कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को दियें। उन्होनें आदेश देते हुए कहा कि ऐसे ठेकेदार जिनके द्वारा निश्चित की गई समय सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण नही कराया जाता उन पर पेनल्टी करें। और अधिक शिथिलता पूर्वक कार्य कराये जाने पर उनके विरूद्ध ब्लैकलिस्टेड की कार्यवाही करने के भी आदेश दिये।
सात दिनों मंे करें 85 आंगनवाड़ी केन्द्रो का औचक निरीक्षण:- कलेक्टोरेट सभागार में आयोजित सर्व कार्यालय प्रमुखों की बैठक में कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने महिला बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला शशक्तिकरण को 30-30 आंगनवाड़ी केन्द्रों और तीन तहसीलदारों और दोनो ही एस.डी.ओ.को 5-5 आंगनवाड़ी केन्द्रों के भी औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होने आदेश देते हुए कहा कि समस्त 85 आंगनवाड़ी केन्द्रों के निरीक्षण प्रतिवेदन सात दिवसों में मेरे समक्ष प्रस्तुत भी करें।
31 अक्टूबर तक बांटे सभी छात्रवृत्ति:- इसके साथ ही समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री अवस्थी ने जिला शिक्षा अधिकारी और सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्न्याण विभाग को 31 अक्टूबर तक सभी प्रकार की संपूर्ण छात्रवृत्तियां वितरीत करने के निर्देश भी दिये। एवं 40 प्रतिशत से अधिक विकलांग बच्चों को पेंशन देने के आदेश्ज्ञ भी कलेक्टर श्री अवस्थी ने दिये।
नवम्बर माह से आयोजित होगें अंत्योदय मेला:- समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री अवस्थी सभी जिला प्रमुखों को जानकारी देते हुए बताया कि आगामी नवम्बर माह जिले में अंत्योदय मेलों का आयोजन होगा। जिसमें एक ही छत के नीचे जिले के समस्त पात्र हितग्राहीयों को शासन की योजनाओं का लाभ दिया जायेगा।
    जिसके सफल आयोजन के लिये कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने सभी जिला प्रमुखों को निर्देश देते हुए कहा कि मेले का स्वरूप वृद्ध हो और इसकी संपूर्ण जानकारी 31 अक्टूबर तक पूर्ण कर मेरे समक्ष प्रस्तुत करें।
राजस्व समाधान शिविरों का करें आयोजन:- समय सीमा की बैठक में जिले में राजस्व समाधान शिविरों का आयोजन जल्द प्रारंभ कराने के निर्देश भी कलेक्टर श्री अवस्थी ने अधीक्षक भू अभिलेख को दिये। उन्होनें आदेश देते हुए कहा कि अभियान चलाकर राजस्व के प्रकरणों को निपटाने के लिये जल्द ही जिले में राजस्व समाधान शिविरों का आयोजन करें। उसका कलेण्डर बनाकर जल्द ही उसका प्रचार-प्रसार करना भी सुनिश्चित करें।
अटल बाल मिशन को गंभीरता से देखें:- अटल बाल मिशन के कार्यो को गंभीरता से देखें यह निर्देश भी कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने समय सीमा की बैठक में महिला बाल विकास विभाग के अधिकारीयों को दिये। उन्होनें कहा कि जिले के एक-एक कुपोषित बच्चें की मॉनिटरिंग करें एवं उनके माता-पिता से संवाद स्थापित कर उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिलवायें।
    साथ ही उन्होनें महिला बाल विकास विभाग को एन.एस.सी वितरीत कराने और आंगनवाड़ी केन्द्रों की स्थिती सुधारने के निर्देश भी दिये।
पी.सी.ओ.पर करें कार्यवाही:- समय सीमा की बैठक में सभी कार्यालय प्रमुखों की बैठक में कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने जिले के दोनो ही जनपद पंचायत के कार्यपालन अधिकारी को हेडक्वार्टर में रहने वाले पी.सी.ओ. के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होनें कहा कि जिले के पी.सी.ओ.अपडाउन करने के बजाय अपने हेडक्वार्टर में रहे। ताकि ग्रामीण विकास का कार्य प्रभावित ना हो।
5 नवम्बर तक हो बोरी बंधान के कार्य:- कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने सर्व कार्यालय प्रमुखों की बैठक में जिले के दोनो ही जनपद पंचायतों के सीईओ को अभियान चलाकर 5 नवम्बर तक विकास खंड क्षेत्र में बोरी बंधान का कार्य कराने के निर्देश दियें। उन्होनें आदेश देते हुए कहा कि बोरी बंधान का कार्य सही स्थान पर आवश्यकता अनुसार किया जाये। एवं प्रत्येक स्टॉपडेमो में गेट लगाने का कार्य संबंधित निर्माण एजेन्सी जल्द से जल्द पूर्ण करें।
         इसके साथ ही कलेक्टर श्री अवस्थी ने समय सीमा की बैठक में जिले के विकास के लिये संचालित समस्त विभागों की योजनाओं की समीक्षा की। साथ ही उसमें तेजी लाने के निर्देश भी दिये। इसके साथ ही कलेक्टर श्री अवस्थी ने जल्द से जल्द जिले कि विकेन्द्रीकृत योजना तैयार करके उसे ऑनलाईन अपलोड कराने, कन्या साक्षात्कार प्रोत्साहन अलाटमेंट जारी करने, राजस्व खसरे में उद्यानिकी फसलों कि एन्ट्री करने, कृषि उपज मंडी प्रांगण में बर्मी कम्पोस्ट पिट का निर्माण करने, ब्लड बैंक की डे-टू-डे मॉनीटरिंग करने, शराब की दुकानों से होर्डिंग्स हटाने और पी.जी.आर के प्रकरणों का सात दिवसो में निराकरण करने के निर्देश भी समय सीमा की बैठक में संबंधित अधिकारीयों को दिये।
    बैठक में अपर कलेक्टर. श्री पी.आर.कतरौलिया, सीईओ जिला पंचायत सुरेश्वरसिंह, संयुक्त कलेक्टर मीना मिश्रा, एसडीएम सूरज नागर और डिप्टी कलेक्टर के.एल.यादव समेत समस्त विभागों के आला अधिकारी उपस्थित थें।
क्र-2012/वर्मा

Tuesday, 16 October 2012

JANSAMPARK NEWS-15-10-12


जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
आज जिले के दौरे पर रहेगी स्कूल शिक्षामंत्री श्रीमती चिटनीस
बुरहानपुर - ( 15 अक्टूबर ) - स्कूल शिक्षामंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस आज जिले के दौरे पर रहेगी वह भोपाल से सचखंड एक्सप्रेस से 5.30 बजे बुरहानपुर पहुंचेगी। जिसके बाद स्कूल शिक्षामंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस प्रातः 10.30 बजे ग्राम धामनगांव मंे समग्र ग्राम विकास के प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेगी। जिसके पश्चात श्रीमती चिटनीस शाम 5 बजे ग्राम भोटा मंे सेतु निगम द्वारा निर्मीत पुलिया का भूमिपूजन करेगी।
क्र-2012/वर्मा
पशु चिकित्सा विभाग की गोपाल पुरस्कार योजना में पशु पालक ले भाग
बुरहानपुर - ( 15 अक्टूबर ) - मध्य प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री की विशेष योजना के अंतर्गत भारतीय उन्नत नस्ल की गौवंशीय पशुओं के पालक को बढ़ावा देने तथा अधिक दूध उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिये शासन ने यह योजना प्रस्तावित की है। इस योजना का प्रथम वर्ष में पूर्ण सफल होकर द्वितीय वर्ष में भी सफलता की ओर अग्रसर है। इस योजना कें अंतर्गत पशु पालकों को अतिरिक्त आय का साधन उपलब्ध होगा। और भारतीय नस्ल की देशी गायों के दुग्ध उत्पादन में तथा गौवंशीय पशुओं की संख्या बढ़ोत्री होगी। उप संचालक डॉ. श्री एम.के.सक्सेना पशु चिकित्सा सेवाएं ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा यह योजना सभी के पशु पालकों के लिये है जिनके पास भारतीय नस्ल की गाय हो तथा उनका दुग्ध उत्पादन लगभग 4 लीटर से अधिक होना अनिवार्य है वह प्रतियोगिता में भाग ले सकते है।
यह योजना पूर्णत निःशुल्क है प्रतियोगी आवेदन फार्म भरकर अपनी गायों से संबंधित जानकारी दे सकते है। यह योजना ब्लॉक स्तर, जिला स्तर पर और राज्य स्तर पर आयोजित है।
ये है पुरस्कार राशि:- ब्लॉक स्तर पर प्रथम पुरस्कार की राशि 10 हजार, द्वितीय पुरस्कार की राशि 7500 और तृतीय पुरस्कार 5 हजार के होगें। इसी प्रकार जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार 50 हजार, द्वितीय पुरस्कार 25 हजार रूपये और तृतीय पुरस्कार 15 हजार रूपये के होगें। इसके साथ ही सात्वना पुरस्कार प्रत्येक 5 हजार रूपये के होगें। और राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार 2 लाख रूपये, द्वितीय पुरस्कार 1 लाख रूपये और तृतीय पुरस्कार 50 हजार रूपये के होगें। तथा सात्वना पुरस्कार 10 हजार रूपये होगें।
सभी के लिये समिति का गठन अनिवार्य होगा समिति जो निर्णय लेगी वह सर्वमान्य और अंतिम होगा प्रतियोगिता के लिये पंजीयन का कार्य शुरू हो चुका है। उप संचालक डॉ.श्री एम.के.सक्सेना पशु चिकित्सा सेवाएं ने सभी पशु पालक भाईयों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में इस प्रतियोगिता में भाग लेकर योजना को सफल बनायें और पुरस्कारों का लाभ प्राप्त करें।
क्र-2012/वर्मा




काम ना करने वाले सचिवो के खिलाफ करे सख्त कार्यवाही
समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री अवस्थी ने सीईओ जनपद पंचायतों को दिये निर्देश
मर्यादा अभियान की समीक्षा
जिला अधिकारीयों को चौपाल लगाकर समग्र स्वच्छता के प्रति आम नागरिको को जागरूक करने के दिये निर्देश
साथ ही कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को अभियान चलाकर मूल्याकंन करने के भी दिये आदेश
बुरहानपुर - ( 15 अक्टूबर ) - जो भी सचिव शासकीय कार्य करने में अनियमितता बरतते हो उनके खिलाफ सख्त से सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायें। यह निर्देश कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने समय सीमा की बैठक में जिले के दोनो ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों को दिये। उन्होनें कहा कि शासकीय निर्माण कार्यो में किसी भी प्रकार की गुणवत्ता से समझौता ना किया जाये। जितने भी निर्माण कार्य हो वे मजबूत और गुणवत्तापूर्ण हो।
इसके साथ ही कलेक्टर श्री अवस्थी ने शासकीय योजना के तहत लाभ लेते हुए निर्माण कार्य के लिये राशि मिलने के पश्चात निर्माण कार्य ना करने वाले एवं शासकीय धनराशि का दुरूपयोग करने वाले हितग्राहीयों के खिलाफ भी कठोर व पुलिस कार्यवाही करने के निर्देश भी जिले के दोनो ही सीईओ जनपद पंचायतों को दियें।
-:मर्यादा अभियान की कि समीक्षा:-
कलेक्टोरेट सभागार में आयोजित सर्व कार्यालय प्रमुखों की बैठक में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने जिलें में खुले में शौच की कुप्रथा के खिलाफ चलाये जा रहे राज्य शासन के मर्यादा अभियान की भी समीक्षा की। उन्होनें अधिकारीवार मर्यादा अभियान के अंतर्गत जिला अधिकारीयों द्वारा सप्ताह में किये गये दौरों, लगाई गई चौपालों और उनके परिणामों की समीक्षा की।
लगभग आधा घंटे चले मर्यादा अभियान के समीक्षा सेक्शन में कलेक्टर श्री अवस्थी ने 10 जिला अधिकारीयों से उनके द्वारा किये गये दौरों की समीक्षा की। साथ ही इस मौके पर उन्होनें समस्त जिला अधिकारीयों को मर्यादा अभियान के अंतर्गत स्वैच्छा से लिये गये ग्रामों में जाकर वहां चौपाल लगाने, गलियो-गलियों में घूमकर ग्रामीणजनों को शौचालय से होने वाले लाभ और ना होने पर होने वाली हानि की जानकारी देने एवं ग्रामीणजनों को शौचालय बनाने के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिये।
उन्होनें जिले के दोनो ही सीईओ जनपदों को सप्ताह में दो-दो दिन अलग-अलग ग्रामों का दौरा करने और चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दियें। उन्होनें कहा कि आप लोग अपने नेटवर्क का उपयोग करें। रोजगार सहायकों को इसमें जोडे़ और प्रभावी कार्य करें। ताकि मर्यादा अभियान के कार्य में तेजी आये।
-ः दुर्गा पांडालों पर लगावायें तम्बाखू निषेध वाले पोस्टर:-
समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को तम्बाखू से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से शहर में पोस्टर लगाने के आदेश दिये। साथ ही नवरात्रि के दौरान शहर के दुर्गा पांडालों में भी तम्बाखू निषेध के पोस्टर लगावाने के निर्देश दिये। जिसमें तम्बाखू से होने वाले दुष्परिणामों और मानव शरीर में पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी हो।
आंगनवाड़ी केन्द्रों का करें निरीक्षण:-
सुरजने के 51 पौधें बडे़ करने वाले आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का करेगें सम्मान
सर्व कार्यालय प्रमुखों की बैठक में कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा को आंगनवाड़ी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण करने और व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने के आदेश दिये। उन्होनें निर्देश देते हुए कहा कि जिले की प्रत्येक आंगनवाड़ी केन्द्रों पर सुरजनें के पौधों या बीज का रोपण कराया जायें। जिसके लिये विधीवत लिटरेचर बनाकर आंगनवाड़ी केन्द्रों में भिजवाया जाये।
इसके साथ ही समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री अवस्थी ने अपने द्वारा रौपे गये सुरजने के पौधों को 5 फीट लंबा करने वाले ग्रामीणजनों को 51 रूपये और 51 सुरजने के पौधों को 5 फीट तक लंबा कराने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को 501 रूपये की सम्मान राशि एवं प्रशंसा पत्र देने के निर्देश भी दिये।
-: अभियान चलाकर करें मूल्यांकन:-
इसके साथ ही टीएल बैठक में कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को अभियान चलाकर जिले में हो रहे निर्माण कार्यो के मूल्यांकन कराने के निर्देश दिये। उन्होनें कहा कि आपके पास उपयंत्रियों का इतना बड़ा अमला है तो मूल्यांकन करने में देर क्यों।
इसके साथ ही कलेक्टर श्री अवस्थी ने समय सीमा की बैठक में जिले के विकास के लिये संचालित समस्त विभागों की योजनाओं की समीक्षा की। साथ ही उसमें तेजी लाने के निर्देश भी दिये। इसके साथ ही कलेक्टर श्री अवस्थी ने जल्द से जल्द जिले कि विकेन्द्रीकृत योजना तैयार करके दो दिनों के भीतर जमा कराने, जन शिकायत के प्रकरणों का जल्द निराकरण करने, नगर निगम आयुक्त को 18 अक्टूबर को बचे हुए हाथ ठेला चालकों को रोजगार कार्ड वितरीत करने के लिये कार्यक्रम आयोजित करने, जिला पशु चिकित्सा विभाग को गोपाल पुरस्कार योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने, सीईओ जनपद पंचायतों को ग्राम पंचायत भवनों के निर्माण के लिये जल्द से जल्द प्रस्ताव भेजने, एक सप्ताह के भीतर खकनार में स्वान के द्वारा विडीयो कान्फ्रेसिंग का कार्य प्रारंभ करने, जिले में बन रही 13 ई-पंचायतों के कार्य में तेजी लाने और जिले के दोनो ही सीईओ जनपद पंचायतों को सर्व शिक्षा अभियान कि मानिटरिंग करने और सीएमओ नेपानगर को प्रसुति सहायत के सही केस बनाकर प्रस्तुत करने के भी सख्त निर्देश दिये।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुरेश्वरसिंह, संयुक्त कलेक्टर मीना मिश्रा, एसडीएम सूरज नागर व जी.पी.कुडे और डिप्टी कलेक्टर के.एल.यादव समेत समस्त विभागों के आला अधिकारी उपस्थित थें।
क्र-2012/वर्मा
लोनी में मनाया गया अन्तराष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस
स्वच्छता प्रश्नोत्तरी का हुआ आयोजन
कलेक्टर श्री अवस्थी ने स्कूली छात्रों से किया संवाद
पढ़ाया समग्र स्वच्छता का पाठ
बुरहानपुर - ( 15 अक्टूबर ) - आज सोमवार को शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय परिसर लोनी में अंतराष्टीय हाथ धुलाई दिवस मनाया गया। स्काउट एवं गाईड, यूनिसेफ और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतराष्टीय हाथ धुलाई के अवसर पर कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने स्कूली छात्रों से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें समग्र स्वच्छता का पाठ पढ़ाया।
इस मौके पर उन्होनें स्कूली छात्रों को हाथ धोने से होने वाले फायदों और ना धोने से होने वाली बिमारीयों की जानकारी भी दी। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान देवी मां सरस्वती के चित्रपट पर माल्यार्पण कर किया गया। इस मौके पर स्कूल के स्काउट एवं गाईड के छात्रों ने विधीवत् हाथ धोने की प्रक्रिया का डेमो भी दिया।
इस अवसर पर स्कूल द्वारा स्वच्छता प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया। जिसमें सीईओ जनपद पंचायत बुरहानपुर से अनिल पवार ने स्कूली छात्र-छात्राओं से समग्र स्वच्छता पर आधारित सामान्य प्रश्न भी पूछें। एवं कलेक्टर श्री अवस्थी और कार्यक्रम में उपस्थित सम्मानिय जनप्रतिनिधीयों ने सही उत्तर देने वाले छात्र-छात्राओं को दैनिक उपयोग में आने वाले स्वच्छता की वस्तुऐ जैसे कोलगेट, डेटोल साबुन, हैण्ड टॉवेल, नेल कटर, टूथपेस्ट आदि देकर प्रोत्साहित भी किया।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री सुरेश्वरसिंह, सरपंच श्रीमती सुधाबाई महाजन, उपसरपंच मनोज महाजन, जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.एल.उपाध्याय समेत सम्मानिय जनप्रतिनिधी और स्कूल के सम्मानित शिक्षक उपस्थित थें।
टीपः- फोटोग्राफ संलग्न
क्र-2012/वर्मा





JANSAMPARK NEWS 16-10-12

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
नवरात्री मे आयोजित पण्डालो एवं अन्य समारोहो के दौरान तम्बाकू उत्पादो के विज्ञापनो पर प्रतिबंध
जन जागरूकता के लिये वाद-विवाद एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं का करायें आयोजन

बुरहानपुर - ( 16 अक्टूबर ) - वर्तमान में तम्बाकू उत्पादो का सेवन एक महामारी के रूप मे उभरा है। भारत मंे तंबाकू के सेवन से प्रतिवर्ष 8 लाख की मृत्यु हो रही है। भारत में बीमारियो की रोकथाम एवं इलाज में होने वाले खर्चे का 40 प्रतिशत तम्बाकू से होने वाली बीमारियो के इलाज पर खर्च होता है। विभिन्न माध्यमो एवं उत्सवो मंे तम्बाकू के सेवन से होने वाली बीमारियो मंे से प्रमुख मुॅह का कैंसर फेफडे का कैंसर टी.बी. इत्यादि प्रमुख है ।
         विभिन्न माध्यमो एवं उत्सवो मंे तम्बाकू उत्पादो के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष विज्ञापनो के कारण तम्बाकू के उपभोग को बढावा मिलता है। विभिन्न सर्वे के अनुसार इन विज्ञापनो से तम्बाकू उत्पादो की बिक्री बढती है। जिसके लिये भारत शासन व्दारा एक अधिनियम बनाया गया है। जिसकी जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि भारत शासन द्वारा 2003 मंे तम्बाकू उत्पादो के उपभोग को हतोत्साहित करने हेतु सिगरेट एवं अन्य तम्बाखू उत्पाद अधिनियम लागू किया गया है। इस अधिनियम की धारा 5 के अनुसार तम्बाकू उत्पादो के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष विज्ञापन पर रोक लगाई गई है। अप्रत्यक्ष विज्ञापनो के अंतर्गत विभिन्न उत्सवो में स्पॉन्सरशिप, सेरोगेट विज्ञापन इत्यादि है ।
       जिसे ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री आषुतोष अवस्थी व्दारा निर्देश दिये गये कि शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रो में विभिन्न आयोजको व्दारा नवरात्रि के समय दुर्गा उत्सव पण्डालो, गरबा पण्डालो इत्यादि मंे तम्बाकू उत्पादो के विज्ञापन तथा विभिन्न प्रतियोगिताए, मनेारंजन कार्यक्रम आदि हेतु इन उत्पादो मे तम्बाकू के बैनर एवं स्पॉन्सरशिप स्वीकार नही की जावेगी। इस तरह के अत्यक्ष विज्ञापनो से तम्बाकू के उत्पादो का प्रचार होता है, जो की जनता के स्वास्थ्य के लिए खतरा है। साथ ही यह तम्बाकू नियंत्रण अधिनियम की धारा 5 का उल्लंघन है। इसके अतिरिक्त उपरोक्त पंडाल एवं आयोजन स्थलो पर तम्बाकू नियंत्रण अधिनियम की धारा 4 के अंतर्गत धूम्रपान प्रतिबंधित है ।
       यदि कोई दुर्गा उत्सव समिति, पण्डालो ,गरबा पण्डालो इत्यादि व्दारा तंबाकू उत्पादो के विज्ञापन के पोस्टर, बैनर या किसी भी प्रकार का प्रचार प्रसार करता हुआ पाया जाता है तो उनके विरूध्द अधिनियम के अनूसार पुलिस विभाग व्दारा उचित कार्यवाही की जावेगी समस्त नवरात्री समारोह, गरबा समारोह इत्यादि के आयोजको का यह कर्तव्य है कि वे अपने आयोजनों के दौरान तम्बाकू उत्पादको के स्पॉन्सरशिाप तथा विज्ञापन इत्यादि स्वीकार न करे आयोजन स्थल पर धूम्रपान को पूर्णतः प्रतिबंधित करे। साथ ही आयोजन के दौरान आने वाले लोगो को तम्बाकू के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावो के संबंघ मंे जानकारी देने हेतु विभिन्न प्रचार-प्रसार गतिविधियॉ जैसे तम्बाकू विरोधी प्रतियोगिताओ जैसे वाद-विवाद पोस्टर प्रतियोगिताये इत्यादि का आयोजन करे।  
क्र-2012/वर्मा
पशु चिकित्सा विभाग की गोपाल पुरस्कार योजना में पशु पालक ले भाग
बुरहानपुर - ( 16 अक्टूबर ) - मध्य प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री की विशेष योजना के अंतर्गत भारतीय उन्नत नस्ल की गौवंशीय पशुओं के पालक को बढ़ावा देने तथा अधिक दूध उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिये शासन ने यह योजना प्रस्तावित की है। इस योजना का प्रथम वर्ष में पूर्ण सफल होकर द्वितीय वर्ष में भी सफलता की ओर अग्रसर है। इस योजना कें अंतर्गत पशु पालकों को अतिरिक्त आय का साधन उपलब्ध होगा। और भारतीय नस्ल की देशी गायों के दुग्ध उत्पादन में तथा गौवंशीय पशुओं की संख्या बढ़ोत्री होगी। उप संचालक डॉ. श्री एम.के.सक्सेना पशु चिकित्सा सेवाएं ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा यह योजना सभी के पशु पालकों के लिये है जिनके पास भारतीय नस्ल की गाय हो तथा उनका दुग्ध उत्पादन लगभग 4 लीटर से अधिक होना अनिवार्य है वह प्रतियोगिता में भाग ले सकते है।
यह योजना पूर्णत निःशुल्क है प्रतियोगी आवेदन फार्म भरकर अपनी गायों से संबंधित जानकारी दे सकते है। यह योजना ब्लॉक स्तर, जिला स्तर पर और राज्य स्तर पर आयोजित है।
ये है पुरस्कार राशि:- ब्लॉक स्तर पर प्रथम पुरस्कार की राशि 10 हजार, द्वितीय पुरस्कार की राशि 7500 और तृतीय पुरस्कार 5 हजार के होगें। इसी प्रकार जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार 50 हजार, द्वितीय पुरस्कार 25 हजार रूपये और तृतीय पुरस्कार 15 हजार रूपये के होगें। इसके साथ ही सात्वना पुरस्कार प्रत्येक 5 हजार रूपये के होगें। और राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार 2 लाख रूपये, द्वितीय पुरस्कार 1 लाख रूपये और तृतीय पुरस्कार 50 हजार रूपये के होगें। तथा सात्वना पुरस्कार 10 हजार रूपये होगें।
सभी के लिये समिति का गठन अनिवार्य होगा समिति जो निर्णय लेगी वह सर्वमान्य और अंतिम होगा प्रतियोगिता के लिये पंजीयन का कार्य शुरू हो चुका है। उप संचालक डॉ.श्री एम.के.सक्सेना पशु चिकित्सा सेवाएं ने सभी पशु पालक भाईयों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में इस प्रतियोगिता में भाग लेकर योजना को सफल बनायें और पुरस्कारों का लाभ प्राप्त करें।
क्र-2012/वर्मा 


Friday, 12 October 2012

B- JANSAMPARK NEWS 12-10-12

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
तुलावटी एवं हम्मालों की बैठक संपन्न
बुरहानपुर - ( 12 अक्टूबर ) - प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री हम्माल एवं तुलावटी योजना के संबंध में शुक्रवार को प्रातः 11 बजे रेणुका अनाज मंडी प्रांगण में मंडी भारसाधक अधिकारी, मंडी सचिव और मंडी निरीक्षक द्वारा मंडी समिति में कार्यरत तुलावटी एवं हम्मालो की बैठक संपन्न हुई।
जिसमें मुख्यमंत्री हम्माल तुलावटी योजनाओं की बिन्दुवार जानकारी दी गई। जिसमें छात्रवृत्ति, विवाह सहायता, प्रसुति सहायता, दुर्घटना लाभ और चिकित्सा लाभ तथा मंडी प्रांगण में कार्य करते हुए दुर्घटना में मृत्यु होने पर दी जाने वाली सहायताओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की गई। इसके साथ ही हम्माल एवं तुलावटीयों से इलेक्टानिक तौल कांटो की बांट रखकर नियमित रूप से बार-बार चेक करने की समझाईश भी दी गई।
मंडी भारसाधक अधिकारी श्री सूरज नागर जानकारी देते हुए बताया गया कि इस वर्ष में उपरोक्त योजनाओं में मंडी द्वारा 32 हितग्राहीयों को 68715 रूपये की राशि का लाभ दिया गया है। भविष्य में भी पात्रतानुसार लाभ दिया जायेगा। इसके साथ ही किसानों से भी अपील की गई है कि अपनी कृषि उपज मंडी प्रांगण में लाकर ही विक्रय करें सही तौल एवं उचित मूल्य का लाभ उठाये।
क्र-2012/वर्मा

JANSAMPARK NEWS & PHOTO 12-10-12






जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
ग्राम पंचायत सचिव के पदों के लिये 30 तक आवेदन आमंत्रित  
बुरहानपुर-( 12 अक्टूबर )- जिला पंचायत बुरहानपुर द्वारा जिले में ग्राम पंचायत सचिवों केे 9 रिक्त पदों के लिये रोस्टर के अनुसार पदपूर्ति के लिये आवेदन आमंत्रित किये है। योग्यता पूर्ण करने वाले आवेदक 30 अक्टूबर तक जिला पंचायत बुरहानपुर में कार्यालयीन समय में आवेदन पत्र जमा करा सकते है।
आवेदन करने के लिये आवेदन कर्ता का बुरहानपुर जिले का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है। एवं आवेदक 10$2 ( हायर सेकेण्डरी ) में 65 प्रतिशत प्राप्तांक होना चाहिए और विश्व विद्यालय अनुदान आयोग ( यू.जी.सी.) द्वारा मान्यता प्राप्त किसी विश्व विद्यालय अथवा मुक्त विश्व विद्यालय का कम्प्यूटर डिग्री और डिप्लोमा परीक्षा उतीर्ण होना आवश्यक है। विस्तृत जानकारी के लिये आवेदक जिला पंचायत के सूचना पटल से जानकारी ले सकते है। और आवेदन फार्म ूूूण्इनतींदचनतण्दपबण्पद से डाउनलोड भी कर सकते है।
7 अनारक्षित और 2 अनुसूचित जनजाति के है पद:- जिला पंचायत द्वारा सचिव के 9 पदों के लिये आमंत्रित किये गये आवेदन पत्र में 4 पद अनारक्षित पुरूष, 2 अनारक्षित महिला एवं 1 पद अनारक्षित विकलांग के लिये है। वही अनुसूचित जनजाति पुरूष के लिये 1 पद और 1 अजजा महिला के लिये आरक्षित है।
क्र-2012/वर्मा
निर्मल भारत अभियान के अंतर्गत समीक्षा बैठक 16 को
बुरहानपुर-( 12 अक्टूबर ) - जिले में संचालित निर्मल भारत अभियान की प्रगति की समीक्षा के उदे्दश्य से आगामी 16 अक्टूबर को समीक्षा बैठक का आयोजन किया जायेगा। कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली यह समीक्षा बैठक दोपहर 1 बजे से कलेक्टोरेट सभागार में आयोजित होगी। जिसकी विस्तृृत जानकारी देते हुए सीईओ जिला पंचायत श्री सुरेश्वरसिंह ने बताया कि बैठक में निर्मल भारत अभियान व मर्यादा अभियान तथा प्रस्तावित निर्मल ग्राम की प्रगति की समीक्षा की जायेगी।

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...