Wednesday, 5 December 2012

d jansampark news --5-12-12

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
जिले की सर्वश्रेष्ठ दुधारू गाय बनी खकनार निवासी राजेश प्रहलाद चौधरी की गाय
15 ली. 600 मि.ली. दुध देकर अर्जित किया जिला स्तरीय गोपाल पुरस्कार योजना में प्रथम स्थान
कलेक्टर श्री अवस्थी ने किया विजेता गाय के पालकों का सम्मान
बुरहानपुर -(05 नवम्बर )- मध्य प्रदेश शासन द्वारा राज्य में देशी नस्ल के दुधारू गौवंशीय पशुओं से अधिक दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए गोपाल पुरस्कार योजना प्रारंभ की गई। इसी प्रतियोगिता के अंतर्गत जिला स्तरीय गोपाल पुरस्कार समोराह का आयोजन गायत्री गौशाला खड़कोद में किया गया।
जिला स्तरीय गोपाल पुरस्कार प्रतियोगिता में जिले की 19 सर्वश्रेष्ठ दुधारू गायों का दूग्ध दोहन का कार्य शाम 4 बजे से लेकर 6 बजे तक किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के दोनों विकासखण्डों की सबसे अधिक दूध देने वाली गायो को शामिल किया गया था।
खकनार निवासी राजेश प्रहलाद चौधरी की गाय ने जीता प्रथम स्थानः- जिला स्तरीय गोपाल पुरस्कार समारोह में खकनार निवासी राजेश प्रहलाद चौधरी की गाय ने प्रथम स्थान प्राप्त अर्जित किया। जिसकी अधिक जानकारी देते हुए उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवा श्री एम.के.सक्सेना ने बताया कि खकनार निवासी राजेश प्रहलाद चौधरी की गाय ने 15 लि.600 मि.ली. दूध देकर जिले की सर्वश्रेष्ठ दुधारू गाय बनकर जिला स्तरीय गोपाल पुरस्कार में प्रथम स्थान हासिल किया। जिन्हें 50 हजार रूपये और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वही प्रतियोगिता में 15 लि. दूध देकर भावसा निवासी दाना रेवा की गाय ने दूसरा स्थान हासिल किया। जिन्हें 25 हजार रूपये और प्रमाण पत्र एवं बुरहानपुर निवासी अशोक नवग्रहे की गाय ने 14 लि.600 मि.ली दूध देकर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिन्हें 15 हजार रूपये और प्रमाण पत्र देकर कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने सम्मानित किया।
7 को दिये 5-5 हजार रूपये के सांत्वना पुरस्कार:- जिला स्तरीय गोपाल पुरस्कार के अंतर्गत हिस्सा ले रही 19 गायों में से प्रथम, द्वितीय और तृतीय के अतिरिक्त 7 गायो के पालको को सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया। जिसकी जानकारी देते हुए उप संचालक पशु चिकित्सा सेवा श्री एम.के.सक्सेना ने बताया कि भावसा निवासी मफा दावा की गाय को 14 लि.500 मि.ली., चांदनी निवासी रामदास उजवल की गाय को 10 लि.900 मि.ली., खकनार निवासी अतीश भागवत महाजन की गाय को 10 लि.200 मि.ली, बुरहानपुर निवासी बसंत अमोढे़ की गाय को 9लि.900 मि.ली., सिवल निवासी डॉ. दिलीप चौधरी की गाय को 9लि.900 मि.ली. और बुरहानपुर निवासी संुदर चौधरी की गाय को 9लि.850मि.ली. दूध देने पर योजना के अंतर्गत 5-5 हजार रूपये का सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
    कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री सुरेश्वरसिंह, उप संचालक कृषि विकास विभाग श्री मनोहर देवके और सहायक संचालक उद्यानिकी श्री आर.एन.तोमर उपस्थित थे।
क्र-2012/वर्मा


c jansampark news 5-12-12

जिले के 6 उपार्जन केन्द्रों में होगी वर्ष 2013-14 की रबी फसल की खरीदी

बुरहानपुर - जिले में वर्ष 2013-14 की रबी फसल की खरीदी के लिये 6 जिला प्रशासन द्वारा 6 उपार्जन केन्द्र स्थापित किये गये है। जिनकी जानकारी देते हुए जिला खादय आपूर्ति अधिकारी श्री मुजाल्दा ने बातया कि, बुरहानपुर ब्लाक में 4 उपार्जन खरीदी के और खकनार ब्लाक में 2 खरीदी केन्द्र स्थापित किये गये है।
यह है 6 उपार्जन खरीदी के केन्द्र

जिले में वर्ष 2013-14 की रबी फसल की खरीदी के लिये स्थापित किये गये उपार्जन खरीदी केन्द्रों की विस्तृत जानकारी देते हुए जिला खादय आपूर्ति अधिकारी श्री मुजाल्दा ने बताया कि, विकास खंड बुरहानपुर में एमागीर्द सेवा सहकारी समिति बुरहानपुर, विपणन सहकारी संस्था मर्यादित बुरहानपुर, वृत्तकार सेवा सहकारी समिति लोणी और वृत्तकार सेवा सहकारी समिति शाहपूर समेत 4 उपार्जन खरीदी के स्थापित किये गये है।
वही विकास खंड खकनार में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित सीवल और आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित तुकईथड में स्थापित किया गया है।
क्र-2012/वर्मा

b jansamaprk news 5-12-12

आज जिले के दौरे पर रहेंगी स्कूल शिक्षामंत्री श्रीमती चिटनीस
बुरहानपुर - (05 दिसम्बर) - मध्य प्रदेश शासन में स्कूल शिक्षामंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस बुधवार को जबलपुर से महानगरी एक्सप्रेस से प्रस्थान के करने के बाद आज सुबह बुरहानपुर पहुंचेगी। जिसके बाद वह प्रातः 9.30 बजे नेहरू मांटेसरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद 11.30 बजे मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के संबंध में शासकीय विश्राम गृह में प्रशासनीक अधिकारीयों और समाजसेवीयों से चर्चा करने के बाद दोपहर 2 बजे महाशक्ति महा सम्मेलन के संबंध में बैठक करेंगी। फिर शाम 7.30 बजे पाटीदार कॉलोनी में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद 8 बजे कार द्वारा बुरहानपुर से खंडवा के लिये प्रस्थान करेंगी।
क्र-2012/वर्मा

a jansampark news 5-12-12

मंडी चुनाव-2012
रिर्टनिंग आफिसर श्री नागर ने चुनाव चिन्ह किये आवंटित
31 अभ्यर्थियों के नाम वापसी के बाद
32 अभ्यर्थी मैदान में
बुरहानपुर - (04 दिसम्बर) - मंडी समितियों के निर्वाचन 2012 में नाम वापसी के अंतिम दिन 31 अभ्यर्थियों ने अपना नाम वापस ले लिया। जिसके बाद अब 32 अभ्यर्थी निर्वाचन मैदान में है। जिनके चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिये गये है । जिसकी जानकारी देते हुए रिर्टनिंग आफिसर श्री सूरज नागर ने बताया कि, कृषको के 10 वार्डो में 27 अभ्यर्थी जहा मैदान में है वही व्यापारी निर्वाचन क्षेत्र के लिये 2 और तुलावटी तथा हम्माल के निर्वाचन क्षेत्र के लिये 3 अभ्यर्थी मैदान में है।
यह है इनके चुनाव चिन्ह:- चुनाव चिन्हों की विस्तृत जानकारी देते हुए रिर्टनिंग आफिसर श्री नागर ने  बताया कि कृषको के वार्ड क्र. 1 में 5 प्रत्याशी मैदान मंे है, जिनमें उषाबाई प्रल्हाद का चुनाव चिन्ह अंगूर का गुच्छा, देवकर बाई नजरसिंग का चुनाव चिन्ह सरोता, पूरनबाई उर्फ पार्वतीबाई देवसिंग का चुनाव चिन्ह कटहल, श्रीमती भुरलीबाई गनसिंग का चुनाव चिन्ह सायकिल रिक्शा और विक्रमसिंग उपरावसिंग का चुनाव चिन्ह गमला है।
      इसी प्रकार वार्ड क्र. 2 में 3 प्रत्याशी मैदान मंे है, जिनमें मोहन पाटिल बलीराम का चुनाव चिन्ह अंगूर का गुच्छा, राजेश महाजन अनोखीलाल महाजन का चुनाव चिन्ह सरोता, रामभाउ गबाजी का चुनाव चिन्ह कटहल है।
      इसी प्रकार वार्ड क्र. 3 में 2 प्रत्याशी मैदान मंे है, जिनमें उषाबाई सुभाष का चुनाव चिन्ह अंगूर का गुच्छा, विमलबाई पंडीत पाटील का चुनाव चिन्ह सरोता है।
      वही वार्ड क्र. 4 में 2 प्रत्याशी मैदान मंे है, जिनमें अशोक पुण्डलीक का चुनाव चिन्ह अंगूर का गुच्छा और  निर्मलाबाई रमेश तायडे का चुनाव चिन्ह सरोता है।
      इसी प्रकार वार्ड क्र. 5 में 3 प्रत्याशी मैदान मंे है, जिनमें जलुबाई नत्थुसींग का चुनाव चिन्ह अंगूर का गुच्छा, श्रीमति भारती उर्फ आशा श्री रविन्द्र का चुनाव चिन्ह सरोता, मथुराबाई शंकर का चुनाव चिन्ह कटहल है।
      इसी प्रकार वार्ड क्र. 6 में 2 प्रत्याशी मैदान मंे है, जिनमें जसोदाबाई गोकुल का चुनाव चिन्ह अंगूर का गुच्छा और  रमकीबाई दवलसिंग का चुनाव चिन्ह सरोता है।
      इसी प्रकार वार्ड क्र. 7 में 3 प्रत्याशी मैदान मंे है, जिनमें कमलबाई घनश्याम का चुनाव चिन्ह अंगूर का गुच्छा, गीताबाई मोतीलाल का चुनाव चिन्ह सरोता, सुशिलाबाई ओंकार का चुनाव चिन्ह कटहल है।
     वही वार्ड क्र. 8 में 2 प्रत्याशी मैदान मंे है, जिनमें पुकलीबाई उर्फ बुकलीबाई गोपाल का चुनाव चिन्ह अंगूर का गुच्छा और रामरतीबाई ताराचंद का चुनाव चिन्ह सरोता है।
     इसी तरह वार्ड क्र. 9 में 2 प्रत्याशी मैदान मंे है, जिनमें तिलोकचंद छोगालाल का चुनाव चिन्ह अंगूर का गुच्छा, योगेश कुमार रघुनाथ का चुनाव चिन्ह सरोता है।
     वही वार्ड क्र. 10 में 3 प्रत्याशी मैदान मंे है, जिनमें भास्कर राघो का चुनाव चिन्ह अंगूर का गुच्छा, विजय जगन्नाथ का चुनाव चिन्ह सरोता, विठठ्ल दत्तू का चुनाव चिन्ह कटहल है।
      वार्ड क्र. 11 जो कि व्यापारी  निर्वाचन का क्षेत्र है उसमे 2 प्रत्याशी मैदान मंे है, जिनमें अशोक जगमोहनदास शाह का चुनाव चिन्ह हथौड़ी और चम्पालाल बाबुलाल  का चुनाव चिन्ह इमली है।
      वही वार्ड क्र. 12 जो कि तुलैया तथा हम्माल प्रतिनिधियों निर्वाचन का क्षेत्र है उसमें में 3 प्रत्याशी मैदान मंे है, जिनमें अजय गणपत का चुनाव चिन्ह थाली गिलास, अब्दुल खालिक नियाज मोहम्मद का चुनाव चिन्ह मछली पकडने वाली बंसी, जीमल खां करीम खां का चुनाव चिन्ह हाथ ठेला है।
क्र-2012/वर्मा

Tuesday, 4 December 2012

JANSAMPARK NEWS 04-12-12

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
मंडी चुनाव-2012
नाम वापसी के अंतिम दिन 31 अभ्यार्थीयों ने लिये नाम वापस
32 अभ्यार्थी मैदान में
बुरहानपुर - (04 दिसम्बर) - मंडी समितियों के निर्वाचन 2012 में नाम वापसी के अंतिम दिन 31 अभ्यार्थीयों ने अपना नाम वापस ले लिया। जिसकी जानकारी देते हुए रिर्टनिंग आफिसर श्री सूरज नागर ने बताया कि नामांकन आवेदनों के संविक्षा के बाद 63 अभ्यार्थी मंडी समितियों के निर्वाचन 2012 में मैदान में थे। परंतु नाम वापसी के आखरी दिन 31 अभ्यार्थीयों ने निर्वाचन से अपना नाम वापस ले लिया। जिसके बाद अब 32 अभ्यार्थी निर्वाचन मैदान में है।
32 अभ्यार्थी मैदान में:- 32 अभ्यार्थी मैदान में है जो कि 12 वार्डो के निर्वाचन में हिस्सा लेगें। 12 वार्डो में 10 वार्ड कृषकों के, 1 वार्ड तुलावटी व हम्मलों का और 1 वार्ड व्यापारीयों का है।
क्र-2012/वर्मा

JANSAMPARK NEWS 04-12-12


जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
कालमा ग्राम कालमाटी के विद्युतीकरण का प्रस्ताव बनाकर भिजवाए वन एवं विद्युत विभाग
कलेक्टर श्री अवस्थी ने निरीक्षण उपरांत दिये निर्देश शनिवार को किया था ग्राम मोरदड, सेलगांव, जसोंदी, करोली और वारकोट का निरीक्षण
बुरहानपुर - (04 दिसम्बर) - ग्राम कालमाटी के विद्युतिकरण का प्रस्ताव शीघ्र बनाकर स्वीकृति के लिये भेजंे । यह निर्देश कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने ग्राम करोली एवं वारकोट के निरीक्षण उपरांत अधीक्षण यंत्री म.प्र. विद्युत मंडल को दिये है। उन्होनंे आदेश देते हुए कहा कि, वन विभाग के पास उपलब्ध राशि और राजीव गांधी विद्युतकरण योजना के अंतर्गत ग्राम कालमाटी के विद्युतिकरण का प्रस्ताव जल्द से जल्द तैयार किया जाएं।
    उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री अवस्थी ने 1 दिसम्बर शनिवार को मोरदड़, सेलगांव, जसोंदी समेत जिले के दुर्गम ग्रामों करोली और वारकोट समेत पांच ग्रामों का निरीक्षण किया था। जिसके दौरान ग्रामिणों द्वारा कालमाटी में अबतक विद्युतिकरण न होने की समस्या बताई गई थी।
अविलंब प्रारंभ करे टेक-होम राशन:-इन पांच ग्रामों के निरीक्षण के दौरान ग्राम करोली एवं कालमाटी में स्थानीयजनों द्वारा ग्राम में आंगनवाडी केन्द्र ना होने की शिकायत भी की गई थी। जिस पर कलेक्टर श्री अवस्थी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास को तत्काल बिना किसी विलंब के टेक-होम राशन के वितरण की वैकल्पिक व्यवस्था करने के सख्त निर्देश दिये है। साथ ही इन आदिवासी ग्रामों में नियमित केन्द्र की स्वीकृति हेतु कार्यवाही करने के आदेश भी जारी किये है।
अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिये वन विभाग दे स्वीकृतिः- वारकोट बसाहट में संचालित शाला में दो अतिरिक्त कक्षों के निर्माण की स्वीकृति वन विभाग कार्यवाही कर जल्द से जल्द दे। यह निर्देश भी कलेक्टर श्री अवस्थी ने वनमंडलाधिकारी बुरहानपुर को दिये है ताकि लंबे समय से वन विभाग की स्वीकृति के अभाव में लंबित शाला भवन एवं दो अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कार्य ग्राम पंचायत द्वारा प्रारंभ किया जा सके ।
करोली में हेन्ड पंप और वारकोट में पेयजल कूप का करे निर्माण:-शनिवार को निरीेक्षण के दौरान कलेक्टर श्री अवस्थी के सामने ग्राम वारकोट एवं करोली के रहवासियों द्वारा पेयजल की समस्या बताई गई थी। जिस पर उन्होनंे कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को ग्राम करोली मे नवीन हेन्ड पंप उत्खनन और वारकोट में पेयजल सुविधा के लिये पेयजल कूप और हेण्ड पंप खनन के निर्देश कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और ग्राम पंचायत वारकोट को दिये है।
वनाधिकार दावांे का करे निराकरण:- ग्राम करोली एवं वारकोट में लंबित 98 वनाधिकार दाबों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश भी निरीक्षण उपरांत कलेक्टर श्री अवस्थी ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, अनुविभागीय अधिकारी वन और क्षेत्र संयोजक आदिमजाति कल्याण को दिये है।
    गौरतलब है कि, दौरे के दौरान दोनों ही ग्रामों के निवासियों ने ग्राम करोली के 24 और बारकोट क्षेत्र के 74 वनाधिकार के दावे उपखंड स्तरीय समिति में लंबित होने की शिकायत की थी।
    इसके साथ ही कलेक्टर श्री अवस्थी ने उपसंचालक कृषि को तारापाटी के श्रवण तेजू को टेªक्टर की सब्सिीडी देने और ग्राम सेलगांव और करोली में बायोगैस संयंत्र स्थापित करने व वनमंडलाधिकारी बुरहानपुर को वारकोट क्षेत्र में विद्यमान पहुंच मार्ग के ग्रेवल सड़क निर्माण वन विभाग द्वारा स्वयं एजेन्सी बनकर मनरेगा के अंतर्गत कराने के निर्देश भी दियें है।
ग्राम मोरदड, सेलगांव और जसोंदी में भी की मर्यादा अभियान की समीक्षा:-
निर्मित शौचालयों समेत आगंनवाडी केन्द्रों व कपिलधारा कूपों संबंधी भी दिये निर्देशः- इसके साथ ही कलेक्टर श्री अवस्थी ने 1 दिसम्बर शनिवार को करोली एवं बारकोट के पूर्व ग्राम मोरदड, सेलगांव और जसोंदी का भी निरीक्षण किया था। जिस पर उन्होने ग्राम मोरदड में निर्मित हो रहे शौचालयों में 45 डिग्री ढालवाली शीट लगाने और शौचालय के साथ ही टंकी बनाने के निर्देश दिये है। साथ ही उन्होने ग्राम पंचायतो को गढडा खुदवाने पर 8 दिवसों में शौचालय का निर्माण कराने के आदेश भी दिये है।
वही सैलगांव में निर्माण कार्यो का निरीक्षण आगंनवाडी केन्द्रों में अति कम वनज वाले बच्चों की जानकारी और उन्हे दिये जाने वाले पौषण आहारों की जानकारी भी कलेक्टर श्री अवस्थी ने ली थी साथ ही उन्होने क्षतिग्रस्त हो चुके आगंनवाडी भवन को स्कूल भवन में शिफट करने के और क्षतिग्रस्त आगंनवाडी भवन मरम्मत कराकर वहा पर किचन शेड बनाने के निर्देश दिये है।

Monday, 3 December 2012

JANSAMPARK NEWS 03-12-12


उत्साह पूर्वक मनाया गया विश्व विकलांग दिवस
खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी हुआ आयोजन
14 प्रतियोगिताओं में 113 प्रतिभागीयों ने लिया हिस्सा
कलेक्टर एवं एसपी ने विजेता छात्र-छात्राओं को किया पुरस्कृत
बुरहानपुर (03 नवम्बर)- विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा जिले के विकलांग छात्र-छात्राओं को समाज कि मुख्य दिशा में जोड़ने के उद्देश्य से सामर्थ खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुभाष उत्कृष्ट शाला प्रांगण में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में 14 प्रतियोगिताओ विभिन्न वर्गवार आयोजन किया गया। जिसमें जिलेभर के 113 विकलांग छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
यह हुए विजयी:- विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में 5 खेलकूद एवं 9 सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिसमें 100 मीटर दौड़ 14 वर्ष से कम उम्र पुरूष, श्रवण बाधित में निखील अखिलेश प्रथम, दृष्टिबाधित में दीपक छोटू प्रथम और अस्थिबाधित में गौरव विलास प्रथम आयें। इसी प्रकार महिला 14 वर्ष से कम 100 मीटर दौड़ में श्रवणबाधितों में रूबिना बानो प्रथम, दृष्टि बाधित में भारती पूनमचंद्र प्रथम और अस्थिबाधित में रितीका हंसराज प्रथम आयी।
    इसी प्रकार पुरूष 100 मीटर दौड़ 15 वर्ष से अधिक उम्र के वर्ग में श्रवण बाधितो में शेजाद खान प्रथम और मूकबधिर में आबीद साब प्रथम रहें। वही महिला श्रवण बाधित 100 मीटर दौड़ में रिजवाना बानो प्रथम आयी।
ट्रायसिकल रेसः- इसी प्रकार विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर आयोजित ट्रायसिकल रेस प्रतियोगिता में 15 से 18 वर्ष के वर्ग में अरूण रूपचंद प्रथम और विजय श्रावण महाजन द्वितीय रहें।
सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में यह हुए विजयी:- निबंध प्रतियोगिता का आयोजन दो वर्गो में किया गया। जिसमें 5 वी से 8 वी के वर्ग में अरूण रूपचंद और 9 वी से 12 वी के गु्रप मंे इशरत जहां प्रथम आयी।
    वही चित्रकला प्रतियोगिता में सिनियर वर्ग में अनुपम सिंह और जूनियर वर्ग में पवन शिंदे प्रथम आयें। साथ ही दो वर्गो में आयोजित एकल नृत्य प्रतियोगिता में 14 वर्ष की कम उम्र वर्ग में धीरज मोहन और 14 से अधिक वर्ग में भागवत राय प्रथम आयें। वही समूह नृत्य में रूबीना बानो एवं साथी प्रथम और अशरीदा बानो एवं साथी द्वितीय आये। और गायन प्रतियोगिता में बिलकीश बी प्रथम आयी।
    इन सभी विजेताओं को कार्यक्रम के समापन के अवसर पर कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश शर्मा ने पारितोषक देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री सुरेश्वरसिंह और उप संचालक सामाजिक न्याय श्रीमती मीना मिश्रा समेत अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
टीपः-फोटोग्राफ संलग्न
क्र-2012/वर्मा

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...