Monday, 11 February 2013

a jansamapark news 11-2-13

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
कृषि विज्ञान मेले को लेकर समीक्षा बैठक 14 को
बुरहानपुर- (11 फरवरी 2013)-  आगामी 23 से 26 फरवरी तक जिले में आयोजित होने वाले कृषि विज्ञान मेले का आयोजन रेणुका कपास मंडी में किया जायेगा। जिसकी तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक 14 फरवरी को कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी की अध्यक्षता में 11.00 बजे कलेक्टोरेट सभागार में आयोजित होगी।
क्र-27/2013/120/वर्मा

मुख्यमंत्री षिवराजसिंह चौहान का बुरहानपुर भ्रमण आगे बढ़ा
बुरहानपुर- (11 फरवरी 2013)- मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का 13 फरवरी 2013 को प्रस्तावित बुरहानपुर भ्रमण कार्यक्रम आगामी सूचना तक आगे बढ़ गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से आगामी भ्रमण कार्यक्रम की सूचना प्राप्त होने पर तिथी की घोषणा की जायेगी।
क्र-28/2013/121/वर्मा
(टीएल)
समाचार
समय सीमा की बैठक संपन्न
साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर आषुतोष अवस्थी ने दिये व्यापक दिषा-नर्देष
विधानसभा प्रष्नों के जवाब में विलंब ना हो
बुरहानपुर - ( 11 फरवरी 2013) - विधानसभा प्रश्नों के जवाब मे विलंब ना हो सभी जिला प्रमुख यह सुनिश्चित करे कि निश्चित समय सीमा में विधानसभा प्रश्नों के जवाब भेजें जाये। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मुहिम चलाकर छात्रवृत्तियों के प्रकरण बनाये सभी जिला अधिकारी अपने कर्मचारियों के क्लेम एवं पेंशन के प्रकरणों का पुनरीक्षण कर निराकरण करें यह सभी निर्देश सर्व कार्यालय प्रमुखों की बैठक में कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने दिये।
     उन्होनें बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खकनार को ग्राम चाकवारा में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करने के साथ ही मर्यादा अभियान के अंतर्गत बन रहे शौचालयों एवं पंचपरमेश्वर योजना के तहत बनाई जा रही सड़कों के निर्माण कार्य के दौरान निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के आदेश दिये।
     समय सीमा की बैठक में कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने जिले के दोनो ही जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को हितग्राही मूलक योजनाओं के सतत् समीक्षा करने और हर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिये। उन्होनें आदेश देते हुए कहा कि जनपद सीईओ ग्राम पंचायत सचिवों पर नियंत्रण रखे।
     इसके साथ ही टीएल बैठक में कलेक्टर श्री अवस्थी ने अनुविभागीय दंडाधिकारियों को सतत् अपने क्षेत्र का विकासात्मक एवं सुधारात्मक उद्देश्य के साथ दौरा करने के निर्देश दिये। दौरे के दौरान पंच परमेश्वर के तहत होने वाले कार्यो का निरीक्षण करने के आदेश दिये। उन्होनें कहा कि जिले के तीनो तहसीलदार भी अपने क्षेत्रों में दौरा करें, और व्यवस्थाओं में सुधार लाये।
     समय सीमा की बैठक में कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम की प्रगति कि विभागवार समीक्षा की। जिसमें उन्होनें जिले के सभी विभाग प्रमुखों को अपने विभागीय लक्ष्य समय सीमा में अर्जित करने संबंधी व्यापक दिशा-निर्देश भी दिये।
पी.जी.आर. के प्रकरणों को गंभीरता से ले जिला अधिकारी:- समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने सभी विभागों के जिला अधिकारियों को पी.जी.आर. के प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए निराकरण करने के आदेश दिये। साथ ही उन्होनें सभी जिला प्रमुखों को जनसुनवाई में आने वाले प्रकरणों को जल्द से जल्द निराकरण करने के आदेश भी दिये।
इसके साथ ही कलेक्टर श्री अवस्थी ने समय सीमा की बैठक में जिले के विकास के लिये संचालित समस्त विभागों की योजनाओं की समीक्षा की। साथ ही उसमें तेजी लाने के निर्देश भी दिये। इसके साथ ही उन्होनें संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द ई-पंचायत के क्षेत्र में व्यवस्थित कार्य करने, सभी जिला अधिकारियों को अपनी विभागीय योजनाओं की समीक्षा करने, मर्यादा अभियान में गति लाने के साथ ही वित्तीय प्रबंधन करने के साथ नवीन संयुक्त जिला कार्यालय में कार्यालय शिफ्ट करने के निर्देश दिये।
बैठक में अपर कलेक्टर पी.आर.कतरोलिया, सीईओ जिला पंचायत सुरेश्वरसिंह, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मीना मिश्रा, एसडीएम श्री सूरज नागर, जी.पी.कुडे समेत समस्त विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थें।
क्र-29/2013/122/वर्मा


Sunday, 10 February 2013

jansampark news 10-2-13

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
मध्यक्षेत्र कम्पनी में पदों के लिए आवेदन अब 15 फरवरी तक
बुरहानपुर- (10 फरवरी 2013)-मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी में उप महाप्रबंधक, महाप्रबंधक मानव संसाधन तथा विŸा के पद पर नियमित नियुक्ति के लिए आवेदन-पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। आवेदक कम्पनी की वेबसाइट
www.mpcz.co.in पर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
क्र-26/2013/119/वर्मा

Saturday, 9 February 2013

jansamapark news 9-2-13

कलेक्टर ने 7 ग्राम पंचायतों का किया दौरा
मर्यादा अभियान के कार्यो की, कि समीक्षा
दिये आवष्यक दिषा-निर्देष
चाकवारा और पिपरी में चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्यां
पिपरी और वालापाट में शासकीय उचित मूल्य की दुकान खोलने के दिये आदेष
बुरहानपुर-(10 फरवरी 2013)- कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने शुक्रवार को जिले के दूरस्थ अंचलो में ग्राम सिंधखेड़ा कला, चाकवारा, तुकईथड़, पिपलपानी, धारवेलथड़, पिपरी और चौखंडिया का दौरा किया। इस दौरान उन्होनें इन ग्रामों में मर्यादा अभियान के तहत हो रहे शौचालयों के निर्माण कार्र्याे एवं ग्रामीण यांत्रिकी विभाग द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। दौरे के दौरान कलेक्टर श्री अवस्थी ने ग्राम चाकवारा और पिपरी में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्यायें सुनी और उनका निराकरण किया।
पिपरी और वालापाट में खोले उचित मूल्य दुकानः- ग्राम पिपरी में कलेक्टर चौपाल में ग्रामवासियों ने कलेक्टर श्री अवस्थी के सामने शासकीय उचित मूल्य की दुकान 7 कि.मी. दूर होने की समस्या बताई। जिस पर उन्होनें जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को जल्दी से जल्दी समस्त प्रक्रिया पूर्ण कर पिपरी एवं वालापाट मंे शासकीय उचित मूल्य की दुकान खोलने के निर्देश दिये।
सीईओ एवं तहसीलदार चाकवारा में लगाये चौपाल:- निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री अवस्थी ने चाकवारा ग्राम पंचायत का दौरा किया जहां पर लंबे समय से सचिव ना होने एवं नये सचिव के अब तक पदभार ना करने पर सचिव को तत्काल एकतरफा प्रभार ग्रहण कराने के निर्देश दिये और सीईओ जनपद खकनार एवं तहसीलदार खकनार को चाकवारा में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की पेंशन एवं समस्याओं का निराकरण करने के सख्त निर्देश दिये।
    चौपाल में ग्रामीणों ने कलेक्टर को गांव में पानी की टंकी होने के बावजूद भी पाईप क्षतिग्रस्त होने के कारण जल सप्लाई न होने की समस्या बताई। जिस पर उन्होनें पी.एच.ई. विभाग के अधिकारियों 7 दिनों के भीतर गांव में पानी की सप्लाई कराने के निर्देश दिये।
सोनपुरा में हुए मर्यादा अभियान कार्यो को सराहाः- अपने दौरे के दौरान कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने ग्राम पंचायत नांदखेड़ा के ग्राम सोनपुरा में मर्यादा अभियान के तहत गांव के हर घर में बनाये गये शौचालयों का निरीक्षण किया, एवं इस उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए सरपंच और उपसरपंच की तारीफ भी की। साथ ही सीईओ जिला पंचायत को ग्राम पंचायत में 70 शौचालयों की राशि जारी करने के निर्देश दिये।
पिपरी में लगाई चौपाल किया समस्याओं का निराकरण:- कलेक्टर श्री अवस्थी ने ग्राम पिपरी में भी शौचालय निर्माण कार्यो का निरीक्षण करने के बाद स्कूल परिसर में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याऐं सुनी। इस दौरान उन्होनें लंबे समय से बंद पडे़ ग्राम पंचायत भवन के निर्माण कार्यो को तत्काल शुरू कराने के आदेश कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी विभाग को दिये, एवं ग्रामवासियों की मांग पर ई.आर.ई.एस.को पिपरी से देड़तलाई और बोरवन से वालापाट सड़क मार्ग का स्टीमेट बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होनें गांव में क्षतिग्रस्त हो चुकी स्कूलों एवं ग्राम पंचायत की बिल्डींग को तोड़कर नीलामी से प्राप्त पैसों से आंगनवाड़ी भवन बनाने के भी आदेश दिये।
    इसके अतिरिक्त दौरोे के दौरान कलेक्टर श्री अवस्थी ने सिंधखेड़ा कला में आंगनवाड़ी का निरीक्षण कर साफ-सफाई रखने के चाकवारा से धावटी बनाये गये मार्गो में महज बने रपटो के किनारो डेªन कराये तुकईथड़ में सड़क किनारे स्थित स्कूल प्रांगण में हैडपंप की खराब हो चुकी केसिंग को बदलने एवं सोखता गढ्ढा खुदवाये, पिपलपानी में सी.सी.रोड़ की मरम्मत कराने, धार-बेलथड़ में सचिव को गंदे पानी की निकासी सुनिश्चित करने के लिये सोखता गढ्ढा खुदवाने के और चौखंडिया में जिला शिक्षा अधिकारी को अतिरिक्त कक्ष स्वीकृत करने के निर्देश दिये। साथ ही इन ग्रामों मर्यादा अभियान के तहत बने शौचालयों का निरीक्षण भी किया।
    दौरे में जिला पुलिस अधीक्षक अविनाश शर्मा, सीईओ जिला पंचायत सुरेश्वरसिंह, जिला शिक्षा अधिकारी आर.एल.उपाध्याय, खाद्य आपूर्ति अधिकारी श्री मुजाल्दा, ई.आर.ई.एस.श्री सोनी, तहसीलदार श्री गौतम एवं सीईओ जनपद खकनार श्री काजले उपस्थित थे।

Friday, 8 February 2013

अ जनसमपर्क समाचार 8-2-13

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
आप देख सकते है आनलाईन खसरा खतौनी
बुरहानपुर-(8 फरवरी 2013)-  जिला सूचना विज्ञान अधिकारी दीपक बावस्कर ने बताया कि जिले के किसानो के व्यापक हित को दृष्टिगत रखते हुए समस्त खातो को कम्प्यूटराईज्ड कर आनलाइन किया गया है। किसान कहीं से अपनी खसरा, खतौनी देख सकते है।
    श्री बावस्कर ने बताया कि आयुक्त भू अभिलेख एवं बंदोबस्त मध्यप्रदेश की वेबसाइट ूूूण्उचइीनंइीपसमाीण्दपबण्पद खोलने पर तहसील एवं पटवारी हल्कावार किसान अपना नाम एवं खसरा दर्ज कर अपनी खसरा खतौनी देख सकता है। अधीक्षक भू-अभिलेख श्री गुप्ता ने जिलें की एनआईसी में पूरे जिले का डाटावेस तैयार किया है। इसमें किसान भूमि की किस्म, सिंचित, असिंचित, रकवा, कितने खसरे है, गांव की सूची आदि देख सकते है।
क्र-22/2013/115/वर्मा
अब 11 फरवरी की जगह 14 फरवरी को तिरूपति रवाना होगें तीर्थयात्री
बुरहानपुर -(8 फरवरी 2013)- मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के द्वितीय चरण के अंतर्गत 11 फरवरी को जिले से तिरूपति के लिये रवाना होने वाली तीर्थदर्शन विशेष ट्रेन अब 14 फरवरी को रवाना होगी। जिसमें जिले के 123 तीर्थयात्री भगवान बालाजी के दर्शन के लिये तिरूपति जायेगें। इस यात्रा के दौरान जिला प्रशासन की तरफ से तीर्थयात्रियों की देखभाल के लिये अनुरक्षक भी रवाना होगें।
क्र-23/2013/116/वर्मा
9 वीं की 7 और 11 वीं की परीक्षा 6 मार्च से
बुरहानपुर -(8 फरवरी 2013) -लोक शिक्षण संचालनालय ने 9 वीं और 11 वीं की परीक्षाओं का टाइम-टेबल घोषित कर दिया है। यह परीक्षाएॅं 6 एवं 7 मार्च को शुरू होकर 05 अपै्रल तक चलेगी। दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएंगी। प्रदेश के लगभग 15 लाख विद्यार्थी इन परीक्षाओं में शामिल होंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी आर.एल.उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 वी कक्षा का पहला पर्चा 7 मार्च को हिन्दी सहित अन्य भाषाओं का होगा। इसके बाद 14 मार्च को गणित, 21 मार्च को विज्ञान, 25 मार्च को मूक तथा बधिर विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग, संगीत आदि के पर्चे होंगे। 1 अपै्रल को सामाजिक विज्ञान, 3 अपै्रल को दूसरी व तीसरी भाषा हिन्दी के साथ पर्चे खत्म हो जाएंगे।
इसी तरह कक्षा 11 वीं का पहला पर्चा 6 मार्च को हिन्दी, 8 मार्च को भारतीय संगीत, 9 मार्च को इनफोमेटिक्स प्रेक्टिस, 11 मार्च को भूगोल, केमेस्ट्री सहित व्होकेशनल कोर्सेस का होगा। 12 मार्च को बुक कीपिंग एंड एकाउंटेंसी और व्होकेशनल कोर्स का तीसरा पर्चा होगा। इसके बाद 15 मार्च को दूसरी भाषा हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, मराठी आदि का पर्चा व्होकेशनल छात्रों सहित होगा। 18 मार्च को स्पेशल संस्कृत, 19 मार्च को इतिहास, फिजिक्स, व्यवसाय अध्ययन, 20 मार्च को स्पेशल उर्दू का पर्चा होगा। 22 मार्च को राजनीति शास्त्र, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास, व्यावसायिक अर्थशास्त्र, फाउंडेशन कोर्स का पर्चा होगा। वहीं 23 मार्च को हायर मैथेमेटिक्स, 25 मार्च को समाज शास्त्र, मनोविज्ञान, कृषि (मानविकी) और होम साइंस का पर्चा है। इसी तरह 30 मार्च को स्पेशल इंग्लिश व्होकेशनल छात्रों सहित, 1 अपै्रल को अर्थशास्त्र, 2 अपै्रल को बायोलॉजी का पर्चा होगा।
क्र-24/2013/117/वर्मा


Thursday, 7 February 2013

A JANSAMPARK NEWS 7-02-13


 
जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना
भगवान भोलेनाथ के दर्षन के लिये जिले से 123 तीर्थयात्री रामेष्वरम् हुए रवाना
हर हर महादेव के जयकारो से गूंज उठा स्टेशन परिसर
ट्रेन के 16 घंटे लेट होने पर जिला प्रषासन ने तीर्थयात्रियों के लिये की थी व्यवस्था
बुरहानपुर - (7 फरवरी 2013) - राज्य शासन की महत्वकांक्षी और विनम्र पहल मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के द्वितीय चरण के अंतर्गत पहली यात्रा में जिले से 123 तीर्थयात्री भगवान भोले नाथ के दर्शन के लिये आज सुबह 11.10 बजे तीर्थदर्शन स्पेशल टेªन से रामेश्वरम के लिये रवाना हुए। इतना ही नही रामेश्वरम की यात्रा के लिये अपने घर से बुजुर्गाे को विदा करने आये परिजनों के चेहरों पर भी इस बात की खुशी साफ झलक रही थी आर्थिक रूप से कमजोरी के बावजूद प्रदेश शासन की सराहनीय पहल से उनके घर के बुजुर्ग भी तीर्थयात्रा का लाभ उठा पा रहे है। तो दूसरी ओर रामेश्वरम के भोलेनाथ के दर्शन के लिये जाने वाले बुजुर्ग भी काफी खुश थे।
भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालु रवाना:- रामेश्रम के लिये तीर्थयात्री हर हर भोले, हर हर महादेव के जयकारो के बीच रवाना हुए, और इस अवसर पर संपूर्ण रेल्वे स्टेशन परिसर हर हर महादेव के जयकारो से गंूज उठा। जिले से भोलेनाथ के दर्शन के लिये रवाना हो रहे जिले के तीर्थयात्रियों कि बिदाई भारतीय संस्कृति के अनुरूप कुमकुम तिलक लगाकर की गई।
2 अनुरक्षक भी हुए रवाना- जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत रामेश्वरम के लिये रवाना हुए 123 तीर्थयात्री के जत्थे के साथ ही प्रशासन द्वारा तीर्थयात्रीयों की देखभाल के लिये 2 शासकीय कर्मचारी अनुरक्षक के रूप में जत्थे के साथ रवाना हुए है।
मंगलमय यात्रा की कि कामना:- बुरहानपुर से मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के द्वितीय चरण के अंतर्गत भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिये रामेश्वरम रवाना हुए तीर्थयात्रीयों को बिदाई देने आये मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरेश्वरसिंह, अनुविभागीय अधिकारी सूरज नागर, नगर निगम के लोक निर्माण विभाग के अनिल भोसले और भाजपा के जिला अध्यक्ष दिलीप श्रॉफ ने तीर्थयात्रियों को भावभीनी बिदाई देते हुए उनकी सुखमय एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।
16 घंटे ट्रेन लेट होने पर प्रशासन ने की व्यवस्था:- उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के ंद्वितीय चरण के अंतर्गत पहली यात्रा रामेश्वरम के लिये 6 फरवरी को शाम 6 बजे रवाना होने वाली थी। परंतु तकनीकी कारणांे से टेªन के 16 घंटो से अधिक लेट होने के कारण जिले के तीर्थयात्री 7 फरवरी को सुबह 11.10 बजे रवाना हुए।
     इस दौरान तीर्थयात्रा में जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिये जिला प्रशासन द्वारा रेल्वे स्टेशन के समीप स्थित अटल रेन बसेरा में रूकने की व्यवस्था की गई, और भोजन के पैकेट भी वितरीत किये गये। इसके साथ ही कुछ तीर्थयात्रियों को डाकवाड़ी स्थित रेन बसेरा में भी रूकवाया गया।
      रामेश्वरम के लिये तीर्थदर्शन योजना के तहत रवाना हो रहे तीर्थयात्रियांे को बिदा करने के लिये जिला पंचायत सीईओ सुरेश्वरसिंह, एसडीएम सूरज नागर, भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप श्रॉफ, नगर निगम लोक निर्माण विभाग के अनिल भोसले और परियोजना अधिकारी विजय पचौरी समेत जिला अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
टीपः-फोटोग्राफ संलग्न
क्र-19/2013/112/वर्मा
अब जिले का एक-एक मतदान केन्द्र देखा जा सकेगा वेबसाईट पर
बुरहानपुर-(7 फरवरी 2013)- भारत निर्वाचन आयोग की बेवसाइट ूूूण्मबपण्दपबण्पद पर एक नई सुविधा से नागरिकों को जानकारी उपलब्ध कराने का प्रयास किया है। इसमें मध्यप्रदेश राज्य के सभी मतदान केन्द्रों को गूगल मेप पर प्रदर्शित किया गया है, और इसे किसी भी नागरिक द्वारा देखा जा सकता है तथा उसके विवरण को ज्ञात किया जा सकता है। इसमें बुरहानपुर जिले को भी जोड़ा गया है। जिसकी दोनो विधानसभाओं नेपानगर और बुरहानपुर के सभी मतदान केन्द्रों को गूगल मेपर पद दर्शाया गया है।
     उप जिला निर्वाचन अधिकारी के.एल.यादव ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग की बेवसाइट पदवितउंजपवद सपदामक जव चवससपदह ेजंजपवद उंच से संबंधित लिंक उपलब्ध कराई गई है इस पर नागरिक क्लिक करके मतदान केन्द्र के नक्शे पर जाए संबंधित पृष्ठ पर पहुंचने पर नागरिक को उससे संबंधित राज्य का नाम दिखाई देगा जहां मतदान केन्द्र के नक्शे उपलब्ध है। राज्य के नाम पर क्लिक करने पर नक्शे का पेज खुलेगा जहां पर मतदान केन्द्र के क्षेत्र विशेष को बड़ा (्रववउ) करके देखा जा सकता है । उपयोगकर्त्ता सेटेलाइट चित्र में मतदान केन्द्र के भवन एवं प्रमुख मार्ग, सड़क आदि को देख सकते है। प्रत्येक मतदान केन्द्र को नक्शे पर मतदान केन्द्र स्थल के चयन हेतु कत.चकवूद च्पद पर प्रदर्शित पिन से संबंधित मतदान केन्द्र को देखा जा सकता है। चयन उपरांत बैलून को खोलने पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं बूथ लेवल अधिकारी का नाम एवं मोबाइल नम्बर दिखाई देगा। नामावली के लिये वहां पर लिंक उपलब्ध कराई गई है, जहां क्लिक करने पर मतदान केन्द्र की नामावली की पी.डी.एफ. दिखेगी जिसे उपयोगकर्त्ता अपने कम्प्यूटर पर सुरक्षित कर मुद्रित भी कर सकते है। आयोग को उम्मीद है कि मतदाताओं और राजनैतिक दलों को यह सुविधा निर्वाचन प्रक्रिया में स्वाभाविक सतत एवं सक्रिय भागीदारी के लिये उपयोगी होगी।
क्र-20/2013/113/वर्मा

मानव सेवा आवार्ड हेतु आवेदन आमंत्रित

 बुरहानपुर-(7 फरवरी 2013)- आयुक्त महिला सशक्तिकरण मध्यप्रदेश   शासन भोपाल ने राजीव गांधी मानव सेवा आवार्ड बाल सेवा कार्य के लिए राजीव गांधी मानव सेवा आवार्ड 2012-13 के लिए प्रदेश के बाल सेवा के क्षेत्र में अविस्मरर्णीय योगदान देंने वाले तीन व्यक्ति जिनका कार्य काल 10 वर्ष से निरंतर क्रियान्वित है का नामांकन अनुशंसा सहित भेजने के निर्देश कलेक्टर को दिए।
     जिसकी जानकारी देते हुए जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी अब्दुल गफ्फार खान ने बताया कि बाल विकास, बाल संरक्षण (सुरक्षा )एवं बाल कल्याण के परिक्षेत्र मे कार्य करने वालो से आवेदन आमंत्रित किए गए है। पुरस्कार स्वरूप एक लाख रू0 नगद एवं प्रशस्ति पत्र प्रति व्यक्ति को दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए महिला बाल विकास कार्यालय से संपर्क करने की सलाह दी गई है।
क्र-21/2013/114/वर्मा











Wednesday, 6 February 2013

B JANSAMAPARK NEWS 6-2-13





जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम विषय पर एक दिवसीय कार्यषाला का आयोजन नेपानगर में आज
बुरहानपुर - ( 6 फरवरी 2013) - लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के प्रति शासकीय विभागों एवं पंचायती राज संस्थान के सदस्यों की संवेदनशीलता में वृद्धि हेतु एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला आज गुरूवार प्रातः 11.30 बजे से कम्युनिटी हॉल नेपानगर में आयोजित होगी।
    कार्यपालन यंत्री श्री आर.के.जैन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सेवा ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय पेयजल कार्यक्रम विषय पर कार्यशाला का उद्देश्य -
1. ग्रामीण समुदायों को जल प्रदाय योजनाएं बनाने, उसका संचालन, निरीक्षण व संधारण करने हेतु प्रशिक्षित करना है।
2. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के द्वारा संचालित जल प्रदाय योजनाओं के क्रियान्वयन में समाज और समुदाय की अहम भूमिका सुनिश्चित करते हुए लोगों को योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु अपना योगदान देने के लिये अभिप्रेरित करना।
इस कार्यक्रम का विषयः-
1.   शासन की जल प्रदाय योजनाओं के संधारण और रखरखाव हेतु तकनीकी वित्तीय एवं सामाजिक पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदाय करना।
2.   जल गुणवत्ता प्रबंधन के महत्व पर विस्तृत जानकारी प्रदाय करना।
3.   जल प्रदाय योजनाओं के मूल्यांकन, अनुश्रवण व स्वामित्व हेतु अपनी भागीदारी की योजना बनाने की विधी।
4.  जल गुणवत्ता और स्वास्थ्य पर उसका प्रभाव।
क्र-17/2013/110/वर्मा
स्वैच्छिक संगठनों का एक दिवसीय जिला स्तरीय सम्मेलन संपन्न
बुरहानपुर - ( 6 फरवरी 2013) - म.प्र. जन अभियान परिषद् जिला बुरहानपुर द्वारा ‘‘आओ बनाये अपना मध्यप्रदेश के बिन्दुओं को लेकर प्रस्फुटन, स्पंदन, नवांकुर एवं अन्य स्वैच्छिक संगठनों का एक दिवसीय जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन आज नेहरु स्टेडियम बुरहानपुर में किया गया। कार्यक्रम का विधिवत् शुभारंभ जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरुण पाटिल, भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप श्राफ, खकनार जनपद अध्यक्ष रतिलाल चिलात्रे, सामाजिक कार्यकर्ता मोहन जोशी के द्वारा भारत माता एवं स्वामी विवेकानंदजी के के चित्र पर माल्यापर्ण एवं द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया, तथा सभी अतिथियों को पुष्प माला द्वारा स्वागत किया गया। सम्मेलन में प्रस्फुटन, स्पंदन एवं स्वयंसेवी संस्थाओं से 1800 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
    कार्यक्रम को आगे बढाते हुये जिला जन सम्पर्क अधिकारी सुनिल वर्मा 0द्वारा शासन की महति योजनाओं की संदर्भ सामग्री, प्रदर्शनी हेतु व समितियों तक पहुचाने हेतु उपलब्ध करवाई गई व साथ में कार्यक्रम स्थल पर पहुचकर स्वयंसेवी व प्रस्फुटन समितियों का उत्साहवर्धन किया। विषय विशेषज्ञ की भूमिका में समग्र स्वच्छता अभियान के जिला परियोजना अधिकारी प्रवीणजी गुप्ता ने खुले में शौच न करने तथा खुले में शौच करने से महिला एवं बच्चों मे बिमारीयॉ फैलती है यदि किसी बिमारी से ग्रसित मरीज खुले में शौच करता है तो उस बिमारी के किटाणु हमारे आसपास के वातावरण एवं मनुष्य को भी बिमार करते है। ग्राम सभा के महत्व की जानकारी से ग्रामीणों को अवगत कराया।
    इसी कार्यक्रम में संदीप द्वारा कुपोषण के बारे में जानकारी दी एवं प्रयोग करके कुपोषण की पहचान किस प्रकार की जाती है। एक बच्चे को बुलवाकर उसके हाथ की नाप ली एवं बताया की कुपोषण की जॉच किस प्रकार की जाती हैं। खास तौर पर 0-6 माह के बच्चों में कुपोषण ज्यादा पाया जाता हैं। अतः प्रस्फुटन समितियॉ कुपोषण के प्रति गॉववासियों को जागरुक करे व महाजनजी द्वारा भी आओ बनाये अपना मध्यप्रदेश कार्यक्रम के बिन्दुओं पर प्रकाश डाला गया।
    कार्यक्रम को आगे बढाते हुये वतन विकास समिति की अध्यक्ष श्रीमती किरण रायकवार द्वारा महिलों को अपने अधिकार एवं कर्तव्य के प्रति जागृत रहकर उन्हंे ग्राम विकास के कार्यो एवं महिलाओं में होने वाली बिमारीयो तथा महिलाओं के प्रति होने वाले अत्याचारो से आगे आकर लड़ने के लिये आग्रह किया गया। इस कार्यक्रम में भगवानदास महाजन द्वारा एक प्रेरणा गीत प्रस्तुत किया गया। नशामुक्ति पर डॉ. मनोज अग्रवाल द्वारा नशे से होने वाले दुष्परिणामों को विस्तार से समझाया एवं नवयुवाओं को नशा मुक्त होने का संदेश व आगृह किया। दिलीप श्राफ द्वारा प्रस्फुटन समितियों द्वारा किये गये कार्यो को सराहा गया एवं आज के समाज मे व्यक्ति स्वयं के लिये समय नही निकाल पाता लेकिन प्रस्फुटन समितियॉ अपने गांव के विकास के लिये समय निकाल कर कार्य कर रही हैं। इनका मैं सहद्य धन्यवाद देता हूॅ। अरुण पाटिल द्वारा कृषक बन्धुओं को खेत की मेढ़ में उगे पौधे का संरक्षण करने को कहा गया एवं जल संरक्षण, बोरी बंधान, ऊर्जा संरक्षण जैसे समाजसेवी कार्य करने के लिये समितियों को प्रेरित करते हुये धन्यवाद दिया। मुकेश शाह द्वारा ग्राम विकास के लिये अन्ना हजारे का उदाहरण देते हुये सभी प्रस्फुटन समितियो को अन्ना हजारे का ग्राम रालेगण सिध्धी देखने का आहवान किया गया। सिकोई डिकोन संस्था के कार्यकर्ता मोहन जोषी द्वारा ग्राम स्वराज के बारे में जानकारी दी तथा हमारे भारतीय इतिहास एवं नगर व्यवस्था की जानकारी दी। जल, जंगल, जमीन एवं जन इन विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। जनपद अध्यक्ष रतिलाल चिलात्रे द्वारा वृक्षो का महत्व बताया कि जिस प्रकार एक वृक्ष में गुण होते है जैसे - वह हमें छाया देता है, फल देता है, सुखने के बाद ईंधन देता है। इससे हमे सिखकर समाज के लिये परोपकारी कार्य करना चाहिये। जिला समन्वयक महेश खराडे द्वारा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् की अवधारणा, योजनओं एवं स्वैच्छिक संगठन के बारे मे विस्तृत जानकारी दी एवं कार्यक्रम का संचालन किया, एवं कार्यक्रम में विशेष रुप से मातृ शक्ति की सहभागिता अधिक रही। सभी अतिथियों एवं सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त विकासखण्ड समन्वयक, बुरहानपुर अशोक त्रिपाठी एवं विकासखण्ड समन्वयक, खकनार अमजद खान द्वारा किया गया। सहयोगी नवांकुर संस्थाऐं नेपानगर जागृति कला केन्द्र, सर्व सेवा संकल्प समिति, निखिल शिक्षण तथा बहुद्द्ेशीय संस्था, ऑचल कल्याणकारी सेवा मण्डल समिति व जिला कार्यालय का समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।
टीपः-फोटोग्राफ संलग्न
क्र-18/2013/111/वर्मा

JANSAMPARK SAMCHAR 6-2-13

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
साईबर कैफे संचालक कराये अपना पंजीयन
बुरहानपुर - ( 6 फरवरी 2013) - जिले में संचालित समस्त साईबर कैफे के संचालक अपना पंजीयन तत्काल कराये। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार सूचना प्रौद्यागिकी विभाग के दिशा निर्देश नियम 2011 के नियम 3, 1 के आधार पर विभाग द्वारा मध्य प्रदेश ईलेक्ट्रानिक्स विकास निगम को राज्य स्तरीय साईबर कैफे रजिस्ट्रीकरण अभिकरण के रूप में घोषित किया गया है। जिसके अंतर्गत जिले के अपर जिला मजिस्ट्रेट को जिला स्तरीय पंजीयन एजेन्सी के रूप में अधिसूचित किया गया है। इसलिये जिले के समस्त साईबर कैफे संचालक जिला स्तरीय पंजीयन हेतु कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, बुरहानपुर में कार्यालयीन समय पर निर्धारित प्रपत्र को आवेदन पत्र प्रस्तुत करें। जिन संचालित साईबर कैफे संचालकों द्वारा पंजीयन नही कराया जायेगा। उनके विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। जिसकी जिम्मेदारी स्वयं संचालक की होगी।
        क्र-14/2013/107/वर्मा
म.प्र. राज्य पर्यटन विकास निगम के अंतर्गत विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती
सीधी भर्ती के लिए आवेदन ऑन लाईन आमंत्रित
ऑन लाईन आवेदन 13 फरवरी तक
बुरहानपुर - ( 6 फरवरी 2013) - म.प्र. राज्य पर्यटन विकास निगम के अंतर्गत बैकलॉग के विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती हेतु म.प्र. व्यवसायिक परीक्षा मण्डल भोपाल द्वारा चयन परीक्षा 2013 आयोजित की जा रही है। बैकलॉग के विभिन्न पदों की भर्ती हेतु ऑन लाईन आवेदन 13 फरवरी 2013 तक मण्डल की वेबसाईड पर डाउनलोड करा सकते है।
ऐसे शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियां जो 18 से 45 वर्ष की आयु के है, वे अपने आवेदन मण्डल की वेबसाईड ूूूण्अलंचंउण्दपबण्पद अथवा ूूूण्उचवदसपदमण्हवअण्पद पर 13 फरवरी 2013 तक डाउनलोड करा सकते है। इस परीक्षा के लिए कोई शुल्क देय नही है। भर्ती हेतु चयन परीक्षा 24 मार्च 2013 रविवार को भोपाल, ग्वालियर, इन्दौर तथा जबलपुर पर आयोजित होगी।
क्र-15/2013/108/वर्मा
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2012 का आयोजन
प्रदेश के सभी 50 जिला मुख्यालयों के 976 केन्द्रों
पर लगभग 4 लाख परीक्षार्थी परीक्षा देंगे
प्रवेश पत्र वेबसाईट से डाउन लोड किये जा सकेंगे
बुरहानपुर - ( 6 फरवरी 2013) - मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की सचिव डॉ. मधु खरे ने बताया कि मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2012 के आयोजन से संबंध में सभी प्रमुख व्यवस्थाएं लगभग पूर्ण कर ली गयी हैं ।  इस संबंध में प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों और संबंधितों को विस्तृत निर्देश दे दिये गये हैं ।  डॉ.मधु खरे ने बताया कि आगामी 24 फरवरी, रविवार  को मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2012 का आयोजन प्रदेश के सभी 50 जिला मुख्यालयों के 976 केन्द्रों पर किया जा रहा है। इन केन्द्रों पर 3 लाख 95 हजार 647 आवेदक परीक्षा  में शामिल होंगे । 
डॉ. मधु खरे ने बताया कि यह परीक्षा दो सत्रों में होगी। प्रथम सत्र प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। इस सत्र में सामान्य अध्ययन का प्रश्न पत्र होगा। इसी प्रकार द्वितीय सत्र अपरांह 2 बजे से अपरांह 4 बजे तक रहेगा। द्वितीय सत्र में द्वितीय प्रश्न पत्र सामान्य अभिरूचि परीक्षण का होगा। उन्होंने बताया कि आवेदक गण प्रवेश पत्र उचवदसपदम से डाउनलोड कर सकेंगे ।
क्र-16/2013/109/वर्मा

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...