Thursday, 22 August 2013

JANSAMPARK NEWS 22-8-13

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
1 करोड़ की लागत से नवीन जिला पंचायत भवन का स्कूल षिक्षामंत्री श्रीमती चिटनीस ने किया लोकार्पण
मोहम्मदपुरा को जिले की आदर्ष पंचायत बनाने का दिलाया संकल्प
 साथ ही मर्यादा अभियान के अंतर्गत घरों में शौचालय बनानें की कि अपील
बुरहानपुर (22 अगस्त 2013) - गुरूवार को बुरहानपुर जिले को एक बड़ी सौगात नवीन जिला पंचायत भवन के रूप में मिली। जिसका की लोकार्पण प्रदेष की शालेय षिक्षामंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस ने किया। 1 करोड़ रूपये के लागत से बनें नवीन जिला पंचायत कार्यालय भवन का लोकार्पण करते हुए श्रीमती चिटनीस ने सभी जिला अधिकारियों एवं मोहम्मदपुरा ग्रामवासियों को मोहम्मदपुरा को जिले की आदर्ष ग्राम पंचायत बनाने का संकल्प दिलाया। साथ ही उन्होनें कहा कि अब तो मोहम्मदपुरा बुरहानपुर की राजधानी बनता जा रहा है, गांव की हैसियत बढ़ती जा रही है। इसलिये अब ग्रामीणों को भी अपने दायित्वों को समझते हुए अपने गांव को स्वच्छ रखने के लिये अपने घर में शौचालय बनाना चाहिए।
                वही इसके पूर्व लोकार्पण समारोह में कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री सोनी ने पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। जिसके बाद जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरूण पाटिल ने भी जिला पंचायत के माध्यम से जिले के चहुमुखी विकास का मार्ग प्रषस्त होने की बात कही। वही कलेक्टर आषुतोष अवस्थी, पुलिस अधीक्षक अविनाष शर्मा ने भी जिला पंचायत भवन के लोकार्पण पर सभी अधिकारी-कर्मचारियों को हार्दिक बधाई दी। इसी प्रकार कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरेष्वरसिंह ने समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों से नये भवन में दायित्व पूर्वक तनमयता से कार्य करने का आग्रह किया।
एक नजर जिला पंचायत भवन पर:- मोहम्मदपुरा स्थित नवीन जिला पंचायत कार्यालय भवन -
ऽ     जिला पंचायत भवन के लिये आवंटित भवन का कुल क्षेत्रफल 1 हैक्टेयर है।
ऽ     दर अनुसूची 12 अक्टुबर 2010 के आधार पर भवन की कुल लागत 1 करोड़ रूपये है।
ऽ     जिला पंचायत भवन का कुर्सी क्षेत्रफल (षुद्ध) 11100 वर्ग फीट है।
ऽ     इस भवन के मध्य खुला क्षेत्र 2336 वर्ग फीट है।
ऽ     भवन का प्रति वर्ग मीटर/वर्ग फीट लागत 901 रूपये है।
भवन में उपलब्ध सुविधाएंः- नवीन जिला पंचायत कार्यालय भवन उपलब्ध सुविधाये है जिसमें -
ऽ     अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी कक्ष 2 संलग्न- प्रसाधन कक्ष है।
ऽ     उपाध्यक्ष कक्ष 1 संलग्न प्रसाधन कक्ष है।
ऽ     सामने वाले बड़े कक्ष में 2 कक्ष है।
ऽ     अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी कक्ष 1 है।
ऽ     सभा कक्ष के लिये 1 कक्ष है।
ऽ     प्रषासनिक कक्ष के लिये 1 कक्ष है।
ऽ     संगणक लिये कम्प्युटर कक्ष 1 है।
ऽ     आंतरिक बरामदा में भवन के तीनों ओर है।
ऽ     प्रवेष चौपाल (फोयर) के लिये 3 कक्ष है।
ऽ     पुरूष और महिला प्रसाधन 2 कक्ष है।
ऽ     प्रथम तल पर जाने के लिये 2 सीढ़िया है।
टीपः-फोटाग्राफ संलग्न
क्र-85/2013/798/वर्मा
जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
बुरहानपुर में बगीचें नही बुरहानपुर को बगीचा बनाना है-स्कूल षिक्षामंत्री श्रीमती चिटनीस
बुरहानपुर (22 अगस्त 2013) - बुरहानपुर में बगीचे नही बुरहानपुर को बगीचा बनाना चाहती हूंॅ, यह बात बहादरपुर रोड़ स्थित नवीन संयुक्त जिला कार्यालय के परिसर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में प्रदेष की स्कूल षिक्षामंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस ने कही। साथ ही उन्होनेें कहा कि पौधा लगाना आसान है, परंतु उसे संभालकर बड़ा करना उससे अधिक चुनौतीपूर्ण है। प्रकृति हमारी मां है, और जो मां की चिंता ना करें वह गैर जिम्मेदाराना है। साथ ही उन्होनें कार्यक्रम में कहा कि हमें बुरहानपुर को दुनिया का सबसे सुंदर शहर बनाना है। जिसकी जिम्मेदारी हमारी है।
इसके पूर्व पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए वन विभाग के एसडीओ श्री हरित ने पालन प्रतिवेदन पढ़ते हुए वन विभाग द्वारा वर्ष 2012-13 में किये गये पौधारोपण में जानकारी दी। वही जिला कलेक्टर आषुतोष अवस्थी ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं से अपने घरों में एक-एक पौधा रोपकर उसकी देखभाल करते हुए उसे बड़ा करने की अपील भी की।
वन विभाग द्वारा आयोजित पौधा रोपण कार्यक्रम में गुरूवार को स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा लगभग 600 पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गौराबाई दरबार, उपाध्यक्ष अरूण पाटिल, पुलिस अधीक्षक अविनाष शर्मा, जिला पंचायत सीईओ सुरेष्वरसिंह और जिला पंचायत सदस्य कविता चतुर्वेदी समेत विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी और सम्मानित गणमान्य जनप्रतिनिधीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संजय गुप्ता ने किया।
टीपः-फोटोग्राफ संलग्न
क्र-87/2013/800/वर्मा

Friday, 16 August 2013

JANSAMPARK NEWS 16-8-13

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
नवीन संयुक्त जिला कार्यालय में कलेक्टर श्री अवस्थी ने किया झंडावंदन
बुरहानपुर (16 अगस्त 2013)- बहादरपुर रोड़ स्थित नवीन संयुक्त जिला कार्यालय में कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रातः 7.30 बजे गरीमामय ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर जिला अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
क्र-71/2013/784/वर्मा

आगामी तीनों रविवारों को खुलें रहेगें बैंक
आधार कार्डो को खातें से लिंक करनें का होगा कार्य
1 सितम्बर से प्रारंभ होनी है डीबीटी योजना
बुरहानपुर (16 अगस्त 2013)- जिले में आगामी 18 अगस्त, 25 अगस्त और 1 सितम्बर को जिले के समस्त राष्ट्रीयकृत, निजी एवं सहकारिता क्षेत्र के बैंक तीनों ही रविवारों को खुले रहेगें। जहां पर डायरेक्टर कैश बेनिफिट योजना के अंतर्गत घरेलू गैस उपभोक्ताओं का आधार कार्ड नंबर उनके बैंक खाते के साथ लिंक किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि आगामी 1 सितम्बर से जिले में भी डीबीटी योजना प्रारंभ हो रही है।
    जिस पर जिला आपूर्ति अधिकारी श्री कजुरी ने जिले के ऐसे समस्त घरेलू उपभोक्ताओं उपभोक्ता जिनके द्वारा अपना आधार कार्ड नंबर अपने बैंक खाते से लिंक नही किया गया है। वह उपरोक्त दिनाकों में अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाकर बैंक पासबुक तथा अधार कार्ड की फोटोकापी एक ही पृष्ठ पर करवाकर बैंक काउंटरों पर जमा कर सकते है। इन दस्तावेजों के बैंक में जमा नही करने पर 1 सितंबर से घरेलू गैर उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ नही मिल पायेगा।
क्र-72/2013/785/वर्मा

लालबाग में क्षय रोग परीक्षण शिविर संपन्न
326 मरीजों की हुई जांच
74 मरीजों का बलगम परीक्षण और 34 के किये एक्सरे
बुरहानपुर (16 अगस्त 2013)- आस्था अभियान के अंतर्गत आज शक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लालबाग पर नये क्षय रोगियों की खोज हेतु निःशुल्क जांच एवं उपचार शिविर आयोजित किया गया। शिविर आयोजन कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रमेश सोमानी, सिविल सर्जन डॉ.के.एम. गुप्ता क्षय रोग विशेषज्ञ डॉ. हर्ष वर्मा, जिला क्षय अधिकारी क्षय रोग अधिकारी डॉ.देवेन्द्र कनासिया एवं नीरज कक्कड स्वास्थ्य प्रतिनिधि स्कूल शिक्षा मंत्री म.प्र. शासन द्वारा सरस्वती माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
निरज कक्कड स्वास्थ्य प्रतिनिधि स्कूल शिक्षा मंत्री म.प्र. द्वारा आस्था अभियान के अंतर्गत क्षय रोग पर प्रकाश डाला गया, तथा क्षय रोग से संबंधित जानकारी भी उपस्थित मरीजो को एवं आम जन को दी गई। इसके साथ ही डॉ. हर्ष वर्मा ने क्षय रोग के उपचार  एवं जांच के संबंध मंे बताया। शिविर के अंत में उपस्थित अतिथियों व जनसामान्य का डॉ. देवेन्द्र कनासिया व्दारा आभार व्यक्त किया गया ।
आयोजित शिविर में कुल 326 मरीजो की जांच की गई। जिसमंे से 74 मरीजो का बल्गम परीक्षण, 34 एक्सरे किये गये। शिविर में एक क्षय रोगी का उपचार डॉट पध्दती मंे पंजीयन कर मौके पर ही उसे दवा खिलाई गई।
टीप- फोटोग्राफ संलग्न
क्र-73/2013/786/वर्मा

आज जिले के प्रवास पर रहेगें राज्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री उंटवाल
बुरहानपुर - (16 अगस्त 2013) - मध्य प्रदेश शासन में राज्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री मनोहर उंटवाल आज जिले के प्रवास पर रहेगें। वह दोपहर 2 बजे कार द्वारा बुरहानपुर पहुंचने के बाद शासकीय विश्राम गृह में जनप्रतिनिधीयों और जनसामान्य से भेंट करेगें। जिसके बाद वह दोपहर 3 बजे बहादरपुर रोड़ स्थित नवीन संयुक्त जिला कार्यालय के कलेक्टोरेट सभागार में जिला योजना समिति की बैठक लेने के बाद शाम 6 बजे इंदौर के लिये प्रस्थान करेगें।
क्र-74/2013/787/वर्मा

जिला योजना समिति की बैठक आज
बुरहानपुर - (16 अगस्त 2013) - जिले की जिला योजना समिति की बैठक आज शनिवार को आयोजित होगी। जिले के प्रभारी मंत्री और राज्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री मनोहर उँटवाल की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली यह बैठक नवीन संयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में दोपहर 3 बजे प्रारंभ होगी। उल्लेखनीय है कि यह बैठक 16 अगस्त को आयोजित होने वाली थी। लेकिन अपरिहार्य कारणों से अब यह 17 अगस्त को आयोजित होगी।
क्र-75/2013/788/वर्मा

विशाल रोजगार मेला 20 को
बुरहानपुर - (16 अगस्त 2013) - रोजगार कार्यालय विभाग द्वारा शिक्षित बेरोजगारों को निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में आकर्षक वेतन पर रोजगार प्रदान किये जाने के उद्देश्य से 20 अगस्त को प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक रेणुका माता रोड़ स्थित कपास मंडी परिसर में विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। इस रोजगार मेले में हाईस्कुल, हॉयर सेकेण्डरी, स्नातक और तकनीकी शिक्षा प्राप्त आवेदक जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष के मध्य हो वह इस शिविर में भाग ले सकते है।
    योग्यता के आधार पर जिन आवेदकों का चयन कंपनियों द्वारा किया जाता है उन सभी चयनित आवेदकों को नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा आयोजित कार्यक्रम युवा पंचायत के अंतर्गत लालपरेड ग्राउंड भोपाल में वितरित किये जायेगें। चयनित आवेदकों को भोपाल जाने एवं आने के साथ-साथ भोजन की सुविधा शासन स्तर पर की जायेगी।
क्र-76/2013/789/वर्मा

वक्फ़ बोर्ड के गठन के लिए मुतवल्ली सूची का प्रकाशन शीघ्र
बुरहानपुर (16 अगस्त 2013)- मध्यप्रदेश वक्फ़ बोर्ड के गठन के लिए मुतवल्ली निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में मुतवल्ली सूची जल्दी ही प्रकाशित की जायेगी। निर्वाचन में पात्रता के लिए वक्फ़ अधिनियम 1995 की धारा 44, 46 व 72 की पूर्ति न करने वाले मुतवल्लियों की कमियों को पूर्ण करने के लिए रजिस्टर्ड ए.डी. एवं स्पीड पोस्ट से सूचना भेजी गई है। सूचना मध्यप्रदेश वक्फ़ बोर्ड की वेबसाईटwww.mpwaqfboard.org पर भी उपलब्ध है।
क्र-77/2013/790/वर्मा

हज के लिये प्रशिक्षण 22 अगस्त को
बुरहानपुर (16 अगस्त 2013)- हज-2013 के लिये फील्ड ट्रेनर्स और खादिमुल हुज्जाज को ट्रेनिंग देने के लिये 22 अगस्त को प्रातरू 9 बजे भोपाल स्थित स्टेट हज-कमेटी के कार्यालय में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
क्र-78/2013/791/वर्मा

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
महिला बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न
साथ ही दिये व्यापक-दिशा निर्देश
बुरहानपुर (16 अगस्त 2013)- आज शुक्रवार को जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी अब्दुल गफ्फार खान द्वारा समीक्षा बैठक ली गई। जिसमें आयुक्त इंदौर संभाग, कलेक्टर बुरहानपुर, एवं संयुक्त संचालक संभाग इंदौर द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में सेक्टर वार क्रियान्वयन संबंधी जानकारी प्राप्त कर समीक्षा की गई।
प्रत्येक परियोजना में कुपोषण ग्रस्त आंगनवाडी केन्द्रों को चिन्हित कर कुपोषण कम करने की कार्ययोजना अनुसार कार्य करने एवं वृद्धि निगरानी हेतु अप्रैल से जुलाई माह के दौरान परिवर्तन संबंधी जानकारी के आधार पर पर्यवेक्षकों को कार्य करने हेतु निर्देशित किया कि प्रत्येक अति कम वजन के बच्चों के अभिभावकों को आर्थिक सशक्तिकरण एवं विभागीय योजनाओं के माध्यम से लाभांवित किया जाये, और माताओं व समुदाय को कुपोषण के कारण तथा निदान से अवगत कराये। ताकि कुपोषण को दूर किया जा सके। इसी दौरान एम.आई.एस.नवीन पंजी संधारण संबंधी प्रशिक्षण भी दिया गया।
समीक्षा बैठक में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को माह सितंबर में आयोजित किये जाने वाले पोषण आहार सप्ताह हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश देने के साथ-साथ महिलाओं को निर्भीक एवं निष्पक्ष मतदान करने हेतु प्रेरित करने के आदेश दिये गये।
इसके साथ ही आंगनवाडी केन्द्रों में साफ-सफाई, स्वच्छता सामग्री - जैसे नेलकटर, साबुन और तौलिया रखने एवं खाने से पूर्व बच्चों के हाथ साबुन से धुलाने की गतिविधी को कठोरता से लागू करने के निर्देश भी दिये। साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को समय पर मानदेय एवं अन्य स्वत्व भुगतान करने के निर्देश भी दिये गये। वही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के कार्य में लापरवाही करने पर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु भी कहा गया।
    समीक्षा बैठक में परियोजना अधिकारी, समस्त सेक्टर पर्यवेक्षक उपस्थित थे।
टीपः-फोटोग्राफ संलग्न
क्र-79/2013/792/वर्मा

Thursday, 15 August 2013

JANSAMPARK NEWS 15-8-13

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
उत्साह व भव्यता के साथ मनाया गया स्वतंत्रता का महापर्व
शालेय शिक्षामंत्री अर्चना चिटनीस ने फहराया तिरंगा
मुख्यमंत्री के संदेश का किया वाचन
बुरहानपुर ( 15 अगस्त 2013) -  जिलेे में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन अपूर्व उत्साह के साथ किया गया । मुख्य समारोह बुरहानपुर के नेहरू स्टेडियम में हुआ। यहॉ प्रदेश की शिक्षामंत्री माननीय अर्चना चिटनीस ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। जिले भर की ग्राम पंचायतो में भी ध्वजारोहण हुआ और मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया गया।
      बुरहानपुर में स्कूल शिक्षामंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस ने ध्वजारोहण किया और विभिन्न बलों की परेड की सलामी ली। इसके साथ ही उन्होने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं कारगिल के शहीदों के परिजनों का शॉल व श्रीफल से सम्मान भी किया।
शानदान परेड का हुआ आयोजन- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हुये मार्च पास्ट में विशेष सशस्त्र सेना बल, जिला पुलिस बल, जिला पुलिस बल महिला एवं पुरूष सम्मिलित और नगर सेना बल के जवानों ने हिस्सा लिया। वही एनसीसी जुनियर डिवीजन के अंतर्गत शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विधालय, भारतीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय और श्री गणेश उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय व एनसीसी जुनियर विंग के अंतर्गत शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय, सावित्री बाई फुले शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय और सेेेंट टेरेसा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के साथ ही स्काउट के अंतर्गत शासकीय सुभाष उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, वैदिक विद्यापीठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, श्री गणेश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सेंट टेरेसा उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय व गाईड के अंतर्गत सेंट टेेरेसा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सावित्रीबाई फुले शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और वैदिक विद्यापीठ विद्यालयों के कैडिट्स ने बढ-चढकर हिस्सा लिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन- आजादी के पावन अवसर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम समारोह की सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में 6 रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें पहली प्रस्तुति सेवा सदन उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, दूसरी प्रस्तुती सावित्री बाई फुले शासकीय कन्या शाला, तीसरी प्रस्तुती नेहरू मोंटेसरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चौथी प्रस्तुती बुरहानपुर पब्लिक विद्यालय, पांचवी प्रस्तुती सेंट टेरेसा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और बाकड़ी से आये आदिवासी लोक नृत्य दल  ने अपनी प्रस्तुती दी। जिसे की समारोह में उपस्थित दर्शकों ने अत्याधिक सराहा।
किया पुरूस्कार वितरण - स्वतंत्रता दिवस के सुअवसर पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम समारोह में शालेय शिक्षामंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस ने मार्चपास्ट में विशेष सशस्त्र बल को प्रथम व जिला पुलिस बल प्रथम दल को द्वितीय पुरस्कार दिया। इसी प्रकार एनसीसी जूनियर डिवीजन में भारतीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रथम एवं शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। वही एनसीसी जुनियर विंग मार्च पास्ट में शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय को प्रथम व सेंट टेरेसा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को द्वितीय तथा स्काउट के अंतर्गत वैदिक विद्यापीठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को प्रथम और सावित्री बाई फुले शासकीय कन्या उ.मा.विद्यालय को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
इन्हें भी किया गया पुरस्कृतः- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में समारोह में रंगारंग कार्यक्रम में अच्छा प्रदर्शन करने पर सभी स्कुलों को पुरस्कृत किया गया। इसी प्रकार जिले में पशु विभाग द्वारा आयोजित की गई। गौपाल पुरूस्कार योजना के अंतर्गत खकनार निवासी मोहम्मद शाकीर मोहम्मद शब्बीर प्रथम, खकनार निवासी अब्दुल सत्तार अब्दुल करीम द्वितीय और खड़कोद निवासी अविनाश भागवत तृतीय स्थान आने पर पुरस्कृत किया गया।
इसी कड़ी में कक्षा 10 वी और 12 वी के मैधावी छात्र-छात्राओं को जिले में प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी में आने पर पुरूस्कृत किया।
     स्वतंत्रता दिवस समारोह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सभी प्रतिभागी समूहो को सम्मानित किया। कार्यक्रम में महापौर माधुरी पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष गौराबाई दरबार  और अन्य जनप्रतिनिधि, जिला एवं सत्र न्यायधीश महोदय तथा कलेक्टर आशुतोष अवस्थी, एसपी अविनाश शर्मा, वनमण्डलाधिकारी ए.के.सिंह, अपर कलेक्टर प्रकाशचंद रेवाल, सीईओ जिला पंचायत सुरेश्वरसिंह, एएसपी सत्येन्द्रसिंह तोमर, कारगील शहीदों के परिजन, स्वतं़त्रता सग्रमा सेनानी, मिसा बंदी और गणमान्य नागरिको सहित स्कुली छात्र-छात्रआंे सहित अतिथि उपस्थित थे।
टीपः-फोटोग्राफ संलग्न
क्र-66/2013/779/वर्मा


देश को अब हमारें पसीने की जरूरत है-शालेय शिक्षामंत्री श्रीमती चिटनीस
सिंधीपुरा स्थित उर्दु प्राथमिक शाला में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम हुआ आयोजित
बुरहानपुर - ( 15 अगस्त 2013) - हमें देश की रक्षा करना है प्रतिकुल हवाओं से, हमकों दरबार सजाने नई-नई आशाओं से। ओजपूर्ण यह पंक्तियां स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर सिंधीपुरा स्थित उर्दु प्राथमिक शाला में मध्यान्ह भोजन कार्यक््रम के अवसर पर व्यक्त किये। साथ ही उन्होनें स्कुल छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता के पूर्व वतन को लहु की जरूरत थी। परंतु आजादी के बाद अब देश को हमारे पसीने, ईमानदारी और परिश्रम की जरूरत है। इस अवसर पर शालेय शिक्षामंत्री श्रीमती चिटनीस ने स्कुल छात्र-छात्राओं को कामचोरी ना करने का संकल्प लेने की बात भी कही।
    मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के अवसर पर कलेक्टर आशुतोष अवस्थी, पुलिस अधीक्षक अविनाश शर्मा, वनमंडलाधिकारी ए.के.सिंह और नगर निगम में लोक निर्माण विभाग के अध्यक्ष अनिल भोंसले ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर सम्मानित पार्षदगणों और गणमान्य जनप्रतिनिधीयों समेत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरेश्वरसिंह और जिला शिक्षा अधिकारी आर.एल.उपाध्याय भी उपस्थित थे।
टीप:- फोटो संलग्न।
क्र-67/2013/780/वर्मा

आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लालबाग में विशाल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर होगा आयोजित
बुरहानपुर - ( 15 अगस्त 2013) - बुरहानपुर में बढते क्षय रोगी की संख्या चिंता का विषय है। जिसके मद्देनजर स्कूल शिक्षामंत्री श्रीमति अर्चना चिटनीस के विशेष प्रयास से आस्था अभियान के अंतर्गत आज 16 अगस्त प्रातः 10.00 बजे से लालबाग सामुदायिक केन्द्र में विशाल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है ।
शिविर में क्षय रोग के लक्षण वाले मरीजो की निःशुल्क जांच एवं परामर्श तथा डॉट्स पध्दती से उपचार कर दवाईयो का वितरण किया जायेगा। इस शिविर में मुख्य अतिथी स्कूल शिक्षामंत्री श्रीमति अर्चना चिटनीस और अध्यक्ष महापौर श्रीमति माधुरी पटेल होगीं। क्षय रोग नोडल अधिकारी डॉ. एन कनासीया ने बताया कि शिविर संभावित टी.बी. मरीजो की तुरंत जांच कर डॉट्स के तहत पंजीकृत कर टी.बी. श्रेणी अनुसार क्षय रोग ठीक होने तक निगरानी में रखा जायेगा।
क्र-68/2013/781/वर्मा

जिले की सर्वश्रेष्ठ दुधारू गाय बनी खकनार निवासी मोहम्मद शाकीर मोहम्मद शब्बीर की गाय
18.400 लीटर दुध देकर अर्जित किया जिला स्तरीय गोपाल पुरस्कार योजना में प्रथम स्थान
उपसंचालक श्री सक्सेना ने किया विजेता गाय के पालकों का सम्मान
बुरहानपुर -(15 अगस्त 2013)- मध्य प्रदेश शासन द्वारा राज्य में देशी नस्ल के दुधारू गौवंशीय पशुओं से अधिक दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए गोपाल पुरस्कार योजना प्रारंभ की गई। इसी प्रतियोगिता के अंतर्गत जिला स्तरीय गोपाल पुरस्कार समोराह का आयोजन गायत्री गौशाला खड़कोद में किया गया।
जिला स्तरीय गोपाल पुरस्कार प्रतियोगिता में जिले की 17 सर्वश्रेष्ठ दुधारू गायों का दुग्ध दोहन का कार्य 12 अगस्त शाम का और 13 अगस्त को सुबह 7 बजे से 8 बजे तक एवं शाम 5 बजे से लेकर 6 बजे तक किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के दोनों विकासखण्डों की सबसे अधिक दूध देने वाली गायो को शामिल किया गया था।
कार्यकम में उपसंचालक डॉ.सक्सेना ने पशुपालकों को विभाग द्वारा चलाई जा रही हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी दी। डॉ.मनोज शर्मा सिवील सर्जन द्वारा गोपाल पुरस्कार योजना की विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अधिक संख्या में गौपालक एवं विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक््रम का संचालन श्री डॉ.आर.के.लाड़ ने किया।
खकनार निवासी मोहम्मद शाकीर मोहम्मद शब्बीर की गाय ने जीता प्रथम स्थानः- जिला स्तरीय गोपाल पुरस्कार समारोह में खकनार निवासी मोहम्मद शाकीर मोहम्मद शब्बीर की गाय ने प्रथम स्थान प्राप्त अर्जित किया। जिसकी अधिक जानकारी देते हुए उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवा श्री एम.के.सक्सेना ने बताया कि खकनार निवासी मोहम्मद शाकीर मोहम्मद शब्बीर की गाय ने 18.400 लीटर दूध देकर जिले की सर्वश्रेष्ठ दुधारू गाय बनकर जिला स्तरीय गोपाल पुरस्कार में प्रथम स्थान हासिल किया। जिन्हें 50 हजार रूपये और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वही प्रतियोगिता में 15.600 लीटर दूध देकर खकनार निवासी अब्दुल सत्तार अब्दुल करीम की गाय ने दूसरा स्थान हासिल किया। जिन्हें 25 हजार रूपये और प्रमाण पत्र एवं खड़कोद निवासी अविनाश भागवत की गाय ने 12.150 लीटर दूध देकर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिन्हें 15 हजार रूपये और प्रमाण पत्र देकर उपसंचालक श्री एम.के.सक्सेना ने सम्मानित किया।
7 को दिये 5-5 हजार रूपये के सांत्वना पुरस्कार:- जिला स्तरीय गोपाल पुरस्कार के अंतर्गत हिस्सा ले रही 17 गायों में से प्रथम, द्वितीय और तृतीय के अतिरिक्त 7 गायों के पालको को सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया। जिसकी जानकारी देते हुए उप संचालक पशु चिकित्सा सेवा श्री एम.के.सक्सेना ने बताया कि देवामेला झिरी, अब्दुल राजिक अब्दुल जब्बार खकनार, वालाखोडा झिरी, मैला साजन झिरी, राजेश प्रल्हाद खकनार, मफा दाना भावसा, दाना रेवा भावास को योजना के अंतर्गत 5-5 हजार रूपये का सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
कार्यक्रम में अधिक संख्या में गौपालक एवं विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
टीपः- फोटोग्राफ संलग्न
क्र-69/2013/782/वर्मा

आज विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी स्कुल शिक्षामंत्री श्रीमती चिटनीस
बुरहानपुर -(15 अगस्त 2013)- मध्य प्रदेश शासन में स्कुल शिक्षामंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस आज शुक्रवार को जिलें आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। वह प्रातः 10 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा लालबाग सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आयोजित विशाल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में हिस्सा लेंगी। जिसके बाद वह दोपहर 3 बजे उपस्वास्थ्य केन्द्र लालबाग मे ही आयोजित रोगी कल्याण समिति की बैठक में शामिल होने के बाद शाम 4 बजे खामनी में हाईस्कुल का लोकार्पण करेगी।
क्र-70/2013/783/वर्मा

Wednesday, 14 August 2013

JANSAMPARK NEWS 14-8-13

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
निर्वाचन-2013
वलनरेबिलिटी स्थलों की मैपिंग पर सेक्टर मजिस्टेªटों और झोनल अधिकारियों की बैठक संपन्न
जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने दिये व्यापक दिशा-निर्देश
अपने-अपने सेक्टर का कम्युनिकेशन प्लॉन बनाये झोनल अधिकारी-कलेक्टर श्री अवस्थी
बुरहानपुर ( 14 अगस्त 2013) - विधानसभा निर्वाचन 2013 को लेकर प्रारंभिक तैयारियां शुरू हो गई है। जिसके मद्देनजर बुधवार को नवीन संयुक्त जिला कार्यालय में वलनरेबिलिटी स्थलों की मैपिंग को लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेटों और झोनल अधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। जिसमें कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी और पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश शर्मा ने सभी अधिकारियों को निर्भीक और निष्पक्ष निर्वाचन के उद्देश्य से व्यापक दिशा-निर्देश दिये। बैठक में जिला पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ भी वन विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।
यह दिये निर्देश:- निर्वाचन संबंधी बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष अवस्थी और पुलिस अधीक्षक अविनाश शर्मा ने सभी संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेटों और झोनल अधिकारियों को मतदान केन्द्रों का पुलिस अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश देने के साथ ही -
ऽ     वलनरेबल ग्रामों/मजरे-टोलों अथवा वलनरेबल मतदातओं के समूहों की पहचान करने जो कि मतदाताओं को डरा-धमका कर निर्वाचन प्रक्रिया में बाधा पहुंचा सकते है। तथा मतदाताओं को मतदान करते से वंचित करने हेतु प्रयास कर सकते है।
ऽ     ऐसे मतदान केन्द्रों पर कुछ विश्वसनीय कॉन्टेक्ट नंबर प्राप्त करने ताकि वलनरेबल व्यक्त्यिों की गतिविधीयों की जानकारी प्राप्त हो सकें तथा उन्हें नियंत्रित किया जा सकें।
ऽ     यदि वलनरेबल मतदान केन्द्र चिन्हित किया जाये तो वहां निवास करने वाले गरीब तबको के लोगों द्वारा निर्भीकता से मतदान कराये जाने का उत्तर दायित्व संबंधित सेक्टर मजिस्टेªट का रहेगा। जिसकी पूर्ण तैयारी में यह सुनिश्चित कर ले।
ऽ     साथ ही संबंधित मतदान के क्षेत्र में पूर्व से अवैध शराब, हथियार, आदि बनाये जाते रहे हो तो ऐसे स्थानों को चिन्हित करने।
ऽ     संबंधित मतदान के क्षेत्र में अधिक संख्या में आदतन अपराधी वर्ग के लोग निवास करते हों उन्हें चिन्हित करने।
ऽ     पहुंच मार्ग का परीक्षण करें की क्या पहुंच मार्ग व्यवहारिक रूप से ठीक है।
ऽ     मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने, जल, छाया, रैम्प, प्रसाधन, दूरभाष इत्यादि और भवन की भौतिक स्थिती की जानकारी लेने। 
ऽ     यह भी सुनिश्चित करें की नये मतदान केन्द्रों को व्यापक प्रचार किया जाये।
ऽ     दूरभाष के नंबर एकत्रित करें, मतदान केन्द्र पर मोबाईल कनेक्टिविटी का ठीक-ठाक पता लगाने। 
ऽ     यह भी सुनिश्चित करे कि किसी राजनैतिक का दल कार्यालय क्या मतदान केन्द्र की 200 मीटर की परिधी में स्थित तो नही है।
ऽ     वह अनाधिकृत प्रचार वाहनों का चलना, संपत्ति का विरूपण, अनाधिकृत प्रचार, सार्वजनिक भवनों, शासकीय वाहनों, शासकीय कर्मचारियों एम.सी.सी.का सभी संभव दुरूपयोग पर नजर रखे और रिपोर्ट देने।
ऽ     मतदाताओं को उनके मतदान केन्द्रों के स्थान के विषय में सूचित करने। वलनरेबिलिटी इलाकों में आत्मविश्वास निर्मीत करने बेहतर तालमेल बढ़ाने के लिये अक्सर निरीक्षण करने।
ऽ     बलनरेबिलिटी स्थलों को भ्रमण के दौरान चिन्हित करने। ऐसे गांवो, खेड़ों, खण्डो की चिन्हित टुकड़ियों की पहचान करने, जो धमकी ओर डांट-डपट के लिये वलनरेबल है।
ऽ     उन व्यक्तियों की पहचान करने जो इसे वलनरेबल बनाते है यह संख्या के बारे में नही है- यह नामों के बारे में है। सूचना आर.ओ./डीईओ को निर्धारित प्रारूप में दी जाये।
ऽ     मतदाताओं की मतदान के लिये स्वतंत्र पहुंच सुनिश्चित करने के लिये जिम्मेदारी।
ऽ     वलनरेबल समुदाय में उनके दूरभाष नंबर के साथ संपर्क बिन्दु।
ऽ     मतदान केन्द्रों का स्केच मैप, मतदान केन्द्रों के दूरभाष नंबरों की सूची, चुनाव से संबंधित अधिकारियों, पुलिस थानों, जिम्मेदार व्यक्तियों की सूची, असामाजिक तत्वो की सूची इत्यादि के साथ एक जोनल मजिस्ट्रेट योजना तैयार करने।
के निर्देश भी दिये। इसके साथ ही उन्होनें सभी झोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटो को कम्युनिकेशन प्लॉन बनाने के आदेश भी दिये।
टीपः-फोटोग्राफ संलग्न
क्र-57/2013/770/वर्मा
जिले की सर्वश्रेष्ठ दुधारू गाय बनी खकनार निवासी मोहम्मद शाकीर मोहम्मद शब्बीर की गाय
18.400 लीटर दुध देकर अर्जित किया जिला स्तरीय गोपाल पुरस्कार योजना में प्रथम स्थान
उपसंचालक श्री सक्सेना ने किया विजेता गाय के पालकों का सम्मान
बुरहानपुर -(14 अगस्त 2013)- मध्य प्रदेश शासन द्वारा राज्य में देशी नस्ल के दुधारू गौवंशीय पशुओं से अधिक दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए गोपाल पुरस्कार योजना प्रारंभ की गई। इसी प्रतियोगिता के अंतर्गत जिला स्तरीय गोपाल पुरस्कार समोराह का आयोजन गायत्री गौशाला खड़कोद में किया गया।
जिला स्तरीय गोपाल पुरस्कार प्रतियोगिता में जिले की 17 सर्वश्रेष्ठ दुधारू गायों का दुग्ध दोहन का कार्य 12 अगस्त शाम का और 13 अगस्त को सुबह 7 बजे से 8 बजे तक एवं शाम 5 बजे से लेकर 6 बजे तक किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के दोनों विकासखण्डों की सबसे अधिक दूध देने वाली गायो को शामिल किया गया था।
कार्यकम में उपसंचालक डॉ.सक्सेना ने पशुपालकों को विभाग द्वारा चलाई जा रही हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी दी। डॉ.मनोज शर्मा सिवील सर्जन द्वारा गोपाल पुरस्कार योजना की विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अधिक संख्या में गौपालक एवं विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक््रम का संचालन श्री डॉ.आर.के.लाड़ ने किया।
खकनार निवासी मोहम्मद शाकीर मोहम्मद शब्बीर की गाय ने जीता प्रथम स्थानः- जिला स्तरीय गोपाल पुरस्कार समारोह में खकनार निवासी मोहम्मद शाकीर मोहम्मद शब्बीर की गाय ने प्रथम स्थान प्राप्त अर्जित किया। जिसकी अधिक जानकारी देते हुए उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवा श्री एम.के.सक्सेना ने बताया कि खकनार निवासी मोहम्मद शाकीर मोहम्मद शब्बीर की गाय ने 18.400 लीटर दूध देकर जिले की सर्वश्रेष्ठ दुधारू गाय बनकर जिला स्तरीय गोपाल पुरस्कार में प्रथम स्थान हासिल किया। जिन्हें 50 हजार रूपये और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वही प्रतियोगिता में 15.600 लीटर दूध देकर खकनार निवासी अब्दुल सत्तार अब्दुल करीम की गाय ने दूसरा स्थान हासिल किया। जिन्हें 25 हजार रूपये और प्रमाण पत्र एवं खड़कोद निवासी अविनाश भागवत की गाय ने 12.150 लीटर दूध देकर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिन्हें 15 हजार रूपये और प्रमाण पत्र देकर उपसंचालक श्री एम.के.सक्सेना ने सम्मानित किया।
7 को दिये 5-5 हजार रूपये के सांत्वना पुरस्कार:- जिला स्तरीय गोपाल पुरस्कार के अंतर्गत हिस्सा ले रही 17 गायों में से प्रथम, द्वितीय और तृतीय के अतिरिक्त 7 गायों के पालको को सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया। जिसकी जानकारी देते हुए उप संचालक पशु चिकित्सा सेवा श्री एम.के.सक्सेना ने बताया कि देवामेला झिरी, अब्दुल राजिक अब्दुल जब्बार खकनार, वालाखोडा झिरी, मैला साजन झिरी, राजेश प्रल्हाद खकनार, मफा दाना भावसा, दाना रेवा भावास को योजना के अंतर्गत 5-5 हजार रूपये का सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
कार्यक्रम में अधिक संख्या में गौपालक एवं विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
टीपः- फोटोग्राफ संलग्न
क्र-58/2013/771/वर्मा
14 से जिले के प्रवास पर रहेंगी स्कूल शिक्षामंत्री श्रीमती चिटनीस
बुरहानपुर ( 14 अगस्त 2013) - मध्य प्रदेश शासन की स्कूल शिक्षामंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस आज जिले के प्रवास पर रहेंगी। वह रात्रि 10.30 बजे बुरहानपुर पहुंचेगी। जिसके बाद वह 15 अगस्त को प्रातः 8 बजे भाजपा द्वारा कमल चौक पर आयोजित झंडा वंदन करने के पश्चात वह प्रातः 8.30 बजे नेहरू स्टेडियम ग्राउंउ में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगी। जिसके बाद शालेय शिक्षामंत्री श्रीमती चिटनीस 11.30 बजे दुर्गा मैदान स्थित शासकीय माध्यमिक शाला सिंधीपुरा में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। तत्पश्चात दोपहर 3 बजे वह शाहपुर में ग्राम भारती स्कुल कार्यक्रम में शामिल होगी।
क्र-59/2013/772/वर्मा
आज धूमधाम से मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस
बुरहानपुर ( 14 अगस्त 2013) -  जिले में आजादी का महोत्सव स्वतंत्रता दिवस बडे़ ही धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य कार्यक्रमों का आयोजन शहर के नेहरू स्टेडियम में होगा। जिसमें प्रदेश की स्कूल शिक्षामंत्री मध्यप्रदेश शासन श्रीमति अर्चना चिटनीस ध्वजारोहण करेंगी।
यह होंगे कार्यक्रम - स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की शुरूआत प्रदेश कबीना की स्कूल शिक्षामंत्री अर्चना चिटनीस प्रातः ध्वजारोहण के साथ करेंगी। जिसके बाद परेड निरीक्षण, माननीय मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन, परेड कमाण्डर द्वारा हॉर्ष फायर, मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरूस्कार वितरण और आभार प्रदर्शन निश्चित तारतम्य में किया जायेगा।
मध्यान्ह भोजन का होगा आयोजनः- जिसके बाद दोपहर 11.30 बजे सिंधीपुरा स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसमें शालेय शिक्षामंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस भी हिस्सा लेंगी।
क्र-60/2013/773/वर्मा
दूधिया रौशनी से जगमगया नवीन संयुक्त जिला कार्यालय
बुरहानपुर ( 14 अगस्त 2013) - आजादी के महापर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 13 अगस्त से ही बहादरपुर रोड़ स्थित नवीन संयुक्त जिला कार्यालय में विद्युत साज-सज्जा की गई है। जिससे जिले का नवीन प्रशासकीय संकुल दूधिया रौशनी से जगमगा उठा है।
टीपः-फोटोग्राफ संलग्न
क्र-61/2013/774/वर्मा
जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
डीबीटी पर बैठक संपन्न
बुरहानपुर (14 अगस्त 2013)- बुधवार को बहादरपुर रोड़ स्थित नवीन संयुक्त जिला कार्यालय के कलेक्टोरेट सभागार में कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी की अध्यक्षता में डीबीटी (डायरेक्ट बेनीफिट ट्रॉन्सफर) के संबंध में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें स्टेट नोडल ऑफिसर श्री राकेश मुंशी भी उपस्थित थे।
                बैठक में श्री मुंशीजी द्वारा संबंधित विभागोें को निर्देशित किया गया कि विभिन्न हितग्राही मुलक योजनाओं के हितग्राहीयों के लिए आधार कार्ड आवश्यक है तथा आधार कार्ड के साथ बैंक खाते की सीडिंग के बिना आगामी दिनों में पेंशन/सब्सिडी एवं अन्य लाभ हितग्राही को नही मिल पायेगें। इसलिए सभी संबंधित विभाग हितग्राहीयों के आधार कार्ड लेकर उनकी सूची संबंधित बैंकोेेेे को प्रेषित करें तथा जिला प्रबंधक संबंधित सूची के अनुसार बैंक खाते एवं आधार कार्ड की सीडिंग समय सीमा में करना सुनिश्चित करें।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, आयुक्त नगर निगम, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नेपानगर/शाहपुर, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग एवं पिछडा वर्ग कल्याण, प्रभारी उपसंचालक सामाजिक न्याय, डीपीएम चिकित्सा विभाग, अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
क्र-62/2013/775/वर्मा

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
निर्मीत हो रहे शौचालयों में बरते आवश्यक सावधानी
बुरहानपुर (14 अगस्त 2013)- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बुरहानपुर ने निर्मल भारत अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में निर्मीत हो रहे शौचालयों का निर्माणं गुणवत्तापूर्ण कराने के निर्देश जारी किये है। साथ ही उन्होनें जिले के समस्त सरपंच-सचिवों को निर्मल भारत अभियान के अंतर्गत निर्धारित मापदण्ड के ही गढ्ढे खोदने के आदेश दिये है। उन्होनें सरपंच-सचिवों को इस बात का विशेष ध्यान रखने का आदेश भी दिया है कि अधिक गहरे गढ्ढे खोदे जाते है तो उन गढ्ढों को प्राथमिकता के आधार पर फर्सी या अन्य आवश्यक सामग्री से ढंका जाये। ताकि बारिश के मौसम में किसी प्रकार दुर्घटना ना हो।
क्र-63/2013/776/वर्मा
आज नवीन संयुक्त जिला कार्यालय में कलेक्टर श्री अवस्थी करेगें ध्वजारोहण
बुरहानपुर (14 अगस्त 2013)- आज गुरूवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बहादरपुर रोड़ स्थित नवीन संयुक्त जिला कार्यालय में कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी प्रातः 7.30 बजे ध्वजारोहण करेगें।
क्र-64/2013/777/वर्मा
जिला योजना समिति की बैठक 16 को
बुरहानपुर (14 अगस्त 2013)- जिले की जिला योजना समिति की बैठक आगामी 16 अगस्त को आयोजित होगी। जिले के प्रभारी मंत्री और राज्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री मनोहर उँटवाल की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली यह बैठक नवीन संयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में दोपहर 3 बजे प्रारंभ होगी।
क्र-65/2013/778/वर्मा

Tuesday, 13 August 2013

JANSAMPARK NEWS 13-8-13

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
जिले में आज 14 अगस्त को विशाल निःशुल्क क्षय रोग स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर का होगा आयोजन
16 अगस्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लालबाग में होगा आयोजित
बुरहानपुर - ( 13 अगस्त 2013) - बुरहानपुर में बढते क्षय रोगी की संख्या चिंता का विषय है। जिसके मद्देनजर स्कूल शिक्षामंत्री श्रीमति अर्चना चिटनीस के विशेष प्रयास से आस्था अभियान के अंतर्गत आज 14 अगस्त को प्रातः 10.00 बजे से जिला चिकित्सालय बुरहानपुर में विशाल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है ।
शिविर में क्षय रोग के लक्षण वाले मरीजो की निःशुल्क जांच एवं परामर्श तथा डॉट्स पध्दती से उपचार कर दवाईयो का वितरण किया जायेगा। 16 अगस्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लालबाग में आयोजित होने वाले शिविर में मुख्य अतिथी स्कूल शिक्षामंत्री श्रीमति अर्चना चिटनीस और अध्यक्ष महापौर श्रीमति माधुरी पटेल होगीं। क्षय रोग नोडल अधिकारी डॉ. एन कनासीया ने बताया कि शिविर संभावित टी.बी. मरीजो की तुरंत जांच कर डॉट्स के तहत पंजीकृत कर टी.बी. श्रेणी अनुसार क्षय रोग ठीक होने तक निगरानी में रखा जायेगा।
क्र-49/2013/762/वर्मा

सभी अधिकारी अपनी समीक्षा स्वयं कर दिसम्बर माह तक लक्ष्य पूर्ण करें-कलेक्टर श्री अवस्थी
बुरहानपुर - ( 13 अगस्त 2013) - सोमवार को आयोजित कलेक्टोरेट सभागार में महिला बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त बैठक में कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने परेठा में डॉक्टर की व्यवस्था करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिये। साथ ही समस्त विभागीय माह दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश भी दिये। मुख्यमंत्री बाल ह्दय उपचार योजना में गति लाने के साथ-साथ एम.सी.टी.एस.साफ्टवेयर में शत् प्रतिशत प्रविष्टीयां सावधानी पूर्वक करने के निर्देश भी दिये। महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारियो को 2 एवं पर्यवेक्षक को 1 ग्राम को मर्यादा अभियान के अंतर्गत निर्मल ग्राम बनाने हेतु कार्य करने, आंगनवाड़ी केन्द्रों पर बच्चों की उपस्थिती बड़ाने हेतु आंगनवाड़ी सहायिकाओं को सक्रिय करने और आंगनवाड़ी केन्द्रों का भ्रमण नियमित करने के आदेश भी दिये।
    आंगनवाड़ी केन्द्रों पर वितरित होने वाले टेक होम राशन की व्यवस्था में सुधार करने तथा बच्चों की माताओं को पोषण के संबंध में जागरूक करने तथा चित्रात्मक पोस्टर तैयार करने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिये। साथ ही टीकाकरण व्यवस्था में सुधार, ग्राम आरोग्य केन्द्रों को सक्रिय करने, सभी अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्यालय पर निवास करने, राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक््रम में तेजी लाने के निर्देश भी दिये गये।
    बैठक में महिला बाल विकास अधिकारी अब्दुल गफ्फार खान, डॉ.श्रीमती नानावटी और स्वास्थ्य विभाग और महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
क्र-50/2013/763/वर्मा


कलेक्टर श्री अवस्थी ने डिप्टी कलेक्टर के बीच किया कार्यो का विभाजन
बुरहानपुर (13 अगस्त 2013)- कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री आषुुतोष अवस्थी ने नव पदस्थ डिप्टी कलेक्टर कलेक्टर काषीराम बडोले और डिप्टी कलेक्टर के.एल.यादव को कार्यो का विभाजन करते हुए विभिन्न कार्याे की जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके अंतर्गत अब डिप्टी कलेक्टर काषीराम बडोले - नजूल अधिकारी बुरहानपुर, प्रभारी अधिकारी नजूल भू-अभिलेख, प्रभारी अधिकारी टूरिज्म/पुरातत्व/स्टेनो शाखा, जिला पर्यटन संवर्धन समिति, प्रभारी अधिकारी षिकायत/जन षिकायत निवारण/समाधान आनलाईन जनसुनवाई/पी.जी.आर./सी.जी.आर/टेली समाधान/मंत्री प्रकोष्ठ, जिला कार्यालय एवं एवं जिले के विभिन्न विभागों के विधानसभा/लोकसभा/राज्यसभा के प्रष्नों के उत्तर भिजवाने हेतु मॉनीटरिंग, समय सीमा एवं समस्ब बैठकें/बाढ़ राहत/सड़क सुरक्षा (यातायात)/विकास शाखा/राष्ट्रीय पर्व आयोजन की बैठकें एवं क्रियान्वयन, प्रधान प्रतिलिपिकार/अभिलेख प्रकोष्ठ/तकाबी/सीलिंग, वरिष्ठ लिपिक/सूचना का अधिकार/सिटीजन चार्टर/मुख्यमंत्री सहायता को/जिला एवं राज्य बिमारी सहायता/स्वेच्छानुदान के प्रकरणों में कार्यवाही, नोडल अधिकारी बेटी बचाओं अभियान, डायवर्सन, राजस्व एवं अन्य वसूली हेतु नोडल अधिकारी, जिला राजस्व लेखापाल/राजस्व लिपिक/लंबित ऑडिट कण्डिकाओं का निराकरण/राजस्व मोहर्रिर/संस्थागत वित्त, बंधक श्रमिक/मुद्रलेखन/आवक-जावक/20 सूत्रीय/षहरी आवास, कर्मकार संनिर्माण मण्डल के तहत योजनाओं के क्रियान्वयन, लोक सेवा गारंटी अधिनियम/जिला ई-गवर्नेंस शाखा, कलेक्टर द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य कार्य भी देखेगें।
यह कार्य देखेगें डिप्टी कलेक्टर के.एल.यादव:- डिप्टी कलेक्टर के.एल.यादव उप जिला निवार्चन अधिकारी (भारत निर्वाचन/राज्य निर्वाचन/स्थानीय एवं मंडी निर्वाचन), प्रभारी अधिकारी स्थापना शाखा, प्रभारी अधिकारी वित/जिला नाजिर/स्टेषनरी/लायब्रेरी/कम्प्युटर, आहरण एवं संवितरण के अधिकार, 1000 रूपये तक के देयक स्वीकृति के अधिकार, प्रभारी अधिकारी लायसेंस शाखा/वाचक कलेक्टर, कलेक्टर द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य कार्य भी देखेगें।
क्र-53/2013/766/वर्मा

मदरसा बोर्ड की 10 और 12वीं के आवेदन 10 सितम्बर तक जमा होंगे
बुरहानपुर (13 अगस्त 2013)- म.प्र. मदरसा बोर्ड की राज्य ओपन स्कूल द्वारा संचालित कक्षा 10वीं एवं 12वीं की आगामी परीक्षा के अध्ययन केन्द्रों के लिये आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 सितम्बर, 2013 एवं विलम्ब शुल्क के साथ 20 सितम्बर, 2013 निर्धारित की गई है।
क्रेडिट के छात्रों को फार्म के साथ क्रेडिट की अंक-सूची लगाना आवश्यक है। अंक-सूची नहीं लगाने के अभाव में फार्म अमान्य किया जायेगा। अध्ययन केन्द्रों से कहा गया है कि वे म.प्र. मदरसा बोर्ड की वेबसाइटhttp://www.mpmadarsaboard.com/ का निरंतर अवलोकन करते रहें, ताकि समय-समय पर दिये गये निर्देशों से अवगत हों और छात्र हित में क्रियान्वयन कर सकें।
क्र-54/2013/767/वर्मा

गृहविहीन मतदाताओं के नाम मतदाता-सूची में शामिल कराने के निर्देश
बुरहानपुर (13 अगस्त 2013)- भारत निर्वाचन आयोग ने सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों को गृहविहीन मतदाताओं के नाम मतदाता-सूची में जोड़ने के निर्देश दिये हैं। आयोग के अनुसार गृहविहीन इन मतदाताओं में विदेश से आये व्यक्ति भी हो सकते हैं। गृहविहीन मतदाताओं की पूरी जानकारी बीएलओ (बूथ लेवल ऑफीसर) द्वारा एकत्रित करवाने को कहा गया है। इस जानकारी में उनका जन्म-स्थान, पूर्व तथा वर्तमान में रहने का स्थान आदि शामिल है। जानकारी के आधार पर ईआरओ उनके भारतीय नागरिक होने या न होने के बारे में निर्णय ले सकेगा। चुनाव संबंधी विधिक प्रावधानों के अनुसार केवल भारतीय नागरिकों के नाम ही निर्वाचन नामावली में दर्ज करवाये जाते हैं।
क्र-55/2013/768/वर्मा
जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हो जिले के नागरिक-कलेक्टर श्री अवस्थी
बुरहानपुर (13 अगस्त 2013)- राष्ट्रीयता का महापर्व स्वतंत्रता दिवस प्रत्येक भारतवासी के लिए गर्व का अहसास कराता है। स्वतंत्रता दिवस देशवासियों को अपने देश के प्रति दायित्वों का बोध कराता है। जिला प्रशासन द्वारा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिलावासियों एवं नगरवासियों से भाग लेने की अपील की गई है।
क्र-56/2013/769/वर्मा

Monday, 12 August 2013

JANSAMPARK NEWS 12-8-13

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
टीएल
समय सीमा की बैठक संपन्न
कलेक्टर श्री अवस्थी ने सभी जिला अधिकारियों को शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के निरीक्षण करने के दिये निर्देश
साथ ही मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में ऋण वितरण के कार्य में तेजी लाने के भी दिये आदेश
डेव्लामेंट आफिसरों का कराये प्रशिक्षण
बुरहानपुर-( 12 अगस्त 2013 ) - सोमवार को नवीन संयुक्त जिला कार्यालय में सर्व कार्यालय प्रमुखों की बैठक संपन्न हुई। जिसमें कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने श्री आशुतोष अवस्थी ने सभी जिला अधिकारियों को इस सप्ताह तीन-तीन शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के निरीक्षण करने के निर्देश दिये। उन्होनें आदेश देते हुए कहा कि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भी कृषि उपज मंडी का सतत् और गहराई से निरीक्षण करें। वही उन्होनें जिले के खाद्य विभाग के अधिकारियों को आगामी 7 दिनों में 7-7 शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के निरीक्षण के निर्देश भी दिये।
    समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री अवस्थी ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से संबंधित सभी अधिकारियों को योजनान्तर्गत स्वीकृत किये गये प्रकरणों के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होनें महाप्रबंधक जिला उद्योग विभाग को अक्टुबर 2013 तक योजना का लक्ष्य पूरा करने के भी आदेश दिये।
इसके साथ ही सर्व कार्यालय प्रमुखों की बैठक में कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने अग्रणी बैंक प्रबंधक को शहरी विकास अभिकरण, जिला अंत्यवसायी विभाग की योजना के साथ ही मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास मिशन के प्रकरणों का डिर्स्बसमेंट करने के निर्देश दिये।
इसके साथ ही सर्व कार्यालय प्रमुखों की बैठक में कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने जिले में संचालित सभी विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उनमें तेजी लाने के निर्देश दिये।
वही बैठक में कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने-
ऽ    जिला शिक्षा अधिकारी को अभियान चलाकर समस्त शाला भवनों के रंग-रोगन कराने।
ऽ    जिला महिला बाल विकास अधिकारी को 6 परियोजनाओं की सतत् मॉनीटरिंग करने के साथ ही एनएससी तत्काल बनवाकर वितरित कराने।
ऽ    सभी जिला अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ जनता की समस्याओं का निराकरण करने।
ऽ    बाल श्रवण योजना के अंतर्गत शिविरों का आयोजन करने।
ऽ     उपसंचालक सामाजिक न्याय मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से लाभान्वित हितग्राहियों की सूची पोर्टल में अपलोड करने।
ऽ    जिला पंचायत को सभी विकास अधिकारियों का ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षण कराने।
ऽ    टंट्याभील स्वरोजगार योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण आयोजित करने।
ऽ    जिला खनिज अधिकारी को सूचना मिलने पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही करने।
ऽ    और जनसुनवाई और पीजीआर के प्रकरणों का जल्द से जल्द निराकरण कर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
बैठक में अपर कलेक्टर प्रकाशचंद रेवाल, डिप्टी कलेक्टर के.एल.यादव, एसडीएम सूरज नागर और समेत सभी जिला अधिकारी उपस्थित थे।
क्र-42/2013/755/वर्मा

सभी अधिकारी अपनी समीक्षा स्वयं कर दिसम्बर माह तक लक्ष्य पूर्ण करें-कलेक्टर श्री अवस्थी
बुरहानपुर - ( 12 अगस्त 2013) - आज सोमवार को कलेक्टोरेट सभागार में महिला बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त बैठक में कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने परेठा में डॉक्टर की व्यवस्था करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिये। साथ ही समस्त विभागीय माह दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश भी दिये। मुख्यमंत्री बाल ह्दय उपचार योजना में गति लाने के साथ-साथ एम.सी.टी.एस.साफ्टवेयर में शत् प्रतिशत प्रविष्टीयां सावधानी पूर्वक करने के निर्देश भी दिये। महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारियो को 2 एवं पर्यवेक्षक को 1 ग्राम को मर्यादा अभियान के अंतर्गत निर्मल ग्राम बनाने हेतु कार्य करने, आंगनवाड़ी केन्द्रों पर बच्चों की उपस्थिती बड़ाने हेतु आंगनवाड़ी सहायिकाओं को सक्रिय करने और आंगनवाड़ी केन्द्रों का भ्रमण नियमित करने के आदेश भी दिये।
    आंगनवाड़ी केन्द्रों पर वितरित होने वाले टेक होम राशन की व्यवस्था में सुधार करने तथा बच्चों की माताओं को पोषण के संबंध में जागरूक करने तथा चित्रात्मक पोस्टर तैयार करने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिये। साथ ही टीकाकरण व्यवस्था में सुधार, ग्राम आरोग्य केन्द्रों को सक्रिय करने, सभी अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्यालय पर निवास करने, राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक््रम में तेजी लाने के निर्देश भी दिये गये।
    बैठक में महिला बाल विकास अधिकारी अब्दुल गफ्फार खान, डॉ.श्रीमती नानावटी और स्वास्थ्य विभाग और महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
क्र-43/2013/756/वर्मा

जिले में 2 विशाल निःशुल्क क्षय रोग स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर का होगा आयोजन
14 अगस्त को जिला चिकित्सालय एवं 16 अगस्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लालबाग में होगेें आयोजित
बुरहानपुर - ( 12 अगस्त 2013) - बुरहानपुर में बढते क्षय रोगी की संख्या चिंता का विषय है। जिसके मद्देनजर स्कूल शिक्षामंत्री श्रीमति अर्चना चिटनीस के विशेष प्रयास से आस्था अभियान के अंतर्गत 14 अगस्त को प्रातः 9.00 बजे से जिला चिकित्सालय बुरहानपुर में एवं 16 अगस्त को लालबाग स्वास्थ्य केन्द्र मे विशाल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है ।
शिविर में क्षय रोग के लक्षण वाले मरीजो की निःशुल्क जांच एवं परामर्श तथा डॉट्स पध्दती से उपचार कर दवाईयो का वितरण किया जायेगा। शिविर मे मुख्य अतिथी स्कूल शिक्षामंत्री श्रीमति अर्चना चिटनीस और अध्यक्ष महापौर श्रीमति माधुरी पटेल होगी। क्षय रोग नोडल अधिकारी डॉ. एन कनासीया ने बताया कि शिविर संभावित टी.बी. मरीजो की तुरंत जांच कर डॉट्स के तहत पंजीकृत कर टी.बी. श्रेणी अनुसार क्षय रोग ठीक होने तक निगरानी में रखा जायेगा ।
क्र-44/2013/757/वर्मा

15 अगस्त से 2 अक्टुबर गांधी जयंती तक विषेष कार्यक्रमों का आयोजन
बुरहानपुर - ( 12 अगस्त 2013) - म.प्र. जन अभियान परिषद् द्वारा 15 अगस्त से लेकर 2 अक्टुबर तक विषेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। जिसकी विस्तृत जानकारी देते हुए बुरहानपुर विकासखण्ड के विकासखण्ड समन्वयक अषोक त्रिपाठी ने बताया कि विकासखण्ड के 123 ग्रामों में 15 अगस्त 2013 से 02 अक्टूबर गांधी जयंती 2013 तक झण्डा वंदन, भारत माता पूजन, सामाजिक समरस्ता का मंचन, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का प्रचार प्रसार, ग्राम सभा मे सहभागिता, मान.मुख्यमंत्रीजी के संदेष का वाचन, 15 अगस्त को समस्त ग्रामों में संबंधित कार्यक्रम संपादित किये जायेगे।
16 से 25 अगस्त तक सांस्कृतिक प्रतियोगिताऐं, लोकगीत लोक संगीत लोक नाटक का आयोजन स्थानिय कलाकारों के माध्यम से किया जायेगा। समस्त प्रस्फुटन ग्रामों में 50-50 पौधों का रोपण किया जायेगा। 26 अगस्त से 04 सितम्बर के मध्य स्वास्थ्य षिविरों का आयोजन प्रत्येक सेक्टर मुख्यालय पर आयोजित किया जायेगा।
29 अगस्त को खेल दिवस के अवसर पर प्रत्येक सेक्टर स्तर पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। 05 से 12 सितम्बर तक सेक्टर स्तर पर वाद-विवाद प्रतियोगिता, जैविक कृषि, पर्यावरण संरक्षण पर संपादित कि जायेगी। इसी क्रम में षिक्षक सम्मान, बुजुर्ग सम्मान, जैविक कृषकों का भी सम्मान किया जायेगा। 13 से 20 सितम्बर के मध्य प्रत्येक सेक्टर स्तर पर आदर्ष घर एवं ग्राम स्वच्छता प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। 21 से 30 सितम्बर के मध्य कबड्डी, वॉलीबाल एवं क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन सेक्टर स्तर पर किया जायेगा। 02 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन में समस्त संपादित गतिविधियों के पुरुस्कार एवं प्रमाण-पत्रों का वितरण मान्य. अतिथियों द्वारा किया जायेगा।
क्र-45/2013/758/वर्मा


जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न
80 किसानों ने लिया हिस्सा
बुरहानपुर (12 अगस्त 2013)- किसान कल्याण तथा कृषि विकास बुरहानपुर द्वारा कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम आत्मा के अन्तर्गत विकास खण्ड बुरहानपुर के ग्राम दर्यापुर में 9 अगस्त और चिल्लारा मेें 10 अगस्त को एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर ग्राम के 70-80 कृषक उपस्थित थे। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को कृषि विभाग, रेशम पालन एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के माध्यम से कृषकों को प्रशिक्षित किया गया। इस प्रशिक्षण में कृषि विभाग के उप संचालक कृषि मनोहर सिंह देवके, परियोजना संचालक आत्मा राजेश चतुर्वेदी, कृषि अनुविभागीय अधिकारी व्ही.आर.पाटील, कृषि विज्ञान केन्द्र समन्वयक अजीत सिंग, विषय वस्तु विशेषज्ञ भूपेन्द्र सिंग, उप परियोजना संचालक आत्मा राधेश्याम निगवाल, रेशम विभाग के पी.पी. शाक्य, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी दिलीप इंगले उपस्थित थे। जिन्होने सोयाबीन, कपास, गन्ना, मक्का, केला, रेशम पालन और जैविक खेती, अन्य विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही कृषकों को विभाग द्वारा संचालित योजनाआंे से भी अवगत कराया गया। ग्राम दर्यापुर में मण्डी अध्यक्ष नवल सिंग वास्कले एवं उप सरपंच प्रजापति एवं ग्राम चिल्लारा के सरपंच ने कार्यक्रम कि सराहना की।
टीपः- फोटोग्राफ संलग्न
9 अगस्त का फोटो
10 अगस्त का फोटो


विकेन्द्रीकृत योजना 2014-15 पर कार्यशाला संपन्न
भोपाल से आये मॉस्टर टेनर्स ने जिला अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण
बुरहानपुर - ( 12 अगस्त 2013) - नवीन संयुक्त जिला कार्यालय के कलेक्टोरेट सभागार में सोमवार को जिले की विकेन्द्रीकृत योजना बनाने तथा उसकी आवश्यकता और उसके मूलभूत तथ्यों से अवगत कराने के उद्देश्य से जिला योजना विभाग द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। राज्य योजना आयोग द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भोपाल से आये मास्टर टेनर्स ने जिला अधिकारियों को विकेन्द्रीकृत योजनाओं की आवश्यकता, विकेन्द्रीकरण योजनाओं की प्रक्रिया, प्रपत्र और साफ्टवेयर की विस्तृत जानकारी भी दी। इस अवसर पर कार्यशाला में कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी भी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के समग्र एवं समावेशी विकास के लिये योजना में जन-सामान्य की भागीदारी सुनिश्चित करना आवश्यक है। जिसके अंतर्गत ही अब विकेन्द्रीकृत  करने के लिये विकेन्द्रीकृत नियोजन प्रणाली उपयोग में लाई जा रही है। जो कि वर्तमान की आवश्यकता है।
कार्यशाला में मास्टर टेनर्स ने इस प्रणाली के उद्देश्य की जानकारी देते हुए बताया कि संविधान के 73 वें एवं 74 वें संसोधन द्वारा स्थानीय स्व-शासन की ईकाईयों को संवैधानिक मान्यता देते हुए विकेन्द्रीकृत नियोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विकेन्द्रीकृत नियोजन प्रणाली का उद्देश्य नियेाजन प्रक्रिया में समाज के सभी वर्गो, विशेषकर अनुसुनिश्चित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिलाओं, बच्चों, विकलांग और बेसहारा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कर उनकी आवश्यकताओं का आंकलन कर योजना का निर्माण करना है।
    वही कार्यशाला में राज्य योजना आयोग के फेसिलेटर जितेन्द्र पंडित ने बताया कि विकेन्द्रीकृत योजना के क्रियान्वयन हेतु सभी विभागों को मिलकर काम करना होगा। इसके साथ ही प्रत्येक स्थानीय ईकाई पर एक तकनीकी सहयोगी दल गठित कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जायेगा। ताकि वह ग्रामों का भ्रमण कर सामाजिक, आर्थिक और भौतिकी स्थिती के अनुरूप प्रत्येक ग्राम की आवश्यकता का अध्ययन कर ग्राम की कार्ययोजना तैयार करेगें। इस योजना के लिये साफ्टेयर तैयार किया गया है। जो कि जियोमैपिंग पर आधारित है। सेटेलाईट के द्वारा  प्रत्येक ग्रामों के विकास कार्यो की मॉनिटरिंग की जायेगी।
    कार्यशाला को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने जिला योजना अधिकारी को ब्लॉक स्तर पर तकनीकी सहयोगी दल की वर्कशॉप आयोजित करने के निर्देश भी दिये।
कार्यशाला में आबकारी अधिकारी श्री शर्मा, लोक निर्माण विभाग कार्यपालन यंत्री श्री जोशी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कृषि विभाग अधिकारी मनोहर देवके, परियोजना अधिकारी जिला पंचायत विजय पचौरी, ई-गवर्नेन्स प्रबंधक कु.प्रणिती शर्मा जनसंपर्क अधिकारी सुनील वर्मा, लोक सेवा प्रबंधक मनोज शंखपाल और सहायक सूचना विज्ञान अधिकारी दीपक बावस्कर समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
टीप:-फोटोग्राफ संलग्न
क्र-47/2013/760/वर्मा


कलेक्टर श्री अवस्थी ने किया कार्यो का विभाजन
बुरहानपुर (12 अगस्त 2013)- कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री आषुुतोष अवस्थी ने नव पदस्थ अपर कलेक्टर प्रकाषचंद रेवाल को कार्यो का विभाजन करते हुए राजस्व, दाण्डिक एवं अन्य कार्याे की जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके अंतर्गत अब कलेक्टर श्री अवस्थी -
राजस्व:- मध्य प्रदेष भू राजस्व संहिता 1959 के तहत मूल अपील, पुनरीक्षण, पुनर्विलोकन के अधीनस्थ न्यायालयों को प्रत्येक चौथा प्रकरण, मध्य प्रदेष पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 के तहत प्रत्येक चौथा प्रकरण, आवष्यक वस्तु अधिनियम 1955, मध्य प्रदेष आबकारी अधिनियम 1995 एवं मध्य प्रदेष गौण खनिज नियम 1968 के प्रकरण, मध्य प्रदेष नगर पालिका निगम अधिनियम के अंतर्गत कार्य, मध्य प्रदेष नगर निगम विधान के अंतर्गत कार्य, सिलींग भूमि परिर्वतन, षोध क्षमता प्रमाण पत्र, कॉलोनी लायसेंस, बुरहानपुर जिले की खाद्य एवं खनिज षाखा से संबंधित प्रकरण, सामान्य प्रषासन विभाग के आदेष क्रमांक ई-1-52/99/1/5 दिनांक 30.03.1999 के संदर्भ राज्य षासन द्वारा राज्य के बुरहानपुर जिले के लिये षासन के सचिवालय में पदेन उपसचिव रहेगें, वित्त षाखा में 30,000 से अधिक के व्यय की स्वीकृति जिला साक्षरता कार्यक्रम के नीतिगत मामले, कलेक्टर पंचायत एवं सामाजिक न्याय, खनिज अर्थदण्ड से संबंधित प्रकरणों का निराकरण और औषधी अनुज्ञप्ति जारी किये जाने के पूर्व प्रषासकीय अवलोकन करेगें। वही दाण्डिक क्षेत्र में:-
दाण्डिक-जिला दण्डाधिकारी: - अधीनस्थ मजिस्ट्रेट द्वारा किये गये अमानत, जप्ती, आदेष के विरूद्ध अपील संपूर्ण बुरहानपुर जिला जिले की कानून व्यवस्था, षस्त्र अधिनियम के अंतर्गत लायसेंस जारी करना, पेट्रोलियम तथा एक्सप्लोसिव एक्ट के अंतर्गत एन.ओ.सी. आदि, अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर डिप्टी कलेक्टर, की वार्षिक सामान्य वेतन वृद्धि स्वीकृत करना, मध्य प्रदेष राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के अंतर्गत जिले के संपूर्ण थानों के प्रकरण जिला बदर का कार्य करेगें। वही -
अन्य - आबकारी षाखा, सिने ऑटोग्राफ के प्रकरण, भारतीय नागरिकता अधिनियम, अध्यक्ष जिला रेडक्रास सोसायटी, अध्यक्ष जिला ई-गर्वनेन्स सोसायटी, मध्य प्रदेष गृृह निर्माण मण्डल के प्रकरणों में हस्ताक्षर हेतु अधिकृत, षासकीय आवासगृृह आबंटन, मध्य प्रदेष कृृषि उपज मण्डी अधिनियम के अंतर्गत आने वाले कार्य देखेगें।
यह कार्य देखेगें अपर कलेक्टर:-  नवीन कार्य विभाजन के अंतर्गत अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री प्रकाषचंद रेवाल निम्न कार्य देखेगें। जिसमें-
राजस्वः- राजस्व के अंतर्गत मध्य प्रदेष भू राजस्व संहिता 1959 के अंतर्गत बुरहानपुर जिले की तहसील बुरहानपुर/नेपानगर/खकनार के अधीनस्थ राजस्व न्यायालय के पुनरीक्षण व पुनर्विलोकन, अपील के प्रकरण (प्रत्येक चौथा प्रकरण कलेक्टर न्यायालय को प्रस्तुत किये जायेगें), आर.बी.सी 6-4 के तहत राहत राषि स्वीकृृति के प्रकरण, जिला होमगार्ड/नगर सुरक्षा संबंधी कार्य, वित्त षाखा में रूपये 30,000 तक व्यय की स्वीकृृति, पंचायत राज अधिनियम के तहत मूल एवं अपील प्रकरणों का निराकरण के अधिकार के प्रत्येक मद का चौथा प्रकरण कलेक्टर न्यायालय को अंतरित होगा, किराया निर्धारण के प्रकरणों में उचित किराया निर्धारण की स्वीकृति, आयुक्त कार्यालय एवं अन्य भोपाल स्तरीय बैठकों की जानकारी हेतु नोडल अधिकारी, मध्य प्रदेष पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही, नजुल के प्रकरणों के नवीनीकरण, षासकीय भूमि परियोजनाओं/प्रयोजन हेतु निजी भूमि के विनियम संबंधी प्रकरण, बेदखली परिसर अधिनियम के अंतर्गत प्रस्तुत होने वाली अपीलों का निराकरण, जनवाणी कार्यक्रम के क्रियान्वयन के नोडल अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से संबंधित अपीलों की सुनवाई, जिला शहरी विकास अभिकरण की नस्तियॉ परीक्षण उपरांत प्रस्तुत करना, राजस्व अधिकारियों/अन्य अधिकारियों के भ्रमण कार्यक्रम के अनुमोदन संबंधी कार्य के साथ-साथ उनके भ्रमण दैनंदिनी एवं राजस्व अधिकारियो के खण्डयुक्त वार्षिक भ्रमण कार्यक्रम अनुमोदन, भू अर्जन प्रकरणों की स्कूटनी एवं प्रस्तुतीकरण, राजस्व, नजूल वसूली एवं डासवर्सन वसूली की समय समय पर समीक्षा, नोडल अधिकारी पेंषन प्रकरण के निराकरण/पेंषन प्रकरणों का अनुमोदन एवं उन पर हस्ताक्षर हेतु अधिकृत, ग्रामीण क्षेत्र में बीपीएल सर्वे सूची में नाम नही जोड़ने हेतु वित्तीय अपील की सुनवाई हेतु द्वितीय अपीलीय अधिकारी, अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत राहत प्रकरणों का परीक्षण एवं प्रस्तुतीकरण तथा बैंठकों का आयोजन का कार्य संभालेगें। वही-
दाण्डिक - अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी बुरहानपुर, कानून व्यवस्था बनाये रखना, कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की समय-समय पर नियुक्ति करना, षांति समिति की बैठक आयोजित करना एवं समस्त कार्यपालिक दण्डाधिकारियों पर नियंत्रण रखना, षस्त्र एवं एक्सप्लोसिव एक्ट के अंतर्गत अभियोजन की स्वीकृृति, विषेष विवाह अधिनियम 1954 के अंतर्गत मैरिज ऑफिसर के कार्यो का संपादन तथा वर्ष 2008 के पूर्व के विवाह रजिस्टेªषन करना एवं प्रमाण पत्र जारी करना, षस्त्र नवीनीकरण करना/षस्त्र लायसेंस स्वीकृति हेतु नस्त्यिां परीक्षण उपरांत प्रस्तुतीकरण का कार्य करेगें। वही -
अन्य - जिला जनगणना अधिकारी, निर्वाचन संबंधी समस्त कार्यो की नस्तियों का परीक्षण कर कलेक्टर को प्रस्तुत करना, मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग रोजगार योजना का क्रियान्वयन के नोडल अधिकारी, टंट््या भील स्वरोजगार योजना का क्रियान्वयन के नोडल अधिकारी, अंत्यावसायी निगम सहकारी विकास द्वारा संचालित सभी योजनाओं का क्रियान्वयन के नोडल अधिकारी, प्रभारी अधिकारी-न्यायिक लिपिक/चरित्र सत्यापन/मानव अधिकार आयोग/जनसंपर्क अनुदान, जिला कार्यालय के तृृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के समस्त अवकाष का निराकरण, सामान्य/ विभागीय भविष्य निधी के अंतर्गत पार्ट फाईनल की 50,000 रूपये तक स्वीकृति जारी करना, उप जिलाध्यक्ष स्तर के अधिकारियों को छोड़कर तहसीलदार नायाब तहसीलदारों एवं तृृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के यात्रा भत्ता देयकों/ चिकित्सा प्रतिपूर्ति देयकों की स्वीकृृति हेतु अधिकृृत, 30,000 रूपये तक के आकस्मिक व्यय के प्रकरणों में स्वीकृृति के अधिकार, स्थानांतरण/यात्रा अग्रिम स्वीकृति हेतु संपूर्ण अधिकार, बिजली एवं टेलिफोन के देयकों के भुगतान एवं स्वीकृृति हेतु संपूर्ण अधिकार/ पेट्रोल एवं डीजल के निर्धारित सीमा के तहत प्रस्तुत देयकों की स्वीकृृति हेतु अधिकृृत, माननीय उच्च न्यायालय में दायर याचिकाओं में षासन पक्ष समर्थन हेतु प्रभारी अधिकारी की नियुक्ति संबंधी अधिकार, खाद्य विभाग के कार्यो की मॉनिटरिंग, जिला कार्यालय में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर एवं तहसीलदार को छोड़कर तृृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के अर्जित/लघुकृत अवकाष स्वीकृृत करना, लोक सभा/विधानसभा/राज्यसभा के प्रष्नों का जवाब भेजना, समय सीमा बैठक मेें षामिल पत्रों की समय समय पर मानिटरिंग कराना, जनसुनवाई/पीजीआर/षिकायत एवं मानव अधिकार आयोग/अल्प संख्यक आयोग/महिला आयोग/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति आयोग तथा मुख्यमंत्री कार्यालय एवं अन्य वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त षिकायतों के निराकरण की सतत् समीक्षा एवं कलेक्टर महोदय के अवलोकन पष्चात षासन को प्रतिवेदन भेजना, मध्य प्रदेष नगरीय निकायों के भूमिहीन व्यक्ति (पट््टाधृृति अधिकार प्रदान) का कार्य भी अपर कलेक्टर श्री रेवाल देखेगें।
क्र-48/2013/761/वर्मा

Friday, 9 August 2013

JANSAMPARK NEWS 9-8-13

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
12 अगस्त तक 14 ग्राम पंचायत में आयोजित होगा आधार कार्ड पंजीयन शिविर
30 मशीनों में होगा पंजीयन
वही जिले के नगरीय निकायों में 20 मशीनों पर होगा रजिस्टेªशन
बुरहानपुर - ( 9 अगस्त 2013) -कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी द्वारा दिये गये निर्देशानुसार अब जिले के नागरिकों का आधार कार्ड पंजीयन उनके ही ग्राम पंचायतों में होगा। जिसके तृतीय रूट चार्ट के अनुसार जिले की 14 ग्राम पंचायतों में आधार पंजीयन शिविर का आयोजन 9 अगस्त से 12 अगस्त तक किया जायेगा। जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में 30 मशीनों पर पंजीयन का कार्य होगा।
                तृतीय चरण के रूट चार्ट की जानकारी देते हुए जिला पंचायत सीईओ सुरेश्वरसिंह ने बताया कि 9 अगस्त से 12 अगस्त तक ग्राम पंचायत बड़झिरी में 2 मशीनों पर, बोदरली में 2 मशीनो पर, तारापाटी में 2 मशीनों पर, चिल्लारा में 2 मशीनों पर, जंसौदी में 3 मशीनों पर, रायगांव में 2 मशीनों पर, बड़सिंगी में 2 मशीनों पर, उमरदा में 2 मशीनों पर, टिटगांव में 2 मशीनों पर, बड़गांवमाफी में 2 मशीनों पर, दर्यापुरकलां में 3 मशीनों पर, खड़कोद में 2 मशीनों पर, सुखपुरी में 2 मशीनों पर और सेलगांव में 2 मशीनों पर आधार कार्ड पंजीयन का कार्य होगा।
                वही नगर निगम बुरहानपुर में 12 मशीनों पर, नगर पंचायत शाहपुर में 4 मशीनों पर और नगर पंचायत नेपानगर में भी 4 मशीनों पर आधार कार्ड पंजीयन का कार्य होगा।
क्र-38/2013/752/वर्मा
भोपाल में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री करेंगे ध्वजारोहण 
वही स्वतंत्रता दिवस समारोह बुरहानपुर में शालेय शिक्षामंत्री करेंगी ध्वजारोहण
बुरहानपुर - ( 9 अगस्त 2013) - स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को भोपाल में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ध्वजारोहण करेंगे। वही बुरहानपुर जिले में आयोजित मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में शालेय शिक्षामंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस ध्वजारोहण करेंगी। इसी प्रकार विधानसभा अध्यक्ष श्री ईश्वरदास रोहाणी जबलपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। भोपाल के अलावा अन्य जिला मुख्यालय में मंत्री, राज्य मंत्री और कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे।
मंत्री श्री बाबूलाल गौर हरदा में, श्री जयंत मलैया दमोह में, श्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर में, श्री गोपाल भार्गव सागर में, श्री अनूप मिश्रा भिण्ड में, श्री सरताज सिंह होशंगाबाद में, श्री नरोत्तम मिश्रा ग्वालियर में, श्री जगदीश देवड़ा मंदसौर में, श्री अजय विश्नोई कटनी में, श्री लक्ष्मीकांत शर्मा रायसेन में, श्री नागेन्द्र सिंह नागौद सीधी में, श्री जगन्नाथ सिंह सिंगरौली में, डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया छतरपुर में, श्री गौरीशंकर चतुर्भज बिसेन छिंदवाड़ा में, श्री तुकोजी राव पंवार देवास में, श्री करण सिंह वर्मा सीहोर में, श्री उमाशंकर गुप्ता शाजापुर, श्रीमती रंजना बघेल धार में, श्री पारस जैन उज्जैन में और श्री राजेन्द्र शुक्ल रीवा में ध्वजारोहण करेंगे।
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह पन्ना में, राज्य मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह शिवपुरी में, श्री कन्हैयालाल अग्रवाल गुना में, श्री हरिशंकर खटीक टीकमगढ़ में, श्री देवसिंह सैयाम मण्डला में, श्री जयसिंह मरावी शहडोल में, श्री महेन्द्र हार्डिया बड़वानी में, श्री नानाभाऊ मोहोड़ सिवनी में और श्री मनोहर ऊँटवाल रतलाम में राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।
इनके अलावा जिला अनूपपुर, खरगोन, राजगढ़, श्योपुर, मुरैना, अशोक नगर, डिण्डोरी, बालाघाट, नरसिंहपुर, झाबुआ, अलीराजपुर, दतिया, उमरिया, सतना, खण्डवा, बैतूल, विदिशा और नीमच में कलेक्टर ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।
क्र-39/2013/753/वर्मा
रेगिंग-मुक्त केम्पस बनाने की गई कार्यवाही की जानकारी भेजने के निर्देश
बुरहानपुर - ( 9 अगस्त 2013) - उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शून्य कक्षाओं के आयोजन तथा रेगिंग-मुक्त केम्पस बनाने के संबंध में किये गये कार्यों की जानकारी सभी महाविद्यालय से माँगी गई है। महाविद्यालयों से मानव अधिकार विषय पर हुए व्याख्यानों, नशा-मुक्त केम्पस और हरित परिसर बनाने की दिशा में किये गये कार्यों की जानकारी भी माँगी गई है।
क्र-40/2013/754/वर्मा

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...