Saturday, 14 September 2013

JANSAMPARK NEWS 14-9-13

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
उत्कृष्ट शिक्षा पर समीक्षा बैठक संपन्न
कलेक्टर श्री अवस्थी ने दिये सुझाव
संकुल प्राचार्यो से जानी उत्कृष्ट शिक्षा पर उनकी कार्ययोजना
कहा योजना अच्छी हो तो सफलता सुनिश्चित है-कलेक्टर श्री अवस्थी
बुरहानपुर (14 सितम्बर 2013) - यदि योजना अच्छी हो तो सफलता सुनिश्चित है। बशर्ते लक्ष्य प्राप्ती हेतु कार्ययोजना के अनुसार निर्धारित समय पर कार्य किया जाये। कुशल प्रबंधन और किसी भी अभियान में सफलता हासिल करने के यह उपाय कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने उत्कृष्ट शिक्षा पर आयोजित समीक्षा बैठक में उपस्थित संकुल प्राचार्यो और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होनें इस अवसर पर उपस्थित संकुल प्राचार्यो से उनके द्वारा अपने संकुलीय क्षेत्र में शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिये बनाई गई कार्ययोजना की जानकारी ली। साथ ही उनसे अब तक किये गये प्रयासों के साथ ही उत्कृष्ट शिक्षा पर उनके सुझाव भी जाने।
    उल्लेखनीय है कि संभागायुक्त इंदौर संभाग और कलेक्टर बुरहानपुर के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग द्वारा जिले की 25 प्रतिशत शालाओं को लक्षित कर वहां पर उत्कृष्ट शिक्षा का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत संपूर्ण जिले में 130 प्राथमिक शालाओं और 56 माध्यमिक शालाओं का चयन किया गया है। जिसका प्रमुख उद्देश्य शालाओं में भौतिक गुणवत्ता के साथ ही शैक्षणिक गुणवत्ता में उत्कृष्टता लाना है।
    इसी उद्देश्य को लेकर सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री अवस्थी ने शाला में गुणात्मक सुधार के लिये -
ऽ    अपने अधीनस्थ शिक्षकों का निर्देशन और मार्गदर्शन करे।
ऽ    शालाओं में अवलोकन पंजी अवश्य रूप से रखी जाये।
ऽ    छात्रों में आत्मविश्वास निर्मीत करे।
ऽ    शिक्षकों में सकारात्मक नजरिया विकसित करें।
ऽ    आपसी तालमेल और अपनत्व बढ़ाने का प्रयास करें।
ऽ    छात्रों में प्रतियोगिता का भाव विकसित करें।
ऽ    ग्रामीणों से शिक्षकों के शिक्षण के कार्य की प्रतिपुष्टी ले।
ऽ    टीमवर्क और अनुशासन कायम रखे।
ऽ    विद्यालयों के वातावरण में सुधार लाये।
ऽ    गांव के लोगों की भागीदारी विद्यालय के प्रति तय करने का प्रयास करे।
ऽ    विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करे।
ऽ    और सर्वप्रथम कमियों को जाने फिर कमियों के कारण का पता लगाये। फिर उसका समाधान करे। और पुनः फिर वह कार्य करने की बात कही। 
समीक्षा बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी आर.एल.उपाध्याय, एपीसी और बीआरसी समेत समस्त संबंधित शालाओं के संकुल प्राचार्य उपस्थित थे।
क्र-60/2013/896/वर्मा


व्यापाम 2013 की पुुलिस आरक्षक संवर्ग की भर्ती परीक्षा आज
जिले के 6 केन्द्रों में होगा परीक्षा का आयोजन
2001 अभ्यर्थी लेगे हिस्सा
नकल पर कसने नकेल के लिये कलेक्टर श्री अवस्थी ने किया दल गठित बुरहानपुर
 (14 सितम्बर 2013) - व्यवसायिक परीक्षा मंडल मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा पुलिस आरक्षक संवर्ग की भर्ती हेतु (द्वितीय) चयन परीक्षा-2013 का आयोजन आज रविवार को संपूर्ण प्रदेश में होगा। जिसके अंतर्गत जिले में भी इस प्रतियोगी परीक्षा के सुचारू एवं सफल आयोजन के लिये व्यापाम द्वारा 6 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। जहां प्रातः 11 से दोपहर 1.15 बजे तक परीक्षा आयोजित होगी।
6 केन्द्रों में 2001 अभ्यर्थी लेगें हिस्सा:- व्यवसायिक परीक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित पुलिस आरक्षक संवर्ग की भर्ती परीक्षा के लिये जिले में 6 केन्द्र बनाये गये है। जिसमें 2001 अभ्यार्थी हिस्सा लेगें जिसमें से -
ऽ    शासकीय जीजामाता पोलीटेक्निक महाविद्यालय में 399 अभ्यर्थी।
ऽ    शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में 400 अभ्यर्थी।
ऽ    सवित्रीबाई फुले शासकीय कन्या उ.मा.विद्यालय में 400 अभ्यर्थी।
ऽ    शासकीय उर्दू कन्या उ.मा.विद्यालय हरीरपुरा में 300 अभ्यर्थी।
ऽ    श्री गणेश उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में 300 अभ्यर्थी।
ऽ    और लालबाग हॉयर सेकेण्डरी स्कूल में 202 अभ्यर्थी हिस्सा लेगें।
नकल पर कसने नकेल दल गठित:- परीक्षा के सफल एवं सुचारू रूप से संचालन की समुचित व्यवस्था, सामूहिक नकल अथवा परीक्षा में विध्न डालने संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं परीक्षा में नकल की दुष्प्रवृत्ति को रोकने और समाप्ति तक के लिये कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी द्वारा उड़नदस्ते का गठन किया गया है। यह दल परीक्षा के दिन सभी परीक्षा केन्द्रों में समय-समय पर आकस्मिक निरीक्षण भी करेगें। पुलिस आरक्षक संवर्ग की भर्ती चयन परीक्षा के लिये गठित दल में तहसीलदार अनिल सपकाले, नायाब तहसीलदार हितेन्द्र भावसार और रक्षित निरीक्षक श्यामकिशोर झरवडे़ शामिल है।
क्र-61/2013/897/वर्मा

कलेक्टर श्री अवस्थी ने डिप्टी कलेक्टर श्री यादव को किया आब्जर्वर नियुक्त
बुरहानपुर (14 सितम्बर 2013) - कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने व्यापाम द्वारा आज रविवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1.15 को आयोजित पुलिस आरक्षक संवर्ग की भर्ती परीक्षा के सुचारू एवं सफल रूप से संचालन के लिये डिप्टी कलेक्टर के.एल.यादव को आब्जर्वर नियुक्ति किया है। जिनके मार्गदर्शन में परीक्षा का आयोजन होगा।
क्र-62/2013/898/वर्मा


कलेक्टर श्री अवस्थी ने डिप्टी कलेक्टर श्री सिंघाडे को सौंपे दायित्व
बुरहानपुर (14 सितम्बर 2013) - कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने जिले में नव पदस्थ डिप्टी कलेक्टर शंकरलाल सिंघाडे़ को दायित्व सौंपें है। जिसके बाद श्री सिंघाडे -
नजूल अधिकारी बुरहानपुर, प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख, प्रभारी अधिकारी टूरिज्म/पुरातत्व/स्टेनो शाखा, जिला पर्यटन संवर्धन समिति, प्रभारी अधिकारी - शिकायत/जनशिकायत निवारण/समाधान ऑनलाईन जनसुनवाई/पी.जी.आर./सी.जी.आर/टेलि समाधान/मंत्री प्रकोष्ठ/सी.एम.कार्नर, जिला कार्यालय एवं जिले के विभिन्न विभागों के विधानसभा/लोकसभा/राज्यसभा के प्रश्नों के उत्तर भिजवानें हेतु मॉनिटरिंग, समय सीमा एवं समस्त बैठके/बाढ राहत/सड़क सुरक्षा यातायात/विकास शाखा/राष्ट्रीय पर्व आयोजन की बैठकें एवं एवं क्रियान्वयन, प्रधान प्रतिलिपीकार/अभिलेख प्रकोष्ठ/तकाबी/सिलींग, वरिष्ठ लिपीक/सूचना का अधिकार/सिटीजन चार्टर/मुख्यमंत्री सहायता कोष/जिला एवं राज्य बिमारी सहायता/स्वेच्छानुदान के प्रकरणों की कार्यवाही, डायवर्सन राजस्व एवं अन्य वसूली हेतु नोडल अधिकारी, जिला राजस्व लेखापाल/राजस्व लिपीक/लंबित ऑडिट कण्डिकाओं का निराकरण/राजस्व मोहर्रिर/संस्थागत वित्त, बंधक श्रमिक/मुद्रलेखन/आवक-जावक/20 सूत्रीय/शहरी आवास, कर्मकार संनिर्माण मण्डल के तहत योजनाओं के क्रियान्वयन, लोक सेवा गारंटी अधिनियम/ जिला ई-गवर्नेंस शाखा और इसके अतिरिक्त कलेक्टर महोदय द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य कार्यो का भी निर्वहन करेगें।
क्र-63/2013/899/वर्मा


रेण्डम तरीके से होगा मतगणना अमले का चुनाव
सभी जिला निर्वाचन अधिकारी/रिटर्निंग ऑफीसर को निर्देश जारी
बुरहानपुर (14 सितम्बर 2013)- बुरहानपुर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में विधानसभा क्षेत्रवार मतगणना में लगने वाले अमले का चुनाव रेण्डमाइजेशन पद्धति से किया जायेगा। भारत निर्वाचन आयोग ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के माध्यम से सभी जिला निर्वाचन अधिकारी/रिटर्निंग ऑफीसर को मतगणना स्टॉफ के रेण्डमाइजेशन के बारे में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किये हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री जयदीप गोविंद ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारी और रिटर्निंग ऑफीसर को उक्त निर्देशों का कड़ाई से पालन करवाने के निर्देश जारी किये हैं।
निर्देशों में कहा गया है कि सभी जिला निर्वाचन अधिकारी मतगणना से एक सप्ताह पहले रेण्डमाइजेशन की प्रक्रिया प्रारंभ करेंगे। इसमें जिला निर्वाचन अधिकारी सॉफ्टवेयर का उपयोग कर मतगणना में लगने वाले अमले की आवश्यक संख्या के 120 प्रतिशत कर्मियों का चयन करेंगे। इसमें गणना पर्यवेक्षक/गणना सहायक/माइक्रो पर्यवेक्षक और रिजर्व अमला शामिल होगा। इस प्रारंभिक प्रक्रिया में चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक की उपस्थिति आवश्यक नहीं होगी। इस प्रक्रिया का उद्देश्य अमले को चिन्हित और चयनित करना है। इस अमले की जिले के किसी भी विधानसभा क्षेत्र में गणना पर्यवेक्षक/गणना सहायक/माइक्रो पर्यवेक्षक के रूप में तैनाती की जायेगी। रेण्डमाइजेशन की इस स्थिति में गणना स्टॉफ को यह कतई नहीं बताया जायेगा कि उनकी तैनाती किस विधानसभा क्षेत्र में होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विधानसभा क्षेत्रवार रेण्डमाइजेशन की कार्रवाई गणना शुरू होने के 24 घंटे पहले पर्यवेक्षक की उपस्थिति में की जायेगी। इसके बाद रिटर्निंग ऑफीसर गणना कर्मियों को विधानसभा क्षेत्रवार नियुक्ति-पत्र देंगे।
गणना हॉल में गणना पर्यवेक्षक/गणना सहायक/माइक्रो पर्यवेक्षक को टेबल आवंटन के लिये रेण्डमाइजेशन की कार्रवाई संबंधित रिटर्निंग ऑफीसर द्वारा पर्यवेक्षक की उपस्थिति में मतदान के दिन प्रातरू 5 बजे की जायेगी।
क्र-64/2013/900/वर्मा

Friday, 13 September 2013

B-JANSAMPARK NEWS 13-9-13

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
प्रभारी मंत्री का दौरा कार्यक्रम निरस्त
बुरहानपुर (13 सितम्बर 2013)- मध्य प्रदेश शासन में राज्यमंत्री नगरीय प्रशासन व विकास विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री मनोहर उंटवाल का 14 सितम्बर का दौरा कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर हो गया है।
क्र-59/2013/895/वर्मा

JANSAMPARK NEWS 13-9-13

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
स्पर्श अभियान 2013
बुरहानपुर में आयोजित मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 207 का हुआ पंजीयन
115 मनोरोगियों का मेडिकल बोर्ड ने किया परीक्षण
6 मानसिक अस्वस्थ्य को मनोचिकित्सक श्री पॉल ने इंदौर किया रैफर
16 सितम्बर को खकनार में लगेगा अगला शिविर
बुरहानपुर-( 13 सितम्बर 2013 ) - जिले में स्पर्श अभियान के अंतर्गत समाज के पिड़ीत एवं उपेक्षित निःशक्त व्यक्तियों के जीवन में आशा की किरण जगाने एवं उनके उत्थान में सहयोगी बनने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिस कड़ी में आज शुक्रवार को जिला चिकित्सालय बुरहानपुर में पहला मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित हुआ। प्रातः 10.30 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चले परीक्षण शिविर में 207 मनोरोगियों ने अपना पंजीयन कराया। जिसमें शहरी क्षेत्र के 154 और बुरहानपुर जनपद पंचायत की इस शिविर के लिये चिन्हित 15 ग्राम पंचायतों के 53 लोगों का पंजीयन हुआ।
जिस पर इंदौर से आये मनोचिकित्सक डॉ. यू.एस.पॉल की अध्यक्षता में 115 मानसिक रोगियों का आडिज्म (स्वपरायण्ता), सेरीब्रल पाल्सी, (प्रमस्तिक घात) मानसिकता मंदता (मेंटल रिर्टाडेसन) और बहुविकलांग व्यक्तियों का परीक्षण किया गया। जिसमें से मनोचिकित्सक श्री पॉल ने 7 मानसिक अस्वस्थ्य मरीजों को परीक्षण उपरांत मनोचिकित्सालय इंदौर के लिये रैफर भी किया। इस अवसर पर डॉ.एम.पी.गर्ग और डॉ.बी.डी.गट्टानी ने भी रोगियों का परीक्षण किया।
मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के अंतर्गत सामाजिक न्याय विभाग द्वारा विशेष काउंटर लगाकर 300 हितग्राहियों के निरामय योजना के आवेदन पत्र भी भरवाये गये। शिविर में बैंक ऑफ इंडिया द्वारा विशेष स्टॉल लगाकर 56 हितग्राहियों के खाते भी खोले गये।
इसके साथ ही सामाजिक न्याय विभाग द्वारा आयोजित मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 160 मनोरोगियों की एकल एवं उनके पालको के साथ निःशुल्क संयुक्त रूप से फोटोग्राफी कराकर 4-4 के सेट में उन्हें उपलब्ध कराई गई।
कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने भी शिविर का निरीक्षण किया, और अच्छे प्रबंधन की सराहना भी की। इस इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरेश्वरसिंह भी उनके साथ थे।
अगला शिविर खकनार में:-  स्पर्श अभियान के अंतर्गत जिले में आयोजित हो रहे मानसिक स्वास्थ्य शिविर की कड़ी में अगला आयोजन आगामी 16 सितम्बर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खकनार में आयोजित होगा। जिसके बाद -
ऽ    18 सितम्बर को प्रातः 10.30 से शाम 5 बजे तक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर में।
ऽ    और 20 सितम्बर को प्रातः 10.30 से शाम 5 बजे तक सामुदायिक केन्द्र नेपानगर में आयोजित होगे।
शिविर में प्रभारी उपसंचालक सामाजिक न्याय विजय पचौरी, सीईओ जनपद बुरहानपुर राकेश शर्मा, जिला मनरेगा अधिकारी अफसर खान और सहायक परियोजना अधिकारी प्रवीण पटेल समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
टीपः-
क्र-54/2013/890/वर्मा


शालेय शिक्षामंत्री श्रीमती चिटनीस आज जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेगी
बुरहानपुर (13 सितम्बर 2013) - मध्य प्रदेश शासन में स्कूल शिक्षामंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस आज शनिवार को प्रातः 11 बजे तारापाटी पंचायत के ग्राम करोली में पहुंचकर जनसंपर्क करेगी। जिसके बाद वह दोपहर 3 बजे ग्राम जसोंदी में हाई स्कूल भवन के लोकार्पण समोराह में हिस्सा लंेगी। जिसके बाद वह शाम 7.30 बजे मिलचाल में आयोजित महाआरती में सम्मिलित होगी। तत्पश्चात श्रीमती चिटनीस रात्रि 8 बजे ग्राम लोनी में सत्संग एवं कीर्तन महोत्सव में भाग लेंगी।
    इसी प्रकार शालेय शिक्षामंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस 15 सितम्बर को प्रातः 10.30 बजे सिंधी बस्ती स्थित पुरूषार्थी हॉयर सेकेण्डरी स्कूल भवन का लोकार्पण करेंगी। जिसके बाद वह दोपहर 12.30 बजे गुरूद्वारा बड़ी संगत में आयोजित वैवाहिक समारोह में शिरकत करने के बाद दोपहर 1 बजे खंडवा के लिये प्रस्थान करेगी, और देर शाम पुनः बुरहानपुर पहुंचकर विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।
क्र-55/2013/891/वर्मा


आज जिले के प्रवास पर रहेगे प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग व जिले के प्रभारी मंत्री श्री उंटवाल
बुरहानपुर (13 सितम्बर 2013) - मध्य प्रदेश शासन में राज्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग व जिले के प्रभारी मंत्री श्री मनोहर उंटवाल आज जिले के प्रवास पर रहेगें। वह प्रातः 9.30 बजे शासकीय विश्राम गृह में पहुंचेगे। जिसके बाद वह प्रातः 11 बजे तहसील खकनार के ग्राम निमंदड़ में आयोजित सावली डेम परियोजना का भूमिपूजन, बीआरजीएफ योजना के अंतर्गत निर्मीत सामुदायिक भवन का लोकार्पण और आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा बनाये जाने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन करेगें।
जिसके बाद प्रभारी मंत्री श्री उंटवाल दोपहर 12 बजे निमदड़ से बदनावर के लिये प्रस्थान करेगें।
क्र-56/2013/892/वर्मा


नैतिक मतदान पर जिलों में प्रतियोगिताएँ होंगी
बुरहानपुर (13 सितम्बर 2013)- मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिये स्वीप प्लॉन के जरिये मतदाताओं को निरंतर जागरूक एवं शिक्षित किया जा रहा है। इसी सिलसिले में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने समस्त कलेक्टर को पत्र भेजकर नैतिक मतदान विषय पर जिले की सभी शैक्षणिक संस्थाओं में प्रतियोगिताएँ करने के निर्देश दिये हैं। प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ स्थान अर्जित करने वाले तीन विद्यार्थी को पुरस्कृत करने को भी कहा गया है।
शैक्षणिक संस्थाओं में चयनित विद्यार्थियों के बीच पहले जिला-स्तर तथा फिर राज्य-स्तर पर प्रतियोगिता कराने के निर्देश दिये गये हैं। पोस्टर, केंटीन, वाद-विवाद, लेख, नाटक, गुब्बारा, रंगोली तथा कलेक्टर द्वारा निर्धारित अन्य विषयों पर प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा सकेंगी। प्रतियोगिताओं में रुपया, शराब या अन्य प्रलोभन लेकर वोट देना दण्डनीय अपराध, डरा-धमकाकर वोट देने से रोकना तथा वोट माँगना दण्डनीय अपराध है, जैसे विषय रेखांकित किये जायेंगे। प्रतियोगिताओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करवाने को भी कहा गया है।
जिले में प्रतियोगिताओं की जानकारी मीडिया पार्टनर को भी देने के निर्देश दिये गये हैं। प्रतियोगिताओं की रिकार्डिंग कर जिलों की वेबसाइट तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के फेसबुक अकाउंट में भी डालने को कहा गया है।
प्रतियोगिताएँ विधानसभा चुनाव के पहले कम से कम तीन बार प्रत्येक जिले में आयोजित करवाने के निर्देश दिये गये हैं। पहला चरण आगामी 20 सितम्बर, दूसरा चरण 10 अक्टूबर तथा तीसरा चरण 30 अक्टूबर तक पूर्ण करवाने को कहा गया है। प्रतियोगिताओं की रूपरेखा तथा प्रगति प्रतिवेदन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को भेजने के निर्देश दिये गये हैं।
क्र-57/2013/893/वर्मा

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
5 सेक्टरों में दौड़ प्रतियोगिता संपन्न
500 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
बुरहानपुर (13 सितम्बर 2013)- मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला में फोफनार सेक्टर में दौड़ प्र्रतियोगिता फोफनार हॉयर सेकेण्डरी स्कूल परिसर में आयोजित की गई थी। दौड़ के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में खेल भावना को प्रोत्साहन एवं जनचेतना का प्रचार-प्रसार निरंतर किया जा रहा है। इसी कड़ी में निम्बोला, धुलकोट, ईच्छापुर और बहादरपुर में दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें काफी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। दौड़ कार्यक्रम में ग्रामीणों की भी सहभागिता रही। फोफनार सेक्टर में बालक-बालिकाओं में दौड़ के प्रति कॉफी उत्साह देखा गया।
प्रतियोगिता के आयोजन में विकासखंड समन्यवक बुरहानपुर अशोक त्रिपाटी द्वारा नवांकुर संस्थाओं एवं प्रस्फुटन समितियों से शिक्षकगणों से और ग्राम के सामाजिक कार्यकर्ताओं से समन्वय बनाकर पांच सेक्टरों में प्रतियोगिताएं संपन्न कराई गई। इस प्रतियोगिता में लगभग 500 प्रतिभागियों ने भाग लिया। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को 2 अक्टुबर को प्रमाण पत्र प्रदान किये जायेगें।
टीपः-फोटोग्राफ संलग्न
 क्र-58/2013/894/वर्मा

Thursday, 12 September 2013

JANSAMPARK NEWS 12-9-13

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
क्षतिग्रस्त कुंडियों का करें पुनः निर्माण
नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री अवस्थी ने दिये निर्देष
नेपानगर सीएमओ को आगामी 6 माह में ओवरहेड टैंक का निर्माण पूर्णः करने के भी दिये आदेष
बुरहानपुर (12 सितम्बर 2013) - जिले में स्थित विष्व की अद्भुत भूमिगत जल संरचना में शामिल कुंडी भंडारे की क्षतिग्रस्त कुंडियों के पुनः निर्माण के निर्देष कलेक्टर आषुतोष अवस्थी ने दिये है। उन्होनें यह आदेष गुरूवार को कलेक्टोरेट में आयोजित नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में नगर निगम आयुक्त को दिये। इसके साथ ही कलेक्टर श्री अवस्थी ने कुंडी भंडारे की भूमिगत जल संरचना के अंदर के हिस्सें में एलईडी लाईट लगवाने और सोलर पैनल के माध्यम से उनमें विद्युत प्रदाय करने के निर्देष भी दिये। ताकि सौर उर्जा के कारण करंट का खतरा ना रहे। जिले की नगरीय निकायों की बैठक में कलेक्टर श्री अवस्थी ने मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना, बीआरजीएफ और सांसद व विधायक निधी से हो रहे विकास कार्यो की प्रगति की समीक्षा भी की।
ओवरहेड टैंक का काम 6 माह में करें पूर्ण:- नगरीय निकाय की समीक्षा बैठक में कलेक्टर आषुतोष अवस्थी ने नगर पालिका परिषद् नेपानगर में मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना, बीआरजीएफ और सांसद व विधायक निधी से हो रहे निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा की। जिस पर उन्होनें सीएमओ नेपानगर को निर्माधीन ओवरहेड टैंक का कार्य आगामी 6 माह में पूर्ण करने के आदेष दिये।
शाहपुर सीएमओ को दिये निर्देष:- समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री अवस्थी ने नगर पंचायत शाहपुर में भी हो रहे विकास कार्यो की समीक्षा की। साथ ही सीएमओ शाहपुर को नगर पंचायत द्वारा 15 लाख रूपये की लागत से बनाये जा रहे सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देष दिये।
समय सीमा में पूर्ण करे कार्य:- कलेक्टर आषुतोष अवस्थी ने नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में नगर निगम आयुक्त एवं दोनो सीएमओ से सांसद एवं विधायक निधी के कार्यो की समीक्षा करते हुए उन्हें समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देष दिये। साथ ही उन्हें जल्दी से जल्दी लंबित कार्यो की प्रषासकीय स्वीकृति जारी करने के आदेष भी दिये।
    इसके साथ ही समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री अवस्थी ने मुख्यमंत्री शहरी अनुसंरचना विकास योजना के सभी कार्य औपचारिकता पूर्ण कर जल्द से जल्द प्रारंभ कराने के निर्देष भी दिये।
    बैठक में नगर पालिका परिषद् नेपानगर की अध्यक्ष श्रीमती मधुसिंह चौहान, नगर पंचायत शाहपुर के अध्यक्ष रामभाउ सोनवणे, नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव, सीएमओ नेपानगर धिरेन्द्र सिकरवार और शाहपुर सीएमओ गणेष दुबे उपस्थित थे।
क्र-44/2013/880/वर्मा

स्पर्श अभियान 2013
जिले में पहले मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन आज
संभाग के प्रमुख मनोचिकित्सक करेगें परीक्षण
बैठेगा विकलांगता बोर्ड
 - जिले में स्पर्श अभियान के अंतर्गत समाज के पिड़ीत एवं उपेक्षित निःशक्त व्यक्तियों के जीवन में आशा की किरण जगाने एवं उनके उत्थान में सहयोगी बनने के उद्देश्य से मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिस कड़ी में पहला मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आज शुक्रवार को जिला चिकित्सालय बुरहानपुर में आयोजित होगा। प्रातः 10.30 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक आयोजित होने वाले इस शिविर में आडिज्म (स्वपरायण्ता), सेरीब्रल पाल्सी, (प्रमस्तिक घात) मानसिकता मंदता (मेंटल रिर्टाडेसन) और बहुविकलांगता व्यक्तियों का परीक्षण होगा। साथ ही उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत लाभान्वित किया जायेगा।
शिविर में आये लोगों का परीक्षण इंदौर से आ रहे मनोचिकित्सक डॉ.यू.एस.पाल करेगें। वही मेडिसीन के लिये डॉ.एम.पी.गर्ग और शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ.बी.डी.गट्टानी भी परीक्षण करेगें।
यह मिलेगी निःशुल्क सुविधायें:- शिविर में मानसिक रोगियों को यह सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जायेगी। जिसमें -
ऽ    विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परीक्षण उपरांत निःशुल्क चिकित्सा, प्रमाण पत्र, रेल्वे रियायती प्रमाण-पत्र।
ऽ    शल्य चिकित्सा एवं चिन्हांकन करना।
ऽ    500 रूपये प्रतिमाह विशेष अनुदान सहायता के लाभ हेतु आवेदन फार्म भरवायें जायेगें।
ऽ    निरामय स्वास्थ्य बीमा योजना का पंजीयन।
ऽ    लीगल गार्जियनशीप के आवेदन फार्म भरवाना।
ऽ    विकलांग शिक्षारत् बच्चों को विकलांग छात्रवृत्ति का लाभ।
ऽ    विशेष विद्यालयों में शिक्षण प्रशिक्षण एवं पुर्नवास की व्यवस्था।
यह दस्तावेज होगें आवश्यक:- परीक्षण शिविर में आने वाले मानसिक रोगियों को आवश्यक दस्तावेजों का लाना होगा। जिसमें -
ऽ    शिविर में निःशक्तजनों को अथवा उनके परिजनों को अपने साथ निम्नानुसार आवश्यक दस्तावेज लाना होगा।
ऽ    तीन संयुक्त फोटो, माता-पिता अथवा पालक के साथ निःशक्त व्यक्ति का।
ऽ    दो सिंगल फोटो निःशक्तजन के।
ऽ    निवास का प्रमाण-पत्र (जैसेः- मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, इत्यादि) ।
ऽ    पूर्व का बना चिकित्सा प्रमाण-पत्र।
क्र-45/2013/881/वर्मा

सृजन योजनाअन्तर्गत सेक्टर स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न
बुरहानपुर (12 सितम्बर 2013) - मध्य प्रदेष जन अभियान परिषद् विकासखण्ड खकनार सेक्टर नावरा में प्रस्फुटन ग्राम घाघरला में सृजन योजना अन्तर्गत सेक्टरस्तरीय सांस्कृति कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें 4 ग्रामों की लोक गीत मण्डलीया सिंधखेड़ा रैयत, डालमुह, गोराडिया एवं घाघरला द्वारा भागलीया गया जिसमें मण्डलीयों द्वारा 10 मीनट के निर्धारित समय में प्रस्तुत दी गई प्रस्तुत में लोक गीत, लोक संगीत, भजन कितन आदि विषयों पर प्रस्तुती दी गई जिसमें पूर्व गठित चयन समिति सदस्य जिला समन्वयक महेष कुमार खराडे़, प्रखर वर्चस्वी नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि मोहन जोषी, बहुद्देषीय विकास समिति सिवल नवांकुर संस्था के सचिव मोईनुद्दीन सिद्धीकी, इन्दरसिंग राठौर, सतिष धुर्वे, प्रकाष पल्लवी, बर्मा सिंग सम्मिलित थे।
चयन समिति के निर्णय से सांस्कृतिक सेक्टरस्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रस्फुटन ग्राम सिंधखेडा रैयत को प्राप्त किया तथा द्धितीय स्थान पर प्रस्फुटन ग्राम घाघरला की भजन मण्डली प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन विकासखण्ड समन्वयक अमजद खान द्वार किया गया कार्यक्रम के दौरान ग्राम के 200 दर्षक उपस्थित हुयें कार्यक्रम के दौरान शासन द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी संबंधी प्रॉम्पलेट, पोस्ट, एवं बी.पी.एल. परिवारों को किचन गार्ड किट का वितरण भी किया गया कार्यक्रम का आभार ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति घाघरला के राजु राठौर द्वारा किया गया।
टीपः- फोटोग्राफ संलग्न
क्र-46/2013/882/वर्मा

चुनाव के दौरान महत्वपूर्ण घटनाओं की वीडियोग्राफी होगी
बुरहानपुर (12 सितम्बर 2013)- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान महत्वपूर्ण घटनाओं की वीडियोग्राफी करवाई जायेगी। इसमें निर्वाचन की विभिन्न प्रक्रिया भी शामिल है।
आयोग के निर्देशों के अनुरूप पब्लिक केम्पेन की अवधि, पोलिंग के दिन, विभिन्न चुनाव सामग्री, पोस्टल बैलेट बॉक्स का परिवहन एवं प्राप्ति, मतगणना एवं परिणाम की घोषणा की वीडियो रिकार्डिंग करवाई जायेगी। इसके अलावा ई.वी.एम. के फर्स्ट एवं सेकेंड रेण्डमाइजेशन, ई.वी.एम. के गोडाउन खोलने एवं बंद करने के समय, अभ्यर्थी द्वारा नामांकन-पत्र दाखिल करने, स्थैतिक निगरानी टीम (एस.एस.टी.) एवं उड़न दस्ते की कार्यवाही, क्रिटिकल बूथ, विशिष्ट कार्यक्रम एवं अन्य घटनाओं की वीडियोग्राफी होगी।
आयोग के निर्देश पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा समस्त कलेक्टर को उक्त विषयों पर वीडियोग्राफी करवाये जाने के निर्देश पूर्व में ही दिये जा चुके हैं। निर्देशों में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी को वीडियोग्राफर एवं वीडियो कैमरों की आवश्यकता का आकलन कर व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।
क्र-47/2013/883/वर्मा

हज-यात्रियों की उड़ान की जानकारी वेबसाइट पर रहेगी
एसएमएस, डाक तथा दूरभाष पर भी मिलेगी सूचना
बुरहानपुर (12 सितम्बर 2013)- मध्यप्रदेश राज्य हज-कमेटी के माध्यम से इस वर्ष हज-यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की जानकारी उनकी उड़ान की यात्रीवार तिथि को हज-कमेटी ऑफ इण्डिया ने वेबसाइट पर डालना शुरू कर दिया है। कमेटी की वेबसाइट  www.hajcommittee.com है। भोपाल तथा इंदौर इम्बारकेशन पाइंट से जाने वाले सभी हज-यात्री अपनी उड़ान की दिनांक वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। अध्यक्ष स्टेट हज-कमेटी डॉ. सनवर पटेल के अनुसार हज-यात्रियों को हज ट्रांजिट केम्प पर यात्रा पर जाने के लिये उपस्थित होने की तिथि की सूचना हज-कमेटी द्वारा यात्रियों के मोबाइल पर एसएमएस तथा दूरभाष के माध्यम से भी दी जा रही है।
हज-यात्रियों को अपनी उड़ान की दिनांक से 48 घंटे पहले पे-इन-स्लिप की मूल पिलग्रिम कॉपी के साथ अपने-अपने इम्बारकेशन पाइंट पर समस्त तैयारियों के साथ आवश्यक रूप से रिपोर्ट करना होगा। भोपाल इम्बारकेशन पाइंट से 26 सितम्बर से एक अक्टूबर, 2013 तक तथा इंदौर इम्बारकेशन पाइंट से 2 से 7 अक्टूबर तक हज-यात्री उड़ान भरेंगे। हज-कमेटी द्वारा यात्रियों को एसएमएस, डाक तथा दूरभाष के माध्यम से सूचना दी जा रही है। इसके अलावा हज-यात्री हज-कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई की वेबसाइट
http://www.hajcommittee.com@ या राज्य हज-कमेटी की वेबसाइट http://www.mphajcommittee.com@ से हज-यात्रा संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये राज्य हज-कमेटी के दूरभाष क्रमांक 0755-2530139 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।
क्र-48/2013/884/वर्मा


जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
1 दिवसीय कार्यशाला संपन्न
आंगनवाड़ी केन्द्रों में सांप सीढ़ी खेल के माध्यम से कम करेगें कुपोषण
बुरहानपुर ( 12 सितम्बर 2013) - व्यवहार परिवर्तन कराते हुए अंर्तवैयक्तिक संचार के माध्यम से प्रभावी संवाद कायम करने के लिये समझ बनाने के उद्देश्य से बाल विकास परियोजना अधिकारियों एवं पर्यवेक्षक की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन आज गुरूवार को नवीन संयुक्त जिला कार्यालय के महिला बाल विकास विभाग के कार्यालय में किया गया। इस कार्याशाला में प्रभावी गृहभेंट करने एवं परामर्श कौशल विकसीत करने के तरीकों एवं उनमें आने वाली बाधाओं के संबंध में ग्राम भारती संस्था बैतुल के सिद्धार्थ संेगर एवं डॉ. इशरत खान द्वारा सांप सिढ़ी के खेल के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया।
इस प्रशिक्षण में बच्चों के 2 वर्ष तक की आयु हेतु पोषण आहार तालिका पर चर्चा कर 6 माह तक स्तनपान एवं 6 माह पश्चात स्तनपान के साथ उपरी आहार की शुरूआत के महत्व को बताते हुए पोषण आहार क्यो, किस प्रकार, कितनी मात्रा में और कितनी बार दिया जाना चाहिए को उदाहरण के माध्यम से समझाया गया।
हितग्राही माताओं और परिवारों में गर्भवती माताओं व बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने के लिये समुदाय में जीत की भावना पैदा करना जरूरी है। जीत कुपोषण पर, जीत स्वास्थ्य बिगड़ने के लिये जिम्मेदार वातावरण पर, जीत कुरूतियों पर और महिलाओं की परिवार में स्थिती पर के उद्देश्य से कार्याशाला में जीत जरूरी है, खेल का आयोजन सांप सीढ़ी के माध्यम से आंगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों की माताओं एवं जनसमुदाय को जागृत करने में किया जायेगा। यह खेल जनसमुदाय व हितग्राहियों में बच्चों की उम्र 6 माह पूर्ण होने पर उसे अनिवार्य रूप से उपरी आहार दिये जाने की आवश्यकताओं को प्रदर्शित करता है।
कार्यशाला में जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी अब्दुल गफ्फार खान, परियोजना अधिकारी बुरहानपुर, ग्रामीण एव ंनायाब तहसीलदार हितेन्द्र भावसार और समस्त पर्यवेक्षक एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
टीपः- फोटोग्राफ संलग्न
क्र-49/2013/885/वर्मा

बहादरपुर सेक्टर में स्वास्थ्य षिविर सम्पन्न
190 हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण
बुरहानपुर (12 सितम्बर 2013) - ‘‘आओं बनायें अपना मध्यप्रदेष‘‘ कार्यक्रम के अन्तर्गत विषेष क्रार्यक्रमों की श्रृख्ला में ग्राम बहादरपुर में मध्यप्रदेष जन अभियान परिषद् एवं सामुदियक स्वास्थ्य केन्द्र लोनी सें समन्वय बनाकर आरोग्य केन्द्र बहादरपुर में स्वास्थ्य षिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. नंदनी झारा द्वारा षिविर के माध्यम से सरर्दी, खासी, जुकाम और मौसमी बिमारीयों के मरीजों का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया।
 षिविर में निःषुल्क गोली दवा का वितरण भी किया गया। डॉ. नंदनी झारा द्वारा हितग्राहीयों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की हिदायत दी गई। स्वास्थ्य षिविर में ग्राम बहादरपुर, लोनी, बिरोदा, चिंचाला और पांतोडा के ग्रामीणो एवं स्कुली बच्चों का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया। षिविर के दौरान मध्यप्रदेष जन अभियान परिषद् के विकासखण्ड समन्वयक अषोक त्रिपाठी द्वारा शासन के द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई एवं योजनाओं से संबंधित पुस्तके पाम्पलेट कलेण्डर का वितरण किया गया। षिविर के दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ता ममता बेंजामिन, लक्ष्मी श्रवणेकर, निर्मला पाटिल, संध्या सोनी, सुलभा जेकर, योगीराज पाटकर, फार्मस्टि, आषा कार्यकर्ता प्रतिभा महाजन, अरूणा महाजन, मंगला महाजन और नंवाकुंर संस्था प्रतिधिनी रघुनाथ महाजन, भगवानदास महाजन का विषेष सहयोग रहा। आभार प्रदर्षन प्रस्फुटन समिति सचिव लता कोगे द्वारा किया गया। इसी दौरान विषेष कार्यक््रम की श्रृखंला में धुलकोट, फोफनार, ईच्छापुर, बहादरपुर, निंबोला में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
टीपः- फोटोग्राफ संलग्न
क्र-50/2013/886/वर्मा

नगर विकास प्रस्फुटन समिति बैठक संपन्न
बुरहानपुर (12 सितम्बर 2013) - मध्य प्रदेष जन अभियान परिषद विकासखंड बुरहानपुर द्वारा आज गुरूवार को नगर विकास प्रस्फुटन समिति बुरहानपुर की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला समन्वयक महेष खराडे़ द्वारा महिला सषक्तिकरण एवं जन चेतना संबंधित जानकारी महिलाओं को दी गई। साथ ही नगर विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा बुरहानपुर नगर में सामजिक समरसता, षिक्षा, स्वास्थ्य, कुपोषण, स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषय पर कार्य करने का आव्हान किया गया। बैठक में सामजिक कार्यकर्ता मुकेष शाह ने प्रदेष के मुखिया षिवराजसिंह चौहान की योेजनाओं के बारे में विस्तार से बताया कि साथ ही प्रदेष की स्कूल षिक्षामंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस द्वारा बुरहानपुर नगर में किये गये जन कल्याण कार्यो की जानकारी महिलाओं की दी गई।
बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता समर्थ चिटनीस द्वारा कन्या भ्रुण हत्या और घटते हुए लिंगानुपात पर चर्चा करते हुए मातृषक्ति को आव्हान किया महिलाएं बुरहानपुर में समाज में रोलमॉडल के रूप के सामने आयें। और जनचेतना और संगठन शक्ति के माध्यम से बरहानपुर में नारी शक्ति का परचम लहराये।
बैठक में विकासखंड समन्वयक अषोक त्रिपाटी द्वारा संचालन किया गया। नंवाकुर संस्था निखिल षिक्षण तथा बहुउपदेषीय विकास संस्था बुरहानपुर के अध्यक्ष नरेन्द्र प्रजापति, खुषबु तिवारी, नगर विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष सरोज राजपुत, सरला सोनी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। बैठक में 100 से अधिक महिलाएं उपस्थित थी।
टीपः-फोटोग्राफ संलग्न
क्र-51/2013/887/वर्मा

अंतरिम सूची जारी
बुरहानपुर (12 सितम्बर 2013) - कृषि उपज मंडी समिति बुरहानपुर ने अनुसूचित जनजाति संगर्व के सहायक ग्रेड-3 के रिक्त पदों की पूर्ति के लिये प्राप्त आवेदन पत्रों के परीक्षण उपरांत पात्र तथा अपात्र पाये गये अभ्यर्थियों की सूची कृषि उपज मंडी समिति बुरहानपुर एवं कार्यालय कलेक्टर के सूचना पटल पर 11 सितम्बर 2013 को प्रकाषित की गई है। सर्व संबंधितों को आपत्ति प्रस्तुत करने हेतु 10 दिवस का समय दिया गया है। वह अपनी आपत्ति निर्धारित समय सीमा में कार्यालय कलेक्टर बुरहानपुर में प्रस्तुत कर सकते है।
क्र-52/2013/888/वर्मा

Wednesday, 11 September 2013

JANSAMPARK NEWS 11-9-13

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
निष्पक्ष एवं निर्भीक निर्वाचन करायेगें संपन्न - संभागायुक्त श्री दुबे
कमिश्नर एवं आईजी ने की निर्वाचन कार्यो की समीक्षा
अवैध शराब पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश
बुरहानपुर (11 सितम्बर 2013) - निर्वाचन का कार्य सर्वोपरी है, जिले में हम निष्पक्ष और निर्भीक चुनाव करायेगें। यह बात जिले के निरीक्षण में आये संभागायुक्त श्री संजय दुबे ने कही। साथ ही उन्होनें निर्वाचन कार्य की समीक्षा बैठक में अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशो की समय सीमा में कार्यवाही सुनिश्चित करने के आदेश भी दिये।   
संभागायुक्त इन्दौर संजय दुबे ने नवीन संयुक्त जिला कार्यालय में दो चरणों में समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होनें प्रथम चरण में संभाग के पुलिस महानिरीक्षक विपीन माहेश्वरी के साथ निर्वाचन 2013 की समीक्षा की। वही द्वितीय चरण में उन्होनें जिले में बीपीएल कार्डो की स्थिती, खाद्य सुरक्षा बिल, कुपोषण और शासकीय चिकित्सालयों की सुविधाओं की समीक्षा की। इस दौरान संभागायुक्त श्री दुबे ने दोपहर 2 बजे भोपाल से आयोजित होने वाली विडीयो कान्फ्रेंस में बुरहानपुर से भाग लिया। निर्वाचन बैठक के दौरान डीआईजी योगेश चौधरी भी उपस्थित थे।
समीक्षा बैठक में संभागायुक्त इंदौर श्री दुबे ने जिला आबकारी अधिकारी को जिले में अवैध शराब पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिये। वही निर्वाचन के दौरान किसी भी स्थिती व दबाव में शराब के अवैध परिवहन एवं बिक्री अथवा वितरण पर रोक लगाने के सख्त आदेश भी दिये। उन्होनें कहा कि निर्वाचन के दौरान अवैध शराब बिक्री और परिवहन की कोई भी शिकायत नही आनी चाहिए। अन्यथा ठेकेदार और अपने कर्तव्यों में ढील बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।
इसके साथ ही अधिकारी द्वय ने अपनी समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक अविनाश शर्मा से शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन कराने हेतु की गई, तथा की जाने वाली व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की व आवश्यक निर्देश भी दिये। उन्होनें निर्वाचन 2013 की समीक्षा बैठक में उन्होनें -
ऽ    मोबाईलिंग के लिये दूरी के स्थान पर समय का विशेष ध्यान देते हुए सेक्टरों की संख्या पुनः निर्धारित करने के निर्देश दिये।
ऽ    प्रत्येक सेक्टर अधिकारी को एक-एक रिजर्व ई.वी.एम.मशीन देने के निर्देश दिये।
ऽ    वही शेडो ऐरिया में नेटवर्किंग के लिये वन विभाग से समन्वय कर वायरलेस सेट उनसे प्राप्त करने के निर्देश दिये। साथ ही उसकी फ्रिक्वेन्सी पुलिस विभाग के वायरलेस सेट सिस्टम से पेंच करने के आदेश भी दिये।
ऽ    साथ ही वल्नरेबल एवं संवेदनशील मतदान केन्द्रों की समीक्षा कर पुनः निर्धारण करने के निर्देश दिये।
ऽ    आदतन अपराधियों के विरूद्य प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने के आदेश भी कमिश्नर एवं आई जी ने दिये।
ऽ    साथ ही बैठक में कमिश्नर एवं आईजी ने कलेक्टर एवं एसपी को सीमावर्ती जिले के अधिकारियों के साथ बार्डर मिटींग करने तथा चुनाव के समय उनसे सहयोग लेकर बार्डर पर चेक पोस्ट लगवाने के निर्देश दिये।
ऽ    वही तहसीलदारों और थानेदारों को भी संबंधित सीमावर्ती क्षेत्र के अधिकारियों के साथ समन्वय कर बार्डर मिटींग करने के आदेश दिये।
ऽ    इसके साथ दोनों ही संभागीय अधिकारियों ने जिले में आगामी विधानसभा निवार्चन 2013 के लिये किये गये अभ्यास कार्य की सराहना भी की।
ऽ    माईक्रो आब्जर्वर के रूप में केन्द्र सरकार के जिले में पदस्थ अधिकारियों एवं बैंक अधिकारियों को तैनात करने के आदेश भी दिये।

विकास कार्यो की कि समीक्षा
खाद्य सुरक्षा बिल संबंधी डाटा एन्ट्री के कार्य को 7 दिवसों में पूर्ण करने के दिये निर्देश
बोगस बीपीएल कार्डो को निरस्त करने के भी दिये आदेश
7 दिनों में पूर्ण करें डाटा एन्ट्री का कार्य:- विडीयों कान्फ्रेंस के बाद समीक्षा बैठक के द्वितीय चरण में संभागायुक्त संजय दुबे ने जिले में चल रहे खाद्य सुरक्षा बिल के अंतर्गत समग्र पोर्टल में हो रही डाटा एन्ट्री के कार्य की गहन समीक्षा की। जिस पर उन्होनें डाटा एन्ट्री का कार्य धीमी गति से होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए उसमें तेजी लाने के निर्देश दिये। इतना ही नही आगामी 7 दिनों में इसे रात-दिन कार्य कर हर हाल में पूर्ण करने के आदेश भी संबंधित अधिकारियों को दिये। साथ ही उन्होनें जिला खाद्य अधिकारी को प्रतिदिन निर्धारित फार्मेट में डाटा फिडींग की रिपोर्टिंग करने के सख्त निर्देश भी दिये।
बोगस राशन कार्डो को सख्ती से करें निरस्त:- समीक्षा बैठक में कमिश्नर श्री दुबे ने जिले में बीपीएल कार्डो की संख्या पर नाराजगी जाहिर करते हुए उनके सत्यापन कराकर बगैर किसी दबाव एवं किसी भेदभाव के कार्डो को सख्ती से निरस्त करने के आदेश भी संबंधित अधिकारियों को दिये।
मानसिक मंदता स्वास्थ्य परीक्षण शिविर की कि समीक्षा:- श्री दुबे ने स्पर्श अभियान के अंतर्गत जिले में आगामी 13 से 20 सितम्बर तक लगाये जाने वाले 4 विशेष शिविरो के दौरान मानसिक और बहुविकलांगजन के बनाये गये मेडिकल प्रमाण पत्र व लीगल गार्जियन प्रमाण पत्र, भरवाये गये निरामय स्वास्थ्य बीमा के फार्म, दिये गये विशेष अनुदान, निःशक्त छात्रवृत्ति, कृत्रिम अंग उपलब्ध कराये जाने के निर्देश देते हुए करेक्टिव सर्जरी हेतु निःशक्तजनों को चिन्हांकित करने के आदेश भी दिये।
कुपोषण निवारण पर की समीक्षा:-  संभागायुक्त श्री दुबे ने समीक्षा बैठक में जिले में कुपोषण निवारण के लिये किये जा रहे कार्यो की समीक्षा की। उन्होनें स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और महिला बाल विकास विभाग को संयुक्त रूप से कार्य करते हुए कुपोषण पर नकेल कसने की बात कही। उन्होनें जानकारी देते हुए बताया कि कुपोषण के प्रमुख कारणों में निश्चित समय में टीकाकरण ना होना, जलजनित बीमारियां और पर्याप्त पोषण आहार ना मिलना है।
    इसलिये तीनो ही विभाग अपनी जिम्मेदारियों को सुनिश्चित करते हुए अपने कार्य में तेजी लाये। ताकि कुपोषण के प्रकरणों में बढ़ोतरी ना हो।
मातृ मृत्यु एवं शिशु मृत्यु दर की समीक्षा:- इसके साथ ही संभागायुक्त श्री दुबे ने जिले में मातृ मृत्यु एवं शिशु मृत्यु दर की समीक्षा की। उन्होनें प्रत्येक माता एवं शिशु की मृत्यु की प्रकरणवार समीक्षा कर मृत्यु के कारणों की जांच करने एवं आगामी समय में इन कारणों से मृत्यु ना होने हेतु कारगार उपाय करने के निर्देश जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिये। तथा इसकी निरंतर रिपोर्ट कलेक्टर को प्रस्तुत करने के आदेश भी दिये।
साथ ही उन्होनें जिले की शैक्षणिक संस्थाओं को उत्कृष्ट बनाने एवं विद्यार्थियो को दी जाने वाली विशेष गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदाय करने के जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया।
बैठक में वनमण्डलाधिकारी ए.के.सिंह, जिला पंचायत सीईओ सुरेश्वरसिंह, अपर कलेक्टर प्रकाश चंद्र रेवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विरदे सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।  
टीपः-फोटोग्राफ संलग्न
क्र-40/2013/876/वर्मा

23 नवम्बर को लगेगी नेशनल लोक अदालत
बुरहानपुर (11 सितम्बर 2013) - कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने बताया है कि 23 नवम्बर, 2013 दिन शनिवार को प्रातः 10.30 से शाम 5 बजे तक नेशनल लोक अदालत में राजस्व प्रकरणों के निराकरण के संबंध में जिला एवं तहसील स्तर पर लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। इस लोक अदालत में अपराधिक, सिविल, विद्युत अधिनियम, श्रम, मोटर दुर्घटना दावा, प्रीलिटिगेशन प्रकरण, निगोशिएबिल इंस्टूमेंट एक्ट के अंतर्गत चेक बाउन्स प्रकरण उपभोक्ता फोरम, कुटम्ब न्यायालय, ग्राम न्यायालय, राजस्व न्यायालय तथा अन्य समस्त प्रकरण के प्रकरणों का अधिक से अधिक निराकरण किया जायेगा। संबंधित अधिकारियों को कलेक्टर ने निर्देश जारी कर दिये हैं।
क्र-41/2013/877/वर्मा

गुमाश्ता पंजीयन की प्रक्रिया आज से ऑनलाइन
प्रक्रिया से प्रतिवर्ष लगभग 3 लाख दुकानों और स्थापनाओं को लाभ
बुरहानपुर (11 सितम्बर 2013) - दुकान, व्यावसायिक स्थापना, भोजनालय, होटल आदि के लिये गुमाश्ता लायसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल करते हुए इसे 10 सितम्बर से ऑनलाइन किया जा रहा है। श्रम विभाग की वेबसाइट http://labour.mp.gov.in पर दुकान और स्थापनाओं के गुमाश्ता पंजीयन, नवीनीकरण, पंजीयन फार्म में संशोधन संबंधी आवेदन संस्थान द्वारा सीधे ऑनलाइन भरे जा सकेंगे।
ऑनलाइन आवेदन पर आवेदक को एक डॉकेट नम्बर प्राप्त होगा। इसके माध्यम से आवेदक अपने आवेदन की कार्यवाही की जानकारी प्राप्त कर सकेगा। आवेदक को मोबाइल पर भी एसएमएस के जरिये आवेदन प्राप्ति, स्वीकृति और अस्वीकृति की सूचना मिलेगी। आवेदनकर्त्ता को बार-कोडयुक्त कम्प्यूटरजनित पंजीयन प्रमाण-पत्र प्राप्त होगा।
आवेदक लोक सेवा केन्द्र और जिला श्रम कार्यालय में भी सीधे आवेदन कर सकता है। इसके अलावा उसे वहाँ ऑनलाइन प्रक्रिया सहित दस्तावेज और फीस की जानकारी प्राप्त हो सकेगी। ऐसे आवेदक को भी आवेदन के बाद स्वीकृति या अस्वीकृति पर एसएमएस द्वारा सूचना और कम्प्यूटरजनित बार-कोडयुक्त पंजीयन प्रमाण-पत्र/लायसेंस जारी किया जायेगा।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में लगभग 10 लाख दुकान एवं स्थापना वर्तमान में गुमाश्ता पंजीयन में पंजीकृत हैं। यह पंजीयन 5 वर्ष के लिये होता है। इसलिये लगभग 2 लाख दुकान और स्थापना नवीनीकरण के लिये प्रतिवर्ष आवेदन करती हैं। इसके अतिरिक्त लगभग एक लाख आवेदन प्रतिवर्ष नवीन पंजीयन के लिये प्राप्त होते हैं। इस प्रकार ऑनलाइन प्रक्रिया से प्रतिवर्ष लगभग 3 लाख दुकान एवं स्थापना को लाभ होगा।
क्र-42/2013/878/वर्मा

Tuesday, 10 September 2013

A-JANSAMPARK NEWS 10-9-13

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
विधानसभा निर्वाचन-2013
उम्मीदवार को चुनाव परिणाम की घोषणा के तीस दिन के भीतर देना होगा खर्च का ब्यौरा
जिले में व्यय प्रेक्षक और विधानसभा क्षेत्र में सहायक व्यय प्रेक्षक तैनात होगा
बुरहानपुर (10 सितम्बर 2013) - मध्यप्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में अभ्यर्थी द्वारा प्रतिदिन किये जाने वाले निर्वाचन व्यय पर निगरानी के लिये प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन व्यय तंत्र गठित होगा। निर्वाचन आयोग ने अभ्यर्थियों को निर्वाचन व्यय के लेखों का दैनिक रख-रखाव अनिवार्य रूप से रखने को कहा है। निर्वाचन व्यय लेखा निर्वाचन परिणाम की घोषणा की तिथि से 30 दिन के भीतर प्रस्तुत करना होगा। उम्मीदवारों द्वारा किये गये निर्वाचन व्यय के निरीक्षण के लिये प्रत्येक जिले में कम से कम एक व्यय प्रेक्षक नियुक्त होगा।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) द्वारा निर्वाचन अधिसूचना की तारीख के दिन प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के लिये सहायक व्यय प्रेक्षक (एईओ) नियुक्त किया जायेगा। एईओ केन्द्र सरकार की सेवाओं के अधिकारी या आयकर विभाग के अधिकारी (आईटीओ) होंगे। आयकर, केन्द्रीय उत्पाद शुल्क और लेखा परीक्षा एवं लेखा से जुड़े केन्द्र सरकार एवं केन्द्रीय लोक उपक्रमों के कर्मचारियों को इसमें तरजीह दी जायेगी। जिले में ऐसे अधिकारी न होने पर राज्य कोषागार या वित्त विभाग के अधिकारियों को नामित किया जायेगा। उन्हें वाहन, निजी सुरक्षाकर्मी, स्थानीय सिम कार्ड तथा रिटर्निंग ऑफीसर के कार्यालय परिसर में स्थान उपलब्ध करवाया जायेगा, जिससे वे सभी टीमों, नोडल अधिकारियों और व्यय प्रेक्षक के साथ समन्वय कर सकेंगे।
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक या उससे अधिक वीडियो टीम तैनात की जायेगी। टीम में एक कर्मचारी और एक वीडियोग्राफर रहेगा। आवश्यक होने पर व्यय प्रेक्षक की सिफारिश से अधिक संख्या में टीमें तैनात की जायेंगी। सहायक व्यय प्रेक्षक द्वारा निर्वाचन क्षेत्र में संवेदनशील घटनाओं और सार्वजनिक रैलियों की वीडियोग्राफी का व्यक्तिगत रूप से निरीक्षण किया जायेगा। एक ही दिन में अधिक रैलियाँ, जुलूस होने पर रिकार्डिंग के लिये एक से अधिक वीडियो टीम तैनात होंगी। वीडियो निगरानी दल सहायक व्यय प्रेक्षक की निगरानी में कार्य करेंगे। प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिये कम से कम एक लेखा टीम भी होगी, जिसमें एक कर्मचारी और एक सहायक लिपिक होगा।
क्र-34/2013/870/वर्मा

आज जिले के प्रवास पर रहेंगी शालेय शिक्षामंत्री श्रीमती चिटनीस
बुरहानपुर (10 सितम्बर 2013) - मध्य प्रदेश शासन मेें स्कूल शिक्षामंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस आज जिले के प्रवास पर रहेंगी। वह प्रातः 5.30 बजे सचखंड एक्सप्रेस बुरहानपुर पहुंचेगी। जिसके बाद वह दोपहर 2 बजे पहंचने के धामनगांव पहुंचेगी। जिसके बाद वह शाम 5 बजे जिला चिकित्सालय भवन का भूमिपूजन करेंगी। तत्पश्चात शालेय शिक्षामंत्री श्रीमती चिटनीस रात्रि 8 बजे महर्षि दयानन्द वार्ड में स्थित जड़ियावाड़ी गेट का भूमिपूजन करेगी।
    इसी प्रकार 12 सितम्बर को प्रदेश की स्कूल शिक्षामंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस दोपहर 12.30 बजे महाजनापेठ स्थित प्रदीप वाणी के निवास स्थान पर महालक्ष्मी पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद दोपहर 4.30 बजे शाहपुर में बस स्टैण्ड व शाला भवन का लोकार्पण करेंगी। जिसके बाद वह शाम 6 बजे मुरैना के लिये प्रस्थान करेंगी।
क्र-35/2013/871/वर्मा

आज जिले के प्रवास पर रहेगें संभागीय कमिश्नर
बुरहानपुर (10 सितम्बर 2013) - इंदौर संभाग के आयुक्त संजय दुबे 11 सितम्बर को खंडवा एवं बुरहानपुर का भ्रमण करेंगे। भ्रमण के दौरान कमिश्नर श्री दुबे चुनाव की तैयारी, कानून एवं व्यवस्था, खाद्य सुरक्षा बिल पर प्रगति, राहत कार्य, शैक्षणिक संस्थाओं को उत्कृष्ट बनाने तथा समाज कल्याण विभाग की उपलब्धि की समीक्षा करेंगे।
क्र-36/2013/872/वर्मा

साधारण सभा की बैठक अब 12 को
बुरहानपुर-( 10 सितम्बर 2013 ) - जिला पंचायत की साधारण सभा की बैठक 12 सितम्बर को होगी। नवीन जिला पंचायत भवन के सभागार में आयोजित होने वाली यह बैठक दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होगी। उल्लेखनीय है कि यह बैठक 11 सितम्बर को होनी थी परंतु अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई थी। अब यह बैठक 12 सितम्बर को होगी। जिसकी अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष करेंगी।
बैठक के एजेण्डे:- जिला पंचायत की साधारण सभा की बैठक के एजेण्डे है -
ऽ    गत बैठक 30 जुलाई 2013 की कार्यवाही पर चर्चा ।
ऽ    जिला उद्योग विभाग में संचालित योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति पर चर्चा।
ऽ    खाद्यी ग्रामोद्योग उद्योग में संचालित योजनाओं क भौतिक एवं वित्तीय प्रगति पर चर्चा।
ऽ    जिला अंत्यव्यवसाय विभाग में संचालित योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति पर चर्चा।
ऽ    हाथकरघा विभाग में संचालित योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति पर चर्चा।
ऽ    अन्य विषय अध्यक्ष के अनुमति से लिये जायेगें।
क्र-37/2013/873/वर्मा

फोफनार सेक्टर में स्वास्थ्य षिविर सम्पन्न
535 मरीज स्वास्थ्य परीक्षण से हुये लाभान्वित
बुरहानपुर (10 सितम्बर 2013) - आओं बनायें अपना मध्यप्रदेष‘‘ कार्यक्रम के अन्तर्गत विषेष क्रार्यक्रमों की श्रृख्ला में वनग्राम धुलकोट में मध्यप्रदेष जन अभियान परिषद् एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र फोफनार सें समन्वय बनाकर हाई स्कूल परिसर फोफनार में स्वास्थ्य षिविर का आयोजन किया आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरिफ अंसारी द्वारा षिविर के माध्यम से सरर्दी, खासी, जुकाम और मौसमी बिमारीयों के मरीजों का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया एवं निःषुल्क गोली दवा का वितरण किया गया।
डॉ. आरिफ अंसार द्वारा हितग्राहीयों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की भी हिदायत दी गई स्वास्थ्य षिविर में ग्राम फोफनार, रायगांव, बडसिंगी, खारी, पिपरी, तुरकगुराड़ा, संग्रामपुर, देव्हारी, नीमगांव, दहीन्डी के ग्रामीणो एवं स्कुली बच्चों का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया स्वास्थ्य परिक्षण कार्यक्रम में 535 मरीजों का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया षिविर के दौरान मध्यप्रदेष जन अभियान परिषद् के विकासखण्ड समन्वयक अषोक त्रिपाठी द्वारा शासन के द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई एवं योजनाओं से संबंधित पुस्तके प्राम्पलेट कलेण्डर का वितरण किया गया।
षिविर के दौरान सेेक्टर सुपरवाईजर श्रीमती उमा गोयल, स्वास्थ्य कार्याकर्ता एस असलकर, फिरदोष शेख, फार्मिस्ट भुवनेष शर्मा, नरेन्द्र यादव समस्त आषा कार्यकर्ता एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति फोफनार के सदस्यों का विषंेष सहयोग रहा । स्वास्थ्य षिविर के संचालन की व्यवस्था प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष संतोष पंडित द्वारा कि गई। कार्यक्रम के अन्त में आभार प्रदर्षन आषा कार्यकर्ता लता साबे द्वारा किया गया।
टीपः-फोटोग्राफ संलग्न
क्र-38/2013/874/वर्मा

वैज्ञानिक परिचर्चा (इन्टरफेस) का आयोजन
बुरहानपुर (10 सितम्बर 2013) - किसान कल्याण तथा कृषि विकास (आत्मा) योजनांतर्गत आत्मा एवं कृृषि विज्ञान केन्द्र के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 6 एवं 7 सितम्बर को कृृषि विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक परिचर्चा (इन्टरफेस) का आयोजन रखा गया था। इस परिचर्चा का मुख्य उद््देश्य अतिवर्षा एवं अल्पवर्षा से निपटने के उपाय, मृदा संरक्षण एवं जल संरक्षण, कम लागत से फसल उत्पादन बढ़ाना एवं समन्वित खेती था। इन सभी उद््देश्यों को ध्यान में रखते हुए इन पर परिचर्चा की गई। इस परिचर्चा में कई विभाग से अधिकारी एवं वैज्ञानिक उपस्थित थे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं कृृषि विज्ञान केन्द्र बुरहानपुर के अध्यक्ष हमीद काज़ी, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अजीत सिंह, विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. भूपन्द्र सिंह, एवं डॉ. जगन्नाथ पाठक, खण्डवा कृषि विज्ञान केन्द्र से डॉ. डी.के. वाणी एवं डॉ. एम.के. गुप्ता, उपसंचालक कृषि मनोहर सिंह देवके, परियोजना संचालक आत्मा राजेश चतुर्वेदी, उद्यानिकी विभाग से आर.एन.एस. तोमर, रेशम विभाग से डॉ. पी. शुक्ला एवं श्री सोनी, उपपरियोजना संचालक आत्मा एस.आर. पालवी, एवं आर.एस. निगवाल, साथ ही इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आत्मा के विकासखण्ड तकनीकी प्रबंधक कृष्ण कुमार राणा, विषय वस्तु विशेषज्ञ विशाल पाटीदार, विरेन्द्र कुमार साहू, कम्प्यूटर प्रोग्रामर राहुल विश्वकर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस कार्यक्रम में लगभग 60-70 किसान उपस्थित थे। जिन्होंने अपनी-अपनी समस्याओं का समाधान वैज्ञानिकों के द्वारा कराया।
टीपः-फोटोग्राफ संलग्न
क्र-39/2013/875/वर्मा



Monday, 9 September 2013

JANSAMPARK NEWS 9-9-13

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
टीएल
समय सीमा की बैठक संपन्न
स्वास्थ्य केन्द्र धाबा का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें सीएमएचओ-कलेक्टर श्री अवस्थी
साथ ही सभी जिला अधिकारियों को मुख्यालय ना छोड़ने के दिये निर्देश
बुरहानपुर-( 9 सितम्बर 2013 ) - सोमवार को नवीन संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित सर्व कार्यालय प्रमुखों की बैठक में कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को स्वयं जल्द से जल्द स्वास्थ्य केन्द्र धाबा का सघन निरीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होनें सीएमएचओ को धाबा स्वास्थ्य केन्द्र में संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के आदेश भी दिये। उल्लेखनीय है कि विगत शनिवार को कलेक्टर श्री अवस्थी ने धाबा स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया था। जिसमें ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से स्वास्थ्य केन्द्र ना खुलने की शिकायत की गई थी।
मुख्यालय में रहे सभी अधिकारी:- समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने सभी जिला अधिकारियों को त्यौहारों के दौरान मुख्यालय में ही रहने के निर्देश दिये। उन्होनें आदेश देते हुए कहा कि आवश्यकता पड़ने पर अधिकारियों की ड्यूटी तात्कालिक रूप से लगाई जा सकती है। जिस पर अधिकारियों को तत्काल रिपोर्टिंग करनी होगी।
मर्यादा अभियान में लाये तेजी:- सर्व कार्यालय प्रमुखों की बैठक में कलेक्टर श्री अवस्थी ने जिले में चल रहे मर्यादा अभियान के कार्यो में तेजी लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होनें आदेश देते हुए कहा कि परियोजना अधिकारी समग्र स्वच्छता यह सुनिश्चित करें कि निर्धारित फार्मेट में मर्यादा अभियान की मॉनीटरिंग की जायें। जन अभियान परिषद् को भी मर्यादा अभियान में जुटकर ग्रामीणों को जागरूक करने की बात भी उन्होनें कही।
आज ही भेजें डाटाबेस की जानकारी:- सर्व कार्यालय प्रमुखों की बैठक में कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने सभी जिला अधिकारियों को आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर अपने कार्यालय में पदस्थ अधिकारी और कर्मचारियों का डाटाबेस सत्यापित कर 24 घंटो के भीतर एनआईसी में पहुंचाने के निर्देश दिये।
आंगनवाड़ी केन्द्रों का करें निरीक्षण:- समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री अवस्थी ने कार्यक्रम अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा को परियोजना अधिकारियों के द्वारा सतत् आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण कराने के निर्देश दिये। साथ ही आंगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों की उपस्थिती बढ़ाने के आदेश भी दिये।
इसके साथ ही सर्व कार्यालय प्रमुखों की बैठक में कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने जिले में संचालित सभी विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उनमें तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होनें -
ऽ    सभी जिला अधिकारियों को लंबित भुगतान का निराकरण करने के।
ऽ    सभी कार्यापालिक दण्डाधिकारियो को छः माह की अवधि वाले प्रकरणों का निराकरण करने के।
ऽ    सभी जिला अधिकारियों को लंबित पेंशन प्रकरणों का निराकरण करने के।
ऽ    जिला शिक्षा अधिकारी को जन शिक्षकों से निरीक्षण कराकर साईकल वितरण संबंधी रिपोर्ट संकलित करने और जिन्हें अब तक साईकल नही मिली है, उन्हें साईकल वितरीत कराने के।
ऽ    उपसंचालक कृषि विकास विभाग को अपने एसडीओ और आरईओ के कार्यालयों का निरीक्षण करने के।
ऽ    जिला योजना अधिकारी को आचार संहिता लागू होने के पूर्व विभिन्न मदो की प्रशासकीय स्वीकृति जारी करने के।
ऽ    और जनसुनवाई और पीजीआर के प्रकरणों का जल्द से जल्द निराकरण कर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
बैठक में अपर कलेक्टर प्रकाश चंद्र रेवाल, सीईओ जिला पंचायत सुरेश्वरसिंह, डिप्टी कलेक्टर के एल.यादव, बुरहानपुर एसडीएम काशीराम बडोले और नेपानगर एसडीएम सूरज नागर समेत अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
टीपः-फोटोग्राफ संलग्न
क्र-31/2013/867/वर्मा

स्पर्श अभियान 2013
जिले में 4 मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का होगा आयोजन
13 से 20 सितम्बर तक होगें आयोजित
संभाग के प्रमुख चिकित्सक करेगें परीक्षण
बुरहानपुर-( 9 सितम्बर 2013 ) - जिले में स्पर्श अभियान के अंतर्गत समाज के पिड़ीत एवं उपेक्षित निःशक्त व्यक्तियों के जीवन में आशा की किरण जगाने एवं उनके उत्थान में सहयोगी बनने के उद्देश्य से मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जिले में 4 परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जायेगा। जिसमें आडिज्म (स्वपरायण्ता), सेरीब्रल पाल्सी, (प्रमस्तिक घात) मानसिकता मंदता (मेंटल रिर्टाडेसन) और बहुविकलांगता व्यक्तियों का परीक्षण होगा। साथ ही उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत लाभान्वित किया जायेगा।
4 शिविरों का होगा आयोजन:-  स्पर्श अभियान के अंतर्गत जिले में 4 मानसिक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन होगा जिसमें -
ऽ    13 सितम्बर को प्रातः 10.30 से शाम 5 बजे तक जिला चिकित्सालय बुरहानपुर में।
ऽ    16 सितम्बर को प्रातः 10.30 से शाम 5 बजे तक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खकनार में।
ऽ    18 सितम्बर को प्रातः 10.30 से शाम 5 बजे तक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर में।
ऽ    और 20 सितम्बर को प्रातः 10.30 से शाम 5 बजे तक सामुदायिक केन्द्र नेपानगर में आयोजित होगा।
यह मिलेगी निःशुल्क सुविधायें:- शिविर में मानसिक रोगियों को यह सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जायेगी। जिसमें -
ऽ    विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परीक्षण उपरांत निःशुल्क चिकित्सा, प्रमाण पत्र, रेल्वे रियायती प्रमाण-पत्र।
ऽ    शल्य चिकित्सा एवं चिन्हांकन करना।
ऽ    500 रूपये प्रतिमाह विशेष अनुदान सहायता के लाभ हेतु आवेदन फार्म भरवायें जायेगें।
ऽ    निरामय स्वास्थ्य बीमा योजना का पंजीयन।
ऽ    लीगल गार्जियनशीप के आवेदन फार्म भरवाना।
ऽ    विकलांग शिक्षारत् बच्चों को विकलांग छात्रवृत्ति का लाभ।
ऽ    विशेष विद्यालयों में शिक्षण प्रशिक्षण एवं पुर्नवास की व्यवस्था।
यह दस्तावेज होगें आवश्यक:- परीक्षण शिविर में आने वाले मानसिक रोगियों को आवश्यक दस्तावेजों का लाना होगा। जिसमें -
ऽ    शिविर में निःशक्तजनों को अथवा उनके परिजनों को अपने साथ निम्नानुसार आवश्यक दस्तावेज लाना होगा।
ऽ    तीन संयुक्त फोटो, माता-पिता अथवा पालक के साथ निःशक्त व्यक्ति का।
ऽ    दो सिंगल फोटो निःशक्तजन के।
ऽ    निवास का प्रमाण-पत्र (जैसेः- मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, इत्यादि) ।
ऽ    पूर्व का बना चिकित्सा प्रमाण-पत्र।
क्र-32/2013/868/वर्मा

12 सितम्बर से जिले में आरंभ होगी 59 वी राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता
21 राज्यों के 1099 खिलाड़ी लेगें हिस्सा
11 स्थानों पर आवास की गई व्यवस्था
ताइक्वांडो और साफ्टबॉल की होगी प्रतियोगिता
बुरहानपुर-(9 सितम्बर 2013)- आगामी 12 सितम्बर से जिले में 59 वी राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन आरंभ होगा। जिसकी जानकारी जिला षिक्षा अधिकारी आर.एल.उपाध्याय ने दी। साथ ही उन्होनें जानकारी देते हुए बताया कि जिले में वर्ष 2009 में राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ था। जिसके बाद वर्ष 2009 में 55 वीं खो-खो प्रतियोगिता, वर्ष 2010 में 56 वी कब्बडी प्रतियोगिता, वर्ष 2011 में 57 वी बालीवॉल प्रतियोगिता और वर्ष में 2012 में 56 वी बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसी प्रकार वर्ष 2013 में 59 वी राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता ताइक्वांडो तथा साफ्टबाल का आयोजन किया जा रहा है। जो कि 12 सितम्बर से 16 सितम्बर तक आयोजित होगी। जिसमें 21 राज्यों के 1099 खिलाड़ी हिस्सा लेगें। इस प्रतियोगिता में 548 बालक एवं 551 बालिकाएं शामिल हो रहे है।
इन राज्यों के प्रतियोगी होगें शामिल:- राष्ट्रीय 59 वीं शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में 21 राज्यों के छात्र-छात्राएं हिस्सा लेगें। जिसकी अधिक जानकारी देते हुए श्री उपाध्याय ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्याभारती के 81, सीबीएससी के 77, चंडीगढ़ के 81, दिल्ली के 86, गुजरात के 86, हरियाणा के 86, मध्य प्रदेष के 86, महाराष्ट्र के 86, मणिपुर के 38, पंजाब के 84, राजस्थान के 64, बिहार के 16, झारखंड के 22, केरला के 21, नागालैंड के 16, उड़ीसा के 11, तमिलनाड़ु के 21, उत्तर प्रदेष के 22, उत्तराखंड के 21, आईपीएससी के 8 और छत्तीसगढ़ के 86 छात्र-छात्राएं हिस्सा लेगें।
11 स्थानों पर आवास की व्यवस्था:- प्रतियोगिता में शामिल होने आ रहे खिलाडियों के लिये 11 स्थानों में रूकने की व्यवस्था की गई है। जिसमें चार स्थानों में बालिका आवास और 7 स्थानों पर बालकों के लिये रूकने की व्यवस्था की गई है।
यहॉं होगी प्रतियोगिता:- वर्ष 2013 में 59 वी राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत ताइक्वांडो गुर्जर भवन में और साफ्टबाल का आयोजन नेहरू स्टेडियम में किया गया है। रेल्वे स्टेषन पर 12 सितम्बर की सुबह में अंतिम टीम के आने तक स्वागत कक्ष की व्यवस्था होगी। जहां से बसों के माध्य से आवास स्थल तक पहुंचाया जायेगा।
क्र-33/2013/869/वर्मा

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...