Thursday, 6 February 2014

JANSAMPARK NEWS 6-2-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर मध्य प्रदेश
समाचार
सुझाव एवं आपत्तियां 13 फरवरी तक आमंत्रित
बुरहानपुर /6 फरवरी 2014/ जिला पंजीयक से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2014-15 हेतु बुरहानपुर जिले की अचल संपत्तियों के अंतिम मूल्यों का निर्धारण किया जा चुका हैं। अंतिम मूल्यों का अधिसूचित किया जा चुका हैं और 4 फरवरी से 12 फरवरी 2014 तक कार्यालय के सूचना पटल पर प्रदर्शित किया गया हैं। अंतिम मूल्यों पर आम जनता के सुझाव या आपत्ति आमंत्रित किये गये हैं। सुझाव या आपत्ति हेतु अंतिम तिथि 12 फरवरी 2014 हैं। यदि किसी व्यक्ति को सुझाव या आपत्ति प्रस्तुत करना हो तो विहित कालावधि में जिला पंजीयक कार्यालय बुरहानपुर में प्रस्तुत कर सकते हैं। 13 फरवरी को प्राप्त आपत्ति या सुझाव का निराकरण किया जायेगा।
समाचार क्र.109/2014

जिला प्रशासन कुपोषण मिटाने के लिये कृृतसंकल्पित-कलेक्टर श्री अवस्थी



भारत जब पोलियो मुक्त हो सकता हैं तो कुपोषण मुक्त क्यों नहीं-श्री थॉमस
बुरहानपुर /6 फरवरी 2014/ आज स्थानीय ताप्ती रिट्रीट होटल में एसीएफ और सिकोईडिकोन के तत्वावधान में जिले में कुपोषण मिटाने हेतु विशाल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने कहा कि जिले में कुपोषण का निवारण हम सभी मिलकर कर सकते हैं। जिले में 36 हजार बच्चंे कुपोषित हैं, जिसमें से 3218 बच्चंे कम वजन के हैं। जिले में 4 पोषण पुर्नवास केन्द्र चल रहे हैं, जिनकी क्षमता 50 सीटर हैं। कुपोषण मिटाने के क्षेत्र में सिकाईडिकोन संस्था जिले में अच्छा कार्य कर रही हैं। जिले में कुपोषित बच्चों और माताओं के स्वास्थ्य सुधार के लिये विशेष प्रयास की जरूरत हैं। जिला प्रशासन कुपोषण मिटाने के लिये कृृतसंकल्पित हैं। जिले में पोषण पुर्नवास केन्द्रो की क्षमता बढ़ाई जायेगी।
    इस अवसर पर सिकोईडिकोन के प्रमुख श्री थॉमस ने कहा कि भारत में 25 प्रतिशत बच्चें कुपोषित हैं। 80 लाख कुपोषित बच्चें 5 वर्ष से कम उम्र के हैं। जो कि चिंता का विषय हैं। कुपोषित बच्चों को मलेरिया, डायरिया और निमोनिया अपेक्षाकृृत ज्यादा तेजी से चपेट में ले लेते हैं और प्रायः कुपोषित बच्चों की इन बीमारियों से ग्रसित होने के बाद जान तक चली जाती हैं। कुपोषण मध्य प्रदेश में यह गंभीर समस्यां हैं। इस जिले में 20 ग्रामों में हमारे संगठन द्वारा कुपोषण मिटाने का प्रयास जारी हैं। इस जिले के दूर-दराज के सीमावर्ती आदिवासी बहुल और अतिकुपोषित 60 और को ग्रामों हमारे संगठन ने गोद ले लिया हैं। भारत जब पोलियो मुक्त हो सकता हैं तो कुपोषण मुक्त क्यों नहीं हो सकता ? कोई भी काम असंभव नही हैं। एसीएफ 35 वर्ष पुरानी समाजसेवी संस्था हैं, यह संस्था एशिया और अफ्रीका महाद्वीप में भूँख के खिलाफ संघर्ष कर रही हैं। सिकोईडिकोन की स्थापना सन् 1982 में की गई थी। यह संस्था मध्य प्रदेश और राजस्थान के पिछड़े जिलों में काम कर रही हैं। सिकोईडिकोन ने वर्ष 2013 भारत को कुपोषण मिटाने के लिये 50 करोड़ रूपये का अनुदान दिया हैं। एसीएफ और सिकोईडिकोन दोनों मिलकर काम करते हैं। हमारी संस्था भारत को कुपोषण मुक्त बनाना चाहती हैं।
    इस अवसर पर फ्रांस के माथियास जो कि बुरहानपुर जिले में 2 वर्ष का कार्य कर रहे हैं। ने कहा कि जिले में भुखमरी तो नहीं हैं लेकिन कुपोषण जरूर हैं। जिले में पोषण आहार से कुपोषण मिट सकता हैं। हमें जच्चा-बच्चा दोनों पर बराबर ध्यान देना होगा। बच्चों के जन्म के बाद प्रारंभिक 2 वर्ष बड़े चुनौतीपूर्ण होते हैं।
    इस अवसर पर एसडीएम नेपानगर श्री सूरज नागर ने कहा कि इस क्षेत्र में कुपोषण को सिकोईडिकोन और जिला प्रशासन मिलकर मिटा सकते हैं। कुपोषण एक कलंक हैं, हम सभी को मिलकर इसे मिटाना हैं। कुपोषित बच्चों का भविष्य अंधकार में होता हैं, इन्हें भोजन, दवा और देखभाल की जरूरत होती हैं। इन्हें सिकोईडिकोन संस्था सहारा देने का काम कर रहा हैं।
    इस अवसर पर जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री अब्दुल गफ्फार खान ने कहा कि जिले में कुपोषण कई कारण हैं। गरीबी, पिछड़ापन, अशिक्षा और ज्यादा बच्चों के कारण जिले में कुपोषण व्याप्त हैं। शहर में झुग्गी बस्तियों में भी कुपोषण व्याप्त हैं।    
    इस अवसर पर परियोजना अधिकारी एकीकृृत बाल विकास परियोजना खकनार श्रीमती ममता ने कहा कि आदिवासी बहुल ग्रामों में कुपोषण ज्यादा हैं। ग्रामीणों को पोषण पुर्नवास केन्द्र 14 दिन के लिये भेजना एक चुनौतीपूर्ण काम हैं। इस चुनौती का हम लोग मुकाबला कर रहे हैं।
    इस अवसर कार्यक््रम को डॉ. अवनि गुप्ता, अमित और संदीप ने भी संबोधित किया।
    टीपः- फोटोग्राफ संलग्न
समाचार क्र.110/2014

Wednesday, 5 February 2014

JANSAMPARK NEWS 5-2-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर मध्य प्रदेश
समाचार
रोजगार गारंटी योजना में मशीन से काम प्रतिबंधित
स्वीकृृत समस्त निर्माण कार्य एक माह में पूरा करने के सख्त निर्देश
ग्रामीणों को अधिकाधिक रोजगार दिया जाये-श्री सिंह
बुरहानपुर /5 फरवरी 2014/ आज ग्राम सीवल में खकनार विकासखण्ड के सरपंच-सचिव सम्मेलन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सुरेश्वरसिंह ने कहा कि महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत स्वीकृृत कार्यों में मशीन का उपयोग नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिले में रोजगार गारंटी के तहत तेजी से काम होना चाहिए। अभी तक स्वीकृृत सभी कार्य एक माह में पूरा कर पूर्णता प्रमाण-पत्र जारी करें। पूर्णता प्रमाण-पत्र जारी करने में विलंब के लिये उपयंत्री जिम्मेदार होंगे। ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार गारंटी योजना के तहत अधिकाधिक मजूदरों को रोजगार उपलब्ध कराया जाये।   
    बैठक में खकनार विकासखण्ड के ग्राम बाकड़ी, बड़ीखेड़ा, सीवल, मांडवा, पलासुर, सांईखेड़ाखुर्द, पलाड़, चांदनी, बड़ीछोड़, बदनापुर आदि के सरपंच-सचिव शामिल थे। बैठक में पंच परमेश्वर योजना, पिछड़ा क्षेत्र विकास निधि योजना, सांसद निधि, रोजगार गारंटी योजना, कन्या अभिभावक योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, वृृद्धावस्था पेंशन, समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन की समीक्षा बिन्दुवार की गई। बैठक में श्री सिंह ने बताया कि इंदिरा आवास योजना की किश्त अगले वित्त वर्ष में हितग्राहियों के खाते में सीधे विकास आयुक्त कार्यालय, भोपाल द्वारा भेजी जायेगी।
    इस अवसर पर उपसंचालक कृृषि श्री एम.एस.देवके ने कहा कि कृृषि विभाग की कुछ योजनाओं को रोजगार गारंटी योजना से जोड़ दिया गया हैं। काम तो ग्राम पंचायत करायेंगी, स्टीमेट उपयंत्री बनायेगें मगर सहयोग व मार्गदर्शन कृृषि विभाग के कृषि विस्तार अधिकारी करेंगे। रोजगार गारंटी के तहत जिले में नर्सरी, खेत तालाब, नाडेप, बायोगैस, मेड़बंधान, वर्मीकम्पोस्ट, केटलशेड (पशु आवास) आजिवीका मिशन के गोदाम और खेत-सड़क बनाये जायेगें। हितग्राहियों का चयन कृृषि विस्तार अधिकारी करेंगे।
    इस अवसर पर सहायक संचालक उद्यानिकी खकनार श्री रामनरेश तोमर ने कहा कि जिले में केला उत्पादन की व्यापक संभावना हैं। टपक बूंद सिंचाई योजना में 10 गुना कम पानी लगता हैं। 10 हॉर्स पावर ट््यूबवेल से 5 एकड़ की सिंचाई मात्र 1 घंटे में की जा सकती हैं।  रोजगार गारंटी के तहत नंदन फलोद्यान लगाये जा रहे हैं। निंबू, आम, अमरूद आदि लगाने के लिये अजा-अजजा के हितग्राहियों को शत-प्रतिशत अनुदान दिया जाता हैं।
    इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकरी जनपद पंचायत खकनार श्री एस.के दंडोतिया, बड़ी संख्या में सरपंच-सचिव, हितग्राही, जनपद सदस्य, पंचायत इंस्पेक्टर आदि मौजूद थे। शेष सरपंच-सचिवों का सम्मेलन कल खकनार जनपद पंचायत कार्यालय में 11 बजे आयोजित किया जायेगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सुरेश्वर सिंह करेंगे।
टीपः- फोटोग्राफ संलग्न
समाचार क्र.108/2014

Tuesday, 4 February 2014

JANSAMPARK NEWS 4-2-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
खाद्य विभाग द्वारा फरवरी माह का खाद्यान्न कोटा आवंटित
अंत्योदय और बीपीएल को 1 रूपयें प्रतिकिलो गेहूँ, चावल और नमक 13.5 रूपयें प्रति किलोग्राम मिलेंगी शक्कर
बुरहानपुर /4 फरवरी 2014/ जिला आपूर्ति अधिकारी श्री ए.के.कुजूर ने जिले में बीपीएल योजना के तहत माह फरवरी के लिये 1775 मैट्रिक टन गेहूँ, 313 मैट्रिक टन चावल, अंत्योदय योजना के तहत 409 मैट्रिक और 25 मैट्रिक टन चावल जारी किया हैं। इसी तरह इन दोनांे योजना के लिये 175 मैट्रिक टन शक्कर और 117 मैट्रिक टन नमक लीड संस्थाओं को जारी किया हैं। इन लीड संस्थाएं उचित मूल्य की दुकानों को आवश्यकतानुसार राशन पहुंचायेगी।
    खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार एमार्गिद सेवा सहकारी संस्था बुरहानपुर को बीपीएल योजना के तहत 6033.10 क्विंटल गेहूं और 1062.75 क्विंटल चावल और अंत्योदय योजना के तहत 1200.10 क्विंटल गेहूं व 73.35 क्विंटल चावल, 586.50 क्विंटल शक्कर, 388 क्विंटल नमक जारी किया गया हैं।
    इसी प्रकार जिला थोक उपभोक्ता भंडार को बीपीएल योजना के अंतर्गत 3209.70 क्विंटल गेहूं, 570.35 क्विंटल चावल, अंत्योदय योजना के अंतर्गत 761.65 क्विंटल गेहूं, 46.54 क्विंटल चावल, 319.50 क्विंटल शक्कर, 210.50 क्विंटल नमक जारी किया हैं। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति खकनार को 2197.75 क्विंटल गेहँू, 389.70 क्विंटल चावल, अंत्योदय योजना के अंतर्गत 806.10 क्विंटल गेहूँ, 49.23 क्विंटल चावल, 231 क्विंटल शक्कर और 155.50 क्विंटल नमक जारी किया हैं। 
    इसी प्रकार प्रथमेश विपणन सहकारी समिति बुरहानपुर शहरी और ग्रामीण को बीपीएल योजना के अंतर्गत 5799.95 क्विंटल गेहूं, 1020.25 क्विंटल चावल, 1245.95 अंत्योदय गेहूँ, 76.24 क्विंटल अंत्योदय चावल, 565 क्विंटल शक्कर, 385 क्विंटल नमक जारी किया गया हैं। स्वतंत्र रूप से 509.50 क्विंटल बीपीएल गेहूं, 86.95 क्विंटल बीपीएल चावल व अंत्योदय योजना के अंतर्गत 76.20 क्विंटल गेहूँ, 4.64 क्विंटल चावल, 48 शक्कर, 31 क्विंटल नमक जारी किया हैं।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार बीपीएल कार्ड पर 17 किलो गेहूं और 3 चावल और अंत्योदय प्रति राशन कार्ड 33 किलो गेहूं, 2 किलो ग्राम चावल और दोनों राशन कार्डो पर 1.5 किलोग्राम शक्कर और नमक 1 किलोग्राम दिये जाने के प्रावधान हैं। राज्य शासन के निर्देशानुसार बीपीएल और अंत्योदय हितग्राहियों को 1 रूपयें प्रति किलोग्राम गेहूं, 1 रूपये प्रति किलोग्राम चावल, 13.5 रूपये प्रति किलोग्राम शक्कर और 1 रूपयें प्रति किलोग्राम नमक दिये जाने का प्रावधान हैं।
समाचार क्र.104/2014

दुकान स्थानांतरित करने के निर्देश
बुरहानपुर /4 फरवरी 2014/ जिला आपूर्ति अधिकारी श्री ए.के.कुजूर ने प्रबंधक एवं विक्रेता शासकीय उचित मूूल्य की दुकान वार्ड क्रमांक 45 को निर्देशित किया है कि वे अपनी दुकान तीन के भीतर वार्ड क्रमांक 45 में स्थानांतरित करें। यह दुकान अभी तक वार्ड क्रमांक 46 गांधी कॉलोनी में संचालित थी।
समाचार क्र.105/2014

उपसंचालक डॉ.शर्मा द्वारा औचक निरीक्षण
असीरगढ़ पशु औषधालय मौके पर मिला बंद
बुरहानपुर /4 फरवरी 2014/ उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएॅ डॉ. एम.के.शर्मा ने आज ग्राम मचलपुर, असीरगढ़ एवं निम्बोला, का औचक दौरा किया, जिसके अंतर्गत पशु औषधालय असीरगढ़ में बंद पाये जाने पर संबंधित सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी श्रीमती सुनीता गोलकर को कारण बताओं नोटिस जारी किया। मुख्य ग्राम खण्ड इकाई निम्बोला की पंजियों की जांच की गई। आवश्यक निर्देश संबंधित ए.व्ही.एफ.ओ दिये।
    कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी द्वारा दिये निर्देशों के तहत इन्ही ग्रामों में 5 आंगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों के पके हुय पोषण आहार को चखकर गुणवत्ता का निरीक्षण साथ ही संधारित पंजियों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश कार्यकर्ताओं को दिये।
    इसी तारतम्य में उक्त ग्रामों में स्थापित स्वास्थ्य विभाग के आरोग्य केन्द्रों का भी निरीक्षण कर आशा कार्यकर्ताओं से जानकारी ली गयी। पंजियों का निरीक्षण किया साथ ही कुल 6 प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं का भी निरीक्षण किया गया। मध्यान्ह भोजन चखकर गुणवत्ता देखी गयी। शिक्षक और शिक्षिकाओं की उपस्थिति और अनुपस्थिति का जायजा लेकर पंजियॉ अवलोकन किया गया एवं आवश्यक सुधार हेतु निर्देश प्रदान किये गये। इस प्रकार इन तीन ग्रामों में कुल 15 शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
समाचार क्र.106/2014

तीर्थदर्शन योजना के तहत अजमेर यात्रा हेतु 17 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित
बुरहानपुर /4 फरवरी 2014/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सुरेश्वरसिंह ने आयुक्त नगर निगम, सीईओ जनपद पंचायत बुरहानपुर, खकनार और सीएमओ शाहपुर व नेपानगर को निर्देशित किया हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र के तीर्थदर्शन योजना के हितग्राहियों को जानकारी उपलब्ध करायें। ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत बुरहानपुर जिले से अजमेर की यात्रा के लिये आगामी 23 फरवरी से 25 फरवरी तक 205 तीर्थयात्रियों का आवंटित कोटा प्राप्त हुआ हैं तथा उक्त यात्रा के लिये आवेदन प्रस्तुत करने के लिये 17 फरवरी 2014 अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
समाचार क्र.107/2014

Monday, 3 February 2014

JANSAMPARK NEWS 3-2-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
जिले के सभी अधिकारी सप्ताह में 3 दिन दौरा करें - कलेक्टर
अधिकारीगण गरीबों के प्रति संवेदनशीलता और सक्रियता दिखायें - श्री अवस्थी 
समय-सीमा की बैठक में निर्माण कार्यो और स्वरोजगार योजनाओं पर जोर
बुरहानपुर /3 फरवरी 2014/ कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी की अध्यक्षता में आज समय सीमा की बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर श्री अवस्थी ने जिला अधिकारियों को कहा कि वे गरीब जनता के प्रति संवेदनशीलता और सक्रियता का परिचय दें तथा समय सीमा के प्रकरणों का एक सप्ताह में निराकृृत कर सूचित करें। आज कल सीएम ऑनलाईन भी शिकायतें दर्ज हो रही हैं, जिनका प्रतिदिन ऑनलाईन निराकरण किया जाना अनिवार्य हैं। अन्यथा कार्यालय प्रमुख पर उत्तरदायित्व तय किया जायेगा।    
    ग्रामीण विकास विभाग द्वारा स्वीकृत आंगनवाड़ी भवन और पंचायत भवन का कार्य तीन दिन में शुरू करें तथा एक माह में पूरा करके बतायें। निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समय सीमा का विशेष ध्यान दें। इन कामों में ठेकेदारी पूर्ण तरह प्रतिबंधित हैं। उन्होंने बैठक में यह भी कहा कि उद्योग, अंत्योदय, जनपद पंचायत, आदिम जाति कल्याण विभाग और लीड बैंक प्रबंधक 15 फरवरी तक स्वरोजगारमूलक योजनाओं का वार्षिक लक्ष्य पूर्ण कर सूचित करें। स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना में लक्ष्य पूरा न करने वाले सहायक विकास विस्तार अधिकारियेां के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। बैठक में रानीदुर्गावती योजना, टंट्याभील स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री सृजन स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की समीक्षा की गई।
    बैठक में श्री अवस्थी ने उपसंचालक कृषि श्री एम.एस.देवके से कहा कि वे जिले के सभी 25 कृषि विस्तार अधिकारियों को सात-सात ग्राम पंचायतों को दायित्व सौंपे। वे गांव में जाकर ग्रामीणों को खेती किसानी की आधुनिक तकनीक से परिचित करायें। 28 फरवरी तक कृषि विभाग का सभी योजनाओं का लक्ष्य पूरा हो जाना चाहिए। श्री अवस्थी ने जिले के सभी अधिकारियों को सप्ताह में 3 तीन दौरा करने के निर्देश दिये। सभी अधिकारी टूर डायरी अग्रिम रूप से तथा दौरे के बाद दौरे और निरीक्षण की जानकारी प्रस्तुत करें। दोनों ही एसडीएम ब्लॉक स्तर सभी विभागों की समीक्षा करें। विशेषकर खाद्य विभाग, कृृषि, निर्माण विभाग और स्वरोजगार से जुडे़ विभागों की हर सप्ताह समीक्षा, निगरानी और निरीक्षण करें।
    कलेक्टर श्री अवस्थी ने समय सीमा की बैठक में बताया कि जिले में आयुष विभाग को 75 हजार वर्ग फीट जगह कार्यालय बनाने के लिये दे दी गई है। जिले में औद्योगिक क्षेत्र बनाने के लिये 50 एकड़ जगह आरक्षित कर दी गई हैं। कलेक्टोरेट के पास लोक सेवा प्रबंधन कार्यालय के लिये 2500 वर्ग फीट जमीन दी जायेगी। कलेक्टेªट के पास ही जिला पंजीयन कार्यालय के लिये 3000 स्केयर फीट जमीन दी जायेगी। उद्यानीकी विभाग को जिले में कृृषि योग्य 30 एकड़ जमीन दी जायेगी। मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी को जिले मंे दो स्थानों पर विद्युत वितरण केन्द्र बनाने के लिये जमीन दी जायेगी। जिला मुख्यालय पर आयुर्वेदिक कॉलेज बनाने के लिये जमीन आवंटित कर दी गई हैं। जिला योजना अधिकारी कार्यालय के लिये जिला मुख्यालय पर 1 एकड़ जमीन दी जायेगी।
    श्री अवस्थी ने राजस्व अधिकारियों से कहा कि वे राजस्व प्रकरणों का शीघ्रातिशीघ्र निराकरण करें। नामांतरण और बंटवारें को कोई प्रकरण लंबित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने आयुक्त नगर निगम श्री संदीप श्रीवास्तव को निर्देशित किया कि वे पेंशनधारियों और बीपीएल राशन कार्ड धारियों की जानकारी पोर्टल पर अपडेट करें।
    इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री सुरेश्वरसिंह, एसडीएम काशीराम बडोले, आयुक्त नगर पालिक निगम श्री संदीप श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर श्री के.एल.यादव सहित सभी कार्यालय प्रमुख उपस्थित थे। 
समाचार क्र.103/2014

Friday, 31 January 2014

JANSAMPARK NEWS 29-1-14















जिला जनसम्पर्क कार्यालय, बुरहानपुर
समाचार
उन्नत कृषि का अध्ययन करने के लिये अब कृषकों का दल विदेश जाएगा
-------------------------------------
जिला स्तर पर योजनाएं ऐसी बनायी जाएंगी जो
उस जिले की आवश्यकताओं को पूर्ण कर सके
-------------------------------------
योजना बनाने के लिये जिलों में वहां के जनप्रतिनिधियों,
वरिष्ठ नागरिकों की समितियां बनायी जाएगी
-------------------------------------
बुरहानपुर नगर में शिवाजी की प्रतिमा लगायी जाएगी
-----------------------------------
बुरहानपुर जिला मुख्यालय पर आयोजित “आओ बनाये अपना मध्यप्रदेश’’ सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान शामिल
------------------------------------
बुरहानपुर जिले में 30 करोड़ 77 लाख रूपये लागत के निर्माण कार्यों का
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया लोकार्पण, भूमिपूजन एवं शिलान्यास
-------------------------------------
विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के अंतर्गत 11 हजार 76 हितग्राहियों को मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दिया 23 करोड 80 लाख रुपये की सामग्री एवं चौक













 

बुरहानपुर 29 जनवरी, 2012 - कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने के लिये प्रदेश में किये जा रहे निरन्तर प्रयासों के तहत  उन्नत कृषि का अध्ययन करने के लिये अब कृषकों का दल विदेश जाएगा ताकि वहां से लौटने के बाद अपने अनुभवों को वास्तविक धरातल पर उतार कर अन्यों को अनुकरण करने के लिये प्रेरणा प्रदान कर सके।  जिला स्तर पर योजनाएं ऐसी बनायी जाएंगी जो उस जिले की आवश्यकताओं को पूर्ण कर सके। इस हेतु संबंधित जिलों में योजना बनाने के लिये वहां के जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों की समितियां बनायी जाएगी। बुरहानपुर नगर में शिवाजी की प्रतिमा लगायी जाएगी। उक्त आशय की घोषणा मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इंदौर राजस्व संभाग के बुरहानपुर जिला मुख्यालय पर आयोजित “आओ बनायें अपना मध्यप्रदेश’’सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए की। 
    मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बुरहानपुर एक एतिहासिक नगर है और प्राचीन धरोहरों को संवारने का कार्य किये जाने के साथ ही साथ इस क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये कार्य किये जायेंगे।  जिले में टेक्सटाईल उद्योग, पॉवर लूम उद्योग सहित सभी प्रकार के उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये प्रयास किये जायेंगे। बुरहानपुर जिले में औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने के लिये पहल की जाएगी। 
 मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सिंचाई का रकबा बढ़ाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किये जाने की आवश्यकता पर बल दिया तथा कहा कि बुरहानपुर जिले में उद्यानिकी विकास के क्षेत्र में और अधिक प्रोत्साहन दिया जाएगा ताकि हर तरह के फल उत्पादन के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन परिलक्षित हो सके।  मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर बुरहानपुर जिले में 30 करोड़ 77 लाख रूपये लागत के किये जाने वाले निर्माण कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया तथा विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के अंतर्गत 11 हजार 76 हितग्राहियों को 23 करोड 80 लाख रुपये की सामग्री एवं चौक भी प्रदान किये।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नागरिकों की मूलभूत आवश्यकता रोटी, कपड़ा और मकान को पूर्ण करने के साथ-साथ उन्हें पढ़ाई, लिखाई एवं दवाई की भी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिये कारगर प्रयास किये जा रहे हैं।  उन्होंने राज्य शासन की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी।  मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मूक एवं बधिरों का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर आवश्यकतानुसार उन्हें सामान्य नागरिक के रूप में लाने के लिये समस्त आवश्यक चिकित्सीय उपाय करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिये। 
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बुरहानपुर नगर वासियों से अपील की कि वे आज यह संकल्प लेकर जाएं कि नगर का कोई भी घर शौचालय विहीन नहीं रहेगा।  श्री चौहान ने सम्मेलन में उपस्थित सभी लोगों से अपील की कि सभी नागरिक अपने नागरिक कर्त्तव्यों का सही तरीके से निर्वाहन किया जाना  सुनिश्चित करें।  उन्होंने कहा कि ऐसा करके ही प्रदेश के सभी क्षेत्रों का एवं सभी नागरिकों का समुचित विकास शीघ्र से शीघ्र किया जाना सुनिश्चित किया जा सकेगा। 
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ‘आओ बनायें अपना मध्यप्रदेश’ के लिये सामूहिक संकल्प दिलवाया
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अकेले ही मध्यप्रदेश को सर्वविकसित नहीं किया जा सकता है। इसके लिये आवश्यक है कि जो जहां पर है, वहीं पर रहकर जो भी कार्य कर रहा है वह कार्य पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करे। 
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को सामूहिक रूप से “आओ बनाये मध्यप्रदेश” के लिये संकल्प भी दिलवाया।  संकल्प का मूल पाठ इस प्रकार है, “मैं सत्यनिष्ठापूर्वक संकल्प लेताध्लेती हूं कि मध्यप्रदेश की प्रगति एवं विकास के लिये अपना श्रेष्ठतम योगदान दूंगाध्दूंगी।  मैं  यह भी प्रतिज्ञा करताध्करती हूं कि पूर्ण समर्पण भावना से उन्नत एवं समृद्ध मध्यप्रदेश बनाने तथा प्रदेशवासियों के कल्याण एवं भलाई के लिये निरन्तर कार्य करता रहूंगाध्रहूंगी।”
    बुरहानपुर जिला मुख्यालय पर आयोजित “आओ बनायें अपना मध्यप्रदेश” सम्मेलन को विधायक श्रीमती अर्चना चिटनीस, विधायक श्री राजेन्द्र दादू, पूर्व सांसद श्री नंद कुमार चौहान तथा बुरहानपुर जिला कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने भी संबोधित किया।  मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सम्मेलन स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी देने वाली लगायी गयी प्रदर्शनियों का अवलोकन किया तथा उनकी सराहना की।  श्री चौहान ने महिला बाल विकास विभाग की प्रदर्शनी कक्ष में ही विभिन्न समुदायों कि दो से चार वर्ष की 11 बालिकाओं का पादपूजन किया।  सम्मेलन स्थल पर ही मध्यप्रदेश दृष्टि पत्र-2018 विकास, परिवर्तन एवं सुशासन के बारे में राज्य सरकार की कल्पना को भी बड़े ही आकर्षक एवं स्वभाविक तरीके से प्रदर्शित किया गया था।  सम्मेलन में जनप्रतिनिधिगण, पत्रकारगण, प्रशासनिक अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में सभी आयु वर्ग के नागरिक उपस्थित थे।

इन कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण
ऽ    महात्मा गाध्ंाी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम के अंतर्गत 351.10 लाख रूपये की लागत से 45 महिला एवं बाल विकास आंगनवाडी भवनों के कार्यो का।
ऽ    महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम के अंतर्गत 908.50 लाख रूपये की लागत से 129 तालाब निर्माण कार्य का।
ऽ    महात्मा गाध्ंाी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम के अंतर्गत सुदुर ग्राम संपर्क सड़क योजना के तहत 761.50 लाख रूपये की लागत से 31.02 किमी की 26 सड़कों के निर्माण कार्य का।
ऽ    महात्मा गाध्ंाी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम के अंतर्गत सहकारिता विभाग के तहत 121.80 लाख रूपयें की लागत से 14 गोडाउन निर्माण कार्य का।
ऽ    महात्मा गाध्ंाी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम के अंतर्गत मुद्रांक शुल्क योजना के तहत 128.50 लाख रूपये की लागत से 10 पंचायत भवन निर्माण कार्य का।
ऽ    मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना मद से 307.04 लाख रूपये की लागत से 1 सिमेंट कांक्रिट रोड़ निर्माण बस स्टैण्ड के सामने से प्रगति नगर होते हुए बहादरपुर रोड़ तक का निर्माण कार्य का।
ऽ    मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना मद 119.51 लाख रूपये की लागत से 1 आर.सी.सी. बाक्स टाईप कलवर्ट निर्माण कार्य का।
ऽ    मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना मद से 238.52 लाख रूपये की लागत से 1 फुटपाथ, स्टार्म वाटर ड्रेन एवं सौन्दर्यीकरण शनवारा चौराहा से गणपति थाना मार्ग के दोनो साइड के निर्माण कार्य का।
ऽ    प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत 48.32 लाख रूपये की लागत से 1.20 किमी बोरखेडा वनग्राम से बुरहानपुर धारणी रोड के निर्माण कार्य
ऽ    आवर्धन नलजल योजना आर.सी.सी. 08.49 लाख रूपये की लागत से उच्च स्तरीय टंकी क्षमता 45 कि.ली. ग्राम सिंधखेडा कला निर्माण कार्य का।

मुख्यमंत्रीजी द्वारा लोकार्पण किये जाने वाले कार्य
ऽ    निगम मद 12.50 लाख रूपये की लागत से महापौर परिषद हॉल का लोकार्पण
ऽ    निगम मद 60 लाख रूपये की लागत से केन्द्रीयकृत किचन शेड का लोकार्पण।  
ऽ    आवर्धन नलजल योजना के अंतर्गत 11.23 लाख रूपये की लागत से आर.सी.सी. उच्च स्तरीय टंकी क्षमता 90 कि.ली. ग्राम गुलई का लोकार्पण। 
सुनील वर्मा/2014

JANSAMPARK NEWS 31-1-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर मध्य प्रदेश
समाचार
1 करोड़ से अधिक की लागत से बनेंगे 10 ग्राम पंचायत भवन
बुरहानपुर/31 जनवरी 2014/- कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी द्वारा जिले के खकनार और बुरहानपुर विकासखंड की 10 ग्राम पंचायत भवनों के लिये रोजगार गारण्टी योजना के तहत 1 करोड़ 28 लाख 50 हजार रूपये जारी किये गये हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत भवन के लिये 12 लाख 85 हजार रूपये स्वीकृत किये गये हैं। जनपद पंचायत बुरहानपुर में ग्राम पंचायत निम्बोला, इच्छापुर, लोनी, मंगरूल और मोहम्मदपुरा के लिये 64 लाख 25 हजार रूपये स्वीकृृत किये गये हैं।
    इसी प्रकार जनपद पंचायत खकनार के ग्राम पंचायत सोनूद, सिरपुर, सांडसकलां, बाकड़ी और डाबियाखेड़ा के लिये ग्राम पंचायत भवन स्वीकृृत किये गये हैं। इन स्वीकृृत कार्यो से 21 हजार 540 इन मानव दिवस रोजगार सृृजित होगा।
    निर्माण कार्यो के स्वीकृृत आदेश के साथ यह कार्य महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी के अंतर्गत स्वीकृृत किये गये है। इन निर्माण कार्यो में जाब कार्डधारी ग्रामीणों को ही रोजगार मिलेगा। कार्य स्थल पर पीने का पानी, फर्स्ट एड किट, छाया की व्यवस्था, और 6 वर्ष से कम आयु के तथा 5 वर्ष के अधिक के बच्चों के लिये झूलाघर की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये हैं। स्वीकृृत राशि में से 60 प्रतिशत राशि मजदूरी पर और 40 प्रतिशत राशि सामग्री पर व्यय की जायेगी।
समाचार क्र.96/2014

लोक अदालत की तिथि में परिवर्तन
बुरहानपुर/31 जनवरी 2014/- जिला विधिक प्राधिकरण द्वारा राज्य विधिक प्राधिकरण जबलपुर के निर्देश पर राष्ट्रीय लोक अदालत की तिथि में परिवर्तन किया है। अब यह लोक अदालत 29 मार्च के बजाय 12 अप्रैल, 2014 को आयोजित की जायेगी।

समाचार क्र.97/2014



ग्राम सुख्ताखुर्द में 4 से 14 फरवरी तक लगेगा शिवाबाबा मेला
बुरहानपुर/31 जनवरी 2014/- गत दिवस नेपानगर में एसडीएम श्री सूरज नागर की अध्यक्षता में ग्राम सुख्ताखुर्द में शिवाबाबा मेले के आयोजन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि ग्राम सुख्ताखुर्द स्थित शिवाबाबा मंदिर प्रागंण में आगामी 4 फरवरी (बसंत पंचमी) से 14 फरवरी तक मेले का आयोजन किया जायेगा। बैठक में क्षेत्रीय विधायक श्री राजेन्द्र दादू भी मौजूद थे। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस और वन सहित सभी शासकीय विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि मेले में पेयजल, यातायात, पुलिस, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, दूरसंचार व्यवस्था के पर्याप्त इंतेजाम किये जायेगे।
    बैठक में पेयजल के लिये शिवाबाबा मंदिर प्रांगण ट््यूबवेल, कुआ, पानी की टंकी चालू स्थिति में हैं। नगर निगम बुरहानुपर और नेपानगर को फायर बिग्रेड की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये हैं। परिवहन विभाग द्वारा मेले में आने वाले वाहनों के अस्थाई परमिट जारी किया जायेगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेला प्रांगण में अस्थाई चिकित्सा शिविर आयोजित किया जायेगा। खाद्य विभाग द्वारा मेले में मिलावटी खाद्य सामग्री, मिलावटी तेल, मिलावटी मावा पर नजर रखी जायेगी। मंदिर प्रांगण में साफ-सफाई का दायित्व मंदिर प्रबंधन कमेटी, जनपद पंचायत बुरहानपुर और नगर निगम बुरहानपुर को सौंपा गया। मेले में पुलिस कन्ट्रोल रूम की व्यवस्था भी की जायेगी।
    मेले में कृृषि, उद्यानिकी, समाजसेवा और स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभागीय प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी। मेले में स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम (नृृत्य और नाटक) प्रस्तुत किये जायेंगे। मेले में राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से भी श्रद्धालु आयेंगे। मेले का 14 फरवरी को समारोहपूर्वक समापन किया जायेगा। मेले में अच्छे कार्य करने वाले स्वयसेवी संगठनों, कलाकारों और अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया जायेगा। मेले के दौरान शराब बिक्री, पशुबलि और वृक्ष कटाई पर रोक रहेगी।
समाचार क्र.98/2014

कलाकारों ने नुक्कड़ के जरिये बताये स्वस्थ रहने के गुर
बुरहानपुर/31 जनवरी 2014/- स्वयंसेवी संस्था ‘‘नेपानगर जागृति कला केन्द्र, नेपानगर द्वारा ग्राम खड़कोद में डेंगू, मलेरिया एवं चिकनगुनिया रोगो से बचाव हेतु जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। संस्था के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक द्वारा ग्रामीणों में उक्त बीमारियों के लक्षण एवं उनसे बचाव के तरीके बताये। तत्पश्चात स्कूल के बच्चों के माध्यम से रैली निकालकर गांव की गलियों में घुमकर गीत एवं नारों के साथ बीमारियों से बचने के उपाय बताये गये।
    संस्था निदेशक श्री मुकेश दरबार द्वारा बताया गया कि कुछ समय पूर्व यह संज्ञान में आया था कि लोगों में बीमारियों के प्रति जागरूकता की आवश्यकता हैं अतः संस्था ने यह निर्णय लिया कि कलाकारों के माध्यम से ग्राम खड़कोद में उक्त बीमारियों पर आधारित कार्यक्रम चलाया जाये।
    इस कार्यक्रम में समस्त ग्रामीण पुरूष, महिलाएं एवं बच्चें उपस्थित थे। सरपंच बाहू बलिराम पाटिल, सोसायटी उपाध्यक्ष शांताराम रामचन्द्र पाटिल, सचिव गोपाल नायके, प्राथमिक शाला प्रधान पाठक वसंत यावतकर एवं समस्त कलाकार उपस्थित थे।
टीपः- फोटोग्राफ संलग्न
समाचार क्र.99/2014

Thursday, 30 January 2014

B JANSAMPARK NEWS 30-1-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर मध्य प्रदेश
समाचार
पशुपालन विभाग द्वारा मिश्रित खेती पर लगाई प्रदर्शनी

बुरहानपुर/30 जनवरी 2014/- प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की उपस्थिति में 29 गत जनवरी को आयोजित कार्यक्रम ‘‘आओ बनाएं मध्य प्रदेश‘‘ के महासम्मेलन में - पशुपालन विभाग द्वारा श्री चौहान की मंशानुसार खेती को फायदे का धंधा बनाना हैं की तर्ज पर विभाग द्वारा विचार धारा की सजीव प्रस्तुति इस प्रकार दिखाई गई - ‘‘मिश्रित खेती‘‘ (कृषि, मछली पालन, मुर्गीपालन एवं डेयरी पालन) अपनायंे।
    प्रतिवर्ष उतनी ही जमीन पर 5 से 6 गुना ज्यादा लाभ कमायें। इस प्रदर्शनी में एक ही खेत के दृश्य में खेत तालाब के ऊपर मुर्गीपालन किया जाकर एवं तालाब में मछलीपालन साथ में डेयरी पालन एवं कृषि कार्य किया जाकर एक साथ से चार व्यवसाय लिये जाकर सामान्य खेती की तुलना में 5 से 6 गुना ज्यादा लाभ कमाया जा सकता हैं। यह विचार धारा डॉ.एम.के.शर्मा उपसंचालक पशुपालन विभाग द्वारा प्रस्तुत की गई एवं उनके निर्देशन में विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों के सहयोग से सजीव प्रस्तुति दी गई और मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के करकमलों द्वारा गौशालाओं को अनुदान राशि एवं ग्रामीण बैकयार्ड योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को मुर्गियों के चूजे प्रदाय कराये गये।
टीपः- फोटोग्राफ संलग्न
क्र.95/2014/जनवरी/95

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...