Saturday, 1 March 2014

JANSAMPARK NEWS 1-3-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर मध्य प्रदेश
समाचार
नुक्कड़ नाटक के जरिये निर्मल ग्राम का संदेश
बुरहानपुर/1 मार्च 2014/ - जिला पंचायत के तत्वावधन में नेपानगर जागृति कला क्रेन्द द्वारा निर्मल भारत अभियान अतर्गत जिले के ग्रामीण अंचलांे में नुक्कड़ नाटक लोकगीत तथा नृत्यांे के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा हैं। इस दौरान रैली के माध्यम से भी ग्रामीणाों को खुले में शौच बंद कर शौचालय निर्माण कर तथा उसका निरंतर उपयोग करने के साथ-साथ ही बच्चों को भी खाना खाने से पहले तथा शौच के बाद साबुन से हाथ धोने के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जो ग्रामीण शौचालय होने के बावजूद भी शौच के लिए बाहर जाते है, उन्हे ग्राम पंचायत द्वारा भी लगातार समझाइश दी जा रही है।
    ग्राम पंचायत दहीनाला, खातला, मजगांव, पलासुर, नावरा में भी निर्मल भारत अभियान अंतर्गत ग्रामीणों को नुक्कड़ नाटक तथा रैली एवं नृृत्य के द्वारा प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान ग्राम के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
टीपः-फोटोग्राफ संलग्न


क्रमांकः175/मार्च/2014

शराब दुकानों के टेण्डर से 56.44 करोड़ रूपये की आय
बुरहानपुर/1 मार्च 2014/ - जिले में 17 समूह में सम्मिलित 34 देशी मदिरा तथा 10 विदेशी मदिरा दुकानों की निष्पादन राज्य शासन द्वारा घोषित जिला समिति द्वारा कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी की अध्यक्षता में निष्पादन के दौरान आज देशी मदिरा दुकान खकनार समूह तथा विदेशी मदिरा दुकान चौक बाजार समूह का निष्पादन होकर जिले के समस्त 17 समूहों का टेण्डर द्वारा निष्पादन से शासन को वर्ष 2013-14 के वार्षिक मूल्य 53 करोड़ 73 लाख 63 हजार 241  रूपयें की तुलना में वर्ष 2014-15 के लिये 56 करोड़ 43 लाख 51 हजार 679 रूपयें प्राप्त हुए हैं, इसमें 5 प्रतिशत अधिक एवं 2 करोड़ 69 लाख 88 हजार 438 रूपयें की अधिक राजस्व वृद्धि हुई हैं।
क्रमांकः176/मार्च/2014

JANSAMPARK NEWS 1-3-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर मध्य प्रदेश
समाचार
वंदे मातरम् गान के साथ प्रारंभ हुआ काम-काज
बुरहानपुर/1 मार्च 2014/ - बहादरपुर रोड़ स्थित नवीन संयुक्त जिला कार्यालय में आज  कार्य की शुरूआत वन्दे मातरम् गान के साथ हुई। डिप्टी कलेक्टर श्री के.एल.यादव एवं जिला कोषालय अधिकारी अरविन्द शर्मा की उपस्थिति में वंदे मातरम् गीत एवं मध्य प्रदेश गीत का सामूहिक गान हुआ।
    इस अवसर पर लोक सेवा प्रबंधक श्री मनोज शंखपाल, कार्यालय अधीक्षक श्री डी.एस.डोडे और जिला नाजिर श्री राजू तायडे़ समेत अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे।
टीपः-फोटोग्राफ संलग्न

क्रमांकः171/मार्च/2014

लोक सभा निर्वाचन-2014
लोक सभा निर्वाचन के मद््देनजर अधिकारियों के दायित्व निर्धारित
जिला प्रशासन द्वारा चुनाव की तैयारियाँ शुरू
बुरहानपुर/1 मार्च 2014/ - कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने आगामी लोक सभा आम चुनाव 2014 के परिपेक्ष्य में जिले के अधिकारियों को दायित्व सौंपे हैं। जारी आदेशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सुरेश्वरसिंह और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बुरहानपुर श्री राकेश शर्मा को कर्मचारियों और अधिकारियों की सूची तैयार करना, अवकाश स्वीकृति, मतदान दलों की नियुक्ति, प्रशिक्षण हेतु सूची, सेक्टर मजिस्टेªटों के साथ चिकित्सकों की नियुक्ति का दायित्व सौंपा गया हैं। इसी प्रकार एसडीएम श्री सूरज नागर, एसडीएम श्री काशीराम बडोले, आयुक्त नगर निगम श्री संदीप श्रीवास्तव और डिप्टी कलेक्टर श्री शंकरलाल सिंगाडे को मतदान दलों का प्रशिक्षण, पीठासीन अधिकारियों को चुनाव सामग्री, प्रशिक्षण स्थल पर डाक मतपत्र आदि की व्यवस्था करने का दायित्व सौंपा गया हैं।
    इसी प्रकार कलेक्टर श्री अवस्थी ने जिला पेंशन अधिकारी श्री के.डी.बैरागी को मतदान एवं मतगणना दलों के मानदेय का आकलन और भुगतान की कार्यवाही करने का दायित्व सौंपा गया हैं। इसी प्रकार उप प्रधानाचार्य शासकीय महिला पॉलीटेक्निक कालेज बुरहानपुर एस.पी.कोरी को मतदान दलों के स्वागत का दायित्व सौंपा गया हैं।
    इसी प्रकार अपर कलेक्टर श्री प्रकाश चंन्द्र रेवाल और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बुरहानपुर श्री राकेश शर्मा को परिवहन कार्यक्रम तैयार करना, वाहनों की जानकारी संकलित करना, वाहनों के आवागमन, अधिग्रहीत किये गये वाहनों के किराये के देयक तैयार करना, वाहनों का रूट चार्ट तैयार करना और सेक्टर अधिकारियों को वाहन उपलब्ध कराने और सेक्टरों का निर्माण और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की व्यवस्था करने का दायित्व सौंपा गया हैं।
    इसी प्रकार कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग राजेन्द्र जोशी और उप प्रधानाचार्य महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज श्री एस.पी.कोरी को मतदान दलों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का प्रशिक्षण देने का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार जिला कोषालय अधिकारी श्री अरविन्द शर्मा और सहायक कोषालय अधिकारी श्री आनंद खोसे को मतपत्रो का आकलन कर मुद्रण कराना, इलेक्टॉनिक वोटिंग मशीन का वितरण कराना, एवं उसे स्ट्रांगरूम में सुरक्षित रखवाना। निर्धारित मतदान केन्द्रवार ईवीएम मशीन टेबल तक पहुंचाना। मतगणना पूर्व और मतगणना पश्चात उसे स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवाना। इसी प्रकार जिला कोषालय अधिकारी श्री अरविन्द्र शर्मा, एसडीएम श्री सूरज नागर और एसडीएम श्री काशीराम बडोले को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का तैयार करवाने और स्ट्रांगरूम में सुरक्षित रखवाने का दायित्व सौंपा गया हैं।
    इसी प्रकार डिप्टी कलेक्टर श्री के.एल.यादव और आयुक्त नगर निगम श्री संदीप श्रीवास्तव को निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान प्राप्त शिकायतों का समय सीमा में निराकरण कर प्रतिवेदन भेजने का दायित्व सौंपा गया हैं। इसी प्रकार जिला जनसंपर्क अधिकारी श्री बी.एन.सिंह को निर्वाचन संबंधी समाचार जारी करना और मीडिया कर्मियों को मतदान एवं मतगणना के प्रवेश हेतु प्रवेश पत्र जारी करने का दायित्व सौंपा गया हैं। कानून और व्यवस्था का दायित्व अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, दोनो ही अनुविभागीय दण्डाधिकारी, नगर पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नेपानगर को सौंपा गया हैं।
    इसी प्रकार वनमण्लाधिकारी श्री ए.के.सिंह को निर्वाचन संबंधी समस्त कम्प्युटराईजेशन, मतदान कर्मियों की नियुक्ति आदि का दायित्व सौंपा गया हैं।
क्रमांकः172/मार्च/2014

खाद्य सुरक्षा अधिनियम 1 मार्च से लागू
प्रति व्यक्ति प्रतिमाह मिलेगा 5 कि.ग्रा. खाद्यान्न
बुरहानपुर/1 मार्च 2014/ - नवीन राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अनुसार शासन द्वारा लक्षित मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजनान्तर्गत सार्वजनिक वितरण प्रणाली की नवीन व्यवस्था 1 मार्च 2014 से प्रदेश में लागू कर दी गई हैं। इस योजना के तहत जिले में समग्र पोर्टल पर दर्ज अंत्योदय, बीपीएल एवं 22 अन्य श्रेणियों को पात्र परिवार के रूप में चिन्हित पात्र परिवारों के राशनकार्डो पर उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से पात्रता पर्ची चस्पा करने की कार्यवाही प्रारंभ हो गयी हैं। यह कार्यवाही एक सप्ताह तक चलेगी। जिन पात्र परिवारों के राशनकार्डो पर पात्रता पर्ची चस्पा होगी उन्हें प्रतिमाह प्रति व्यक्ति को 5 किलो ग्राम खाद्यान्न प्राप्त होगा। जबकि 1 से 7 सदस्य वाले अंत्योदय परिवार को 35 कि.ग्रा.खाद्यान्न प्रतिकार्ड पूर्वानुसार प्राप्त होगा।
    उल्लेखनीय है कि अंत्योदय कार्ड पर पहले 35 किलोग्राम खाद्यान्न अधिकतम प्राप्त होता था, किन्तु नवीन योजना में परिवार में 7 से अधिक सदस्य संख्या होने पर प्रत्येक अतिरिक्त सदस्य को 5 कि.ग्रा.खाद्यान्न प्राप्त करने की पात्रता होगी। इसी प्रकार प्रत्येक पात्र परिवार को 1 कि.ग्रा.नमक तथा 1.5 कि.ग्रा.शक्कर पूर्वानुसार प्राप्त होगी।
    सभी अंत्योदय एवं पात्र परिवारों को 1 रूपये प्रति किलो गेहूँ, 1 रूपये प्रति किलो चावल, 1 रूपये प्रति किलोग्राम मक्का और 1 रूपये प्रति किलो की दर से आयोडीन नमक वितरित किया जायेगा। समग्र पोर्टल पर पात्रता परिवारों के रूप में दर्ज सभी हितग्राही अपनी-अपनी उचित मूल्य दुकानों पर जाकर पात्रता पर्ची अवश्य चस्पा करवा लें, जिससे उन्हें खाद्यान्न का कोटा प्राप्त करने में असुविधा न हो। यह जानकारी जिला खाद्य अधिकारी श्री ए.के.कुजूर ने दी।
क्रमांकः173/मार्च/2014

वाहन हेतु निविदा की अंतिम तिथि 4 मार्च को
बुरहानपुर/1 मार्च 2014/ - जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय को अपराध नियंत्रण एवं प्रवर्तन कार्य के लिये 1 अप्रैल 2014 से 31 मार्च 2015 तक की अवधि के लिये कुल तीन वाहन (बोलेरो/टाटा सूमो,/मार्शल/मैक्स/बजाज गामा या समान स्वरूप का अन्य वाहन) की आवश्यकता हैं।
    इच्छुक वाहन स्वामी या यातायात एजेन्सीयों से 4 मार्च 2014 अपरान्ह 2 बजे तक बंद लिफाफे में पूर्ण विवरण सहित निविदाएँ जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय में दे सकते हैं। निर्धारित समय तक प्राप्त निविदाएँ 4 मार्च 2014 को अपरान्ह 4 बजे जिला आबकारी कार्यालय में उपस्थित निविदादाताओं के समक्ष खोली जायेगी। इच्छुक निविदादाता 4 मार्च 2014 को दोपहर 12 बजे तक अवकाश के दिनों को छोड़कर कार्यालयीन समय में निविदा फार्म एवं अनुबंध व शर्तो की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
क्रमांकः174/मार्च/2014

Friday, 28 February 2014

JANSAMPARK NEWS 28-2-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर मध्य प्रदेश
समाचार
कलेक्टर श्री अवस्थी ने वर्षा से हुए नुकसान की मैदानी हकीकत का लिया जायजा
बुरहानपुर/28 फरवरी 2014/ - कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने आज जिले के ग्राम शाहपुर, दापोरा, चापोरा, इच्छापुर, धामनी आदि ग्रामों का सघन दौरा कर फसलों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि केले और मक्के की फसल को कोई नुकसान नहीं हुआ। केवल गेहूँ की फसल को ही नुकसान हुआ हैं।
    कलेक्टर श्री अवस्थी जिले के एसडीम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और पटवारियों को फसल के हुए नुकसान का आकलन करने का आदेश दिया हैं। यह काम दो दिन में पूरा हो जायेगा। उसके बाद राज्य शासन के मापदण्डों के तहत राजस्व पुस्तिका परिपत्र में निहित प्रावधानों के अनुसार किसानों को गेहूँ की फसल की क्षतिपूर्ति की राशि दी जायेगी।
    इस अवसर कलेक्टर श्री अवस्थी के साथ एसडीएम श्री के.आर.बडोले और तहसीलदार श्री अजीत श्रीवास्तव भी साथ थे।
टीपः-फोटोग्राफ संलग्न
क्रमांकः169/फरवरी/2014

ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंध
बुरहानपुर/28 फरवरी 2014/ - कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने आगामी 1 मार्च शुरू हो रही वार्षिक परीक्षा के तहत जिले में ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंध लगा दिया हैं। यह प्रतिबंध आगामी 5 अप्रैल तक जारी रहेगा। रात 10 बजे से सुबह 7 तक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
    कलेक्टर श्री अवस्थी ने किसी भी चिकित्सालय, नर्सिंग होम, टेलिफोन एक्सचेंज, शिक्षा संस्थान, सरकारी कार्यालय, छात्रावास, स्थानीय निकाय, प्राधिकरण के कार्यालय तथा बैंक से 200 मीटर की दूरी के भीतर ध्वनि विस्तारक यंत्र पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगें। ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग किसी खुले स्थान पर टेप, डेक से आवाज या संगीत पर रोक लगा दी गई हैं। ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग संबंधित क्षेत्र के एसडीम या तहसीलदार से अनुमति लेकर ही उपयोग किया जा सकता हैं। एसडीएम या तहसीलदार द्वारा किसी विशेष कार्यक्रम के लिये 2 घंटे से अधिक अवधि के लिये ध्वनि विस्तारक यंत्रों की अनुमति नहीं दी जायेगी। उक्त अनुमति इस शर्त पर दी जायेगी कि ध्वनि विस्तारक यंत्रों से अत्यधिक कोलाहल न हो। इस दौरान आने वाले त्यौहारों, होली, भाईदूज, गुड़ी पड़वा, वीरांगना अवंतीबाई बलिदान दिवस, चेटीचांद, आदि धार्मिक आयोजन पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा।
क्रमांकः170/फरवरी/2014

विद्यार्थियों की नकल पर रहेगी जिल प्रशासन की कड़ी नजर
नकल रोकने के मुकम्मल इंतेजाम
बुरहानपुर/28 फरवरी 2014/ कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने हॉई स्कूल और हॉयर सेकेण्डरी परीक्षा के मद््देनजर जिले के विभिन्न राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगायी हैं, जिससे परीक्षा का सुचारू रूप से संचालन किया जा सकें, सामूहिक नकल को रोका जा सकें, परीक्षा में विघ्न डालने को रोका जा सकें, असामाजिक तत्वांे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा सकें तथा नकल की दुष्प्रवृृत्ति को रोका जा सकें। ज्ञातव्य हैं कि हॉई स्कूल परीक्षा 1 मार्च से और हॉयर सेकेण्डरी परीक्षा 3 मार्च से शुरू हो रही हैं।
    श्री अवस्थी ने एसडीएम श्री के.आर.बडोले, भू अधीक्षक श्री शंकरसिंह कछवाय, थाना प्रभारी लालबाग श्री के.के.मिश्रा, की ड््यूटी बुरहानपुर नगर में लगायी गई है। इसी प्रकार एसडीएम नेपानगर श्री सूरजलाल नागर, थाना प्रभारी नेपानगर श्री समशेर पटेल की ड््यूटी नेपानगर, नावरा, अंबाड़ा और भातखेड़ा क्षेत्र के हॉई स्कूल और हायर सेकेण्डरी केन्द्रों पर लगाई गयी है। इसी प्रकार नायब तहसीलदार हितेन्द्र भावसार, थाना प्रभारी कोतवाली श्री हनुमंतसिंह राजपूत की ड््यूटी बुरहानपुर नगर के हाई स्कूल और हॉयर सेकेण्डरी स्कूलों में लगाई गई हैं। इसी प्रकार तहसीलदार श्री अजीत श्रीवास्तव और थाना प्रभारी शाहपुर श्री विनोदसिंह कुशवाह की ड््यूटी शाहपुर, इच्छापुर, फोफनार, बंभाड़ा, दर्यापुर, बोरदली, भावसा, दापोरा क्षेत्र की हाई स्कूल और हॉयर सेकेण्डरी स्कूलों में लगाई गयी है। इसी प्रकार तहसीलदार खकनार श्री के.सी.गौतम और थाना प्रभारी खकनार श्री महेश सुनैया की ड््यूटी सिरपुर, खकनार, देड़तलाई, डोईफोड़िया, तुकईथड़, परेठा क्षेत्र में लगाई गई हैं। इसी प्रकार तहसीलदार नेपानगर श्रीमती हेमलता सोलंकी और थाना प्रभारी निम्बोला श्री अमितसिंह जादौन की ड््यूटी धुलकोट, बोरीबुुजुर्ग क्षेत्र में लगाई गई हैं। इसी प्रकार नायब तहसील श्री दिवाकर सुलिया और थाना उपनिरीक्षण लालबाग श्री बाबूलाल चौधरी की ड््यूटी लोनी और निम्बोला में लगाई गई हैं।
क्रमांकः171/फरवरी/2014

Thursday, 27 February 2014

JANSAMPARK NEWS 27-2-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर मध्य प्रदेश
समाचार
अशुद्ध जल जहर के समान
राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल जागरूकता सप्ताह का समापन कार्यक्रम हुआ संपन्न
बुरहानपुर/27 फरवरी 2014/ - गत दिवस पेयजल जागरूकता शुद्व पेयजल जल ही जीवन हैं और जल का संरक्षण, कल संरक्षण अषुद्व जल जहर के समान हैं, इन्हीं कथनों के साथ जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल जागरूकता सप्ताह का समापन किया गया। समापन कार्यक्रम लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा कृष्णा गार्डन रेस्टोरेंट में आयोजित किया गया। छः दिवस तक क्रियान्वित किये गये। इस राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत जिले में विभिन्न प्रकार की जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार की गतिविधियॉ आयोजित की गयी, जिसके अंतर्गत प्रचार एवं जागरूकता रथ, विभिन्न शालेय प्रतियोगिताएँ, ग्रामसभाएँ, वार्डसभाएँ, स्कूल रैलियाँ, गामीणों द्वारा जल जागरूकता रैलियॉ, फील्ड टेस्टकिट के द्वारा जल परीक्षण का प्रषिक्षण, जल स़्त्रोतों कोहरे व लाल रंगों से रंगना, फिल्म प्रदर्षन, पोस्टर्स, होर्डिंग्स, व पैमप्लेट वितरित कर आम ग्रामीणजनों को सुरक्षित शुद्व जल की विषेषताओं, जलसंरक्षण, जलसंवर्धन, पेयजल स्त्रोंतों का रख-रखाव एवं गुणवत्ता की जॉच, पेयजल के सुरक्षित उपयोग, ठोस एवं अपषिष्ट का उचित प्रयोग आदि विषयों की जानकारी जागरूकता सप्ताह के दौरान 20 से 25 फरवरी तक दी गई।
जागरूकता कार्यक्रम के समापन के मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अरूण पाटिल थे। समापन कार्यक्रम के दौरान उनके द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा आयोजित किये गये राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत की गई गतिविधियों की प्रषंसा करते हुए विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना की।
सहायक यंत्री श्री अषोक निकम ने बताया की पेयजल जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत प्रचार एवं जागरूकता रथ के माध्यम से संपूर्ण जिले के लगभग 90 ग्रामों का भ्रमण कर आमजनता को शुद्व पेयजल ,गुणवत्ता ,संरक्षण एवं संवर्धन करने के संबंध में जागरूक किया गया। स्वच्छता रखने के तरीके जल स्त्रोतों के आसपास रखे जाने वाली सफाई और शौचालय का उपयोग पेयजल उपयोग करने के तरीकों के बारे में जागरूकता रथ ने ग्रामों में घूमकर प्रचार-प्रसार किया ।
ग्रामीणों द्वारा भी इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया व इस कार्यक्रम के बारे में सराहना की। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सघन शिक्षा कमेटी जिला सलाहकार श्रीराजेष कुमार ठाकुर, मानव संसाधन विकास जिला सलाहकार श्री विजय कुमार गोर,े विकास खण्ड समन्वयक श्री जितेन्द्रा ठाकरे व श्री निलेष कुमार बोर्डे ने जिले के विभिन्न ग्रामों में जागरूकता संबंधित गतिविधियों में भाग लेकर अनुश्रवण व मुल्यांकन किया।
इसी प्रकार ग्राम अम्बाड़ा में आयोजित की गई वार्डसभाँ में नेपानगर विधानसभा के विधायक श्री राजेन्द्र दादू व जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अरूण पाटील ने भीभा गलिया व वार्डसभामें राष्ट्रीय जागरूकता कार्यक्रम के बारे में जिला सलाहकारों से विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त कर राष्ट्रीय कार्यक्रम की सराहना की। इसी प्रकार 25 फरवरी को राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल जागरूकता कार्यक्रम का समापन दिवस मनाया गया।
टीपः-फोटोग्राफ संलग्न
क्रमांकः165/फरवरी/2014

जिला युवा सम्मेलन आज
बुरहानपुर/27 फरवरी 2014/ - नेहरू युवा केन्द्र द्वारा जिला स्तरीय युवा सम्मेलन व युवाकृृति कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय शासकीय सुभाष उच्चतर विद्यालय में आज दोपहर 11 बजे किया गया हैं। जिला युवा समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र श्री अजीज डिप्टी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद््देश्य ग्रामीण युवाओं में जागरूकता लाना व उन्हें देश की मुख्य धारा से जोड़ना तथा उन्हें सक्रिय करना हैं। राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराकर लाभान्वित करना, मतदाता जागरूकता लाना, ग्रामीण युवाओं द्वारा निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी आदि ग्रामीण युवा मंडलो को खेल सामग्री का वितरण किया जायेगा।
क्रमांकः168/फरवरी/2014



Wednesday, 26 February 2014

A - JANSAMPARK NEWS 26-2-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर मध्य प्रदेश
समाचार
फसलों की क्षति की जांच शुरू
बुरहानपुर/26 फरवरी 2014/ - कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने गत दिवस हुई वर्षा और तेज हवाआंे से फसलों को क्षति पहुंची हैं, जिसका मूल्यांकन और जांच के लिये कलेक्टर श्री अवस्थी ने आदेश दे दिये है। इस अभियान में एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, अधीक्षक भू-अभिलेख, राजस्व निरीक्षक और पटवारियों को लगाया गया हैं। राज्य शासन के निर्देशानुसार फसलों का आकलन करके क्षतिपूर्ति की कार्यवाही की जायेगी।
क्रमांकः156/फरवरी/2014

अधिकारीगण चुनाव आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन करें- कलेक्टर श्री अवस्थी
बुरहानपुर/26 फरवरी 2014/ - आगामी लोक सभा चुनाव के मद््देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने चुनाव ठीक ढंग से संचालित करने के लिये विभिन्न अधिकारियों को दायित्व सौंपे हैं। अपर कलेक्टर श्री प्रकाश चन्द्र रेवाल को आदर्श आचार संहिता और कानून एवं व्यवस्था, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुरेश्वरसिंह को मतदान दलों का गठन, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री राजेन्द्र जोशी को ईवीएम मशीन की व्यवस्था, अतिरिक्त सहायक परिवहन अधिकारी श्री सुनील गौड़ को परिवहन व्यवस्था, डिप्टी कलेक्टर श्री के.एल.यादव को शिकायत संबंधी शाखा, डिप्टी कलेक्टर श्री शंकरलाल सिंगाडे़ का प्रशिक्षण संबंधी दायित्व सौंपा गया हैं। पशु चिकित्सक डॉ. हेमंत शाह का सामग्री वितरण का कार्य सौंपा गया हैं। पेंशन अधिकारी श्री के.डी.बैरागी को निर्वाचन व्यय लेखा का कार्य सौंपा गया हैं। जिला कोषालय अधिकारी श्री अरविन्द शर्मा को मतपत्र व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया हैं। पीआरओ डॉ.बी.एन.सिंह को मीडिया एवं संचार का दायित्व सौंपा गया हैं। सहायक सूचना एवं विज्ञान अधिकारी श्री दीपक बावस्कर को कम्प्युटराइजेंशन का दायित्व सौंपा गया हैं। महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री अब्दुल गफ्फार खान को स्वीप प्लॉन (मतदाता जागरूकता कार्यक्रम) का दायित्व सौंपा गया हैं। प्रबंधक लोक सेवा केन्द्र श्री मनोज शंखपाल को कम्प्युनिकेशन प्लॉन एवं एस.एम.एस. मानिटरिंग का दायित्व सौंपा गया हैं। उक्त अधिकारियों को कलेक्टर श्री अवस्थी ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिये हैं।
क्रमांकः157/फरवरी/2014

प्रगतिशील पशुपालकों का दल प्रशिक्षण हेतु करनाल रवाना
बुरहानपुर/26 फरवरी 2014/ - विगत दिवस 5 दिवसीय भ्रमण पर 10 प्रगतिशील पशुपालकों का एक दल हरियाणा राज्य के करनाल स्थित विश्व प्रसिद्ध संस्थान ‘‘नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्ट्यिूट‘‘ में प्रशिक्षण एवं आसपास के ग्रामों में उन्नत डेयरी कार्यो से उन्नत तकनीक का पशुपालक कार्य सीखने इस दल को ‘‘आत्मा योजनान्तर्गत‘‘ प्राप्त फंड के सहयोग से भेजा गया हैं।
    उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ.एम.के.शर्मा ने बताया कि दल के साथ एक पशु चिकित्सक डॉ.हेमंत शाह को भी भेजा गया हैं। श्री शर्मा ने यह भी जानकारी दी कि हमारे जिले के पशुपालकों हेतु काफी लाभकारी रहेगा। हरियाणा व पंजाब जैसे राज्य पशुपालन दुग्ध उत्पादन और मांस उत्पादन में देश में काफी आगे हैं। साथ ही राष्ट्रीय डेयरी शोध केन्द्र करनाल में विश्व का सबसे पहला ऐसा संस्थान हैं, जिसने भैंस वंशीय उन्न्त क्लोन पैदा किये हैं।
    दल रेल द्वारा रवाना हुआ, समस्त पशुपालकों से डॉ.एम.के.शर्मा ने रवाना होते समय स्टेशन पर मुलाकात की एवं बताया इनका आवागनम, खाने-पीने और ठहरने की समुचित व्यवस्था रहेगी।
टीपः-फोटोग्राफ संलग्न
क्रमांकः158/फरवरी/2014

मदिरा दुकानों की निलामी 1 मार्च को
बुरहानपुर/26 फरवरी 2014/ - जिले में वर्ष 2014-15 अर्थात 01 अप्रैल 2014 से 31 मार्च 2015 तक की अवधि के लिये नियत शर्तो एवं प्रक्रिया के अधीन नवीनीकरण से एवं टेण्डर के तृृतीय चरण में निष्पादन के अभाव में जिले की शेष देशी/विदेशी मदिरा दुकानों/एकल समूहों (02 समूहों में सम्मिलित 4 देशी मदिरा दुकानें एवं 02 विदेशी मदिरा की दुकानों) का निष्पादन टेण्डर के माध्यम से 1 मार्च 2014 दिन शनिवार को कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी की अध्यक्षता में गठित जिला समिति द्वारा किया जायेगा, मदिरा दुकानों/समूहों का आरक्षित मूल्य, खपत एवं आवश्यक जानकारी कार्यालयीन दिवसों में प्राप्त की जा सकती हैं।
क्रमांकः159/फरवरी/2014

एक गांव के पाँच सक्रिय आदमी पूरे ग्राम की तस्वीर बदल सकते हैं-कलेक्टर श्री अवस्थी
खुले में शौच जाने वालों को भगाने के लिये सीटी बजाने के निर्देश
शौचालय विहीन घरों पर लगेगी लाल झंडी
बुरहानपुर/26 फरवरी 2014/ - आज कलेक्टोरेट सभागार में कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी की अध्यक्षता में समग्र स्वच्छता अभियान की समीक्षा की गई। इस अवसर पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में बुरहानपुर विकासखण्ड के सरपंच-सचिव, स्वच्छता प्रेरक, रोजगार सहायक मौजूद थे। इस अवसर कलेक्टर श्री अवस्थी ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों व सरपंचों से कहा कि जिले में 4 माह के भीतर सभी घरों में शौचालय बन जाना चाहिए। निर्मल अभियान के अंतर्गत पूरे जिले को निर्मल बनाना हैं। हर गांव में 10-10 लोगों की ग्राम स्वच्छता कमेटी गठित की गयी हैं। अगर कोई बाहर शौच जाता है तो इस समिति के सदस्य सीटी बजायेगें और उसे शर्मिंदा करने के लिये गुलाब का फूल भेंट करेंगे। गांव वालों को शौचालय बनाने के लिये प्रेरणास्पद फिल्म भी दिखाना चाहिए। गांव वालों को इकट््ठा करके गांव का नक्शा बनाया जाये तथा उन लोगों को बताया जाये कि इनके घर में शौचालय है और इनके घर में नहीं हैं। इससे बिना शौचालय वाले ग्रामीणों को प्रेरणा मिलेंगी। शौचालय बनाना आसान है लेकिन उसका उपयोग करना कठिन हैं।
    बैठक में श्री अवस्थी ने कहा कि पूरे जिले को शीघ्र अतिशीघ्र निर्मल ग्राम बनाना हैं। खुले में शौच जाने से अनेक बीमारियां होती हैं। हर ग्रामीणों को इसकी जानकारी देना हैं। पूरे गांव के अलावा स्वच्छता के अलावा हर व्यक्ति और हर घर की स्वच्छता पर जोर देना हैं। समग्र स्वच्छता अभियान के कई आयाम हैं जैसे-गांव के गंदी नाली का निकास, सोख्ता गढ्ढे, गोबर का प्रबंधन, गांव के कूड़ा-कचरे का प्रबंधन, नाली में स्थित प्लास्टिक की सफाई, शौचालय, नाडेप, सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी में शौचालय अनिवार्य हैं। ग्रामीणों के सहयोग से ही यह दुष्कर कार्य संभव हैं। समग्र स्वच्छता ब्लॉक समन्वयकों द्वारा हर गांव में प्रतिदिन विद्यार्थियों द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाये और शौचालयविहीन घरों में लाल झंडी लगाई जाये, ग्रामीणों को ‘‘परिवर्तन‘‘ और ‘‘आखिर कब तक‘‘ फिल्में दिखाई जाये। ग्रामीणों को खाने से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ धोने के लिये प्रेरित किया जाये। हर गांव में वर्मीकम्पोस्ट और बायोगैस संयत्र कृषि विभाग और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग दोनांे मिलकर लगाये। कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री पी.के.सोनी आज ही इसकी तकनीकी स्वीकृति जारी करें। एक माह के भीतर हर गांव में मॉडल, नाडेफ और बायो गैस संयत्र लग जाना चाहिए। नाडेफ टाँका और बायो गैस संयत्र का खर्च रोजगार गारंटी योजना से किये जाने के लिये शासन के स्पष्ट निर्देश हैं।
    इस अवसर पर कलेक्टर श्री अवस्थी ने यह भी कहा कि जिले में इस योजना के लिये प्रचार-प्रसार के लिये पम्पलेट और पोस्टर लगाया जायें। इस अभियान में पूरे जिले में कृषि विस्तार अधिकारियों की भी मद्द ली जाये यह काम आज से ही शुरू कर दिया जाये। बैठक में ग्राम नावरा, ग्राम ढाबा, नायर, लोखंडिया, नांदखेड़ा की बिन्दुवार समीक्षा की गयी। कलेक्टर श्री अवस्थी ने यह भी बताया कि एक शौचालय के लिये राज्य शासन द्वारा 11 हजार रूपये दिये जाते हैं। इस योजना की हर सप्ताह समीक्षा की जायेगी। प्रेरक को 100 रूपये प्रति शौचालय प्रेरणा पुरस्कार दिया जायेगा। जिसमें 70 रूपये शौचालय बनवाने के लिये और 30 रूपये उसके उपयोग करवाने के लिये हैं। 5 दमदार आदमी पूरे ग्राम की तस्वीर बदल सकते हैं।
    इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सुरेश्वरसिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बुरहानपुर श्री राकेश शर्मा और ए.पी.ओ. श्री प्रवीण गुप्ता भी मौजूद थे।
टीपः-फोटोग्राफ संलग्न
क्रमांकः160/फरवरी/2014

लोक सभा निर्वाचन-2014
निर्वाचन स्टैंडिंग कमेटी गठित
बुरहानपुर/26 फरवरी 2014/ - कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने आगामी लोक सभा निर्वाचन 2014 के लिये जिला स्तरीय स्टैंडिंग कमेटी का गठन कर दिया  हैं। इस कमेटी में राजनैतिल दलों के प्रतिनिधियों और अधिकारियों को शामिल किया गया हैं। यह कमेटी निर्वाचन संबंधी समस्याओं का निराकरण करेंगी।
    श्री अवस्थी द्वारा गठित कमेटी में बहुजन समाज पार्टी के श्री अर्जुन निकम, भारतीय जनता पार्टी के श्री दिलीप श्रॉफ, भारतीय राष्ट्रीय कांगेस के श्री अजय रघुवंशी को शामिल किया गया हैं। इसी प्रकार इस कमेटी में पुलिस अधीक्षक, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, डिप्टी कलेक्टर, अनुविभागीय दण्डाधिकारी बुरहानपुर और नेपानगर को सदस्य मनोनीत किया गया हैं। इस कमेटी के अध्यक्ष कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी हैं।
क्रमांकः161/फरवरी/2014

शपथ पत्र के सभी कालम न भरने पर नामांकन होगा रद््द
बुरहानपुर/26 फरवरी 2014/ - भारत निर्वाचन आयोग के नये निर्देशों के अनुसार आगामी लोकसभा निर्वाचन में अभ्यर्थियों द्वारा अपनी उम्मीद््वारी के लिये प्रस्तुत किये जाने वाले शपथ पत्र के सभी कालम पूरी तरह से भरे होने चाहिए। भारत निर्वाचन आयोग के नये निर्देश माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के परिपेक्ष्य में जारी किये हैं।
    सर्वोच्च न्यायालय ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि सभी अभ्यर्थियों को अपने शपथ पत्रों में सभी कॉलमों की जानकारी व अपने टेलीफोन नंबर, ई-मेल आईडी पते और सोशल मीडिया के अकांउट से संबंधित अपेक्षित जानकारियां पूरी तरह से भरनी चाहिए। किसी अभ्यर्थी के पास ये सुविधाएं सुलभ न होने की स्थिति में उन्हें संबंधित कॉलम में यथास्थिति अनुसार निरंक, लागू नहीं होना और अज्ञात जैसी अभियुक्तियां अंकित करना चाहिए। शपथ पत्र में कोई भी कॉलम रिक्त छोड़ देने की स्थिति में नामांकन निरस्त किया जा सकता हैं।
    भारत निर्वाचन आयोग ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार जारी निर्देशिका में कहा है कि अभ्यर्थी के नामांकन पत्र एवं शपथ पत्र की सूक्ष्म जांच की जिम्मेदारी संबंधित रिटर्निंग अधिकारी की होगी। नामांकन पत्र और शपथ पत्र में किसी प्रकार की जानकारी की कमी पाये जाने पर रिटर्निंग अधिकारी सूचना पत्र (एक स्मरण पत्र) भेजकर संबंधित उम्मीद््वार को यथासमय संबंधित सूचना, उपयुक्त कॉलम में भरने के लिये सूचित करेगें। इस सूचना के बाद भी यदि संबंधित उम्मीद््वार उक्त कॉलम रिक्त छोड़ देते हैं तो वह नामांकन पत्र जांच के दौरान निरस्त किया जा सकेगा। इस सूचना के बाद भी यदि संबंधित उम्मीद््वार कोई कॉलम रिक्त छोड़ देते हैं तो वह नामांकन पत्र जांच के दौरान निरस्त किया जा सकेगा।
क्रमांकः162/फरवरी/2014

मतदान केन्द्र के संबंध में बैठक 1 मार्च को
बुरहानपुर/26 फरवरी 2014/ - कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने लोक सभा निर्वाचन 2014 के मतदान केन्द्रों के संबंध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक 1 मार्च को अपरान्ह 3 बजे कलेक्टोरेट सभागार में आहूत की हैं। बैठक में इन प्रतिनिधियों से बूथ लेवल एजेन्टों की सूची लाने का अनुरोध भी किया हैं।
क्रमांकः163/फरवरी/2014

Tuesday, 25 February 2014

JANSAMPARK NEWS 25-2-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर मध्य प्रदेश
समाचार
जनसुनवाई में आये 30 से अधिक आवेदन
बुरहानपुर/25 फरवरी 2014/ - कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी की अध्यक्षता में आज जनसुनवाई की गयी। इस अवसर सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे। आज से जनसुनवाई में हर मंगलवार को 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक कलेक्टोरेट सभागार में सभी विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में जनसुनवाई की जायेगी। जनसुनवाई में 30 से अधिक आवेदन आये, जिन्हें संबंधित विभागों में एक सप्ताह में निराकरण हेतु भेज दिया गया।
    जनसुनवाई में खाद्य, राजस्व, उद्योग, शिक्षा, आदिवासी विकास आदि विभागों से संबंधित विभागों से आवेदन आयें। जिलें में शासकीय जमीन का अभाव है इसलिये किसी को मकान बनाने के लिये जमीन देना मुश्किल हैं। न्यायालीन प्रकरणों को न्यायालय में सुलझाये जायेगें। ऐसे प्रकरणोें में जनसुनवाई में कोई कार्यवाही नहीं की जायेगी।
    उन्होनें सभी अधिकारियों को जनसुनवाई के लिये हर मंगलवार को 11 बजे कलेक्टोरेट सभागार में ठीक समय में उपस्थित होने के निर्देश दिये। उन्होनें इस अवसर पर यह भी कहा कि कृृषि, नगर निगम, ग्रामीण विकास, पशुपालन, स्वास्थ्य, शिक्षा, जनअभियान परिषद््, वन, शहरी विकास, खाद्य, शिक्षा, पुलिस, जलसंसाधन आदि विभागों द्वारा समय-समय पर हर साल विभिन्न अभियान चलाये जाते हैं। इन अभियानों का वार्षिक कलैण्डर तैयार करने के लिये संबंधित विभागीय अधिकारियों को अपने अभियान के संबंध में जानकारी देने के निर्देश दिये।
    क्रमांकः150/फरवरी/2014

जांच के आदेश
बुरहानपुर/25 फरवरी 2014/ - कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने गत दिवस हुई वर्षा से फसलों को क्षति पहुंची हैं, जिसका मूल्यांकन और जांच के लिये कलेक्टर श्री अवस्थी ने आदेश दे दिये है। इस अभियान में एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, अधीक्षक भू-अभिलेख, राजस्व निरीक्षक और पटवारियों को लगाया गया हैं।
क्रमांकः151/फरवरी/2014

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर मध्य प्रदेश
समाचार
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत 45 जोड़ो का विवाह संपन्न
बुरहानपुर/25 फरवरी 2014/ - आज रेणुका माता रोड़ स्थित कृृषि उपज मंडी परिसर में जनपद पंचायत बुरहानपुर के तत्वावधान में 45 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत प्रत्येक जोड़ें को 19 हजार रूपये की घर-गृृहस्थी की सामग्री प्रदान की गई। जिसमें स्टील की अलमारी, लोहे का पलंग, सिलाई मशीन, 11 बर्तनों का सेट, चांदी की पायजेब, एक गद््दा और मेकप बॉक्स दिया गया। शेष 6 हजार रूपये की राशि टेण्ट आदि पर व्यय की गई। इस अवसर कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने सभी वर-वधु को आर्शीवाद प्रदान किया।
टीपः-फोटोग्राफ संलग्न
क्रमांकः152/फरवरी/2014

लोक सभा चुनाव के मद््देनजर अधिकारियों के दायित्व निर्धारित
बुरहानपुर/25 फरवरी 2014/ - आगामी लोक सभा चुनाव के मद््देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने चुनाव ठीक ढंग से संचालित करने के लिये विभिन्न अधिकारियों को दायित्व सौंपे हैं। अपर कलेक्टर श्री प्रकाश चन्द्र रेवाल को आदर्श आचार संहिता और कानून एवं व्यवस्था, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुरेश्वरसिंह को मतदान दलों का गठन, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री राजेन्द्र जोशी को ईवीएम मशीन की व्यवस्था, अतिरिक्त सहायक परिवहन अधिकारी श्री सुनील गौड़ को परिवहन व्यवस्था, डिप्टी कलेक्टर श्री के.एल.यादव को शिकायत संबंधी शाखा, डिप्टी कलेक्टर श्री शंकरलाल सिंगाडे़ का प्रशिक्षण संबंधी दायित्व सौंपा गया हैं। पशु चिकित्सक डॉ. हेमंत शाह का सामग्री वितरण का कार्य सौंपा गया हैं। पेंशन अधिकारी श्री के.डी.बैरागी को निर्वाचन व्यय लेखा का कार्य सौंपा गया हैं। जिला कोषालय अधिकारी श्री अरविन्द शर्मा को मतपत्र व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया हैं। पीआरओ डॉ.बी.एन.सिंह को मीडिया एवं संचार का दायित्व सौंपा गया हैं। सहायक सूचना एवं विज्ञान अधिकारी श्री दीपक बावस्कर को कम्प्युटराइजेंशन का दायित्व सौंपा गया हैं। महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री अब्दुल गफ्फार खान को स्वीप प्लॉन (मतदाता जागरूकता कार्यक्रम) का दायित्व सौंपा गया हैं। प्रबंधक लोक सेवा केन्द्र श्री मनोज शंखपाल को कम्प्युनिकेशन प्लॉन एवं एस.एम.एस. मानिटरिंग का दायित्व सौंपा गया हैं। उक्त अधिकारियों को कलेक्टर श्री अवस्थी ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिये हैं।
क्रमांकः153/फरवरी/2014


मतदान केन्द्र के संबंध में बैठक 26 फरवरी को
बुरहानपुर/25 फरवरी 2014/ - कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने लोक सभा निर्वाचन 2014 के मतदान केन्द्रों के संबंध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक 26 फरवरी पूर्वान्ह 11.30 बजे कलेक्टोरेट सभागार में आहूत की हैं। बैठक में इन प्रतिनिधियों से बूथ लेवल एजेन्टों की सूची लाने का अनुरोध भी किया हैं।
क्रमांकः154/फरवरी/2014

टेण्ट, लाइट, माइक और वीडियोग्राफी संबंधी निविदा आमंत्रित
बुरहानपुर/25 फरवरी 2014/ - कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने व्यवसायियों से आगामी लोक सभा निर्वाचन 2014 को सुचारू रूप से संपादित कराने के लिये टेण्ट (कुर्सी, टेबल और दरी) आदि के लिये 12 मार्च अपरान्ह 3 बजे तक निविदा आंमत्रित की गई हैं। निविदा इसी दिन शाम 4 बजे खोली जायेगी।
    इसी प्रकार मतदान दलों की रवानगी एवं मतगणना के दिन के लिये लाइट और माइक आदि के लिये भी सील बंद निविदा आगामी 13 मार्च 3 बजे तक आमंत्रित की गई हैं। निविदा इसी दिन शाम को 4 बजे खोली जायेगी।
    इसी प्रकार लोक सभा निर्वाचन 2014 की महत्वपूर्ण घटनाओं की वीडियोग्राफी के लिये वीडियो कैमरा या डिजिटल कैमरा प्रति नग से सील बंद निविदाएं आगामी 11 मार्च को अपरान्ह 3 बजे तक आमंत्रित की गयी हैं। यह निविदा उसी दिन शाम 4 बजे खोली जायेगी।
    इन निविदाओं के संबंध विस्तृृत जानकारी कार्य दिवस में कार्यालयीन समय में जिला निर्वाचन कार्यालय कलेक्टेªट से प्राप्त की जा सकती हैं।
क्रमांकः155/फरवरी/2014


Saturday, 22 February 2014

A- JANSAMPARK NEWS 22-2-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर मध्य प्रदेश
समाचार
ग्रामीण पेयजल जागरूकता सप्ताह के दौरान आयोजित हुई विभिन्न गतिविधियां
बुरहानपुर/22 फरवरी 2014/ - राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सौजन्य व पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, षिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग के समन्वय तथा सहयोग से पेयजल जागरूकता सप्ताह के दौरान जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाएँ, संकल्प पत्र, व्याख्यान पत्र वाचन, वार्ड सभाएँ, स्कूल रैलियां, फील्ड टेस्ट किट परीक्षण, जन जागरूकता रैलियां एवं प्रचार एवं जागरूकता रथों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर स्वच्छ पेयजल, जल संरक्षण, स्वच्छता एवं जल गुणवत्ता की दिषा में जागरूक किया जा रहा है।
 बुरहानपुर विकासखण्ड के अंतर्गत जैनाबाद में राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत स्कूल रैली , स्कूल वार्डों में संकल्प पत्र का वाचन व फिल्ड टेस्ट किट के माध्यम से स्कूली विद्यार्थियों को जल परीक्षण करने का प्रषिक्षण दिया गया। उक्त कार्यक्रम ग्राम के उर्दू एवं हिन्दी माध्यमिक विद्यालयों में आयोजित किये गय।े कार्यपालन यंत्री श्री लालजी तिवारी के अनुसार जागरूकता सप्ताह के दौरान संपूर्ण पेयजल स्वच्छता गुणवत्ता एवं जल संरक्षण हेतु जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा हं,ै जो आगामी 25 फरवरी तक आयोजित किया जायेगा।
    लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक यंत्री श्री अषोक निकम ने बताया की सप्ताह के दौरान जागरूकता रथ प्रतिदिन जिले के ग्रामों जाकर लोगों में निरंतर जागरूकता पैदा कर रहा है।
ग्राम पंचायत जैनाबाद में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान आई.ई.सी.के जिला सलाहकार श्री राजेष ठाकुर एवं मानव संसाधन विकास के जिला सलाहकार श्री विजय कुमार गोरे द्वारा पेयजल स्वच्छता शौचालय निर्माण जल कर व नल कनेक्षन के बारे में स्कूल विद्यार्थिंयो,ं ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों को विभिन्न जानकारियां राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल जागरूकता कार्यक्रम के तह्त प्रदान की गई। विभाग के विकासखण्ड समन्वयक श्री जितेन्द्र ठाकरे व निलेष कुमार बोर्डे द्वारा फिल्ड टेस्ट किट के द्वारा जल परीक्षण का प्रषिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रतापसिंह, सचिव धनवंत महाजन, सहायक अध्यापक चूड़ामल पाटिल, धर्मेन्द्र महाजन, मास्टर ट्रेनर जिला पंचायत धोंडू प्रजापति, कुंवरसिंह ठाकुर व अध्यापकगण आसिफ अंसारी, शकील अहमद, असगर साहब, श्रीमति सूफिया बानो व ग्राम के अन्य ग्रामीण जन उपस्थित थे।
टीपः-फोटोग्राफ संलग्न
क्रमांकः147/फरवरी/2014

क्षमता वृृद्धि प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
बुरहानपुर/22 फरवरी 2014/ - आओं बनाएं अपना मध्य प्रदेश अभियान कं अंतर्गत मध्य प्रदेश जनअभियान परिषद् विकासखण्ड द्वारा वर्ष 2012-13 में गठित प्रस्फुटन और स्पंदन समितियों के प्रशिक्षण दिवस के दूसरे दिन विषय विशेषज्ञों द्वारा कार्ययोजना निर्माण, रिपोर्टिंग, दस्तावेजीकरण, टीम बिल्डिंग का महत्व, लेखा संधारण विषयों पर प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया। विषय विशेषज्ञ श्री निकम द्वारा लेखा संधारण की जानकारी दी गयी। स्वास्थ्य विभाग के राजेश धु्रवेकर द्वारा स्वास्थ्य विभाग की जनकल्याणकारी योजना के बारें में बताया गया। नवांकुर संस्था प्रतिनिधि नरेन्द्र प्रजापति द्वारा दस्तावेजीकरण और रिपोर्टिंग विषय पर विस्तारपूर्वक बताया गया। प्रशिक्षण सत्र के दोपहर के बाद समस्त प्रतिभागियों को कुपोषण विषय के विशेषज्ञ श्री मोहन जोशी के मार्गदर्शन में एनआरसी केन्द्र का भ्रमण कराया गया। जहाँ पर प्रतिभागियांे को मापटेप, वजन मशीन और लंबाई मापने के यंत्र के द्वारा कुपोषण की जानकारी प्राप्त की।
    पोषण पुर्नवास केन्द्र में भर्ती 4 बच्चों की स्थिति को प्रतिभागियों ने देखा। वहाँ पर दिये जाने वाले पोषण आहार की भी जानकारी प्राप्त की। प्रतिभागियों में ग्राम बसाली, धौंड, उतांबी, जसौंदी, तारापाटी, चिंचाला, बहादरपुर, बिरोदा, सहाद्रा, हमीदपुरा और नगर विकास प्रस्फुटन समिति बुरहानपुर के सदस्य उपस्थित थे। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन बुरहानपुर विकासखण्ड के ब्लॉक समन्वयक श्री अशोक त्रिपाठी द्वारा किया गया।
टीपः-फोटोग्राफ संलग्न
क्रमांकः148/फरवरी/2014

23 फरवरी 2014 को होगा अंतिम पल्स पोलियो चरण
बैरी मैदान मूलभूत सेवा केन्द्र मंेे होगा दो बूंद का षुभारंभ
मोगली का ‘‘जंगल-जंगल बात चली हैं‘‘ गाना आकर्षित कर रहा हैं बच्चों को
बुरहानपुर/22 फरवरी 2014/ राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का अंतिम चरण 23 फरवरी 2014 को सम्पन्न होने जा रहा है । विदित हो कि भारत  मे जनवरी 2011 एवं हमारे म.प्र. मे अगस्त 2008 के पश्चात् पोलियो का कोई भी नया केस प्रकाष मंे नहीं आया है। पोलियो रविवार 23 फरवरी 2014 के अंतिम चरण के प्रचार प्रसार मे स्वास्थ्य विभाग व्दारा इस बार ऑटो, साइकिल एवं तांगे व्दारा मोगली का ‘‘जंगल-जंगल बात चली हैं, चड्डी पहन कर फूल खिला हैं, गाना बजाया जा रहा हैं‘‘, जो छोटे बच्चों को बहुत पसंद आ रहा हैं जिससे बच्चंे प्रचार-प्रसार वाहन की ओर आकर्षित हो रहे हैं। 
      जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. आर. वर्मा ने बताया कि 23 फरवरी 2014 को पोलियो का अंतिम चरण संपन्न होगा एवं अगले तीन दिन तक अभियान जारी रहेगा ,रोटरी क्लब बुरहानपुर व्दारा पल्स पोलियो के दो बूंद का षुभारंभ बैरी मैदान मूलभूत सेवा केन्द्र में कलेक्टर श्री आषुतोष अवस्थी व्दारा किया जायेगा। इस अवसर पर रोटरी क्लब के राजेन्द्र सलूजा, मंसूर सेवक एवं अन्य सदस्य, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला षहरी टीकाकरण अधिकारी डॉ. यामिनी भूषण षास्त्री आदि उपस्थित रहेंगे।
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई.एल. मेहरा ने बताया कि जिले में जिले में 0 से 5 वर्ष के कुल एक लाख 37 हजार 13 बच्चों को (1,37,013) पोलियो निरोधक दवा पिलाई जाना हैं, जिसमें षहरी क्षेत्र में 247 टीकाकरण दल एवं ग्रामीण क्षेत्र में 596 दल गठित किये गये हैं। अभियान के लिये कुल 2059 कर्मचारियों एवं 110 सुपरवाईजर को नियुक्त किया गया हैं। पल्स पोलियों के सफल संचालन के लिये माइक्रो प्लान बनाया गया हैं, इस अभियान में घुम्मकड एवं माइग्रेषन पॉपुलेषन षत्-प्रतिषत कवर करने का लक्ष्य रखा गया हैं।
    कलेक्टर श्री आषुतोष अवस्थी ने जिले के सभी जनसाधारण, स्वयंसेवी संस्थायें, संगठन तथा स्थानीय जनप्रतिनिधिगण से अपील है कि इस अभियान को सफल बनाने मंे सक्रिय सहयोग प्रदान करेगें। पोलियों अभियान में अपने क्षेत्र में आसपास, पड़ोस के रहने वालें 0 से 5 साल तक के बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाने के लिये उनके माता-पिता को अभिप्रेरित करेंगे। साथ ही शत्-प्रतिषत बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाने में भी भरपूर मदद करेंगे, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से वंचित न रहें।
टीपः-फोटोग्राफ संलग्न
क्रमांकः149/फरवरी/2014

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...