Saturday, 31 May 2014

JANSAMPARK NEWS 31-5-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
कक्षा 11 वी के लिये प्रवेश प्रारंभ
आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून
बुरहानपुर -( 31 मई, 2014) - मानव संसाधन विकास मंत्रालय शिक्षा विभाग भारत सरकार द्वारा जिले में संचालित आवासीय सह शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 11 वी विज्ञान संकाय में प्रवेश के लिये आवेदन पत्र आमंत्रित किए है। जिसकी अधिक जानकारी देते हुए प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय लोनी डॉ.सुरेन्द्र पाटी ने बताया कि प्रवेश 10 वी कक्षा के अंको के आधार पर मेरिट एवं रिक्त स्थान उपलब्ध होने की स्थिति में दिया जाएगा। आवेदक की आयु 1 जुलाई, 2014 को 14 से 18 वर्ष होना चाहिए। सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों को 200 रूपयें प्रतिमाह शुल्क देना होगा। अध्ययन का माध्यम अंग्रेजी (सी.बी.एस.ई.) होगा। ईच्छुक आवेदनकर्ता आवेदन-पत्र जवाहर नवोदय विद्यालय लोनी से निःशुल्क प्राप्त कर सकते है। आवेदन-पत्र नवोदय की वेबसाइट www.nvsrobhopal.com से भी डाउनलोड किया जा सकता है। प्रवेश नवोदय विद्यालय समिति के नियमानुसार दिया जायेगा। आवेदन-पत्र पूर्ण भरकर कार्यालयीन दिवसों में प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक जवाहर नवोदय विद्यालय लोनी में 20 जून, 2014 तक जमा कर सकते है।
क्रमांक/33/सुनील वर्मा

JANSAMPARK NEWS 29-5-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
वर्षा पूर्व तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक 2 जून को
बुरहानपुर -( 29 मई, 2014) - वर्षा ऋतु में होने वाली अतिवर्षा एवं बाढ़ से निपटने की पूर्व तैयारी के लिए 2 जून को बैठक का आयोजन किया गया है। अपर कलेक्टर प्रकाश रेवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बैठक सोमवार को होने वाली समय सीमा की बैठक के बाद कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में होगी।
क्रमांक/31/सुनील वर्मा

तत्कालीन जैनाबाद सचिव निलंबित
बुरहानपुर -( 29 मई, 2014) - मुख्य कार्यापालन अधिकारी सुरेश्वरसिंह ने जैनाबाद ग्राम पंचायत के तत्कालीन सचिव नरेन्द्र माढे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। श्री माढे ने मनरेगा योजना के अंतर्गत लापरवाही बरतते हुए 100 दिवस से अधिक की मजदूरी राशि जमा करने एवं 1 लाख 84 हजार 524 रूपये की राशि की हेराफेरी करने का प्रयास एवं फर्जी मस्टर रोल तैयार करने जैसी वित्तीय अनियमितता और तत्समय दस्तावेजों की कूट रचना की जाकर अनियमितता की गयी।
    जिसके संबंध में न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उपखण्ड बुरहानपुर में प्रचलित प्रकरण में 12 मई को पारित आदेश में संबंधित के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की गयी थी। 
    जिसके अंतर्गत जैनाबाद सचिव का यह कृृत्य मध्य प्रदेश पंचायत राज-ग्राम स्वराज अधिनियम-1993 एवं मध्य प्रदेश पंचायत सेवा (ग्राम पंचायत सचिव भर्ती और सेवा की शर्ते नियम-2011) के नियमों का उल्लघंन करने पर श्री माढे को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में श्री माढे का मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत बुरहानपुर रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।                    
                                                            
क्रमांक/32/सुनील वर्मा

JANSAMPARK NEWS 28-5-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
कलेक्टर श्री अवस्थी ने लोक सेवा केन्द्र, बुरहानपुर एवं तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
बुरहानपुर -( 28 मई, 2014) - बुधवार को कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने लोक सेवा केन्द्र बुरहानपुर एवं तहसील कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। लोक सेवा केन्द्र पहुंचने पर वहां की व्यवस्थाओं का सूक्ष्म निरीक्षण किया एवं केन्द्र पर लिये जाने वाले शुल्क की जानकारी वहां उपस्थित आवेदकों से ली साथ ही साफ्टवेयर से इलेक्ट्रॉनिकली जनरेटेड डिजीटल हस्ताक्षरित प्रमाण-पत्रों का अवलोकन किया। श्री अवस्थी ने लोक सेवा केन्द्र पर पेयजल की उचित व्यवस्था एवं साफ-सफाई के निर्देश केन्द्र के प्रभारी प्रबंधक को दिये। साथ ही उन्होनें निर्धारित समय-सीमा में आवेदन निराकृत हो रहे है या नहीं ? की जानकारी वहां उपस्थित नागरिकों से ली। लोक सेवा केन्द्र पर लगे क्लोज सर्किट कैमरों को आनलाइन दिखाये जाने के निर्देश लोक सेवा केन्द्र प्रबंधक को दिये।     इस दौरान लोक सेवा प्रबंधक मनोज शंखपाल भी मौजूद थे।
तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण:-     लोक सेवा केन्द्र बुरहानपुर का निरीक्षण करने के पश्चात कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी आशुतोष अवस्थी ने तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां उन्होनें तहसील न्यायालयीन प्रकरणों का सूक्ष्म निरीक्षण किया। साथ ही दोनों नायब तहसीलदारों के बीच कार्य विभाजन करने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी काशीराम बड़ोले को दिये। तहसील कार्यालय में इन बिन्दुओं पर की जाँच -
ऽ    1 वर्ष पुराने रिव्यूव प्रकरण।
ऽ    रिकार्ड रूम मंे प्रकरणों की स्थिति।
ऽ    रास्ते विवाद संबंधी 6 महिनों से अधिक समय वाले प्रकरणों का निरीक्षण।
ऽ    न्यायलयीन कैस रजिस्टर की जाँच।
ऽ    दायरा रजिस्टर की जाँच।
ऽ    कुल लंबित पडे़ सीमांकन के प्रकरणों को योजनाबद्ध तरीके से यथाशीघ्र निराकृत करने के निर्देश दोनों नायब तहसीलदारों को दिये।
ऽ    सीमाकंन प्रकरणों की जाँच और लंबित पडे़ प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दोनों नायब तहसीलदारों को दिये।
टीपः-फोटोग्राफ संलग्न
क्र्रमांक/28/सुनील वर्मा

बाढ़-आपदा प्रबंधन हेतु जिले के संभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण
बुरहानपुर -( 28 मई, 2014) - जिला आपदा प्रबंधन प्लॉन अंतर्गत बाढ़ संभावित क्षेत्रों पर  महु आर्मी से आये मेजर आर.पी.गोयल एवं उनके 4 अन्य जवानों द्वारा रेकी की गयी। ताकि बाढ़ आपदा के दौरान जिला प्रशासन से समुचित समन्वय के साथ स्थिति से आसानी से निपटा जा सके। जिला आपदा प्रबंधन प्लॉन समन्वयक मनोज शंखपाल और नायब तहसीलदार हितेन्द्र भावसार द्वारा पूरी टीम को बाढ़ आपदा संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कराया गया। यह है आपदा संवेदनशील क्षेत्र एमागिर्द, दर्यापुर, खड़कोद, हमीदपुरा, भूरा नाला निम्बोला, भोईनाला मचलपुरा, उतावली नदी, सतियारा घाट, शिकारपुरा घाट, राजघाट उक्त बाढ़ उन्मुक्त चिन्हित क्षेत्र है। पूरी टीम द्वारा सबसे पहले शिकारपुरा घाट का निरीक्षण किया गया उसके पश्चात सतियारा घाट का निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का उद््देश्य बाढ़ आपदा से निपटने हेतु एक पुख्ता कार्य योजना तैयार करना है जिससे बाढ़ आपदा के दौरान सभी विभागों के आपसी समन्वय के साथ ऐसी विषम स्थिति से निपटा जा सकें।
टीपः-फोटोग्राफ संलग्न
क्र्रमांक/29/सुनील वर्मा

जून से अगस्त माह तक त्रैमासिक शिविरों का आयोजन
जिले के 5 स्थानों पर होगे शिविर आयोजित
बुरहानपुर -( 28 मई, 2014) - कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी के निर्देशो पर सामाजिक न्याय विभाग द्वारा जिले में 1 जून से अगस्त, 2014 तक त्रैमासिक शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक माह में आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम का कलेण्डर भी जारी किया गया है। इन शिविरों में मानसिक रूप से अविकसित एवं बहुविकलांग व्यक्तियों को लीगल गार्जियनशीप प्रमाण-पत्रों का शत-प्रतिशत वितरण एवं एम.आर.किट, व्हीलचेयर वितरण करने हेतु हितग्राहियों को चिन्हांकित किया जायेगा।
यहा होगें शिविर:- मानसिक रूप से अविकसित एवं बहुविकलांग व्यक्तियों के लिये जिले में जून माह में कुल 5 शिविरों का आयोजन किया गया है। जिसमें -
ऽ    आयुक्त नगर निगम बुरहानपुर में 2 जून को प्रातः 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक।
ऽ    जनपद पंचायत खकनार में 10 जून को प्रातः 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक।
ऽ    नगर पंचायत शाहपुर में 16 जून को प्रातः 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक।
ऽ    नगर पालिका परिषद नेपानगर में 23 जून को प्रातः 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक।
ऽ    और जनपद पंचायत बुरहानपुर में 30 जून को प्रातः 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक।
    शिविरों के सफल क्रियान्वयन के लिये नोडल अधिकारी संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रहेगें। श्री अवस्थी ने आयुक्त नगर निगम बुरहानपुर, नगर पालिका नेपानगर, नगर पंचायत शाहपुर, जनपद पंचायत खकनार और बुरहानपुर को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत आयोजित शिविरों में आवश्यक व्यवस्था टेंट, दरी, साऊण्ड, निःशक्तजनों के लिए चाय-नाश्ता, भोजन, पेयजल एवं साफ-सफाई इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है।
क्रमांक/30/सुनील वर्मा

Tuesday, 27 May 2014

JANSAMPARK NEWS 27-5-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
स्वरोजगार योजना के अंतर्गत वर्ष 2014-15 के लिये जिले को मिला 1050 का लक्ष्य
बुरहानपुर -( 27 मई, 2014) - महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र आर.एस.ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि गत दिवस युवा पंचायत में की गयी घोषणा के परिपेक्ष्य में युवाओं को स्वरोजगार के लिए बैंक से सुगमता पूर्वक ऋण प्राप्त हो सके इस उद््देश्य से युवा स्वरोजगार योजना 1 अप्रैल, 2014 से प्रारंभ की गयी हैं। इस योजना का उद््देश्य समाज के सभी वर्गो के लिये स्वयं का उद्योग या सेवा या व्यवसाय स्थापित करने के लिए बैंक के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराना हैं।
    स्वरोजगार योजना के अंतर्गत वर्ष 2014-15 के लिये जिले को 1050 का लक्ष्य प्राप्त हो चुका है, जिसके आधार पर आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे हैं। इय योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को मार्जिन मनी सहायता तथा ब्याज अनुदान की सुविधा दी जायेगी। उद्योग एवं सेवा उद्यमों के लिये देय गारंटी शुल्क की राशि का भुगतान राज्य शासन द्वारा किया जायेगा। स्वरोजगार योजना में आय सीमा का कोई बंधन नहीं होगा।
यह होगी पात्रता:-
    आवेदक को मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
    5 वी या 10 वी कक्षा उर्तीर्ण होना चाहिए।
    आवेदन दिनांक को आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होना चाहिए। 
    अनुसूचित जाति या जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग या महिला या निःशक्तजन उद्यमी हेतु अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जायेगी।
    ऋण गारंटी निधी योजनान्तर्गत गारंटी शुल्क प्रतिपूर्ति की सुविधा केवल उद्योग एवं सेवा क्षेत्र के लिए देय होगी, व्यवसाय क्षेत्र के लिए नहीं होगी।
    आवेदक किसी भी राष्ट्रीकृत बैंक या वित्तीय संस्था या सहकारी बैंक का चूककर्ता या डिफाल्टर नहीं होना चाहिए।
    यदि कोई व्यक्ति ऐसी किसी अन्य सरकारी योजनान्तर्गत पूर्व से सहायता प्राप्त कर रहा है तो इस योजनान्तर्गत पात्र नहीं होगा।
    स्वरोजगार योजना के अंतर्गत सहायता के लिए व्यक्ति सिर्फ एक उद्योग या सेवा या व्यवसाय के लिए पात्र होगा।
इन्हें मिलेंगी प्राथमिकता:-
    आई.टी.आई. या डिप्लोमा या इंजिनियरिंग या अन्य अधिकृृत संस्थाओं द्वारा प्रदत्त माड्युलर एम्बाइबल स्किलस (एमईएस) प्रमाण-पत्र।
    गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की सर्वे सूची में अंकित हितग्राही।
    अनुसूचित जाति या जनजाति या महिला या निःशक्तजन।
    उद्यमिता विकास कार्यक्रम अंतर्गत प्रशिक्षित हितग्राही।
यहा से प्राप्त कर सकते है आवेदन:-
    ग्रामीण क्षेत्रों के आवेदन कार्यालय जनपद पंचायत में निःशुल्क प्राप्त कर उसी कार्यालय में जमा कर सकते है।
    शहरी क्षेत्रों के आवेदन पत्र बहादरपुर रोड़ स्थित संयुक्त जिला कार्यालय के परिसर में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र से निःशुल्क प्राप्त कर सकते है। विस्तृृत जानकारी प्राप्त करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र के हितग्राही जनपद पंचायत कार्यालय एवं शहरी क्षेत्र के हितग्राही जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र से कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं।
क्रमांक/25/सुनील वर्मा

ऐतिहासिक कुंडी भण्डारे पर रेडियों फिचर का प्रसारण आज
बुरहानपुर (27 मई, 2014) - आकाशवाणी इंदौर से 28 मई को सुबह 10 बजे बुरहानपुर में मुगलकालीन ऐतिहासिक पेयजल प्रणाली पर आधारित ‘‘कुंडी भण्डारा, बहे जहॉं से जीवनधारा‘‘ शीर्षक रेडियो फिचर का प्रसारण किया जाएगा। रेडियों फिचर के लेखक श्री ए. कमर है। और इसके प्रस्तुतकर्ता कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेश है।
क्रमांक/26/सुनील वर्मा

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
कलेक्टर श्री अवस्थी ने आंधी-तूफान से प्रभावित केला फसलों का किया निरीक्षण
टीम बनाकर सर्वे करने के दिये आदेश
ग्रामों में रात्रि विश्राम करें राजस्व निरीक्षक
बुरहानपुर -( 27 मई, 2014) - सोमवार की शाम जिले में आयी तेज आंधी और तूफान से हुए केले की फसलों के नुकसान का जायजा लेने के लिये मंगलवार की दोपहर कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ग्राम खामनी और भावसा पहुंचे। जहां पर उन्होनें सीधे खेतों में जाकर फसलों का नुकसान देखा। साथ ही राजस्व अधिकारियों को टीम बनाकर तत्काल सर्वे कार्य प्रारंभ करने के स्पष्ट निर्देश दिये।
    अपने निरीक्षण के दौरान श्री अवस्थी ने खामनी राजस्व निरीक्षक वरूण उपाध्याय को गांव में ही रात्रि विश्राम कर सर्वे कार्य कराने और प्रभावित कृषकों की समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिये। इस दौरान कलेक्टर श्री अवस्थी के साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरेश्वरसिंह मौजूद थे।
विधुत विभाग तत्काल कार्य प्रारंभ करें:- कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने ग्राम खामनी और भावसा में हुए आंधी-तूफान से बिजली के खंभे व तारो को जल्द से जल्द ठीक करने के विघुत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होनें आदेश देते हुए कहा कि बची हुई फसलों को बचाने के लिये बाहर से टीम बुलाकर तत्काल कार्य प्रारंभ करें।   
    इस दौरान एसडीएम काशीराम बडोले, सहायक संचालक उद्यानिकी श्री तोमर समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
टीपः-फोटोग्राफ संलग्न
क्रमांक/27/सुनील वर्मा

Monday, 26 May 2014

JANSAMPARK NEWS 26-5-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
टीएल
समय सीमा की बैठक संपन्न
मुख्यमंत्री से अधिकारी-कर्मचारी सोशल मीडिया के जरिये रहेंगे सम्पर्क में
कैश शिल्पी के प्रकरण बनवायें
अभियान चलाकर कुएं गोद ले
हरियाली महोत्सव में सभी अधिकारियों की भूमिका रहेंगी-कलेक्टर श्री अवस्थी
बुरहानपुर -( 26 मई, 2014) - सोमवार को कलेक्टेªट में आयोजित सर्व कार्यालय प्रमुखों की बैठक में कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने सर्वप्रथम पीजीआर, सीएम आनलाईन, जनवाणी और जनसुनवाई के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग प्रमुखों से प्रकरणों के त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये।
सर्व कार्यालय प्रमुखों की बैठक में कलेक्टर श्री अवस्थी ने सभी शासकीय कर्मचारी और अधिकारी को मुख्यमंत्री के शासकीय फेसबुक तथा ट्विटर एकाउंट का फॉलोअर बनने के लिये प्रेरित करने के निर्देश दिये।
    मुख्यमंत्री के फेसबुक एकाउंट www.facebook.com/CMMadhyaPradesh और ट्विटर एकाउंट www.twitter.com/CMMadhyaPradesh से जुड़ने को कहा गया है। इसके माध्यम से फीडबेक प्राप्त होना, सार्वजनिक नीति, कार्यक्रमों, योजनाओं को रेखांकित करना, मुद्दों पर बहस और सुझाव प्राप्त होना, जनसंपर्क, जन-जागृति और नवाचार के संबंध में जानकारियां प्राप्त होंगी।
समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने मेरा खेत मेरी माटी योजना के अंतर्गत खेतों के समतलीकरण करने एवं कृषकों के खेतों में जैविक खेती को बढ़ावा देने हेतु वर्मीकम्पोस्ट और नाडेप बनाने ऐसे स्थानों पर बनाने के निर्देश उपसंचालक कृषि को दिये। जहां उसका उपयोग हो सकें।
कैश शिल्पी योजना के प्रकरण बनवायें:- समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री अवस्थी ने आयुक्त नगर निगम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खकनार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी बुरहानपुर को शासन की कैश शिल्पी योजना के अंतर्गत प्रकरण बनवाने के निर्देश दिये।
अभियान चलाकर कुओं को गोद ले:- सर्व कार्यालय प्रमुखों की बैठक में कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने दोनों जनपदो, नगर निगम आयुक्त, शाहपुर नगर पंचायत सीएमओ और नेपानगर नगर पालिका परिषद सीएमओ को अभियान चलाकर अपने क्षेत्र में बंद पडे़ व सुखे कुओं एवं अन्य पेयजल स्त्रोतों की सफाई करवाने के निर्देश दिये। ताकि उसमें बरसात के दौरान पानी भर सके एवं उसका पानी पीने एवं निस्तार के उपयोग में लाया जा सकें।  
गेबियन संरचनाएं बनायें:- टीएल बैठक में श्री अवस्थी ने कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को वर्षा के पूर्व बडे़-बडे़ नालो पर गेबियन संरचना बनाने के निर्देश दिये। उन्होनें आदेश देते हुए कहा कि वर्षा के पानी को रोकने व सहजने के लिये मापदण्ड के अनुरूप पहाड़ी स्थानों और नालो पर गेबियन बनाये जायें। 
हरियाली महोत्सव में सभी अधिकारियों की भूमिका रहेंगी:- समय सीमा की बैठक में श्री अवस्थी ने सभी विभाग प्रमुखों जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में हरियाली महोत्सव में एक दिन निर्धारित कर एक करोड़ पौधे लगाये जायेंगे। जिसके अंतर्गत जिले में भी हरियाली महोत्सव को जन-आंदोलन बनाने के लिये हर स्तर पर जन-भागीदारी सुनिश्चित करें। श्री अवस्थी ने संबंधित अधिकारियो को जिले में 2 हरियाली सम्मेलन रखने के निर्देश दिये जिससे कि ज्यादा से ज्यादा नागरिक इस महोत्सव से जुडे़, तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण हो सकें।
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में आर्थिक सहायता राशि बढ़ी:- सर्व कार्यालय प्रमुखों की बैठक में कलेक्टर श्री अवस्थी ने आयुक्त नगर निगम और दोनों ही जनपदों को निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना/निकाह योजनान्तर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर विवाह करने वाली कन्याओं की गृहस्थी की स्थापना हेतु आर्थिक सहायता राशि में शासन द्वारा बढ़ाई गयी है। योजना से अधिकाधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने के आदेश देते हुए कहा कि कन्या की गृहस्थी की स्थापना हेतु सामग्री के लिये 16 हजार रूपये, कन्या के दाम्पत्य जीवन में खुशहाली के लिये पांच वर्ष तक के लिये सावधि जमा राशि 6 हजार रूपये निर्धारित की गई है, तथा सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित करने वाले नगरीय निकाय, ग्रामीण निकाय की प्रतिपूर्ति हेतु 3 हजार रूपये प्रति जोड़ा प्रदाय किये जायेंगे।
    इसके साथ ही सर्व कार्यालय प्रमुखों की बैठक में कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने जिले में संचालित सभी विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उनमें तेजी लाने के निर्देश दिये।
वही बैठक में कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने -
ऽ    कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को धूप गट्टा एवं सोनूद में बंद पडे़ हैंड पंप चालू करने के।
ऽ    उपसंचालक उद्यानिकी को 51 फार्मपोन्ड बनाने के।
ऽ    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को समन्वय बनाकर कैंसर निदान शिविर लगाने के।
ऽ    मुख्य कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को 5 आंगनवाड़ी भवन बनाने के।
ऽ    जिला षिक्षा अधिकारी को छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति की एन्ट्री पोर्टल में कराने के।
ऽ    पटवारियों को मुख्यालय में रहने के।
ऽ    उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग को 50 निःशक्तजनों को कौशल प्रशिक्षण देने के।
ऽ    आयुक्त नगर निगम को एम.एस.डी.पी.योजनांतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ करने के।
    बैठक में अपर कलेक्टर प्रकाश रेवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरेश्वरसिंह, नेपानगर एसडीएम सूरज नागर व बुरहानपुर एसडीएम के.आर.बडोले, डिप्टी कलेक्टर शंकरलाल सिंगाडे़ और डिप्टी कलेक्टर श्री के.एल.यादव समेत सभी जिला अधिकारी उपस्थित थे।
टीपः- फोटोग्राफ संलग्न

साधारण सभा की बैठक 28 को
बुरहानपुर-(26 मई, 2014)- जिला पंचायत की साधारण सभा की बैठक 28 मई, 2014 को दोपहर 2 बजे जिला पंचायत के अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित की गयी है। यह बैठक जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गयी है।
बैठक के एजेण्डे:- जिला पंचायत की साधारण सभा की बैठक के एजेण्डे जिनमें-
ऽ    31 जनवरी, 2014 की बैठक की कार्यवाही पर चर्चा।
ऽ    निर्माण एजेन्सी जनपद पंचायत बुरहानपुर, जनपद पंचायत खकनार और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के निर्माण कार्यो की समीक्षा।
ऽ    अन्य विषय अध्यक्ष की अनुमति से।

सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 28 को
बुरहानपुर-(26 मई, 2014) - जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 28 मई, 2014 को आयोजन किया गया है। यह बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में दोपहर 3 बजे आयोजित की जायेगी। बैठक जिला पंचायत सभाकक्ष में रखी गयी है।
बैठक के एजेण्डे:-  जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक के एजेण्डे जिनमें-
ऽ    31 जनवरी, 2014 की बैठक कि कार्यवाही पर चर्चा।
ऽ    जिला पंचायत में संचालित विभिन्न योजनाओं में वर्ष 2013-14 के व्यय का अनुमोदन।
ऽ    अन्य विषय अध्यक्ष की अनुमति से।

कलेक्टर श्री अवस्थी ने सीवल सचिव को किया निलंबित
बुरहानपुर-(26 मई, 2014) - कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने ग्राम पंचायत सीवल सचिव संजय राघो पाटील को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। श्री पाटील द्वारा ग्रामीण हितग्राहियों को मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना का लाभ दिये जाने में लापरवाही, कार्यालय ग्राम पंचायत में अनियमित उपस्थिति, खाद्यान्न पात्रता पर्ची वितरण में लापरवाही और अन्य विभागीय निर्माण कार्यो में लापरवाही संबंधी प्रकरणों जाँच कराये जाने उपरांत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खकनार के आधार पर सीवल सचिव श्री पाटील द्वारा मध्य प्रदेश पंचायत राज-ग्राम स्वराज अधिनियम-1993 एवं मध्य प्रदेश पंचायत सेवा (ग्राम पंचायत सचिव भर्ती और सेवा शर्ते नियम-2011) के नियमों का उल्लघंन किये जाने से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में श्री पाटील को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
    सीवल ग्राम पंचायत के सचिव पद का प्रभार जहीर सत्तार खान, रोजगार सहायक एवं पदेन सहायक सचिव ग्राम पंचायत सीवल को वर्तमान दायित्व आगामी आदेश तक सौंपा गया है।

Friday, 23 May 2014

JANSAMPARK NEWS 23-5-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर
समाचार
रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त
बुरहानपुर (23 मई, 2014) - मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा पंचायतों के आम एवं उप निर्वाचन 2014 (उत्तरार्ध) के लिये निर्वाचन कार्यक्रम प्राप्त हुआ है। जिसके लिये कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने मध्य प्रदेश पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम 20 एवं 21 (1) के अंतर्गत बुरहानपुर विकासखण्ड के लिये नायब तहसीलदार हितेन्द्र भावसार को रिर्टनिंग ऑफिसर (पंचायत), नायब तहसीलदार दिवाकर सुल्या को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) नियुक्त किया है। इनका अधिकार क्षेत्र संपूर्ण बुरहानपुर विकासखण्ड होगा।
    इसी प्रकार खकनार विकासखण्ड के लिये तहसीलदार एस.के.गौतम को रिटर्निग ऑफिसर (पंचायत) और प्रदीप खेड़कर, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक, जनपद शिक्षा केन्द्र को सहायक रिटर्निग ऑफिसर (पंचायत) नियुक्त किया है। इनका अधिकार क्षेत्र संपूर्ण खकनार विकासखण्ड होगा।
क्रमांक /15/सुनील वर्मा

30 जून तक आवेदन आमंत्रित
बुरहानपुर (23 मई, 2014) - महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र आर.एस.ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2014-15 के लिये शासन द्वारा रानीदुर्गावती अनुसुचित जाति एवं अनुसुचित जनजाति स्वरोजगार योजना के लिये जिले को अनुसुचित जाति 20 एवं अनुसुचित जनजाति 21 हितग्राहियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। योजना में प्रथम आओं प्रथम पाओं के आधार पर लाभ प्राप्त कर सकते है। इस योजना के लिये ईच्छुक आवेदनकर्ता अपने आवेदन पत्र भरकर 30 जून, 2014 तक कार्यालय में कार्यालयीन समय में जमा कर सकते है।
यह होगी योग्यता:- योजना का लाभ प्राप्त करने के लिये युवक या युवती को 5 वी कक्षा उतीर्ण, जिले के निवासी, परिवार की वार्षिक आय 3 लाख से कम, 18-50 वर्ष की उम्र, अनुसुचित जाति/अनुसुचित जनजाति का राजस्व अनुभाग स्तर के अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण-पत्र होना और किसी भी बैंक के डिफाल्टर नहीं होना चाहिए। वे निर्धारित आवेदन पत्र जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में निःशुल्क उपलब्ध है, आवेदन कर इस योजना का लाभ ले सकते है। विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय में कार्यालयीन समय पर संपर्क कर सकते है।
क्रमांक/16/सुनील वर्मा

तेनजिंग नोरगे नेशनल एडवेंचर अवार्ड हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 27 मई
बुरहानपुर (23 मई, 2014) - केन्द्रीय खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2013 के श्तेनजिंग नोरगे एडवेंचर अवार्डश्श् के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस अवार्ड हेतु एक जनवरी 2011 से 31 दिसम्बर 2013 की अवधि में एडवेंचर के क्षेत्र में अर्जित उपलब्धियों के विवरण, बायोडाटा एवं पेपर कतरन सहित आवेदन 27 मई 2014 तक खेल एवं युवा कल्याण संचालनालय में जमा किए जा सकेंगे। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
    उल्लेखनीय है कि श्तेनजिंग नोरगे नेशनल अवार्डश्श् साहसिक गतिविधियों के क्षेत्र में अर्जित उपलब्धियों के लिए दिया जाता है।
क्रमांक/17/सुनील वर्मा

Thursday, 22 May 2014

B - JANSAMPARK NEWS 22-5-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर
समाचार
बख्खारी सचिव निलंबित
बुरहानपुर (22 मई, 2014) - मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सुरेश्वरसिंह ने ग्राम पंचायत बख्खारी के सचिव राजाराम राउत को पंचायत में ग्रेवल सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता और पंचायत के अन्य कार्यो में प्राप्त शिकायत की जाँच में दोषी पाये जाने पर निलंबित किया है। उन्होनें मध्य प्रदेश पंचायत राज ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 एवं मध्य प्रदेश पंचायत सेवा (ग्राम पंचायत सचिव भर्ती और सेवा की शर्ते नियम 2011) के नियमों का उल्लघंन करने पर श्री राउत को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में श्री राउत को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
    ग्राम पंचायत बख्खारी के सचिव पद का प्रभार सुनिल पांडुरंग सोनवणे सचिव ग्राम पंचायत अड़गांव को अतिरिक्त प्रभार के रूप में आगामी आदेश तक सौंपा गया हैं।
क्रमांक/14/सुनील वर्मा

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...