Monday, 20 October 2014

JANSAMPARK NEWS 19-10-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
किसान लाख और बकरी पालन से आय अर्जित करें
जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेले में वैज्ञानिकों ने दी जानकारी
बुरहानपुर/19 अक्टूबर/ कृषि महोत्सव के तहत जिला स्तरीय कृषि विज्ञान तीन दिवसीय मेले में बाहर से आए वैज्ञानिकों ने किसानों को लाख की फसल से उत्पादन की उन्नत तकनीक अवगत कराई। जिसमें किसानों की शंकाओं व जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।
    संयुक्त संचालक कृषि इंदौर श्री सतीश अग्रवाल ने बताया कि कृषि महोत्सव के अंतर्गत इस विज्ञान मेले में आई.सी.आर. कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक और देश के अनेक स्थानों से प्रगतिशील कृषक आए है। जिनके द्वारा लाख और बकरी पालन की तकनीक बताई गई। निश्चित रूप से वह किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगी। श्री अग्रवाल ने कहा कि इस महोत्सव के जरिये किसानों को वर्तमान में खेती कैसी की जाती है। इसकी वैज्ञानिक तकनीक अवगत कराई जा रही है। किसान तकनीक के तहत ही कृषि, उद्यानिकी व अन्य व्यवसायाओं को अपनाएं।
    मेले में वाराणसी उत्तर प्रदेश से आए श्री प्रकाशसिंह रघुवंशी ने गेहूँ के देशी बीज बोने की तकनीक से किसानों को अवगत कराया। श्री रघुवंशी ने किसानों को अपने खेत में जैविक खाद और देशी बीज का उपयोग करने की बात कही। जिससे किसान अधिक उत्पादन कर अधिक लाभ प्राप्त कर सकते है। साथ ही उन्होनें गेहूँ के देशी बीज किसानों को वितरित भी किए।
    कार्यक्रम में इंदौर सहकारी दुग्ध संघ द्वारा संचालित आचार्य विद्यासागर गौसंवर्धन योजनान्तर्गत जिले को 22 प्रकरण का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अरूण पाटील ने कृषि विज्ञान मेले में 10 महिला सदस्यों को अनुदान राशि के कुल तीन लाख रूपये के चेक वितरित किए। साथ ही दो दुग्ध समितियों को प्रमाण-पत्र भी दिए गए। राहुरी के डॉ विनय सुपे ने किसानों को अनार की खेती की जानकारी दी। जबलपुर के डॉ.मोनी थॉमस ने लाख उत्पादन एवं डिसीज पेस्ट मेनेजमेंटर के बारे में कृषकों को अवगत कराया। श्री थॉमस ने कहा कि किसान अपने खेत में लगे बेर, पलास के पेड़ जो हम उखाड़ कर फेंक देते है। उसका उपयोग करके हम लाख की खेती कर सकते है। मेले में दिनेश बिरारे ने बकरी पालन की जानकारी दी। उन्होनें बताया कि कृषक बकरी पालन करके अच्छा मुनाफा कमा सकते है। उन्होनें कहा कि भारत में बकरे की 40 प्रजातिया है।
    इस अवसर पर उपसंचालक कृषि श्री मनोहर सिंह देवके ने इस तीन दिवसीय मेले की जानकारी दी। उन्होनें बताया कि 20 अक्टूबर को अर्थात मेले के तीसरे दिन किसानों को वैज्ञानिकों द्वारा केला, रेशम पालन प्याज उत्पादन एवं फसल सुरक्षा के बारे में जानकारी दी जाएगी। उपसंचालक आत्मा श्री राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि मेले में 55 स्टॉल लगाए गऐ है। जिसमें उन्नत कृषि, उद्यानिकी बीज, उर्वरक, कीटनाशक दवाएं, फल, सब्जी, अनाज, दलहन, तिलहन, शहद व अन्य प्राकृतिक जड़ीबूटी वनोपज, आधुनिक कृषि उपकरण, सांची दुग्ध डेयरी के उत्पाद दूग्ध उत्पादन बढाने उन्नत नस्लों के पशुओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। जिसका अवलोकन संयुक्त संचालक ने किया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र बुरहानपुर कृषि वैज्ञानिक श्री अजीतसिंह, उपसंचालक कृषि श्री देवके, आत्मा उपसंचालक एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। 
---------
क्रमांक/88/806/2014                                                                        पवार/सचिन/कृषि/फोटो

Saturday, 18 October 2014

JANSAMPARK NEWS 16-10-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
ग्रामीण अंचलों में स्वच्छता रथ ने जगाई अलख
बुरहानपुर/16 अक्टूबर/ भारत स्वच्छता अभियान के तहत जन जागृति प्रसारित की गई। जिला पंचायत स्वच्छता मिशन के तत्वावधान में स्वच्छता रथ भ्रमण का समयबद्ध कार्यक्रम आयाेिजत किया गया। इस स्वच्छता रथ ने जिले में बुरहानपुर और खकनार विकासखण्ड क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में भ्रमण कर स्वच्छता की अलख जगाई है। यह रथ भ्रमण निरन्तर जारी है। बुरहानपुर जनपद पंचायत क्षेत्रान्तर्गत स्वच्छता रथ दहीनाला, जलान्द्रा, हरदा एवं खातला में तथा जनपद पंचायत खकनार के तहत शेखपुरा, मोन्द्रा, रतागढ एवं सिवल आदि तथा ग्रामीण रूट की अन्य ग्राम पंचायतों में पहुंचा। इन ग्रामों में प्रमुखता से ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान उपस्थित मास्टर ट्रेनर्स द्वारा ग्रामीणों को खुलें में शौच बंद करने और घरों में शौचालय निर्माण व उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

    यह जानकारी श्री प्रवीण गुप्ता जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिषन जिला पंचायत बुरहानपुर के द्वारा दी गई। उन्होने बताया कि खुलें में शौच करने से वातावरण दूषित होता है। मक्खिया अन्य कीटाणु उत्पन्न हो जाते है। जो भोजन, पानी, हवा माध्यम से मानव स्वास्थ्य को प्रभावित करते है। इससे अनेकों बीमारियां होने की संभावना रहती है। इस प्रकार से दूषित भोजन खाने से एवं पानी पीने से पीलिया, हैजा एवं उल्टी दस्त जैसी बीमारियॉ हो जाती है। अतः हमें स्वच्छता के सात घटकों पालन करना चाहिए। जिन्हें अपनाकर मनुष्य स्वच्छ एवं स्वस्थ्य रह सकता है। इस दौरान स्कूली छात्र/छात्राओं को हाथ धुलाई के सही तरीके सिखाये गये।
---------
क्रमांक/75/793/2014                                                            पवार/सचिन/ग्रा.वि./फोटो
समाचार
महाराष्ट्र राज्य विधान सभा निर्वाचन दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता से
अवैध मदिरा की रोकथाम हेतु विषेष अभियान जारी रहा
बुरहानपुर/16 अक्टूबर/ महाराष्ट्र विधानसभा निर्वाचन 2014 के दौरान बुरहानपुर जिले के अंतर्गत सीमावर्ती क्षेत्रों में पूर्ण सतर्कता बरती गई। इस दौरान अवैध शराब क्रय-विक्रय परिवहन की रोकथाम हेतु 7 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक विशेष अभियान जारी रहा। जिसमें आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा व्यापार वितरण एवं चौर्यनयन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु कार्यवाही की गई। विभाग द्वारा सतत् सीमावर्ती क्षेत्रों में रात्रि गष्त कर वाहनों की सूक्ष्मता से विधिवत जाँच की गई। इस अभियान अवधि में सदिग्ध स्थानों पर सूचनाओं के आधार पर दबिष देकर कुल 17 प्रकरण अवैध मदिरा विक्रय एवं धारण के पंजीबद्ध किये गये। इस अभियान अवधि में 32 पाव देषी मदिरा, 74 पाव विदेषी मदिरा, 13 बोतल बीयर, 57 लीटर हाथभट्टी मदिरा, एवं 05 लीटर ताड़ी जप्त कर उल्लेखनीय है कि इस दरम्यान 9294 रूपये की अवैध मदिरा जप्त हुई। संबधित आरोपियो के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही को अंजाम दिया गया।
    यह अभियान कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया के निर्देषन में जिला आबकारी अधिकारी श्री राजेन्द्र शर्मा के नेतृत्व मेें तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारियों के दिशा नियंत्रण में गठित 3 टीमों द्वारा सतत् गश्त चौकसी रखी गई। 
---------
क्रमांक/76/794/2014                                                       पवार/सचिन/आबकारी
समाचार
बुरहानपुर नगर निगम सीमा अंतर्गत धारा 144 दण्ड प्रक्रिया संहिता प्रभावशील
बुरहानपुर/16 अक्टूबर/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा-144 के अन्तर्गत बुरहानपुर नगर निगम सीमा में निम्न प्रतिबंधात्मक आदेष जारी किया गया है। जिला दण्डाधिकारी ने यह आदेश पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर द्वारा प्रतिवेदित कराये जाने पर जन सामान्य के हित/जानमाल एवं लोक शांति को बनाये रखने की दृष्टि से दण्ड प्रक्रिया संहिता प्रभावशील की गई है।
    जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी उक्त आदेश के तहत बुरहानपुर नगर निगम सीमा में कोई भी रैली, जुलुस, शोभायात्रा, धरना, प्रदर्षन आदि सार्वजनिक सभा/आयोजन बिना सक्षम प्राधिकारी के अनुमति के प्रतिबंधित रहेंगे।
    साथ ही म0प्र0 कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 के प्रावधानों के अन्तर्गत ध्वनि विस्तार यंत्रों का उपयोग बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के प्रतिबंधित किए गए है। बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के मार्ग में कोई भी मंच नहीं बनाया जा सकेंगा। किसी भी प्रकार के आयोजन के बाद उनके व्दारा लगाये गये पोस्टर/बैनर आदि से किये गये सम्पत्ति विरूपण को 24 घण्टे में हटा कर आयोजक व्दारा साफ-सफार्इ्र करवाई जावें। अन्यथा इसे नगर निगम व्दारा किया जाकर आयोजक से नियमानुसार शुल्क वसूल किया जाएगा। उपरोक्त शर्तो के उल्लंघन की स्थिति में, संबंधित आयोजन में शामिल प्रत्येक व्यक्ति जारी प्रतिबंधात्मक आदेष के उल्लंघन का दोषी होगा। जिला दण्डाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिवेदित कराने पर अनुसार यह आदेष आम जनता के महत्व का है। आम जनता को संबोधित है। जिसकी व्यक्तिषः सूचना दी जाना सम्भव नहीं होने से दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 (2) के तहत एक पक्षीय पारित किया है। आदेष से व्यथित व्यक्ति दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 (5) के अंतर्गत जिला दण्डाधिकारी के न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकेगा। यह आदेष 27 सितम्बर से लागू होकर 10 नवम्बर 2014 तक प्रभावशील रहेगा। इस अवधि में उक्त आदेष का उल्लंघन धारा 188 भारतीय दण्ड विधान अंतर्गत दण्डनीय अपराध की श्रेणी में आवेगा । 
---------
क्रमांक/77/795/2014                                                      पवार/सचिन/प्रशासन
समाचार
दहीनाला में कृषि संगोष्टी संपन्न
बुरहानपुर/16 अक्टूबर/ कृषि महोत्सव के दौरान विकासखंड बुरहानपुर के ग्राम दहीनाला में रात्रिकालीन किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान कृषि क्रांति रथ का स्वागत अनाज से हुआ, जिसमें लगभग 86 किलो. अनाज प्राप्त हुआ जिसे उसी ग्राम की ऑंगनबाड़ी को सौंपा गया तथा सूरजधारा योजना के तहत 30 किसानों  को  गेहूं , चना, के बीज एवं उद्यानिकी विभाग के द्वारा धनिया बीज के पैकेट वितरण किये गये साथ ही लगभग 150 किसानों  के मिट्टी परीक्षण हेतु मिट्टी नमूने एकत्रित किये गये। इस दौरान ग्राम के लगभग 150 किसान उपस्थित थे। 
    इस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर जे.पी. आयरीन सिंथिया ने खेती के साथ पशुपालन एवं मुर्गी पालन, (मिश्रित खेती) को बढ़ावा देने पर जोर दिया, महिलाओं को मुर्गी पालन करने की सलाह दी ,साथ ही जिले के सभी विभागांे के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। किसानों की  अन्य विभागों से जो समस्यायें थी। एवं योजनाओ की रूबरू चर्चा हुई  इस  कार्यक्रम का आभार व्यक्त परियोजना संचालक आत्मा श्री राजेश चतुर्वेदी ने किया।
---------
क्रमांक/78/796/2014                                                               पवार/सचिन/कृषि
समाचार
पंचायत निर्वाचन फोटोयुक्त मतदाता सूची विरूद्ध दावा/आपत्ति कार्यवाही समयबद्धता से संपादित
आयोग प्रेक्षक द्वारा कार्यवाही की प्रशंसा
बुरहानपुर/16 अक्टूबर/ मध्य प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन हेतु जिले में फोटोयुक्त मतदाता सूची के विरूद्ध दावा/आपत्ति की कार्यवाही विधिवत रूप से की गई। जिले में यह कार्य समयबद्धता और मुस्तैदी से संपन्न हुआ।
    गत दिवस निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक श्री हरिसिंह शेखावत ने भ्रमण कर दावे/आपत्ति की कार्यवाही का जायजा लिया। प्रेक्षक ने दावा-आपत्ति की कार्य संपादन करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की निष्ठा को सराहा। उन्होनें आयोग से भी जिले में हुए उक्त कार्य की तत्काल मोबाइल से सूचना देकर प्रशंसा की।
    प्रेक्षक ने माना की कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने इस कार्य की मॉनीटरिंग के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई। इन प्राधिकृृत अधिकारियों ने नियमित रूप से दावे/आपत्ति स्थलों पर जाकर निरीक्षण किया। कलेक्टर की इस कार्यप्रणाली से फोटोयुक्त दावे/आपत्तियां जैसे कार्य समय पर किए गए।
    अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश रेवाल ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि प्रेक्षक ने बुरहानपुर और खकनार विकासखण्ड क्षेत्र में भ्रमण कर दावा/आपत्तिया कार्यवाही केन्द्रों का अवलोकन किया। उन्होनें कार्यवाही को भी गहनता से परखा। उन्होनें बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत फोटोयुक्त मतदाता सूची के तहत जिले के दोनो विकासखण्ड क्षेत्रों में कुल 3308 दावा/आपत्तियां प्राप्त की गई। जिसमें 14 अक्टूबर की स्थिति में 960 दावा/आपत्तियों का निराकरण किया गया।
---------
क्रमांक/79/797/2014                                                  पवार/सचिन/निर्वाचन

JANSAMPARK NEWS 18-10-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
किसान पपीता उत्पादन और मधुमक्खी पालन से अत्यधिक आय अर्जित करें
जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेले में वैज्ञानिकों व प्रगतिशील कृषकों ने दी जानकारी
बुरहानपुर/18 अक्टूबर/ कृषि महोत्सव के तहत जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेला शनिवार को स्थानीय रेणुका कृषि उपज मंडी परिसर में प्रारंभ हुआ। इस तीन दिवसीय मेले में बाहर से आए वैज्ञानिकों व प्रगतिशील कृषकों ने किसानों को पपीता और मधुमक्खी पालन से शहद, पराग, मोम उत्पादन की प्रमुखता से उन्नत तकनीक अवगत कराई। जिसमें किसानों की शंकाओं व जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। उक्त उत्पादन में पपीता फल से पपेन व अन्य प्रंस्करण तथा मधुमक्खी पालन से उत्पादित शहद व अन्य मोम, पराग की विदेशों में अत्यधिक मांग है। इन वस्तुओं को विदेश में निर्यात कर अत्यधिक आय अर्जित कर सकते है।
    जिला पंचायत कृषि समिति अध्यक्ष श्रीमती योगिता महाजन नेे बतौर मुख्य अतिथि मेला का शुभारंभ किया। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री गुलशन बर्ने ने की।
    कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने बताया कि कृषि महोत्सव के अंतर्गत इस विज्ञान मेले में आई.सी.आर. कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक और देश के अनेक स्थानों से प्रगतिशील कृषक आए है। जिनके द्वारा पपीता और मधुमक्खी पालन की तकनीक बतलाई गई। निश्चित रूप से वह किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगी। उन्होनें बताया कि जिले में कृषि महोत्सव के तहत किसानों को खेती लाभ का व्यवसाय बनें। आज जो किसान सिर्फ खेती कर रहे है। वे अन्य व्यवसाय भी कृषि आधारित व उसके परिसर में कर सकते है। शासन ने किसानों को जागरूक करने के लिए ही कृषि महोत्सव का आयोजन किया है। किसानों को गांव-गांव जाकर कृषि तकनीकि अधिकारियों और वैज्ञानिक विविध जानकारी दे रहे है। इस अनुक्रम में कृषि क्रांति रथ द्वारा 136 गांव का भ्रमण कर 22 हजार कृषकों को उन्नत कृषि व उद्यानिकी फसलों, बीजों, बोनी, कीट व्याधि से बचाव की जानकारी दी गई है। इसके अलावा पशुपालन, मुर्गीपालन, बकरी पालन, मत्स्य पालन आदि के बारे में भी आय के स्त्रोत बढ़ाने हेतु अधिकारियों ने विस्तार से समझाया है। किसानों के 1500 खेतों में मिट्टी परीक्षण किया गया है। राजस्व विभाग द्वारा 35 हजार नक्शा खसरा की नकल किसानों को दी गई है। रेशम पालन के लिए 400 किसानों ने पंजीयन किया है। 15 लाख से अधिक मत्स्य बीज वितरित किए गए है। पशुओं के लिए पशु उपचार व दवाईयां वितरित की गई है। इसी प्रकार से अन्य व्यवसाय अपनाने किसानों ने आव्हान किया है। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ज्ञानेश्वर पाटील ने भी संबोधित किया। उन्होनें बताया कि कृषि महोत्सव मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने तकनीकि आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए संचालित किया गया है। इस महोत्सव के जरिये किसानों को वर्तमान में खेती कैसी की जाती है। इसकी वैज्ञानिक तकनीक अवगत कराई जा रही है। किसान तकनीक के तहत ही कृषि, उद्यानिकी व अन्य व्यवसायाओं को अपनाएं। तभी किसानों की आर्थिक उन्नति संभव है। जनपद अध्यक्ष खकनार श्री रतिलाल चिलात्रे ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होनें कहा कि कृषि वैज्ञानिकों द्वारा सिखाए गए तरीको से ही खेती करने से प्रदेश का उत्पादन बढ़ा है। जैविक खेती से किसान की लागत कम होगी। साथ ही खेत की उर्वरा शक्ति बनी रहेगी। जैविक खेती से उत्पादित कोई भी फसल अच्छे दामों पर बिक रही है। किसान जैविक खेती को अपनाए। मेले में देहरादून से आए कृषि वैज्ञानिक डॉ. कन्हैयासिंह ने बताया कि पपीता उत्पादन के लिए बुरहानपुर में भी अपार संभावना है। पपीता में अनेक प्रजातियां उपलब्ध है। पपीता समलत अथवा ऐसे स्थान पर लगाए जहां ज्यादा पानी नही होवे। केला और पपीता फसल का उत्पादन बिल्कुल समान है। जिस प्रकार से केला फसल को ड्रिप एरीगेशन से पानी दिया जाता है। उसी प्रकार से पपीता के पेड़ो को भी पानी ड्रिप ऐरीगेशन से दिया जा सकता है। बुरहानपुर जिले की मिट्टी केला व पपीता फसल उत्पादन के लिए उपयुक्त है। उन्होनें बताया कि यह फसल डेढ़ से दो साल के बीज तैयार हो जाती है। वैज्ञानिक ने फसल लगाने की तकनीक भी समझाई। उन्होनें बताया कि जिले में पपीते से पपेन संकलित कर निर्यात किया जा रहा है। इसे कर्नाटक, महाराष्ट्र व अन्य देशों में प्रदाय किया जा सकता है। इसका बचा हुआ जो फल है। वह प्रंस्करण में जैली, जेम अन्य खाद्य पदार्थ बनाने के काम में आ सकता है। श्री सिंह ने पपीता की कई उन्नत किस्में तथा बीज बनाने की विधि भी अवगत कराई। किसानों को पपीता बोने आदि के बारे में समस्याओं का समाधान किया।
    उत्तर प्रदेश सहारनपुर जिले से आए प्रगतिशील कृषक ने कहा कि मधुमक्खी पालन व्यवसाय के लिऐ बुरहानपुर में हरिभरी संपदा का उपयोग अवश्य किया जाए। भारत में सोना बिखरा पड़ा है। बस आदमी को समेटने की आवश्यकता है। उन्होनें कहा कि सहारनपुर में 90 प्रतिशत लोग मधुमक्खी पालन व्यवसाय में लगे हुए है। इसमें वे कई लोगों को रोजगार भी दे रहे हे। इस वर्ष मात्र सहारनपुर में केवल मधुुमक्खी पालन से साढे़ तीन करोड़ रूपये से अधिक की आय प्राप्त की गई है। यदि एक हजार किसान बुरहानपुर में मधुमक्खी पालन के लिए तैयार है। तो यह मानो कि इससे 10 हजार लोगों को रोजगार मिल जाएगा। शहद की विदेशों में बहुत मांग है। इसके पालन से 90 प्रतिशत बीमारियां घर में नही होती है। इससे उत्पादित शहद, पराग, मोम से अच्छी खासी आमदनी घर बैठे हो सकती है। इसके लिए भूमि, बिजली, पानी की आवश्यकता नही होती। इसके लिए केवल बॉक्स की जरूरत है।
    उपसंचालक कृषि श्री मनोहर सिंह देवके ने इस तीन दिवसीय मेले की जानकारी दी। उन्होनें बताया कि 19 अक्टूबर को अर्थात मेले के दूसरे दिन किसानों को वैज्ञानिकों द्वारा गन्ना उत्पादन, जल प्रबंधन, डेयरी व पशुपालन, लाख उत्पादन, शुगर केन, वडचेयर के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस अनुक्रम में तृतीय दिवस 20 अक्टूबर को केला, रेशम, बकरी, मुर्गी, मत्स्य पालन तथा प्याज उत्पादन के बारे में विशेषज्ञों द्वारा उन्नत तकनीक कृषकों को देना सुनिश्चित किया गया है। तत्पश्चात इसी दिन मेला समापन होगा। उपसंचालक आत्मा श्री राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि मेले में 55 स्टॉल लगाए गऐ है। जिसमें उन्नत कृषि, उद्यानिकी बीज, उर्वरक, कीटनाशक दवाएं, फल, सब्जी, अनाज, दलहन, तिलहन, शहद व अन्य प्राकृतिक जड़ीबूटी वनोपज, आधुनिक कृषि उपकरण, सांची दुग्ध डेयरी के उत्पाद दूग्ध उत्पादन बढाने उन्नत नस्लों के पशुओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। जिसका अवलोकन मुख्य अतिथि, कलेक्टर तथा जनप्रतिनिधियों व प्रगतिशील कृषकों और वैज्ञानिकों द्वारा किया गया।
---------
क्रमांक/84/802/2014                                                               पवार/सचिन/कृषि/फोटो
समाचार
नगरीय निकायों के आम निर्वाचन हेतु इलेक्ट्रानिक वोटिंग मषीन की प्रथम स्तरीय जांच
बुरहानपुर/18 अक्टूबर/ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2014 हेतु इलेक्ट्रानिक वोटिंग मषीनों की तकनीकि जाँच सूक्ष्मता से की जावेगी। इवीएम की प्रथम स्तरीय जांच इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेषन ऑफ इण्डिया लिमिटेड हैदराबाद के इंजीनियरों द्वारा 19 अक्टूबर से प्रातः 10.30 बजे से प्रारंभ की जावेगी। यह कार्य संपादन संयुक्त जिला कार्यालय बुरहानपुर मेें संपन्न होगा।
    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने उक्त कार्य हेतु कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री राजेन्द्र जोषी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिनके मार्गदर्षन एवं जिले में ई.वी.एम. हेतु नियुक्त मास्टर टेªनर्स एवं अन्य तकनीकि अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा इस कार्य को अंजाम देगें। इलेक्ट्रानिक वोटिंग मषीनों की जांच की जा कर यह सुनिष्चित किया जावेगा कि यह मषीनें निर्वाचन कराये जाने हेतु उपयुक्त है। जांच के दौरान अण्डर वोट, अनफिनिष्ड वोटर्स, एवं रीयल टाईम क्लॉक के संबंध में सूक्ष्मता से जांच की जायेगी। अण्डर वोट और अनफिनिष्ड वोटर्स, के परीक्षण हेतु प्रत्येक सी.यू. के साथ तीन बी.यू. के पेयर में होगी। इस प्रकार कन्ट्रोल यूनिट से 10 मत जारी करके अण्डर वोट और अनफिनिष्ड वोटों की जांच की जाना है।  इसके अतिरिक्त प्रत्येक कन्ट्रोल यूनिट में तीन बैलेट यूनिट के माध्यम से कम से कम 50 मत डाले जायेंगे। इसके अतिरिक्त आयोग के अन्य निर्देषों के अनुसार ई.वी.एम. की संपूर्ण जांच की जावेगी।
    इलेक्ट्रानिक वोटिंग मषीनों की प्रथम स्तरीय जांच के समय जिले के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी उपस्थित रहने हेतु आमंत्रित किया गया है। मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष अथवा उनके द्वारा नामांकित प्रतिनिधि इस प्रथम स्तरीय जांच के दौरान उपस्थित रहने हेतु अनुरोध किया गया है। इस कार्य के दौरान जिले में नियुक्त समस्त मास्टर ट्रेनर्स भी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेगें।
---------
क्रमांक/85/803/2014                                                                           पवार/सचिन/निर्वाचन
समाचार
आज खकनार/बुरहानपुर के 6 ग्रामों में पहुंचेगा कृषि क्रांति रथ
बुरहानपुर/18 अक्टूबर/ राज्य शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के निर्देशानुसार विकासखण्ड स्तरीय कृषि क्रांति रथ जिले के 6 ग्रामो में कृषि को उन्नत बनाने भ्रमण कर संदेश देगा।
    उपसंचालक श्री मनोहरसिंह देवके ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि आज 19 अक्टूबर को खकनार विकाखण्ड के ग्राम सावली, निमंदड़ एवं भौराघाट में रथ किसानों के बीच पहुंचेगा। जिसका रात्रि विश्राम कारखेड़ा में होगा।
    वहीं बुरहानपुर विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम उतांबी, चिखल्या और बोरी में कृृषि रथ भ्रमण करेगा। जिसमें किसानों को कृषि तकनीक व उद्यानिकी व पशुपालन व अन्य विभिन्न विभागों द्वारा जानकारी प्रदान की जाएगी। इस मौके पर कृषि मूलक योजनाओं व तकनीकि तथा सुविधाओं के बारे में कृषकों को जागरूक किया गया।
    इस अवसर पर कृषकों को कृषि, उद्यानिकी, पशु, मत्स्य पालन, स्वास्थ्य, वन, विद्युत, उद्योग, श्रम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, सहकारिता, बैंक, नाबार्ड, राजस्व, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास, विपणन, कृषि उपज मंडी, बीज निगम, पीएचई, जलसंसाधन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, दुग्ध संघ, आदिम जाति कल्याण, शिक्षा, पंचायत, वाणिज्य, रोजगार, आरसेटी, परिवहन, पर्यावरण, खाद्य नागरिक आपूर्ति, खादी ग्रामोद्योग, जन अभियान परिषद्, लोक सेवा गारंटी, रेशम आदि अन्य विभागों द्वारा विभागीय जानकारी ग्रामीणों को दी जाएगी।
---------
क्रमांक/86/804/2014                                                                                   पवार/सचिन/कृषि
समाचार
आरसेटी में स्वच्छता अभियान की प्रेरणा
बुरहानपुर/18 अक्टूबर/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर संचालित स्वच्छता अभियान के प्रति जनजागरूकता सतत् बढ रही है। इस अनुक्रम में विभिन्न शासकीय एवं स्वयंसेवी संस्थाएं, प्रतिष्ठान ने स्वच्छता अभियान से प्रेरित होकर साफ-सफाई पर अमल किया है। गत दिवस स्थानीय सईदा हॉस्पिटल परिसर में संचालित बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा संचालित आरसेटी संस्थान में प्रशिक्षणार्थियों को स्वच्छता के बारे में प्रशिक्षित किया गया। इस दरम्यान संस्थान के अधिकारियों व कर्मचारियों  तथा प्रशिक्षणार्थियों ने अपने कैम्पस में साफ-सफाई की। सभी ने स्वच्छता का सतत् वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम संस्थान निदेशक श्री संतोष कुमार बर्वे के निर्देशन और अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक श्री किशोर कुमार तोलानी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस मौके पर कार्यालय सहायक श्री कन्हैया पवार, प्रशिक्षण श्री नीतेश सिंह पवार, प्रशिक्षिका श्रीमती साहिबा खातून सहित प्रशिक्षणार्थी ने भाग लिया।
---------
क्रमांक/87/805/2014                                                                   पवार/सचिन/जि.अ.बै.

Friday, 17 October 2014

JANSAMPARK NEWS 17-10-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
जिले में किसानों को बीज मिनी किट व पशु औषधियां वितरित
प्रदेश शासन के सचिव एवं कलेक्टर कृषक संगोष्ठियों में पहुंचे
बुरहानपुर/17 अक्टूबर/ जिले में कृषि महोत्सव के दौरान ग्राम स्तर पर संगाेिष्ठयों का आयोजन किया जा रहा है। गत दिवस बुरहानपुर विकासखण्ड के झिरपांजरिया एवं विकासखण्ड खकनार के मांजरोदकलां में संगोष्ठियों में किसानों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कृषि तकनीक व शासन कृषि मूलक योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इस दरम्यान किसानों को चने, गेहूं और सब्जियों के मिनिकिट एवं धनिया बीज के पैकेट तथा पशुओं के उपचारार्थ औषधियां भी वितरित की गई।
    इस मौके पर नेपानगर विधायक श्री राजेन्द्र दादू बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होनें कहा कि शासन की कृषि व उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन की तमाम योजनाएं किसानों को उन्नत बनाने के लिए संचालित है। बशर्त किसानों को आगे आकर इन योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। संगोष्ठी में राज्य शासन लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री सी.पी. अग्रवाल ने भी भाग लिया। उन्होनें कृषि महोत्सव के अंतर्गत कृषि क्रांति रथ द्वारा संचालित गतिविधियों के संपादन को सराहा। सचिव ने संगोष्ठियों में कहा कि रथ के माध्यम से किसानों को घर बैठें रबी फसलों की तकनीक कीट व्याधि से बचाव साथ ही पशु, मत्स्य व कुकट पालन की भी जानकारी विभागीय अधिकारियों ने दी है। जो कृषकों के लिए आय के स्त्रोत बढ़ाने में मददगार होगी। शासन की मंशा है खेती फायदे का धंधा बने। इसलिए उक्त व्यवसायिक गतिविधियां भी किसानों को अपनाना अतिआवश्यक है।
    कलेक्टर श्रीमति जे.पी.आईरिन सिंथिया ने भी कृषक संगोष्ठियों को संबोधित किया। उन्होनें कहा कि जिले में कड़कनाथ कुकट पालन से अधिक आमदनी होगी। चूकि यह ऐसी दुर्लभ प्रजाति है। जिसकी मांग अत्यधिक है। निश्चित रूप से जिस चीज की मांग अधिक होती है। ऐसे व्यवसाय को अपनाने से उत्पादक को आय भी अधिक होगी। इसलिए किसान कड़कनाथ मुर्गीपालन व्यवसाय को बडे़ पैमाने पर करें। जिससे खेती के साथ अन्य व्यवसाय से ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृृढ़ होगी। कलेक्टर ने कृषि की नवीनतम तकनीकों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। इस संगोष्ठी में किसानों और अधिकारियों के बीच समस्याओं का निराकरण किया गया। उपसंचालक कृषि श्री एम.एस.देवके तथा आत्मा उपसंचालक श्री राजेश चतुर्वेदी ने भी कृषि और उद्यानिकी फसलों के उत्कृष्ट बीजों व जैविक खेती करने की सलाह कृषकों को दी। संगोष्ठियों में नेपानगर एस.डी.एम. श्री सूरज नागर व तहसीलदार बुरहानपुर, खकनार एवं नेपानगर तथा जिले के समस्त विभागों से अधिकारीगण उपस्थित थे।
---------
क्रमांक/80/798/2014                                                        पवार/सचिन/कृषि/फोटो
समाचार
जिला स्तरीय तीन दिवसीय कृषि मेला आज से प्रारंभ
बुरहानपुर/17 अक्टूबर/ कृषि महोत्सव के अंतर्गत जिला स्तरीय तीन दिवसीय कृषि विज्ञान मेला स्थानीय रेणुका माता रोड कृषि उपज मण्डी बुरहानपुर आयोजित किया गया है। यह मेला 18 से 20 अक्टूबर तक संचालित रहेगा।
    उपसंचालक कृषि श्री एम.एस.देवके ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेले में 18 अक्टूबर को राज्य के बाहर से आये वैज्ञानिक श्री प्रकाष सिंह रघुवंषी बनारस, डॉ. के.सिंह नई दिल्ली, यू.सी. दुबे भोपाल, बी.पी.गौरे अहमदनगर, संजय सैनी मुजफ्फरनगर द्वारा विभिन्न कृषि विषयों पर तकनीक अवगत कराई जाएगी। इस तकनीकि में किसानों को गेहूं, पपीता, अनार की उन्नत खेती, मधुमक्खी पालन, जैविक खेती एवं कृषि यंत्रीकरण पर व्याख्यान द्वारा जानकारी दी जावेगी।
---------
क्रमांक/81/799/2014                                    पवार/सचिन/कृषि
समाचार
स्वच्छ भारत अभियान अन्तर्गत घर-घर जाकर ग्रामीणों को दी जानकारी
बुरहानपुर/17 अक्टूबर/ जिले में बुरहानपुर एवं खकनार जनपद पंचायत में स्वच्छता रथ का भ्रमण निरन्तर जारी है। स्वच्छता रथ के माध्यम से बुरहानपुर जनपद पंचायत क्षेत्रान्तर्गत निम्बोला, झिरी, हसनपुरा तथा खकनार क्षेत्र में साईखेडाखुर्द, पलासुर आदि ग्रामों में ग्रामवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
    इस दौरान उपस्थित मास्टर ट्रेनर्स द्वारा ग्रामीणों को खुलें में शौच बंद कर शौचालय निर्माण/उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। उनके माध्यम से स्कुलों में रथ को रूकवाकर बच्चों को इकठठा कर उन्हे स्वच्छ एवं स्वस्थ्य रहने हेतु समझाईष दी गई। उक्त जानकारी श्री प्रवीण गुप्ता जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिषन जिला पंचायत बुरहानपुर के द्वारा दी गई। उन्होने बताया कि स्वच्छता दूत के माध्यम से ग्रामीणों से घर-घर जाकर उन्हे शौचालय बनाने एवं उसका उपयोग करने हेतु प्रेरित किया एवं ग्रामीणों की चौपाल बैठक लेकर उन्हे साफ-सफाई से अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त यह भी बताया गया कि स्वच्छता के सात घटक है जिन्हे अपनाकर मनुष्य स्वच्छ एवं स्वस्थ्य रह सकता है।
---------
क्रमांक/82/800/2014                              पवार/सचिन/ग्रा.वि./फोटो
समाचारजिले में दस औषधि विक्रय केन्द्रों का निरीक्षण
बुरहानपुर/17 अक्टूबर/ जिले में खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा दस विक्रय केन्द्रों का विधिवत रूप से निरीक्षण किया गया। जिसमें सभी दुकानों में रिकार्डो की जांच की गई। इसमें सभी रिकार्ड नियमित रूप से संधारित करना पाया गया है। कुछ मेडिकल दुकानों मालिकों को कोडीन एवं अल्फाजोलम युक्त दवाईयों के क्रय-विक्रय रिकार्ड कार्यालय में जमा करने हेतु निर्देशित किया गया है। इस दौरान नगर के शनि मंदिर चौराहा, ग्राम दापोरा, चापोरा, नाचनखेड़ा, बंभाड़ा एवं शाहपुर स्थित औषधि प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। प्रतिष्ठानों के स्वामियों को औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम का पालन करने हेतु निर्देश दिए गए है।
---------
क्रमांक/83/801/2014                                                          पवार/सचिन/खा.औ.

Wednesday, 15 October 2014

JANSAMPARK NEWS 15-10-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
हाथ धोने की दिनचर्या से अनेक बीमारियों का बचाव-श्री चौहान
सांसद के मुख्य आतिथ्य में विश्व हाथ धुलाई दिवस कार्यक्रम संपन्न
बुरहानपुर/15 अक्टूबर/ विश्व हाथ धुलाई दिवस पर जिले भर में कुल 729 शैक्षणिक संस्थाओं के 91 हजार 300 विद्यार्थियों ने हाथ धोऐ। इस मौके पर शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को हाथ धुलाई का महत्व और अनिवार्यता को समझाया गया। यह कार्यक्रम गिनीज बुक वर्ल्ड रिकार्ड द्वारा चिन्हित 184 शैक्षणिक संस्थाओं में आयोजित किया गया था। जिसमें 18 हजार 385 प्रतिभागी विद्यार्थियों ने विधिवत ढंग से हाथ धोऐ।
    जिला मुख्यालय पर विश्व हाथ धुलाई कार्यक्रम सांसद नंदकुमारसिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस मौके पर पूर्व मंत्री स्थानीय विधायक श्रीमती अर्चना चिटनीस ने  कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथि के रूप में नेपानगर विधायक श्री राजेन्द्र दादू, महापौर श्रीमती माधुरी पटेल, श्री दिलीप श्रॉफ, नगर निगम निर्माण समिति अध्यक्ष श्री अनिल भोसले, शिक्षा समिति सभापति रूद्रेश्वर एंडोले, श्री मुकेश शाह ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया, अपर कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश रेवाल, निगम आयुक्त श्री सुरेश रेवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    मुख्य अतिथि श्री चौहान ने स्थानीय सुभाष स्कूल में आयोजित विश्व हाथ धुलाई दिवस मां सरस्वती के छायाचित्र पर पूजन व विधिवत वंदन कर शुभारंभ किया। उन्होनें छात्र-छात्राओं को हाथ धुलाई का महत्व समझाते हुए बताया कि हाथ धोना हमारी दिनचर्या में शामिल है। इससे अनेक बीमारियों से बचाव होता है। इसकी अनिवार्यता को मुस्तैद करने और आम जनजीवन को स्वस्थ्य रखने की दिशा में विश्वभर में हाथ धोने कार्यक्रम चलाया गया है।
    मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को हाथ धोने की सीख देते हुए संकल्प भी कराया। उन्होनें बताया कि कब-कब हाथ धोना है। इस दिनचर्या को विस्तार से समझाया। हमें भोजन करने के पूर्व एवं शौच के बाद हाथों को साबुन आदि से धोना चाहिए। वातावरण में कई कीटाणु रहते हैं। किंतु हमें वे दिखते नही है। इसलिए सतर्कता से जब भी कुछ खाते-पीते है। इसके पूर्व और बाद में हाथ अवश्य धोऐ। हाथ धोने के अलावा भी देश में स्वच्छता अभियान चलाया गया है। इस अभियान में जनप्रतिनिधियों ने भी झाडू लगाकर सफाई की है। साथ ही समाज को स्वच्छता का जागरूक संदेश दिया है। साफ-सफाई रहेगी तो वहां बीमारी कभी नही आएगी। इसलिए सरकार ने सफाई की ओर आमजन का ध्यान आकर्षित किया है। देश, प्रदेश व शहर स्वच्छता से ही स्वस्थ और समृद्ध होगें।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्रीमती चिटनीस ने कहा कि दुनिया की अधिकांश बीमारियां गंदे हाथो के कारण ही फैलती है। हाथ धोना और कुल्ला करना भी जरूरी है। हाथ धोने से हाथ स्वच्छ हो जाते है। हाथ नही धोने से हैजा, उल्टी, दस्त, पीलिया साथ ही सामुहिक रोग जैसे आंख आना आदि अन्य बीमारियां सिर्फ हाथ नही धोने के कारण ही होती है। इसलिए हाथ धोने के प्रति सतत जागरूक रहे। कुल्ला करने से भी मुंह की सफाई के साथ ही मस्तिष्क की अनेक मांसपेशियांे को राहत मिलती है। सुबह उठते वक्त आंख एवं मुख पर हाथ फैरने कर दिनचर्या स्वास्थ्य संवर्धन में सहायक होती है। उन्होनें विद्यार्थियों से कहा कि घर, स्कूल, सड़क, सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखें। इस हेतु स्कूलों में भी डस्टबिन रखा जाए। जो भी कचरा है बच्चें उसमें डाले। शहरों में भी डस्टबिन की व्यवस्था की जाना चाहिए। यत्र-तत्र कचरा नहीं पड़ा होना चाहिए। हाथ धोना छोटी सी बात है। लेकिन यह प्रक्रिया हमें बड़ी खतरनाक बीमारियों से बचाती है।
    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री चौहान और विधायक श्रीमती चिटनीस सहित अन्य सभी अतिथियों ने भी हाथ धोकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। स्कूली बच्चों ने जनप्रतिनिधियों के साथ साबुन से हाथ धोकर अलग-अलग तोलिये व नेपकिन से हाथ भी पोछे। जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.एल.उपाध्याय ने हाथ धुलाई कार्यक्रम का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस दरम्यान प्राचार्य श्री प्राणवीर सिसोदिया, जिला पंचायत परियोजना अधिकारी श्री विजय पचौरी, स्वच्छता अभियान जिला समन्वयक श्री प्रवीण गुप्ता, सहायक परियोजना अधिकारी श्री प्रवीण पटेल एवं अभियान से जुड़ी स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारीगणों में श्री मनोज अग्रवाल सहित अनेक प्रतिनिधिगण व शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
---------
क्रमांक/68/786/2014                                                       पवार/सचिन/ग्रा.वि./फोटो
समाचार
जैनाबाद नवीन हिन्दी कन्या प्राथमिक शाला में हाथ धुलाई कार्यक्रम उत्साह से संपन्न
बुरहानपुर/15 अक्टूबर/ विश्व हाथ धुलाई दिवस जिले में बुरहानपुर विकासखण्ड क्षेत्रान्तर्गत जैनाबाद ग्राम की शासकीय नवीन हिन्दी प्राथमिक कन्या शाला में उत्साह से मनाया गया। इस दौरान शाला में अध्यनरत 150 बालिकाओं ने हाथ धोकर बीमारियों से बचाव का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम जिला पंचायत बुरहानपुर के मार्गदर्शन एवं सहयोग से कृष्णा युवा मंडल समिति द्वारा प्राथमिकता से आयोजित किया गया। जिसमें कन्याओं को हाथ धुलाई का महत्व और प्रक्रिया प्रत्यक्षरूप से समझाई गई। इस मौके पर छात्र-छात्राओं के हितार्थ स्वास्थ्य व स्वच्छता पर आधारित अंतर्राष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस कार्यक्रम के गवाह मास्टर ट्रेनर (एन.बी.ए.) धोण्डू प्रजापति, श्री वामन प्रजापति, श्री कमल कुुशवाह और प्रबंधकगण प्रधानपाठक श्रीमती शबाना परवीन, श्री प्रमोद महाजन, श्रीमती कल्पना जोशी, श्रीमती सीमा जाधव तथा वालेन्टियर मुश्ताक खान व संजू राठौर और विटठल कुशवाह उपस्थित रहे। इन सभी के सहयोग से गिनीज बुक में भारत का नाम दर्ज कराने टीम ने हाथ धुलाई कार्यक्रम को सफल बनाने भरपूर प्रयास किया।
    इस मौके पर ने जिसमें हाथ धुलाई कार्यक्रम के लिए प्रशिक्षण प्रमुखता से दिया गया है। विद्यार्थी हमेशा हाथ धोना नही भूलें। छात्राओं का ध्यान में यह भी लाया गया कि निवास, स्कूल और हर स्थान को स्वच्छ व साफ-सुथरा रखना चाहिए। तभी हमारा जीवन स्वस्थ्य रहेगा। इसलिए स्वच्छता अभियान शारीरिक, स्थल, पेयजल स्त्रोत, निवास, आबादी स्थल को साफ-सुथरा रखने हेतु संचालित किया गया है। जिसमें हाथ धुलाई अभियान के सार्थक पहलूओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है। तभी हम स्वस्थ रह सकेगें। 
---------
क्रमांक/69/787/2014                                                          पवार/सचिन/ग्रा.वि./फोटो
समाचार
जिले में 22 प्रतिष्ठानों पर 31 घरेलू गैस सिलेण्डर व 50 लीटर केरोसीन जप्त कर प्रकरण दर्ज
बुरहानपुर/15 अक्टूबर/ जिले में बुरहानपुर, लोनी बहादरपुर, दर्यापुर, सिरपुर, डोईफोडिया तथा जैनाबाद के कुल 22 होटल एवं ढाबों की जॉच की गई। जिसमें घरेलू गैस सिलेण्डरों का व्यावसायिक उपयोग करते पाए जाने पर 31 घरेलू गैस सिलेण्डर तथा 50 लीटर केरोसीन जब्त किया गया है। जिसमें प्रतिष्ठानों के स्वामियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गई है। गत दिनों संयुक्त जांच दल ने उक्त कार्यवाही को अंजाम दिया है।   
    कलेक्टर श्रीमती जे.पी. आईरिन सिथिंया के निर्देषन में जिला आपूर्ति अधिकारी श्री अजीत कुमार कुजूर के नेतृत्व में नाप तौल विभाग तथा खाद्य अपमिश्रण विभाग के संयुक्त जॉच दल ने उक्त कार्यवाही को अंजाम दिया है। इस दौरान खाद्य अपमिश्रण विभाग द्वारा 07 प्रतिष्ठानो में खाद्य तेल एवं मावा मिठाई के नमूने लिए गए। नाप तौल विभाग द्वारा तौल काटा आदि में गडबडी पाए जाने पर 5 प्रकरण बनाए गए। इस संयुक्त जॉच दल ने बहादरपुर के पवन जलपान गृह, सांई टेस्टी कॉर्नर, हरिओम रेस्टोरेंट, पवन वेज एण्ड नॉनवेज ढाबा लोनी, प्रदीप इण्डस्ट्रिज लोनी तथा आनंद रेस्टोरेंट बहादरपुर रोड, निमाड भोजनालय बुरहानपुर, साई स्वीटस दर्यापुर, संकेत जलपान गृह दर्यापुर, ओंकारेष्वर जलपान गृह दर्यापुर, चौकसे होटल सिरपुर, कमलेष जलपान गृह डोईफोडिया, वृन्दावन ढाबा दर्यापुर फाटा, नेषनल ढाबा दर्यापुर फाटा, जयबालाजी होटल दर्यापुर फाटा, अतुल कुषवाह टी स्टॉल से घरेलू गैस सिलेन्डर जप्त किए गए। कुंदन स्वीट्स बुरहानपुर एवं मिलन स्वीट्स होम, बुरहानपुर से मिठाई तथा कालू लालूमल किराना दुकान बहादरपुर से खाद्य तेल के नमूने लिए गए।
    इसी प्रकार साई स्वीट्स दर्यापुर से मिठाई के नमूने, औंकारेष्वर जल पान गृह दर्यापुर से खाद्य तैल का नमूना, वैष्णवी होटल दर्यापुर से मावा तथा युवराज लक्ष्मण होटल डोईफोडिया से बेसन का नमूना लिया गया।  नाप तौल विभाग द्वारा साई स्वीट्स दर्यापुर, औंकारेष्वर जन पान गृह दर्यापुर, हरिओम टेªडर्स डोईफोडिया, गुरूकृपा इलेक्ट्रॉनिक दर्यापुर तथा पीयुष जलपान गृह दर्यापुर के विरूध्द नाप तौल अधिनियम के तहत प्रकरण निर्मित किए गए।       
    संयुक्त जॉच दल में जिला आपूर्ति अधिकारी के अलावा श्री एन.एस. चौहान, सहायक आपूर्ति अधिकारी, श्री सचिन भास्करे, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, श्री चेतन वमार्, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, श्री आर.आर.सोलंकी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, श्री एच.एल. आवास्या खाद्य सुरक्षा अधिकारी तथा श्री पाठक नाप तौल निरीक्षक बुरहानपुर आदि शामिल रहे। 
---------
क्रमांक/70/788/2014                                                                     पवार/सचिन/खाद्य/फोटो
समाचार
फोटो निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशित
दावे/आपत्तियां प्रकाशन तिथि से लेकर 10 नवम्बर तक स्वीकार
बुरहानपुर/15 अक्टूबर/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटो निर्वाचक नामावली संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत सूची तैयार की गई है। जिसका प्रारूप प्रकाशन आज 15 अक्टूबर बुधवार को किया गया है। इस फोटो निर्वाचक नामावली प्रारूप के विरूद्ध दावे/आपत्तियां प्रकाशन तिथि से लेकर आगामी 10 नवम्बर 2014 तक स्वीकार की जावेगी।

    यह जानकारी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने दी। उक्त फोटो निर्वाचक नामावली की संबंधित सूची का वाचन 17 अक्टूबर एवं 30 अक्टूबर को ग्राम सभा, स्थानीय निकायों, निवासी कल्याण समितियों की बैठकों में भी किया जाएगा। इस अनुक्रम में 19 अक्टूबर और 2 नवम्बर को राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेबल असिस्टेंट के साथ विशेष अभियान तहत दावे/आपत्तियां प्राप्त किया जाना प्रस्तावित है। 20 नवम्बर को प्राप्त दावे-आपत्तियों का निराकरण किया जावेगा। इसी दिन डाटाबेस को अपडेट कर फोटो मर्जिंग किया जाना है। इस दरम्यान कन्ट्रोल टेबल अपडेट करना तथा पूरक सूचियां भी तैयार की जावेगी। आगामी 5 जनवरी 2015 को फोटो निर्वाचक नामावलियों का अंतिम रूप से प्रकाशन किया जावेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उक्त मतदाता सूची 1 जनवरी 2015 को अर्हता तिथि को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले समस्त युवा मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु पात्र है। दावे/आपत्तियां मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की वेबसाईट ूूूण्बमवउंकीलंचतंकमेीण्दपबण्पद पर उपलब्ध है। जिसे कोई भी मतदाता, राजनैतिक दल अवलोकन कर सकते है। किसी को कोई  आपत्ति हो तो वह आपत्ति दर्ज करा सकते है। अभी तक मतदाता सूची एवं प्रारूपों में पुरूष/महिला एवं अन्य के आधार पर डाटा संधारित किया जा रहा था। अब भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अन्य के स्थान पर थर्ड जेण्डर अंकित किया जाएगा। मतदान केन्द्रवार बूथ लेबल एजेन्ट की सूची राजनैतिक दलों से प्राप्त करने हेतु अनुरोध किया गया है। प्रारूप फोटो निर्वाचक नामावली-179 नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में 294 मतदान केन्द्र है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 180 बुरहानपुर में कुल 337 मतदान केन्द्र है। इस प्रकार से कुल मतदान केन्द्र 631 है। मतदाता सूचियों का परीक्षण तथा अवलोकन गंभीरता और सूक्षमता से किया जाएगा। दावे/आपत्तियां आर. ओ. द्वारा सुनी जाएगी।   
---------
क्रमांक/71/789/2014                                                                      पवार/सचिन/निर्वाचन
समाचार
जिला टॉस्क फोर्स समिति बैठक आज
बुरहानपुर/15 अक्टूबर/ लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जिला टॉस्क फोर्स समिति की बैठक आज 16 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे आयोजित की गई है।
    यह बैठक कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया की अध्यक्षता में संपन्न होगी। उक्त जानकारी सीएमएचओ डॉ.संजय शर्मा द्वारा दी गई। उन्होनें बताया कि इस बैठक का आयोजन कलेक्टेªट सभाकक्ष में किया गया है।
---------
क्रमांक/72/790/2014                                                                            पवार/सचिन/स्वास्थ
समाचार
अवैध गौण खनिज परिवहन करने पर 4 प्रकरणों में 37 हजार रूपये का जुर्माना
बुरहानपुर/15 अक्टूबर/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी न्यायालय द्वारा जिले में 4 अवैध गौण खनिज मामलों में अनावेदकों पर कुल 37 हजार रूपये का जुर्माना किया गया है। उक्त प्रकरणों में जुर्माना भरने पर जप्त वाहनों को निगरानी से मुक्त किया जाएगा।
    जिला दण्डाधिकारी श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने अनावेदक वाहन चालक शंकर पिता भीलू को 13 हजार रूपये जुर्माने से दण्डित किया है। न्यायालय ने यह निर्णय मध्य प्रदेश गौण खनिज अधिनियम के तहत पारित किया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी द्वारा अवैध रूप से तीन घनमीटर रेत गौण खनिज की बिना रायल्टी चुकाये परिवहन किया जा रहा था। तहसीलदार खकनार द्वारा गौण खनिज रेत से भरे टैªक्टर-ट्रॉली बिना नंबर के नीले रंग का वाहन निरीक्षण में जप्त कर प्रकरण जिला दण्डाधिकारी न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। जिसमें वाहन चालक के पास अभिवहन स्वीकृति पत्र भी नही था। इस आरोप में वाहन चालक पर गौण खनिज अधिनियम के तहत जुर्माना किया गया है।
    इसी प्रकार से तहसीलदार खकनार द्वारा निरीक्षण में ग्राम सिंधखेड़ा में टैªक्टर-ट्रॉली क्रमांक एम.पी.-12 ए.बी.-6857 रेत परिवहन करते हुए जांच में खनिज की रायल्टी चुकाये बिना पकड़ा गया। गौण खनिज अधिनियम के तहत अनावेदक वाहन चालक दिनेश के कथन के आधार पर परिवहन पास नही होना स्वीकार किया है। इस कृत्य पर वाहन स्वामी नीलेश पिता घनश्याम पर 13 हजार रूपये का अर्थदण्ड आरोपित किया गया है। तहसीलदार ने गुलई में भ्रमण के दौरान टैªक्टर-ट्रॉली क्रमांक एम.एच.-19 एल.-04932 मुरूम गौण खनिज का अवैध परिवहन करने पर प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। जिला दण्डाधिकारी ने बिना अनुमति प्राप्त किए मुरूम का परिवहन करने पर वाहन चालक गुलशेर के कथन के आधार पर वाहन मालिक रहमत उल्ला उर्फ गोलू को 3 हजार रूपये का अर्थदण्ड आरोपित किया है।
    जिला दण्डाधिकारी न्यायालय में खनिज अधिकारी बुरहानपुर के प्रतिवेदन पर नाचनखेड़ा घाट से बिना अनुमति रेत परिवहन करने पर प्रकरण दर्ज कर प्रस्तुत किया था। इसमें नाव चालक विनोद नामदेव ने अपने कथन में स्वीकार किया है कि परिवहन अनुमति नही थी। यह नाव मालिक कैलाश आनंदा निवासी अटवाड़ा महाराष्ट्र का है। जिला दण्डाधिकारी ने इस प्रकरण में अनावेदक पर 8 हजार रूपये का जुर्माना लगाया है। नाव जप्त कर ग्राम सहायक सचिव उमेश बाघे की सुपदर्गी में रखी गई है। न्यायालय द्वारा आदेश दिए गए है कि नाव सहित उक्त सभी वाहन अनावेदकों द्वारा जुर्माने की राशि भरने पर ही मुक्त किये जाएगे।
---------
क्रमांक/73/791/2014                                                                          पवार/सचिन/राजस्व

JANSAMPARK NEWS 14-10-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
हाथ धुलाई हेतु प्रशिक्षण आयोजित
बुरहानपुर/14 अक्टूबर/ जिला पंचायत बुरहानपुर के मार्गदर्शन एवं सहयोग से कृष्णा युवा मंडल समिति द्वारा जैनाबाद ग्राम में बच्चों को हाथ धोने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान बच्चों को हाथ धुलाई का महत्व और प्रक्रिया प्रत्यक्षरूप से समझाई गई। यह प्रशिक्षण शासकीय नवीन हिन्दी प्राथमिक कन्या शाला में बच्चों को सी.एल.टी.एस. के मास्टर ट्रेनर (प्रशिक्षक) धोण्डू प्रजापति ने दिया। उन्होनें छात्र-छात्राओं को बताया कि स्वास्थ्य व स्वच्छता पर आधारित अंतर्राष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस मनाया जाएगा। जिसमें हाथ धुलाई कार्यक्रम के लिए प्रशिक्षण प्रमुखता से दिया गया है। विद्यार्थी हमेशा हाथ धोना नही भूलें। इस मौके पर शाला प्रधान पाठक श्रीमती शबाना परवीन, अध्यापक प्रमोद महाजन, श्रीमती कल्पना जोशी, श्रीमती सीमा जाधव, विठ्ठल कुशवाह ने सभी बच्चों को भोजन से पहले तथा शौचालय के बाद साबुन से हाथ धोने का तरीका बताया। स्वस्थ्य जीवन के लिए सफाई बहुत ही आवश्यक है। मास्टर टेनर श्री प्रजापति ने विद्यार्थियों को बताया कि हमें निवास, स्कूल और हर स्थान को स्वच्छ व साफ-सुथरा रखना चाहिए। तभी हम हमारा जीवन स्वस्थ्य रहेगा। स्वच्छता से ही काया निरोगी रहेगी। इसलिए स्वच्छता अभियान शारीरिक, स्थल, पेयजल स्त्रोत, निवास, आबादी स्थल को साफ-सुथरा रखने हेतु संचालित किया गया है। अभियान की सार्थक पहलूओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है। तभी हम स्वच्छता अभियान को सफल बना सकेगें।
---------
क्रमांक/59/777/2014                                                                         पवार/सचिन/जि.पं/फोटो
समाचार
आज खकनार/बुरहानपुर के 6 ग्रामों में पहुंचेगा कृषि क्रांति रथ
बुरहानपुर/14 अक्टूबर/ राज्य शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के निर्देशानुसार विकासखण्ड स्तरीय कृषि क्रांति रथ जिले के 6 ग्रामो में कृषि को उन्नत बनाने भ्रमण कर संदेश देगा।
    उपसंचालक श्री मनोहरसिंह देवके ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि आज 15 अक्टूबर को खकनार विकाखण्ड के ग्राम रायतलाई, झिरमिटी एवं चिड़ियामाल में रथ किसानों के बीच पहुंचेगा। जिसका रात्रि विश्राम चिड़ियामाल में होगा।
    वहीं बुरहानपुर विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम गंभीरपुरा, सुक्ता और धुलकोट में कृृषि रथ भ्रमण करेगा। जिसमें किसानों को कृषि तकनीक व उद्यानिकी व पशुपालन व अन्य विभिन्न विभागों द्वारा जानकारी प्रदान की जाएगी। इस मौके पर कृषि मूलक योजनाओं व तकनीकि तथा सुविधाओं के बारे में कृषकों को जागरूक किया गया।
    इस अवसर पर कृषकों को कृषि, उद्यानिकी, पशु, मत्स्य पालन, स्वास्थ्य, वन, विद्युत, उद्योग, श्रम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, सहकारिता, बैंक, नाबार्ड, राजस्व, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास, विपणन, कृषि उपज मंडी, बीज निगम, पीएचई, जलसंसाधन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, दुग्ध संघ, आदिम जाति कल्याण, शिक्षा, पंचायत, वाणिज्य, रोजगार, आरसेटी, परिवहन, पर्यावरण, खाद्य नागरिक आपूर्ति, खादी ग्रामोद्योग, जन अभियान परिषद्, लोक सेवा गारंटी, रेशम आदि अन्य विभागों द्वारा विभागीय जानकारी ग्रामीणों को दी जाएगी।
---------
क्रमांक/60/778/2014                                                                                    पवार/सचिन/कृषि
समाचार
सरपंच व वार्ड आरक्षण कार्यक्रम तिथि संशोधित
बुरहानपुर/14 अक्टूबर/ म.प्र.पंचायत राज अधिनियम 1993 के अंतर्गत जनपद पंचायत बुरहानपुर/खकनार आदि में ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं वार्डो के आरक्षण प्रक्रिया की कार्यवाही 21 अक्टूबर को किया जाना प्रस्तावित थी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भोपाल द्वारा उक्त कार्यक्रम संशोधित कर दिया गया है।
    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि अब यह प्रक्रिया 27 अक्टूबर 2014 को प्रातः 10.30 बजे बुरहानपुर और खकनार जनपद पंचायत कार्यालय में संपन्न होगी। जिसमें ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं वार्डो के आरक्षण कार्यवाही संपादित की जावेगी। इसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और महिलाओं के लिए आरक्षित करने हेतु निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्यवाही का संपादन होगा। इस दरम्यान इच्छुक व्यक्ति उपस्थित होना चाहते है। वे निर्धारित दिनांक समय एवं स्थान पर पहुंच जाए।
---------
क्रमांक/61/779/2014                                                                    पवार/सचिन/निर्वाचन

समाचार
जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष हेतु आरक्षण प्रक्रिया तिथि संशोधित
बुरहानपुर/14 अक्टूबर/ म.प्र.पंचायत राज अधिनियम 1993 के अंतर्गत जिले में जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्रों, जनपद पंचायत बुरहानपुर/खकनार के निर्वाचन क्षेत्रांें तथा जनपद पंचायत के अध्यक्ष पद आरक्षित करने हेतु 24 अक्टूबर को कार्यवाही किया जाना प्रस्तावित था। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भोपाल द्वारा उक्त कार्यक्रम की तिथि संशोधित की गई है।   
    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि अब संशोधित तिथि 28 अक्टूबर मंगलवार को प्रातः 10.30 बजे कलेक्टेªट कार्यालय बुरहानपुर में उक्त पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया संपन्न होगी। जिसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और महिलाओं के लिए आरक्षित करने हेतु कार्यवाही की जावेगी। इस दरम्यान इच्छुक व्यक्ति उपस्थित होना चाहते है। वे निर्धारित दिनांक समय एवं स्थान पर पहुंच जाए।
---------
क्रमांक/62/780/2014                                                                             पवार/सचिन/निर्वाचन
समाचार
विश्व हाथ धुलाई दिवस आज
बुरहानपुर/14 अक्टूबर/ राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में आज 15 अक्टूबर को विश्व हाथ धुलाई दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान शालाओं में सही तरीके से हाथ धोने विद्यार्थियों को सीख दी जाएगी। इस जागरूकता के लिए प्रत्येक ग्राम की सभी शालाएं मिलकर एक स्थल पर हाथ धुलाई दिवस कार्यक्रम संपन्न होगा।   
    कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने इस संबंध में शिक्षा विभाग को निर्देश दिए है। जिसमें कहा गया है कि प्रत्येक विद्यालय में हाथ धुलाई दिवस समारोह-पूर्वक मनाया जाए। इस कार्य को गति देने सरपंच, सचिव तथा समग्र स्वच्छता ब्लॉक समन्वयकों, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, शिक्षा, जनपद आदि की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। विश्व हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर विशेष मध्यान्ह भोजन शालाओं में प्रदाय किया जाएगा। इस कार्यक्रम में शत प्रतिशत छात्र-छात्राओं को भाग लेना अनिवार्य है।
---------
क्रमांक/63/781/2014                                                                                 पवार/सचिन/जि.पं.
समाचार
पटाखा दुकानों के निरीक्षण संबंधी निर्देश जारी
बुरहानपुर/14 अक्टूबर/ जिले में दीपावली पर्व पर अस्थाई पटाखा अनुज्ञप्ति एल.ई.-5 के तहत जारी की गई है। यह लायसेंस 11 से 24 अक्टूबर तक की अवधि हेतु प्रदाय किया गया है।
    जिला दण्डाधिकारी श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अस्थाई पटाखा विक्रेताओं की दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण करने हेतु निर्देश दिए है। जारी निर्देशों में अधिकारियों से कहा गया है कि निरीक्षण के दौरान अनुज्ञप्ति धारक द्वारा निर्धारित शर्तो का पालन किया जा रहा है। इसकी गहनता से पड़ताल करना सुनिश्चित करेगें। अनियमितता पाए जाने पर तत्काल नियमानुसार कार्यवाही को अंजाम दिया जावेगा। इसके साथ ही इन दुकानों पर कोई भी अनहोनी घटनाओं से बचने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है अथवा नही। जनहित में उक्त प्रबंध का भी जायजा लेकर आवश्यक त्वरित कार्यवाही की जाए। अधिकारी की गई कार्यवाही से संबंधित प्रतिवेदन जिला कलेक्टर कार्यालय को प्रेषित करेगें।     कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री के.एल.यादव ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 162 अनुज्ञप्तियां जारी की गई है। जिसमें नेहरू स्टेडियम बुरहानपुर में 29 स्थल, नगर निगम द्वारा आवंटित लालबाग बाजार में 10, नगर पंचायत शाहपुर द्वारा 8 एवं नगर परिषद नेपानगर में 15 तथा ग्राम पंचायतों द्वारा 100 पटाखा दुकान स्थल आवंटित किए गए है। उक्त सभी स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था तथा निर्धारित मापदण्ड के अनुसार पर्याप्त प्रबंध करने हेतु भी निर्देश विभिन्न विभागों को जारी किए गए है। जिसका पालन करने हेतु पुलिस, नगर निगम, नगर पालिका, जनपद पंचायत व ग्राम पंचायतें को अवगत करा दिया गया है।
---------
क्रमांक/64/782/2014                                                                                पवार/सचिन/राजस्व
समाचार
जिले में सहायता, पट्टे, अतिक्रमण हटाने तथा अन्य सुविधाएं सुलभ कराने हेतु निर्देश
कलेक्टर दिन भर जनसुनवाई में सैकड़ो लोगों से हुई रूबरू
बुरहानपुर/14 अक्टूबर/ कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने आज 14 अक्टूबर को जनसुनवाई में दिनभर सैकड़ो लोगों से रूबरू हुई। कलेक्टर ने आवेदनकर्ताओं को अनुदान सहायता के प्रकरणों में तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए है। इसके साथ ही पट्टे की मांग करने वाले लोगों की विधिवत जाँच कर सुविधाएं उपलब्ध कराने विभाग को आगाह किया है। अतिक्रमण हटाने वाले आवेदनों पर राजस्व विभाग के अधिकारियों को वास्तविक स्थिति परख कर नियमानुसार कार्यवाही करने की समझाईश दी है। बीपीएल कार्डधारियों से भी कहा गया है कि जांच में जो स्थिति होगी। वैसी आपके पक्ष में कार्यवाही की जावेगी। ऐसे अनेकों आवेदकों की समस्याएं, मांग, शिकायतों को गंभीरता से सुनकर कार्यवाही के लिए संबंधित विभाग को आवेदन सौंपे गए।
    कलेक्टर को जनसुनवाई में आवेदक श्रीमती सुलोचना पति अरविन्द आलमगंज निवासी ने बताया कि श्रीमती सुमन बसंतराव कुलकर्णी ने मेरे जमीन पर कब्जा कर रखा है। उक्त भूमि कब्जे में मुक्त कराए। झिरी ग्राम से बड़ी संख्या में आवासीय पट्टे के लिए ग्रामीण बांशिदों ने मांग की है। जम्बूपानी से भी लगभग 50 आवेदक वनभूमि आदिवासी पट्टे प्रदाय करने आवेदन दिया है। उक्त सभी आवेदन राजस्व विभाग को जांचकर कार्यवाही करने हेतु तहसीलदार को भेजे गए है। इसके साथ ही नगरीय क्षेत्र में जमीन संबंधी मामलों में नगर निगम को भी निर्देशित किया गया है। इसी प्रकार से सिरसोदा ग्राम पंचायत द्वारा पति की मृत्यु हो जाने पर जनश्री समूह बीमा का लाभ नही मिला है। कलेक्टर को पत्नी ने आवेदन प्रस्तुत कर योजना का लाभ दिलाने मांग की है। दौलतपुरा में शिवराम प्रजापति ने अतिक्रमण कर रास्ता बंद कर दिया है। यह शिकायत दिनेश प्रभाकर ने अतिक्रमण हटाने आवेदन प्रस्तुत किया है। बिरोदा ग्राम पंचायत में अंबेडकर सामुदायिक भवन का निर्माण नही किया जा रहा है। ग्रामवासियों ने सामूहिक रूप से सामुदायिक भवन शीघ्र निर्माण कराने आवेदन दिया है। जिसमें अवगत कराया गया है कि उक्त भवन निर्माण हेतु प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। आवेदक सुधाकर महाजन ने बताया कि वाटर शेड समिति का चुनाव हो गए है। किन्तु आई.डब्ल्यू.एम.पी.योजना के तहत प्रमाण पत्र अभी तक प्राप्त नही हुआ है। कलेक्टर ने उक्त आवेदनों सहित इस प्रकार अन्य मामलों में सुनवाई करते हुए आवेदक की समस्यां का पता लगाने विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। जिसमें विभागीय अधिकारियों से कहा गया है कि पीड़ितों को तत्काल कार्यवाही कर नियमानुसार राहत दिलाना सुनिश्चित किया जाए। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 
---------
क्रमांक/65/783/2014                                                                 पवार/सचिन/प्रशासन/फोटो
समाचार
नशा मुक्ति के साथ दिया स्वच्छता का संदेश
बुरहानपुर/14 अक्टूबर/ जिले में 2 अक्टूबर से सामाजिक न्याय विभाग के तत्वावधान में सर्व सेवा संकल्प समिति ने मद्य निषेध पखवाड़ा 14 अक्टूबर को किया संपन्न। इस पखवाडे़ के अंतर्गत बुरहानपुर/खकनार विकासखण्ड क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में नशामुक्ति और स्वच्छता पर आधारित जागरूक कार्यक्रम व गतिविधियां संपन्न हुई। उक्त कार्यक्रमों में जिला पंचायत के मास्टर टेनर्स जितेन्द्र चोलकर ने ग्राम चाकबारा की माध्यमिक शाला में स्कूली छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगणों को 15 अक्टूबर को होने वाले हाथ धुलाई का प्रशिक्षण दिया। साथ ही हाथ कब-कब धोना चाहिए और यदि सही तरीके से नही धोने से होने वाली घातक बीमारियों के दुष्पारिणामों से अवगत कराया। जिसमें उन्होनें बताया कि भोजन करने के पूर्व और शौच के पश्चात हाथ धोना अनिवार्य है। अन्यथा डायरिया, पीलिया, हैजा, दस्त, उल्टी अन्य चर्म रोग होने की संभावना रहती है। इससे बचाव के लिए ऐसे वक्त हाथ अवश्य धोेऐं।
    उक्त कार्यक्रमों में मास्टर टेनर शेख अनीस ने नशामुक्ति के बारे में जागरूक, संदेश स्कूली विद्यार्थियों को दिया। इस मौके पर सभी को नशामुक्ति का संकल्प भी कराया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने संकल्प लिया कि वे भविष्य में नशीले पदार्थो का सेवन नहीं करेगें। शारीरिक स्वास्थ्य के लिए संकल्प हमेशा याद रखेगें। स्वस्थ बच्चें ही आगे आने वाली पीढ़ि का भविष्य है। ऐसी आदर्श सीख बच्चों को दी गई। इस पखवाडे में संस्था अध्यक्ष श्री मनोज अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षको को नशे से होने वाले दुष्परिणामों, जानलेवा बीमारी चर्मरोग, मुख का कैंसर आदि बीमारियों से अवगत कराया। स्वच्छता एवं नशामुक्ति कार्यक्रमों में स्कूलों के प्राचार्य, प्रधानपाठक, शिक्षक-शिक्षीकाएं, छात्र-छात्राएं व उनके पालकगण व ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहें
---------
क्रमांक/66/784/2014                                                                        पवार/सचिन/ग्रा.वि./फोटो
समाचार
विश्व हाथ धुलाई दिवस की तैयारियो को लेकर आकस्मिक निरीक्षण
बुरहानपुर/14 अक्टूबर/ विश्व हाथ धुलाई दिवस की तैयारियों को लेकर जिले में 19 नोडल अधिकारियों नियुक्त किए गए है। उन्होनें आयोजित हाथ धुलाई कार्यक्रम स्थल निर्धारित शैक्षणिक संस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान निरीक्षण में पाई गई कमियों को तत्काल बहाल कराया गया।
    कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया के निर्देश पर उक्त अधिकारियों ने निरीक्षण कार्यवाही को अंजाम दिया। निरीक्षण में अधिकारियों ने हाथ धुलाई प्लेटफार्म, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, प्रसाधन व्यवस्था, स्कूल में आंतरिक व बाह्य परिसर में स्वच्छता, साफ-सफाई को प्रमुखता से परखा। जिसका निरीक्षण प्रतिवेदन अधिकारियों ने तैयार किया। मध्यान्ह भोजन व्यवस्था के बारे में भी किचनशेड, खाद्य सामग्री का भी अवलोकन किया। हाथ धुलाई के लिए बच्चों को साबुन, बॉल्टी, मग, टावेल/पेपर नेपकीन आदि की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की।
    बुरहानपुर और खकनार विकासखण्ड के अंतर्गत इन नोडल अधिकारियों में डिप्टी कलेक्टर श्री शंकरलाल सिंगाडे, डिप्टी कलेक्टर श्री के.एल.यादव, डिप्टी कलेक्टर श्री एस.मुजाल्दा, जनपद सीईओ श्री राकेश शर्मा, कार्यपालन यंत्री आरईएस श्री प्रवेश सोनी, पीएचई श्री तिवारी, जिला पंचायत परियोजना अधिकारी श्री विजय पचौरी, ब्लॉक समन्वयक मांगीलाल यादव, जिला महिला बाल विकास अधिकारी श्री अब्दुल गफ्फार खान, उपसंचालक कृषि मनोहरसिंह देवके, डीओ आबकारी श्री राजेन्द्र शर्मा, तहसीलदार नेपानगर श्रीमती हेमलता सोलंकी, एपीओ श्री बी.आर.बडोले, एपीओ श्री प्रवीण पटेल, सीईओ जनपद पंचायत खकनार श्री आर.बी.एस.दंडोतिया, उपसंचालक पशु चिकित्सा विभाग डॉ.एस.के.शर्मा, महाप्रबंधक उद्योग श्री आर.एस.ठाकुर, ब्लॉक समन्वयक खकनार श्री दीपक खेडे़, सीएमएचओ डॉ. शर्मा, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत अभियान श्री प्रवीण गुप्ता और तहसीलदार श्री के.एस.गौतम आदि शामिल है।
---------
क्रमांक/67/785/2014                                                          पवार/सचिन/ग्रा.वि../फोटो

Monday, 13 October 2014

JANSAMPARK NEWS 13-10-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
सैनिक कल्याणार्थ लक्ष्य से अधिक राशि एकत्र
राज्यपाल द्वारा कलेक्टर बुरहानपुर को प्रशंसा पत्र और ट्राफी प्रदत्त
बुरहानपुर/13 अक्टूबर/ राज्यपाल रामनरेश यादव ने बुरहानपुर जिले को सैनिक कल्याणार्थ वर्ष 2012-13 में लक्ष्य से अधिक राशि एकत्र करने पर प्रशंसा पत्र और ट्राफी प्रदत्त की।
    कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आइरिन सिंथिया को उक्त प्रशंसा पत्र और ट्राफी खण्डवा जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मोहम्मद नासिर ने सौंपी।
    कलेक्टेªट सभागार में श्री नासिर ने बताया कि पिछले 6-7 साल से बुरहानपुर जिले में सशस्त्र झण्डा सेना दिवस योगदान में काफी पीछे रहा है। बुरहानपुर जिले ने सेना में वीरगति को प्राप्त करने वाले तथा विकलांग सैनिकों के सहायतार्थ 2 लाख 23 हजार रूपये का धन संग्रह कर उल्लेखनीय योगदान दिया है। प्रदेश में बुरहानपुर जिले ने लक्ष्य से अधिक पूर्ति करने पर प्रथम स्थान अर्जित किया है। उन्होनें बताया कि यह कामयाबी तत्कालीन कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी के अथक प्रयासों से मिली है। उनके कार्यकाल के दौरान दो तीन साल से जो परम्परा बनी है। वह भविष्य में इसी तरह बरकरार रहे। सभी विभाग राशि एकत्र करने में नैतिक दायित्व समझें। प्रदेश में अन्य जिलो के क्रम में जिला लक्ष्य पूर्ति में सदैव आगे रहे। मैं सैनिकों कल्याणार्थ योगदान देने वाले के प्रति आशान्वित हूँ। वर्तमान कलेक्टर श्रीमती सिंथिया के नेतृृत्व में विभिन्न विभागों की टीम ने वर्ष 2013-14 जिले को आवंटित लक्ष्य पूर्ति के करीब पहुंच रहा है। संकल्पित टीम पुनः प्रदेश में राशि एकत्र करने में अव्वल रहेंगी।
    कलेक्टर श्रीमती सिंथिया ने कहा कि तत्कालीन कलेक्टर द्वारा शुरू की गई परम्परा को यहा के अधिकारियों-कर्मचारियों ने निष्ठा से सहयोग प्रदान किया है। आगे और अधिक राशि जुटाने के लिए प्रयास किए जाएगें। उन्होनें बताया कि वर्ष 2013-14 में सभी विभाग प्रमुखों ने अधिक से अधिक योगदान देने का आव्हान किया है। इस अवसर पर नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री सुमेरसिंह मुजाल्दा ने सशस्त्र झंडा दिवस की एकत्र राशि का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस दरम्यान प्रशंसा पत्र का वाचन सहायक ग्रेड-2 श्री प्रमोद मोदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्री संजय गुप्ता ने किया। इस दरम्यान सभी प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
---------
क्रमांक/50/768/2014                            पवार/सचिन/सै.क./फोटो
समाचार
विश्व हाथ धुलाई दिवस 15 अक्टूबर को
बुरहानपुर/13 अक्टूबर/ राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में 15 अक्टूबर को विश्व हाथ धुलाई दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान शालाओं में सही तरीके से हाथ धोने विद्यार्थियों को सीख दी जाएगी। इस जागरूकता के लिए प्रत्येक ग्राम की सभी शालाएं मिलकर एक स्थल पर हाथ धुलाई दिवस कार्यक्रम संपन्न होगा। शासन ने इस कार्यान्वयन को गिनीज बुक वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज कराने का निर्णय लिया है।
    कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने इस संबंध में शिक्षा विभाग को निर्देश दिए है। जिसमें कहा गया है कि प्रत्येक विद्यालय में हाथ धुलाई दिवस समारोह-पूर्वक मनाया जाए। इस कार्य को गति देने सरपंच, सचिव तथा समग्र स्वच्छता ब्लॉक समन्वयकों, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, शिक्षा, जनपद आदि की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। कलेक्टर ने इस दिवस की तमाम गतिविधियों की मॉनीटरिंग हेतु सभी जनपद सीईओ को निर्देशित किया है। शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में शौचालयों का सत्यापन कर जानकारी ऑनलाईन पंजीयन किया जाना है। यह रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। शिक्षा विभाग को बाल्टी, मग, साबुन, तौलिया हेतु राशि दी गई है। कलेक्टर ने जनपद पंचायत सीईओ बुरहानपुर और खकनार को निर्देश दिए है कि मध्यान्ह भोजन के पूर्व बच्चों को हाथ कैसे धोना है। इसके बारे में प्रत्यक्ष रूप से समझाया जायेगा। विश्व हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर विशेष मध्यान्ह भोजन शालाओं में प्रदाय किया जाएगा। इस कार्यक्रम में शत प्रतिशत छात्र-छात्राओं को भाग लेना अनिवार्य है।
---------
क्रमांक/51/769/2014                                  पवार/सचिन/जि.पं.
समाचार
मूर्तियां निर्माण एवं विसर्जन से होने वाले प्रदूषण की रोकथाम हेतु
जिले में धारा 144 दण्ड प्रक्रिया संहिता प्रभावशील
बुरहानपुर/13 अक्टूबर/ माननीय राष्ट्रीय हरित अधिकरण, सेन्ट्रल जोनल बैंच भोपाल द्वारा 19 दिसम्बर 2013 को जारी गाईड लाईन में मूर्ति निर्माण एवं मूर्तियां व ताजियो विसर्जन हेतु दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया गया है।
    कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती जे.पी. आइरीन सिंथिया ने जिले में मूर्ति निर्माण एवं विसर्जन से होने वाले प्रदूषण की रोकथाम हेतु दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 आदेश जारी कर दिया है। जिला दण्डाधिकारी ने उक्त आदेश में कहा है कि बुरहानपुर जिले में मूर्तियों/प्रतिमाओं के निर्माण में केवल प्राकृतिक सामग्रियों का ही इस्तेमाल किया जावे। जो कि पवित्र ग्रंथों में उल्लेखित है। मूर्तियों के निर्माण में परम्परागत मिट््टी का ही उपयोग करें। पीओपी (प्लास्टर ऑफ पेरिस) या किसी भी केमिकल्स/रासायनिक वस्तुओं का उपयोग मूर्ति निर्माण में किया जाना प्रतिबंधित रहेगा।
    प्रभावशील आदेश में मूर्तियों/प्रतिमाओं पर कलर हेतु भी केवल प्राकृतिक रंग ही उपयोग में लाये। गैर विषाक्त रंगों, किसी भी प्रकार के गैर विषाक्त रंगों का इस्तेमाल पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिले में केवल परम्परागत मिट््टी से निर्मित प्रतिमाओं का ही उत्पादन और विक्रय किया जा सकेगा। परम्परागत मिट््टी छोड़कर अन्य पदार्थ पीओपी व अन्य रासायनिक पदार्थो से बनाई जाने वाली मूर्तियों के निर्माण तथा क्रय-विक्रय, स्टाक करना, परिवहन कर विक्रय करना अथवा बाहर से क्रय करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। स्थानीय निकाय द्वारा इस संबंध में सत्यापन किया जावेगा। यदि कही इस आदेश के जारी दिनांक के बाद परम्परागत मिट््टी छोड़कर अन्य पदार्थ पीओपी व अन्य रासायनिक पदार्थो से प्रतिमा निर्माण मामला प्रकाश में आता है तो तत्काल स्थानीय निकाय द्वारा इन निर्मित मूर्तियों को अपने कब्जे में लेकर उनका निपटान नगरीय ठोस अपशिष्ट नियम 2000 के प्रावधान अनुरूप किया जावेगा। पूजन सामग्री जैसे फल, फूल, नारियल, वस्त्र, आभुषण, सजावट के सामान जिनमें कागज, प्लास्टिक से निर्मित वस्तुए शामिल है। इन्हें मूर्ति/प्रतिमाएं विसर्जन के पूर्व निकालकर अलग-अलग एकत्रित किया जावेगा। उक्त एकत्रित सामग्री का निपटान नगरीय ठोस अपशिष्ट नियम 2000 के प्रावधान अनुरूप होगा। मूर्ति विसर्जन के 24 घण्टे के भीतर विसर्जित मूर्ति/प्रतिमाओं से उत्पन्न ठोस अपशिष्ट जैसे बांस, रस्सी, मिट्टी, प्रतिमा के हिस्से आदि को एकत्रित कर निपटान नगरीय ठोस अपशिष्ट नियम 2000 के प्रावधान अनुसार किये जाने संबंधी निर्णय लिया गया है।
    जिला दण्डाधिकारी द्वारा प्रभावशीलयह आदेश आम जनता के महत्व का है। आम जन को संबोधित है। जिससे व्यक्तिशः सूचना दी जाना संभव नही होने से दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 (2) के तहत एक पक्षीय पारित किया जाता है। आदेश से व्यथित दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 (5) के अंतर्गत न्यायलय में आवेदन प्रस्तुत कर सकेगा। यह आदेश 9 अक्टूबर से जिले में प्रभावशील कर दिया गया है। उक्त आदेश का उल्लघंन धारा 188 भारतीय दण्ड विधान के अंतर्गत दण्डनीय अपराध की श्रेणी में आएगा।
---------
क्रमांक/52/770/2014                                पवार/सचिन/प्रशासन
समाचार
जनपद पंचायत बुरहानपुर/खकनार ग्राम पंचायतों में सरपंच व वार्ड आरक्षण प्रक्रिया 21 अक्टूबर को
बुरहानपुर/13 अक्टूबर/ म.प्र.पंचायत राज अधिनियम 1993 के अंतर्गत जनपद पंचायत बुरहानपुर/खकनार के ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं वार्डो के आरक्षण हेतु प्रक्रिया 21 अक्टूबर को प्रातः 10.30 बजे से संपन्न होगी।
    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने बताया कि उक्त प्रक्रिया बुरहानपुर और खकनार जनपद पंचायत मुख्यालय पर होगी। जिसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और महिलाओं के लिए आरक्षित करने हेतु निर्धारित प्रक्रिया अनुसार कार्यवाही की जावेगी।
---------
क्रमांक/53/771/2014                                                              पवार/सचिन/निर्वाचन
समाचार
जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष हेतु आरक्षण प्रक्रिया 24 अक्टूबर को
बुरहानपुर/13 अक्टूबर/ म.प्र.पंचायत राज अधिनियम 1993 के अंतर्गत जिले में जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्रों, जनपद पंचायत बुरहानपुर/खकनार के निर्वाचन क्षेत्रांें तथा जनपद पंचायत के अध्यक्ष पदों को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और महिलाओं के लिए आरक्षित करने हेतु निर्धारित प्रक्रिया अनुसार कार्यवाही की जावेगी।
    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने बताया कि यह प्रक्रिया 24 अक्टूबर को प्रातः 10.30 बजे कलेक्टेªट कार्यालय स्थित संपन्न होगी।
---------
क्रमांक/54/772/2014                                                          पवार/सचिन/निर्वाचन
समाचार
मध्यान्ह भोजन पकाने की लागत राशि खातों में जमा
बुरहानपुर/13 अक्टूबर/ जिले की लक्षित माध्यमिक शालाओं में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम माह सितम्बर/अक्टूबर की 45 शैक्षणिक दिवसों की भोजन पकाने की राशि शाला स्वयं सहायता समूह शाला प्रबंधन समिति के नवीन खातों में आर.टी.जी.एस.के माध्यम से कर दी गई है।
    जिला पंचायत सीईओ श्री सुरेश्वरसिंह ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि जनशिक्षक माध्यमिक शालाओं की शाला प्रबंधन समिति एवं संलग्न स्वयं सहायता समूह को नवीन खातों में जमा राशि से अवगत कराया जाना सुनिश्चित करेगें।
---------
क्रमांक/55/773/2014                                                          पवार/सचिन/जि.पं.
समाचार
अनुसूचित जाति वर्ग गरीब युवाओं के लिए रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण आयोजित
बुरहानपुर/13 अक्टूबर/ जिला अंत्यावसायी समिति द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यापन करने वाले युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण बुरहानपुर जारी है। शासन से वित्तिय वर्ष 2014-15 में अनूसूचित जाति वर्ग के गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यापन करने वाले 600 युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षण पश्चात् प्लेसमेंट हेतु आवेदको से
    कार्यपालन अधिकारी श्री बकोरियो ने इस संबंध में उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि इस हेतु आवेदन पत्र भरने के लिए निम्न योग्यताएं होनी चाहिए। जिसमें आवेदक अनुसूचित जाति वर्ग का होना आवश्यक है। आवेदक कम से कम 8 वी उतीर्ण हो। साथ ही मध्य प्रदेश का मूल निवासी होवे। आवेदन में स्थाई पता अवश्य अंकित करना पडे़गा। आवेदक की उम्र 18 से 35 वर्ष के मध्य हो। समस्त स्त्रोतों से आवेदक के परिवार की वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्र में रू. 40500/- एवं शहरी क्षेत्र में रू. 51500/- से अधिक न हो। इसमें बीपीएल कार्डधारी को मान्यता दी जावेगी। मध्यप्रदेश में स्थित किसी भी औद्योगिक क्षेत्र (इकाई) में प्रशिक्षण हेतु।  प्रशिक्षण के दौरान होस्टल, भोजन सुविधा उपलब्ध होगी। इस प्रकार इच्छुक आवेदक योग्यतानुसार प्रशिक्षण हेतु सादे कागज पर अपना आवेदन व सहमति पत्र आवश्यक दस्तावेजो सहित 20 अक्टूबर 2014 तक कार्यालयीन समय में कार्यालय जिला अन्त्यावसायी सह.विकास समिति मर्या कमरा न. 68, जिला संयुक्त कार्यालय बहादरपुर रोड, बुरहानपुर में जमा कर सकते है।
---------
क्रमांक/56/774/2014                                                                  पवार/सचिन/अं.व्या.
समाचार
फोटो निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशन 15 अक्टूबर को
दावे/आपत्तियां प्रकाशन तिथि से लेकर 10 नवम्बर तक स्वीकार
बुरहानपुर/13 अक्टूबर/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटो निर्वाचक नामावली संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत सूची तैयार की गई है। जिसका प्रारूप प्रकाशन 15 अक्टूबर को होगा। फोटो निर्वाचक नामावली प्रारूप के विरूद्ध दावे/आपत्तियां प्रकाशन तिथि से लेकर आगामी 10 नवम्बर 2014 तक स्वीकार की जावेगी।
    यह जानकारी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने दी। उन्होनें मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की आयोजित बैठक में जिलाध्यक्षों को बताया कि फोटो निर्वाचक नामावली की संबंधित सूची का वाचन 17 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक ग्राम सभा, स्थानीय निकायों, निवासी कल्याण समितियों की बैठकों में भी किया जाएगा। इस अनुक्रम में 19 अक्टूबर से 2 नवम्बर तक राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेबल असिस्टेंट के साथ विशेष अभियान तहत दावे/आपत्तियां प्राप्त किया जाना प्रस्तावित है। 20 नवम्बर को प्राप्त दावे-आपत्तियों का निराकरण किया जावेगा। इसी दिन डाटाबेस को अपडेट कर फोटो मर्जिंग किया जाना है। इस दरम्यान कन्ट्रोल टेबल अपडेट करना तथा पूरक सूचियां भी तैयार की जावेगी। आगामी 5 जनवरी 2015 को फोटो निर्वाचक नामावलियों का अंतिम रूप से प्रकाशन किया जावेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उक्त मतदाता सूची 1 जनवरी 2015 को अर्हता तिथि को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले समस्त युवा मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु पात्र है। दावे/आपत्तियां मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की वेबसाईट ूूूण्बमवउंकीलंचतंकमेीण्दपबण्पद पर उपलब्ध रहेगी। जिसे कोई भी मतदाता, राजनैतिक दल अवलोकन कर सकते है। किसी को कोई  आपत्ति हो तो वह आपत्ति दर्ज करा सकते है। अभी तक मतदाता सूची एवं प्रारूपों में पुरूष/महिला एवं अन्य के आधार पर डाटा संधारित किया जा रहा था। अब भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अन्य के स्थान पर थर्ड जेण्डर अंकित किया जाएगा। मतदान केन्द्रवार बूथ लेबल एजेन्ट की सूची राजनैतिक दलों से प्राप्त करने हेतु अनुरोध किया गया है।
    बैठक में अवगत कराया गया कि प्रारूप फोटो निर्वाचक नामावली-179 नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में 294 मतदान केन्द्र है। तथा विधानसभा मतदान केन्द्र क्रमांक 180 बुरहानपुर में कुल 337 मतदान केन्द्र है। इस प्रकार से कुल मतदान केन्द्र 631 है। कलेक्टर ने कहा कि मतदाता सूचियों का परीक्षण तथा अवलोकन गंभीरता और सूक्षमता से किया जाएगा। दावे/आपत्तियां आर. ओ. द्वारा सुनी जाएगी।   
    राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने कहा कि मतदाता सूचियों में डबल नाम लोगों ने लिखवाएं है। जिससे मतदाता सूची में 2 स्थानों में नाम होने से बहुत सारी दिक्कतें आती है। कलेक्टर ने इस संबंध में कहा कि जिन लोगांे के मतदाता सूची में दो-दो जगह नाम देखने को मिलेगें। तो उनके विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जावेगी। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री दिलीप श्रॉफ, इंडियन नेशनल कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री अजय रघुवंशी, बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री अर्जुन निकम व जिला निर्वाचन कार्यालय सुपरवाईजर श्री सुधीर अत्रे उपस्थित रहे।
---------
क्रमांक/57/775/2014                          पवार/सचिन/निर्वाचन/फोटो
समाचार
आर.सी.एस. स्क्रीनिंग केम्प संपन्न
बुरहानपुर/13 अक्टूबर/ राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत आज सोमवार को जिला स्वास्थ्य समिति (कुष्ठ) जिला बुरहानपुर व सेंट जोसफ लेप्रोसी सेंटर सनावद के संयुक्त तत्वावधान में डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में कुष्ठ विकृति के आपरेषन हेतु पुर्नः शल्य क्रिया हेतु स्क्रीनिंग केम्प का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 23 विकृति वाले कुष्ठ मरीजों की जांच की गई। इस दौरान 4 विकृत कुष्ठ रोगियों को चिन्हित किया गया।    
    उक्त केम्प में चयनित मरीजों के आपरेषन 16 नवम्बर को सेंट जोसफ लेप्रोसी सेंटर सनावद में निःषुल्क होगें। साथ ही मरीजों को शासन की ओर से 8000/- आर्थिक सहायता राषि प्रदान की जावेगी। षिविर में उपस्थित सभी मरीजों को भोजन एवं परिवहन व्यय जिला स्वास्थ्य समिति (कुष्ठ) द्वारा किया गया।
    षिविर का शुभारंभ मॉ सरस्वती की फोटो पर मार्ल्याण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। डॉ0 उर्मिला नानावटी जिला कुष्ठ अधिकारी एवं पुनम डेहरिया कार्यक्रम प्रबंधक द्वारा किया गया। संचालन श्री राजेष दोर्बेकर द्वारा किया गया एवं आभार मदन मोहन मालवीय एम एंड डी ऑफिसर द्वारा माना गया।
    षिविर में सेंट जोसफ लेप्रोसी सेंटर सनावद से आये फिजियोथेरापिस्ट सिस्टर नीता एवं श्री मोहन बिर्ला व दीपक ने सेवाये दी। जिला कुष्ठ इकाई से श्री जी.एस.चौहान, पर्यवेक्षक, श्री जी.जे.धरमकर, संजय मालवीय लिपिक, कुष्ठ सहायक श्री एम.एल.साहू, एस.सी.मुजमदार, कैलाष पटेल, श्रीमती कुसुम पाठक, अनवर खान, जमनालाल सेन, मेघसिंह नरवरिया एवं दिनेष मेहलून्दे ने अपनी सेवायें दी ।
---------
क्रमांक/58/776/2014                          पवार/सचिन/स्वास्थ्य/फोटो

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...