Monday, 27 July 2015

JANSAMPARK NEWS 17-7-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.

समाचार 


ग्राम नागुलखेड़ा में चौपाल आयोजित 


ग्रामीणों को नशा ना करने की दी सीख 


बुरहानपुर/ 17 जुलाई/- जन अभियान परिषद विकासखण्ड बुरहानपुर के तत्वावधान में नागुलखेड़ा ग्राम प्रस्फुटन समिति और वतन रायकवार शिक्षा समिति द्वारा ग्राम में चौपाल आयोजित की गई। इस दौरान नशीलें व्यसनों के दुष्परिणामों से ग्रामीणों को अवगत कराया गया। साथ ही बढ़ती हुई नशा प्रवृृत्ति को समझाईश देकर रोकथाम करने की सीख दी गई। 

इस अवसर पर उपसरपंच अरूण आनंदा चौरे, प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष श्री संतोष धनके, सचिव श्री महेन्द्र चौरे, पंच श्री मोतीराम रामू, श्री ज्ञानेश्वर जुंबडे़, श्री प्रवीण चौरे, श्री ज्ञानेश्वर गिरी, श्री सुनील जैतकर, जन अभियान परिषद श्री महेश कुमार खराड़े, आंचल कल्याण समिति अध्यक्ष श्री जितेन्द्र चोलकर, शेख अनीस, बुनकर कल्याण समिति एजाज अंसारी, वतन रायकवार शिक्षा समिति श्री कैलाश रायकवार, निखिल शिक्षण बहुउद््देशीय संस्था नरेन्द्र प्रजापति  सहित अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

जन अभियान परिषद महेश कुमार खराडे़ ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि युवा पीढ़ी में बढ़ती हुई नशा प्रवृृत्ति को समझाईश देकर रोकथाम करें। समाज में दिन प्रतिदिन मदिरापान व मादक पदार्थो व द्रव्यों के नित्य सेवन करने वालों की शारीरिक व आर्थिक क्षति होती है। चौपाल में ग्रामीणों ने नशा नहीं करने का संकल्प लिया। इसमें स्वस्थ समाज को समृद्धि की ओर ले जाने शपथ को सामुहिक रूप से ग्रामवासियों ने दोहराया। जिससे आने वाली युवा पीढी़ जागृत हुई। श्री खराडे़ ने कहा कि तम्बाकू एक धीमा जहर है। जो सेवन करने वाले व्यक्ति को धीरे-धीरे करके मौत के मुँह में धकेलता रहता है। लोग जाने अनजाने में तम्बाकू उत्पादों का सेवन करते रहते है। धीमे-धीमे शौक लत में परिवर्तित हो जाता है। तम्बाकू उत्पादों का सेवन अनेक रूप में करते है। जैसे बीड़ी, सिगरेट, गुटखा व जर्दा, सिगरेट, बीड़ी और हुक्के का हर कश एवं गुटखे, जर्दे, खैनी की हर चुटकी हर पल मौत की ओर ले जा रही होती है। धूम्रपान, तम्बाकू व मदिरापान पीने से अनेक बीमारियां होती है। इसके सेवन करने वालों को जैसे दिल का दौरा, कैंसर, दमा, फेफड़ों आदि रोग विकार ग्रसित हो जाते है। उक्त भयावह दुष्परिणामों से समाज को जागृृत करना हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। जिससे समाज समृद्ध और उन्नति की ओर अग्रसर होगा। 

प्रखर वर्चस्वी कल्याण समिति श्री मोहन जोशी ने ग्रामीणों से खर्च कम करने की बात कही। उन्होनें कहा कि हम आज तम्बाकू, मदिरा, गुटखा आदि नशीली वस्तुओं पर रूपये खर्च करते है। इससे हमारा शरीर तो खराब होता ही साथ आर्थिक स्थिति प्रभावित होती है। यही पैसा हम बचाये। भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खाता खुलवाये। जिसमें अपनी बचत की राशि रख सकते हैं। साथ ही प्रत्येक ग्रामीण प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना का लाभ अवश्य ले। उन्होनें ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा है कि उक्त योजना के तहत प्रत्येक व्यक्ति बीमा अवश्य कराये। 


--------
क्रमांक/50/607/2015                                                  सचिन/ज.अ.प./फोटो

JANSAMPARK NEWS 16-7-15


जिला जनसम्पर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.


समाचार


पंचायत आम/उप निर्वाचन हेतु सेक्टर ऑफीसर नियुक्त 


बुरहानपुर/16 जुलाई/ राज्य निर्वाचन आयोग निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत आम/उप निर्वाचन 2015 (पूर्वार्द्ध) निर्वध्न एवं सुचारू रूप से संपादित किये जायेगें। जिसमें बुरहानपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत चुलखान में सरपंच पद एवं विकासखण्ड खकनार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सागफाटा में सरपंच पद और सांईखेड़ाकलां तथा ताजनापुर में पंच पद हेतु 22 जुलाई 2015 बुधवार को प्रातः 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगें। 

प्रभारी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश रेवाल ने इस हेतु सेक्टर ऑफिसर्स नियुक्त किये है। इस दौरान उन्होनें खकनार विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत सागफाटा हेतु नेपानगर तहसीलदार श्रीमती हेमलता सोंलकी मो.नं. 98937-70974 और खकनार जनपद सीईओ श्री आर.बी.एस.दण्डोतिया मो.नं. 94259-92276 को साईखेड़ाकला और ताजनापुर ग्राम पंचायत के लिये सेक्टर ऑफीसर बनाया है। 

इसी प्रकार श्री रेवाल ने बुरहानपुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत चुलखान हेतु नायब तहसीलदार श्री दिवाकर सुलिया मो.नं.81039-17089 को सेक्टर ऑफीसर नियुक्त किया है। उक्त सेक्टर ऑफीसर्स अपने सेक्टर क्षेत्र में मतदान केन्द्रों पर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन कार्य संपन्न करायेगें। साथ ही निर्वाचन आयोग के आदेशों एवं निर्देशों का पालन सुनिश्चित करेगें। नियुक्त सेक्टर अधिकारी निर्वाचन के दौरान होने वाली किसी भी घटना की जानकारी संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी एवं थाना प्रभारियों, जिला निर्वाचन कार्यालय में स्थापित कन्ट्रोल रूम दूरभाष नंबर 242025 पर देगें। साथ ही जानकारी से मुझें भी अवगत कराये। 
--------
क्रमांक/42/599/2015                                        सचिन/पंचायत निर्वाचन

समाचार


पंचायत आम/उप निर्वाचन हेतु मतदान दल 21 जुलाई को रवाना 


होगा 

बुरहानपुर/16 जुलाई/ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार त्रि स्तरीय पंचायत आम/उप निर्वाचन 2015 (पूर्वार्द्ध) निर्वध्न एवं सुचारू रूप से संपादित किये जायेगे। जिसमें बुरहानपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत चुलखान में सरपंच पद एवं विकासखण्ड खकनार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सागफाटा में सरपंच पद और सांईखेड़ाकलां तथा ताजनापुर में पंच पद हेतु 22 जुलाई 2015 बुधवार को प्रातः 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। 

प्रभारी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश रेवाल ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि बुरहानपुर विकासखण्ड में मतदान दलों को जनपद पंचायत बुरहानपुर से और खकनार विकासखण्ड के तहत खकनार जनपद पंचायत से 21 जुलाई 2015 को प्रातः 8 बजे रवाना किया जावेगा। उक्त मतदान दल पुलिस टीम के साथ अपने गणतंव्य स्थल रवाना होगें।  

यह है मतदान केन्द्र
बुरहानपुर विकासखण्ड में प्राथमिक शाला भवन अतिरिक्त कक्ष चुलखान व हिन्दी माध्यमिक शाला भवन का अतिरिक्त कक्ष चुलखान में मतदान केन्द्र बनाये गये है। इसी प्रकार खकनार विकासखड में माध्यमिक शाला भवन सागफाटा, पंचायत भवन सागफाटा, माध्यमिक शाला भवन सांईखेड़ाकलां और प्राथमिक शाला भवन कक्ष क्रमांक-1 ताजनापुर में मतदान केन्द्रों में निर्वाचन होगा। 
सारणीकरण और परिणामों की घोषणा  -
खकनार विकासखण्ड खकनार में पंच पदों का सारणीकरण एवं परिणामों की घोषणा 23 जुलाई 2015 को प्रातः 10.30 बजे से की जावेगी। बुरहानपुर एवं खकनार विकासखण्ड में सरपंच पद हेतु ई.व्ही.एम. से मतगणना जनपद पंचायत सभागार बुरहानपुर और खकनार में 25 जुलाई 2015 को प्रातः 8 बजे से होगी। मतगणना पश्चात ही सरपंच पद हेतु मतों का सारणीकरण एवं परिणामों की घोषणा उसी दिन की जावेगी। इस दौरान सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बरकरार रहेगी। 

--------

क्रमांक/43/600/2015                                              सचिन/पंचायत निर्वाचन 

समाचार


जिले की पांच रेत खदानों की ई-नीलामी 7 अगस्त को 


खण्डवा में लाईव डेमो 22 जुलाई तक आयोजित 


बुरहानपुर/16 जुलाई/ जिले के अंतर्गत गौण खनिज रेत की कुल 05 खदानों की ई-नीलामी 7 अगस्त 2015 को प्रातः 11 बजे से एक बजे तक ई-ऑक्सन के माध्यम से की जाना है। 

खनिज अधिकारी श्री अनिल नारनवरे ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि बोरगांव, बसाड़, फतेहपुर, जैनाबाद ताप्ती और जयसिंगपुरा की ई-नीलामी होगी। इच्छुक बोलीकर्ता वेबसाईट ूूूण्उचण्चतवबण्हवअण्पद पर अपना पंजीयन अतिशीघ्र कराकर नियमानुसार नीलामी में भाग ले सकते है। इस नीलामी का आर.सी.बी.सी. केन्द्र खण्डवा क्षेत्रीय क्षमता संवर्धन केन्द्र लोक सेवा केन्द्र के पास कलेक्टर कार्यालय, सिविल लाईन खण्डवा में लाईव डेमो 22 जुलाई 2015 तक आयोजित किया गया है। इच्छुक बोलीकर्ता इस प्रशिक्षण में भाग ले सकते है। इस हेतु वरिष्ठ प्रशिक्षक श्री निरपाल सिंह पवार मो.नं. 90980-01103 पर संपर्क किया जा सकता है। विस्तृत जानकारी कलेक्टर कार्यालय स्थित खनिज शाखा बुरहानपुर से कार्यालयीन समय में प्राप्त की जा सकती है। 
--------

क्रमांक/44/601/2015                               सचिन/खनिज समाचार


पंचायत आम/उप निर्वाचन हेतु शराब क्रय-विक्रय प्रतिबंधित 

बुरहानपुर/16 जुलाई/ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बुरहानपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत चुलखान में सरपंच पद एवं विकासखण्ड खकनार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सागफाटा में सरपंच पद और साईखेड़ाकलां और ताजनापुर में पंच पद हेतु 22 जुलाई 2015 बुधवार को प्रातः 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्वाचन होगा। 
प्रभारी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश रेवाल ने निर्वाचन के मद््देनजर शराब का क्रय-विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित किया है। उन्होनें बुरहानपुर ग्राम पंचायत चुलखान एवं सागफाटा, साईखेड़ाकलां और ताजनापुर की भौगोलिक सीमा में स्थित शराब की सभी दुकानों को मतदान समाप्ति होने के समय से 48 घण्टे पूर्व से बंद रखने निर्देश दिये है। 
--------

क्रमांक/45/602/2015                                          सचिन/पंचा.निर्वा.

समाचार


यथास्थिति में निष्प्रयोजित वाहनों की नीलामी 25 जुलाई को

बुरहानपुर/16 जुलाई/ - कार्यालय कलेक्टर जिला बुरहानपुर द्वारा तीन निष्प्रयोजित वाहनों की खुली नीलामी शर्तो के अधीन की जावेगी। कलेक्टर कार्यालय में 25 जुलाई को दोपहर 12 बजे तीन महिन्द्रा जीप की नीलामी आयोजित की गई हैं। उक्त निष्प्रयोजित वाहनों की नीलामी यथास्थिति में होगी। नीलामी में बोली लगाने के पूर्व पांच हजार रूपये की धरोहर राशि नगद एवं चैक के रूप में 24 जुलाई तक को अपरान्ह 3 बजे तक जिला नाजिर कलेक्टोरेट बुरहानपुर में जमा करना अनिवार्य है। इस हेतु कार्यालय की नाजिर शाखा से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है। 
--------

क्रमांक/46/603/2015                                                     सचिन/प्रशासन


समाचार 


वाहन निविदाऐं आमंत्रित 


बुरहानपुर/16 जुलाई/- कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी जिला बुरहानपुर में शासन द्वारा नियत शर्तो के अधीन विभागीय कार्य संपादन हेतु किराये पर वाहन अनुबंध किया जाना है। इस हेतु सील बंद निविदाऐं 28 जुलाई 2015 दोपहर 2 बजे तक बुलाई गई है। जिसमें बोलेरो/टाटा सूमो/ मार्शल/मैक्स/बजाज गामा अथवा समान स्वरूप अन्य वाहन स्वामी/यातायात एजेंसिया निविदाएंे प्रस्तुत कर सकते है। जिला आबकारी कार्यालय कलेक्टेªट से इस संबंध में विस्तार से जानकारी व निविदा फार्म प्राप्त कर सकते है। 
--------

क्रमांक/47/604/2015                                                            सचिन/आबकारी 

समाचार

ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक 

देवरीमाल में चौपाल आयोजित

बुरहानपुर/16 जुलाई/ - म.प्र. जन अभियान परिषद् जिला बुरहानपुर के विकासखण्ड खकनार अन्तर्गत ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति देवरीमाल में चौपाल बैठक का आयोजन किया गया। चौपाल में समिति द्वारा ग्राम को शत प्रतिषत शौचालय युक्त ग्राम करने विषय पर चर्चा कि गई। कार्ययोजना तैयार की गई। जिसमें ग्राम के 140 परिवारों द्वारा 15 अगस्त तक अपने घरों में शौचालय निर्माण संकल्प प्रस्ताव रखा गया। 

प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष जयराज पाटिल, सचिव राजू नवाब द्वारा चौपाल में पात्र हितग्राहीयों के फार्म पंचायत में जमा करवाने तथा शासन को सहयोग प्रदान करने की बात कही। विकासखण्ड समन्वयक अमजद खान द्वारा ग्रामवासीयों से ग्राम को स्वच्छ रखने व खुले में शौच न करने की बात कही एवं ग्रामीणजनों को शौचालय निर्माण हेतु प्रेरित किया। सम्पूर्ण कार्यक्रम जिला समन्वयक डॉ. सुप्रीति यादव के मार्गदर्षन में किया गया। 
--------

क्रमांक/48/605/2015                                          सचिन/ज.अ.प./फोटो 
समाचार

बुरहानपुर नगर में फलदार पौधे रोपण अभियान कार्यक्रम आयोजित

बुरहानपुर/16 जुलाई/ - इस वर्ष बुरहानपुर नगर के भीतर फलदार पौधे रोपण का विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया हैं। उप संचालक उद्यान सुश्री सानू मेश्राम ने बताया की बुरहानपुर नगर में जिनके घर आंगन, लॉन, घर के पास सुरक्षित जगह हैं। वहां पर फलदार पौध रोपण हरियाली को बढ़ावा दे सकते हैं। साथ ही परिवार को भी घर के फल उपलब्ध करा सकते हैं। 
उद्यान विभाग द्वारा फलदार पौधे विक्रय के लिये खान्देश नर्सरी बस स्टैण्ड, मोरे नर्सरी खण्डवा रोड, संयुक्त जिला कार्यालय उप संचालक उद्यान, रेड क्रोस भवन जय स्तंभ पर फलदार पौधे विक्रय हेतु उपलब्ध हैं। आमजन से अनुरोध है, कि फलदार पौधे रोपण का यह उचित समय हैं। अतः फल पौध क्रय कर अपने घर आंगन में रोपण कर इस अभियान में सहयोग प्रदान करे। 
--------

क्रमांक/49/606/2015                                                               सचिन/उद्यान  

JANSAMPARK NEWS 15-7-15

जिला जनसम्पर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.


समाचार


नागूलखेड़ा ग्राम में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न


पेड़ हमारी प्रकृति के लिये महत्वपूर्ण आभूषण है - श्री खराडे़ 


बुरहानपुर/15 जुलाई/ जिला मुख्यालय के समीपस्थ ताप्ती सलिला के तट पर बसे ग्राम नागुलखेड़ा के ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में स्थित पौधें रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश शासन जन अभियान परिषद विकासखण्ड बुरहानपुर की ग्राम ईकाई नागुलखेड़ा प्रस्फुटन समिति के तत्वावधान में संपन्न हुआ। 

इस अवसर पर उपसरपंच अरूण आनंदा चौरे, प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष श्री संतोष धनके, सचिव श्री महेन्द्र चौरे, पंच श्री मोतीराम रामू, श्री ज्ञानेश्वर जुंबडे़, श्री प्रवीण चौरे, श्री ज्ञानेश्वर गिरी, श्री सुनील जैतकर, प्रखर वर्चस्वी कल्याण समिति अध्यक्ष श्री मोहन जोशी, जन अभियान परिषद श्री महेश कुमार खराड़े, आंचल कल्याण समिति अध्यक्ष श्री जितेन्द्र चोलकर, शेख अनीस, बुनकर कल्याण समिति एजाज अंसारी, वतन रायकवार शिक्षा समिति श्री कैलाश रायकवार, निखिल शिक्षण बहुउद््देशीय संस्था नरेन्द्र प्रजापति, खुशी वेलफेयर सोसायटी श्री दिनेश शंखपाल सहित अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे। 

पौधा रोपण से लाभ 

पौधारोपण कार्यक्रम अवसर पर श्री खराडे़ ने कहा कि पुरानी कहावत है आम के आम, गुठली के दाम। इस कहावत से हम सभी परिचित हैं। यह तो हम जानते हैं कि जिस प्रकार व्यक्ति के तन को ढकने के लिये कपड़ा चाहिए। उसी प्रकार हमारी बंजर धरती को हरा-भरा बनाने हेतु व पर्यावरण संतुलन एवं अच्छे वातावरण के लिये पेड़-पौधें चाहिए। क्योंकि पेड़-पौधें ही हमारी प्रकृति के लिये आभूषण है। वृक्ष हमारे जीवन का आधार है। क्योंकि पेड़ों से हमें प्राण वायु मिल रही है। पर्यावरण सुरक्षा के लिए यदि हम पौधें लगायें तो उसका संरक्षण करना भी अनिवार्य है। क्योंकि इससे एक ओर तो हमें शुद्ध वातावरण में जीने का मौका मिलता है। साथ ही आर्थिक स्थिति को अच्छा बनाने का भी अवसर प्राप्त होता है। 

श्री जोशी ने पौधों का महत्व बताते हुए कहा कि यही पौधें विशाल वृक्ष बनकर हमें फल और शुद्ध वायु देने लगते है। इसलिये हर व्यक्ति अपने आसपास के पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा रखने के लिए पौधे अवश्य लगाऐ। साथ ही उसका संरक्षण भी करें। उन्होनें ग्राम के सभी लोगों को अधिक से अधिक पौधें लगाने का आग्रह भी किया। 

 --------
क्रमांक/40/597/2015                                                 सचिन/ज.अ.प./फोटो  

समाचार


अनुभवी संस्थाओं से प्रस्ताव आमंत्रित 20 जुलाई तक 


बुरहानपुर/15 जुलाई/ म.प्र. राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के निर्देशानुसार वर्ष 2015-16 हेतु जिले में औद्योगिक प्रतिष्ठानों, संस्थानों, कंपनियों, एन.एस.डी.सी. पार्टनर और अनुभवी संस्थाओं से प्रस्ताव आमंत्रित किये गये है। संस्थाओं को अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों व संस्थाओं में 70 प्रतिशत रोजगार व स्वरोजगार उपलब्ध कराना अनिवार्य है। 

प्रभारी कलेक्टर श्री प्रकाश रेवाल ने यह जानकारी दी। उन्होनें बताया कि संस्थाऐं अनुसूचित जाति शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार मूलक व्यवसायों, कौशल प्रशिक्षण सह रोजगार उपलब्ध करायेगी। जिनमें इलेक्ट्रीशियन एण्ड डोमेस्टिक इलेक्ट्रीशियन, वेल्डिंग, मोबाइल रिपेयरिगं, ड्रायवर कम मेकेनिक, इन्टिरियर डिजाईनिंग, फैशन डिजाईनिंग, फिटर, नर्सिग हॉस्पिटालिटी, सिक्युरिटी गार्ड, ब्युटी पार्लर, गारमेंटस मेकिगं, रिटेल ट्रेड, प्लबर, टैली अकाउंटिंग, पेपर दोना मैकिंग, बी.पी.ओ., लेदर गुड्स, ईफो फ्रेंडली बैंग एवं अन्य रोजगारोन्मुखी व्यवसाय शामिल है।  

इच्छुक फर्म एवं संस्थाऐ विस्तृत जानकारी हेतु कार्यपालन अधिकारी जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्या. बुरहानपुर में कार्यालयीन समय में संपर्क करें। निविदा व आवेदन पत्र एक हजार रूपये जमा कराकर या डिमांड ड्राफ्ट जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्या. बुरहानपुर के पक्ष में भेजकर प्राप्त कर सकते है। आवेदन पत्र 20 जुलाई 2015 सायं 5.30 बजे तक कार्यालय में जमा किये जावेगें। निर्धारित तिथि उपरांत प्राप्त आवेदनों पर विचार नही किया जायेगा।

--------
क्रमांक/41/598/2015                                                    सचिन/अंत्या.  

JANSAMPARK NEWS 14-7-15

जिला जनसम्पर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.


समाचार 


फोरलेन सड़क निर्माण हेतु वृक्षों की नीलामी आज 


बुरहानपुर/14 जुलाई/- जिले में तहसील कार्यालय बुरहानपुर द्वारा सिंधीबस्ती से मोहम्मदपुरा रेणुका मंदिर फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस बीच 17 किस्मों के 97 वृ़क्षों की नीलामी की जावेगी। यह नीलामी आज 15 जुलाई 2015 को दोपहर 12 बजे तहसील कार्यालय बुरहानपुर में संपन्न होगी। 

नायब तहसीलदार श्री दिवाकर सूलिया ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि जिस किसी व्यक्ति संस्था को नीलामी में भाग लेना है। वह उपस्थित होकर बोली लगा सकता है। निलामी हेतु न्यूनतम अमानत राशि 25 हजार रूपये निर्धारित है। अंतिम नीलामी स्वीकृत होने पर संपूर्ण राशि एक मुश्त जमा करना अनिवार्य है। 
------
क्रमांक/37/594/2015                                                सचिन/राजस्व 

समाचार 


जिले में अभी तक 79.3 मिली मीटर औसत वर्षा हुई

बुरहानपुर /14 जुलाई/ जिले में जारी मौसम में अभी तक 79.3 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि तक 33.7 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। पिछले 24 घंटो के दरम्यान बुरहानपुर तहसील में 11 मि.मी. वर्षा मापी गई है। 

अधीक्षक भू-अभिलेख श्री शंकरसिंह कछवाहे ने बताया कि अभी तक सर्वाधिक वर्षा 114.6 मि.मी. बुरहानपुर और सबसे कम 59 मि.मी. नेपानगर में तथा 64.3 मि.मी. वर्षा खकनार तहसील में आकी गई है। 

---------
क्रमांक/38/595/2015                                               सचिन/भू.अ. 


समाचार 


आंगनवाडी चलों अभियान के तहत कार्यक्रम 15 से 22 जुलाई तक 


आयोजित 

बुरहानपुर/14 जुलाई/- आंगनवाडी की सेवाओं की उपयोगिता और बाल विकास सेवाओं की मांग समुदाय में स्थापित करने आंगनवाड़ी चलों अभियान मनाया जावेगा। जिले में आंगनवाडी चलों अभियान का दूसरा चरण 15 से 22 जूलाई 2015 तक समस्त आंगनवाडी केन्द्रों में क्रियान्वित किया जावेगा। 

एकीकृत बाल विकास सेवा जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अब्दुल गफ्फार खान ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि अभियान में प्रत्येक आंगनवाडी केन्द्र में 20 ऐसे बच्चों के परिवारों को चिन्हांकित किया जावेगा। जिनके बच्चंे आंगनवाडी केन्द्र पर नियमित और नही आते। साथ ही आंगनवाडी की महत्ता को नहीं समझते है। अभियान के दौरान ऐसे परिवारों से संपर्क किया जावेगा। उन्हें आंगनवाडी केन्द्रों में लाभ लेने प्रेरित किया जावेगा। इस अभियान के अन्तर्गत स्कूलों और कॉलेजों में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। आंगनवाडी चलो अभियान का शुभारंभ 22 जुलाई को आंगनवाडी केन्द्र परिसर में जनप्रतिनिधियों और हितग्राहीयों द्वारा पौधारोपण कर किया जावेगा। आंगनवाडी चलो अभियान के वातावरण निर्माण हेतु मंगलवार को बच्चों के अन्नप्राषन कार्यक्रम के साथ-साथ जिले भर की आंगनवाडीयों में हितग्राहीयों की रैलीयों आयोजित होगी। परिवारों को पीले चावल देकर आंगनवाडी केन्द्रों में आने हेतु आमंत्रित किया जावेगा। 

अभियान के मुख्य उद्देश्य

अभियान का मुख्य उद््देश्य जिनमें - आंगनवाडी केन्द्रों की सेवाओं का व्यापक प्रचार प्रसार किया जावेगा। आंगनवाडीयों में शत-प्रतिशत पात्र बच्चों, गर्भवती माताओं, धात्री माताओं और किशोरी बालिकाओं का पंजीयन कराना। आंगनवाडी केन्द्रों पर हितग्राहीयों की शतप्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराना। समुदाय में आंगनवाडी की सेवाओं की मांग बढाना है। समुदाय में सेवा प्रदाय, पोषण मित्र और पोषण सहयोगीनी की भागीदारी सुनिश्चित की जाना है। आंगनवाडी की सेवाओं में गुणात्मक सुधार लाना है। आंगनवाडी के 6 वर्ष की आयु के बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाना और आंगनवाडी केन्द्रों को आकर्षक बनाना है। 

अभियान की मुख्य गतिविधियां:- आंगनवाड़ी चलों अभियान के अंतर्गत विविध कार्यक्रम होगें। जैसें:- रैली, खेलकूद प्रतियोगिता आंगनवाडी केन्द्रों की सफाई, चित्रकला, पोस्टर प्रतियोगिता, श्रेष्ठ बालक-बालिका प्रतियोगिता, दादी-नानी संवाद बाल सभा और मंगल दिवस कार्यक्रम होगें। 





---------
क्रमांक/39/596/2015                                          पवार/सचिन/ए.बा.से./फोटो  

JANSAMAPARK NEWS 13-7-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.


समाचार


गैर ऋणी कृषक फसल बीमा करावे-श्री देवके

बुरहानपुर/13 जुलाई/ राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना अंतर्गत जिले में अधिसूचित फसल हेतु गैर-ऋणी कृषक भी फसल बीमा करा सकते है। इच्छुक कृषक इस योजना का प्रस्ताव फार्म भरकर ग्राम के वाणिज्यिक बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक एवं प्राथमिक कृषि ऋण समिति की रकम के साथ बैंक में खाता खोलकर या पहले से खोले गये खाते में जमा करावे। साथ ही शाखा व प्राथमिक कृषि ऋण समिति किसानों को प्रस्ताव फार्म भरवाने में सहयोग देगें। प्रस्ताव और बीमा शुल्क स्वीकार करते समय ऐसी शाखा/प्राथमिक कृषि समिति की यह जिम्मेदारी होगी। वे बीमे की रकम इसकी सीमा और लागू बीमा शुल्क आदि को सत्यापित करेगें। 
कृषि कल्याण तथा कृषि विभाग उपसंचालक श्री मनोहर सिंह देवके ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि गैर ऋणी किसानों के संबंध में किसानों के प्रस्ताव के आधार पर बीमा शुल्क और प्रीमियम की सारी रकम शाखा व प्राथमिक कृषि ऋण समिति के निर्धारित तिथि में जमा कराये। बैंक द्वारा उसे समेकित कर घोषणा पत्र तैयार किया जावेगा। प्रीमियम के साथ उसे कार्यानव्यन एजेंसी को भेजेगे। गैर ऋणी किसानों के संबंध में प्रस्ताव प्राप्त होने की अंतिम तिथि खरीफ मौसम हेतु 31 जुलाई 2015 तथा रबी हेतु 31 दिसम्बर 2015 होगी। 
------
क्रमांक/32/589/2015                                                       सचिन/कृषि
समाचार

मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास अंतर्गत पाठ्यक्रम शुभारंभ

बुरहानपुर/13 जुलाई/ राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले के खकनार विकासखण्ड में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास के तहत तीन वर्षीय पाठ्यक्रम बैचलर आफ सोशल वर्क (बी.एस.डब्लू) कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नेपानगर विधायक श्री राजेन्द्र दादू ने मॉ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यर्पण व द्वीप प्रज्जवलन कर किया। 
उत्कृष्ट विघालय खकनार में जन अभियान परिषद् द्वारा उक्त कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम में पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री रतिलाल चिलात्रे, जिला समन्वयक डॉ. सुप्रीति यादव, विकासखण्ड समन्वयक खकनार अमजद खान, विकासखण्ड समन्वयक बुरहानपुर महेश कुमार खराडे़ तथा वरिष्ठ अध्यापक श्री के.के. पाराशर उपस्थित रहे।
इस मौके पर श्री दादू ने कहा कि पाठ्यक्रम का उद्देश्य समाज में सामाजिक नेतृत्व प्रदान करना हैं। इसे पढ़कर विघार्थी ग्राम के समग्र विकास में अहम भूमिका प्रदान करेगा। जिला समन्वयक डॉ.सुप्रीति यादव ने कहा कि पाठ्यक्रम के माध्यम से ऐसा नेतृत्व तैयार करना हैं। जो ग्राम विकास समग्र में प्रशासन एवं जनता के मध्य समन्वय स्थापित करे। जिससे विकास की धारा में सहभागी बन सकें। पाठ्यक्रम कें चयनित कुल 40 प्रतिभागीयों को बैचलर ऑफ सोशल वर्क के विषयवार मेंटर्स के माध्यम से अध्ययन कार्य प्रारंभ किया गया। विद्यार्थियों के लिये यह कक्षा प्रति रविवार आयोजित कि जावेगी। कार्यक्रम के अंत में श्री खान ने आभार व्यक्त किया। 


 
क्रमांक/33/590/2015                                                सचिन/ज.अ.प./फोटो

समाचार


समय सीमा की बैठक संपन्न


सीएम हेल्पलाईन संबंधी प्रकरणों को तत्काल निराकरण करें-श्री रेवाल 


प्रभारी कलेक्टर ने समय सीमा बैठक में दिये निर्देश 


बुरहानपुर/13 जुलाई/ सोमवार को आयोजित सर्व कार्यालय प्रमुखों की समय सीमा बैठक में प्रभारी कलेक्टर श्री प्रकाश रेवाल ने सर्वप्रथम जनसुनवाई और पीजीआर के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग प्रमुखों से प्रकरणों के त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये। 
    समय सीमा बैठक में प्रभारी कलेक्टर श्री प्रकाश रेवाल ने कहा कि जहां नवीन पानी की टंकी निर्मित की गई है। उसे जल्द से जल्द मेन पाईप लाईन से जोड़े। ताकि आमजन को पानी की आपूर्ति आसानी से की जा सके। श्री रेवाल ने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां भी दूषित पानी की समस्या हो। उसका तत्काल निराकरण करें। ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पडे़ं। समय सीमा बैठक में उन्होनें छात्रवृत्ति, स्वच्छ भारत मिशन, मुख्यमंत्री नल-जल योजना, आधार फिडींग, उद्यान विभाग द्वारा कृषक संगोष्ठी, आधार परियोजना, आदि संबंध में जानकारी प्राप्त की। प्रभारी कलेक्टर श्री रेवाल ने बैठक में सभी अधिकारियों से कहा कि विभाग से संबंधित विधानसभा प्रश्नों की जानकारी तत्काल भेजी जायें। 
सेवानिवृृत्त अधिकारी व कर्मचारियों के प्रकरण अविलम्ब बनायें:- बैठक में प्रभारी कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिये कि सेवानिवृत्त होने वालें अधिकारियों/कर्मचारियों के प्रकरण बनाकर तत्काल पेंशन कार्यालय को भेजना सुनिश्चित करें। ताकि अग्रिम कार्यवाही की जा सकें। 
बीमा योजना के प्रकरणों तेजी लाये:- जिले में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजनान्तर्गत प्रगति की समीक्षा कर लक्ष्य प्राप्ति में तेजी लाने के निर्देश दिये। 
सीएम हेल्पलाईन समीक्षा:- प्रभारी कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाईन की समीक्षात्मक जायजा लिया। जिन विभागों की शिकायतें एवं मांग एल-फोर पर प्राप्त हुई है। उन्होनें कहा कि इसे अधिकारी गंभीरता से ले। श्री रेवाल ने कहा कि विभाग प्रमुख इसका जल्द से जल्द निराकरण करें। 
प्राथमिक शालाओं एवं आंगनवाड़ी में फ्लेवर दूध का वितरण 15 जुलाई से:- आगामी 15 जुलाई 2015 से आंगनवाड़ी केन्द्रों में दूध का वितरण किया जाना है। बैठक में रेवाल ने निर्देश दिये कि दोनों जनपद सीईओ, महिला एवं बाल विकास अधिकारी और संाची दुग्ध संघ प्रबंधक आपस से समन्वय कर समस्त प्राथमिक शालाओं एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों में सामग्री पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होनें कहा कि सभी राजस्व अधिकारी फील्ड पर जब भी जाये। तो आंगनवाड़ी, स्कूल में मध्यान्ह भोजन आदि सुविधाओं का निरीक्षण अवश्य करें। बैठक में डिप्टी कलेक्टर सुमेरसिंह मुजाल्दा, डिप्टी कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य, डिप्टी कलेक्टर श्री अजीत श्रीवास्तव, एसडीएम काशीराम बडोले और नेपानगर एसडीएम शंकरलाल सिंगाडे, निगम आयुक्त श्री सुरेश रेवाल समेत सभी जिला अधिकारी उपस्थित थे। 


------
क्रमांक/34/591/2015                                           सचिन/प्रशासन/फोटो

समाचार


नाबार्ड द्वारा साक्षरता जागरुकता कार्यक्रम संपन्न 

बुरहानपुर/13 जुलाई/ राष्ट्रीय कृष और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा वित्तीय समावेशन के अंतर्गत बुरहानपुर जिले के खकनार विकासखण्ड के ग्राम दाहिन्दा में स्वयं सहायता समूह के सदस्यों और किसानों के लिए वित्तीय साक्षरता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया़। 
इस कार्यक्रम में 140 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं जैसे- प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्यो ति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना का प्रचार-प्रसार ग्रामीणों के बीच सरल शब्दों और व्यावहारिक ढंग से समझा कर करना था। साथ ही बैंक अब हमारे द्वार, एटीएम का प्रयोग कैसे करें, मोबाइल बैंकिंग एवं संयुक्त देयता समूह (जेएलजी) पर विडीयो फिल्म का प्रर्दशन भी किया गया। ताकि ग्रामीण जन बैंकिंग लेनदेन को सरलता से समझ सके। इसी वर्ष नाबार्ड द्वारा खण्डवा में 100 तथा बुरहानपुर के 32 गांवों में वित्तीय साक्षरता के कार्यक्रमों का आयोजन एनजीओ के माध्यम से किया जा चुका है। इसके अलावा बैंकिंग, बचत और वित्तीय आयोजना का महत्व, विभिन्न ऋण उत्पाद जैसे- किसान क्रेडटि कार्ड, ब्याज सब्सिरडी, समय पर ऋण चुकौती, भारत सरकार की विभिन्न सब्सिंडी योजनाओं पर वक्ताओं ने अपनी बात रखी। साथ ही, फसल बर्बादी से निपटने, फसल ऋण का मध्यम अवधि में परिवर्तन, फसल बीमा, मौसम आधारित बीमा तथा तथा डेयरी, भेड व बकरी पालन जैसी पूरक गतिविधियों से आय प्राप्त करने का महत्व समझाया गया। 
नाबार्ड द्वारा खकनार ब्लाक के 16 गांवों में आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम की सहायता से पिछले तीन वर्षाे में 100 स्वयं सहायता समुहों का गठन किया गया है। साथ ही इन समूहों से 1125 महिलाएं जुड़ी हैं। इन समुहों द्वारा अभी तक 34 लाख रूपये का आंतरिक ऋण वितरण किया गया है। नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक द्वारा समुहों को 26 लाख रूपये का ऋण उपलब्ध करवाया गया है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जनधन योजना व प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत समुहों की महिलाओं के खाते खोले गए। साथ ही, 25 स्वयं सहायता समूहों को रु 9.78 लाख का ऋण वितरित किया गया और 9 समुहों को 5.50 लाख रूपये के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन नाबार्ड प्रबन्धित वित्तीय समावेशन निधि के अंतर्गत आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम, खण्डवा द्वारा किया गया। इस अवसर पर नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक के जिला समन्वयक श्री राजेन्द्र पाण्डे, नाबार्ड के जिला विकास प्रबन्धक श्री मनोज वि पाटील सहित विभिन्न बैंकों के प्रबन्धक और सरपंच उपस्थित थे।


------
क्रमांक/35/592/2015                                                  सचिन/नाबार्ड/फोटो

समाचार


किषोर न्याय बोर्ड और विषेष किषोर पुलिस इकाई की संयुक्त बैठक 


संपन्न

बुरहानपुर/13 जुलाई/जिले में किषोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति और विषेष किषोर पुलिस इकाई की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। यह बैठक महिला सषक्तिकरण इंदौर संभाग उप संचालक डॉ. मंजुला तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान जिला महिला सषक्तिकरण अधिकारी अब्दुल गफ्फार खान उपस्थित रहे। 
बैठक में जरूरतमंद बालकों,विधि का उल्लंघन करने वाले बालकों के सही पुर्नवास हेतु प्रचार प्रसार के निर्देष दिये। साथ ही सभी थाना परिसर में, सार्वजनिक स्थानों पर जैसे बस स्टैण्ड, रेल्वे स्टेषन, कलेक्टर कार्यालय, न्यायालय, चिकित्सालय, मंडी क्षेत्र एवं चौराहांे आदि स्थानांे पर पोस्टर, बोर्ड एवं होर्डिंग्स लगाने को कहा गया। बाल कल्याण समिति के सदस्यगण सप्ताह में प्रति मंगलवार को जिला कार्यालय में उपस्थित रहे। बैठक में बताया गया कि, किषोर न्याय बोर्ड/बाल कल्याण समिति के संदस्यगणों को मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। जिला महिला सषक्तिकरण अधिकारी को निर्देश दिये कि 15 दिवस में मांनदेय का भुगतान किया जाना सुनिष्चित करें। महिला सेल डी.एस.पी श्री आर.एस अंब एवं जिले में गठित विषेष किषोर पुलिस इकाई के सभी थानों से उपस्थित सदस्य एवं बाल कल्याण समिति के सदस्यगणों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। जिला महिला सषक्तिकरण अधिकारी को 15 दिवस में विषेष पुलिस इकाई के भवन का प्रस्ताव भेजने निर्देषित किया गया है। डी.एस.पी महिला सेल द्वारा डी.आई.आर. की समस्या हेतु अवगत कराया गया है। डी.आई.आर. हेतु जिला स्तर पर उचित व्यवस्था करने के लिये निर्देषित किया गया है। जिससे पीड़ित महिलाओं को परेषानियों का सामना ना करना पडे़। 


------
क्रमांक/36/593/2015                                            सचिन/म.स.वि./फोटो

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...