Thursday, 31 December 2015

JANSAMPARK NEWS 29-12-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.

समाचार 

निर्वाचक नामावली सम्बधी निर्देश 

बुरहानपुर - ( 29 दिसम्बर ) - अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश रेवाल ने समस्त कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिये है, कि अपने-अपने अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों अथवा उनके परिवार के सदस्यों का नाम निर्वाचक नामावाली में सम्मिलित किये गये है। इस संबंध में प्रमाण-पत्र तत्काल जिला निर्वाचन कार्यालय बुरहानपुर में प्रस्तुत करें। ताकि आयोग को अवगत कराया जा सके। 
--------
क्रमांक-86/1093/2015                                                        सचिन/निर्वाचन

समाचार

अमानक बीज तत्काल प्रतिबंधित 

बुरहानपुर - ( 29 दिसम्बर ) - कृषि विभाग द्वारा गत दिवस बीज विक्रेता प्रतिष्ठानों से मक्का और गेहूँ बीज के नमूने लिये गये थे। जिन्हें ग्वालियर स्थित प्रयोग शाला में भेजा गया। परीक्षण उपरांत बीज अंकुरण प्रतिशम मानक स्तर से कम पाये गये।                  
किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग उपसंचालक एवं अनुज्ञप्ति प्राधिकारी श्री एम.एस.देवके ने संबंधित फर्म के विरूद्ध बीज अधिनियम का उल्लघंन करने पर बीज नियंत्रण आदेश के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राशि सीड्स प्रायवेट लि. का मक्का बीज की किस्म त्डभ्-3022 व लाट एवं बैच नंबर 15-02-36-93-689681 और अंकुर सीड्स इंदौर का गेहूँ की किस्म स्व्ज्ञ.1 व लाट एवं बैच नंबर ।च्त्-15-12-64146102 को जिले में क्रय-विक्रय, भण्डार तथा परिवहन तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया है। 
  
--------
क्रमांक-87/1094/2015                                                       सचिन/कृषि 


JANSAMPARK NEWS 28-12-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.

समाचार 

आधार पंजीयन कार्य में तेजी लाये-श्री रेवाल 


प्रभारी कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को दिये निर्देश 


बैठक में आवेदक से की मोबाईल पर सीधी बात 

बुरहानपुर - ( 28 दिसम्बर ) - आधार पंजीयन कार्य में तेजी लाये। यह निर्देश समय सीमा बैठक में प्रभारी कलेक्टर श्री प्रकाश रेवाल ने आदिवासी, शिक्षा एवं महिला बाल विकास विभाग को दिये। उन्होनें आदेश देते हुए कहा कि जिन बच्चों के आधार पंजीयन अभी तक नही हुए है। उनके आधार पंजीयन प्राथमिकता से करवाये। 
श्री रेवाल ने जनसुनवाई प्रकरणों की समीक्षात्मक जायजा लिया। आवेदक द्वारा जनसुनवाई में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजनान्तर्गत ऋण संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया गया था। इस संबंध में एलडीएम से बैठक में चर्चा की गई तो उन्होनें बताया कि आवेदक को ऋण हेतु बैंक द्वारा बुलाया जा रहा है लेकिन आवेदक उपस्थित नही हो रहा है। श्री रेवाल ने तुरंत आवेदक से सीधे मोबाईल पर बात करते हुए एलडीएम को शीघ्रता से उक्त प्रकरण का निराकरण करने के निर्देश दिये। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री बंसत कुर्रे, एसडीएम श्री के.आर.बडोले, डिप्टी कलेक्टर श्री सुमेरसिंह मुजाल्दा व डिप्टी कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

ई-शक्ति अभियान के तहत प्रशिक्षण उपलब्ध कराये

समय सीमा बैठक श्री रेवाल ने सर्व कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभाग में कार्यरत महिलाओं को ई-शक्ति अभियान के तहत प्रशिक्षण में भेजना सुनिश्चित करें। ताकि महिलाओं को कम्प्यूटर की बेसिक एवं इन्टरनेट संबंधी जानकारी मिल सके।
 
सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा

सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए श्री रेवाल ने समस्त विभाग प्रमुखों को उक्त प्रकरणों को शीघ्रता से निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होनें आदेश देते हुए कहा कि कोई मांग, समस्या या शिकायत लेबल वन और लेवल टू पर प्राप्त होती है। तो उसका निराकरण कर मॉनीटरिंग प्रतिदिन करें। वही बैठक में सीएम आवास, अतिक्रमण, जाति प्रमाण पत्र साधिकार अभियान, पीजीआर प्रकरणों की समीक्षा की गई एवं इसमें प्रगति लाने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिये। 
टीपः-फोटोग्राफ संलग्न क्र. 1 शामिल है। 


-------
क्रमांक-84/1092/2015                                         सचिन/प्रशासन/फोटो  

समाचार

जिले में ई-शक्ति अभियान अंतर्गत प्रशिक्षण जारी 

बुरहानपुर - ( 28  दिसम्बर ) - राज्य शासन विज्ञान एवं टेक्नोलॉजी विभाग द्वारा जिले में विभिन्न विभागों से जुड़ी महिलाओं, स्कूल एवं महाविद्यालय की छात्राओं में इन्टरनेट और डिजीटल साक्षरता के प्रति जागरूकता लाने के उद््देश्य से ई-गवर्नेंस बुरहानपुर के तत्वावधान में ई-शक्ति अभियान के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी कड़ी में आज शासकीय कन्या उ.मा.विद्यालय में भी महिलाओ को प्रशिक्षण दिया गया। 
यह प्रशिक्षण 22 दिसम्बर से प्रारंभ होकर 31 दिसम्बर 2015 तक विभिन्न स्थानों पर संचालित होगा। इस अभियान के अंतर्गत जिले में अब तक लगभग 2 हजार 500 महिलाओं को बेसिक कम्प्यूटर, इन्टरनेट एवं डिजीटल साक्षरता का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इसी चरण में 29 दिसम्बर 2015 को मानव मंदिर खकनार में और सेवासदन महाविद्यालय बुरहानपुर में प्रशिक्षण दिया जायेगा। 
टीपः-फोटोग्राफ संलग्न क्र. 2 शामिल है।


-------
क्रमांक-85/1093/2015                                            सचिन/प्रशासन/फोटो  

समाचार

मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृृत्व विकास कार्यक्रम 

बुरहानपुर - ( 28  दिसम्बर ) - राज्य शासन की मंषानुसार मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास पाठ्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत विकासखण्ड खकनार में उत्कृष्ट विद्यालय खकनार में पाठ्यक्रम संचालित है । उक्त कक्षाओं में राज्य से बीएसडब्लयू पाठ्यक्रम के सलाहकार श्री आर.के.मिश्रा द्वारा ब्लॉक खकनार का दौरा किया गया । जिसमें संचालित कक्षाओं में छात्रों का मार्गदर्षन किया गया । इस दौरान स्कूल चलें हम, समग्र स्वच्छता आदि विषय पर गांव में किस तरह से अच्छा कार्य करते हुये शासन की योजनाओं में बीएसडबल्यू के विद्यार्थी स्वयं का अच्छा प्रदर्षन करने के साथ-साथ ग्रामों में शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलवाने सहायता करेगें। उक्त कक्षा में उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री रविन्द्र महाजन एवं जिला समन्वयक डॉ. सुप्रीति यादव, विकासखण्ड समन्वयक श्री अजमद खॉन उपस्थित थे ।
-------
क्रमांक-86/1093/2015                                                 सचिन/ज.अ.प.  

JANSAMPARK NEWS 26-12-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.

समाचार 

साधारण सभा की बैठक 5 जनवरी को 

बुरहानपुर - ( 26 दिसम्बर ) - जिला पंचायत साधारण सभा की बैठक आगामी 5 जनवरी 2016 को दोपहर 2 बजे सभागृह में आयोजित की गई है। उक्त बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गायत्री राजाराम पाटीदार की अध्यक्षता में संपन्न होगी। जिला पंचायत सीईओ श्री बसंत कुर्रे ने बताया कि बैठक में 30 अक्टूबर 2015 की कार्यवाही पर चर्चा होगी। साथ ही स्वास्थ्य, आयुर्वेदिक, पशु चिकित्सा व शिक्षा विभाग में संचालित योजनाओं में प्रगति की समीक्षा होगी। 

-------
क्रमांक-80/1088/2015                                                    सचिन/पं.ग्रा.वि. 

समाचार 

राजस्व अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन 

बुरहानपुर - ( 26 दिसम्बर ) - कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरीन सिंथिया के निर्देशानुसार नायब तहसीलदार श्री सुनिल करवरे की पदस्थापना धुलकोट क्षेत्र में की गई है। अनुविभागीय राजस्व अधिकारी श्री शंकरलाल सिंगाडे़ ने बताया कि तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के मध्य कार्य विभाजन किया गया हैं। जिसके तहत तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी नेपानगर श्रीमती हेमलता सोलंकी राजस्व निरीक्षक मण्डल नेपानगर के समस्त राजस्व प्रकरण एवं तहसीलदार नेपानगर के कार्य तथा समय-समय पर सौंपे गये कार्य एवं जांच संबंधी कार्य दायित्व दिया गया है। वहीं थाना नेपानगर के लिये कार्यपालिक दण्डाधिकारी होगें। नायब तहसीलदार श्री करवरे राजस्व निरीक्षक मण्डल असीर के समस्त राजस्व प्रकरण एवं तहसीलदार असीर के कार्य तथा समय-समय पर सौंपे गये कार्यो का निर्वहन करेगें। थाना निम्बोला के लिये कार्यपालिक दण्डाधिकारी रहेेंगे।  
-------
क्रमांक-81/1089/2015                                                          सचिन/प्रशासन   
समाचार 


सेना में तकनीकी पदों पर भर्ती 17 जनवरी को 


बुरहानपुर - ( 26 दिसम्बर ) - सैनिक भर्ती कार्यालय ग्वालियर द्वारा आगामी 17 जनवरी, 2016 को छतरपुर स्टेडियम में सैनिक तकनीकी पदों के लिये भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। भर्ती रैली में बुरहानपुर, इंदौर, देवास, मंदसौर, नीमच, झाबुआ, खरगोन, उज्जैन, आगर मालवा, रतलाम, धार, खण्डवा, अलीराजपुर, बड़वानी, और शाजापुर के इच्छुक उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। 
भर्ती के लिये इच्छुक उम्मीदवारों को सुबह 3 बजे रैली स्थल में अपने साथ शिक्षा प्रमाण-पत्र, मूल निवासी प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, चरित्र प्रमाण-पत्र, शपथ-पत्र तथा हाल ही में खींची गयी 15 पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो (बिना टोपी तथा चश्मे के) दो प्रतियों में लाना अनिवार्य है। शैक्षणिक योग्यता शारीरिक मापदण्डों एवं मेडिकल में सफल पाये गये उम्मीदवारों कि लिखित परीक्षा 28 फरवरी, 2016 को होगी। इस रैली में केवल वही उम्मीदवार भाग ले सकते हैं, जिन्होंने ऑनलाइन पंजीकरण किया है और उनके पास ऑनलाइन एडमिट कार्ड है। पंजीकरण के लिये ूूूण्रवपदपदकपंदंतउलण्दपबण्पद  में लॉगिन करें।
-------
क्रमांक-82/1090/2015                                                              सचिन/सेना 
समाचार 

सुशासन के मापदण्डों को स्थापित करने की दिलाई शपथ 

बुरहानपुर - ( 26 दिसम्बर ) - भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के दूसरे दिन आज 26 दिसम्बर 2015 को कलेक्टोरेट परिसर में सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। श्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मापदण्डों को अपने जीवन में उतारने की शपथ ग्रहण कराई गई। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री प्रकाश रेवाल ने अधिकारियों/कर्मचारियों को सामुहिक रूप से शपथ दिलाई। इस अवसर पर लोक सेवा प्रबंधक श्री मनोज शंखपाल सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

 
 
------- 

क्रमांक-83/1091/2015                                                   सचिन/प्रशासन/फोटो  

JANSAMPARK NEWS 24-12-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.


समाचार 

बीएसडब्ल्यू के विद्यार्थियों ने जानी शासकीय योजनाओं की जानकारी

साथ ही विद्यार्थियो ने फील्ड वर्क का प्रेजेन्टेशन किया प्रस्तुत


बुरहानपुर - ( 24 दिसम्बर ) - जन अभियान परिषद विकासखण्ड बुरहानपुर द्वारा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास कार्यक्रम शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय बुरहानपुर में चलाया जा रहा है। इस दौरान आज गुरूवार को अतिरिक्त कक्षा संचालित की गई। जिसमें बीएसडब्ल्यू के विद्यार्थियो को श्री महेश कुमार खराडे़ ने म.प्र. जन अभियान परिषद के ब्रोसर, शासकीय योजनाओं के फोल्डर एवं आगे आओं लाभ उठायें की पुस्तकें वितरित की तथा उसके बारे में जानकारी भी दी। तत्पश्चात विद्यार्थियों द्वारा फील्ड में किये गये कार्य का प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर मेंटर्स श्रीमती सुनंदा चौबे द्वारा बाल संरक्षण विषय व श्री दिनेश शंखपाल ने नेतृत्व क्षमता के गुणों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में श्री मनोज राजपूत और मोहन जोशी व रविन्द्र देशमुख उपस्थित रहे। 

टीपः- फोटोग्राफ संलग्न क्र-1 शामिल है। 


-------

क्रमांक-78/1085/2015                                     सचिन/ज.अ.प./फोटो 

दिनांक 23/12/15 को जिले से प्रकाशित समाचार पत्राें की कतरने

दिनांक 23/12/15 को जिले से प्रकाशित समाचार पत्राें की कतरने


















































JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...