Wednesday, 7 September 2016

JANSAMPARK NEWS 6-9-16

ग्राम विकास सम्मेलन का आयोजन खकनार में आज और बुरहानपुर में 8 सितम्बर को 
 
बुरहानपुर | 06-सितम्बर-2016
 
 
    जिले के दोनों विकासखण्डों में कलेक्टर श्री दीपक सिंह की अध्यक्षता में ग्राम विकास सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सीईओ जिला पंचायत श्री बसंत कुर्रे ने बताया कि यह सम्मेलन खकनार स्थित सांई मंदिर में आज 7 सितम्बर को और बुरहानपुर विकासखण्ड के तहत जनपद पंचायत सभागृह में 8 सितम्बर को आयोजित किया गया है। जिसमें भू-अधिकार पत्र का सर्वे, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना और स्वच्छ भारत मिशन पर चर्चा की जायेगी। सम्मेलन में स्थानीय क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सरपंच, उपसरपंच, राजस्व निरीक्षक, पटवारी, एडीओ, पीसीओ, उपयंत्री ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित रहेंगे। 
कलेक्टर श्री सिंह की पहल पर जनसुनवाई हुई ऑनलाइन 
मोबाइल एप पर भी देखी जा सकती आवेदन के निराकरण की जानकारी 
बुरहानपुर | 06-सितम्बर-2016
नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए हर मंगलवार को सभी कार्यालयों में अधिकारियों द्वारा जनसुनवाई की जाती हैं। इसी क्रम में मगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने नागरिकों की समस्याएं सुनी व उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी आवेदको से आवेदन पत्र प्राप्त कर उन पर समुचित कार्यवाही के लिये विभाग प्रमुखों की ओर प्रेषित किये। जनसुनवाई में विभिन्न विषयों के लगभग 97 आवेदन प्राप्त हुये। जिनके निराकरण के लिये संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये गये। जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत श्री बसंत कुर्रे, संयुक्त कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। जनसुनवाई में समस्त विभागों के अधिकारियों की बैठक व्यवस्था की गई। 
जनसुनवाई में आवेदकों का हुआ आनलाईन पंजीयन
    कलेक्टर श्री दीपक सिंह की पहल पर जनसुनवाई अब ऑनलाइन हुई। प्रवेश द्वारा पर शासकीय कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई जिनके द्वारा आवेदक के चाहे जाने पर आवेदन का लेखन कार्य किया गया। जनसुनवाई में एनआईसी द्वारा निर्मित किये गये सॉफ्टवेयर के माध्यम से जनुसनवाई में आने वाले आवेदक के आवेदन पत्र को कम्प्यूटर ऑपरेटरों द्वारा पंजीयन कर आवेदकों को 2 प्रतियो में पावती दी गई। पावती की खासियत यह है कि पावती पर आवेदक और संबंधित अधिकारी का मोबाइल नंबर का उल्लेख किया गया है। आवेदन पत्रों पर निराकरण की कार्यवाही कर पोर्टल पर पत्राचार को अपलोड किया जायेगा। जिसकी स्थिति आवेदक द्वारा पोर्टल uttara.nic.in और मोबाइल एप पर भी देखी जा सकती है। 


म.प्र.गौपालन एवं पशु संवर्धन बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री जोशी आज बुरहानपुर आयेंगे 

बुरहानपुर | 06-सितम्बर-2016
म.प्र.गौपालन एवं पशु संवर्धन बोर्ड भोपाल के उपाध्यक्ष श्री संतोष जोशी आज बुरहानपुर आयेगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार श्री जोशी 7 सितम्बर को प्रातः 8 बजे विश्राम गृह में जिले के गौशाला संचालकों की बैठक लेंगे। जिसके बाद वे प्रातः 9 बजे मॉ वाघेश्वरी गौशाला धामनगांव जायेगें तथा दोपहर 12 बजे गौरक्षण सेवा संस्थान गौशाला झांझर एवं दोपहर 2 बजे श्रीराम गौशाला नेपानगर जायेगें। जिसके बाद वे नेपानगर से खण्डवा के लिये प्रस्थान करेंगे। 
बूथ लेवल एजेन्टों की नियुक्ति संबंधी जानकारी प्रस्तुत करें 

बुरहानपुर | 06-सितम्बर-2016
भारत निर्वाच आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा फोटो निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण 2017 का कार्यक्रम जारी किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक सिंह ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 179 नेपानगर एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 180 बुरहानपुर के संपूर्ण मतदान केन्द्रों पर बूथ लेवल एजेन्ट की नियुक्ति की जाना है। उन्होनें मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के अध्यक्षों से बूथ लेवल एजेन्टों की नियुक्ति कर इसकी सूची जिला निर्वाचन कार्यालय में प्रस्तुत करने के लिये कहा है। ताकि जानकारी आयोग को भेजी जा सकें।  
वृक्षारोपण जितना जरूरी है उतना ही उसका संरक्षण करना 

बुरहानपुर | 06-सितम्बर-2016
जन अभियान परिषद् विकासखण्ड बुरहानपुर में गठित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति चांदगढ़ एवं बी.एस.डब्ल्यू. कक्षा में अध्यनरत् विद्यार्थी एवं मैंटर्स द्वारा वृक्षारोपण किया गया। प्रस्फुटन समिति सदस्य श्री देवीलाल चौधरी, भूषण बारी, मगेश तलेकर, विनोद चौधरी, जितेन्द्र महाजन, महेन्द्र महाजन एवं मातृशक्ति का प्रतिनिधित्व करते हुये सुमन बाई तलेकर, भारती महाजन, पूनम महाजन के साथ-साथ पवन राखोडे एवं जन अभियान परिषद् के विकासखण्ड समन्ववय शिवशंकर शर्मा एवं मेंटर्स अमरसिंग डावर द्वारा अपने-अपने हाथों से एक-एक वृक्ष लगाकर उन्हें 5 वर्षो तक सहजने का संकल्प लिया। उन्होनें कहा कि वृक्षारोपण जितना जरूरी है उतना ही उसका संरक्षण करना है।
विदेश में उच्च शिक्षा के लिये छात्रवृत्ति स्वीकृत 

बुरहानपुर | 06-सितम्बर-2016
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना संचालित है। योजनान्तर्गत जिले के ग्राम नाचनखेड़ा निवासी श्री प्रियल पिता अनिलदत्त चौधरी का चयन 2 वर्षीय कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर इंजीनियर हेतु नार्थ इस्टर्न विश्वविद्यालय (यू.एस.ए.) में हुआ है उच्च शिक्षा अध्ययन के लिये विभाग द्वारा 22,48,608/-रूपये उच्च शिक्षा के लिये छात्रवृत्ति स्वीकृत की गई है। 
    पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सहायक संचालक श्री के.एल.निगम ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा शोध उपाधि उपरांत अध्ययन हेतु/शोध उपाधि (पीएचडी) हेतु/स्नातकोत्तर उपाधि हेतु/विदेशों के लिये अधिमान्य विश्व विद्यालयों/संस्थानों में प्रवेश होने पर अध्ययन हेतु छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। छात्रवृत्ति हेतु आयुक्त पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को आवेदन करना होता है। विस्तृत जानकारी मीरा हॉस्टल स्थित कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। 

Tuesday, 6 September 2016

JANSAMPARK NEWS 5-9-16

फील्ड में जाकर निर्माण कार्यो में तेजी लाये - कलेक्टर श्री दीपक सिंह 
कलेक्टर ने विभागों में चल रहे विकास कार्यो की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश 
बुरहानपुर | 05-सितम्बर-2016
सोमवार को जिला पंचायत सभागृह में विभिन्न विभागों में किये जा रहे निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने विभिन्न विभागों में किये जा रहे निर्माण कार्यो का समीक्षात्मक जायजा लिया। उन्होनें संबंधित विभाग के अधिकारियों को विकास कार्यो में प्रगति लाने के निर्देश दिये। उन्होनें कहा कि निर्माण कार्यो को निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराये। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बसंत कुर्रे, नगर निगम आयुक्त श्री सुरेश रेवाल, जनपद पंचायत सीईओ श्री राकेश शर्मा, खकनार सीईओ श्री आर.बी.एस दण्डोतिया, परियोजना अधिकारी श्री विजय पचोरी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।  
    कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने बैठक में इंदिरा आवास योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास मिशन, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, आधार पंजीयन, स्वच्छ भारत मिशन सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की। उन्होनें आधार पंजीयन की समीक्षा करते हुए कहा कि आधार के लिये महिला एवं बाल विकास विभाग, ई-गवर्नेस एवं शिक्षा विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर आधार पंजीयन कार्य में तेजी लाये। कलेक्टर श्री सिंह ने इंदिरा आवास योजना की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सितम्बर माह तक उक्त योजना के तहत प्राप्त लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिये। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग, जल संसाधन, नगर निगम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, पीएचई, लोक निर्माण, पीआईओ, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। 



समय सीमा और जनसुनवाई संबंधी निर्देश जारी 

बुरहानपुर | 05-सितम्बर-2016
प्रशासनिक कार्य की सुविधा की दृष्टि से कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने निर्देश जारी किये है। उन्होनें जारी आदेश में कहा कि समस्त कार्यालय प्रमुख प्रति सोमवार को अपने-अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर कार्य संपादित करेंगे। इसी प्रकार पटवारी एवं राजस्व निरीक्षक भी अपने-अपने तहसील मुख्यालय में रहकर कार्य करेंगे। प्रत्येक मंगलवार को समस्त कार्यालय प्रमुख संयुक्त जिला कार्यालय में उपस्थित रहकर अपने निर्धारित स्थान पर बैठकर जनसुनवाई करेंगे। अनुभाग एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारी, पटवारी, राजस्व निरीक्षक अपने-अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर जनसुनवाई करेंगे। समय सीमा की बैठक प्रति बुधवार को 10.30 बजे से होगी। जिसमें समस्त कार्यालय प्रमुख अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये है कि समय सीमा बैठक में निर्धारित समय पर जानकारी लेकर उपस्थित रहना सुनिश्चित करें। उन्होनें कहा कि सप्ताह में प्रति गुरूवार और शुक्रवार भ्रमण दिवस रहेगा। जिसमें कार्यालय प्रमुख अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर विभागीय गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन करना सुनिश्चित करें।

JANSAMPARK NEWS 3-9-16

मण्डलों के आयोजकों एवं अखाड़ों के उस्तादो की जानकारी अनिवार्य रूप से देनी होगी 
धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी 
बुरहानपुर | 03-सितम्बर-2016
 
    कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री दीपक सिंह ने दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा-144 के अन्तर्गत जिला बुरहानपुर में अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। जारी आदेशानुसार जिले में कानून एवं व्यवस्था बनाऐं रखने एवं जनसामान्य की सुरक्षा की दृष्टिगत रखते हुए और यातायात को सुगम बनाने के लिए आगामी त्यौहारों के मद्देनजर सार्वजनिक स्थानों पर मूर्तिया स्थापित करने वाले मण्डलों के आयोजकों एवं निकाले जाने वाले अखाड़ों के उस्तादों की जानकारी मय आई डी प्रूफ संबंधित पुलिस थाने में अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगी।
    कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री दीपक सिंह ने कहा है कि चल समारोह के दौरान अनावश्यक रूप से गुलाल हाथो से एवं ट्रेक्टर के साईलेन्शर पर रखकर उड़ाना प्रतिबंधित रहेगा। समय पर मूर्ति विसर्जन करना अनिवार्य होगा। विशेष समुदाय के धार्मिक स्थलों के सामने अनावश्यक रूप से समुदाय विशेष को ठेस पहुंचाने वाले गाने बजाते हुए हुडदंग करना एवं अखाड़ों में अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन करना प्रतिबंधित रहेगा। जूलुस की नियमानुसार अनुमति ली जाना आवश्यक है। उक्त आदेश का उल्लंघन करने पर धारा 188 के तहत कानूनी कार्यवाही की जायेगी। यह प्रतिबंधात्मक आदेश पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर की रिपोर्ट पर जारी किया गया है।

Saturday, 3 September 2016

JANSAMPARK NEWS 2-9-16

कलेक्ट्रेट कार्यालय में वंदेमातरम् गीत का गायन 

बुरहानपुर | 02-सितम्बर-2016
कलेक्ट्रेट कार्यालय में शुक्रवार को वंदेमातरम् तथा मध्य प्रदेश गान का गायन हुआ। तत्पश्चात कार्यालयीन कार्य की शुरूवात हुई। इस अवसर पर कलेक्टर श्री दीपक सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य, उद्योग महाप्रबंधक श्री आर.एस.ठाकुर, जिला आबकारी अधिकारी श्री राजेन्द्र शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी अब्दुल गफ्फार खान, उद्यानिकी उपसंचालक शानू मेश्राम सहित अन्य कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।



जिला स्तरीय छानबीन समिति की बैठक संपन्न 

बुरहानपुर | 02-सितम्बर-2016
आदिम जाति कल्याण विभाग में पदस्थ संविदा शाला शिक्षक वर्ग-1, 2 एवं 3 की शासन के नियमानुसार 3 वर्ष पूर्ण होने पर संविलियन करने हेतु गत दिवस जिला स्तरीय छानबीन समिति की बैठक संपन्न हुई। यह जानकारी आदिवासी विकास विभाग प्रभारी सहायक आयुक्त श्री अरूण महाजन ने दी। उन्होनें बताया कि उक्त समिति में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अध्यक्ष, आदिवासी विकास विभाग सहायक आयुक्त सदस्य सचिव एवं जनपद पंचायत खकनार सीईओ सदस्य व कन्या शिक्षा परिसर भातखेड़ा प्राचार्य सदस्य है। समिति द्वारा संविदा शिक्षक वर्ग-1 के 3, वर्ग-2 के 10 एवं वर्ग-3 के 123 शिक्षकों का संविलियन किया गया।
जिले में जारी मौसम में 625.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज 
 
बुरहानपुर | 02-सितम्बर-2016
जिले में जारी मौसम में अभी तक 625.6 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। पिछले 24 घंटो के दौरान नेपानगर तहसील में 63 मि.मी.वर्षा एवं खकनार में 10 मि.मी. वर्षा मॉपी गई है। प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख श्री खुमानसिंह चौहान ने बताया कि जारी मौसम में अभी तक बुरहानपुर तहसील में 547.9 मि.मी, नेपानगर 735 मि.मी. और खकनार तहसील में 594 मि.मी. वर्षा ऑकी गई है।
पर्यवेक्षक एवं अन्य अधिकारियों का प्रशिक्षण सत्र 5 सितम्बर से होगा प्रारंभ 

बुरहानपुर | 02-सितम्बर-2016
महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षकों को बेसिक कम्प्यूटर और एम.आई.एस.पोर्टल संबंधी प्रशिक्षण दिया जाना है। यह प्रशिक्षण 5 सितम्बर से 9 सितम्बर तक प्रातः 10.30 बजे सायंकाल 5.30 बजे तक संचालित होगा। प्रशिक्षण कलेक्टोरेट स्थित ई-दक्ष केन्द्र (कक्ष क्र.-62) में आयोजित किया गया है। जिला पंचायत सीईओ श्री बसंत कुर्रे ने बताया कि पर्यवेक्षक तथा अन्य अधिकारियों को बेसिक कम्प्यूटर और ऑनलाइन एम.आई.एस. का प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।
जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा के आवेदन पत्र आमंत्रित 

बुरहानपुर | 02-सितम्बर-2016
ग्राम लोनी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 वी में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा-2016 के आवेदन पत्र जवाहर नवोदय विद्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी खकनार एवं शासकीय उ.मा.विद्यालय नेपानगर से निःशुल्क प्राप्त किये जा सकते है। प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र पाटी ने बताया कि अभ्यर्थी को सत्र 2016-17 में कक्षा पांचवी में जिले के किसी शासकीय या शासन द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालय में अध्ययनरत होना चाहिए। आवेदन पत्र संबंधित खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 16 सितम्बर 2016 तक प्राप्त किये जायेंगे। चयन परीक्षा 8 जनवरी 2017 को प्रातः 11.30 बजे से प्रारंभ होगी।

Thursday, 1 September 2016

बुरहानपुर | 31-अगस्त-2016

सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों को गंभीरता से लेकर निराकरण करें-कलेक्टर श्री दीपक सिंह 
जनसुनवाई व्यवस्था में परिवर्तन, उपस्थित रहेंगे सभी जिला अधिकारी, समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने समस्त कार्यालय प्रमुखों को दिये निर्देश, प्रत्येक सोमवार को मुख्यालय पर रहेंगे सभी कार्यालय प्रमुख 
बुरहानपुर | 31-अगस्त-2016
सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों को गंभीरता से लेकर निराकरण करें। यह निर्देश बुधवार को कलेक्टोरेट सभागृह में आयोजित समय सीमा बैठक में कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने समस्त कार्यालय प्रमुखों को दिये। उन्होनें कहा कि सीएम हेल्पलाईन एवं पीजीआर और जनसुनवाई व समय सीमा के प्रकरणों को निराकरण शीघ्रता से करें। उन्होनें निर्देश देते हुए कहा कि समय सीमा के प्रकरणों को लंबित ना रखें। उक्त प्रकरणों का निराकरण दो सप्ताह में हो जाना चाहिए। उन्होनें जानकारी दी कि प्रति सोमवार को होने वाली समय सीमा की बैठक अब प्रति बुधवार को आयोजित की जायेगी। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री बसंत कुर्रे, संयुक्त कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य, एसडीएम बुरहानपुर श्री श्यामेन्द्र जायसवाल, एसडीएम नेपानगर श्री सुमेरसिंह मुजाल्दा सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे। 
प्रति सोमवार को मुख्यालय पर रहें सभी अधिकारी
    समय सीमा बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने समस्त कार्यालय प्रमुखों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रति सोमवार को मुख्यालय पर रहकर अपने-अपने कार्यालय में कार्य करें। साथ ही अपने अधीनस्थ ब्लॉक एवं ग्राम स्तरीय अधिकारी भी अपने-अपने मुख्यालय पर उपस्थित रहकर कार्य करेंगे। इस दौरान कोई भी भ्रमण कार्यक्रम नहीं बनाये।
मंगलवार को जनसुनवाई में समस्त जिला प्रमुख उपस्थित रहेंगे
    बैठक में श्री सिंह ने सभी कार्यालय प्रमुखों से कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की जाती है। जो कि प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक संचालित होगी। इस दौरान कलेक्टोरेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में समस्त सभी विभाग के अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। उन्होनें जानकारी देते हुए बताया कि जनसुनवाई में प्रवेश द्वारा पर 3 शासकीय कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जायेगी। जो कि आवेदक द्वारा चाहे जाने पर आवेदन पत्रों लेखन कार्य करेंगे। इसी प्रकार प्रवेश द्वारा के हॉल में 3 कम्प्यूटर ऑपरेटरों की ड्यूटी लगायी जायेगी। जो कि एनआईसी द्वारा तैयार किये गये सॉफ्टवेयर में आवेदन पत्रों का पंजीयन कर आवेदकों को पावती उपलब्ध करायेगें। उन्होनें कहा कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि जनसुनवाई में आवेदनों का निराकरण समय सीमा में करें तथा उसकी जानकारी सॉफ्टवेयर में अंकित कर आवेदक को निराकरण के संबंध में अवगत कराये। उन्होनें कहा कि आवेदको के आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति अवश्य ले। ताकि उनके सत्यापन में सुविधा हो सकें।
जाति प्रमाण पत्रों की समीक्षा
    समय सीमा बैठक में कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने जाति प्रमाण पत्रों की समीक्षा करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि संकुल प्राचार्य की बैठक आयोजित कर नवीन प्रवेश लेने वाले जिन विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र नहीं बने है उनके संकुल के माध्यम से आवेदन लेकर लोक सेवा केन्द्र में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। यह कार्यवाही एक सप्ताह में पूर्ण हो जाना चाहिए। कलेक्टर ने बैठक में समग्र पेंशन, पेंशन प्रकरणों की भी समीक्षा की।


जिले में जारी मौसम में 569.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज 

बुरहानपुर | 31-अगस्त-2016
जिले में जारी मौसम में अभी तक 569.3 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। पिछले 24 घंटो के दौरान बुरहानपुर तहसील में 20.6 मि.मी.वर्षा एवं खकनार में 3 मि.मी. वर्षा मॉपी गई है। प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख श्री खुमानसिंह चौहान ने बताया कि जारी मौसम में अभी तक बुरहानपुर तहसील में 509.9 मि.मी, नेपानगर 664 मि.मी. और खकनार तहसील में 534 मि.मी. वर्षा ऑकी गई है। 
कलेक्टर श्री दीपक सिंह की अध्यक्षता में 15 सूत्रीय क्रियान्वयन समिति की बैठक संपन्न 
बुरहानपुर | 31-अगस्त-2016
 जिला स्तरीय अल्पसंख्यक 15 सूत्रीय क्रियान्वयन समिति की बैठक बुधवार को कलेक्टोरेट सभागृह में कलेक्टर श्री दीपक सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में संचालित योजनाओं संबंधी प्रगति का समीक्षात्मक जायजा लिया। उन्होने जिले में अल्पसंख्यक बाहुल्य विकास कार्यक्रम एमएसडीपी योजनान्तर्गत निर्माणाधीन आंगनवाडीयों के निर्माण शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश नगर निगम को दिये। साथ ही उन्होनें कहा कि सभी आंगनवाडी भवनों में पेयजल के लिये नल कनेक्शन की व्यवस्था नगर निगम द्वारा की जाये। 
   कलेक्टर श्री सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी को उर्दू शालाओं में उर्दू भाषी पुस्तकों की व्यवस्था करने के लिये शासन को प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश दिये। सहायक संचालक के.एल.निगम द्वारा विभाग की सम्पूर्ण योजनाओं की जानकारी प्रस्तुत की गई तथा जिले में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की जानकारी दी गई। बैठक में अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन आवेदन की समस्या के संबंध में सदस्यों द्वारा अशासकीय संस्थाओं के सहयोग से ऑनलाईन आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराने के प्रस्ताव पर कलेक्टर श्री सिंह द्वारा निर्देशित किया गया कि स्वयंसेवी संस्थाओं से रूचि की अभिव्यक्ति प्राप्त कर संस्था का चयन किया जाये तथा संस्था को प्रशिक्षण प्रदान कर अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत करने में सहयोग प्रदान करें।
   बैठक में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक श्री आर.एस.ठाकुर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.एल.रघुवंशी, महिला बाल विकास अधिकारी अब्दुल गफ्फार खान, समिति सदस्य अजहर उल हक, जाकीर मकबुल हुसैन, हरसिमरन सिंह कीर, नेपानगर एवं शाहपुर सीएमओ, सहायक परियोजना अधिकारी श्री प्रवीण पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने निःशक्त को दी ट्राइसिकल एवं बैसाखी 
 
बुरहानपुर | 31-अगस्त-2016
कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने बुधवार को निःशक्त असीरगढ़ निवासी छोटेलाल कृष्णा जायसवाल को स्पर्ष अभियान के तहत ट्रायसिकल एवं बैसाखी भेंट की। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य, सामाजिक न्याय विभाग के श्री प्रमोद मसकोले सहित कर्मचारी उपस्थित रहे।
आधार कार्ड हेतु शासन द्वारा निर्धारित राशि का ही भुगतान करें 

बुरहानपुर | 31-अगस्त-2016
जिले में कार्यरत सभी आधार पंजीयन एजेंसी व्यक्तियों को सूचित किया जाता है कि आधार कार्ड पंजीयन हेतु नागरिकों से कोई शुल्क न लिया जाये। आधार कार्ड में किसी प्रकार का परिवर्तन तथा रंगीन आधार कार्ड निकालने की दर सूची अपनी आधार पंजीयन दुकान के बाहर चस्पा् करना अनिवार्य है। यदि आधार पंजीयन एजेंसी व्यक्तियों द्वारा दर सूची न लगाई हो तथा आधार पंजीयन संबंधी किसी भी कार्य के लिए शासन द्वारा तय राशि से अधिक राशि वसूल करने वाले या राशि की मांग करने वाले एजेंसी व्यक्तियों के विरूद्ध शासकीय नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। 
    संयुक्त कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि जनसामान्य को भी सूचित किया जाता है कि आधार पंजीयन संबंधित किसी भी कार्य के लिये शासन द्वारा निर्धारित राशि का ही भुगतान करें ओर यदि किसी भी आधार पंजीयन एजेंसी व्यक्तियों द्वारा अधिक राशि की मांग की जाती है तो इसकी सूचना जिला ई-गवर्नेंस सोसाइटी, कलेक्ट्रेट कार्यालय आकर अथवा प्रबंधक श्री आशीष गुप्ता मो.नं. 7247552387 एवं सहा. प्रबंधक श्री मनोज मोहरे 9098980363 को दूरभाष पर सूचित करें।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों का कलेक्टर दीपक सिंह ने किया सम्मान 
कलेक्टर ने कि उज्जवल भविष्य की कामना 
बुरहानपुर | 31-अगस्त-2016
जिला प्रशासन द्वारा बुधवार को कलेक्टोरेट सभागृह में सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शॉल-श्रीफल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिला पेंशन अधिकारी श्री अरविन्द शर्मा, सहायक पेंशन अधिकारी श्री चेनसिंह रावत सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। इस मौके पर कलेक्टर सिंह ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को जीपीओ और पी.पी.ओ. सौंपते हुए उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों में शिक्षा विभाग से श्रीमती वत्सला बाई व श्रीमती मेमुना बेगम एवं राजस्व विभाग से श्री रतिलाल बारी शामिल है। पेंशन विभाग द्वारा उक्त प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही कर कर्मचारियों को जीपीओ और पीपीओ सौंपे गये। 
अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं के आवेदन निःशुल्क ऑनलाइन करने हेतु स्वयंसेवी संस्थाओं से रूचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित 

बुरहानपुर | 31-अगस्त-2016
कलेक्टोरेट सभागृह में आयोजित 15 सूत्रीय क्रियान्वयन समिति की बैठक में सदस्यों द्वारा अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं के लिये छात्रवृति के आवेदन ऑनलाइन प्रस्तुत करने के लिये निःशुल्क सुविधायें स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से कराये जाने का प्रस्ताव लिया गया। इस हेतु इच्छुक स्वयंसेवी संस्थाओं से रूचि की अभिव्यक्ति प्राप्त कर संस्थाओं से सहयोग प्राप्त किया जा सकता है। रूचि की अभिव्यक्ति के आधार पर स्वयंसेवी संस्था का चयन उपसमिति द्वारा किया जायेगा। समिति में अल्पसंख्यक कल्याण एवं पिछड़ा वर्ग सहायक संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी एवं महिला बाल विकास अधिकारी सदस्य रहेंगे। संस्था को आवेदन ऑनलाइन करने संबंधी प्रशिक्षण उक्त विभाग द्वारा दिया जायेगा। सहायक संचालक श्री के.एल.निगम ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक स्वयंसेवी संस्था मीरा हॉस्टल स्थित अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण कार्यालय में 5 सितम्बर 2016 को दोपहर 3 बजे तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। चयन संबंधी कार्यवाही बुधवार को समय सीमा बैठक के पश्चात की जायेगी।
कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने किया निर्माणाधीन जिला चिकित्सालय का अवलोकन 
 
बुरहानपुर | 31-अगस्त-2016
बुधवार को कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने बहादरपुर रोड़ स्थित निर्माणधीन जिला चिकित्सालय भवन का अवलोकन किया। उन्होनें यहां पहुंचकर ऑपरेशन कक्ष, लेबोरेटरी, पेथोलॉजी, ओपीडी, औषधी वितरण केन्द्र, एक्स रे कक्ष एवं आकस्मिक चिकित्सा कक्ष का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होनें पीआईओ को आकस्मिक चिकित्सा कक्ष तक मरीज को ले जाने के लिये रैम्प बनाने के निर्देश दिये तथा औषधी केन्द्र की विन्डो पर शेड बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे बरसात में किसी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पडे़। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एच.एन.नायक, प्रभारी सिविल सर्जन डॉ.हर्ष वर्मा, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.राकेश चौकसे, डॉ.प्रतीक नवलखे एवं सतीष केलकर उपस्थित रहे। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि शीघ्रता से लिफ्ट की व्यवस्था की जाये तथा जिला चिकित्सालय में अन्य बुनियादी सुविधाऐं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

बुरहानपुर | 30-अगस्त-2016

जनसुनवाई में कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने सुनी नागरिकों की समस्याऐं 

बुरहानपुर | 30-अगस्त-2016
नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए हर मंगलवार को सभी कार्यालयों में अधिकारियों द्वारा जनसुनवाई की जाती हैं। इसी क्रम में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने नागरिकों की समस्याएं सुनी व उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी आवेदको से आवेदन पत्र प्राप्त कर उन पर समुचित कार्यवाही के लिये विभाग प्रमुखों की ओर प्रेषित किये। जनसुनवाई में अतिक्रमण, राष्ट्रीय परिवार सहायता, बीपीएल आदि विषयों के आवेदन प्राप्त हुये। जिनके निराकरण के लिये संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये गये। जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत श्री बसंत कुर्रे, संयुक्त कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। 

गणेशोत्सव एवं ईदुज्जुहा त्यौहार को पूर्ण श्रद्धा और भाईचारे से मनाए 
कलेक्टर श्री दीपक सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न 
बुरहानपुर | 30-अगस्त-2016
आगामी दिनों में आयोजित होने वाले गणेशोत्सव एवं ईदुज्जुहा के त्यौहार के मद्देनजर मंगलवार को कलेक्टर श्री दीपक सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। कलेक्टोरेट सभागार में आयोजित शांति समिति की बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने शांति समिति के उपस्थित सदस्यों से शांति, सौहार्द्र एवं भाईचारे से त्यौहार मनाने में सहयोग करने का अनुरोध किया और संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था बनाने के निर्देश भी दिये। बैठक में शांति समिति के सदस्यों के सुझावों को सुना गया।     
    बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने नगर निगम को बारिश के मौसम में उखड़ी सड़को की मरम्मत कराने, साफ-सफाई कराने और बंद पड़ी स्ट्रीट लाईटो का चालू करवाने के निर्देश दिये। इस हेतु अभी से तैयारी कर ले तथा उक्त कार्य में अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगायें। वही विद्युत विभाग को त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति करने के निर्देश दिये।
    बैठक में श्री सिंह ने त्यौहारो पर स्वास्थ्य विभाग को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिये डॉक्टरों की विशेष ड्यूटी लगाने, एम्बूलेंस सेवा मुस्तैद रखने एवं आदि अन्य व्यवस्था करने के निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर ने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत आयोजक मण्डलों की बैठक आयोजित करवायें। जिसमें सदस्यों को कानूनी प्रावधानों से अवगत कराया जाये तथा प्रतिबंधात्मक आदेशो की जानकारी दी जायें। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अनिलसिंह कुशवाह, सीईओ जिला पंचायत श्री बसंत कुर्रे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनोज राय, एसडीएम श्री श्यामेन्द्र जायसवाल समेत जिला अधिकारी और शांति समिति के सम्मानित सदस्यगण उपस्थित थे। 

समय सीमा की बैठक आज 

बुरहानपुर | 30-अगस्त-2016
प्रत्येक सप्ताह आयोजित होने वाली समय सीमा की बैठक 31 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे कलेक्टोरेट सभागृह में आयोजित की गई है। कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने सभी कार्यालय प्रमुखों को बैठक में विभाग से संबंधित जानकारी लेकर उपस्थित रहने के निर्देश दिये है। यह जानकारी संयुक्त कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य ने दी।
महिला बाल विकास विभाग की सुपरवाईजरों को दिया आधार कार्ड बनाने का प्रशिक्षण 

बुरहानपुर | 30-अगस्त-2016
जिले में जन्म से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों के आधार कार्ड बनाने हेतु कार्य जारी है। आधार कार्ड बनाने हेतु तेजी लाने के उद्देश्य से आज मंगलवार को कलेक्टोरेट स्थित ई दक्ष केन्द्र में महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों को इस हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण सहायक प्रबंधक श्री मनोज मोहरे ने दिया। उन्होनें टेबलेट के माध्यम से बच्चों के आधार पंजीयन की प्रक्रिया समझाई। शासन द्वारा भविष्य में जन्म से लेकर 5 वर्ष तक बच्चों के आधार कार्ड बनाने हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग के सुपरवाईजरों को सर्विस प्रोवाइडर नियुक्त किया जा रहा है। इसी कड़ी में उक्त प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के पश्चात सुपरवाईजरों को परीक्षा उतीर्ण करने के बाद आधार पंजीयन करने की पात्रता होगी तथा इस हेतु पात्र सुपरवाइजर को टेबलेट एवं बायोमेट्रिक डिवाइस निःशुल्क उपलब्ध करायी जायेगी। 

JANSAMPARK NEWS 29-8-16

अब दो साल के लिए बनेंगे पत्रकारों के अधिमान्यता कार्ड 

बुरहानपुर | 29-अगस्त-2016
राज्य शासन द्वारा पत्रकारों के लिये अधिमान्यता कार्ड नवीनीकरण के लिये निर्धारित एक वर्ष की सीमा को दो वर्ष निर्धारित किया गया है। यह प्रावधान राज्य, जिला और तहसील स्तरीय अधिमान्यता कार्डों पर लागू होंगे। उल्लेखनीय है कि जनम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अधिमान्यता कार्ड दो साल के लिए बनाने की घोषणा की थी।
हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ी 

बुरहानपुर | 29-अगस्त-2016
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा शिक्षा सत्र 2016-17 में हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा के नियमित एवं स्वाध्यायी परीक्षार्थियों के परीक्षा आवेदन ऑनलाइन भरने की तिथि में वृद्धि कर दी गई है।
    पूर्व में हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 अगस्त 2016 निर्धारित थी। अब इस तिथि को बढ़ा कर 3 सितम्बर 2016 कर दिया गया है। हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन अब 3 सितम्बर 2016 तक जमा कराये जा सकेंगें। इसी प्रकार 2 हजार रुपये के विलंब शुल्क के साथ आवेदन 04 से 30 सितम्बर 2016 तक जमा कराये जा सकेंगें साथ ही 5 हजार रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ आवेदन 31 दिसम्बर 2016 तक जमा कराये जा सकते है।
नवागत कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने पदभार ग्रहण किया 

बुरहानपुर | 29-अगस्त-2016
भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2007 बैच के अधिकारी श्री दीपक सिंह ने सोमवार को श्रीमती जे.पी.आईरीन सिंथिया से कलेक्टर जिला बुरहानपुर का पदभार ग्रहण किया। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बसंत कुर्रे, एसडीएम श्री श्यामेन्द्र जायसवाल, भी मौजूद थे। श्री सिंह इससे पूर्व अपर कलेक्टर इंदौर के पद पर पदस्थ थे। उल्लेखनीय है कि गत दिनों सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार श्रीमती सिंथिया पन्ना कलेक्टर के रूप में पदस्थ की गई है। नवागत कलेक्टर श्री सिंह इससे पूर्व इंदौर एवं जबलपुर में अपर कलेक्टर तथा एडीएम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंदौर विकास प्राधिकरण तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धार के पद पर पदस्थ रह चुके है। 
   कलेक्टर श्री सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा भी की। इस दौरान उन्होंने बताया कि मीडिया प्रतिनिधि जिले की जिन समस्याओं के प्रति ध्यान आकर्षित करेंगे उन समस्याओं के निराकरण का त्वरित प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि बुरहानपुर जिले में विभागीय अधिकारियों के आपसी समन्वय के साथ जिले के विकास को गति दी जायेगी। साथ ही कलेक्टर श्री सिंह ने पत्रकारों से कहा कि वे नागरिकों की समस्याओं के निराकरण पर विशेष ध्यान देंगे तथा नागरिकों की समस्याओं को जानने तथा उनके निराकरण के संबंध में फीडबेक लेने के लिये सोशल मीडिया का अधिकतम उपयोग करेंगे।




JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...