Sunday, 9 October 2016

बुरहानपुर | 24-सितम्बर-2016

शासकीय सेवकों की जाँच-उपचार के लिये 16 अस्पतालों को मिली मान्यता 

बुरहानपुर | 24-सितम्बर-2016
राज्य शासन ने शासकीय सेवकों एवं उनके परिवार के आश्रित सदस्यों की जाँच और उपचार के लिये 8 अस्पताल को नवीन मान्यता और 4 की मान्यता अवधि में वृद्धि की है। नवीन मान्यता प्राप्त अस्पतालों में ग्लोबल सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ग्वालियर, सिद्धांता रेडक्रॉस सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल भोपाल, सिटी हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर जबलपुर, न्यू पाण्डे हॉस्पिटल होशंगाबाद, सर्वोत्तम हॉस्पिटल भोपाल, जे.के. हॉस्पिटल भोपाल, भण्डारी हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर इंदौर (फर्टिलाइजेशन के लिये) और ओम हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर भोपाल शामिल हैं।
मान्यता-वृद्धि वाले अस्पताल हैं- भण्डारी हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर इंदौर (कैंसर, रेडियोथेरेपी), चिरायु हेल्थ मेडिकेयर भोपाल, मेयो हॉस्पिटल भोपाल और सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय बैरागढ़ भोपाल। मान्यता प्राप्त निजी अस्पताल शासकीय कर्मचारियों और आश्रित परिवार सदस्यों से पंजीयन शुल्क नहीं लेंगे और चिकित्सालय में निर्धारित पैकेज दरों की रेट-लिस्ट प्रदर्शित करेंगे। निर्धारित दरों से अधिक शुल्क लेने, परीक्षण संबंधी सुविधाएँ मानक-स्तर की न पाये जाने और किसी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर मान्यता समाप्त कर दी जायेगी। चिकित्सालय में उपचार और परीक्षण करवाने पर चिकित्सा प्रतिपूर्ति निर्धारित दरों पर होगी। इससे महँगी चिकित्सा या परीक्षण होने पर शेष राशि का भार शासकीय सेवक द्वारा स्वयं वहन किया जायेगा।
जिले में जारी मौसम में 758.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज 

बुरहानपुर | 24-सितम्बर-2016
जिले में जारी मौसम में अभी तक 758.4 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। पिछले 24 घंटो के दौरान बुरहानपुर तहसील में 2 मि.मी.वर्षा, नेपानगर में 24 मि.मी. एवं खकनार में 11 मि.मी. वर्षा मॉपी गई है। प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख श्री खुमानसिंह चौहान ने बताया कि अभी तक बुरहानपुर में 667.2 मि.मी, नेपानगर 877 मि.मी. और खकनार में 731 मि.मी. वर्षा ऑकी गई है। जबकि गत वर्ष इसकी तुलना में बुरहानपुर में 749.5 मि.मी., नेपानगर में 831 मि.मी. और खकनार में 535.3 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी। 
साधारण सभा एवं सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 28 को 

बुरहानपुर | 24-सितम्बर-2016
जिला पंचायत साधारण सभा की बैठक 28 सितम्बर को दोपहर 2 बजे से जिला पंचायत कार्यालय के सभागृह में आयोजित की गई है। यह बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गायत्री राजाराम पाटीदार की अध्यक्षता में संपन्न होगी। बैठक में 14 जुलाई की गई कार्यवाही पर चर्चा होगी। वहीं ग्रामीण विकास विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षात्मक जायजा लिया जायेगा। बैठक में समग्र स्वच्छता अभियान, इंदिरा आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास, ग्राम पंचायत विकास योजना, स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग और शासन के 5 प्राथमिकता के कार्यो की समीक्षा की जायेगी। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बसंत कुर्रे ने बताया कि इसी प्रकार सामान्य प्रशासन समिति की बैठक भी 28 सितम्बर को दोपहर 3.30 बजे से होगी। इस दौरान वन विभाग में संचालित योजनाओं की समीक्षा होगी। साथ ही बैठक में सचिवों के स्थानांतरण, सचिवों के रिक्त पदों की भर्ती एवं जिला पंचायत में रिक्त पदों की पूर्ति पर चर्चा होगी। 
जिले के 70 गांवों में पोषण प्रबंधन हेतु आयोजित होंगे डे-केयर शिविर 

बुरहानपुर | 24-सितम्बर-2016
राज्य शासन द्वारा विशेष अभियान चलाकर कम वजन एवं अतिकम वजन के बच्चों के प्रबंधन हेतु कार्यवाही करने के निर्देश जिला कलेक्टर को दिये गये है। आयुक्त एकीकृत बाल विकास सेवा मध्य प्रदेश ने 24 सितम्बर को आयोजित वीडियो कान्फ्रेंसिंग में अटल बाल मिशन अंतर्गत ऐसे क्षेत्र जहां कम वजन एवं अतिकम वजन के बच्चों की संख्या अधिक है के आंगनवाड़ी केन्द्रों में डे-केयर शिविर लगाने के निर्देश दिये है। 
   जिला कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने इस संबंध में पूर्व में ही कार्यवाही करते हुए जिले में स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग को स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के निर्देश दिये थे तथा गंभीर बच्चों को पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती की कार्यवाही प्रचलित है। शेष बच्चों के पोषण प्रबंधन हेतु परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षकों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कलेक्टोरेट सभागृह में शनिवार को किया गया। कार्यशाला में कार्यक्रम अधिकारी अब्दुल गफ्फार खान ने 12 दिवसीय डे-केयर शिविर के आयोजन के संबंध में कार्ययोजना से अवगत कराते हुए रविवार को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश परियोजना अधिकारियों को दिये। समन्वयक सुश्री विनीता नागन पुरिया ने प्रतिभागियों को कम वजन एवं अतिकम वजन के बच्चों के पोषण प्रबंधन हेतु विशेष पोषण आहार बनाने का प्रशिक्षण दिया।
फोटो निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन 1 अक्टूबर को 
 
बुरहानपुर | 24-सितम्बर-2016
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्य प्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार जिले में फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2017 के अंतर्गत नामावलियों का प्रारंभिक प्रकाशन एक अक्टूबर 2016 को सभी मतदान केन्द्रों पर किया जायेगा। आयोग के निर्देशानुसार नामावलियों का प्रारंभिक प्रकाशन समारोह पूर्वक किया जाना है। संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एम.एल.आर्य ने अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बुरहानपुर को निर्देशित किया है कि समारोह स्थल पर प्रारंभिक प्रकाशन के दौरान मतदान केन्द्र क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं 18 व 19 वर्ष के नवीन महिला मतदाताओं और निःशक्त मतदाताओं को अनिर्वाय रूप से आमंत्रित करना सुनिश्चित करें। कार्यक्रम समाप्ति पश्चात प्रत्येक मतदान केन्द्र के फोटोग्राफ जिला निर्वाचन कार्यालय में आवश्यक रूप से प्रस्तुत करें।

बुरहानपुर | 22-सितम्बर-2016

कमिश्नर श्री दुबे ने छात्रावास, आश्रम व आंगनवाड़ी केन्द्र का किया निरीक्षण 
 
बुरहानपुर | 22-सितम्बर-2016
संभागायुक्त इंदौर संभाग श्री संजय दुबे ने गुरूवार को बुरहानपुर जिले के खकनार विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर वहां संचालित आंगनवाड़ी केन्द्र, छात्रावास, आश्रम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी केन्द्र झिरी में बच्चों के पोषण आहार की जांच की तथा बच्चों के लिए आंगनवाड़ी में उपलब्ध दवाईयां एवं टोनिक की उपलब्धता देखी। कमिश्नर श्री दुबे ने आंगनवाड़ी में बच्चों की कम उपस्थिति पर नाराजगी प्रकट की। उल्लेखनीय है कि झिरी की आंगनवाड़ी में 60 बच्चों के नाम दर्ज है, जिनमें से मात्र 22 बच्चे उपस्थित थे। उन्होंने जिला महिला बाल विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि बच्चों की उपस्थिति बढ़ायें। उन्होंने कहा कि कुपोषित बच्चों की उपस्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाये क्योंकि यदि कुपोषित बच्चों को आंगनवाड़ी में नियमित रूप से पोष्टिक आहार दिया जाये तो उन्हें पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती करने की आवश्यकता ही नही होगी। इस दौरान कलेक्टर श्री दीपक सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सिंह कुशवाह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बसंत कुर्रे, एसडीएम श्री सपकाले व तहसीलदार श्री मुकेश काशिव सहित विभिन्न जिला अधिकारी मौजूद थे।
कन्या आश्रम चांदनी व भातखेड़ा का किया दौरा, बच्चों से कराये सवाल
    कमिश्नर श्री दुबे ने आदिवासी कन्या आश्रम चांदनी का औचक निरीक्षण कर वहां बच्चों से गणित के भिन्न के सवाल कराये, जिन्हें कुछ ही बच्चें कर पाये, जिस पर उन्होंने नाराजगी प्रकट की तथा कक्षा अध्यापक व विकासखण्ड समन्वयक से भी सवाल कराये, जिनके सही जवाब वे भी नही दे पाये। उन्होंने उपस्थित छात्राओं से चर्चा कर भोजन, गणवेश, व अन्य सुविधाओं की जानकारी ली।
    कमिश्नर श्री दुबे ने आवासीय कन्या शिक्षा परिसर भातखेड़ा का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां अध्ययनरत छात्राओं से पूछताछ कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली, कुछ छात्राओं ने छात्रावास अधीक्षक द्वारा छात्राओं से खाना बनवाने की शिकायत की तथा उनके पालको ने छात्राओं को गणवेश न दिये जाने के बारे में कमिश्नर श्री दुबे को बताया। उन्होंने अधीक्षक एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को सख्त हिदायत दी कि छात्राओं से किसी भी स्थिति में छात्रावास का खाना न बनवाया जाये, बल्कि इसके लिए नियुक्त कर्मचारियों से ही यह कार्य कराया जाये। श्री दुबे ने अधीक्षक को निर्देश दिए कि छात्राओं के लिए प्राप्त आवंटन तथा उसके व्यय की स्पष्ट जानकारी छात्राओं के पालकों को देते हुये पादर्षिता के साथ कार्य करें। उन्होंने छात्राओं से कहा कि छात्रावास में कोई भी शिकायत या परेशानी होने पर वे सीधे कलेक्टर या कमिश्नर को पत्र लिखकर जरूर शिकायत करें, जिस पर तत्काल कार्यवाही की जायेगी।
नेपानगर तहसील व लोकसेवा केन्द्र का किया निरीक्षण
    कमिश्नर श्री दुबे ने नेपानगर तहसील कार्यालय व एसडीएम कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण कर राजस्व अभिलेखो का परीक्षण किया तथा राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने एसडीएम व तहसीलदार को राजस्व प्रकरणों के समय सीमा में निराकरण की हिदायत दी। कमिश्नर श्री दुबे ने लोकसेवा केन्द्र का भी औचक निरीक्षण किया तथा केन्द्र के नवनिर्मित भवन में वर्षा के पानी के रिसाव को रोकने के लिए कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए। 
अवैध कोलोनाईजर्स के विरूद्ध सख्त दण्डात्मक कार्यवाही की जाये - कमिश्नर श्री दुबे 

बुरहानपुर | 22-सितम्बर-2016
संभागायुक्त इंदौर संभाग श्री संजय दुबे ने गुरूवार को बुरहानपुर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर शासन की प्रमुख योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में अवैध कॉलोनियों की रजिस्ट्री की शिकायत प्राप्त होने पर उन्होंने कलेक्टर एवं एसडीएम को निर्देश दिए कि अवैध कोलोनाइजर्स के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की कार्यवाही की जाये। साथ ही जिला पंजीयक को भी सख्त हिदायत दी कि यदि अवैध कॉलोनियों के मकानों व प्लाटो की फर्जी रजिस्ट्रीयों की कोई शिकायत प्राप्त होगी तो उनके विरूद्ध भी सख्त दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी तथा आवश्यकता अनुसार प्रकरण भी दर्ज कराया जायेगा अतः शासन के निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुये वे रजिस्ट्री की कार्यवाही करें। बैठक में कलेक्टर श्री दीपक सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बसंत कुर्रे, वनमण्डलाधिकारी श्री कनेस, नगर निगम आयुक्त श्री एस.के. रेवाल सहित विभिन्न जिला अधिकारी मौजूद थे।
नगर उदय अभियान से पूर्व ही नागरिकों को पात्रता अनुसार दिलाये योजनाओं का लाभ   
    कमिश्नर श्री दुबे ने बैठक में नगर निगम आयुक्त एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी दिनों में नगर उदय से भारत उदय अभियान प्रारंभ होने जा रहा है।  इस अभियान के तहत प्रत्येक नागरिक को उसकी पात्रता के आधार पर योजनाओं का लाभ दिया जाना है। उन्होंने कहा कि अभियान का इंतजार न करते हुये अभी से ही यह सुनिश्चित किया जाये कि शहर के प्रत्येक नागरिक को उसकी पात्रता अनुसार योजना का लाभ दिलाया जाये। उन्हांेने सभी वार्डो में यह कार्य आज से ही प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
सीएम हेल्पलाईन में दर्ज शिकायतों का समय पर करें निराकरण
    कमिश्नर श्री दुबे ने बैठक में सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सीएम हेल्प लाईन में उनके विभाग से संबंधित दर्ज आवेदनों का प्रतिदिन अवलोकन करें तथा उनका अपने स्तर पर ही निराकरण करें। लेवल 3 एवं 4 पर शिकायत जाने पर संबंधित लेवल 1 अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। बैठक में दी गई जानकारी के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी के अधीन दर्ज 95 में से 67 शिकायते लेवल 4 पर दर्ज थी, जिस पर कमिश्नर श्री दुबे ने नाराजगी प्रकट की।
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क के महाप्रबंधक की अनुपस्थिति पर नाराजगी प्रकट की
    बैठक में कमिश्नर श्री दुबे जब मुख्यमंत्री जी की घोषणाओं पर क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे थे तो प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क की जानकारी कमिश्नर श्री दुबे ने ली। बैठक में महाप्रबंधक के अनुपस्थित रहने पर उन्होंने सख्त नाराजगी प्रकट की तथा उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए।
मनरेगा के निर्माण कार्यो में गति लाये तथा मजदूरों को समय पर दें मजदूरी
    बैठक में कमिश्नर श्री दुबे ने रोजगार गारंटी योजना के तहत सभी गांवों में निर्माण कार्य चालू रखने के निर्देश दिए ताकि रोजगार के अभाव में ग्रामीणों को गांव से पलायन न करना पड़े। उन्होंने कहा कि मजदूरों को उनकी मजदूरी यथाशीघ्र भुगतान कराने की व्यवस्था की जाये। बैठक में वर्ष 2009-10 के कुछ कार्य भी अधूरे पाये जाने पर उन्होंने नाराजगी प्रकट की तथा निर्देश दिए कि निर्माण कार्यो को यथाशीघ्र पूर्ण करायें।
किशोरी बालिकाओं के पोषण पर विशेष ध्यान दें तथा आंगनवाड़ी में बच्चों की उपस्थिति बढ़ायें
    कमिश्नर श्री दुबे ने बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि आंगनवाड़ी केन्द्रों का अधिकाधिक निरीक्षण करें तथा बच्चों की अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी में बच्चें नियमित रूप से आयेंगे तो उन्हें पोषण आहार भी नियमित रूप से मिलेगा और उनके पोषण का स्तर नही गिरेगा। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी में नियमित उपस्थिति से बच्चों को पोषण पुनर्वास केन्द्र में भेजने की जरूरत नही पड़ेगी। कमिश्नर श्री दुबे ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि प्रत्येक एएनएम स्तर पर टीकाकरण की विस्तार से समीक्षा करें तथा सुनिश्चित करें कि टीकाकरण शत् प्रतिशत हो। कोई भी बच्चा, किशोरी बालिका या गर्भवती महिला टीकाकरण न छूटे।
आधार सीडिंग शत् प्रतिशत करें अन्यथा वेतन रूकेगा
    कमिश्नर श्री दुबे ने बैठक में जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, मुख्य नगर पालिका अधिकारियों व पंचायत सचिवों के लिए निर्देश दिए कि आधार सीडिंग का कार्य शत प्रतिशत करें अन्यथा यह कार्य अधूरा होने पर अक्टूबर माह में वेतन रोका जायेगा। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति के मामले में भी सभी प्राचार्य अपने अपने विद्यार्थियों के खाते आधार नम्बर से जुड़वायें, ऐसा न करने वाले प्राचार्यो का वेतन रोकने की कार्यवाही करने के निर्देश भी उन्होंने कलेक्टर श्री दीपक सिंह को दिए।
मलेरिया, डेंगू व चिकुनगुनिया के लार्वा सर्वे के कार्य में गति लायें
    कमिश्नर श्री दुबे ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि वे शहरीय व ग्रामीण क्षेत्र में लार्वा सर्वे का कार्य शीघ्रता से पूर्ण करायें। घर घर जाकर यह सर्वे किया जाये कि जिन घरों में लार्वा पाया जाये उनके गृह स्वामियों पर अर्थदण्ड किया जाये।
पशुपालन मंत्री श्री आर्य 24 सितम्बर को बुरहानपुर आयेंगे 

बुरहानपुर | 22-सितम्बर-2016
मध्यप्रदेश शासन के पशुपालन एवं मत्स्यपालन विभाग मंत्री श्री अंतर सिंह आर्य 24 सितम्बर को बुरहानपुर आयेंगे तथा ग्राम अम्बा एवं बदनापुर में आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल होंगे। 
   निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पशुपालन मंत्री श्री आर्य 24 सितम्बर को प्रातः 9 बजे सेंधवा जिला बड़वानी से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे ग्राम अम्बा पहुँचकर किसान सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद पशुपालन मंत्री श्री आर्य दोपहर 1:30 बजे ग्राम अम्बा से प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे ग्राम बदनापुर में आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल होंगे तथा अपरान्ह 4 बजे ग्राम बदनापुर से सेंधवा के लिए रवाना होंगे।
जिले में जारी मौसम में 746.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज 

बुरहानपुर | 22-सितम्बर-2016
जिले में जारी मौसम में अभी तक 746.1 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। पिछले 24 घंटो के दौरान बुरहानपुर तहसील में 5 मि.मी.वर्षा, नेपानगर में 22 मि.मी. एवं खकनार में 40 मि.मी. वर्षा मॉपी गई है। प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख श्री खुमानसिंह चौहान ने बताया कि अभी तक बुरहानपुर में 665.2 मि.मी, नेपानगर 853 मि.मी. और खकनार में 720 मि.मी. वर्षा ऑकी गई है। जबकि गत वर्ष इसकी तुलना में बुरहानपुर में 749.5 मि.मी., नेपानगर में 831 मि.मी. और खकनार में 535.3 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी।

बुरहानपुर | 21-सितम्बर-2016

संभागायुक्त श्री दुबे आज विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करेगें 
 
बुरहानपुर | 21-सितम्बर-2016
इंदौर संभागायुक्त श्री संजय दुबे आज जिले के प्रवास पर रहेगें। वे कलेक्ट्रेट सभागृह में प्रातः 9 बजे समीक्षा बैठक लेगें। इस अवसर पर कलेक्टर श्री दीपक सिंह सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहेगें। बैठक में श्री दुबे प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, उजाला योजना, मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा की समीक्षा, स्वच्छ भारत मिशन समीक्षा, सीएम हेल्पलाइन, राजस्व प्रकरणों की समीक्षा, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा करेगें। इसके बाद श्री दुबे खकनार व नेपानगर क्षेत्र का भ्रमण कर निर्माण कार्यो का निरीक्षण करेगें। 
कलेक्टर की अध्यक्षता में महिला बाल विकास, स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग की संयुक्त बैठक संपन्न 
एनआरसी में भर्ती होने योग्य बच्चें को अवश्य भर्ती करायें - कलेक्टर श्री दीपक सिंह, कलेक्टर ने बैठक में स्वास्थ्य विभाग को दिये निर्देश, बेहतर कार्य करने वाले होगे सम्मानित लापरवाही बरतने पर होगी कार्यवाही 
बुरहानपुर | 21-सितम्बर-2016
बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागृह में स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास तथा आयुष विभाग की संयुक्त बैठक कलेक्टर दीपक सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि आयोजित शिविरों में यदि डॉक्टर द्वारा बच्चें को एनआरसी में भर्ती के लिये कहा जाता है तो हर हॉल में बच्चें को एनआरसी में भर्ती कराकर उसका बेहतर उपचार करवाना सुनिश्चित करें। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अब्दुल गफ्फार खान, महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्री रतनसिंह गुंडिया, प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश नंदनी, प्रभारी सिविल सर्जन श्री गट्टानी, समस्त कार्यक्रम अधिकारी, विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी, सेक्टर मेडिकल ऑफिसर, बाल विकास परियोजना अधिकारी, डीपीएम, बीपीएम, सुपरवाइजर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। 
टीकाकरण शत-प्रतिशत कराये
    कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने प्रधानमंत्री मातृत्व अभियान, माँ कार्यक्रम, परिवार नियोजन कार्यक्रम की गहनता से समीक्षा करते हुए प्रत्येक डिलेवरी पाइन्ट की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश देते हुए कहा कि डिलेवरी पाइन्ट के कवरेज क्षेत्र में जितने प्रसव हुए है उनकी समीक्षा करते हुए घर पर हुए प्रसवों की वस्तु स्थिति से अवगत कराये। टीकाकरण की समीक्षा करे हुए उन्होनें कहा कि टीकाकरण हर हालत में शत-प्रतिशत होना चाहिए। इसमें कोताही बरतने वालों पर तत्काल अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाये। कलेक्टर ने बैठक में बाल हृदय रोगियों एवं अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चों के चिन्हांकन हेतु विशेष अभियान चलाने हेतु  स्वास्थ्य, महिला एवं आयुष विभाग को पांच दिवस में कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। साथ ही परियोजना नियोजन कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए दिसम्बर माह तक शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करें।
    महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होनें सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को मुख्यालय पर अनिवार्य रूप से निवास करने के निर्देश देते हुए कहा कि नवीन स्वीकृत आंगनवाड़ी केन्द्रों को तत्काल प्रारंभ कराये तथा भर्ती प्रक्रिया एक माह पूर्ण करें। लाड़ली लक्ष्मी योजना की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने दोनो जिला अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन भी परियोजना अधिकारियों और पर्यवेक्षकों का प्रदर्शन जिले के औसत से कम है। उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के प्रस्ताव प्रस्तुत करे।
सीएम हेल्पलाइन पोर्टल लाग इन नहीं करने वाले अधिकारियों को शोकाज जारी करें - कलेक्टर श्री दीपक सिंह 
समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने दिये संबंधित अधिकारी को निर्देश 
बुरहानपुर | 21-सितम्बर-2016
सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त होने वाली शिकायतों की मॉनीटरिंग जिला स्तर पर की जा रही है। इसी कड़ी में सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर 31 अगस्त की स्थिति में लॉग-इन नहीं करने वाले अधिकारियों को कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये। यह निर्देश कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागृह में आयोजित समय सीमा बैठक में संबंधित अधिकारी को दिये। उन्होनें कहा कि सभी अधिकारी प्रतिदिन सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की मानीटरिंग करें तथा उक्त शिकायतों का प्रभावी रूप से लेवल-1 और लेवल-2 पर ही संतोषजनक निराकरण कर ले। राज्य शिक्षा केन्द्र के बीआरसी श्री खेडे़कर द्वारा 30 जनवरी 2016 के बाद से सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर लॉग-इन नहीं करने पर कलेक्टर ने अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये। साथ ही कलेक्टर ने लेबल-3 पर पहुंचने वाली शिकायतों का विश्लेषण करते हुए 8 अधिकारियों जिनके द्वारा उनके स्तर (एल-1/एल-2) पर शिकायत प्राप्त होने पर कोई कार्यवाही नहीं करने के कारण शोकाज जारी करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने समय सीमा बैठक में जाति प्रमाण पत्रों की समीक्षा करते हुए कहा कि एक सप्ताह में स्कूली बच्चों के आवेदन लोक सेवा केन्द्र में प्रस्तुत करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारियों को दिये। सर्व कार्यालय प्रमुखों की बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पेंशन प्रकरण, खाद्यान्न पात्रता पर्ची, समय सीमा, जनसुनवाई और पीजीआर प्रकरणों की समीक्षा की। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री बसंत कुर्रे, संयुक्त कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे। 
अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना ऑनलाइन आवेदन संबंधी जानकारी 
 
बुरहानपुर | 21-सितम्बर-2016
भारत सरकार अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार अल्पसंख्यक प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट कम मिन्स सभी अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना के तहत विद्यार्थियों के 50 हजार रूपये से कम के ऑनलाइन छात्रवृत्ति प्रकरणों में समस्त छात्रवृत्ति संबंधित विद्यार्थियों के दस्तावेजों को पोर्टल पर अपलोड नहीं किया जायेगा। इस दस्तावेजों को संस्था स्तर पर रखा जायेगा तथा इससे अधिक के प्रकरणों को विद्यार्थियों द्वारा सभी संबंधित दस्तावेजों को पोर्टल पर अपलोड किया जाये। सहायक संचालक के.एल.निगम ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक विद्यार्थी का 12 अंको का आधार नंबर होना आवश्यक है। जिसकी विद्यार्थी के एकल बैंक खाते से सीडिंग संस्था के प्रमुख द्वारा सुनिश्चित की जायेगी। यदि विद्यार्थी के आधार नंबर नही है तो आधार पंजीयन हेतु संबंधित संस्थाओं द्वारा कैम्प आयोजित कर विद्यार्थियों के आधार नंबर पंजीयन कराये। पोर्टल पर आधार पंजीयन क्रमांक विद्यार्थियों द्वारा भरा जायें। जिसका 12 अंको का आधार नंबर भारत सरकार द्वारा सीधे यूआईडीएआई से प्राप्त कर पोर्टल पर अपलोड किया जायेगा। 

बुरहानपुर | 20-सितम्बर-2016

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आज 

बुरहानपुर | 20-सितम्बर-2016
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आज दोपहर 3 बजे कलेक्टोरेट सभागृह में कलेक्टर श्री दीपक सिंह की अध्यक्षता में आयोजित होगी। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त समीक्षा की जायेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सिविल सर्जन, समस्त कार्यक्रम अधिकारी, विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी, सेक्टर मेडिकल ऑफिसर, डीपीएम, बीपीएम, सुपरवाइजर सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर जानकारी लेकर बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिये है। 
नवजात बालक के जैविक माता-पिता 10 दिवस में अपने साक्ष्य प्रस्तुत करें 
 
बुरहानपुर | 20-सितम्बर-2016
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खकनार से एस.एन.सी.यू बुरहानपुर में एक नवजात शिशु (बालक) लावारिस अवस्था में 13 सितम्बर को मिला है। उक्त बालक के जैविक माता-पिता 10 दिवस के अंदर कलेक्टोरेट कार्यालय स्थित बाल कल्याण समिति के कार्यालय में उपस्थित होकर बालक के जैविक माता-पिता होने का प्रमाण प्रस्तुत करें। अन्यथा बालक को दत्तक ग्रहण हेतु विधिक रूप से स्वतंत्र घोषित किया जायेगा तथा बालक की दत्तक ग्रहण कार्यवाही की जायेगी।
  
निर्वाचक नामावलियों में नाम जोड़ने हेतु शिविरों का आयोजन 22 तक 

बुरहानपुर | 20-सितम्बर-2016
निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षक 2017 के तहत 18 वर्ष की आयु वाले छात्र-छात्राओं के नाम उनके निवास स्थान क्षेत्र की मतदाता सूचियों में सम्मिलित करने हेतु शिविर लगाये जा रहे है। यह जानकारी संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एम.एल.आर्य ने दी। उन्होनें बताया कि इसके लिये जिले में संचालित महाविद्यालयों/औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में विशेष कैम्प 22 सितम्बर तक लगाये जायेगें। इसके लिये दल का गठन किया गया है। दल अपने-अपने संस्थानों में निर्धारित तिथि में शिविर का आयोजन कर विद्यार्थी जिन्होनें 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है या 1 जनवरी 2017 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर लेगें उनके निर्धारित प्रारूप-6 में आवेदन पत्र प्राप्त कर संबंधित मतदान केन्द्र की निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित करायेगें। इसके अलावा संस्था में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारी अथवा उनके परिजनों के नाम भी निर्वाचक नामावली में सम्मिलित नहीं है, अथवा मतदाता फोटो पहचान पत्र या नामावलियों में उल्लेखीत विवरणों में संशोधन करवाना चाहते है या रंगीन इपिक कार्ड प्राप्त करना चाहते है उनके भी निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्राप्त किये जायेगें। संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पालन प्रतिवेदन प्रस्तत करें।
फोटो निर्वाचक नामावली संबंधी निर्देश जारी 

बुरहानपुर | 20-सितम्बर-2016
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्य प्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2017 के आधार पर फोटो निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2017 का कार्यक्रम प्राप्त हुआ है। संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एम.एल.आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 180 के संपूर्ण मतदान केन्द्रों पर 1 जनवरी 2017 के आधार पर बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा दावे-आपत्तियां प्राप्त किये जायेगें। उन्होनें कहा कि निर्वाचक नामावलियों का मतदान केन्द्रवार प्रारंभिक प्रकाशन 1 अक्टूबर 2016 एवं अंतिम प्रकाशन 10 जनवरी 2017 को किया जाना है। श्री आर्य ने अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को निर्देशित किया है कि संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के सुचारू क्रियान्वयन हेतु आयोग के निर्देशानुसार संपूर्ण कार्यवाहियां समय सीमा में पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होनें कहा है कि बीएलओ एवं सुपरवाइजर की नियुक्ति कर प्रशिक्षण देकर आयोग के दिशा-निर्देशों से अवगत करायें।
जिले में जारी मौसम में 711.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज 

बुरहानपुर | 20-सितम्बर-2016
जिले में जारी मौसम में अभी तक 711.3 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। पिछले 24 घंटो के दौरान बुरहानपुर तहसील में 11.2 मि.मी.वर्षा, नेपानगर में 2 मि.मी. एवं खकनार में 35 मि.मी. वर्षा मॉपी गई है। प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख श्री खुमानसिंह चौहान ने बताया कि अभी तक बुरहानपुर में 652.2 मि.मी, नेपानगर 822 मि.मी. और खकनार में 660 मि.मी. वर्षा ऑकी गई है। जबकि गत वर्ष इसकी तुलना में बुरहानपुर में 749.5 मि.मी., नेपानगर में 831 मि.मी. और खकनार में 535.3 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी।

बुरहानपुर | 19-सितम्बर-2016

नेपानगर जनसंवाद कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री श्री जैन ने सुनी ग्रामीणों की समस्याऐं 
निराकरण करने के संबंधित अधिकारियों को दिये निर्देश 
बुरहानपुर | 19-सितम्बर-2016
सोमवार को नेपानगर में मध्यप्रदेश शासन के ऊर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री पारस चन्द्र जैन की उपस्थिति में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर उन्होनें जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिये। सर्वप्रथम उन्होनें कन्याओं का पूजन कर लाड़ली लक्ष्मी के प्रमाण पत्र वितरित कियें। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत महिला हितग्राहियों को गैस कनेक्शन व गैस चूल्हे वितरित भी किये। जनसंवाद कार्यक्रम में कलेक्टर श्री दीपक सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सिंह कुशवाह, महापौर श्री अनिल भोंसले, नगर पालिका परिषद नेपानगर की अध्यक्ष श्रीमती मधु चौहान, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बसंत कुर्रे, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री विजय गुप्ता सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण मौजूद थे।
   प्रभारी मंत्री श्री जैन ने जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की सिंचाई क्षमता पूर्व 8 लाख हेक्टेयर थी, जो अब बढ़कर 36 लाख हेक्टेयर हो गई है। जिसे बढ़ाकर कुछ ही वर्षो में 50 लाख हेक्टेयर वर्ग करने का लक्ष्य रखा गया है। किसानों को प्रेरित करके उनके खेतों में बलराम तालाब भी बनाये गये है। जिससे प्रदेश में सिंचाई का रकबा बढे़गा इससे किसानों की आर्थिक स्थिति ओर भी बेहतर होगी। उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर आर्थिक रूप से संपन्न लोगों ने गैस सब्सिडी छोड़ी है। इस कारण ग्रामीण पात्र महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना अंतर्गत गैस कनेक्शन दिये जा रहे है। उन्होनें कहा कि प्रदेश में सड़को एवं बिजली की स्थिति बहुत खराब थी। प्रदेश सरकार ने बिजली का उत्पादन बढ़ाकर प्रदेश को बिजली कटोती से मुक्ति दिलाई है। उन्होनें कहा कि शासन द्वारा विभिन्न योजनाऐं संचालित की जा रही है। जिसका उद्देश्य सभी पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करना है। सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर समाज के सबसे पिछडे़ एवं गरीब वर्ग के व्यक्ति के कल्याण हेतु कार्य कर रही है। श्री जैन ने कहा कि जिन किसानों को सोयाबीन फसल क्षति का मुआवजा अभी तक नही प्राप्त हुआ है उन्हें प्रभारी मंत्री श्री जैन ने 8 दिवस में कार्यवाही कर मुआवजा दिलाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। नागरिको ने प्रभारी मंत्री श्री जैन को पात्रता पर्ची की समस्या बताई। इस दौरान श्री जैन ने जिला खाद्य अधिकारी को तीन दिवस शिविर आयोजित कर नागरिकों को पात्रता पर्ची उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
प्रभारी मंत्री श्री जैन ने हितग्राहियों को दी सहायता
   नेपानगर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्री पारस जैन ने ग्रामीणों को आवासीय भूमि के पट्टे वितरित किये। साथ ही स्कूली बच्चों को साइकिल भेंट की। जनसंवाद कार्यक्रम में उर्जा मंत्री एवं प्रभारी मंत्री श्री पारसचन्द्र जैन ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजनान्तर्गत लक्ष्मीबाई, मनाबाई, यमुनाबाई, गीरजा बाई, सोना रतन, बनीबाई, गंगाबाई एवं अन्य हितग्राहियों को गैस कनेक्शन भी वितरित किये।

JANSAMPARK NEWS 18-9-16

खकनार के जनसंवाद कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्री जैन ने ग्रामीणों को वितरित की सहायता 
बुरहानपुर | 18-सितम्बर-2016
मध्यप्रदेश शासन के ऊर्जा मंत्री श्री पारस जैन ने खकनार के सामुदायिक भवन में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी तथा उनका मौके पर ही अधिकारियों के माध्यम से निराकरण करवाया। इस दौरान उन्होंने उज्जवला योजना के अंतर्गत महिला हितग्राहियों को गैस कनेक्शन व गैस चूल्हे वितरित किये। कार्यक्रम में महापौर बुरहानपुर श्री अनिल भोंसले, कलेक्टर श्री दीपक सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सिंह कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री राजाराम पाटीदार, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री विजय गुप्ता एवं जनपद अध्यक्ष श्रीमती निर्मला बाई सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण मौजूद थे।
    प्रभारी मंत्री श्री जैन ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार पंडित दिनदयाल उपाध्याय के आदर्षो पर चलकर समाज के सबसे पिछडे़ एवं गरीब वर्ग के व्यक्ति के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। उन्होनें कहा कि प्रदेश की सिंचाई क्षमता 10 वर्ष पूर्व 8 लाख हेक्टेयर थी, जो कि अब बढ़कर 36 लाख हेक्टेयर हो गई है। जिसे बढ़ाकर कुछ ही वर्षो में 50 लाख हेक्टेयर वर्ग करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि 12 वर्ष पूर्व तक प्रदेश में सड़को एवं बिजली की स्थिति बहुत खराब थी। प्रदेश सरकार ने बिजली का उत्पादन बढ़ाकर प्रदेश को बिजली कटोती से मुक्ति दिलाई है। उन्होंने कहा कि किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर कृषि ऋण उपलब्ध कराया जाता है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आया है। नेपानगर खकनार क्षेत्र के जिन किसानों को सोयाबीन फसल क्षति का मुआवजा अभी तक नही मिल सका है उन्हें प्रभारी मंत्री श्री जैन ने 1 सप्ताह में मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए।
    भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गुप्ता अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से देश में सबसे अधिक कृषि विकास दर मध्यप्रदेश की होने के कारण लगातार 4 वर्ष तक प्रदेश को कृषि कर्मण आवार्ड मिल चुका है। उन्होंने कहा कि पहले मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य कहा जाता था लेकिन मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में हुये प्रयासों से मध्यप्रदेश अब विकसित प्रदेशों की श्रेणी में गिना जाने लगा है।
इन्हें दी गई सहायता
     जनसंवाद कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्री पारस जैन ने विभिन्न ग्रामीणों को आवासीय भूमि के पट्टे वितरित किये, इनमें संतोष, तेजराम, सुरेश, किशोरीलाल, धनोरा बाई, किशोर, अर्जून, मनोज, व शांतिलाल शामिल है। प्रभारी मंत्री श्री जैन ने लाड़ली लक्ष्मी योजना संबधी प्रमाण पत्र जिन बालिकाओं को वितरित किए उनमें कृतिका, जिनत, राजश्री, व आशिया शामिल है। कार्यक्रम में श्रीमती पानू बाई, सालिनी नामदेव, रेणू बाई, एवं प्रहलाद को सामाजिक सुरक्षा पेंशन संबंधी स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये। इसके अलावा पशुपालन विभाग द्वारा 80 प्रतिशत अनुदान पर कड़कनाथ मुर्गी के चुजे श्री कैलाश, रतीलाल व अशोक को प्रदान किये गये। श्रीमती जनाबाई उर्फू सोहन लाल को कृषि विभाग द्वारा जलकुप खनन के लिए 25-25 हजार रूपये के अनुदान के चेक भी प्रभारी मंत्री श्री जैन ने वितरित किये। जिन महिलाओं को गैस चूल्हे वितरित किये गये उनमें श्रीमती हसनूर, तरवी, संगीता यादव, सुनिता पांगे, सोमकली बाई, मीरा बाई व सागर बाई, शामिल है।
ग्रामीणों की सेवा के साथ अपनी शिक्षा निरंतर जारी रखें -महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती चिटनीस 
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम शुभारंभ 
बुरहानपुर | 18-सितम्बर-2016
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस ने रविवार को मराठा मंगल भवन में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के तहत बेचलर ऑफ सोशल वर्क पाठ्यक्रम प्रथम एवं द्वितीय वर्ष का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होनें कहा कि इस पाठ्यक्रम से कोई भी व्यक्ति अपने गांव में निवास करते हुए तथा लोगों की सेवा करते हुए अपनी शिक्षा निरंतर जारी रख सकता है तथा ग्रामीणो को शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाते हुए बेचलर ऑफ सोशल वर्क की डिग्री प्राप्त कर सकता है। श्रीमती चिटनीस ने पाठ्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस पाठ्यक्रम में प्रथम वर्ष उतीर्ण करने पर सर्टिफिकेट या प्रमाण पत्र, द्वितीय वर्ष उत्तीर्ण होने पर डिप्लोमा तथा तृतीय वर्ष उतीर्ण होने पर स्नातक की डिग्री प्राप्त होगी। कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने कहा कि जो व्यक्ति समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत है उन्हें इस पाठ्यक्रम के माध्यम से ओर अधिक क्षमतावान बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री किशोर पाटील, उपाध्यक्ष श्री महाजन, जिला पंचायत सदस्य श्री कैलाश यावतकर, अध्यक्ष नगर परिषद शाहपुर श्रीमती शोभाबाई लाण्डे सहित अन्य जनप्रतिनिधी एवं अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। 
नावरा में जनसंवाद एवं समस्या समाधान कार्यक्रम संपन्न 
श्री जैन ने नावरा में विभिन्न विकास कार्यो का किया भूमिपूजन, जनसंवाद कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्री जैन ने स्कूली बच्चों को वितरित की साईकिल एवं ग्रामीण महिलाओं को गैस कनेक्शन 
बुरहानपुर | 18-सितम्बर-2016
मध्यप्रदेश शासन के ऊर्जा मंत्री श्री पारस जैन ने नावरा में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी तथा उनका निराकरण मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिये। कार्यक्रम की शुरूआत में श्री जैन ने कन्याओं का पूजन कर लाड़ली लक्ष्मी के प्रमाण पत्र वितरित करते हुए विकास कार्यो का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत महिला हितग्राहियों को गैस कनेक्शन व गैस चूल्हे वितरित भी किये। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री दीपक सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सिंह कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री राजाराम पाटीदार, जिला पंचायत सीईओ श्री बसंत कुर्रे, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री विजय गुप्ता एवं जनपद अध्यक्ष श्रीमती निर्मला बाई प्रकाश जावरकर सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण मौजूद थे। 
    इस अवसर पर मंत्री श्री जैन ने नावरा में 45 लाख रूपये की लागत से बनने वाले मुख्यमंत्री हाट बाजार, 14.85 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले ग्राम पंचायत भवन तथा 2.58 लाख की लागत से बनने वाली व्यायाम शाला का भूमिपूजन किया। बुरहानपुर के प्रभारी मंत्री श्री जैन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा अंत्योदय के सिद्धांत के आधार पर समाज के सबसे पिछडे़ एवं गरीब वर्ग के व्यक्ति के कल्याण हेतु कार्य किया जा रहा है। श्री जैन ने कहा कि प्रदेश की सिंचाई क्षमता में उल्लेखनीय बढोतरी हुई जिससे किसानों की आय में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बिजली का उत्पादन बढ़ाकर राज्य को बिजली कटोती से मुक्ति दिलाई है। उन्होनें कहा कि क्षेत्र के जिन किसानों को सोयाबीन फसल क्षति का मुआवजा अभी तक नही मिल सका है उन्हें प्रभारी मंत्री श्री जैन ने मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए।
जनसंवाद कार्यक्रम में दी ग्रामीणों को सहायता
     जनसंवाद कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्री पारस जैन ने विभिन्न ग्रामीणों को आवासीय भूमि के पट्टे वितरित किये। साथ ही स्कूली बच्चों शीतल, अजय, विकास, राहुल, नरेश सहित अन्य बच्चों को साइकिल भेंट की। उन्होनें प्रधानमंत्री उज्जवला योजनान्तर्गत श्रीमती लता संजु, जीजाबाई, शन्नोबाई सहित अन्य हितग्राहियों को गैस कनेक्शन वितरित किये।

बुरहानपुर | 17-सितम्बर-2016

उर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जैन आज आयेगें 

बुरहानपुर | 17-सितम्बर-2016
प्रदेश के उर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री पारस चन्द्र जैन 18 एवं 19 सितम्बर को जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे 17 सितम्बर को 5 बजे पंजाब मेल से भोपाल से प्रस्थान कर रात्रि 10.30 बजे बुरहानपुर पहुंचेंगे। मंत्री श्री जैन 18 सितम्बर को प्रातः 9 बजे विश्राम गृह में जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों से भेंट करेंगे। इसके उपरांत प्रातः 10 बजे बुरहानपुर से प्रस्थान कर 11 बजे खकनार पहुंचेंगे। यहां पर वे जनसंवाद एवं समस्या समाधान शिविर में शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे उर्जा मंत्री श्री जैन ग्राम नावरा में आयोजित जनसंवाद एवं समस्या समाधान शिविर में हिस्सा लेंगे। 18 सितम्बर को रात्रि विश्राम वे नेपानगर सर्किट हाउस में करेंगे। 
   19 सितम्बर को उर्जा मंत्री श्री पारस चन्द्र जैन प्रातः 9 बजे सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से भेंट करेंगे। 11 बजे नेपानगर में जनसंवाद एवं समस्या समाधान शिविर, दोपहर 3 बजे बोरीबुजुर्ग (धुलकोट) में जनसंवाद एवं समस्या समाधान शिविर में उर्जा मंत्री श्री पारसचन्द्र जैन शामिल होंगे। इसके उपरांत मंत्री श्री जैन रात्रि 8.50 पर मंगला एक्सप्रेस द्वारा बुरहानपुर से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।
जिले में जारी मौसम में 693.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज 

बुरहानपुर | 17-सितम्बर-2016
जिले में जारी मौसम में अभी तक 693.7 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। पिछले 24 घंटो के दौरान बुरहानपुर तहसील में 29 मि.मी.वर्षा, नेपानगर में 68 मि.मी. एवं खकनार में 10 मि.मी. वर्षा मॉपी गई है। प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख श्री खुमानसिंह चौहान ने बताया कि अभी तक बुरहानपुर में 640.2 मि.मी, नेपानगर 816 मि.मी. और खकनार में 625 मि.मी. वर्षा ऑकी गई है। जबकि गत वर्ष इसकी तुलना में बुरहानपुर में 666.9 मि.मी., नेपानगर में 771 मि.मी. और खकनार में 480.3 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी।
पोषण पुनर्वास केन्द्र की क्षमता बढ़ाकर उनका अधिकतम उपयोग करें 
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती चिटनीस, स्वास्थ्य व महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक संपन्न 
बुरहानपुर | 17-सितम्बर-2016
प्रदेश सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस की अध्यक्षता में स्वास्थ्य, आयुष तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक संपन्न हुई। बैठक में श्रीमती चिटनीस ने स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति राज्य की औसत स्थिति से कम है इसलिए माताओं को गर्भावस्था से स्तनपान एवं शिशु पोषण के संबंध में निरंतर जानकारी दी जाये। उन्होनें जिले में व्याप्त एनीमिया को विस्तृत कार्ययोजना बनाकर समाप्त करने तथा दवाई के रूप में फेरस सल्फेट के स्थान पर विटामीन सी युक्त फेरस एस्कार्बिरिन का प्रदाय करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिये। जिससे शरीर में आयरन का अवशोषण तीव्र गति से हो सकें महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस ने ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस आयोजन की समीक्षा करते हुए टीकाकरण कलस्टर के स्थान पर प्रत्येक आंगनवाड़ी केन्द्र पर करने के निर्देश देते हुए कहा कि टीकाकरण का कार्य 12 बजे से प्रारंभ किया जाये ताकि आंगनवाड़ी केन्द्र में आने वाले बच्चें नाश्ता व भोजन समय पर प्राप्त कर सकें। 
एन.आर.सी केन्द्रों की समीक्षा
   स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक में श्रीमती चिटनीस ने एनआरसी केन्द्रों की समीक्षा करते हुए कहा कि खकनार और नेपानगर में पलंग बढ़ाने तथा एनआरसी केन्द्रों की क्षमता का शत-प्रतिशत उपयोग करने के निर्देश देते हुए कहा कि दोनो विभाग के बीच मैदानी अमले में समन्वय की कमी है। उन्होनें निर्देशित किया कि प्रत्येक माह संबंधित एसडीएम की अध्यक्षता में समन्वय बैठक आयोजित की जाये तथा दोनो विभागों के अधिकारी संयुक्त रूप से भ्रमण कर विभागीय गतिविधियों की मॉनीटरिंग करें। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती चिटनिस ने बताया कि जिले की किशोरी बालिकाओं को एनीमिया से मुक्त करने का लक्ष्य निर्घारित किया गया है। इसके लिए हर गाँव में रजिस्टर में किशोरियों के हीमोग्लोबिन का स्तर दर्ज किये जाये। सभी सरकारी स्कूलों में किशोरी बालिकाओं को आयरन और कृमिनाशक गोलियाँ देने के निर्देश दिये।
   बैठक में कलेक्टर श्री दीपक सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री बसंत कुर्रे, नगर निगम अध्यक्ष श्री मनोज तारवाला, जनपद अध्यक्ष श्री किशोर पाटील, अपर संचालक एकीकृत बाल विकास श्री आर.पी.रमणवाल, स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक डॉ.शरद पंडित महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्री रतनसिंह गुंडिया, प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.दुर्गेश नन्दनी सहित स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के मैदानी अमले के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
सार्वजनिक स्थलों पर बनाये आँचल कक्ष
   महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री श्रीमती चिटनिस ने बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री खान को निर्देश दिये कि जिले के सभी सार्वजनिक स्थलों पर यह व्यवस्था सुनिश्चित की जाये कि माताओं को अपने छोटे बच्चों को दूध पिलाने के लिये एक अलग स्थान चिन्हित किया जाये एवं उन स्थानों के बाहर आँचल कक्ष का बोर्ड लगवाया जाये ताकि महिलाओं को यह मालूम हो कि उन्हें बच्चों को स्तनपान कराने के लिये स्थान उपलब्ध रहे। साथ ही उन्होनें स्पष्ट रूप से इन कक्षों में पुरूष प्रवेश निषेध अंकित कराने तथा पुलिस विभाग से समन्वय कर आंचल कक्ष का दुरूपयोग रोकने के निर्देश दिये।
पोषण आहार में सुरजने की फली का महत्व ग्रामीणों को बतायें
   महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री श्रीमती चिटनिस ने बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देश दिये कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आंगनवाड़ी केन्द्रों, स्कूलों एवं अन्य शासकीय संस्थाओं के परिसर में तथा वहां आसपास रहने वाले परिवारों को सुरजने व फलदार पौधें वन, उद्यानिकी एवं कृषि विभाग की मदद से दिलवाकर रोपण करायें। उन्होनें सुरजना का महत्व बताते हुए कहा कि इसकी पत्ती एवं फली कुपोषण से मुक्ति के लिये वरदान है, इसकी मदद से नाम मात्र की लागत से गरीब से गरीब परिवार के बच्चों एवं महिलाओं को कुपोषण से मुक्त किया जा सकता है। श्रीमती चिटनिस ने बताया कि सुरजने की फली दही से नौ गुना प्रोटीन एवं गाजर से चार गुना विटामिन ए, पालक से 25 गुना आयरन पाया जाता है। उन्होनें कहा कि कुपोषण का गरीबी से कोई संबंध नही है आवश्यकता केवल खानपान के तरीके बदलने की है। इस हेतु उन्होनें जिला कार्यक्रम अधिकारी को पोषण परिचर्चा आयोजित करने के निर्देश दिये।

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...