| 22 अक्टूबर को शाही किले में सांस्कृतिक कार्यक्रम और फूड फेस्टिवल का आयोजन होगा साथ ही इतिहास जानने के लिये लगाई जायेगी फोटो प्रदर्शनी |
| कार्यक्रम में परिवार सहित उपस्थित होने हेतु कलेक्टर ने जिलेवासियों से किया आव्हान |
| बुरहानपुर | 20-अक्तूबर-2017 |
राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में ‘‘पर्यटन पर्व‘‘ के तहत शाही किला परिसर में 22 अक्टूबर को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, शाही किले में 22 अक्टूबर को शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम व फूड फेस्टिवल और फोटो प्रदर्शनी लगाई जायेंगी। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य पर्यटन के प्रति आमजन में जागरूकता लाना हैं। कलेक्टर ने कार्यक्रम में समस्त जिलेवासियों को परिवार सहित आमंत्रित किया हैं।
बैठक लेकर अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश
पर्यटन पर्व के तहत स्कूली विद्यार्थियों में इतिहास के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से स्कूलों में बुरहानपुर के इतिहास पर क्वीज प्रतियोगिता आयोजित की जायेंगी और प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन विजेताओं को एक नवम्बर को मुख्य कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जायेगा। स्कूलों में पर्यटन पर आधारित फिल्मों के प्रसारण के लिए कलेक्टर श्री सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित भी किया हैं। साथ ही हेरिटेज वॉक भी आयोजित होगी। इसकी तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने किला परिसर में अधिकारियों की बैठक ली। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम स्थल का अवलोकन भी किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिये।
तांगा, फ्लैक्स, बैनर व पोस्टर लगाकर प्रचार-प्रसार करें
कलेक्टर ने बैठक में नगर निगम के अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, लाईट व साउन्ड एवं पेयजल की बेहतर व्यवस्था करें। साथ ही परिसर को साफ-सुथरा रखने के लिये डस्टबिन भी रखवाना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के बारे में लोगों की जानकारी देने के उद्देश्य से तांगों, फ्लैक्स, बैनर व पोस्टरों के माध्यम से प्रचार-प्रसार करें। यह बैनर सार्वजनिक स्थलों पर प्रदर्षित करें। कलेक्टर ने पुरातत्व विभाग को निर्देश दिये कि पुरातत्व से संबंधित प्रदर्शनी लगायें, ताकि कार्यक्रम में आने वाले आमजन को ऐतिहासिक स्थलों के बारे में जानकारी मिल सकें। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सौरभ सिंह, महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्री सुभाष जैन, डीपीसी श्री अशोक शर्मा, श्री प्राणवीर सिसोदिया, श्री हौशंग हवलदार, श्री नयन कापड़िया, नेपानगर जागृति कला केन्द्र के संचालक श्री मुकेश दरबार व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। |
Saturday, 21 October 2017
JANSAMPARK NEWS 20-10-17
Thursday, 19 October 2017
JANSAMPARK NEWS 17-10-17
राष्ट्रीय एकता दिवस 31 अक्टूबर को मनाया जायेगा शा.कन्या शाला से ‘‘रन फॉर युनिटी‘‘ दौड़ का आयोजन होगा बुरहानपुर | 17-अक्तूबर-2017
भारत सरकार के निर्देशानुसार आगामी 31 अक्टूबर को स्व. सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्मतिथि को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जायेंगा। वहीं 31 अक्टूबर को स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि को राष्ट्रीय संकल्प दिवस मनाया जायेगा।
कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिये है कि अपने-अपने कार्यालय में 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलायी जायें। इसके अलावा 31 अक्टूबर को प्रातः 7.30 बजे ‘‘रन फॉर यूनिटी‘‘ दौड़ का आयोजन किया जा रहा हैं। यह दौड़ सावित्री बाई फूले शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से प्रारंभ होकर पांडुमल चौराहा, राजपुरा से बस स्टैण्ड होते हुए नेहरू स्टेडियम तक किया जायेगा। कलेक्टर ने सर्व कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया है कि, अपने-अपने अधीनस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों को ‘‘रन फॉर युनिटी दौड़ में सहभागिता करवाना सुनिश्चित करें।
| अब पूरक परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र 18 अक्टूबर तक भरें जायेंगे | ||||||||
| बुरहानपुर | 17-अक्तूबर-2017 | ||||||||
मण्डल द्वारा संचालित प्रारंभिक शिक्षा पत्रोपाधि पाठ्यक्रम (D.El.Ed) प्रथम/द्वितीय वर्ष (द्वितीय अवसर) पूरक परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने हेतु शासन द्वारा 15 अक्टूबर तक निर्धारित की थी। छात्र हित को ध्यान में रखते हुए इसकी तिथि बढ़ाते हुए 18 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन किये जा सकते हैं।
|
JANSAMPARK NEWS 16-10-17
| भावांतर भुगतान योजना किसानों हेतु सुरक्षा कवच के समान - मंत्री श्रीमती चिटनिस |
| बुरहानपुर | 16-अक्तूबर-2017 |
भावांतर भुगतान योजना किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई हैं। यह योजना किसानों के लिए सुरक्षा कवच के समान हैं। इस योजना का लाभ वे किसान ही ले सकेंगे, जिनका भावांतर भुगतान पोर्टल पर ऑनलाईन पंजीयन हुआ हैं। यह बात प्रदेश सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने सोमवार को रेणुका माता रोड स्थित बुरहानपुर कृषि उपज मंडी में भावांतर भुगतान योजना के शुभारंभ अवसर पर कही। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान का सागर से लाईव संबोधन भी प्रसारित किया गया।
एक हजार किलोमीटर के लिए सोलर फेंसिंग योजना का प्रस्ताव तैयार कर भेजे
कार्यक्रम में मंत्री श्रीमती चिटनिस ने किसानों को समेकीत योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुरहानपुर जिले के किसान इन्ट्रीग्रेडेट फार्मिंग सिस्टम की ओर आना चाहते हैं। किसानों से आव्हान किया कि हम जो खेती बाड़ी, पशुपालन, मधुमक्खी पालन और मछली पालन सभी को मिलाकर करेंगे तो शासन द्वारा किसानों को अनुदान में 1 लाख 50 हजार रूपए से लेकर 2 लाख रूपए तक का अनुदान दिया जाएगा। उन्होंने कृषि विभाग एवं वन विभाग को 1 हजार किलोमीटर की सोलर फेंसिंग का प्रस्ताव तैयार कर भोपाल भेजने के निर्देश दिए हैं। इसकी शीघ्रता से स्वीकृति दिलवाई जाएगी, जिससे कि बुरहानपुर जिले में सोलर फेंसिंग योजना का क्रियान्वयन प्रारंभ हो सकेगा।
मंत्री ने किसानों को बताया पानी का महत्व
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्रीमती चिटनिस ने कहा कि, आने वाले समय में दलहन और तिलहन लगाने में खेती का रकबा बढे़गा। जिले में सिंचाई का रकबा बढ़ा हैं। किसानों को पानी रोकने के लिए अपने खेतों में खेतकुंड बनाने होंगे तथा पानी रोकने के लिए हमें बोरी बंधान के कार्य भी करने होंगे। जिले में अब तक 47 तालाब और 13 बैराजों का निर्माण किया गया है।
बुरहानपुर में मसालों की फसलों की बहुत संभावनाऐं हैं
मंत्री श्रीमती चिटनिस ने कहा कि, जिले में किसानों द्वारा 150 एकड़ में लहसुन, की खेती करके पहली बार जीरा और अजवाइन 100 एकड़ में लगाई जा रही है। बुरहानपुर में मसालों की फसलों की बहुत संभावनाऐं हैं। उन्होंने किसानों को सलाह देते हुए कहा कि, प्याज की खेती करने से अच्छा लहसुन की खेती करना है। इसका मूल्य भी किसानों को अच्छा मिलेगा। किसान अपने खेतों में लाख की खेती भी कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अंतरवर्तीय फसल लगाने के लिए आव्हान किया। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि किसान केले के साथ तरबुज की खेती कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त केले के साथ लहसुन, केले के साथ गेंदा, चने के साथ सौंफ की खेती की जा सकती हैं। इन सभी को इन्टरक्रापिंग करने से किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी होगी। किसान चना, मसूर, मटर, सरसो, अलसी, लहसून, सौंफ आदि फसले लगाकर अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। इन फसलों को कम पानी (एक या दो) की आवश्यकता होती हैं। साथ ही कम पानी का उपयोग करते हुए भी अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है। बुरहानपुर में 17 केला रायपेनिंग चेंबर की स्थापना हुई हैं। इन रायपेंनिंग चेंबर से केले को पकाने में मदद मिलती हैं।
नवंबर माह में महिलाओं के लिए होगा कृषक सम्मेलन
मंत्री श्रीमती चिटनिस ने कहा कि, शासन की योजनाओं की जानकारी महिलाओं को भी दी जाना चाहिए, क्योंकि खेती में अधिकतर कार्य महिलाएं करती है। केन्द्र सरकार की मंशा है कि, जितना भी कृषि का अनुदान हैं, उसका 30 प्रतिशत महिलाओं को मिलना चाहिए। उन्होंने नवम्बर माह में महिला कृषक सम्मेलन का आयोजन करने की बात कही। इस सम्मेलन में महिलाओं को कृषि से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि खेती पर निर्भर केवल किसान नहीं बल्कि हम सभी खेती पर निर्भर हैं। क्योंकि जो अन्न खाता है वह खेती पर ही तो निर्भर हैं।
बुरहानपुर जिला महिला कृषक सशक्तिकरण योजना में शामिल
मंत्री श्रीमती चिटनिस ने कार्यक्रम में किसानों को खुशी की बात बताते हुए कहा कि, बुरहानपुर जिले को महिला कृषक सशक्तिकरण योजना में शामिल कर लिया गया है। वहीं बुरहानपुर जिले को प्रधानमंत्री मा. नरेन्द्र मोदी जी के हनी मिशन सम्मिलित कर लिया गया हैं। बहुत जल्द ही बुरहानपुर में खादी आयोग के अध्यक्ष आएंगे और हनी मिशन का शुभारंभ करेंगे। साथ ही एक-एक हितग्राही को 5-5 डिब्बें खादी आयोग द्वारा दिए जाएंगे। एक डिब्बे की कीमत 10 हजार रूपए है, तो 5 डब्बों की कुल कीमत 50 हजार रूपए होंगी। इसके साथ ही उन्हें निःशुल्क प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए बुरहानपुर जिले के लिए खुशी की बात यह है कि, भावसा मध्यम सिंचाई योजना के टेंडर अगले 1 से 2 महीने में कर दिए जाएंगे।
किसानों को भावांतर भुगतान के विक्रय प्रमाण पत्र किए वितरित
भावांतर भुगतान योजना के भव्य शुभारंभ अवसर पर मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने किसानों को विक्रय प्रमाण-पत्रों का वितरण किया। उन्होंने ग्राम दर्यापुर निवासी रविन्द्र चुन्नीलाल और परमानंद रामकिशन को प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने किसानों को इसके लिए बधाई भी दी। साथ ही कहा कि अपनी फसल का विक्रय मंडी में ही करें।कलेक्टर दीपक सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, भावांतर भुगतान योजना का लाभ लेने के लिए किसान को मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए। किसान को अपनी उपज को मंडी में विक्रय करना होगा। उन्होंने उपस्थित किसानों को भावांतर भुगतान योजना की विस्तृत रूप से जानकारी दी। कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी के अधिकारियों और कर्मचारियों को मंडी की व्यवस्था अभी से सुधार करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि मंडी में ऐसी व्यवस्था की जाए कि, किसान को अपनी उपज विक्रय करने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो। मंडी में तोलकाटा चालू स्थिति में रहे, साफ-सफाई, पेयजल, किसानों को रूकने की व्यवस्था सहित अन्य बुनियादी सुविधाऐं देना सुनिश्चित करें। कृषि मंडी सचिव रामवीर किरार ने कार्यक्रम का पालन प्रतिवेदन का वाचन किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में भावान्तर भुगतान योजना के तहत 13 हजार 100 किसानों का भावान्तर पोर्टल पर ऑनलाईन पंजीयन किया जा चुका हैं। इसके अलावा ऑफलाईन आवेदन भी प्राप्त हुए हैं। किसानों के पंजीयन के लिए 9 केन्द्र बनाए गए थे। इसके अलावा ग्राम सभा का आयोजन करके भी किसानों के पंजीयन हेतु आवेदन प्राप्त किए गए।
स्टॉल लगाकर दी योजनाओं की जानकारी
कलेक्टर के निर्देशानुसार विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से स्टॉल लगाए गए। स्टॉलों पर फ्लैक्स, बैनर लगाने के साथ प्रचार-प्रसार संबंधी जानकारी के लिए प्रचार सामग्री का वितरण किया गया, ताकि यहां पर आने वाले किसानों एवं नागरिकों को शासन की योजनाओं की जानकारी आसानी से मिल सकें। इस अवसर पर नेपानगर विधायक सुश्री मंजू दादू, कलेक्टर दीपकसिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष गायत्री पाटीदार, पावरलूम फेडरेशन अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटील, जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष मनोज तारवाला, जनपद पंचायत अध्यक्ष किशोर पाटील, कृषि स्थाई समिति अध्यक्ष गुलचंदसिंह बर्ने, कृषि मंडी अध्यक्ष रमकीबाई दवलसिंह वास्कले सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में जिले किसान व अधिकारीगण उपस्थित रहे। |
JANSAMPARK NEWS 15-10-17
JANSAMPARK NEWS 14-10-17
| कलेक्टर और महापौर ने सिंधी बस्ती में झाडू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश | ||||||||||||
| घर-घर जाकर लोगों को आंगन और आसपास साफ-सफाई रखने की दी समझाईश | ||||||||||||
| बुरहानपुर | 14-अक्तूबर-2017 | ||||||||||||
स्वच्छ भारत मिशन के तहत कलेक्टर श्री दीपक सिंह और महापौर श्री अनिल भोंसले ने शनिवार को सिंधीबस्ती वार्ड का अवलोकन किया। इसके अलावा उन्होंने सिंधीबस्ती सब्जी मण्डी का निरीक्षण किया। उन्होंने सब्जी विक्रेताओं, किराना दुकान संचालकों, होटल संचालकों सहित अन्य लोगों को कचरा डालने के लिये डस्टबिन रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जैसा आप अपना घर स्वच्छ रखते है, वैसा ही आंगन और आसपास भी स्वच्छता रखें।
घर-घर जाकर दिया स्वच्छता का संदेश
कलेक्टर ने घर-घर जाकर साफ-सफाई रखने का जागरूकता संदेश दिया। उन्होंने कहा कि, हम खुद भी साफ-सफाई कर सकते हैं, ये एक अच्छी आदत है और स्वस्थ रहने का सबसे अच्छा तरीका हैं, क्योंकि बहुत सी बीमारियां गंदगी के कारण होती हैं। साफ-सफाई को अपने दिनचर्या में जोड़ना बहुत ही आसान है बस हमें दृढ़ संकल्प लेने की आवश्यकता है। कलेक्टर एवं महापौर ने लोगों को समझाईश देते हुए कहा कि अपने-अपने घरों में दो डस्टबिन रखें, एक किचन में और दूसरा बाहर बरादें में रखें। किचन वाले डस्टबिन में गीला कचरा जैसें अनुपयोगी सब्जियां, फल, फूल व अन्य सामग्री डाले तथा दूसरे डस्टबिन में सूखा कचरा डाले जैसें-कागज और अनुपयोगी सामग्री रखें। जब आपके मोहल्ले में कचरा वाहन आये, डस्टबिन में रखा कचरा वाहन में व्यवस्थित रूप से डाले, जिससे अपना घर तो साफ-सुथरा रहेगा ही और घर आंगन भी स्वच्छ रहेगा। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त श्री पवन कुमार सिंह, वार्ड पार्षद श्री लख्मीचंद कोटवानी व पार्षद श्री विनोद पाटील सहित नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
|
Saturday, 14 October 2017
JANSAMPARK NEWS 12-10-17
| कलेक्टर श्री सिंह ने की 15 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत | ||||||||||||||||
| बुरहानपुर | 12-अक्तूबर-2017 | ||||||||||||||||
कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने 15 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की हैं। गत दिनों नागझिरी निवासी दानिस बक्ष की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। यह आर्थिक सहायता उनके निकटतम वारीस को दी जायेंगी।
|
JANSAMPARK NEWS 13-10-17
| प्रतिभा पर्व के तहत कलेक्टर ने स्कूली विद्यार्थियों से किये सवाल - जवाब | ||||||||
| ग्राम लोनी की स्कूल में पहुंचकर विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर जांचा | ||||||||
| बुरहानपुर | 13-अक्तूबर-2017 | ||||||||
जिले में प्रतिभा पर्व का आयोजन 6 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक किया जायेगा। इसका उद्देश्य कक्षा 9 वी से 12 वी तक के विद्यार्थियों की शैक्षणिक स्तर की जांच करना हैं। प्रतिभा पर्व कार्यक्रम के तहत कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने ग्राम लोनी की हाईस्कूल में पहुंचकर शैक्षणिक सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने सर्वप्रथम कक्षा 12 वी में स्कूली छात्र-छात्राओं से इतिहास, राजनीति शास्त्र सहित अन्य विषयों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यार्थियों से सवाल भी पूछें। वहीं उन्होंने कक्षा 10 वी में विद्यार्थियों से सामजिक विज्ञान, गणित, विज्ञान, रसायन विषय सहित अन्य विषयों के बारे जानकारी ली। कलेक्टर ने कक्षा 10 वी में बच्चों से बोर्ड पर गणित विषय के भाग के सवाल करवायें। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में पढ़ाई का बहुत महत्व हैं। इसलिये खूब मन लगाकर पढ़ाई करें तथा अपने माता-पिता का नाम रोशन करें।
कक्षाओं की व्यवस्था और शैक्षणिक स्तर जांचने के बाद कलेक्टर ने शिक्षकों और जनशिक्षकों को आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिये। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि, शिक्षा का स्तर सुधारें तथा अपने निर्धारित प्रिरियडों के अलावा और भी प्रिरियड लेने के निर्देश दिये। इस अवसर पर उनके साथ जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.एल.उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
|
Subscribe to:
Posts (Atom)
JANSAMPARK NEWS 30-08-18
dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...
-
जिला जनसंपर्क बुरहानपुर द्वारा प्रस्तुत हैं अनिल गोयल की बेटी के महत्व का सन्देशा देते ख़त ,,,,,,,,,,,,,,,,,,, जिला जनसंपर्क अधिकारी बुर...
-
नये ब्लॉग में आपका स्वागत हें.इस ब्लॉग का उद्येश्य समस्त जिले वासियों को प्रदेश सरकार की महत्वकांशी एवं जन हितेषी योजनाओ की जानकारी उपलब्ध ...
-
जिले में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं को दी कार्यक्रमों में सभी नागरिक...




