खकनार जनपद पंचायत सभागृह में मध्य प्रदेश जनअभियान परिषद् के विस्तार कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक व सहचर्चा का आयोजन किया गया। इस मौके पर राज्य योजना आयोग भोपाल के सलाहकार श्री पी.सी.बालस्कर ने जिले में संचालित विभागीय गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान करते हुये कहा कि, हर क्षेत्र में नंबर-1 पर रहने का प्रयास करें। हमेशा सकारात्मक सोच के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि, सबसे पहले शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जायें। श्री बालस्कर ने मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के तहत अध्ययनरत सामजिक कार्यकर्ताओं एवं विस्तार कार्यकर्ताओं की समीक्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया। नेपानगर विधायक सुश्री मंजू दादू ने जानकारी देते हुए बताया कि गत दिनों ‘‘संकल्प से सिद्धी‘‘ कार्यक्रम में सी.एम.सी.एल.डी.पी.के विस्तार कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। विस्तार कार्यकर्ताओं को आवंटित पंचायतों में कर्मकार मण्डल के सर्वे के साथ ही स्वच्छता अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं।
जिला समन्वयक श्री महेन्द्रपाल सिंह भाटी ने जिले में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा की जा रही गतिविधियों व कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। इस अवसर पर जिला योजना अधिकारी श्रीमती किस्मत साहनी, कार्यपालन यंत्री जलसंसाधन, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग तथा विकासखण्ड समन्वयक श्री शिवशंकर शर्मा सहित सी.एम.सी.एल.डी.पी. के विद्यार्थी उपस्थित थे।
| पर्यटन पर्व अंतर्गत हेरीटेज वॉक में 15 स्कूलों के 170 विद्यार्थियों ने बुरहानपुर का इतिहास जाना |
| 3 रूट पर ऐतिहासिक स्मारकों के साथ-साथ धार्मिक स्थलों का किया अवलोकन |
| बुरहानपुर | 26-अक्तूबर-2017
|
राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रदेश सहित जिले में भी पर्यटन पर्व मनाया जा रहा हैं। इसके अंतर्गत शाही किले में हेरीटेज वॉक का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों को पर्यटन के प्रति जागरूकता लाना हैं। इसी तारतम्य आज गुरूवार को प्रातः हेरीटेज वॉक आयोजित की गई। इसमें जिले की शासकीय, अर्द्धशासकीय और अशासकीय शैक्षणिक संस्थाओं के कुल 170 विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर बुरहानपुर के इतिहास की जानकारी प्राप्त की। आज हेरीटेज वॉक के लिये कुल 3 रूट निर्धारित किये गये थे। जिसमें पहले रूट पर दरगाह-ए-हकीमी, दौलत खा लोदी का मकबरा और गुरूद्वारा शामिल हैं। वही दूसरे रूट पर पहलवान शाह का मकबरा, बेगम सूजा का मगबरा को सम्मिलित किया गया। इसी प्रकार तीसरे रूट पर रेणुका माता मंदिर, राजा जयसिंह की छत्री और बारादरी को शामिल किया गया। इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों को वर्षा तायडे़, प्रमीला सगरे और राजेश साल्वे ने गाईड किया। गुरूद्वारे में विद्यार्थियों ने गुरू ग्रंथ साहिब को करीब से छूकर देखा। इस अवसर पर गुरूद्वारे में सभी विद्यार्थियों ने भोजन प्रसादी प्राप्त की। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी आर.एल.उपाध्याय, प्राणवीर सिसोदिया, शैली कीर व कमरूद्दीन फलक सहित स्कूली विद्यार्थी उपस्थित थे।
स्कूलों में क्वीज प्रतियोगिता का हुआ समापन
पर्यटन पर्व के अंतर्गत 23 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका आज विधिवत समापन किया गया। इस अवसर पर सुभाष स्कूल, नेहरू मांटेसरी, सावित्रीबाई फुले कन्या शाला और मेक्रोविजन स्कूल के विद्यार्थियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से डॉ.हौशंग हवलदार, शालीकराम चौधरी, एन.एम.पटले, एन.के.जांगडे़ द्वारा बुरहानपुर दर्शन आधारित चित्रों को दिखाकर उनके बारे में जानकारी दी। जिसके बाद उपस्थित सभी विद्यार्थियों की मौखिक प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें 10-10 विद्यार्थियों का चयन किया गया तथा इसमें से पुनः द्वितीय चरण में 5-5 विद्यार्थियों का चयन किया गया। इन सभी विद्यार्थियों की गुरूवार को पुरूषार्थी स्कूल में प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके माध्यम से प्रथम, द्वितीय व तृतीय विद्यार्थियों का चयन किया गया। प्रतियोगिता में मेक्रोविजन स्कूल से प्रथम स्थान युवराज सिंह, द्वितीय स्थान नेहरू मांटेसरी स्कूल से रूबीना सुरूरी और तृतीय स्थान सावित्री बाई फुले से शानिया नाज ने प्राप्त किया। इन सभी को नेहरू स्टेडियम में आयोजित 1 नवम्बर को स्थापना दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जायेगा। क्वीज प्रतियोगिता के अवसर पर प्राचार्य प्राणवीर सिसोदिया, एम.के.पटले, नंदकिशोर जांगडे, शालीकराम चौधरी और कमरूद्दीन फलक उपस्थित रहे।
| लोक कल्याण शिविर 28 अक्टूबर को नेपानागर में आयोजित होगा |
| शासकीय योजनाओं की जानकारी देने के निर्देश |
| बुरहानपुर | 26-अक्तूबर-2017
|
राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में विभिन्न स्थानों पर लोक कल्याण शिविरों का आयोजन किया जाना हैं। प्रभारी कलेक्टर श्री रोमानुस टोप्पों ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविरों का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की शिकायतों व समस्याओं का त्वरित सकारात्मक समाधान किया जाना हैं। साथ ही उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर पात्रता के आधार पर योजनाओं से लाभान्वित किया जा सकें। इसी तारतम्य में 28 अक्टूबर 2017 को प्रातः 11 बजे खकनार विकासखण्ड के तहत नेपानगर हॉयर सेकेण्डरी स्कूल प्रांगण में लोक कल्याण शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं।
उन्होंने सर्व कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिये है कि, शिविर में प्राप्त शिकायतों का विधिवत पंजीयन किया जायें तथा उसे यथासंभव उसी दिन निराकृत किया जायें। इसके अलावा जो शिकायतें व समस्याऐं लंबित रहेगी उनका निराकरण आगामी शिविर के पूर्व करवाना सुनिश्चित करें तथा संबंधित आवेदक को इसकी सूचना दी जायें। प्रभारी कलेक्टर ने जनपद पंचायत खकनार के सीईओ को निर्देश दिये है कि ऐसी शिकायतों व समस्याओं का पंजी निर्धारण करेंगे। शिविर के प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नेपानगर श्री काशीराम बडोले होंगे। उक्त शिविर में सभी विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य हैं। उन्होंने निर्देशित किया है कि उक्त शिविर का प्रचार-प्रसार खकनार विकासखण्ड के सभी ग्राम पंचायतों में किया जायें। सभी सरपंचों का दायित्व यह होगा कि वे अपनी-अपनी पंचायत के सूचना पटल पर उक्त शिविर की सूचना प्रदर्शित करें तथा इसकी मुनादी भी जायें। शिविर में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करें। लोक कल्याण शिविर में विभागों में संचालित शासकीय योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से प्रदर्शनी स्टॉल लगाना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्वास्थ्य एवं पशुपालन विभाग को स्वास्थ्य परीक्षण षिविर आयोजित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होनें कहा है कि स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ टीकाकरण, पोलियों ड्रॉप गर्भवती महिलाओं को आयरन की गोलिया आदि वितरण कार्य करें।
|
|
|
No comments:
Post a Comment