| पूरे जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया म.प्र. का 62 वां स्थापना दिवस |
| जिला स्तरीय कार्यक्रम में मंत्री श्रीमती चिटनिस ने किया ध्वजारोहण |
| बुरहानपुर | 01-नवम्बर-2017 |
मध्यप्रदेश राज्य का 62 वॉं स्थापना दिवस जिले में हर्षोल्लास एवं समारोह पूर्वक मनाया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम की मुख्य अतिथि तथा प्रदेश सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने नेहरू स्टेडियम पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया। कार्यक्रम में राष्ट्रगान और मध्यप्रदेश गान प्रस्तुत किया गया। मंत्री श्रीमती चिटनिस ने इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों को मध्य प्रदेश के निर्माण में भागीदारी करने का संकल्प दिलाया।
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम की प्रमुख झलकियां
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर स्कूली छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। जिसमें सावित्रीबाई फुले शासकीय कन्या शाला द्वारा आदिवासी नृत्य, सेवासदन उ.मा.विद्यालय द्वारा राजस्थानी नृत्य, नेपानगर जागृति कला केन्द्र द्वारा आदिवासी लोक नृत्य, गुरूकुल खड़कोद द्वारा योगाभ्यास और राहुल देवडे़ द्वारा कराटे प्रदर्शन किया गया। वहीं कार्यक्रम में ‘‘मध्य प्रदेश 2022‘‘ पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया।मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गायत्री पाटीदार, महापौर श्री अनिल भोंसले, कलेक्टर श्री दीपक सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज श्रीवास्तव, वनमण्डलाधिकारी श्री नाहरसिंह, अपर कलेक्टर श्री रोमानुस टोप्पों, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार सगर, संयुक्त कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य सहित जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिकगण और स्कूली छात्र/छात्राओं की गरिमामयी उपस्थित रही। कार्यक्रम के आयोजन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरस्कारों का वितरण किया जायेगा।
निःशुल्क सेवा जननी सुरक्षा वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया शुभारंभ
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने निःशुल्क सेवा जननी सुरक्षा के तहत 5 वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर शुभारंभ एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गायत्री पाटीदार, कलेक्टर श्री दीपक सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज श्रीवास्तव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और अधिकारी शामिल थे। |
Thursday, 2 November 2017
JANSAMPARK NEWS 1-11-17
JANSAMPARK NEWS 31-10-17
| ‘‘रन फॉर यूनिटी‘‘ दौड़ में मंत्री श्रीमती चिटनिस भी हुई शामिल |
| बुरहानपुर | 31-अक्तूबर-2017 |
राज्य शासन निर्देशानुसार जिलें में आज 31 अक्टूबर 2017 को राष्ट्रीय एकता/संकल्प एकता दिवस पर ‘‘रन फार युनिटी‘‘ दौड़ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस, पावरलूम फेडरेशन के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश्वर पाटील, कलेक्टर श्री दीपक सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज श्रीवास्तव, महापौर श्री अनिल भोंसले, नगर निगम अध्यक्ष श्री मनोज तारवाला, अपर कलेक्टर श्री रोमानुस टोप्पों, संयुक्त कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य, एसडीएम श्री सोहन कनाश, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी/कर्मचारी, स्कूली छात्र/छात्राओं ने दौड़ लगाई। यह दौड़ शहर के सभी वार्डो में आयोजित की गई। सभी विद्यार्थियों ने जय स्तंभ पर एकत्रित होकर नेहरू स्टेडियम तक दौड़ लगाई।
कार्यक्रम में मंत्री श्रीमती चिटनीस ने सभी आमजन नागरिकों व स्कूली छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, देश की एकता के लिये आज हम सभी ने एकता दौड़ लगाई। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल एक सामान्य परिवार के व्यक्ति थे। कलेक्टर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह दौड़ राष्ट्रीय एकता, सुख, समृद्धि और विकास को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की गई। साथ ही उन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला।
|
JANSAMPARK NEWS 30-10-17
| जिले में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं को दी कार्यक्रमों में सभी नागरिकों की सहभागिता के लिये किया आव्हान | ||||
| आज रन फॉर युनिटी दौड़ का आयोजन होगा | ||||
| बुरहानपुर | 30-अक्तूबर-2017 | ||||
जिलें में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देने के उद्देश्य कलेक्टोरेट सभागृह में जनप्रतिनिधियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि, जिले में 31 अक्टूबर 2017 को प्रातः शहर के सभी वार्डो से रन फॉर युनिटी दौड़ का आयोजन किया जा रहा हैं। इसके लिये प्रत्येक वार्ड में संबंधित स्कूल को दायित्व सौंपा गया हैं। इसमें जनप्रतिनिधि के रूप में वार्ड पार्षद एवं एक एनजीओ को भी शामिल किया गया हैं। जिसके बाद रन फॉर युनिटी दौड़ नेहरू स्टेडियम में पहुंचेगी। नेहरू स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
बैठक में कलेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि, 1 नवम्बर को मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर स्थानीय नेहरू स्टेडियम में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम, योगा और लोक नृत्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके अतिरिक्त 2 नवम्बर को महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जायेंगा, जिसमें केवल लड़कियों के लिये निबंध प्रतियोगिता, बेटमिंटन प्रतियोगिता, पेंटिंग होंगे। 3 नवम्बर को अर्थात तीसरे दिन युवाओं एवं कृषकों की भागीदारी से विभिन्न भारतीय खेलों की प्रदर्षनकारी एवं प्रतियोगितात्मक प्रस्तुतियां होगी।
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि, बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम के तहत नागरिकों में जागरूकता हेतु बेटियों के प्रति नकारात्मक मनोवृत्ति बदलने के लिये 3 नवम्बर 2017 विभिन्न स्थानों पर एक साथ हस्ताक्षर अभियान चलाया जायेंगा। यह हस्ताक्षर अभियान सार्वजनिक स्थानों, कृषि उपज मण्डी, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड, मिल, स्कूलों, काॅलेजों, आंगनवाड़ी केन्द्रों, प्रत्येक वार्डो, चिकित्सालयों, शासकीय कार्यालयों सहित आदि स्थानों पर चलाया जायेंगा। उक्त कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिये जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी, शासकीय अधिकारी व कर्मचारियों की सहभागिता रहेंगी। कलेक्टर ने समस्त जिलेवासियों को इन कार्यक्रमों में उपस्थित होकर सहयोग प्रदान करने का आव्हान किया हैं। इसके अलावा उन्होंने जिले के सभी शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों को इन कार्यक्रमों उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं। बैठक में महापौर श्री अनिल भोंसले, संयुक्त कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री महेन्द्र पालसिंह भाटी, जनप्रतिनिधिगण और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
|
Subscribe to:
Comments (Atom)
JANSAMPARK NEWS 30-08-18
dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...
-
जिला जनसंपर्क बुरहानपुर द्वारा प्रस्तुत हैं अनिल गोयल की बेटी के महत्व का सन्देशा देते ख़त ,,,,,,,,,,,,,,,,,,, जिला जनसंपर्क अधिकारी बुर...
-
नये ब्लॉग में आपका स्वागत हें.इस ब्लॉग का उद्येश्य समस्त जिले वासियों को प्रदेश सरकार की महत्वकांशी एवं जन हितेषी योजनाओ की जानकारी उपलब्ध ...
-
dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...
