Thursday 2 November 2017

JANSAMPARK NEWS 30-10-17

जिले में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं को दी कार्यक्रमों में सभी नागरिकों की सहभागिता के लिये किया आव्हान 
आज रन फॉर युनिटी दौड़ का आयोजन होगा 
बुरहानपुर | 30-अक्तूबर-2017
जिलें में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देने के उद्देश्य कलेक्टोरेट सभागृह में जनप्रतिनिधियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि, जिले में 31 अक्टूबर 2017 को प्रातः शहर के सभी वार्डो से रन फॉर युनिटी दौड़ का आयोजन किया जा रहा हैं। इसके लिये प्रत्येक वार्ड में संबंधित स्कूल को दायित्व सौंपा गया हैं। इसमें जनप्रतिनिधि के रूप में वार्ड पार्षद एवं एक एनजीओ को भी शामिल किया गया हैं। जिसके बाद रन फॉर युनिटी दौड़ नेहरू स्टेडियम में पहुंचेगी। नेहरू स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। 
   बैठक में कलेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि, 1 नवम्बर को मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर स्थानीय नेहरू स्टेडियम में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम, योगा और लोक नृत्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके अतिरिक्त 2 नवम्बर को महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जायेंगा, जिसमें केवल लड़कियों के लिये निबंध प्रतियोगिता, बेटमिंटन प्रतियोगिता, पेंटिंग होंगे। 3 नवम्बर को अर्थात तीसरे दिन युवाओं एवं कृषकों की भागीदारी से विभिन्न भारतीय खेलों की प्रदर्षनकारी एवं प्रतियोगितात्मक प्रस्तुतियां होगी।
   बैठक में कलेक्टर ने कहा कि, बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम के तहत नागरिकों में जागरूकता हेतु बेटियों के प्रति नकारात्मक मनोवृत्ति बदलने के लिये 3 नवम्बर 2017 विभिन्न स्थानों पर एक साथ हस्ताक्षर अभियान चलाया जायेंगा। यह हस्ताक्षर अभियान सार्वजनिक स्थानों, कृषि उपज मण्डी, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड, मिल, स्कूलों, काॅलेजों, आंगनवाड़ी केन्द्रों, प्रत्येक वार्डो, चिकित्सालयों, शासकीय कार्यालयों सहित आदि स्थानों पर चलाया जायेंगा। उक्त कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिये जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी, शासकीय अधिकारी व कर्मचारियों की सहभागिता रहेंगी। कलेक्टर ने समस्त जिलेवासियों को इन कार्यक्रमों में उपस्थित होकर सहयोग प्रदान करने का आव्हान किया हैं। इसके अलावा उन्होंने जिले के सभी शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों को इन कार्यक्रमों उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं। बैठक में महापौर श्री अनिल भोंसले, संयुक्त कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री महेन्द्र पालसिंह भाटी, जनप्रतिनिधिगण और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे। 
कलेक्टर की अध्यक्षता में प्रबंध कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित हुई 

बुरहानपुर | 30-अक्तूबर-2017
सोमवार को कलेक्टोरेट सभागृह में सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय की प्रबंध कार्यकारिणी समिति की बैठक कलेक्टर श्री दीपक सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने उत्कृष्ट विद्यालय के संबंध में समिति के सदस्यों से चर्चा की। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.एल.उपाध्याय को निर्देशित किया कि, नवीन भवन में कक्षाओं का संचालित करें। इसके अलावा संस्था में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की कार्यवाही शीघ्रता से प्रारंभ करना सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्टर ने सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय के पुराने जर्जर भवन की मरम्मत करने हेतु लोक निर्माण विभाग श्री सोनी को स्टीमेट तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी से कहा कि उत्कृष्ट विद्यालय हेतु  बेहतर व्यवस्था करें। बैठक में अपर कलेक्टर श्री रोमानुस टोप्पों, जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.एल.उपाध्याय, नगर निगम आयुक्त, पालकगण, वार्ड पार्षद, प्राचार्य श्री प्राणवीर सिसोदिया, प्राचार्य निरूपमा भरतिया, प्राचार्य पी.के.हुसैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...