Saturday 29 August 2015

JANSAMPARK NEWS 29-8-15

जिला जनसम्पर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
कलेक्टर ने ग्राम गुलई, डोईफोड़िया और खकनार का भ्रमण किया  
साथ ही प्राथमिक/सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में पहुंचकर गहनता से किया अवलोकन 
कार्य में लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों और कर्मचारियों पर की कार्यवाही 
बुरहानपुर/29 अगस्त/ कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने ग्राम गुलई, डोईफोड़िया और विकासखण्ड खकनार पहुंचकर प्राथमिक/सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया। साथ ही कार्य में लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों और कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही की। भ्रमण दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.एन.नायक, सीईओ जनपद पंचायत श्री आर.बी.एस.दण्डोतिया, तहसीलदार श्री अनिल सपकाले, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा कार्यपालन यंत्री श्री संजय सोलंकी, एसडीओ श्री महेन्द्रसिंह सोलंकी, डीपीएम रविन्द्रसिंह राजपूत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।  
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गुलई में व्यवस्था सुधार हेतु निर्देश:- कलेक्टर ने ग्राम गुलई पहुंचकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होनें केन्द्र में उपलब्ध रजिस्टरों की जांचकर इसें हमेशा अपडेट रखने अधिकारियों को निर्देशित भी किया। वही कलेक्टर ने लेबर रूम, भण्डार कक्ष, औषधी केन्द्र का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होनें वहा स्टॉप से प्रसुता, दवाई वितरण, मरीजों की संख्या संबंधी जानकारी प्राप्त की। रजिस्टर में मातृ-शिशु कार्ड नंबर की एन्ट्री अनिवार्य रूप से की जायें। ताकि प्रसुता सहायता देने में परेशानी का सामना ना करना पडे़। इस दौरान लेबर रूम में उपयोगी सामग्री को व्यवस्थित रूप से रखने निर्देशित किया। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केन्द्र में डॉ.स्वप्निल वैद्य को कार्य में लापरवाही बरतने कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने निर्देश दिये। सिंधखेड़ा में मुख्यमंत्री ग्रामीण हाटबाजार का अवलोकन किया। उन्होनें उपस्थित ग्रामीणों को अपने-अपने घरों में शौचालय बनाने और उसका उपयोग के लिये प्रेरित भी किया। कलेक्टर ने ग्राम को शौच मुक्त बनानें हेतु ग्रामीणों से अनुरोध किया। इंजिनियर इन्द्रजीत सिंह मोर्य को कहा सचिव से समन्वय कर सड़क किनारे पडे़ गोबर और कचरा भूमि चिन्हित कर उस पर फिकवायें। 
कार्य में लापरवाही बरतने वाले सुपरवाईजर पर निलंबन की कार्यवाही:- कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र डोईफोड़िया में बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वाले डॉ देवेन्द्र पुनवीवाला का एक माह वेतन रोकने एवं एस.सी.एन.जारी करने सीएमएचओं को निर्देश दिये। साथ ही सुपरवाईजर श्री रामप्रसाद कास्डेकर द्वारा कार्य में घोर लापरवाही बरतने पर निलंबित किया गया। स्वास्थ्य केन्द्र में ड्यूटी बोर्ड, डॉक्टर का नाम, मिलने का समय और दूरभाष नंबर संबंधित बोर्ड लगाना सुनिश्चित करें। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जायें। कलेक्टर को उपस्थित पंच ने बताया कि गांव में स्वास्थ्य कार्यकर्ता आती नही है। कलेक्टर ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का उपस्थिति रजिस्टर बनाने के निर्देश दिये। रजिस्टर में उपस्थिति और स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा कौनसे स्थान का भ्रमण किया जा रहा है। उसका उल्लेख अनिवार्य रूप से होना चाहिए। कलेक्टर ने खकनार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ओपीडी, भण्डार कक्ष, शिशु केयर, औषधी कक्ष, ओपीडी कक्ष, महिला वार्ड सहित अन्य कक्षों का गहनता से अवलोकन किया। उन्होनें मरीजों के परिजनों से अस्पताल को स्वच्छ रखने की समझाईश दी। पोषण पुनर्वाष केन्द्र का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने तहसील व जनपद कार्यालय तथा छात्रावास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होनें परिसर को साफ-सुथरा व उपयोगी सामग्री को व्यवस्थित रूप से रखने के निर्देश दिये। 
टीपः- फोटोग्राफ संलग्न क्रमांक 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7 है। 







--------
क्रमांक/99/751/2015                                                                सचिन/प्रशासन/फोटो   
समाचार
ग्राम सिरपुर, डोईफोड़िया व कारखेड़ा में कृषि विभाग द्वारा निरीक्षण 

बुरहानपुर/29 अगस्त/ जिले के ग्राम सिरपुर, डोईफोडिया, कारखेडा, में डायग्नोस्टिक टीम द्वारा भ्रमण किया गया। इस दौरान उप संचालक, कृषि एम.एस. देवके एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के कार्यक्रम समन्वयक (वैज्ञानिक) डॉ. अजितसिंह उपस्थित रहे। उन्होनें सोयाबीन फसल का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। सोयाबीन की फसल की पत्तियों का पिला पड़ना पाया गया। पिले पडने का मुख्य कारण यलोमौजेक है। जिसका प्रसार सफेद मक्खी (व्हाईट फ्लाई) है। यलोमौजेक विषेषकर सोयाबीन की किस्म जे.एस. 335 में पाया गया है। जिसकी बुवाई 25 से 30 जुन 2015 के बीच हुई है। रोग तीव्र होने की स्थिति में पत्तीयां पिली पड़ जाती है। बाद में पीले हिस्सांे पर गहरे भूरे रंग के धब्बे बन जाते हैं।  धीरे-धीरे पतियां झुलसी हुई प्रतित होती है। इस रोग को फैलाने वाली सफेद मक्खी के नियंत्रण हेतु ऐसिटामेप्रिड $ एसीफेट 25 ग्राम प्रति पम्प घोल बनाकर छिड़काव करे। थायामिथाक्जाम $ ऐसिटामेप्रिड 5$5 ग्राम प्रति पम्प मंे घोल बनाकर छिड़काव करें। साथ ही साथ कीटों के प्रकोप की रोकथाम के लिए नीम तेल 75 से 100 एम. एल. प्रति 15 लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें। दुसरी बार में इमिडाक्लोरोप्रिड 17.8 एस.एल. 40 एम.एल. प्रति एकड़ के हिसाब से एक कीटनाषक का छिड़काव करें। श्री राहुल सातरकर द्वारा बताया गया कि सोयाबीन की फसल में इल्लीयों के नियंत्रण के लिए इमामेक्टीन, बेनजोयट 15 ग्राम प्रति 15 लीटर पानी में या एडोसकार्ब 10 एम.एल. प्रति 15 लीटर पानी में या प्रोफेनोफॉस 30 एम.एल. प्रति 15 लीटर पानी में किसी एक रासायनिक औषधि का छिड़काव करें। 
टीपः- फोटोग्राफ संलग्न क्रमांक-8 है। 


--------
क्रमांक/100/752/2015                                                            सचिन/कृषि/फोटो     

समाचार
सायकिल वितरण की ऑनलाइन प्रक्रिया प्रारंभ 

बुरहानपुर/29 अगस्त/ मध्यप्रदेश में शासकीय शालाओं की कक्षा 9 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को निरूशुल्क सायकिल वितरण की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो गयी है। प्रत्येक प्राचार्य द्वारा शाला में कक्षा 9 वीं में प्रवेशित छात्रों की जानकारी पोर्टल पर समग्र छात्रवृत्ति के ऑपरेटर के आई.डी. एवं पासवर्ड से प्रपत्र-1 बी में प्रविष्टि करेंगे।
प्रविष्टि के बाद प्रत्येक हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी प्राचार्य एजूकेशन पोर्टल पर अपने यूनिक आई.डी. एवं पासवर्ड से लॉगिंग करेंगे। लॉगिंग के बाद की सारी प्रक्रिया संचालनालय के पूर्व निर्देश के अनुसार रहेगी। प्रविष्टि जो प्रपत्र-1 बी में की जायेगी, वह एजूकेशन पोर्टल पर दिखेगी। सॉफ्टवेयर के माध्यम से पात्रता की जाँच एवं संभावित पात्र विद्यार्थियों की सूची प्राप्त होगी। पात्रता सूची का प्राचार्य अपने स्तर से परीक्षण कर बैंक एकाउंट नंबर, आईएफसीएस कोड, मोबाइल एवं आधार कार्ड नंबर की जाँच करेंगे। जहाँ सुधार आवश्यक होगा वहाँ सुधार कर पुष्टि के बाद डाटा सुरक्षित किया जायेगा। अभिलेख अनुसार किसी छात्र को सायकिल की राशि की स्वीकृति/अस्वीकृति की जिम्मेदारी संबंधित प्राचार्य की होगी।
पात्रता को लॉक करने के बाद प्राचार्य द्वारा संबंधित आहरण वितरण अधिकारी को प्रपोजल भेजा जायेगा। संकुल प्राचार्य द्वारा समग्र शिक्षा पोर्टल पर लॉग-इन कर सायकिल का बिल जनरेट किया जायेगा। देयक को कोषालय में प्रस्तुत कर राशि संबंधित विद्यार्थी द्वारा दिये गये बैंक खाते में सीधे जारी की जायेगी। भुगतान के बाद व्हाउचर की प्रविष्टि पोर्टल पर करना अनिवार्य होगा।
--------
क्रमांक/101/753/2015                                                                     सचिन/शिक्षा      

JANSAMPARK NEWS 27-8-15

जिला जनसम्पर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
हतनूर ग्राम में लोक कल्याण शिविर संपन्न 
ग्राम स्वच्छ और सुन्दर बनाने के लिये ग्रामीणजन करें पहल 
कलेक्टर ने शिविर का किया अवलोकन 
बुरहानपुर/27 अगस्त/ हतनूर ग्राम में आज लोक कल्याण शिविर संपन्न हुआ। इस दौरान सभी विभागों के स्टॉल लगाये गये। स्टॉलों पर ग्रामीणों की समस्याओं व मांग संबंधी प्रकरणों का निराकरण किया गया। शिविर में ग्रामीण विकास, राजस्व, वन, स्वास्थ्य, हाथ करघा, ग्रामोद्योग, पंजीयन, पीएचई, उद्यानिकी, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, आदिवासी विकास, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, जलसंसाधन विभाग सहित आदि विभाग शामिल थे। 
कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने शिविर को संबोधित करते हुए ग्रामीणों को अपना आंगन, घर व आसपास साफ-सफाई रखने की सीख दी। उन्होनें कहा कि वर्षा मौसम के दौरान पीने के पानी में क्लोरिन की गोलियां अवश्य डाले। जिससे वर्षाजनित बीमरियों को नियंत्रण किया जा सकता है। उन्होनें ग्राम स्वास्थ्य समिति के सदस्यों/आंगनवाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर ओ.आर.एस. तथा क्लोरिन गोलियों को वितरित करने निर्देश दिये। कलेक्टर ने सभी ग्रामीणजनों से अपने बच्चों को आंगनवाड़ी भेजने हेतु अनुरोध किया। उन्होनें बताया कि आंगनवाड़ी केन्द्रों में शासन द्वारा विभिन्न प्रकार सुविधा जैसें बच्चों को खेलने के लिये खिलौने, शिक्षा, नाश्ता, फ्लेवर दूध, पोषण आहार व भोजन प्रदान किया जा रहा है। शिविर में पीएचई विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार संबंधी प्रदर्शनी की आयोजन किया। शिविर में जिला सलाहकार आईइसी श्री राजेश ठाकुर ने ग्रामीणों को जल की शुद्धता एवं स्वच्छता की जानकारी दी गई। कलेक्टर ने जल परीक्षण हेतु सरपंच को फिल्ड टेस्ट किट प्रदाय कर उसकी उपयोगिता समझाई। ग्रामीणों ने कलेक्टर को गांव में गंदगी की समस्या बताई। कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीणों को कचरा एकत्र कर चिन्हित स्थान पर फेंकना होगा। तभी हमारा गांव स्वच्छ और सुन्दर बनेगा। सीईओ जिला पंचायत श्री कुर्रे ने भारत सरकार द्वारा संचालित बीमा योजनाओं के बारे में ग्रामीणजनों को जागरूक कर योजना में अधिक से अधिक प्रतिभागिता करने का आव्हान किया। शिविर में सीईओ जनपद बुरहानपुर श्री राकेश शर्मा, तहसीलदार जी.एस.गहरवार, सरपंच श्री राधेश्याम मांगीलाल, सचिव किशोर महाजन सहित अन्य अधिकारिगण उपस्थित रहे। 
टीपः- क्रमांक 5 से 8 तक 




----------
क्रमांक/94/746/2015                                                                     सचिन/प्रशासन/फोटो 
समाचार
राष्ट्रीय पोषण आहार सप्ताह हेतु आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की कार्यशाला सम्पन्न
बुरहानपुर/27 अगस्त/ संचालनालय एकीकृत बाल विकास सेवा म.प्र. द्वारा तैयार कार्ययोजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु 01 से 07 सितम्बर 2015 तक चलने वाले ‘राष्ट्रीय पोषण आहार सप्ताह 2015‘ के आयोजन स्थानीय लायन्स डेन में किया गया। उक्त कार्यशाला में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ताआंे ने भाग लिया। 
इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी अब्दुल गफ्फार ने राष्ट्रीय पोषण आहार सप्ताह के आयोजन और उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होनें बच्चों को उपरी आहार देने के महत्व, बीमारी के दौरान आहारपूर्ति के साथ-साथ आंगनवाड़ी केंद्रों पर सूचना संचार गतिविधियांे के आयोजन हेतु दिशा-निर्देश प्रदान किए। परियोजना अधिकारी श्रीमती चंद्रकांता वर्मा द्वारा उपरी आहार हेतु परामर्श कौशल के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सुपोषण अभियान पर आधारित फिल्म दिखाई गई। साथ ही बुरहानपुर जिले में विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर किए गए नवाचारों को भी साझा किया गया। कार्यशाला में चंद्रशेखर जांगड़े, मंजूश्री ठाकुर परियोजना अधिकारी भी उपस्थित थे। 
यह गतिविधियां होगी आयोजित:- 28 अगस्त को सखी-सहेली, किशोरी बालिका, पोषण मित्र का प्रशिक्षण, 31 अगस्त को दीवार लेखन किशोरी बालिकाओं के द्वारा,  01 सितम्बर को आंगनवाड़ी केंद्र पर रेडियो कार्यक्रम सुनवाना, 02 सितम्बर को पोषण दस्तक  कर 06 से 08 माह के बच्चांे के परिवार में जानकारी देना एवं शंकाओं का समाधान करना, 03 सितम्बर को 06 माह से 08 माह एवं 8 से 10 माह के शिशु के लिए स्थानीय सामग्री से तैयार व्यंजन का प्रदर्शन, 04 सितम्बर को ‘जीना इसी का नाम है‘ फिल्म का प्रदर्शन किया जायेगा। वही 05 सितम्बर को  08 से 12 माह के बच्चांे के परिवार में पोषण संबंधी जानकारी देकर शंकाओं का समाधान किया जायेगा। 06 सितम्बर को पौष्टिक व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 07 सितम्बर को 01 से 03 वर्ष के बच्चांे के परिवार में पोषण दस्तक देकर शंकाओं का समाधान किया जायेगा। 
----------
क्रमांक/95/747/2015                                                                       सचिन/ए.बा.से. 
समाचार
कलेक्टर ने शैक्षणिक गुणवत्ता मूल्यांकन कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न शालाओं का निरीक्षण किया
ग्राम चापोरा, धामनगांव, बोरसर और दापोरा की माध्यमिक शालाओं में बच्चों का शैक्षणिक स्तर जांचा 
एक शिक्षक पर निलंबन की गाज 5 शिक्षकों कारण बताओं सूचना पत्र जारी 
बुरहानपुर/27 अगस्त/आज कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने ग्राम चापोरा, धामनगांव, बोरसर और दापोरा स्थित माध्यमिक शालाओं का अवलोकन किया। जिसमें उन्होनें कक्षा 6 वी से 8 वी तक विद्यार्थियों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार मूल्यांकन कार्यक्रम अंतर्गत बच्चों के शैक्षणिक स्तर की जांच की। 
सर्वप्रथम उन्होनें ग्राम चापोरा की माध्यमिक शाला का निरीक्षण किया। उन्होनें शिक्षकों को बैठक व्यवस्था सुधारने तथा निर्धारित समय सारणी अनुसार ही परीक्षा कार्यक्रम संपादित करने के निर्देश दिये। शासकीय मराठी माध्यमिक शाला धामनगांव में पहुंचकर परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राओं से प्रश्नो के उत्तर पूछनें पर किसी विद्यार्थी के सही जवाब नही देने पर सहायक शिक्षक धनंजय प्रभाकर को निलंबित करने और परीक्षा प्रभारी ईश्वर अम्बेकर को कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिये। इसी प्रकार ग्राम बोरसर की शा. माध्यमिक शाला में भी परीक्षा आयोजन में लापरवाही मिलने पर सहायक अध्यापक कैलाश पाटील को कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने निर्देश दिये गये है। वहीं दापोरा में माध्यमिक शाला में परीक्षा में संलग्न शिक्षकों द्वारा घोर लापरवाही बरती गई। जिस पर उक्त शिक्षकों को कारण बताओं सूचना जारी कर कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने निर्देशित किया। इस दौरान कलेक्टर ने समस्त शिक्षकों को ईमानदारी से कार्य करने तथा बच्चों के भविष्य को दृष्टिगत रखते हुए समर्पण भावना से पढ़ाने और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने की समझाईश दी। दापोरा स्कूल किचन शेड में तैयार हो रहे मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता का परीक्षण भी भोजन चख कर किया। साथ ही समूह की महिलाओं एवं शिक्षकों को स्वच्छता के व्यापक उपाय करने के निर्देश दिये। 




टीपः- क्रमांक 1 से 4 तक 

----------
क्रमांक/96/748/2015                                                                सचिन/शिक्षा/फोटो

समाचार
घर-घर जाकर खुले में शौच नहीं करने की सीख ग्रामीणों को दी
साथ ही ग्रामीणों को शौचालय निर्माण व उपयोग करने अनुरोध किया 
बुरहानपुर/27 अगस्त/ स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत ग्रामों में विभिन्न कार्यक्रम चलाये जा रहे है। स्वच्छ भारत मिशन जिला समन्वयक श्री प्रवीण गुप्ता एवं मास्टर टेनर्स श्री धोण्डू प्रजापति द्वारा ग्रामीणों के घर-घर जाकर शौचालय निर्माण और उसके उपयोग करने हेतु जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। 
इस दौरान मास्टर टेनर्स श्री प्रजापति द्वारा स्कूल, आंगनवाड़ी एवं ग्रामीणों की चौपाल लगाकर खुले में शौच नही करने हेतु जागरूकता फैलाई जा रही है। उन्होनें ग्रामीणों को बताया कि खुले में शौच करने से गंदगी पर मक्खी बैठते है। वही मक्खी भोजन और पेयजल बैठती है। जिससें कीटाणु पैदा होते है। वही कीटाणु भोजन व पानी के माध्यम से हमारे शरीर में प्रवेश करते है। जिससें उल्दी, दस्त, डेंगू, मलेरिया आदि अन्य घातक बीमारी होती है। साथ ही उन्होनें अवगत कराया अगर परिवार का एक सदस्य भी बीमार होता है, तो उसके उपचार के लिये एक वर्ष में जितनी राशि खर्च होती है। उतनी राशि में शौचालय निर्माण हो सकता है। इस मौके पर सरपंच श्रीमती सुनंदाबाई नामदेव पाटील, उपसरपंच प्रभाकर यावतकर, सचिव संतोष पाटील, रोजगार सहायक भारती यावतकर सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे। 


----------
क्रमांक/97/749/2015                                                                 सचिन/स्वच्छता/फोटो
समाचार
राष्ट्र निर्माण’’ विषय पर व्याख्यानमाला सम्पन्न    
राष्ट्र के निर्माण में व्यक्ति के नैतिक मूल्यों को सकारात्मक होना चाहिये
बुरहानपुर/27 अगस्त/व्यक्तित्व विकास प्रकोष्ठ के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय में आज ‘‘हम करे राष्ट्र निर्माण’’ पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी डॉ. प्रमोद गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में मध्य प्रदेष गान की प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर विद्यार्थियों में कु. षिल्पा चौकसे, कु. संगीता सोनवणे, नत्थु बर्डे, मनोज महाजन, मो. मुसन्ना हारिस ने भाषण एवं स्वयं लिखित ‘‘सजा दो हिन्दुस्तान’’ कविता प्रस्तुत की। इसके अतिरिक्त मो. तारिक, तनवीर आलम, समीना, मनीषा सोनवणे, नाजमीन, शबनम ने राष्ट्र निर्माण एवं देष भक्ति से ओत-प्रोत अपने विचार प्रस्तुत किये । 
कार्यक्रम में विषिष्ट अतिथि के रूप में देष के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री शत्रुध्न शोभाराम चौहान ने राष्ट्रीय आंदोलन में स्वयं द्वारा किये गये संघर्ष से प्राप्त आजादी का वर्णन किया, आपने बताया कि तिरंगंे को फहराने के लिये कितनी जद्दो जहद का सामना करना पडता था किस प्रकार गोली और लाठी का सामना करना पडता था।महाविद्यालय के श्री रफीक अंसारी के द्वारा आजादी के दिवानों के लिये एक नज्म इर्तेका का सफर प्रस्तुत की गई। वही समाज सेवी श्री घनष्याम मालवीय ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्र का निमार्ण देष के प्रत्येक नोजवानो द्वारा प्रस्तुत अपने व्यक्तित्व से होता है जिस युवा में देष के प्रति सम्मान सद्भाव है वही नौजवान राष्ट्र के निर्माण में अपनी सहभागीता निभाता है। पूर्व महापौर श्री अतुल पटैल ने अपने व्याख्यान में विद्यार्थियों से कहा कि - राष्ट्र के निर्माण में व्यक्ति के नैतिक मूल्यों को सकारात्मक होना चाहिये यदि युवा वर्ग ने अपने मूल्यों को खो दिया तो निर्माण के विकास में कमी दिखाई देना प्रारंभ हो जायेगी। कार्यक्रम के अध्यक्ष महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.सुषील सोमवंषी ने कहा कि - आप मौलिक अधिकारों के प्रति सजग तो है ही किन्तु आज अधिक आवष्यकता इस बात की है कि आप मौलिक कर्त्तव्य के प्रति भी और अधिक सजग हो और राष्ट्र को हानि पहुचाने वाले तत्वों या व्यक्तियों को यथास्थान रोकने का प्रयास करें। कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ.संगीता सोमवंषी, श्री एस.के.पाराषर, श्री ़ित्रदिप कुलकर्णी, श्री महेन्द्र राणे, श्री अंकित चौहान, श्री दुर्गेष सराठे, श्री प्रकाष भालसे महाविद्यालय परिवार के साथ उपस्थित थें। कार्यक्रम का संचालन डॉ.प्रमोद गुप्ता एवं आभार कु.सोनल विवरेकर ने माना। 


                                                            ----------
क्रमांक/98/750/2015                                                                     सचिन/उच्च.शि./फोटो

JANSAMPARK NEWS 26-8-15

जिला जनसम्पर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
भारत सरकार द्वारा बीमा योजना हेतु अनूठी पहल 
रक्षाबंधन पर भाई अपनी बहन को गिफ्ट के रूप में दे सकते है योजनाओं का लाभ
कलेक्टर ने बीमा योजनाओं हेतु जिलेवासियों से की अपील 
बुरहानपुर/26 अगस्त/ भारत सरकार द्वारा रक्षा बंधन पर्व के दृष्टिगत रखते हुए प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा जीवन ज्योति बीमा योजना के क्रियान्वयन हेतु दिशा-निर्देश जारी किये गये है। 
कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन द्वारा उक्त दोनों बीमा योजनाओं में हितग्राही नकद अथवा चैक के रूप में अपने खाते में क्रमशः 201/- तथा 5001/- रूपये जमा कर सकते है। उक्त राशि से दो वर्षो के लिये बैंक द्वारा राशि को पृथक से सुरक्षित रखा जायेगा। शेष राशि को 5 से 10 वर्ष की अवधि के रूप में फिक्स डिपाजिट के रूप में जमा होगें। जिससे अर्जित ब्याज की आय से बीमा प्रीमियम का भुगतान बैंक द्वारा सीधे बीमा कम्पनी को किया जायेगा। 
इसी प्रकार भारत सरकार द्वारा 351/- रूपये में जीवन सुरक्षा गिफ्ट चैक योजना जारी की गई है। कलेक्टर ने बताया कि आगामी रक्षाबंधन त्यौहार पर कोई भी भाई अपनी बहन को गिफ्ट के रूप में इस योजना का लाभ दे सकते है। गिफ्ट के माध्यम से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के एक वर्ष के प्रीमियम का भुगतान किया जा सकेगा। कलेक्टर ने समस्त जिलेवासियों से अपील कि है कि उक्त योजनाओं का आमजन अधिक से अधिक लाभ ले। ताकि भविष्य में योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके। 
----------
क्रमांक/89/741/2015                                                           सचिन/बैंक  

समाचार 
बुरहानपुर सहित चार जिलों में कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित 
विजेताओं को दिया जायेंगा ‘‘मुख्यमंत्री कप‘‘
बुरहानपुर/26 अगस्त/ प्रदेश में खेलों के प्रति युवाओं में जागरूकता पैदा करने नित नये प्रयोग किये जा रहे हैं। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया की पहल पर अब युवाओं को परम्परागत खेल जैसे कुश्ती, रस्साकशी, कबड्डी, खो-खो, मिनी मैराथन, व्हाली-बॉल, टेनिस-बॉल, टेनिस बॉल क्रिकेट, एथलेटिक्स आदि से रूबरू करवाने मुख्यमंत्री कप का आयोजन किया जायेगा। मुख्य उद्देश्य प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान विकासखण्ड, ग्राम-स्तर पर करना तथा उदीयमान खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के पर्याप्त अवसर उपलब्ध करवाना है।
 परम्परागत देशी खेलों को बढ़ावा देने के लिये कुश्ती प्रतियोगिता पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चार जिले बुरहानपुर, खण्डवा, इंदौर तथा उज्जैन में की जायेगी। मुख्यमंत्री कप चार चरण में किया जायेगा। पहले चरण में ब्लॉक मुख्यालय, द्वितीय जिला मुख्यालय, तृतीय चरण में 10 संभागीय मुख्यालय तथा चौथे चरण में राज्य-स्तर पर संभाग से चयनित खिलाड़ियों के दलों की लीग प्रतियोगिता की जायेगी। मुख्यमंत्री कप में 16 वर्ष से कम आयु समूह के बालक एवं बालिका खिलाड़ी सम्मिलित होंगे। आयु की गणना 31 दिसम्बर, 2015 से की जायेगी। मुख्यमंत्री कप के तहत ब्लॉक-स्तरीय प्रतियोगिता के लिये चार खेल एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, व्हालीबाल के लिये 20 हजार की राशि प्रति विकासखण्ड उपलब्ध करवायी जायेगी। जिला-स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिये 51 जिले में प्रत्येक जिले को एक लाख रुपये के मान से राशि उपलब्ध करवायी जायेगी। कुश्ती प्रतियोगिता के लिये 25 हजार रुपये प्रति जिले के मान से 4 जिलों को राशि दी जायेगी। संभागीय-स्तर पर चार खेलों के लिये 40 हजार रुपये के मान से संभागीय आयोजन वाले जिले को उपलब्ध होगी। राज्य-स्तरीय प्रतियोगिता के लिये दलीय खेलों  जैसे कबड्डी, खो-खो तथा व्हॉली-बॉल में प्रथम, द्वितीय तथा तीसरे स्थान प्राप्त करने वाली बालक व बालिका टीम को क्रमशः एक लाख, 75 हजार तथा 50 हजार रुपये के नगद पुरस्कार दिये जायेंगे। एथलेटिक्स में प्रथम, द्वितीय एवं तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले को क्रमशः 10 हजार, 7 हजार तथा 5 हजार रुपये दिये जायेंगे।
----------
क्रमांक/90/742/2015                                                              सचिन/खेल  

समाचार
माध्यमिक शालाओं हेतु 1316.34 क्विंटल खाद्यान्न आवंटित 
बुरहानपुर/26 अगस्त/ मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अंतर्गत बुरहानपुर क्षेत्र में आने वाली 195 माध्यमिक शालाओं हेतु खाद्यान्न कोटा आवंटित किया गया है। 
जिला पंचायत सीईओ श्री बसंत कुर्रे ने बताया कि सत्र 2015-16 में 1316.34 क्विंटल खाद्यान्न माह जुलाई/अगस्त/सितम्बर 2015 की अवधि के लिये दिया गया है। जिसमें 1070.47 क्विंटल गेहूँ और 245.37 क्विंटल चांवल शामिल है। उन्होनें नागरिक आपूर्ति निगम प्रबंधक को अच्छी किस्म का खाद्यान्न प्रदाय करने निर्देश दिये है। 

----------
क्रमांक/91/743/2015                                                           सचिन/पं.ग्रा.वि. 

समाचार 
विकास कार्यो की समीक्षा बैठक 10 सितम्बर को  
बुरहानपुर/26 अगस्त/पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा विकास कार्यो की समीक्षा बैठक जिला पंचायत सभागार में 10 सितम्बर 2015 को प्रातः 10 बजे आयोजित की गई है। 
यह जानकारी जिला पंचायत सीईओ श्री बसंत कुर्रे ने दी। उन्होनें बताया कि यह बैठक पूर्व में 27 अगस्त 2015 को रखी गई थी। जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर बैठक 10 सितम्बर 2015 को रखी गई है।  
----------
क्रमांक/92/744/2015                                                          सचिन/पं.ग्रा.वि. 

JANSAMPARK NEWS 25-8-15

जिला जनसम्पर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
जनसुनवाई में 28 आवेदन प्राप्त 
कलेक्टर ने प्राप्त आवेदन के निराकरण हेतु अधिकारियों को दिये निर्देश 
बुरहानपुर/25 अगस्त/ राज्य शासन द्वारा प्रायोजित मंगलवार को जनसुनवाई कलेक्टेªट कार्यालय में संपन्न हुई। इस दौरान अनेक प्रकरणों में जांच कर पात्रतानुसार आवेदकों लाभान्वित करने निर्देश दिये गये है। आवेदकों को सुनवाई के लिये पूर्ण रूप से आश्वासन दिया गया है। जनसुनवाई में लगभग 28 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने प्रकरणों की जांच कर निराकरण करने विभाग प्रमुख को निर्देश दिये है। 
कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने आज जनसुनवाई में आवेदकों से रूबरू हुई। उन्होनें इस दौरान कई प्रकरणों को गहनता से आवेदकों से पूछताछ की। साथ ही उन्हें शासन से समस्या का समाधान तथा सुविधा दिलाने भरोसा दिलाया है।
जनसुनवाई में डॉ.जाकीर हुसैन वार्ड निवासी खलील अख्तर मो.जहीर द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होनें बताया कि मेरे भाई सईद अख्तर पावरलूम मजदूरी करते थे। जिनकी मृत्यु हो चूकी है। जिनका सामूहिक बीमा योजनान्तर्गत बीमा कराया गया था। किन्तु उनकी बीमा पालिसी की सहायता राशि अभी नही प्राप्त हुई। कलेक्टर ने संबंधित विभाग को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया है। काशीनाथ पिता टोपलु निवासी रारोला द्वारा वृद्धावस्था पेंशन हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन में उन्होनें बताया कि एक वर्ष से वृृद्धावस्था पेंशन नही मिल रही है। कलेक्टर ने सीईओ खकनार को तत्काल पेंशन शुरू कर प्रतिवेदन सौंपने के निर्देश दिये। इसी प्रकार महलगुलारा निवासी ने विधवा पेंशन नही मिलने की समस्या बताई। कलेक्टर ने सीईओ खकनार को कार्यवाही हेतु आवेदन भेजा है। एमागिर्द ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से आवेदन किया कि ग्राम में साफ-सफाई, आंगनवाड़ी भवन और स्कूल तक जाने के लिये सड़क नही होने से परेशानियों का सामना कराना पड़ रहा है। इस हेतु बुरहानपुर जनपद सीईओ को निराकरण हेतु आवेदन प्रेषित किया गया है। इसी प्रकार जनसुनवाई में आर्थिक सहायता, बीपीएल कार्ड में नाम जुडवाने, बीपीएल कार्ड बनवाने, अतिक्रमण व अन्य आदि प्रकरणों पर कार्यवाही कर संबंधित विभाग को प्रकरण कार्यवाही हेतु भेजे गये। कलेक्टर ने इस प्रकार से कई प्रकरणों में सुनवाई की। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य. डिप्टी कलेक्टर श्री सुमेरसिंह मुजाल्दा व जिला खाद्य अधिकारी श्री बामनिया सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। 

----------
क्रमांक/84/736/2015                                                                सचिन/प्रशासन/फोटो   
समाचार
बुरहानपुर सहित 19 जिलों में स्कूल लायब्रेरी हेतु सवा चार करोड़ का आवंटन
बुरहानपुर/25 अगस्त/ राज्य शासन ने प्रदेश के बीस जिलों के हायर सेकेण्डरी स्कूल में लायब्रेरी के लिये 4 करोड़ 25 लाख 20 हजार रुपये की राशि आवंटित की है। आवंटित राशि चालू माली साल के द्वितीय एवं तृतीय त्रैमास के लिये दी गई है। इन जिलों में बुरहानपुर, खण्डवा, झाबुआ, बड़वानी, खरगोन, धार, मण्डला, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, डिण्डोरी, होशंगाबाद, बैतूल, रतलाम, शहडोल, अनूपपुर, सीधी, उमरिया, श्योपुर और अलीराजपुर शामिल हैं। आवंटित राशि लायब्रेरी को व्यवस्थित तथा पुस्तकें क्रय करने पर खर्च की जायेगी। 
----------
क्रमांक/85/737/2015                                                         सचिन/शिक्षा  
समाचार
मान्यता प्राप्त संस्थाओं में से ही कम्प्यूटर डिप्लोमा उत्तीर्ण करना अनिवार्य
बुरहानपुर/25 अगस्त/ सहायक ग्रेड-3, स्टेनो टाइपिंग एवं स्टेनोग्राफर तथा इनके समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिये 5 मान्यता प्राप्त संस्थाओं में से ही एक वर्षीय कम्प्यूटर डिप्लोमा उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने कम्प्यूटर डिप्लोमा तथा डिग्री में आने वाले विषयों के संबंध में स्पष्ट किया है। इस संबंध में राजस्व मण्डल अध्यक्ष ग्वालियर, सभी विभागाध्यक्ष, संभागायुक्त, जिला कलेक्टर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को अवगत करवाया है।
इसमें यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय तथा मुक्त विश्वविद्यालय से डिप्लोमा, डीओईएसीसी से डिप्लोमा स्तर की परीक्षा, शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज से मॉडर्न ऑफिस मेनेजमेंट कोर्स और शासकीय आईटीआई द्वारा एक वर्षीय कम्प्यूटर ऑपरेटिंग एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (सीओपीए) प्रमाण-पत्र को शामिल किया गया है। इन मान्यता प्राप्त संस्थाओं से कम्प्यूटर डिप्लोमा के अलावा अन्य अर्हता भी मान्य होंगी। इनमें बी.ई. (सीएसई/आई.टी.), एम.सी.ए., बी.सी.ए., एम.एस.सी. (आई.टी./सी.एस.), बी.एस.सी. (आई.टी./सी.एस.), एम. टेक/एम.ई., एआईसीटीई से अनुमोदित पॉलीटेक्निक डिप्लोमा इन कम्प्यूटर साइंस/कम्प्यूटर एप्लीकेशन एण्ड इन्फार्मेशन टेक्नालॉजी इत्यादि हैं।
साथ ही स्पष्ट किया गया है कि बी.एस.सी., बी.कॉम. डिग्रियाँ, जिनमें केवल कम्प्यूटर के एक विषय का अध्यापन शामिल है, मान्य नहीं होगा। सभी विभाग तथा कार्यालय को अपने भर्ती नियमों में भी उपरोक्त आधार पर समावेश करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।
----------
क्रमांक/86/738/2015                                                  सचिन/सा.प्रशा. 
समाचार
‘‘हम करे राष्ट्र निर्माण’’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन
बुरहानपुर/25 अगस्त/ मध्यप्रदेष शासन उच्चषिक्षा विभाग भोपाल के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय बुरहानपुर द्वारा व्यक्तित्व विकास प्रकोष्ठ के व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी डॉ. प्रमोद गुप्ता ने दी। उन्होनें बताया कि ‘‘हम करे राष्ट्र निर्माण’’ पर आधारित व्यख्यानमाला शासकीय महाविद्यालय में 27 अगस्त 2015 को दोपहर 12.30 बजे आयोजित की गई है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भूतपूर्व महापौर श्री अतुल पटेल, समाजसेवी श्री धनष्याम मालवीय, श्री शत्रुध्न शोभाराम चौहान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अपने व्याख्यान से विद्यार्थियों को लाभांवित करेगे। उन्होनें सभी राष्ट्र प्रेमी बन्धुओं से आग्रह किया है कि उक्त कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपना व्याख्यान प्रस्तुत करें। 
----------
क्रमांक/87/739/2015                             सचिन/उ.शिक्षा.
समाचार
नेपानगर में नगरीय विक्रेन्द्रीकृत योजना हेतु एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न 
बुरहानपुर/25 अगस्त/ नेपानगर के अंतर्गत समस्त वार्डो हेतु विकेन्द्रीकृत वर्ष 2016-17 के लिये एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यशाला में वार्ड  पार्षद एवं तकनीकि सहायक दलों को जिला योजना अधिकारी श्री बी.एस.वसुनिया व नेपानगर सीएमओ द्वारा विकेन्द्रीकृत योजना 2016-17 को परीक्षण दिया। साथ ही पार्षदगणों से सामूहिक चर्चा की गई।
इस मौके पर श्री वसुनिया ने बताया कि शासन के दिशा-निर्देशानुसार सभी वार्डो में विकेन्द्रीकृत जिला योजना वर्ष 2016-17 के क्षेत्रीय कार्य हेतु तकनीकि सहायता दलों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें तकनीकि सहायता दलों द्वारा प्रत्येक वार्डो में विभिन्न विभागों की योजनाओं के तहत होने वाले प्रस्तावित कार्यो का हितग्राहियों एवं जनप्रतिनिधियों से आवश्यक चर्चा की जायेगी। साथ ही प्रस्तावित कार्यो को नगरीय व वार्ड स्तर पर अनुमोदित करने उपरांत कार्ययोजना तैयार की जायेगी। विकेन्द्रीकृत योजना वर्ष 2016-17 हेतु नगर पालिका परिषद स्तर पर विकास कार्यो की ऑनलाईन डाटा एन्ट्री की जावेगी। 

----------
क्रमांक/88/740/2015                                                                      सचिन/जि.यो.

JANSAMPARK NEWS 24-8-15

जिला जनसम्पर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार

पीजीआर और जनसुनवाई प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करें-श्रीमती सिंथिया
कलेक्टर ने समय सीमा बैठक में सभी विभागों को दिये निर्देश 

बुरहानपुर/24 अगस्त/सर्व प्रथम समय सीमा बैठक में कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने पीजीआर और जनसुनवाई के प्रकरणों की समीक्षा की। कलेक्टर ने सभी विभागों को उक्त प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत करने निर्देश दिये। जिन विभागों के मई और जून के पीजीआर प्रकरण लंबित है। उन विभागों के प्रति नाराजगी व्यक्त की। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को नागझिरी स्थित उर्दू स्कूल में शिक्षकों की व्यवस्था करने निर्देश दिये। साथ ही प्रत्येक स्कूल में ई-अटेंडेस शत-प्रतिशत होना चाहिए। सभी स्कूलों में सप्ताह में एक बार विद्यार्थियों का टेस्ट अनिवार्य रूप से ले। कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से कहा है कि जहां भी नवीन पानी की टंकी निर्मित की गई है। उनकी सूची शीघ्र मेरे समक्ष प्रस्तुत करें। इसी प्रकार मुख्यमंत्री आवास, ऋण बीपीएल व एपीएल कार्ड, अतिक्रमण संबंधी प्रकरणों पर चर्चा की गई। 
कलेक्टर ने सभी विभागों से कहा कि माननीय उच्च न्यायालय संबंधी प्रकरणों में जानकारी अविलंब भेजी जाये। ताकि प्रकरणों में समयबद्धता से न्यायालयीन प्रक्रिया संपन्न हो सकें। इस हेतु जिले में सभी विभाग प्रमुख उक्त जानकारी जल्द से जल्द प्रस्तुत करें। उन्होनें न्यायालयीन प्रकरणों में जानकारी भेजने में लेटलतीफी पर नाराजगी जताई। तत्संबंध में विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि आगामी रक्षा बंधन त्यौहार के मदद््ेनजर शौचालय निर्माण एवं उसके उपयोगिता हेतु सभी ग्रामीणों को प्रेरित करें। कलेक्टर ने जिला पंचायत को निर्देश दिये कि ग्राम पंचायत में कोटवार के माध्यम से मुनादी कराये कि राशन कार्ड देते समय उपभोक्ताओं के आधार कार्ड की छायाप्रति अवश्य ले। खाद्य विभाग को निर्देश दिये कि पीडीएस की दुकानों पर आधार कार्ड की छायाप्रति लेने संबंधी कार्यवाही की जाये। आधार कार्ड मय सूची नगर निकाय एवं ग्रामीण निकाय को देवे। 
छात्रवृत्ति की समीक्षा:- कलेक्टर ने समय सीमा बैठक में शिक्षा, आदिवासी विभाग और पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विभाग में वर्ष 2013-14 में लंबित छात्रवृत्ति प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होनें समीक्षा करते हुए कहा कि छात्रवृत्ति का कार्य शत-प्रतिशत हो जाना चाहिए। यह कार्य एक सप्ताह में पूरा कर ले। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि कक्षा पहली में नवीन छात्र-छात्राओं के जाति प्रमाण हेतु आवेदन जल्द से जल्द जमा कराये। जो स्कूल व संकुल इस कार्य में लापरवाही बरते उसके प्रति नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी। 
पेंशन प्रकरण बनाकर जल्द से जल्द भेजें:- जिन विभागों में अधिकारी/कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गये है। उनके प्रकरण तैयार कर अविलंब पेंशन कार्यालय भेजे जाये। ताकि उनके सेवानिवृत्त होने के बाद जीपीओ व पीपीओ सौपें जा सकें। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक से कहा कि बैंकरों से समन्वय स्थापित कर बैंक खाते खुलवायें। ताकि उनके बीमा संबंधी प्रकरण बनाये जा सकें।  

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों ऑनलाईन एन्ट्री की जाये:- कलेक्टर ने समय सीमा बैठक में नगरीय व ग्रामीणों निकायों से कहा कि पिछले दो वर्षो का मेन्यूली रिकार्ड ऑनलाईन करना सुनिश्चित करें। इस कार्य में तेजी लायें। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाईन जारी किया जाना है। श्रीमती सिंथिया ने आदिम जाति कल्याण विभाग से पदोन्नती संबंधी मामलें में पूछताछ की। प्रभारी आयुक्त ने बताया कि इस हेतु दावे-आपत्तिया आमंत्रित कीे गई है। इस संबंध में विधिवत कार्यवाही कर ली जावेगी। उद्यानिकी विभाग फसल बीमा संगोष्ठी का आयोजन करें। सहायक संचालक उद्यान ने बताया कि संगोष्ठी की कार्यवाही की जा रही है। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री बसंत कुर्रे, एस.डी.एम. श्री के.आर.बड़ोले, डिप्टी कलेक्टर श्री सुमेरसिंह मुजाल्दा व डिप्टी कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य सहित समस्त जिला प्रमुख अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

----------
क्रमांक/79/731/2015                                                                        सचिन/प्रशासन/फोटो
समाचार
ग्राम डालमहू में मौसमी बीमारियों की रोकथाम हेतु जागरूकता रैली आयोजित 
बुरहानपुर/24 अगस्त/म.प्र. जन अभियान परिषद जिला समन्वयक डॉ. सुप्रीति यादव के मार्गदर्षन में खकनार विकासखण्ड समन्वयक श्री अमजद खान द्वारा मौसमी बीमारियों के नियंत्रण हेतु जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस दरम्यान ग्राम डालमूह में विकास प्रस्फुटन समिति एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व पाठ्यक्रमें में अध्ययनरत छात्रों ने मौसमी बीमारियों से बचाव तथा शुद्ध पेयजल, मच्छरदानी का प्रयोग, शौचालय निर्माण इत्यादि विषयों पर ग्रामीणों को संदेश दिया। ताकि ग्रामवासी जागरूक होकर होने वाली बीमारियों से अपना बचाव कर सकें। इस मौके पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सचिव मनीष सरदार, बीएसडब्लू के छात्र बसंत गावस्कर, कु. रीना , प्रमिला, ऊषा, हर्षल, जागृति, आरती आदि छात्रों ने भाग लिया। 

----------
क्रमांक/80/732/2015                                                               सचिन/ज.अ.प./फोटो 

समाचार

शासकीय महाविद्यालय में समितियो का गठन 


बुरहानपुर/24 अगस्त/ शासकीय महाविद्यालय बुरहानपुर में प्राचार्य डॉ. सुषील सोमवंषी एवं सभी सहायक प्राध्यापकों की मौजूदगी में शैक्षणिक सत्र् 2015-16 हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया। उक्त समितियों में विषेष कर एन्ट्री रैगिंग समिति तथा महिला उत्पीडन निवारण समिति का गठन किया गया। 
यह जानकारी श्री सोमवंशी ने बताया कि दोनो समिति के गठन का मुख्य उद्देष्य महाविद्यालय में किसी भी दषा में रैगिंग संबंधी गतिविधियों को रोकना और छात्राओं में महिला उत्पीडन से सुरक्षा प्रदान करना है। उक्त निर्णय में सम्पूर्ण महाविद्यालय परिवारएक मत हुआ। महाविद्यालय में इसके अतिरिक्त साहित्यिक एवं सास्कृतिक, युवा उत्सव, खेल-कूद विकास, अनुषासन, स्वच्छता अभियान आदि समितियो का विधिवत् गठन किया गया। इस मौके पर डॉ. प्रमोद गुप्ता, डॉ. संगीता सोमवंषी, डॉ. प्रमोद चौधरी, प्रो. रफीक अंसारी, ग्रंथपाल सोनल विवरेकर, श्री सुरेन्द्र पाराषर, श्री कैलाष नागर, श्री महेन्द्र राणे,  श्री अंकित चौहान और श्री दुर्गेष सराठे आदि उपस्थित रहे। 

----------
क्रमांक/81/733/2015                                                         सचिन/उ.शिक्षा 
समाचार


राजनैतिक दलों की बैठक संपन्न 


बुरहानपुर/24 अगस्त/ जिले के दोनो विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के प्रस्ताव संबंध में जिले के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक आयोजित की गई। 
यह बैठक कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में तहसीलदार बुरहानपुर श्री जी.एस.गहरवार, श्रीमती हेमलता सोलंकी व तहसीलदार खकनार श्री अनिल सपकाले, कलेक्टोरेट अधीक्षक श्री सुधीर अत्रे तथा राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष श्री दिलीप श्रॉफ और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से प्रतिनिधि श्री अजय उदासीन उपस्थित रहे। इस दौरान कलेक्टर ने मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्त करण संबंध में आयोग के निर्देशों से अवगत कराया। आयोग द्वारा शहरी क्षेत्रों में स्थापित मतदान केन्द्रों में अधिकतम 1400 मतदाता तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित मतदान केन्द्रों में अधिकतम 1200 मतदाता से अधिक होने पर नये मतदान केन्द्र बनाये जाने हेतु प्रस्ताव आयोग को भेजा जाना है। विधानसभा क्षेत्र 179 नेपानगर में ग्रामीण क्षेत्र में कुल 9 मतदान केन्द्र एवं विधानसभा क्षेत्र 180 बुरहानपुर ग्रामीण क्षेत्र में 2 मतदान केन्द्र बनाया जाना प्रस्तावित है। इन मतदान केन्द्रों पर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से चर्चा कर उनकी सहमति के आधार पर अब प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल को भेजा जाना है। आयोग से स्वीकृति उपरांत विधानसभा क्षेत्र 179 नेपानगर में 303 मतदान केन्द्र तथा विधानसभा क्षेत्र 180 बुरहानपुर में 339 मतदान केन्द्र इस प्रकार जिले में कुल मतदान केन्द्र 642 मतदान केन्द्र होगें। 
----------
क्रमांक/82/734/2015                                                             सचिन/निर्वाचन 
समाचार

शालेय फुटबॉल खेलकुद प्रतियोगिता संपन्न

ऑक्सफोर्ड स्कूल विजेता रही 

बुरहानपुर/24 अगस्त/ खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आज 24 अगस्त 2015 को जिला स्तरीय शालेय खेलकुद प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसमें नेहरू मोन्टेसरी की 4 टीमे, जेम्स स्टोन फुटबॉल क्लब की 2 टीम, सिटीजन उ.मा.विद्या. नेपानगर की 2 टीम एवं शास.उच्च.माध्य.विद्या. दापोरा की एक टीम ने भाग लिया। मैच प्रातः 11 बजे से प्रारंभ हुआ जिसमें लगभग 160 बालक खिलाडीयों ने भाग लिया।  
इस दौरान फुटबॉल मैच का फायनल ऑक्सफोर्ड स्कूल एवं सिटीज़न उ.मा.विद्यालय नेपानगर के बीच खेला गया। ऑक्सफोर्ड स्कूल विजेता एवं सिटीजन उच्च.माध्य.विद्या. उपविजेता रही। विजेता-उपविजेता टीमों को महापौर श्री अनिल भौंसले द्वारा शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी आर.जी.बांगरिया, सहायक ग्रेड-3 कमलेश जैस्वाल व अनुया जोशी, खेल प्रशिक्षक उमेश कोष्टा, ममता देव धर्मेन्द्र शर्मा, जगन्नाथ पाटील एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे। 


----------
क्रमांक/83/735/2015                                                          सचिन/खेल/फोटो 

Saturday 22 August 2015

JANSAMPARK NEWS 21-8-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
जिले से द्वारकापुरी के लिये तीर्थयात्री 9 सितम्बर को रवाना होगे
आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 
बुरहानपुर/21 अगस्त/ राज्य शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजनान्तर्गत जिले में द्वारकापुरी तीर्थयात्रा के लिये आवेदन आमंत्रित किये गये है। जिसकी अंतिम तिथि 31 अगस्त 2015 निर्धारित है। उक्त संबंध में नगरीय एवं ग्रामीण निकायों को निर्देश दिये है कि वे अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत यात्रा हेतु तीर्थयात्रियों के आवेदन पत्र जमा करावे।
यह जानकारी जिला पंचायत सीईओ श्री बसंत कुर्रे ने दी। उन्होनें बताया कि द्वारकापुरी तीर्थयात्रा जिले में 09 सितम्बर से प्रारंभ होकर 14 सितम्बर 2015 तक होगी। निकाय इच्छुक यात्रियों के आवेदन आवश्यक रूप से प्राप्त कर हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी में निर्धारित प्रारूप में 01 सितम्बर 2015 प्रातः 11 बजे तक जिला पंचायत कार्यालय को प्रेषित करना सुनिश्चित करें। देरी से प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जायेगा। जिसकी जवाबदारी संबंधित निकाय की होगी। 
--------
क्रमांक/71/723/2015                                                                            सचिन/पं.ग्रा.वि.
समाचार
जिले में लक्षित माध्यमिक शालाओं हेतु 
मध्यान्ह भोजन पकाने की लागत राशि खातों में जमा 
बुरहानपुर/21 अगस्त/जिले की लक्षित माध्यमिक शालाओं के तहत संचालित मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अंतर्गत जुलाई/अगस्त/सितम्बर 2015 माह में कुल 74 शैक्षणिक दिवस भोजन पकाने की राशि स्वयं सहायता समूह/शाला प्रबंधन समिति के नवीन खातों में आर.टी.जी.एस.के माध्यम से जमा कर दी गई है। 
जिला पंचायत सीईओ श्री बसंत कुर्रे ने बताया कि इस संबंध में जनशिक्षकों को निर्देशित कर दिया गया है। वे माध्यमिक शालाओं की शाला प्रबंधन समिति एवं संलग्न स्वयं सहायता समूह को खातों में जमा राशि से अवगत कराया जाना सुनिश्चित करेगें। 
--------
क्रमांक/72/724/2015                                                                            सचिन/पं.ग्रा.वि.

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
सिकोईडिकोन संस्था ने स्वयं सहायता समूह को फोट्रीफाइट सोयातेल किया वितरित 
बुरहानपुर/21 अगस्त/ जिले के ग्राम मांडवा एवं चेनपुरा में सिकोईडिकोन संस्था, स्वास्थ विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के तत्वावधान में स्वयं सहायता समूह को फोट्रीफाइट सोया तेल का वितरण किया गया। समूह द्वारा आंगनवाड़ी बच्चों के लिये फोट्रीफाईट तेल से भोजन बनाया जायेगा। 
इस मौके पर संस्था से श्री मोहन जोशी ने बताया कि फोट्रीफाइट तेल मंे विटामिन ए और डी का मिश्रण होता है। साथ ही विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार 88 प्रतिशत 5 वर्ष से कम आयु के बच्चंे विटामिन ए की कमी से पीड़ित हैं। उक्त तेल से बच्चों को विटामिन ए व डी मिलेंगा। जिससे बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास तथा कुपोषण का स्तर कम होगा। सिकोईडिकोन संस्था राज्य में सोया आईल के फोट्रीफीकेशन का कार्य गेन संस्था के साथ कर रही है। संस्था द्वारा ग्राम सीवल, बाकड़ी, सागफाटा में स्वयं सहायता समुह को भी विटामिन युक्त सोयाबिन तेल वितरित करेगी। इस अवसर पर स्वास्थ विभाग से डॉ अंसारी, अनिल पाटिल, राजेन्द्र डोडवे, ए.एन.एम. आशा एवं आंगनवाडी कार्यकर्ता तथा स्वयं सहायता समुह के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।


टीप- फोटोग्राफ संलग्न क्र.- 1 
--------
क्रमांक/73/725/2015                                                                    सचिन/स्वास्थ्य/फोटो  
समाचार
जिला स्तरीय शालेय फुटबॉल प्रतियोगिता 24 अगस्त को 
बुरहानपुर/21 अगस्त/ खेल एवं युवा कल्याण विभाग बुरहानपुर द्वारा जिला स्तरीय शालेय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई है। यह प्रतियोगिता 24 अगस्त को नेहरू स्टेडियम ग्राउण्ड में प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगी। 
जिला खेल अधिकारी श्री आर.जी.बांगरिया ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में 18 वर्ष की आयु बालक/बालिका खिलाड़ी भाग ले सकते है। भाग लेने वाले खिलाडीयों को अपनी शाला के प्राचार्य से टीम के खिलाडीयों के नाम प्रमाणित कराकर सूची प्रतियोगिता स्थल पर जमा कराना अनिवार्य है। प्रतियोगिता में विजेता-उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया जायेगा। 
--------
क्रमांक/74/726/2015                                                                              सचिन/खेल 

समाचार
निःशक्त व्यक्तियों के पंजीकरण हेतु एम.पी.ऑनलाईन का विशेष पोर्टल
बुरहानपुर/21 अगस्त/ राज्य सरकार द्वारा निःशक्तजनो के लिये शासकीय सेवाओ व अन्य प्रतिभागी परीक्षाओ में 6 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई है। समय-समय पर निःशक्तजन की संस्थाओ द्वारा रिक्त पदो की समय से जानकारी नही होने व सही व्यक्ति को सही जानकारी नही मिलने से आवेदन नही भरने की स्थितियां ध्यान में आती है। इन समस्याओं के प्रभावी रूप से निराकरण करने और निःशक्तजनो को उनके आरक्षित पदो पर रोजगार चयन सुनिश्चित कराने के लिये व्यवसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा एक विशेष पोर्टल एम0पी0ऑनलाईन पर बनाया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश में निःशक्तजन को उनके शैक्षणिक व्यवसायिक अन्य तकनीकी दक्षता का विवरण लेते हुये पंजीकृत किया जायेगा। यह पंजीकरण का कार्य प्रदेश के सभी एम0पी0ऑनलाईन के कियोस्क के माध्यम से होगा। इस कार्य हेतु कोई फीस नही ली जायेगी। 
राज्य सरकार की नीति के अनुसार रोजगार प्रदान करने की इस सुविधा में जो निःशक्तजन पंजीकरण करायेगें उन्हे समय-समय पर व्यवसायिक परीक्षा मण्डल में प्राप्त होने वाली विभिन्न परीक्षाओ के लिये निःशक्तजन के आरक्षित पदो और परीक्षाओ की जानकारी एस0एम0एस0 तथा ई-मेल के माध्यम से भेजी जायेगी। यह विशेष सुविधा एम0पी0ऑनलाईन डाट जियोव्ही डाट इन के माध्यम से लागिन करने के पश्चात् प्राप्त की जा सकती है। इसी के साथ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल की बेबसाईट के माध्यम से भी इस पोर्टल तक पहुंचा जा सकता है। व्यापम की बेबसाईट के प्रथम पृष्ठ पर ही विकलांग पंजीकरण प्रपत्र सुविधा उपलब्ध है।
--------
क्रमांक/75/727/2015                                                                      सचिन/सा.न्याय   
समाचार
वेण्डर डेवलपमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत ऑनलाईन पोर्टल
बुरहानपुर/21 अगस्त/ म.प्र. शासन द्वारा लघु उद्योगों को अधिक से अधिक कार्य दिलाकर उनके उत्पादकों की बिक्री के लिए लघु उद्योग निगम के माध्यम से मार्केटिंग सपोर्ट की व्यवस्था की गई है। जिसके तहत जिलों में लघु उद्योग इकाईयों के लिए निगम की पोर्टल www.mpvdp.in (डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.एमपीवीडीपी.इन) में निःशुल्क पंजीयन कर शासन की योजना का लाभ उठा सकते है। शासन द्वारा तैयार इस पोर्टल पर लघु उद्योगों द्वारा अपने उत्पादों को पंजीयन किये जाने से प्रदेश में बड़े उद्योगों में लगने वाले उत्पादों की बिक्री के लिए आदेश प्राप्त हो सकेगें। साथ ही लघु उद्योग इकाईयो की बिक्री में बढ़ोत्तरी होगी।
--------
क्रमांक/76/728/2015                                                                                सचिन/उद्योग   
समाचार
पौधारोपण कर संरक्षण हेतु दिलाया संकल्प 
बुरहानपुर/21 अगस्त/ जिला पंचायत द्वारा जन अभियान परिषद को निःषुल्क पौधे उपलब्ध कराये गये है। उक्त प्रदाय पौधों को जिला समन्वयक डॉ. सुप्रीति यादव के निर्देषन में ब्लॉक खकनार के नगर विकास प्रस्फुटन समिति के द्वारा 150 पौधों का रोपण किया गया। यह पौधें नेपानगर षिवाजी चौराहा स्थित श्रीसंत सेनाजी महाराज के मंदिर प्रागंण में रोपे गयें। जिसमें नगर विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष नरेष बारूले, सचिव संतोष पाटील, क्षीतिज कला प्रषिक्षण संस्थान अध्यक्ष षिखा विजयवर्गीय, ज्योति आखरे, नगर पालिका उपाध्यक्ष विजय यादव, पार्षद सुजीत पाटिल, निलेष महाजन एवं मंदिर पुजारी श्री तुलाराम बारकु अहिरराव आदि मौजूद रहे। अंत में म.प्र. जन अभियान परिषद खकनार विकासखण्ड समन्वयक अमजद खान ने आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होनें पौधों को संरक्षण हेतु सभी को संकल्प दिलाया।  
टीप- फोटोग्राफ संलग्न क्र.- 2


क्रमांक/77/729/2015                                                                   सचिन/ज.अ.प./फोटो    

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...