Monday 1 June 2015

JANSAMPARK NEWS 29-5-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार  
बुरहानपुर एवं खकनार विकासखण्ड क्षेत्र केे 6 ग्रामों में पहुंचेगा कृषि क्रांति रथ
बुरहानपुर/29 मई/ राज्य शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा जिले में आज कृषि क्रांति रथ 30 मई को बुरहानपुर और खकनार विकासखण्ड के निम्नांकित ग्रामों में पहुंचेगा। 
उपसंचालक श्री मनोहरसिंह देवके ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि आज बुरहानपुर विकाखण्ड के ग्राम जम्मुपानी, मालवीर एवं मोहद में कृषि क्रांति रथ किसानों के बीच पहुंचेगा। इस दरम्यान प्रातः, दोपहर और सांध्यकालीन कृषक संगोष्ठी संपन्न होगी। उक्त ग्रामों में कृषि वैज्ञानिकों तथा तकनीकि अधिकारियों द्वारा उन्नत कृषि व नये उपकरणों तथा तकनीकि किसानों को अवगत कराई जायेगी। इस दौरान किसानों के खेतों से मिट्टी परीक्षण नमूने लिये जायेेगें। जिसकी उर्वरा शक्ति आंकलन करने मिट्टी को प्रयोगशाला भेजा जायेगा। जिससे किसान अपने खेत में भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने किन फसलों व खाद बीज का इस्तेमाल करें। कृषि वैज्ञानिक समुचित सलाह देगें। 
इसी प्रकार खकनार विकासखण्ड क्षेत्रान्तर्गत ग्राम महलगुराड़ा, सांडसकलां और सारोला में कृषि रथ भ्रमण करेगा। जिसका रात्रि में विश्राम सारोला होगा। उक्त विकासखण्डों के प्रत्येक ग्राम में कृषक संगोष्ठी आयोजित होगी। यह संगोष्ठी प्रातः दोपहर और सांयकाल में आयोजित की जावेगी। जिसमें किसानों को कृषि तकनीक व उद्यानिकी व पशुपालन व अन्य विभिन्न विभागों द्वारा जानकारी प्रदान की जाएगी। इस मौके पर कृषि मूलक योजनाओं व तकनीकि तथा सुविधाओं के बारे में कृषकों को जागरूक किया जावेगा। 
इस अवसर पर कृषकों को कृषि, उद्यानिकी, पशु, मत्स्य पालन, स्वास्थ्य, वन, विद्युत, उद्योग, श्रम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, सहकारिता, बैंक, नाबार्ड, राजस्व, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास, विपणन, कृषि उपज मंडी, बीज निगम, पीएचई, जलसंसाधन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, दुग्ध संघ, आदिम जाति कल्याण, शिक्षा, पंचायत, वाणिज्य, रोजगार, आरसेटी, परिवहन, पर्यावरण, खाद्य नागरिक आपूर्ति, खादी ग्रामोद्योग, जन अभियान परिषद्, लोक सेवा गारंटी, रेशम आदि अन्य विभागों द्वारा विभागीय जानकारी ग्रामीणों को दी जाएगी। साथ ही कृषि विभाग द्वारा मिट्टी के नमूने लिये जायेगें। ग्रामीण कृषकों को मेढ़ पर लगाने खमैर के पौधें सशुल्क वितरित किये जायेगें। 
----------
क्रमांक/72/473/2015                                                                           पवार/सचिन/कृषि  
समाचार
शालाओं में नवीन महिला स्व सहायता समूह सम्बद्ध करने निर्देश जारी
बुरहानपुर/29 मई/ राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में मध्यान्ह भोजन योजनान्तर्गत नवीन महिला स्व सहायता समूहों को सम्बद्ध किया जाना है। इस हेतु जिन शालाओं में महिला स्व सहायता समूह संलग्न नही है। ऐसी सभी शालाओं में समूहों को सम्बद्ध किया जाना है। उक्त संबंध में समस्त जनपद पंचायत सीईओ, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक बुरहानपुर/खकनार को निर्देश जारी कर दिये गये है। 

जिला पंचायत सीईओ श्री बसंत कुर्रे ने बताया कि प्रथम ग्रेडिंग प्राप्त करने वाले नवीन महिला स्व सहायता समूहों को निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना है। जिला पंचायत कार्यालय की अनुमति के बाद ही शालाओं में समूहों को सम्बद्ध किया जा सकेगा। आवश्यक कार्यवाही पूर्ण होने पर मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम क्रियान्वयन का दायित्व समूहों को सौंपा जायेगा। एक समूह के पास दो से अधिक शालाऐं नही होगी। जिससे अधिक से अधिक समूहों को रोजगार मिल सकेगा। किसी भी स्थिति में नवीन गठित समूह द्वारा ग्रेडिंग प्राप्त नही किये जाने पर प्रस्ताव मान्य नहीं किये जायेगें। वर्तमान में शालाओं में संलग्न समूहों को शाला/ग्राम स्तर पर प्राप्त सामान्य शिकायतों के आधार पर स्वतः निर्णय लेकर पृथक नहीं किया जायेगा। इसके अलावा समूह की स्वयं कार्य से अनिच्छा जाहिर करने पर उसे कार्य नहीं छोड़ने दिया जायेगा। यदि समूह कार्य करने का इच्छुक नही है। अथवा समूह द्वारा मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम का क्रियान्वयन समुचित ढंग से नही किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में उसे कार्य छोड़ने के एक माह पूर्व लिखित सूचना देकर शाला एवं ग्राम व जनपद पंचायत को अवगत कराना आवश्यक है। यदि समूह कार्य करने में इच्छुक नही है। तो उससे भी एक माह पूर्व लिखित में असहमति पत्र प्राप्त किया जाये। समूह द्वारा प्रस्तुत पत्र जनपद पंचायत के माध्यम से जिला पंचायत कार्यालय में प्रेषित करें। ताकि उस शाला के मध्यान्ह भोजन संचालन हेतु वैकल्पिक व्यवस्था की जा सके। इस एक माह के दरम्यान अन्य समूह को नियुक्त कर एमडीएम संचालन लगातार रखना सुनिश्चित करे। विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक कार्यरत समूहों के संबंध में स्थानीय शिकायतों को शाला प्रभारी/जनशिक्षक के माध्यम से प्राप्त कर जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा शिकायत प्रेषित करें। जनपद सीईओ प्राप्त शिकायत की जांच कर निराकरण करें। शिकायत की गंभीरता की स्थिति में तत्काल जिला पंचायत को अवगत करायेगें। शिकायत की जांच उपरांत ही समूह को जिला पंचायत कार्यालय की अनुमति पश्चात ही पृथक किया जायेगा। उक्त सभी अधिकारी प्रतिवर्षानुसार नियमतः नवीन शिक्षा सत्र के प्रारंभिक प्रथम माह में समस्त समूहों की अनुबंध अवधि एक वर्ष बढ़ाने नवीन अनुबंध कराये जाकर जनपद पंचायत में जमा कराये। साथ ही समूहों की पंजी संधारित करें। जनपद स्तर पर प्रतिमाह मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम संलग्न स्व सहायता समूहों की बैठक का आयोजन किया जायेगा। जिसकी तिथि निर्धारित करने का दायित्व जनपद सीईओ का होगा। जिला पंचायत को व समस्त संबंधित जनशिक्षक एवं स्व सहायता समूहों को बैठक की जानकारी दी जायेगी। बैठक में समस्त समूहों को पूर्व माह में मध्यान्ह भोजन संचालन शालावार खाद्यान्न/राशि के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करना होगा। 
----------

क्रमांक/73/474/2015                                                    पवार/सचिन/पं.ग्रा.वि.  
समाचार  
अल्पसंख्यक मेरिट-कम-मींस छात्रवृत्ति नवीनीकरण एवं ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित 
बुरहानपुर/29 मई/राज्य शासन अल्पसंख्यक मेरिट-कम-मींस छात्रवृत्ति योजना संचालि है। जिले में इस योजना के तहत उक्त वर्ग हितार्थ नये शैक्षणिक सत्र वर्ष 2015-16 में छात्रवृत्ति हेतु नवीन विद्यार्थियों को 01 जून से 30 सितम्बर 2015 तक आवेदन प्रस्तुत करना है। इसके साथ ही उक्त योजना के नवीनीकरण हेतु विद्यार्थियों से 01 जून से 15 नवम्बर 2015 तक आनलाईन आवेदन प्राप्त किये जायेगें। इस छात्रवृत्ति के लिये आवेदन भारत सरकार की वेबसाईट ूूूण्ेबीवसंतेीपचेण्हवअण्पद पर ऑनलाईन आवेदन करना होगा। इस साईट की लिंक भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की वेबसाईट ूूूण्उपदवतपजलंििंपतेण्हवअण्पद पर भी उपलब्ध है। 
कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने इस संबंध में समयबद्धता से कार्यवाही के लिये पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सहायक संचालक को निर्देशित किया है। सहायक संचालक श्री के.एल.निगम ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि विद्यार्थियों के मार्गदर्शन भरे गये आवेदनों का शैक्षणिक संस्थाओं के संस्था प्रमुख/प्राचार्य द्वारा निरीक्षण किया जाकर वैध विद्यार्थियों के प्रकरणों को ऑनलाईन स्टेट के लिये फारवर्ड करना अनिवार्य होगा। इस हेतु नवीन विद्यार्थियों के आवेदन ऑनलाईन फारवर्ड करने की तिथि 1 जून से 20 अक्टूबर 2015 तथा नवीनीकरण विद्यार्थियों के लिये 1 जून से 25 नवम्बर निर्धारित है। शैक्षणिक संस्था से संबंधित समस्त पात्र विद्यार्थियों के आवेदन समय सीमा में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है। समय सीमा पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नही किया जायेगा।  
----------
क्रमांक/74/475/2015                                                 पवार/सचिन/पि.वर्ग.  
समाचार
पिछड़ा वर्ग पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत आवेदन प्रस्तुत करें
बुरहानपुर/29 मई/राज्य शासन पिछड़ा वर्ग पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति योजना संचालित की गई है। जिले में इस वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजना से लाभान्वित होने के लिये 01 जून से 15 जून 2015 तक आवेदन प्रस्तुत करना अनिवार्य है। उक्त योजना में पूर्व में भरे गये आवेदनों पर सुधार किया जा रहा है। जिसके अनुसार जिन विद्यार्थियों ने पूर्व में आवेदन नही किया है। वे ऑनलाईन रजिस्टेªशन एवं आवेदन कर सकते है। 
कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने समस्त प्राचार्यो को समयबद्धता से कार्यवाही के लिये निर्देश जारी किये है। यह जानकारी पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सहायक संचालक श्री के.एल.निगम ने दी। उन्होनें बताया कि 22 जून तक अनिवार्य रूप से प्रमाण-पत्रों एवं समस्त अभिलेखों का परीक्षण कर इस कार्यालय को आवेदन पत्र स्वीकृत हेतु प्रस्तुत करें। यह भी सुनिश्चित कर ले कि कोई आवेदन दोबारा न हो।  
----------
क्रमांक/75/476/2015                                                              पवार/सचिन/पि.वर्ग.  
समाचार  
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन रामेश्वरम 1 से 6 जून तक आयोजित
बुरहानपुर/29 मई/ मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजनान्तर्गत जिले से रामेश्वरम्् की यात्रा 1 जून से 6 जून तक आयोजित की गई है। इस हेतु पात्र श्रद्धालुओं की नगरीय एवं ग्रामीण निकाय को चयनित एवं प्रतीक्षा सूची भेजी जा चुकी है। 
सीईओ जिला पंचायत श्री बसंत कुर्रे ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि अंतिम रूप से चयनित यात्रियों की सूची में यदि कोई यात्री पूर्व में मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना का लाभ किसी भी तीर्थ यात्रा के लिये ले चुका होगा। तो ऐसे तीर्थयात्री का टिकट तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया जावेगा। उन्होनें आयुक्त नगर निगम, जनपद सीईओ बुरहानपुर/नेपानगर, मुख्य नगर पालिका नेपानगर और शाहपुर को परीक्षण कर टिकट का वितरण करने निर्देश दिये है। 
----------
क्रमांक/76/477/2015                                                             पवार/सचिन/पं.ग्रा.वि.  

समाचार    
भारतीय रेल द्वारा विविध सुविधाऐं उपलब्ध 
अपर मंडल रेल प्रबंधक ने यात्री उपभोक्ता पखवाड़ा में दी जानकारी  
बुरहानपुर/29 मई/भारतीय रेल द्वारा 26 मई से 09 जून 2015 तक रेल यात्री उपभोक्ता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस दरम्यान भारतीय रेल की उल्लेखनीय उपलब्धियां व यात्रियों और उपभोक्ताओं को सुलभ कराई गई सुविधाओं की जानकारी विस्तार से दी जा रही है। इसके साथ ही मध्य रेल्वे भुसावल मंडल द्वारा यात्रियों व उपभोक्ताओं से क्या-क्या सुविधाऐं बढ़ाना है। साथ ही कहां सुधार करने की आवश्यकता है। ऐसे सुझाव आमंत्रित किये जा रहे है।  
अपर मंडल रेल प्रबंधक मध्य रेल्वे भुसावल श्री प्रदीप बारापात्रे ने आज यह जानकारी देते हुए प्रशासनिक अधिकारियों एवं व्यापारी रेल उपभोक्ता संघ से विशेष बैठक के दौरान अपेक्षा की। 
यह बैठक कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में आयोजित हुई। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री अनिलसिंह कुशवाह, सीईओ जिला पंचायत श्री बसंत कुर्रे, अपर कलेक्टर श्री प्रकाश रेवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री बी.एस.बिरदे, डिप्टी कलेक्टर श्री के.एल.यादव, ए.सी.एम.श्याम कुलकर्णी, स्टेशन प्रबंधक श्री जी.एल.मीना,सी.सी.आई.श्री बी.जी.वर्मा, पीआरओ रेल्वे श्री मनोज झवर तथा अन्य रेल्वे व प्रशासनिक अधिकारीगण तथा व्यापारी रेल उपभोक्ता संघ एवं मीडिया प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 
एसीएम श्री कुलकर्णी ने बताया कि पखवाड़े में यात्री व उपभोक्ताओं के हितार्थ विचार सुन रहे है। इस संबंध में ही यह बैठक आयोजित की गई है। भारतीय रेल का दुनिया में तीसरा नेटवर्क है। जिसमें 66 हजार किलोमीटर यात्रा की जा सकती है। मिलीयन टन माल ढोने में यु.एस.ए.,रशिया व चाईना जैसे देशों के साथ भारत देश की रेल भी शामिल है। इसमें 13 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया है। प्रतिदिन 21 हजार टेªन व मालगाड़िया चलाई जा रही है। देश के कोयला भण्डारण पर 90 प्रतिशत अधिकार रेल्वे का है। जिसमें 50 प्रतिशत कोयला पॉवर प्लॉन्ट के लिये आरक्षित है। इस वर्ष 675 किलोमीटर डबलिंग लाईन टेªक निर्मित किया गया है। हजारो किलोमीटर गेज परिवर्तन कार्य किये गये है। अर्थात नेरो, मीटर, गेज, लाईन की जगह ब़ड़ी लाईन यानी ब्राडगेज टेªक स्थापित कर दिया है। जिससे रेल की गति में इजाफा हुआ है। लोगों को समय की बचत के साथ ही व्यापार व्यवसाय में प्रगति देखी जा रही है। जिसके बहुआयामी परिणाम सामने आये है। इसी प्रकार से यात्री टिकिट वितरण सुविधा, ई-टिकिट आरक्षण के बारे में कई प्रश्नों व शंकाओं का समाधान किया। कलेक्टर ने राजधानी भोपाल और इंदौर के लिये रेल सेवा में इजाफा करने की आशा जताई। पुलिस अधीक्षक ने आरक्षित यात्री कोच में सुरक्षा व सुविधाओं की उपलब्धता पर विशेष चर्चा की। उन्होनें भी रेल प्रबंधन को सुझाव देते हुए सुधार करने की आवश्यकता पर जोर दिया। सीईओ श्री कुर्रे ने शताब्दी टेªन में अन्य टेªनों जैसी बर्थ सुविधा सुलभ कराने की बात कही। अपर कलेक्टर श्री रेवाल ने रेल्वे स्टेशनों पर मेडिकल दुकान व सुविधाओं के लिये मांग की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री बिरदे ने सुरक्षा व्यवस्था में बल की कमी पर चिंता व्यक्त की। उन्होनें भी प्रबंधन से यात्री सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल में बढ़ोतरी करने की बात कही। विभिन्न अधिकारियों व संघ के प्रतिनिधियों ने भी चर्चा की। जिस पर रेल मंडल के अधिकारियों ने सुझावों को शासन स्तर तक भेजने का आश्वासन दिया। 
----------
क्रमांक/77/478/2015                                              पवार/सचिन/रेल/फोटो 

समाचार
प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजनान्तर्गत बुरहानपुर जिला लक्ष्यापूर्ति में अग्रणी 
बुरहानपुर/29 मई/मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजनान्तर्गत बुरहानपुर जिला लक्ष्यापूर्ति में अग्रणी रहा है। 
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेश स्तरीय युवा उद्यमी सम्मेलन में कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया को पुरूस्कृत किया है। 
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने कलेक्टर द्वारा उक्त योजना में लक्ष्य के विरूद्ध 120 प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने पर प्रसन्न्ता व्यक्त की है। साथ ही योजना के प्रकरणों में स्वीकृति एवं ऋण सुविधा सुलभ कराने में उत्कृष्ट कार्यान्वयन पर सम्मानित किया है। श्री चौहान ने इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागीय अधिकारियों व हितग्राहियों को शुभकामनाऐं और बधाईयां दी है।   
----------
क्रमांक/78/479/2015                                                            पवार/सचिन/उद्योग/फोटो 

JANSAMPARK NEWS 28-5-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार  
बुरहानपुर एवं खकनार विकासखण्ड क्षेत्र केे 6 ग्रामों में पहुंचेगा कृषि क्रांति रथ

बुरहानपुर/28 मई/ राज्य शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा जिले में आज कृषि क्रांति रथ 29 मई को बुरहानपुर और खकनार विकासखण्ड के निम्नांकित ग्रामों में पहुंचेगा। 

उपसंचालक श्री मनोहरसिंह देवके ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि आज बुरहानपुर विकाखण्ड के ग्राम चापोरा, धामनगांव एवं बंभाड़ा में कृषि क्रांति रथ किसानों के बीच पहुंचेगा। इस दरम्यान प्रातः दोपहर, और सांध्यकालीन कृषक संगोष्ठी संपन्न होगी। उक्त ग्रामों में कृषि वैज्ञानिकों तथा तकनीकि अधिकारियों द्वारा उन्नत कृषि व नये उपकरणों तथा तकनीकि किसानों को अवगत कराई जायेगी। इस दौरान किसानों के खेतों से मिट्टी परीक्षण नमूने लिये जायेेगें। जिसकी उर्वरा शक्ति आंकलन करने मिट्टी को प्रयोगशाला भेजा जायेगा। जिससे किसान अपने खेत में भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने किन फसलों व खाद बीज का इस्तेमाल करें। कृषि वैज्ञानिक समुचित सलाह देगें। 

इसी प्रकार खकनार विकासखण्ड क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सीतापुर, सिंखखेड़ाकलां और गुलई में कृषि रथ भ्रमण करेगा। जिसका रात्रि विश्राम गुलई में होगा। उक्त विकासखण्डों के प्रत्येक ग्राम में कृषक संगोष्ठी आयोजित होगी। यह संगोष्ठी प्रातः दोपहर और सांयकाल में आयोजित की जावेगी। जिसमें किसानों को कृषि तकनीक व उद्यानिकी व पशुपालन व अन्य विभिन्न विभागों द्वारा जानकारी प्रदान की जाएगी। इस मौके पर कृषि मूलक योजनाओं व तकनीकि तथा सुविधाओं के बारे में कृषकों को जागरूक किया जावेगा। 

इस अवसर पर कृषकों को कृषि, उद्यानिकी, पशु, मत्स्य पालन, स्वास्थ्य, वन, विद्युत, उद्योग, श्रम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, सहकारिता, बैंक, नाबार्ड, राजस्व, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास, विपणन, कृषि उपज मंडी, बीज निगम, पीएचई, जलसंसाधन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, दुग्ध संघ, आदिम जाति कल्याण, शिक्षा, पंचायत, वाणिज्य, रोजगार, आरसेटी, परिवहन, पर्यावरण, खाद्य नागरिक आपूर्ति, खादी ग्रामोद्योग, जन अभियान परिषद्, लोक सेवा गारंटी, रेशम आदि अन्य विभागों द्वारा विभागीय जानकारी ग्रामीणों को दी जाएगी। साथ ही कृषि विभाग द्वारा मिट्टी के नमूने लिये जायेगें। ग्रामीण कृषकों को मेढ़ पर लगाने खमैर के पौधें सशुल्क वितरित किये जायेगें। 
----------
क्रमांक/71/472/2015                                                                         पवार/सचिन/कृषि  

JANSAMPARK NEWS 27-5-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
मत्स्य पालन हेतु आवेदन की अंतिम तिथि आज
 
बुरहानपुर/27 मई/ जिले में जनपद पंचायत खकनार की कृषि स्थायी समिति के अनुमोदन पर मत्स्य पालन प्रयोजनार्थ 4 जलाशय 10 वर्षीय पट्टे पर प्रदाय किये जाना है। इस हेतु जनपद पंचायत खकनार द्वारा पंजीकृत मछुआ समितियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। आवेदन पत्र अंंितम तिथि आज 28 मई सांयकाल 5.30 बजे तक है। 
जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर.बी.एस.दण्डोतिया ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि शर्तो के अधीन जलाशय के पट्टे नियमानुसार मछुआ सहकारी समितियों को दिये जायेगें। इसमें दूधिया, परेठा, गोराड़िया और साजनी आदि ग्रामों के जलाशयों का अनुबंध 30 जून 2025 तक के लिये किया जायेगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालयीन समय में प्राप्त कर सकते है। 
----------
क्रमांक/67/476/2015                                                                पवार/सचिन/पं.ग्रा.वि. 

समाचार
कलेक्टर द्वारा सर्विस प्रोवाईडरों को लायसेंस प्रदत्त 

बुरहानपुर/27 मई/ जिले में महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक के निर्देशानुसार कम्प्यूटराईजेशन परियोजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिला पंजीयक कार्यालय बुरहानपुर द्वारा सर्विस प्रोवाईडर हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये गये थे। 

कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने सर्विस प्रोवाईडरों को लायसेंस प्रदत्त किये। इस दरम्यान जिला पंजीयक श्री पी.एस.वास्केल व उप पंजीयक श्री लखनलाल जाटव उपस्थित रहे। कलेक्टर ने कहा कि शीघ्र ही रजिस्ट्रियों का ऑनलाईन पंजीयन किया जाना है। सम्पदा में कार्य करने हेतु सर्विस प्रोवाइडरों को ई-स्टाम्प जारी करने और बिक्री पत्रों आदि ऑनलाईन ड्राफ्टिंग के लिये अधिकृत किया गया है। 

श्री वास्केल बताया कि कार्यालय को 25 आवेदन प्राप्त हुये। जिसमें श्री रसिक कांतीलाल दलाल, श्री सोहेल गफ्फार मो.इब्राहीम, श्री मनोज तिलोकचंद मुंशी, श्री संदीप तिलोकचंद मुंशी, श्री दुर्गेश विनोद मुंशी और श्री सुनील कांतीलाल दलाल को अर्हतापूर्ण करने व शुल्क जमा करने पर ‘‘सेवाप्रदाता‘‘ लायसेंस जारी किये गये है। शेष आवेदकों को शुल्क जमा करने पर लायसेंस दिये जायेगें। 
----------
क्रमांक/68/477/2015                                                               पवार/सचिन/पंजीयन/फोटो  
समाचार 
बुरहानपुर एवं खकनार विकासखण्ड क्षेत्र केे 6 ग्रामों में पहुंचेगा कृषि क्रांति रथ
बुरहानपुर/27 मई/ राज्य शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा जिले में आज कृषि क्रांति रथ 28 मई को बुरहानपुर और खकनार विकासखण्ड के निम्नांकित ग्रामों में पहुंचेगा। 

उपसंचालक श्री मनोहरसिंह देवके ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि आज बुरहानपुर विकाखण्ड के ग्राम बोरसर, वारोली एवं इच्छापुर में कृषि क्रांति रथ किसानों के बीच पहुंचेगा। इस दरम्यान प्रातः दोपहर, और सांध्यकालीन कृषक संगोष्ठी संपन्न होगी। उक्त ग्रामों में कृषि वैज्ञानिकों तथा तकनीकि अधिकारियों द्वारा उन्नत कृषि व नये उपकरणों तथा तकनीकि किसानों को अवगत कराई जायेगी। इस दौरान किसानों के खेतों से मिट्टी परीक्षण नमूने लिये जायेेगें। जिसकी उर्वरा शक्ति आंकलन करने मिट्टी को प्रयोगशाला भेजा जायेगा। जिससे किसान अपने खेत में भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने किन फसलों व खाद बीज का इस्तेमाल करें। कृषि वैज्ञानिक समुचित सलाह देगें। 

इसी प्रकार खकनार विकासखण्ड क्षेत्रान्तर्गत ग्राम लोखंडिया, हसीनाबाद और सिरपुर में कृषि रथ भ्रमण करेगा। जिसका रात्रि विश्राम सिरपुर में होगा। उक्त विकासखण्डों के प्रत्येक ग्राम में कृषक संगोष्ठी आयोजित होगी। यह संगोष्ठी प्रातः दोपहर और सांयकाल में आयोजित की जावेगी। जिसमें किसानों को कृषि तकनीक व उद्यानिकी व पशुपालन व अन्य विभिन्न विभागों द्वारा जानकारी प्रदान की जाएगी। इस मौके पर कृषि मूलक योजनाओं व तकनीकि तथा सुविधाओं के बारे में कृषकों को जागरूक किया जावेगा। 

इस अवसर पर कृषकों को कृषि, उद्यानिकी, पशु, मत्स्य पालन, स्वास्थ्य, वन, विद्युत, उद्योग, श्रम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, सहकारिता, बैंक, नाबार्ड, राजस्व, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास, विपणन, कृषि उपज मंडी, बीज निगम, पीएचई, जलसंसाधन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, दुग्ध संघ, आदिम जाति कल्याण, शिक्षा, पंचायत, वाणिज्य, रोजगार, आरसेटी, परिवहन, पर्यावरण, खाद्य नागरिक आपूर्ति, खादी ग्रामोद्योग, जन अभियान परिषद्, लोक सेवा गारंटी, रेशम आदि अन्य विभागों द्वारा विभागीय जानकारी ग्रामीणों को दी जाएगी। साथ ही कृषि विभाग द्वारा मिट्टी के नमूने लिये जायेगें। ग्रामीण कृषकों को मेढ़ पर लगाने खमैर के पौधें सशुल्क वितरित किये जायेगें। 
----------

क्रमांक/69/478/2015                                                                   पवार/सचिन/कृषि   
समाचार
नदी संरक्षण एवं पुनर्जीवन हेतु श्रमदान कार्यक्रम आयोजित
बुरहानपुर/27 मई/ राज्य शासन निर्देशानुसार नदी संरक्षण एवं पुनर्जीवन कार्यक्रम के तहत सम्पूर्ण राज्य में प्रत्येक विकासखण्ड हेतु एक नदी चिन्हित की गई है। इस दरम्यान नदी में गहरीकरण एवं पुनर्जीवन हेतु कार्यक्रम नियत किया गया है।  
इसी श्रृंखला में बुरहानपुर विकासखण्ड के अंतर्गत पुर्वा (हलपाना/भोलाना) नदी और खकनार क्षेत्रान्तर्गत हिवरा नदी का चयन किया जा चुका है। उक्त नदी पर नवांकुर व प्रस्फुटन समितियां एवं जनसहयोग से गहरीकरण कार्य किया गया। 

इस अवसर पर पूर्वा नदी पर बोरी बंधान कर चेक डेम निर्माण कार्य श्रमदान से करवाया गया। कार्यक्रम में म.प्र अभियान परिषद् के संभागीय समन्वयक श्री अमित शाह, जिला समन्वयक डॉ. सुप्रीति यादव, विकासखण्ड समन्वयक श्री महेष कुमार खराडे एवं अमजद खान, नवांकुर संस्थाओं से दिनेष शंखपाल, भगवान महाजन, शेख अनिस, सहित प्रस्फुटन ग्राम विकास समिति विरोदा अध्यक्ष अर्जुन महाजन एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहेे। कार्यक्रम को आगे बढाते हुये संभाग समन्वयक द्वारा कलेक्ट्रेट सभागृह मंे प्रस्फुटन समितियों के साथ बैठक कर आगामी कार्ययोजना पर चर्चा कि गई। 
----------
क्रमांक/70/471/2015                                                           पवार/सचिन/ज.अ.प./फोटो    

JANSAMPARK NEWS 26-5-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
बुरहानपुर एवं खकनार विकासखण्ड क्षेत्र केे 6 ग्रामों में पहुंचेगा कृषि क्रांति रथ

बुरहानपुर/26 मई/ राज्य शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा जिले में आज कृषि क्रांति रथ 27 मई को बुरहानपुर और खकनार विकासखण्ड के निम्नांकित ग्रामों में पहुंचेगा। 
उपसंचालक श्री मनोहरसिंह देवके ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि आज बुरहानपुर विकाखण्ड के ग्राम दापोरा, अड़गांव एवं शाहपुर में कृषि क्रांति रथ किसानों के बीच पहुंचेगा। इस दरम्यान प्रातः दोपहर, और सांध्यकालीन कृषक संगोष्ठी संपन्न होगी। उक्त ग्रामों में कृषि वैज्ञानिकों तथा तकनीकि अधिकारियों द्वारा उन्नत कृषि व नये उपकरणों तथा तकनीकि किसानों को अवगत कराई जायेगी। इस दौरान किसानों के खेतों से मिट्टी परीक्षण नमूने लिये जायेेगें। जिसकी उर्वरा शक्ति आंकलन करने मिट्टी को प्रयोगशाला भेजा जायेगा। जिससे किसान अपने खेत में भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने किन फसलों व खाद बीज का इस्तेमाल करें। कृषि वैज्ञानिक समुचित सलाह देगें। 
इसी प्रकार खकनार विकासखण्ड क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नांदुराखुर्द, ताजनापुर और डोईफोड़िया में कृषि रथ भ्रमण करेगा। जिसका रात्रि विश्राम डोईफोड़िया में होगा। उक्त विकासखण्डों के प्रत्येक ग्राम में कृषक संगोष्ठी आयोजित होगी। यह संगोष्ठी प्रातः दोपहर और सांयकाल में आयोजित की जावेगी। जिसमें किसानों को कृषि तकनीक व उद्यानिकी व पशुपालन व अन्य विभिन्न विभागों द्वारा जानकारी प्रदान की जाएगी। इस मौके पर कृषि मूलक योजनाओं व तकनीकि तथा सुविधाओं के बारे में कृषकों को जागरूक किया जावेगा। 
इस अवसर पर कृषकों को कृषि, उद्यानिकी, पशु, मत्स्य पालन, स्वास्थ्य, वन, विद्युत, उद्योग, श्रम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, सहकारिता, बैंक, नाबार्ड, राजस्व, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास, विपणन, कृषि उपज मंडी, बीज निगम, पीएचई, जलसंसाधन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, दुग्ध संघ, आदिम जाति कल्याण, शिक्षा, पंचायत, वाणिज्य, रोजगार, आरसेटी, परिवहन, पर्यावरण, खाद्य नागरिक आपूर्ति, खादी ग्रामोद्योग, जन अभियान परिषद्, लोक सेवा गारंटी, रेशम आदि अन्य विभागों द्वारा विभागीय जानकारी ग्रामीणों को दी जाएगी। साथ ही कृषि विभाग द्वारा मिट्टी के नमूने लिये जायेगें। ग्रामीण कृषकों को मेढ़ पर लगाने खमैर के पौधें सशुल्क वितरित किये जायेगें। 
-------
क्रमांक/60/469/2015                                                                       पवार/सचिन/कृषि 
समाचार
जिला पंचायत सामान्य प्रशासन समिति की बैठक आज 
बुरहानपुर/26 मई/ जिला पंचायत सामान्य प्रशासन समिति की बैठक आज 27 मई को सांय 4 बजे कार्यालय सभागार में आयोजित की गई है। 
यह बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गायत्री पाटीदार की अध्यक्षता में संपन्न होगी। जिला पंचायत सीईओ श्री बसंत कुर्रे ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि इस बैठक में गत बैठक 05 दिसम्बर 2014 की कार्यवाही पर चर्चा होगी। वार्षिक बजट वित्तीय वर्ष 2014-15 में माह मार्च तक प्राप्त आवंटन के संबंध में आय-व्यय पर विचार विमर्श किया जायेगा। जिला पंचायत में रिक्त पदों की पूर्ति के लिये निर्णय पारित होगा। इस दौरान अन्य विषयों पर अध्यक्ष की अनुमति से चर्चा की जावेगी। 
----------
क्रमांक/61/470/2015                                                                    पवार/सचिन/पं.ग्रा.वि.

समाचार
जिला पंचायत साधारण सभा की बैठक आज  
बुरहानपुर/26 मई/ जिला पंचायत साधारण सभा की बैठक आज 27 मई को अपरान्ह 3 बजे कार्यालय सभागार में आयोजित की गई है। 

यह बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गायत्री पाटीदार की अध्यक्षता में संपन्न होगी। जिला पंचायत सीईओ श्री बसंत कुर्रे ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि इस बैठक में गत बैठक 05 दिसम्बर 2014 की कार्यवाही पर चर्चा होगी। स्वास्थ्य विभाग में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जावेगी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में संचालित योजनाओं का विभागीय ब्यौरा प्रस्तुत किया जायेगा। साथ ही जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित पेयजल उपलब्धता पर भी विभागीय जानकारी प्राप्त करेगें। शिक्षा विभाग में क्रियान्वित योजनाऐं के साथ ही प्रमुखता से शाला शौचालय/भवन निर्माण कार्यो की गहनता से समीक्षात्मक जायजा लिया जायेगा। इस दौरान अन्य विषयों पर अध्यक्ष की अनुमति से चर्चा व कार्यवाही प्रस्तावित है। 

 
क्रमांक/62/471/2015                                                     पवार/सचिन/पं.ग्रा.वि.  
समाचार
अंतर्राष्ट्रीय तम्बाकू एवं धूम्रपान निषेध दिवस 31 मई को 
जिले में जागरूकता संबंधी विविध कार्यक्रम आयोजित
बुरहानपुर/26 मई/ राज्य शासन संचालनालय सामाजिक न्याय विभाग के निर्देशानुसार जिले में अंतर्राष्ट्रीय तम्बाकू एवं धूम्रपान निषेध दिवस 31 मई को मनाया जायेगा। उक्त दिवस का मुख्य उद््देश्य युवाओं में खासकर छात्र-छात्राओं एवं जनसाधारण में बढ़ती हुई तम्बाकू एवं धूम्रपान सेवन प्रवृत्ति की रोकथाम करना है। इस हेतु विविध जनजागरूक कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। 
कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने इस संबंध में वातावरण एवं जनचैतना का निर्माण करने निर्देश दिये है। उन्होनें कहा है कि इन व्यसनों के दुष्परिणामों से आमजन को अवगत कराया जाये। जिससे सभी लोग सुरक्षित व सजग रहे। तम्बाकू एवं बीड़ी, सिगरेट, गुटका सेवन की बढ़ती प्रवृत्ति से खासकर युवा पीढ़ी प्रभावित हुई है। इन्हें सचेत करना अतिआवश्यक है। ताकि नई पीढ़ी को कैंसर, टीबी, ह््दयघात की बीमारियों से बचाया जा सके। तम्बाकू एवं धूम्रपान के सेवन की रोकथाम के लिये वातावरण को प्रभावशील बनाया जाये। जागरूकता प्रसारित करने आयुक्त नगर निगम, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, आदिम जाति कल्याण, राजीव गांधी शिक्षा मिशन, नगरीय एवं ग्रामीण निकाय तथा समस्त शासकीय महाविद्यालयीन, विद्यालयीन माध्यमिक/प्राथ, सभी शैक्षणिक संस्थाओं कार्यक्रम आयोजित करने निर्देश जारी किये गये है। भारतीय रेडक्रास सोसायटी को भी जनजागरूकता के लिये कहा गया है। 

----------
क्रमांक/63/472/2015                                                               पवार/सचिन/सा.न्याय

समाचार
जिले से राज्य स्तरीय कृषि विज्ञान मेला में कृषक दल की रवानगी कल 

बुरहानपुर/26 मई/राज्य शासन किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा इंदौर में राज्य स्तरीय कृषि विज्ञान मेला संचालित है। उक्त मेला में बुरहानपुर जिले से भी कृषकों का दल भाग लेगा। यह दल दिन बुधवार को रवाना होगा। इंदौर स्थित मेले में नये-नये कृषि उन्नत तकनीक यंत्रों का प्रदर्शन व विक्रय किया जा रहा है। इन उपकरणों की जानकारी कृषकों को प्रमुखता से उपलब्ध कराई जायेगी।  
कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने उपसंचालक कृषि श्री मनोहरसिंह देवके को कृषक दल भ्रमण कराने हेतु निर्देशित किया है। उपसंचालक ने बताया कि राज्य स्तरीय मेले में किसानों को नये तकनीकि यंत्रों के बारे में जानकारी मिलेगी। जिसमें वे अपने कृषि कार्य को सुविधाजनक और शीघ्रता से कर सकेंगे। शासन की मंशा है कि किसानों को कृषि में होने वाले व्यय में कमी लाया जा सके। किसान तकनीकि से निर्मित यंत्रों का उपयोग करें। ताकि उन्हें बचत हो सके। जिससे किसान समृद्ध और खुशहाल रहे। इसी उद््देश्य को लेकर किसानों के दल को भ्रमण कराया जाना है। 

----------
क्रमांक/64/473/2015                                                                 पवार/सचिन/कृषि 


समाचार
नवागत उपसंचालक डॉ.बघेल द्वारा पदभार ग्रहण
बुरहानपुर/26 मई/राज्य शासन द्वारा पशुपालन विभाग में उपसंचालकों के स्थानांतरण आदेश जारी किये गये है। 
उक्त आदेश के तहत बुरहानपुर जिले में पशु चिकित्सा सेवा विभाग नवागत उपसंचालक डॉ.के.एस.बघेल ने पदभार ग्रहण कर लिया है। पूर्व में पदस्थ उपसंचालक डॉ.एम.के.शर्मा को प्रशासकीय हित में बुरहानपुर से जिला विदिशा स्थानांतरण कर सिविल सर्जन पदस्थ कर दिया है। 
----------
क्रमांक/65/474/2015                                                         पवार/सचिन/पशु.वि. 

समाचार
मुख्यमंत्री कन्यादान व निकाह योजनान्तर्गत सामुहिक विवाह समागम जून में  
बुरहानपुर/26 मई/मुख्यमंत्री कन्यादान व निकाह योजनान्तर्गत सामुहिक विवाह समागम आगामी माह जून में आयोजित होगा। राज्य शासन के निर्देशानुसार उक्त आयोजन जिले में नगरीय एवं ग्रामीण निकाय स्तर पर किया जायेगा। इस हेतु विविध कार्ययोजना अद्यतन कर ली गई है। 

कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने इस संबंध में सभी निकायों को कार्यान्वयन सुनिश्चित कर दिया है। जिसमें जिला पंचायत सीईओ श्री बसंत कुर्रे को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। 

नोडल अधिकारी श्री कुर्रे ने बताया कि 15 जून को जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री कन्यादान व निकाह योजनान्तर्गत सामुहिक विवाह समारोह तिथि प्रस्तावित है। यह आयोजन स्थानीय कृषि उपज मण्डी/नेहरू स्टेडियम बुरहानपुर में किया जायेगा। इस हेतु आयोजक जनपद पंचायत बुरहानपुर रहेगी। इसमें आयुक्त नगर निगम, जनपद पंचायत बुरहानपुर, नगर पंचायत शाहपुर सम्मिलित रहेेगें। उक्त संबंधित निकायों से 10 जून तक आवेदन प्राप्त किये जायेगें। 12 जून को जिला कार्यालय को सूची भेजी जायेगी। जिसके विरूद्ध आवंटन की मांग पत्र भी प्रस्तुत करना अनिवार्य किया गया है। 

इसी प्रकार से मुख्यमंत्री कन्यादान व निकाह योजनान्तर्गत सामुहिक विवाह समारोह 25 जून प्रस्तावित है। यह आयोजन नेहरू स्टेडियम नेपानगर/नेपा ऑडोटोरियम में किया जाना है। इन निकायों के लिये आयोजक नगर पालिका नेपानगर रहेगी। इसमें नगर पालिका परिषद् नेपानगर और जनपद पंचायत खकनार आदि निकाय शामिल रहेगें। उक्त संबंधित निकायों से 20 जून आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि है। 23 जून 2015 को जिला कार्यालय सूची भेजी जायेगी। जिसके विरूद्ध आवंटन की मांग पत्र भी प्रस्तुत करने के निर्देश निकायों को दिये गये है। 

जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि उक्त सामूहिक विवाह का आयोजन 12-13 ग्राम पंचायतों के समूह बनाकर संपन्न होगें। शहरी क्षेत्र में 10-10 वार्डो का समूह बनाकर विधिवत कन्यादान व निकाह संस्कार/रस्म संपन्न कराई जायेगी।  

----------
क्रमांक/66/475/2015                                                           पवार/सचिन/पं.ग्रा.वि. 

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...