Monday 27 July 2015

JANSAMPARK NEWS 25-7-15


जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.


समाचार 


जिले में पांच रेत खदानों की ई-नीलामी 7 अगस्त को 


बुरहानपुर 25 जुलाई/ - जिले के अंतर्गत गौण खनिज रेत की कुल 05 खदानों की ई-नीलामी 7 अगस्त 2015 को प्रातः 11 बजे से एक बजे तक ई-ऑक्शन के माध्यम से की जाना है। 

खनिज अधिकारी श्री अनिल नारनवरे ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि बोलीकर्ता वेबसाईट ूूूण्उचण्चतवबण्हवअण्पद पर अपना पंजीयन अतिशीघ्र कराकर नियमानुसार नीलामी में भाग ले सकते है। इच्छुक बोलीकर्ता इस प्रक्रिया के संबंध में खण्डवा कलेक्टेªट कार्यालय स्थित क्षेत्रीय क्षमता संवर्धन केन्द्र में लाईव डेमो का कार्यालयीन समयावधि में प्रशिक्षण प्राप्त करें। 

इन खदानों की होगी नीलामी:-  जिले में 05 गौण खनिज रेत खदानों की नीलामी होना है। इस नीलामी हेतु शासन द्वारा प्रारंभिक बोली निर्धारित की गई है। 
बोरगांवखुर्द खसरा नं. 272, रकबा 6.500 हेक्टेयर व शासकीय बोली 37,50,000/- है। 
बसाड़ खसरा नं. 101, 135 व 18.900 हेक्टेयर एवं शासकीय बोली 1,12,50,000/-। 
एमागिर्द खसरा नं. 325 व 13.290 हेक्टेयर तथा शासकीय बोली 50,00,000/-। 
फतेहपुर खसरा नं. 175, 439, 58 व 30.100 हेक्टेयर एवं शासकीय बोली 1,25,00,000/-। 
और जैनाबाद जैसिंगपुरा खसरा नं. 1, 291/1, 836, 1, 346 रकबा 36.830 हेक्टेयर तथा शासकीय बोली 1,95,00,000/- शामिल है। विस्तृत जानकारी कलेक्टर कार्यालय स्थित खनिज शाखा से कार्यालयीन समय में प्राप्त की जा सकती है।  
---------
क्रमांक/69/626/2015                                                     सचिन/खनिज 


समाचार 


स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत प्रतियोगिता आयोजित 

बुरहानपुर/25 जुलाई/ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जिले को खुले में शौच मुक्त करने के उद््देश्य से अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी मेें आगामी अगस्त माह में रक्षा बंधन के पावन अवसर पर 15 अगस्त तक ऐसे भाई जो अपनी बहनों के मान सम्मान और सुरक्षा को दृष्टिगत अपने घर में शौचालय का निर्माण करेगें। उनके लिये भाई नंबर - एक प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इच्छुक आवेदनकर्ता निर्धारित प्रपत्र में संबंधित जनपद पंचायत कार्यालय में 15 अगस्त 2015 तक आवेदन पत्र जमा कर सकते है।   

सीईओ जिला पंचायत श्री बसंत कुर्रे ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें कहा कि इस प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्र के व्यक्ति भाग ले सकते है। आवेदन पत्र केवल संबंधित जनपद पंचायत कार्यालयों में ही वितरित व जमा किये जावेगें। उन्होनें दोनों जनपद सीईओं को निर्देश देते हुए कहा कि आवेदन पत्र वितरण एवं पंजीकरण हेतु कार्यालय के किसी एक व्यक्ति को दायित्व सौंपे। प्रतियोगिता के संबंध में समस्त ग्राम पंचायतों को तत्काल सूचित करें। जिससें अधिक से अधिक लोगों को जानकारी प्राप्त हो सकें। आवेदकों का पंजीयन कराकर निर्धारित अवधि में आवेदनों की सूची 20 अगस्त 2015 तक जिला पंचायत कार्यालय में अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें। 

---------
क्रमांक/70/627/2015                                            सचिन/पं.ग्रा.वि.

समाचार 


अल्पसंख्यक प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन तिथि संशोधित 


बुरहानपुर/25 जुलाई/ भारत सरकार द्वारा संचालित अल्पसंख्यक प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन पत्र तिथि संशोधित की गई है। 

यह जानकारी पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण सहायक संचालक श्री के.एल. निगम ने दी। उन्होनें बताया कि अल्पसंख्यक प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन की पूर्व में 31 जुलाई 2015 अंतिम तिथि थी। अब इसे बढ़ाकर 31 अगस्त 2015 तक कर दिया गया है। 
---------
क्रमांक/71/628/2015                                                          सचिन/पि.वर्ग.अ.

JANSAMPARK NEWS 24-7-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.


समाचार


जिले में स्तनपान सप्ताह अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित


बुरहानपुर/24 जुलाई/ राज्य शासन निर्देशानुसार प्रतिवर्ष भांति इस वर्ष भी जिले में 01 से 07 अगस्त 2015 के दौरान विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जावेगा। विश्व स्तनपान सप्ताह की थीम ‘ब्रेस्टफीडिंग एण्ड वर्क‘ है। थीम का मुख्य उद्देश्य वर्तमान में मातृत्व सुरक्षा हेतु उपलब्ध प्रावधानों से महिलाओं को जागृत करना है। 

एकीकृत बाल सेवा जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अब्दुल गफ्फार खान ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि संबंधित कानूनों को मजबूत एवं इनका क्रियान्वयन सुनिश्चित करना, कामकाजी महिला एवं स्तनपान हेतु विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग एवं जागरूकता लाना, नियोक्ता को मां एवं बच्चों के हितैषी बनने हेतु प्रोत्साहित करना है। ताकि वह अधीनस्थ कामकाजी महिलाओं को बच्चे को स्तनपान कराने हेतु अनुकूल वातावरण व सुविधाएं उपलब्ध कराए। अनौपचारिक कार्यस्थलों पर कामकाजी महिला को स्तनपान कराने हेतु वातावरण निर्मित हो सके। 
यह होगी गतिविधियांः- जिला स्तर पर मीडिया कर्मियांे में जागरूकता लाने हेतु माह जुलाई के अंतिम सप्ताह मंे एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। सप्ताह के दौरान जिले के कन्या महाविद्यालयों एवं अन्य महाविद्यालयों में केवल लड़कियों के लिए क्विज प्रतियोगिता आयोजित कराई जानी है। आय.वाय.सी.एफ. एवं विश्व स्तनपान सप्ताह कार्ययोजना पर सभी पर्यवेक्षकों एवं प्रत्येक सेक्टर से एक ए.एन.एम. का प्रशिक्षण आयोजन किया जाना है। प्रशिक्षण उपरांत यही पर्यवेक्षक एवं ए.एन.एम. मास्टर प्रशिक्षक होंगें एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व आशा को प्रशिक्षित करेंगें। सेक्टर स्तर पर आय.वाय.सी.एफ. एवं विश्व स्तनपान सप्ताह कार्ययोजना अनुसार मास्टर ट्रेनर्स द्वारा सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व आशा का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।

आंगनवाड़ी केन्द्रों पर विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान 28 जुलाई 2015 को सखी सहेली, अन्य किशोरी बालिकाएं, पोषण मित्र का प्रशिक्षण होगा। 31 जुलाई को किशोरी बालिकाओं द्वारा दीवार लेखन कार्य किया जायेगा। 01 अगस्त 2015 को आंगनवाड़ी केंद्रों पर रेडियों के माध्यम से कार्यक्रम श्रवण कराया जावेगा। 02 अगस्त पोषण दस्तक-गर्भवती, धात्री माताओं को जानकारी देकर शंकाओं का समाधान होगा। 03 अगस्त 2015 को धात्री महिला के घर पर लोक संगीत कार्यक्रम संपन्न होगा। 04 अगस्त को पंचायत स्तर पर फिल्म प्रदर्शन की जावेगी। 05 अगस्त को गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाना है। 06 अगस्त पोषण दस्तक-गर्भवती, धात्री माताओं को जानकारी देकर उनकी शंकाओं का समाधान। 07 अगस्त 2015 को जन्म के तुरंत बाद स्तनपान और 6 माह तक केवल स्तनपान कराने वाली माताओं को पुरूस्कृत किया जावेगा। 
---------
क्रमांक/66/623/2015                                                 सचिन/म.स.वि.  

समाचार


रजिस्ट्रियांे का पंजीयन शीघ्र करें - श्री वास्केल


बुरहानपुर/24 जुलाई/ राज्य शासन पंजीयन विभाग द्वारा संपूर्ण प्रदेश में सम्पदा ई-पंजीयन कार्य प्रारंभ हो चुका है। उक्त व्यवस्था के साथ-साथ वर्तमान में पंजीयन की मेन्यूअल प्रक्रिया भी जारी है। जिसे कि शीघ्र समाप्त कर दिया जायेगा। 

यह जानकारी जिला पंजीयक जिला पंजीयक श्री पी.एस.वास्केल ने दी। उन्होनें बताया कि जिले में जिन सरकारी उपक्रमों, दस्तावेज लेखकों, स्टाम्प विक्रेताओं, संबंधित अधिवक्ताओं एवं पक्षकारों के पास भौतिक स्टाम्पों पर रजिस्ट्रियां लिखकर रखी गई हो। उनका पंजीयन तत्काल करवा ले। शासन द्वारा अधिसूचना जारी होने पर भौतिक स्टाम्प पर लिखी रजिस्ट्रियों का पंजीयन संभव नही हो सकेगा। 

---------
क्रमांक/67/624/2015                                                           सचिन/पंजीयन   

समाचार


शहरी आजीविका मिशन अंतर्गत स्व सहायता समूहों का प्रशिक्षण 


संपन्न


बुरहानपुर/24 जुलाई/ शहरी आजीविका मिशन अन्तर्गत नगर निगम एवं सिकोईडिकोन संस्था के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम चिंचाला में स्व सहायता समूहों के सदस्यों का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इस दौरान सभी सदस्यों ने स्वच्छता एवं पौधारोपण का संकल्प लिया।  

सिकोईडिकोन संस्था के मोहन जोशी द्वारा स्व सहायता समूह के उद््देश्य एवं अवधारणा पर प्रकाश डाला गया। उन्होनें कहा कि हमारी बचत ही विकास की पहली सिढी हैं। श्री जोशी ने समूह को रोजगार मूलक प्रशिक्षण दिये जाने की बात कही। शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ ले। भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना का लाभ अवश्य ले। उन्होनें सदस्यों से अपील करते हुए कहा है कि उक्त योजना अंतर्गत बीमा कराये। इस अवसर पर पार्षद श्री अमर यादव, जन अभियान परिषद जिला समन्वयक डॉ. सुप्रिति यादव, श्री महेश खराडे, संस्था से पकंज तायडें, ललीत तिवारी सहित छः समूह की 65 महिलायंे उपस्थित रही। 


 
---------
क्रमांक/68/625/2015                                                   सचिन/न.पा.नि./फोटो

JANSAMPARK NEWS 23-7-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.


समाचार


जिला पंचायत साधारण सभा की बैठक 30 को 


बुरहानपुर/23 जुलाई/ जिला पंचायत साधारण सभा की बैठक 30 जुलाई 2015 को अपरान्ह 2 बजे कार्यालय सभागार में आयोजित की गई है। यह बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गायत्री पाटीदार की अध्यक्षता में संपन्न होगी। 

जिला पंचायत सीईओ श्री बसंत कुर्रे ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि इस बैठक में गत 27 मई 2015 की कार्यवाही पर चर्चा होगी। साथ ही वन, उद्यान और कृषि विभाग में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जावेगी। अन्य विषयों पर अध्यक्ष की अनुमति से चर्चा व कार्यवाही प्रस्तावित है। 
------
क्रमांक/60/617/2015                                                        सचिन/पं.ग्रा.वि.
समाचार


स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत प्रतियोगिता हेतु आवेदन आमंत्रित 


बुरहानपुर/23 जुलाई/ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जिले को खुले में शौच मुक्त करने के उद््देश्य से अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी मेें आगामी अगस्त माह में रक्षा बंधन के पावन अवसर पर 15 अगस्त तक ऐसे भाई जो अपनी बहनों के मान सम्मान और सुरक्षा को दृष्टिगत अपने घर में शौचालय का निर्माण करेगें। उनके लिये भाई नंबर - एक प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इच्छुक आवेदनकर्ता निर्धारित प्रपत्र में संबंधित जनपद पंचायत कार्यालय में 15 अगस्त 2015 तक आवेदन पत्र जमा कर सकते है।   

सीईओ जिला पंचायत श्री बसंत कुर्रे ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें कहा कि इस प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्र के व्यक्ति भाग ले सकते है। आवेदन पत्र केवल संबंधित जनपद पंचायत कार्यालयों में ही वितरित व जमा किये जावेगें। उन्होनें दोनों जनपद सीईओं को निर्देश देते हुए कहा कि आवेदन पत्र वितरण एवं पंजीकरण हेतु कार्यालय के किसी एक व्यक्ति को दायित्व सौंपे। प्रतियोगिता के संबंध में समस्त ग्राम पंचायतों को तत्काल सूचित करें। जिससें अधिक से अधिक लोगों को जानकारी प्राप्त हो सकें। आवेदकों का पंजीयन कराकर निर्धारित अवधि में आवेदनों की सूची 20 अगस्त 2015 तक जिला पंचायत कार्यालय में अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें। 

------
क्रमांक/61/618/2015                                      सचिन/पं.ग्रा.वि.

समाचार


जिले में अभी तक 183 मिली मीटर औसत वर्षा हुई


बुरहानपुर /23 जुलाई/ जिले में वर्तमान मौसम में अभी तक 183 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि तक 265.4 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। पिछले 24 घंटो के दरम्यान बुरहानपुर तहसील में 08 मि.मी. वर्षा मापी गई है। वहीं नेपानगर तहसील में 32 मि.मी.वर्षा हुई। खकनार तहसील में 03 मि.मी.वर्षा हुई। 

अधीक्षक भू-अभिलेख श्री शंकरसिंह कछवाहे ने बताया कि अभी तक सर्वाधिक वर्षा 221 मि.मी. नेपानगर और सबसे कम 127.3 मि.मी. खकनार में तथा 200.6 मि.मी. वर्षा बुरहानपुर तहसील में आकी गई है। 

---------
क्रमांक/62/619/2015                                       सचिन/भू.अ. 

समाचार


स्वच्छता दूतों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित 


बुरहानपुर में 28 और खकनार में 29 जुलाई को होगा प्रशिक्षण 


बुरहानपुर /23 जुलाई/ स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत जिले में चयनित स्वच्छता दूतों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। 
सीईओ जिला पंचायत श्री बसंत कुर्रे ने यह जानकारी दी। उन्होनें बताया कि बुरहानपुर विकासखण्ड के तहत चयनित 83 स्वच्छता दूतों को 28 जुलाई 2015 प्रातः 10.30 बजेे से जनपद पंचायत बुरहानपुर सभागार में प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसी प्रकार खकनार विकासखण्ड में 148 स्वच्छता दूतों का एक दिवसीय प्रशिक्षण 29 जुलाई 2015 को प्रातः 10.30 बजे से जनपद पंचायत सभागार खकनार में होगा। उन्होनें बुरहानपुर और खकनार सीईओं को निर्देश दिये है, कि इस प्रशिक्षण में स्वच्छता दूतों को उपस्थित होने सूचित करें। 
---------
क्रमांक/63/620/2015                                        सचिन/पं.ग्रा.वि. 

समाचार



निर्मल व स्वच्छ संुदर ग्राम हो हमारा-श्री पाटील


बुरहानपुर/23 जुलाई/ ग्राम पंचायत वारोली के भोटा ग्राम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री किशोर पाटील व जन अभियान परिषद और (एस.बी.एम.) मास्टर टेनर के समन्वय से स्वच्छता और पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। 
इस दौरान श्री पाटील ने ग्राम वारोली-भोटा में ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण को बचाने का संकल्प दिलाया। उन्होनें कहा कि अपने आसपास के वातावरण को अगर शुद्ध रखना है तो प्रत्येक ग्रामवासी एक पौधा लगाकर सरंक्षण करें। स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत ग्राम में बन रहे शौचालय निर्माण कर उसका उपयोग करने का अनुरोध किया। साथ ही ग्राम को निर्मल बनाने का आग्रह किया। चौपाल में सरपंच, सचिव, प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारी पुरषोत्तम पाटील, प्रमोद पाटील, रोजगार सहायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। 
इस मौके पर जन अभियान परिषद श्री महेश कुमार खराडे़ ने कहा कि आज हमारा सौभाग्य है कि हम एकत्रित हुए है। आज हमारे दो महापुरूषों की जयंती है। अमर शहीद श्री चन्द्रशेखर आजाद व स्वराज हमारा जन्म सिद्ध अधिकार है और उसे हम लेकर रहेगें। बाल गंगाधर तिलक जिन्होनें जनता को जागृत कर एकत्र किया। गणेशोत्सव व शिवाजी उत्सव परिपाटी चलाकर समाज को एकसुत्र में पिरोया। उसी क्रम के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन को लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने अभियान चलाकर एक पहल की है। जिसे कि देश का हर गांव स्वच्छ, स्वस्थ, सुंदर, और निर्मल तथा समृृद्ध बनें। आओं हम सभी मिलकर इस यज्ञरूपी हवन कंुड के माध्यम से हमारे ग्राम को स्वच्छ संुदर बनाने का एक छोटा सा प्रयास करें। (एसबीएम) मास्टर टेनर शेख अनीस ने ग्रामीणों को बताया कि खुले में शौच करने से गंभीर दुष्परिणाम गांव में हो रहे है। अनेक गंभीर बीमारियां जैसे डायरिया, पीलिया, हैजा आदि बीमारियां को रोका जा सके। साथ ही (एसबीएम) मास्टर टेनर जितेन्द्र चोलकर ने गांव में शौचालय हेतु स्कूल रैली, ग्राम पंचायत के साथ ग्रामीणों समन्वयी बैठक होना जरूरी है। जिससें ग्रामीणों में एकता का भाव जागृत हो और गांव स्वच्छ एवं निर्मल बन सके। अंत में कार्यक्रम का आभार श्री निखिल शिक्षण तथा बहुउद््देशीय विकास संस्था अध्यक्ष श्री नरेन्द्र प्रजापति ने माना। 

---------
क्रमांक/64/621/2015                                     सचिन/ज.अ.प./फोटो 
समाचार


ग्राम खड़कोद में ग्राम चौपाल आयोजित 


साथ ही पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न

बुरहानपुर/23 जुलाई/ म.प्र. जन अभियान परिषद् द्वारा विकासखण्ड बुरहानपुर में गठित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति खडकोद में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रजापिता बह्मकुमारी आश्रम से मंगला दीदी, वंदना इंगले, मंगला शुक्ला, मंगला चौधरी, अनिता षिन्दे, संगीता गर्ग एवं श्रीमती तौलानी दीदी उपस्थित रही। 
ग्राम खडकोद को समग्र ग्राम विकास के लिये चिन्हित किया गया हैं। ग्राम में इसके पूर्व स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें समस्त ग्रामीणजनों की अहम भूमिका रही। ग्राम के सडक किनारे 100 पौधों रोपें गये। जिला समन्वयक डॉ. सुप्रीति यादव द्वारा ग्राम चौपाल के माध्यम से आओ बनाये म.प्र. के 09 बिन्दुओं सबके लिए षिक्षा, स्वास्थ्य, नषामुक्ति, पौधारोपण, जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, समग्र स्वच्छता आदि विषयों के संबंध में जानकारी दी गई। 

बह्मकुमारी मंगला दीदी ने कहॉ कि ग्राम के विकास के लिए हम सब मिलकर एक-एक विषय पर कार्य करेगे तो धीमी गति से गांव का सम्पूर्ण विकास जरुर होगा। चौपाल में लगभग 200 ग्रामीणजन उपस्थित थे। गांव के लोगो ने भी गांव के संबंध में विकास कैसे हो इस विषय पर अपने-अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन सुरेष भाई द्वारा किया गया। अंत में आभार विकासखण्ड समन्वयक, बुरहानपुर महेष कुमार खराडे ने व्यक्त किया। 


---------
क्रमांक/65/622/2015                                     सचिन/ज.अ.प./फोटो 

JANSAMPARK NEWS 22-7-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.

समाचार

राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र 14 अगस्त तक आमंत्रित 

बुरहानपुर/22 जुलाई/- भारतीय बाल कल्याण परिषद (आई.सी.सी.डब्लयू.) द्वारा प्रत्येक वर्ष बहादुरी के लिए बच्चों को राष्ट्रीय पत्र वीरता पुरस्कार गणतंत्र दिवस पर भारत के प्रधान मंत्री द्वारा प्रदान किया जाता है। इस हेतु जिला महिला सशक्तिकरण विभाग द्वारा 14 अगस्त 2015 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। इच्छुक आवेदनकर्ता विस्तृत जानकारी व आवेदन जमा करने हेतु कार्यालय जिला महिला सशक्तिकरण संयुक्त जिला कार्यालय बहादरपुर रोड, मोहम्मदपुरा से सम्पर्क करें। 
जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्री अब्दुल गफ्फार खान ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि उक्त पुरस्कार ऐसे बच्चों को दिया जाना है। जिन्होनें अपने जीवन को खतरे में डालते हुए किसी सामाजिक बुराई/अपराध के विरूद्ध संघर्ष करते हुए अदमय साहस का परिचय दिया हो। इस पुरस्कार हेतु बालक की आयु घटना की तिथि पर 6 वर्ष से कम और 18 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। वर्ष 2015 के पुरस्कार के लिए 01 जुलाई 2014 से 30 जून 2015 तक की घटनाओं पर ही विचार किया जावेगा। आवेदन पर किन्हीं दो प्राधिकारियों की सिफारिश अनिवार्य होगा। इसमें आवेदक जिस विद्यालय में अध्यनरत है, वहां के प्रधानाचार्य/हेडमास्टर, पंचायत व जिला परिषद के प्रमुख हो। महासचिव या बाल कल्याण के लिए राज्य परिषद अध्यक्ष होना चाहिए। जिला कलेक्टर या शासन के समकक्ष रैंक के अधिकारी हो। पुलिस अधिक्षक या उस क्षेत्र के उच्च रैंक के पुलिस अधिकारी हो। पुरस्कार विजेताओं को एक पदक व प्रमाण पत्र एवं नगद पुरूस्कार प्रदान किया जावेगा। विभिन्न संस्थाओं एवं परोपकारी संगठनों के द्वारा भी उपहार प्रदान किये जाएगे। इसके अतिरिक्त पात्र पुरस्कार विजेता को अपनी स्कूल शिक्षा पूरी करने के लिए सहायता प्रदान कि जावेगी। भारतीय बाल कल्याण परिषद स्कॉलर शिप योजना के तहत् इंजिनियरिंग एवं मेडिकल कोर्स तथा अपनी स्नातक स्तर की पढ़ाई पूरी करने हेतु वित्तीय सहायता प्रदत्त की जावेगी। 

---------
क्रमांक/57/614/2015                                       सचिन/म.सश.वि.


समाचार


मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अंतर्गत राशि खातों में जमा 


बुरहानपुर/22 जुलाई/ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार जिले में लक्षित प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अंतर्गत बर्तन रिप्लेसमेंट कराये जाने हेतु शाला प्रबंधन समिति के खातों में आर.टी.जी.एस. के माध्यम से राशि जमा कर दी गई है। 
सीईओ जिला पंचायत श्री बसंत कुर्रे ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बुरहानपुर/खकनार विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयकों को शाला प्रबंधन समिति द्वारा बर्तन क्रय करने निर्देश दिये है। राशि प्राप्ति के 15 दिवस के अंदर आवश्यकतानुसार गुणवत्तायुक्त बर्तन क्रय किया जाना सुनिश्चित करंे। साथ ही राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र जनशिक्षकों के माध्यम से जनशिक्षा केन्द्रवार प्रत्येक शाला से प्राप्त कर जिला पंचायत कार्यालय को एक माह के अंदर उपलब्ध कराये।  
------
क्रमांक/58/615/2015                                      सचिन/पं.ग्रा.वि.

JANSAMPARK NEWS 21-7-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.

समाचार 

एक एस.एम.एस.पर किसानों का पंजीयन

कृषि विभाग ने जारी किये नंबर 

बुरहानपुर/21 जुलाई/- किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा जिले के किसान भाईयों के लिये 51969 अथवा 7738299899 नंबर जारी किये है। किसान इन नंबरों पर एक एस.एम.एस.भेजकर पंजीयन करा सकते है। 
उपसंचालक श्री एम.एस.देवके ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि पंजीकरण करने हेतु किसान भाई यह प्रक्रिया अपनायें। संदेश बाक्स में टाईप के लिए निम्न प्रारूप है - किसान ळव्टत्म्ळ ढनामझए ढराज्य का नामझए ढजिले का नामझए ढब्लाक का नामझ एश्  (राज्य, जिला और ब्लाक) के नाम में केवल पहले 3 वर्णो की आवश्यकता होती है। संदेश लिखने के बाद 51969 अथवा 7738299899 पर भेज दे। किसानों से इस एस.एम.एस. के लिये शुल्क लिया जायेगा। हालांकि विशेषज्ञों और अधिकारीयों से बाद में प्राप्त होने वाले एस.एम.एस. के लिए कोई शुल्क नहीं होगा। किसान भाई ध्यान दे कि, इस प्रक्रिया में जहां भी अल्प विराम ख्ए, हैं। वहां पर लगाना आवश्यक है। कृषक कॉल सेंटर 18001801551 टोल फ्री नंबर के माध्यम से किसान कॉल सेंटर को फोन कर सकते है। किसानों का पंजीकरण किसान कॉल सेंटर एजेेंट द्वारा किया जाता है। जो किसान की व्यक्तिगत जानकारी किसान ज्ञान प्रबंधन प्रणाली में दर्ज करता है। 
--------
क्रमांक/54/611/2015                                                सचिन/कृषि  
समाचार 

जिले में अभी तक 146 मिली मीटर औसत वर्षा हुई

बुरहानपुर /21 जुलाई/ जिले में वर्तमान मौसम में अभी तक 146 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि तक 211.9 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। पिछले 24 घंटो के दरम्यान बुरहानपुर तहसील में 22.8 मि.मी. वर्षा मापी गई है। वहीं नेपानगर तहसील में 38 मि.मी.वर्षा हुई। खकनार तहसील में 8 मि.मी.वर्षा हुई। 
अधीक्षक भू-अभिलेख श्री शंकरसिंह कछवाहे ने बताया कि अभी तक सर्वाधिक वर्षा 171 मि.मी. नेपानगर और सबसे कम 123.3 मि.मी. खकनार में तथा 143.6 मि.मी. वर्षा बुरहानपुर तहसील में आकी गई है। 
---------
क्रमांक/55/612/2015                              सचिन/भू.अ. 

समाचार

निःशक्त छात्रवृत्ति हेतु आवेदन पत्र 05 सितम्बर तक आमंत्रित 
बुरहानपुर/21 जुलाई/- राज्य शासन निर्देशानुसार जिले में सामाजिक न्याय विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2015-16 हेतु निःशक्त छात्रवृत्ति दी जाना है। निःशक्त छात्र/छात्राओं के आवेदन पत्र मय सहपत्रों के साथ 05 सितम्बर 2015 तक जमा कर सकते है। यह आवेदन पत्र कार्यालय उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग कलेक्टोरेट स्थित कक्ष क्रमांक-45 में प्रस्तुत करें। समयावधि के पश्चात प्रस्तुत आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जायेगा। 
प्रभारी उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री सुमेरसिंह मुजाल्दा ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि योजना के क्रियान्वयन हेतु समस्त शासकीय व अशासकीय महाविद्यालय के प्राचार्यो को निर्देश जारी कर दिये गये है। उन्होनें कहा कि पात्रता रखने वाले विकलांग छात्र/छात्राओं के आवेदन पत्र निर्धारित प्रपत्र में भरकर नियत समयावधि में जमा कर देवे। जिससें अधिक से अधिक पात्र निःशक्तजनों को योजना से लाभान्वित किया जा सकें। 
विकलांग छात्रवृत्ति हेतु आवश्यक दस्तावेज:- सामाजिक न्याय विभाग द्वारा संचालित विकलांग छात्रवृत्ति हेतु आवेदन पत्र निर्धारित प्रपत्र परिशिष्ट ब में मय सहपत्रों जैसें चिकित्सक द्वारा जारी 40 प्रतिशत से अधिक निःशक्तता दर्शाने वाला प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, निवासी प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है। 
यह होगी प्रोत्साहन राशि:- कक्षा 12 वी में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले निःशक्त छात्र/छात्राओं को स्नातक स्तर पर महाविद्यालय में नियमित छात्र/छात्रा के रूप में प्रवेश लेने पर प्रोत्साहन राशि (विकलांग छात्रवृत्ति के अतिरिक्त) प्रदान की जावेगी। अतः ऐसे निःशक्त छात्र/छात्राओं के आवेदन पत्र परिशिष्ट ब में उक्तानुसार मय सहपत्रों के साथ प्रस्तुत करेें। 
वाचक भत्ता:-दृष्टिबाधित निःशक्त छात्र/छात्राओं को योजना के तहत स्नातक/स्नातकोत्तर/तकनीकि पाठ्यक्रमों में अध्ययन हेतु क्रमशः 100, 125, 150 रूपये वाचक भत्तें के रूप में प्रदान किया जायेगा। वाचक भत्ता विकलांग छात्रवृत्ति के अधिरिक्त देय होगा। 
---------
क्रमांक/56/613/2015                              सचिन/सा.न्याय 

JANSAMPARK NEWS 20-7-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.


समाचार 


मतदान हेतु अवकाश सुविधा प्रदान करने संबंधी निर्देश जारी 


बुरहानपुर/20 जुलाई/- राज्य निर्वाचन आयोग निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत आम/उप निर्वाचन 2015 (पूर्वार्द्ध) निर्वध्न एवं सुचारू रूप से संपादित किया जाना है। जिसमें बुरहानपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत चुलखान में सरपंच पद एवं विकासखण्ड खकनार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सागफाटा में सरपंच पद और सांईखेड़ाकलां तथा ताजनापुर में पंच पद हेतु 22 जुलाई 2015 बुधवार को प्रातः 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगें। 

प्रभारी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश रेवाल ने आदेश जिले के निर्वाचन क्षेत्रों में प्रभावशील कर दिया है। यह जानकारी श्रम पदाधिकारी श्री जी.स्वामी ने दी। उन्होनें समस्त औद्योगिक संस्थान एवं नियोजकों से अनुरोध किया है कि निर्वाचन क्षेत्रों में आने वाले कारखानों में कार्यरत कामगारों को निर्वाचन में मताधिकार का उपयोग करने की सुविधा प्रदान करेंगें। मतदाताओं को मतदान दिवस में साप्ताहिक अवकाश या दो घण्टे की छूट मतदान के समय अथवा पाली में परिवर्तन कर सुविधा प्रदान करे। ताकि मतदाता अपने मताधिकार से वंचित ना होवे और कामगार अपने मताधिकार का उपयोग सुविघाजनक एवं निर्बाध रूप से कर सके। 
--------
क्रमांक/51/608/2015                                                    सचिन/पंचायत निर्वाचन 
समाचार 


जिला योजना समिति सम्मिलन तिथि में संशोधन 


बुरहानपुर/20 जुलाई/ - मध्य प्रदेश जिला योजना समिति अधिनियम क्रमांक-19 सन् 1995 के निर्देशों के अनुरूप नवीन जिला योजना समिति बुरहानपुर का सम्मिलन 28 जुलाई को प्रातः 10 बजे संयुक्त जिला कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित किया गया है। 

यह जानकारी जिला योजना अधिकारी श्री बी.एस.वसुनिया ने दी। उन्होनें बताया कि पूर्व में यह सम्मिलन 25 जुलाई 2015 को होना था। किंतु अपरिहार्य कारणों से उक्त तिथि संशोधित की गई है। उन्होनें जानकारी दी कि सम्मिलन में ग्रामीण क्षेत्र के निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य एवं नगरीय क्षेत्र हेतु नगर निगम बुरहानपुर/नगर पालिका परिषद नेपानगर/नगर पंचायत शाहपुर में निर्वाचित वार्ड पार्षद द्वारा उक्त सम्मिलन के माध्यम से भाग लिया जाकर जिला योजना समिति बुरहानपुर का गठन किया जायेगा। 
--------
क्रमांक/52/609/2015                                                             सचिन/जि.यो. 

समाचार 


प्राथमिक शालाओं एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों पर फ्लेवर दूध प्रदाय हेतु


नोडल अधिकारी एवं सहायक अधिकारी नियुक्त 


बुरहानपुर/20 जुलाई/- पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग निर्देशानुसार जिले की लक्षित प्राथमिक शालाओं एवं आंगनवाड़ियों में 15 जुलाई 2015 से दूध प्रदाय प्रारंभ हो चुका है। यह दूध सप्ताह में 03 दिवस (सोमवार, बुधवार और शुक्रवार) को दिया जावेगा। 

सीईओ जिला पंचायत श्री बसंत कुर्रे ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि योजना के सफल एवं सुचारू क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर से शाला स्तर तक प्रमुख अधिकारियों के अधीनस्थ नोडल अधिकारी एवं सहायक अधिकारी नियुक्त किये गये है। 

जिला स्तर पर कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत, सी.एम.एच.ओ. व महिला बाल विकास विभाग जिला कार्यक्रम अधिकारी होगें। वही परियोजना अधिकारी एवं प्रभारी एम.डी.एम, ए.डी.पी.सी, परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास विभाग नोडल अधिकारी बनाये गये है। टॉस्क मैनेजर एमडीएम व सुपरवाईजर महिला एवं बाल विकास विभाग सहायक अधिकारी के रूप में शामिल किये गये है। 

इसी प्रकार जनपद पंचायत बुरहानपुर व खकनार स्तर पर जिला शिक्षा अधिकारी, सीईओ जनपद पंचायत बुरहानपुर, सहायक आयुक्त आदि विकास विकास व जनपद पंचायत सीईओ खकनार सम्मिलित रहेगें। विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक बुरहानपुर/खकनार नोडल अधिकारी होगंे। सीआरसी जनशिक्षक सहायक अधिकारी होगें। 

  इसी क्षृृंखला में नगर निगम बुरहानपुर में आयुक्त एवं नोडल अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी और विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को सहायक अधिकारी बनाया गया है। नगर परिषद नेपानगर में सीएमओ नगर परिषद रहेगें। नोडल अधिकारी विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक एवं जनशिक्षक को सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगर पंचायत शाहपुर हेतु सीएमओ रहेगें। विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक नोडल अधिकारी एवं जनशिक्षक को सहायक नियुक्त किया है। शाला स्तर पर प्राचार्य/प्रधान अध्यापक/शाला प्रभारी होगें। वही नोडल अधिकारी विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक एवं सहायक अधिकारी सहायक अध्यापक रहेगें। आंगनवाड़ी में फील्ड सुपरवाईजर रहेगें। आंनवागड़ी कार्यकर्ता नोडल एवं आंगनवाडी कार्यकर्ता को सहायक नियुक्त किया है। 

--------
क्रमांक/53/610/2015                                                    सचिन/पं.ग्रा.वि. 

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...