Monday 27 July 2015

JANSAMPARK NEWS 22-6-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.

समाचार 

बीमा व पेंशन योजना की लक्ष्यपूर्ति में तेजी लायें-श्रीमती सिंथिया 

कलेक्टर ने समय सीमा बैठक में अधिकारियों को दी सख्त हिदायत 

बुरहानपुर/22 जून/ कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने प्रधानमंत्री सुरक्षा और जीवन ज्योति बीमा तथा अटल पेंशन योजना की गहनता से समीक्षा की। उक्त योजनाओं की लक्ष्यपूर्ति में प्रगति काफी कमजोर पाई गई। 
कलेक्टर ने इस कार्य में घोर लापरवाही बरतने एवं लेटलतीफी पर असंतोष व्यक्त किया है। उन्होनें नगरीय एवं ग्रामीण निकाय के प्रति नाराजगी जताते हुए विभाग प्रमुखों को सख्त हिदायत दी है। जिसमें अधिकारियों को आगाह करते हुए स्पष्ट लहजे में कहा है कि किसी भी स्थिति में उक्त योजना में लक्ष्यपूर्ण करना सुनिश्चित करें। अन्यथा विभाग प्रमुखों के प्रति अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेेगी। 
श्रीमती सिंथिया ने समय सीमा बैठक में इन योजनाओं का जायजा लेते हुए कहा कि लक्ष्यपूर्ति निर्धारित समयावधि में की जावेगी। इस हेतु समस्त विभागों को कार्य दायित्व सौंपे जा रहे है। प्रत्येक विभाग को 10 से 12 ग्रामों के अंतर्गत बीमा और पेंशन प्रकरण बनाना है। इस कार्य में विभाग अपने कार्यपालिक अधीनस्थ अमले को संलग्न करेगा। विशेष रूप से मैदानी अधिकारियों/कर्मचारियों को मुस्तैदी से कार्य सौंपा जाये। विभाग प्रमुख सौंपे गये कार्य के प्रति जिम्मेदार रहेगें। कोताही बरतने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। ताकि उनके प्रति कार्यवाही की जा सके। बीमा और पेंशन योजना में संविदाकर्मी, आशा/आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मस्टर रोल पर कार्य करने वाले तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बसें लोगों को योजना से संबद्ध करें। सुरक्षा बीमा योजना में प्रत्येक खोतदार से 12 रूपये जमा करायें। जीवन ज्योति बीमा योजना में 330 रूपये बैंक में जमा करने की ताकीद खातेदार को देवे। अटल पेंशन योजना में मासिक पेंशन  1000 से 5000 रूपये तक की राशि जमा की गई प्रीमियम के अनुपात में हितग्राही को लाभान्वित किया जायेगा। इसमें भी आयकरदाता छोड़कर सभी को योजना से लाभान्वित कराना सुनिश्चित करें। सभी एसडीएम इन योजनाओं की सतत् मॉनीटरिंग करेगें। जिसकी साप्ताहिक समीक्षा रिपोर्ट कलेक्टेªट कार्यालय को प्रस्तुत की जाये। 
इस अवसर पर जिला शहरी विकास अभिकरण तथा शिक्षा विभाग को बैठक आयोजित करने हेतु निर्देश दिये। परियोजना अधिकारी डूडा से कहा गया कि योजना के क्रियान्वयन हेतु जारी सप्ताह में बैठक आयोजित की जावे। ताकि योजना से हितग्राही को लाभान्वित व क्रियान्वयन की समीक्षा की जा सके। इसी प्रकार से शिक्षा विभाग प्राचार्यो की बैठक आहूत करें। जिससे शासन के निर्देशों के अनुरूप विभागीय कार्यवाही संबंधी दिशा-निर्देश एकजाई रूप से दिये जा सके। कलेक्टर ने बैठक में इन्द्रधनुष के लिये स्वास्थ विभाग, बांस संगोष्ठी उद्यानीकि व समग्र पोर्टल आधार कार्ड लिंक हेतु खाद्य आपूर्ति से जानकारी प्राप्त की। स्वास्थ्य विभाग को वर्षाजनित बीमारियों के प्रति सतर्कता बरतने हेतु निर्देशित किया। जिसमें मलेरियां बचाव के लिये डीडीटी छिड़काव ग्रामीण अंचलों में दवाईयों का भण्डारण सुनिश्चित करने कहा गया है। पुनः सभी विभागों से कहा गया है कि उच्च न्यायालय संबंधी प्रकरणों में जिला कार्यालय को जानकारी तीन दिन के भीतर प्रस्तुत करें। ताकि न्यायालय को जानकारी शीघ्रता से भेजी जा सके। लोक निर्माण विभाग जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों तक पहुंच मार्ग की दूरी संबंधी जानकारी एकत्र कर प्रस्तुत करें। 
    इस दरम्यान कृषि, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, शिक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक सेवा गारंटी, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग, आदिम जाति कल्याण, श्रम अन्य विभागों की कार्यान्वयन प्रगति पूछी गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री प्रकाश रेवाल सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। 

--------
क्रमांक/59/538/2015                                               पवार/सचिन/प्रशासन/फोटो  

समाचार 

विश्व योग दिवस से नित्य योग करने का संकल्प 

जन अभियान परिषद की प्रेरणा ग्रामों में 

बुरहानपुर/22 जून/ प्रथम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जिले के समूचे क्षेत्रों में अनुकृत किया गया है। इस अनुक्रम में योग दिवस को म.प्र. जन अभियान परिषद विकासखण्ड बुरहानपुर द्वारा गठित ग्राम/नगर विकास प्रस्फुटन समितियों व चयनित नवांकुर संस्थाओं के तत्वावधान में भी योग कराया गया। यह कार्यक्रम परिषद के मार्गदर्शन में पंचायतों से समन्वय कर लगभग 40 से अधिक ग्रामों में संपन्न हुआ। 
यह जानकारी जन अभियान परिषद श्री महेश कुमार खराडे़ ने दी। उन्होनें बताया कि ग्रामीणजनों को योग की परम्परा को विस्तार से समझाया गया। योग के सेहतमंद फायदे भी जानकारो ने बतलायें। ग्रामीणों ने योग की उपयोगी बातें ग्रहण की। स्वस्थ और खुशहाल जनजीवन के लिये योग नित्य करने का संकल्प लिया। 
इस मौके पर खुशी वेलफेयर सोसायटी, निखिल शिक्षण संस्थान, आंचल कल्याण समिति, प्रखर शिक्षण संस्थान, वतन रायकरवार संस्थान, बुनकर विकास समिति, मॉ रेणुका महिला मण्डल आदि संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति दी।

 
--------
क्रमांक/60/539/2015                                            पवार/सचिन/ज.अ.प./फोटो  

समाचार 

सतर्कता एवं मूल्यांकन समिति की बैठक 26 जून को 

बुरहानपुर/22 जून/ सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सतर्कता एवं मूल्यांकन समिति की बैठक आयोजित की गई है। यह बैठक 26 जून 2015 अपरान्ह 3 बजे कलेक्टेªट सभागार में संपन्न होगी। 

यह जानकारी कलेक्टर एवं समिति सचिव श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने दी। उन्होनें बताया कि इस बैठक में सर्वसम्बधितों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। 

--------
क्रमांक/61/540/2015                                             पवार/सचिन/प्रशासन  

समाचार 

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजनान्तर्गत अजमेर यात्रा हेतु आवेदन 5 जुलाई 

तक आमंत्रित 

बुरहानपुर/22 जून/ मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजनान्तर्गत जिले में अजमेर तीर्थयात्रा के लिये आवेदन आमंत्रित किये गये हे। जिसकी अंतिम तिथि 5 जुलाई 2015 है। उक्त संबंध में नगरीय एवं ग्रामीण निकायों को निर्देश दिये गये है कि वे अपने क्षेत्रान्तर्गत यात्रा हेतु यात्रियों के आवेदन पत्र जमा करावे। 
यह जानकारी जिला पंचायत सीईओ श्री बसंत कुर्रे ने दी। उन्होनें बताया कि अजमेर तीर्थयात्रा जिले में 14 जुलाई से प्रारंभ होकर 17 जुलाई 2015 तक होगी। निकाय इच्छुक यात्रियों के आवेदन आवश्यक रूप से प्राप्त कर हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी में प्रारूप में 6 जुलाई 2015 प्रातः 11 बजे तक जिला पंचायत कार्यालय को प्रेषित करना सुनिश्चित करें। अन्यथा देर से प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जायेगा। जिसके लिये आप स्वयं उत्तरदायी होगें। 
--------
क्रमांक/62/541/2015                                                        पवार/सचिन/प्रशासन  

समाचार 

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजनान्तर्गत रामेश्वरम यात्रा 28 जून से प्रारंभ  

बुरहानपुर/22 जून/ मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजनान्तर्गत जिले में रामेश्वरम तीर्थयात्रा 28 जून से प्रारंभ होकर 3 जुलाई तक आयोजित की गई है। 

यह जानकारी जिला पंचायत सीईओ श्री बसंत कुर्रे ने दी। उन्होनें बताया कि निकाय इच्छुक यात्रियों के आवेदन आवश्यक रूप से प्राप्त कर हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी में प्रारूप में समयावधि में जिला पंचायत कार्यालय को प्रेषित करना सुनिश्चित करें। अन्यथा देर से प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जायेगा। जिसके लिये आप स्वयं उत्तरदायी होगें। 
--------
क्रमांक/63/542/2015                                                      पवार/सचिन/प्रशासन  


समाचार 

जवाहर नवोदय विद्यालय द्वारा कक्षा छठवी प्रवेश हेतु चयनित 

अभ्यर्थियों की सूची जारी 

बुरहानपुर/22 जून/ जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय द्वारा कक्षा छठवी में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 7 फरवरी 2015 को संपन्न हुई थी। इस चयन परीक्षा परिणाम में चयनित अभ्यार्थियों की सूची घोषित कर दी गई है। 

उक्त जानकारी जवाहर नवोदय विद्यालय प्राचार्य श्री सुरेन्द्र पाटी ने दी। उन्होनें बताया कि विद्यालय द्वारा चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन 03 एवं 04 जुलाई 2015 को किया जायेगा। इस संबंध में अभ्यर्थियों को दूरभाष एवं डाक द्वारा भी सूचना दी जा रही है। विद्यालय की वेबसाईट www.jnvburhanpurmp.org.in  एवं जनसंपर्क बुरहानपुर के फेसबुक पेज पर भी उक्त परीक्षा परिणाम उपलब्ध है।
 
1
A00127
VEDANT CHITLANGIA
23
N01350
RASHMI SURYAVANSHI
2
A00137
AKSHANT CHATURVEDI
24
O01364
POONAM MANDAL
3
A00140
SUJAL SARAF
25
O01368
YASHIKA
4
B00224
ANURAG KODLE
26
P01413
ANJALI
5
C00418
AJAY MORE
27
P01423
URMILA
6
D00432
ADITYA SISODIYA
28
P01426
SHRADDHA VASKALE
7
D00436
SHAKIR TADVI
29
P01435
NIRMILA SANSIYA
8
F00550
IQURA MEMON
30
I01504
TUSHAR BADU
9
F00678
KRITIKA PATIDAR
31
J01573
PANKAJ HARIHAR
10
H00714
VAISHNAVI BADOLE
32
K01581
RITIK KISHOR PATIL
11
I00804
PRAJWAL SHUKLA
33
L01598
ABHISHEK HARIRAM
12
J00821
HARSHIKESH
34
N01689
MOHINI JAGDISH
13
J00844
GOURAV MAHAJAN
35
J01908
ANURAG RATHOD
14
J00846
ADIL SHEKH
36
L01950
DINESH RUPSINGH
15
J00949
PAWAN SONI
37
L01957
SHIVLAL ABDUL
16
J00973
VIKRAM SAWLE
38
N01974
SANIKA ROHIDAS PATIL
17
K01056
PRAVEEN TAYADE
39
P01991
AVANTIKA DHURVE
18
K01057
PAWAN TAYADE
40
P02004
RITIKA GAUTAM
19
L01090
ANNU TOMAR
20
L01097
VIKASH NARVE
21
L01137
ABHAY KASDEKAR
22
N01283
JANHAVI PANDIT
--------
क्रमांक/64/543/2015                                                 पवार/सचिन/ज.नवो.वि. 

No comments:

Post a Comment

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...