Monday 27 July 2015

JANSAMPARK NEWS 21-6-15


जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.

समाचार 

प्रथम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में जनसमुदाय ने उत्साह से भाग लिया

जिला स्तरीय योग कार्यक्रम नेहरू स्टेडियम में संपन्न

योग से ही सुख, शांति और समृद्धि-श्रीमती सिंथिया 

बुरहानपुर/21 जून/ प्रथम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जिलेभर में आज रविवार को प्रातःकाल निर्धारित समयानुसार मनाया गया। जिले में यह कार्यक्रम ग्राम से लेकर खण्ड व जिला मुख्यालय स्तर तक आयोजित हुआ। जिसमें जनसमुदाय ने उत्साह और उमंग नये जोश के साथ भाग लिया। इस प्रतिभागी जनसैलाब में आम नागरिक, विद्यार्थी, जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों तथा खासकर स्वयंसेवी संस्थाओं से महिला, पुरूष व युवाजन बड़ी संख्या में शामिल रहे। 

योग कार्यक्रम प्रारंभ होने के पूर्व प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का सम्बोधन आकाशवाणी के माध्यम से जनहितार्थ प्रसारित हुआ। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश व विश्व भर के लोग योग से जुड़ रहे है। आज 21 जून से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आरंभ हुआ है। उन्होनें सभी महानुभाव को योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाऐं व बधाईयां दी। श्री मोदी ने कहा कि इस दिवस को मनाने का उद््देश्य शांति और सदभावना की उंचाईयों को प्राप्त करने के लिये मानव मन को प्रेरित करने नये युग का शुभारंभ हुआ है। अज्ञानतावश विकृतियां आ जाती है। सदियों से योग की परम्परा चली आ रही है। जिन महापुरूषों, ऋषि मुनियों, योग गुरू व शिक्षकों ने इस परम्परा को निभायां है। निरंतर आगे बढ़ाया है। विश्व में ऐसे सभी महानुभाव को मैं नमन करता हूँ। यह किस भू-भाग तक फैला है। इसका महत्व इस बात का है कि दुनियां में अनेक क्रांतियां हो रही है। विकास हो रहा है। टेक्नोलॉजी मानव जीवन का हिस्सा बन गई है। ऐसा न हो इंसान यही रह जायें। इसलिये मानव का आंतरिक विकास होना चाहिए। योग ऐसी ही विद्या है। अंतर उर्जा को कैसें विकसित किया जायें। मन को खुश और रोग विकारों से बचाव करने का साधन योग है। श्री मोदी ने योग के बारे में विस्तार से अनुकरणीय संदेश दिया। 
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की मंशा रही है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजन भावनाओं से ओत-प्रोत होना चाहिए। साथ ही योग दिवस को अनूठा व ऐतिहासिक बनानें में सभी लोग सहभागी बनें। मुख्यमंत्री के इस आव्हान के अनुरूप ही बुरहानपुर जिले में कार्यक्रम सफलतम रूप से संपन्न हुआ। 
कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने नेहरू स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में प्रतिभागियों का आभार माना। इस मौके पर पूर्व शिक्षा मंत्री व स्थानीय विधायक श्रीमती अर्चना चिटनीस, महापौर श्री अनिल भोंसले, नगर निगम अध्यक्ष श्री मनोज तारवाला, पुलिस अधीक्षक श्री अनिलसिंह कुशवाह, एडीएम श्री प्रकाश रेवाल, एडीशनल एसपी श्री बी.एस.बिरदे, एसडीएम श्री के.आर.बडोले, डिप्टी कलेक्टर श्री सुमेरसिंह मुजाल्दा व डिप्टी कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य, जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.एल.उपाध्याय, नेहरू युवा केन्द्र समन्वयक श्री अजीज डिप्टी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने पुनः योग दिवस की शुभकामनाऐं व बधाईयां देते हुए कहा कि योग से ही बहुत से रोग विकार दूर हो सकते है। स्वस्थ समाज ही समृद्धि की ओर अग्रसर होता है। नित्य योग करें, स्वस्थ रहे। योग से ही मन में शांति, सुख-समृद्धि प्राप्त की जा सकती है। इस कार्यक्रम में सभी ने भाग लेकर सफल बनाया। 

जिसमें शिक्षा विभाग, नेहरू युवा केन्द्र, जन अभियान परिषद, आयुष, गृृह, उच्च तकनीकि और चिकित्सा शिक्षा, कृषि, पशुपालन, राजस्व, उद्योग, नगरीय प्रशासन, जनसंपर्क तथा ग्रामीण विकास विभाग, अनेक स्वयंसेवी संस्थाओं पंतजलि, गायत्री परिवार आदि अन्य संस्थाओं की सहभागिता रही है। 
कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने बताया कि राज्य शासन के प्रोटोकाल पर ही योग दिवस कार्यक्रम निर्धारित रहा। जिला मुख्यालय पर स्थानीय नेहरू स्टेडियम में आज रविवार को प्रातः 6.30 बजे से मध्य प्रदेश गान से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के लिये प्रातः 7 बजे से 7.35 बजे तक योगासन किया गया। इसके अनुसार 7 बजे प्रातः 2 मिनट प्रार्थना, 3 मिनट प्रारंभिक व्यायाम-चालन क्रियाऐं, 15 मिनट योगासन, 2 मिनट कपालभाती, 5 मिनट प्राणायाम और 6 मिनट ध्यान, संकल्प व शांति पाठ किया गया। 

पांच स्थानों पर प्रमुख कार्यक्रम आयोजित

प्रथम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम आयोजित हुए। यह कार्यक्रम जिले में ग्राम से लेकर खण्ड व जिला मुख्यालय स्तर तक प्रायोजित किया गया था। इसमें प्रमुख कार्यक्रम जिला मुख्यालय नेहरू स्टेडियम गाउण्ड बुरहानपुर, उत्कृष्ट विद्यालय परिसर खकनार, शाहपुर और धुलकोट में तथा नेपानगर में स्टेडियम ग्राउण्ड पर योग कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में जनसमुदाय ने भाग लिया। 
कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने शासन के दिशा-निर्देशानुसार उक्त कार्यक्रम में सामान्य प्रोटोकाल योगासन प्रक्रिया संपादित की गई। एडीएम श्री प्रकाश रेवाल ने बताया कि इस दरम्यान सर्वप्रथम शिथिलीकरण क्रिया हुई। इसके बाद गिरीवा, कटी और घुटना आसन शामिल है। शिथिलीकरण क्रिया में विभिन्न आसनों के माध्यम से की गई। जिसमें खडे़ रहकर चक्रासन, वक्रासन, ताड़ासन व पाद हस्तासन हुआ। इसके पश्चात पेट के बल लेटकर भुंजुगासन, सलभासन और मक्रासन किया गया। पीठ के बल लेटकर सेतु बंधासन, पवन मुक्तासन, सवासन इन आसनों के बाद प्राणायाम कपालभांति, अनुलोम, विलोम व भ्रामरी शांति पाठ प्रार्थना के साथ ही योग कार्यक्रम का समापन हुआ। 











--------
क्रमांक/58/537/2015                                            पवार/सचिन/प्रशासन/फोटो  

No comments:

Post a Comment

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...