Monday 27 July 2015

JANSAMPARK NEWS 17-6-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार 

अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस 26 जून को 

जिले में जागरूकता संबंधी विविध कार्यक्रम आयोजित

बुरहानपुर/17 जून/ राज्य शासन संचालनालय सामाजिक न्याय विभाग के निर्देशानुसार जिले में अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस 26 जून को मनाया जायेगा। उक्त दिवस का मुख्य उद््देश्य युवाओं में खासकर छात्र-छात्राओं एवं जनसाधारण में बढ़ती हुई मादक पदार्थ एवं मादक द्रव्यों सेवन प्रवृत्ति की रोकथाम करना है। इस हेतु विविध जनजागरूक कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। जिसमें सेमिनार, रैली, पोस्टर, प्रदर्शनी, वाद-विवाद, निबंध लेखन, प्रश्नमंच, चित्रकला प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, गीत, नृत्य आदि का आयोजन किया जाना है। 

कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने इस संबंध में वातावरण एवं जनचैतना का निर्माण करने निर्देश दिये है। उन्होनें कहा है कि इन व्यसनों के दुष्परिणामों से आमजन को अवगत कराया जाये। जिससे सभी लोग सुरक्षित व सजग रहे। मादक पदार्थ एवं मादक द्रव्यों सेवन की बढ़ती प्रवृत्ति से खासकर युवा पीढ़ी प्रभावित हुई है। इन्हें सचेत करना अतिआवश्यक है। ताकि नई पीढ़ी को कैंसर, टीबी, ह््दयघात की बीमारियों से बचाया जा सके। जागरूकता प्रसारित करने आयुक्त नगर निगम, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, आदिम जाति कल्याण, राजीव गांधी शिक्षा मिशन, जन अभियान परिषद, नगरीय एवं ग्रामीण निकाय तथा समस्त शासकीय महाविद्यालयीन, विद्यालयीन माध्यमिक/प्राथ, सभी शैक्षणिक संस्थाओं कार्यक्रम आयोजित करने निर्देश जारी किये गये है। भारतीय रेडक्रास सोसायटी को भी जनजागरूकता के लिये कहा गया है। 

--------
क्रमांक/44/523/2015                                                              पवार/सचिन/सा.न्या. 

समाचार 

जिला पंजीयक कार्यालय स्थान परिवर्तित 

बुरहानपुर/17 जून/ जिला पंजीयक कार्यालय का स्थान परिवर्तन किया गया है। यह कार्यालय 11 जून से अमरावती रोड़ स्थित मीरा हॉस्टल के कक्ष क्रमांक एक में संचालित है। 
उक्त जानकारी जिला पंजीयक श्री पी.एस.वास्केल ने दी। उन्होनें बताया कि पूर्व में यह कार्यालय नेहरू चौक स्थित जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में कार्यरत था। जो कि अब मीरा हॉस्टल में प्रारंभ किया जा चूका है।  

--------
क्रमांक/45/524/2015                                                         पवार/सचिन/पंजीयक


समाचार 

जिले में अभी तक 43.1 मिली मीटर औसत वर्षा हुई

बुरहानपुर /17 जून/ जिले में वर्तमान मौसम में अभी तक 43.1 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि तक 12.2 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। पिछले 24 घंटो के दरम्यान बुरहानपुर तहसील में 35 मि.मी. वर्षा मापी गई है। 

अधीक्षक भू-अभिलेख श्री शंकरसिंह कछवाहे ने बताया कि अभी तक सर्वाधिक वर्षा 69 मि.मी. बुरहानपुर तहसील और सबसे कम 23.2 मि.मी. खकनार में तथा 37 मि.मी. वर्षा नेपानगर तहसील में आकी गई है। 

--------
क्रमांक/46/525/2015                                                   पवार/सचिन/भू.अ.

समाचार 

जल संरक्षण हेतु आगे आये ग्रामीणजन 

बुरहानपुर /17 जून/ मध्य प्रदेश जनअभियान परिषद् बुरहानपुर द्वारा नदी पुर्नजीवन व जल संरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला समन्वयक श्रीमती सुप्रिति यादव के मार्गदर्शन में ग्रामीणों ने श्रमदान किया। इसी तर्ज पर ग्राम लोनी प्रस्फुटन समिति ने निर्णय लेकर जल संरक्षण हेतु जनसहयोग का अलख जगाया। आज ग्राम लोनी प्रस्फुटन समिति की पहल पर ग्राम के वरिष्ठजन श्री विठ्ठल नारायण चौधरी, श्री गजानन महाजन, श्री मधुकर महाजन एवं श्री रमेश महाजन, सरपंच वंदना गोपाल चौधरी, उप सरपंच श्री संजय दत्तू महाजन, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री योगेश महाजन, प्रस्फुटन समिति के सदस्य श्री मनोज महाजन, श्री नीरज महाजन, श्री विनोद महाजन, संजय, राहुल महाजन व जन अभियान परिषद् महेश कुमार खराडे़ आदि ने ग्राम में समन्वयक बैठक आयोजित कर जलसंरक्षण की ओर की ओर कदम बढ़ाया। जिसमें तकरीबन 470 ट्राली गाद निकालकर जल संरक्षण व नदी पुर्नजीवन के महत्वपूर्ण कार्य में अपनी अहम भूमिका निभाई। साथ ही ग्रामवासियों ने इस कार्य को निरंतर जारी रखने की बात कही। इस मौके पर नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि श्री मोहन जोशी, श्री मुकेश दरबार, श्री दिनेश शंखपाल, अनीस शेख, श्री कैलाश रायकवार, श्री भगवान महाजन सहित अन्य ग्रामीणजनों ने सहयोग प्रदान किया। 


--------
क्रमांक/47/526/2015                                                            पवार/सचिन/ज.अ.प./फोटो 

No comments:

Post a Comment

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...