Wednesday 12 August 2015

JANSAMPARK NEWS 8-8-15

 जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.

समाचार 

जिले से रामेश्वरम्् यात्रा हेतु तीर्थयात्री आज रवाना होगे 

बुरहानपुर/8 अगस्त/ राज्य शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजनान्तर्गत जिले से रामेश्वरम् की यात्रा आज 9 से 14 अगस्त 2015 तक जावेगी।
उक्त जानकारी सीईओ जिला पंचायत श्री बसंत कुर्रे ने दी। उन्होनें नगरीय एवं ग्रामीण निकायों को यात्रा संबंध में तीर्थयात्रियों को सूचना देने के निर्देश भी दिये है। उन्होनें सभी यात्रियों से आज 9 अगस्त 2015 को सांय 4 बजे रेल्वे स्टेशन बुरहानपुर पहुंचने हेतु अनुरोध किया है।  
----------
क्रमांक-33/685/2015                                                           सचिन/पं.ग्रा.वि.
समाचार

वाहन निविदा की अंतिम तिथि 17 अगस्त 

बुरहानपुर/8 अगस्त/- कार्यालय कलेक्टर जिला बुरहानपुर में शासन द्वारा नियत शर्तो के अधीन तहसीलदार नेपानगर एवं खकनार हेतु मासिक किराये पर वाहन अनुबंध किया जाना है। इस हेतु सील बंद निविदाऐं 17 अगस्त 2015 अपरान्ह 3 बजे तक बुलाई गई है। जिसमें एक-एक बोलेरो वाहन स्वामी/यातायात एजेंसिया निविदाएंे प्रस्तुत कर सकते है। जिला कलेक्टेªट की नाजिर शाखा कक्ष क्रमांक 18 से इस संबंध में विस्तार से जानकारी और निविदा फार्म 50 रूपये जमा करके प्राप्त किया जा सकता है। 
----------
क्रमांक-34/686/2015                                                             सचिन/प्रशासन 

No comments:

Post a Comment

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...